1
00:00:13,708 --> 00:00:15,416
[पुरुष आवाज़ में घोषणा] नमस्कार,
भाइयो और बहनो,

2
00:00:15,625 --> 00:00:21,166
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज
एलएचएफ लॉकडाउन का सातवाँ दिन है।

3
00:00:21,541 --> 00:00:23,750
याद रखिएगा, एलएचएफ-27 की बीमारी पानी से

4
00:00:23,916 --> 00:00:25,291
नया साल मुबारक -2028

5
00:00:25,458 --> 00:00:29,500
अथवा संक्रमित लोगों के
संपर्क में आने से फैलती है।

6
00:00:29,750 --> 00:00:33,875
इसीलिए, अपनी सुरक्षा के लिए,
केवल सरकारी जल वाहनों के

7
00:00:34,250 --> 00:00:36,375
शुद्ध पानी का ही इस्तेमाल करें।

8
00:00:36,833 --> 00:00:38,541
कर्फ़्यू का उल्लंघन करना

9
00:00:38,833 --> 00:00:41,666
या पानी का अतिरिक्त संग्रहण करना
दंडनीय अपराध है।

10
00:00:41,791 --> 00:00:43,208
पीबीएमसी जल आपूर्ति

11
00:00:43,416 --> 00:00:50,333
अफ़वाहों से आपको सुरक्षित रखने के लिए,
सभी द्वीपों से मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट

12
00:00:50,583 --> 00:00:55,500
तथा किसी भी प्रकार के दूरसंचार को भी
स्थगित कर दिया गया है।

13
00:00:56,041 --> 00:01:00,041
याद रखिएगा,
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती

14
00:01:00,375 --> 00:01:04,125
कोशिश करने वालों की
हार नहीं होती। धन्यवाद।

15
00:01:05,583 --> 00:01:08,500
सर, जेंकिंस लेक की जांच में

16
00:01:08,958 --> 00:01:10,583
हमें कुछ नई जानकारी मिली है।

17
00:01:10,958 --> 00:01:14,625
लगता है कि एटम के लोग,
जेंकिंस आईलैंड पर बस पाइपलाइन नहीं

18
00:01:14,708 --> 00:01:17,625
किसी और प्रोजेक्ट पर भी
काम कर रहे थे। अटावुस प्रोजेक्ट।

19
00:01:18,250 --> 00:01:20,916
इस प्रोजेक्ट के कोई डिटेल्स
हमारे पास नहीं हैं, पर

20
00:01:21,125 --> 00:01:22,875
समय देखकर संशय होता है।

21
00:01:23,333 --> 00:01:24,375
हम्म।

22
00:01:25,041 --> 00:01:28,333
देखो, मेरी सलाह है कि अपनी टीम लेकर
तुम खुद जेंकिंस जाओ।

23
00:01:28,875 --> 00:01:30,625
देखो, यह प्रोजेक्ट क्या है।

24
00:01:33,708 --> 00:01:35,083
मोहंती जी नज़र नहीं आ रहे।

25
00:01:35,375 --> 00:01:38,125
म्युनिसिपल काउंसिल के
चेयर पर्सन इतने लेट कैसे हो सकते हैं?

26
00:01:38,208 --> 00:01:41,041
सर, वो… वो कल रात…

27
00:01:43,041 --> 00:01:44,500
उनका टेस्ट भी पॉजिटिव आया है, सर।

28
00:01:53,000 --> 00:01:55,333
तो यह हमारे दरवाज़े तक आ ही गई है।

29
00:01:56,291 --> 00:02:01,083
इन मामलों की बढ़त को रोकना
नामुमकिन होता जा रहा है।

30
00:02:02,750 --> 00:02:04,666
सर, हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, सर।

31
00:02:04,916 --> 00:02:08,041
सभी संक्रमित लोगों के लिए, रिकार्ड समय में
बिस्तरों की व्यवस्था हो रहे है, सर।

32
00:02:09,000 --> 00:02:10,541
और जो संक्रमित नहीं हैं, उनके लिए?

33
00:02:10,958 --> 00:02:13,916
भौमिक जी, हम
यहाँ लाइलाज़ बीमारी से जूझ रहे हैं।

34
00:02:14,625 --> 00:02:16,833
हमें न सिर्फ़ अपने
संक्रमित लोगों का ध्यान रखना है

35
00:02:17,041 --> 00:02:20,041
बल्कि हमारे जो नागरिक संक्रमित नहीं हैं
उन्हें भी इस बीमारी से दूर रखना है।

36
00:02:21,750 --> 00:02:22,833
उसके लिए बिस्तरों की नहीं…

37
00:02:23,125 --> 00:02:25,750
उसके लिए हमें चाहिए एक सुरक्षित जगह,
जहाँ हम उनको अलग रख सकें।

38
00:02:26,208 --> 00:02:28,750
पर, सर। यही तो हमारी समस्या है।

39
00:02:29,833 --> 00:02:31,291
ऐसी कोई सुरक्षित जगह नहीं है।

40
00:02:32,125 --> 00:02:35,375
हमारे हर बसने योग्य द्वीप पर
संक्रमण फैल चुका है।

41
00:02:36,375 --> 00:02:38,416
लोगों को निकाल कर ले भी जाएं, तो कहाँ?

42
00:02:40,000 --> 00:02:41,041
यहाँ से कहीं दूर।

43
00:02:41,833 --> 00:02:44,458
ज़िंदगियां बचाने के लिए हमें
नामुमकिन को भी मुमकिन करना होगा।

44
00:02:47,083 --> 00:02:51,000
हमें काला पानी से
बच निकलने का कोई उपाय खोजना होगा।

45
00:03:17,166 --> 00:03:23,666
काला पानी

46
00:03:24,208 --> 00:03:25,708
जूसी जंबल

47
00:03:25,958 --> 00:03:27,666
अभिभावक

48
00:03:30,041 --> 00:03:33,958
स्वास्थ्य देखभाल केंद्र
नील आईलैंड

49
00:03:35,041 --> 00:03:36,875
जूसी जंबल

50
00:03:37,125 --> 00:03:38,708
रूबी राइनो

51
00:04:17,083 --> 00:04:18,791
[गार्ड] ठीक है, सर, आप जा सकते हैं।

52
00:04:21,375 --> 00:04:23,916
क्या हुआ? कुछ पता चला?

53
00:04:25,250 --> 00:04:26,958
[संतोष] रेडियो से
हर तरफ कोशिश किए, गार्गी।

54
00:04:28,000 --> 00:04:30,833
होटल बंद कर दिया है।
अब पॉल बाबू का भी कोई ख़बर नहीं है।

55
00:04:32,125 --> 00:04:34,750
पता नहीं, दोनों बच्चा कौन हाल में होगा।

56
00:04:35,541 --> 00:04:38,291
खैर, इसमें दवाई है।

57
00:04:40,125 --> 00:04:41,250
डोज़ बढ़ा दिया है।

58
00:04:43,875 --> 00:04:46,250
अरे, डॉक्टर यहाँ का सब पागल है एकदम।

59
00:04:46,875 --> 00:04:50,166
अब हमारा शरीर देखिए,
कहीं से लग रहा है, हम तकलीफ़ में?

60
00:04:50,583 --> 00:04:52,791
लेकिन, सब लोग कह रहा है
कि बीमारी का ऐसा ही है।

61
00:04:53,500 --> 00:04:56,583
आदमी कुछ दिन के लिए ठीक हो जाता है
और फिर वापस बीमार हो जाता है।

62
00:04:56,833 --> 00:04:59,083
अरे, तो बीमार हो जाएंगे
तो ठीक भी हो जाएंगे।

63
00:04:59,250 --> 00:05:02,625
[गार्गी] दो दिन में डिस्चार्ज होकर
दिखाएँगे। वादा करते हैं आपसे।

64
00:05:04,333 --> 00:05:07,833
आप बस पोर्ट ब्लेयर जाने का
कोई उपाय खोजिए जी।

65
00:05:08,875 --> 00:05:10,666
हमको बच्चों का बहुत याद आ रहा है।

66
00:05:12,708 --> 00:05:13,750
यह देख रहे हैं?

67
00:05:15,875 --> 00:05:19,625
यहाँ आने से एक रात पहले
उसको यह जूस पीने का बहुत मन था।

68
00:05:20,791 --> 00:05:22,500
पर हम बोले नहीं,

69
00:05:22,791 --> 00:05:26,541
अभी गुड गर्ल बन के सो जाओगी
तो सुबह प्राइज़ में तुमको यह देंगे।

70
00:05:27,833 --> 00:05:31,375
वह एकदम से बिस्तर पर कूदी और धड़ाम।

71
00:05:32,708 --> 00:05:33,583
सो गई।

72
00:05:36,458 --> 00:05:38,875
और हम उसको सुबह ये पिलाना ही भूल गए।

73
00:05:41,333 --> 00:05:42,708
कैसा मम्मी हैं हम?

74
00:05:44,416 --> 00:05:46,583
अपना गुड गर्ल को उसका प्राइज़ ही नहीं दिए?

75
00:05:52,500 --> 00:05:53,333
देखिए आप…

76
00:05:54,375 --> 00:05:56,208
प्लीज़, हमको उसके पास ले चलिए।

77
00:05:57,541 --> 00:05:58,500
और आप जानते हैं,

78
00:05:59,250 --> 00:06:01,541
इस वक्त वहाँ पहुँचने का
सिर्फ़ एक ही साधन है।

79
00:06:04,541 --> 00:06:09,000
[चिरंजीवी] बोट, बोट, बोट, बोट
लॉकडाउन में किधर से ले के आएगा हम बोट?

80
00:06:10,458 --> 00:06:13,250
[चिरंजीवी] ले के भी आ गया
तो कोस्ट गार्ड मेरे बाप का है?

81
00:06:14,083 --> 00:06:16,000
[चिरंजीवी]
हमें मछली पकड़ने की इजाज़त नहीं है।

82
00:06:16,333 --> 00:06:18,291
[चिरंजीवी] इसको
बोट पकड़ के पोर्ट ब्लेयर जाना है।

83
00:06:18,708 --> 00:06:21,916
सब दिमाग ख़राब करता है जैसे
मेरा वजह से उसका बच्चा लोग उधर रह गया।

84
00:06:24,416 --> 00:06:25,291
क्या?

