1
00:00:07,541 --> 00:00:10,375
‪[ध्रुव] कवू। ओ, कवू!

2
00:00:10,625 --> 00:00:12,458
‪[ध्रुव] उठ जा, तेरे मम्मी-पापा आ गए।

3
00:00:12,541 --> 00:00:15,416
‪[काव्या की माँ] टिंकू! ए, टिंकू।

4
00:00:16,750 --> 00:00:18,708
‪[काव्या की माँ मराठी में] उठा जा, बेटी।

5
00:00:22,916 --> 00:00:24,041
‪[काव्या के पापा] काव्या!

6
00:00:24,958 --> 00:00:27,458
‪[काव्या के पापा मराठी में] कमाल है।
‪तू सो रही है।

7
00:00:27,625 --> 00:00:30,041
‪-हाँ।
‪-चलो, उठो। चाय-वाय पिलाओ।

8
00:00:30,833 --> 00:00:32,750
‪[काव्या के पापा] उठो, भाई।
‪[काव्या मराठी में] आई।

9
00:00:32,875 --> 00:00:36,125
‪-चल, आजा जल्दी से, हाँ? चल।
‪-[काव्या के पापा] चलो।

10
00:00:37,375 --> 00:00:40,583
‪-अरे, मैं आपके लिए यह लाई थी।
‪-[काव्या की माँ] क्या?

11
00:00:40,666 --> 00:00:44,500
‪यह ब्राह्मी और अश्वगंधा का तेल है
‪आपके पति के घुटनों के दर्द के लिए।

12
00:00:44,583 --> 00:00:47,125
‪-अच्छा।
‪-सिर्फ़ लगाना है, मालिश नहीं करनी है।

13
00:00:47,333 --> 00:00:50,250
‪और, बेटा, यह तुम्हारी पीठ दर्द के लिए।

14
00:00:50,333 --> 00:00:52,500
‪[ध्रुव की माँ] हफ़्ते में
‪बस एक बार, ठीक है?

15
00:00:52,791 --> 00:00:55,083
‪और यह आपके लिए। आपकी एड़ियों के लिए।

16
00:00:56,916 --> 00:00:59,458
‪पर मेरी एड़ियाँ तो ठीक हैं।

17
00:00:59,833 --> 00:01:03,000
‪ओह। चलो, कोई नहीं। ऐसे ही लगा लेना।

18
00:01:03,166 --> 00:01:05,583
‪आयुर्वेद में तो कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।

19
00:01:14,750 --> 00:01:15,583
‪शुक्रिया।

20
00:01:18,166 --> 00:01:19,166
‪रख दूँगा मैं।

21
00:01:19,250 --> 00:01:22,500
‪-कोई नहीं। कर लो आप अपना।
‪-आइए, नाश्ता कर लें।

22
00:01:22,625 --> 00:01:23,625
‪हाँ जी।

23
00:01:24,375 --> 00:01:27,083
‪वो, यार, हरी वाली शर्ट नहीं मिल रही मुझे।

24
00:01:27,166 --> 00:01:30,666
‪-अभी नाश्ता कर लो।
‪-अरे, वाह। पोहा।

25
00:01:33,083 --> 00:01:36,000
‪-यह क्या हो रहा है यहाँ?
‪-"हाउसफुल नाइन" चल रही है।

26
00:01:37,208 --> 00:01:39,791
‪तीन आ गए हैं। चौथा कप चाय?

27
00:01:40,458 --> 00:01:43,750
‪-आपने बनाया?
‪-मीरा, मस्त विचार सूझा है।

28
00:01:43,916 --> 00:01:46,041
‪शाम की पार्टी के लिए श्रीखंड बनाते हैं?

29
00:01:46,125 --> 00:01:49,625
‪हाँ, वह तो ठीक रहेगा।
‪पर पहले बच्चों से तो पूछ लें।

30
00:01:49,708 --> 00:01:50,583
‪-हाँ।
‪-हाँ, ध्रुव?

31
00:01:51,041 --> 00:01:52,791
‪-चलेगा न? हाँ।
‪-हाँ। पक्का चलेगा।

32
00:01:52,875 --> 00:01:56,125
‪सुनो। देखो, मैं जल्दी से जाकर
‪चक्का लेकर आता हूँ। हाँ?

33
00:01:57,500 --> 00:02:00,500
‪-आप भी चले जाइए न साथ में।
‪-हाँ। हाँ।

34
00:02:00,708 --> 00:02:01,875
‪हाँ, बिल्कुल। आइए न।

35
00:02:01,958 --> 00:02:04,333
‪हाँ, पर तैयार तो हो जाइए।

36
00:02:05,958 --> 00:02:08,041
‪-मैं आता हूँ। माफ़ करना।
‪-जी।

37
00:02:09,291 --> 00:02:10,750
‪टहलना हो जाएगा इनका।

38
00:02:11,375 --> 00:02:13,791
‪इनको टहलने की बड़ी फ़िक्र रहती है मेरी।

39
00:02:15,458 --> 00:02:18,416
‪NETFLIX सीरीज़

40
00:02:22,833 --> 00:02:24,875
‪काव्या की राह
‪ध्रुव की राह

41
00:02:24,958 --> 00:02:26,875
‪अक्टूबर 01

42
00:02:28,333 --> 00:02:29,875
‪फोर्ट कोची

43
00:02:46,291 --> 00:02:50,750
‪मुंबई में बालकनी बड़ी कम है न?
‪कहीं है ही नहीं इधर।

44
00:02:50,833 --> 00:02:51,666
‪हाँ।

45
00:02:53,125 --> 00:02:54,333
‪दरअसल, क्या है न,

46
00:02:54,625 --> 00:02:57,750
‪ये बालकनी वाले फ्लैट
‪मुंबई में बहुत महँगे मिलते हैं।

47
00:02:57,833 --> 00:03:00,958
‪-अच्छा।
‪-आधे से ज़्यादा तो खाली ही पड़े हैं।

48
00:03:01,541 --> 00:03:03,250
‪खरीदने वाला ही कोई नहीं है।

49
00:03:03,333 --> 00:03:05,416
‪चलो, काव्या और ध्रुव के पास तो है।

50
00:03:05,500 --> 00:03:07,208
‪-हाँ।
‪-फ्लैट बालकनी वाला।

51
00:03:07,916 --> 00:03:09,500
‪किराए पर ही सही।

52
00:03:11,833 --> 00:03:14,250
‪अच्छा कर रहे होंगे दोनों
‪अपने-अपने काम में।

53
00:03:14,333 --> 00:03:15,166
‪बिल्कुल।

54
00:03:21,916 --> 00:03:22,916
‪[ध्रुव] चलो।

55
00:03:25,333 --> 00:03:27,958
‪-उठो।
‪-दस मिनट बाद करें?

