1
00:00:32,625 --> 00:00:35,000
‪♪ मैं कोई ऐसा गीत गाऊँ ♪

2
00:00:35,791 --> 00:00:39,041
‪-तूने इसमें से कुछ भी नहीं किया?
‪-हाँ, रे।

3
00:00:39,583 --> 00:00:41,625
‪आंटी ने लंच ब्रेक में सब कुछ सीखा

4
00:00:42,125 --> 00:00:43,416
‪और वीडियो बना डाला।

5
00:00:44,500 --> 00:00:46,583
‪पर हाँ, म्यूज़िक मैंने चुना।

6
00:00:47,916 --> 00:00:49,333
‪तूने यह गाना चुना?

7
00:00:49,416 --> 00:00:51,875
‪हाँ। मूड सैट करना था भई।

8
00:00:52,333 --> 00:00:54,125
‪मूड तो सैट हो रहा है, हाँ?

9
00:00:57,875 --> 00:00:59,083
‪और तुझे आँसू आ गए।

10
00:01:03,875 --> 00:01:05,458
‪वह बहुत प्यारी हैं।

11
00:01:08,208 --> 00:01:10,250
‪यह हमारी साथ में पहली फ़ोटो है।

12
00:01:10,416 --> 00:01:13,000
‪शायद मेरे जन्म के एक हफ़्ते बाद ली थी।

13
00:01:14,583 --> 00:01:16,000
‪वह सिर्फ़ 24 साल की थीं।

14
00:01:16,666 --> 00:01:18,875
‪उन्होंने मुझे पाला कैसे, यार?

15
00:01:20,208 --> 00:01:22,666
‪मुझसे अपनी ही लाइफ़ मैनेज नहीं हो पा रही।

16
00:01:23,000 --> 00:01:27,541
‪-तुझे सच में कुछ गलत नहीं लग रहा?
‪-क्या?

17
00:01:29,916 --> 00:01:32,708
‪तू कह रही है
‪यह तेरी और माँ की पहली फ़ोटो है।

18
00:01:33,541 --> 00:01:36,041
‪और यह तेरे जन्म के हफ़्ते भर बाद की है।

19
00:01:36,833 --> 00:01:38,708
‪वह पहले दिन वाली फ़ोटो किधर है, भाई?

20
00:01:38,833 --> 00:01:40,083
‪कितने दिन वही जोक मारेगा?

21
00:01:40,166 --> 00:01:42,083
‪पर वाकई तू गोद ली गई लगती है।

22
00:01:42,166 --> 00:01:44,250
‪घुँघराले बाल कहाँ से आए तेरे?

23
00:01:44,500 --> 00:01:46,125
‪अरे, क्या होगा…

24
00:01:47,125 --> 00:01:48,500
‪अगर तू असल में शर्मा हुई तो?

25
00:01:49,458 --> 00:01:51,958
‪या फिर सक्सेना? देसाई?

26
00:01:52,333 --> 00:01:54,541
‪तब? सोचा है कभी?

27
00:01:55,625 --> 00:01:59,166
‪शायद मैं सक्सेना नहीं हूँ,
‪पर मैं सेक्सी हूँ, है न?

28
00:01:59,583 --> 00:02:02,416
‪अच्छा क्या मज़ाक है। चल।

29
00:02:07,708 --> 00:02:09,458
‪तीसवाँ जन्मदिन मुबारक, काव्या ठाकुर।

30
00:02:10,333 --> 00:02:11,791
‪-यह सब तूने बनाया?
‪-हाँ।

31
00:02:13,125 --> 00:02:14,458
‪-सच में?
‪-नहीं, यार।

32
00:02:14,666 --> 00:02:18,791
‪माला आंटी ने पुटू बनाया।
‪पर, एग रोस्ट और काडला करी मैंने बनाया।

33
00:02:20,000 --> 00:02:22,458
‪-ख़ुशबू बहुत अच्छी है।
‪-है न? लज़ीज़ लगता है।

34
00:02:25,041 --> 00:02:30,250
‪काश हम बॉम्बे में होते।
‪हमारे नए घर में। मेरा जन्मदिन मनाते हुए।

35
00:02:30,708 --> 00:02:34,500
‪क्यों दुखी कर रही है, यार?
‪इस पैनल डिस्कशन की वजह से तो यहाँ आए हैं।

36
00:02:34,791 --> 00:02:39,041
‪पर एक एयरबीएनबी से
‪दूसरे में जाकर दिमाग चकरा रहा है।

37
00:02:40,875 --> 00:02:42,041
‪छोटा सा हल है।

38
00:02:46,291 --> 00:02:49,458
‪तेरे लिए फ़ोर्ट कोची का साइकिलिंग टूर।

39
00:02:49,750 --> 00:02:52,875
‪देख 12:00 बजे तक
‪पैनल डिस्कशन खत्म हो जाएगा।

40
00:02:52,958 --> 00:02:55,041
‪और मैं तेरी ख़िदमत में हाज़िर रहूँगा।

41
00:02:55,791 --> 00:02:58,708
‪"ख़िदमत" होती है या "खिचमत?"

