1
00:00:06,000 --> 00:00:09,960
‎मूलभूत NETFLIX श्रृंखला

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,280
‎मैं ऊट्रेड हूँ, ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:13,360 --> 00:00:17,520
‎जन्मजात सैक्सन उमराव हूँ,
‎मुझसे मेरे पुरखों की जमीन हड़प ली गयी है

4
00:00:17,600 --> 00:00:19,880
‎पला-बढ़ा हूँ डैन और क़ाफ़िर की तरह।

5
00:00:19,960 --> 00:00:22,840
‎मैं बेब्बन्बुर्ग का ऊट्रेड हूँ और
‎जो मेरा है वह लेकर रहूँगा!

6
00:00:22,920 --> 00:00:26,080
‎पर राजा एल्फ्रेड का
‎एक जांबाज़ योद्धा बन गया

7
00:00:26,480 --> 00:00:31,400
‎वेसेक्स के राजा और संयुक्त इंग्लैंड के
‎उनके ख़्वाब को संजोए रखने के लिए,

8
00:00:31,480 --> 00:00:34,360
‎अपने वफ़ादार हत्यारों के गिरोह

9
00:00:34,440 --> 00:00:37,040
‎और भ्रष्ट पादरी की मदद से,
‎जो बहुत ही बर्बर हैं।

10
00:00:37,120 --> 00:00:40,880
‎मैं दुआ करता हूँ कि जब युद्ध होगा,
‎मैं आपको नाकाम होने नहीं दूंगा।

11
00:00:41,720 --> 00:00:44,720
‎मुझे मेरी पत्नी गिज़ेला से
‎बेइन्तेहाँ ख़ुशी मिली है,

12
00:00:44,800 --> 00:00:46,640
‎जिसने मुझे दो बच्चे दिए।

13
00:00:46,720 --> 00:00:50,040
‎एल्फ्रेड ने अपनी बेटी का ब्याह
‎कमज़ोर एथ्लरेड से करवाया,

14
00:00:50,120 --> 00:00:52,480
‎जो ख़ुद को मर्शिया के राजा
‎के रूप में देखता था...

15
00:00:53,440 --> 00:00:56,680
‎पर डैन लोगों द्वारा उठा लिया गया,
‎वह इरिक नामक एक योद्धा के प्रेम में है

16
00:00:57,240 --> 00:00:58,840
‎और हेस्टन उसकी चाह रखता है।
‎.

17
00:01:00,800 --> 00:01:04,680
‎इस हेस्टन ने ख़ुद को
‎एल्फ्रेड से जोड़ लिया है।

18
00:01:04,760 --> 00:01:06,160
‎उसका भरोसा नहीं किया जा सकता।

19
00:01:06,760 --> 00:01:08,880
‎अब जब एल्फ्रेड की सेहत ख़राब हो रही है,

20
00:01:08,960 --> 00:01:13,160
‎ये यहाँ के लोगों के लिए
‎अंधकारमय और ख़तरनाक समय है।

21
00:01:15,320 --> 00:01:16,560
‎सब नसीब का खेल है!

22
00:01:49,600 --> 00:01:51,480
‎ईश्वर राजा को सलामत रखे!

23
00:02:11,920 --> 00:02:12,800
‎फादर बेओका।

24
00:02:14,600 --> 00:02:17,560
‎अगर हमारी आस्था सच है
‎और स्वर्ग हमारा इंतज़ार कर रहा है?

25
00:02:17,640 --> 00:02:19,560
‎बेशक लॉर्ड, होता है।

26
00:02:19,640 --> 00:02:21,880
‎मुझे डर है कि अगर मुझे वहाँ
‎जाने की इज़ाजत मिल भी जाए,

27
00:02:21,960 --> 00:02:23,680
‎तो फिर भी मुझे यातना से गुज़रना होगा।

28
00:02:23,760 --> 00:02:26,960
‎ऐसा नहीं होगा। यह नहीं हो सकता,
‎यह स्वर्ग है।

29
00:02:27,040 --> 00:02:29,880
‎मेरे ताज पहनने के बाद क्या बदलाव आया?

30
00:02:30,840 --> 00:02:32,960
‎डैन आज भी हमला कर
‎रहे हैं और क़त्ल जारी है

31
00:02:33,040 --> 00:02:36,000
‎और मेरे मरने तक और
‎उसके बाद भी जारी रहेगा।

32
00:02:38,360 --> 00:02:40,080
‎फिर मेरे होने या न होने का क्या मतलब?

33
00:02:40,640 --> 00:02:44,400
‎आपके होने मतलब यह है कि
‎आप ईश्वर के भेजे गए राजा हैं, लॉर्ड।

34
00:02:45,520 --> 00:02:51,560
‎आपके बग़ैर कोई चर्च नहीं,
‎न वेसेक्स, न क़ानून, न बुरह,

35
00:02:51,640 --> 00:02:56,000
‎न बंदरगाह की सुरक्षा,
‎न ही इंग्लैंड का सपना होगा।

36
00:02:57,120 --> 00:03:00,960
‎आपने एक महान और ईश्वरीय देश
‎की नींव रखी है।

37
00:03:01,040 --> 00:03:03,760
‎कुछ नहीं बदला, कोई काम पूरा नहीं हुआ...

38
00:03:05,720 --> 00:03:09,280
‎और जब मैं चला जाऊंगा, तब क्या होगा?

39
00:03:11,680 --> 00:03:13,480
‎आपने जो शुरू किया, वह जारी रहेगा।

40
00:03:14,440 --> 00:03:15,280
‎ज़रूरी है।

41
00:03:18,880 --> 00:03:19,800
‎हाँ।

42
00:03:21,920 --> 00:03:23,200
‎शुक्रिया, बेओका।

43
00:03:25,880 --> 00:03:26,880
‎यही होना चाहिए।

44
00:03:33,360 --> 00:03:36,160
‎गार्ड! घूम जाओ अभी!

45
00:03:38,480 --> 00:03:44,240
‎कोई मुझे अपना चेहरा न दिखाए!
‎ब्लडहैर से पहले मुझसे कोई नहीं मिलेगा!

