1
00:00:22,791 --> 00:00:25,666
[ट्रक के झटके से रुकने की आवाज़ आती है]

2
00:00:25,958 --> 00:00:28,250
पीबीएमसी जल आपूर्ति

3
00:00:29,416 --> 00:00:31,500
अरे भई, यहाँ क्या कर रहे हो?

4
00:00:40,875 --> 00:00:42,916
पोर्ट ब्लेयर 147 किलोमीटर

5
00:00:57,666 --> 00:00:59,208
प्रभु निवास

6
00:01:12,500 --> 00:01:13,416
क्या है?

7
00:01:14,958 --> 00:01:16,208
कौन है तुम लोग?

8
00:01:17,166 --> 00:01:20,750
[आदमी] जी, मैं नंदन।
आप पार्वती मैडम के बड़े बेटे हैं न?

9
00:01:22,500 --> 00:01:23,750
क्या काम है?

10
00:01:25,208 --> 00:01:26,666
कौन है इस लोग, दादा?

11
00:01:27,916 --> 00:01:29,833
ऐसा टाइम में अंदर कैसे आने दिया?

12
00:01:34,166 --> 00:01:35,250
क्या है ये?

13
00:01:36,166 --> 00:01:40,125
सॉरी, ब्रदर। श्मशान घर में
अस्थि कलश खत्म हो गए हैं

14
00:01:40,250 --> 00:01:44,416
इसलिए मैडम को भी… इसी में लाना पड़ा।

15
00:01:49,250 --> 00:01:53,208
हट! कोई मज़ाक चलता है
क्या यहाँ में? अम्मा!

16
00:01:53,500 --> 00:01:55,250
-[नंदन] सच्चाई है, ब्रदर!
-[चिरंजीवी] अम्मा!

17
00:01:55,500 --> 00:01:58,500
[नंदन] लॉकडाउन में मैडम को
जंगल के पास वाली बस्ती में ही रुकना पड़ा।

18
00:01:58,583 --> 00:02:01,666
-[चिरंजीवी] अम्मा।
-और पूरी बस्ती जब एलएचएफ़ के चपेट में आई

19
00:02:02,541 --> 00:02:04,583
-तो मैडम को भी नहीं बख़्शा।
-चुप।

20
00:02:05,666 --> 00:02:07,583
और बकवास किया न,
तो मुँह तोड़ देगा हम तेरा।

21
00:02:08,750 --> 00:02:10,083
वो क्या बकवास करता है दादा?

22
00:02:10,500 --> 00:02:13,125
-क्या बोलता है, अम्मा कहाँ है?
-तेरी अम्मा धोखा दे दिया।

23
00:02:15,541 --> 00:02:17,125
जाने का बारी मेरा था।

24
00:02:18,541 --> 00:02:20,583
लेकिन पहले वो चला गया।

25
00:02:24,875 --> 00:02:26,875
नहीं, नहीं।

26
00:02:27,708 --> 00:02:30,708
ऐसे नहीं सकता। अम्मा।

27
00:02:31,708 --> 00:02:34,458
कितना भी लेट से आने से,
वो हमारा इंतज़ार करता था।

28
00:02:35,166 --> 00:02:36,125
ऐसा नहीं सकता।

29
00:02:36,833 --> 00:02:37,666
नहीं।

30
00:02:50,375 --> 00:02:54,541
[नंदन] ब्रदर, हम सबके लिए
मैडम माँ के जैसा ही था।

31
00:02:55,416 --> 00:02:57,750
[नंदन] फ़रिश्ता था वो। आख़िरी दम तक

32
00:02:59,041 --> 00:03:03,000
बेचारे ओराका लोग को बचाने का
पूरा कोशिश किया मैडम ने।

33
00:03:06,458 --> 00:03:07,333
बेचारा?

34
00:03:10,208 --> 00:03:11,208
ओराका?

35
00:03:14,333 --> 00:03:17,583
उस लोग का वज़ह से मेरा अम्मा मर गया।

36
00:03:20,583 --> 00:03:22,791
और उस लोग बेचारा है?

37
00:03:25,333 --> 00:03:28,291
[नंदन] नहीं, मेरा वो मतलब नहीं था, ब्रदर।

38
00:03:29,583 --> 00:03:33,416
[नंदन] माने वो लोग तो अपना शांति से
जंगल में ही रहता है।

39
00:03:36,333 --> 00:03:37,958
[नंदन] उनका कोई गलती नहीं है

40
00:03:38,291 --> 00:03:41,208
[नंदन] फिर भी हमारा बीमारी की वजह से
वो लोग मर रहा है।

41
00:03:49,750 --> 00:03:54,083
और यहाँ में जो हज़ारों लोग मर रहे हैं,
उस लोग का क्या गलती है?

42
00:03:55,458 --> 00:03:57,833
हाँ? नहीं, तू हमको बता।

43
00:03:59,166 --> 00:04:04,083
ये ओराका लोग का जान का कीमत
हम लोग का जान से ज़्यादा क्यों है?

44
00:04:04,666 --> 00:04:06,583
नहीं, ब्रदर, मैं ऐसा नहीं बोला।

45
00:04:06,750 --> 00:04:07,791
तुम बोला ऐसा!

46
00:04:08,916 --> 00:04:09,875
बार-बार।

47
00:04:11,166 --> 00:04:14,916
ठीक कहता। हम मान गया। मान गया।

48
00:04:15,208 --> 00:04:17,916
ओराका लोग, अच्छा लोग है, हम लोग बुरा है।

49
00:04:19,291 --> 00:04:21,916
मगर हम लोग का जान का कीमत नहीं है।

50
00:04:23,041 --> 00:04:26,750
मेरा अम्मा का जान का कीमत नहीं है।

51
00:04:28,791 --> 00:04:31,125
वो तो पूरा ज़िंदगी अच्छा काम किया न?

52
00:04:32,458 --> 00:04:34,333
-किया न?
-हाँ।

53
00:04:35,750 --> 00:04:36,625
क्या मिला?

54
00:04:37,416 --> 00:04:39,458
बदला में उस लोग से उसको क्या मिला?

55
00:04:50,708 --> 00:04:51,583
तुम लोग?

56
00:04:52,708 --> 00:04:55,958
बीमारी से तुम लोग
ओराका लोग को बचाएगा? तुम लोग?

57
00:04:56,833 --> 00:04:58,500
कुछ नहीं हो रहा है उसको।

58
00:04:58,875 --> 00:05:01,791
बीमारी वाला पानी पी के भी
कुछ नहीं हो रहा है।

59
00:05:02,916 --> 00:05:07,500
उस सब बिल्कुल ठीक है। उस लोग को
मालूम है बीमारी से कैसे बचना, क्या करना।

60
00:05:07,583 --> 00:05:09,125
बस हम लोग को नहीं बताना चाहता।

61
00:05:10,416 --> 00:05:11,583
साला, जंगली लोग,

62
00:05:12,916 --> 00:05:15,041
जो हम लोग से दर्जा में नीचे आता है।

63
00:05:16,375 --> 00:05:19,208
उस लोग ज़िंदा है और हम लोग मरा जाता है।

64
00:05:19,833 --> 00:05:22,125
[नंदन] ब्रदर ऐसा कुछ नहीं है।
आपको सदमा पहुँचा है।

65
00:05:22,291 --> 00:05:24,000
सदमा तेरे को पहुँचेगा।

66
00:05:24,625 --> 00:05:26,250
जब अपना आँख से सच देखेगा।

67
00:05:30,041 --> 00:05:34,625
रुको! तुम लोग का सामने,
पूरा दुनिया का सामने,

68
00:05:34,708 --> 00:05:38,500
ओराका समुदाय का असली चेहरा हम दिखाएगा।

69
00:05:42,958 --> 00:05:46,791
पार्वती प्रभु

70
00:05:47,791 --> 00:05:54,333
[थीम संगीत बज रहा है]

71
00:06:14,333 --> 00:06:20,250
काला पानी

72
00:06:22,500 --> 00:06:25,041
चिरंजीवी

73
00:06:25,750 --> 00:06:27,291
तीस साल पहले

74
00:06:27,750 --> 00:06:29,416
-[आदमी] मोहन लाल?
-[महिला] नहीं।

75
00:06:29,875 --> 00:06:32,666
-[आदमी] गोविंदा?
-[महिला] मेरा फेवरेट है, पर नहीं।

76
00:06:33,916 --> 00:06:36,750
[आदमी] ए, नागार्जुन, कितना अच्छा नाम है न?

