1
00:00:12,708 --> 00:00:16,125
कुछ हफ़्ते पहले…

2
00:00:30,458 --> 00:00:32,416
[आदिवासी भाषा में] शहरी लोगों ने…

3
00:00:33,666 --> 00:00:36,875
शहरी लोगों ने… अभिशाप को फिर जिला दिया है।

4
00:00:37,333 --> 00:00:38,750
देखो!

5
00:00:47,166 --> 00:00:48,666
हमें कुछ करना चाहिए,

6
00:00:49,291 --> 00:00:53,166
नहीं तो अभिशप्त पानी शहरी लोगों तक
पहुंच जाएगा और वे मर जाएंगे!

7
00:00:54,375 --> 00:00:58,041
आज रात ही हमें
पानी का पाइप तोड़ देना चाहिए।

8
00:00:58,791 --> 00:01:02,875
-फिर शहरी लोगों को चेतावनी देनी चाहिए।
-हम ऐसा नहीं कर सकते, ऐनेमे।

9
00:01:04,000 --> 00:01:05,958
जैसे ही उन्हें शाप के बारे में पता चलेगा,

10
00:01:06,125 --> 00:01:08,375
वे यह भी जान जाएंगे
कि इस शाप का हम पर कोई असर नहीं।

11
00:01:08,458 --> 00:01:10,125
और उससे हम खतरे में आ जाएंगे।

12
00:01:13,250 --> 00:01:14,750
फिर… फिर हम कहीं और चले जाएंगे।

13
00:01:17,958 --> 00:01:19,166
पानी का पाइप तोड़ने के बाद,

14
00:01:19,500 --> 00:01:22,583
हम कोई नई जगह ढूंढ लेंगे,
जहां वे हमें कभी नहीं खोज पाएंगे।

15
00:01:22,958 --> 00:01:24,083
और अगर खोज लिया तो?

16
00:01:24,500 --> 00:01:26,625
पहले उन्होंने हमारे पेड़ छीन लिए,

17
00:01:27,000 --> 00:01:29,250
फिर हमारी ज़मीनें हथिया लीं

18
00:01:29,583 --> 00:01:31,375
जल्दी ही वे हमारे शरीर लेने आ जाएंगे।

19
00:01:32,583 --> 00:01:34,125
तब हम क्या करेंगे?

20
00:01:46,125 --> 00:01:47,250
[एलजी] तुम्हारा मतलब है…

21
00:01:48,375 --> 00:01:50,291
-[एलजी] चारों लोग?
-[डॉ. शशि] जी, सर।

22
00:01:51,000 --> 00:01:53,041
[डॉ. शशि] मिसेज़ शॉ के बाद,
मैंने एएमपी रिज़र्व को

23
00:01:53,125 --> 00:01:54,833
अन्य चार गंभीर मरीज़ों पर इस्तेमाल किया।

24
00:01:55,708 --> 00:01:57,208
और वे चारों बच गए।

25
00:01:58,208 --> 00:02:01,333
सर, एलके-37, जितना हमने सोचा था
उससे कहीं ज़्यादा असरदार है।

26
00:02:01,708 --> 00:02:05,083
[डॉ. शशि] यहाँ तक कि छोटी मात्रा में भी,
वह बैक्टीरिया के खिलाफ़ बहुत कारगर है।

27
00:02:05,166 --> 00:02:08,791
बस इस एक सैंपल से,
हम दर्जनों जानें बचा सकते हैं।

28
00:02:09,375 --> 00:02:10,208
[एसपी शिवा] क्या?

29
00:02:11,125 --> 00:02:14,541
[एसपी शिवा] अगर उस आधे ओराका के
सैंपल से इतने लोग बच सकते हैं,

30
00:02:16,416 --> 00:02:18,833
तो पूरी ओराका आबादी से
कितनों को बचाया जा सकता है!

31
00:02:21,416 --> 00:02:22,375
क्या?

32
00:02:25,125 --> 00:02:26,125
सर…

33
00:02:27,583 --> 00:02:30,041
सर, डोनर को मुश्किल से बचा पाए हैं।

34
00:02:31,000 --> 00:02:35,583
अगर हम यह 400 ओराका के साथ करेंगे, तो
आप सोच नहीं सकते कितनी जानें जा सकती हैं।

35
00:02:35,750 --> 00:02:37,041
जानें तो अभी जा रही हैं, डॉक्टर।

36
00:02:37,458 --> 00:02:40,041
हज़ारों मर चुके हैं, शायद लाखों और मरेंगे!

37
00:02:40,250 --> 00:02:42,208
और इसलिए हम लोगों को निकाल रहे हैं, न, सर।

38
00:02:42,625 --> 00:02:45,208
डार्विन बे से आज पहला बैच,
आज हक्सली द्वीप के लिए रवाना हो जाएगा।

39
00:02:45,416 --> 00:02:48,500
लोगों को निकालने से, संक्रमित लोगों की
मदद नहीं होगी, उसके लिए इलाज चाहिए।

40
00:02:48,750 --> 00:02:50,875
और वह अब हमारे सामने है… सर!

41
00:02:51,708 --> 00:02:54,291
हमें उनकी बस्ती ढूँढकर,
ओराका से बात करनी चाहिए।

42
00:02:54,500 --> 00:02:56,250
प्रकृति-प्रेमी और अहिंसक लोग हैं, सर!

43
00:02:56,833 --> 00:02:58,541
मुझे पूरी उम्मीद है
कि वो हमारी बात मानेंगे।

44
00:02:58,625 --> 00:02:59,791
[डॉ. शशि] और अगर न मानें, तो?

45
00:03:00,166 --> 00:03:04,541
हमारे लिए अगर वो अपनी और अपने बच्चों की
जान जोखिम में डालने को तैयार न हुए, तो?

46
00:03:05,291 --> 00:03:09,083
-तो हम उन्हें यह विकल्प देंगे ही नहीं।
-ध्यान से, शिवा! ध्यान से!

47
00:03:10,208 --> 00:03:13,375
अब आगे कुछ भी बहुत सोच-समझकर बोलना।

48
00:03:17,500 --> 00:03:20,791
सर, यह…
वही बोल रहा है, जो हम सब सोच रहे हैं।

49
00:03:23,125 --> 00:03:25,833
हम लोग… हज़ारों लोगों को मरने से
रोक सकते हैं, सर।

50
00:03:27,291 --> 00:03:30,250
लेकिन उसके लिए, हमें 400 लोगों की
जान खतरे में डालनी होगी।

51
00:03:33,750 --> 00:03:35,166
फ़ैसला आपको करना है, सर।

52
00:03:37,250 --> 00:03:38,208
क्या आप…

53
00:03:40,000 --> 00:03:41,125
स्विच फ़्लिप करेंगे?

54
00:03:56,708 --> 00:04:01,791
[थीम संगीत बज रहा है]

55
00:04:20,625 --> 00:04:26,083
काला पानी

56
00:04:29,583 --> 00:04:31,791
डार्विन की अहमियत

57
00:04:34,416 --> 00:04:36,833
[ऋतु] तुम्हें पूरा यकीन हैं
कि उस जापानी डॉक्टर के जर्नल में

58
00:04:36,958 --> 00:04:38,333
अंडमानी एकेनेशिया का ज़िक्र था।

59
00:04:40,416 --> 00:04:43,208
नाम से तो याद नहीं, लेकिन
उन पत्तियों के मामले में चूक नहीं हो सकती।

60
00:04:43,333 --> 00:04:45,708
साथ में एक नक्शा भी था
जिसमें दो द्वीपों पर निशान लगा था,

61
00:04:45,791 --> 00:04:48,000
-जहां वह पौधा मिलता है।
-दो?

62
00:04:50,375 --> 00:04:53,833
इसका मतलब है…
यह पौधा, जेंकिन्स के अलावा कहीं और भी है।

63
00:04:57,875 --> 00:04:59,000
ज्योत्सना…

64
00:05:00,041 --> 00:05:02,166
ज्योत्सना, अगर हमें
वह पौधा मिल जाए, तो हम…

65
00:05:02,500 --> 00:05:06,000
हम तीन-चार हफ़्तों में
एक जोखिम मुक्त, स्थाई इलाज विकसित सकते हैं

66
00:05:06,083 --> 00:05:08,750
-[ऋतू] और हम बल्कि…
-इस महामारी को खत्म कर सकते हैं।

67
00:05:12,708 --> 00:05:14,875
मुझे जल्द से जल्द
उस द्वीप के लिए निकलना है, तुम…

68
00:05:14,958 --> 00:05:16,708
तुम वह जर्नल कितनी देर में ला सकती हो।

69
00:05:17,208 --> 00:05:19,625
पहले मुझे एक बच्ची को,
निकासी स्थल पर पहुँचाना है।

70
00:05:19,791 --> 00:05:21,041
एक बार वह सुरक्षित हो जाए,

71
00:05:21,416 --> 00:05:23,708
तुम जहाँ कहो, मैं
वह जर्नल लेकर पहुँच जाऊँगी।

72
00:05:25,375 --> 00:05:26,916
ठीक है… मेरे साथ आओ!

73
00:05:27,875 --> 00:05:29,583
यहाँ से नज़दीकी तट, कॉलिनपुर है।

74
00:05:29,750 --> 00:05:31,875
तुम जर्नल लेकर सीधे वहीं आना,
हम वहीं से निकलेंगे।

75
00:05:32,083 --> 00:05:34,166
माफ़ करना, लेकिन मुझे यहीं रुकना पड़ेगा।

76
00:05:35,041 --> 00:05:38,541
सालों पहले, कुछ खो दिया था मैंने!
आज वह आखिरकार, मुझे वापस मिलने वाला है।

77
00:05:39,666 --> 00:05:40,583
लेकिन चिंता मत करो!

78
00:05:40,666 --> 00:05:43,458
मैं किसी को जानती हूँ, जो वहां से
रवाना होने में तुम्हारी मदद कर सकता है।

79
00:05:43,625 --> 00:05:46,166
-मैं उससे हमें वहाँ मिलने को कहूँगी।
-ठीक है।

80
00:05:49,000 --> 00:05:50,291
तुम यहाँ रुको!

81
00:05:56,833 --> 00:05:58,000
यह लो सैटलाइट रेडियो।

82
00:05:58,375 --> 00:06:00,541
कोई भी दिक्कत हो, तुम मुझे
कभी भी बता सकती हो।

83
00:06:01,125 --> 00:06:05,083
और हाँ! निकासी से पहले, यात्रियों की
स्क्रीनिंग पास के ही एक स्कूल में होगी।

84
00:06:05,166 --> 00:06:07,291
निर्मला इंटरनेशनल! जानती हूँ, मैं!

85
00:06:08,166 --> 00:06:09,375
बहुत अच्छे से जानती हूँ।

86
00:06:09,875 --> 00:06:11,791
निर्मला इंटरनेशनल स्कूल
पोर्ट ब्लेयर

87
00:06:11,875 --> 00:06:13,250
[स्कूल की घंटी बजती है]

88
00:06:13,458 --> 00:06:19,083
अच्छा! तो चार्ल्स डार्विन का
जैविक विकास का सिद्धांत क्या है?

89
00:06:19,291 --> 00:06:20,500
कौन बताएगा?

90
00:06:23,458 --> 00:06:26,083
-सर्वश्रेष्ठ की उत्तरजीविता!
-बिल्कुल सही, ज्योत्सना।

91
00:06:27,291 --> 00:06:28,541
सबसे योग्य…

92
00:06:28,625 --> 00:06:30,500
योग्यतम… कौन है?

93
00:06:30,791 --> 00:06:34,750
वे जो, कड़ी मेहनत,
परेशानियों और कई बार खुशकिस्मती से भी

94
00:06:35,250 --> 00:06:38,041
-खुद को… बदल पाते हैं।
-मैडम! मैं आ सकता हूँ?