42
00:02:59,458 --> 00:03:00,916
‪-खिदमत।
‪-पता नहीं।

43
00:03:02,291 --> 00:03:05,791
‪मेरा कहीं भी जाने का मन नहीं!
‪इतना भी बोर नहीं हो रहा है।

44
00:03:06,000 --> 00:03:08,083
‪यहीं बैठकर इंतज़ार करूँगी।

45
00:03:08,166 --> 00:03:10,875
‪कवू, तुझे फ़ोर्ट कोची
‪न देखने का अफ़सोस रहेगा।

46
00:03:11,333 --> 00:03:13,208
‪देख ले बेटा, हूँ?

47
00:03:14,916 --> 00:03:19,250
‪मेरी कमर दर्द कर रही है।
‪शायद थोड़ी देर और सोऊँगी।

48
00:03:26,791 --> 00:03:28,583
‪NETFLIX सीरीज़

49
00:03:34,458 --> 00:03:36,458
‪काव्या की राह
‪ध्रुव की राह

50
00:03:37,583 --> 00:03:39,458
‪अक्टूबर 01

51
00:03:40,583 --> 00:03:42,708
‪फ़ोर्ट कोची

52
00:03:57,291 --> 00:03:59,250
‪स्वागत है, मैडम। स्वागत है, सर।

53
00:04:01,333 --> 00:04:04,083
‪-स्वागत है, मैडम। स्वागत है, सर।
‪-ए।

54
00:04:04,291 --> 00:04:05,666
‪-स्वागत है, सर।
‪-कैसे हो, दोस्तो?

55
00:04:05,750 --> 00:04:08,208
‪-ए, मेरा यार!
‪-देखकर ख़ुशी हुई।

56
00:04:09,041 --> 00:04:10,916
‪-कैसे हो?
‪-देखो तो कौन है!

57
00:04:11,125 --> 00:04:13,208
‪-कैसा है भाई?
‪-सब बढ़िया है। मिलकर ख़ुशी हुई।

58
00:04:13,291 --> 00:04:16,083
‪-मिलकर ख़ुशी हुई।
‪-मुझे भी, यार।

59
00:04:16,625 --> 00:04:19,041
‪-तो, कैसा महसूस हो रहा है?
‪-बढ़िया लग रहा है।

60
00:04:19,541 --> 00:04:21,625
‪धत्, यार।
‪मैं फ़िनलैंड में दो हफ़्ते पहले था क्या?

61
00:04:22,208 --> 00:04:23,500
‪अरे, वह नहीं पूछ रहा।

62
00:04:23,583 --> 00:04:26,083
‪इस बारे में पूछ रहा हूँ। दूसरी तरफ़ बैठकर।

63
00:04:26,166 --> 00:04:28,000
‪जूनियर से ग्राहक बनकर कैसा लग रहा है?

64
00:04:28,083 --> 00:04:31,541
‪यार, ग्राहक मत बोलो। यह…
‪सोचने में थोड़ा घटिया लगता है।

65
00:04:33,291 --> 00:04:34,333
‪बैठ सकते हैं?

66
00:04:34,416 --> 00:04:37,791
‪हाँ, कोशिश कर।
‪थोड़ी मुश्किल होगी, पर ठीक है।

67
00:04:37,875 --> 00:04:41,250
‪-माफ़ करना, माइक लगा दें?
‪-हाँ, बिल्कुल।

68
00:04:42,125 --> 00:04:44,250
‪यार, यह क्या है?

69
00:04:44,916 --> 00:04:48,083
‪यह क्लिकर है। इससे गिनते हैं
‪कि कितने लोग मौजूद हैं।

70
00:04:48,375 --> 00:04:50,708
‪-मैं देख सकता हूँ?
‪-हाँ, बेशक।

71
00:04:51,958 --> 00:04:54,458
‪[संगीत बज रहा है]

72
00:05:40,625 --> 00:05:45,291
‪मुश्किल हालात से बचने के लिए क्या
‪करते हैं? जब काम आपके मुताबिक़ नहीं होता?

73
00:05:45,375 --> 00:05:49,875
‪मैं अफ़रातफ़री में फलता-फूलता हूँ।
‪मेरी सोच है कि कभी आत्म-संतुष्ट मत रहो।

74
00:05:50,125 --> 00:05:53,125
‪बहुत बार मेरी टीम को
‪इसका सामना करना पड़ता है।

75
00:05:53,583 --> 00:05:55,291
‪उन्हें गलत जानकारी दी गई है,

76
00:05:55,750 --> 00:05:58,791
‪जानकारी छुपाई गई है,
‪हलचल मचाने के लिए कुछ भी।

77
00:05:58,958 --> 00:06:00,833
‪ध्रुव बिल्कुल सहमत नहीं है।

78
00:06:01,291 --> 00:06:04,333
‪एक नेता के नाते अगर आप
‪बेचैनी और कमज़ोरी महसूस करें,

79
00:06:04,541 --> 00:06:06,750
‪तो शायद आपके लिए अहम है…

80
00:06:07,583 --> 00:06:10,750
‪आपके लिए टीम को
‪उसमें शामिल करना अहम होता है।

81
00:06:10,958 --> 00:06:14,125
‪यह उनकी समस्या नहीं है, ध्रुव। आख़िर में,

82
00:06:14,375 --> 00:06:17,291
‪नेता को लक्ष्य तय करना है
‪और टीम को उस पर चलना है।