77
00:06:37,166 --> 00:06:40,458
[आदमी] नागार्जुन प्रभु।
सन ऑफ़ उन्नीकृष्णन प्रभु।

78
00:06:41,208 --> 00:06:44,416
[महिला] अपने पहले बच्चे का नाम
किसी हीरो पर नहीं रखना है मुझे।

79
00:06:45,625 --> 00:06:47,666
[महिला] वैसे मेरे वाले नाम में
क्या बुराई है?

80
00:06:48,083 --> 00:06:51,250
[महिला] लड़की हुई तो वैष्णवी,
लड़का हुआ तो विनायक।

81
00:06:51,750 --> 00:06:55,041
[उन्नीकृष्णन] पार्वती, हमने तय किया था,
हम दो, हमारे दो।

82
00:06:55,750 --> 00:06:58,041
[उन्नीकृष्णन] छोटा तुम्हारा
लेकिन बड़े का नाम मुझे रखने दो।

83
00:06:59,166 --> 00:07:03,333
[पार्वती] तो रख लेना न,
अभी पूरे साढ़े सात महीने हैं हमारे पास।

84
00:07:04,291 --> 00:07:06,250
[पार्वती] बस किसी हीरो-वीरो का
नाम मत रख लेना।

85
00:07:19,125 --> 00:07:20,083
[आदिवासी भाषा में] मदद!

86
00:07:22,791 --> 00:07:23,833
[आदिवासी भाषा में] मदद!

87
00:07:37,458 --> 00:07:39,750
[आदिवासी भाषा में] ठुला। ठुला।

88
00:07:42,541 --> 00:07:43,666
[आदिवासी भाषा में] ठुला।

89
00:07:53,166 --> 00:07:55,166
[आदिवासी भाषा में] डरो मत।

90
00:07:56,291 --> 00:07:58,250
[आदिवासी भाषा में] वे मदद करने आए हैं।

91
00:08:00,000 --> 00:08:01,791
[आदिवासी भाषा में] क्या हुआ?

92
00:08:02,708 --> 00:08:04,041
[आदिवासी भाषा में] तुम ठीक हो?

93
00:08:04,333 --> 00:08:05,416
[आदिवासी भाषा में] प्लीज़…

94
00:08:08,083 --> 00:08:09,750
[आदिवासी भाषा में] प्लीज़, हमें बचाओ…

95
00:08:10,416 --> 00:08:12,500
[आदिवासी भाषा में] मेरे बच्चे को बचाओ!

96
00:08:20,916 --> 00:08:23,625
[आदिवासी भाषा में] प्लीज़, बचाओ…

97
00:08:25,583 --> 00:08:28,333
[आदिवासी भाषा में] मेरे बच्चे को बचाओ!

98
00:08:54,916 --> 00:08:56,916
[आदिवासी भाषा में] रुम्पे।

99
00:08:59,625 --> 00:09:00,750
[आदिवासी भाषा में] घर जाओ।

100
00:09:01,000 --> 00:09:02,708
[आदिवासी भाषा में] पर, पिता…

101
00:09:02,791 --> 00:09:05,041
[आदिवासी भाषा में] अपने भाई को भी
साथ ले जाओ!

102
00:09:38,583 --> 00:09:39,666
सेंट्रल अस्पताल

103
00:09:39,916 --> 00:09:41,875
[महिला डॉक्टर] चिंता करने की
ज़रूरत नहीं है, मैम।

104
00:09:41,958 --> 00:09:44,208
अस्पताल की
सभी सुविधाएँ आपकी सेवा में उपलब्ध हैं।

105
00:09:44,750 --> 00:09:48,375
[पुरुष डॉक्टर] और आपकी स्थिति का
ध्यान रखते हुए सभी ज़रूरी परीक्षण करेंगे।

106
00:09:50,250 --> 00:09:51,375
[केतन] अरे हो गया ना।

107
00:10:03,208 --> 00:10:06,416
[डॉ. शशि] हमारे सबसे क्वालिफाइड डॉक्टर
इस वक्त मिसेज शॉ के साथ हैं।

108
00:10:07,750 --> 00:10:08,958
[डॉ. शशि] हम यही कर सकते हैं।

109
00:10:11,791 --> 00:10:13,166
[एटम अधिकारी] सच-सच बताइए, डॉक्टर।

110
00:10:16,041 --> 00:10:17,583
वह एचएलएफ से जीत पाएगी?

111
00:10:18,750 --> 00:10:21,500
अगर आप उम्मीद बनाए रखना चाहते हैं
तो मुझसे सच के बारे में मत पूछिए।

112
00:10:30,208 --> 00:10:31,208
[केतन] कितने अफ़सोस की बात है।

113
00:10:32,791 --> 00:10:34,666
मैं उन्हें गुड न्यूज देना चाहता था।

114
00:10:36,958 --> 00:10:39,291
आपकी सभी शर्तें मान ली गई हैं।

115
00:10:42,041 --> 00:10:43,875
जेंकिंस पाइप लाइन, अटावुस प्रोजेक्ट,

116
00:10:44,666 --> 00:10:47,333
अब आपके किसी भी ऑपरेशन में
कोई भी जाँच नहीं होगी।

117
00:10:49,583 --> 00:10:50,416
बस।

118
00:10:51,875 --> 00:10:56,916
छह दिनों में वो रेस्क्यू शिप हमारे लिए
डार्विन बे पर तैयार खड़ी होगी।

119
00:10:59,666 --> 00:11:00,500
पर अफ़सोस!

120
00:11:01,291 --> 00:11:02,958
जिसके लिए हमने ये सब किया

121
00:11:05,250 --> 00:11:06,250
वो खुद नहीं आ पाएगी।

122
00:11:07,083 --> 00:11:07,916
हम नहीं जा सकते।

123
00:11:10,541 --> 00:11:11,958
हम उसके बिना नहीं जा सकते।

124
00:11:16,916 --> 00:11:18,375
देखिए, मिस्टर वानी,

125
00:11:20,166 --> 00:11:22,416
इस वक्त मैं भी बहुत भावुक हो रहा हूँ।

126
00:11:26,083 --> 00:11:28,500
पर हमने समझौता किया था।

127
00:11:30,458 --> 00:11:32,583
स्वास्ति के बिना कोई समझौता नहीं है।

128
00:11:34,125 --> 00:11:37,291
[केतन] पर… पर, पर हमें दूसरा मौका
नहीं मिलेगा, मिस्टर वानी।

129
00:11:37,500 --> 00:11:40,666
पाँच हजार लोगों के साथ मैं, आप और आपकी
ये सहेली, तीनों यहाँ से निकल सकते हैं।

130
00:11:40,875 --> 00:11:42,208
आपको समझ नहीं आ रहा, है न?

131
00:11:44,541 --> 00:11:48,750
स्वास्ति की जो दवाई आपको मिली थी,
वह सी-सिकनेस के लिए नहीं दी गई थी।

132
00:11:50,666 --> 00:11:52,166
वह उसकी मार्निंग सिकनेस के लिए थी।

133
00:11:55,208 --> 00:11:56,083
रुकिए।

134
00:11:58,416 --> 00:12:00,750
-आपका मतलब है…
-वह प्रेगनेंट है।

135
00:12:02,583 --> 00:12:04,833
[एटम अधिकारी] उनका पहला बच्चा पेट में है।

136
00:12:07,333 --> 00:12:12,000
केतन साहब, हमारे लिए सबसे सुरक्षित जगह
ब्रैंडन शॉ की प्राइवेट प्रॉपर्टी है।

137
00:12:14,125 --> 00:12:17,291
और अगर उनकी प्रेगनेंट पत्नी
उस द्वीप पर जाने की स्थिति में नहीं है,

138
00:12:19,500 --> 00:12:20,750
तो हममें से कोई भी नहीं जाएगा।

139
00:12:21,875 --> 00:12:23,458
पर ये पागलपन है, मिस्टर वानी।

140
00:12:23,916 --> 00:12:26,708
आप भी जानते हैं
एचएलएफ का कोई इलाज़ नहीं है।

141
00:12:27,000 --> 00:12:30,208
कितने डॉक्टर्स ने कितने सारे
एक्सपेरिमेंटल इलाज़ आजमाए हैं।

142
00:12:30,291 --> 00:12:31,250
पर कोई उम्मीद नहीं है।

143
00:12:38,500 --> 00:12:39,625
रास्ता खोजो।

144
00:12:41,583 --> 00:12:43,416
क्योंकि अगर स्वास्ति नहीं बची…

145
00:12:45,083 --> 00:12:46,333
तो हम भी नहीं बचेंगे।

146
00:12:53,541 --> 00:12:55,083
[कद्दू] तेरह गुना दस

147
00:12:55,958 --> 00:12:56,875
[कद्दू] एक सौ तीस।

148
00:12:57,791 --> 00:12:58,791
[बासु] अरे वाह कद्दू।

149
00:12:59,750 --> 00:13:01,583
[बासु] आपने तो मुझे
तेरह का पहाड़ा सिखा दिया।

150
00:13:01,875 --> 00:13:05,083
दिव्या मिस कहती है,
क्लास में निकनेम से नहीं बुलाना चाहिए।

151
00:13:05,583 --> 00:13:09,291
इसलिए क्लास के समय
मिस विदिशा सावला। ठीक है?

