1
00:00:12,916 --> 00:00:16,875
‪[ध्रुव] क्या बकवास था न,
‪पूरा-का-पूरा हफ़्ता। नहीं?

2
00:00:20,250 --> 00:00:24,583
‪हफ़्ता नहीं, ध्रुव। करीब-करीब पूरा महीना।

3
00:00:31,583 --> 00:00:35,625
‪पहला हफ़्ता

4
00:00:47,875 --> 00:00:50,416
{\an8}‪प्रोफेसर अली के साथ वाली
‪तुम्हारी थीसिस पढ़ी।

5
00:00:51,041 --> 00:00:55,041
‪बहुत अच्छी है, यार। ज़बरदस्त है।
‪मज़ा आ गया पढ़कर।

6
00:00:55,166 --> 00:00:56,000
‪शुक्रिया।

7
00:00:56,083 --> 00:00:58,208
‪आते हुए सोच रहा था
‪कि हमारी टीम, टीम नहीं है।

8
00:00:58,416 --> 00:01:00,416
‪हम तो बॉम्बे के गैलेक्टिकोज़ हैं।

9
00:01:04,416 --> 00:01:06,375
‪गैलेक्टिकोज़, यार… रियल मैड्रिड?

10
00:01:07,625 --> 00:01:11,041
‪-नहीं पता, सर।
‪-खैर, जाने दो।

11
00:01:17,583 --> 00:01:18,833
‪तो…

12
00:01:21,083 --> 00:01:23,375
‪ओमकार, तुम क्या करना पसंद करते हो, यार?

13
00:01:23,458 --> 00:01:26,458
‪सर, मैं सेकेंड्री डेटा को
‪व्यवस्थित करना शुरू कर सकता हूँ।

14
00:01:26,541 --> 00:01:31,583
‪नहीं। मेरा मतलब शौक, दिलचस्पी वगैरह से था।
‪कोई और जुनून?

15
00:01:31,916 --> 00:01:37,083
‪सर, किताबें पढ़ना और संगीत।
‪यही, सर। और तो कुछ नहीं…

16
00:01:37,458 --> 00:01:39,416
‪-वसुंधरा, तुम?
‪-जी, सर?

17
00:01:39,708 --> 00:01:42,750
‪वही सवाल, यार। दिलचस्पियाँ?
‪क्या करना अच्छा लगता है?

18
00:01:44,458 --> 00:01:48,541
‪किताबें पढ़ना, सर, लिखना।
‪और, सर, कभी-कभी योगा भी कर लेती हूँ।

19
00:01:56,541 --> 00:01:57,458
‪पानी?

20
00:01:58,250 --> 00:02:02,833
‪NETFLIX सीरीज़

21
00:02:05,041 --> 00:02:07,166
‪काव्या की राह
‪ध्रुव की राह

22
00:02:08,000 --> 00:02:09,291
{\an8}‪अक्टूबर 01

23
00:02:10,666 --> 00:02:12,750
{\an8}‪फोर्ट कोची

24
00:02:28,125 --> 00:02:30,958
‪[काव्या] क्या है, अभी फ्रीलांस करना
‪सबसे समझदारी भरा काम है।

25
00:02:31,041 --> 00:02:34,166
‪तीन शहरी क्लाइंट को रखो, और फिर जीवन धन्य।

26
00:02:34,583 --> 00:02:37,000
‪दो घंटे का काम होगा,
‪फिर पूरे दिन आराम होगा।

27
00:02:37,125 --> 00:02:41,750
‪हाँ, पर तू कर पाएगी क्या दो घंटे?
‪तेरे को पूरे दिन आराम बोला है न?

28
00:02:41,833 --> 00:02:46,458
‪यार, दो घंटे कुछ नहीं है।
‪तू देख मैं कैसे हासिल करती हूँ।

29
00:02:46,833 --> 00:02:48,708
‪छी! पता है तूने कैसे बोला?

30
00:02:48,791 --> 00:02:51,750
‪तूने मेरे उस बैंगलोर शारदा वाले
‪आशिक की तरह बोला।

31
00:02:53,125 --> 00:02:58,041
‪पर, सच में, तेरा अभी मर्ज निकला है,
‪तो तेरे को दो महीने आराम नहीं करना चाहिए?

32
00:02:58,875 --> 00:03:00,666
‪चल, यार, हो जाएगा।

33
00:03:01,333 --> 00:03:03,708
‪-एक मिनट रुक, हाँ?
‪-[काव्या की सहेली] क्या हुआ?

34
00:03:04,000 --> 00:03:05,625
‪[काव्या की सहेली] अबे, क्या हुआ?

35
00:03:10,916 --> 00:03:14,291
‪यार, फिर से चली गई, यार।

36
00:03:14,583 --> 00:03:15,708
‪कौन?

37
00:03:15,791 --> 00:03:18,708
‪दरअसल, हमें एक बाई चाहिए
‪और ये जो पड़ोस वाली बाई है न,

38
00:03:18,791 --> 00:03:21,416
‪वह ठीक 10:35 को आती है
‪और 11:00 बजे चली जाती है।

39
00:03:21,500 --> 00:03:23,708
‪और मुझे उसे ठीक उसी समय पकड़ना है।

40
00:03:25,250 --> 00:03:26,375
‪फिर से निकल गई।

41
00:03:27,083 --> 00:03:28,708
‪यह बाई है कि निंजा?

42
00:03:29,750 --> 00:03:30,958
‪निंजा बाई।

43
00:03:32,875 --> 00:03:34,125
‪-ठीक है।
‪-जी, सर।

44
00:03:34,208 --> 00:03:36,916
‪-सर…
‪-एक सेकंड। यह "सर" और "मैडम" नहीं बोलते।

45
00:03:37,125 --> 00:03:39,000
‪इस परंपरा को ख़त्म कर देते हैं।

46
00:03:39,083 --> 00:03:41,666
‪हम सिर्फ़ नाम से बुलाएँगे।

47
00:03:41,958 --> 00:03:44,833
‪हाँ, ध्रुव, यह अच्छा विचार है।

48
00:03:45,041 --> 00:03:47,083
‪पर क्या आप बताएँगे कि काम कैसे करना है।

49
00:03:47,166 --> 00:03:49,083
‪क्योंकि अली सर के नीचे
‪हम ऐसे ही काम करते थे।

50
00:03:49,166 --> 00:03:50,125
‪हैलो, माफ़ी चाहूँगी।

51
00:03:50,208 --> 00:03:51,500
‪-[ध्रुव] हैलो।
‪-[ओमकार] हैलो।

52
00:03:51,625 --> 00:03:52,458
‪ईशा।

53
00:03:52,625 --> 00:03:53,958
‪-ईशु
‪-[ध्रुव] ईशु।

54
00:03:54,375 --> 00:03:56,041
‪-गुड मॉर्निंग
‪-गुड मॉर्निंग, मैडम।

55
00:03:56,166 --> 00:03:57,208
‪हैलो, वसु।

56
00:03:57,500 --> 00:04:01,416
‪देर से आने के लिए माफ़ी चाहती हूँ।
‪सेंट्रल लाइन पर बहुत जाम था।