95
00:06:39,375 --> 00:06:41,791
और कुछ जीव ऐसे होते हैं,
जो कभी नहीं बदलते।

96
00:06:42,041 --> 00:06:44,416
उनका पतन… बेशक़, होता है!

97
00:06:44,666 --> 00:06:46,291
जैसे कि हमारा क्लास का…

98
00:06:46,583 --> 00:06:48,958
[सभी बच्चे एक साथ] विनायक प्रभु!

99
00:06:49,125 --> 00:06:51,583
[टीचर] तुम्हें रोज़ देर
कैसे हो जाती है, विनायक?

100
00:06:52,416 --> 00:06:54,000
माफ़ी चाहता हूँ, मैम! वो साइकिल…

101
00:06:54,083 --> 00:06:56,583
[टीचर] ठीक है। ठीक है। अंदर आओ, फटाफट!

102
00:06:57,333 --> 00:07:00,958
-अच्छा! चलिए, अब हम…
-आज फिर देर से आए हो!

103
00:07:01,375 --> 00:07:04,750
अरे, बेकरी से तेरे लिए पैटी लाने गया था।
गर्म हैं, एक दम!

104
00:07:05,166 --> 00:07:06,708
स्कूल के बाद चला जाता।

105
00:07:06,875 --> 00:07:07,958
ठंडी पैटी कहाँ पसंद…

106
00:07:08,208 --> 00:07:10,375
[पुरुष आवाज़] विनायक भाई! ओ, विनायक भाई!

107
00:07:11,541 --> 00:07:14,666
पहुँच गए! अब इससे आगे
हमें अलग रास्ते पर जाना है।

108
00:07:17,916 --> 00:07:21,541
-लिफ़्ट देने का शुक्रिया।
-यह लो। वैसे, इस हालत में कहाँ जाओगे!

109
00:07:21,708 --> 00:07:23,958
हमारे रास्ते में क्लिनिक है,
कहो तो छोड़ दूँ!

110
00:07:25,083 --> 00:07:26,333
एक ज़रूरी अपॉइंटमेंट है,

111
00:07:27,083 --> 00:07:29,041
और इस बार मैं देर से नहीं पहुँचना चाहता।

112
00:07:29,583 --> 00:07:31,333
ठीक है। चल भाई!

113
00:07:53,083 --> 00:07:54,833
एटम

114
00:08:04,750 --> 00:08:06,083
[एटम अधिकारी] अरे… केतन साहब!

115
00:08:06,750 --> 00:08:08,708
[एटम अधिकारी]
आज तो काला पानी से आपकी रिहाई है।

116
00:08:08,916 --> 00:08:12,166
[एटम अधिकारी] आपको तो सामान बाँधने में
व्यस्त होना चाहिए, यहाँ क्या कर रहे हैं?

117
00:08:14,208 --> 00:08:16,375
आपको बताने आया था कि पापा सही कहते थे।

118
00:08:17,375 --> 00:08:19,791
अखबार पढ़ना वाकई ज़रूरी होता है।

119
00:08:21,166 --> 00:08:24,291
परीक्षा की तैयारी के लिए,
दिन के छह अखबार पढ़ता था।

120
00:08:26,291 --> 00:08:29,916
इन्हीं अखबारों के किसी कोने में
एक लेख पढ़ा था मैंने,

121
00:08:30,791 --> 00:08:35,208
आज एक सार्वजनिक पुस्तकालय में,
चार अफ़सर और आठ घंटे की मेहनत के बाद,

122
00:08:36,041 --> 00:08:37,666
मुझे आखिरकार वह फिर से मिल गया।

123
00:08:44,416 --> 00:08:46,083
एक रिसर्च के अनुसार कब्रिस्तान

124
00:08:46,291 --> 00:08:49,333
एंटीबायोटिक प्रतिरोधी बैक्टीरिया का
भंडार हो सकते हैं।

125
00:08:52,875 --> 00:08:54,583
अटावुस, मिस्टर वानी!

126
00:08:55,666 --> 00:08:56,875
अटावुस।

127
00:08:58,375 --> 00:09:00,416
ओराका भाषा में इसका मतलब शमशान होता है।

128
00:09:02,333 --> 00:09:05,125
[केतन] सदियों तक, जब
कोई भी एलएचएफ़ से मरता था, तब

129
00:09:05,625 --> 00:09:08,625
ओराका उनकी लाशों को,
एक ही शमशान में दफ़नाते थे।

130
00:09:11,791 --> 00:09:15,166
जिसे कभी अंग्रेज़,
बोगार्ट हिल कहते थे, उसे आज हम

131
00:09:15,250 --> 00:09:17,458
जेंकिन्स बायो पार्क कहते हैं, है न?

132
00:09:22,333 --> 00:09:24,208
लैब रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हो गई है

133
00:09:24,291 --> 00:09:26,958
कि वहाँ की मिट्टी
इस बैक्टीरिया से सराबोर है।

134
00:09:28,541 --> 00:09:31,000
बायोकैमिकल टेस्ट रिज़ल्ट

135
00:09:32,666 --> 00:09:36,708
लेकिन लाशों को दफ़नाने के बाद,
ओराका उस ज़मीन पर कुछ और भी करते थे।

136
00:09:38,375 --> 00:09:42,916
वे उस पौधे के बीज डालते थे, जिसे वे
प्रकृति का दिया एंटी-बायोटिक मानते थे।

137
00:09:44,833 --> 00:09:46,375
अंडमानी एकेनेशिया।

138
00:09:50,041 --> 00:09:53,458
पर सदियों बाद,
कुछ लोगों ने अपने प्रोजेक्ट के लिए,

139
00:09:53,666 --> 00:09:55,083
उसी ज़मीन को चुना।

140
00:09:55,875 --> 00:09:58,125
उन्होंने न सिर्फ़ वहाँ से
उन पौधों को हटाया,

141
00:09:59,458 --> 00:10:00,833
बल्कि ज़मीन खोदकर,

142
00:10:01,666 --> 00:10:03,333
उस हैवान को भी बाहर निकाला है।

143
00:10:05,750 --> 00:10:07,458
एलएचएफ़ बैक्टीरिया।

144
00:10:09,166 --> 00:10:11,375
जो बारिश से बहकर, झील तक पहुँचा।

145
00:10:12,541 --> 00:10:14,916
और पाइपलाइन से होकर, हमारे घरों तक।

146
00:10:16,750 --> 00:10:18,500
पर… मिस्टर वानी,

147
00:10:20,375 --> 00:10:23,083
इस सब का अंदाज़ा तो आपको बहुत पहले से था।

148
00:10:24,208 --> 00:10:25,041
है न?

149
00:10:30,875 --> 00:10:32,958
तो आप यहाँ हम पर इल्ज़ाम लगाने आए हैं?

150
00:10:34,041 --> 00:10:37,208
नहीं, सर! मैं तो बस सच जानने आया हूँ।

151
00:10:41,541 --> 00:10:42,916
[एटम अधिकारी] सच… और आप!

152
00:10:45,083 --> 00:10:46,583
वाकई, केतन साहब?

153
00:10:50,041 --> 00:10:55,000
बदकिस्मती से, आपको
सच बताने की ज़िम्मेदारी, मेरी नहीं है!

154
00:10:55,750 --> 00:10:56,833
सही कहा।

155
00:10:58,625 --> 00:10:59,916
मुझे क्यों जवाब देंगे, आप।

156
00:11:02,416 --> 00:11:06,416
बस प्रार्थना करिएगा कि कल को
कोई और भी यह सवाल आपसे न पूछे।

157
00:11:08,000 --> 00:11:09,708
क्या कर रहे थे आप लोग वहाँ?

158
00:11:13,125 --> 00:11:15,166
अटावुस प्रोजेक्ट क्या था?

159
00:11:17,250 --> 00:11:18,708
अटावुस में प्रोजेक्ट का प्रस्ताव

160
00:11:18,791 --> 00:11:22,708
हम चाहते थे कि जेंकिन्स पाइपलाइन के
उद्घाटन के लिए, ब्रैंडन खुद यहाँ आए।

161
00:11:23,708 --> 00:11:27,291
लेकिन… एटम का सीईओ, बहुत व्यस्त आदमी है।

162
00:11:28,083 --> 00:11:31,666
और जेंकिन्स का सबसे करीबी एयरपोर्ट,
वहाँ से घंटों दूर, पोर्ट ब्लेयर में है।

163
00:11:32,166 --> 00:11:33,625
तो हमें हल तो निकालना ही था।

164
00:11:35,875 --> 00:11:38,083
और… वह भी जेंकिन्स में ही…

165
00:11:42,750 --> 00:11:43,916
हेलीपैड?

166
00:11:47,458 --> 00:11:49,958
जेंकिन्स झील के तट पर हेलीपैड!

167
00:11:50,416 --> 00:11:52,166
जिसके पीछे सुंदर सूर्यास्त हो।

168
00:11:54,083 --> 00:11:58,666
जब ब्रैंडन अपने हेलीकॉप्टर से उतरता,
तो वह एक बेहतरीन तस्वीर होती।

169
00:12:01,083 --> 00:12:03,875
अब तक के सबसे बड़े पब्लिसिटी इवेंट की
योजना बनाई थी हमने।

170
00:12:06,541 --> 00:12:08,208
लेकिन वह तो कभी आए ही नहीं।

171
00:12:10,958 --> 00:12:13,833
उसने अपनी जगह,
स्वास्ति को भेज दिया। और फिर…

172
00:12:15,250 --> 00:12:17,791
हमें उस प्रोजेक्ट को
बीच में ही बंद करना पड़ा।

173
00:12:21,958 --> 00:12:22,791
नहीं!

174
00:12:26,083 --> 00:12:27,416
इतना सब कुछ,

175
00:12:30,625 --> 00:12:33,375
बस एक हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए।

176
00:12:35,875 --> 00:12:39,333
निराश करने के लिए अफ़सोस है, केतन साहब,
लेकिन इसके पीछे कोई साज़िश नहीं थी।

177
00:12:41,125 --> 00:12:42,500
बस एक इंसानी गलती थी।

178
00:12:44,791 --> 00:12:47,375
और हमने सोचा नहीं था कि बात इतनी बढ़ जाएगी।

179
00:12:47,791 --> 00:12:51,250
लेकिन यह तो पता था कि वह ज़मीन
पर्यावरण बफ़र ज़ोन में थी।

180
00:12:52,250 --> 00:12:54,541
हज़ारों एकड़ ज़मीन होने के बावजूद,

181
00:12:54,750 --> 00:12:58,041
-उस एक एकड़ ज़मीन पर कब्ज़ा क्यों किया?
-क्योंकि हम कर सकते थे।

182
00:12:59,375 --> 00:13:00,958
हम कर सकते थे और हमने किया।

183
00:13:02,333 --> 00:13:06,291
हर दूसरे दिन जो आप सुनते हैं, समुद्र में
प्लास्टिक खाकर इतनी सारी डॉल्फ़िन मर गईं,

184
00:13:06,583 --> 00:13:07,708
इतने सारे कछुए मर गए,

185
00:13:08,208 --> 00:13:09,416
क्या लगता है आपको?

186
00:13:09,958 --> 00:13:13,625
यह जो तट पर जो लोग प्लास्टिक फेंकते हैं,
उन जानवरों को मारना चाहते हैं? नहीं!