152
00:13:09,416 --> 00:13:10,958
[बासु] ठीक है। बिलकुल।

153
00:13:11,166 --> 00:13:12,916
[पार्थ] मैं ज़रा बाहर वॉक करके आता हूँ।

154
00:13:13,208 --> 00:13:14,458
[बासु] ये भी कोई टाइम है?

155
00:13:15,125 --> 00:13:17,958
-कल से वॉक-शॉक थोड़ी ज़्यादा नहीं हो गई है?
-[ज्योत्सना] ठीक है, अंकल।

156
00:13:18,375 --> 00:13:20,208
मुझे वैसे भी थोड़ी देर और जगना ही है।

157
00:13:21,833 --> 00:13:23,000
पर बस 15 मिनट।

158
00:13:23,583 --> 00:13:25,541
-[पार्थ] ठीक है।
-और बाउंड्री के बाहर मत जाना।

159
00:13:36,375 --> 00:13:37,625
[बासु] कब तक कोशिश करोगी बेटा?

160
00:13:39,291 --> 00:13:40,708
वो शायद संपर्क नहीं करेगा।

161
00:13:45,791 --> 00:13:48,458
नहीं अंकल। उसने वादा किया था।

162
00:13:50,708 --> 00:13:54,041
और वीनू लेट हो सकता है,
पर अपना वादा कभी नहीं तोड़ेगा।

163
00:14:03,625 --> 00:14:04,458
[पार्थ] सुंदरी।

164
00:14:09,833 --> 00:14:10,958
[पार्थ] सुंदरी।

165
00:14:11,166 --> 00:14:12,750
[बिल्ली म्याँऊ-म्याँऊ कर रही है]

166
00:14:13,208 --> 00:14:14,125
[पार्थ] कहाँ है?

167
00:14:16,333 --> 00:14:19,416
[बिल्ली म्याँऊ-म्याँऊ कर रही है]

168
00:14:21,583 --> 00:14:23,125
आ, सुंदरी।

169
00:14:24,375 --> 00:14:28,375
[पार्थ] तुझे क्या लगा था
कि आज तुझे खिलाना भूल जाऊँगा?

170
00:14:28,916 --> 00:14:30,500
[पार्थ] ऐसे कैसे?

171
00:15:03,166 --> 00:15:07,583
[डर और घबराहट भरी आवाज़]

172
00:15:15,041 --> 00:15:16,083
[संतोष] हैलो! कोई है उधर?

173
00:15:18,208 --> 00:15:19,291
[संतोष] कोई है वहाँ पर?

174
00:15:23,541 --> 00:15:29,500
[दर्द से चिल्लाता है] आह! ओ…!

175
00:15:42,875 --> 00:15:46,166
[संतोष दर्द से कराह रहा है]

176
00:15:48,166 --> 00:15:50,666
[चिल्लाता है]

177
00:17:18,083 --> 00:17:19,750
[नंदन] जंगल में इतना अंदर तक मुझे ले आए।

178
00:17:20,541 --> 00:17:22,625
[नंदन] मगर ये तो बताओ,
काम क्या है मेरे लिए?

179
00:17:23,291 --> 00:17:25,125
[चिरंजीवी] तू बहुत जन का
मदद कर सकता है, नंदन।

180
00:17:25,875 --> 00:17:28,166
[चिरंजीवी] लेकिन उसके लिए
तेरे को पहले भरोसा करना पड़ेगा।

181
00:17:29,208 --> 00:17:30,333
[चिरंजीवी] सवाल नहीं।

182
00:17:35,500 --> 00:17:38,583
जंगल में ये जगह इधर है, आपको कैसे मालूम?

183
00:17:39,791 --> 00:17:42,958
[चिरंजीवी] फॉरेस्ट गार्ड का लड़का है हम।
हमारा बाप का टावर है।

184
00:17:50,916 --> 00:17:52,416
[आदिवासी भाषा में] वे दुष्ट हैं।

185
00:17:52,791 --> 00:17:55,125
[आदिवासी भाषा में] समुद्र पार के
दुष्ट… दुष्ट!

186
00:17:55,791 --> 00:17:58,083
-पुलिस कब तक आएगी?
-कल सुबह तक नहीं।

187
00:17:58,458 --> 00:18:00,750
इस जंगल में इससे ज़्यादा सुरक्षित जगह
इन्हें नहीं मिलेगी।

188
00:18:02,166 --> 00:18:04,958
[आदिवासी भाषा में कुछ कहता है]

189
00:18:05,708 --> 00:18:08,291
[आदिवासी भाषा में कुछ कहता है]

190
00:18:08,625 --> 00:18:10,166
[आदिवासी भाषा में कुछ कहता है]

191
00:18:12,666 --> 00:18:14,083
क्या बोल रहा है?

192
00:18:15,000 --> 00:18:19,250
-वो लोग इसे जान से मार देंगे, पार्वती।
-कौन?

193
00:18:19,916 --> 00:18:24,041
वही, जो कुछ महीने पहले
इस लड़की का रेप कर गए थे।

194
00:18:25,041 --> 00:18:26,333
शायद पोचर्स हैं।

195
00:18:26,541 --> 00:18:28,166
[उन्नीकृष्णन] मेन लैंड से आए थे वो लोग।

196
00:18:28,625 --> 00:18:29,750
[पार्वती] मतलब ये बच्चा?

197
00:18:32,833 --> 00:18:35,375
[उन्नीकृष्णन] कुछ दिन पहले,
कुछ एनजीओ वालों ने इनसे कहानी सुनकर

198
00:18:35,500 --> 00:18:39,125
पुलिस में एक रिपोर्ट लिखाई थी। तब से
ये पोचर्स इनकी जान के पीछे पड़े हुए हैं।

199
00:18:39,625 --> 00:18:42,000
आज तो उनसे बचते हुए
ये तो अपने कबीले से भी अलग हो गए।

200
00:18:43,375 --> 00:18:46,750
[पार्वती] जिस तरह इसकी हालत है न,
इसे कभी भी बच्चा हो सकता है।

201
00:18:47,458 --> 00:18:51,958
[आदिवासी भाषा में कुछ कहता है]

202
00:18:52,833 --> 00:18:56,666
[आदिवासी भाषा में कुछ कहता है]

203
00:18:56,875 --> 00:18:59,333
उन लोगों ने इनसे कहा है
कि अगर ये बच्चा पैदा हुआ

204
00:19:00,333 --> 00:19:04,125
-तो वे उसे इसकी माँ के सामने जला देंगे।
-क्या?

205
00:19:04,875 --> 00:19:05,958
ऐसा कैसे?

206
00:19:08,500 --> 00:19:09,791
ऐसा कुछ नहीं होगा।

207
00:19:10,666 --> 00:19:14,208
मैं… मैं अपने होने वाले
बच्चे की कसम खाती हूँ

208
00:19:14,791 --> 00:19:20,791
कि जब तक हम दोनों हैं आपकी बेटी और
उसके बच्चे को खरोंच तक नहीं आएगी।

209
00:19:21,541 --> 00:19:23,250
मैं वादा करती हूँ।

210
00:19:24,208 --> 00:19:27,166
[आदिवासी भाषा में कुछ कहता है]

211
00:19:29,458 --> 00:19:30,416
[पार्वती] वादा।

212
00:19:31,333 --> 00:19:32,208
[पार्वती] हूँ?

