1
00:00:11,083 --> 00:00:13,750
[पानी बहने की आवाज़]

2
00:00:23,875 --> 00:00:25,000
[आदिवासी भाषा में] पिताजी,

3
00:00:25,791 --> 00:00:28,125
[आदिवासी भाषा में] क्या हम
थोड़ी देर के लिए रुक सकते हैं?

4
00:00:28,708 --> 00:00:31,125
[आदिवासी भाषा में] गाँव पहुँचने तक
कोई नहीं रुकेगा। चलते रहो!

5
00:00:46,291 --> 00:00:47,333
[आदिवासी भाषा में] जाजा!

6
00:01:00,500 --> 00:01:01,791
[आदिवासी भाषा में] जाओ यहाँ से,

7
00:01:01,958 --> 00:01:03,666
[आदिवासी भाषा में] पहाड़ के
उस तरफ़ चले जाओ और

8
00:01:03,791 --> 00:01:05,208
[आदिवासी भाषा में] कभी वापस मत आना।

9
00:01:05,958 --> 00:01:07,541
[आदिवासी भाषा में] लेकिन पिताजी…

10
00:01:11,833 --> 00:01:15,041
[आदिवासी भाषा में] उस मरे हुए
जानवर की वजह से पानी संक्रमित हो गया था।

11
00:01:15,333 --> 00:01:17,125
[आदिवासी भाषा में] और
तुमने वह पानी पी लिया!

12
00:01:18,375 --> 00:01:20,000
[आदिवासी भाषा में] अब कुछ नहीं हो सकता।

13
00:01:49,083 --> 00:01:52,708
[लहरों की आवाज़ें आ रही हैं]

14
00:01:59,625 --> 00:02:03,125
[लड़के के हांफने की आवाज़ आ रही है]

15
00:02:21,375 --> 00:02:27,958
[तनाव भरा संगीत बज रहा है]

16
00:02:30,041 --> 00:02:31,958
[लड़के के धड़ाम से गिरने की आवाज़ आती है]

17
00:03:06,125 --> 00:03:09,750
[बादलों और बारिश की आवाज़ आ रही है]

18
00:03:44,666 --> 00:03:47,416
[कहीं से टहनी चटकने की आवाज़ आती है]

19
00:04:13,833 --> 00:04:16,375
[आदिवासी भाषा में] पहला… पहला विजेता!

20
00:04:16,708 --> 00:04:19,583
[आदिवासी भाषा में] बीमारी को
हराकर लौटने वाला पहला विजेता!

21
00:04:19,958 --> 00:04:21,250
[आदिवासी भाषा में] पहला विजेता!

22
00:04:21,333 --> 00:04:22,625
[आदिवासी भाषा में] पहला विजेता!

23
00:04:23,000 --> 00:04:24,291
[आदिवासी भाषा में] पहला विजेता!

24
00:04:25,333 --> 00:04:29,750
[सब मिलकर लड़के के
स्वागत में चिल्ला रहे हैं]

25
00:05:08,708 --> 00:05:13,875
[ऋतु] सर, एलके-37, हम जिस पेप्टाइड को
ढूँढ रहे थे, वह उस ओराका के सिस्टम में है।

26
00:05:16,625 --> 00:05:19,083
तो… क्या उसने हाल ही में
उस पौधे का सेवन किया है?

27
00:05:19,458 --> 00:05:21,500
उसने खुद नहीं, सर।
उसके पूर्वजों ने किया था।

28
00:05:22,125 --> 00:05:25,083
सर, ओराका इतनी सदियों से
इस पौधे का सेवन कर रहे हैं,

29
00:05:25,166 --> 00:05:27,625
कि अब उन्हें
इस बीमारी का खतरा नहीं रह गया।

30
00:05:29,166 --> 00:05:30,916
-उसका मतलब है कि…
-जी हाँ, सर!

31
00:05:31,583 --> 00:05:33,750
ओराका, इलाज के मार्गदर्शक नहीं,

32
00:05:34,708 --> 00:05:36,458
बल्कि बीमारी का इलाज है।

33
00:05:42,875 --> 00:05:47,416
[थीम संगीत बज रहा है]

34
00:06:06,166 --> 00:06:11,791
काला पानी

35
00:06:14,875 --> 00:06:17,708
पूर्वज

36
00:06:19,000 --> 00:06:20,833
माने, तुम यह बोल रहा है

37
00:06:21,291 --> 00:06:23,333
कि पौधा चाहे विलुप्त हो चुका है लेकिन

38
00:06:23,416 --> 00:06:26,125
ओराका लोग के शरीर के अंदर
अभी भी वो ही पेस्टिसाइड है।

39
00:06:26,708 --> 00:06:28,083
अह… पेप्टाइड, सर। पेप्टाइड।

40
00:06:28,458 --> 00:06:29,583
हाँ, वही!

41
00:06:30,041 --> 00:06:33,291
[भौमिक फ़ोन पर] तो मतलब
कि ये ओराका के शरीर से अगर वो

42
00:06:33,500 --> 00:06:36,375
[भौमिक] पेप्टाइड निकालकर,
मरीज़ के शरीर में डालेगा…

43
00:06:36,541 --> 00:06:40,083
सिस्टर्नल पंक्चर मासपेक्ट्रोस्कोपी
और इंट्रावीनस इन्फ्यूज़न…

44
00:06:40,666 --> 00:06:41,875
हाँ, वही!

45
00:06:42,250 --> 00:06:44,916
तो उससे वह मरीज़ बच जाएगा?

46
00:06:45,291 --> 00:06:49,708
हम कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं निकाल सकते,
लेकिन यही हमारी थ्योरी है,

47
00:06:50,000 --> 00:06:52,458
-अनुमान है।
-तो इंतज़ार किस चीज़ का है?

48
00:06:53,208 --> 00:06:54,708
तो हम यह तुरंत क्यों नहीं करते!

49
00:06:54,875 --> 00:06:56,875
क्योंकि यह प्रक्रिया बहुत जोखिम भरी है।

50
00:06:57,416 --> 00:06:59,625
हम उसके दिमाग के पास से सीएसएफ़…

51
00:07:01,000 --> 00:07:03,333
यानी एक तरल पदार्थ निकालेंगे,

52
00:07:03,916 --> 00:07:06,041
और ओराका का न तो टीकाकरण हुआ है

53
00:07:06,375 --> 00:07:08,625
और न ही उनमें
दवाओं के प्रति कोई प्रतिरोध है।

54
00:07:09,250 --> 00:07:11,791
ऐसे इंसान के लिए, ये सब
बहुत खतरनाक होगा, सर।

55
00:07:12,125 --> 00:07:13,166
[भौमिक, फ़ोन पर] माने?

56
00:07:14,250 --> 00:07:17,125
मतलब… वह… वह मर जाएगा, सर।

57
00:07:17,333 --> 00:07:18,750
और हमारा क्या?

58
00:07:20,125 --> 00:07:23,000
उम्मीद है, हम दोनों को इस प्रक्रिया से
कोई खतरा नहीं होगा, न?

59
00:07:25,166 --> 00:07:26,291
दोनों?

60
00:07:29,208 --> 00:07:30,041
आप…

61
00:07:31,583 --> 00:07:32,666
आप गर्भवती हैं?

62
00:07:33,625 --> 00:07:35,333
उम्मीद है, उससे कोई परेशानी नहीं है।

63
00:07:37,583 --> 00:07:38,750
मुझे नहीं लगता।

64
00:07:40,583 --> 00:07:42,875
[भौमिक] मुझे नहीं लगता हम
एलजी साहब को यह बता सकते हैं।

65
00:07:44,041 --> 00:07:46,125
उनका ओराका प्रेम हम सबको मालूम है।

66
00:07:47,041 --> 00:07:48,666
वह यह प्रक्रिया रद्द कर देंगे,

67
00:07:49,166 --> 00:07:50,833
लेकिन उनको खरोंच नहीं आने देंगे।

68
00:07:51,416 --> 00:07:53,333
पर यह किसी की जान का सवाल है।

69
00:07:53,666 --> 00:07:57,083
यह 5000 लोगों की जान का सवाल है, डॉ महाजन।

70
00:07:57,333 --> 00:07:59,166
और मिसेज़ शॉ को अगर कुछ गया, न,

71
00:07:59,333 --> 00:08:02,083
तो यह काला पानी से
कोई भी आदमी बाहर नहीं निकलने पाएगा।

72
00:08:03,708 --> 00:08:05,666
[भौमिक] दरअसल, आपकी जो दिक्कत है न,

73
00:08:05,875 --> 00:08:07,375
वह एलजी साहब नहीं है।

74
00:08:08,125 --> 00:08:12,541
[भौमिक] आपका दिक्कत वो लड़की है,
जिसको यह प्रक्रिया करनी है।

75
00:08:12,958 --> 00:08:14,083
[भौमिक] आप खुद बोला था,

76
00:08:14,625 --> 00:08:19,708
[भौमिक] मेनलैंड को गलत समय पर इत्तिल्ला
करना हो या विलुप्त पौधे की खोज करना हो…

77
00:08:20,000 --> 00:08:22,416
[भौमिक फ़ोन पर] उसने
हर बार तुम्हें निराश किया है।

78
00:08:22,875 --> 00:08:25,500
[भौमिक फ़ोन पर] आपको सच में लगता है कि…
और आपको छोड़ो,

79
00:08:26,208 --> 00:08:27,958
[भौमिक फ़ोन पर] उसको लगता है
कि वह कर पाएगी?

80
00:08:29,375 --> 00:08:33,166
[ऋतु] मैं नहीं कर पाऊँगी। ऐसे कैसे
जीतूँगी। अच्छे पत्ते आ ही नहीं रहे हैं।

81
00:08:34,375 --> 00:08:36,791
इस खेल को पत्तों से
सिर्फ़ खेला जाता है, बेटा।

82
00:08:37,500 --> 00:08:38,958
जीतते इसको…

83
00:08:39,541 --> 00:08:42,750
-दिमाग से ही हैं।
-दिमाग चल रहा होता तो ब्रेक क्यों लेती?