57
00:04:01,500 --> 00:04:03,458
‪थाणे से ट्रेन शुरू ही नहीं कर रहे थे।

58
00:04:03,541 --> 00:04:06,166
‪मैंने स्टेशन पर 40 मिनट तक इंतज़ार किया।

59
00:04:06,458 --> 00:04:08,750
‪-माफ़ करना।
‪-कोई बात नहीं, यार।

60
00:04:08,875 --> 00:04:11,125
‪आज तो प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर ने
‪समय तय कर दिया,

61
00:04:11,208 --> 00:04:13,458
‪कल से हम ही अपना टाइम टेबल बना लेंगे।

62
00:04:14,375 --> 00:04:16,333
‪[ध्रुव] तो इसी से शुरुआत करते हैं, हाँ?

63
00:04:16,625 --> 00:04:20,125
‪मैं क्या सोच रहा था, यार,
‪जीवन और काम के बीच संतुलन होना चाहिए।

64
00:04:20,500 --> 00:04:23,750
‪दो विकल्प हैं। या तो 08:00 से 03:00
‪या 09:00 से 04:00।

65
00:04:23,916 --> 00:04:26,125
‪शाम का समय खाली रहेगा।
‪जिसको जो करना है, करे।

66
00:04:26,416 --> 00:04:28,708
‪ध्रुव, क्या समय बदलने की ज़रूरत है?

67
00:04:28,958 --> 00:04:31,500
‪क्योंकि अलिसा और हमने मिलकर तय किया था,

68
00:04:31,583 --> 00:04:33,833
‪सबके आने-जाने को ध्यान में रखते हुए।

69
00:04:33,916 --> 00:04:36,958
‪[ईशु] बारह बजे शुरू करेंगे।
‪हम जाम वाले समय को छोड़ देंगे।

70
00:04:37,625 --> 00:04:38,791
‪जी, सर।

71
00:04:41,708 --> 00:04:42,625
‪[ईशु] हाँ?

72
00:04:43,375 --> 00:04:45,750
‪-अच्छा, अगर सबको यही ठीक लगता है।
‪-[ईशु] ठीक है।

73
00:04:46,291 --> 00:04:47,333
‪चलो, शुरू करें।

74
00:04:47,625 --> 00:04:49,625
‪नियम और ज़िम्मेदारियाँ।

75
00:04:50,375 --> 00:04:52,458
‪वसु, पेन। शुक्रिया।

76
00:05:11,041 --> 00:05:12,625
‪[ध्रुव] तू थाणे गई है?

77
00:05:13,125 --> 00:05:14,500
‪बेशक गई हूँ।

78
00:05:17,708 --> 00:05:19,250
‪[ध्रुव] कितना समय लगता है?

79
00:05:22,541 --> 00:05:23,541
‪कहाँ से?

80
00:05:35,416 --> 00:05:39,375
‪दूसरा हफ़्ता

81
00:05:43,666 --> 00:05:44,625
‪[टीवी पर] बोलो।

82
00:05:48,208 --> 00:05:50,375
‪[टीवी पर] मेरा
‪और फ्रेंसेस्का का एक राज़ है।

83
00:05:50,500 --> 00:05:51,333
‪[फ़ोन बजता है]

84
00:05:51,708 --> 00:05:53,208
‪[टीवी पर] शायद लाना ने यह नहीं देखा है।

85
00:05:53,291 --> 00:05:54,375
‪आई

86
00:05:54,458 --> 00:05:56,333
‪[टीवी पर] यह एक बहुत गुप्त जानकारी है।

87
00:05:56,416 --> 00:05:59,625
‪[टीवी पर] चलिए देखें कि लाना को
‪इस बारे में क्या कहना है, ठीक है?

88
00:06:01,833 --> 00:06:05,958
‪[टीवी पर] शायद यह एक खुशनुमा संयोग है
‪कि वह तुम सबको पलापा में देखना चाहती है।

89
00:06:06,041 --> 00:06:08,708
‪[टीवी पर] शुरुआत की तुलना में
‪अभी सब लोग ज़्यादा अनुशासन में हैं,

90
00:06:08,875 --> 00:06:11,250
‪[टीवी पर] अब ज़्यादा लोग
‪विकास पर ध्यान दे रहे हैं…

91
00:06:11,333 --> 00:06:12,666
‪हाँ, माँ, बोल। माफ़ करना।

92
00:06:12,750 --> 00:06:14,166
‪[मराठी में] मैं व्यस्त थी।

93
00:06:14,875 --> 00:06:18,750
‪फिजियो कर रही है न रोज़?
‪डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले ली?

94
00:06:21,000 --> 00:06:23,083
‪-आज ले लूँगी।
‪-[काव्या की माँ] अच्छा, सुन।

95
00:06:23,333 --> 00:06:25,875
‪हम दोनों तुझे
‪वहाँ देखने आने का सोच रहे हैं।

96
00:06:26,291 --> 00:06:27,583
‪[मराठी में] माँ, ज़रूरत नहीं है।

97
00:06:27,666 --> 00:06:29,333
‪मैं ठीक हूँ। चिंता मत करो।

98
00:06:29,583 --> 00:06:31,916
‪[मराठी में] इतनी भी
‪चिंता वाली बात नहीं है।

99
00:06:32,625 --> 00:06:35,500
‪[मराठी में] बाद में बात करते हैं।
‪एक बढ़िया शो देख रही हूँ।

100
00:06:35,583 --> 00:06:38,166
‪[काव्या की माँ] काव्या, टीवी बंद कर तू।

101
00:06:38,750 --> 00:06:42,708
‪[काव्या की माँ] इतना भी गंभीर नहीं होता,
‪तो तू नौकरी छोड़कर नहीं बैठ जाती, हाँ?

102
00:06:43,500 --> 00:06:46,708
‪पूरे समय टीवी देखती रहती है।
‪बात करने का वक्त नहीं है।

103
00:06:47,125 --> 00:06:50,625
‪मुझे कुछ नहीं मालूम, हाँ?
‪हम लोग वहाँ आ रहे हैं, बस।

104
00:06:50,708 --> 00:06:52,208
‪ठीक है, माफ़ कर दो।

105
00:06:52,500 --> 00:06:53,875
‪[मराठी में] अच्छा। आ जाना।

106
00:06:54,916 --> 00:06:56,875
‪दरअसल, आप लोगों की याद आ रही है।

107
00:06:56,958 --> 00:06:59,166
‪[मराठी में] ध्रुव के माँ-बाप भी आ रहे हैं।

108
00:06:59,250 --> 00:07:00,958
‪[मराठी में] एक ही वीकेंड में करें?