83
00:06:17,458 --> 00:06:20,750
‪यह शुरुआत में सही है। पर आगे चलकर,

84
00:06:21,000 --> 00:06:23,583
‪वे बहुत ज़्यादा योगदान
‪देने के लिए तैयार होंगे,

85
00:06:23,875 --> 00:06:25,541
‪और इस तरह टुकड़ों में

86
00:06:25,625 --> 00:06:29,375
‪मकसद हासिल करने के बजाय मिलकर
‪ज़्यादा मकसद हासिल हो पाएगा। ऐसा ही है न?

87
00:06:29,583 --> 00:06:32,250
‪अच्छा, दोस्तो, यह अपनी-अपनी सोच है।

88
00:06:32,333 --> 00:06:36,666
‪नहीं, देखो। मुझे सच में लगता है
‪कि तुम ऐसा इसलिए कह रहे हो

89
00:06:36,833 --> 00:06:40,125
‪क्योंकि तुमने अभी नेता की
‪ज़िम्मेदारी संभालनी शुरू ही की है।

90
00:06:40,333 --> 00:06:42,833
‪हम यकीनन कुछ महीनों बाद इस पर बात करेंगे,

91
00:06:43,166 --> 00:06:45,791
‪जब तुम्हें आईएमआरसी का अनुभव हो जाएगा।

92
00:06:46,250 --> 00:06:47,666
‪ज़रूर।

93
00:06:47,750 --> 00:06:50,833
‪शुक्रिया, दोस्तो।
‪अब हम अपने अगले सवाल पर आएँगे।

94
00:06:50,958 --> 00:06:51,875
‪ज़रूर।

95
00:06:51,958 --> 00:06:54,125
‪शायद उनसे जल्दी से "हैलो" कर लेनी चाहिए।

96
00:06:54,208 --> 00:06:56,541
‪इसके बाद शायद
‪तुम वीडियो कॉल्स में ही मिलो।

97
00:06:56,625 --> 00:06:57,833
‪हाँ, बेशक।

98
00:06:58,083 --> 00:06:59,916
‪-तो फिर 3:00 बजे मिलेंगे।
‪-3:00 बजे?

99
00:07:00,166 --> 00:07:02,791
‪[एमेक्स अधिकारी] अगर तुम्हें कोई काम है

100
00:07:02,916 --> 00:07:06,250
‪[एमेक्स अधिकारी] तो हम बाद में
‪ज़ूम कॉल कर सकते हैं। क्या कहते हो?

101
00:07:17,125 --> 00:07:20,458
‪-आप क्या लेंगे?
‪-दो कॉफ़ी, और क्या मिलेगा?

102
00:07:20,875 --> 00:07:22,541
‪-पुट्टू और करी।
‪-ठीक है।

103
00:07:22,666 --> 00:07:24,291
‪-पाँच मिनट में आएगा।
‪-ठीक है।

104
00:07:38,791 --> 00:07:39,958
‪किधर है, ध्रुव?

105
00:07:40,041 --> 00:07:43,541
‪[ध्रुव] यार, कवू, ये जो एमेक्स वाले लोग
‪हैं न, उन्हें आमने-सामने मिलना है।

106
00:07:43,708 --> 00:07:46,125
‪[ध्रुव] ऑफ़ कोर्स फ़ोन पर बात हो सकती है,

107
00:07:46,250 --> 00:07:50,041
‪पर उनसे आमने-सामने न मिला
‪तो अच्छा नहीं लगेगा।

108
00:07:50,875 --> 00:07:52,625
‪पता नहीं, तू क्या कहती है?

109
00:07:54,416 --> 00:07:57,958
‪समझती हूँ। मीटिंग के बाद आ जा।

110
00:07:58,625 --> 00:08:02,416
‪सच में? सही है। 30 की होकर समझदार।

111
00:08:02,625 --> 00:08:05,625
‪-पाँच बजे मिलने की कोशिश करता हूँ। ठीक है?
‪-अच्छा, बाय।

112
00:08:15,416 --> 00:08:17,833
‪-हैलो!
‪-हैलो! आ इधर।

113
00:08:20,500 --> 00:08:23,083
‪-बैठ। आराम से खा।
‪-हाँ, हाँ।

114
00:08:23,583 --> 00:08:25,500
‪सॉरी, तुझे रुकना पड़ा, ध्रुव।

115
00:08:26,791 --> 00:08:28,333
‪कोई लोड नहीं है, यार।

116
00:08:29,541 --> 00:08:32,416
‪बस यह जल्दी ख़तम हो, यार।

117
00:08:32,875 --> 00:08:35,958
‪-काव्या बहुत नाराज़ होगी।
‪-पता नहीं, यार।

118
00:08:36,708 --> 00:08:39,333
‪अभी तो उसको फ़ोर्ट कोची के
‪साइकिल टूर के लिए भेज दिया है।