84
00:08:42,958 --> 00:08:45,083
-यूनिट टेस्ट के लिए पढ़ नहीं लेती!
-टेस्ट कल है क्या?

85
00:08:45,500 --> 00:08:46,333
मैं पढ़ा दूँ?

86
00:08:48,583 --> 00:08:51,000
पापा, आप टॉपर थे लेकिन इकोनॉमिक्स के!

87
00:08:51,708 --> 00:08:54,291
कल मेरा, डीएनए और जेनेटिक कोड का टेस्ट है।

88
00:08:54,750 --> 00:08:56,333
जीडीपी और प्रोडक्शन कॉस्ट का नहीं!

89
00:08:59,125 --> 00:09:00,541
वह कौन सा मुश्किल है?

90
00:09:03,166 --> 00:09:05,166
डीएनए बस एक बैगेज की तरह है, बेटा,

91
00:09:05,708 --> 00:09:08,708
जो हमें अपने बाप-दादाओं से
विरासत की तरह मिलता है।

92
00:09:10,000 --> 00:09:11,958
कभी-कभी इसमें अच्छी चीज़ें निकलती हैं,

93
00:09:12,583 --> 00:09:14,750
जैसे खूबसूरती या सुडौल शरीर।

94
00:09:16,333 --> 00:09:17,958
और कभी-कभी इसमें निकलता है,

95
00:09:18,125 --> 00:09:18,958
डायबिटीज़,

96
00:09:19,625 --> 00:09:21,291
या… छोटा कद।

97
00:09:22,041 --> 00:09:24,291
[ऋतु] अच्छा… आपको क्या मिला दादाजी से?

98
00:09:25,500 --> 00:09:26,583
मुझे?

99
00:09:27,750 --> 00:09:28,958
एक आवाज़।

100
00:09:30,833 --> 00:09:33,083
उनकी वह आवाज़,
जो आज भी मेरे अंदर गूँजती है।

101
00:09:34,750 --> 00:09:36,416
तू हारने के लिए बना है।

102
00:09:37,791 --> 00:09:39,291
दूसरों से हमेशा नीचे ही रहेगा।

103
00:09:41,708 --> 00:09:43,000
अप्पा ऐसा क्यों बोलते थे?

104
00:09:45,416 --> 00:09:47,875
[ऋतु के पापा] अरे… शायद,
पीढ़ीगत कंडीशनिंग थी।

105
00:09:49,083 --> 00:09:52,000
[ऋतु के पापा] खुद दलित थे, लेकिन…
जात-पांत में पूरा विश्वास रखते थे।

106
00:09:54,000 --> 00:09:55,291
[ऋतु के पापा] उनको लगता था कि

107
00:09:55,958 --> 00:09:58,208
[ऋतु के पापा] मैं भी उनकी तरह
समाज में कमतर ही रह जाऊँगा।

108
00:09:59,708 --> 00:10:02,416
[ऋतु के पापा] लेकिन मेरा मानना था
कि हमें क्या पत्ते मिलेंगे,

109
00:10:03,375 --> 00:10:04,708
उस पर हमारा नियंत्रण नहीं है,

110
00:10:05,708 --> 00:10:07,625
लेकिन इन पत्तों के साथ हमें क्या करना है,

111
00:10:08,291 --> 00:10:09,500
यह हम चुन सकते हैं।

112
00:10:11,625 --> 00:10:12,833
[ऋतु के पापा] और मैंने चुना है

113
00:10:14,625 --> 00:10:17,333
-[ऋतु के पापा] कि मुझे बड़ा दांव लगाना है।
-ओह, पापा!

114
00:10:22,583 --> 00:10:25,250
क्या! आपके पत्ते तो
मुझसे भी ज़्यादा खराब थे।

115
00:10:26,333 --> 00:10:27,625
[पुरुष आवाज़] कुलदीप साहब!

116
00:10:28,000 --> 00:10:29,125
[पुरुष आवाज़] ओ, कुलदीप!

117
00:10:30,125 --> 00:10:31,291
[पुरुष आवाज़] कुलदीप साहब!

118
00:10:35,750 --> 00:10:36,916
[पुरुष आवाज़] यही घर है उसका?

119
00:10:37,458 --> 00:10:39,958
-अजीब आदमी है, घर तक आ गया।
-[ऋतु] कौन है, पापा?

120
00:10:40,208 --> 00:10:42,791
[ऋतु के पापा] अरे… इस आदमी की ज़मीन पर
एक सौ साल पुराना पेड़ है।

121
00:10:43,875 --> 00:10:45,208
[ऋतु के पापा] हज़ार बार समझाया है

122
00:10:45,291 --> 00:10:47,583
कि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन
उसे काटने की अनुमति नहीं दे सकता।

123
00:10:47,750 --> 00:10:49,666
-[पुरुष आवाज़] ओ, कुलदीप!
-फिर भी पीछे ही पड़ा है।

124
00:10:51,708 --> 00:10:53,125
[पुरुष आवाज़] कुलदीप साहब!

125
00:11:02,166 --> 00:11:04,166
कितनी बार समझाया आपको
कि अनुमति नहीं मिल सकती।

126
00:11:04,333 --> 00:11:06,375
क्या कर रहे हो, कुलदीप साहब,
कब तक घुमाओगे, हाँ?

127
00:11:06,583 --> 00:11:08,208
घुमाओगे क्य मतलब… और चिल्ला क्यों रहा है?

128
00:11:08,291 --> 00:11:09,416
ए! तमीज़ से बात कर! समझा।

129
00:11:09,541 --> 00:11:12,041
[ऋतु के पापा] बदतमीज़ी तू कर रहा है,
घर पर आकर तू परेशान कर रहा है।

130
00:11:12,125 --> 00:11:14,750
अरे, सुन! ओय! साफ़ बोल रहा हूँ,
तू औकात मत भूल अपनी।

131
00:11:15,000 --> 00:11:16,916
-क्या बोला
-क्या बोला! यह ले!

132
00:11:17,000 --> 00:11:17,958
पापा!

133
00:11:18,791 --> 00:11:21,041
[पुरुष आवाज़] तेरी जात की वजह से
तुझे नौकरी मिली है, समझा?

134
00:11:21,625 --> 00:11:24,291
वरना तू भी अपने बाप-दादा की तरह
हमारे जूते घिस रहा होता।

135
00:11:24,416 --> 00:11:25,333
जबान संभाल कर!

136
00:11:25,541 --> 00:11:27,875
-वही है तुम्हारी असली औकात!
-पापा?

137
00:11:28,625 --> 00:11:30,500
-पापा, आप ठीक हैं? पापा?
-चल, बे।

138
00:11:31,541 --> 00:11:32,833
पापा! पापा!

139
00:11:33,208 --> 00:11:35,416
-पापा!
-गुच्चू!

140
00:12:03,250 --> 00:12:06,041
-आह!
-[आदमी की आवाज़] बस, बस, बस, बस!

141
00:12:06,416 --> 00:12:08,708
वाहेगुरू जी की कृपा से आपको होश आ गया।

142
00:12:08,791 --> 00:12:10,875
लेकिन अब भी तुम्हें
आराम की सख़्त ज़रूरत है।

143
00:12:12,083 --> 00:12:13,166
हम हैं कहाँ?

144
00:12:17,416 --> 00:12:19,250
[सरदार जी] ओराका आदिवासियों को ढूँढते हुए

145
00:12:19,875 --> 00:12:22,208
फॉरेस्ट अफ़सर जंगल के
अगर इतना अंदर न गए होते,

146
00:12:23,416 --> 00:12:25,250
तो फिर आप कभी किसी को न मिल पाते।

147
00:12:26,916 --> 00:12:27,750
ये लोग?

148
00:12:28,333 --> 00:12:31,500
आस-पास के अस्पतालों में
एलएचएफ़ के इतने मामले आ गए थे,

149
00:12:31,708 --> 00:12:33,791
कि और बीमारों को रखने की जगह नहीं बची थी।

150
00:12:34,083 --> 00:12:36,541
अब बेसहारा लोगों की मदद,
वाहेगुरू नहीं करेंगे…

151
00:12:37,041 --> 00:12:38,041
तो कौन करेगा!

152
00:12:39,333 --> 00:12:40,166
अच्छा!

153
00:12:41,083 --> 00:12:42,416
तो हमारा मदद काहे नहीं किए?

154
00:12:43,750 --> 00:12:46,708
[रुआंसी आवाज़ में] भगवान के जितना नाम
जानते थे, उन सब नाम से याद किया हम।

155
00:13:03,875 --> 00:13:05,208
[सरदार जी] क्यों, क्या हुआ, बेटा?

156
00:13:07,083 --> 00:13:09,833
ए, भैया! यह बोतल आपको कहाँ मिला?

157
00:13:13,750 --> 00:13:17,833
[ज्योत्सना] बासु अंकल… पार्थ!

158
00:13:24,041 --> 00:13:25,666
[ज्योत्सना] पार्थ!

159
00:13:54,958 --> 00:13:56,833
प्रवेश निषेद्ध

160
00:14:03,875 --> 00:14:08,833
[बहुत तनाव भरा संगीत बज रहा है]

161
00:14:27,375 --> 00:14:32,458
ज्योत्सना मिस, भइया और मि. बासु
हमसे इतना पहले क्यों चले गए?

162
00:14:34,875 --> 00:14:36,166
बताया था न, कद्दू!

163
00:14:37,083 --> 00:14:39,333
बहुत लोग हैं, जो हमारी तरह
यहाँ से जाना चाहते हैं।

164
00:14:40,208 --> 00:14:42,833
वे कुछ दिन पहले चले गए,
ताकि सबके लिए सीट रोक सकें।

165
00:14:43,375 --> 00:14:48,208
[कद्दू] हाँ, मम्मी-पापा भी तो होंगे।
वे दोनों, भइया, मैं और आप!