85
00:06:26,166 --> 00:06:28,833
हम खाली सलाह दिया,
यहाँ में आने का फ़ैसला वो ही लिया, ठीक है।

86
00:06:30,708 --> 00:06:33,916
[चिरंजीवी] अभी तू आके थोड़ा हाथ लगाएगा?
या आज भी वही बुखार का बहाना देगा?

87
00:06:36,583 --> 00:06:38,166
हाँ, आराम से है।

88
00:06:38,708 --> 00:06:41,958
अपना समय पूरा लो, सर।
यही तो पार्टनर शिप, न?

89
00:06:43,166 --> 00:06:45,166
माल की सुरक्षा के लिए टूरिस्ट ढूंढे हम,

90
00:06:45,708 --> 00:06:47,958
बाद में पुलिस का डर से माल छिपाए भी हम

91
00:06:48,375 --> 00:06:51,000
फिर खोद के निकालें भी हम।
आप खाली सुट्टा फूंको।

92
00:06:51,291 --> 00:06:54,458
बैठ के तीन पत्ती में,
बैक टू बैक जैकपॉट जीतो।

93
00:06:57,000 --> 00:06:58,083
[चिरंजीवी] क्या करेगा मैं?

94
00:06:59,583 --> 00:07:02,083
[चिरंजीवी] बेकार लोग का
सेवा करना,मेरे खून में है न?

95
00:07:02,500 --> 00:07:05,833
[चिरंजीवी] मेरा अप्पा,
ओराका को बचाते-बचाते मर गया।

96
00:07:06,708 --> 00:07:09,333
[चिरंजीवी] मेरा अम्मा और भाई,
अभी भी वोई नमक हरामों का नमक खींचता है।

97
00:07:10,041 --> 00:07:11,000
क्या करें हम?

98
00:07:12,208 --> 00:07:14,291
किधर है? पुंडी,

99
00:07:15,583 --> 00:07:19,833
तेरे को पक्का याद है, न, वो दिन रात के
अंधेरा में यही पेड़ के पास छिपाया था?

100
00:07:23,333 --> 00:07:26,166
साला, तेरे सामने आधा घंटा से
हम खोद रहा है।

101
00:07:26,500 --> 00:07:28,083
जब पूछा तो ये पेड़ क्यों बोला, तू?

102
00:07:32,166 --> 00:07:33,375
तुक्का मारा क्या तू?

103
00:07:33,916 --> 00:07:35,166
तुक्का मारा क्या तू?

104
00:07:37,458 --> 00:07:41,458
पुंडी, तू वांटेड स्मगलर रह चुका है।
एक काम तेरे को…

105
00:07:43,041 --> 00:07:46,833
ये तेरा तीन पत्ती नहीं है
कि ब्लाइंड खेल के भी जीत जाएगा।

106
00:07:48,958 --> 00:07:50,250
[झुंझलाई आवाज़ में] दूर रह हम से,

107
00:07:50,625 --> 00:07:52,958
एक बोट पकड़ के बैठा है,
एक सुट्टा पकड़ के बैठा है।

108
00:07:53,291 --> 00:07:55,416
यहाँ खोद-खोद के हमारा हाथ का पपीता हो गया।

109
00:07:55,750 --> 00:07:58,625
किसी पर हम भरोसा नहीं करेगा।
सबका सब आदमी बवाल है।

110
00:08:07,208 --> 00:08:12,666
ए. पुंडी! पुंडी, पुंडी।

111
00:08:12,916 --> 00:08:15,000
[उत्साह भरी आवाज़ में]
वहाँ बीच सागर में बोट…

112
00:08:22,958 --> 00:08:26,791
[खुशी के साथ] साला। बैक टू बैक जैकपॉट।

113
00:08:27,333 --> 00:08:28,958
बे क्वीन

114
00:08:32,958 --> 00:08:34,041
[चिरंजीवी] माफ़ कीजिए, सर।

115
00:08:34,916 --> 00:08:36,291
[चिरंजीवी] वेरी गुड मॉर्निंग, सर।

116
00:08:36,833 --> 00:08:39,500
-हम पोर्टब्लेयर की ट्रैवल कंपनी के मालिक।
-ऐ, दूर, दूर।

117
00:08:40,208 --> 00:08:42,500
दूर से बात कर। दूर से बात कर।

118
00:08:43,041 --> 00:08:43,916
कौन है बे तू?

119
00:08:44,958 --> 00:08:48,416
अपना परिचय देता हूँ, सर।
जब अंडमान के बारे में सोचो…

120
00:08:48,500 --> 00:08:50,958
-ए, नाम बोल बस।
-चिरंजीवी।

121
00:08:52,333 --> 00:08:54,625
और ये कौन है, नागार्जुन?

122
00:08:57,708 --> 00:09:00,208
असल में सर, आपसे बोट किराए पर
लेने के लिए थोड़ा बात करना था।

123
00:09:00,291 --> 00:09:02,791
हमारा कुछ टूरिस्ट लोग को
अर्जेंट में पोर्टब्लेयर जाना था।

124
00:09:02,958 --> 00:09:04,791
-पचास हजार।
-कितने?

125
00:09:05,166 --> 00:09:07,500
पचास के आगे तीन ज़ीरो।

126
00:09:09,041 --> 00:09:13,083
हम समझा, सर। लेकिन
एक ओर का तो दो हज़ार ही चार्ज लेता है, न?

127
00:09:14,000 --> 00:09:16,375
[थॉमस] अरे, स्पेशल टाइम में
स्पेशल सर्विस चाहिए तो

128
00:09:16,708 --> 00:09:18,208
स्पेशल चार्ज भी तो लगेगा, न?

129
00:09:18,541 --> 00:09:20,166
[पुंडी] आगे कोस्ट गार्ड ने रोक लिया तो?

130
00:09:21,625 --> 00:09:22,500
ये बोलता भी है?

131
00:09:23,250 --> 00:09:24,125
कौन?

132
00:09:25,583 --> 00:09:27,041
इधर ये इकलौता बोट तेरा ही है।

133
00:09:28,041 --> 00:09:30,000
कोस्ट गार्ड से गुच्ची दिया
या कोई सेटिंग है?

134
00:09:32,083 --> 00:09:33,666
समझ ये पानी चेस बोर्ड है।

135
00:09:34,500 --> 00:09:36,750
और अपनी क्वीन किधर में भी जा सकती है।

136
00:09:37,041 --> 00:09:38,291
-बढ़िया, सर…
-बीस।

137
00:09:41,500 --> 00:09:43,541
ग्राहक लोग साठ-साठ हजार
देने के लिए तैयार है।

138
00:09:43,833 --> 00:09:45,125
तो रख ले फिर वही ग्राहक।

139
00:09:49,000 --> 00:09:51,250
-[थॉमस] चल तीस पर तय करते हैं।
-[पुंडी] बीस।

140
00:09:51,791 --> 00:09:53,583
-पच्चीस फाइनल।
-ठीक है।

141
00:09:54,208 --> 00:09:56,750
[थॉमस] नकद लगेगा, और बोट अगला दिन मिलेगा।

142
00:09:57,041 --> 00:09:57,875
[चिरंजीवी] ठीक है।

143
00:09:58,125 --> 00:10:00,041
-योर गुड नेम, सर?
-थॉमस।

144
00:10:00,291 --> 00:10:01,583
भगवान भला करें, थॉमस सर!

145
00:10:02,625 --> 00:10:05,875
डॉ. सौदामिनी सिंह
चीफ़ मेडिकल ऑफिसर एम डी, एमबीबीएस

146
00:10:25,041 --> 00:10:26,875
[डॉ. शशि] बेड नंबर छह पर जो मरीज़ है।

147
00:10:29,875 --> 00:10:31,208
[डॉ. शशि] उसे कमरा देना है।

148
00:10:32,333 --> 00:10:33,208
[ऋतु] सर!

149
00:10:33,458 --> 00:10:35,375
-[ऋतु] सर।
-आप लोग जाइए।

150
00:10:37,000 --> 00:10:38,375
-हाँ?
-सर, मैं

151
00:10:38,666 --> 00:10:43,125
सौदामिनी मैम की रिसर्च इकट्ठा कर रही थी
और लगता है उसमें कुछ फाइलें नहीं हैं।

152
00:10:45,208 --> 00:10:47,666
मुझे नहीं लगता उसने इस जानकारी को
किसी के साथ बाँटा था।

153
00:10:48,541 --> 00:10:50,500
-और कुछ?
-हाँ, सर।

154
00:10:50,750 --> 00:10:54,083
वो… मुझे कोई काम नहीं सौंपा जा रहा है।

155
00:10:54,166 --> 00:10:57,791
मैंने सुना आप एलएचएफ टास्क फोर्स के
प्रमुख हैं, अगर मेरे लिए कोई भी काम…

156
00:10:59,416 --> 00:11:01,875
हमारी टीम में प्रोटोकॉल अहम है।

157
00:11:02,333 --> 00:11:04,208
और वे लोग जो उनकी वैल्यू करते हैं।

158
00:11:06,583 --> 00:11:08,208
जी, सर।

159
00:11:32,833 --> 00:11:36,375
[पानी गिरने की आवाज़ आ रही है]

160
00:11:50,625 --> 00:11:51,916
सर, थोड़ा और पानी मिलेगा क्या?

161
00:11:52,000 --> 00:11:54,708
"प्यासे इंसान के लिए पानी की एक बूँद
सोने के एक बोरे से अधिक कीमती है"

162
00:11:54,791 --> 00:11:58,291
इस टैंकर में अब पानी से ज़्यादा
डीजल बचा है, वो पीना है तो बोलो।

163
00:11:59,375 --> 00:12:00,250
चलो अगला।

164
00:12:05,416 --> 00:12:08,958
-सर, सोच लो, लाइफ बना दूँगा आपका।
-हम्म।

165
00:12:11,291 --> 00:12:12,250
सौ रुपए?

166
00:12:13,250 --> 00:12:16,166
नहीं सर, दो सौ और हैं। चाहिए तो बोलिए।

167
00:12:17,291 --> 00:12:18,625
अरे, नहीं-नहीं।

168
00:12:18,916 --> 00:12:21,541
आपकी आधी जायदाद कैसे ले सकता हूँ मैं?