46
00:03:49,560 --> 00:03:51,720
‎तुम आगे जाओगे और
‎शिविर को बताओगे कि अर्ल सिगर्ड

47
00:03:51,800 --> 00:03:54,480
‎-सबसे पहले मुझसे मिलेंगे।
‎-जी मोहतरमा।

48
00:03:59,040 --> 00:04:01,440
‎एक बार मेरा पैग़ाम मिल जाए,
‎मुझे घूरने को आज़ाद होंगे।

49
00:04:05,520 --> 00:04:10,640
‎-क़सम खाता हूँ, मैंने आपकी तरफ नहीं देखा।
‎-मैं तुम्हारी आँखें न नोंच लूं।

50
00:04:10,720 --> 00:04:14,760
‎-मुझ पर रहम करें।
‎-और तुम्हारी ज़ुबान खींच लूंगी।

51
00:04:17,760 --> 00:04:20,040
‎दुष्ट, मैं तुम्हारी जान ले लूंगा!

52
00:04:22,720 --> 00:04:24,080
‎नहीं, नहीं!

53
00:04:47,800 --> 00:04:48,960
‎मुड़ जाओ!

54
00:04:50,520 --> 00:04:53,000
‎मेरी तरफ सिर्फ़ औरतें देख सकती हैं

55
00:04:53,080 --> 00:04:55,920
‎तब तक जब तक मैं अपने लॉर्ड
‎को न बता दूं कि मैंने क्या देखा है।

56
00:05:14,160 --> 00:05:17,840
‎सिगर्ड, मेरी जान। मेरा ख़ून पिओ
‎और मेरी आंखों को हक़ीक़त दिखाओ।

57
00:05:18,400 --> 00:05:21,200
‎मुझे तुम्हें वह ताकत देने दो,
‎जिसकी तुम्हें ज़रूरत होगी।

58
00:05:35,880 --> 00:05:37,200
‎मैंने राजा की मौत देखी।

59
00:05:41,840 --> 00:05:42,840
‎किस राजा की?

60
00:05:43,960 --> 00:05:47,280
‎मैंने एल्फ्रेड को मरते देखा।

61
00:05:58,480 --> 00:05:59,600
‎यह नज़र आ गया है।

62
00:06:01,760 --> 00:06:02,840
‎यह नज़र आ गया है!

63
00:06:03,400 --> 00:06:07,000
‎एल्फ्रेड की मौत और
‎ओडिन के योद्धाओं का प्रताप दिख गया है!

64
00:06:07,560 --> 00:06:10,200
‎हमारी राह आसान नहीं होगी!

65
00:06:11,680 --> 00:06:14,200
‎देवता चाहेंगे कि हम अपना इनाम ख़ुद कमाएं।

66
00:06:14,960 --> 00:06:16,680
‎पर मैं तुम सबसे यह वादा करता हूँ...

67
00:06:41,160 --> 00:06:45,560
‎एक छोटे-से सुअर से लेकर
‎एल्फ्रेड के सिर के सोने का ताज तक,

68
00:06:46,520 --> 00:06:51,640
‎वेसेक्स और सब कुछ ब्लडहैर
‎के योद्धाओं का होगा!

69
00:07:19,520 --> 00:07:21,680
‎बर्नार्ड कॉर्नवेल के उपन्यास पर आधारित

70
00:07:53,320 --> 00:07:54,280
‎हाँ!

71
00:08:00,320 --> 00:08:03,160
‎नहीं। फिर से!

72
00:08:05,000 --> 00:08:08,360
‎ऊट्रेड, एडवर्ड की तलवारबाज़ी
‎के बारे में तुम्हारा क्या ख़्याल है?

73
00:08:12,760 --> 00:08:15,360
‎लॉर्ड, मेरा मानना है कि स्टीएपा
‎वक़्त बर्बाद कर रहे हैं।

74
00:08:15,440 --> 00:08:18,320
‎-इस पर ज़रा ख़ुल कर रोशनी डालोगे?
‎-जी, मोहतरमा।

75
00:08:18,880 --> 00:08:22,040
‎स्टीएपा, रुको। बंद करो यह बकवास!

76
00:08:22,120 --> 00:08:25,320
‎तलवार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
‎कौशल तो डंडे से सिखाया जाता है।

77
00:08:25,880 --> 00:08:28,080
‎-शुक्रिया, लॉर्ड।
‎-तलवार का वज़न महसूस करना चाहता हूँ।

78
00:08:28,160 --> 00:08:31,800
‎-यह एथेलिंग की ज़ांबाजी का संकेत है।
‎-चलो देखते हैं, मेरी जान।

79
00:08:34,440 --> 00:08:36,640
‎-चलो दिखाओ, क्या सीखा तुमने।
‎-वह हर रोज सीखता है।

80
00:08:36,720 --> 00:08:39,679
‎-माँ आप चुप भी रहिए।
‎-दिखाओ मुझे।

81
00:08:47,680 --> 00:08:50,840
‎लॉर्ड, वह छछुंदर डैन हेस्टेन आया है।

82
00:08:54,160 --> 00:08:55,920
‎ऊट्रेड, बच्चे को आज़माना चाहिए।

83
00:09:03,880 --> 00:09:07,000
‎-बच्चे को सिखाएं!
‎-तुम अपना मुंह बंद रखो।

84
00:09:14,840 --> 00:09:17,000
‎ओह, तेरा नसीब ख़राब है, एडवर्ड!

85
00:09:17,880 --> 00:09:21,000
‎ऊट्रेड, कोई हमसे मिलने आया है।
‎तुम्हारा ही एक पुराना दोस्त।

86
00:09:27,320 --> 00:09:29,680
‎कुर्बानियाँ दी गयी थी, ताकि तुम ज़िंदा रहो।

87
00:09:30,240 --> 00:09:32,040
‎अबसे तुम सिर्फ़ डंडे से अभ्यास करोगे।

88
00:09:32,120 --> 00:09:33,480
‎चोट ही सिखाती है।

89
00:09:38,520 --> 00:09:41,920
‎तुम्हारे भीतर एक योद्धा है।
‎हम उसे ढ़ूंढ़ कर बाहर निकालेंगे।

90
00:09:42,760 --> 00:09:43,960
‎शुक्रिया, ऊट्रेड।

91
00:09:44,040 --> 00:09:46,920
‎शहज़ादे एडवर्ड, तुम वही करोगे,
‎जो लॉर्ड ऊट्रेड ने कहा।

92
00:09:47,000 --> 00:09:51,680
‎-ये आपकी सुरक्षा और बेहतरी चाहते हैं।
‎-शुक्रिया, बीशप एर्कनवोल्ड।