166
00:14:48,500 --> 00:14:51,000
-पाँच सीटें चाहिए हमें!
-[ज्योत्सना] नहीं, कद्दू।

167
00:14:51,791 --> 00:14:53,791
मुझे यहीं, अपने एक दोस्त के लिए
रुकना होगा।

168
00:14:55,041 --> 00:14:57,166
मैं तुम्हारे साथ तो नहीं चल पाऊँगी,

169
00:14:57,250 --> 00:14:59,458
पर तुम्हें तुम्हारे
मम्मी-पापा के पास पहुँचा दूँगी। ठीक है?

170
00:14:59,583 --> 00:15:00,791
ठीक है?

171
00:15:01,041 --> 00:15:04,500
वहाँ जाने में… कोई है जो
हमारी मदद कर सकता है।

172
00:15:06,708 --> 00:15:08,083
[चिरंजीवी के दादा] तू पूछता था न,

173
00:15:09,750 --> 00:15:11,708
[चिरंजीवी के दादा]
उनके लिए इतना क्यों करती है?

174
00:15:13,958 --> 00:15:17,250
[चिरंजीवी के दादा] ओराका से
ऐसा क्या मिला तेरी अम्मा को?

175
00:15:19,750 --> 00:15:20,833
[चिरंजीवी के दादा] तू मिला!

176
00:15:22,291 --> 00:15:23,916
[चिरंजीवी के दादा] तेरे मिलने पर…

177
00:15:24,125 --> 00:15:28,166
[चिरंजीवी के दादा] तेरी अम्मा, इतना
बड़ा एहसान मानती थी कि पूरी ज़िंदगी,

178
00:15:29,333 --> 00:15:31,125
[चिरंजीवी के दादा] इनकी सेवा करती रही।

179
00:15:32,666 --> 00:15:34,000
[चिरंजीवी के दादा] और तूने…

180
00:15:35,250 --> 00:15:36,625
[चिरंजीवी के दादा] तूने क्या किया!

181
00:15:37,625 --> 00:15:39,166
[चिरंजीवी के दादा] क्या किया उनके साथ!

182
00:15:44,125 --> 00:15:45,125
[चिरंजीवी] गलती हो गया।

183
00:15:47,708 --> 00:15:49,958
बहुत बड़ा गलती हो गया, दादा।

184
00:15:55,000 --> 00:15:56,041
क्या…

185
00:15:58,333 --> 00:15:59,500
अभी क्या करेगा मैं!

186
00:16:06,833 --> 00:16:11,125
[चिरंजीवी के दादा गहरी सांस खींचते हुए]
बिच्छू बनकर डंक मारना छोड़ दे!

187
00:16:12,500 --> 00:16:14,500
मेंढक जैसे किसी का भला कर।

188
00:16:18,583 --> 00:16:22,041
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

189
00:16:23,833 --> 00:16:24,833
चीरू!

190
00:16:27,416 --> 00:16:29,958
-[कद्दू] ज्योत्सना मिस!
-दरअसल, मुझे आंटी से कुछ बात करनी थी।

191
00:16:30,583 --> 00:16:34,458
-[कद्दू] ज्योत्सना मिस!
-[ज्योत्सना] क्या हुआ, कद्दू… क्या हुआ?

192
00:16:48,375 --> 00:16:50,916
[केतन] तो… मतलब…

193
00:16:51,958 --> 00:16:55,750
[केतन] मिसेज़ शॉ को बचाने के लिए,
हमें किसी पौधे की ज़रूरत नहीं है।

194
00:16:56,416 --> 00:16:59,583
जी, सर। मंज़ूरी मिलते ही,
हम ट्रायल शुरू कर सकते हैं।

195
00:17:00,250 --> 00:17:01,958
अ… मैं समझा नहीं!

196
00:17:03,250 --> 00:17:05,708
चीफ़ सेक्रेटरी ने मंज़ूरी दे तो दी है।

197
00:17:07,083 --> 00:17:09,000
मरीज़ तैयार है, डॉक्टर तैयार हैं,

198
00:17:09,916 --> 00:17:11,625
अब किसकी मंज़ूरी चाहिए।

199
00:17:12,916 --> 00:17:15,625
[डॉ. शशि] अगर हम यह प्रक्रिया
तुम पर करते हैं तो,

200
00:17:15,958 --> 00:17:18,708
[डॉ. शशि] बहुत सारे लोगों को
बचने का एक मौका मिल सकता है।

201
00:17:19,250 --> 00:17:20,291
लेकिन…

202
00:17:20,541 --> 00:17:22,083
[डॉ. शशि गला साफ़ करते हैं]

203
00:17:22,458 --> 00:17:24,541
तुम्हारा बचना लगभग नामुमकिन है।

204
00:17:25,875 --> 00:17:26,791
[डॉ. शशि] इसलिए,

205
00:17:28,125 --> 00:17:29,958
सोच-समझकर अपना जवाब देना।

206
00:17:33,500 --> 00:17:40,500
[आदिवासी भाषा में अनुवाद करता है]

207
00:17:46,583 --> 00:17:48,791
[आदिवासी भाषा में बोलना जारी है]

208
00:17:49,000 --> 00:17:51,125
ब्रदर, थोड़ा आराम से बात करो न, प्लीज़!

209
00:17:51,208 --> 00:17:55,333
क्या बोला? ट्राइबल वेलफ़ेयर की अर्ज़ी
लेकर आया है, इसलिए इसके पास खड़े होने दिया।

210
00:17:55,833 --> 00:17:58,541
लेकिन, इस ओराका से
कैसे बात करनी है, मुझे मत सिखा।

211
00:17:58,833 --> 00:17:59,916
-[नंदन] ऐनेमे!
-क्या?

212
00:18:00,125 --> 00:18:01,333
ऐनेमे, नाम है इसका।

213
00:18:02,625 --> 00:18:05,625
इंसान का जान माँगने से पहले,
उसका नाम तो जान लो, ब्रदर।

214
00:18:11,958 --> 00:18:18,083
[नंदन आदिवासी भाषा में
बहुत नम्रता से बोलता है]

215
00:18:18,583 --> 00:18:23,083
[ऐनेमे आदिवासी भाषा में जवाब देता है]

216
00:18:28,958 --> 00:18:30,166
वह तैयार है।

217
00:18:31,333 --> 00:18:36,166
ये लोग मानता है कि किसी की जान
बचाते हुए मरना, सबसे अच्छा मौत होता है।

218
00:18:37,250 --> 00:18:40,208
वह आपका मदद करेगा लेकिन उसका एक शर्त है।

219
00:18:40,958 --> 00:18:42,583
क्या शर्त है?

220
00:18:42,791 --> 00:18:46,250
[ऐनेमे आदिवासी भाषा में जवाब देता है]

221
00:18:46,833 --> 00:18:49,375
वह कह रहा है कि मेरे साथ जो करना है, करो,

222
00:18:49,625 --> 00:18:52,291
मगर मेरे कबीले को
कोई तकलीफ़ नहीं पहुँचाएगा।

223
00:18:54,833 --> 00:18:58,166
तुम्हारे लोगों को तकलीफ़ पहुँचाने की
कोई वजह नहीं हमारे पास।

224
00:18:58,625 --> 00:19:01,916
[ऐनेमे आदिवासी भाषा में जवाब देता है]

225
00:19:02,458 --> 00:19:06,208
वजह तो आपके पास भी नहीं थी,
इस बीमारी को वापस लाने की।

226
00:19:06,583 --> 00:19:10,750
[ऐनेमे आदिवासी भाषा में बोलता है]

227
00:19:11,333 --> 00:19:13,916
फिर भी आपने हमारे पूर्वजों का घर उजाड़ा, न।

228
00:19:14,416 --> 00:19:16,833
-उन्हें नाराज़ किया।
-[केतन] एक मिनट!

229
00:19:17,458 --> 00:19:18,541
क्या बोला यह?

230
00:19:18,708 --> 00:19:20,750
सर, उसे लगता है कि यह बीमारी आई

231
00:19:21,000 --> 00:19:23,041
क्योंकि इसके पूर्वज हमसे नाराज़ हैं।

232
00:19:23,333 --> 00:19:24,333
[केतन] नहीं, वह नहीं!

233
00:19:25,000 --> 00:19:26,625
आखिर में जो बोला, वह फिर से बोलो।

234
00:19:27,208 --> 00:19:28,083
अटावुस!

235
00:19:29,666 --> 00:19:30,750
हम्म, अटावुस!

236
00:19:32,000 --> 00:19:33,500
अटावुस।

237
00:19:35,375 --> 00:19:36,458
अटावुस।

238
00:19:39,125 --> 00:19:41,750
[गुरजोत] उन्होंने अपनी जान जोखिम में
डालकर भी मेरी मदद की।

239
00:19:42,750 --> 00:19:45,125
[गुरजोत] आप यकीन रखिए,
अगर आपके बच्चे उनके पास हैं, न,

240
00:19:45,458 --> 00:19:47,000
तो वह उनका पूरा खयाल रखेंगी।

241
00:19:47,083 --> 00:19:50,541
[संतोष] कुछ बताई थी अपने बारे में?
कहाँ रहती हैं! कहाँ मिलेंगी!

242
00:19:52,333 --> 00:19:54,916
उन्होंने कहा था वह होली स्पिरिट
अस्पताल में काम करती हैं।

243
00:19:55,125 --> 00:19:55,958
होली स्पिरिट!

244
00:19:56,666 --> 00:19:57,708
कहाँ पड़ेगा?

245
00:19:57,875 --> 00:19:59,125
वह तो पोर्ट ब्लेयर में है जी।

246
00:19:59,458 --> 00:20:01,541
और हम वहाँ से,
आठ घंटा दूर, दिल्लीपुर में हैं।

247
00:20:02,083 --> 00:20:04,958
[गुरजोत] आपातकालीन सेवाओं के अलावा,
वहाँ जाने के लिए, अनुमति लेनी पड़ेगी।

248
00:20:05,458 --> 00:20:07,083
और उसमें दो-चार दिन तो लगेंगे।

249
00:20:09,083 --> 00:20:10,583
नाम क्या बताई थी मैडम अपना?

250
00:20:10,875 --> 00:20:12,041
[कद्दू] ज्योत्सना मिस!

251
00:20:12,416 --> 00:20:16,083
[कद्दू] मम्मी-पापा कब तक आएँगे,
अंकल ने कुछ बताया?