56
00:03:28,458 --> 00:03:30,833
‪नहीं, बहुत सारा काम बचा है अभी।

57
00:03:33,875 --> 00:03:34,833
‪आ जाओ।

58
00:03:43,250 --> 00:03:47,208
‪-[काव्या] क्या सोच रहे हो, ध्रुव?
‪-[ध्रुव] कुछ नहीं, यार। वही फंड मिलने का।

59
00:03:48,208 --> 00:03:51,541
‪-[काव्या] उन्हें बताया इसमें देरी होगी?
‪-[ध्रुव] हाँ।

60
00:03:52,875 --> 00:03:55,750
‪तो फिर? उन्होंने क्या कहा?

61
00:03:56,791 --> 00:03:58,708
‪उन्होंने कहा, ठीक है।

62
00:03:59,500 --> 00:04:01,750
‪-ठीक है?
‪-हाँ।

63
00:04:03,166 --> 00:04:07,166
‪ईशु ने "ठीक है" बोला,
‪बाकी दोनों ने अपनी मुंडी हिलाई।

64
00:04:14,041 --> 00:04:16,375
‪वे बहुत संकोची हैं। बेचारे।

65
00:04:19,000 --> 00:04:21,500
‪पता नहीं क्या चलता रहता है उनके दिमाग में।

66
00:04:23,250 --> 00:04:27,125
‪तुम उनके बॉस हो, ध्रुव।
‪ज़ाहिर है, वे तुमसे दूर-दूर रहेंगे।

67
00:04:28,000 --> 00:04:30,541
‪-उन्हें आज रात बुलाया है न?
‪-[ध्रुव] हाँ।

68
00:04:32,708 --> 00:04:36,208
‪पर पता नहीं आएँगे या नहीं। कौन जाने?

69
00:04:37,166 --> 00:04:40,750
‪वैसे तूने लोगों को बोला क्या है?
‪यह पार्टी किस लिए है?

70
00:04:41,125 --> 00:04:43,458
‪अलग-अलग लोगों को अलग चीज़ें बोली हैं।

71
00:04:43,541 --> 00:04:47,500
‪एमेक्स वालों को बोला, भैया, यह हमारी
‪नए घर में आने की पार्टी है।

72
00:04:48,000 --> 00:04:49,958
‪हम यहाँ किराए पर रहते हैं।

73
00:04:50,041 --> 00:04:52,583
‪हाँ, तो नया घर तो कह ही सकते हैं।

74
00:04:55,000 --> 00:04:58,500
‪आकाश-नंदनी को बोल दिया,
‪यह हमारा बॉम्बे में वापसी की पार्टी है।

75
00:04:58,708 --> 00:05:01,250
‪-जो हम खुद ही दे रहे हैं?
‪-हाँ।

76
00:05:02,000 --> 00:05:04,250
‪और अगर आज किसी ने पूछा, तो बोल देंगे,

77
00:05:04,333 --> 00:05:07,708
‪यार, एक साधारण सी पार्टी है।
‪चुप करो और बस ऐश करो।

78
00:05:09,625 --> 00:05:12,125
‪-बहुत ही आम।
‪-एकदम आम।

79
00:05:13,250 --> 00:05:14,625
‪चलो, लेटो।

80
00:05:25,166 --> 00:05:26,083
‪ध्रुव।

81
00:05:27,458 --> 00:05:31,416
‪आज टहलते हुए हमारे पापाओं ने
‪आपस में क्या बात की होगी?

82
00:05:32,875 --> 00:05:35,458
‪-तुम्हें क्या लगता है?
‪-शादी।

83
00:05:37,166 --> 00:05:41,750
‪उनके दो बिन-ब्याहे बच्चे
‪छह साल से लिव-इन में हैं।

84
00:05:42,375 --> 00:05:43,875
‪और क्या ही बात करेंगे।

85
00:05:45,416 --> 00:05:47,458
‪मुझे लगता है कि उन्होंने…

86
00:05:49,208 --> 00:05:51,166
‪प्रदूषण के बारे में बात की होगी।

87
00:05:51,583 --> 00:05:55,416
‪और… ट्रैफ़िक।

88
00:05:55,833 --> 00:05:58,458
‪-बहुत ही आम बातें।
‪-एकदम आम।

89
00:06:00,166 --> 00:06:01,083
‪बस।

90
00:06:01,625 --> 00:06:03,625
‪-आजा।
‪-धन्यवाद।

91
00:06:05,375 --> 00:06:06,583
‪बेहतर लग रहा है?

92
00:06:07,791 --> 00:06:08,625
‪हाँ।

93
00:06:13,375 --> 00:06:16,500
‪चार माँ-बाप बाहर हैं।
‪और तुम्हें कामुक पल चाहिए?

94
00:06:17,333 --> 00:06:20,708
‪-नहीं?
‪-नहीं। बिल्कुल नहीं।

95
00:06:22,166 --> 00:06:23,208
‪चल।

96
00:06:26,458 --> 00:06:27,708
‪-[मराठी में] सुनो।
‪-हम्म?

97
00:06:28,333 --> 00:06:29,541
‪[मराठी में] एक बात कहूँ?