187
00:13:14,541 --> 00:13:17,583
वे करते हैं क्योंकि वे कर सकते हैं।
बस इतनी सी बात है।

188
00:13:19,250 --> 00:13:22,291
और कौन से एनवायर्नमेंटल बफ़र ज़ोन की
बात कर रहे हैं आप, केतन साहब।

189
00:13:23,125 --> 00:13:26,083
आप जहाँ खड़े हैं, न,
पच्चीस साल पहले वहाँ घना जंगल था।

190
00:13:26,875 --> 00:13:30,333
दुनिया का हर बड़ा शहर, जंगल काटकर
ही बना है, केतन साहब।

191
00:13:30,583 --> 00:13:32,541
और उसे बनाया है हम जैसे लोगों ने।

192
00:13:34,458 --> 00:13:38,083
और, ऐसे तो मैं इस पूरी चीज़ को
आपकी गलती भी मान सकता हूँ, केतन साहब।

193
00:13:38,250 --> 00:13:40,000
अगर आपने डॉ सिंह को
झूठा न साबित किया होता,

194
00:13:40,125 --> 00:13:42,083
तो यह बीमारी हमारे घर तक पहुँचती ही नहीं।

195
00:13:42,500 --> 00:13:45,125
लेकिन नहीं! आपने अपने हित के लिए काम किया
और हमने अपने हित के लिए।

196
00:13:45,541 --> 00:13:47,833
और इस सबसे हम बुरे नहीं बन जाते, बल्कि बस…

197
00:13:48,875 --> 00:13:51,000
बस… यह हमें इंसान बनाता है।

198
00:14:00,541 --> 00:14:02,291
और मुझे पूरा यकीन है, केतन साहब

199
00:14:02,583 --> 00:14:04,916
कि आप इसी तरह
अपने हित के लिए काम करते रहेंगे।

200
00:14:06,791 --> 00:14:10,208
अटावुस प्रोजेक्ट की जानकारी
इस कमरे से बाहर नहीं जाएगी, क्योंकि

201
00:14:10,833 --> 00:14:14,083
आपके यहाँ से बाहर जाने की
टिकट, मेरे हाथ में है।

202
00:14:15,666 --> 00:14:19,500
और यकीन करें, केतन साहब,
मैं जब चाहूँ, उसे रद्द कर सकता हूँ।

203
00:14:20,916 --> 00:14:22,625
सर… वे लोग यहाँ पहुँच गए हैं।

204
00:14:23,541 --> 00:14:24,833
ऑफ़िस में बिठाओ उन्हें!

205
00:14:29,000 --> 00:14:30,166
भाई!

206
00:14:34,625 --> 00:14:36,791
देखो, कौन आया है मिलने आपसे!

207
00:14:41,041 --> 00:14:46,541
[ऐनेमे आदिवासी भाषा में कुछ कह रहा है]

208
00:14:51,000 --> 00:14:52,208
शुक्रिया अदा कर रहा है।

209
00:14:52,833 --> 00:14:54,458
बोल रहा है, सिर्फ़ आपका वजह से

210
00:14:54,791 --> 00:14:56,958
एक दिन अपने बेटे से मिल पाएगा वापस वो।

211
00:14:58,458 --> 00:14:59,666
एक दिन नहीं,

212
00:15:01,083 --> 00:15:02,458
आज का दिन!

213
00:15:04,208 --> 00:15:07,166
एक बाप को उसका बच्चा लोग से दूर किया हम,

214
00:15:09,291 --> 00:15:12,125
ज़िंदगी ने… हमको दूसरा मौका दिया है।

215
00:15:14,416 --> 00:15:17,458
इसको… इसका बच्चा लोग से हम मिलाएगा।

216
00:15:19,541 --> 00:15:20,833
आज का आज!

217
00:15:24,708 --> 00:15:29,208
हाल में जो विकास हुए हैं उन्हें देखते हुए
हमारे शोधकर्ताओं को न सिर्फ़ न संसाधनों की,

218
00:15:30,000 --> 00:15:32,416
बल्कि एक… सुरक्षित स्थान की भी ज़रूरत होगी।

219
00:15:33,166 --> 00:15:36,208
इसलिए हमारा प्रस्ताव है
कि एलएचएफ़ के लिए एक नया रिसर्च सेंटर खोलें

220
00:15:36,958 --> 00:15:38,625
हक्सली द्वीप पर।

221
00:15:39,458 --> 00:15:40,333
[एटम अधिकारी] सर…

222
00:15:41,708 --> 00:15:44,750
आपके साथ काम करना, हमारे लिए
बड़े गौरव की बात होगी, लेकिन…

223
00:15:45,833 --> 00:15:51,166
अगर वहाँ कोई एंटीडोट विकसित होता है,
तो एटम को उसके पेटेंट अधिकार चाहिए होंगे।

224
00:15:51,250 --> 00:15:52,416
हमेशा के लिए!

225
00:15:52,666 --> 00:15:53,541
मुझे लगता है,

226
00:15:53,625 --> 00:15:55,625
-फ़िलहाल उसके बारे में बात करना…
-उसका…

227
00:15:55,708 --> 00:15:57,125
उसका इंतज़ाम हो सकता है।

228
00:15:57,708 --> 00:16:00,625
तो फिर मेरी एक ही चिंता है, एलके-37!

229
00:16:01,958 --> 00:16:03,250
वह हमें कहां से मिलेगा?

230
00:16:03,875 --> 00:16:07,000
सर… एक पौधा है जिसमें यह पेप्टाइड
मिल सकता है।

231
00:16:07,250 --> 00:16:09,458
अरे, केतन साहब! वह पौधा तो बस एक मिथक है।

232
00:16:09,875 --> 00:16:11,666
किसी ने इतने सालों में उसे देखा तक नहीं।

233
00:16:12,000 --> 00:16:15,541
सर… यह पेप्टाइड सिर्फ़ एक ही जगह मिलता है,

234
00:16:15,625 --> 00:16:16,833
ओराका के शरीर में।

235
00:16:20,375 --> 00:16:23,750
आप… एलके-37 की चिंता छोड़ दीजिए।

236
00:16:25,250 --> 00:16:27,291
-उसका इंतज़ाम हम कर देंगे।
-बहुत बढ़िया!

237
00:16:28,250 --> 00:16:30,708
तब फिर हमें बस रिसर्च टीम का
नेतृत्व करने वाला कोई चाहिए।

238
00:16:31,250 --> 00:16:33,166
और हाल की उपलब्धियों को देखते हुए,

239
00:16:33,250 --> 00:16:36,166
मुझे लगता है कि डॉ गागरा,
इस काम के लिए सबसे बेहतर रहेंगी, नहीं?

240
00:16:37,041 --> 00:16:41,666
केतन साहब, यह बहुत अच्छा होगा
अगर डॉक्टर साहब को यहाँ तक ले आएँ।

241
00:16:42,375 --> 00:16:45,791
हम यह निश्चित करना चाहते हैं
कि हक्सली तक पहुँचने में उन्हें…

242
00:16:46,250 --> 00:16:47,625
कोई तकलीफ़ न हो।

243
00:16:51,833 --> 00:16:54,625
निर्मला इंटरनेशनल स्कूल
पोर्ट ब्लेयर

244
00:16:55,041 --> 00:16:57,916
[पूरे माहौल में लोगों का शोर भरा हुआ है]

245
00:17:24,166 --> 00:17:25,333
कद्दू!

246
00:17:26,750 --> 00:17:27,708
कद्दू!

247
00:17:27,791 --> 00:17:30,083
[पुलिस] ओ, भाई साहब,
मास्क क्यों निकाला? पहनो इसको!

248
00:17:30,875 --> 00:17:31,916
[पुलिस] और चिल्लाओ मत!

249
00:17:34,000 --> 00:17:35,208
[पुलिस] चलो, आगे चलो!

250
00:17:44,583 --> 00:17:47,000
-भाई, क्या हुआ? कुछ तो बताओ, यार!
-[पुलिस] बताते हैं।

251
00:17:47,375 --> 00:17:48,333
क्या हो रहा है?

252
00:17:48,416 --> 00:17:51,166
-भाई, प्लीज़! प्लीज़, कुछ तो बताओ!
-[पुलिस] आइए, आइए, हमारे साथ आइए।

253
00:17:51,333 --> 00:17:53,541
-[पुरुष] क्या हो रहा है?
-[पुलिस] हां, बताएंगे, न। आइए।

254
00:17:54,750 --> 00:17:57,750
सर, हम अपनी बेटी को ढूँढ रहे हैं।
विदिशा सावला नाम है!

255
00:17:58,041 --> 00:18:01,375
शर्ट खोलिए। आप शर्ट खोलिए, शर्ट!

256
00:18:03,750 --> 00:18:04,875
[पुलिस] घूमिए।

257
00:18:06,500 --> 00:18:09,916
[पृष्ठभूमि में लोगों का शोर
और घोषणाएं सुनाई दे रही हैं]

258
00:18:11,500 --> 00:18:12,833
ठीक है! सब ठीक है!

259
00:18:13,458 --> 00:18:15,250
-[पुलिस 1] वहां जाइए। अगला।
-[पुलिस 2] आइए!

260
00:18:17,666 --> 00:18:21,416
[पुलिस 2] हाथ आगे कीजिए।
जहाज़ पर चढ़ने तक, इस बैंड को पहने रखिएगा।

261
00:18:21,833 --> 00:18:23,666
[पुलिस 2] इसके बिना
आपको कहीं नहीं जाने देंगे।

262
00:18:23,833 --> 00:18:25,333
सर, हमारी छह साल की बच्ची है।

263
00:18:25,791 --> 00:18:28,083
अंदर, सत्यापन क्षेत्र में पूछिए।
चलिए, अगला!

264
00:18:28,250 --> 00:18:31,375
[घोषणा] एक हज़ार छयासी। टोकन नंबर 1086!

265
00:18:31,583 --> 00:18:34,000
[घोषणा] आइए आप! अपना
टोकन नंबर रजिस्टर करवाइए।

266
00:18:35,083 --> 00:18:41,166
[घोषणा] देखिए, वेटिंग एरिया में
1201 से लेकर 1300 तक वाले लोग ही रहेंगे।

267
00:18:42,083 --> 00:18:45,291
[घोषणा] स्कूल की जो इमारत है,
वह नियंत्रण क्षेत्र का हिस्सा नहीं है।

268
00:18:45,708 --> 00:18:47,750
[घोषणा] तो आप उस तरफ़ मत जाइए।

269
00:18:47,958 --> 00:18:51,791
[घोषणा] भीड़ मत कीजिएगा। हर एक का
रजिस्ट्रेशन होगा, चिंता मत कीजिएगा।

270
00:18:53,041 --> 00:18:55,833
[अनजान पुरुष की आवाज़] क्या मतलब है,
कर्मचारियों का कोटा खत्म हो गया?

271
00:18:55,916 --> 00:18:58,041
अरे क्या बीमारी
केवल पुलिस को हो रहा है क्या?

272
00:18:58,208 --> 00:19:01,958
[पुलिस] सर, और क्षमता नहीं है। सर समझिए,
पर्यटकों के परिवारों को प्राथमिकता है।

273
00:19:02,208 --> 00:19:03,958
[पुलिस] आप बाहर जाइए। इनको लेकर जाइए।

274
00:19:04,208 --> 00:19:07,208
हमारा नंबर इंतज़ार में डाल दिया है क्या?
टोकन है हमारे पास।

275
00:19:07,333 --> 00:19:08,708
आपका टाइम है, आप बार इंतज़ार कीजिए।

276
00:19:08,791 --> 00:19:11,750
सर, हमारी बच्ची यहां होनी चाहिए।
एक बार उसको देख लेने दीजिए, प्लीज़।

277
00:19:11,833 --> 00:19:15,208
ऐसे अनुमति नहीं है। टोकन नंबर के हिसाब से
आपको जाना पड़ेगा। बाहर इंतज़ार कीजिए।

278
00:19:15,750 --> 00:19:19,625
-एक… एक मिनट, हमें जाना नहीं है…
-आप बाहर इंतज़ार कीजिए, प्लीज़।

279
00:19:22,125 --> 00:19:23,333
अरे, पकड़ो उनको।

280
00:19:23,666 --> 00:19:27,875
[घोषणा] आप एक-एक करके आइए। ऐसे नहीं।
आप सहयोग कीजिए।

281
00:19:28,166 --> 00:19:30,166
[घोषणा] एक-एक करके आइए।

282
00:19:30,458 --> 00:19:31,708
[संतोष] एक सेकेंड, एक सेकेंड।

283
00:19:32,125 --> 00:19:35,083
[घोषणा जारी है]

284
00:19:35,750 --> 00:19:38,750
-[घोषणा करने वाला] अरे, यह क्या हुआ…
-[संतोष] कद्दू! कद्दू!

