1
00:00:14,375 --> 00:00:16,375
उन्नीस सौ तैंतालीस

2
00:00:17,000 --> 00:00:22,333
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान
अंडमान एवं निकोबार द्वीप

3
00:00:42,166 --> 00:00:44,041
[जापानी में] सामान बहुत कम रह गया है।

4
00:00:44,750 --> 00:00:46,791
[जापानी में] सामान बहुत कम रह गया है।

5
00:00:48,083 --> 00:00:50,041
[जापानी में] मुश्किल से
तीन दिन निकल पाएँगे।

6
00:00:51,458 --> 00:00:53,833
[जापानी में] समय आ गया है, कांजी…
हमें लौट जाना चाहिए।

7
00:00:54,875 --> 00:00:57,083
[जापानी में] वापस
कलम घिसने के लिए, ईसायामा जी।

8
00:00:58,291 --> 00:01:01,291
[जापानी में] जब तक अंडमान के
काले पानी पर जापानी लाल सूरज चमकता रहेगा,

9
00:01:02,125 --> 00:01:04,041
[जापानी में] मैं यहाँ से कहीं नहीं जाऊँगा।

10
00:01:07,458 --> 00:01:09,208
[जापानी में] पल्टन को लौट आना चाहिए था।

11
00:01:09,291 --> 00:01:11,333
[जापानी में] हमें, यहीं
उनका इंतज़ार करना चाहिए!

12
00:01:14,000 --> 00:01:15,625
[जापानी में] तो यह मेरा आदेश है, जवान।

13
00:01:16,250 --> 00:01:18,000
[जापानी में] मत भूलो कि मैं तुमसे ऊपर हूँ।

14
00:01:18,583 --> 00:01:20,333
[जापानी में] हम
विश्व युद्ध के बीच में हैं।

15
00:01:21,250 --> 00:01:22,791
[जापानी में] सैनिक, डॉक्टर से ऊपर है।

16
00:01:23,666 --> 00:01:27,583
[जापानी में] मेरे जैसों की वजह से ही
आप लोगों का इलाज कर पाते हैं।

17
00:01:30,333 --> 00:01:31,833
[जापानी में] ईसायामा जी, आप चाहें तो…

18
00:01:31,958 --> 00:01:34,291
[जापानी में] सम्राट की जय हो!

19
00:01:38,708 --> 00:01:40,541
[जापानी में] सम्राट की जय हो!

20
00:01:41,750 --> 00:01:44,958
[जापानी में] सम्राट की जय हो!

21
00:01:49,500 --> 00:01:51,125
[जापानी में] हिदेओ… यह हिदेओ है।

22
00:01:51,208 --> 00:01:53,416
-[जापानी में] अरे, हिदेओ!
-[जापानी में] सम्राट की जय हो!

23
00:01:53,500 --> 00:01:55,000
[जापानी में] क्या हुआ? बाकी सब कहां हैं?

24
00:01:59,458 --> 00:02:01,458
[जापानी में] हिदेओ… बाकी सब कहाँ हैं?

25
00:02:05,458 --> 00:02:08,083
-[जापानी में] पीछे हटो, कांजी!
-[जापानी में] प्लेग से सब मारे गए।

26
00:02:08,291 --> 00:02:09,583
[जापानी में] इससे दूर हटो।

27
00:02:11,666 --> 00:02:13,458
[जापानी में] प्लेग… ने सबकी जान ले ली।

28
00:02:13,833 --> 00:02:16,708
[जापानी में] इसके लिए पानी ले आओ।
और मेरा कैमरा भी… तुरंत!

29
00:02:18,458 --> 00:02:21,000
[जापानी में] हिदेओ… क्या कोई बचा है?

30
00:02:21,625 --> 00:02:23,208
[जापानी में] हमारे स्क्वॉड से कोई नहीं…

31
00:02:25,000 --> 00:02:29,000
[जापानी में] लेकिन एक यूनिट थी…
उसके दो लोग बच गए…

32
00:02:30,833 --> 00:02:33,000
[जापानी में] वह तो एक अजूबा था…

33
00:02:35,125 --> 00:02:36,125
[जापानी में] प्लेग…

34
00:02:36,791 --> 00:02:39,833
[जापानी में] उन पर कोई असर नहीं हुआ…

35
00:02:40,750 --> 00:02:42,166
[जापानी में] असर नहीं हुआ?

36
00:02:43,166 --> 00:02:46,000
[जापानी में] हाँ… जेंकिंस द्वीप चले जाओ…

37
00:02:48,375 --> 00:02:50,541
[जापानी में] वहाँ बोगार्ट हिल की चोटी पर,

38
00:02:50,958 --> 00:02:53,416
[जापानी में] शवों की देखभाल करते
वे मिल जाएँगे।

39
00:02:55,916 --> 00:02:59,250
[जापानी में] क्या तुम इन…
सैनिकों के नाम जानते हो?

40
00:03:00,541 --> 00:03:03,375
[जापानी में] वे सैनिक नहीं हैं…

41
00:03:04,250 --> 00:03:05,708
[जापानी में] वे…

42
00:03:06,625 --> 00:03:10,708
[जापानी में] वे कुदरत द्वारा
खास तौर पर चुने गए लोग हैं।

43
00:03:24,541 --> 00:03:31,291
[थीम संगीत बज रहा है]

44
00:03:41,041 --> 00:03:46,541
काला पानी

45
00:03:49,791 --> 00:03:52,125
जिन्हें कुदरत ने चुना

46
00:04:13,666 --> 00:04:14,791
[एलजी] कौन?

47
00:04:15,916 --> 00:04:17,125
[एलजी] एसपी!

48
00:04:29,541 --> 00:04:30,708
[एसपी शिवा] गुड मॉर्निंग, सर।

49
00:04:31,583 --> 00:04:32,625
[एलजी] गुड मॉर्निंग, शिवा।

50
00:04:33,541 --> 00:04:36,458
आज नाश्ते से पहले ही बुरी खबर देने चले आए।

51
00:04:37,166 --> 00:04:40,708
माफ़ी चाहता हूँ, सर!
लेकिन आपको अभी बताना बहुत ज़रूरी था।

52
00:04:45,083 --> 00:04:49,083
[एसपी शिवा] एटम का पूरा टॉप मैनेजमेंट
अंडमान छोड़कर जा चुका है, सर।

53
00:04:49,875 --> 00:04:52,416
[एसपी शिवा] और कहाँ? हमें नहीं पता, सर।

54
00:05:10,708 --> 00:05:15,250
बे क्वीन

55
00:05:24,166 --> 00:05:29,083
[चिरंजीवी] संतोष सर… संतोष, सर!
सर, उठिए। आप ठीक हैं, सर?

56
00:05:31,250 --> 00:05:33,208
चलेगा, सर। पानी चढ़ रहा है।

57
00:05:33,333 --> 00:05:37,083
[चिरंजीवी] छोटा पानी है अभी, बड़ा पानी
हो जाएगा। चलें। उसका पहले निकलना है। चलो।

58
00:05:40,000 --> 00:05:41,291
[संतोष] बोट को हुआ क्या?

59
00:05:43,875 --> 00:05:45,541
[चिरंजीवी] बवाल हो गया, सर!

60
00:05:45,750 --> 00:05:48,250
[चिरंजीवी] तूफ़ान आने से
मोटर खराब हो गया, सर।

61
00:05:48,958 --> 00:05:50,458
[चिरंजीवी] मालूम नहीं किधर है!

62
00:05:51,333 --> 00:05:53,791
[चिरंजीवी] शायद ऊपर जाने से
थोड़ा मालूम चलेगा।

63
00:06:09,458 --> 00:06:10,708
[चिरंजीवी] यह वाला देख कर, सर।

64
00:06:17,791 --> 00:06:18,916
[संतोष] कहाँ हैं, हम लोग?

65
00:06:23,000 --> 00:06:24,583
[संतोष] पोर्ट ब्लेयर से कितना दूर हैं?

66
00:06:29,333 --> 00:06:33,291
[संशय भरा संगीत बज रहा है]

67
00:06:56,541 --> 00:06:58,333
[एसपी शिवा] सर, हमने हर जगह पूछताछ की,

68
00:06:58,625 --> 00:07:01,958
[एसपी शिवा] एटम के इन अधिकारियों को
आखिरी बार पोर्ट की तरफ़ जाते देखा गया,

69
00:07:02,291 --> 00:07:04,041
[एसपी शिवा] पर किसी ने
उन्हें लौटते हुए नहीं देखा।

70
00:07:04,916 --> 00:07:07,500
मतलब, इतने सख्त कर्फ़्यू के बावजूद

71
00:07:08,000 --> 00:07:12,250
इस द्वीप से निकलने में जो लोग सफल हुए
इत्तेफ़ाक़ से, यहाँ के सबसे अमीर लोग हैं।

72
00:07:13,291 --> 00:07:17,166
क्या लगता है आपको… यहाँ का आम इंसान
इस इत्तेफ़ाक के बारे में क्या सोचेगा?

73
00:07:18,375 --> 00:07:21,041
सर, जानता हूँ कि इससे
हमारी छवि पर बुरा असर पड़ेगा।

74
00:07:21,125 --> 00:07:23,541
हम पर उनका भरोसा टूट जाएगा, शिवा।

75
00:07:24,541 --> 00:07:27,500
इतनी मुश्किलें झेल कर भी,
आज अगर लोग अपने घरों में बंद हैं,

76
00:07:27,666 --> 00:07:30,541
तो वो सिर्फ़ इसलिए
कि उन्हें हम पर भरोसा है।

77
00:07:31,791 --> 00:07:32,916
नहीं!

78
00:07:33,625 --> 00:07:37,958
जिन्होंने अपने करीबियों को खोया है, उन
द्वीप वासियों के प्रति यह हमारा फ़र्ज़ है।

79
00:07:39,041 --> 00:07:42,875
इससे पहले कि यह खबर हमारे लोगों तक पहुँचे,
हमें इन लोगों तक पहुँचना है।

80
00:07:43,958 --> 00:07:46,625
पता लगाना है कि वे कहाँ हैं
और कहाँ जा रहे हैं।

81
00:07:46,875 --> 00:07:50,458
शिवा, कोई तो होगा, जो
इन लोगों के बारे में कुछ तो जानता होगा।

82
00:07:52,000 --> 00:07:54,458
कोई है… लेकिन,

83
00:07:55,291 --> 00:07:57,958
मुझे नहीं लगता वह बहुत भरोसेमंद इंसान है।

84
00:08:01,041 --> 00:08:02,250
नहीं, वह नहीं!