119
00:08:39,458 --> 00:08:42,708
‪-हाँ, अच्छा है। शायद उसे मज़ा आएगा।
‪-पर बुरा लग रहा है, यार।

120
00:08:42,791 --> 00:08:45,041
‪इस बार कोई ढंग की गिफ़्ट नहीं दे पाया उसे।

121
00:08:45,250 --> 00:08:49,083
‪शुक्र है मीरा को शराब पसंद है।
‪हर साल नया ब्रांड, बस।

122
00:08:50,083 --> 00:08:52,416
‪सर, एक सेम।

123
00:08:55,250 --> 00:08:57,416
‪यह भी सोचेगी कैसे लोग हैं।

124
00:08:57,500 --> 00:09:00,708
‪अंदर कुत्ते की लड़ाई करते हैं और यहाँ पर…
‪इनका चिल चल रहा है।

125
00:09:00,791 --> 00:09:04,583
‪तो यही सही है न, यार। काम के टाइम
‪मारो एक दूसरे की। फिर बैठो, बकचोदी करो।

126
00:09:04,666 --> 00:09:07,291
‪रिलैक्स करो एक साथ।
‪जैसे करते थे, यार, स्कूल में।

127
00:09:07,833 --> 00:09:11,166
‪और तुझसे झगड़ने के लिए
‪सोचना भी नहीं पड़ता है, यार।

128
00:09:12,250 --> 00:09:14,833
‪साले, यह तेरा… यह तारीफ़ है या कुछ और?

129
00:09:15,000 --> 00:09:16,375
‪बिल्कुल तारीफ़ है।

130
00:09:17,416 --> 00:09:19,583
‪नहीं, पर तुझसे सहमत हूँ। तू और मैं…

131
00:09:19,708 --> 00:09:22,333
‪तू और मैं हमेशा ऐसे ही
‪एक दूसरे के साथ कम्पीट करते रहेंगे।

132
00:09:22,416 --> 00:09:24,666
‪-नहीं, मुझे नहीं लगता।
‪-बेशक, हाँ।

133
00:09:25,291 --> 00:09:27,666
‪तूने एग्री कर लिया
‪तो भई तू लड़ाई कैसे करेगा?

134
00:09:27,750 --> 00:09:30,416
‪नहीं, नहीं।
‪पता है यह कहने में अजीब लगता है, पर मैं…

135
00:09:30,833 --> 00:09:33,875
‪पता नहीं यह तीस की उम्र
‪या बच्चा होने के कारण है, पर…

136
00:09:34,125 --> 00:09:36,458
‪मुझे नहीं लगता
‪मैं आगे इतना मुकाबला करूँगा,

137
00:09:36,541 --> 00:09:38,250
‪या काम का इतना जुनून होगा।

138
00:09:38,333 --> 00:09:41,083
‪-क्या कह रहा है? कुछ भी।
‪-सच में, यार।

139
00:09:42,000 --> 00:09:44,375
‪मतलब, यह सोचना अच्छा नहीं लगता, लेकिन…

140
00:09:45,666 --> 00:09:49,416
‪जैसे, मैं पापा का सोच रहा था।
‪तुम जानते हो उनकी सरकारी नौकरी थी।

141
00:09:49,708 --> 00:09:51,541
‪तो बचपन से ही, न, मुझे पुश करते थे,

142
00:09:51,625 --> 00:09:55,166
‪पढ़ाई में, स्पोर्ट्स में
‪फ़र्स्ट आना ज़रूरी है। फ़र्स्ट आओ।

143
00:09:55,416 --> 00:09:58,500
‪अगर फ़र्स्ट नहीं आओगे
‪तो मेरी तरह बन जाओगे, मिडियोकर।

144
00:09:59,666 --> 00:10:02,458
‪अब मुझे लग रहा है
‪कि इसमें प्रोब्लम क्या है?

145
00:10:03,458 --> 00:10:06,541
‪संडे को हम घूमने निकलते थे।

146
00:10:07,208 --> 00:10:11,750
‪हर रोज़ सुबह मेरे साथ टेबल टेनिस खेलते थे।
‪हर महीने एक पिक्चर तो ज़रूरी है।

147
00:10:12,208 --> 00:10:14,250
‪छुट्टियाँ आई नहीं कि ट्रिप पर निकलो।

148
00:10:14,333 --> 00:10:16,875
‪मतलब, उनके पास इतना टाइम था,
‪यार, हमारे लिए।

149
00:10:19,958 --> 00:10:26,166
‪दरअसल, पूरे क्लास में, सबसे मस्त
‪बाप-बेटे का रिश्ता शायद तेरा ही था।

150
00:10:26,750 --> 00:10:28,166
‪-हाँ।
‪-है न?