109
00:07:01,041 --> 00:07:03,250
‪[मराठी में] सब एक साथ?

110
00:07:07,375 --> 00:07:09,416
‪तेरी बात करनी है क्या उनसे?

111
00:07:09,500 --> 00:07:10,791
‪बिल्कुल नहीं, हाँ?

112
00:07:11,458 --> 00:07:13,708
‪[मराठी में] बस ऐसे ही मिलो न।

113
00:07:15,416 --> 00:07:18,541
‪पहले-पहले तू ध्रुव के साथ थी,
‪तब भी यही बोलती थी।

114
00:07:19,083 --> 00:07:21,833
‪बस ऐसे ही है। यूँ ही।

115
00:07:22,333 --> 00:07:24,791
‪[मराठी में] सच में, माँ। आ जाओ न।

116
00:07:25,208 --> 00:07:27,416
‪-[मराठी में] फिर बात करती हूँ।
‪-[मराठी में] रखती हूँ।

117
00:07:27,500 --> 00:07:28,875
‪-बाय।
‪-[काव्या की माँ] बाय।

118
00:07:33,958 --> 00:07:36,666
‪-[टीवी पर] …चीज़ें।
‪-[टीवी पर] उसे बाँधकर मज़ा आया।

119
00:07:36,750 --> 00:07:38,375
‪[टीवी पर] क्योंकि मैं उसे दर्द दे रही थी।

120
00:07:38,458 --> 00:07:40,875
‪[टीवी पर] मन में थोड़ा गुस्सा भरा था,
‪जिसे निकालना ही था।

121
00:07:40,958 --> 00:07:43,916
‪-[टीवी पर] लाना!
‪-[टीवी पर] वह अपनी झुंझलाहट निकाल रही है!

122
00:07:45,041 --> 00:07:47,791
‪-[टीवी पर] मदद करो।
‪-[टीवी पर] तुमने किसे बाँधा… मतलब…

123
00:07:52,000 --> 00:07:55,583
‪अनिल खनवालकर :
‪शुभकामनाएँ काव्या बेटा!

124
00:08:02,500 --> 00:08:07,125
‪संकेत : आज जमा करने के बाद कहीं ले जा बाहर
‪ध्रुव : दारू पिलाने ले चलूँँ?

125
00:08:07,208 --> 00:08:09,083
‪संकेत : और क्या… यही सही है!!

126
00:08:17,833 --> 00:08:22,625
‪गूगल सर्च
‪शानदार भोजन वाले नज़दीकी पब

127
00:08:29,250 --> 00:08:30,458
‪क्या हाल है, दोस्तो?

128
00:08:30,875 --> 00:08:32,625
‪-कैसा चल रहा है?
‪-[ईशु] बढ़िया।

129
00:08:33,208 --> 00:08:35,541
‪-हाँ? सही चल रहा है?
‪-[ओमकार] क्या, सर? हाँ।

130
00:08:37,208 --> 00:08:40,083
‪यार, मैं सोच रहा था,
‪कुछ तूफानी करें आज शाम को?

131
00:08:40,166 --> 00:08:42,791
‪कहीं चलते हैं, यार। पहले सबमिशन की पार्टी।

132
00:08:43,750 --> 00:08:46,083
‪ध्रुव, आज मुश्किल लगता है।

133
00:08:46,166 --> 00:08:49,958
‪शायद हमें इसके लिए और समय चाहिए।
‪यह हमारी सोच से बड़ा काम है।

134
00:08:50,333 --> 00:08:51,791
‪-[ध्रुव] अच्छा।
‪-हाँ।

135
00:08:51,875 --> 00:08:55,666
‪ठीक है, पर…
‪अभी तो तीन घंटे… तीन घंटे बचे हैं, यार।

136
00:08:56,375 --> 00:08:58,791
‪-इतना काफ़ी होगा न?
‪-नहीं, मतलब एक और दिन।

137
00:08:59,458 --> 00:09:02,166
‪शाम तक ख़त्म करना मुश्किल होगा।
‪कम-से-कम मेरे लिए, हाँ?

138
00:09:02,250 --> 00:09:03,791
‪ओह, मेरे लिए भी।

139
00:09:04,541 --> 00:09:06,416
‪हाँ, मेरे लिए भी।

140
00:09:10,666 --> 00:09:12,041
‪अच्छा…

141
00:09:13,791 --> 00:09:16,041
‪ठीक है, मैं एमेक्स वालों से बात करूँगा।

142
00:09:21,250 --> 00:09:24,583
‪-कर लेते हैं। हाँ, अच्छे से कर लेते हैं।
‪-[ईशु] हाँ। ठीक है।

143
00:09:26,500 --> 00:09:27,583
‪[दरवाज़ा खुलता है]

144
00:09:27,666 --> 00:09:30,250
‪[टीवी पर] यह इस खेल का
‪सबसे पहुँचा हुआ शिकारी है।

145
00:09:32,333 --> 00:09:34,875
‪[टीवी पर] यह सौ किलोमीटर
‪प्रति घंटे की गति से दौड़ सकता है।

146
00:09:34,958 --> 00:09:36,500
‪[ध्रुव] इतना अंधेरा क्यों है?

147
00:09:40,291 --> 00:09:45,083
‪मैं बता दूँ कि मुझे अभी तक
‪बाई नहीं मिली। कल कर लूँगी।

148
00:09:47,166 --> 00:09:49,958
‪कैसे बैठी हुई है। कमर टूट जाएगी।

149
00:09:51,833 --> 00:09:52,666
‪[कराहती है]

150
00:09:53,208 --> 00:09:55,541
‪[टीवी पर] रफ़्तार बहुत ही तेज़ है।

151
00:09:57,875 --> 00:10:00,416
‪[टीवी पर] पूर्णिमा की रोशनी में
‪चीता को शिकार करने में मदद मिलती है।

152
00:10:00,500 --> 00:10:02,750
‪क्या कुत्ते वाली ज़िंदगी चल रही है, यार।

153
00:10:03,666 --> 00:10:05,416
‪गांड लगी हुई है।

154
00:10:06,583 --> 00:10:09,750
‪ऐसा होता है, ध्रुव। डटे रहो।

155
00:10:12,875 --> 00:10:14,666
‪माँ का फ़ोन आया था।

156
00:10:15,000 --> 00:10:17,708
‪उन्होंने कहा
‪कि वे महीने के अंत में आ रहे हैं।

157
00:10:19,750 --> 00:10:23,375
‪[ध्रुव] तो सही है। फिर दोनों के
‪मम्मी-पापा को साथ ही बुला लेते हैं।

158
00:10:23,583 --> 00:10:25,458
‪हाँ, मैंने उनसे यही कहा।

159
00:10:26,666 --> 00:10:29,625
‪[टीवी पर] रात में चीता की इन्द्रियाँ
‪चाँद पर निर्भर होती हैं।

160
00:10:30,958 --> 00:10:34,708
‪पता है, उन्होंने मेरी नौकरी वाली बात का
‪बतंगड़ बना दिया।

161
00:10:37,541 --> 00:10:41,291
‪[टीवी पर] …खतरे भी लाता है।

162
00:10:47,750 --> 00:10:49,166
‪दिनेश को कॉल

163
00:10:49,583 --> 00:10:50,916
‪हैलो, दिनेश। कैसे हैं?