285
00:19:39,625 --> 00:19:40,750
पापा आ गया, बेटा।

286
00:19:40,916 --> 00:19:42,208
-आ गए पापा, कद्दू!
-माइक दो!

287
00:19:43,083 --> 00:19:46,083
हम यहाँ हैं, बेटा। यहां पर देखो।
पापा आ गया, बेटा।

288
00:19:46,416 --> 00:19:48,083
ले के जाओ, कौन है यह?

289
00:19:48,541 --> 00:19:50,000
ले के जाओ इसको!

290
00:19:50,750 --> 00:19:52,208
हमारी छह साल की बच्ची है।

291
00:19:53,250 --> 00:19:54,250
हम उसके पिता हैं।

292
00:19:55,041 --> 00:19:56,333
कोई देखा है उसको?

293
00:19:58,333 --> 00:20:00,916
कोई… छह साल की बाबा को देखा है क्या?

294
00:20:03,791 --> 00:20:05,541
छह साल की बेटी है…

295
00:20:05,791 --> 00:20:08,625
[भीड़ में कोई पुरुष] अरे, छोड़ दो, न, यार।
बच्ची गई है बेचारे की!

296
00:20:08,916 --> 00:20:10,375
कोई देखा है?

297
00:20:11,041 --> 00:20:12,000
कद्दू!

298
00:20:14,541 --> 00:20:17,375
[संतोष रोते हुए अटक-अटक कर बोलता है]
हमारी बेटी को कोई देखा है!

299
00:20:21,166 --> 00:20:22,708
-छह साल की…
-[बच्ची की आवाज़] पापा!

300
00:20:24,125 --> 00:20:25,125
पापा!

301
00:20:26,875 --> 00:20:27,791
कद्दू!

302
00:20:29,166 --> 00:20:30,125
पापा!

303
00:20:31,541 --> 00:20:38,250
[संतोष बहुत ज़ोर से रो पड़ता है]

304
00:20:45,375 --> 00:20:46,625
मुझे माफ़ कर दो!

305
00:20:46,708 --> 00:20:48,750
पापा, तुमको छोड़कर चले गए।

306
00:20:50,250 --> 00:20:52,708
अब कभी नहीं जाएँगे हम। कभी नहीं जाएंगे!

307
00:20:53,541 --> 00:20:55,250
मैं बहुत बहादुर थी, पापा।

308
00:20:56,208 --> 00:20:57,500
बहुत डर लगा मुझे।

309
00:20:58,708 --> 00:21:00,833
और मैं बस तीन बार सोई।

310
00:21:02,875 --> 00:21:03,750
अच्छा, ठीक है!

311
00:21:04,625 --> 00:21:06,166
अच्छा, चार बार सोई।

312
00:21:06,625 --> 00:21:11,125
[संतोष कुछ-कुछ बोलते हुए सुबकता है]

313
00:21:17,125 --> 00:21:18,583
हम तुम्हारे लिए कुछ लाए हैं, बेटा।

314
00:21:28,041 --> 00:21:29,041
लो!

315
00:21:32,250 --> 00:21:37,458
मम्मी कहाँ है, पापा?
और, भइया भी तो आपके पास आए थे, न!

316
00:21:38,500 --> 00:21:39,791
आए थे, बेटा।

317
00:21:42,208 --> 00:21:43,625
पर उन दोनों का, न,

318
00:21:44,208 --> 00:21:45,958
यहाँ से ट्रांसफ़र हो गया, बेटा।

319
00:21:46,958 --> 00:21:51,500
जैसे… शेखर अंकल का
बोकारो से ट्रांसफ़र हुआ था, वैसे?

320
00:21:52,791 --> 00:21:55,208
हाँ! वैसे ही।

321
00:21:56,791 --> 00:21:59,833
लेकिन मम्मी और… भइया का, न,

322
00:22:00,166 --> 00:22:01,791
ट्रांसफ़र कुछ ज़्यादा ही दूर हो गया है।

323
00:22:05,708 --> 00:22:07,458
अब खाली हम दोनों हैं, बेटा।

324
00:22:08,833 --> 00:22:12,541
उनसे मिलने के लिए बहुत टाइम लगेगा।
खाली हम दोनों हैं।

325
00:22:16,541 --> 00:22:18,916
पापा… ज्योत्सना मिस!

326
00:22:22,125 --> 00:22:25,458
-[संतोष] आप भगवान हैं, मैडम। आप भगवान हैं।
-[ज्योत्सना] प्लीज़, उठिए, उठिए!

327
00:22:25,875 --> 00:22:29,541
[संतोष कुछ अस्पष्ट बोलता जाता है]

328
00:22:30,875 --> 00:22:32,916
हमारी बच्ची को बचाने के लिए शुक्रिया!

329
00:22:34,708 --> 00:22:38,333
माफ़ कर दीजिए, हम पार्थ को…

330
00:22:41,291 --> 00:22:43,875
हम… हम जानते हैं।

331
00:22:45,958 --> 00:22:50,125
लेकिन, हमारा बेटा के आखिरी टाइम में
उसका ध्यान रखने के लिए…

332
00:23:00,958 --> 00:23:01,791
कद्दू,

333
00:23:04,416 --> 00:23:08,041
मुझे न… किसी ज़रूरी काम से जाना पड़ेगा।

334
00:23:09,541 --> 00:23:11,875
मुझे नहीं पता अब मैं तुम्हें कब मिलूँगी,

335
00:23:13,500 --> 00:23:15,625
पर तुम ऐसे ही बहादुर बनकर रहना, ठीक है?

336
00:23:16,458 --> 00:23:20,000
और जब…
डर लगेगा तो पता है, न, क्या करना है?

337
00:23:21,708 --> 00:23:23,000
आपको पता है,

338
00:23:23,083 --> 00:23:27,083
पहले मुझे लगता था
कि दिव्या मिस, मेरी पसंदीदा टीचर है।

339
00:23:28,375 --> 00:23:30,625
पर अब से जो भी मुझे पूछेगा,

340
00:23:31,083 --> 00:23:34,833
मैं उन्हें कहूँगी,
कि ज्योत्सना मिस मेरी पसंदीदा हैं।

341
00:23:41,833 --> 00:23:43,916
[नंदन] आप ऐसे छिप कर पहले भी जा चुके हैं?

342
00:23:47,375 --> 00:23:50,583
ज़रूरी सामान की गाड़ी को, न,
कोई नहीं रोकेगा।

343
00:23:51,791 --> 00:23:55,583
सही जान-पहचान और सही कीमत होने पर,
किधर भी जाने सकता।

344
00:23:58,583 --> 00:23:59,916
[आदिवासी भाषा में] क्या हो रहा है?

345
00:24:01,833 --> 00:24:04,458
[आदिवासी भाषा में] मैंने पहले भी
तो बताया था! याद नहीं है?

346
00:24:09,041 --> 00:24:12,083
ए… यह क्या करता है?

347
00:24:12,958 --> 00:24:16,375
ओराका लोग सिर्फ़ ज़ुबान से ही नहीं,
हाथ से भी बोलते हैं।

348
00:24:17,250 --> 00:24:20,250
जंगल में शिकार करते टाइम
बिना किसी आवाज़ के,

349
00:24:20,541 --> 00:24:22,083
एक-दूसरे से बात करते हैं, न।

350
00:24:22,833 --> 00:24:25,416
जैसे… इसका मतलब, भाग जाओ!

351
00:24:26,708 --> 00:24:29,250
इसका मतलब… इंतज़ार करो।

352
00:24:32,666 --> 00:24:34,458
इसका मतलब… मिल जाओ!

353
00:24:35,291 --> 00:24:38,041
-बोलने से?
-बोलने से, प्रकृति के साथ, एक हो जाओ।

354
00:24:38,333 --> 00:24:41,916
जंगल में ऐसे छिप जाओ
कि जानवर की नज़र कितनी भी तेज़ हो,

355
00:24:42,291 --> 00:24:43,458
आपको देख ही न पाए।

356
00:24:47,083 --> 00:24:48,750
चिरू, श्श्श।

357
00:25:01,125 --> 00:25:04,375
अस्पताल ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था
कि उनका एक ओराका मरीज़ गायब है।

358
00:25:05,083 --> 00:25:07,625
यहाँ तो एक नहीं, दो-दो ओराका हैं।

359
00:25:14,333 --> 00:25:19,583
[कुत्ते "मिस्टर" के
किकियाने की आवाज़ आ रही है]

360
00:25:21,333 --> 00:25:24,541
[दरवाज़ा खोलने की आवाज़ आती है]

361
00:25:28,041 --> 00:25:30,541
[ऋतु] शुक्रिया, सर।
मुझपर भरोसा करने के लिए।

362
00:25:32,208 --> 00:25:35,416
मैं सही थी, सर। न सिर्फ़
वह पेप्टाइड कारगर निकला, बल्कि

363
00:25:36,125 --> 00:25:37,916
मुझे वह पौधा भी मिल गया।

364
00:25:47,708 --> 00:25:48,750
ठीक है।

365
00:25:51,083 --> 00:25:54,458
[केतन] पर उस पत्रिका की
जानकारी तो 1940 की है।

366
00:25:55,458 --> 00:25:57,875
क्या होगा अगर पौधा वाकई में विलुप्त है।

367
00:25:58,333 --> 00:26:00,500
यह तो उस द्वीप पर जाकर ही पता चलेगा, सर।

368
00:26:00,625 --> 00:26:04,291
पर ऋतु… एटम चाहता है कि तुम
उनके साथ हक्सली द्वीप जाओ।

369
00:26:04,666 --> 00:26:06,125
वे क्या चाहते हैं, इसकी किसे परवाह।

370
00:26:08,250 --> 00:26:09,666
सर, मुझे निकलना चाहिए।

371
00:26:10,041 --> 00:26:12,083
वह लड़की कॉलिनपुर पहुँचने ही वाली होगी।

372
00:26:14,208 --> 00:26:17,583
और… मिस्टर का ध्यान रखने के लिए, शुक्रिया!

373
00:26:27,000 --> 00:26:28,166
रुको!

374
00:26:30,750 --> 00:26:33,458
तुम चाहो तो… मैं तुम्हें छोड़ सकता हूँ।

375
00:26:34,833 --> 00:26:37,791
[ज्योत्सना] "वीनू, कुछ हफ़्तों में
शायद यहां सब ठीक हो जाएगा।"

376
00:26:38,208 --> 00:26:41,041
[ज्योत्सना] "और फिर
मैं तेरे साथ यहाँ रुकना चाहती हूँ।"

377
00:26:41,833 --> 00:26:42,666
नहीं, नहीं!

378
00:26:44,125 --> 00:26:45,958
"मतलब… चलो डिनर करते हैं।"

379
00:26:46,541 --> 00:26:47,375
हाँ, यह ठीक है!

380
00:26:48,000 --> 00:26:50,041
"डिनर करते हैं,
फिर देखते हैं क्या होता है।"

381
00:26:50,625 --> 00:26:51,833
नहीं करना है।

382
00:26:52,875 --> 00:26:55,208
"वीनू… मैं तुझसे कुछ कहना चाहती हूँ।"

383
00:26:56,666 --> 00:26:58,625
"पापा का मेनलैंड ट्रांसफ़र हो गया है।"

384
00:26:59,791 --> 00:27:01,208
"मैं जा रही हूँ, वीनू।"

385
00:27:03,125 --> 00:27:04,791
"माफ़ करना, मैं तुझे पहले नहीं बता पाई।"

386
00:27:05,333 --> 00:27:06,375
नहीं!