252
00:20:18,583 --> 00:20:22,125
कद्दू, मुझे जैसे ही कुछ पता चलेगा,
मैं तुम्हें बता दूँगी, ठीक है?

253
00:20:23,958 --> 00:20:25,458
तब तक तुम चित्रकारी करो।

254
00:20:32,041 --> 00:20:33,416
यह क्या बना रही हो?

255
00:20:33,833 --> 00:20:34,875
जलेबी लीफ़!

256
00:20:35,875 --> 00:20:37,000
जलेबी लीफ़?

257
00:20:40,166 --> 00:20:41,208
इसमें था।

258
00:20:47,208 --> 00:20:49,041
यह तो बासु अंकल की डायरी है न?

259
00:20:49,541 --> 00:20:50,833
तुम इसे अपने साथ क्यों ले आई?

260
00:20:51,083 --> 00:20:53,916
गुच्चू भइया के लिए! वह इसे रोज़ पढ़ते थे।

261
00:20:54,041 --> 00:20:57,166
[कद्दू] अगर मैं उनको दूँगी,
तो वह आश्चर्यचकित हो जाएँगे।

262
00:20:58,958 --> 00:21:01,041
[चिरंजीवी] इसको
अपने भइया के बारे में नहीं मालूम है!

263
00:21:06,333 --> 00:21:08,166
[ज्योत्सना] और न माँ के बारे में!

264
00:21:23,750 --> 00:21:24,708
ले!

265
00:21:26,625 --> 00:21:28,458
यही लेने को आया था न अम्मा के पास!

266
00:21:29,541 --> 00:21:31,208
ले, गाड़ी लेकर जा।

267
00:21:31,833 --> 00:21:34,208
कल वो बच्चे को लेकर, तुम लोग निकलो!

268
00:21:35,583 --> 00:21:36,541
शुक्रिया!

269
00:21:36,750 --> 00:21:38,333
और वीनू से बात होगा, तो…

270
00:21:39,208 --> 00:21:41,125
अम्मा के बारे में कुछ बताना नहीं।

271
00:21:41,958 --> 00:21:44,083
पता नहीं, कहाँ है, किस हाल में है!

272
00:21:44,583 --> 00:21:46,333
[बहुत दुखी आवाज़ में]
और दुख नहीं देना उसको।

273
00:21:50,041 --> 00:21:51,208
और तू!

274
00:21:52,375 --> 00:21:53,666
[ज्योत्सना] तू क्या करेगा, अभी?

275
00:21:56,375 --> 00:21:58,458
मालूम नहीं क्या करेगा।

276
00:21:59,708 --> 00:22:02,458
[चिरंजीवी] हम जो गलती किए हैं,
उसकी सज़ा तो कोई और भुगतता है।

277
00:22:03,875 --> 00:22:08,208
ओराका के पास जाकर, हमको
एक बार हाथ जोड़कर हमको माफ़ी माँगना है, बस।

278
00:22:08,916 --> 00:22:10,250
[चिरंजीवी] पर नहीं सकेगा।

279
00:22:11,625 --> 00:22:14,833
-ऐसा क्यों?
-मालूम नहीं, गोपनीय है, बोलकर ऐसा

280
00:22:14,916 --> 00:22:16,875
अस्पताल के
ऊपर वाले विंग में भर्ती किया है।

281
00:22:17,083 --> 00:22:19,916
खाली डॉक्टर लोग आने-जाने सकता है,
हम लोग कॉमन लोग नहीं सकेगा।

282
00:22:25,500 --> 00:22:26,791
और नर्स!

283
00:22:28,000 --> 00:22:29,291
कोई नर्स जा सकती है वहाँ?

284
00:22:33,541 --> 00:22:36,541
[डॉ. शशि] यह गर्भावस्था
हमारे लिए अतिरिक्त जटिलता होगी।

285
00:22:37,000 --> 00:22:40,125
इसलिए प्लीज़, आज रात तक
सभी ज़रूरी टेस्ट और चेक-अप खत्म कर लीजिए।

286
00:22:40,208 --> 00:22:41,041
ठीक है।

287
00:22:41,166 --> 00:22:43,500
[डॉ. शशि] कल सुबह होते ही,
हम प्रक्रिया शुरू कर देंगे, ठीक है?

288
00:22:46,958 --> 00:22:48,583
[डॉ. शशि] डॉ वसी, ऋतु!

289
00:22:52,625 --> 00:22:56,583
[डॉ. शशि] ऋतु, मैं और डॉ वसी
सिस्टर्नल पंक्चर संभाल लेंगे,

290
00:22:57,750 --> 00:23:01,291
पर पेप्टाइड सीक्वेंसिंग की महारत,
यहाँ सिर्फ़ तुम्हारे पास है।

291
00:23:02,500 --> 00:23:04,833
तुम्हें यकीन है कि तुम यह कर लोगी?

292
00:23:06,750 --> 00:23:08,958
जी… जी, सर!

293
00:23:11,125 --> 00:23:12,750
तुमने पहले किया है न?

294
00:23:14,708 --> 00:23:16,791
हाँ, सर… बहुत बार।

295
00:23:18,083 --> 00:23:21,416
पर… पहले, इतनी जानों की
ज़िम्मेदारी नहीं थी मुझ पर!

296
00:23:22,125 --> 00:23:24,500
डॉ महाजन, माफ़ करें लेकिन,

297
00:23:25,000 --> 00:23:26,666
मिसेज़ शॉ… मिसेज़ शॉ बस…

298
00:23:26,916 --> 00:23:30,041
[मिसेज़ शॉ को हिचकियां आ रही हैं]

299
00:23:30,458 --> 00:23:34,458
मुझे लगा कि एलएचएफ़ की दूसरी स्टेज में
जाने में अभी… वक्त है मुझे!

300
00:23:39,208 --> 00:23:41,083
क्या इसका असर मेरे बच्चे पर पड़ेगा?

301
00:23:43,625 --> 00:23:44,833
मिसेज़ शॉ…

302
00:23:45,541 --> 00:23:48,666
डॉ स्वरूप, यहाँ की
बेहतरीन गाइनोकोलॉजिस्ट हैं।

303
00:23:49,041 --> 00:23:50,791
और यह हमेशा आपके साथ रहेंगी।

304
00:24:03,625 --> 00:24:05,833
[डॉ. वसी] आप लोग समझते हैं न,
कि इसका क्या मतलब है!

305
00:24:06,958 --> 00:24:08,750
उनके पास अब कुछ ही घंटे बचे हैं।

306
00:24:09,958 --> 00:24:11,333
हम कल तक इंतज़ार नहीं कर सकते।

307
00:24:12,916 --> 00:24:16,166
अगर हमें माँ और बच्चे, दोनों को बचाना है,
तो प्रक्रिया आज ही करनी होगी।

308
00:24:18,000 --> 00:24:23,208
[डॉ. शशि] ऋतु… इस प्रक्रिया का सबसे ज़रूरी
और सबसे कठिन हिस्सा तुम्हारा है।

309
00:24:24,291 --> 00:24:26,041
[डॉ. शशि] क्या तुम यह
आज रात तक कर सकती हो?

310
00:24:27,500 --> 00:24:30,458
[ऋतु घबराई हुई आवाज़ में] मैं…
मैं नहीं जानती, सर।

311
00:24:32,125 --> 00:24:35,916
-मैं… मैं कोशिश कर सकती हूँ।
-[डॉ. शशि] पूरा यकीन ज़रूरी है, ऋतु।

312
00:24:36,625 --> 00:24:37,916
[डॉ शशि] तुम्हें पूरा यकीन है?

313
00:24:38,125 --> 00:24:40,208
[ऋतु के पापा] नहीं…
मुझे पूरा यकीन नहीं है।

314
00:24:41,375 --> 00:24:43,125
पूरा यकीन होता, तो तुझे क्यों बुलाता यहाँ।

315
00:24:45,458 --> 00:24:48,875
कुलदीप! तू शिकायत दर्ज नहीं कर सकता।

316
00:24:49,208 --> 00:24:52,125
[कुलदीप का सहयोगी] डिपार्टमेंट का
हेड बने, तुझे तीन महीने भी नहीं हुए हैं।

317
00:24:52,458 --> 00:24:57,000
कैसा लगेगा? इतना बड़ा अफ़सर,
एक मामूली आदमी को संभाल नहीं पा रहा है।

318
00:24:57,166 --> 00:24:58,208
तो तू क्या चाहता है?

319
00:24:59,208 --> 00:25:02,000
जाने दूँ, उसे! अरे, उसने मुझे
गाली दी है, यार। उसने मेरे लिए

320
00:25:02,250 --> 00:25:04,458
-[ऋतु के पापा] जातिवादी टिप्पणी की है।
-हाँ, तो?

321
00:25:05,625 --> 00:25:07,208
तो क्या हुआ, कुलदीप?

322
00:25:08,000 --> 00:25:11,958
देख, कुलदीप… ऐसी टिप्पणियाँ,
तू और मैं बचपन से सुनते आ रहे हैं।

323
00:25:12,500 --> 00:25:14,500
[कुलदीप का सहयोगी]
और आगे भी सुनते रहेंगे… हमेशा।

324
00:25:15,125 --> 00:25:17,666
फ़र्क सिर्फ़ इतना है
कि आज तू जहाँ पहुँचा है न,

325
00:25:18,625 --> 00:25:21,000
वहाँ तेरे पूरे खानदान में
कोई भी नहीं पहुँचा।

326
00:25:21,875 --> 00:25:25,291
आज तुझे लोग, जानते हैं,
मानते हैं, इज़्ज़त करते हैं।

327
00:25:26,041 --> 00:25:29,041
[कुलदीप का सहयोगी] तुमने अपने लिए
जो मुकाम हासिल किया है, वे देख सकते हैं।

328
00:25:29,750 --> 00:25:33,083
लेकिन आज भी अगर तू, ऐसे
छोटे और मामूली आदमी के मुँह लगेगा न,

329
00:25:34,583 --> 00:25:36,666
तो फिर से आज के बाद उन्हें जो दिखेगा,

330
00:25:38,083 --> 00:25:39,291
वह तुम्हारी जात होगी, बस।

331
00:25:47,250 --> 00:25:48,583
मतलब, पिताजी सही थे,

332
00:25:50,083 --> 00:25:52,375
मेरी जात ही हमेशा मेरी किस्मत तय करेगी।

333
00:25:54,416 --> 00:25:58,083
[ऋतु के पापा] इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा,
कि मुझे क्या सही लगता है!

