1
00:00:15,720 --> 00:00:20,040
‎मैं कहता कि यह बहुत बड़ी बात थी,
‎लेकिन उस हादसे ने अभिमान कम कर दिया।

2
00:00:22,680 --> 00:00:26,800
‎शाम के पाँच बजने वाले थे

3
00:00:26,880 --> 00:00:29,960
‎और मैं हवाई अड्डे तक गाड़ी चलाकर गया।

4
00:00:32,720 --> 00:00:35,280
‎तब मैंने पक्की सड़क पर वह प्लेन देखा।

5
00:00:37,160 --> 00:00:40,120
‎किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ था

6
00:00:40,200 --> 00:00:43,280
‎सिवाय इसके
‎कि उस बंदे ने एक दवा की दुकान को लूटा था।

7
00:00:44,440 --> 00:00:47,000
‎और प्लेन के अंदर उसने एक बच्चे को बंदी बना रखा था।

8
00:00:49,440 --> 00:00:51,760
‎मेरे ख़्याल से सभी लोगों को
‎धीरे-धीरे चीज़ों का पता चल रहा था,

9
00:00:51,840 --> 00:00:54,440
‎कोई नहीं जानता था कि ठीक तरह से क्या होगा।

10
00:00:54,520 --> 00:00:56,800
‎रुकिए

11
00:00:56,880 --> 00:00:59,120
‎बहुत ज़्यादा चुप्पी थी।

12
00:01:01,400 --> 00:01:03,280
‎फिर गोली चलने की आवाज़ आई।

13
00:01:04,000 --> 00:01:08,480
‎अमेरिका में 1976 में
‎सज़ा-ए-मौत को फिर से प्रस्तुत करने के बाद

14
00:01:08,560 --> 00:01:12,680
‎8,000 से ज़्यादा लोगों को
‎हत्या के लिए मौत की सज़ा सुनाई जा चुकी है

15
00:01:13,280 --> 00:01:18,160
‎यह मौत की सज़ा के सज़ायाफ़्ता
‎कैदी नंबर 22740 की कहानी है

16
00:01:19,320 --> 00:01:22,440
‎ऐसे छोटे कस्बे में बहुत सारी चीज़ें नहीं होती हैं।

17
00:01:23,960 --> 00:01:28,400
‎जानते हैं, यहाँ
‎और आस-पास के इलाकों में हत्याएँ हो चुकी हैं,

18
00:01:28,480 --> 00:01:29,920
‎लेकिन यह बड़ा हादसा था।

19
00:01:32,600 --> 00:01:35,360
‎जो हुआ उसे सुनकर सब सदमे में थे।

20
00:01:41,160 --> 00:01:42,600
‎NETFLIX सीरीज़

21
00:01:54,040 --> 00:01:59,280
‎एक बुरा दिन

22
00:02:04,800 --> 00:02:08,920
‎बाहर रहिए
‎प्रवेश निषेध

23
00:02:09,800 --> 00:02:14,720
‎क्रॉसरोड्स सुधार केंद्र
‎शेल्बी, मॉन्टाना

24
00:02:16,760 --> 00:02:22,000
‎शुरू करते हैं। एक, दो, तीन, चार, पाँच…

25
00:02:22,960 --> 00:02:24,040
‎धन्यवाद।

26
00:02:24,120 --> 00:02:25,960
‎देखा, मैं कभी नहीं लगा पाता।

27
00:02:36,760 --> 00:02:42,400
‎सन 1985 में, डेविड कीथ को
‎हत्या के लिए मौत की सज़ा सुनाई गई

28
00:02:44,720 --> 00:02:47,280
‎मेरा नाम डेविड कैमरन कीथ है।

29
00:02:53,280 --> 00:02:57,000
‎उस दिन से पहले
‎मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी हिंसक काम नहीं किया था।

30
00:02:57,840 --> 00:03:02,920
‎वह अब 37 सालों से जेल में है

31
00:03:08,000 --> 00:03:09,680
‎वह मेरी ज़िंदगी का सबसे बुरा दिन था।

32
00:03:09,760 --> 00:03:13,640
‎मेरी ज़िंदगी के
‎सबसे बुरे फ़ैसले की वजह से वह पल आया, लेकिन…

33
00:03:14,560 --> 00:03:15,760
‎जो है, सो है।

34
00:03:15,840 --> 00:03:19,720
‎मुझे अफ़सोस है, यह कह देने से मैं उसे पलट नहीं सकता।

35
00:03:37,320 --> 00:03:42,360
‎डेविड 1956 में स्पोकेन, वॉशिंगटन में पैदा हुआ था

36
00:03:52,080 --> 00:03:57,160
‎उसके पिता एक प्रमुख स्थानीय वक़ील थे

37
00:04:00,360 --> 00:04:03,800
‎मेरे पिता, वह शानदार आदमी थे।

38
00:04:03,880 --> 00:04:08,040
‎वह शानदार वक़ील थे।
‎बस उन्होंने पिता का फ़र्ज़ कभी नहीं निभाया।

39
00:04:10,600 --> 00:04:11,840
‎वह बहुत शराब पीते थे।

40
00:04:13,160 --> 00:04:16,840
‎वह व्यावहारिक शराबी थे।

41
00:04:16,920 --> 00:04:18,360
‎बहुत व्यावहारिक।

42
00:04:19,400 --> 00:04:23,080
‎और लोग कहते हैं
‎कि उपदेश देने वालों के बच्चे मुसीबत में पड़ते हैं

43
00:04:23,960 --> 00:04:26,160
‎क्योंकि वे उपदेश देने वालों के बच्चे हैं।

44
00:04:26,240 --> 00:04:28,840
‎शायद वक़ीलों के बच्चों के लिए भी वही सच है।

45
00:04:30,920 --> 00:04:33,120
‎हम पर निगरानी नहीं रखी जाती थी।

46
00:04:36,520 --> 00:04:42,480
‎मैंने आठ या नौ साल की उम्र में ही शराब चख ली थी

47
00:04:42,560 --> 00:04:44,760
‎क्योंकि मेरे पिता पार्टियाँ करते थे।

48
00:04:44,840 --> 00:04:46,360
‎कॉकटेल पार्टियाँ।

49
00:04:48,000 --> 00:04:51,320
‎शायद उनके सामने
‎एक-आध बार मैं पी कर टल्ली भी हुआ था,

50
00:04:51,400 --> 00:04:54,160
‎लेकिन मुझे याद नहीं
‎कि उन्होंने कभी मुझे डाँट लगाई हो।

51
00:04:58,720 --> 00:04:59,880
‎मैं बस…

52
00:05:03,200 --> 00:05:05,400
‎एक सामान था, अगर आप ऐसा सोचें तो।

53
00:05:10,440 --> 00:05:13,520
‎11 साल की उम्र में
‎डेविड को बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया

54
00:05:13,600 --> 00:05:16,560
‎जो उसके परिवार से 1,600 किलोमीटर दूर था

55
00:05:21,760 --> 00:05:24,400
‎मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझे कोई वहाँ चाहता था।

56
00:05:26,680 --> 00:05:28,560
‎और मैंने ड्रग्स लेना शुरू कर दीं।

57
00:05:30,640 --> 00:05:37,040
‎ड्रग्स ने उन भावनात्मक आघातों को सहना
‎आसान बना दिया।

58
00:05:38,440 --> 00:05:44,160
‎कह लीजिए कि मैंने आम ड्रग्स से शुरुआत की थी,
‎जैसे गांजा।

59
00:05:45,480 --> 00:05:49,640
‎लेकिन मुझे सुइयों

60
00:05:49,720 --> 00:05:54,560
‎और उत्तेजक दवाओं तक पहुँचने में
‎ज़्यादा वक़्त नहीं लगा।

61
00:05:55,560 --> 00:06:00,640
‎मैं बस… 20 साल की उम्र तक परेशानी में बड़ा हुआ,

62
00:06:00,720 --> 00:06:07,640
‎उसके बाद, मैंने अपनी ज़िंदगी में अपराध शुरू कर दिए।

63
00:06:09,480 --> 00:06:14,640
‎और हमें जो माहौल और ज़िंदगी दी गई थी,
‎उसका कभी फ़ायदा नहीं उठाया

64
00:06:14,720 --> 00:06:16,480
‎और न ही उसका कुछ किया।

65
00:06:18,000 --> 00:06:19,480
‎मैंने इंजेक्शन से ड्रग्स लिए।

66
00:06:20,280 --> 00:06:21,840
‎मैंने यह किया।

67
00:06:31,120 --> 00:06:32,240
‎उसके वयस्क सालों में,

68
00:06:32,320 --> 00:06:36,240
‎डेविड की ड्रग्स की लत के चलते
‎सेंधमारी और चोरी के लिए

69
00:06:36,320 --> 00:06:37,920
‎उसे कई बार जेल की सज़ा हुई

70
00:06:45,400 --> 00:06:47,400
‎सन 1984 में, वह 27 साल का था,

71
00:06:47,480 --> 00:06:50,920
‎बेरोजगार और एक परिवार को
‎पालने की कोशिश कर रहा था