164
00:10:51,458 --> 00:10:53,041
‪[दिनेश] हैलो, ध्रुव। सब ठीक है।

165
00:10:53,583 --> 00:10:56,750
‪हाँ, तो कोड लगभग तैयार है।

166
00:10:57,083 --> 00:11:00,291
‪बस दो छोटी दिक्कत आ गई है।

167
00:11:00,916 --> 00:11:04,375
‪उन्हें सुधारने में कुछ दिन लग जाएँगे।

168
00:11:04,541 --> 00:11:06,625
‪तो बुधवार को आपको सब मिल जाएगा।

169
00:11:07,083 --> 00:11:11,208
‪ठीक है। हम आज उस पर
‪चर्चा करने की उम्मीद कर रहे थे। पर, खैर…

170
00:11:11,375 --> 00:11:14,166
‪शायद ऑलविन कॉल पर है। ऑलविन।

171
00:11:14,291 --> 00:11:16,041
‪-हैलो, ऑलविन।
‪-हैलो, ऑलविन।

172
00:11:16,125 --> 00:11:18,708
‪हैलो, दोस्तो। हैलो, ध्रुव।
‪तो मुझसे क्या छूट गया?

173
00:11:18,791 --> 00:11:23,125
‪-हाँ, तो कोड लगभग तैयार है।
‪-बहुत बढ़िया।

174
00:11:23,625 --> 00:11:27,250
‪-तो बताओ।
‪-हैलो, दोस्तो। देरी के लिए माफ़ी चाहूँगा।

175
00:11:27,750 --> 00:11:29,166
‪[दिनेश] हैलो, रॉब। कोई बात नहीं।

176
00:11:29,250 --> 00:11:32,333
‪[दिनेश] ध्रुव हमें अभी बता रहा था
‪कि उसका काम पूरा हो गया है।

177
00:11:32,833 --> 00:11:36,458
‪हाँ, तो जैसा कि मैं कह रहा था,
‪कोड लगभग तैयार है।

178
00:11:36,541 --> 00:11:39,041
‪बस बीच में दो छोटी समस्याएँ आ गईं।

179
00:11:39,125 --> 00:11:41,583
‪-हमें बस कुछ…
‪-ध्रुव, तुम हो वहाँ?

180
00:11:43,208 --> 00:11:46,208
‪माफ़ कीजिएगा। भूल से
‪मैंने अपना फ़ोन म्यूट कर दिया था।

181
00:11:47,250 --> 00:11:50,125
‪तो, हाँ, कोड तैयार है।

182
00:11:51,750 --> 00:11:56,166
‪पर आज जो दिक्कतें सामने आई हैं,
‪उन्हें दूर करने के लिए दो दिन चाहिए।

183
00:11:56,458 --> 00:11:59,458
‪बुधवार तक मूल्यांकन प्रतियाँ
‪आपके पास होगी।

184
00:11:59,708 --> 00:12:00,541
‪[ऑलविन] ठीक है।

185
00:12:00,708 --> 00:12:06,500
‪पर आगे से इस तरह की बातें
‪पहले ही ईमेल से बता दिया करना, ध्रुव।

186
00:12:06,583 --> 00:12:09,416
‪[रॉब] ध्रुव, तुम पर काफ़ी कुछ टिका हुआ है।

187
00:12:09,500 --> 00:12:10,708
‪हाँ।

188
00:12:11,625 --> 00:12:14,958
‪तो, बुधवार तक मैं सब कुछ भेज दूँगा। और…

189
00:12:15,041 --> 00:12:17,833
‪अब से हमारी तरफ़ से कोई देरी नहीं होगी।

190
00:12:18,166 --> 00:12:19,791
‪[रॉब] ठीक है, मैं बंद कर रहा हूँ।

191
00:12:19,958 --> 00:12:21,541
‪-शुक्रिया, दोस्तो।
‪-बाय।

192
00:12:21,625 --> 00:12:22,500
‪बाय।

193
00:12:44,000 --> 00:12:45,166
‪तीसरा हफ़्ता

194
00:12:45,291 --> 00:12:47,333
‪[दरवाज़े की घंटी]

195
00:12:49,833 --> 00:12:53,041
‪हैलो। मैं कविता हूँ, 801 से।

196
00:12:53,625 --> 00:12:57,250
‪-तुम हाल ही में आई हो न?
‪-हम पहले…

197
00:12:58,708 --> 00:13:01,125
‪हाँ, इस घर में हाल ही में आए हैं।

198
00:13:01,208 --> 00:13:03,250
‪अच्छी बात है। ठीक है।

199
00:13:03,541 --> 00:13:04,583
‪तो…

200
00:13:06,708 --> 00:13:09,125
‪-आप अंदर…
‪-मैं आना ही चाहती थी।

201
00:13:09,250 --> 00:13:10,083
‪अच्छा।

202
00:13:12,875 --> 00:13:15,500
‪दरअसल, मैं एक मदद माँगने आई हूँ।

203
00:13:15,583 --> 00:13:17,333
‪-कहिए न।
‪-वो क्या है न,

204
00:13:17,416 --> 00:13:21,250
‪मैं चुकंदर के पापड़, शकरकंद के चिप्स
‪और ग्लूटेन-फ्री स्नैक्स

205
00:13:21,333 --> 00:13:24,250
‪बनाने का काम करती हूँ।
‪और उन्हें छत पर सुखाती हूँ।

206
00:13:24,333 --> 00:13:26,666
‪मुझे अभी पता चला
‪कि छत का ताला टूटा हुआ है।

207
00:13:26,750 --> 00:13:29,166
‪और ढाई बजे मेरा ज़ुंबा का क्लास है।

208
00:13:29,250 --> 00:13:31,791
‪मैं सोच रही थी कि अगर तुम खाली हो,

209
00:13:31,875 --> 00:13:35,416
‪तो क्या तुम ध्यान रखोगी,
‪ताकि बच्चे ऊपर न चले जाएँ।

210
00:13:35,625 --> 00:13:37,416
‪ख़ासकर 802 वाले।

211
00:13:37,541 --> 00:13:40,291
‪-हे भगवान, वे बहुत बड़े शैतान हैं।
‪-[काव्या हँसती है]

212
00:13:40,625 --> 00:13:43,291
‪तुम हँस रही हो, मतलब उनसे नहीं मिली हो।

213
00:13:43,375 --> 00:13:45,541
‪मिली तो नहीं हूँ, पर इंतज़ार रहेगा।

214
00:13:46,125 --> 00:13:49,041
‪क्या कह रही हो? हे भगवान, अगर उनसे मिलो न,

215
00:13:49,125 --> 00:13:52,166
‪दो-चार थप्पड़ लगा देना मेरी तरफ़ से।
‪इतने बदतमीज़ बच्चे हैं।

216
00:13:52,250 --> 00:13:55,333
‪मुझे समझ में नहीं आता है,
‪इनके माँ-बाप कुछ सिखाते नहीं हैं घर पर?