85
00:08:10,000 --> 00:08:10,875
[केतन] सर…

86
00:08:11,125 --> 00:08:14,750
सर, माफ़ करें कि आपको बोल रहा हूँ,
पर आधा घंटा हो गया है, सर।

87
00:08:15,291 --> 00:08:17,083
पहले उस्मान को और फिर शरद को

88
00:08:17,458 --> 00:08:20,375
मैंने अपने लिए चाय और
नाश्ते के लिए बोला था।

89
00:08:21,250 --> 00:08:22,833
प्लीज़, एक बार देख लेंगे?

90
00:08:24,583 --> 00:08:26,833
केतन, मैं सीधे एलजी सर के
यहाँ से आ रहा हूँ,

91
00:08:27,875 --> 00:08:29,666
और मुझे सीधा-सीधा जवाब चाहिए।

92
00:08:31,375 --> 00:08:32,583
वे अभी कहाँ है?

93
00:08:32,958 --> 00:08:34,083
अभी तो बताया सर,

94
00:08:34,750 --> 00:08:36,875
-मुझे लगा मेरी चाय लेने गए हैं।
-मैं कोई…

95
00:08:40,166 --> 00:08:43,208
केतन, तुम्हें अच्छी तरह मालूम है
कि मैं तुमसे क्या पूछ रहा हूँ।

96
00:08:48,875 --> 00:08:51,125
सर, मेरा बयान आपने खुद लिया है।

97
00:08:52,541 --> 00:08:55,791
तुम चाहते हो मैं यह मान लूँ कि तुम्हारे
पहुँचने से पहले वो लोग वहां से जा चुके थे?

98
00:08:55,958 --> 00:08:57,333
और तुम्हें किसी ने बेहोश कर दिया।

99
00:08:57,958 --> 00:08:59,666
और जब तुम्हें होश आया, तो हम वहाँ थे।

100
00:09:02,375 --> 00:09:03,916
बेतुकी सी बात लगती है, नहीं?

101
00:09:06,416 --> 00:09:10,458
मैं जानता हूँ, सर, कई बार भेड़िया-भेड़िया
चिल्ला चुका हूँ, पर इस बार भेड़िया

102
00:09:10,708 --> 00:09:11,916
सच में आया था, सर।

103
00:09:13,541 --> 00:09:16,083
केतन, तुम्हें क्या लगता है
कि तुम उनकी मदद करोगे,

104
00:09:16,958 --> 00:09:19,125
तो वापस मेनलैंड जाने में
वे तुम्हारी मदद करेंगे?

105
00:09:20,000 --> 00:09:21,166
लगता था, सर!

106
00:09:22,416 --> 00:09:23,958
पर अब हालात बदल गए हैं।

107
00:09:25,041 --> 00:09:26,500
उन्हें अब मेरी ज़रूरत नहीं है।

108
00:09:27,166 --> 00:09:29,250
-और मैं आपको…
-[एसपी शिवा, गुस्से में] चुप हो जाओ, बस!

109
00:09:29,958 --> 00:09:31,791
हर बार, हर बात पर झूठ क्यों बोलते हो?

110
00:09:31,875 --> 00:09:33,958
क्योंकि सच बोलने की सज़ा
मैं काट रहा हूँ, सर।

111
00:09:40,333 --> 00:09:41,375
माफ़ कर दें!

112
00:09:41,750 --> 00:09:42,875
माफ़ कर दें, सर।

113
00:09:45,166 --> 00:09:47,750
मुझे… बहुत खेद है, सर।

114
00:09:50,833 --> 00:09:52,208
सर, मुझे पता है

115
00:09:53,125 --> 00:09:55,333
कि आपको यह मानना मुश्किल होगा

116
00:09:56,625 --> 00:09:58,708
पर इस वक्त मैं सच बोल रहा हूँ, सर।

117
00:10:01,541 --> 00:10:04,458
और आप फिर भी मुझे सज़ा
देना चाहते हैं, तो बेशक दीजिए।

118
00:10:06,500 --> 00:10:08,625
क्योंकि यह मेरे साथ, पहली बार नहीं होगा।

119
00:10:14,666 --> 00:10:15,583
सर!

120
00:10:16,500 --> 00:10:17,625
आपने बुलाया?

121
00:10:17,875 --> 00:10:19,291
आओ कामत… बैठो।

122
00:10:23,541 --> 00:10:27,708
-मैं तुम्हारी ही रिपोर्ट पढ़ रहा था।
-ओह। जगदीश बिंदल का मामला!

123
00:10:29,166 --> 00:10:31,750
और कितने बड़े बिल्डरों पर
छापे मारे हैं तुमने?

124
00:10:33,333 --> 00:10:35,750
-लेकिन बढ़िया काम किया है, मानना पड़ेगा।
-शुक्रिया, सर।

125
00:10:36,958 --> 00:10:39,291
इसमें कुछ गलतियाँ थीं, तो

126
00:10:39,375 --> 00:10:41,000
-मैंने कुछ बदलाव किए हैं।
-जी, सर!

127
00:10:41,083 --> 00:10:43,250
-अब ठीक है। बस तुम्हारा साइन ही बचा है।
-जी।

128
00:10:53,791 --> 00:10:54,916
यह…

129
00:10:57,083 --> 00:10:58,875
यह तो गलत है, सर।

130
00:11:00,458 --> 00:11:01,625
सर, हमने वहाँ से,

131
00:11:03,041 --> 00:11:05,541
लगभग तीन करोड़ नकद बरामद किया था,

132
00:11:05,666 --> 00:11:07,041
यहाँ पर सिर्फ़ 18 लाख लिखा है।

133
00:11:08,500 --> 00:11:09,791
राशि सही है।

134
00:11:10,583 --> 00:11:12,083
तुम्हारी टीम ने भी यही कहा है।

135
00:11:12,916 --> 00:11:15,333
नहीं, सर! मैं वहाँ था, ऐसा नहीं…

136
00:11:27,833 --> 00:11:31,083
तो इसलिए… मंज़ूरी मिलने में समय लग गया।

137
00:11:35,958 --> 00:11:38,416
बिंदल साहब खास तुमसे
मिलना चाहते हैं, कामत।

138
00:11:38,875 --> 00:11:40,833
और उनके दिमाग में आँकड़ा है।

139
00:11:42,958 --> 00:11:44,041
सर, आप…

140
00:11:44,750 --> 00:11:47,916
-जगदीश बिंदल को बचाना चाहते हैं?
-नहीं, कामत!

141
00:11:48,750 --> 00:11:50,208
मैं तुम्हें बचाना चाहता हूँ।

142
00:11:53,291 --> 00:11:56,708
अगर शिकारी से दोस्ती नहीं करोगे,
तो उसका शिकार ही बनोगे।

143
00:11:58,166 --> 00:11:59,583
यही तुम्हारे लिए एक मौका है,

144
00:12:00,958 --> 00:12:02,583
फूड चेन में ऊपर की ओर जाने का।

145
00:12:15,375 --> 00:12:16,333
माफ़ कीजिएगा, सर!

146
00:12:17,375 --> 00:12:19,708
सभी जानवर फूड चेन में फंसे नहीं होते हैं।

147
00:12:22,125 --> 00:12:23,541
कुछ में अभी भी अपने फ़ैसले लेने की

148
00:12:24,791 --> 00:12:26,125
क्षमता बची है।

149
00:12:40,375 --> 00:12:41,916
लेकिन बात वहाँ खत्म नहीं हुई।

150
00:12:43,791 --> 00:12:45,666
बिंदल मामले में काफ़ी हंगामा हुआ,

151
00:12:46,166 --> 00:12:47,250
जाँच भी बैठी,

152
00:12:48,333 --> 00:12:49,500
और जब मुझसे पूछा…

153
00:12:52,125 --> 00:12:55,958
[महिला कांस्टेबल] सर! बातुबस्ती के पास
एक ट्रक पर फिर से पत्थर बरसाए गए हैं।

154
00:12:56,750 --> 00:12:58,916
[एसपी शिवा] हे भगवान! एक काम करो,

155
00:12:59,875 --> 00:13:02,041
पीबीएमसी को कहो, जितने भी कार्गो ट्रक हैं

156
00:13:02,208 --> 00:13:03,666
कामराज नगर की तरफ़ भेज दें।

157
00:13:03,875 --> 00:13:05,125
वहाँ के एसआई से संपर्क करो,

158
00:13:05,333 --> 00:13:07,083
-बोलो, मैं बात करना चाहता हूँ।
-जी, सर।

159
00:13:10,208 --> 00:13:11,083
कार्गो!

160
00:13:14,500 --> 00:13:16,791
-कार्गो कंटेनर।
-क्या?

161
00:13:17,458 --> 00:13:20,916
सर, इस वक्त पोर्ट पर सबसे ज़्यादा
कार्गो कंटेनर, एटम के ही हैं।

162
00:13:22,333 --> 00:13:24,791
-शायद वो लोग…
-नहीं केतन, नहीं हो सकता।

163
00:13:25,291 --> 00:13:29,500
ज़रूरी सामान पहुँचाने वाले कार्गो शिप को,
कोस्ट गार्ड बहुत बारीकी से चेक करते हैं।

164
00:13:31,333 --> 00:13:33,916
अगर वे लोग किसी शिप में होते,
तो अब तक पकड़े जा चुके होते।

165
00:13:34,000 --> 00:13:36,125
बिल्कुल सर, अगर वे शिप पर होते तो!

166
00:13:37,458 --> 00:13:40,291
शायद उन्हें पोर्ट से बाहर निकलते हुए
इसलिए नहीं देखा गया…

167
00:13:41,583 --> 00:13:43,250
क्योंकि वे पोर्ट से बाहर आए ही नहीं।

168
00:13:47,375 --> 00:13:50,541
हमारा कीमती सामान
शायद अभी भी डॉक पर ही हो।

169
00:14:35,750 --> 00:14:38,958
अगर पहले नहीं देखा
प्रवेश निषेध है

170
00:14:50,125 --> 00:14:51,375
[पार्थ] यह कौन सी जगह है, दीदी?

171
00:14:52,875 --> 00:14:54,458
[ज्योत्सना] पुराना मिलिट्री बंकर है।

172
00:14:55,500 --> 00:14:58,583
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जब जापानियों ने
अंडमान पर कब्ज़ा किया था,

173
00:14:59,041 --> 00:15:00,458
तब यहाँ ऐसे कई बंकर बनाए थे।

174
00:15:05,041 --> 00:15:06,208
तुम लोग यहीं रुको।

175
00:15:13,083 --> 00:15:14,291
हैलो!