151
00:10:28,916 --> 00:10:34,000
‪अगर उस समय फ़ोर्ब्स की "दिल्ली के
‪20 सबसे मस्त पापा" की लिस्ट आई होती,

152
00:10:34,208 --> 00:10:36,083
‪अंकल का नाम उसमें ज़रूर होता।

153
00:10:36,166 --> 00:10:42,333
‪बिल्कुल। कभी-कभी मुझे लगता है
‪उनकी यह जो मिडियोक्रिटी थी न,

154
00:10:42,958 --> 00:10:45,750
‪उसी से उनकी ज़िंदगी को वह संपूर्णता मिली।

155
00:10:45,833 --> 00:10:47,916
‪वह बेहतरीन कर्मचारी नहीं थे,

156
00:10:48,000 --> 00:10:51,041
‪पर वह परवरिश करने में माहिर थे, यार।
‪उनकी परवरिश कमाल की थी।

157
00:10:51,750 --> 00:10:55,750
‪अब फ़ोर्ब्स की लिस्ट आ ही रही है
‪तो हमें भी होना है, सर, उसमें।

158
00:10:56,166 --> 00:10:57,875
‪-पता है?
‪-क्यों नहीं? हाँ।

159
00:10:59,750 --> 00:11:03,708
‪धत्, यार, मैं तो…
‪मैं तो ऐसा कुछ सोच ही नहीं रहा।

160
00:11:04,625 --> 00:11:06,791
‪मतलब दिमाग में सोच आती भी नहीं है।

161
00:11:09,041 --> 00:11:12,458
‪ट्वेंटी लेट या ट्वेंटी से कुछ हैंगओवर समझ,
‪क्या है, मुझे नहीं पता, पर…

162
00:11:13,875 --> 00:11:15,916
‪…मुझे भी वैसा सोचना चाहिए?

163
00:11:16,666 --> 00:11:19,500
‪तू भी यही सोचेगा। सही समय आने दे।

164
00:11:23,750 --> 00:11:27,083
‪-हैलो! यहाँ से जा रही थी
‪-हैलो!

165
00:11:27,166 --> 00:11:30,041
‪और कुछ लड़कियों ने मुझे यहाँ भेजा।
‪क्या हो रहा है?

166
00:11:30,125 --> 00:11:31,916
‪मैडम, यह बुक क्लब है।

167
00:11:32,833 --> 00:11:35,625
‪-किताबें दिख तो नहीं रहीं।
‪-यह इंसानी बुक क्लब है।

168
00:11:35,875 --> 00:11:39,000
‪तो इमारत के उस तरफ़ बैठे इंसान ही किताब हैं

169
00:11:39,541 --> 00:11:42,791
‪और वे पाठकों को अपनी ज़िंदगी की
‪कुछ कहानियाँ बताएँगे।

170
00:11:42,916 --> 00:11:46,875
‪-तो, प्लीज़ आप आराम से जाकर बैठें।
‪-शुक्रिया।

171
00:11:46,958 --> 00:11:49,791
‪"ज्ञान वृक्ष" में आपका स्वागत है,
‪आने का शुक्रिया।

172
00:11:50,166 --> 00:11:52,750
‪हम अपनी पहली किताब की कहानी सुनेंगे।

173
00:12:00,750 --> 00:12:04,458
‪मैं अमामा हूँ।
‪अगले साल मैं 74 साल की हो जाऊँगी।

174
00:12:05,916 --> 00:12:07,833
‪जो बहुत बड़ी बात है,

175
00:12:08,083 --> 00:12:12,583
‪क्योंकि मैंने तीन बार
‪ख़ुदकुशी करने की कोशिश की है।

176
00:12:18,083 --> 00:12:22,833
‪आप सब अलाप्पुझा की नेहरु ट्रॉफ़ी
‪बोट रेस के बारे में जानते होंगे।

177
00:12:24,250 --> 00:12:26,000
‪मैं भी उसमें एक नाविक था।

178
00:12:27,791 --> 00:12:30,833
‪मुकाबले के दिन,
‪शहर से बाहर मेरी दुर्घटना हो गई।

179
00:12:31,708 --> 00:12:36,916
‪हैलो, मैं समैंथा हूँ और मैं सोशल मीडिया से
‪दूर रहने को बढ़ावा देती हूँ।

180
00:12:37,083 --> 00:12:39,750
‪और मैंने सोशल मीडिया पर
‪बताए बिना इसे शुरू किया,

181
00:12:39,833 --> 00:12:41,625
‪तो इसलिए मेरी तारीफ़ करनी होगी।

182
00:12:41,833 --> 00:12:45,250
‪मुझे अपनी पोती को यह बताने में

183
00:12:46,041 --> 00:12:50,791
‪एक हफ़्ता लग गया कि मुझे औरतें पसंद हैं।

184
00:12:51,083 --> 00:12:56,208
‪दो दिन बाद जब मुझे होश आया,
‪तो मैंने यह देखा।

185
00:12:58,041 --> 00:13:01,125
‪उसके बाद से कोई फ़ोन नहीं,
‪न ट्विटर, न इंस्टाग्राम,

186
00:13:01,291 --> 00:13:05,416
‪न बंबल, न टिंडर, या खाना मँगवाना,
‪और इसे आठ महीने हो गए हैं।

187
00:13:05,833 --> 00:13:10,166
‪फिर मेरी पोती ने मुझे
‪बहुत ही अच्छे से यह सब समझाया

188
00:13:10,708 --> 00:13:12,875
‪कि इसका एक नाम भी है।

189
00:13:13,166 --> 00:13:15,375
‪मेरी ज़िंदगी की कोई अहम बात नहीं छूट रही।

190
00:13:15,458 --> 00:13:18,458
‪और मैं उस फ़ोन के बिना आराम से हूँ।

191
00:13:19,291 --> 00:13:22,000
‪पर पता नहीं यह कितना लंबा चलेगा।

192
00:13:22,083 --> 00:13:26,125
‪पर चार सालों के बाद आख़िर हम जीत गए।

193
00:13:27,125 --> 00:13:30,958
‪पर शायद यह सवाल पूछना ज़रूरी है
‪कि आपकी बुनियादी ज़रूरत क्या है?