217
00:13:56,333 --> 00:13:59,250
‪ठीक है। मैं अपने थप्पड़ों का
‪अभ्यास ही कर लूँगी।

218
00:13:59,666 --> 00:14:01,541
‪वैसे भी घर बैठे-बैठे क्या कर रही हूँ।

219
00:14:01,625 --> 00:14:03,333
‪पर तुम्हें कुछ करना चाहिए न?

220
00:14:04,500 --> 00:14:08,583
‪पता है, हमें हमेशा खुद को
‪व्यस्त रखने का ज़रिया ढूँढ लेना चाहिए।

221
00:14:08,666 --> 00:14:10,666
‪ख़ासकर हम गृहणियों को।

222
00:14:12,041 --> 00:14:13,791
‪पता है, कुछ साल पहले,

223
00:14:13,875 --> 00:14:17,458
‪मुझे भी नौकरी छोड़नी पड़ी।
‪मेरे ससुर जो बीमार थे।

224
00:14:17,625 --> 00:14:20,208
‪लगा था कि एक दिन वापस नौकरी करने लगूँगी।

225
00:14:20,375 --> 00:14:23,458
‪मगर इतना मुश्किल था कि मैं पीछे ही रह गई।

226
00:14:23,875 --> 00:14:26,291
‪फिर यह काम करने लगी और मैं खुश हूँ।

227
00:14:26,375 --> 00:14:28,875
‪अब मैं खुद को कारोबारी कह सकती हूँ।

228
00:14:28,958 --> 00:14:32,083
‪मेरे सारे बलिदान के बदले
‪एक छोटा सा सांत्वना पुरस्कार।

229
00:14:32,250 --> 00:14:33,666
‪[कविता हँसती है]

230
00:14:37,541 --> 00:14:41,458
‪अच्छा, सुनो। तुम इसी समय
‪कल भी घर पर ही रहोगी न?

231
00:14:42,666 --> 00:14:45,333
‪बढ़िया। तो अपने मशहूर
‪चुकंदर वाले पापड़ लेकर आती हूँ

232
00:14:45,416 --> 00:14:47,791
‪तुम्हारे लिए कल। ठीक है? टा-टा।

233
00:14:50,041 --> 00:14:53,333
‪और, काव्या, प्लीज़ मेरे पापड़ को बचा लेना।
‪[हँसती है]

234
00:14:53,416 --> 00:14:56,291
‪-और ग्रीन टी के लिए शुक्रिया। बाय।
‪-बाय।

235
00:15:26,708 --> 00:15:27,541
‪[कराहती है]

236
00:15:42,333 --> 00:15:43,958
‪[ध्रुव] परड्यू का भी देखा था क्या?

237
00:15:44,041 --> 00:15:45,416
‪[ओमकार] मैंने वह नहीं देखा।

238
00:15:45,666 --> 00:15:50,583
‪-और वो बोस्टन वाला भी देख लेना।
‪-[ओमकार] आज शाम को। आपको मेल कर दूँगा।

239
00:15:52,458 --> 00:15:56,041
‪-एक चपाती ले सकती हूँ?
‪-आधा है। माफ़ करना।

240
00:16:00,041 --> 00:16:03,375
‪दीदी, टिंडे मत बनाओ रात को।
‪अभी लंच में वही खा रही हूँ।

241
00:16:03,583 --> 00:16:05,625
‪एक काम करो। वैसे कितने बजे आने वाली है?

242
00:16:05,916 --> 00:16:08,500
‪क्योंकि ये डिनर के लिए
‪शायद पुष्कर भी आने वाला …

243
00:16:09,458 --> 00:16:10,583
‪धत्।

244
00:16:11,791 --> 00:16:14,666
‪दीदी, भिंडी बना दो आज। माफ़ करना।

245
00:16:17,916 --> 00:16:19,750
‪मेरे साथ भी यही चीज़ होती है।

246
00:16:19,833 --> 00:16:21,666
‪जब भी कोई वॉयस मैसेज भेजता हूँ,

247
00:16:21,750 --> 00:16:25,166
‪वो लाल बत्ती देखकर इतना संकोच होता है
‪कि भेजा ही नहीं जाता।

248
00:16:25,416 --> 00:16:26,416
‪सही कहा।

249
00:16:26,708 --> 00:16:28,875
‪इसलिए मैं वॉयसनोट के झंझट में
‪पड़ती ही नहीं।

250
00:16:28,958 --> 00:16:31,375
‪मैसेज टाइप करो, प्रूफरीड करो और भेज दो।

251
00:16:32,041 --> 00:16:34,958
‪-तुम हमेशा ही शोधपत्र लिखती रहती हो, वसु।
‪-[लड़के हँसते हैं]

252
00:16:35,875 --> 00:16:37,500
‪मुझसे तो वह भी नहीं होता।

253
00:16:37,625 --> 00:16:40,083
‪इतने सारे टाइपिंग करते हुए
‪गलतियाँ हो जाती हैं और

254
00:16:40,166 --> 00:16:42,833
‪गलती से अगर वो आप
‪मैसेज भेजने के बाद उसको डिलीट कर दो,

255
00:16:42,916 --> 00:16:44,958
‪तो सामने वाला पूछता है, क्यों डिलीट किया?

256
00:16:45,041 --> 00:16:47,833
‪[ओमकार] अरे, तुझे नहीं बताना था,
‪तभी तो मैसेज डिलीट किया है।

257
00:16:47,916 --> 00:16:50,875
‪सही बात है।
‪इसलिए तो मैं सीधा फ़ोन कॉल कर देता हूँ।

258
00:16:51,041 --> 00:16:54,250
‪हाँ, पर अगर उस समय लगा
‪कि यह तो बहुत छोटी सी बात थी,

259
00:16:54,375 --> 00:16:58,125
‪फिर मैं एक-दो और चीज़ें, बातें…
‪इधर-उधर की बातें। हाँ।

260
00:16:58,208 --> 00:17:00,666
‪-तुम्हें यह नहीं कहना चाहिए था, ध्रुव।
‪-क्यों?