176
00:15:15,916 --> 00:15:17,208
[ज्योत्सना] कोई है?

177
00:15:19,791 --> 00:15:21,041
हैलो!

178
00:15:21,250 --> 00:15:22,541
[ज्योत्सना घबरा जाती है]

179
00:15:22,791 --> 00:15:24,000
बासु अंकल,

180
00:15:24,250 --> 00:15:25,583
मैं हूँ, ज्योत्सना।

181
00:15:26,958 --> 00:15:27,958
[बासु] कौन?

182
00:15:28,500 --> 00:15:29,583
ज्योत्सना!

183
00:15:30,250 --> 00:15:31,625
शौविक की दोस्त थी।

184
00:15:32,208 --> 00:15:34,875
स्कूल के बाद, मैं और विनायक
आपके घर आया करते थे।

185
00:15:35,291 --> 00:15:37,541
आप हमें नारियल पानी पिलाने ले जाते थे।

186
00:15:38,041 --> 00:15:40,333
मैं कोई नारियल पानी बेचने वाला
लगता हूँ क्या तुमको?

187
00:15:40,833 --> 00:15:42,083
[बासु] निकलो यहाँ से, चलो!

188
00:15:42,583 --> 00:15:44,250
अंकल, मैं अपने लिए यहाँ नहीं आई हूँ।

189
00:15:44,875 --> 00:15:46,500
[ज्योत्सना] ये बच्चे पर्यटक हैं,

190
00:15:47,166 --> 00:15:48,541
और इन्हें इलाज़ की ज़रूरत है।

191
00:15:49,958 --> 00:15:52,458
मुझे पता है आपके पास, अंदर,
सप्लाई में दवाइयाँ भी हैं।

192
00:15:52,583 --> 00:15:53,791
अगर आप हमें अंदर आने दें,

193
00:15:54,083 --> 00:15:55,958
[ज्योत्सना] मैं बस, दवाई लेकर चली जाऊँगी।

194
00:15:56,250 --> 00:15:58,625
[बासु] मैंने बीमार बच्चों के लिए
कोई एनजीओ नहीं खोल रखा है।

195
00:15:58,958 --> 00:15:59,916
दफ़ा हो जाओ यहाँ से!

196
00:16:04,708 --> 00:16:08,291
शौविक ज़िंदा होता, न
तो मुझे ऐसे कभी जाने के लिए नहीं कहता।

197
00:16:24,958 --> 00:16:26,875
-बासु अंकल!
-रुको!

198
00:16:27,875 --> 00:16:30,166
[बासु] जैसा-जैसा मैं बोलता हूँ,
वैसा-वैसा करो, बस।

199
00:16:35,333 --> 00:16:38,666
[डॉ. शशि] तो यह
एंटी माइक्रोबियल पेप्टाइड एलके-37,

200
00:16:39,166 --> 00:16:41,791
एलएचएफ़ बैक्टीरिया को मारने में सक्षम है?

201
00:16:42,791 --> 00:16:45,875
सर, सौदामिनी मैम की रिसर्च तो यही कहती है।

202
00:16:46,583 --> 00:16:49,541
यह पेप्टाइड, एक दुर्लभ
मूल पौधे में मिलता है।

203
00:16:49,708 --> 00:16:50,875
[ऋतु] अंडमानी एकेनेशिया।

204
00:16:53,750 --> 00:16:54,791
और तुम्हें लगता है…

205
00:16:55,833 --> 00:16:58,916
अगर हम इस पौधे से
इस पेप्टाइड को निकाल लें,

206
00:16:59,833 --> 00:17:02,125
तो शायद इलाज़ हमारे हाथ लग जाएगा।

207
00:17:03,416 --> 00:17:05,291
-यह एक थ्योरी है, सर।
-बस एक थ्योरी?

208
00:17:05,541 --> 00:17:08,500
[ऋतु] जी, सर। सर, ऐसा ही कुछ
पहले यहीं पर हो चुका है।

209
00:17:09,208 --> 00:17:10,916
कई साल पहले, शोधकर्ताओं ने

210
00:17:11,041 --> 00:17:15,041
लिटल अंडमान में ऐसा पौधा खोजा
जो प्लासमोडियम फाल्सीपारम को मारता है।

211
00:17:16,500 --> 00:17:18,583
सबसे खतरनाक मलेरिया पैरासाइट।

212
00:17:19,208 --> 00:17:23,500
सर, देखा जाए तो सेरेब्रल मलेरिया का
इलाज ठीक हमारी नाक के नीचे था।

213
00:17:24,125 --> 00:17:27,416
[ऋतु] सर, सोचिए… सोचिए
अगर पौधा ही एलएचएफ़ का इलाज हो तो!

214
00:17:27,708 --> 00:17:29,208
इस थ्योरी पर गौर किया जाना चाहिए।

215
00:17:30,291 --> 00:17:32,458
इसे थ्योरी कहना बंद करो, यह बस एक…

216
00:17:32,791 --> 00:17:33,791
-हाँ!
-सर!

217
00:17:34,208 --> 00:17:38,583
डॉ. अदिती, आईसीयू दो में बेहोश हो गई हैं।
वह पिछले 36 घंटों से काम कर रही थीं।

218
00:17:40,250 --> 00:17:43,083
उसको स्टाफ़ रूम में जाकर लिटाओ।
किसी को उसे देखने को कहो।

219
00:17:43,458 --> 00:17:44,583
उसके मरीज़ मैं देख लूँगा।

220
00:17:46,416 --> 00:17:49,458
लेकिन यह पौधा है कहाँ, और
मैंने कभी इसके बारे में क्यों नहीं सुना।

221
00:17:49,708 --> 00:17:52,875
क्योंकि माना जाता था कि इस
प्रजाति को विलुप्त हुए 30 साल हो गए हैं।

222
00:17:52,958 --> 00:17:56,458
लेकिन 2025 के एक ईको सर्वे में,
जेंकिंस बायोलॉजिकल पार्क में

223
00:17:56,625 --> 00:17:58,750
उन्हें एकेनेशिया का
एक एकड़ का पूरा खेत मिला था।

224
00:17:59,125 --> 00:18:01,000
सर, मैंने तीन रेज़ीडेंट की एक टीम बनाई है।

225
00:18:01,291 --> 00:18:02,916
हम सैंपल लेने जेंकिंस जा रहे हैं।

226
00:18:03,083 --> 00:18:04,666
रुको! क्या?

227
00:18:05,458 --> 00:18:07,875
ऋतु, यहाँ वैसे भी डॉक्टरों की काफ़ी कमी है।

228
00:18:09,000 --> 00:18:12,041
तुम्हारे काम की सराहना करता हूँ,
लेकिन अभी यह सही समय नहीं है।

229
00:18:12,791 --> 00:18:14,416
माफ़ करें सर, लेकिन यही सही समय है।

230
00:18:14,916 --> 00:18:17,625
-अगर यह थ्योरी सही साबित हो…
-बिल्कुल यही!

231
00:18:17,708 --> 00:18:21,041
यही, मेरी दिक्कत है।
इसे थ्योरी मत कहो, यह थ्योरी नहीं है।

232
00:18:21,291 --> 00:18:22,458
मतलब?

233
00:18:22,708 --> 00:18:25,291
तुम जो कह रही हो, वह सिर्फ़ एक अनुमान है।

234
00:18:25,750 --> 00:18:30,541
वह थ्योरी बने, इसके लिए हमें सफल परीक्षण
करने होंगे, जो यहाँ होना अभी बाकी है।

235
00:18:31,916 --> 00:18:32,750
सर!

236
00:18:34,708 --> 00:18:35,666
देखो, ऋतु

237
00:18:36,583 --> 00:18:39,916
आईसीयू तीन के 11 बेड के लिए
एक भी डॉक्टर नहीं है।

238
00:18:41,416 --> 00:18:43,875
तो किसी काल्पनिक पौधे के
पीछे भागने के बजाय,

239
00:18:44,208 --> 00:18:48,125
हम मानव जीवन बचाने पर
ध्यान लगाते हैं। ठीक है?

240
00:18:57,750 --> 00:18:58,666
शुक्रिया।

241
00:19:00,208 --> 00:19:04,625
अफ़सरों की दो टीम पोर्ट पर पहुँच चुकी है,
लेकिन अब तक कोई अपडेट नहीं है।

242
00:19:06,000 --> 00:19:09,250
शुक्रिया, सर… पर मुझे यह पसंद नहीं है।

243
00:19:11,458 --> 00:19:16,291
मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है, केतन।
तुम्हारी कहानी थोड़ी अटपटी सी है।

244
00:19:18,208 --> 00:19:22,291
अगर उस वक्त तुमने सच बोला था,
तो, तुम्हें सज़ा क्यों हुई?

245
00:19:23,791 --> 00:19:29,291
क्योंकि सर, इस सिस्टम में… कोई
क्या बोल रहा है, यह ज़रूरी नहीं होता है,

246
00:19:31,250 --> 00:19:33,875
ज़रूरी होता है… कौन बोल रहा है।

247
00:19:36,166 --> 00:19:38,583
और इस मामले में
जांच कमेटी ने मुझसे बोला…

248
00:19:38,791 --> 00:19:39,750
एसीपी कामत,

249
00:19:40,291 --> 00:19:42,375
मैं सबसे पहले कहना चाहूँगी कि आपकी रिपोर्ट

250
00:19:43,125 --> 00:19:44,166
बहुत बढ़िया है।

251
00:19:46,333 --> 00:19:48,458
लेकिन, हमारी परेशानी है,

252
00:19:49,541 --> 00:19:51,750
कि जिस सबूत के बारे में आपने लिखा है…

253
00:19:53,000 --> 00:19:53,833
वह है कहाँ?

254
00:19:55,916 --> 00:19:57,833
कागज़ात, लापता नकदी!

255
00:19:59,250 --> 00:20:01,625
और आप की ही टीम इस
रिपोर्ट का समर्थन क्यों नहीं कर रही है?