194
00:13:31,750 --> 00:13:35,958
‪[सोशल इन्फ़्लुएन्सर]
‪बीच-बीच में कभी-कभार। नहीं?

195
00:13:36,041 --> 00:13:38,791
‪[नाविक] उसी दिन
‪मैंने अपनी प्रेमिका का हाथ माँगा।

196
00:13:43,625 --> 00:13:47,041
‪[अनुवादक] मैं रूमानी अंदाज़ में
‪घुटने टेक कर नहीं कह पाया।

197
00:13:47,416 --> 00:13:49,500
‪लेकिन…

198
00:13:56,583 --> 00:14:00,833
‪[कन्वीनर] अब हम इसके उलट करेंगे।
‪अब समय है कि आप अपनी कहानियाँ सुनाएँ।

199
00:14:01,291 --> 00:14:04,791
‪इसे ख़ुद को किताब समझने का एक मौका मानें।

200
00:14:04,916 --> 00:14:08,500
‪[कन्वीनर] ज़्यादा मत सोचें, दिमाग में
‪जो एकदम से आए, वही बताएँ।

201
00:14:08,625 --> 00:14:10,458
‪वहाँ, आप शुरुआत करेंगी?

202
00:14:12,875 --> 00:14:15,291
‪-मैं?
‪-हाँ! प्लीज़ बताएँ।

203
00:14:16,750 --> 00:14:21,375
‪मेरे साथ कभी ऐसी कोई बड़ी बात नहीं हुई है,
‪और मुझे उसकी वजह पता है।

204
00:14:22,666 --> 00:14:24,875
‪मुझे सादी ज़िंदगी जीना पसंद है।

205
00:14:25,416 --> 00:14:28,750
‪जिसकी मैं योजना बना सकूँ
‪और जो मेरे बस में हो।

206
00:14:29,500 --> 00:14:35,416
‪मुझे अपने दिन, अपने हफ़्ते, अपने कामों के
‪बारे में सोचकर रखना पसंद है। छुट्टियाँ भी।

207
00:14:36,291 --> 00:14:38,166
‪मेरा दिमाग ऐसे ही चलता है।

208
00:14:38,250 --> 00:14:41,625
‪मुझे डेडलाइन दोगे,
‪तो मैं बेहतर काम करूँगी।

209
00:14:46,916 --> 00:14:48,791
‪शायद यूँ ही बड़बड़ा रही हूँ।

210
00:14:49,791 --> 00:14:52,750
‪[कन्वीनर] नहीं, वह बढ़िया था।
‪बताने के लिए शुक्रिया।

211
00:15:06,083 --> 00:15:10,458
‪[बैकग्राउंड में गाना बज रहा है]

212
00:17:18,666 --> 00:17:22,041
‪-किधर है भाई? चिंता हो रही थी।
‪-तू कब से यहाँ बैठा है? सॉरी ध्रुव, यार।

213
00:17:22,125 --> 00:17:25,291
‪-फ़ोन साइलेंट था।
‪-माफ़ करना, कवू, पता है तुझे धोखा दिया,

214
00:17:25,416 --> 00:17:28,291
‪-पर फ़ोन उठा लिया कर। बहुत चिंता हो रही थी।
‪-पता है, सॉरी।

215
00:17:28,416 --> 00:17:30,083
‪एक इंसानी लाइब्रेरी में गई

216
00:17:30,166 --> 00:17:32,875
‪-जहाँ फ़ोन साइलेंट करने को कहा गया।
‪-इंसानी लाइब्रेरी?

217
00:17:33,083 --> 00:17:36,916
‪तो क्या… अच्छा, हाँ, बात सही है,
‪लाइब्रेरी तो राक्षसों की होती है।

218
00:17:37,000 --> 00:17:37,833
‪चुप कर!

219
00:17:38,125 --> 00:17:42,500
‪-तो, तू जोश में है?
‪-किसलिए?

220
00:17:42,583 --> 00:17:46,291
‪आज रात हम बाहर रहेंगे।
‪और कोची की नाइट लाइफ़ एक्सप्लोर करेंगे।

221
00:17:48,000 --> 00:17:49,708
‪तो, तू जोश में है?