98
00:06:37,875 --> 00:06:39,125
‪मुझे लगता है…

99
00:06:41,000 --> 00:06:45,083
‪कि काव्या को
‪अब हमारी मदद की ज़रूरत नहीं है।

100
00:06:45,791 --> 00:06:47,083
‪बिल्कुल ठीक है वह।

101
00:06:49,666 --> 00:06:51,708
‪-तुम्हें भी लगा न ऐसा?
‪-हम्म।

102
00:06:54,666 --> 00:06:59,000
‪मैं भी सुबह से देख रही हूँ।
‪ध्रुव काव्या का बहुत ध्यान रख रहा है।

103
00:06:59,250 --> 00:07:03,041
‪और वह सिर्फ़ दिखाने के लिए नहीं कर रहा।
‪मन से कर रहा है।

104
00:07:04,750 --> 00:07:05,583
‪-है न?
‪-हाँ।

105
00:07:08,291 --> 00:07:10,208
‪-बात तो अच्छी है यह।
‪-हाँ।

106
00:07:15,708 --> 00:07:17,750
‪लेकिन मुझे न…

107
00:07:20,333 --> 00:07:22,916
‪फिर से रिटायर हो रहा हूँ, ऐसा लग रहा है।

108
00:07:34,958 --> 00:07:36,208
‪-[मराठी में] सुनो।
‪-हम्म।

109
00:07:37,750 --> 00:07:41,166
‪एक ही घर के अंदर हम दोनों माता-पिता हैं।

110
00:07:41,750 --> 00:07:44,083
‪और कोई भी शादी की बात नहीं कर रहा है।

111
00:07:44,791 --> 00:07:45,875
‪हम करें?

112
00:07:47,291 --> 00:07:51,208
‪हम लोग चुपचाप पार्टी में शामिल होंगे।
‪जैसे काव्या ने बताया है।

113
00:07:51,916 --> 00:07:54,708
‪और उन दोनों को भी
‪निर्देश मिले होंगे ध्रुव से।

114
00:07:56,875 --> 00:07:57,750
‪हाँ।

115
00:07:59,125 --> 00:08:01,041
‪-हैलो।
‪-पानी।

116
00:08:02,583 --> 00:08:06,291
‪-क्या बना रही हैं आप?
‪-श्रीखंड। शाम के लिए।

117
00:08:06,583 --> 00:08:08,416
‪-ध्रुव के पापा।
‪-[काव्या की माँ] हाँ।

118
00:08:12,875 --> 00:08:15,625
‪-उसने सुन तो नहीं लिया होगा?
‪-क्या फ़र्क पड़ता है।

119
00:08:16,125 --> 00:08:20,083
‪-यहाँ किसकी शादी तय हुई है, जो तोड़ देंगे।
‪-अरे, कुछ भी।

120
00:08:25,541 --> 00:08:26,833
‪यह लो पानी।

121
00:08:29,541 --> 00:08:31,083
‪-पकड़ो न।
‪-मैं आ रहा हूँ।

122
00:08:33,375 --> 00:08:36,208
‪अगली बार न, खुद ही जाकर ले आना पानी।

123
00:08:37,958 --> 00:08:41,291
‪अरे, उन लोगों का कोई निजी पल चल रहा था
‪और मैं बीच में घुस गई।

124
00:08:42,458 --> 00:08:45,458
‪-रसोई में क्या निजी होगा?
‪-अरे, वैसा वाला नहीं।

125
00:08:45,750 --> 00:08:50,250
‪मतलब आपस में बातें ही कर रहे थे,
‪वो लेकिन… भई, बड़ा अजीब लगता है मुझे।

126
00:08:55,333 --> 00:08:56,750
‪गाउन नया है तुम्हारा?

127
00:08:58,625 --> 00:09:02,125
‪हाँ। एक ही तो गाउन है
‪मेरे पास बाहर पहनने वाला।

128
00:09:02,583 --> 00:09:05,416
‪-आपको तो कुछ याद ही नहीं रहता।
‪-अरे, मेरे को नहीं पता।

129
00:09:06,833 --> 00:09:10,958
‪अच्छा, वो उसका आया था। एसी वाले का फ़ोन।

130
00:09:11,458 --> 00:09:16,041
‪घर के बाहर खड़ा था, तो भल्ला जी से
‪मैंने कह दिया, घर खोल के दे दें। हाँ।

131
00:09:17,750 --> 00:09:20,333
‪नई जगह आए हैं, नई बातें करते हैं।

132
00:09:20,708 --> 00:09:23,125
‪दिल्ली जाकर दिल्ली की बातें कर लेंगे न।

133
00:09:23,250 --> 00:09:26,250
‪-चलते हैं रसोई में कोई निजी बात करने।
‪-धत्, आपको तो…

134
00:09:26,333 --> 00:09:29,083
‪आपके तो दिमाग में न…. शर्म करो। बेटे…

135
00:09:29,166 --> 00:09:30,041
‪[ध्रुव] पानी।

136
00:09:31,625 --> 00:09:33,125
‪अच्छा, ले लिया आप लोगों ने।

137
00:09:33,333 --> 00:09:34,958
‪-[ध्रुव के पिता] हाँ।
‪-हाँ, बेटा।

138
00:09:35,041 --> 00:09:36,458
‪[ध्रुव] गर्मी नहीं लग रही?

139
00:09:38,833 --> 00:09:40,166
‪-नहीं…
‪-अरे, नहीं।

140
00:09:40,625 --> 00:09:43,750
‪[ध्रुव के पिता] नहीं। एसी, एसी चाहिए क्या?

141
00:09:44,166 --> 00:09:46,375
‪क्या हो गया? 26 पर लगा देंगे, यार।

142
00:09:48,791 --> 00:09:53,416
‪-और? कैसा लग रहा है बॉम्बे?
‪-अच्छा लग रहा है।

143
00:09:55,166 --> 00:09:56,208
‪घर कैसा लगा?