93
00:09:52,200 --> 00:09:54,640
‎-मुझे विश्वास है, आपकी पत्नी ठीक है?
‎-बिल्कुल।

94
00:09:54,720 --> 00:09:57,240
‎बड़ी प्यारी बच्ची है।
‎उसका नाम मैं भूल रहा हूँ।

95
00:09:57,800 --> 00:10:03,720
‎उसका नाम गिज़ेला है, लॉर्ड, एक क़ाफ़िर है।
‎एक बार फिर से वह उम्मीद से है, बेटे की।

96
00:10:05,160 --> 00:10:06,360
‎तुम्हारा बच्चा लड़का होगा।

97
00:10:07,680 --> 00:10:10,600
‎ब्रदर गौडविन को एक तोहफ़ा मिला हुआ है।
‎ईश्वर का दिया हुआ।

98
00:10:13,960 --> 00:10:16,320
‎-माफ़ कीजिए, लॉर्ड, मुझे जाना होगा।
‎-जी हाँ, ज़रूर।

99
00:10:18,280 --> 00:10:21,560
‎एडवर्ड, अभ्यास में तुम्हें
‎देर हो रही है। आइए।

100
00:10:31,440 --> 00:10:33,680
‎सुना है, कुछ औल्डहेल्म
‎तुम्हारी मौत चाहते हैं।

101
00:10:35,760 --> 00:10:38,920
‎तुमने एक जवान लड़की को वेश्या बना दिया,
‎उसे गर्भवती बनाकर छोड़ दिया।

102
00:10:39,000 --> 00:10:42,400
‎-वह कोई वेश्या नहीं है।
‎-बुरी बात है एडवर्ड।

103
00:10:43,560 --> 00:10:44,720
‎वह वेश्या नहीं है।

104
00:10:47,960 --> 00:10:51,080
‎-हिम्मत है तो फिर से बोलो!
‎-बुरी बात है एडवर्ड!

105
00:10:53,360 --> 00:10:57,480
‎उसका नाम है सिगर्ड।
‎उसके करीबी उसे ब्लडहैर बुलाते हैं।

106
00:10:57,560 --> 00:11:00,840
‎क्यों, मैं नहीं जानना चाहती।
‎मुझे विश्वास हैं, कुछ तो गड़बड़ है।

107
00:11:01,720 --> 00:11:03,960
‎मेरे लोगों की नज़र
‎ब्लडहैर के शिविर पर है, लॉर्ड,

108
00:11:04,040 --> 00:11:07,960
‎मुझे शक है, उसने तुम्हें अपने साथ
‎आने के लिए कहा, हेस्टन?

109
00:11:09,720 --> 00:11:15,240
‎कहा था। मैंने मना कर दिया।
‎आप ही की तरह, मैं ज़ुबान का पक्का हूँ।

110
00:11:15,920 --> 00:11:19,160
‎तुम्हारे विपरीत, मैंने राजा के
‎अभियान को स्वीकार किया।

111
00:11:19,240 --> 00:11:23,240
‎-तुम्हारी ज़ुबान की कोई क़ीमत नहीं।
‎-हमारे बीच शांति नहीं है?

112
00:11:23,320 --> 00:11:26,920
‎क्या मेरी पत्नी और बच्चे
‎ईसाई नहीं बनना चाहते हैं?

113
00:11:27,480 --> 00:11:29,680
‎-चाहते हैं?
‎-चाहते हैं, मोहतरमा।

114
00:11:30,280 --> 00:11:33,800
‎-मैंने पादरी को तैयारी करने को कहा है।
‎-यह तो अच्छी ख़बर है।

115
00:11:33,880 --> 00:11:35,280
‎यह वाकई अच्छी ख़बर है।

116
00:11:35,840 --> 00:11:39,600
‎-यह एक अच्छा मौक़ा है, लॉर्ड।
‎-मेरी जान, मुझे मंजूर है,

117
00:11:39,680 --> 00:11:42,000
‎जितना जल्द हो, अर्ल सिगर्ड,
‎ब्लडहैर से तौबा कर लें।

118
00:11:42,080 --> 00:11:43,840
‎वे हमला करेंगे या छापा मारेंगे?

119
00:11:43,920 --> 00:11:46,440
‎वे छापा मारेंगे, लॉर्ड, आपकी ताक़त
‎और तैयारी का मुआयना करने के लिए।

120
00:11:46,520 --> 00:11:47,880
‎आप को हमला करना चाहिए।

121
00:11:47,960 --> 00:11:51,240
‎उसकी सेना को नेस्तनाबूत कर दें
‎और नॉर्थमैन को पैग़ाम भेजें।

122
00:11:56,120 --> 00:11:58,400
‎लॉर्ड, ने ऐसा कुछ खा लिया,
‎जो उनके लिए सही नहीं है?

123
00:12:01,880 --> 00:12:03,320
‎ज़्यादा वाइन पी लिया, लॉर्ड?

124
00:12:21,800 --> 00:12:23,200
‎ऊट्रेड, सही कह रहे हो।

125
00:12:24,000 --> 00:12:26,680
‎सिगर्ड अपने जहाज़ वेसेक्स की
‎ज़मीन पर उतारे, यह मंज़ूर नहीं।

126
00:12:26,760 --> 00:12:29,760
‎-हम सर्दी शुरू होने से पहले हमला करेंगे।
‎-बहुत ज़ल्द, लॉर्ड।

127
00:12:30,320 --> 00:12:31,920
‎फिर हम कूच करेंगे।

128
00:12:32,000 --> 00:12:36,400
‎बेओका मर्शिया के एथ्लरेड को आग़ाह कर दें,
‎यह हम दोनों की ज़मीन के लिए ख़तरा है।

129
00:12:37,040 --> 00:12:39,480
‎सहयोगियों का वेसेक्स के गार्ड
‎के साथ आना ज़रूरी है।

130
00:12:39,560 --> 00:12:41,520
‎जी, लॉर्ड। तुरंत पैग़ाम का
‎मसौदा तैयार करता हूँ।

131
00:12:41,600 --> 00:12:44,880
‎उन्हें पैग़ाम भेजें कि हम
‎ऐशंगम के बुरह में उनके साथ मिलेंगे।

132
00:12:48,840 --> 00:12:49,920
‎अब मैं...