261
00:17:00,833 --> 00:17:02,833
‪क्योंकि अब जब कॉल करोगे, तो सोचूँगी कि

262
00:17:03,000 --> 00:17:05,916
‪छोटी बात क्या थी
‪और असली मुद्दा क्या था इसमें।

263
00:17:06,000 --> 00:17:08,500
‪नहीं, चिंता मत करो। तुम्हें पता चल जाएगा।

264
00:17:09,875 --> 00:17:12,791
‪यह वापस कैसे आ गया, यार? मुझे नहीं चाहिए।

265
00:17:13,458 --> 00:17:14,666
‪मुझे भी नहीं चाहिए।

266
00:17:14,750 --> 00:17:16,041
‪-उसको दे दो।
‪-मुझे चलेगा।

267
00:17:17,083 --> 00:17:18,708
‪-"मुझे चलेगा।"
‪-"मुझे चलेगा।"

268
00:17:21,208 --> 00:17:22,291
‪आप क्या लाए हो?

269
00:17:23,541 --> 00:17:24,458
‪टिंडे।

270
00:17:24,708 --> 00:17:26,625
‪-नहीं।
‪-नहीं, मैं मज़ाक नहीं कर रहा।

271
00:17:27,583 --> 00:17:29,208
‪-[वसु] मैं लूँगी।
‪-[ध्रुव] पक्का?

272
00:17:29,416 --> 00:17:30,708
‪[वसु] मुझे टिंडे पसंद हैं।

273
00:17:31,291 --> 00:17:32,291
‪[वसु] मशहूर है।

274
00:17:37,541 --> 00:17:38,583
‪ध्रुव।

275
00:17:40,083 --> 00:17:41,875
‪[दफ़्तर का शोर-शराबा]

276
00:17:49,958 --> 00:17:51,666
‪जी, मैडम। लेकिन तीन महीने?

277
00:17:52,041 --> 00:17:54,666
‪बिना वेतन के टीम तीन महीने
‪कैसे काम चलाएगी?

278
00:17:54,750 --> 00:17:58,250
‪देखो, फंड मिलने में
‪ऐसे प्रोजेक्ट में अक्सर देरी होती है।

279
00:17:59,041 --> 00:18:03,041
‪कागज़ी खानापूर्ती, मंज़ूरी, हस्ताक्षर।
‪मुझे अफ़सोस है।

280
00:18:03,500 --> 00:18:06,541
‪-अपनी टीम को बता दो।
‪-उनको मुझे बताना होगा?

281
00:18:10,166 --> 00:18:14,916
‪मैडम, पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के नाते,
‪यह तो आपको उन्हें बताना चाहिए न?

282
00:18:15,625 --> 00:18:20,541
‪मेरी ज़िम्मेदारी
‪बस टीम के मुखिया को बताना है। तुम्हें।

283
00:18:27,125 --> 00:18:31,208
‪दरअसल, वंदना मौसी ने आपके बारे में बताया।
‪वकील वंदना सप्रे।

284
00:18:31,666 --> 00:18:33,208
‪हाँ, मैं उन्हें जानता हूँ।

285
00:18:33,958 --> 00:18:36,666
‪तो आप यहाँ दूसरी सलाह के लिए आई हैं, है न?

286
00:18:36,958 --> 00:18:41,125
‪नहीं, दरअसल… मतलब, पिछले एक…

287
00:18:43,000 --> 00:18:46,625
‪हाँ। मैं दूसरी सलाह के लिए आई हूँ।

288
00:18:47,375 --> 00:18:51,750
‪अंकल, बात ऐसी है कि मुझे
‪नेचुरोपैथी, एक्यूपंक्चर की सलाह दी गई है।

289
00:18:51,833 --> 00:18:54,375
‪ख़ासकर आराम करने की। लेकिन…

290
00:18:54,458 --> 00:18:57,833
‪लेकिन उनमें से किसी से फ़ायदा नहीं हुआ।
‪मतलब, मुझे फ़ायदा नहीं हुआ।

291
00:18:58,791 --> 00:19:01,875
‪मुझे इसके कारण अपनी
‪साली नौकरी तक छोड़नी पड़ी।

292
00:19:03,833 --> 00:19:04,833
‪माफ़ी चाहूँगी।

293
00:19:06,625 --> 00:19:09,333
‪अंकल, मैं इससे छुटकारा चाहती हूँ।

294
00:19:09,708 --> 00:19:11,583
‪इससे बहुत परेशान हूँ।

295
00:19:12,083 --> 00:19:16,916
‪मैं सोच रही थी कि शायद सर्जरी? पता नहीं।

296
00:19:18,875 --> 00:19:21,125
‪देखिए, सर्जरी बहुत बड़ा कदम होगा।

297
00:19:21,541 --> 00:19:25,166
‪[डॉक्टर] ऑपरेशन के बाद
‪बहुत देखभाल चाहिए होगी।

298
00:19:25,791 --> 00:19:27,791
‪[डॉक्टर] क्या इस पर
‪किसी से चर्चा की है?

299
00:20:05,958 --> 00:20:07,541
‪चाबी, धत्।

300
00:20:35,541 --> 00:20:37,333
‪-[काव्या] हैलो, सर।
‪-हाँ, हैलो।

301
00:20:37,416 --> 00:20:38,333
‪[काव्या] मुमु?

302
00:20:39,208 --> 00:20:42,666
‪अरे, तुम यहाँ कैसे?
‪तुम्हें आराम नहीं करना चाहिए।

303
00:20:43,125 --> 00:20:44,500
‪[काव्या] नहीं, मैं ठीक हूँ।

304
00:20:46,208 --> 00:20:47,125
‪चलो।

305
00:20:47,750 --> 00:20:50,500
‪-तुम ठीक हो?
‪-हाँ, चलो।

306
00:21:00,875 --> 00:21:04,375
‪तुम जल्दी क्यों निकल आए?
‪मुझे चाबी दे देते।

307
00:21:05,958 --> 00:21:08,708
‪नहीं, कोई बात नहीं। हो गया आज का, यार।

308
00:21:10,000 --> 00:21:11,458
‪बहुत तनाव है।

309
00:21:12,333 --> 00:21:13,458
‪क्या हुआ, मुमु?

310
00:21:14,291 --> 00:21:15,541
‪कुछ नहीं, यार।

311
00:21:15,958 --> 00:21:19,875
‪अभी बोलूँगा, फिर अभी निपटना पड़ेगा।
‪उसका और तनाव।

312
00:21:21,375 --> 00:21:24,958
‪[कराहता है]
‪यह क्या? चोंटी क्यों मारी?

313
00:21:26,458 --> 00:21:28,000
‪तनाव के लिए सेम पिंच।

314
00:21:30,958 --> 00:21:32,000
‪तू ठीक तो है न?