169
00:12:22,083 --> 00:12:22,958
आप एक काम करो।

170
00:12:23,750 --> 00:12:25,875
एक अच्छा वकील ढूंढ कर वसीयत बना लो।

171
00:12:27,041 --> 00:12:29,916
कल को आपके खज़ाने के लिए
बच्चों में मारा-मारी नहीं होनी चाहिए।

172
00:12:36,416 --> 00:12:40,000
और आपको कोई भी मदद की
ज़रूरत हो, तो मुझे बुलाइएगा।

173
00:12:40,166 --> 00:12:41,708
मैं आपकी सेवा में हाज़िर हूँ।

174
00:12:42,291 --> 00:12:46,583
देखिए, वरिष्ठ नागरिकों की मदद करना
पुलिस ड्यूटी का ज़रूरी हिस्सा होता है।

175
00:12:47,125 --> 00:12:50,541
मैं आपको अपना निजी नंबर देता हूँ, न,
आप कभी भी कॉल कर सकते हैं।

176
00:12:51,125 --> 00:12:53,500
-आपके बेटे जैसा हूँ, न, मैं?
-[एसपी शिवा] केतन।

177
00:12:54,500 --> 00:12:55,625
अरे, सर।

178
00:12:57,333 --> 00:12:59,833
परवेज़, इनको घर तक पहुँचा देना।

179
00:13:03,041 --> 00:13:06,000
अपना ध्यान रखिएगा, चाचा। ठीक है?

180
00:13:10,083 --> 00:13:10,916
जय हिन्द, सर।

181
00:13:12,708 --> 00:13:15,500
लगता है बैंबू फ्लैट्स बस्ती में
अच्छी तरह से बस गए हो।

182
00:13:15,708 --> 00:13:16,583
जी, सर।

183
00:13:18,416 --> 00:13:20,458
वापिस जा के इनको बहुत मिस करूँगा मैं।

184
00:13:23,458 --> 00:13:24,291
पर, सर।

185
00:13:25,708 --> 00:13:27,666
अब मुझे लगता है
कि मैं वापस आने के लिए तैयार हूँ।

186
00:13:29,333 --> 00:13:30,875
वापस आने को? कहाँ?

187
00:13:31,625 --> 00:13:32,750
हेड क्वार्टर, सर।

188
00:13:33,500 --> 00:13:36,500
मेरे ख़याल से
यहाँ पर मेरा काम पूरा हो गया।

189
00:13:37,416 --> 00:13:40,833
केतन तुमने एक सार्वजनिक जगह में
गोली चला के भगदड़ मचवाई है।

190
00:13:42,208 --> 00:13:44,750
पड़ताल ख़त्म होने से पहले
तुम्हारा वनवास ख़त्म नहीं होगा।

191
00:13:46,833 --> 00:13:50,875
मैं जेंकिंस जा रहा था अपनी टीम के साथ,
वहाँ जाने से पहले तुम से कुछ लेने आया था।

192
00:13:52,583 --> 00:13:53,625
-नागराज।
-[नागराज] जी।

193
00:13:59,416 --> 00:14:01,750
[एसपी शिवा] लंच ख़त्म होने तक
सब कुछ भर जाना चाहिए।

194
00:14:09,458 --> 00:14:12,833
[केतन] अरे। आह!

195
00:14:16,958 --> 00:14:18,583
पुलिस विभाग
पुलिस रजिस्ट्री

196
00:14:27,833 --> 00:14:29,500
गोपनीय

197
00:14:32,000 --> 00:14:34,500
गवाही
एटम इंक. कर्मचारी

198
00:14:50,333 --> 00:14:51,791
वे सभी एटम के लिए काम करते थे…

199
00:14:51,875 --> 00:14:53,750
नहीं पता अगर
मि. वानी इसमें शामिल थे या नहीं।

200
00:14:55,708 --> 00:15:00,916
[ज्योत्सना, अंग्रेज़ी में] विक्टर! विक्टर!
सिंधु बोल रही हूँ, सिंधु। सुन रहे हो?

201
00:15:05,291 --> 00:15:07,666
विक्टर, सिंधु बोल रही हूँ।

202
00:15:08,333 --> 00:15:09,541
क्या तू मुझे सुन पा रहा है?

203
00:15:09,708 --> 00:15:13,833
[विनायक, सेटलाइट फ़ोन पर] हाँ, सिंधु!
सैटिंग एडजस्ट कर। हैलो।

204
00:15:14,375 --> 00:15:16,375
[विनायक, सेटलाइट फ़ोन पर] हैलो।
तू मुझे सुन पा रही है?

205
00:15:16,458 --> 00:15:19,416
-[विनायक, सेटलाइट फ़ोन पर] सिंधु। हैलो।
-हाँ, हाँ। सुन पा रही हूँ, बड़ी मुश्किल से

206
00:15:19,833 --> 00:15:22,208
मुझे नहीं पता था
कि इसे ऑपरेट करना इतना मुश्किल होगा।

207
00:15:23,125 --> 00:15:25,083
पता नहीं उन मछुआरों से
मांगा ही क्यों मैंने।

208
00:15:27,583 --> 00:15:29,291
तू वहाँ ठीक है, न, विन्नू?

209
00:15:29,708 --> 00:15:32,208
[विनायक, फ़ोन पर] अब तुझसे
इतनी दूर जाकर ज़्यादा ठीक तो नहीं हूँ,

210
00:15:32,375 --> 00:15:34,791
[विनायक, फ़ोन पर] पर तेरे पास आने की
पूरी कोशिश कर रहा हूँ।

211
00:15:35,291 --> 00:15:38,208
-[विनायक] तू बता, उस बच्ची की दवाई मिली?
-नहीं।

212
00:15:39,250 --> 00:15:42,208
एक लॉस्ट होप है
पर वो फॉर्मेसी यहाँ से बहुत दूर है।

213
00:15:42,458 --> 00:15:47,750
वैसे, एक ऐसी जगह है, जहाँ तुझे दवाई,
खाना-पानी हर चीज़ मिल जाएगी।

214
00:15:49,375 --> 00:15:53,375
बंकर बासु याद हैं? आय नो,
बासु अंकल रूखे हैं, काफ़ी रूखे हैं,

215
00:15:53,541 --> 00:15:56,125
[विनायक, फ़ोन पर] पर अगर उसे संभाल ले,
तो वहाँ पर बच जाओगे।

216
00:15:57,250 --> 00:15:59,125
नहीं, वो बात नहीं है।

217
00:16:00,500 --> 00:16:02,000
कर्फ्यू है, बीमारी है

218
00:16:03,541 --> 00:16:06,791
और ऐसी स्थिति में इन बच्चों के साथ
बाहर जाना बड़े जोखिम की बात है।

219
00:16:08,166 --> 00:16:10,833
[अंग्रेज़ी में]
और उनकी पूरी ज़िम्मेदारी मुझ पर ही है।

220
00:16:13,000 --> 00:16:17,541
मैं बस उनकी बेबी सिटर बन सकती हूँ,
उनके माँ-पापा नहीं।

221
00:16:17,958 --> 00:16:20,583
अरे, ज्योत्सना, तुझसे अच्छा सहारा
उन बच्चों को कहाँ मिलेगा?

222
00:16:21,750 --> 00:16:25,541
शायद, मैं उतनी भी अच्छी नहीं हूँ,
जितनी तुझे लगती हूँ।

223
00:16:27,833 --> 00:16:28,875
ज्योत्सना मिस।

224
00:16:31,458 --> 00:16:33,000
अब, विन्नू मुझे जाना होगा। माफ़ करना।

225
00:16:33,166 --> 00:16:35,333
[विनायक, फ़ोन पर] हाँ, ठीक है।
तुम अपना ख़याल रखना।

226
00:16:35,875 --> 00:16:37,708
क्या हुआ, कद्दू, क्या हुआ?

227
00:16:38,291 --> 00:16:42,000
ज्योत्सना मिस,
मम्मी रो रही थी, मैंने देखा।

228
00:16:42,125 --> 00:16:44,625
कुछ नहीं था। बस सपना था कद्दू, सपना था बस।

229
00:16:44,958 --> 00:16:48,416
कुछ नहीं हुआ। चलो आओ, सोते हैं। आ जाओ।

230
00:16:50,666 --> 00:16:51,583
सो जाओ।

231
00:16:54,833 --> 00:16:57,375
[कद्दू] ज्योत्सना मिस, नींद नहीं आ रही।

232
00:17:00,041 --> 00:17:02,291
[ज्योत्सना] हम्म, मुझे पता है
नींद कैसे आएगी।

233
00:17:03,375 --> 00:17:04,500
आँखें बंद करो आप।

234
00:17:07,958 --> 00:17:11,125
♪ क्या तुम सुन सकते हो ♪

235
00:17:11,333 --> 00:17:14,166
♪ फुसफुसाते पेड़ को? ♪

236
00:17:14,916 --> 00:17:17,791
♪ क्या तुम सुन सकते हो ♪

237
00:17:18,375 --> 00:17:21,166
♪ धुन बजाती मधुमक्खी को? ♪

238
00:17:22,125 --> 00:17:24,958
♪ पंखों वाले शब्द ♪

239
00:17:25,791 --> 00:17:28,583
♪ गीत गाती नदियां… ♪

240
00:17:29,666 --> 00:17:32,791
♪ ये बस कुछ ही चीज़ें हैं ♪

241
00:17:33,333 --> 00:17:36,291
♪ जो मैंने तुम्हें भेजी हैं ♪

242
00:17:37,791 --> 00:17:40,875
ये कौन सा गाना है? इसका मतलब क्या है?

243
00:17:41,500 --> 00:17:43,708
मतलब तो ठीक से मुझे भी नहीं पता,

244
00:17:44,333 --> 00:17:47,750
पर जब मैं तुम्हारे जितनी थी, मेरे
एक दोस्त की मम्मी ने मुझे ये सिखाया था।

245
00:17:47,958 --> 00:17:50,250
अभी आँखें बंद करोगी,
तो तुम्हें भी सिखा दूँगी।

246
00:17:51,416 --> 00:17:57,041
[ज्योत्सना गुनगुनाती है]

247
00:18:04,916 --> 00:18:08,208
[गार्गी] कद्दू, कद्दू, कद्दू।

248
00:18:10,166 --> 00:18:13,166
[घबराई हुई आवाज़ में] मम्मी, ये कद्दू को…

249
00:18:13,375 --> 00:18:16,000
कुछ नहीं हुआ है, बेटा। एकदम ठीक है।

250
00:18:16,583 --> 00:18:19,000
[गार्गी] अभी बस दो मिनट में
एकदम ठीक हो जाएगी।

251
00:18:19,291 --> 00:18:20,916
पर मम्मी ऐसे कैसे ठीक हो जाएगी?