334
00:25:58,333 --> 00:25:59,166
कुलदीप!

335
00:26:05,291 --> 00:26:07,583
मुझे नहीं लगता, मुझे नहीं…

336
00:26:09,041 --> 00:26:10,583
मुझे नहीं लगता मैं कर पाऊँगी, सर।

337
00:26:11,208 --> 00:26:12,291
क्या?

338
00:26:13,083 --> 00:26:14,833
सर, वह आखिरी स्टेज में है,

339
00:26:14,958 --> 00:26:19,875
इस स्थिति में, उन्हें और उनके बच्चे,
दोनों को बचा पाना नामुमकिन है।

340
00:26:21,166 --> 00:26:24,333
अगर मैं कुछ गलत बोल रही हूँ,
तो प्लीज़ मुझे सही कर दीजिए!

341
00:26:35,708 --> 00:26:40,666
ब्रदर!… ओह! माफ़ करना। सर!

342
00:26:45,416 --> 00:26:50,291
[केतन पढ़ता है] तुम लोगों ने हमारे
पूर्वजों का घर उजाड़ कर, उनकी नींद खराब की।

343
00:26:51,083 --> 00:26:53,250
इसलिए, उनकी आत्माएँ नाराज़ हुईं,

344
00:26:53,500 --> 00:26:55,375
और वो यह बीमारी वापस ले आए।

345
00:26:56,208 --> 00:26:59,000
-सही है?
-सर, ऐसा ही बोलता है, हर बार कुछ!

346
00:27:01,166 --> 00:27:03,583
अटावुस, मतलब पूर्वजों का घर।

347
00:27:05,500 --> 00:27:09,333
ये… ओराका, अपने मुर्दों को दफ़नाते हैं न?

348
00:27:10,666 --> 00:27:12,083
उनका शमशान कैसा होता है?

349
00:27:13,583 --> 00:27:14,666
सर, दरअसल वो लोग…

350
00:27:15,458 --> 00:27:18,500
दफ़नाने के बाद,
उस मिट्टी के ऊपर बीज छिड़क देते हैं।

351
00:27:18,958 --> 00:27:20,916
फिर, सालों बाद वहाँ पेड़-पौधे उग जाते हैं।

352
00:27:21,666 --> 00:27:23,750
पूरी ज़मीन, जंगल का हिस्सा बन जाती है।

353
00:27:24,375 --> 00:27:26,916
इसलिए, उनके शमशान का
पता लगाना बहुत मुश्किल है।

354
00:27:29,041 --> 00:27:34,583
ऐसा हो सकता है… कि…
जेंकिंस द्वीप पर उनका कोई शमशान हो?

355
00:27:35,000 --> 00:27:36,375
[नंदन] बिल्कुल हो सकता है।

356
00:27:37,000 --> 00:27:40,125
ब्रिटिश लोग के आने के पहले,
जेंकिंस में ओराका ही रहते थे।

357
00:27:40,583 --> 00:27:44,666
[नंदन] उनके जंगल की सुरक्षा के लिए,
प्रबंधन ने उधर बायो-पार्क बनवाया।

358
00:27:45,041 --> 00:27:47,208
उधर, अगर उनका कोई शमशान होगा तो…

359
00:27:47,708 --> 00:27:50,208
[नंदन] जेंकिंस बायोलॉजिकल पार्क के
आस-पास ही होगा।

360
00:27:51,416 --> 00:27:53,875
-जेंकिंस बायोलॉजिकल पार्क।
-[नंदन] जी!

361
00:27:55,333 --> 00:27:57,666
यह, ऋतु मैम जो पौधा ढूँढ रही थी,

362
00:27:57,916 --> 00:28:00,083
-क्या नाम था?
-अंडमानी एकेनेशिया।

363
00:28:00,250 --> 00:28:01,708
वह तो वहीं पर मिलना चाहिए था!

364
00:28:01,916 --> 00:28:03,750
चाहिए था, पर मिला नहीं।

365
00:28:06,708 --> 00:28:08,333
कोस्टगार्ड को इत्तिल्ला करो।

366
00:28:10,125 --> 00:28:13,708
-बोलना, एसडीपीओ सर आज जेंकिंस जाएँगे।
-सर!

367
00:28:17,416 --> 00:28:18,291
[केतन] बढ़िया!

368
00:28:18,458 --> 00:28:20,250
-[गार्ड] आपका नाम?
-ज्योत्सना।

369
00:28:20,333 --> 00:28:21,708
-[गार्ड] आपकी उम्र?
-सत्ताईस।

370
00:28:21,791 --> 00:28:23,833
[गार्ड] ठीक है, आप जाइए।

371
00:28:28,791 --> 00:28:32,166
[ज्योत्सना] माँ की पुरानी दोस्त है,
घोष आंटी। यहीं पर काम करती हैं।

372
00:28:32,458 --> 00:28:36,083
उस ओराका केस में जो डॉक्टर असाइन हैं, वह
मुझे उससे दो मिनट के लिए मिलवा सकती हैं।

373
00:28:36,541 --> 00:28:38,791
मुझे जैसे ही कुछ पता चलेगा,
मैं तुम्हें बताऊँगी, ठीक है?

374
00:28:51,166 --> 00:28:53,750
[जूनियर डॉक्टर 1] सर,
बाहर कोई मिलने आया है आपसे।

375
00:28:58,458 --> 00:29:01,041
बस एक बार, प्लीज़। बस एक बार मिलने दीजिए।

376
00:29:02,875 --> 00:29:04,125
[डॉ. शशि] देखो!

377
00:29:05,375 --> 00:29:06,791
-चिरंजीवी, सर।
-चिरंजीवी!

378
00:29:07,625 --> 00:29:09,583
[डॉ. शशि] प्रक्रिया लगभग शुरू हो चुकी है।

379
00:29:10,416 --> 00:29:13,416
[डॉ. शशि] इसलिए, तुम ऐनेमे से
नहीं मिल सकते। मुझे सच में अफ़सोस है।

380
00:29:16,958 --> 00:29:20,833
[चिरंजीवी] लेकिन सर, सर… हमारा वजह से वह…

381
00:29:22,541 --> 00:29:23,958
मर जाएगा क्या?

382
00:29:25,791 --> 00:29:28,166
देखो… यह प्रक्रिया ही है,

383
00:29:28,791 --> 00:29:30,500
इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है।

384
00:29:32,916 --> 00:29:34,208
हमारी गलती नहीं है!

385
00:29:35,083 --> 00:29:38,166
हमारा तो गलती… पूरा गलती हमारा है, न, सर।

386
00:29:38,791 --> 00:29:40,708
हम उसको पकड़ कर लाया इधर।

387
00:29:41,166 --> 00:29:45,666
वह अपना लोग के साथ खुशी से जी रहा था,
हम उसको खींच कर उसका ज़िंदगी खींच लिया, सर।

388
00:29:46,416 --> 00:29:48,250
हमने उसका खून कर दिया, सर।

389
00:29:48,666 --> 00:29:50,333
उसका खून कर दिया!

390
00:29:50,541 --> 00:29:52,166
[चिरंजीवी रोता है]

391
00:29:52,625 --> 00:29:55,291
[डॉ. शशि] देखो, हम उससे
जो सीएसएफ़ निकालने वाले हैं,

392
00:29:55,458 --> 00:29:57,500
उससे यह बीमारी शायद ठीक हो सकती है।

393
00:29:59,208 --> 00:30:02,666
मुझे पता है यह सुनकर,
तुम्हारा दुख कम नहीं होगा,

394
00:30:02,750 --> 00:30:04,208
पर उसकी जान बेकार नहीं जाएगी।

395
00:30:04,416 --> 00:30:06,041
[चिरंजीवी फूट-फूटकर रोता है]

396
00:30:07,916 --> 00:30:09,375
आप प्लीज़ इन्हें ले जाइए।

397
00:30:10,416 --> 00:30:13,250
अस्पताल में प्लीज़ मास्क पहने रहिए, प्लीज़।

398
00:30:16,333 --> 00:30:17,666
[ज्योत्सना] चलो।

399
00:30:19,583 --> 00:30:23,500
[चिरंजीवी] सर… सर, हमको मास्क नहीं चाहिए।

400
00:30:24,500 --> 00:30:26,458
हमको नहीं होता यह बीमारी, सर।

401
00:30:27,500 --> 00:30:28,416
[डॉ. शशि] क्या?

402
00:30:28,916 --> 00:30:30,500
हाँ, सर… हमारा…

403
00:30:30,750 --> 00:30:34,333
हमारा जन्म देता वाला अम्मा, ओराका था।

404
00:30:35,416 --> 00:30:39,583
ऐनेमे के जैसा हमको नहीं सकेगा
यह बीमारी, सर। हमारा टेस्ट कर लो, सर।

405
00:30:40,166 --> 00:30:43,416
उसका अंदर, जो आप ढूँढता न,
हमारे अंदर भी मिल जाएगा, सर।

406
00:30:43,916 --> 00:30:47,291
[चिरंजीवी] हमारा अंदर से… जो चाहिए
आप निकाल लो, सर। उसको जाने दो!

407
00:30:47,791 --> 00:30:48,833
उसको जाने दो।

408
00:30:49,125 --> 00:30:51,583
[ज्योत्सना] चिरू, चिरू…तुझे
समझ आ रहा है तू क्या बोल रहा है।

409
00:30:51,791 --> 00:30:53,791
[ज्योत्सना] यह बहुत खतरनाक है,
तेरी जान भी जा सकती है।

410
00:30:53,875 --> 00:30:55,458
जाने दे! जाने दे!