144
00:09:57,083 --> 00:10:00,291
‪-पापा से पूछ। इतने दिनों बाद आए हैं।
‪-अरे, क्या…

145
00:10:00,666 --> 00:10:01,833
‪नहीं, अच्छा है।

146
00:10:03,000 --> 00:10:05,916
‪मतलब, शहर बदल गया थोड़ा-सा, पर…

147
00:10:07,541 --> 00:10:11,000
‪पर, वह तेरी बालकनी अच्छी लगी।

148
00:10:11,125 --> 00:10:12,666
‪-[ध्रुव की माँ] हाँ। लाजवाब।
‪-है न?

149
00:10:12,750 --> 00:10:13,708
‪बड़ी है न?

150
00:10:15,416 --> 00:10:20,750
‪पर, तनु, मैं कह रहा था कि दो लोगों के लिए
‪कुछ ज़्यादा बड़ा नहीं है घर?

151
00:10:23,666 --> 00:10:25,583
‪नहीं, किराया वगैरह महीने का…

152
00:10:29,833 --> 00:10:33,666
‪-तू खुश है न? बस!
‪-हाँ जी। मैं तो बहुत खुश हूँ।

153
00:10:34,041 --> 00:10:35,541
‪[ध्रुव की माँ] आप भी कह दो।

154
00:10:35,791 --> 00:10:38,000
‪हाँ, मैं भी खुश हूँ बहुत।

155
00:10:38,625 --> 00:10:39,708
‪बहुत गर्व है।

156
00:10:42,583 --> 00:10:45,208
‪चलो, आप लोग सुस्ताओ। थोड़ा आराम करो।

157
00:10:45,500 --> 00:10:47,791
‪-[ध्रुव] पार्टी देर तक चलने वाली है, हाँ?
‪-अच्छा।

158
00:10:47,916 --> 00:10:50,291
‪[ध्रुव] यह लो रिमोट।
‪बंद करना हो, तो कर देना।

159
00:10:53,416 --> 00:10:56,375
‪पार्टी की तैयारी - निमंत्रण
‪पेपर डिश - शराब - लाइट - चिप्स

160
00:11:10,750 --> 00:11:12,625
‪-हैलो, अंकल।
‪-हैलो।

161
00:11:12,708 --> 00:11:14,208
‪[फ़ोन पर वीडियो गेम की आवाज़]

162
00:11:14,833 --> 00:11:18,875
‪-आप तैयार हो जाओ।
‪-हाँ, अभी, तुरंत।

163
00:11:20,916 --> 00:11:21,833
‪हाँ।

164
00:11:26,916 --> 00:11:28,208
‪मैं तैयार हो गई।

165
00:11:29,291 --> 00:11:31,416
‪-बहुत अच्छी लग रही हैं आप।
‪-शुक्रिया।

166
00:11:32,041 --> 00:11:34,791
‪[काव्या] आंटी, अपने जो मेरे लिए
‪झुमके लाए थे, वह पहनूँ।

167
00:11:34,875 --> 00:11:37,208
‪-पहनोगी? अरे, वाह।
‪-[काव्या] हाँ, बिल्कुल।

168
00:11:48,375 --> 00:11:49,625
‪[मराठी में] बहुत सुंदर।

169
00:11:55,083 --> 00:11:57,958
‪माँ-बेटी, एक रंग में। बहुत अच्छे।

170
00:11:58,250 --> 00:11:59,666
‪[दरवाज़े की घंटी बजती है]

171
00:12:02,083 --> 00:12:03,208
‪[दरवाज़ा खुलता है]

172
00:12:08,416 --> 00:12:10,291
‪-और भी है?
‪-मैं ले लेता हूँ।

173
00:12:13,041 --> 00:12:14,458
‪[बोतलों के टकराने की आवाज़]

174
00:12:14,708 --> 00:12:15,875
‪संभाल के, बेटा।

175
00:12:16,000 --> 00:12:17,375
‪-शुक्रिया।
‪-कोई बात नहीं।

176
00:12:20,125 --> 00:12:21,875
‪-अंकल।
‪-हाँ?

177
00:12:22,041 --> 00:12:25,500
‪-[वीडियो गेम की आवाज़]
‪-आप कब तक हो जाओगे तैयार?

178
00:12:30,708 --> 00:12:31,666
‪अभी।

179
00:12:41,250 --> 00:12:42,291
‪[फ्रिज़ खुलता है]

180
00:12:49,000 --> 00:12:49,916
‪कुलकर्णी।

181
00:12:51,416 --> 00:12:54,166
‪इसकी इजाज़त है क्या? इतना सुंदर दिखना?

182
00:12:55,958 --> 00:12:59,500
‪आज तो कुलकर्णी मत बोल।
‪यह बात हम तीनों पर लागू होती है।

183
00:13:01,000 --> 00:13:04,166
‪हाँ, तो इस प्यार को मैं क्या नाम दूँ? बता।

184
00:13:04,375 --> 00:13:05,375
‪-चुप कर।
‪-हम्म?

185
00:13:09,750 --> 00:13:11,333
‪[स्पीकर पर पंजाबी गीत]

186
00:13:26,416 --> 00:13:30,083
‪इतना सारा असहज सन्नाटा। मज़ा आ रहा है।

187
00:13:31,083 --> 00:13:33,708
‪[ध्रुव] आओ। अरे, आओ। प्लीज़।

188
00:13:35,666 --> 00:13:38,166
‪-[दोस्त 1] हैलो। क्या लाया?
‪-[ध्रुव] हैलो।

189
00:13:38,708 --> 00:13:41,125
‪बहुत सारी सस्ती शराबों का संकलन है।

190
00:13:41,208 --> 00:13:42,458
‪-हैलो।
‪-[ध्रुव] कॉलेज के ज़माने जैसा।

191
00:13:42,625 --> 00:13:45,833
‪हैलो! कैसी हो?