222
00:17:51,208 --> 00:17:52,791
‪-तू जोश में है?
‪-चुप कर।

223
00:17:52,875 --> 00:17:56,500
‪-तू भी कूद, यार।
‪-बस भी कर। तुझे झूठ बोलना नहीं आता।

224
00:17:56,583 --> 00:17:58,291
‪आँखों से तेरी थकान पता चल रही है।

225
00:17:58,416 --> 00:18:00,458
‪-धत्, तुझे दिख रहा है?
‪-हाँ।

226
00:18:01,000 --> 00:18:03,125
‪यार, थक कर चूर हो गया हूँ।

227
00:18:05,625 --> 00:18:11,166
‪तू बूढ़ा हो गया है, मुमु। पर तू प्रेशर
‪मत ले। मेरा दिन बहुत दिलचस्प गया।

228
00:18:11,958 --> 00:18:12,833
‪सच में?

229
00:18:12,916 --> 00:18:15,666
‪पूरा यकीन था कि दिन बहुत बुरा जाएगा,

230
00:18:16,291 --> 00:18:18,125
‪पर दरअसल, मैंने बहुत मस्ती की।

231
00:18:18,958 --> 00:18:21,250
‪-और बधाई हो, मुमु।
‪-किसलिए?

232
00:18:21,875 --> 00:18:25,625
‪लगातार तीन साल
‪मेरे जन्मदिन पर गायब रहने के लिए।

233
00:18:26,375 --> 00:18:27,208
‪कैसे कर…

234
00:18:29,791 --> 00:18:31,333
‪जन्मदिन मुबारक, कवू।

235
00:18:32,958 --> 00:18:37,041
‪तुझे नागपुर छोड़कर
‪बॉम्बे आए हुए इतने दिन हो गए हैं।

236
00:18:38,125 --> 00:18:41,375
‪पर ये हमारी पहली मुलाकात से
‪अब तक के दिन होने चाहिए थे न?

237
00:18:41,541 --> 00:18:43,666
‪हाँ, पर आज का दिन तो तेरा है न?

238
00:18:44,500 --> 00:18:48,250
‪और तुझे अपने इस रूप पर
‪ख़ुशी और गर्व करना चाहिए।

239
00:18:48,708 --> 00:18:49,625
‪और तुझसे प्यार है।

240
00:18:51,958 --> 00:18:53,458
‪हाँ, एक नंबर ज़्यादा हो गया।

241
00:18:53,541 --> 00:18:56,083
‪पर, अगर यह फिर से करना होता
‪तो मेरा थमनम हो जाता।

242
00:18:57,041 --> 00:18:57,875
‪थमनम।

243
00:18:58,166 --> 00:18:59,916
‪शबनम सुनाई देता है।

244
00:19:00,333 --> 00:19:03,166
‪ए, हमें इसे यही बुलाना चाहिए, शबनम।

245
00:19:03,333 --> 00:19:04,166
‪शुक्रिया।

246
00:19:05,541 --> 00:19:07,833
‪शबनम और आज के साइकिल टूर के लिए।

247
00:19:14,708 --> 00:19:17,416
‪कवू, अगर हम फ़िनलैंड में होते
‪तो इतना सोचना नहीं पड़ता।

248
00:19:17,500 --> 00:19:20,166
‪मैंने कुछ कहा? कुछ भी नहीं बोला मैंने।

249
00:19:32,250 --> 00:19:33,083
‪तो?

250
00:19:34,666 --> 00:19:36,541
‪यह वही जगह है न?

251
00:19:37,416 --> 00:19:39,083
‪-हाँ।
‪-तू यहाँ सो गई?

252
00:19:40,916 --> 00:19:42,458
‪तुझे डर नहीं लगा?

253
00:19:43,875 --> 00:19:45,125
‪नहीं।

254
00:19:46,375 --> 00:19:51,500
‪दरअसल, जब मैं जगी,
‪मुझे लगा, "अब मैं 30 साल की हूँ।"

255
00:19:51,875 --> 00:19:55,375
‪ऐसा नहीं, "धत्! मैं 30 साल की हूँ!"
‪वह अच्छा था।

256
00:19:56,333 --> 00:19:57,666
‪अच्छा लग रहा है।

257
00:19:58,500 --> 00:20:00,000
‪तू समझा नहीं न?

258
00:20:01,000 --> 00:20:02,125
‪समझ गया, भई।

259
00:20:02,458 --> 00:20:06,458
‪असल में, तेरा दिन कमाल का रहा
‪और उसका अंत यहाँ,

260
00:20:06,666 --> 00:20:08,916
‪इसी जगह पर हुआ। इस पेड़ के नीचे।

261
00:20:09,000 --> 00:20:11,375
‪ए, मैंने तुझे
‪गिलहरी के बारे में नहीं बताया।

262
00:20:11,875 --> 00:20:15,000
‪वहाँ एक बंदा था, अभी नहीं दिख रहा।

263
00:20:15,166 --> 00:20:16,958
‪वह मुझसे डरा हुआ नहीं था।

264
00:20:17,875 --> 00:20:22,250
‪बड़ी मिलनसार गिलहरियाँ हैं। दरअसल,
‪कॉर्बेट के बाद पहली बार देखी ऐसी गिलहरी।

265
00:20:22,333 --> 00:20:24,625
‪कॉर्बेट? तू कॉर्बेट कब गई थी?