133
00:12:52,040 --> 00:12:52,880
‎खुली हवा में जाता हूँ।

134
00:13:02,040 --> 00:13:05,360
‎इन दिनों मोहतरमा
‎एथेलफ्लाइड और बच्चे कैसे हैं?

135
00:13:06,200 --> 00:13:07,560
‎बच्ची किसकी तरह दिखती...

136
00:13:07,640 --> 00:13:09,720
‎राजा की बेटी के बारे में
‎और कुछ कहा तो खाना ठूंस दूंगा

137
00:13:09,800 --> 00:13:12,240
‎तुम्हारे हलक के नीचे, सेकेंड में
‎सब निकालने बैठ जाओगे।

138
00:13:12,320 --> 00:13:14,280
‎मैंने इसे यह करते देखा है।
‎छोटा-सा कमाल है।

139
00:13:14,360 --> 00:13:16,720
‎मैं ऐसा कुछ नहीं कह रहा,
‎जो उसका पति एथ्लरेड नहीं कह रहा।

140
00:13:17,280 --> 00:13:19,640
‎और मैं कहूँगा तुम
‎एथेलफ्लाडेड के क़र्ज़ में डूबे हो।

141
00:13:19,720 --> 00:13:21,880
‎तुम्हारे पास सेना व जहाज इसलिए
‎नहीं कि तुमने कमाए हैं,

142
00:13:21,960 --> 00:13:24,040
‎बल्कि इसलिए कि उसने तुम्हारे
‎लॉर्ड सिगफ्रिड को मार डाला।

143
00:13:25,400 --> 00:13:29,840
‎मैं नहीं भूला हूँ जो उस दुष्टा ने किया।
‎मैं कभी नहीं भूलूंगा।

144
00:13:29,920 --> 00:13:30,880
‎बहुत हुआ।

145
00:13:30,960 --> 00:13:34,640
‎उससे कहना, मैं दुआ करता हूँ
‎हमारे रास्ते एक बार फिर मिलें।

146
00:13:34,720 --> 00:13:37,040
‎हेस्टन, अब और नहीं।

147
00:13:40,760 --> 00:13:47,320
‎ब्लडहैर के पास एक औरत है, जिसे
‎तुम पसंद करोगे, ऊट्रेड - स्केड।

148
00:13:47,800 --> 00:13:52,280
‎उसकी ख़ूबसूरती तुम्हें सूरज की तरह
‎अंधा कर देगी। पर वह है रात के अंधेरा।

149
00:13:52,840 --> 00:13:57,120
‎वह भविष्यद्रष्टा है।
‎वह शैतान की है, फादर।

150
00:14:03,560 --> 00:14:05,760
‎मैं कहूँगा कि तुमसे मिल कर ख़ुशी हुई,
‎ऊट्रेड।

151
00:14:08,640 --> 00:14:11,200
‎-ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
‎-मेरे साथ भी।

152
00:14:14,640 --> 00:14:18,720
‎ईश्वर मुझे माफ़ करे, मैं इस इंसान का सिर
‎भोथरी कुल्हाड़ी से काट दूँगा।

153
00:14:19,560 --> 00:14:23,080
‎बेओका, राजा की सेहत,
‎और ख़राब हो गयी है।

154
00:14:25,360 --> 00:14:26,800
‎हाँ, समय गुज़रने के साथ-साथ।

155
00:14:28,480 --> 00:14:30,920
‎इसलिए तुम्हारा ऐथिलिंग एडवर्ड
‎के साथ समय गुज़ारना

156
00:14:31,000 --> 00:14:32,280
‎बहुत ज़रूरी है।

157
00:14:32,840 --> 00:14:36,520
‎एल्फ्रेड का काम जारी रहना चाहिए।
‎और ये तुम सुनिश्चित करोगे।

158
00:14:39,920 --> 00:14:42,960
‎राजा से कहें कि मैं उनसे
‎ऐशंगम या बुरह के रास्ते में मिलूंगा।

159
00:14:43,040 --> 00:14:45,360
‎-क्यों? तुम कहाँ जा रहे हो?
‎-अपनी पत्नी के पास।

160
00:14:46,280 --> 00:14:48,440
‎उसके बाद ब्लडहैर से मिलने अपनी गरज से।

161
00:14:48,880 --> 00:14:52,360
‎तुम्हें राजा से इज़ाजत लेनी चाहिए।
‎एक बार!

162
00:14:53,840 --> 00:14:56,520
‎एब्ल्टन

163
00:14:56,600 --> 00:15:00,960
‎एल्टॉन
‎वेसेक्स का साम्राज्य

164
00:15:26,160 --> 00:15:27,560
‎यह एक अच्छी सुबह है, लॉर्ड?

165
00:15:27,640 --> 00:15:30,200
‎घोड़ों के साथ सब तैयार रहना,
‎शाम ढलने से पहले निकलेंगे।

166
00:15:30,920 --> 00:15:32,920
‎-किसलिए?
‎-युद्ध के लिए।

167
00:15:33,480 --> 00:15:34,760
‎समय से पहले नहीं।

168
00:15:36,160 --> 00:15:37,160
‎मैं योद्धा हूँ!

169
00:15:39,080 --> 00:15:40,120
‎यह मैं लूंगा।

170
00:15:43,520 --> 00:15:44,640
‎यह क्या है गिज़ेला?

171
00:15:45,480 --> 00:15:48,040
‎खाना बनाने के लिए लोग हैं।
‎तुम्हें आराम करना चाहिए।

172
00:15:49,600 --> 00:15:51,440
‎मैंने भी यही कहा।

173
00:15:51,520 --> 00:15:53,960
‎अपने भीतर दुष्ट बच्चे के साथ
‎आराम कैसे कर सकती हूँ?

174
00:15:54,040 --> 00:15:57,400
‎एक पादरी ने मुझे यही कहा कि
‎तुम्हारे गर्भ में लड़का है।

175
00:15:57,960 --> 00:16:00,840
‎हाँ, ज़रूर लड़का है।
‎तभी तो वह शांत नहीं रह सकता।

176
00:16:00,920 --> 00:16:04,280
‎-शुक्र है, वह आख़िरी होगा।
‎-यह ऐसा नहीं है जिसे तुम रोक सको।

177
00:16:04,360 --> 00:16:09,400
‎ओह, मुझे पता है कैसे रोकना है।
‎यह आख़िरी होगा।

178
00:16:16,960 --> 00:16:18,080
‎तुम कूच कर रहे हो?