411
00:30:56,500 --> 00:30:59,625
ऊपर जाकर अम्मा को
शक्ल दिखाएगा, तो बोलेगा न, अम्मा…

412
00:30:59,750 --> 00:31:01,833
अच्छा काम किया, अच्छा बेटा बड़ा किया।

413
00:31:02,458 --> 00:31:03,958
[चिरंजीवी] नहीं तो क्या बोलेगा?

414
00:31:04,833 --> 00:31:09,291
अम्मा हमारा, ओराका के लिए जा सकता है,
हम … क्यों नहीं जा सकता, सर।

415
00:31:11,375 --> 00:31:12,500
प्लीज़, सर!

416
00:31:13,541 --> 00:31:15,166
आप हमको ले लो, सर।

417
00:31:18,958 --> 00:31:21,666
-मैं तुम्हारा टेस्ट कर सकता हूँ, पर…
-प्लीज़…

418
00:31:23,125 --> 00:31:25,416
-तुम सोच लो।
-सोचना नहीं है!

419
00:31:25,625 --> 00:31:29,333
किसी और की जान बचाने के लिए,
तुम अपनी जान देने वाले हो।

420
00:31:29,500 --> 00:31:34,291
सर, हम… पूरा ज़िंदगी,
हम सबसे कुछ न कुछ लिया है, सर।

421
00:31:34,375 --> 00:31:37,166
हमारा अम्मा से,
हमारा भाई से, हमारा दोस्त से,

422
00:31:37,250 --> 00:31:43,041
हमारा पर्यटक से, हम खाली लिया, लिया है,
सर। हम कभी कुछ दिया नहीं, सर, प्लीज़।

423
00:31:43,833 --> 00:31:47,125
यह एक मौका हम का मिलता,
तो किसी को देने का!

424
00:31:48,166 --> 00:31:49,625
हमको देने दो, सर।

425
00:31:50,583 --> 00:31:51,708
प्लीज़, सर!

426
00:31:53,166 --> 00:31:57,791
प्लीज़, सर। प्लीज़, सर!

427
00:32:00,625 --> 00:32:01,916
-चल, जाते हैं।
-[संतोष] भइया!

428
00:32:02,625 --> 00:32:04,208
धर्मवीर जी, आपको ऊपर बुला रहे हैं।

429
00:32:04,500 --> 00:32:06,291
-[ड्राइवर] हमें बुला रहे हैं?
-जी हाँ, उधर।

430
00:32:09,875 --> 00:32:13,208
-[ड्राइवर] पर किस बारे में?
-बोले, कुछ पेमेंट का बात करना है।

431
00:32:13,583 --> 00:32:16,041
-[आदमी 1] किसका बारे में?
-[ड्राइवर] इसका कुछ बताया नहीं।

432
00:32:24,875 --> 00:32:28,541
[ड्राइवर] अरे क्या कर रहा है,
गाड़ी रोक। अरे, रुक जा, न।

433
00:32:29,375 --> 00:32:33,166
-[गुरजोत] अरे, रुक ओए!
-[ड्राइवर] अरे, रुक!

434
00:32:34,958 --> 00:32:38,166
[ड्राइवर] अरे, रोक।

435
00:32:39,916 --> 00:32:46,791
[तेज़ संगीत बज रहा है]

436
00:32:55,333 --> 00:32:59,083
[किसी के खांसने
और कराहने की आवाज़ें आ रही हैं]

437
00:33:09,333 --> 00:33:16,333
[गाड़ी में लेटा मरीज़
गहरी-गहरी साँसें ले रहा है]

438
00:33:20,291 --> 00:33:23,500
[गाड़ी का मरीज़]
दिल्लीपुर अस्पताल आ गया, बेटा?

439
00:33:29,750 --> 00:33:31,500
[संतोष] बाबा, हमको बहुत दूर जाना है।

440
00:33:33,500 --> 00:33:35,541
हमको माफ़ कर दीजिएगा।

441
00:33:35,791 --> 00:33:37,791
एंबुलेंस

442
00:33:43,916 --> 00:33:46,250
प्लीज़ मदद कीजिए

443
00:33:52,041 --> 00:33:55,041
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई!
तुम यह बात बोल भी कैसे सकती हो?

444
00:33:55,625 --> 00:33:59,583
मैम, इस वक्त एलएचएफ़ बैक्टीरिया आपके
फेफड़ों, किडनी और लिवर में फैल रहा है।

445
00:33:59,875 --> 00:34:02,083
ऑर्गन फ़ेलियर रोकने के लिए जो दवाइयाँ हैं,

446
00:34:02,166 --> 00:34:04,750
वो गर्भवती होने के कारण
हम आपको नहीं दे पा रहे हैं।

447
00:34:04,958 --> 00:34:08,250
और… अगर हमने जल्द ही आपको दवा नहीं दी,

448
00:34:09,166 --> 00:34:11,166
-तो आप मर जाएँगी।
-तो मर जाने दो।

449
00:34:11,750 --> 00:34:13,458
मेरे बच्चे को कुछ नहीं होना चाहिए।

450
00:34:14,416 --> 00:34:17,791
पर… यहाँ जो बाकी बच्चे हैं,
उनके साथ क्या होना चाहिए।

451
00:34:18,125 --> 00:34:21,500
मैम, आपके लोगों ने साफ़ कहा है
कि अगर आपको कुछ भी हुआ,

452
00:34:21,916 --> 00:34:23,833
तो इस द्वीप से कोई भी बाहर नहीं जाएगा।

453
00:34:25,458 --> 00:34:29,458
हज़ारों परिवारों और उनके बच्चों को बचने का
ऐसा मौका शायद दोबारा नहीं मिलेगा।।

454
00:34:30,250 --> 00:34:31,083
[मिसेज़ शॉ] क्यों?

455
00:34:31,250 --> 00:34:33,208
-आपको मिल सकता है, मैम।
-[मिसेज़ शॉ] नहीं!

456
00:34:35,958 --> 00:34:37,250
नहीं मिलेगा मुझे!

457
00:34:38,666 --> 00:34:40,708
यह मेरा भी आखिरी मौका है।

458
00:34:42,833 --> 00:34:44,291
मैंने…

459
00:34:46,666 --> 00:34:50,833
बारह साल इंतज़ार किया है इस बच्चे के लिए।

460
00:34:52,875 --> 00:34:54,041
[मिसेज़ शॉ रोते हुए] और…

461
00:34:55,125 --> 00:34:57,875
और मैं… मैं इसे ऐसे ही नहीं जाने दे सकती।

462
00:34:59,791 --> 00:35:01,375
ऐसे नहीं जाने दे सकती!

463
00:35:03,625 --> 00:35:07,291
[ऋतु] लेकिन, मैम… सच्चाई यही है!

464
00:35:08,375 --> 00:35:10,125
[ऋतु] आपका बच्चा बचेगा नहीं।

465
00:35:11,708 --> 00:35:13,833
या तो हम अभी बच्चा गिराएं,

466
00:35:15,125 --> 00:35:17,541
या वह आपके साथ मर जाएगा।

467
00:35:20,375 --> 00:35:21,916
मैंने इसका सपना देखा था।

468
00:35:26,916 --> 00:35:28,666
मेरे सपनों में आता था वह!

469
00:35:29,125 --> 00:35:31,291
[मिसेज़ शॉ सुबकती जा रही हैं]

470
00:35:31,625 --> 00:35:33,166
उसकी आँखें मेरी जैसी हैं।

471
00:35:35,333 --> 00:35:38,291
हर बार… जब भी वह मेरी तरफ़ देखता है,

472
00:35:39,416 --> 00:35:41,250
तो मुझे देखकर मुस्कुराता है।

473
00:35:43,583 --> 00:35:46,291
मैं उसे दोबारा नहीं देख पाऊँगी। हाँ।

474
00:35:48,791 --> 00:35:51,875
प्लीज़, क्या मैं अपना बच्चा रख सकती हूँ?

475
00:35:53,833 --> 00:35:58,666
माफ़ कर दें, मैम! हमारे पास ज़्यादा समय
नहीं है। आपको फ़ैसला अभी लेना होगा।

476
00:36:00,666 --> 00:36:02,708
[गुस्से से] तुम्हें पता है न,
तुम क्या कर रही हो?

477
00:36:04,041 --> 00:36:06,500
[मिसेज़ शॉ रोते हुए]
हज़ारों अजनबियों के लिए,

478
00:36:06,708 --> 00:36:09,166
[मिसेज़ शॉ] तुम एक माँ को
उसका बच्चा मारने को कह रही हो।

479
00:36:10,416 --> 00:36:11,708
[मिसेज़ शॉ] यह सही नहीं है।

480
00:36:13,208 --> 00:36:14,791
मैम, मैं जानती हूँ!

481
00:36:15,458 --> 00:36:17,916
जानती हूँ, जो मैं आपसे करने को
कह रही हूँ, वह अच्छा नहीं है।

482
00:36:20,416 --> 00:36:22,208
लेकिन यही सही है!

483
00:36:24,000 --> 00:36:31,000
[मिसेज़ शॉ ज़ोर से विलाप करती हैं]

484
00:36:39,166 --> 00:36:44,166
[मिसेज़ शॉ का रोना जारी है]

485
00:36:57,000 --> 00:37:00,958
[पुलिस 1] गाड़ी रोक! गाड़ी रोक!

486
00:37:07,833 --> 00:37:09,291
-[पुलिस 1] पास!
-[संतोष] प्रणाम, सर।

487
00:37:18,791 --> 00:37:20,625
-[पुलिस 1] श्रीकांत मुंडल।
-जी, साहब!

488
00:37:23,416 --> 00:37:24,958
फ़ोटो क्यों नहीं लगाई इसमें?

489
00:37:25,916 --> 00:37:28,708
लगाया था, साहब। पता नहीं, निकल गया होगा!

490
00:37:28,916 --> 00:37:32,416
-[रेडियो फ़ोन पर] मीरा, कोई अपडेट?
-हाँ, सर।

491
00:37:33,416 --> 00:37:35,083
[पुलिस 1] हाँ, हाँ, शायद मिल गया।

492
00:37:35,250 --> 00:37:36,791
[रेडियो फ़ोन पर पुरुष आवाज़] ओके। ठीक है।

493
00:37:38,416 --> 00:37:39,583
नीचे उतर!