213
00:19:36,666 --> 00:19:39,125
[नंदन] ब्रदर, ये गलत है, ब्रदर।

214
00:19:40,041 --> 00:19:41,625
[नंदन] प्लीज़, इस बेचारे को जाने दो।

215
00:19:42,375 --> 00:19:45,541
[चिरंजीवी] बोला न, नंदन,
बेचारा ये नहीं है। बेचारा हम लोग है।

216
00:19:46,458 --> 00:19:50,041
[चिरंजीवी] हम लोग का लोग बीमारी से
मर रहा है, इसका ख़बर हमको बता देता

217
00:19:50,458 --> 00:19:53,833
[चिरंजीवी] कि बीमारी से इसका जैसा
कैसे बचना तो हम लोग का लोग ज़िंदा होता।

218
00:19:54,416 --> 00:19:56,625
[नंदन] पर ये भी तो हो सकता है
कि इसको कुछ मालूम ही न हो।

219
00:19:56,750 --> 00:20:00,375
अच्छा? तो अपना जगह छोड़ के ये भागा क्यों?

220
00:20:01,458 --> 00:20:04,083
हम लोग से दूर जाके इस लोग छिपा क्यों नहीं?

221
00:20:04,416 --> 00:20:06,833
इस लोग चाहता है कि हम लोग मर जाएं।

222
00:20:08,416 --> 00:20:09,541
[चिरंजीवी] चल, पूछ उससे।

223
00:20:10,416 --> 00:20:13,541
[चिरंजीवी] इसका भाषा में पूछ।
इन लोग को बीमारी क्यों नहीं हो रहा है?

224
00:20:14,708 --> 00:20:15,541
पूछ।

225
00:20:16,416 --> 00:20:17,250
पूछ।

226
00:20:19,500 --> 00:20:22,500
नवीन निवासी चिकित्सक छात्रावास

227
00:20:28,541 --> 00:20:30,583
वो 138 की चाबी।

228
00:20:31,000 --> 00:20:33,458
[रिसेप्शनिस्ट] अरे मैडम,
आपसे मिलने एक सर आए थे।

229
00:20:33,875 --> 00:20:35,625
अभी-अभी आपके कमरे की चाबी लेकर गए हैं।

230
00:20:35,708 --> 00:20:38,583
[ऋतु] क्या? आप नए हो क्या?
मिस्टर अनजान लोग पर हमला करता है।

231
00:20:38,750 --> 00:20:39,916
[रिसेप्शनिस्ट] कौन मिस्टर?

232
00:20:51,250 --> 00:20:52,208
[केतन] ओ, हैलो।

233
00:20:54,125 --> 00:20:56,291
तो, अगर वह मर गई,

234
00:20:57,333 --> 00:21:00,416
इस द्वीप से इतने सारे लोग
नहीं निकल पाएंगे।

235
00:21:02,416 --> 00:21:03,250
सही है।

236
00:21:04,500 --> 00:21:06,125
इसीलिए इसे बचाना बहुत ज़रूरी है।

237
00:21:06,625 --> 00:21:09,708
ओह… पर मैं क्यों, सर?

238
00:21:12,541 --> 00:21:15,916
उस दिन अस्पताल में आपसे मिलने के बाद
मैं आपके बारे में सोचता रहा।।

239
00:21:20,291 --> 00:21:21,541
आपके इलाज़ के बारे में।

240
00:21:23,000 --> 00:21:27,583
आप किसी पौधे के बारे में बता रही थीं,
जो शायद इस बीमारी को ठीक कर सकता है।

241
00:21:29,458 --> 00:21:32,875
जी, सर। पर वो पौधा मुझे मिला ही नहीं।

242
00:21:33,166 --> 00:21:37,041
मुझे बिलकुल यकीन है कि ओराका लोगों को
उसके बारे में कुछ पता है, पर…

243
00:21:37,166 --> 00:21:38,916
इस वक्त ओराका लोग कहाँ हैं हमें नहीं पता।

244
00:21:41,291 --> 00:21:46,958
मैंने एनजीओ, पुलिस, फॉरेस्ट ऑफिसर्स,
सब को एप्रोच कर के देख लिया।

245
00:21:47,958 --> 00:21:50,041
[ऋतु] पर अभी, सभी
उससे बड़ी समस्या में फँसे हैं।

246
00:21:50,833 --> 00:21:52,958
[ऋतु] मैंने खुद से सारी जानकारी जोड़ी,

247
00:21:53,375 --> 00:21:56,333
[ऋतु] और मैंने जंगल के
अनदेखे हिस्सों पर भी ध्यान दिया।

248
00:21:56,500 --> 00:21:57,791
जहाँ वो लोग हो सकते हैं, पर

249
00:21:58,000 --> 00:21:59,208
बाजालुंग्टा रेंज

250
00:21:59,291 --> 00:22:01,875
इतनी बड़ी जगह की तलाशी के लिए
मुझे एक पूरी खोजी टीम चाहिए।

251
00:22:03,083 --> 00:22:03,958
हमें।

252
00:22:05,291 --> 00:22:06,416
हमें चाहिए खोजी टीम।

253
00:22:10,083 --> 00:22:11,041
[संतोष की आवाज़] आह।

254
00:22:21,375 --> 00:22:23,208
[संतोष] आह।

255
00:23:46,750 --> 00:23:47,708
माफ़ करना।

256
00:23:49,083 --> 00:23:51,583
माफ़ करना। माफ़ करना।
नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। दूर, दूर।

257
00:23:52,125 --> 00:23:54,291
दूर हटो, दूर हटो। पीछे, पीछे।

258
00:23:55,708 --> 00:23:57,666
पीछे, पीछे, पीछे।

259
00:24:01,333 --> 00:24:03,583
कुछ नहीं करेंगे हम। कुच्छो नहीं करेंगे।

260
00:24:05,375 --> 00:24:07,208
हम कोई नुकसान पहुँचाने नहीं आए हैं।

261
00:24:27,500 --> 00:24:30,541
[ज़ोर लगाने की आवाज़ आ रही है]

262
00:24:45,708 --> 00:24:47,000
एइ, आह।

263
00:24:52,416 --> 00:24:54,166
आह।

264
00:24:55,583 --> 00:24:57,333
आआ…ह।

265
00:25:05,125 --> 00:25:06,916
आह…. आ।

266
00:25:09,083 --> 00:25:10,708
आह!

267
00:25:13,666 --> 00:25:19,250
[संतोष बहुत ज़ोर लगाकर चिल्लाता है]

268
00:25:19,416 --> 00:25:23,625
[कराहने और रोने की आवाज़]

269
00:25:24,916 --> 00:25:26,833
[फ़ोन पर, विनायक की आवाज़] सिंधु, सिंधु।

270
00:25:27,750 --> 00:25:30,583
-[फ़ोन पर, विनायक] सिंधु, तू सुन रही है?
-वीनू।

271
00:25:30,666 --> 00:25:32,083
हाँ वीनू, मैं यहीं हूँ।

272
00:25:32,208 --> 00:25:34,041
तुम सुन रहे हो? कहाँ है तू?

273
00:25:36,666 --> 00:25:39,208
सत्रह साल इंतज़ार कराने का
अच्छा बदला ले रहा है तू।

274
00:25:39,583 --> 00:25:42,250
ज्योत्सना, मैं तेरे पास आने की
पूरी कोशिश कर रहा हूँ। पर…

275
00:25:43,625 --> 00:25:47,375
[फ़ोन पर, विनायक] माफ़ करना, यार।
मेरी वजह से तू वहाँ फँसी हुई है।

276
00:25:47,750 --> 00:25:48,833
वीनू!

277
00:25:50,083 --> 00:25:54,041
मैं यहाँ तेरी वजह से नहीं हूँ।
मैं यहाँ तेरे लिए हूँ।

278
00:25:54,708 --> 00:25:57,750
[फ़ोन पर, विनायक] मैं
वादा कर रहा हूँ, ज्योत्सना। मैं आऊँगा।

279
00:25:58,541 --> 00:26:03,500
वैसे भी निकासी से पहले तो आना ही पड़ेगा।
इमरजेंसी अनाउंसमेंट सुने ही होंगे तूने।

280
00:26:04,333 --> 00:26:05,833
क्या? निकासी?