179
00:16:20,040 --> 00:16:22,760
‎हाँ, मैं फिनन से मिलूंगा और
‎फिर हम कूच करेंगे।

180
00:16:26,240 --> 00:16:27,360
‎थीरा यहाँ रहेगी।

181
00:16:28,320 --> 00:16:30,200
‎मैंने घर, कोकम को; हिल्ड को ख़बर भेजी है।

182
00:16:30,760 --> 00:16:34,400
‎प्रसव के वक़्त वह तुम्हारे साथ होगी;
‎मैं तक तक नहीं पहुँचूँगा।

183
00:16:34,480 --> 00:16:36,200
‎पर मैं वादा करता हूँ, मैं लौटूँगा।

184
00:16:38,040 --> 00:16:41,000
‎और जब तुम लौटोगे, तुम अकेले सोओगे।

185
00:16:42,080 --> 00:16:45,520
‎-तुम मेरे साथ ऐसा करोगी?
‎-हाँ, मैं तुम्हारे साथ यही...

186
00:16:47,560 --> 00:16:48,480
‎कुछ समय के लिए।

187
00:17:00,360 --> 00:17:01,400
‎हम चले!

188
00:17:35,160 --> 00:17:36,080
‎कैसे हो, तुम।

189
00:17:39,800 --> 00:17:44,440
‎हालांकि मेरी तलवार की नोंक का निशाना
‎तुम्हारे सीने पर है, पर मैं दोस्त हूँ।

190
00:17:46,360 --> 00:17:47,280
‎हैबिट।

191
00:17:49,000 --> 00:17:51,680
‎मेरे साथ चलो। चलते हुए अपने
‎गांव के बारे में बता सकते हो।

192
00:18:14,520 --> 00:18:16,480
‎हे परमेश्वर, इस त्रासदी से निजात दिलाएं।

193
00:18:16,960 --> 00:18:18,720
‎मेरा दिल बंद कर दें और मुझे बुला लें।

194
00:18:18,800 --> 00:18:21,880
‎सभी संतों से मैं विनती करता हूँ
‎कि मुझे मुक्ति दे दें।

195
00:18:21,960 --> 00:18:24,920
‎मेरी आत्मा को अपने पास
‎बुला लें और मुझे बख़्श दें।

196
00:18:25,000 --> 00:18:27,800
‎मुझे डर है, यही एक रास्ता है, लॉर्ड,
‎मैं विनती करता हूँ।

197
00:18:28,800 --> 00:18:30,480
‎मेरे दिल की धड़कन को बंद कर दें।

198
00:18:31,200 --> 00:18:32,480
‎मुझ पर रहम करें।

199
00:18:32,560 --> 00:18:35,200
‎-चांदी कहाँ है?
‎-नहीं है कोई चांदी।

200
00:18:35,280 --> 00:18:36,400
‎चांदी कहाँ है?

201
00:18:36,480 --> 00:18:38,840
‎विनती कर रहा हूँ, भरोसा करो।
‎मैं झूठ नहीं बोलता।

202
00:18:41,320 --> 00:18:45,040
‎अगर ज़िंदा जलने की तमन्ना है
‎तो मैं तुम्हें ज़िंदा जला दूंगी।

203
00:18:45,520 --> 00:18:49,360
‎कोई चांदी नहीं है, मैं क़सम खाता हूँ।

204
00:18:51,640 --> 00:18:53,320
‎चांदी!

205
00:18:55,480 --> 00:18:56,440
‎तुम उसे बताओगे।

206
00:18:57,400 --> 00:19:00,920
‎मैं उन्हें बता दिया है, लॉर्ड।
‎यहाँ कोई धन-दौलत नहीं है।

207
00:19:04,080 --> 00:19:05,600
‎इसे आग में डाल दो।

208
00:19:06,080 --> 00:19:08,560
‎नहीं, कृपया, मेरी बात सुनो। रहम करो!

209
00:19:10,280 --> 00:19:11,440
‎चांदी कहाँ है?

210
00:19:11,960 --> 00:19:15,640
‎-आप में से कोई पादरी मुझे बता सकता है?
‎-स्वर्ग में ईश्वर मेरी मदद करें!

211
00:19:23,120 --> 00:19:24,400
‎मेरी मदद करें!

212
00:19:30,280 --> 00:19:32,840
‎लॉर्ड, आपको कोई हक नहीं।
‎उसे मुझे जवाब देना था, मैं उसे मारती।

213
00:19:34,360 --> 00:19:35,520
‎तुम्हें कोई हक नहीं!

214
00:19:35,600 --> 00:19:38,680
‎यह चर्च है और चर्चा के पास चांदी होता है।

215
00:19:41,280 --> 00:19:44,040
‎तुम! क्या नाम है तुम्हारा?

216
00:19:45,240 --> 00:19:47,120
‎मुझे ब्रदर हुबर्ट कहते हैं, लॉर्ड।

217
00:19:47,600 --> 00:19:51,920
‎लॉर्ड, क़सम से हम गरीब चर्च हैं;
‎हमारे पास खाना और ऐले है, और कुछ नहीं।

218
00:19:52,000 --> 00:19:53,200
‎ब्रदर हुबर्ट,

219
00:19:54,280 --> 00:19:56,560
‎अगर तुम सच कह रहे हो तो
‎तुम अपनी जान ले लोगे।

220
00:19:56,640 --> 00:19:58,720
‎अब तुम सच बोलो और अपने
‎दोस्तों की जान बचा लो।

221
00:20:00,080 --> 00:20:00,960
‎लॉर्ड, नहीं...

222
00:20:02,760 --> 00:20:05,200
‎लॉर्ड, पर मेरी आत्मा शापित हो जाएगी।

223
00:20:05,280 --> 00:20:06,800
‎अपने जीवन को
‎एक योद्धा की तरह लो!

224
00:20:06,880 --> 00:20:09,120
‎और हमें खाने व ऐले के
‎अलावा कुछ नहीं मांगना चाहिए।

225
00:20:11,000 --> 00:20:14,560
‎लॉर्ड, क़सम खाता हूँ। यहाँ चांदी नहीं है।

226
00:20:19,480 --> 00:20:22,040
‎ये सब तुम्हारे हवाले हैं। जो चाहो करो।

227
00:20:41,440 --> 00:20:43,880
‎लॉर्ड, आपको यक़ीन है,
‎गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करेंगे?