72
00:06:52,960 --> 00:06:58,040
‎मेरी ज़िंदगी का वह समय बद से बदतर हो गया।

73
00:07:00,920 --> 00:07:02,120
‎मुझे ड्रग्स की लत लग गई थी।

74
00:07:03,760 --> 00:07:07,680
‎मैं काम नहीं कर रहा था।
‎काम करने की कोई योजना नहीं थी।

75
00:07:08,440 --> 00:07:11,320
‎मैं रात में दवा की दुकानों में
‎सेंध मारकर चोरी करता था

76
00:07:11,400 --> 00:07:15,680
‎और चोरी का माल स्पोकेन के लोगों को बेच देता था।

77
00:07:16,480 --> 00:07:18,840
‎उसमें हिंसक कुछ नहीं था।

78
00:07:18,920 --> 00:07:21,240
‎अगर आप सोचें तो मैं एक अपराधी था।

79
00:07:23,280 --> 00:07:24,880
‎वे मेरी करतूतें थीं।

80
00:07:25,480 --> 00:07:29,000
‎और उससे ज़रूरी कमाई हो जानी चाहिए थी,
‎लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

81
00:07:30,920 --> 00:07:33,440
‎मैं बहुत ज़्यादा ड्रग्स ले रहा था।

82
00:07:35,840 --> 00:07:37,720
‎मिलमैन ज़वेरी
‎ई-ज़ी लोन

83
00:07:37,800 --> 00:07:40,240
‎मुझे एक चीज़ मालूम थी, मुझे किराया देना था।

84
00:07:40,880 --> 00:07:43,480
‎मुझे खाने के पैसे देने थे।

85
00:07:44,040 --> 00:07:46,840
‎एक बीवी और तीन बच्चों को…

86
00:07:48,720 --> 00:07:53,720
‎हम बिना कमाई के… नहीं जी सकते थे।

87
00:07:57,280 --> 00:08:00,720
‎मुझे बस पता था कि मुझे कुछ ऐसा करना होगा
‎जो मैंने पहले कभी नहीं किया था।

88
00:08:07,880 --> 00:08:09,240
‎11 जनवरी, 1984 को

89
00:08:09,320 --> 00:08:13,480
‎डेविड पहली बार हथियार लैस चोरी करने निकला

90
00:08:15,960 --> 00:08:17,920
‎तो मैं उस सुबह निकला,

91
00:08:18,720 --> 00:08:21,680
‎पश्चिमी मॉन्टाना में गाड़ी चलाते हुए एक ऐसी दुकान…

92
00:08:22,440 --> 00:08:28,320
‎ढूँढ रहा था जो सहज लगे,
‎अगर मैं वह शब्द इस्तेमाल कर सकता हूँ।

93
00:08:28,400 --> 00:08:32,320
‎प्लेन्स ड्रग
‎हेल्थ मार्ट फ़ार्मेसी

94
00:08:33,080 --> 00:08:36,400
‎दोपहर 1:00 बजे एक स्थानीय फ़ार्मेसी में गया

95
00:08:36,480 --> 00:08:42,280
‎बंदूक की नोक पर, उसने पैसों और दवाइयों की माँग की

96
00:08:43,720 --> 00:08:45,280
‎मैंने वहाँ दवा की दुकान को लूट लिया।

97
00:08:45,360 --> 00:08:48,600
‎मुझे लगा कि मैंने काम ठीक से नहीं किया है,
‎तो मैं गाड़ी तेज़ चलाकर शहर से भाग निकला।

98
00:08:48,720 --> 00:08:51,160
‎दक्षिण उत्तर
‎93

99
00:08:51,240 --> 00:08:55,640
‎मैं हाइवे 93 पर निकला
‎और एक पुलिस की गाड़ी ने मुझे रोकने की कोशिश की।

100
00:08:57,760 --> 00:09:00,880
‎उस समय मुझे जेल से निकले हुए कुछ ही महीने हुए थे

101
00:09:01,560 --> 00:09:06,360
‎और गिरफ़्तारी देने के बजाय

102
00:09:06,440 --> 00:09:11,360
‎मैंने एक छोटी सी किराना की दुकान की
‎पार्किंग में अपनी गाड़ी रोक दी।

103
00:09:13,160 --> 00:09:15,320
‎और मैं भाग कर दुकान में गया।

104
00:09:17,600 --> 00:09:19,720
‎मैं एक मानव ढाल ढूँढ रहा था।

105
00:09:19,800 --> 00:09:21,920
‎मुझे नहीं पता कि मुझे ऐसे ख़्याल कैसे आए।

106
00:09:22,000 --> 00:09:24,840
‎मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया था।

107
00:09:28,360 --> 00:09:33,120
‎मैं दरवाज़े से अंदर गया
‎और मैंने अपनी आँख के किनारे से एक हलचल देखी

108
00:09:34,080 --> 00:09:38,560
‎और मुझे पता था
‎कि मेरी आँख के किनारे पर वह जो भी परछाई थी,

109
00:09:38,640 --> 00:09:42,440
‎वह मेरी मानव ढाल नहीं बनने वाली थी,
‎तो मैंने उस दिशा में गोली चला दी।

110
00:09:46,000 --> 00:09:50,640
‎और फिर मैंने बंदूक एक छोटे,

111
00:09:50,720 --> 00:09:56,160
‎13-साल के बच्चे के सिर के पीछे तान दी।

112
00:09:57,280 --> 00:10:02,760
‎डेविड बंदूक की नोक पर 13 साल के विलियम क्रोस
‎जूनियर को लेकर दुकान से फ़रार हो गया

113
00:10:06,440 --> 00:10:09,280
‎हम उस लड़के के पिता के ट्रक में बैठे।

114
00:10:13,160 --> 00:10:17,240
‎और पुलिस के एक हुजूम ने
‎हवाई अड्डे तक हमारा पीछा किया।

115
00:10:20,040 --> 00:10:24,480
‎मैं भागने की कोशिश कर रहा था।
‎और मैं घंटों से भागने की कोशिश कर रहा था।

116
00:10:27,080 --> 00:10:30,360
‎पोल्सन हवाई अड्डे जाते समय,

117
00:10:30,440 --> 00:10:33,920
‎डेविड पुलिस से बातचीत करने कई बार रुका

118
00:10:36,080 --> 00:10:41,120
‎पुलिस शेरिफ़ ने बच्चे के बदले मुझे एक प्लेन

119
00:10:41,200 --> 00:10:43,200
‎और एक पायलट देने की सहमति दी।

120
00:10:45,200 --> 00:10:49,840
‎और मैंने सोचा, अगर मैं प्लेन में बैठ गया
‎और प्लेन उड़ गया,

121
00:10:49,920 --> 00:10:53,560
‎तो वह पायलट मुझे
‎रॉकी पर्वत श्रृंखला के ऊपर से ले जाएगा…

122
00:10:55,400 --> 00:11:00,760
‎मैंने पायलट को छोड़ दिया होता
‎और मैं उस जगह को छोड़कर चला जाता।

123
00:11:00,840 --> 00:11:02,680
‎हाँ, सच में, मैं छोड़कर चला जाता।

124
00:11:02,760 --> 00:11:05,280
‎बीवी नहीं, बच्चे नहीं।

125
00:11:05,360 --> 00:11:08,160
‎मेरे दिमाग़ में वह सब चल रहा था।

126
00:11:16,720 --> 00:11:18,000
‎हवाई अड्डे पर,

127
00:11:18,080 --> 00:11:21,320
‎प्लेन के चारों तरफ़ पुलिस की गाड़ियाँ खड़ी थीं

128
00:11:21,400 --> 00:11:23,960
‎और प्लेन से करीब 100 मीटर की दूरी पर थीं।

129
00:11:26,600 --> 00:11:29,640
‎पायलट वहाँ ज़मीन पर प्लेन के साथ खड़ा था।

130
00:11:31,960 --> 00:11:36,200
‎स्थानीय पायलट हैरी श्रायोक,
‎डेविड द्वारा बंदी बनाए गए बच्चे की जगह लेने के लिए

131
00:11:36,280 --> 00:11:38,640
‎स्वेच्छा से वहाँ आए थे

132
00:11:41,000 --> 00:11:45,000
‎मेरा पहले बंदी को,
‎उस बच्चे को मारने का कोई इरादा नहीं था।

133
00:11:46,320 --> 00:11:49,640
‎मैं सोच रहा था कि जैसे ही मैंने इस बच्चे को छोड़ा,

134
00:11:49,720 --> 00:11:52,920
‎मुझे गोली मार दी जाएगी
‎और मेरी ज़िंदगी ख़त्म हो जाएगी।

135
00:11:53,560 --> 00:11:55,640
‎ख़ैर, किसी कारण से वैसा नहीं हुआ।

136
00:11:56,360 --> 00:12:02,240
‎डेविड ने पायलट के बदले बच्चे को छोड़ दिया

137
00:12:05,080 --> 00:12:12,080
‎एक बार जब हम प्लेन में बैठ गए,
‎मेरी बंदूक नए बंदी, उस पायलट पर तनी हुई थी।

138
00:12:14,040 --> 00:12:18,680
‎और मुझे उम्मीद थी
‎कि शायद मैं उस रात को ज़िंदा बच पाऊँगा।