281
00:26:09,916 --> 00:26:11,083
भइया।

282
00:26:12,625 --> 00:26:14,750
[कद्दू] मम्मी-पापा हमें लेने आएंगे न?

283
00:26:15,875 --> 00:26:17,458
[कद्दू] मुझे बहुत डर लगता है।

284
00:26:21,208 --> 00:26:23,000
[पार्थ] ज्योत्सना मिस ने क्या सिखाया था?

285
00:26:24,250 --> 00:26:27,375
[पार्थ] जब डर लगे तो क्या करना चाहिए?

286
00:26:40,916 --> 00:26:44,208
♪ क्या तुम सुन सकते हो ♪

287
00:26:44,416 --> 00:26:47,041
♪ फुसफुसाते पेड़ को? ♪

288
00:26:47,791 --> 00:26:51,375
♪ क्या तुम सुन सकते हो ♪

289
00:26:51,458 --> 00:26:54,041
♪ धुन बजाती मधुमक्खी को? ♪

290
00:26:54,125 --> 00:26:56,666
♪ पंखों वाले शब्द ♪

291
00:26:57,416 --> 00:27:00,125
♪ गीत गाती नदियां ♪

292
00:27:01,000 --> 00:27:02,833
♪ ये बस कुछ ही चीज़ें हैं… ♪

293
00:27:03,125 --> 00:27:05,875
कमल। अजीत।

294
00:27:06,708 --> 00:27:08,416
♪ …हर जगह… ♪

295
00:27:08,500 --> 00:27:10,458
-ए, प्रभुदेवा।
-श्श्श।

296
00:27:10,541 --> 00:27:12,458
♪…हर समय ♪

297
00:27:12,541 --> 00:27:15,000
ये जो गाना गा रहा है, वो कौन सा गाना है?

298
00:27:15,166 --> 00:27:18,875
-ये ओराका लोगों का सबसे पुराना लोकगीत है।
-हूँ?

299
00:27:20,208 --> 00:27:22,125
इनका मानना है कि ये गाना कभी मर नहीं सकता।

300
00:27:23,375 --> 00:27:26,125
मर नहीं सकता। गाना।

301
00:27:27,291 --> 00:27:30,333
ओराका लोग मानते हैं
कि ये मानव जाति का सबसे पहला गाना है।

302
00:27:31,583 --> 00:27:33,875
[उन्नीकृष्णन] पीढ़ी दर पीढ़ी
इंसान तो मरते चले गए

303
00:27:33,958 --> 00:27:36,625
लेकिन इस गाने ने ज़िंदा रहने का
कोई न कोई तरीका ढूंढ ही निकाला।

304
00:27:38,166 --> 00:27:41,541
सैकड़ों साल पहले भी कोई इसे गाता था
और सैकड़ों साल बाद भी कोई इसे गाएगा।

305
00:27:41,875 --> 00:27:43,625
और इसीलिए ये गाना अमर है।

306
00:27:46,458 --> 00:27:47,416
[ओराका गुनगुना रहे हैं]

307
00:27:49,083 --> 00:27:50,458
[चिरंजीवी] आत्मा नाराज़ है?

308
00:27:50,833 --> 00:27:52,750
[नंदन] बहुत पूछने पर, यही बोला।

309
00:27:53,375 --> 00:27:58,625
ये बोला कि बीमारी इसलिए फैल रहा है,
क्योंकि इसके पूर्वजों का आत्मा नाराज़ है?

310
00:27:59,125 --> 00:28:02,416
-[नंदन] ये जो बोला, वही मैं बोला।
-[चिरंजीवी] और तू पेची है क्या?

311
00:28:05,291 --> 00:28:07,083
हमको मालूम है, ये कैसे बताएगा।

312
00:28:10,083 --> 00:28:13,875
-[नंदन] नहीं, ब्रदर। प्लीज़, ये नहीं।
-हज़ारों लोग इसकी वजह से मर चुका है,

313
00:28:14,083 --> 00:28:17,208
[चिरंजीवी] नंदन, ये नहीं बताएगा
तो लाखों लोग और मरेगा।

314
00:28:19,083 --> 00:28:20,625
[चिरंजीवी] हमको बता। बता हमको।

315
00:28:22,000 --> 00:28:25,208
[चिरंजीवी] बीमारी से तुम लोग को
कुछ क्यों नहीं हो रहा है। हाँ?

316
00:28:25,708 --> 00:28:28,333
[चिरंजीवी] ऐसा क्या स्पेशल है
तुम लोग में? हाँ?

317
00:28:29,166 --> 00:28:30,416
[नंदन] नहीं, ब्रदर नहीं।

318
00:28:31,625 --> 00:28:32,833
[चिरंजीवी] ग्यारह साल का था,

319
00:28:33,750 --> 00:28:38,333
जब मेरा अप्पा तुम लोग को बचाने के लिए
जंगल में लगा आग में खुद कूद गया।

320
00:28:39,708 --> 00:28:41,375
[चिरंजीवी] अपना जान क्यूं दिया वो?

321
00:28:41,958 --> 00:28:44,166
[चिरंजीवी] ऐसा क्या स्पेशल है तुम लोग में?

322
00:28:45,458 --> 00:28:48,416
[चिरंजीवी] मेरा अम्मा, वो भी वही किया।

323
00:28:50,291 --> 00:28:52,416
[चिरंजीवी] बीमारी से
तुम लोग को बचाने के लिए

324
00:28:52,958 --> 00:28:54,750
[चिरंजीवी] खुद का जान क्यों दिया वो?

325
00:28:55,291 --> 00:28:57,833
[चिरंजीवी] ऐसा क्या स्पेशल है तुम लोग में?

326
00:28:58,166 --> 00:29:00,958
[चिरंजीवी] साला,
क्या जादू-टोना किया मेरा माँ-बाप पे?

327
00:29:01,666 --> 00:29:05,041
उस लोग के लिए तुमको बचाना
हमेशा इतना ज़रूरी क्यों था?

328
00:29:05,291 --> 00:29:10,791
कैसे? उसका अपना बेटे से हमेशा
तुम लोग, ज़्यादा ज़रूरी क्यों था?

329
00:29:11,000 --> 00:29:13,833
[चिरंजीवी अलग-अलग शब्दों पर ज़ोर
देते हुए बोलता है] ऐसा क्या स्पेशल है।

330
00:29:13,958 --> 00:29:15,916
तुम… लोग… में?

331
00:29:36,375 --> 00:29:39,791
मेरे शरीर के घाव इतने गहरे नहीं,
जितने कि उसके मन के घाव हैं।

332
00:29:45,083 --> 00:29:47,666
उससे कहो कि उसे
अपने सवालों के जवाब पता हैं।

333
00:29:48,708 --> 00:29:51,916
उसे बस अपने मन में झांकना है।

334
00:30:18,291 --> 00:30:20,208
[संतोष कराहता है] आह।

335
00:30:56,041 --> 00:30:59,416
[उसे उबकाई आती है]

336
00:31:19,083 --> 00:31:22,625
[संतोष डरकर चिल्लाता है] एह! एह।

337
00:31:32,791 --> 00:31:36,708
[संतोष बहुत ज़ोर से
आवाज़ निकालते हुए] आ, आ… आ!

338
00:32:28,000 --> 00:32:30,000
[केतन] पहली टीम
लाठीघाटा के दक्षिण में जाएगी।

339
00:32:30,208 --> 00:32:32,958
[केतन] और बाकी लोग यहाँ
इस चेक पोस्ट पर हमें मिलेंगे।

340
00:32:33,375 --> 00:32:37,291
[केतन] वहाँ हम तीन टीमों में बंट जाएंगे
और इन तीन जगहों को छानेंगे। ठीक है?

341
00:32:37,750 --> 00:32:40,708
[केतन] ओराका सेटलमेंट खोजना
हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

342
00:32:43,041 --> 00:32:47,833
और… और इस काम पर
मुझे आपका पूरा फोकस चाहिए।

343
00:32:49,333 --> 00:32:50,625
-ए, फोकस।
-जी, सर।

344
00:32:51,958 --> 00:32:53,416
दो मिनट में निकलेंगे। चलो।

345
00:33:02,708 --> 00:33:05,208
-[केतन] डॉक्टर गागरा, मैं आपसे…
-[ऋतु] सर, प्लीज़,

346
00:33:06,791 --> 00:33:09,958
[ऋतु] डॉक्टर नहीं, बस ऋतु।

347
00:33:10,750 --> 00:33:13,208
क्यों? डॉक्टर तो हो न आप?