315
00:21:35,833 --> 00:21:37,875
‪शायद मुझे सर्जरी करवा लेनी चाहिए, ध्रुव।

316
00:21:52,208 --> 00:21:53,791
‪और यह कौन डॉक्टर है, यार?

317
00:21:53,875 --> 00:21:56,500
‪-उसे थप्पड़…
‪-ध्रुव, मुझे पता है सर्जरी ही सही रहेगी!

318
00:21:56,583 --> 00:21:58,875
‪-तो तुम यह पहले से जानती हो?
‪-हाँ!

319
00:21:58,958 --> 00:22:01,166
‪काव्या, तुम इतनी बेवकूफ़ कैसे हो सकती हो?

320
00:22:02,041 --> 00:22:04,416
‪बस इसके लिए अपने शरीर को
‪कैसे बिगाड़ सकती हो?

321
00:22:04,500 --> 00:22:06,416
‪बस इसके लिए? ध्रुव, सच में?

322
00:22:06,500 --> 00:22:09,708
‪वह डॉक्टर है।
‪वह तो सर्जरी की सलाह देगा न, यार।

323
00:22:10,041 --> 00:22:11,791
‪उसको तो पैसे कमाने हैं।

324
00:22:15,000 --> 00:22:17,833
‪-तू ऑपरेशन का सोच भी कैसे सकती है?
‪-क्योंकि मैं झेल रही हूँ!

325
00:22:17,916 --> 00:22:19,416
‪ठीक है? मुझे इससे निपटना है।

326
00:22:19,500 --> 00:22:21,791
‪-कम-से-कम तेरी तरह भाग तो नहीं रही हूँ!
‪-क्या?

327
00:22:21,875 --> 00:22:22,708
‪[फुटबॉल गिरता है]

328
00:22:22,791 --> 00:22:24,125
‪तू क्या बोल रही है?

329
00:22:24,875 --> 00:22:27,208
‪कुछ नहीं। तू नहीं जानता क्या झेल रही हूँ।

330
00:22:27,291 --> 00:22:30,208
‪हाँ, तू क्या झेल रही है?
‪तू करती क्या है दिन भर?

331
00:22:30,291 --> 00:22:33,125
‪टीवी देखती रहती है तीन हफ़्तों से।
‪और कर क्या रही है तू?

332
00:22:33,208 --> 00:22:36,125
‪वाह! बेवकूफ़ी भरी बातें करना
‪आसान है न, ध्रुव?

333
00:22:36,333 --> 00:22:39,083
‪कौन से तीन हफ़्ते?
‪कहाँ था तू इन तीन हफ़्तों में?

334
00:22:39,166 --> 00:22:41,416
‪या तो तू सो रहा था
‪या रो रहा था नौकरी को लेकर!

335
00:22:41,500 --> 00:22:43,583
‪तो क्या चाहती है? तुझे लेखा-जोखा भेजूँ?

336
00:22:43,666 --> 00:22:46,500
‪"ए, चल नौ बजे बात करते हैं,
‪गूगल हैंगआउट करते हैं।"

337
00:22:46,583 --> 00:22:48,208
‪क्या माथापच्ची है, यार, यह?

338
00:22:48,291 --> 00:22:49,375
‪पहले ऑफ़िस और अब यह।

339
00:22:49,458 --> 00:22:51,375
‪इतनी ही दिक्कत है, तो इस्तीफ़ा दे दे न।

340
00:22:51,458 --> 00:22:53,541
‪मैंने नहीं कहा था फिनलैंड की नौकरी छोड़ने।

341
00:22:53,625 --> 00:22:54,916
‪पता है तूने क्यों छोड़ा।

342
00:22:55,000 --> 00:22:58,333
‪क्योंकि तेरे अहंकार ने
‪संकेत के नीचे काम नहीं करने दिया।

343
00:23:01,625 --> 00:23:03,041
‪भाड़ में जा, काव्या!

344
00:23:04,083 --> 00:23:06,500
‪वह मेरी नौकरी थी, मेरा फ़ैसला था।

345
00:23:07,166 --> 00:23:08,916
‪तेरी ज़रूरत नहीं है, ठीक है?

346
00:23:11,958 --> 00:23:13,208
‪मेरा वह मतलब नहीं था।

347
00:23:13,291 --> 00:23:14,916
‪-बेशक था।
‪-नहीं था!

348
00:23:15,000 --> 00:23:18,416
‪-हम जो सोचते हैं न, वही बोलते हैं।
‪-यह क्या ऊलजलूल तर्क है, यार?

349
00:23:20,875 --> 00:23:23,666
‪-तुझे समझ नहीं आता न?
‪-नहीं। पता है क्या?

350
00:23:23,750 --> 00:23:26,291
‪तू सर्जरी करवाकर बोलती,
‪"अरे, मैंने सर्जरी करवा ली।"

351
00:23:26,375 --> 00:23:27,875
‪शायद तब मुझे पता चलता।

352
00:23:31,416 --> 00:23:32,375
‪भाड़ में जा, यार!

353
00:23:40,333 --> 00:23:43,125
‪[कराहता है]
‪यह क्या? चोंटी क्यों मारी?

354
00:23:44,125 --> 00:23:45,666
‪तनाव के लिए सेम पिंच।

355
00:23:49,250 --> 00:23:50,416
‪तू ठीक तो है न?

356
00:23:54,083 --> 00:23:56,083
‪शायद मुझे सर्जरी करवा लेनी चाहिए, ध्रुव।

357
00:23:59,666 --> 00:24:02,625
‪पता है, मुझे लगा था कि तू लड़ेगा मुझसे।

358
00:24:10,416 --> 00:24:14,125
‪मैं अब और घर पर नहीं रह सकती, ध्रुव।
‪तंग आ गई हूँ।

359
00:24:14,750 --> 00:24:16,458
‪बहुत उबाऊ लगता है।

360
00:24:17,416 --> 00:24:19,958
‪और अगर डॉक्टर के कहे अनुसार
‪सर्जरी ने काम किया,

361
00:24:20,041 --> 00:24:23,583
‪तो शायद कुछ हफ़्तों में
‪अपने पैरों पर फिर से खड़ी हो पाऊँगी।

362
00:24:26,333 --> 00:24:28,375
‪तूने बालों के साथ कुछ नया किया है क्या?

363
00:24:28,958 --> 00:24:32,250
‪-तू सुन भी नहीं रहा था।
‪-सुन रहा था। बस ये अलग दिख रहे हैं।

364
00:24:34,416 --> 00:24:38,541
‪अच्छा, इस पूरे मामले को
‪एक बिल्कुल अलग नज़रिए से देखते हैं।

365
00:24:38,833 --> 00:24:43,041
‪अगर यह उन चीज़ों को आज़माने का मौका हुआ,
‪जो तू हमेशा से करना चाहती थी तो?