192
00:13:46,916 --> 00:13:47,875
‪[काव्या] अच्छी।

193
00:13:47,958 --> 00:13:49,666
‪-[ध्रुव] क्या लेगा, यार?
‪-[दोस्त 1] यह…

194
00:13:49,750 --> 00:13:52,208
‪छाती जलाने वाला या गला जलाने वाला?

195
00:13:53,333 --> 00:13:55,541
‪-[दोस्त 1] मैं यहीं थी।
‪-हैलो, बेटा।

196
00:13:55,625 --> 00:13:57,041
‪-[दोस्त 1] नमस्ते, आंटी।
‪-नमस्ते।

197
00:13:57,125 --> 00:13:58,625
‪[काव्या] माँ। ध्रुव की माँ।

198
00:14:02,208 --> 00:14:03,666
‪कल ऑफ़िस है, हाँ?

199
00:14:03,750 --> 00:14:06,625
‪हम तीन जाम लगा चुके हैं। तो मैं…

200
00:14:07,166 --> 00:14:08,625
‪-आराम से।
‪-धीरे-धीरे पिऊँगी।

201
00:14:09,250 --> 00:14:10,541
‪भर देता हूँ। एक और।

202
00:14:10,625 --> 00:14:12,541
‪-क्यों नहीं? हाँ।
‪-बस एक और।

203
00:14:13,833 --> 00:14:15,333
‪और, क्या हाल?

204
00:14:16,458 --> 00:14:18,416
‪-सब सही?
‪-हाँ, सब सही है।

205
00:14:19,500 --> 00:14:22,166
‪-बीयर?
‪-हाँ, एकदम ठंडी बीयर।

206
00:14:22,500 --> 00:14:24,250
‪आप भी लो न। दो ठंडी बीयर।

207
00:14:25,041 --> 00:14:26,958
‪-दो?
‪-पहले मैं भी बहुत शर्मीली थी।

208
00:14:27,083 --> 00:14:28,833
‪-कुछ चाहिए आपको?
‪-हाँ, बेटा। नींबू-पानी।

209
00:14:29,000 --> 00:14:32,375
‪नींबू-पानी, ठीक है।
‪तो दो ठंडी बीयर, नींबू-पानी और…

210
00:14:32,583 --> 00:14:33,458
‪[दोस्त 2] यह बहुत भूखी है।

211
00:14:33,541 --> 00:14:35,875
‪-हाँ। भुर्जी, हमेशा की तरह।
‪-[दोस्त 3] मैंने नाश्ता नहीं किया।

212
00:14:35,958 --> 00:14:40,083
‪-हाँ, हल्का सा भुर्जी। अच्छे से बटर डालकर।
‪-[दोस्त 2] अपने जाम के लिए बर्फ़ ले आना।

213
00:14:40,166 --> 00:14:42,166
‪[ध्रुव] हाँ, उसकी ज़रूरत है। सब सही?

214
00:14:43,083 --> 00:14:43,916
‪हैलो।

215
00:14:44,000 --> 00:14:45,458
‪-ओह, हैलो।
‪-[दोस्त 4] हैलो।

216
00:14:45,541 --> 00:14:47,208
‪अनमोल इसी के बारे में पूछ रहा था।

217
00:14:47,666 --> 00:14:49,291
‪-मैं नशे में हूँ।
‪-[दोस्त 4] हाँ, पता है।

218
00:14:49,750 --> 00:14:50,791
‪तेरी ग्लास भरनी होगी।

219
00:14:52,041 --> 00:14:54,291
‪मैं चिकन नगेट खा रही हूँ।
‪चीज़ी डिप के साथ।

220
00:14:54,958 --> 00:14:56,250
‪[ध्रुव] खाओ। मज़े करो।

221
00:14:57,333 --> 00:14:59,125
‪[ध्रुव की माँ] बड़ा प्यारा सा
‪माहौल लग रहा है।

222
00:15:00,041 --> 00:15:01,916
‪बस दस मिनट और दें, हाँ?

223
00:15:02,541 --> 00:15:04,541
‪[स्पीकर पर गाने का बजना जारी है]

224
00:15:07,958 --> 00:15:09,916
‪आज बहुत भाग-दौड़ कर रहा है, ध्रुव।

225
00:15:10,625 --> 00:15:11,458
‪हम्म।

226
00:15:12,250 --> 00:15:16,583
‪वह बता रहा था कि तुम…
‪अब तुम ऑपरेशन नहीं करवाने वाली?

227
00:15:17,791 --> 00:15:21,166
‪सही समय पर अक्ल आ गई,
‪वरना मैंने तो तय कर लिया था।

228
00:15:25,083 --> 00:15:27,041
‪फ़ैसला तो ले लिया है।

229
00:15:27,916 --> 00:15:30,291
‪पता नहीं इस पर डटी रह पाऊँगी या नहीं।

230
00:15:30,750 --> 00:15:31,625
‪क्यों?

231
00:15:32,208 --> 00:15:33,833
‪डटी क्यों नहीं रहोगी?

232
00:15:34,500 --> 00:15:37,416
‪ऐसे खाली घर पर बैठने की
‪आदत नहीं है न, आंटी।

233
00:15:38,458 --> 00:15:40,416
‪ऐसे रहना कुछ ठीक नहीं लग रहा।

234
00:15:41,500 --> 00:15:42,666
‪ऐसा है, बेटा,

235
00:15:43,041 --> 00:15:46,791
‪कि जो बात आज आपको बुरी लगाती है,
‪जिसको आप कोस रहे होते हो न,

236
00:15:47,208 --> 00:15:51,500
‪कुछ सालों बाद उसी को याद करके
‪आप चुस्की लेकर हँस रहे होते हो।

237
00:15:55,375 --> 00:15:58,500
‪इसलिए मस्ती करो, बेटा। चिप्स खाओ।

238
00:16:01,375 --> 00:16:04,250
‪तुम लोग तो कहते हो मस्ती करो।
‪करते नहीं हो मस्ती।

239
00:16:06,833 --> 00:16:07,833
‪चियर्स।

240
00:16:10,500 --> 00:16:11,708
‪समय ही नहीं मिलता।

241
00:16:12,416 --> 00:16:14,250
‪-[ध्रुव के पापा] अब तो बहुत सारे हो गए।
‪-हाँ।

242
00:16:14,333 --> 00:16:16,291
‪-क्या चल रहा है? हैलो।
‪-[ईशु] हैलो।

243
00:16:17,208 --> 00:16:18,541
‪क्या बातें चल रही हैं?