256
00:20:02,625 --> 00:20:06,833
मैम, शायद… शायद क्योंकि
इसके पीछे एक बहुत बड़ा आदमी है।

257
00:20:08,250 --> 00:20:10,958
लेकिन, एसीपी, आपके बयान की पुष्टि
किसी को तो करनी होगी।

258
00:20:12,458 --> 00:20:14,125
वहाँ स्वतंत्र गवाह भी थे, मैम।

259
00:20:14,416 --> 00:20:16,125
होटल कर्मचारी थे, अन्य गेस्ट थे।

260
00:20:16,541 --> 00:20:18,708
उन सब गवाहों के
हस्ताक्षरित बयान आपके सामने हैं।

261
00:20:19,291 --> 00:20:22,375
-आप उनसे भी पूछ सकती हैं।
-और हम ऐसा कर चुके हों तो?

262
00:20:23,208 --> 00:20:27,333
क्या हो अगर सबने कहा हो
कि उन्होंने कोरे कागज़ पर हस्ताक्षर किए थे?

263
00:20:28,250 --> 00:20:29,666
और आपने उनसे ऐसा करवाया था।

264
00:20:32,208 --> 00:20:33,250
क्या?

265
00:20:35,583 --> 00:20:38,708
-मैं… ऐसा कुछ क्यों करूँगा?
-पता नहीं!

266
00:20:39,416 --> 00:20:43,791
शायद इसलिए…
क्योंकि इसके पीछे बहुत बड़े आदमी का हाथ है।

267
00:20:44,541 --> 00:20:49,583
मैम, यह नामुमकिन है। सभी बयान असली हैं।

268
00:20:50,333 --> 00:20:52,541
देखिए, किसी ने गवाहों पर दबाव डाला है।

269
00:20:52,875 --> 00:20:57,291
-मुझे समझाने का एक मौका दें।
-इस कमेटी ने अपना काम पूरा किया है।

270
00:20:58,291 --> 00:21:01,958
उन सब ने खुद अपनी मर्ज़ी से… बयान दिया है।

271
00:21:03,208 --> 00:21:04,500
आप समझ रहे हैं?

272
00:21:23,458 --> 00:21:26,291
चिंता मत करो! निलंबित नहीं होगे तुम!

273
00:21:27,208 --> 00:21:29,166
उल्टा मैं तुम्हारे ट्रांसफ़र की
पेशकश करूँगा।

274
00:21:29,625 --> 00:21:32,208
और हाँ, एक बात और… बुरा मत मानना।

275
00:21:33,291 --> 00:21:35,791
फूड चेन में छोटे जानवर सबसे पहले मरते हैं।

276
00:21:45,375 --> 00:21:46,291
केतन…

277
00:21:55,458 --> 00:21:58,583
और फिर मुझे
इस पिंजरे में लाकर डाल दिया गया।

278
00:22:02,500 --> 00:22:06,291
यहाँ से घर वापस लौटने का
बस एक ही तरीका था मेरे पास!

279
00:22:09,333 --> 00:22:10,750
मुझे शिकार बनने के बजाय…

280
00:22:13,125 --> 00:22:15,583
शिकारी बनना सीखना पड़ेगा।

281
00:22:18,750 --> 00:22:22,875
सर! सर्च टीम से अफ़सर जयंत हैं!

282
00:22:24,291 --> 00:22:27,458
-हाँ जयंत, बोलो!
-सर, वो लोग हमें मिल गए, सर।

283
00:22:28,291 --> 00:22:30,791
उनके कंटेनर, लगभग प्रवेश द्वार पर ही थे।

284
00:22:31,333 --> 00:22:35,083
हमें ज़्यादा ढूँढने की भी ज़रूरत नहीं पड़ी,
सर। आपका अंदेशा बिल्कुल सही था।

285
00:22:36,750 --> 00:22:39,750
एक काम करो! उन सबको
अभी के अभी एटम पैराडाइज़ ले जाओ वापस।

286
00:22:40,958 --> 00:22:42,833
जितना हो सके, इस बात को दबाकर रखो।

287
00:22:44,541 --> 00:22:46,958
कुछ अफ़सरों को ड्यूटी पर लगा दो
एटम पैराडाइस पर।

288
00:22:53,500 --> 00:22:55,375
[संतोष] हम लोग… सही तो जा रहे हैं, न?

289
00:22:55,708 --> 00:22:58,541
[चिरंजीवी] हम आपका गाइड है, सर।
हमेशा सही रास्ते पर ही लेके जाएगा।

290
00:22:58,791 --> 00:23:00,333
[चिरंजीवी] थोड़ा दूर हो सकता है, लेकिन…

291
00:23:01,791 --> 00:23:04,083
[चिरंजीवी] ओराका टेरीटरी के हिसाब से,
मेन रोड यही तरफ़ है।

292
00:23:04,625 --> 00:23:08,625
[संतोष] कितना देर से चल रहे हैं,
फिर भी ओराका आदिवासी दिखा नहीं अभी तक।

293
00:23:09,000 --> 00:23:13,500
[चिरंजीवी] मालूम नहीं किधर होंगे। लेकिन
हो सकता है, कुछ लोग हमको देख रहा हो, सर।

294
00:23:27,083 --> 00:23:30,250
[चिरंजीवी] भइया! कोई है इधर?

295
00:23:32,416 --> 00:23:34,125
[बंगाली में] कोई है?

296
00:23:36,000 --> 00:23:37,500
[बंगाली में] हमें बचाओ!

297
00:23:39,291 --> 00:23:41,416
[बंगाली में] दोस्तो, कोई है?

298
00:23:41,541 --> 00:23:42,875
[बंगाली में] हम पोर्ट ब्लेयर से हैं…

299
00:23:43,000 --> 00:23:44,750
[बंगाली में] कोई है यहां? हमें मदद चाहिए!

300
00:23:45,541 --> 00:23:49,375
[चिरंजीवी] धत्त! कोई है यहाँ?
हमें थोड़ी मदद चाहिए।

301
00:23:54,041 --> 00:23:57,875
[चिरंजीवी] हैलो, सर!
हम आपके नए घनिष्ट मित्र हैं।

302
00:23:58,166 --> 00:24:01,583
[चिरंजीवी, बंगाली में] यहां कोई है?
हम पोर्ट ब्लेयर से हैं। मुश्किल में हैं।

303
00:24:03,791 --> 00:24:05,625
हम आपके नए दोस्त हैं।

304
00:24:06,000 --> 00:24:08,291
हम चिरू हैं और हमारे साथ में हैं संतोष सर।

305
00:24:30,708 --> 00:24:34,041
लॉकडाउन से पहले, पोर्ट ब्लेयर से ही
पानी भरकर लाया होगा, सर।

306
00:24:35,583 --> 00:24:37,000
इससे अच्छा ज़हर पी लेता।

307
00:24:38,875 --> 00:24:39,791
वह क्या है?

308
00:24:48,166 --> 00:24:49,666
कछुआ का अंडा है, सर।

309
00:24:51,666 --> 00:24:52,541
कछुआ का अंडा?

310
00:24:54,875 --> 00:24:56,125
इन लोगों के पास?

311
00:24:56,541 --> 00:25:01,333
हाँ, यहाँ जंगल में अवैध शिकार बहुत होता है
तो ये लोग वही चुराने के लिए आया होगा।

312
00:25:01,625 --> 00:25:05,083
गड्ढा भी खोद कर रखता है, बड़ा जानवर
पकड़ने के लिए। आप ज़रा कदम देख के…

313
00:25:06,166 --> 00:25:08,208
[चिरंजीवी] क्या हुआ, सर… सर, क्या हुआ?

314
00:25:08,916 --> 00:25:09,750
[चिरंजीवी] सर!

315
00:25:12,708 --> 00:25:13,833
बाज़ू ऊपर!

316
00:25:15,416 --> 00:25:16,583
गर्दन दिखाओ!

317
00:25:17,375 --> 00:25:19,541
[ज्योत्सना] अंकल,
मैं हेल्थकेयर प्रोफेशनल हूँ।

318
00:25:19,958 --> 00:25:22,541
[ज्योत्सना] अगर इनमें से कोई
संक्रमित होता, तो यहाँ नहीं लेकर आती।

319
00:25:23,125 --> 00:25:24,833
[ज्योत्सना] लेकिन आप जाँच कर लो, कर लो आप।

320
00:25:30,625 --> 00:25:34,083
[बासु] मेरा पहला नियम है कि मेरे घर में
मेरे अलावा कोई दूसरा कदम नहीं रख सकता।

321
00:25:35,458 --> 00:25:38,125
[बासु] तुम यह मत समझना
कि मुझे तुम पर तरस आ गया।

322
00:25:39,291 --> 00:25:40,458
[बासु] शौविक की याद आ गई,

323
00:25:41,458 --> 00:25:42,875
[बासु] इसीलिए अपना नियम तोड़ दिया।

324
00:25:47,708 --> 00:25:50,833
[बासु] जैसे ही दवा मिल जाए,
इन पिल्लों को लेकर यहाँ से निकल जाना।

325
00:25:51,791 --> 00:25:53,375
[बासु] तब तक मेरे नियमों पर चलना होगा।

326
00:25:54,166 --> 00:25:57,666
[बासु] नज़र और कदम…
वहाँ रखे जाएँगे, जहाँ मैं कहूँगा।

327
00:26:01,083 --> 00:26:02,750
[बासु] छह फुट की दूरी!

328
00:26:05,541 --> 00:26:08,041
[ज्योत्सना] पर आप ऐसी जगह,
यहाँ पर क्यों रहते हैं?

329
00:26:08,666 --> 00:26:10,166
[बासु] एलर्जी है मुझे!

330
00:26:11,708 --> 00:26:13,250
[बासु] इंसानों से एलर्जी है मुझे।

331
00:26:14,458 --> 00:26:17,750
[बासु] अगर कोई इंसान मेरे पास आता है,
तो मेरा मन करता है उसका सिर फोड़ दूँ।

332
00:26:18,750 --> 00:26:20,916
इसीलिए मैं यहाँ रहता हूँ… अकेला।

333
00:26:21,500 --> 00:26:23,458
[बासु] यह जगह
मेरा ख़याल रखती है और मैं इसका।

334
00:26:25,416 --> 00:26:28,541
[बासु] जापानी इतिहास के साथ,
अब मैं भी इसका हिस्सा बन चुका हूँ।

335
00:26:29,791 --> 00:26:31,416
[बासु] किसी चीज़ को हाथ मत लगाना।

336
00:26:32,625 --> 00:26:34,791
[बासु] आगे जाकर,
बाईं ओर कमरे में दो बिस्तर हैं।

337
00:26:34,958 --> 00:26:36,458
[बासु] उन पर सो जाना चुपचाप।

338
00:26:37,333 --> 00:26:39,833
[बासु] जब तक मैं नहीं कहूँ,
तब तक बाहर मत निकलना।

339
00:27:20,666 --> 00:27:21,833
[बासु] क्या कहा था मैंने?