228
00:20:43,960 --> 00:20:46,080
‎हाँ, यक़ीन है। हम ऐशंगम घोड़े पर जाएंगे।

229
00:20:47,880 --> 00:20:48,720
‎स्टीएपा!

230
00:21:25,360 --> 00:21:29,680
‎मोहतरमा, ब्लडहैर चांदी की तलाश में
‎अगले गांव की ओर बढ़ रहे हैं।

231
00:21:31,720 --> 00:21:33,240
‎सुना, मोहतरमा, वे जाने को तैयार हैं।

232
00:21:33,320 --> 00:21:34,800
‎उसे जाने दो!

233
00:21:35,920 --> 00:21:37,200
‎हम यहीं रहेंगे

234
00:21:37,280 --> 00:21:39,840
‎पादरियों का काम तमाम होने तक।

235
00:21:42,920 --> 00:21:46,120
‎उसे कहो, हम बाद में आएंगे।
‎यह भी कह दो, मेरे गार्ड यहीं छोड़ जाए।

236
00:21:46,840 --> 00:21:47,880
‎बहुत ख़ूब।

237
00:21:58,000 --> 00:22:02,960
‎सुप्रभात, हुबर्ट! मैंने तुम पर
‎भरोसा किया, यहाँ चांदी नहीं है।

238
00:22:04,280 --> 00:22:07,280
‎और क्या दे सकते हो तुम?

239
00:22:12,840 --> 00:22:15,440
‎एग्ल्सबर्ग

240
00:22:15,520 --> 00:22:19,640
‎ऐलेस्बरी
‎मसिर्य का साम्राज्य

241
00:22:34,560 --> 00:22:36,240
‎लॉर्ड, हम कूच के लिए तैयार हैं।

242
00:22:37,600 --> 00:22:41,400
‎तब हमें कूच करना चाहिए।
‎पर आधे गार्ड के साथ, उससे ज़्यादा नहीं।

243
00:22:42,280 --> 00:22:43,280
‎आप जाएंगे?

244
00:22:44,720 --> 00:22:47,040
‎हाँ, वेसेक्स के साथ हमारा समझौता है,

245
00:22:47,960 --> 00:22:50,680
‎पर डैन ख़बर है, हमारी उत्तरी सीमा
‎पर डैन लूटपाट मचा रहे हैं।

246
00:22:50,760 --> 00:22:52,520
‎हमारी उत्तरी सीमा पर
‎हमेशा डैन रहे हैं।

247
00:22:52,600 --> 00:22:55,080
‎मर्शिया की बेहतरी के लिए मैं यहीं रहूँगा।

248
00:22:55,600 --> 00:22:57,240
‎हम अपनी ज़मीन की
‎अनदेखी नहीं कर सकते।

249
00:22:57,720 --> 00:23:00,960
‎लॉर्ड, वेसेक्स के साथ रहने
‎में ही समझदारी है।

250
00:23:03,160 --> 00:23:06,920
‎एल्फ्रेड हमेशा के लिए तो नहीं रहनेवाले
‎और एथेलिंग एडवर्ड बच्चा है।

251
00:23:07,000 --> 00:23:09,960
‎जीने के लिए वे पूरी कोशिश कर रहे हैं।

252
00:23:11,960 --> 00:23:14,720
‎वे लगातार बीमार हैं, पर मरेंगे नहीं।

253
00:23:16,240 --> 00:23:18,920
‎उनसे तुम्हारी मुलाक़ात हो तो
‎कहना, मैं वाइकिंग में व्यस्त हूँ।

254
00:23:19,000 --> 00:23:20,920
‎मैं अपने पिता को ख़बर करती हूँ
‎कि तुम हमारे साथ आओगे।

255
00:23:21,000 --> 00:23:24,200
‎-ज़ल्द से ज़ल्द, लॉर्ड।
‎-शुक्रिया, मोहतरमा।

256
00:23:26,000 --> 00:23:29,040
‎तुम युद्ध में जा रही हो?
‎इसकी मनाही नहीं है?

257
00:23:29,120 --> 00:23:30,600
‎मैं राजा से मिलना चाहती हूँ।

258
00:23:30,680 --> 00:23:36,760
‎वह एक राजा हैं, शहंशाह नहीं।
‎दुनिया में बहुत से राजा और साम्राज्य हैं।

259
00:23:38,080 --> 00:23:39,560
‎औल्डहेल्म, हम तैयार हैं?

260
00:23:40,200 --> 00:23:41,760
‎-लॉर्ड, वाकई आप नहीं जाएंगे?
‎-जाओ!

261
00:23:43,040 --> 00:23:44,880
‎ईश्वर के लिए जाओ!
‎मुझे सुकून से रहने दो।

262
00:23:46,040 --> 00:23:47,120
‎ज़रूर, लॉर्ड।

263
00:23:47,920 --> 00:23:50,800
‎उत्तरी सीमा के लिए मेरी शुभकामनाएं।
‎सुरक्षित लौटता हूँ।

264
00:23:54,480 --> 00:23:56,160
‎तुम्हें सैनिकों का नेतृत्व करना चाहिए।

265
00:23:56,880 --> 00:24:00,680
‎मैं तुम्हारी ककर्श आवाज़ नहीं सुनना चाहता,
‎तथाकथित मर्शिया की सम्राज्ञी।

266
00:24:01,000 --> 00:24:04,280
‎इसीलिए मैं चाहता हूँ कि तुम
‎अपनी रियासत में समय गुज़ारो।

267
00:24:04,360 --> 00:24:06,200
‎मैं तुम्हें सुकून के साथ छोड़े जाती हूँ।

268
00:24:07,640 --> 00:24:08,960
‎तुम्हारी बेटी कैसी है?

269
00:24:10,320 --> 00:24:11,880
‎हमारी बेटी ठीक है,

270
00:24:11,960 --> 00:24:14,880
‎हालांकि मैं चाहती हूँ, अपने पिता का स्वभाव
‎उसे विरासत में न मिले।

271
00:24:16,360 --> 00:24:17,920
‎न ही अपनी माँ की नैतिकता।

272
00:24:19,360 --> 00:24:20,240
‎रंडी कहीं की!

273
00:24:22,600 --> 00:24:24,280
‎तुमने मुझे रुसवा कर दिया है

274
00:24:28,480 --> 00:24:30,520
‎हम वेसेक्स की तरफ कूच करेंगे

275
00:24:32,000 --> 00:24:33,800
‎वेसेक्स की मदद के लिए।.