244
00:16:18,625 --> 00:16:21,958
‪बस, कुछ नहीं। अंकल को
‪"एवेंजर्स" की दुनिया से मिलवा रहा हूँ।

245
00:16:22,041 --> 00:16:23,166
‪बहुत अच्छे।

246
00:16:25,375 --> 00:16:26,583
‪कलयुग का महाभारत।

247
00:16:26,666 --> 00:16:28,333
‪-यह तो अच्छी टैगलाइन है।
‪-[ईशु] हाँ।

248
00:16:28,416 --> 00:16:29,333
‪-है न?
‪-[ईशु] हाँ।

249
00:16:29,625 --> 00:16:31,041
‪तो कॉपीराइट दर्ज़ करा लो।

250
00:16:31,125 --> 00:16:34,250
‪हाँ, यार। कल नाश्ते के बाद
‪यही करते हैं। है न?

251
00:16:35,125 --> 00:16:37,708
‪चलो। तुम लोग बातें करो, मैं आता हूँ।

252
00:16:38,333 --> 00:16:40,291
‪[स्पीकर पर शास्त्रीय संगीत]

253
00:16:45,833 --> 00:16:48,125
‪-शुक्रिया, दोस्तो, आने के लिए।
‪-[दोस्त 5] अरे।

254
00:16:48,208 --> 00:16:50,208
‪-[दोस्त 5] कैसी बात कर रहे हो?
‪-नहीं। सच कह रहा हूँ।

255
00:16:50,291 --> 00:16:52,083
‪मुझे लगा नहीं था तुम लोग आओगे।

256
00:16:52,875 --> 00:16:57,083
‪ख़ासकर फंड मिलने में देरी के बाद, पर…
‪नहीं, यार, मुझे सचमुच अच्छा लगा।

257
00:16:58,250 --> 00:17:01,166
‪ध्रुव, यह पढ़ाई की लाइन है।
‪और क्या उम्मीद करते हो?

258
00:17:02,166 --> 00:17:04,291
‪और सच कहूँ तो,

259
00:17:04,625 --> 00:17:08,583
‪अगर हम यह कमाई के लिए कर रहे हैं,
‪तो फिर हम थोड़े…

260
00:17:09,166 --> 00:17:10,291
‪-है न?
‪-[ईशु] पागल हैं। हाँ।

261
00:17:10,375 --> 00:17:11,916
‪-हमेशा से लगता था?
‪-थोड़ा-सा।

262
00:17:13,833 --> 00:17:14,666
‪और…

263
00:17:15,125 --> 00:17:17,041
‪यह पहले भी हो चुका है।

264
00:17:17,500 --> 00:17:20,958
‪तो, अलिसा हमें बता देती थी
‪कि देर होने वाली है

265
00:17:21,041 --> 00:17:23,791
‪और हम उसी हिसाब से काम चलाते थे।

266
00:17:24,458 --> 00:17:27,000
‪पर यह बहुत अच्छा है
‪कि तुम भी वही कर रहे हो।

267
00:17:27,083 --> 00:17:29,250
‪तो हमें अच्छा लगा और शुक्रिया।

268
00:17:29,458 --> 00:17:30,625
‪[दोस्त 5] शुक्रिया, सर।

269
00:17:31,250 --> 00:17:33,833
‪दीपवीर और विरुष्का के बीच
‪विरुष्का बेहतर हैशटैग है।

270
00:17:33,916 --> 00:17:35,083
‪-[दोस्त 4] मुझे नहीं लगता।
‪-क्यों?

271
00:17:35,166 --> 00:17:36,375
‪[दोस्त 4] क्योंकि नहीं है।

272
00:17:36,458 --> 00:17:38,125
‪-पर यह असली नाम लगता है।
‪-नहीं।

273
00:17:38,208 --> 00:17:39,625
‪हैशटैग क्या होता है?

274
00:17:39,708 --> 00:17:41,875
‪वो, आंटी, जब दो लोग साथ होते हैं न,

275
00:17:41,958 --> 00:17:44,291
‪तो लड़का-लड़की का नाम मिलाकर
‪हैशटैग बनाते हैं।

276
00:17:45,250 --> 00:17:47,833
‪मिलाते नहीं, आंटी,
‪दिमाग सड़ाते हैं, मैं बताता हूँ।

277
00:17:47,916 --> 00:17:50,583
‪एकदम बकवास परंपरा है।

278
00:17:50,875 --> 00:17:53,916
‪मेरे स्कूल के दोस्त हैं।
‪एक का नाम है कुणाल, एक का शलाका।

279
00:17:54,000 --> 00:17:57,208
‪दोनों ने शादी की, हैशटैग बनाया, कुलाका।

280
00:17:57,583 --> 00:17:59,333
‪[दोस्त 4] डाकू का नाम लगता है।
‪कुलाका सिंह।

281
00:17:59,791 --> 00:18:01,416
‪तेरा हैशटैग क्या होगा?

282
00:18:02,333 --> 00:18:03,541
‪पता नहीं।

283
00:18:05,750 --> 00:18:07,750
‪ध्रुव्या। ध्रुव्या।

284
00:18:07,833 --> 00:18:10,125
‪प्लीज़, यार। ध्रुव थोड़ा… कऊ।

285
00:18:10,500 --> 00:18:12,916
‪-[काव्या] कऊ।
‪-हैशटैग कऊ इन लऊ।

286
00:18:13,166 --> 00:18:14,166
‪-हे भगवान।
‪-[दोस्त 6] इसमें दम है।

287
00:18:14,250 --> 00:18:16,125
‪[दोस्त 3] इसीलिए अपनी शादी पर
‪तुझे हैशटैग नहीं चुनने दिया।

288
00:18:16,208 --> 00:18:17,458
‪-ओह।
‪-[दोस्त 3] हाँ।

289
00:18:17,541 --> 00:18:20,500
‪पर वत्सर नहीं हो सकता न?