340
00:27:23,083 --> 00:27:25,041
[पार्थ] पर अंकल, इस तस्वीर में
एलएचएफ़ जैसी बीमारी…

341
00:27:25,166 --> 00:27:28,583
[बासु] क्या कहा था मैंने?
मेरी किसी भी चीज़ को हाथ मत लगाना।

342
00:27:29,250 --> 00:27:30,125
[बासु] बाहर निकलो!

343
00:27:32,750 --> 00:27:33,708
[बासु] निकलो!

344
00:27:36,458 --> 00:27:37,333
[एलजी] अच्छा!

345
00:27:38,291 --> 00:27:40,333
[एलजी] तो वे हमें कुछ भी बताने से
इंकार कर रहे हैं।

346
00:27:40,875 --> 00:27:41,833
[एसपी शिवा] जी, सर!

347
00:27:42,416 --> 00:27:45,083
हमारे अफ़सर, उनके हर कर्मचारी से
पूछताछ कर चुके हैं।

348
00:27:45,666 --> 00:27:48,750
[एसपी शिवा] लेकिन उनका गंतव्य क्या था,
उन्हें इस बात का जवाब मिल नहीं रहा है।

349
00:27:49,458 --> 00:27:52,208
-क्योंकि उनके पास कोई अधिकार नहीं है…
-[केतन] मैं कोशिश करूँ, सर?

350
00:28:01,375 --> 00:28:02,541
सर, यहाँ,

351
00:28:03,458 --> 00:28:07,708
[केतन] बाकियों के मुकाबले उनकी कमज़ोरी,
मैं सबसे अच्छी तरह मैं जानता हूँ, सर।

352
00:28:09,916 --> 00:28:14,416
मैं उनसे बात कर सकता हूँ,
बशर्ते आपको मुझ पर भरोसा है, सर।

353
00:28:42,291 --> 00:28:44,083
-[केतन] यहाँ से मैं संभाल लूँगा।
-जी, सर!

354
00:28:59,250 --> 00:29:01,875
एक घंटे से चल रहे हैं, ऋतु! और कितना दूर?

355
00:29:01,958 --> 00:29:03,916
बस… पहुँचने ही वाले होंगे।

356
00:29:06,375 --> 00:29:09,916
[ऋतु का पुरुष साथी 1] यार, किसकी बात
सुनकर आ गए! यह कोटे से बनी डॉक्टर,

357
00:29:10,583 --> 00:29:13,166
-यह ढूँढेगी एकेनेशिया!
-[ऋतु की महिला साथिन] बकवास बंद करो।

358
00:29:19,416 --> 00:29:21,958
यह है एक एकड़ पर फैली एकेनेशिया की खेती!

359
00:29:26,583 --> 00:29:30,291
नहीं! यह मुमकिन नहीं है।
उसे यहीं होना चाहिए!

360
00:29:30,458 --> 00:29:33,875
हाँ… हम बिल्कुल सही जगह पर हैं।

361
00:29:34,375 --> 00:29:35,750
[ऋतु] यह जानकारी गलत नहीं हो सकती।

362
00:29:37,833 --> 00:29:39,791
[ऋतु की महिला साथिन]
विशेषज्ञ शायद सही हैं, ऋतु!

363
00:29:40,333 --> 00:29:42,583
[ऋतु की महिला साथिन]
यह पौधा शायद अब विलुप्त हो चुका है।

364
00:29:45,666 --> 00:29:48,875
[चिरंजीवी] अंडा चुरा-चुराकर,
बहुत पैसा कमा लिया इस लोग।

365
00:29:49,333 --> 00:29:52,458
[चिरंजीवी] कैसा-कैसा खज़ाना निकल रहा है।
आप रखेगा, सर या हम रख ले!

366
00:29:53,291 --> 00:29:55,083
[चिरंजीवी] ठीक है,
हम रखते हैं दोनों के लिए।

367
00:29:58,875 --> 00:30:01,375
-[कैमरे में पुरुष आवाज़ 1] मॉर्फ़ी,
-[पुरुष आवाज़ 2] खींच, खींच।

368
00:30:01,583 --> 00:30:03,458
-[आवाज़ 1] कैसा लगा?
-[आवाज़ 2] खींच।

369
00:30:03,583 --> 00:30:06,458
-[आवाज़ 1] हमारे साथ रहोगे फ़ायदे में रहोगे
-[आवाज़ 2] ज़ोर से खींच।

370
00:30:07,291 --> 00:30:10,583
[आवाज़ 1] ए, मज़ा आया? हाँ?
अरे, खींच, खींच।

371
00:30:10,791 --> 00:30:14,125
-[आवाज़ 1] यह ले… ले न यार! पीकर तो देख!
-[संतोष] यह चल क्या रहा है?

372
00:30:14,541 --> 00:30:17,583
-[आवाज़ 1] अरे पी न! खींच, खींच।
-[चिरंजीवी] यहाँ में ऐसा बहुत होता है, सर।

373
00:30:18,041 --> 00:30:20,166
शिकारी लोग इधर आकर, ओराका लड़का-लड़की को

374
00:30:20,916 --> 00:30:25,125
दारू-सिगरेट इस सबका पूरा नशा करवाकर,
उसका फ़ायदा उठाता है, सर।

375
00:30:25,625 --> 00:30:29,250
कितना ओराका लड़की का तो
इस लोग… बलात्कार भी किया है, सर।

376
00:30:29,791 --> 00:30:32,500
देख कितना ठंडा है! पी न, ले, पी, न, पानी।

377
00:30:33,500 --> 00:30:36,416
-पी न, पानी पी न, रे!
-अरे, मत पी, मत पी।

378
00:30:36,666 --> 00:30:37,708
हाँ!

379
00:30:38,125 --> 00:30:42,166
पी, पी, पी। पीले, सही है! बढ़िया!

380
00:30:42,541 --> 00:30:43,875
ओराका तो पानी पी लिया।

381
00:30:45,416 --> 00:30:46,875
इसका मतलब, ओराका लोग भी…

382
00:30:50,083 --> 00:30:51,083
बवाल हो गया!

383
00:30:51,791 --> 00:30:53,666
[चिरंजीवी] हम लोग को
ओराका लोग कोई दिखा नहीं

384
00:30:54,083 --> 00:30:56,833
इसलिए कि कोई ओराका लोग बचा ही नहीं है, सर।

385
00:31:03,916 --> 00:31:08,166
[संतोष] यह अंडा…
कछुआ का अंडा, तुम्हारे पास?

386
00:31:09,666 --> 00:31:14,458
-सर, ये अंडा वो अंडा नहीं है, यह अलग है।
-यह बैग तुम पोर्ट ब्लेयर से लेकर आया था।

387
00:31:14,541 --> 00:31:17,458
-[चिरंजीवी] हाँ हमारा बैग है।
-[संतोष] तो क्या इसमें शुरू से…

388
00:31:22,541 --> 00:31:26,833
-तुम नील द्वीप इसी को पहुँचाने आया था?
-सर, आप उधर जा रहा था, तो मैं…

389
00:31:27,000 --> 00:31:31,375
नहीं! नहीं! तुम बोले थे,
तुम्हारे बोलने पर राज़ी हुए थे हम।

390
00:31:31,916 --> 00:31:35,291
तुमने कहा था, एक दिन का बात है,
बिलकुल सुंदर जगह है

391
00:31:37,083 --> 00:31:38,708
भाभीजी को बहुत पसंद आएगा।

392
00:31:42,333 --> 00:31:44,250
उस जगह पर हमारी गार्गी खत्म हो गई।

393
00:31:47,458 --> 00:31:49,541
उधर हमारा बच्चा लोग अकेला छूट गया।

394
00:31:53,208 --> 00:31:54,875
पता नहीं ज़िंदा भी होगा या नहीं।

395
00:31:54,958 --> 00:31:57,875
-ऐसे मत बोलो, सर! है, सब है!
-सब तुम्हारी वजह से।

396
00:31:58,875 --> 00:32:00,833
[संतोष] हमारा पूरा परिवार को अलग तुम किया।

397
00:32:03,625 --> 00:32:07,791
[चिरंजीवी] क्या कर रहे हैं, सर?
शांत हो जाओ। प्लीज़, सर, लग जाएगा।

398
00:32:25,416 --> 00:32:28,375
एयरपोर्ट पर, हम तुम्हारा ही
टैक्सी में काहे बैठे!

399
00:32:35,625 --> 00:32:38,125
[चिरंजीवी] हमारा बात सुनो, सर। सर!

400
00:32:40,583 --> 00:32:42,583
-हाथ मत लगाओ!
-[चिरंजीवी] सर!

401
00:32:43,708 --> 00:32:45,083
तुम कभी हमारा गाइड था ही नहीं।

402
00:32:45,541 --> 00:32:49,666
तुम कभी हमको सही रास्ता नहीं दिखाया,
उल्टा गलत रास्ता पर ले गया… अब नहीं!

403
00:32:51,125 --> 00:32:53,583
-अब तुम्हारे साथ नहीं चलेंगे।
-[चिरंजीवी] सर! क्या कर रहे हैं।

404
00:32:53,750 --> 00:32:55,291
[संतोष, गुस्से में] हमारा पीछे
नहीं आना तुम!

405
00:32:55,375 --> 00:32:59,125
-सर, आप किधर जा रहा है, सर। आप भटक जाएगा।
-अरे, और कितना भटकेंगे?

406
00:33:02,625 --> 00:33:05,833
[चिरंजीवी] नहीं सकेगा आपसे, सर।
इधर का रास्ता आपको मालूम नहीं है।

407
00:33:07,541 --> 00:33:11,416
संतोष सर, ज़िद नहीं करना।
अँधेरा होने को है। आप भटक जाएगा, सर।

408
00:33:12,625 --> 00:33:16,083
संतोष सर, बात सुनना हमारा, सर।
नहीं सकेगा, सर, आपसे।

409
00:33:19,750 --> 00:33:21,875
[चिरंजीवी] सर, हमारा बात सुनना, सर!

410
00:33:40,291 --> 00:33:41,250
[केतन] सर!