252
00:18:21,625 --> 00:18:24,250
शांत रहो, गुच्चू। कुछ नहीं है।

253
00:18:25,041 --> 00:18:26,750
जाओ, जाकर देखो, पापा क्या कर रहे हैं।

254
00:18:34,000 --> 00:18:36,750
-पापा, पापा वो कद्दू…
-जानते हैं।

255
00:18:38,083 --> 00:18:39,625
[संतोष] चाय बना रहे हैं, मम्मी के लिए।

256
00:18:45,125 --> 00:18:47,083
[गार्गी] अरे, क्या कर रहे हैं? वह नमक है।

257
00:18:48,208 --> 00:18:51,083
[गार्गी] छोड़ दीजिए, हम बनाते हैं।
आप कद्दू को पकड़िए।

258
00:18:51,625 --> 00:18:52,500
हम बना लेंगे।

259
00:18:54,291 --> 00:18:56,125
-[संतोष] यहाँ आओ राजा बेटा।
-[गार्गी] आराम से।

260
00:18:57,750 --> 00:19:00,666
-[गार्गी] अरे हाथ, छोड़ दो।
-[संतोष] अच्छा।

261
00:19:05,333 --> 00:19:07,666
गुच्चू, ए गुच्चू!

262
00:19:08,791 --> 00:19:10,208
[गार्गी] क्या हो गया, बेटा?

263
00:19:10,666 --> 00:19:12,500
[गार्गी] अरे, कुछ नहीं हुआ है, कद्दू को।

264
00:19:13,166 --> 00:19:16,166
इस घर का सब मर्द लोग,
इतना सेंटी क्यों हो जाता है?

265
00:19:17,166 --> 00:19:18,458
ए गुच्चू, यहाँ देखो।

266
00:19:20,125 --> 00:19:21,416
डॉक्टर अंकल का बोले थे?

267
00:19:23,458 --> 00:19:25,916
कद्दू को क्या है? वह एलेप…

268
00:19:26,500 --> 00:19:28,208
-एपीलेप्सी।
-एपलप्सी।

269
00:19:29,166 --> 00:19:31,708
बेटा, दवाई खाती रहेगी, एकदम ठीक रहेगी।

270
00:19:32,041 --> 00:19:33,583
पर यह है एक नंबर की बदमाश।

271
00:19:34,416 --> 00:19:36,708
एक हफ़्ते से छुपके दवाई नहीं ली।

272
00:19:37,333 --> 00:19:38,500
सब ठीक है, बेटा।

273
00:19:39,750 --> 00:19:45,833
देखो, जब तक तुम्हारे पापा हैं,
हम हैं, कद्दू को कुछ नहीं होगा।

274
00:19:49,708 --> 00:19:51,958
पापा का हाथ-पाँव
हमसे ज़्यादा फूलता है, मम्मा।

275
00:19:53,750 --> 00:19:57,250
पापा प्यार ज़्यादा करते हैं, न,
तो घबराते भी ज़्यादा हैं।

276
00:19:58,500 --> 00:20:04,083
पर जिस दिन ये डरना छोड़ देंगे, न,
उनको देख के तुम डर जाओगे।

277
00:20:06,666 --> 00:20:10,583
नहीं। बहुत चाय-नाश्ता दे दिए।
अब और चाय-नाश्ता नहीं।

278
00:20:11,291 --> 00:20:13,791
जब माँगे, जितना मांगे,
उतना एडवांस दिए हैं हम।

279
00:20:14,750 --> 00:20:16,833
कब से बोल रहे हैं, एक बोट का इंतज़ाम नहीं…

280
00:20:22,625 --> 00:20:24,416
एक बोट का इंतज़ाम नहीं हो रहा है आपसे?

281
00:20:25,708 --> 00:20:27,791
अब बस। हम्म?

282
00:20:28,875 --> 00:20:31,083
अब एकदम कट टू कट बात होगा।

283
00:20:35,291 --> 00:20:37,833
अरे, आइए। आइए, आइए।

284
00:20:41,625 --> 00:20:43,666
[संतोष] कैसे हैं आप लोग? घर पर सब?

285
00:20:44,250 --> 00:20:45,541
हम गुड न्यूज़ ले के आया, सर।

286
00:20:47,458 --> 00:20:48,958
बोट का इंतज़ाम हो गया।

287
00:20:50,791 --> 00:20:52,333
हाँ, हो गया?

288
00:20:52,666 --> 00:20:54,625
हो गया। पक्का।

289
00:20:55,791 --> 00:20:58,666
अभी आपको और भाभी दोनों को
हम पोर्ट ब्लेयर पहुँचा देगा।

290
00:21:00,333 --> 00:21:01,916
मगर एक समस्या है, सर।

291
00:21:02,708 --> 00:21:03,541
समस्या?

292
00:21:04,791 --> 00:21:09,083
वो बोट वाला न, बोट का
पचहत्तर हज़ार मांग रहा है।

293
00:21:12,416 --> 00:21:13,583
पचहत्तर हज़ार?

294
00:21:18,750 --> 00:21:22,041
-बहुत ज़्यादा नहीं मांग रहा है?
-बहुत ज़्यादा मांगता, सर। कितना भी।

295
00:21:22,291 --> 00:21:24,166
ये टाइम में क्या बोलेगा, सर।

296
00:21:27,916 --> 00:21:30,916
-ठीक है, आप नहीं बोलने से हम दूसरा कोई…
-नहीं, नहीं।

297
00:21:31,541 --> 00:21:36,416
हाँ हम देंगे, हम पैसा देंगे। करते हैं।
कुछ इंतज़ाम करते हैं।

298
00:21:38,250 --> 00:21:39,958
एटम

299
00:21:48,833 --> 00:21:52,708
अरे इतना सेनीटाइज़ कर लिया,
और कितना चेक करेगी, कंचन?

300
00:21:53,916 --> 00:21:58,208
मेरा नाम राजवीर है।
और ये बस हमारा स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल है।

301
00:22:05,208 --> 00:22:08,291
-क्या?
-बस एक आख़िरी सैम्पल लेना है।

302
00:22:26,083 --> 00:22:27,083
[केतन] ओ भाई साहब!

303
00:22:32,500 --> 00:22:34,041
आइसोमैक-50

304
00:22:35,041 --> 00:22:36,208
[कर्मचारी] थैंक यू, सर।

305
00:22:56,458 --> 00:23:00,125
[केतन] एस पी सर और मैं
बहुत करीब हैं। सब बताते हैं मुझे।

306
00:23:02,208 --> 00:23:05,250
कहते हैं, "पता है केतन बेटा?"

307
00:23:05,833 --> 00:23:07,541
वो बेटा-बेटा करके बात करते हैं मुझसे।

308
00:23:08,333 --> 00:23:10,291
आज ही बोले, "केतन बेटा।"

309
00:23:10,583 --> 00:23:14,875
"मैं अटावुस प्रोजेक्ट की जाँच करने के लिए
जेंकिंस आईलैंड जा रहा हूँ।"

310
00:23:15,833 --> 00:23:17,416
ये रहे उसके रिपोर्ट।

311
00:23:37,791 --> 00:23:40,666
वैसे, क्या है ये अटावुस प्रोजेक्ट?

312
00:23:43,291 --> 00:23:46,583
पाइप लाइन के अलावा जेंकिंस आईलैंड में
और क्या कर रहे थे आप लोग?

313
00:23:49,041 --> 00:23:53,458
मेरे अनुबंध का गोपनीयता का खंड
बहुत सख्त है, केतन साहब?

314
00:23:56,291 --> 00:23:58,791
देखिए, सर। बतौर दोस्त, मैं ये नहीं चाहता

315
00:23:58,875 --> 00:24:02,458
कि इस जाँच की वजह से
आप लोगों को कोई नुकसान हो जाए।

316
00:24:03,291 --> 00:24:06,000
आप इस प्रोजेक्ट का विवरण मुझे बता दें तो

317
00:24:06,500 --> 00:24:08,250
मैं आपको इस समस्या से बचा सकता हूँ।

318
00:24:10,375 --> 00:24:11,541
जैसे पिछली बार बचाया था?

319
00:24:15,958 --> 00:24:18,958
जानता हूँ, एक बार आप लोगों को
निराश कर चुका हूँ, पर मैंने कोशिश की थी।

320
00:24:19,125 --> 00:24:20,666
-पर आप असफल रहे।
-पर मैंने कोशिश की है।

321
00:24:22,666 --> 00:24:27,458
[केतन] देखिए, सर। हेडक्वार्टर्स में बैठ के
एसपी सर को गाइड करना, यही मेरा काम है।

322
00:24:28,375 --> 00:24:31,291
[केतन] और आपकी मदद करने के लिए
मैं बस हमारी पुरानी डील चाहता हूँ।

323
00:24:32,875 --> 00:24:36,333
जहाँ एक-दूसरे की दोस्ती से
हम दोनों का फ़ायदा हो रहा था, हाँ?

324
00:24:40,291 --> 00:24:44,000
आपके प्रस्ताव के लिए शुक्रिया, केतन साहब।
पर हम खुद संभाल लेंगे।

325
00:24:45,416 --> 00:24:46,333
शुक्रिया।

326
00:24:47,791 --> 00:24:49,541
आप हमारी फ़िक्र मत कीजिए।

327
00:24:50,875 --> 00:24:54,708
-फ़िक्र तो मैं करूँगा, सर।
-[एटम अधिकारी] आपको अधिक देर नहीं रोकूंगा।

328
00:24:55,250 --> 00:25:00,416
वो बैंबू फ्लैट्स बस्ती वाले भी
अपने टैंकर की राह देख रहे होंगे। है न?

329
00:25:05,083 --> 00:25:06,583
एक बात और केतन साहब।

330
00:25:08,750 --> 00:25:10,541
अगली बार अपॉइंटमेंट लेकर आइए।

331
00:25:11,291 --> 00:25:12,708
क्या है कि दोस्ती थोड़ी

332
00:25:14,750 --> 00:25:16,041
एक तरफ़ा सी होने लगी है।

333
00:25:21,791 --> 00:25:22,708
गुड डे!

334
00:25:29,875 --> 00:25:34,083
[चिरंजीवी] ये अचानक दिमाग में
आइडिया आ गया। एकदम अचानक आया।

335
00:25:34,166 --> 00:25:37,125
वो पच्चीस-पच्चीस भी अपना और माल भी अपना।

336
00:25:37,625 --> 00:25:41,916
पुंडी, आज तगड़ा पिच्ची होना है बियर पी के,
कहीं से लाने सकेगा?