387
00:27:06,916 --> 00:27:08,958
"मुझे बहुत खेद है
मैं तुझे पहले नहीं बता पाई।"

388
00:27:10,125 --> 00:27:14,583
-[सभी बच्चे एक साथ] गुड मॉर्निंग, मिस।
-[टीचर] बैठ जाओ! सब कैसे हो?

389
00:27:14,791 --> 00:27:16,875
-[सभी बच्चे एक साथ] बढ़िया, मैम।
-[टीचर] बहुत बढ़िया!

390
00:27:17,291 --> 00:27:21,458
तो आज की क्लास में
हम डार्विन की सिद्धांत का परीक्षण करेंगे।

391
00:27:21,583 --> 00:27:22,416
ठीक है?

392
00:27:22,500 --> 00:27:25,916
अब हम क्या करेंगे,
दो-दो के समूह में बीज बोएंगे।

393
00:27:26,625 --> 00:27:30,583
जितने भी साल हम स्कूल में हैं,
दो, तीन, चार… हम यह देखेंगे

394
00:27:30,875 --> 00:27:32,166
कि कौन सा पौधा

395
00:27:32,708 --> 00:27:34,583
ज़िंदा रहने के लिए सबसे योग्य बना रहता है।

396
00:27:35,291 --> 00:27:37,083
-समझ आ रहा है?
-मैम, मैं अंदर आ जाऊँ?

397
00:27:37,333 --> 00:27:39,250
[सब बच्चे हंसते हैं]

398
00:27:47,958 --> 00:27:50,458
-तू फिर से देर से आया है।
-[वीनू] श्श

399
00:27:51,708 --> 00:27:54,416
मैंने तुझे बोला था,
टिफ़िन ब्रेक में बात करनी थी।

400
00:27:55,083 --> 00:27:58,958
अरे, इसके लिए बीज लाना भूल गया था।
दीवार टाप के घर से लेकर आया हूँ।

401
00:27:59,833 --> 00:28:02,458
यह तो मैं लाई थी। यह देख! गेंदे के बीज!

402
00:28:02,666 --> 00:28:04,458
[पृष्ठभूमि में टीचर की आवाज़
सुनाई देती है]

403
00:28:04,625 --> 00:28:09,583
गेंदा और गुलाब तो हर कोई लगा रहा है, न,
पता कैसे चलेगा कि हमारा पौधा कौन सा है।

404
00:28:09,666 --> 00:28:13,166
-इसलिए मैं ये लेकर आया।
-ये कौन से बीज हैं?

405
00:28:13,791 --> 00:28:16,791
[टीचर का पढ़ाना जारी है]

406
00:28:17,541 --> 00:28:20,208
अम्मा ने बोला था कि कोई खास पौधे के हैं।

407
00:28:21,416 --> 00:28:24,375
लेकिन… यह नहीं बताया कि किस पौधे के हैं।

408
00:28:25,375 --> 00:28:28,833
तो गधे! जब तुझे पौधे का नाम ही नहीं पता

409
00:28:29,208 --> 00:28:31,791
तो हमें पता कैसे चलेगा
कि हमारा पौधा है कौन सा?

410
00:28:32,250 --> 00:28:35,833
[टीचर पौधा लगाने के बारे में बता रही हैं]

411
00:28:36,166 --> 00:28:39,500
[वीनू] कर दिया, न, नामकरण!
जो न कभी तू भूलेगी और न मैं।

412
00:28:44,791 --> 00:28:47,291
ज्योत्सना

413
00:28:47,875 --> 00:28:50,708
और फिर तुझे नियति मैम को यकीन दिलाना पड़ा

414
00:28:51,083 --> 00:28:54,875
कि तेरे दादा के गांव में,
ज्योत्सना के नीले-नीले फूल खिलते हैं।

415
00:28:56,500 --> 00:29:00,250
वाह! तो अब इमरजेंसी ब्रॉडकास्ट पर भी
मेरा मज़ाक उड़ रहा है।

416
00:29:00,916 --> 00:29:03,666
[वीनू, रेडियो पर] इस काम के लिए दिया था
डॉक्टर ने यह रेडियो तुम्हें?

417
00:29:04,041 --> 00:29:06,041
माफ़ करना। सही कह रहा है।

418
00:29:06,541 --> 00:29:08,375
-चल जल्दी करते हैं।
-[वीनू] अच्छा, सुन,

419
00:29:08,958 --> 00:29:10,333
मैं थोड़ी देर में पहुँच जाऊँगा।

420
00:29:11,000 --> 00:29:12,916
वापस आने में तू, प्लीज़ देर मत कर देना।

421
00:29:13,583 --> 00:29:16,125
वरना इस बार 17 साल, न, मैं इंतज़ार कराऊंगा।

422
00:29:19,416 --> 00:29:21,083
इस बार हम इंतज़ार नहीं करेंगे, वीनू।

423
00:29:22,000 --> 00:29:23,916
[ज्योत्सना] दरअसल, मैं तुझे…

424
00:29:26,291 --> 00:29:27,125
क्या?

425
00:29:28,583 --> 00:29:29,625
कुछ नहीं।

426
00:29:30,291 --> 00:29:31,458
जल्दी मिल, फिर बताती हूँ।

427
00:29:32,083 --> 00:29:32,916
चल, मिलती हूँ!

428
00:29:58,583 --> 00:29:59,416
सर!

429
00:30:00,000 --> 00:30:02,416
शायद हमने कॉलिनपुर का रास्ता
पीछे छोड़ दिया है।

430
00:30:14,250 --> 00:30:15,750
एटम पैराडाइज़
दो किमी

431
00:30:20,708 --> 00:30:26,458
हम… हम कॉलिनपुर नहीं जा रहे, है न?

432
00:30:30,250 --> 00:30:31,333
मुझे माफ़ कर देना!

433
00:30:32,708 --> 00:30:36,541
अगर तुम चली गई तो तुम्हारे साथ
यहाँ से मेरे जाने का मौका भी चला जाएगा।

434
00:30:37,625 --> 00:30:38,458
सर!

435
00:30:42,041 --> 00:30:44,416
-आप ऐसे तो नहीं थे।
-मैं बिल्कुल ऐसा ही हूँ।

436
00:30:45,958 --> 00:30:48,291
जो केतन मैंने तुम्हें दिखाया है,
वो मैं वह नहीं हूँ।

437
00:31:00,583 --> 00:31:01,416
[ऋतु] लेकिन सर,

438
00:31:02,458 --> 00:31:06,125
अगर आज आप वह नहीं बने जिसे मैंने देखा है,

439
00:31:11,083 --> 00:31:14,291
तो यहाँ के लोग,
कभी दोबारा उम्मीद नहीं देखेंगे।

440
00:31:15,791 --> 00:31:17,000
[ऋतु] सर, प्लीज़!

441
00:31:18,458 --> 00:31:20,666
[ऋतु] सर, हम हज़ारों जानें बचा सकते हैं।

442
00:31:22,666 --> 00:31:24,583
प्लीज़, मुझे जाने दीजिए।

443
00:31:25,791 --> 00:31:27,416
[ऋतु] सर, प्लीज़ मुझे जाने दीजिए।

444
00:31:34,500 --> 00:31:38,083
[परवेज़] सर!
एटम पैराडाइज़ अगले ही मोड़ पर है।

445
00:31:38,291 --> 00:31:40,666
[परवेज़] इससे आगे गए,
तो फिर पीछे नहीं मुड़ पाएँगे।

446
00:31:40,958 --> 00:31:42,583
[ऋतु] प्लीज़, प्लीज़, मुझे जाने दीजिए।

447
00:31:43,666 --> 00:31:45,125
मैं अब पीछे नहीं मुड़ सकता।

448
00:31:48,333 --> 00:31:49,333
गाड़ी स्टार्ट कर!

449
00:32:00,166 --> 00:32:03,666
सर, यह हमारा आखिरी मौका है।

450
00:32:04,500 --> 00:32:06,750
अगर हमने उस ओराका को वापस जाने दिया,

451
00:32:07,208 --> 00:32:09,666
तो शायद उनकी नई बस्ती
हमें कभी नहीं मिलेगी।

452
00:32:10,250 --> 00:32:12,041
शिवा, वह बस घर लौटना चाहता है।

453
00:32:12,541 --> 00:32:15,166
उसे रोकने या उससे पूछताछ करने की
कोई वजह नहीं हमारे पास।

454
00:32:15,375 --> 00:32:16,958
वजह है, सर। हज़ारों वजहें हैं, सर

455
00:32:17,125 --> 00:32:18,833
जिन्हें हम शमशान तक
पहुँचने से रोक सकते हैं।

456
00:32:18,958 --> 00:32:21,791
उसके लिए मैं एक शांतिप्रद समुदाय को
नुकसान नहीं पहुँचा सकता। ठीक है?

457
00:32:28,291 --> 00:32:29,166
सर…

458
00:32:29,916 --> 00:32:33,291
मुझे मालूम है कि ओराका ने ही
आपको एक नई ज़िंदगी दी है,

459
00:32:34,916 --> 00:32:38,083
आपकी तरह कोई भी एक अच्छा इंसान
उनपर एक खरोंच भी नहीं आने देगा।

460
00:32:39,416 --> 00:32:41,250
[एसपी शिवा] लेकिन इस वक्त
आपको चुनना पड़ेगा।

461
00:32:43,166 --> 00:32:45,208
या तो आप एक अच्छा इंसान बन सकते हैं,

462
00:32:46,250 --> 00:32:47,625
या एक सच्चा नेता।

463
00:32:51,666 --> 00:32:54,750
अंडमान और निकोबार पुलिस

464
00:32:55,375 --> 00:32:58,208
[गाड़ी रुकने की आवाज़ आती है]

465
00:33:17,458 --> 00:33:19,500
तुम लोग… जा सकते हो।

466
00:33:25,791 --> 00:33:28,666
लगता है एलजी सर का दिल, तुम
ओराका के लिए कुछ ज़्यादा ही धड़कता है।

467
00:33:29,833 --> 00:33:34,208
शुक्रिया, भाई! एलजी भाई को भी
शुक्रिया बोलना। एह! चलो! चलो।

468
00:33:58,708 --> 00:34:00,791
[एटम अधिकारी] केतन साहब,
बिल्कुल सही समय पर आए हैं।

469
00:34:01,291 --> 00:34:03,000
[एटम अधिकारी] हम लोग,
बस निकलने ही वाले थे।

470
00:34:06,583 --> 00:34:08,541
[एटम अधिकारी] आप यहाँ…
अकेले क्यों बैठे हुए हैं?

471
00:34:10,583 --> 00:34:12,125
आपको पता है, मिस्टर वानी,

472
00:34:14,458 --> 00:34:17,000
मैंने कभी भी छाप छोड़ने पर
विश्वास नहीं किया था।

473
00:34:19,666 --> 00:34:23,500
मेरे बारे में कोई क्या सोचता है,
इससे मुझे कभी कोई फ़र्क नहीं पड़ा।

474
00:34:26,041 --> 00:34:27,083
डॉ गागरा कहाँ हैं?

475
00:34:27,166 --> 00:34:30,416
लेकिन वह मेरे बारे में क्या सोचती है,
इससे मुझे इतना फ़र्क क्यों पड़ता है?

476
00:34:30,750 --> 00:34:32,375
केतन साहब, डॉ गागरा कहाँ हैं?

477
00:34:32,541 --> 00:34:35,291
एक मिनट। मैं वही बता रहा हूँ। एक मिनट।
मैं प्रसंग बिठा लूँ?

478
00:34:39,166 --> 00:34:42,250
ऐसा क्यों है कि मैं चाहता हूँ
कि वह मुझे पसंद करे!