494
00:37:47,625 --> 00:37:51,875
[पुलिस 1] हाँ, तो सच-सच बता!
तू कौन है और… कहाँ जा रहा है?

495
00:37:53,208 --> 00:37:56,208
सच बोल रहा है, साहब।
हम एंबुलेंस ड्राइवर है और अभी…

496
00:37:56,833 --> 00:37:58,916
अभी… होली स्पिरिट अस्पताल जा रहा है।

497
00:37:59,166 --> 00:38:00,708
होली स्पिरिट अस्पताल, अच्छा!

498
00:38:02,208 --> 00:38:03,750
[गुस्से में] होली स्पिरिट अस्पताल!

499
00:38:04,250 --> 00:38:07,291
उधर संजीवनी में, दो परिवार
तीन घंटे से इंतज़ार कर रहे हैं,

500
00:38:07,500 --> 00:38:09,333
अपने मृतकों को लेकर, हाँ!

501
00:38:09,500 --> 00:38:11,916
और तू अपने धंधे के लिए,
होली स्पिरिट जा रहा है!

502
00:38:12,125 --> 00:38:13,000
नहीं, सर!

503
00:38:13,125 --> 00:38:16,250
-ए, इसको लॉकअप में डाल!
-अरे, नहीं! नहीं!

504
00:38:18,458 --> 00:38:19,416
हम चलते हैं।

505
00:38:19,791 --> 00:38:21,708
आप जहाँ चाहेंगे, हम चलते हैं।

506
00:38:23,291 --> 00:38:24,458
चल!

507
00:38:28,583 --> 00:38:32,166
[नंदन] लेकिन, सर! ओराका लोग का शमशान
ऐसी बंजर ज़मीन पर नहीं होगा।

508
00:38:32,625 --> 00:38:34,750
[नंदन] समझ में नहीं आ रहा
कि हम इधर क्या कर रहे हैं?

509
00:38:35,000 --> 00:38:37,833
[केतन] तेरी समझ में आता,
तो तू एसडीपीओ होता न, ब्रदर!

510
00:38:39,166 --> 00:38:40,541
जगह तो यही है, सर।

511
00:38:41,041 --> 00:38:43,166
[परवेज़] एकेनेशिया के पौधे,
आखिरी बार यहीं देखे गए थे।

512
00:38:43,416 --> 00:38:45,875
[नंदन] नहीं, सर!
इधर देखे गए होते, तो इधर ही होते।

513
00:38:46,166 --> 00:38:48,083
[नंदन] यहाँ के पेड़-पौधों को
कोई छू भी नहीं सकता।

514
00:38:48,375 --> 00:38:50,333
[नंदन] यह पूरा एरिया पर्यावरण बफ़र ज़ोन है।

515
00:38:51,541 --> 00:38:54,708
[पुलिस 2] सर, इधर! इधर खड्डा खुदा हुआ है।

516
00:38:54,791 --> 00:38:55,875
चलो।

517
00:39:01,625 --> 00:39:03,166
[पुलिस 2] सर, इधर कुछ मिला है।

518
00:39:05,416 --> 00:39:07,250
यह देखिए, सर।

519
00:39:11,750 --> 00:39:12,708
-परवेज़!
-सर?

520
00:39:13,000 --> 00:39:14,916
[केतन] यहाँ की मिट्टी के नमूने लो, जल्दी!

521
00:39:15,333 --> 00:39:16,500
सिर्फ़ ऊपर के नहीं,

522
00:39:16,583 --> 00:39:20,500
कम से कम 4-5 फ़ीट नीचे के और
सब नमूने लैब भिजवा दो। जल्दी।

523
00:39:20,583 --> 00:39:22,791
लेकिन, सर… चेक क्या करना है?

524
00:39:23,083 --> 00:39:24,458
चेक नहीं, पुष्टि करनी है,

525
00:39:26,500 --> 00:39:27,958
कि यही वह जगह है।

526
00:39:30,375 --> 00:39:33,333
यही जगह, एलएचएफ़-27 का ग्राउंड ज़ीरो है।

527
00:39:48,083 --> 00:39:51,000
[बासु] पागल हो गए हो क्या?
कहाँ रह गए थे तुम लोग?

528
00:39:51,166 --> 00:39:53,291
[पुलिस 1] अरे, सर!
यह एंबुलेंस वाला घुमा रहा था।

529
00:39:53,458 --> 00:39:55,583
-[पुलिस] मैंने ही पकड़ कर लाया हूँ।
-[बासु] अरे, हैलो!

530
00:39:55,708 --> 00:39:57,708
[बासु] हैलो… मैं तुमसे ही बात कर रहा हूँ।

531
00:39:58,041 --> 00:40:00,291
[बासु] कम से कम मरे हुए लोगों का
तो कुछ लिहाज़ करो।

532
00:40:01,416 --> 00:40:03,041
[संतोष] बहुत मुसीबत से आ रहे हैं, सर।

533
00:40:03,500 --> 00:40:05,458
[संतोष] अब आ गए हैं,
तो इनको लेकर जाते हैं न!

534
00:40:08,625 --> 00:40:10,250
-यह लो!
-हैं?

535
00:40:10,333 --> 00:40:12,791
[बासु] डेथ सर्टिफ़िकेट की
कॉपी चाहिए होती है न तुमको?

536
00:40:13,416 --> 00:40:14,541
[बासु झुंझलाकर] नए हो क्या?

537
00:40:15,041 --> 00:40:17,541
[संतोष] नहीं, सर! लाइए… दीजिए।

538
00:40:18,708 --> 00:40:20,416
[पुलिस] चलो, गाड़ी में रखो।

539
00:40:22,375 --> 00:40:24,083
-[पुलिस 1] ये कौन थे?
-पिता जी थे।

540
00:40:24,375 --> 00:40:26,375
[पुलिस 1] अच्छा, ठीक है,
आप जाइए, मैं देख लेता हूँ।

541
00:40:26,916 --> 00:40:28,541
[पुलिस 1] आपके परिवार में कौन था?

542
00:40:29,500 --> 00:40:31,750
[बासु] परिवार तो नहीं था
लेकिन परिवार जैसा था।

543
00:40:32,541 --> 00:40:33,791
[बासु] सोलह साल का था बेचारा!

544
00:40:35,041 --> 00:40:36,125
[पुलिस] घर वाले नहीं थे?

545
00:40:36,833 --> 00:40:38,958
[बासु] नहीं, एक छोटी बहन थी… साथ में।

546
00:40:39,833 --> 00:40:41,416
[बासु] लेकिन हमने उसे कुछ बताया नहीं!

547
00:40:42,083 --> 00:40:44,708
[बासु] वह अभी तक शायद,
निकासी सेंटर पहुँच गई होगी।

548
00:40:44,958 --> 00:40:46,000
[पुलिस] और माँ-बाप?

549
00:40:47,166 --> 00:40:48,708
वे नील द्वीप में फँस गए थे,

550
00:40:49,083 --> 00:40:52,333
[बासु] लेकिन अच्छा है कम से कम…
अपनी बेटी से तो मिल लेंगे।

551
00:41:19,000 --> 00:41:20,083
[पुलिस 1] अरे, चलो भाई!

552
00:41:22,083 --> 00:41:26,041
[संतोष सुबक रहा है]

553
00:41:26,541 --> 00:41:27,500
[पुलिस 1] आओ, जल्दी आओ!

554
00:41:29,750 --> 00:41:31,125
[पुलिस 1] संभालकर उठाना।

555
00:41:33,500 --> 00:41:34,375
[पुलिस 1] उठाओ!

556
00:42:20,125 --> 00:42:26,541
[संतोष ज़ोर-ज़ोर से विलाप कर रहा है]

557
00:42:45,500 --> 00:42:48,041
[पुलिस 1] ए, बाहर आ! अंदर क्या कर रहा है?

558
00:42:49,875 --> 00:42:53,875
[संतोष चुप होने की कोशिश करता है]

559
00:43:00,708 --> 00:43:03,458
[पुलिस 1] क्या हुआ? अंदर क्या कर रहा है?

560
00:43:04,625 --> 00:43:06,833
[संतोष] कुछ नहीं, सर। ठीक से लगा रहे थे।

561
00:43:07,958 --> 00:43:11,041
[पुलिस 1] चल… क्रीमेटोरियम जाना है… अभी।

562
00:43:23,041 --> 00:43:24,125
[बासु] यह रख लो अपने पास।

563
00:43:30,708 --> 00:43:35,125
[बासु] मैं तो जा नहीं सकता, लेकिन
तुम अपना समझकर ही सारा क्रिया-कर्म कर आना।

564
00:43:38,541 --> 00:43:40,541
[बासु] ध्यान रखना, गुच्चू का!

565
00:43:42,083 --> 00:43:43,083
[संतोष] पार्थ!

566
00:43:50,000 --> 00:43:51,041
[संतोष] पार्थ।

567
00:43:55,916 --> 00:43:57,958
[दरवाज़ा बंद करने की आवाज़ आती है]

568
00:44:37,250 --> 00:44:44,083
[तेज़ संगीत बज रहा है]

569
00:45:47,666 --> 00:45:49,916
ऋतु, मिसेज़ शॉ बेहोश हैं।

570
00:45:50,333 --> 00:45:51,708
उनका बीपी स्थिर नहीं हो रहा है।

571
00:45:52,083 --> 00:45:53,208
डॉ महाजन बुला रहे हैं।

572
00:46:04,166 --> 00:46:05,791
पापा, क्या हुआ? आप ठीक हैं?

573
00:46:07,583 --> 00:46:10,500
[ऋतु के पापा] उसने… पेड़ काट दिया, बेटा।

574
00:46:12,458 --> 00:46:14,083
[ऋतु के पापा] मुझसे बदला लेने के लिए,

575
00:46:16,125 --> 00:46:18,375
उसने वह 100 साल पुराना पेड़ काट दिया।

576
00:46:21,208 --> 00:46:27,166
बोला कि… जो, मेरे खिलाफ़
शिकायत तक नहीं कर पाया,

577
00:46:30,041 --> 00:46:31,541
वह कार्रवाही क्या करेगा।

578
00:46:35,000 --> 00:46:35,875
पापा!