139
00:12:18,760 --> 00:12:20,480
‎कि किसी को गोली नहीं लगेगी।

140
00:12:22,000 --> 00:12:24,480
‎अपनी उड़ान योजना बनाइए
‎मॉन्टाना वैमानिकी विभाग

141
00:12:24,560 --> 00:12:28,040
‎पायलट ने प्लेन को चालू करने में
‎करीब आधा घंटा लिया।

142
00:12:28,840 --> 00:12:32,120
‎लेकिन जब यह सब चल रहा था,

143
00:12:32,920 --> 00:12:34,720
‎उसी दौरान मेरी जानकारी के बिना,

144
00:12:35,680 --> 00:12:38,720
‎दूसरे पुलिस अफ़सर प्लेन के नीचे खड़े

145
00:12:38,800 --> 00:12:40,840
‎पहियों की हवा निकाल रहे थे।

146
00:12:42,160 --> 00:12:44,520
‎वह प्लेन कहीं नहीं जाने वाला था।

147
00:12:45,800 --> 00:12:49,000
‎जबकि बातचीत करने वाले
‎लगातार डेविड को उलझाए हुए थे,

148
00:12:49,080 --> 00:12:52,760
‎उस दौरान पुलिस के एक निशानची ने
‎हवाईपट्टी पर जगह ले ली थी

149
00:12:58,480 --> 00:13:03,160
‎बातचीत के दौरान मैं
‎प्लेन के दरवाज़े से बाहर की तरफ़ झुका हुआ था,

150
00:13:03,240 --> 00:13:05,760
‎उन लोगों से… शेरिफ़ से बात कर रहा था।

151
00:13:06,560 --> 00:13:08,120
‎रुकिए - सक्रिय हवाई पट्टी
‎प्रवेश निषेध

152
00:13:08,200 --> 00:13:10,480
‎और एक बार जब मैं बाहर झुका,

153
00:13:10,560 --> 00:13:13,720
‎वह निशानची जो करीब 50 मीटर दूर था,

154
00:13:13,800 --> 00:13:15,800
‎उसे लगा कि गोली चलाने के लिए रास्ता साफ़ है।

155
00:13:17,400 --> 00:13:19,000
‎तो उसने मुझ पर गोली चला दी।

156
00:13:23,680 --> 00:13:28,560
‎डेविड को सीने पर गोली लगी थी

157
00:13:28,640 --> 00:13:32,080
‎लेकिन वह होश में था

158
00:13:34,680 --> 00:13:36,440
‎मैं बुरी तरह से घायल हो गया था।

159
00:13:38,440 --> 00:13:40,880
‎मुझे पता चल गया था कि इसका अंत अच्छा नहीं होगा।

160
00:13:43,760 --> 00:13:45,880
‎मैं जल्द ही मर जाऊँगा।

161
00:13:48,160 --> 00:13:50,760
‎मेरी ज़िंदगी ख़त्म होने वाली थी।

162
00:13:53,960 --> 00:13:56,760
‎मैंने सोचा, मैं पायलट को गोली मार दूँगा।

163
00:13:58,080 --> 00:14:00,160
‎क्योंकि आज रात मैं अकेले नहीं मरना चाहता।

164
00:14:01,760 --> 00:14:05,760
‎मैं अकेलापन नहीं चाहता था, बस…

165
00:14:08,720 --> 00:14:14,800
‎यह कोई सोचा-समझा आध्यात्मिक विचार
‎या वैसा कोई सिद्धांत नहीं था।

166
00:14:18,680 --> 00:14:21,280
‎बस, मैं अकेले नहीं जाना चाहता था।

167
00:14:33,120 --> 00:14:38,640
‎डेविड ने
‎पायलट हैरी श्रायोक को सिर में गोली मारी थी

168
00:14:44,320 --> 00:14:50,440
‎श्रायोक की अपराधस्थल पर ही मृत्यु हो गई

169
00:14:53,080 --> 00:14:54,960
‎पायलट को गोली मारने के बाद,

170
00:14:56,120 --> 00:14:59,840
‎मैंने बदूक नीचे रखी और प्लेन से निकलने लगा।

171
00:15:01,720 --> 00:15:03,720
‎और मुझे होश में वही आख़िरी चीज़ याद है।

172
00:15:06,680 --> 00:15:11,240
‎मेरे ख़याल से जब मैं प्लेन से बाहर आ रहा
‎था तो दरवाज़े पर मुझे गोली मारी गई थी।

173
00:15:11,880 --> 00:15:15,040
‎मुझे बहुत करीब से सिर के पीछे गोली मारी गई थी।

174
00:15:15,960 --> 00:15:19,200
‎सिर के पीछे गोली लगने के बाद
‎ज़्यादातर लोग ज़िंदा ही नहीं बचते हैं।

175
00:15:20,320 --> 00:15:22,440
‎और 38 साल बाद भी, मैं यहाँ हूँ।

176
00:15:23,240 --> 00:15:24,720
‎सोचिए।

177
00:15:25,600 --> 00:15:28,040
‎कि मैं इसे सोचकर हँस रहा हूँ, मैं पागल हूँ।

178
00:15:31,560 --> 00:15:36,560
‎डेविड दस दिन कोमा में रहा

179
00:15:43,160 --> 00:15:44,600
‎आठ महीनों बाद,

180
00:15:44,680 --> 00:15:48,120
‎उसे हत्या के मुकदमे में
‎खड़ा होने के लिए उपयुक्त समझा गया था

181
00:15:53,120 --> 00:15:55,840
‎मेरे शरीर का हर कण पछतावा करता है।

182
00:15:57,280 --> 00:16:01,480
‎शायद सुनकर आपको न लगे कि मैं पछतावे में हूँ।

183
00:16:02,400 --> 00:16:03,840
‎यक़ीन मानिए, मैं हूँ।

184
00:16:10,000 --> 00:16:11,840
‎उस सुबह मैं यह सोचकर नहीं उठा था

185
00:16:13,080 --> 00:16:16,680
‎कि मैं आज जाकर किसी को मारूँगा।

186
00:16:17,640 --> 00:16:20,360
‎काश मैंने रुककर सोचा होता, "ज़रा रुको।"

187
00:16:20,440 --> 00:16:22,360
‎लेकिन… नहीं।

188
00:16:24,920 --> 00:16:26,000
‎वह…

189
00:16:26,560 --> 00:16:30,880
‎भावनाओं वाली चिप सक्रिय नहीं थी,

190
00:16:30,960 --> 00:16:33,440
‎जैसे, "स्टार ट्रेक" का "डेल्टा।"

191
00:16:34,120 --> 00:16:35,200
‎भगवान।

192
00:16:38,640 --> 00:16:40,000
‎काश मैंने परवाह की होती।

193
00:16:40,840 --> 00:16:45,400
‎मेरी वयस्क ज़िंदगी में भावनाओं की कोई जगह नहीं थी।

194
00:16:45,480 --> 00:16:47,400
‎और तब भी मुझ में भावनाएँ नहीं थीं।

195
00:16:50,680 --> 00:16:53,560
‎मुझे ख़ुद के अंदर
‎ज़्यादा गहराई से झाँककर देखना पसंद नहीं है।

196
00:16:55,000 --> 00:16:58,480
‎मुझे यह नहीं कहना चाहिए कि मुझे पसंद नहीं है।
‎मैं बस अकसर ऐसा नहीं करता।

197
00:17:00,600 --> 00:17:02,440
‎वहाँ अंदर पसंद करने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है।

198
00:17:08,760 --> 00:17:10,720
‎इस हादसे में कुछ भी सही नहीं हुआ था।

199
00:17:17,920 --> 00:17:19,640
‎ख़ैर, वह पूरी तरह से सच नहीं है।

200
00:17:19,720 --> 00:17:24,560
‎जो सच में सही था वह था उस पायलट का स्वेच्छा से

201
00:17:24,640 --> 00:17:26,560
‎उस बच्चे की जगह ले लेना।

202
00:17:27,560 --> 00:17:31,040
‎उस दिन शायद वही एक सही चीज़ हुई थी।

203
00:17:32,720 --> 00:17:36,720
‎अगर मैं अभी नक़ली आँसू निकाल पाता,
‎तो ज़रूर निकालता।

204
00:17:38,280 --> 00:17:39,440
‎लेकिन नहीं निकाल सकता।

205
00:18:15,160 --> 00:18:16,200
‎फ़्लैटहेड नदी, मॉन्टाना

206
00:18:16,280 --> 00:18:17,400
‎मुझे मेरे पिता की याद आती है।

207
00:18:18,880 --> 00:18:21,800
‎अड़तीस साल बाद यह कहना मज़ाकिया लगता है।

208
00:18:24,440 --> 00:18:28,680
‎आप जब भी अपने माता-पिता को खोएँ,
‎उनकी याद आती ही है। पता है, कोई भी उम्र हो।

209
00:18:32,320 --> 00:18:36,240
‎मैं जॉर्ज श्रायोक हूँ। मैं हैरी ली श्रायोक का बेटा हूँ।