479
00:34:48,291 --> 00:34:51,208
जैसे… मैं उसे यहाँ लेकर आ रहा था,

480
00:34:54,791 --> 00:34:56,500
[केतन] लेकिन वह आना नहीं चाहती थी।

481
00:35:13,958 --> 00:35:16,416
[केतन] तो मैंने उसे… जाने दिया।

482
00:35:16,666 --> 00:35:19,083
[केतन गाड़ी को थपथपाता है]
[ज्योत्स्ना] शुक्रिया।

483
00:35:19,625 --> 00:35:22,750
क्या? … इसके लिए
हमने प्रबंधन से झगड़ा किया था।

484
00:35:23,083 --> 00:35:26,916
[एटम अधिकारी] ज़ोर दिया कि आपका नाम
निकासी लिस्ट में होना चाहिए।

485
00:35:28,958 --> 00:35:31,625
यकीन करें… अगर आज आप नहीं गए,

486
00:35:31,708 --> 00:35:33,625
[एटम अधिकारी] तो उस जहाज़ में
आपको कोई याद नहीं…

487
00:35:33,958 --> 00:35:37,833
मैं जानता हूँ, मिस्टर वानी, जानता हूँ।
आपको क्या लगता है मैं नहीं जानता!

488
00:35:39,541 --> 00:35:41,791
फिर बताओ हमें वह कहाँ है। हम उसे ले आएँगे।

489
00:35:42,916 --> 00:35:47,041
केतन साहब, आप जानते हैं
हमें उसकी ज़रूरत है… हक्सली में!

490
00:35:50,166 --> 00:35:53,458
-[एटम अधिकारी] केतन साहब!
-इतना गुस्सा आ रहा है, न, मुझे अपने आप पर।

491
00:35:54,750 --> 00:35:58,166
अपना… अपना इतना नुकसान करने के बाद भी…

492
00:35:58,416 --> 00:36:00,125
[केतन] मैं बेवकूफ़…

493
00:36:00,333 --> 00:36:02,875
मैं… मैं… उसे बचाना चाहता हूँ,

494
00:36:03,500 --> 00:36:05,041
लेकिन पता नहीं क्यों।

495
00:36:05,875 --> 00:36:07,625
मिस्टर वानी, मैं जानता हूँ।

496
00:36:08,541 --> 00:36:10,958
पर मैं आपको बताऊँगा ही नहीं,
पर मैं जानता नहीं क्यों।

497
00:36:11,625 --> 00:36:12,958
[केतन] मुझे नहीं पता क्यों!

498
00:36:14,250 --> 00:36:16,416
पता नहीं क्यों! मुझे समझ नहीं आ रहा।

499
00:36:30,875 --> 00:36:32,041
अरे, धत्त! धत्त!

500
00:36:33,375 --> 00:36:34,375
धत्त!

501
00:36:35,166 --> 00:36:36,041
यह…

502
00:36:36,875 --> 00:36:39,333
यह प्यार-व्यार जैसा कुछ हो गया, क्या मुझे?

503
00:36:43,041 --> 00:36:46,208
[केतन अजीब कसमसाहट भरी आवाज़ निकालता है]

504
00:36:51,000 --> 00:36:54,000
आप… क्या कर रहे हैं, केतन साहब?

505
00:36:54,333 --> 00:36:55,750
[केतन की कसमासहट सुनाई देती है]

506
00:36:56,000 --> 00:36:58,791
[एटम अधिकारी] आपके सामने
घर वापस जाने का दरवाज़ा खुला है, आप…

507
00:36:59,416 --> 00:37:01,416
आप उसे… बंद कर रहे हैं?

508
00:37:03,166 --> 00:37:04,083
पता नहीं!

509
00:37:04,916 --> 00:37:07,000
[केतन] पता नहीं, मिस्टर वानी, बस…

510
00:37:08,291 --> 00:37:09,833
इतना पता है कि…

511
00:37:11,458 --> 00:37:14,875
उस ब्राज़ील वाली चींटी को भी
बिल्कुल ऐसा ही लगता होगा।

512
00:37:26,041 --> 00:37:28,875
आपको पता है, केतन साहब,
हमें न सुनने की आदत नहीं है।

513
00:37:31,708 --> 00:37:33,083
[एटम अधिकारी] आप बोलेंगे नहीं,

514
00:37:34,125 --> 00:37:36,500
तो हमें आपसे बुलवाना पड़ेगा।

515
00:37:54,458 --> 00:37:55,416
सही कहा!

516
00:37:58,791 --> 00:38:00,375
होना तो यही चाहिए मेरे साथ!

517
00:38:03,666 --> 00:38:04,875
चल, मेरी कंचन,

518
00:38:06,458 --> 00:38:07,500
शुरू हो जा!

519
00:38:07,916 --> 00:38:09,541
[ज़ोर से मारने की आवाज़ आती है]

520
00:38:13,500 --> 00:38:16,541
-[ज्योत्सना] इसे ढूँढ रही थी?
-शुक्रिया, ज्योत्सना मिस।

521
00:38:16,791 --> 00:38:18,333
अच्छा हुआ, न, मैं ज़्यादा दूर नहीं थी।

522
00:38:18,416 --> 00:38:20,625
वरना हॉलीडे होमवर्क के अंक कट जाते।

523
00:38:22,000 --> 00:38:26,291
हाँ, मेरे अंक कट जाते।
फिर मैं फ़ेल हो जाती।

524
00:38:27,500 --> 00:38:31,041
दिव्या मिस मुझे बहुत डाँटती।
शुक्रिया, ज्योत्सना मिस।

525
00:38:31,500 --> 00:38:33,625
[कद्दू] देखो, मैंने कितने सारे पत्ते
डाल दिए इसमें!

526
00:38:36,833 --> 00:38:40,125
[कद्दू] अभी मेरे को यह पूरा भी करना है।

527
00:38:40,833 --> 00:38:42,916
[कद्दू] ज्योत्सना मिस, आपको पता है…

528
00:38:43,666 --> 00:38:45,291
[कद्दू] आप किसी को बताओगे तो नहीं?

529
00:38:45,833 --> 00:38:48,125
रूबी राइनो ने मुझे
बहुत सारे रहस्य बताएं हैं।

530
00:38:48,541 --> 00:38:50,708
-[ज्योत्सना] अच्छा?
-[कद्दू] हाँ।

531
00:38:51,041 --> 00:38:53,750
मैडम… इस तरफ आना मना है,

532
00:38:54,291 --> 00:38:55,416
आप यहाँ काहे…

533
00:39:00,541 --> 00:39:02,541
तुम्हें क्या रहस्य की बातें बताई रूबी ने?

534
00:39:03,583 --> 00:39:09,250
रूबी के सारे दोस्त, घर पर ही छूट गए।
उसे अपने दोस्तों की बहुत याद आती है।

535
00:39:10,416 --> 00:39:11,750
[कद्दू] वह बहुत उदास है।

536
00:39:12,458 --> 00:39:13,958
[कद्दू] और वह कह रही थी…

537
00:39:16,083 --> 00:39:19,208
[कद्दू] जब तक उसके दोस्त नहीं आएँगे,
वह कुछ नहीं खाएगी।

538
00:39:19,458 --> 00:39:21,458
[घबराहट और उत्तेजना भरा संगीत बज रहा है]

539
00:39:22,041 --> 00:39:25,125
[ज्योत्सना] अच्छा, तुम रूबी का मन बहलाओ,
मैं अभी आती हूँ, ठीक है?

540
00:39:26,208 --> 00:39:27,416
[संतोष] यह तो…

541
00:39:30,125 --> 00:39:32,250
लेकिन यह स्क्रीनिंग में काहे नहीं दिखा?

542
00:39:33,333 --> 00:39:36,958
शायद इसकी मिर्गी की दवाइओं की वजह से
लक्षण ज़रा देर से आए हैं।

543
00:39:37,541 --> 00:39:39,250
काफ़ी दुर्लभ मामला है, लेकिन…

544
00:39:39,916 --> 00:39:41,500
यह यकीनन संक्रमित है।

545
00:39:47,166 --> 00:39:48,375
[ज्योत्सना] संतोष जी,

546
00:39:48,708 --> 00:39:50,833
[ज्योत्सना] हमें अधिकारियों को बताना होगा।

547
00:39:53,833 --> 00:39:57,916
कद्दू… यहाँ से नहीं जा पाएगी।

548
00:39:58,208 --> 00:39:59,375
नहीं जा पाएगी?

549
00:40:00,500 --> 00:40:02,041
लेकिन मैडम वहाँ द्वीप पर…

550
00:40:02,375 --> 00:40:04,625
सब सुविधाएं होंगी, मेडिकल होगा,

551
00:40:04,708 --> 00:40:07,000
-कैंप लगेगा, कोई न कोई डॉक्टर…
-संतोष जी,

552
00:40:07,083 --> 00:40:08,791
[ज्योत्सना] वह द्वीप, एक सुरक्षित जगह है।

553
00:40:09,458 --> 00:40:12,208
[ज्योत्सना] जहाँ सिर्फ़, तंदरुस्त
और गैर-संक्रमित लोग ही जा सकते हैं।

554
00:40:12,916 --> 00:40:14,958
एक-दो दिन में कद्दू संक्रमण फैला सकती है,

555
00:40:15,041 --> 00:40:17,208
वह वहाँ जाएगी तो यह बीमारी,
वहाँ भी फैल जाएगी।

556
00:40:19,000 --> 00:40:22,000
[ज्योत्सना] इसलिए… उसे यहीं रुकना पड़ेगा।

557
00:40:24,083 --> 00:40:26,875
लेकिन चिंता मत कीजिए,
मैं कोई हल निकालती हूँ।

558
00:40:30,958 --> 00:40:34,125
[ज्योत्सना] कद्दू, मैं यह हरा बैंड ले लूँ?

559
00:40:34,208 --> 00:40:37,041
मैं तुम्हें रूबी राइनो वाला,
गुलाबी बैंड लाकर दूंगी।

560
00:40:47,583 --> 00:40:50,125
[चिरंजीवी] आराम करने को हमको बोला,
तुम इतना धीरे क्यों चल रहा है?

561
00:40:50,250 --> 00:40:52,458
[नंदन] माफ़ करना, भाई। आदत नहीं है!
[कराहता है]

562
00:40:53,333 --> 00:40:54,375
क्या हो गया?

563
00:40:54,541 --> 00:40:58,875
[नंदन के कराहने की आवाज़ आती है]

564
00:40:59,791 --> 00:41:02,541
[चिरंजीवी] अरे… कब हुआ यह? हैं?

565
00:41:04,625 --> 00:41:06,416
[चिरंजीवी] कब लगा यह?
पहला क्यों नहीं बोला!

566
00:41:09,291 --> 00:41:12,833
[आदिवासी भाषा में कुछ कहता है]

567
00:41:13,666 --> 00:41:16,041
-[नंदन] मैं ठीक हूँ, भाई।
-क्या बोला?

568
00:41:16,750 --> 00:41:18,125
मेरे को वापस लौट जाने को बोल रहा है।

569
00:41:18,250 --> 00:41:21,666
हाँ, तो ठीक बोलता है। इतना गहरा चोट है,
लंबा रास्ता है। नहीं सकेगा।

570
00:41:22,208 --> 00:41:25,125
-पर मैं ठीक हूँ, चीरू दादा।
-नंदन भाई, मेरी बात सुन!

571
00:41:26,291 --> 00:41:29,541
वैसे भी… अनजान लोग के लिए बहुत किया है तू।

572
00:41:29,916 --> 00:41:32,125
-मैं चल लूँगा!
-[चिरंजीवी] कैसा जाएगा तू?

573
00:41:32,875 --> 00:41:35,583
-अरे, इसका…
-इसकी चिंता मत कर, हम हैं, न!

574
00:41:46,208 --> 00:41:48,750
[आदिवासी भाषा में] ऐनेमे भाई,
मैं तुम्हें बहुत याद करूँगा।

575
00:41:49,750 --> 00:41:51,333
आपकी भी याद आएगी, चीरू दादा।

576
00:41:51,791 --> 00:41:54,333
[हंस कर] लड़की होता, न तू,
तो राखी के दिन पागल हो जाता!