290
00:18:21,541 --> 00:18:23,250
‪तो तुमने इस बारे में सोचा है।

291
00:18:23,666 --> 00:18:26,333
‪नहीं, बस… तुम लोग इस पर बात कर रहे हो, तो…

292
00:18:26,416 --> 00:18:28,875
‪[दोस्त 3] ए, वत्सर्णी। चल।

293
00:18:29,541 --> 00:18:31,625
‪-[दोस्त 6] क्या? वत्सर्णी?
‪-बढ़िया।

294
00:18:31,708 --> 00:18:32,625
‪[दोस्त 3] हाँ।

295
00:18:34,625 --> 00:18:38,541
‪-[दोस्त 3] वत्सर्णी पर उसे भी नहीं रुकना।
‪-[दोस्त 5] अच्छा। बढ़िया। है न, आंटी?

296
00:18:38,666 --> 00:18:41,000
‪-[दोस्त 4] हमें तेरा हैशटैग नहीं चाहिए।
‪-[काव्या] हाँ।

297
00:18:41,125 --> 00:18:43,166
‪[दोस्त 3] पर बाकी सबको मेरे हैशटैग चाहिए।

298
00:18:44,250 --> 00:18:45,250
‪[दोस्त 4] नहीं, यह ठीक था।

299
00:18:45,458 --> 00:18:47,416
‪[दोस्त 3] तुम तस्वीरों के लिए
‪क्या करोगी, यार?

300
00:18:47,875 --> 00:18:49,458
‪[संगीत का बजना जारी है]

301
00:19:12,291 --> 00:19:13,333
‪जौ है यह।

302
00:19:14,500 --> 00:19:17,125
‪-इसको डालने से गोरैया…
‪-गोरैया आती हैं।

303
00:19:18,833 --> 00:19:19,791
‪है न?

304
00:19:23,125 --> 00:19:26,875
‪तेरी मम्मी ने भी एक बर्ड-फीडर
‪लगाया हुआ है गुड़गाँव वाले घर में।

305
00:19:27,250 --> 00:19:28,708
‪-बताया था।
‪-हाँ।

306
00:19:29,958 --> 00:19:33,500
‪मुझे भेजती है यह दाना लाने।
‪वह दाना लाने के लिए बोलती है।

307
00:19:33,875 --> 00:19:36,166
‪तो मेरी भी दिलचस्पी जग गई थोड़ी-थोड़ी।

308
00:19:41,000 --> 00:19:42,500
‪वहाँ पर भी आती हैं गोरैया?

309
00:19:43,250 --> 00:19:45,500
‪हाँ। और घुग्घी।

310
00:19:46,458 --> 00:19:47,416
‪घुग्घी?

311
00:19:48,875 --> 00:19:51,166
‪[पंजाबी में] ले, तुझे नहीं पता?

312
00:19:53,708 --> 00:19:57,208
‪कबूतर। पंजाब में
‪एक नस्ल को घुग्घी कहते हैं।

313
00:19:58,500 --> 00:19:59,958
‪दादी बताती थी।

314
00:20:00,916 --> 00:20:04,125
‪जब घुग्घी आती है न घर में,
‪सब लोग खुश हो जाते हैं।

315
00:20:04,625 --> 00:20:07,541
‪-क्योंकि वह पाकिस्तान से खबर लेकर आती है।
‪-[ध्रुव हँसता है]

316
00:20:11,083 --> 00:20:12,875
‪पता नहीं कितना सच है।

317
00:20:15,041 --> 00:20:16,708
‪सुनने में अच्छा लगता है।

318
00:20:17,500 --> 00:20:20,291
‪-तो क्यों नहीं?
‪-क्यों नहीं?

319
00:20:27,000 --> 00:20:28,291
‪[गिटार की आवाज़]

320
00:20:30,958 --> 00:20:34,166
‪बेटा, कोई नहीं,
‪हम लोगों के समय का बजाना। पुराना गाना।

321
00:20:34,333 --> 00:20:37,250
‪-ठीक है। बढ़िया।
‪-कौन-सा?

322
00:20:38,708 --> 00:20:40,250
‪यह सरप्राइज़ है।

323
00:20:41,125 --> 00:20:42,541
‪मैं जैम्बे बजाता हूँ।

324
00:20:42,625 --> 00:20:44,125
‪[दोस्त 5] सबको साथ में गाना होगा न?

325
00:20:44,208 --> 00:20:45,625
‪-ठीक है।
‪-[ध्रुव की माँ] हाँ।

326
00:20:46,375 --> 00:20:49,291
‪♪ लब पर आई ♪

327
00:20:49,416 --> 00:20:50,375
‪[दोस्त 5] दिल की बात

328
00:20:50,458 --> 00:20:52,583
‪♪ दिल की बात ♪

329
00:20:52,708 --> 00:20:54,500
‪[काव्या] इनको कौन ले आया यहाँ पर?

330
00:20:54,583 --> 00:20:58,291
‪♪ मैं कैसे खामोश रहूँ? ♪

331
00:20:58,375 --> 00:20:59,291
‪[दोस्त 5] मुझे नहीं पता।

332
00:20:59,375 --> 00:21:00,291
‪[दोस्त 6] क्या है आगे?

333
00:21:00,375 --> 00:21:04,125
‪धड़कन कहती जो मुझसे
‪ऐसे कैसे वो बात कहूँ?