366
00:24:43,875 --> 00:24:48,375
‪यही तो बात है। मैं दिन में आठ-आठ घंटे
‪उस चीज़ पर कमरतोड़ काम करना चाहती हूँ,

367
00:24:48,458 --> 00:24:50,708
‪जो मुझे पसंद है। लेकिन…

368
00:24:51,208 --> 00:24:54,625
‪कुछ भी नहीं कर पा रही हूँ।
‪एक तो काम था बाई ढूँढने का।

369
00:24:54,750 --> 00:24:56,375
‪वह भी नहीं किया। जो कल करूँगी।

370
00:24:56,458 --> 00:24:58,291
‪हाँ, कोई बात नहीं।

371
00:24:59,750 --> 00:25:02,083
‪मेरे दिमाग में
‪दो-तीन और चीज़ें आ रही हैं, पर…

372
00:25:03,000 --> 00:25:04,041
‪[लड़का] बॉल, प्लीज़।

373
00:25:10,083 --> 00:25:12,958
‪हाँ, लगता है
‪तुमने इस पर अच्छे से सोचा है, है न?

374
00:25:13,041 --> 00:25:16,791
‪और मेरे पास है क्या करने के लिए?
‪पूरा दिन यही तो करती रहती हूँ।

375
00:25:17,458 --> 00:25:19,708
‪यह सब बहुत उलझन भरा है, क्योंकि

376
00:25:19,791 --> 00:25:22,166
‪ऐसा नहीं है कि मैंने इस पर मन बना लिया है।

377
00:25:22,250 --> 00:25:28,166
‪बस सोच रही हूँ कि क्या इस सर्जरी का
‪जोखिम उठाना सही रहेगा या नहीं।

378
00:25:34,083 --> 00:25:35,625
‪[लड़कों के खेलने की आवाज़ें]

379
00:25:36,791 --> 00:25:38,458
‪चल, अब तू बता।

380
00:25:43,916 --> 00:25:45,458
‪कोई ख़ास बात नहीं है।

381
00:25:46,666 --> 00:25:48,000
‪बिल्कुल है।

382
00:25:50,583 --> 00:25:51,958
‪शक्ल देखी है अपनी?

383
00:25:54,208 --> 00:25:56,291
‪फिनलैंड वाली नौकरी याद आ रही है न?

384
00:25:59,416 --> 00:26:02,833
‪जितना रहस्यमयी तू अपने-आपको
‪समझ रहा है, उतना है नहीं।

385
00:26:05,833 --> 00:26:07,250
‪एक बात पूछूँ?

386
00:26:11,208 --> 00:26:14,125
‪तूने संकेत के कारण ही नौकरी छोड़ी थी न?

387
00:26:17,500 --> 00:26:20,791
‪अगर इस बारे में बात न करना हो, तो रहने दे।

388
00:26:26,250 --> 00:26:27,416
‪चलो बता देता हूँ।

389
00:26:28,791 --> 00:26:29,666
‪हाँ।

390
00:26:31,125 --> 00:26:32,333
‪वह एक कारण था।

391
00:26:33,875 --> 00:26:35,041
‪ऐसी कोई समस्या नहीं थी।

392
00:26:35,125 --> 00:26:38,125
‪बस… उसका अपना एक तरीका था।

393
00:26:38,500 --> 00:26:41,541
‪मेरी आत्मा कह रही थी
‪कि मैं उससे बेहतर टीम चला सकता हूँ।

394
00:26:43,291 --> 00:26:44,375
‪बस।

395
00:26:49,041 --> 00:26:50,125
‪क्या?

396
00:26:52,000 --> 00:26:53,833
‪ऐसी कोई दुश्मनी नहीं है, भाई।

397
00:26:56,625 --> 00:26:57,666
‪बिल्कुल।

398
00:26:59,666 --> 00:27:01,416
‪हम हर हफ़्ते बात करते हैं।

399
00:27:02,791 --> 00:27:05,833
‪और यह प्रोजेक्ट पसंद है।
‪ये एमेक्स के लोग सही हैं।

400
00:27:05,916 --> 00:27:08,166
‪यह सच में बहुत ही अच्छा प्रोजेक्ट है।

401
00:27:09,833 --> 00:27:13,958
‪यही है कि, हाँ,
‪थोड़ा समय लगेगा यहाँ पर ढलने में।

402
00:27:14,708 --> 00:27:16,875
‪बहुत अलग है, यार, यहाँ का सिस्टम।

403
00:27:17,750 --> 00:27:19,458
‪तू बोलेगी मैं एनआरआई हूँ।

404
00:27:19,666 --> 00:27:22,625
‪लेकिन… फिनलैंड में
‪मुझे कहाँ सोचना पड़ रहा था

405
00:27:22,708 --> 00:27:27,250
‪कि ईशु को थाणे से कितने बजे की ट्रेन
‪लेनी पड़ेगी, ताकि वह ऑफ़िस समय पर आ जाए।

406
00:27:32,791 --> 00:27:35,958
‪तो तुम्हें ईशु को लेकर कोई दिक्कत है।

407
00:27:46,791 --> 00:27:49,791
‪यह वाला लिफ्ट का म्यूज़िक
‪ज़्यादा पसंद है या पुरानी वाली का?

408
00:27:50,000 --> 00:27:51,750
‪-इन्होंने बदला है?
‪-हाँ।

409
00:27:52,250 --> 00:27:54,500
‪-मुझे तो पता भी नहीं था।
‪-हाँ, यह कुछ ऐसा है…

410
00:27:54,625 --> 00:27:56,291
‪[म्यूज़िक की नक़ल करता है]

411
00:27:59,708 --> 00:28:01,583
‪धत्, चाबी कहाँ है?

412
00:28:05,958 --> 00:28:07,000
‪उफ़, यार।

413
00:28:08,375 --> 00:28:09,291
‪शायद छूट गई।

414
00:28:14,000 --> 00:28:16,750
‪हाँ। ऑफ़िस में रह गई।

415
00:28:17,458 --> 00:28:19,125
‪-सच में?
‪-हाँ।

416
00:28:19,750 --> 00:28:20,833
‪हाँ, पक्का।

417
00:28:22,041 --> 00:28:24,458
‪क्या बकचोदी है, यार।
‪अब तो ऑफ़िस ही बंद होगा।

418
00:28:26,833 --> 00:28:28,250
‪-[ध्रुव] कहाँ?
‪-चल।

419
00:28:45,541 --> 00:28:47,500
‪ओए, पापड़!

420
00:29:06,000 --> 00:29:07,000
‪[ध्रुव] ध्यान से।

421
00:29:14,958 --> 00:29:16,208
‪[काव्या] क्या सोच रहा है?

422
00:29:18,250 --> 00:29:21,583
‪क्या बकवास था न, पूरा-का-पूरा हफ़्ता।

423
00:30:49,166 --> 00:30:51,166
‪संवाद अनुवादक श्रेय रवि