276
00:24:33,880 --> 00:24:35,480
‎इसमें कोई शक नहीं,

277
00:24:35,560 --> 00:24:40,280
‎हम लड़ रहे हैं, अपनी आज़ादी के लिए
‎और मर्शिया की इज़्जत के लिए।

278
00:24:40,840 --> 00:24:46,520
‎और राजा एल्फ्रेड को हम दिखा देंगे
‎कि योद्धा क्या होता है।

279
00:24:48,480 --> 00:24:53,120
‎हम उन दोगले क़ाफ़िरों को दिखाएंगे
‎कि योद्धा कैसे होते हैं!

280
00:25:04,000 --> 00:25:07,520
‎वह वहाँ है, लॉर्ड, चर्च के अंदर।
‎अभी भी मेरी ज़रूरत है?

281
00:25:09,400 --> 00:25:10,920
‎जाओ, अपने परिवार को ढ़ूंढ़ो।

282
00:25:46,760 --> 00:25:48,800
‎तुम कौन हो? क्या चाहते हो?

283
00:25:49,320 --> 00:25:53,440
‎मैं चाहता हूँ सब आत्मसमर्पण कर दें!
‎वरना मैं तुम लोगों का वध कर दूंगा।

284
00:25:54,800 --> 00:25:59,440
‎उसने क्या कहा? वध कर देगा? यह क्या है?

285
00:25:59,520 --> 00:26:00,880
‎यह एक शब्द है, है न?

286
00:26:02,000 --> 00:26:07,000
‎पवित्र पुस्तक में यह शब्द है।
‎इसका मतलब हत्या करना या मार डालना है।

287
00:26:07,960 --> 00:26:09,160
‎मैं मार डालूंगा।

288
00:26:09,800 --> 00:26:10,760
‎पुस्तक में क्या है?

289
00:26:11,640 --> 00:26:12,800
‎वध करना।

290
00:26:13,400 --> 00:26:15,720
‎-तुम हम सबका वध कर दोगे?
‎-हाँ, कुछ का।

291
00:26:16,160 --> 00:26:17,920
‎उम्मीद है, तुममें से कुछ भाग जाएंगे।

292
00:26:20,520 --> 00:26:23,840
‎मेरे पास-- मेरे हाथ में तलवार है।
‎इसकी धार बहुत तेज है।

293
00:26:25,040 --> 00:26:28,120
‎-मैं चाहता हूँ, सब आत्मसमर्पण कर दें।
‎-मार डालो उसे।

294
00:26:28,200 --> 00:26:29,040
‎अभी!

295
00:26:54,360 --> 00:26:56,520
‎हेस्टन का कहना है, वह शैतान है।

296
00:26:56,600 --> 00:27:00,560
‎फिर तो दरवाज़े की कुंडी चढ़ा कर
‎आग लगा दी जाए।

297
00:27:00,640 --> 00:27:03,360
‎-हाँ, क्यों नहीं?
‎-ब्लडहैर के लिए वह बेशकीमती है।

298
00:27:25,800 --> 00:27:26,840
‎तुम स्केड हो?

299
00:27:30,440 --> 00:27:33,320
‎तुम! तुम कुछ नहीं करोगी,
‎सिवाय अपने लॉर्ड के पास जाने के।

300
00:27:35,040 --> 00:27:37,440
‎तुम उसे बताना, उसकी डायन
‎बेब्बनबुर्ग के ऊट्रेड के पास है।

301
00:27:37,920 --> 00:27:39,080
‎मुझे पता था, तुम ही हो।

302
00:27:40,960 --> 00:27:42,480
‎अब फिरौती देना होगा।

303
00:27:42,560 --> 00:27:44,240
‎नहीं, मेरे लॉर्ड के पास तुम जाओगे

304
00:27:44,320 --> 00:27:47,640
‎और तुम उससे कहोगे कि अभी इसी क्षण से

305
00:27:47,720 --> 00:27:49,640
‎बेब्बनबुर्ग का ऊट्रेड अभिशप्त हो गया।

306
00:27:51,840 --> 00:27:57,880
‎डायन के हाथ में उसका दिल है
‎और वह उसे निचोड़ देगी।

307
00:28:00,520 --> 00:28:01,440
‎और तोड़ देगी।

308
00:28:07,520 --> 00:28:08,640
‎जाओ!

309
00:28:11,680 --> 00:28:14,280
‎अब तुम मेरी क़ैद में हो, ऊट्रेड।

310
00:28:15,360 --> 00:28:16,600
‎पकड़ लो इसे।

311
00:28:18,680 --> 00:28:20,680
‎मैंने कहा, पकड़ो, सिट्रिक।
‎उसके हाथ बांध दो!

312
00:28:20,760 --> 00:28:22,760
‎मैंने ख़ुद को क़िस्मत के तीन चक्रों से
‎बांधा है

313
00:28:22,840 --> 00:28:24,120
‎और तुम्हारी जान मेरे हाथ में है।

314
00:28:24,840 --> 00:28:26,720
‎-अब तुम मेरे हो।
‎-और इसका मुंह भी।

315
00:28:26,800 --> 00:28:29,640
‎तुम वही राह चलोगे, जो मैंने तुम्हारे लिए
‎चुनी है, ऊट्रेड रग्नर्सन।

316
00:28:29,720 --> 00:28:31,960
‎और तुम्हारी आत्मा, यातना के लिए मेरी है!

317
00:28:39,720 --> 00:28:40,840
‎इसकी आंखें ढंक दो।

318
00:28:45,480 --> 00:28:47,080
‎हम इसे अपने साथ ऐशंगम ले जाएंगे।

319
00:29:08,160 --> 00:29:10,520
‎ऐशंगम बुरह

320
00:29:10,600 --> 00:29:15,000
‎ईसिंग
‎वेसेक्स का साम्राज्य

321
00:29:20,880 --> 00:29:24,200
‎मुझे लगता है,
‎इसने उनके दिमाग़ पर कब्ज़ा कर लिया है।

322
00:29:24,280 --> 00:29:26,200
‎उन्हें उसे मार देना चाहिए,
‎मामला ख़त्म करना चाहिए।

323
00:29:26,280 --> 00:29:28,000
‎इससे उसका अभिशाप ख़त्म नहीं हो जाएगा।

324
00:29:28,320 --> 00:29:29,680
‎अभिशाप कुछ नहीं होता।

325
00:29:30,160 --> 00:29:33,120
‎अगर मैं कहूँ कि कोई ईसाई ईश्वर नहीं होता,
‎तो क्या ऐसा हो जाएगा?