579
00:46:36,583 --> 00:46:37,500
[ऋतु] सर!

580
00:46:38,791 --> 00:46:40,125
[डॉ. शशि] इन्हें अभी दौरा पड़ा था।

581
00:46:41,375 --> 00:46:42,458
[ऋतु] दौरा कैसे पड़ सकता है।

582
00:46:43,083 --> 00:46:44,250
[डॉ. शशि] ऋतु, बुखार बढ़ रहा है।

583
00:46:44,416 --> 00:46:47,708
[डॉ. शशि] इनके दिल की धड़कन घट रही है
और अब यह दौरा, हमें रोकना ही होगा।

584
00:46:49,000 --> 00:46:50,416
सर, वह दौरा था या ऐंठन थी।

585
00:46:50,625 --> 00:46:52,958
क्या? शायद फ़र्क मुझे पता है।

586
00:46:53,375 --> 00:46:54,541
सर, यह होना ही था।

587
00:46:54,750 --> 00:46:58,083
अगर… अगर एएनपी इनके शरीर में
फैल रहे हैं, तो ऐंठन होगी ही।

588
00:46:58,833 --> 00:47:02,958
सर… मुझे लगता है कि स्टेबलाइज़ कर जाएँगी।
हमें इंतज़ार करना होगा।

589
00:47:03,916 --> 00:47:04,875
ऋतु,

590
00:47:09,791 --> 00:47:13,083
पापा! सब ठीक हो जाएगा।

591
00:47:15,666 --> 00:47:17,083
कुछ ठीक नहीं होगा, बेटा।

592
00:47:18,833 --> 00:47:20,083
[ऋतु के पापा] सब ऐसा ही रहेगा।

593
00:47:21,333 --> 00:47:23,458
नहीं, पापा! ऐसे मत सोचो!

594
00:47:24,000 --> 00:47:25,625
न तेरा दादा कुछ बना पाया,

595
00:47:27,208 --> 00:47:28,458
न मैं बन पाया,

596
00:47:29,583 --> 00:47:30,750
न तू कुछ बनेगी।

597
00:47:31,916 --> 00:47:33,833
अरे, क्या होगा इतनी पढ़ाई-लिखाई करके?

598
00:47:36,208 --> 00:47:38,416
[ऋतु के पापा]
इन किताबों को तू कूड़े में फेंक दे।

599
00:47:39,375 --> 00:47:42,041
पापा! पापा… नहीं, पापा!

600
00:47:43,125 --> 00:47:45,416
[डॉ. शशि] सिर में बहुत दर्द है।
दो बार उल्टी भी कर चुका है।

601
00:47:45,708 --> 00:47:47,000
[डॉ. शशि] हम दवाई देने ही वाले थे।

602
00:47:47,083 --> 00:47:49,291
नहीं, सर, इस प्रक्रिया में
मिडलाइन शिफ़्ट नहीं हो सकता।

603
00:47:49,625 --> 00:47:52,208
[चिरंजीवी दर्द से कराह रहा है]

604
00:47:53,041 --> 00:47:54,416
रोशनी के लिए बहुत संवेदनशीलता है।

605
00:47:54,750 --> 00:47:56,666
[ऋतु] इस वक्त ड्यूटी पर
अनेस्थेसिओलॉजिस्ट कौन है?

606
00:47:56,916 --> 00:47:58,041
-डॉ बर्मन।
-[ऋतु] उन्हें बुलाइए।

607
00:47:58,125 --> 00:48:00,958
उन्हें सीएसएफ़ई की जाँच करने को कहो।
वह समझ जाएँगे, जाओ!

608
00:48:01,208 --> 00:48:02,166
मैं अभी आती हूँ।

609
00:48:02,416 --> 00:48:05,375
[ऋतु] पापा! पापा, नहीं! पापा, प्लीज़!

610
00:48:05,583 --> 00:48:07,458
[ऋतु] पापा, प्लीज़, मेरी बुक छोड़ दो!

611
00:48:07,833 --> 00:48:09,833
यह केमिस्ट्री… यह बायो!

612
00:48:09,916 --> 00:48:13,541
पापा, नहीं न! पापा, नहीं! पापा प्लीज़।

613
00:48:13,833 --> 00:48:15,458
-[ऋतु के पापा] वैज्ञानिक बनेगी!
-पापा।

614
00:48:15,708 --> 00:48:17,750
-[ऋतु के पापा] डॉक्टर बनेगी!
-पापा, प्लीज़।

615
00:48:18,208 --> 00:48:19,666
तू चाहे कितने भी पीएचडी कर ले,

616
00:48:19,875 --> 00:48:22,750
लेकिन तेरे नाम के आगे लगा डॉक्टर,
किसी को दिखाई नहीं देगा।

617
00:48:23,083 --> 00:48:24,666
[ऋतु] पापा, नहीं, प्लीज़!

618
00:48:24,750 --> 00:48:28,125
सबको सिर्फ़ तेरे नाम के पीछे लगा,
सरनेम दिखाई देगा!

619
00:48:28,291 --> 00:48:29,125
नहीं, पापा।

620
00:48:29,333 --> 00:48:31,208
मेरी तरह, तू भी कुछ नहीं कर पाएगी।

621
00:48:33,708 --> 00:48:38,750
[ऋतु रो रही है]

622
00:48:50,125 --> 00:48:52,958
[डॉ. शशि] ऋतु, हालत बिगड़ती जा रही है।
इसे रोक दें?

623
00:48:53,041 --> 00:48:55,291
सर, यकीन कीजिए, इनकी हालत सुधरेगी।

624
00:48:55,458 --> 00:48:58,208
[डॉ. शशि] इनकी दिल की धड़कन
लगभग 150 हो गई है। हमें कुछ करना होगा।

625
00:48:59,041 --> 00:49:03,541
[ऋतु के पापा] मैंने भी वही किया, न…
जो नाइंसाफ़ी मेरे साथ हुई थी,

626
00:49:04,250 --> 00:49:05,833
[ऋतु के पापा] वही मैंने तेरे साथ कर दी।

627
00:49:07,625 --> 00:49:10,666
अब हर मुश्किल घड़ी में,
तुझे भी वही आवाज़ सुनाई देगी,

628
00:49:11,416 --> 00:49:12,791
जो मुझे सुनाई देती है।

629
00:49:21,000 --> 00:49:24,000
एंटीपाइरेटिक्स!
हम बस कुछ एंटीपाइरेटिक्स देंगे।

630
00:49:24,666 --> 00:49:26,750
[डॉ. शशि] बस? बस इतना ही करेंगे?

631
00:49:27,791 --> 00:49:29,083
तुम्हें पूरा यकीन है?

632
00:49:29,791 --> 00:49:32,708
[ऋतु के पापा] मत सुनना!
मत सुनना उस आवाज़ को।

633
00:49:33,375 --> 00:49:34,791
[ऋतु के पापा] तू क्या कर सकती हैं,

634
00:49:34,875 --> 00:49:37,791
[ऋतु के पापा] यह सिर्फ़
तेरी ट्रेनिंग और तेरी मेहनत तय करेगी,

635
00:49:38,416 --> 00:49:39,625
तेरा खानदान नहीं।

636
00:49:41,041 --> 00:49:43,958
इसलिए हमेशा, खुद पर भरोसा करना, बेटा।

637
00:49:51,375 --> 00:49:53,750
मुझे यकीन है, सर। पूरा यकीन है।

638
00:49:54,583 --> 00:49:56,125
मैं इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेती हूँ।

639
00:49:57,333 --> 00:50:01,291
पुरानी पीढ़ियों का बोझ,
तुझे नहीं ढोना है, बेटा।

640
00:50:02,541 --> 00:50:05,375
तुझे वह बनना है, जो तू बनना चाहती है।

641
00:50:22,208 --> 00:50:25,875
सेंट्रल हॉस्पिटल

642
00:50:28,583 --> 00:50:33,875
[दरवाज़ा खुलने
फिर बंद होने की आवाज़ आती है]

643
00:50:42,125 --> 00:50:44,000
मिसेज़ शॉ की हालत अब स्थिर है।

644
00:50:45,583 --> 00:50:46,875
[डॉ. शशि] और चिरंजीवी की भी!

645
00:50:51,333 --> 00:50:55,750
मुबारक हो, डॉ गागरा!
अब तुम्हारी एक थ्योरी है।

646
00:51:24,333 --> 00:51:28,750
[ऋतु तनाव की वजह से ज़ोर से रोती है]

647
00:51:48,000 --> 00:51:49,250
[ज्योत्सना] आप ठीक हैं?

648
00:51:52,916 --> 00:51:56,125
[ज्योत्सना] पर… इसका मतलब है
आपने एलएचएफ़ का इलाज ढूँढ लिया है?

649
00:51:58,291 --> 00:51:59,416
[ऋतु] लेकिन किस कीमत पर!

650
00:52:02,250 --> 00:52:03,166
[ऋतु] और वैसे भी,

651
00:52:04,041 --> 00:52:07,833
[ऋतु] दीर्घकालिक स्थायी उपचार के लिए,
हमें जिस पौधे की ज़रूरत थी,

652
00:52:09,916 --> 00:52:12,208
[ऋतु] मुझे लगता है वह पौधा
अब विलुप्त हो चुका है।

653
00:52:22,000 --> 00:52:23,125
यह पौधा?

654
00:52:24,875 --> 00:52:27,458
हाँ! एकेनेशिया, वही पौधा है।

655
00:52:31,708 --> 00:52:33,166
तो तुम्हें बता दूं…

656
00:52:34,291 --> 00:52:35,958
यह पौधा अभी विलुप्त नहीं हुआ है।

657
00:52:36,208 --> 00:52:40,958
[नई उम्मीदों का संगीत बज रहा है]

658
00:52:43,583 --> 00:52:46,875
अंडमानी एकेनेशिया