411
00:33:42,583 --> 00:33:46,583
[एलजी] मुझे लगता है हमें थोड़ी देर में
दोबारा मिलना चाहिए। शुक्रिया।

412
00:33:49,416 --> 00:33:52,166
[भौमिक] क्या हुआ? कुछ बताया उन्होंने?

413
00:34:05,333 --> 00:34:11,041
-यह… किसका टेलीफ़ोन नंबर है?
-हैलो, सावंत। एसपी से संपर्क करो।

414
00:34:11,500 --> 00:34:14,458
और जितना बड़ा हो सके,
दक्षिण-पूर्व एशिया का मैप लाकर दो।

415
00:34:16,041 --> 00:34:19,625
[एल जी] यह कोई फ़ोन नंबर नहीं है, भौमिक जी।
ये कॉर्डिनेट्स हैं।

416
00:34:24,125 --> 00:34:27,458
-[भौमिक] हक्सली… हक्सली?
-[एसपी शिवा] द्वीप है, सर।

417
00:34:28,375 --> 00:34:30,208
यह नाम… पहली बार क्यों सुन रहा हूँ?

418
00:34:31,333 --> 00:34:32,708
क्योंकि यह हमारा नहीं है, सर।

419
00:34:33,208 --> 00:34:35,250
दरअसल यह द्वीप… भारत में है ही नहीं।

420
00:34:35,625 --> 00:34:38,500
-तो?
-[एलजी] यह बर्मा में है।

421
00:34:39,083 --> 00:34:41,958
[एलजी] भारतीय मेनलैंड से भी
ज़्यादा नज़दीक हमारे लिए बर्मा है।

422
00:34:42,750 --> 00:34:45,750
-[एलजी] और यह द्वीप बर्मा का हिस्सा है।
-[केतन] था, सर!

423
00:34:46,458 --> 00:34:48,833
-[एलजी] क्या?
-[केतन] बर्मा का हिस्सा था।

424
00:34:49,375 --> 00:34:53,916
पिछले हफ़्ते, उनकी सरकार से,
इस द्वीप को एटम ने खरीद लिया।

425
00:34:54,708 --> 00:34:57,041
[एसपी शिवा] और यह सब उन्होंने
तुम्हें अपनी मर्ज़ी से बता भी दिया!

426
00:34:57,500 --> 00:35:00,333
[भौमिक] एक मिनट… खरीद लिया?

427
00:35:00,833 --> 00:35:03,625
-जी, सर।
-पूरा द्वीप खरीद लिया?

428
00:35:04,541 --> 00:35:08,375
अपनी बीवी की सुरक्षा के लिए,
यह कीमत बहुत कम है, सर।

429
00:35:08,833 --> 00:35:09,833
[भौमिक] वाह!

430
00:35:10,583 --> 00:35:13,291
[भौमिक] मतलब,
बहुत लंबा प्लानिंग चला होगा इनका।

431
00:35:14,041 --> 00:35:17,041
सर… इन लोगों को छोड़ने का नहीं है!
मैं आपको बोलता हूँ।

432
00:35:17,708 --> 00:35:19,291
कड़ी कार्रवाई करना इन लोगों के खिलाफ़।

433
00:35:20,291 --> 00:35:21,583
मुझे लगता है…

434
00:35:24,208 --> 00:35:25,916
मुझे लगता है, हमें उन्हें जाने देना चाहिए।

435
00:35:26,833 --> 00:35:30,583
-सर?
-यह द्वीप अनोखा है।

436
00:35:31,666 --> 00:35:34,375
[एलजी] प्रकोप के बाद पहली बार,
ज़मीन का ऐसा हिस्सा मिला है

437
00:35:34,875 --> 00:35:36,250
जो संक्रमित नहीं है।

438
00:35:36,625 --> 00:35:41,541
एक ऐसी जगह, जो सुरक्षित,
रहने लायक और क्षेत्राधिकार से परे है।

439
00:35:42,291 --> 00:35:47,791
एक ऐसी जगह, जहाँ हम अपने गैर-संक्रमित
नागरिकों को अलग और सुरक्षित रख सकते हैं।

440
00:35:48,333 --> 00:35:50,166
-यह एक…
-[भौमिक] एक सुरक्षित स्थान है।

441
00:35:51,875 --> 00:35:54,833
एटम के लोग, इस द्वीप पर जाएँगे ज़रूर,

442
00:35:55,500 --> 00:35:59,000
लेकिन हमारे
हज़ारों गैर-संक्रमित नागरिकों के साथ।

443
00:36:00,166 --> 00:36:02,250
यह… उनका एस्केप मिशन नहीं होगा,

444
00:36:03,333 --> 00:36:05,416
यह हमारा… रेस्क्यू मिशन होगा।

445
00:36:07,000 --> 00:36:07,916
-भौमिक जी!
-जी, सर?

446
00:36:08,750 --> 00:36:11,416
हमारे सबसे बड़े जहाज़ पर,
एक-साथ कितने लोग आ सकते हैं?

447
00:36:13,750 --> 00:36:16,208
आने को तो 5000 भी आ सकते हैं, सर।

448
00:36:17,041 --> 00:36:20,916
-कुछ हज़ार लोगों को बचाकर, क्या होगा, सर?
-शुरुआत!

449
00:36:21,375 --> 00:36:24,750
सफ़र चाहे कितना ही लंबा क्यों न हो,
शुरुआत तो एक कदम से ही होती है।

450
00:36:25,250 --> 00:36:26,375
[केतन] लेकिन, सर…

451
00:36:27,291 --> 00:36:29,416
यह सब करने के लिए, एटम राज़ी नहीं होगा।

452
00:36:30,958 --> 00:36:35,208
[केतन] एक द्वीप पर हज़ारों लोगों के रहने का
इंतज़ाम करना, उनका ध्यान रखना,

453
00:36:35,916 --> 00:36:38,458
-मुझे नहीं लगता वे राज़ी होंगे।
-उन्हें राज़ी होना होगा।

454
00:36:39,083 --> 00:36:41,541
-सर, वे राज़ी नहीं होंगे।
-तो राज़ी करो उन्हें!

455
00:36:44,166 --> 00:36:45,166
देखो!

456
00:36:46,458 --> 00:36:49,333
मुझे पता है…
तुम्हारी बात वो पहले भी सुन चुके हैं।

457
00:36:50,625 --> 00:36:52,208
एक बार उन्हें फिर राज़ी करो!

458
00:36:53,250 --> 00:36:56,208
अगले सात दिन में, 5000 लोगों के साथ,

459
00:36:56,291 --> 00:36:59,375
हमारा पहला निकासी जहाज़,
पोर्ट ब्लेयर से रवाना होगा।

460
00:37:00,625 --> 00:37:01,875
जो भी करना पड़े, करो!

461
00:37:05,541 --> 00:37:08,000
लेकिन उस जहाज़ को
उसके गंतव्य स्थान तक पहुँचाओ।

462
00:37:35,166 --> 00:37:37,583
[पार्थ] अंकल… अंकल माफ़ कर दें!
मुझसे गलती हो गई।

463
00:37:37,791 --> 00:37:39,500
[बासु] गलती तुमसे नहीं बल्कि मुझसे हो गई।

464
00:37:40,291 --> 00:37:42,666
क्योंकि मैंने तुम लोगों को
अपने बंकर में आने दिया।

465
00:37:43,125 --> 00:37:45,125
[बासु, बहुत गुस्से में] चलो…
निकलो यहाँ से!

466
00:37:45,583 --> 00:37:46,875
[ज्योत्सना] अंकल, क्या हो गया?

467
00:37:48,791 --> 00:37:51,458
अंकल, उसकी तरफ़ से मैं माफ़ी माँगती हूँ।
मुझे बहुत अफ़सोस है।

468
00:37:51,541 --> 00:37:53,916
[बासु] मेरे नियम तोड़ने की
तुम्हें कोई माफ़ी नहीं मिलेगी।

469
00:37:54,041 --> 00:37:56,625
[बासु, बहुत गुस्से में] उठाओ अपना सामान
और निकलो यहाँ से, तीनों!

470
00:38:01,875 --> 00:38:04,125
अंकल, ऐसा क्या पाप किया मैंने, हाँ?

471
00:38:04,750 --> 00:38:06,958
[पार्थ] आपकी चीज़ों को हाथ लगाया,
इसके लिए माफ़ी चाहता हूँ।

472
00:38:07,125 --> 00:38:09,875
पर यह कैसा नियम है, जिसे
तोड़ने पर आप हमें बाहर निकाल देंगे।

473
00:38:11,375 --> 00:38:13,625
मेरे नियम, मेरे लिए
क्या मायने रखते हैं, जानते हो तुम?

474
00:38:15,500 --> 00:38:17,375
[बासु] बंगाल, 1974!

475
00:38:18,041 --> 00:38:20,541
स्मॉल पॉक्स की महामारी में
मेरे चारों भाई मरे,

476
00:38:21,666 --> 00:38:23,375
लेकिन मैं ज़िंदा रहा।

477
00:38:24,875 --> 00:38:28,333
[बासु] आज से 20 साल पहले,
मलेरिया की महामारी में मेरा…

478
00:38:29,625 --> 00:38:32,958
आधा परिवार और मेरा… बेटा मर गया।

479
00:38:34,000 --> 00:38:35,833
[बासु] लेकिन मैं फिर भी ज़िंदा रहा!

480
00:38:36,958 --> 00:38:39,583
स्थानीय महामारी से लेकर कोविड महामारी तक

481
00:38:40,541 --> 00:38:42,708
मैं हमेशा बचता रहा। पता है क्यों?

482
00:38:43,333 --> 00:38:44,666
क्योंकि मेरे कुछ नियम थे।

483
00:38:46,166 --> 00:38:47,083
इससे पहले कि…

484
00:38:47,583 --> 00:38:51,083
तुम मेरे नियम तोड़कर मेरी जान को
खतरे में डालो, यहाँ से निकल जाओ।

485
00:38:51,541 --> 00:38:54,291
-निकल जाओ!
-[कद्दू] नहीं, हम नहीं जाएँगे।

486
00:38:55,750 --> 00:38:59,000
[कद्दू] तब से आपकी बदतमीज़ी देख रही हूँ,
आप में तमीज़ नहीं है?

487
00:38:59,250 --> 00:39:00,666
दूसरों से ऐसे बात करते हैं!