210
00:18:40,800 --> 00:18:43,400
‎जो हुआ उसके दीर्घकालिक असर…

211
00:18:44,320 --> 00:18:51,280
‎कि… उनकी मौत और…हमारे लिए वह बहुत मुश्किल था।
‎पूरे परिवार के लिए।

212
00:18:53,120 --> 00:18:57,560
‎हमारे पोते-पोती, उनके पोते-पोती,
‎हमारे बच्चे। सबको उनकी याद आती है।

213
00:18:58,240 --> 00:19:01,080
‎पता है, हम उन्हें जानते थे।
‎हम अब भी जानते हैं कि वह कौन थे…

214
00:19:01,560 --> 00:19:02,400
‎वे बच्चे नहीं जानते।

215
00:19:04,080 --> 00:19:07,080
‎काश मेरे लड़कों पर उनका असर आया होता।

216
00:19:08,760 --> 00:19:13,000
‎तो, वह एक पछतावा है। तो…

217
00:19:20,680 --> 00:19:23,800
‎ख़ैर, मेरे पिता ओहायो के एक विनम्र परिवार से थे।

218
00:19:24,840 --> 00:19:29,960
‎उन्हें बड़े होते समय
‎पीटर पैन की तरह आभास होता था, उड़ने का।

219
00:19:30,960 --> 00:19:34,200
‎और, तो जब वह 20 साल के थे,

220
00:19:34,280 --> 00:19:37,880
‎उन्होंने एयर कॉर्प्स कैडेट कार्यक्रम में
‎दाख़िला ले लिया।

221
00:19:41,040 --> 00:19:43,480
‎मेरे पिता ने सेना में 30 साल बिताए

222
00:19:43,560 --> 00:19:47,960
‎और तीन युद्ध देखे,
‎द्वितीय विश्व युद्ध, कोरिया और वियतनाम।

223
00:19:48,920 --> 00:19:50,480
‎लेकिन 51 में वह सेवानिवृत्त हो गए।

224
00:19:52,720 --> 00:19:55,920
‎बेशक़, इतने सारे युद्धों में जाने की वजह से
‎वह सम्मानित थे।

225
00:19:59,280 --> 00:20:00,880
‎वह बहुत अच्छे पायलट थे।

226
00:20:04,320 --> 00:20:06,600
‎जिस दिन गोली चलाई गई थी,

227
00:20:06,680 --> 00:20:11,760
‎उस दिन हैरी श्रायोक अपने घर पर
‎अपनी बीवी के लिए एक संदेश छोड़कर आए थे

228
00:20:16,800 --> 00:20:20,600
‎उन्होंने काउंटर पर एक संदेश छोड़ा था
‎क्योंकि मेरी माँ घर पर नहीं थीं।

229
00:20:22,000 --> 00:20:24,400
‎वह "डी" के नाम से जानी जाती थी
‎और मेरे पिता "ली" के नाम से।

230
00:20:27,920 --> 00:20:30,600
‎"शहर के दक्षिण में किसी को बंदी बना लिया है।"

231
00:20:32,400 --> 00:20:35,240
‎"मुझे शेरिफ़ को लेकर जाना है।"

232
00:20:36,240 --> 00:20:37,080
‎"ली।"

233
00:20:45,120 --> 00:20:50,480
‎केवल एक घंटे के बाद ही,
‎हैरी श्रायोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई

234
00:20:56,960 --> 00:21:01,120
‎कुछ सालों तक मैं बहुत गुस्सा था।

235
00:21:02,840 --> 00:21:06,480
‎मेरी पत्नी को लगता है कि मैं अब भी बहुत गुस्सा हूँ।
‎मैं नहीं कह सकता कि मैं बहुत गुस्सा हूँ।

236
00:21:06,560 --> 00:21:13,400
‎मैं तटस्थ हूँ। बस, कीथ को ख़ुद से
‎और अपने भगवान से अपने तरीके से निपटना होगा।

237
00:21:13,480 --> 00:21:15,320
‎कीथ मुक़दमे के योग्य

238
00:21:15,400 --> 00:21:17,480
‎ज़ाहिर है वह बहुत बुद्धिमान है।

239
00:21:17,560 --> 00:21:22,080
‎जब वह वयस्क हुआ, वह नैतिक फ़ैसले ले सकता था।

240
00:21:23,760 --> 00:21:27,960
‎और, जहाँ तक उसके पछतावे की बात है…

241
00:21:28,040 --> 00:21:32,280
‎उसके इतिहास को देखते हुए,
‎मेरे लिए यक़ीन करना मुश्किल है।

242
00:21:34,280 --> 00:21:39,000
‎कीथ अड़ा हुआ था। वह…
‎यह सिर्फ़ एक दिन में नहीं हुआ।

243
00:21:39,080 --> 00:21:42,240
‎उसने क़िस्मत से टकराने के लिए
‎दस साल लंबा रास्ता तय किया था।

244
00:21:56,040 --> 00:21:59,360
‎मिसूला, मॉन्टाना

245
00:22:08,400 --> 00:22:12,760
‎किसी को उसकी करतूतों के लिए माफ़ करना
‎एक निजी फ़ैसला है।

246
00:22:14,720 --> 00:22:19,840
‎कुछ लोग माफ़ नहीं कर पाते और कुछ लोगों के लिए
‎यह आत्मा के शुद्धिकरण का एक तरीका है।

247
00:22:25,760 --> 00:22:28,880
‎मेरा भाई उसकी बचपन की परवरिश का नतीजा है।

248
00:22:31,280 --> 00:22:33,600
‎वह आज जैसा है वैसा न होता

249
00:22:33,680 --> 00:22:36,720
‎अगर बचपन में उसने वह रास्ता न लिया होता।

250
00:22:42,480 --> 00:22:47,000
‎मेरा नाम ब्रूस कीथ है
‎और मैं डेविड कीथ का बड़ा भाई हूँ।

251
00:22:53,640 --> 00:22:55,320
‎गोली चलने के बाद,

252
00:22:55,400 --> 00:22:59,240
‎गहन सेवा में डेविड से
‎मिलने आने वाले पहले व्यक्तियों में से ब्रूस एक था

253
00:23:00,840 --> 00:23:04,480
‎जब मैंने उसे अस्पताल में
‎उन नलियों और तारों के साथ देखा,

254
00:23:04,560 --> 00:23:07,520
‎और दिल की धड़कन वाली स्क्रीन देखी,

255
00:23:07,600 --> 00:23:12,000
‎जब यह कोई करीबी रिश्तेदार होता है,
‎तो निश्चित रूप से यह देखना बहुत कठिन होता है।

256
00:23:12,480 --> 00:23:15,640
‎और आप कभी-कभी इसे टीवी पर देख लें,

257
00:23:15,720 --> 00:23:20,040
‎पर असल ज़िंदगी में,
‎आपके ठीक सामने, यह कठिन होता है।

258
00:23:24,480 --> 00:23:30,000
‎डेविड को ज़िंदा रहने के लिए
‎कई ऑपरेशन करवाने पड़े

259
00:23:35,440 --> 00:23:38,680
‎किसी को नहीं पता था कि वह बचेगा या मर जाएगा।

260
00:23:38,760 --> 00:23:41,080
‎मतलब, वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर था

261
00:23:41,160 --> 00:23:45,960
‎और अगली चीज़ जो मैंने सुनी,
‎वह थी कि उसके मुक़दमे की तारीख आ गई है।

262
00:23:46,720 --> 00:23:50,800
‎क्योंकि आप ऐसे किसी पर
‎मुक़दमा नहीं चलाते जो सदमे से उभर रहा हो,

263
00:23:50,880 --> 00:23:54,520
‎आपको तब तक इंतज़ार करना पड़ता है जब तक कि वह
‎ख़ुद का थोड़ा बहुत बचाव करने लायक़ न हो जाए।

264
00:23:55,440 --> 00:23:57,560
‎इस भयानक हादसे के बाद, जज के सामने पेश होने और

265
00:23:57,640 --> 00:24:03,040
‎जो हुआ उसका सामना करने का उस पर बहुत दबाव था।

266
00:24:05,440 --> 00:24:09,040
‎डेविड को हैरी श्रायोक की हत्या
‎और विलियम क्रोस जूनियर के अपहरण के

267
00:24:09,120 --> 00:24:12,120
‎मुक़दमे के लिए जाना था

268
00:24:12,200 --> 00:24:15,960
‎उसे मौत की सज़ा सुनाए जाने की संभावना थी

269
00:24:24,280 --> 00:24:30,760
‎डेविड ने आरोपों का मुकाबला नहीं करने और
‎मुक़दमे के अपने अधिकार को छोड़ने का फ़ैसला किया

270
00:24:33,080 --> 00:24:37,200
‎जब उसने अदालत में खड़े होकर
‎अपने आरोपों को स्वीकार किया,

271
00:24:37,280 --> 00:24:39,440
‎मुझे समझ आता है कि उसने ऐसा क्यों किया।

272
00:24:41,160 --> 00:24:43,440
‎ज़िम्मेदारी लेने के लिए।

273
00:24:46,760 --> 00:24:52,720
‎अदालत में बैठकर जज को
‎सज़ा की घोषणा करते हुए सुनना,

274
00:24:52,800 --> 00:24:57,480
‎मुझे जज के शब्द साफ़-साफ़ याद हैं। उन्होंने कहा था,

275
00:24:57,560 --> 00:25:00,440
‎"बेटा, तुम्हें यह बहुत महंगा पड़ेगा।"

276
00:25:03,360 --> 00:25:09,040
‎10 अप्रैल 1985 को,
‎डेविड को दो अलग-अलग मौत की सज़ा सुनाई गईं

277
00:25:14,560 --> 00:25:18,960
‎कितने लोगों ने सुना है कि एक ही अदालत में

278
00:25:19,040 --> 00:25:20,920
‎दो अलग-अलग मौत की सज़ा सुनाई गई हों?