266
00:20:24,708 --> 00:20:28,583
‪स्कूल के ट्रिप पर गई थी।
‪हमने सभी जानवर देखे,

267
00:20:29,375 --> 00:20:32,958
‪पर एक जानवर जिसे देखना चाहते थे,
‪वह नहीं दिखा। बाघ।

268
00:20:33,166 --> 00:20:36,833
‪बेशक। वह गया होगा जानवर की लाइब्रेरी।

269
00:20:36,916 --> 00:20:41,291
‪सुन न! और एक वक्त, मेरी बेंच मेट और मैं,
‪मुझे उसका नाम याद नहीं,

270
00:20:41,750 --> 00:20:45,208
‪पर हम दोनों बाथरूम गईं।
‪और हमारे बाहर आने तक

271
00:20:45,500 --> 00:20:46,708
‪सब जा चुके थे।

272
00:20:46,833 --> 00:20:48,041
‪मेरा तो रोना निकल पड़ा।

273
00:20:48,166 --> 00:20:50,916
‪तो उसने मेरा हाथ पकड़ा
‪और मुझे पेड़ पर चढ़ा दिया।

274
00:20:51,125 --> 00:20:53,125
‪-क्या?
‪-तो हम पेड़ पर चढ़कर बैठ गए।

275
00:20:53,625 --> 00:20:56,791
‪और हम उस पेड़ पर
‪पता नहीं कितनी देर बैठे रहे,

276
00:20:57,125 --> 00:20:58,708
‪पर लगा कि सालों गुज़र गए।

277
00:20:58,791 --> 00:21:03,208
‪और उस वक्त हम सोच रहे थे
‪कि अभी बाघ नहीं दिखना चाहिए।

278
00:21:03,625 --> 00:21:06,333
‪और फिर हमारे ग्रुप ने
‪हमें ढूँढ़ लिया और बाकी सब कुछ,

279
00:21:06,416 --> 00:21:09,208
‪पर तब तक उन्हें एक बाघ दिख गया था।

280
00:21:10,250 --> 00:21:15,208
‪पर सच में, मैं बहुत शुकगुज़ार थी
‪कि मुझे उस वक्त बाघ दिखाई नहीं दिया।

281
00:21:16,666 --> 00:21:20,458
‪दरअसल, मेरे लिए वह अनुभव सबसे प्यारा था।

282
00:21:20,541 --> 00:21:23,875
‪क्योंकि, मुझे लगता है,
‪उसमें ज़्यादा रोमांच था,

283
00:21:23,958 --> 00:21:28,208
‪इसके बजाय कि बस में बैठे रहो
‪और दूर से बाघ को देखो।

284
00:21:29,458 --> 00:21:32,416
‪दरअसल, यह ज़्यादा दिलचस्प नहीं है,

285
00:21:32,500 --> 00:21:36,416
‪"मुझे अपनी ज़िंदगी तय करना पसंद है" पर
‪अपनी "टेड टॉक" देने के बजाय।

286
00:21:37,500 --> 00:21:39,666
‪हाँ, तुझे यह बोलना चाहिए था, पागल।

287
00:21:40,583 --> 00:21:42,208
‪मुझे वाकई उसका यकीन है।

288
00:21:42,291 --> 00:21:45,166
‪सच में? पर तूने आज तो कुछ तय नहीं किया था,

289
00:21:45,250 --> 00:21:47,791
‪फिर भी दिन इतना अच्छा गया। ऐसे कैसे?

290
00:21:48,125 --> 00:21:50,416
‪ऐसे दिन तो आते रहेंगे न, ध्रुव।

291
00:21:50,500 --> 00:21:55,083
‪इसका यह मतलब नहीं कि मैं बैठकर
‪ज़िंदगी में जो होता है, होने दूँ।

292
00:21:56,500 --> 00:21:59,541
‪मुझे नहीं लगता वह मेरी फ़ितरत है।

293
00:22:07,458 --> 00:22:11,958
‪खैर, उम्मीद करता हूँ कि आगे जाकर
‪मुझसे तेरा कोई भी जन्मदिन नहीं छूटेगा।

294
00:22:13,291 --> 00:22:15,041
‪मुझे भी यही उम्मीद है।

295
00:22:15,541 --> 00:22:19,916
‪पर अगर छूट भी जाए,
‪तो शायद मुझे अपना साथ पसंद है।

296
00:22:27,041 --> 00:22:33,375
‪फ़क, उम्मीद है
‪कि मेरा कडला करी और पुटू ठीक हो।

297
00:22:34,625 --> 00:22:36,291
‪उम्मीद है तुम्हारी ज़िप बंद थी।

298
00:22:38,125 --> 00:22:39,208
‪यह मज़ाक की बात नहीं, यार!

299
00:22:39,916 --> 00:22:41,875
‪बिल्कुल भी मज़ाकिया नहीं है।

300
00:22:43,083 --> 00:22:47,875
‪ज़रा सोच, स्टेज पर बैठा हूँ,
‪टाँगें खुली हुई हैं और ज़िप खुली हुई है।

301
00:22:47,958 --> 00:22:50,250
‪कितनी शर्मिंदगी होगी।

302
00:24:37,875 --> 00:24:42,875
‪संवाद अनुवादक अचला यासीन