348
00:33:14,750 --> 00:33:19,041
डिग्री से हाँ, पर पता नहीं।
डॉक्टर बहुत प्रतिष्ठा वाला टाइटल है।

349
00:33:20,750 --> 00:33:21,583
अच्छा।

350
00:33:22,750 --> 00:33:24,625
-ऋतु?
-हूं।

351
00:33:27,125 --> 00:33:29,125
[केतन] हाँ तो मैं कह रहा था, ऋतु

352
00:33:29,958 --> 00:33:31,416
आदिवासी जनजातियों के लिए आरक्षित वन

353
00:33:31,666 --> 00:33:35,041
[केतन] कोई दबाव नहीं, पर यहाँ के
लोगों की जान अब आपके हाथ में है।

354
00:33:41,041 --> 00:33:41,916
सुंदरी।

355
00:33:44,166 --> 00:33:45,083
सुंदरी।

356
00:33:46,916 --> 00:33:48,791
ए, कितने नखरे करेगी? आजा।

357
00:33:50,000 --> 00:33:50,833
सुंदरी।

358
00:34:45,333 --> 00:34:48,000
[कद्दू] गुच्चू भइया। गुच्चू भइया।

359
00:34:48,916 --> 00:34:50,416
[कद्दू] हम जाने वाले हैं।

360
00:34:52,083 --> 00:34:54,458
[बासु] इन हालातों में बाहर निकलना
जरा ज़्यादा जोखिम भरा है।

361
00:34:55,750 --> 00:34:57,458
[ज्योत्सना] ये जोखिम उठाना पड़ेगा न, अंकल।

362
00:34:58,500 --> 00:35:02,291
घोषणा करके सारे टूरिस्ट परिवारों को
निकासी की साइट पर बुलाया जा रहा है।

363
00:35:03,333 --> 00:35:05,500
[ज्योत्सना] हो सकता है
इनके माता-पिता भी वहीं मिल जाएँ।

364
00:35:06,500 --> 00:35:08,541
-[ज्योत्सना] वैसे भी यहाँ कब तक…
-[कद्दू] गुच्चू भइया।

365
00:35:08,625 --> 00:35:12,625
[कद्दू] देखो ना बासु अंकल।
भइया मुझसे कब से बात नहीं कर रहे।

366
00:35:13,500 --> 00:35:14,375
गुच्चू!

367
00:35:15,000 --> 00:35:16,041
[बासु] गुच्चू।

368
00:35:16,500 --> 00:35:17,583
[कद्दू] गुच्चू भइया, रुको।

369
00:35:20,416 --> 00:35:22,500
[कद्दू] अरे गुच्चू भइया, सुनो तो।

370
00:35:23,708 --> 00:35:25,041
[कद्दू] ए गुच्चू भइया, सुनो।

371
00:35:25,791 --> 00:35:28,625
-[कद्दू] दरवाज़ा खोलो, गुच्चू भइया।
-[पार्थ] बोला ना, दूर रह मुझसे।

372
00:35:28,916 --> 00:35:34,250
[कद्दू] अरे, पर हम मम्मी-पापा से
मिलने जाएँगे। तुरू, तुरू तुरू, तुरू…

373
00:35:34,666 --> 00:35:37,916
-[पार्थ] तू जा ना यहाँ से, यार।
-[कद्दू] जब तक आप दरवाज़ा नहीं खोलोगे

374
00:35:38,041 --> 00:35:39,500
[कद्दू] तब तक मैं नाचती रहूँगी।

375
00:35:39,916 --> 00:35:42,666
[कद्दू] तुरू… तुरू, तुरू…

376
00:35:43,958 --> 00:35:47,166
[पार्थ] तुझे बोला ना मैंने,
जाएगी, या तमाचा लगाऊँ?

377
00:36:09,416 --> 00:36:14,458
[पार्वती गुनगुना रही है]

378
00:36:19,000 --> 00:36:21,750
♪ …ये बस कुछ ही चीज़ें हैं ♪

379
00:36:22,000 --> 00:36:24,500
♪ जो मैंने तुम्हें भेजी हैं ♪

380
00:36:25,375 --> 00:36:27,666
♪ हर जगह ♪

381
00:36:28,375 --> 00:36:30,208
♪ हर समय ♪

382
00:36:54,958 --> 00:36:56,166
उन्नी!

383
00:36:59,291 --> 00:37:01,375
उन्नी! ये क्या?

384
00:37:02,958 --> 00:37:05,125
उठो। ठुला।

385
00:37:05,625 --> 00:37:08,500
-वो लड़की कहाँ है?
-वो लोग उसे ले गए, पार्वती।

386
00:37:09,583 --> 00:37:10,875
नहीं रोक पाया।

387
00:37:11,500 --> 00:37:13,833
-मैं तुम्हें अस्पताल ले चलती हूँ।
-नहीं, नहीं।

388
00:37:14,333 --> 00:37:18,666
तुम अप्पा को कॉल करो। उन्हें कहो कि पुलिस
और गाँव वालों को जल्दी लेकर आएँ यहाँ।

389
00:37:18,791 --> 00:37:20,541
-हाँ।
-और पार्वती,

390
00:37:21,208 --> 00:37:25,250
वो कभी भी बच्चा दे सकती है।
हमारे पास ज़्यादा वक्त नहीं है।

391
00:37:25,500 --> 00:37:28,083
-जल्दी करो।
-हाँ… तुम…

392
00:37:36,541 --> 00:37:37,458
[नंदन] ब्रदर।

393
00:37:38,250 --> 00:37:39,333
चिरू ब्रदर।

394
00:37:40,375 --> 00:37:43,416
वो आप बोल रहे थे न,
आपके दोस्त को एलएचएफ़ हुआ था।

395
00:37:44,541 --> 00:37:48,833
आप उसके साथ इतने दिन तक रहे,
इसके बावजूद आपको कुछ नहीं हुआ। क्यूँ?

396
00:37:49,416 --> 00:37:52,500
क्योंकि भगवान आपको बचाया।
अच्छा काम के लिए।

397
00:37:53,250 --> 00:37:54,333
[चिरंजीवी] क्या बोल रहा है?

398
00:37:55,000 --> 00:37:57,875
उसका बेटा, उसका इंतज़ार कर रहा है।

399
00:37:59,208 --> 00:38:02,166
उसको उसके पास वापस भेजना अच्छा काम है न?

400
00:38:06,916 --> 00:38:07,958
तू उसका…

401
00:38:08,333 --> 00:38:09,458
[नंदन] भगा दिया।

402
00:38:10,375 --> 00:38:12,166
[नंदन] बुरा लगा तो आपको जगा दिया।

403
00:38:12,333 --> 00:38:13,666
[नंदन] चिरू ब्रदर।

404
00:38:52,000 --> 00:38:52,833
कोई है?

405
00:38:55,291 --> 00:38:56,416
कोई है वहाँ पर?

406
00:38:58,958 --> 00:39:00,708
हम… हम यहाँ नीचे गिरे हैं।

407
00:39:04,333 --> 00:39:05,208
पापा!

408
00:39:05,791 --> 00:39:06,625
पापा!

409
00:39:09,458 --> 00:39:10,541
क… कद्दू।

410
00:39:11,458 --> 00:39:12,625
बेटा, तुम यहाँ?

411
00:39:13,125 --> 00:39:14,750
[कद्दू] गुच्चू भइया, जल्दी आओ।

412
00:39:21,208 --> 00:39:24,208
गुच्चू बेटा! हमको बाहर निकालो, बेटा।

413
00:39:25,291 --> 00:39:26,875
पापा को बाहर निकालो, बेटा।

414
00:39:27,500 --> 00:39:28,875
[पार्थ] एक काम नहीं होता ना आपसे?