279
00:25:23,040 --> 00:25:26,040
‎मुझे लगता है कि डेविड की सज़ा…

280
00:25:27,560 --> 00:25:33,240
‎जो जज ने सुनाई थी, वह सही नहीं थी।

281
00:25:33,320 --> 00:25:37,360
‎मुझे नहीं लगता कि किसी को भी मारना

282
00:25:37,440 --> 00:25:40,400
‎एक सार्थक प्रयास है।

283
00:25:42,280 --> 00:25:45,760
‎मुझे नहीं पता कि सालों तक
‎मैं इस बात को समझ भी पाया था या नहीं।।

284
00:25:46,320 --> 00:25:47,200
‎लेकिन…

285
00:25:50,440 --> 00:25:54,240
‎मुझे यह बात निश्चित रूप से पता थी कि मैं उसे
‎फिर कभी नहीं देखूँगा, वह केवल सलाखों के पीछे रहेगा।

286
00:26:06,640 --> 00:26:09,920
‎उसने अपराध स्वीकार किया
‎क्योंकि वह जानता था कि वह दोषी था,

287
00:26:10,000 --> 00:26:13,560
‎तो वह अदालत से और ख़ुद से ईमानदार है।

288
00:26:14,760 --> 00:26:17,920
‎ऐसा कभी नहीं होगा
‎कि उसे इस बात का अफ़सोस न हो।

289
00:26:20,440 --> 00:26:24,200
‎उसे समझ आता है कि यह उसी की करनी है।

290
00:26:24,280 --> 00:26:27,480
‎उसे समझ आता है
‎कि उसने अपनी करतूतों के लिए भारी क़ीमत चुकाई है।

291
00:26:28,080 --> 00:26:30,920
‎तो, क्या वह समाज के लिए ख़तरा है?

292
00:26:31,000 --> 00:26:32,440
‎मुझे तो नहीं लगता।

293
00:26:34,200 --> 00:26:37,320
‎मैं वास्तव में उसे रिहा होते
‎और फलते-फूलते देखना चाहता हूँ।

294
00:26:38,400 --> 00:26:39,840
‎यह मुमकिन है।

295
00:26:54,720 --> 00:26:57,920
‎पोल्सन, मॉन्टाना

296
00:27:03,600 --> 00:27:06,520
‎यहाँ बेकसूर होने का कोई सवाल नहीं है।

297
00:27:07,000 --> 00:27:08,920
‎इस बात में कोई संदेह नहीं कि दोषी कौन है।

298
00:27:09,440 --> 00:27:11,560
‎किसी की ग़लत पहचान नहीं हुई है।

299
00:27:11,640 --> 00:27:13,240
‎बीसवाँ न्यायतंत्र
‎जिला न्यायालय

300
00:27:13,320 --> 00:27:16,360
‎लेकिन जैसा लोग कहते हैं,
‎आइरिश लोगों को काला और सफेद नहीं दिखता,

301
00:27:16,440 --> 00:27:19,120
‎क्योंकि उन्हें बीच के सारे रंग दिखते हैं।

302
00:27:19,200 --> 00:27:23,400
‎मेरी यही समस्या है,
‎ऐसी कहानी में मुझे बीच के सारे रंग दिखते हैं।

303
00:27:26,240 --> 00:27:27,560
‎मेरा नाम जिम मैनले है।

304
00:27:27,640 --> 00:27:30,720
‎मैं 20वें न्यायतंत्र जिले का जिला अदालत जज हूँ,

305
00:27:30,800 --> 00:27:35,480
‎जो वह अधिकार क्षेत्र है
‎जिसमें इस मामले को लड़ा गया था।

306
00:27:37,360 --> 00:27:44,320
‎डेविड को सज़ा सुनाए जाने के समय पर
‎जिम मैनले एक सरकारी वक़ील थे

307
00:27:45,080 --> 00:27:48,600
‎मोंटाना राज्य की महान मुहर

308
00:27:48,680 --> 00:27:52,360
‎इसी अदालत में
‎डेविड कैमरन कीथ को मौत की सज़ा सुनाई गई थी,

309
00:27:52,440 --> 00:27:53,960
‎वहाँ उस मेज़ पर।

310
00:27:57,120 --> 00:28:01,000
‎जब सज़ा की घोषणा हुई,

311
00:28:01,080 --> 00:28:05,440
‎मुझे याद नहीं कि उसने कुछ कहा हो
‎या तमाशा खड़ा किया हो…

312
00:28:05,480 --> 00:28:07,080
‎जेम्स मैनले
‎जिला न्यायाधीश

313
00:28:07,160 --> 00:28:08,760
‎…या कोई भावनाएँ दिखाई हों।

314
00:28:09,960 --> 00:28:12,320
‎उस प्रक्रिया के हर कदम पर,

315
00:28:12,400 --> 00:28:15,840
‎वह वहाँ वैरागी की तरह बैठा हुआ था

316
00:28:16,680 --> 00:28:18,840
‎और उसे देखकर आपको ज़रा भी पता नहीं चलता

317
00:28:18,920 --> 00:28:21,920
‎कि उसके सिर पर
‎मौत की सज़ा की तलवार लटक रही थी।

318
00:28:25,880 --> 00:28:29,160
‎मैंने कभी नहीं सुना कि मुल्ज़िम को मालूम हो
‎कि उसे मौत की सज़ा हो सकती है,

319
00:28:29,240 --> 00:28:32,880
‎और तब भी वह अपना अपराध स्वीकार कर लें।

320
00:28:32,960 --> 00:28:34,240
‎जब तक कि वे मरना नहीं चाहते हों।

321
00:28:36,160 --> 00:28:40,760
‎तो यह चकित करने वाली बात थी।
‎लेकिन दूसरी तरफ़, उसके बचाव में कुछ नहीं था।

322
00:28:42,200 --> 00:28:46,480
‎हत्या के अपराध मृत्युदंड के मानदंडों को पूरा करते थे।

323
00:28:47,600 --> 00:28:52,360
‎जब तक मानव समाज है,
‎तब तक कठोर दंड की आवश्यकता है,

324
00:28:53,160 --> 00:28:57,280
‎और… मैं उस बात को समझता हूँ।

325
00:28:57,360 --> 00:28:58,480
‎पर दूसरी तरफ़,

326
00:28:59,040 --> 00:29:05,320
‎मौत की सज़ा के अस्तित्व में होने से
‎हत्या के अपराध कम नहीं होते।

327
00:29:05,840 --> 00:29:12,200
‎हालाँकि, अगर मुझे क़ानून
‎और क़ानून की भावना का पालन करना होो,

328
00:29:12,280 --> 00:29:14,600
‎जैसा कि विधायिका में लिखा है…

329
00:29:16,720 --> 00:29:20,440
‎आज मैं भी शायद उसे मौत की सज़ा ही सुनाऊँगा।

330
00:29:20,920 --> 00:29:25,440
‎हालाँकि, निजी रूप से, मुझे…
‎मैं सच में इसके पक्ष में नहीं हूँ।

331
00:29:27,600 --> 00:29:33,720
‎जज ने 198 के अपहरण और हत्या के मामले में
‎फाँसी की तारीख़ तय की

332
00:29:34,240 --> 00:29:39,680
‎डेविड को 1 दिसंबर 1988 को फाँसी दी जानी

333
00:29:39,760 --> 00:29:44,600
‎उसको दोषी क़रार दिए जाने के लगभग चार साल बाद

334
00:29:45,440 --> 00:29:50,240
‎लेक काउंटी अदालत

335
00:29:50,880 --> 00:29:53,720
‎डेविड की फाँसी की निर्धारित तारीख़ से हफ़्तों पहले,

336
00:29:53,800 --> 00:29:57,560
‎उसके वक़ीलों ने
‎सीधे राज्यपाल से उदारता की अपील की

337
00:29:59,720 --> 00:30:03,560
‎राज्यपाल स्विंडन ने फ़ाइल पढ़ी,
‎इसमें शामिल हर किसी से बात की,

338
00:30:03,640 --> 00:30:07,560
‎ख़ुद जेल गए, उसके आमने-सामने बैठे

339
00:30:07,640 --> 00:30:09,880
‎और उससे थोड़ी देर बातचीत की।

340
00:30:10,360 --> 00:30:16,320
‎और उस समय, मेरी समझ में
‎डेविड कैमरन कीथ एक ईसाई बन चुका था