337
00:25:45,125 --> 00:25:47,291
क्या सोच रहा है।
अभी लॉकडाउन में लेके आएगा क्या?

338
00:25:48,916 --> 00:25:51,083
किधर जा रहा है? ओ पुंडी।

339
00:25:51,791 --> 00:25:53,750
पुंडी, जा किधर रहा है? हम लोग को उधर…

340
00:25:53,958 --> 00:25:55,458
हट जा रे, चल।

341
00:25:57,500 --> 00:25:58,541
उठना नहीं तू।

342
00:25:59,458 --> 00:26:00,416
उठना मत तुम, साला।

343
00:26:02,000 --> 00:26:04,375
दो पैर पे इंसान खड़ा होता है,
जो तू है नहीं।

344
00:26:05,833 --> 00:26:07,750
हैं, क्या चल रहा है?

345
00:26:09,291 --> 00:26:10,250
क्या चल रहा है इधर?

346
00:26:11,166 --> 00:26:15,333
कुछ समझ में आता है तेरे को? हैं?
आग लगा हुआ है, आग!

347
00:26:16,125 --> 00:26:18,291
दिख नहीं रहा है लेकिन जल रहा है सब कुछ।

348
00:26:20,125 --> 00:26:21,791
लोग मर रहा है, चिरू।

349
00:26:22,666 --> 00:26:26,125
बीमारी से, पानी से।
और तुम क्या कर रहा है? हैं?

350
00:26:26,833 --> 00:26:28,791
साला, कोई अपने बच्चे को ढूंढ रहा है

351
00:26:29,291 --> 00:26:32,500
जो अपना गाड़ी में बैठ चुका है।
और तुम क्या कर रहा है?

352
00:26:33,166 --> 00:26:34,875
क्या कर रहा है तू उसके साथ?

353
00:26:35,875 --> 00:26:37,708
हम ये पार्टनर शिप चला रहा है, समझा?

354
00:26:38,291 --> 00:26:39,125
अकेला।

355
00:26:42,208 --> 00:26:43,041
सही बोला।

356
00:26:45,375 --> 00:26:48,708
ये पार्टनरशिप, तू अकेला चलाता है।

357
00:26:49,875 --> 00:26:50,708
हूं?

358
00:26:52,458 --> 00:26:53,708
डीलिंग तुम करता है,

359
00:26:55,125 --> 00:26:56,583
टूरिस्ट लोग को तुम ले के आता है।

360
00:26:57,125 --> 00:26:58,291
माल तुम बेचता है।

361
00:26:59,958 --> 00:27:02,458
जेल कौन जाता है, चिरू? हाँ?

362
00:27:04,083 --> 00:27:05,916
पुलिस का डंडा कौन खाता है?

363
00:27:07,375 --> 00:27:09,000
लोग क्रिमिनल किस को बोलते हैं?

364
00:27:10,875 --> 00:27:13,958
साला, दो टैक्सी के धंधे का
आइडिया लेकर मैं तेरे पास आया था।

365
00:27:14,375 --> 00:27:17,041
हाँ? अभी क्या कर रहा है?
क्या कर रहा है मैं?

366
00:27:17,916 --> 00:27:20,750
साला, तेरे लिए जानवर के
अंडे का स्मगलिंग कर रहा है।

367
00:27:23,541 --> 00:27:26,625
गर्दन पकड़ के ज़बरदस्ती तेरे को
खींचा नहीं कोई काम के लिए हम, समझा?

368
00:27:27,333 --> 00:27:30,166
[चिरंजीवी] हमारा बिज़नेस में
तेरे को फ़ायदा दिखा तो तू मेरा साथ दिया।

369
00:27:32,833 --> 00:27:36,125
ए, क्या बोला तू?

370
00:27:37,541 --> 00:27:38,750
[पुंडी] बिज़नेस! हाँ?

371
00:27:40,333 --> 00:27:42,166
तू जो करता है, उसको बिज़नेस बोलता है?

372
00:27:43,583 --> 00:27:46,125
बिज़नेस में, न, चिरू, लेन-देन होता है।

373
00:27:47,458 --> 00:27:49,708
कुछ लेने के बाद में देना पड़ता है।

374
00:27:50,875 --> 00:27:53,375
लेकिन तू, कभी किसी को कुछ दिया इच नहीं है!

375
00:27:53,958 --> 00:27:55,333
तेरे को सिर्फ़ लेना आता है।

376
00:27:56,375 --> 00:27:59,125
अपना अम्मा से, भाई से, मेरे से।

377
00:27:59,208 --> 00:28:01,625
टूरिस्ट लोग से। सबसे लिया ही लिया है तू।

378
00:28:03,791 --> 00:28:04,875
मेरा सब कुछ,

379
00:28:06,333 --> 00:28:08,083
सब कुछ लिया तू मेरे से।

380
00:28:08,916 --> 00:28:13,291
[पुंडी] मेरा इज़्ज़त, मेरा आज़ादी और
अभी लगता है तू मेरा जान भी ले के मानेगा।

381
00:28:25,791 --> 00:28:26,916
पुंडी, तेरे को…

382
00:28:29,541 --> 00:28:31,750
तू पहले बोला क्यों नहीं ठीक से, रे?

383
00:28:32,000 --> 00:28:33,750
ए, बोलता तो क्या करता तू? हैं?

384
00:28:34,583 --> 00:28:37,208
गीला पट्टी करता मेरे को?
या दवा खिलाता? बोल।

385
00:28:58,125 --> 00:28:59,083
मत कर, चिरू।

386
00:29:02,208 --> 00:29:03,291
फैमली है रे उसका।

387
00:29:04,958 --> 00:29:06,458
बद्दुआ लगेगा तेरे को।

388
00:29:09,875 --> 00:29:12,125
[पुंडी] तू दोनों मियाँ-बीबी को लेकर
कल पोर्ट ब्लेयर निकल।

389
00:29:13,583 --> 00:29:14,458
मैं इधर ही रहेगा।

390
00:29:14,916 --> 00:29:16,250
[चिरंजीवी] हमारा बात सुन, पुंडी।

391
00:29:16,625 --> 00:29:20,500
सुन, अभी थोड़ा देर में तेरा हालत ख़राब
हो जाएगा, हम तेरे को मेडिकल ले के जाना…

392
00:29:20,625 --> 00:29:21,958
[पुंडी] कुछ नहीं होगा मेरे को।

393
00:29:23,958 --> 00:29:26,208
ऊपर वाला जब मेरे से मेरा माँ-बाप छीना, न,

394
00:29:27,000 --> 00:29:28,958
तो बदले में बहुत ज़बरदस्त किस्मत दिया।

395
00:29:30,875 --> 00:29:35,083
ये कितना भी खतरनाक बीमारी रहेगा, न,
सौ में से निन्यानवे मरेगा तो

396
00:29:35,791 --> 00:29:36,791
एक मैं बचेगा।

397
00:29:39,000 --> 00:29:40,041
तू निकल।

398
00:29:41,833 --> 00:29:43,958
तब तक ये किस्मत वाला पुंडी इधर

399
00:29:45,750 --> 00:29:47,750
मौत के साथ एक राउंड ब्लाइंड खेलेगा।

400
00:29:52,250 --> 00:29:56,916
[पुंडी] चिरू! ए! जा।

401
00:30:06,083 --> 00:30:08,541
[ज्योत्सना] पार्थ, मैंने फ्रिज़ में
खाना रख दिया। तुम लोग खा लेना।

402
00:30:08,791 --> 00:30:10,541
-[पार्थ] ठीक है।
-[ज्योत्सना] वो फॉर्मेसी

403
00:30:10,625 --> 00:30:12,875
यहाँ से बहुत दूर है,
मुझे आने में वक्त लगेगा।

404
00:30:13,166 --> 00:30:14,791
-[पार्थ] ठीक है।
-कद्दू!

405
00:30:15,625 --> 00:30:18,791
मैं जा रही हूँ,
तुम ऐसे ही बहादुर बनी रहना। ठीक है? बाय!

406
00:30:22,416 --> 00:30:23,500
[कद्दू] रुकिए, रुकिए।

407
00:30:25,708 --> 00:30:28,166
अगर प्यास लगेगी तो क्या करोगे?

408
00:30:29,625 --> 00:30:33,291
दिव्या मिस कहती है,
हमें हर कुछ घंटों में पानी पीना चाहिए।

409
00:30:35,250 --> 00:30:36,208
थैंक यू।

410
00:30:37,250 --> 00:30:39,000
-बाय।
-बाय।

411
00:30:44,750 --> 00:30:50,291
[कद्दू] मम्मी, दिव्या मिस ने कहा है कि वो
अगले साल मुझे क्लॉस मॉनीटर बनाएगी।

412
00:30:50,666 --> 00:30:52,916
[गार्गी] तुमको? क्लॉस मॉनीटर?

413
00:30:53,791 --> 00:30:55,083
[पुरुष आवाज़] अच्छा से पढ़ा दीजिए।

414
00:30:55,166 --> 00:30:57,416
[दिव्या] हाँ, हो जाएगा।
टेंशन मत लो आप। सब हो जाएगा।

415
00:30:57,500 --> 00:30:59,291
गुड आफ्टरनून, दिव्या मिस।

416
00:30:59,583 --> 00:31:00,791
गुड आफ्टर नून, विदिशा।

417
00:31:00,875 --> 00:31:02,416
-नमस्ते।
-नमस्ते मिसेज सावला।

418
00:31:02,791 --> 00:31:06,416
-मिस्टर सावला नहीं आए?
-आए हैं, वो नीचे स्कूटर पार्क कर रहे हैं।

419
00:31:06,583 --> 00:31:10,458
आप नाम, रोल नंबर और अभिभावक का नाम
लिख दीजिए। मैं अभी आती हूँ।

420
00:31:12,666 --> 00:31:14,833
हटो ज़रा। लिखने दो। क्या बोले हैं?

421
00:31:15,291 --> 00:31:19,541
[कद्दू] मम्मी अगर मैं फर्स्ट आई
तो मुझे जूसी जंबल मिलेगा, न?

422
00:31:19,708 --> 00:31:22,875
-आओ। अरे आयत, कैसी हो बेटा?
-ठीक हूँ।

423
00:31:23,041 --> 00:31:24,291
-नमस्ते।
-[आयत की मम्मी] नमस्ते।

424
00:31:25,000 --> 00:31:27,625
और सुनो, इस बार सिर्फ़ फर्स्ट नहीं आना है

425
00:31:27,791 --> 00:31:30,500
अंग्रेज़ी में भी
उतने ही अच्छे नंबर आने हैं, समझी?