415
00:39:29,625 --> 00:39:31,708
[पार्थ] आपको मम्मी ने भेजा था
कि आप हमें ढूंढो।

416
00:39:31,958 --> 00:39:35,875
-[पार्थ] और आप यहाँ फँसे हुए हो।
-[कद्दू] पापा, प्लीज़ कोशिश करो न।

417
00:39:36,291 --> 00:39:40,291
[कद्दू] नहीं तो आप हमें कभी नहीं
देख पाओगे। हमें कभी भी नहीं देख पाओगे।

418
00:39:40,750 --> 00:39:41,625
नहीं, बेटा,

419
00:39:44,083 --> 00:39:45,250
ऐसा नहीं बोलते हैं।

420
00:39:47,875 --> 00:39:53,375
नहीं, ऐसा मत बोलो। मत बोलो।

421
00:39:54,916 --> 00:40:00,250
हम करेंगे। हम कोशिश करेंगे।
हम कोशिश करेंगे।

422
00:40:03,833 --> 00:40:07,083
हम कोशिश करेंगे। हम करेंगे।

423
00:40:58,000 --> 00:41:03,750
[संतोष दुख, पीड़ा
और तकलीफ़ से चिल्लाता है]

424
00:41:30,541 --> 00:41:37,541
[संतोष तकलीफ़ से तड़पते हुए]

425
00:42:05,125 --> 00:42:06,166
हम कर लिए, गार्गी।

426
00:42:07,375 --> 00:42:08,833
हम तो जानते ही थे।

427
00:42:10,333 --> 00:42:11,208
आइए।

428
00:42:14,583 --> 00:42:15,458
इधर आइए।

429
00:42:25,166 --> 00:42:26,625
बहुत थक गए हैं न, जी?

430
00:42:27,791 --> 00:42:31,958
कोई बात नहीं। अभी आंवला का तेल का
ऐसा मालिश करेंगे ना,

431
00:42:33,125 --> 00:42:34,416
एकदम से सो जाएँगे।

432
00:42:36,000 --> 00:42:37,000
सो जाएँगे।

433
00:44:08,125 --> 00:44:10,375
प्रवेष निषिद्ध

434
00:44:13,500 --> 00:44:15,416
चेतावनी

435
00:44:35,166 --> 00:44:37,375
[पुरुष आवाज़] लाठीघाटा का
जंगल बहुत घना है।

436
00:44:42,750 --> 00:44:44,208
[केतन] ऋतु जी।

437
00:44:44,375 --> 00:44:46,833
[केतन हंसता है]

438
00:44:49,333 --> 00:44:52,083
[केतन] आपका कहना है कि अगर इसी वक्त

439
00:44:53,041 --> 00:44:56,125
[केतन] हमें घर वापस ले जाने के लिए
एक हेलीकॉप्टर यहाँ आ जाए

440
00:44:56,750 --> 00:45:02,666
[केतन] तो आप फिर भी
अपने दिमाग से यहीं रुकना तय करेंगी। हाँ?

441
00:45:03,291 --> 00:45:05,916
[ऋतु] सर, आपने
फोरेलियस पुसिलस का नाम सुना है।

442
00:45:06,041 --> 00:45:07,000
[केतन] हाँ?

443
00:45:07,250 --> 00:45:10,416
[ऋतु] फोरेलियस पुसिलस।
यह ब्राजिलियाई चींटी है।

444
00:45:10,916 --> 00:45:14,333
ब्राजिलियाई चींटी?
चीनी खाके सांबा करती है क्या?

445
00:45:15,916 --> 00:45:20,875
सर, ठंड से बचने के लिए इन चींटियों को
अपनी कॉलोनी सील करनी होती है।

446
00:45:21,291 --> 00:45:22,708
-अच्छा!
-हर रात को।

447
00:45:22,875 --> 00:45:24,708
-लेकिन वो अंदर से नहीं हो सकता।
-फिर।

448
00:45:25,166 --> 00:45:28,875
इसीलिए एक चींटी को बाहर से
रेत से दरवाज़ा बंद करना होता है।

449
00:45:29,875 --> 00:45:32,708
और हर रात, वो एक चींटी
बाहर ठंड में मर जाती है,

450
00:45:33,791 --> 00:45:36,666
ताकि हज़ारों चींटियाँ
अपने घर में सेफ़ रह सकें।

451
00:45:37,166 --> 00:45:39,125
वो एक चींटी कभी अपने घर वापस नहीं जा पाती।

452
00:45:40,250 --> 00:45:41,625
[पुलिसकर्मी] कुछ दिखा क्या वहाँ पर?

453
00:45:42,000 --> 00:45:42,833
अरे!

454
00:45:43,750 --> 00:45:45,250
-क्या हुआ?
-चींटी।

455
00:45:46,583 --> 00:45:48,833
-मार दिया।
-[कांस्टेबल 1] सर! केतन सर।

456
00:45:49,250 --> 00:45:52,458
सर, वो दूसरे सेक्टर में, सर्च टीम को
कोई मिला है। जल्दी चलिए।

457
00:45:52,958 --> 00:45:54,958
चलो। चलो भाई।

458
00:45:55,625 --> 00:45:57,416
[केतन] ऋतु जी, आइए।

459
00:45:57,500 --> 00:45:59,833
जी, हम पूरी तरह से
कानून मानने वाला नागरिक है, सर।

460
00:45:59,916 --> 00:46:02,750
हमको मालूम है इधर
रिज़र्व फॉरेस्ट में घूमने का गैरकानूनी है।

461
00:46:02,833 --> 00:46:04,333
लेकिन एनजीओ हमको भेजा न, सर।

462
00:46:04,541 --> 00:46:07,958
वरना हम तो कभी लाइफ़ में
किसी ओराका से मिला ही नहीं है।

463
00:46:08,041 --> 00:46:08,916
सर।

464
00:46:12,500 --> 00:46:15,083
अच्छा। फिर ये तेरे पास कहाँ से आया?

465
00:46:15,750 --> 00:46:19,041
ये तो हमारा अम्मा का है न, सर।
बहुत-बहुत साल पहले उसको मिला था।

466
00:46:19,625 --> 00:46:20,666
झूठ बोल रहा है?

467
00:46:21,000 --> 00:46:22,625
-झूठ क्यों बोलेगा, सर?
-गाड़ी में डाल उसको।

468
00:46:22,708 --> 00:46:25,125
[चिरंजीवी] अम्मा का है, सर।
गाड़ी में काहे को डाल रहा है, सर?

469
00:46:26,083 --> 00:46:28,166
ए, वो साब हमारा जानता वाला है सर। केतन सर।

470
00:46:28,625 --> 00:46:30,041
[चिरंजीवी] केतन सर। केतन सर।

471
00:46:30,833 --> 00:46:32,708
[चिरंजीवी] ए, छोड़ दो।
हाय बोला, न, अच्छे से…

472
00:46:40,541 --> 00:46:41,541
[पार्थ] अभी क्या होगा?

473
00:46:46,041 --> 00:46:47,875
एक-आध दिन में बुखार उतर जाएगा।

474
00:46:49,000 --> 00:46:51,541
तबियत थोड़ी ठीक भी लगेगी, लेकिन…

475
00:46:54,375 --> 00:46:55,666
उसके बाद मैं मर जाऊँगा?

476
00:46:58,916 --> 00:46:59,916
है न?

477
00:47:06,375 --> 00:47:09,541
एक झटके में बस… ख़तम?

478
00:47:21,583 --> 00:47:23,708
दो साल पहले जब मेरी दादी मरी थीं न,

479
00:47:28,916 --> 00:47:29,875
तो सबने कहा था

480
00:47:33,541 --> 00:47:35,333
कि अब वो ऊपर स्वर्ग चली गई हैं।

481
00:47:37,416 --> 00:47:39,583
[पार्थ] लेकिन मुझे पता था
कि वो बस दिलासा दे रहे हैं।

482
00:47:42,208 --> 00:47:43,083
[पार्थ] क्योंकि उस दिन

483
00:47:45,291 --> 00:47:48,250
उस दिन उनकी लाश से लिपट के
जैसे कद्दू रोई थी न,

484
00:47:52,458 --> 00:47:54,083
दादी चाहे कहीं भी होतीं,

485
00:47:55,916 --> 00:47:57,833
उसे चुप कराने वापिस ज़रूर आ जातीं।

486
00:48:00,833 --> 00:48:02,833
[पार्थ] हैवन, जन्नत, स्वर्ग।

487
00:48:04,750 --> 00:48:06,041
कुछ नहीं है वहाँ।

488
00:48:10,750 --> 00:48:12,375
कोई सुखद अंत नहीं होता।

489
00:48:26,750 --> 00:48:29,083
मेरे बेटे शौविक की डेथ को बीस साल हो गए।

490
00:48:32,083 --> 00:48:34,750
लेकिन आज भी जब मुझे उसकी याद आती है तो वो…

491
00:48:39,000 --> 00:48:41,916
कभी आँसू बनकर, कभी मुस्कुराहट बनकर
मेरे पास चला आता है।

492
00:48:51,416 --> 00:48:53,708
मरने के बाद क्या होता है, मुझे नहीं पता।

493
00:48:56,375 --> 00:48:57,208
स्वर्ग!