577
00:41:56,250 --> 00:41:57,083
बाय!

578
00:42:16,708 --> 00:42:17,666
क्या हो गया?

579
00:42:18,125 --> 00:42:20,666
[ऐनेमे आदिवासी भाषा में कुछ कहता है]

580
00:42:28,083 --> 00:42:29,041
शुक्रिया, परवेज़।

581
00:42:29,125 --> 00:42:31,791
मैडम, प्लीज़, आप यहां से
जितनी जल्दी हो सके, निकल जाइए।

582
00:42:32,250 --> 00:42:33,875
वे लोग आपके पीछे कभी भी आ सकते हैं।

583
00:42:46,583 --> 00:42:47,708
डॉ गागरा!

584
00:42:48,166 --> 00:42:50,333
डॉ गागरा, मैं ज्योत्सना बोल रही हूँ।

585
00:42:50,666 --> 00:42:53,000
-आप सुन रही हैं, डॉ गागरा?
-हाँ, ज्योत्सना।

586
00:42:53,416 --> 00:42:55,541
मैं बस अभी पहुँची हूँ। तुम कहाँ हो?

587
00:42:55,875 --> 00:42:57,916
दरअसल, यहाँ एक गंभीर समस्या हो गई है।

588
00:42:58,125 --> 00:42:59,666
[ज्योत्सना] मैं नहीं आ पाऊँगी, डॉक्टर।

589
00:43:00,208 --> 00:43:03,291
अरे, पर ज्योत्सना, तुम्हारे बिना
मैं उस द्वीप तक कैसे पहुँचूंगी?

590
00:43:03,750 --> 00:43:06,083
जानती हूँ… इसीलिए आपसे संपर्क किया है।

591
00:43:06,375 --> 00:43:09,166
[ज्योत्सना] मैं कम से कम द्वीप का नाम
और लोकेशन बता सकती हूँ।

592
00:43:09,916 --> 00:43:10,833
लेकिन…

593
00:43:11,416 --> 00:43:12,583
ठीक है।

594
00:43:13,125 --> 00:43:14,541
फ़िलहाल के लिए यह भी ठीक है।

595
00:43:15,250 --> 00:43:16,250
ज़रा रुको!

596
00:43:21,625 --> 00:43:22,916
हाँ, बोलो!

597
00:43:24,583 --> 00:43:25,875
वह द्वीप है…

598
00:43:30,208 --> 00:43:32,250
-डॉ गागरा,
-हाँ?

599
00:43:32,666 --> 00:43:34,166
[ज्योत्सना] मैं दोबारा कॉल करती हूँ।

600
00:43:38,833 --> 00:43:39,708
क्या हुआ?

601
00:43:40,708 --> 00:43:42,083
उन्हें बता दिया आपने?

602
00:43:45,000 --> 00:43:46,708
कद्दू को यहाँ से जाने दीजिए, मैम।

603
00:43:48,250 --> 00:43:50,083
यहाँ पर आकर हम सब कुछ खो दिए,

604
00:43:50,583 --> 00:43:51,625
[संतोष] सब खो दिए!

605
00:43:53,375 --> 00:43:55,250
अब बस एक बेटी ही बची है हमारे पास।

606
00:43:56,291 --> 00:43:57,583
उसको नहीं खो सकते!

607
00:43:58,000 --> 00:44:00,291
संतोष जी, कद्दू को कुछ नहीं होगा।

608
00:44:00,375 --> 00:44:01,750
कुछ नहीं होने देंगे कद्दू को!

609
00:44:02,125 --> 00:44:03,916
मैं आपका पूरा साथ दूँगी।

610
00:44:05,041 --> 00:44:08,458
-पर कद्दू यहाँ से नहीं जा सकती।
-यहाँ वह मर जाएगी, मैडम।

611
00:44:09,375 --> 00:44:13,375
वहाँ शायद कोई करिश्मा हो जाए।
यहाँ कौन बचाएगा उसे, कोई नहीं बचा पाएगा!

612
00:44:13,500 --> 00:44:15,291
सर, यहाँ भी एक डॉक्टर है जो शायद

613
00:44:15,375 --> 00:44:19,208
-कुछ हफ़्तों में…
-हफ़्ते! कद्दू के पास खाली दस दिन हैं मैडम।

614
00:44:22,708 --> 00:44:24,625
कृपा कर दीजिए, उसको जाने दीजिए।

615
00:44:25,833 --> 00:44:29,375
संतोष जी, आपकी बेटी मुझे बहुत प्यारी है।

616
00:44:31,458 --> 00:44:33,208
मैं भी चाहती हूँ उसे कुछ न हो,

617
00:44:34,916 --> 00:44:37,833
लेकिन उसकी वजह से इतने सारे लोगों की
जान खतरे में नहीं डाल सकते हम।

618
00:44:38,041 --> 00:44:39,750
मैम, प्लीज़, प्लीज़!

619
00:44:40,000 --> 00:44:42,541
-संतोष जी, नहीं!
-हमारे पास और कुछ नहीं है।

620
00:44:43,291 --> 00:44:46,125
संतोष जी, नहीं, ऐसा नहीं हो सकता।
ऐसा नहीं हो सकता है!

621
00:44:46,875 --> 00:44:48,666
वह हमारी एक ही बच्ची है।

622
00:44:50,250 --> 00:44:52,500
अगर आप अधिकारियों को नहीं बता सकते,

623
00:44:53,250 --> 00:44:54,375
तो मुझे ही बताना पड़ेगा।

624
00:45:11,208 --> 00:45:13,333
[ज्योत्सना की चीख सुनाई देती है]

625
00:45:15,791 --> 00:45:17,041
[कद्दू] पापा!

626
00:45:19,958 --> 00:45:21,208
ज्योत्सना मिस!

627
00:45:24,958 --> 00:45:31,958
[ज्योत्सना और संतोष के
जूझने की आवाज़ आती है]

628
00:45:45,083 --> 00:45:46,375
♪ क्या… ♪

629
00:45:46,875 --> 00:45:48,041
♪ तुम सुन सकते हो ♪

630
00:45:48,833 --> 00:45:51,666
♪ फुसफुसाते पेड़ को? ♪

631
00:45:53,208 --> 00:45:56,250
♪ क्या तुम सुन सकते हो ♪

632
00:45:57,458 --> 00:46:00,458
♪ धुन बजाती मधुमक्खी को? ♪

633
00:46:02,125 --> 00:46:04,666
♪ पंखों वाले शब्द ♪

634
00:46:05,416 --> 00:46:08,291
♪ गीत गाती नदियां… ♪

635
00:46:10,291 --> 00:46:12,083
♪ ये बस कुछ ही चीज़ें हैं ♪

636
00:46:13,541 --> 00:46:16,166
♪ जो मैंने तुम्हें भेजी हैं ♪

637
00:46:17,791 --> 00:46:20,541
♪ हर जगह ♪

638
00:46:21,458 --> 00:46:23,708
♪ हर समय ♪

639
00:46:25,125 --> 00:46:28,708
[कद्दू गुनगुनाना जारी रखती है]

640
00:46:29,208 --> 00:46:33,416
[ज्योत्सना का जूझना जारी है]

641
00:46:44,250 --> 00:46:46,458
ज्योत्सना

642
00:46:47,250 --> 00:46:50,250
♪ बारिश लिए बादल ♪

643
00:46:50,916 --> 00:46:54,000
♪ दमकता हुआ चांद ♪

644
00:46:54,541 --> 00:46:57,458
♪ ये बस कुछ ही चीज़ें हैं ♪

645
00:46:58,083 --> 00:47:00,666
♪ जो मैंने तुम्हें भेजी हैं ♪

646
00:47:01,458 --> 00:47:04,791
♪ हर जगह ♪

647
00:47:05,166 --> 00:47:09,125
♪ हर समय ♪

648
00:47:20,583 --> 00:47:22,750
[वीनू, रेडियो से] ज्योत्सना…

649
00:47:23,583 --> 00:47:25,083
[वीनू, रेडियो से] ज्योत्सना?

650
00:47:25,750 --> 00:47:26,875
[वीनू, रेडियो से] सिंधू।

651
00:47:27,291 --> 00:47:29,000
[वीनू, रेडियो से] ज्योत्सना, मैं आ गया।

652
00:47:30,000 --> 00:47:32,083
[वीनू, रेडियो से] बोला था, न,
इस बार देर नहीं करूँगा।

653
00:47:32,291 --> 00:47:33,375
[वीनू] ज्योत्सना,

654
00:47:33,583 --> 00:47:35,375
[वीनू] इस बार समय से पहले आ गया,
ज्योत्सना।

655
00:47:35,500 --> 00:47:36,583
[वीनू, रेडियो से] ज्योत…

656
00:47:45,666 --> 00:47:48,541
निर्मला इंटरनेशनल स्कूल
पोर्ट ब्लेयर

657
00:47:58,208 --> 00:48:00,000
[पेड़ की टहनी टूटने की आवाज़ आती है]

658
00:48:01,000 --> 00:48:02,083
सुना क्या?

659
00:48:03,416 --> 00:48:06,166
[आदिवासी भाषा में जवाब देता है]

660
00:48:15,166 --> 00:48:16,958
[दरवाज़ा खुलने की आवाज़ आती है]

661
00:48:21,500 --> 00:48:23,833
[डॉ. शशि] सर, पेप्टाइड सीक्वेंसिंग के
सीएसएफ़ निष्कर्षण की

662
00:48:23,916 --> 00:48:27,708
जो भी जानकारी आपको चाहिए थी,
वह सारी इसमें मौजूद है, सर।

663
00:48:28,416 --> 00:48:29,666
हम्म।

664
00:48:40,916 --> 00:48:42,958
पूछने के लिए माफ़ी चाहूँगा, सर, लेकिन…

665
00:48:43,583 --> 00:48:45,833
अगर हम ओराका का पीछा नहीं कर रहे हैं

666
00:48:46,875 --> 00:48:48,916
तो आप इस सब के बारे में पढ़ क्यों रहे हैं?

667
00:48:50,791 --> 00:48:52,166
आपको पता है, डॉक्टर?

668
00:48:54,000 --> 00:48:57,083
भारतीय फ़ौज के हर सैनिक का
मूल आदर्श क्या होता है?

669
00:48:58,333 --> 00:48:59,291
धर्मा!

670
00:49:00,708 --> 00:49:02,333
हमारी सभ्यता हमें सिखाती है

671
00:49:03,000 --> 00:49:04,458
कि लड़ाई के मैदान में,

672
00:49:05,166 --> 00:49:07,625
हमारे खिलाफ़ चाहे हमारे अपने ही
क्यों न खड़े हों,

673
00:49:08,666 --> 00:49:10,708
हर सिपाही को बस वह करना चाहिए

674
00:49:11,583 --> 00:49:12,791
जो उसका धर्म है।

675
00:49:16,458 --> 00:49:18,291
[एलजी] मुझे यह जानकारी
इसलिए चाहिए, क्योंकि…

676
00:49:19,958 --> 00:49:21,833
मैंने भी अपने धर्म का पालन किया है।

677
00:49:23,291 --> 00:49:24,333
कुछ घंटे पहले…

678
00:49:24,750 --> 00:49:25,916
मैंने एक फ़ैसला किया है।

679
00:49:36,666 --> 00:49:37,916
एक ऐसा फ़ैसला…

680
00:49:38,916 --> 00:49:40,583
जो इन द्वीपों की किस्मत

681
00:49:40,875 --> 00:49:42,625
हमेशा के लिए बदल देगा।

682
00:50:01,375 --> 00:50:02,208
नहीं!