426
00:31:30,750 --> 00:31:34,208
विदिशा के तो इंग्लिश में अच्छे नंबर
तो आने ही हैं, मिसेज सावला।

427
00:31:34,791 --> 00:31:36,875
[दिव्या] आप ही पढ़ा देती होंगी, न?

428
00:31:36,958 --> 00:31:37,791
[दूसरी टीचर] बस करो।

429
00:31:38,125 --> 00:31:40,666
अभिभावक-टीचर मीटिंग में आपका स्वागत है

430
00:31:51,541 --> 00:31:54,583
नाम विदिशा सावला, रोल नंबर - 33
गार्जेन: जी सावला

431
00:31:55,083 --> 00:31:56,625
गार्जियन

432
00:32:13,333 --> 00:32:15,458
सॉरी, वो ऑफ़िस से
पॉल बाबू का फ़ोन आ गया था।

433
00:32:15,916 --> 00:32:18,250
आपको कितना बार बोले हैं,
मिटिंग-उटींग में हमसे आगे रहिये।

434
00:32:18,416 --> 00:32:20,375
हमको नहीं समझ में आता है ये सब।

435
00:32:20,791 --> 00:32:22,666
अरे, हम आ तो गये हैं।

436
00:32:23,041 --> 00:32:24,291
क्या हो गया?

437
00:32:24,916 --> 00:32:27,708
कुछ नहीं हुआ। आप कद्दू को
लेकर अंदर चलिए, हम आ रहे हैं।

438
00:32:28,625 --> 00:32:32,541
-अरे, कहाँ जा रही हो?
-कहीं नहीं जा रहे। यहीं हैं।

439
00:32:33,250 --> 00:32:35,416
आप आगे-आगे चलिए, हम पीछे से आते हैं।

440
00:32:36,041 --> 00:32:39,583
-हम साथ ही चलते।
-अरे जाइए, कहीं तो हमसे पहले पहुँचिए।

441
00:32:45,458 --> 00:32:46,291
चलो बेटा।

442
00:32:47,583 --> 00:32:49,750
-क्या हुआ? मम्मी को क्या हुआ है?
-पता नहीं।

443
00:32:50,750 --> 00:32:53,291
[लहरों की आवाज़ें आ रही हैं]

444
00:32:53,791 --> 00:32:54,666
[चिरंजीवी] थॉमस सर।

445
00:32:55,541 --> 00:32:56,791
[थॉमस] अरे चिरंजीवी।

446
00:32:57,250 --> 00:32:59,333
[थॉमस] क्या बात है, आज मामूटी के साथ?

447
00:32:59,958 --> 00:33:03,208
ये संतोष सर है, न,
जिसका पैसा हम कल ला के दिया था।

448
00:33:03,500 --> 00:33:05,125
[चिरंजीवी] अरे हम क्या सोचा था, थॉमस सर।

449
00:33:05,291 --> 00:33:08,666
जैसे ही आज इसका मिसेज़ डिस्चार्ज होगा ना
हम लोग डॉयरेक्ट निकल जाएगा।

450
00:33:08,916 --> 00:33:11,666
[थॉमस] अरे, आज कैसे होएगा?
अभी बुकिंग फुल है।

451
00:33:12,500 --> 00:33:16,166
एक काम कर अगला वाला संडे आ।
हम कोशिश करेगा।

452
00:33:18,250 --> 00:33:20,750
आप तो बोला था कि पैसा देने का
अगले दिन बोट मिल जाएगा।

453
00:33:21,250 --> 00:33:24,416
[थॉमस] अरे वो तो मार्केटिंग था।
तुमको क्या लगा?

454
00:33:24,833 --> 00:33:27,333
पूरे आईलैंड में बस तुम्हीं लोगों को
पोर्टब्लेयर जाना है। हाँ?

455
00:33:27,750 --> 00:33:30,666
[थॉमस] अरे ये इंडिया है।
इधर हर ज़रूरत के सामने लाइन लगता है।

456
00:33:33,125 --> 00:33:36,375
ठीक है सर, फिर आप हमारा सर का पैसा
वापस कर दो, हम लोग चला जाएगा।

457
00:33:36,583 --> 00:33:39,250
अरे, पैसा तो वापस नहीं होगा।

458
00:33:39,666 --> 00:33:42,708
मैंने बोला नहीं था क्या? चल अभी बोल दिया।

459
00:33:44,041 --> 00:33:47,791
भइया, प्लीज़। आपको पैसा चाहिए
तो हम और देंगे, लेकिन हमको ले चलिए।

460
00:33:47,958 --> 00:33:49,000
हमारा दो बच्चा है उधर।

461
00:33:49,583 --> 00:33:51,708
सर, आपका दो है, तो किसी का पाँच।

462
00:33:52,041 --> 00:33:56,041
किसी की नानी है तो किसी का बाप।
ऐसा पिघल गया तो धंधा कैसे करेगा अपन, हाँ?

463
00:33:56,250 --> 00:33:58,500
बच्चों से इतना ही प्यार था
तो अपने पास ही रखते, न, हाँ?

464
00:33:59,166 --> 00:34:02,750
ए भाई सुन। आप-आप,
सर-सर करके इज़्ज़त से बात कर रहा है

465
00:34:02,833 --> 00:34:04,583
तो ज़्यादा हीरो नहीं बनना, समझा?

466
00:34:05,375 --> 00:34:07,750
हीरो का नाम तो तेरा है और बन मैं रहा है?

467
00:34:08,041 --> 00:34:10,000
[चिरंजीवी] हम ना खाली शकल से शरीफ़ हैं,

468
00:34:10,416 --> 00:34:13,791
कभी, आवादीन टैक्सी स्टैंड जा के
बोलना हमारा नाम, चिरंजीवी प्रभु।

469
00:34:13,958 --> 00:34:16,458
ऐसा-ऐसा कहानी सुनने मिलेगा, न,
सामने खड़ा नहीं सकेगा।

470
00:34:16,833 --> 00:34:20,250
हम कंट्रोल में है सर। दो रास्ता तेरे को
दे रहा है, एक जाता पोर्टब्लेयर,

471
00:34:20,333 --> 00:34:22,333
दूसरा जाता हॉस्पिटल।
बोल कौन सा रास्ता लेना?

472
00:34:24,208 --> 00:34:26,250
[चिरंजीवी] आरे आह!

473
00:34:26,333 --> 00:34:29,583
-आराम से, आराम से, सर। धीरे।
-तुम पकड़ो।

474
00:34:30,083 --> 00:34:33,875
[चिरंजीवी] आह! ओ माँ। अरे, इसका तो…

475
00:34:34,375 --> 00:34:37,166
[चिरंजीवी] आप टेंशन नहीं लेना, सर,
आपको हम पोर्ट ब्लेयर ले के जाना।

476
00:34:37,625 --> 00:34:39,625
[चिरंजीवी] ये मोटे को लगता है,
इसका अकेला का बोट है।

477
00:34:39,750 --> 00:34:42,916
हम इसको दिखाएगा। पोर्टब्लेयर में हमारा
एक जानता वाला पुलिस वाला साहब है।

478
00:34:43,458 --> 00:34:46,625
[चिरंजीवी] उसको पकड़ के
उस मोटे का ऐसा भुज्जी बनाएगा, न…

479
00:34:46,833 --> 00:34:48,875
-[दुकानदार] मिल गया, सर।
-[केतन] मिला क्या अभी?

480
00:34:51,958 --> 00:34:55,833
मुझे डॉइंग चिप्स का
मसाला जैज़ फ्लेवर चाहिए,

481
00:34:56,291 --> 00:34:58,375
ये पल्प पिकल है, क्या कर रहा है, यार?

482
00:34:58,791 --> 00:35:00,000
थोड़ा एडजस्ट कर लो, न, सर।

483
00:35:00,791 --> 00:35:03,416
तेरा लाइसेंस कैंसल करके
तुझे लॉक अप में डाल देता हूँ।

484
00:35:03,833 --> 00:35:06,916
-[केतन] तू भी थोड़ा एडजस्ट कर लेना।
-नहीं सर, सॉरी सर। देखता हूँ।

485
00:35:08,500 --> 00:35:10,416
सर, यही है, न?

486
00:35:14,000 --> 00:35:16,250
यहाँ पर चिप्स नहीं मिल रहे,
तुझे दवाई कहाँ से मिली?

487
00:35:17,041 --> 00:35:18,166
मैं खुद लेता था, न।

488
00:35:18,375 --> 00:35:20,500
[कांस्टेबल] तीन साल पहले
नार्थ ब्लेयर में पोस्टिंग था।

489
00:35:20,666 --> 00:35:23,416
समंदर में जैसे ही बोट हिलता था,
मेरा उल्टी चालू।

490
00:35:24,416 --> 00:35:26,708
[कांस्टेबल] उल्टी रोकने के लिए
डॉक्टर ये दवाई दिया था।

491
00:35:28,291 --> 00:35:29,625
ये सी-सिकनेस की दवाई है?

492
00:35:30,166 --> 00:35:31,000
हाँ।

493
00:35:33,250 --> 00:35:36,291
एटमवाले सी-सिकनेस की
दवाई खा रहे हैं, मतलब?

494
00:35:40,291 --> 00:35:43,625
कोस्ट गार्ड ने तो
पूरा अंडमान-निकोबार घेर रखा है।

495
00:35:44,708 --> 00:35:46,250
समंदर के रास्ते जाएंगे कहाँ?

496
00:35:47,958 --> 00:35:49,875
अब ये तो उन्हीं से पूछना पड़ेगा।

497
00:35:51,750 --> 00:35:52,833
मिला क्या मसाला जैज़?

498
00:35:53,000 --> 00:35:55,125
-[दुकानदार] नहीं सर।
-इसका लाइसेंस रद्द कर।

499
00:35:55,291 --> 00:35:56,833
सेंट्रल हॉस्पिटल

500
00:35:56,916 --> 00:35:59,625
[डॉ. शशि] सर, पिछले कुछ दिनों में
हमने महत्वपूर्ण खोज की है

501
00:35:59,708 --> 00:36:01,708
और हमारे रिसर्चर को ऐसा लगता है

502
00:36:02,291 --> 00:36:05,541
कि यह बैक्टीरिया बहुत
लंबे समय में विकसित हुआ है

503
00:36:06,625 --> 00:36:09,833
इसलिए 89 का एलएचएफ आउटब्रेक पहला नहीं है।

504
00:36:11,625 --> 00:36:12,500
क्या?