494
00:48:57,791 --> 00:49:00,625
स्वर्ग जैसी कोई चीज़
होती भी है या नहीं, मुझे नहीं मालूम।

495
00:49:04,416 --> 00:49:06,958
लेकिन इतना ज़रूर मालूम है
कि हम ख़त्म नहीं होते।

496
00:49:10,958 --> 00:49:12,666
जो हमसे प्यार करते हैं न, बेटा,

497
00:49:14,375 --> 00:49:17,625
उनकी ज़िंदगी में हम
किसी न किसी रूप में हमेशा ज़िंदा रहते हैं।

498
00:49:25,791 --> 00:49:27,250
सही कहा था तुमने।

499
00:49:29,750 --> 00:49:31,041
कोई सुखद अंत नहीं होता।

500
00:49:33,208 --> 00:49:34,500
बस क्योंकि…

501
00:49:36,041 --> 00:49:37,791
कोई अंत ही नहीं होता।

502
00:49:58,375 --> 00:50:00,041
[पार्थ] अंकल, मुझे चलना चाहिए अब।

503
00:50:02,875 --> 00:50:03,958
गुच्चू।

504
00:50:08,416 --> 00:50:12,916
मैं अपने बेटे शौविक को
मरते हुए नहीं देख सकता था।

505
00:50:15,500 --> 00:50:18,166
[बासु] इसीलिए उसके आख़िरी वक्त पर
उसका साथ नहीं दे पाया।

506
00:50:23,875 --> 00:50:25,875
ये गलती अब मैं दुबारा नहीं कर सकता।

507
00:50:28,875 --> 00:50:32,916
नहीं। नहीं, अंकल। यह खतरनाक है।

508
00:50:33,708 --> 00:50:36,500
[पार्थ] अब आप मेरे साथ आए
तो हो सकता है कि आप को भी…

509
00:50:39,458 --> 00:50:41,208
सालों से अकेला जी रहा हूँ, बेटा।

510
00:50:43,666 --> 00:50:46,916
अब किसी का साथ देने में अगर मर भी जाऊँ
तो क्या फ़र्क पड़ता है?

511
00:50:52,583 --> 00:50:53,416
चलो।

512
00:50:57,291 --> 00:51:00,041
[पुलिस #2] ये इसके पास से मिला है,
ओराका लोगों की निशानी है।

513
00:51:17,125 --> 00:51:19,375
सर! केतन सर, आपको तो मालूम है, न, सर,

514
00:51:19,458 --> 00:51:22,166
[चिरंजीवी] हम लाइफ़ टाइम में
पुलिस के लफड़े में बस एक ही बार फँसा है

515
00:51:22,250 --> 00:51:24,375
-ट्रेवल कंपनी खोल के हम कोई बवाल नहीं…
-देख,

516
00:51:24,708 --> 00:51:27,666
हम लोग यहाँ ओराका लोगों से
कुछ ज़रूरी पूछताछ करने आए हैं।

517
00:51:28,125 --> 00:51:29,375
[चिरंजीवी] हाँ।

518
00:51:30,166 --> 00:51:32,958
तो, तू कुछ जानता है तो अभी बक दे, चल।

519
00:51:33,291 --> 00:51:36,333
हमको मालूम होता तो सौ प्रतिशत
आपको सामने से आके हम खुद बताता।

520
00:51:36,416 --> 00:51:38,375
हमारा भी तो फ़ायदा है न, सर।
हम ट्रस्ट दिखाएगा

521
00:51:38,458 --> 00:51:40,041
तभी तो ट्रस्ट देना, पोर्ट ब्लेयर से है…

522
00:51:44,916 --> 00:51:46,000
अच्छा है डिज़ाइन।

523
00:51:49,208 --> 00:51:50,208
थैंक यू, सर।

524
00:51:55,375 --> 00:51:57,833
उस सर हमको अभी भी
डाउट का नज़र से घूरता है, सर!

525
00:51:58,000 --> 00:52:00,708
-हम बोला अम्मा का, आप मान लिया तो…
-अरे उसको नहीं लगता है।

526
00:52:01,500 --> 00:52:04,708
उसने कहा ये ओराका की निशानी
बाहर के लोगों को नहीं मिलती।

527
00:52:05,000 --> 00:52:05,875
है न?

528
00:52:06,666 --> 00:52:11,625
ये निशानी वो उन्हीं लोगों को देते हैं,
जिनसे उनका ख़ून का रिश्ता होता है।

529
00:52:12,583 --> 00:52:13,500
[केतन] सही बोला न?

530
00:52:18,916 --> 00:52:20,708
तू कुछ जानता है तो बताएगा न?

531
00:52:21,958 --> 00:52:23,791
[केतन] पक्का बताएगा न? हुं?

532
00:52:27,708 --> 00:52:29,750
-[केतन] चल जा।
-थैंक्स।

533
00:53:04,000 --> 00:53:08,833
नर्सिंग होम
स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ

534
00:54:17,541 --> 00:54:20,250
मुझे बस बात करनी है…

535
00:54:21,208 --> 00:54:23,583
मुझे बस बात करनी है…

536
00:54:24,458 --> 00:54:25,291
रुको!

537
00:54:25,541 --> 00:54:27,708
[पुलिस #3] पकड़ो उसको।

538
00:55:39,750 --> 00:55:42,166
♪ क्या तुम सुन सकते हो ♪

539
00:55:42,916 --> 00:55:44,583
♪ फुसफुसाते पेड़ को? ♪

540
00:55:45,416 --> 00:55:47,875
♪ क्या तुम सुन सकते हो ♪

541
00:55:48,375 --> 00:55:51,000
♪ धुन बजाती मधुमक्खी को? ♪

542
00:55:51,333 --> 00:55:53,083
♪ पंखों वाले शब्द… ♪

543
00:55:54,916 --> 00:55:57,458
♪ गीत गाती नदियां ♪

544
00:55:58,000 --> 00:56:00,666
♪ ये बस कुछ ही चीज़ें हैं ♪

545
00:56:01,583 --> 00:56:03,750
♪ जो मैंने तुम्हें भेजी हैं ♪

546
00:56:04,416 --> 00:56:07,125
♪ हर जगह ♪

547
00:56:07,916 --> 00:56:10,541
♪ हर समय ♪

548
00:56:11,291 --> 00:56:17,833
[पार्वती का गुनगुनाना जारी है]

549
00:56:21,416 --> 00:56:25,333
[उन्नीकृष्णन] अफ़सरों ने अप्पा को बताया
उन लोगों ने इस बच्चे के पैदा होते वक्त

550
00:56:25,541 --> 00:56:28,708
[उन्नीकृष्णन] उस लड़की को मारा-पीटा।
और जलाने की भी कोशिश की।

551
00:56:29,541 --> 00:56:31,625
[उन्नीकृष्णन] लेकिन इस बच्चे पर
एक खरोंच तक नहीं आई।

552
00:56:34,291 --> 00:56:38,166
[उन्नीकृष्णन] लगता है इस गाने की तरह बच्चा
भी अमर है। इसे कभी कोई मार नहीं सकता।

553
00:56:42,625 --> 00:56:45,583
[पार्वती] तो फिर इसका नाम
चिरंजिवी कैसा रहेगा?

554
00:56:46,833 --> 00:56:50,166
चिरन? चिरंजिवी।

555
00:56:57,666 --> 00:56:58,958
हमारा चिरू।

556
00:56:59,041 --> 00:57:02,041
♪ बारिश लिए बादल ♪

557
00:57:02,541 --> 00:57:05,291
♪ दमकता हुआ चांद ♪

558
00:57:06,416 --> 00:57:09,041
♪ ये बस कुछ ही चीज़ें हैं ♪

559
00:57:09,833 --> 00:57:11,916
♪ जो मैंने तुम्हें भेजी हैं ♪

560
00:57:13,125 --> 00:57:16,833
♪ हर जगह ♪

561
00:57:16,958 --> 00:57:20,041
♪ हर समय ♪