341
00:30:16,400 --> 00:30:19,640
‎और जाकर हाई स्कूल के समूहों से

342
00:30:19,720 --> 00:30:22,200
‎अपराधों और ड्रग्स के बारे में बात कर रहा था,

343
00:30:22,280 --> 00:30:26,160
‎और उसने राज्यपाल को
‎आश्वस्त किया कि वह पछता रहा था।

344
00:30:26,240 --> 00:30:28,920
‎सी.बी. मैक्नील
‎जिला अदालत

345
00:30:29,000 --> 00:30:32,200
‎राज्यपाल ने सभी चीज़ों को तोला
‎और उसकी मौत की सज़ा को बदलकर

346
00:30:32,280 --> 00:30:35,760
‎परोल की संभावना के बिना
‎आजीवन कारावास की सज़ा कर दिया।

347
00:30:37,080 --> 00:30:39,640
‎मुझे याद है
‎कि पहली बार मॉन्टाना के एक राज्यपाल ने

348
00:30:39,720 --> 00:30:42,160
‎इस तरह से मौत की सज़ा को बदला था।

349
00:30:48,960 --> 00:30:54,040
‎मेरी समझ यह कहती है कि डेविड कैमरन कीथ ने
‎अलग-अलग लोगों के सामने

350
00:30:54,800 --> 00:30:58,360
‎अलग-अलग चेहरे पेश किए हैं।

351
00:30:59,360 --> 00:31:02,680
‎मुझे नहीं पता
‎कि असली डेविड कैमरन कीथ कौन सा वाला है।

352
00:31:04,000 --> 00:31:09,960
‎लेकिन, अगर वह वास्तव में ईमानदार है
‎और अपने किए का उसे पछतावा है

353
00:31:10,560 --> 00:31:16,120
‎और अगर पीड़ित के परिवार से सलाह की जाए,

354
00:31:16,200 --> 00:31:20,760
‎तो इस समय पर मुझे उसे
‎परोल पर रिहा किए जाने पर आपत्ति नहीं होगी।

355
00:31:24,560 --> 00:31:27,240
‎अदालत
‎मॉन्टाना बीसवाँ न्यायतंत्र

356
00:31:44,120 --> 00:31:48,400
‎स्पोकेन, वॉशिंगटन

357
00:32:04,840 --> 00:32:08,440
‎जब मैं पापा के बारे में सोचती हूँ
‎तो मुझे गर्व होता है।

358
00:32:09,120 --> 00:32:14,840
‎मुझे उनकी ग़लतियों पर गर्व नहीं हैं
‎लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि इस सब के दौरान,

359
00:32:15,560 --> 00:32:16,680
‎वह जिस भी तरह से कर सकते थे

360
00:32:17,200 --> 00:32:19,880
‎उन्होंने हमसे प्यार किया।

361
00:32:22,640 --> 00:32:29,200
‎मुझे नहीं लगता
‎कि उनके अस्तित्व में वह कभी भी हिंसक थे,

362
00:32:29,280 --> 00:32:33,720
‎लेकिन मैंने देखा है कि जिन्हें ड्रग्स की लत होती है
‎वे शर्मिंदा होते हैं

363
00:32:33,800 --> 00:32:39,080
‎और बदक़िस्मती से उससे बाहर निकलने के लिए
‎वे लोग कुछ भी करते हैं।

364
00:32:39,160 --> 00:32:41,080
‎ज़िंदगी से निपटने के लिए कुछ भी करते हैं।

365
00:32:42,960 --> 00:32:45,760
‎बिना किसी संदेह के मैं जानती हूँ…

366
00:32:47,240 --> 00:32:51,760
‎कि यह पहले से सोची-समझी योजना नहीं थी।
‎यह गुस्सा नहीं था, यह था…

367
00:32:53,800 --> 00:32:58,880
‎"हे, भगवान।
‎मैं बहुत डरा हुआ हूँ और मुझे नहीं पता कि क्या करूँ।"

368
00:33:03,320 --> 00:33:08,120
‎जब उनके पिता तो सज़ा हुई,
‎तब कैमरन दो साल का और ट्रेसी नौ साल की थी

369
00:33:08,200 --> 00:33:12,160
‎वे नियमित रूप से उससे मिलते हैं

370
00:33:17,320 --> 00:33:23,400
‎यह शायद उनकी और मेरी इकलौती तस्वीर है।

371
00:33:23,480 --> 00:33:29,240
‎हमने इस तस्वीर को बड़ा करवा कर
‎सीढ़ियों वाली दीवार पर लगाया है।

372
00:33:32,600 --> 00:33:35,640
‎मैंने उन्हें जेल में जाना है।

373
00:33:36,520 --> 00:33:40,400
‎हालाँकि वह इस पूरे समय जेल में रहे हैं,
‎उन्होंने मुझ से बेहतरीन बर्ताव किया है।

374
00:33:42,760 --> 00:33:48,040
‎कोई ऐसा शख़्स जो इतनी लंबी कैद में रहा हो
‎जितना वह रहे हैं,

375
00:33:48,120 --> 00:33:52,480
‎उसे मैंने इतना सकारात्मक नहीं देखा है,

376
00:33:52,560 --> 00:33:58,120
‎और वह अब भी कुछ महत्वपूर्ण करना चाहते हैं
‎और अब भी…

377
00:33:59,440 --> 00:34:03,240
‎पता है, मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बनना चाहते हैं
‎और मेरी पसंद-नापसंद के बारे में जानना चाहते हैं,

378
00:34:03,320 --> 00:34:05,400
‎और मेरे बच्चों की तस्वीरें देखना चाहते हैं।

379
00:34:08,280 --> 00:34:10,520
‎हम हर हफ़्ते बात करते हैं

380
00:34:13,800 --> 00:34:19,960
‎ग़लतियाँ करने के बावजूद भी,
‎हर कोई दूसरे मौके का हक़दार होता है।

381
00:34:20,040 --> 00:34:23,080
‎चाहे कुछ भी हो, वे इंसान ही हैं।

382
00:34:26,320 --> 00:34:29,880
‎मुझे लगता है
‎कि वह अपने अपराधों की सज़ा काट चुके हैं,

383
00:34:29,960 --> 00:34:35,720
‎लेकिन, साथ ही मैं यह भी समझता हूँ
‎कि उन्होंने किसी की जान ली थी।

384
00:34:37,480 --> 00:34:39,520
‎अब तक मैंने कभी पीड़ितों के बारे में…

385
00:34:40,160 --> 00:34:41,200
‎नहीं सोचा था।

386
00:34:42,160 --> 00:34:45,040
‎मुझे नहीं पता, क्योंकि… मैं न1 साल की थी,

387
00:34:45,640 --> 00:34:47,520
‎और मुझ में उस बारे में सोचने की

388
00:34:47,600 --> 00:34:52,560
‎क्षमता नहीं थी, जानते हैं,
‎कि इस सब में पीड़ित का क्या हाल हुआ होगा।

389
00:34:55,720 --> 00:34:58,800
‎लेकिन अगर वे लोग उनसे कभी मिलें या उनसे बात करें,

390
00:34:59,400 --> 00:35:02,200
‎तो मेरे ख़्याल से वे लोग उन्हें माफ़ कर देंगे।

391
00:35:06,560 --> 00:35:09,520
‎प्यार सभी चीज़ों को वहन करता है विश्वास करता है
‎उम्मीद रखता है सहन करता है

392
00:35:09,600 --> 00:35:10,880
‎प्यार कभी विफल नहीं होता

393
00:35:18,640 --> 00:35:23,760
‎बेट्टीज़ डाइनर
‎पोल्सन, मॉन्टाना

394
00:35:26,440 --> 00:35:30,640
‎डेविड कीथ, बात करने में मुझे वह दिलचस्प लगा।

395
00:35:30,720 --> 00:35:32,240
‎रूट यू.एस. 66
‎बेट्टीज़ में स्वागत है

396
00:35:32,320 --> 00:35:35,840
‎मैं उन लोगों के इर्द-गिर्द रहा हूँ
‎जो हत्याएँ करते हैं

397
00:35:35,920 --> 00:35:40,080
‎और, जानते हैं,
‎वह उस प्रोफ़ाइल में सही नहीं बैठता था।

398
00:35:42,040 --> 00:35:44,520
‎अगर आप डेविड से शहर के किसी रेस्तराँ में मिलते,

399
00:35:44,600 --> 00:35:48,720
‎तो आप सोचते
‎कि वह काफ़ी सामान्य और काफ़ी समझदार बंदा है।

400
00:35:48,800 --> 00:35:50,080
‎यहाँ खाइए

401
00:35:50,160 --> 00:35:51,600
‎खुला है
‎छोटी जगह बड़ा स्वाद!