505
00:36:13,583 --> 00:36:15,208
और कितने समय से यह यहाँ पर है?

506
00:36:17,083 --> 00:36:19,166
दसियों, या शायद सैंकड़ों सालों से।

507
00:36:21,250 --> 00:36:22,625
[डॉ. शशि] हम बस इतना कह सकते हैं

508
00:36:22,708 --> 00:36:27,166
कि इस बीमारी का इन द्वीपों के साथ
बहुत पुराना रिश्ता है, सर।

509
00:36:31,000 --> 00:36:36,291
सर, वो ट्राइबल वेलफ़ेयर को…
इट्स अर्जेंटली, सर…

510
00:36:37,250 --> 00:36:39,083
गायब हैं? मतलब?

511
00:36:39,333 --> 00:36:42,333
[सुनील, फ़ोन पर] मतलब, ओराका का
पूरा ट्राइब कहाँ है, ये किसी को नहीं पता।

512
00:36:42,541 --> 00:36:45,541
[सुनील, फ़ोन पर] एनजीओ कर्मचारियों को भी
कुछ नहीं पता।

513
00:36:45,791 --> 00:36:48,500
[सुनील, फ़ोन पर] पता नहीं अपनी बस्ती
छोड़ कर वे लोग कहाँ चले गए।

514
00:36:48,916 --> 00:36:53,083
[डॉ. शशि] सर, ओराका लोगों का
इम्यून सिस्टम हमसे काफ़ी अलग है।

515
00:36:53,708 --> 00:36:57,500
[डॉ. शशि] मीज़ल्स और कॉलेरा से उनकी
95 प्रतिशत आबादी ख़त्म हो चुकी है,

516
00:36:57,666 --> 00:37:00,583
[डॉ. शशि] अगर एलएचएफ उन तक पहुँच गया तो…

517
00:37:01,541 --> 00:37:06,166
सुनील जी, ओराका लोगों की भलाई
हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

518
00:37:07,083 --> 00:37:09,041
पूरे फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को
इस काम पर लगा दीजिए।

519
00:37:09,375 --> 00:37:11,041
और हर दो घंटे में मुझे पूरी जानकारी दीजिए।

520
00:37:11,375 --> 00:37:13,250
[सुनील, फ़ोन पर] ठीक है, सर।
हम यही करेंगे।

521
00:37:14,083 --> 00:37:14,916
[भौमिक] सर!

522
00:37:16,041 --> 00:37:19,458
मुझे पता है कि ओराका जनजाति
मूल निवासियों का लुप्तप्राय समुदाय है।

523
00:37:20,208 --> 00:37:22,083
पर हर दो घंटे में जानकारी?

524
00:37:23,000 --> 00:37:25,041
आईएनएस शलाका के बारे में सुना है आपने?

525
00:37:26,458 --> 00:37:27,291
नहीं, सर।

526
00:37:30,083 --> 00:37:31,500
तकरीबन पैंतीस साल पहले,

527
00:37:32,833 --> 00:37:34,708
वाइजैक से लौट रही एक नेवल शिप की

528
00:37:35,583 --> 00:37:38,041
बंगाल की खाड़ी में दुर्घटना हो गई थी।

529
00:37:39,500 --> 00:37:43,208
चालक दल के सत्ताइस मेंबर में से
छब्बीस डूब गए।

530
00:37:44,375 --> 00:37:47,708
बस एक जूनियर ऑफिसर, पानी में बहकर

531
00:37:48,166 --> 00:37:50,625
किसी तरह नार्थ अंडमान पहुँच गया।

532
00:37:52,375 --> 00:37:54,458
कुछ ही घंटों में शायद वो भी दम तोड़ देता।

533
00:37:55,875 --> 00:37:58,083
लेकिन उसकी जान ओराका ने बचा ली।

534
00:38:01,416 --> 00:38:04,208
आज वही ऑफिसर ओराका को बचाने के लिए

535
00:38:05,083 --> 00:38:08,958
हर दो घंटे बस
उनकी जानकारी चाहता है। क्या वो गलत है?

536
00:38:11,750 --> 00:38:12,625
नहीं, सर।

537
00:38:14,291 --> 00:38:16,208
भौमिक जी, चाहे जो भी हो जाए…

538
00:38:16,458 --> 00:38:18,875
हमें हर हाल में ओराका को बचाना है।

539
00:38:31,208 --> 00:38:37,583
पानी पानी हर ओर पानी
पर पीने को एक बूँद भी नहीं

540
00:39:06,916 --> 00:39:08,125
[ऋतु] नहीं, नहीं, नहीं।

541
00:39:15,708 --> 00:39:18,166
सोमवार से शनिवार
सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक।

542
00:39:55,291 --> 00:39:59,708
डॉ. सौदामिनी सिंह
प्लॉट नंबर 32

543
00:40:06,500 --> 00:40:08,750
[आवाज़ के साथ दरवाज़ा खोलती है]

544
00:40:14,625 --> 00:40:16,458
[कुत्ते के भौंकने की आवाज़ आती है]

545
00:40:16,666 --> 00:40:18,291
[ज्योत्सना] मैं दोस्त हूँ, मिस्टर।

546
00:40:19,458 --> 00:40:20,333
[ज्योत्सना] आराम से।

547
00:40:23,958 --> 00:40:27,250
[कुत्ते का भौंकना जारी है]

548
00:41:03,458 --> 00:41:05,708
पौधों में पाया गया?

549
00:41:06,625 --> 00:41:09,083
मनुष्य में कैथेलिसिडिन, एलके-37…

550
00:41:22,708 --> 00:41:26,208
अंडमानी एकेनेशिया
आखिरी बार सितंबर 91 में देखे गए

551
00:41:34,958 --> 00:41:37,416
[प्रभजोत] जी, आपने यह पहले किया है, न?

552
00:41:38,458 --> 00:41:41,958
[ज्योत्सना] ऑफ़कोर्स। एम जी रोड पर
सबसे बड़ी दर्ज़ी की दुकान मेरी ही तो है।

553
00:41:46,625 --> 00:41:49,166
प्रभजोत। और आप?

554
00:41:50,000 --> 00:41:50,833
नहीं।

555
00:41:51,666 --> 00:41:55,166
[ज्योत्सना] मैं मदद कर रही हूँ पर किसी
अपराधी को पहला नाम नहीं बताना चाहती।

556
00:41:55,708 --> 00:41:56,625
[प्रभजोत] अपराधी?

557
00:41:58,208 --> 00:42:01,666
[प्रभजोत] आपको लगता है
मैं टैंकर से पानी चुराने आया?

558
00:42:04,250 --> 00:42:06,333
उस हिसाब से तो अपराधी आप भी हुए जी।

559
00:42:07,041 --> 00:42:08,291
[प्रभजोत] कर्फ्यू तोड़ा है आपने।

560
00:42:09,625 --> 00:42:12,583
[ज्योत्सना] मैं एक छह साल की बच्ची के लिए
दवाई लेने आई हूँ।

561
00:42:13,500 --> 00:42:14,875
[प्रभजोत] मैं तीस घरों के लिए पानी।

562
00:42:17,375 --> 00:42:19,875
[ज्योत्सना] तीस घरों की
ज़िम्मेदारी उठाने के लिए किसने कहा था?

563
00:42:20,916 --> 00:42:23,083
[कांस्टेबल] कौन? कौन है उधर?

564
00:42:25,166 --> 00:42:27,125
[कांस्टेबल] बाहर आओ। बाहर आओ चुपचाप।

565
00:42:27,750 --> 00:42:28,916
[कांस्टेबल] बाहर आओ।

566
00:42:29,791 --> 00:42:33,708
[कांस्टेबल] क्या मैडम, बाहर कर्फ्यू
चल रहा है। तो तुम इधर क्या कर रही हो?

567
00:42:34,333 --> 00:42:37,791
[ज्योत्सना] सर, मैं
होली स्पिरिट हॉस्पिटल में काम करती हूँ।

568
00:42:38,083 --> 00:42:40,583
[ज्योत्सना] और मैं कुछ पेशेंट्स के लिए
दवाई लेने आई थी।

569
00:42:40,666 --> 00:42:43,125
-[ज्योत्सना] इमरजेंसी है।
-नहीं, नहीं, अनुमति नहीं है।

570
00:42:43,458 --> 00:42:46,375
[कांस्टेबल] हमको आर्डर है,
इस एरिया में कोई भी दिखे उसे अरेस्ट करो।

571
00:42:46,458 --> 00:42:48,708
आपको भी पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा। चलो।

572
00:42:49,833 --> 00:42:52,833
[ज्योत्सना] ठीक है सर, तो
आप हॉस्पिटल को एलर्ट कर दीजिए

573
00:42:52,916 --> 00:42:56,041
कि जिन आईसीयू पेशेंट्स के लिए दवाई लाने
नर्स ज्योत्सना को भेजा गया था

574
00:42:56,583 --> 00:42:59,541
उनकी फैमिली को सूचित कर दें
कि वो अब नहीं बचेंगे। चलिए।

575
00:43:03,458 --> 00:43:06,000
-[कांस्टेबल] कोई आई कार्ड तो होगा, न?
-[ज्योत्सना] हाँ।

576
00:43:08,166 --> 00:43:09,833
हाँ, ठीक है, ठीक है। रहने दो।

577
00:43:10,708 --> 00:43:13,083
और तुम कल, प्लीज़ अपनी ड्रेसिंग बदलवा लेना

578
00:43:13,833 --> 00:43:16,208
सेप्टिक होने की बहुत ज़्यादा संभावना हैं।

579
00:43:16,333 --> 00:43:19,791
[प्रभजोत] ज्योत्सना जी,
मैं पास ही में किसी को जानता हूँ

580
00:43:20,875 --> 00:43:23,291
[प्रभजोत] मैं चले जाऊँगा। आप जाइए।

581
00:43:23,916 --> 00:43:24,833
पक्का?

582
00:43:26,125 --> 00:43:27,208
एक मिनट।

583
00:43:28,000 --> 00:43:29,125
ये टेबलेट रखो।

584
00:43:30,333 --> 00:43:31,791
जब भी दर्द हो एक टेबलेट लेते रहना

585
00:43:31,875 --> 00:43:34,375
और दिन में तीन से ज़्यादा मत लेना,
तो समस्या हो सकती है।

586
00:43:37,500 --> 00:43:38,708
ज्योत्सना जी, वैसे

587
00:43:39,916 --> 00:43:42,458
मैंने उन तीस घरों की
ज़िम्मेदारी क्यों उठाई

588
00:43:43,375 --> 00:43:46,708
-सवाल का जवाब तो आपने खुद ही दे दिया।
-क्यों?