488
00:39:01,083 --> 00:39:03,583
ए लड़की! यह मेरा घर है।

489
00:39:04,291 --> 00:39:05,875
मैं जिससे जैसे चाहूँगा, वैसे बात करूँगा।

490
00:39:06,666 --> 00:39:09,750
यह मेरे घर का सामान छू रहा था।
जो कि मुझे कतई पसंद नहीं है।

491
00:39:09,833 --> 00:39:14,958
तो फिर बाँटना सीखिए! दिव्या मिस
कहती हैं, बाँटने से नए दोस्त बनते हैं।

492
00:39:15,458 --> 00:39:18,041
आप बाँटते नहीं है, इसलिए
आपका कोई दोस्त नहीं है।

493
00:39:18,125 --> 00:39:19,166
नहीं चाहिए मुझे दोस्त।

494
00:39:19,750 --> 00:39:21,875
मुझे दोस्त नहीं… मुझे अपने नियम चाहिए,

495
00:39:21,958 --> 00:39:23,666
जिनकी वजह से मैं आज तक बचता आया हूँ।

496
00:39:23,916 --> 00:39:26,291
-और आगे भी बचा रहूँगा, समझी!
-पर किसके लिए?

497
00:39:27,500 --> 00:39:29,583
दोस्त नहीं होंगे, तो खेलोगे किसके साथ!

498
00:39:32,750 --> 00:39:35,000
मैं सोने जा रही हूँ। कोई मुझे जगाना मत!

499
00:39:36,083 --> 00:39:37,000
[कद्दू] ठीक है?

500
00:40:06,041 --> 00:40:09,666
[ऋतु] मुझे माफ़ कर दें, सर।
मुझे वाकई बहुत खेद है।

501
00:40:11,291 --> 00:40:13,375
[डॉ. शशि] ऋतु, मैंने तुम्हें
यहाँ रहने के लिए कहा था।

502
00:40:14,041 --> 00:40:16,166
[डॉ. शशि] तुम उन आईसीयू मरीज़ों को
बचा नहीं पातीं, मगर

503
00:40:16,416 --> 00:40:18,500
[डॉ. शशि] तुम उनकी तकलीफ़ कम कर सकती थी।

504
00:40:19,416 --> 00:40:20,875
सर, मुझे लगा…

505
00:40:22,000 --> 00:40:25,000
मुझे पूरी उम्मीद थी कि उस पौधे से
हम इस बीमारी का इलाज़ ढूंढ लेंगे।

506
00:40:27,333 --> 00:40:29,000
मुझे माफ़ कर दीजिए, सर।

507
00:40:30,000 --> 00:40:31,333
मैं कुछ अच्छा करना चाहती थी।

508
00:40:32,000 --> 00:40:33,708
यही तो एक दिक्कत रही है तुम्हारी!

509
00:40:34,166 --> 00:40:38,416
तुम कुछ अच्छा करने के चक्कर में, भूल
जाती हो कि तुम्हारा काम सही चीज़ करना है।

510
00:40:53,583 --> 00:40:54,500
ओह!

511
00:40:59,583 --> 00:41:02,875
[केतन] और मुझे लगता था कि बस
मेरा बॉस दिल पर खंजर मारता है।

512
00:41:04,416 --> 00:41:06,708
[ऋतु] कोई बात नहीं… गलती मेरी ही है।

513
00:41:07,333 --> 00:41:08,791
[ऋतु] उन्हें नाराज़ होने का पूरा हक़ है।

514
00:41:12,750 --> 00:41:15,125
केतन कामत… एसडीपीओ!

515
00:41:16,416 --> 00:41:18,291
-माफ़ कीजिए!
-नहीं, मैं माफ़ी माँगता हूँ।

516
00:41:19,833 --> 00:41:21,208
हैलो, सर! मेरा नाम ऋतु है।

517
00:41:28,583 --> 00:41:31,083
-आप मेनलैंड से हैं?
-हाँ।

518
00:41:31,625 --> 00:41:32,791
मैं भी!

519
00:41:37,250 --> 00:41:38,458
कहाँ फँस गए, नहीं?

520
00:41:40,750 --> 00:41:43,583
आपको भी, चौबीस घंटे वापस जाने का
मन तो करता होगा?

521
00:41:45,458 --> 00:41:47,291
-नहीं, सर।
-नहीं?

522
00:41:48,666 --> 00:41:51,375
आग बुझाने वाले आग छोड़कर नहीं भाग सकते।

523
00:41:52,166 --> 00:41:54,916
वे नहीं रुकेंगे, तो आग भी नहीं रुकेगी, न?

524
00:41:57,750 --> 00:41:59,541
-वाह!
-[एसपी शिवा] केतन!

525
00:42:01,625 --> 00:42:02,625
सर, आप!

526
00:42:03,666 --> 00:42:04,750
सर!

527
00:42:06,250 --> 00:42:07,333
मेरे बॉस हैं।

528
00:42:08,541 --> 00:42:10,750
सर, मेरा बस एक नियमित कन्कशन चेकअप था।

529
00:42:13,708 --> 00:42:16,375
आपको, मेरे लिए इतनी तकलीफ़
नहीं उठानी चाहिए थी।

530
00:42:16,958 --> 00:42:18,708
मैं यहाँ तुम्हारे लिए नहीं आया हूँ, केतन।

531
00:42:19,458 --> 00:42:23,375
कल ओराका क्षेत्र के पास,
तीन एनजीओ कार्यकर्ताओं की लाशें मिली थीं।

532
00:42:24,000 --> 00:42:26,583
डॉ शशि को पोस्टमॉर्टम के लिए
कुछ जानकारी चाहिए थी।

533
00:42:27,333 --> 00:42:30,416
वह अभी अपनी ड्यूटी पर चले गए हैं।
आप चाहें तो मैं उन्हें सौंप सकती हूँ।

534
00:42:31,916 --> 00:42:33,000
बेशक!

535
00:42:36,166 --> 00:42:37,166
[एसपी शिवा] शुक्रिया।

536
00:42:40,666 --> 00:42:42,250
[एसपी शिवा] अच्छा हुआ
तुम यहाँ मिल गए, केतन।

537
00:42:42,958 --> 00:42:44,333
तुमसे कुछ पूछना भी था मुझे।

538
00:42:49,000 --> 00:42:50,833
[एसपी शिवा] अपना
गंतव्य स्थान बताने के लिए,

539
00:42:51,916 --> 00:42:53,958
[एसपी शिवा] तुमने एटम को
इतनी आसानी से मना कैसे लिया?

540
00:42:57,958 --> 00:42:59,250
[केतन] मैंने उनके साथ चालाकी की।

541
00:43:01,166 --> 00:43:03,583
[केतन] मैंने उन्हें यह दिलाया
कि मैं उनके लिए काम कर रहा हूँ।

542
00:43:05,958 --> 00:43:07,333
पर मैं तो दूसरी तरफ़ था!

543
00:43:08,166 --> 00:43:09,375
आपकी तरफ़।

544
00:43:11,791 --> 00:43:12,875
[केतन] वैसे, सर…

545
00:43:14,625 --> 00:43:18,166
[केतन] बहुत शुक्रिया, क्योंकि
चार साल बाद ही सही, पर

546
00:43:18,875 --> 00:43:22,000
बिंदल मामले के बाद,
पहली बार ऐसा लग रहा है कि मैं

547
00:43:22,916 --> 00:43:24,291
सच्चाई के लिए लड़ रहा हूँ।

548
00:43:32,000 --> 00:43:35,458
मैं चलता हूँ। शुक्रिया, सर।

549
00:43:38,541 --> 00:43:39,916
एक मिनट, केतन!

550
00:43:43,833 --> 00:43:46,166
पोर्ट ब्लेयर में दो साल पहले
तुम्हारा ट्रांसफ़र हुआ था।

551
00:43:47,250 --> 00:43:48,250
जी, सर।

552
00:43:50,833 --> 00:43:54,125
अगर बिंदल केस की वजह से
तुम्हारा यहाँ ट्रांसफ़र हुआ था,

553
00:43:56,583 --> 00:43:58,375
तो उस बात को चार साल कैसे हो सकते हैं?

554
00:44:01,083 --> 00:44:05,041
अरे, हाँ… सही कहा… माफ़ कीजिए, सर,

555
00:44:05,375 --> 00:44:07,416
[केतन] दो साल ही हुए थे,
तारीख में गड़बड़ कर दी।

556
00:44:07,583 --> 00:44:08,583
नहीं!

557
00:44:09,750 --> 00:44:11,125
[एसपी शिवा] तारीख में गड़बड़ नहीं की है,

558
00:44:12,791 --> 00:44:14,291
तथ्यों में गड़बड़ की है, केतन।

559
00:44:16,750 --> 00:44:19,416
इस मामले का तुम्हारे ट्रांसफ़र से
कोई लेना-देना था ही नहीं।

560
00:44:22,000 --> 00:44:23,791
इसीलिए मुझे कुछ अजीब सा महसूस हो रहा था।

561
00:44:29,083 --> 00:44:30,458
तुम शिकार नहीं थे,

562
00:44:35,333 --> 00:44:36,583
[एसपी शिवा] बल्कि, शिकारी थे।

563
00:44:40,375 --> 00:44:42,041
[एसपी शिवा] तुम हमेशा से
दूसरी तरफ़ थे, केतन।

564
00:44:46,291 --> 00:44:48,041
आज से चार साल पहले, वह तुम थे

565
00:44:51,083 --> 00:44:53,875
[एसपी शिवा] जिसने एक जूनियर अफ़सर का
कैरियर बर्बाद किया था।

566
00:44:59,458 --> 00:45:01,208
[एसपी शिवा] तुम सच में चाहते हो
कि मैं यकीन करूँ

567
00:45:02,458 --> 00:45:05,083
[एसपी शिवा] कि तुम्हारे
वहाँ पहुँचने से पहले, वे लोग जा चुके थे।

568
00:45:05,416 --> 00:45:07,041
[एसपी शिवा] और किसी ने
तुम्हें बेहोश कर दिया,

569
00:45:07,208 --> 00:45:09,916
[एसपी शिवा] और जब तुम्हें होश आया, तो…
हम लोग वहाँ पहुँच गए थे।

570
00:45:10,666 --> 00:45:13,583
[एसपी शिवा] मुझे ईमानदारी से बताओ
कि उस रात हुआ क्या था?

571
00:45:29,833 --> 00:45:34,041
[केतन] रुक जाओ! रुको! मैं भागने में
आपकी मदद कर सकता हूँ। रुक जाओ।

572
00:45:39,250 --> 00:45:43,250
तुम चाहते हो कि हम भागने का नाटक करें,
और फिर जानबूझकर पकड़े जाएँ!