402
00:35:51,680 --> 00:35:56,040
‎वह मूर्ख जवान आदमी नहीं था।
‎बस उसने ग़लत चीज़ों को चुना।

403
00:35:58,440 --> 00:36:03,360
‎मैं डेनिस जोन्स हूँ
‎और मैं मिसूलियन अखबार के लिए संवाददाता था।

404
00:36:03,440 --> 00:36:05,320
‎मिसूलियन
‎बंधक बनाने की गोलीबारी में पायलट की मौत

405
00:36:05,400 --> 00:36:10,640
‎हवाई अड्डे पर घटित हुई डेविड कीथ,
‎हैरी श्रायोक की घटना को मैंने लिखा था

406
00:36:10,720 --> 00:36:14,880
‎और इस मामले के सुलझने तक उसके पीछे लगा था।

407
00:36:14,960 --> 00:36:17,000
‎एक हत्यारे की गवाही

408
00:36:17,080 --> 00:36:21,200
‎डेविड ने कहा था कि वह बस एक बुरा दिन था
‎जो कि सही नहीं है।

409
00:36:24,120 --> 00:36:27,720
‎गोली चलने वाले दिन पर डेनिस जोन्स
‎अपराध स्थल पर मौजूद थे

410
00:36:27,800 --> 00:36:30,960
‎और बाद में उन्होंने अस्पताल और जेल में
‎डेविड का साक्षात्कार लिया था

411
00:36:31,040 --> 00:36:35,200
‎वे सालों तक संपर्क में रहे

412
00:36:37,960 --> 00:36:40,960
‎मैंने कई साक्षात्कारों में डेविड से बात की

413
00:36:41,040 --> 00:36:44,800
‎और हमारा संबंध जारी रहा इस मायने में कि…
‎वह मुझे संदेश भेजता था।

414
00:36:46,400 --> 00:36:49,800
‎मुझे नहीं पता था कि
‎किसी अन्य व्यक्ति ने उसका साक्षात्कार लिया है।

415
00:36:50,400 --> 00:36:53,400
‎वे भी मेरी ही तरह उस तक पहुँच सकते थे,

416
00:36:53,480 --> 00:36:58,320
‎लेकिन एक समय ऐसा आ गया
‎जब वह मेरे अलावा किसी से बात नहीं करता था।

417
00:37:00,840 --> 00:37:04,480
‎उसने अपने ख़तों में
‎अपनी भावनाओं के बारे में काफ़ी निजी बातें लिखीं थी

418
00:37:04,560 --> 00:37:07,400
‎और साफ़ शब्दों में लिखी थीं।

419
00:37:08,080 --> 00:37:12,440
‎और वे सब, पता है, ईमानदारी से लिखी हुई लगी थीं।

420
00:37:12,520 --> 00:37:17,280
‎मुझे नहीं लगता कि वह किसी को
‎प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था।

421
00:37:18,200 --> 00:37:22,680
‎मुझे लगता है कि उसे अपने किए पर पछतावा था।

422
00:37:22,760 --> 00:37:27,600
‎मुझे लगता है कि उसमें से बहुत कुछ
‎उसके अपराध बोध को व्यक्त करने से संबंधित था।

423
00:37:39,000 --> 00:37:45,600
‎धत्, मैं ख़ुद से, क्या,
‎12 सालों से झूठ बोलता रहा था?

424
00:37:46,200 --> 00:37:48,680
‎असल में, बाक़ी सभी से इस बारे में झूठ बोलता रहा।

425
00:37:49,600 --> 00:37:51,760
‎अपराध स्वीकार करना, मुक़दमा न लड़ना,

426
00:37:52,360 --> 00:37:54,760
‎मैं बस अदालत पर दया करने की कोशिश कर रहा

427
00:37:54,840 --> 00:37:58,360
‎और मैंने उम्मीद की थी
‎कि इसके चलते मुझ पर कम सख्ती बरती जाएगी।

428
00:37:59,960 --> 00:38:03,520
‎जज को इतना समय और इतना पैसा
‎बर्बाद नहीं करना पड़ेगा, वगैरह-वगैरह।

429
00:38:04,200 --> 00:38:07,040
‎शायद वह मुझे मौत की सज़ा नहीं सुनाएँगे,

430
00:38:07,120 --> 00:38:08,680
‎क्योंकि कसूरवार तो मैं था ही।

431
00:38:10,680 --> 00:38:12,960
‎वह केवल मेरे बारे में था।

432
00:38:16,120 --> 00:38:18,440
‎क्या मुझ पर्याप्त सज़ा मिल चुकी है?

433
00:38:19,400 --> 00:38:23,200
‎ख़ैर, अदालतों को ऐसा नहीं लगता है। और…

434
00:38:25,760 --> 00:38:27,720
‎मुझे नहीं पता कि उस बारे में क्या कहूँ।

435
00:38:27,800 --> 00:38:31,280
‎मुझे ईमानदारी से लगता है कि
‎मुझे ज़रूरत से ज़्यादा सज़ा मिल चुकी है।

436
00:38:32,480 --> 00:38:36,200
‎आपने मेरे सिर के पीछे
‎उस गोली से बना छेद नहीं देखा है, लेकिन…

437
00:38:36,880 --> 00:38:39,600
‎मुझे नज़दीक से सिर के पीछे गोली मारी गई थी।

438
00:38:41,240 --> 00:38:44,800
‎किसी वजह से, वह ठीक नहीं लगता है।

439
00:38:46,160 --> 00:38:48,040
‎लेकिन, क्या करें, अंगूर खट्टे हैं

440
00:38:48,680 --> 00:38:50,680
‎मैं ख़ुद को उस स्थिति में रखता हूँ।

441
00:38:51,840 --> 00:38:53,760
‎और जो है, सो है।

442
00:38:58,520 --> 00:39:02,240
‎ख़ैर, मैंने डेविड कीथ को काफ़ी लंबे समय बाद सुना है।

443
00:39:03,640 --> 00:39:07,440
‎अगर मैं सही सुन रहा हूँ, तो उसने कहा

444
00:39:08,280 --> 00:39:09,600
‎कि वह

445
00:39:10,320 --> 00:39:13,200
‎अपराध स्वीकार करके
‎मौत की सज़ा से बचने की कोशिश कर रहा था।

446
00:39:14,880 --> 00:39:17,240
‎अब, उसने कहा कि वही उसकी प्रेरणा थी।

447
00:39:17,320 --> 00:39:20,920
‎उस समय, उसने ऐसा जताया था
‎कि वह ज़िम्मेदारी लेने वाला था।

448
00:39:24,640 --> 00:39:25,480
‎जानते हैं।

449
00:39:26,440 --> 00:39:29,320
‎हर चीज़ में कोई राज़ छुपा होता है।

450
00:39:29,400 --> 00:39:34,280
‎शायद इस बात में थोड़ा सच था
‎कि वह ज़िम्मेदारी लेना चाहता था,

451
00:39:34,360 --> 00:39:39,120
‎लेकिन साथ ही ऐसा करना चालाकी थी,

452
00:39:39,600 --> 00:39:40,560
‎जैसा उसने कहा,

453
00:39:40,640 --> 00:39:42,240
‎"मौत की सज़ा से बचना चाहता था।"

454
00:39:43,440 --> 00:39:48,960
‎पता है, यह लगभग ऐसा लग रहा है
‎जैसे वह समय में पीछे चला गया हो।

455
00:39:52,160 --> 00:39:54,000
‎पता है, अब जब उसे सोचने के लिए

456
00:39:54,560 --> 00:39:58,080
‎इतना समय मिल गया,
‎तो वह थोड़ा ज़्यादा आक्रामक सुनाई पड़ता है।

457
00:39:59,920 --> 00:40:01,080
‎वह अलग सोच रहा है।

458
00:40:01,160 --> 00:40:06,200
‎वह डेविड कीथ के बारे में सोच रहा है।
‎श्री श्रायोक और उनके परिवार के बारे में नहीं।

459
00:40:08,080 --> 00:40:10,440
‎और इस हद तक, यह निराशाजनक है।

460
00:40:21,920 --> 00:40:25,920
‎व्हाइटफ़िश, मॉन्टाना

461
00:40:26,920 --> 00:40:32,200
‎द श्रायोक्स

462
00:40:41,240 --> 00:40:45,280
‎डेविड की सुनवाई के लिए जॉर्ज अदालत गए थे

463
00:40:45,360 --> 00:40:50,240
‎उस दिन से उन्होंने डेविड की आवाज़ नहीं सुनी है

464
00:40:55,080 --> 00:40:57,160
‎इस हादसे में कुछ भी सही नहीं हुआ था।

465
00:40:57,960 --> 00:40:59,920
‎वह पूरी तरह से सच नहीं है।

466
00:41:00,000 --> 00:41:04,960
‎जो सच में सही था वह था उस पायलट का
‎स्वेच्छा से उस बच्चे की जगह ले लेना।

467
00:41:05,960 --> 00:41:09,240
‎उस दिन शायद वही एक सही चीज़ हुई थी।

468
00:41:11,000 --> 00:41:14,000
‎अगर मैं अभी नक़ली आँसू निकाल पाता,
‎तो ज़रूर निकालता।

469
00:41:15,760 --> 00:41:16,960
‎लेकिन नहीं निकाल सकता।

470
00:41:18,880 --> 00:41:24,080
‎मुझे तहे दिल से
‎श्री श्रायोक को मारने का पछतावा है।

471
00:41:24,160 --> 00:41:29,720
‎यह ऐसा नहीं था जिसका मैंने इरादा बनाया था…
‎पाँच सेकंड पहले तक नहीं बनाया था।