334
00:21:04,208 --> 00:21:08,083
‪♪ धड़कन कहती जैसे मुझसे ♪

335
00:21:08,166 --> 00:21:13,416
‪♪ कैसे तुझसे वो बात कहूँ? ♪

336
00:21:13,666 --> 00:21:16,541
‪♪ साथ छोड़ूँ न तेरा ♪

337
00:21:16,625 --> 00:21:19,583
‪♪ चाहे दुनिया हो खफ़ा ♪

338
00:21:19,791 --> 00:21:25,708
‪♪ साथ छोड़ूँ न तेरा
‪चाहे दुनिया हो खफ़ा ♪

339
00:21:25,791 --> 00:21:28,041
‪♪ ये है मेरा फ़ैसला… ♪

340
00:21:28,125 --> 00:21:29,000
‪[दोस्त 4] पक्का?

341
00:21:29,083 --> 00:21:32,041
‪♪ क्या है तेरा फ़ैसला? ♪

342
00:21:32,166 --> 00:21:36,750
‪-♪ हो रब्बा ♪
‪-♪ हो रब्बा ♪

343
00:21:38,250 --> 00:21:43,791
‪♪ वादा तोड़ूँ न, सनम
‪चाहे कोई हो सितम… ♪

344
00:21:44,041 --> 00:21:45,791
‪यह केबल टीवी वाले गा रहे हैं।

345
00:21:46,875 --> 00:21:48,375
‪♪ …चाहे कोई हो सितम… ♪

346
00:21:48,458 --> 00:21:50,625
‪दिल्ली में तो जगराते में बुलाया करते हैं।

347
00:21:50,875 --> 00:21:53,541
‪♪ ये है मेरा फ़ैसला
‪क्या है तेरा फ़ैसला… ♪

348
00:21:53,625 --> 00:21:56,958
‪-और? मज़ा आ रहा है तुझे?
‪-तू मुझे बाहर मिल।

349
00:21:57,041 --> 00:21:59,041
‪♪ हो रब्बा… ♪

350
00:22:02,708 --> 00:22:04,833
‪♪ मैरी नहीं माँगता
‪हमको लिली नहीं माँगता ♪

351
00:22:04,916 --> 00:22:07,166
‪♪ हमको सैंड्रा
‪फ्रॉम बांद्रा नहीं माँगता ♪

352
00:22:07,250 --> 00:22:08,458
‪♪ तो कौन माँगता? ♪

353
00:22:08,541 --> 00:22:11,833
‪♪ जूली, जूली
‪जॉनी का दिल तुम पे आया, जूली ♪

354
00:22:12,000 --> 00:22:13,791
‪♪ तेरे लिए चढ़ जाऊँ सूली… ♪

355
00:22:13,875 --> 00:22:14,958
‪इसके गले में चाकू मार दो।

356
00:22:15,041 --> 00:22:17,458
‪♪ …जान है, जान है, जान है ♪

357
00:22:17,625 --> 00:22:21,208
‪♪ जूली, जूली
‪जॉनी का दिल तुम पे आया, जूली ♪

358
00:22:21,500 --> 00:22:23,750
‪♪ तेरे लिए चढ़ जाऊँ सूली ♪

359
00:22:23,916 --> 00:22:27,083
‪♪ तू ही तो मेरी जान है ♪

360
00:22:27,166 --> 00:22:30,416
‪♪ जूली, जूली
‪जॉनी का दिल तुम पे आया, जूली ♪

361
00:22:30,583 --> 00:22:32,875
‪♪ तेरे लिए चढ़ जाऊँ सूली ♪

362
00:22:32,958 --> 00:22:36,083
‪♪ तू ही तो मेरी जान है ♪

363
00:22:36,166 --> 00:22:38,666
‪♪ हमको पीटर नहीं माँगता
‪हमको टोनी नहीं माँगता ♪

364
00:22:38,750 --> 00:22:40,916
‪♪ हमको साइकिल वाला माइकल नहीं माँगता ♪

365
00:22:41,000 --> 00:22:43,666
‪-♪ तो कौन माँगता? ♪
‪-♪ जॉनी, जॉनी… ♪

366
00:22:44,625 --> 00:22:46,000
‪क्या हाल है, मुमु?

367
00:22:48,500 --> 00:22:49,583
‪[ध्रुव] क्या हाल है?

368
00:22:53,500 --> 00:22:57,500
‪क्या? तू यह चोमू की तरह
‪क्या मुस्कुरा रही है, पागल?

369
00:22:58,958 --> 00:23:01,041
‪मेरा चेहरा है, मैं मुस्कुराऊँगी।

370
00:23:02,208 --> 00:23:04,041
‪तू भी तो मुस्कुरा रहा है।

371
00:23:04,666 --> 00:23:06,375
‪हाँ, बस…

372
00:23:08,458 --> 00:23:09,708
‪मन कर रहा है।

373
00:23:13,500 --> 00:23:16,625
‪वैसे, मुझे पता है, यह पार्टी किसलिए है।

374
00:23:22,541 --> 00:23:24,000
‪हमारी सगाई।

375
00:23:29,416 --> 00:23:30,666
‪तुझे नहीं लगता?

376
00:23:33,916 --> 00:23:35,708
‪सगाई के लिए…

377
00:23:37,000 --> 00:23:38,875
‪अँगूठी होनी चाहिए, कुलकर्णी?

378
00:24:06,625 --> 00:24:07,541
‪अब ले।

379
00:24:13,500 --> 00:24:14,416
‪दे।

380
00:24:57,375 --> 00:24:58,375
‪माफ़ करना।

381
00:24:59,916 --> 00:25:01,791
‪कामुक पल को रोक नहीं पाई।

382
00:25:04,375 --> 00:25:05,583
‪सब मंजूर है।

383
00:25:31,333 --> 00:25:33,875
‪[ध्रुव] तो… अब क्या करना होता है?

384
00:25:34,583 --> 00:25:36,500
‪[काव्या] पता नहीं, तू बता।

385
00:26:55,250 --> 00:27:00,250
‪संवाद अनुवादक श्रेय रवि