683
00:50:04,375 --> 00:50:05,333
[डॉ. शशि] सर, यह…

684
00:50:05,958 --> 00:50:07,625
[डॉ. शशि] यह बहुत बड़ी गलती है, सर।

685
00:50:08,375 --> 00:50:10,041
[डॉ. शशि] नंबर चाहे छोटा हो या बड़ा,

686
00:50:10,125 --> 00:50:13,041
हम इंसानों की ज़िंदगियों के बीच,
इस तरह से चुन नहीं सकते।

687
00:50:13,375 --> 00:50:15,833
[डॉ. शशि] यहाँ हम
मूल आदिवासी समुदाय की बात कर रहे हैं,

688
00:50:15,916 --> 00:50:17,333
जो खुद को बचाने में भी अक्षम है।

689
00:50:18,250 --> 00:50:21,000
और एक पूरी संस्कृति खत्म हो जाएगी, सर।

690
00:50:21,333 --> 00:50:23,916
इन सभी लोगों में से… आप?

691
00:50:25,625 --> 00:50:27,875
-आप ऐसा कैसे कर सकते हैं, सर?
-नहीं कर सकता था!

692
00:50:28,083 --> 00:50:29,791
पर मुझे करना पड़ा। मुझे बदलना पड़ा।

693
00:50:30,750 --> 00:50:33,041
[एलजी] ताकि हज़ारों लोग बच सकें,

694
00:50:33,333 --> 00:50:34,875
उनके नेता को…

695
00:50:36,250 --> 00:50:38,125
अपना विकास करना पड़ा।

696
00:50:38,458 --> 00:50:40,500
[एलजी] क्योंकि विकास ही वह कीमत है

697
00:50:40,750 --> 00:50:43,166
[एलजी] जो ज़िंदा रहने के लिए,
हर नस्ल ने चुकाई है।

698
00:50:43,583 --> 00:50:46,166
[एलजी] इसमें हम इंसान भी शामिल हैं।

699
00:50:47,083 --> 00:50:50,041
[एलजी] इंसान… बदलाव का नतीजा है।

700
00:50:53,500 --> 00:50:57,541
[एलजी] अगर सही वक्त पर, पानी से बाहर
निकलकर ज़िंदगी ज़मीन पर नहीं पहुँची होती

701
00:50:58,708 --> 00:51:00,041
[एलजी] तो आज इंसान नहीं होते।

702
00:51:03,958 --> 00:51:05,750
[एलजी] बड़े पैमाने पर
विलुप्त होने की घटना ने

703
00:51:05,833 --> 00:51:07,833
बड़े से बड़े जानवर को खत्म कर दिया।

704
00:51:08,875 --> 00:51:10,125
[एलजी] लेकिन हमारे पूर्वज,

705
00:51:10,458 --> 00:51:12,458
ऐसे हालातों में भी डटे रहे।

706
00:51:13,041 --> 00:51:15,791
[ज़ोर से मारे गए झापड़ की आवाज़ आती है]

707
00:51:19,375 --> 00:51:21,208
[एलजी] अगर उन्हें कुछ हो जाता तो,

708
00:51:22,125 --> 00:51:23,500
[एलजी] आज इंसान नहीं होते।

709
00:51:32,083 --> 00:51:34,000
मसाला जैज़!

710
00:51:37,458 --> 00:51:39,083
[केतन] अरे, कंचन!

711
00:51:40,125 --> 00:51:43,083
[केतन] क्या लड़की की तरह मारती है।

712
00:51:56,000 --> 00:52:01,000
[कंचन के मारने,
केतन के हंसने की आवाज़ आ रही है]

713
00:52:03,708 --> 00:52:06,833
ज्योत्सना, हैलो! सुन रही हो, ज्योत्सना।

714
00:52:15,666 --> 00:52:20,125
[एलजी] हमारे पूर्वज,
न बाकी जानवरों से बड़े थे, न ताकतवर।

715
00:52:20,583 --> 00:52:22,958
वे न उड़ सकते थे, न बहुत तेज़ भाग सकते थे।

716
00:52:23,291 --> 00:52:24,125
[बासु] रुको!

717
00:52:24,291 --> 00:52:25,708
[एलजी] उनके पास था तो बस, दिमाग।

718
00:52:25,958 --> 00:52:26,833
[बासु] वहीं रुको।

719
00:52:26,916 --> 00:52:28,500
[एलजी] और एक-दूसरे का साथ।

720
00:52:28,750 --> 00:52:30,208
[बासु] बोट को हाथ मत लगाना।

721
00:52:33,500 --> 00:52:34,791
तुम्हें ज्योत्सना ने भेजा है।

722
00:52:35,166 --> 00:52:37,791
[एलजी] अगर वे साथ मिलकर
बाकियों से लड़ना नहीं सीखते

723
00:52:38,958 --> 00:52:40,291
[एलजी] तो आज इंसान नहीं होते।

724
00:52:42,291 --> 00:52:45,000
[एलजी] और जब औज़ार उठाने के लिए
हमें हाथों की ज़रूरत पड़ी,

725
00:52:45,333 --> 00:52:47,875
[एलजी] तब अगर हम दो पैरों पर
खड़े होना नहीं सीखते…

726
00:52:48,708 --> 00:52:50,291
[एलजी] तो आज इंसान नहीं होते।

727
00:52:50,708 --> 00:52:53,041
स्वराज महोत्सव

728
00:52:53,458 --> 00:52:56,666
[गाड़ियों के अलार्म बजने की
आवाज़ें आ रही हैं]

729
00:53:03,458 --> 00:53:04,916
आइए, आप लोग बाहर आइए।

730
00:53:26,250 --> 00:53:29,708
[भौमिक] हमने कर दिखाया, शिवा।
पाँच हज़ार स्वस्थ लोग।

731
00:53:32,125 --> 00:53:35,791
[भौमिक] पाँच हज़ार लोग,
जिनको संक्रमण छू भी नहीं पाएगा।

732
00:53:38,375 --> 00:53:39,500
[पुलिस] सर, आपका बैंड?

733
00:53:40,541 --> 00:53:41,708
[पुलिस] आपका, सर।

734
00:53:42,500 --> 00:53:44,083
[पुलिस] थैंक्यू। जाइए।

735
00:54:13,041 --> 00:54:14,666
[एलजी] इंसान हो या कॉकरोच,

736
00:54:14,791 --> 00:54:16,166
डायनासोर हो या बैक्टीरिया,

737
00:54:16,708 --> 00:54:18,333
इन सब में एक बात समान है,

738
00:54:19,291 --> 00:54:23,000
[एलजी] प्रकृति ने इन सबको बदलने का
एक मौका ज़रूर दिया है।

739
00:54:24,833 --> 00:54:27,541
और जो नहीं बदल पाए, उन्हें कमज़ोर मानकर

740
00:54:28,208 --> 00:54:29,541
प्रकृति ने तभी खत्म कर दिया।

741
00:54:31,166 --> 00:54:33,041
क्या आपको पता है हमें कहाँ जाना है?

742
00:54:34,041 --> 00:54:35,791
[बासु] पता तो नहीं है लेकिन अंदाज़ा है।

743
00:54:37,416 --> 00:54:41,291
[बासु] लेकिन इस बात का अंदाज़ा नहीं है
कि जिस चीज़ को ढूँढने के लिए आप जा रही हैं,

744
00:54:42,500 --> 00:54:43,833
[बासु] वह ज़िंदा है…

745
00:54:44,583 --> 00:54:46,416
[बासु] या हमेशा-हमेशा के लिए
खत्म हो गई है।

746
00:54:49,333 --> 00:54:51,291
पापा मैंने अपना होमवर्क खत्म कर लिया।

747
00:54:51,708 --> 00:54:54,041
हाइबिस्कस, लेमन…

748
00:54:58,791 --> 00:55:00,916
[एलजी] और जो खुद को हालात के साथ बदल पाए,

749
00:55:03,208 --> 00:55:05,958
[एलजी] उन्हें सबसे योग्य माना गया था।

750
00:55:07,041 --> 00:55:09,666
ज्योत्सना

751
00:55:09,875 --> 00:55:12,875
ज्योत्सना

752
00:55:14,250 --> 00:55:17,125
[एलजी] और जो सबसे योग्य होता है,
वही हमेशा बच जाता है।

753
00:56:15,958 --> 00:56:20,750
और शायद इसी वजह से ओराका आज खतरे में हैं।

754
00:56:22,125 --> 00:56:23,541
क्योंकि वे कभी विकसित नहीं हो पाए।

755
00:56:24,708 --> 00:56:26,041
शायद इसलिए…

756
00:56:27,958 --> 00:56:32,125
अस्तित्व की लड़ाई हारना ही उनकी नियति है।

757
00:56:33,666 --> 00:56:37,458
[पुरुष आवाज़ 1] देखो उस तरफ़। ध्यान से
देखो, ध्यान से। इस घर में भी नहीं हैं?

758
00:56:37,958 --> 00:56:40,208
-[आवाज़ 2] अंदर कुछ मिला?
-[आवाज़ 1] नहीं, सर इधर नहीं है।

759
00:56:40,291 --> 00:56:43,166
[पुरुष आवाज़ 2] उधर चैक करो।
ठीक से देखो सब जगह।

760
00:56:46,500 --> 00:56:48,541
[पुरुष आवाज़ 3] सर… सब जगह देख लिया,
कोई नहीं मिला।

761
00:56:51,083 --> 00:56:53,750
[पुरुष आवाज़ 1] और आगे देखो, चलो।

762
00:56:54,958 --> 00:56:57,833
[आदिवासी भाषा में] तुम्हारे लोग कहाँ हैं?

763
00:56:58,958 --> 00:57:00,666
[आदिवासी भाषा में] सब लोग कहाँ हैं?

764
00:57:05,375 --> 00:57:06,708
एह, वह, उधर!

765
00:57:07,750 --> 00:57:08,750
[सैनिक] पकड़ो उसको।

766
00:57:09,500 --> 00:57:10,666
[सैनिक] लेकर आओ उसको!

767
00:57:11,250 --> 00:57:14,541
[बच्चे को पकड़ने के लिए सैनिकों का शोर]

768
00:57:37,291 --> 00:57:41,458
[सैनिक] कहां चला गया? कहाँ गया वो?

769
00:57:43,250 --> 00:57:46,416
[सैनिक] कहाँ गायब हो गया? कहाँ गया?

770
00:57:52,625 --> 00:57:54,250
किधर गया?

771
00:58:05,041 --> 00:58:08,333
[ढूँढने के लिए सैनिकों की आवाज़ें]
जाकर देखो। तुम उधर जाकर देखो।

772
00:58:17,416 --> 00:58:21,708
[सैनिकों का शोर]

773
00:58:27,250 --> 00:58:28,666
और अगर उन्होंने हमें खोज लिया तो?

774
00:58:29,000 --> 00:58:33,625
पहले उन्होंने हमारे पेड़ छीन लिए,
फिर हमारी ज़मीनें हथिया लीं,

775
00:58:34,166 --> 00:58:36,041
और जल्द ही वे हमारे शरीर छीनने आ जाएँगे।

776
00:58:37,041 --> 00:58:38,500
तब हम क्या करेंगे?

777
00:59:00,000 --> 00:59:01,333
[आदिवासी भाषा में] वहीं रुक जाओ।

778
00:59:01,916 --> 00:59:03,250
[आदिवासी भाषा में] वहीं रुक जाओ।

779
00:59:03,666 --> 00:59:05,708
[आदिवासी भाषा में] रुक जाओ…
वरना गोली चला देंगे।

780
00:59:15,791 --> 00:59:17,958
[आदिवासी भाषा में] हम
उन्हें पीछे की ओर धकेलेंगे।

781
00:59:21,041 --> 00:59:23,000
जहां से उन्हें बचने का कोई रास्ता न मिले।

782
00:59:32,875 --> 00:59:34,125
और फिर?

783
00:59:35,791 --> 00:59:38,625
फिर… हम लड़ेंगे।