472
00:41:31,560 --> 00:41:35,640
‎क्योंकि उस पल में मैं किसी पर
‎गोली चलाने की योजना नहीं बना रहा था।

473
00:41:36,200 --> 00:41:37,560
‎मैं भागने की कोशिश कर रहा था,

474
00:41:38,360 --> 00:41:40,560
‎और घंटों से भागने की कोशिश कर रहा था।

475
00:41:46,040 --> 00:41:50,600
‎डेविड कीथ ने कहा, "मैं किसी को चोट पहुँचाना
‎नहीं चाहता था, मैं भागने की कोशिश कर रहा था।"

476
00:41:51,560 --> 00:41:53,040
‎इसे मानना थोड़ा मुश्किल है।

477
00:41:58,120 --> 00:42:01,760
‎एक ही दिन में,
‎उसने बंदूक की नोक पर दवा की दुकान लूटी।

478
00:42:01,840 --> 00:42:03,200
‎उसने नशीली दवाएँ चुराईं।

479
00:42:03,680 --> 00:42:05,360
‎उसने गिऱफ़्तारी से बचने की कोशिश की।

480
00:42:06,000 --> 00:42:08,960
‎दवा की दुकान के मालिक को गोली मारकर
‎उसने हत्या की कोशिश की।

481
00:42:09,040 --> 00:42:12,040
‎उसके बेटे का अपहरण किया,
‎उसे बंदूक की नोक पर रखा।

482
00:42:12,120 --> 00:42:13,600
‎मेरे पिता को बंदी बनाया…

483
00:42:15,080 --> 00:42:18,240
‎और हत्या की। सब कुछ एक ही दिन में।

484
00:42:19,080 --> 00:42:22,800
‎और यह सब
‎एक मनोरोगी के 10 साल के पेशे को अंजाम देने के लिए।

485
00:42:22,880 --> 00:42:23,720
‎युवक पर आरोप

486
00:42:23,800 --> 00:42:27,360
‎अपराध से भरे दस साल, जेल में आता-जाता रहा।

487
00:42:28,200 --> 00:42:29,080
‎परोल पर।

488
00:42:29,840 --> 00:42:32,320
‎लेकिन वह किसी तरह इससे बच गया।

489
00:42:33,880 --> 00:42:37,840
‎तो, इन आपराधिक कुशलताओं में
‎माहिर होने में उसने ज़िंदगी बिता दी।

490
00:42:38,520 --> 00:42:41,520
‎और, इसका अंत त्रासदी से होना ही था।

491
00:42:41,600 --> 00:42:44,840
‎हत्या

492
00:42:44,960 --> 00:42:46,800
‎क्या उसे अपने पछतावे पर यक़ीन है?

493
00:42:46,880 --> 00:42:48,680
‎वह अच्छा सवाल होगा।

494
00:42:50,480 --> 00:42:53,960
‎ऐसी मनोरोग संबंधी प्रवृत्ति वाले
‎किसी व्यक्ति के लिए,

495
00:42:54,480 --> 00:42:56,200
‎और जो चिकनी-चुपड़ी बाते करता हो,

496
00:42:56,880 --> 00:43:01,000
‎और ज़ाहिर तौर पर बोलने में अच्छा हो।

497
00:43:01,080 --> 00:43:02,160
‎क्या यह मानने लायक है?

498
00:43:03,240 --> 00:43:05,520
‎मेरे लिए नहीं है।

499
00:43:06,240 --> 00:43:07,440
‎वह धोखेबाज़ है।

500
00:43:08,080 --> 00:43:12,760
‎और अगर वह खा़स छूट पाने के लिए नाटक कर सकता है

501
00:43:12,840 --> 00:43:16,960
‎और राज्यपाल से
‎अपनी सज़ा बदलवा सकता है, तो वह करेगा।

502
00:43:35,920 --> 00:43:39,960
‎मेरे मरने के दिन तक,
‎मुझे श्री श्रायोक को मारने का पछतावा रहेगा।

503
00:43:41,880 --> 00:43:45,200
‎उस दिन से मेरी आधी से ज़्यादा ज़िंदगी गुज़ार चुकी है।

504
00:43:46,800 --> 00:43:51,480
‎मैं अपना बहुत समय और बहुत ऊर्जा गँवा दी हैं…

505
00:43:52,600 --> 00:43:54,040
‎एक जेल में।

506
00:43:54,760 --> 00:43:59,800
‎फिर भी, मुझे उपयुक्त सज़ा मिलनी चाहिए, लेकिन यह…

507
00:44:00,840 --> 00:44:02,640
‎मैं और भी चीज़ें कर सकता हूँ।

508
00:44:04,080 --> 00:44:06,640
‎पहले साक्षात्कार के तीन महीने बाद

509
00:44:06,720 --> 00:44:11,080
‎डेविड कीथ ने और सवालों के जवाब देने पर सहमति दी

510
00:44:11,920 --> 00:44:16,920
‎मैं चाहता हूँ
‎कि मैं अपने पोते-पोतियों की निगरानी करूँ,

511
00:44:17,640 --> 00:44:19,800
‎ताकि वे रास्ते से इतना न भटकें।

512
00:44:21,640 --> 00:44:23,320
‎मैं लोगों से ईमानदारी से बात कर सकता हूँ।

513
00:44:25,160 --> 00:44:28,880
‎और मैं उनसे ईमानदारी से बात करना चाहता हूँ।
‎मैं ईमानदार होना चाहता हूँ।

514
00:44:37,960 --> 00:44:39,880
‎क्या उसे अपने पछतावे पर यक़ीन है?

515
00:44:39,960 --> 00:44:41,760
‎वह अच्छा सवाल होगा।

516
00:44:42,840 --> 00:44:46,240
‎ऐसी मनोरोग संबंधी प्रवृत्ति वाले
‎किसी व्यक्ति के लिए,

517
00:44:46,320 --> 00:44:48,560
‎और जो चिकनी-चुपड़ी बातें करता हो,

518
00:44:49,200 --> 00:44:52,960
‎और ज़ाहिर तौर पर बोलने में अच्छा हो।

519
00:44:56,680 --> 00:44:57,720
‎क्या यह मानने लायक है?

520
00:44:58,320 --> 00:45:00,720
‎मेरे लिए नहीं है।

521
00:45:05,160 --> 00:45:09,440
‎मैं सोचता हूँ
‎कि मनोरोगी मेरे लिए अच्छा विवरण होगा।

522
00:45:11,160 --> 00:45:15,320
‎लेकिन, उस समय मैं बिल्कुल अलग इंसान था।

523
00:45:17,160 --> 00:45:19,120
‎उससे मैंने जो किया उसे माफ़ नहीं किया जा सकता,

524
00:45:19,720 --> 00:45:22,160
‎लेकिन मुझे लगता है कि मैं उसकी सज़ा भुगत चुका हूँ।

525
00:45:24,000 --> 00:45:26,000
‎अगर मैं उसे वापस ले सकता, तो ले लेता।

526
00:45:27,000 --> 00:45:29,120
‎लेकिन हम सब जानते हैं कि वैसा नहीं हो सकता।

527
00:45:35,400 --> 00:45:38,920
‎मैं ईमानदारी से कह सकता हूँ कि, तहे दिल से,

528
00:45:39,600 --> 00:45:40,640
‎मैं शर्मिंदा हूँ।

529
00:45:52,000 --> 00:45:53,440
‎माफ़ कीजिए, मैं बस…

530
00:45:54,200 --> 00:45:57,920
‎कुछ चीज़ें हैं, जो मैं जानता हूँ कि अगर मैंने शब्दों को
‎ज़बरदस्ती बोलने की कोशिश की,

531
00:45:59,600 --> 00:46:02,200
‎तो बहुत रोना-धोना होगा।

532
00:46:03,280 --> 00:46:04,120
‎और…

533
00:46:06,160 --> 00:46:12,240
‎मैं नहीं चाहता कि कोई मुझ पर तरस खाए।

534
00:46:13,080 --> 00:46:14,680
‎मैं अब बदल गया हूँ।

535
00:46:15,800 --> 00:46:19,560
‎समाज को पूरी ज़िंदगी
‎मेरा पालन-पोषण नहीं करना चाहिए।

536
00:46:19,640 --> 00:46:21,480
‎मुझे वह करने का एक मौका दीजिए।

537
00:46:24,720 --> 00:46:29,200
‎डेविड एक अधिकतम सुरक्षा जेल में रहता है

538
00:46:30,600 --> 00:46:35,080
‎वह परोल के लिए अयोग्य है

539
00:46:48,800 --> 00:46:52,960
‎मुझ से ज़िंदगी में जो छूट गया है,
‎उस पर एक पूरी किताब भरी जा सकती है।

540
00:46:54,360 --> 00:46:56,160
‎शायद कई सौ बार।

541
00:47:00,680 --> 00:47:02,200
‎आप, मैं, हर कोई।

542
00:47:03,360 --> 00:47:04,800
‎हम सब ग़लती करते हैं।

543
00:47:05,920 --> 00:47:08,280
‎आप मेरी तरह अपनी ज़िंदगी को बर्बाद मत करना।

544
00:47:13,720 --> 00:47:16,640
‎संवाद अनुवादक: अदिति जैन