573
00:45:44,916 --> 00:45:46,791
देखो, पकड़े तो आप लोग जाओगे ही!

574
00:45:48,375 --> 00:45:50,833
[केतन] कोस्ट गार्ड और नेवी से
बचकर निकलना, नामुमकिन है।

575
00:45:54,583 --> 00:45:57,916
यहाँ से बाहर निकलने के लिए,
आपको शिप या हवाई जहाज़ नहीं…

576
00:45:59,083 --> 00:46:00,708
एलजी की अनुमति चाहिए।

577
00:46:02,541 --> 00:46:04,333
और वह आपको तभी मिलेगी…

578
00:46:05,250 --> 00:46:07,666
जब आपके जाने से एलजी को कोई फ़ायदा होगा।

579
00:46:09,708 --> 00:46:10,708
एक मिनट!

580
00:46:11,291 --> 00:46:15,500
अगर यहाँ से निकलने के लिए, हमें
हज़ारों लोगों को निकालना ही पड़ेगा,

581
00:46:15,958 --> 00:46:17,958
तो हम ही यह बात एलजी से क्यों न कहें।

582
00:46:18,500 --> 00:46:20,416
[एटम महिला अधिकारी]
इतना सब करने की क्या ज़रूरत है?

583
00:46:21,875 --> 00:46:23,750
क्योंकि एक फूड चेन है, मैम।

584
00:46:26,250 --> 00:46:28,208
शेर हिरन को खाता है और हिरन घास को।

585
00:46:28,916 --> 00:46:31,833
हिरन, शेर को सीधे
घास खाने को नहीं कह सकता।

586
00:46:33,500 --> 00:46:35,375
[केतन] अगर आप सीधे एलजी के पास गए, तो

587
00:46:35,583 --> 00:46:37,625
[केतन] यह हमेशा आपके
भाग निकलने का प्रस्ताव होगा।

588
00:46:38,000 --> 00:46:39,791
हो सकता है वह मान जाएँ या इंकार कर दें।

589
00:46:41,291 --> 00:46:42,375
पर…

590
00:46:45,375 --> 00:46:47,708
अगर आपने वह किया, जो मैं कह रहा हूँ,

591
00:46:48,875 --> 00:46:51,625
तो डील लेकर, एलजी खुद आपके पास आएँगे।

592
00:46:53,791 --> 00:46:57,750
और ऐसी कोई भी डील, आपके लिए
न सिर्फ़ बिना जोखिम के होगी,

593
00:46:58,750 --> 00:46:59,833
बल्कि…

594
00:47:01,708 --> 00:47:04,416
आप शर्तें भी तय कर पाएँगे।

595
00:47:17,208 --> 00:47:18,833
आप बस अटकलें लगा रहे हैं, सर।

596
00:47:20,666 --> 00:47:24,041
और मान लीजिए,
मैंने ऐसा सब किया भी है, तो…

597
00:47:25,000 --> 00:47:27,291
आप यह साबित नहीं कर पाएँगे।

598
00:47:31,041 --> 00:47:32,375
मैं कोशिश क्यों न करूँ, केतन?

599
00:47:34,041 --> 00:47:37,708
एलजी सर को मैं अपना
अनुमान समझाने की कोशिश तो कर ही सकता हूँ।

600
00:47:37,958 --> 00:47:39,666
पर आप ऐसा करेंगे नहीं, सर।

601
00:47:40,583 --> 00:47:43,291
[केतन] क्योंकि मेरे बिना,
यह निकासी योजना पूरी हो ही नहीं सकती।

602
00:47:45,791 --> 00:47:50,833
और बस मुझे सबक सिखाने के लिए, क्या आप वाकई
5000 हज़ार लोगों की जान जोखिम में डालेंगे?

603
00:47:55,458 --> 00:47:56,708
मुझे भी यही लगा था।

604
00:48:01,916 --> 00:48:03,750
[केतन] सर… प्लीज़,

605
00:48:06,083 --> 00:48:08,333
इन सब चीज़ों को निजी तौर मत लीजिएगा।

606
00:48:12,375 --> 00:48:15,083
फूड चेन में, छोटे जानवर
सबसे पहले मरते हैं।

607
00:48:28,291 --> 00:48:29,500
[बासु] बैठ सकता हूँ?

608
00:48:33,041 --> 00:48:34,750
लेकिन छह फुट दूर!

609
00:48:37,625 --> 00:48:38,833
[बासु] पर यहाँ तो जगह नहीं है।

610
00:48:41,750 --> 00:48:43,416
ठीक है, पाँच फुट दूर।

611
00:48:52,041 --> 00:48:53,625
मैं यहाँ दोस्ती करने नहीं आया हूँ।

612
00:48:56,666 --> 00:48:59,500
मैं आज भी अपना सामान
किसी के साथ नहीं बाँट सकता।

613
00:49:03,750 --> 00:49:07,583
पर, हाँ कुछ ज्ञान है,
जो ज़रूर बाँट सकता हूँ।

614
00:49:12,625 --> 00:49:13,625
मतलब,

615
00:49:15,541 --> 00:49:17,333
[ज्योत्सना] एलएचएफ़ यहाँ
पहले भी आ चुका है।

616
00:49:18,291 --> 00:49:20,583
[बासु] हम्म, कुछ दिनों पहले,
जब मैंने रेडियो पर

617
00:49:21,041 --> 00:49:24,666
[बासु] इस बीमारी के बारे में सुना, तो
मुझे लगा मैंने इसके बारे में कहीं पढ़ा है।

618
00:49:26,250 --> 00:49:29,125
यह पत्रिका, एक जापानी डॉक्टर का है।

619
00:49:31,250 --> 00:49:34,250
[बासु] उसने आज से 80 साल पहले,
इस बात का पता कर लिया था,

620
00:49:34,625 --> 00:49:37,708
[बासु] कि यहाँ कुछ लोग ऐसे भी है,
जिन्हें इस बीमारी से कोई खतरा नहीं है।

621
00:49:38,291 --> 00:49:42,000
[पार्थ] खतरा नहीं? पर ऐसा कौन है
जिसे एलएचएफ़ से खतरा नहीं है?

622
00:49:43,083 --> 00:49:43,958
[बासु] पता है, पार्थ,

623
00:49:45,708 --> 00:49:47,250
[बासु] इस दुनिया में जितने भी जीव हैं,

624
00:49:48,416 --> 00:49:50,416
[बासु] पेड़ से लेकर पक्षी तक,

625
00:49:50,708 --> 00:49:54,500
[बासु] मानव से लेकर मछली तक,
उन सब में एक बात समान है।

626
00:49:55,416 --> 00:49:57,291
[बासु] ये सब ज़िंदा बच गए हैं।

627
00:49:58,333 --> 00:50:02,208
[बासु] कुछ ज़िंदा रहते हैं… ज़हर से डस कर,

628
00:50:03,500 --> 00:50:06,583
[बासु] कुछ खून पीकर… कुछ घोंसला बनाकर।

629
00:50:08,208 --> 00:50:09,166
कुछ नियम बनाकर।

630
00:50:10,416 --> 00:50:11,916
[बासु] कुदरत द्वारा चुने गए।

631
00:50:12,000 --> 00:50:16,208
[चिरंजीवी] संतोष सर! किधर चला गया?
आवाज़ दो, सुनता है तो।

632
00:50:16,333 --> 00:50:18,750
[चिरंजीवी] कहाँ ढूँढेगा
इतना अँधेरा में अभी।

633
00:50:18,958 --> 00:50:22,458
[बासु] प्रकृति जिनको चुनती है,
सिर्फ़ वही ज़िंदा रहते हैं।

634
00:50:27,416 --> 00:50:31,458
[बासु] हज़ारों साल पहले,
जब जंगल के नीचे के पत्ते खत्म होने लगे,

635
00:50:32,291 --> 00:50:33,583
[बासु] तो जानवर भी मरने लगे।

636
00:50:34,208 --> 00:50:38,333
[बासु] तब ज़िंदा रहने के लिए,
जिराफ़ को अपनी गर्दन लंबी करनी पड़ी।

637
00:50:42,541 --> 00:50:46,208
[बासु] शिकारी को देखकर तेज़ी से भाग जाना,
यह खूबी कछुओं में नहीं थी,

638
00:50:46,625 --> 00:50:50,041
[बासु] इसीलिए उन्होंने अपने बदन पर
एक मज़बूत खोल का निर्माण किया।

639
00:50:53,000 --> 00:50:56,833
[बासु] और हाथी जैसे कुछ जानवर,
इतने ताकतवर बन गए

640
00:50:57,000 --> 00:50:59,250
[बासु] कि उनका शिकार करना
नामुमकिन सा हो गया।

641
00:50:59,583 --> 00:51:01,833
अटावुस प्रोजेक्ट
हमेशा के लिए हटाएं?

642
00:51:12,916 --> 00:51:14,708
[बासु] बोगार्ट हिल जाकर,

643
00:51:15,458 --> 00:51:20,208
[बासु] उस डॉक्टर को यह पता चला
कि इस बीमारी से ज़िंदा रहने वाले, असल में

644
00:51:20,833 --> 00:51:23,458
[बासु] उनकी फ़ौज को
रास्ता दिखाने वाले स्थानीय गाइड थे।

645
00:51:24,166 --> 00:51:27,833
[बासु] वो लोग, जो इस ज़मीन का
चप्पा-चप्पा जानते थे

646
00:53:25,833 --> 00:53:27,083
[ऋतु] इसका मतलब?

647
00:53:29,708 --> 00:53:32,041
[बासु] सात हज़ार साल से
ओराका इन द्वीपों में रहते हैं।

648
00:53:34,041 --> 00:53:37,416
[बासु] सदियों पहले, उन्होंने
इस बीमारी से लड़ना सीख लिया था।

649
00:53:38,583 --> 00:53:42,333
[बासु] और वे हैं
अंडमान के एराबा रेटा मोनो।

650
00:53:43,375 --> 00:53:45,083
[बासु] जिन्हें कुदरत ने
खास तौर पर चुना है।

651
00:54:04,625 --> 00:54:06,625
[बासु] प्रकृति चाहे कितनी भी कठोर हो,

652
00:54:08,875 --> 00:54:11,666
[बासु] वह कमज़ोर जानवर को भी,
एक ताकत ज़रूर देती है।

653
00:54:16,666 --> 00:54:19,166
[बासु] और हर ताकतवर को एक कमज़ोरी।