589
00:43:47,833 --> 00:43:49,750
मतलब मैंने आपसे
कहा तो नहीं था। फिर भी आपने

590
00:43:50,333 --> 00:43:53,458
मुझे अपनी ज़िम्मेदारी समझ के
एक पुलिस वाले से झूठ बोल दिया।

591
00:43:54,958 --> 00:43:56,041
हमारे गुरू कहते हैं

592
00:43:56,833 --> 00:43:58,958
ज़िम्मेदारियाँ काबिलियत देख के
नहीं मिलती हैं,

593
00:44:00,125 --> 00:44:01,833
ज़िम्मेदारियाँ, काबिल बनाती हैं।

594
00:44:04,708 --> 00:44:06,500
आपकी बेटी के लिए रब से दुआ करूँगा।

595
00:44:07,541 --> 00:44:09,375
नहीं। वो मेरी बेटी नहीं है। मतलब…

596
00:44:10,166 --> 00:44:14,208
-मैं उसकी माँ नहीं हूँ, मैं उसकी…
-आप फ़िक्र मत कीजिए

597
00:44:15,666 --> 00:44:17,583
उसका आईडी कार्ड नहीं मांग रहा हूँ आपसे।

598
00:44:18,666 --> 00:44:19,583
रब राखा।

599
00:44:43,250 --> 00:44:44,583
बोट का बंदोबस्त हुआ जी?

600
00:44:46,333 --> 00:44:48,041
-हुआ, न।
-हो गया?

601
00:44:48,375 --> 00:44:50,541
-हाँ।
-हम जानते थे

602
00:44:51,875 --> 00:44:55,250
-संतोषी माँ हमें कभी निराश नहीं करेगी।
-[संतोष] और नहीं तो क्या?

603
00:44:55,916 --> 00:44:57,083
अभी जल्दी से खाना खा लो, फिर

604
00:44:57,250 --> 00:44:59,666
तुमको डिस्चार्ज कराते हैं
और यहाँ से निकलते हैं फटाफट।

605
00:45:02,333 --> 00:45:04,833
थोड़ा सा दिक्कत हो गया, इधर तो।

606
00:45:06,000 --> 00:45:07,166
क्यों? क्या हुआ?

607
00:45:08,958 --> 00:45:12,875
अरे कुछ नहीं,
वह डॉक्टर आए थे सुबह चेकिंग पर

608
00:45:13,833 --> 00:45:15,708
तो बोले कि आप एकदम ठीक हैं,

609
00:45:15,875 --> 00:45:18,458
लेकिन आपको दो दिन का
बेड रेस्ट लिख दे रहे हैं।

610
00:45:19,208 --> 00:45:21,458
तो 48 घंटा तो रहना ही पड़ेगा।

611
00:45:22,583 --> 00:45:24,666
अरे यह सब पैसा खाने का धंधा है इनका।

612
00:45:25,916 --> 00:45:28,916
हम तो कहते हैं, आप आगे-आगे चलिए
हम पीछे से आते हैं।

613
00:45:30,000 --> 00:45:32,083
-हैं?
-हें क्या?

614
00:45:32,708 --> 00:45:34,291
कहीं तो हमसे पहले जाइए।

615
00:45:34,916 --> 00:45:36,750
जा के खोजिए दोनों बच्चों को।

616
00:45:38,208 --> 00:45:42,333
हम ठीक होकर एक-दो दिन में आ जाएंगे।

617
00:45:44,708 --> 00:45:46,750
तुमको हिचकी काहे आ रहा है, गार्गी?

618
00:45:50,416 --> 00:45:52,958
इतना दिन से अपना मम्मी को देखा नहीं है,

619
00:45:53,125 --> 00:45:55,750
तो बच्चा लोग
याद नहीं कर रहा होगा क्या हमको?

620
00:45:57,041 --> 00:46:00,833
अभी आप देखिए खड़े-खड़े
समय बरबाद मत करिए, जाइए।

621
00:46:01,125 --> 00:46:02,916
वे लोग इंतज़ार कर रहा होगा हमारा।

622
00:46:03,375 --> 00:46:04,416
जाइए।

623
00:46:05,833 --> 00:46:08,416
[गार्गी] अरे हाथ-पैर चलाइए। चलिए, जाइए।

624
00:46:26,250 --> 00:46:29,750
गार्जियन का स्पेलिंग ठीक लिख लेने से
कोई गार्जियन नहीं बन जाता है, गार्गी।

625
00:46:32,000 --> 00:46:34,333
गार्जियन का मीनिंग समझ में आना चाहिए।

626
00:46:35,875 --> 00:46:38,208
कैसे चले जाएं हम तुम्हारे आगे-आगे, बताओ?

627
00:46:40,458 --> 00:46:42,791
[संतोष] तुम क्या
खाली उन दुनों की गार्जियन हो?

628
00:46:44,333 --> 00:46:46,458
हमारी गार्जियन भी
तो तुम्हीं हो, न, गार्गी।

629
00:46:48,125 --> 00:46:49,875
तुम्हीं चलोगी, न, हमारे आगे-आगे?

630
00:46:52,000 --> 00:46:53,458
ऐसा झूठ बोलोगी तुम

631
00:46:54,666 --> 00:46:56,541
कि हमारे पीछे-पीछे आ जाओगी।

632
00:47:00,166 --> 00:47:04,125
-हमको छोड़ के जाने से पहले इतना बड़ा झूठ?
-नहीं, दूर रहिए आप।

633
00:47:05,958 --> 00:47:07,500
कैसे होगा, गार्गी?

634
00:47:08,500 --> 00:47:10,125
[संतोष] कैसे होगा तुम्हारे बिना?

635
00:47:10,541 --> 00:47:12,916
अरे सब सही होगा। आप हैं, न।

636
00:47:14,750 --> 00:47:18,333
अरे आप जानते नहीं हैं
पर बहुत शक्ति है आप में।

637
00:47:20,416 --> 00:47:22,125
दोनों के लिए काफ़ी हैं आप।

638
00:47:22,833 --> 00:47:25,791
-[संतोष रोते हुए] नहीं।
-देखिए, ऐसे…

639
00:47:26,666 --> 00:47:28,541
आप तो हमको रुला दिए।

640
00:47:31,375 --> 00:47:33,416
हम कुछ नहीं कर पाए तुम्हारे लिए।

641
00:47:34,375 --> 00:47:36,000
[संतोष] कुछो करिए नहीं पाए, गार्गी।

642
00:47:36,458 --> 00:47:40,625
ऐसा मत बोलिए। इतना सब तो किए आप हमारे लिए।

643
00:47:42,125 --> 00:47:45,750
इतना सम्मान से रखे। इतना प्यार दिए हमको।

644
00:47:46,000 --> 00:47:48,375
[संतोष रो रहा है]

645
00:47:48,708 --> 00:47:52,958
हम तो छत पर बैठ कर
सिर्फ़ आकाश में जहाज़ देखते थे।

646
00:47:54,333 --> 00:47:57,083
आप तो हमको उसमें बैठा कर यहाँ तक ले आए।

647
00:47:58,125 --> 00:47:59,875
[गार्गी] और कितना करते जी आप?

648
00:48:01,416 --> 00:48:03,791
अच्छा इधर देखिए, हमारी तरफ़ देखिए।

649
00:48:04,916 --> 00:48:07,083
एक आख़िरी चीज़ मांग रहे हैं आपसे।

650
00:48:07,958 --> 00:48:09,041
न मत करिएगा।

651
00:48:09,833 --> 00:48:12,000
आप आज रात को यहाँ से चले जाइए।

652
00:48:13,166 --> 00:48:17,125
हमारा दाह-संस्कार, क्रिया-करम
इस सब के लिए नहीं रुकेंगे।

653
00:48:17,208 --> 00:48:18,708
नहीं, गार्गी, प्लीज़ नहीं।

654
00:48:19,791 --> 00:48:21,833
हमसे हमारा हक मत छीनो, गार्गी।

655
00:48:22,916 --> 00:48:24,583
हमको तुमको विदा तो कर लेने दो।

656
00:48:24,750 --> 00:48:28,791
हमारा बात सुनिए। आख़िरी इच्छा है हमारा।
मना मत करिएगा।

657
00:48:28,875 --> 00:48:30,541
हमसे ये नहीं होगा, गार्गी।

658
00:48:31,208 --> 00:48:33,375
-आपसे सब होगा।
-हमसे नहीं होगा गार्गी।

659
00:48:33,541 --> 00:48:35,625
-आप में बहुत शक्ति है।
-हमसे नहीं होगा।

660
00:49:11,000 --> 00:49:14,291
[अस्पताल कर्मचारी] बिल पेमेंट
पूरा हो गया है, सर। आपका सामान।

661
00:50:16,458 --> 00:50:19,791
[केतन] कंचन! बेबी!

662
00:50:21,166 --> 00:50:22,458
[केतन] मिस्टर वानी।

663
00:50:33,750 --> 00:50:34,875
[केतन] आह!

664
00:50:38,916 --> 00:50:42,333
[ज्योत्सना] सॉरी कद्दू।
तुम्हारी दवाइयाँ तो नहीं मिलीं मुझे।

665
00:50:43,125 --> 00:50:44,166
[ज्योत्सना] कद्दू।

666
00:50:48,708 --> 00:50:50,375
-[पार्थ] दीदी।
-[ज्योत्सना] पार्थ।

667
00:50:52,583 --> 00:50:54,458
[पार्थ] दीदी, शाम से ये दूसरी बार है।

668
00:50:58,000 --> 00:50:59,583
[पार्थ] कुछ करो दीदी, प्लीज़।

669
00:51:16,541 --> 00:51:18,208
[संतोष] चिरू उठो। चिरू।

670
00:51:19,875 --> 00:51:22,000
-संतोष सर।
-बोट मिल गया, चलो।

671
00:51:22,083 --> 00:51:24,916
-गैंडा मान गया?
-हाँ मान गया, जल्दी करो, तुरंत निकलना है।

672
00:51:27,000 --> 00:51:28,250
आह-ह।

673
00:53:08,291 --> 00:53:11,916
सोलह बटा तीन बंकर बासु