326
00:29:33,200 --> 00:29:35,000
‎अभिशाप नहीं होता, सिट्रिक।

327
00:29:36,240 --> 00:29:39,080
‎मैंने कुछ औरतों को अभिशाप देते देखा है,
‎फिर अगले दिन वो शख़्स मर गया।

328
00:29:39,160 --> 00:29:43,560
‎ठीक है, बहुत बातें हो गईं।
‎इस पर बातें करना, उसे ताक़तवर बनाना है।

329
00:30:04,280 --> 00:30:07,200
‎ऊट्रेड, हमने रणनीति पर चर्चा की
‎और तय किया

330
00:30:07,280 --> 00:30:10,120
‎कि हम बुरह में रहेंगे और इंतज़ार
‎करेंगे।

331
00:30:10,200 --> 00:30:12,440
‎-किसका?
‎-ब्लडहैर के हमले का।

332
00:30:12,520 --> 00:30:14,160
‎ऐसा क्यों लगा कि वह हमला करेगा?

333
00:30:14,680 --> 00:30:18,160
‎डैन लोग यही तो करते हैं, ऊट्रेड;
‎वे बाज़ नहीं आ सकते।

334
00:30:18,240 --> 00:30:19,800
‎-क्यों नहीं करेगा हमला? मैं यहाँ हूँ।

335
00:30:19,880 --> 00:30:22,200
‎आप यहाँ हैं, इसलिए गार्ड भी हैं।

336
00:30:22,640 --> 00:30:24,520
‎सैनिक यहाँ बुरह की दीवार में क्यों बंद रहे

337
00:30:24,600 --> 00:30:26,440
‎जब विंचेस्टर के रईस असुरक्षित हैं?

338
00:30:26,520 --> 00:30:27,440
‎वह यह करेगा?

339
00:30:27,520 --> 00:30:29,960
‎उसके पास इतनी बड़ी सेना नहीं
‎कि विंचेस्टर पर कब्ज़ा करे।

340
00:30:30,040 --> 00:30:31,440
‎क्या होगा, अगर हेस्टर उससे मिल जाए?

341
00:30:31,520 --> 00:30:33,680
‎लगता है तुम कह रहे हो कि
‎हमें घर पर रहना चाहिए, ऊट्रेड।

342
00:30:33,760 --> 00:30:36,200
‎अगर आपको लॉर्ड को भेजने में
‎बुरह का फायदा नज़र आता है

343
00:30:36,280 --> 00:30:37,840
‎तो आपके पास कोई विकल्प ज़रूर होगा।

344
00:30:38,640 --> 00:30:41,840
‎-मैं तुम्हें नहीं जानता?
‎-मैं सिग्ब्रित हूँ, सिगेल्फ का बेटा।

345
00:30:41,920 --> 00:30:45,000
‎यह मेरा गांव है, जिसे क़ाफ़िरों ने जलाया।
‎मेरे पिता ने इस दीवार को बनवाया।

346
00:30:45,080 --> 00:30:49,200
‎सिग्ब्रित, यह दीवार उन्होंने बनवाया है,
‎इसलिए ब्लडहैर हमला नहीं करेगा।

347
00:30:50,040 --> 00:30:52,880
‎-वह अपने सैनिकों को नहीं खोना चाहेगा।
‎-न ही राजा को मारना?

348
00:30:52,960 --> 00:30:56,280
‎वह हमारे भूखा मरने का इंतज़ार करेगा,
‎या आगे निकल जाएगा, लॉर्ड।

349
00:30:56,360 --> 00:30:59,280
‎वह हमला नहीं करेगा। पर हम करेंगे।
‎अभी भी मेरी यही सलाह है।

350
00:30:59,360 --> 00:31:01,320
‎अगर विंचेस्टर खतरे में है, लॉर्ड...

351
00:31:01,400 --> 00:31:03,800
‎यह औरत, जिसे आप यहाँ लाए हैं,
‎यह यहाँ क्यों है?

352
00:31:05,040 --> 00:31:05,880
‎वह काम की है।

353
00:31:07,720 --> 00:31:11,360
‎और सिगर्ड उसे पाना चाहेगा,
‎मैं उसे ब्लडहैर नहीं बुलाऊंगा।

354
00:31:11,440 --> 00:31:16,120
‎-जी, बिल्कुल।
‎-वह उसकी क्या है? बीवी? माशूक़ा?

355
00:31:16,600 --> 00:31:19,480
‎वह... भविष्यद्रष्टा है।

356
00:31:20,840 --> 00:31:21,760
‎डायन।

357
00:31:25,400 --> 00:31:28,440
‎डैन का सरल दिमाग संकेतों
‎को बहुत मानता है, एडवर्ड।

358
00:31:29,240 --> 00:31:31,160
‎अगर कोई परिंदा उनके ख़ेमे से उड़ जाए

359
00:31:31,240 --> 00:31:35,400
‎तो वे उसे एक संकेत के रूप में लेंगे।
‎वे युद्ध के लिए कूच कर देंगे।

360
00:31:35,480 --> 00:31:38,080
‎ऐसा इसलिए कि जादूगरनी परिंदे
‎की नज़र को क़ैद कर लेती है।

361
00:31:39,080 --> 00:31:42,320
‎जी हाँ, लॉर्ड ऐसा हो सकता है।

362
00:31:42,400 --> 00:31:45,240
‎इसका मतलब यह हुआ कि बग़ैर जादूगरनी
‎के संकेत कुछ नहीं हो सकता।

363
00:31:45,640 --> 00:31:47,520
‎सिगर्ड अंधा है। युद्ध नहीं हो सकता है।

364
00:31:47,600 --> 00:31:51,200
‎-लॉर्ड आप सही भी हैं और ग़लत भी।
‎-सुनो, ऊट्रेड।

365
00:31:54,280 --> 00:31:55,120
‎अभी...

366
00:31:58,640 --> 00:31:59,960
‎मैं उससे मिलना चाहता हूँ।

367
00:32:02,640 --> 00:32:03,640
‎स्केड से।

368
00:32:13,120 --> 00:32:15,360
‎फादर बेओका, आपको ख़ुद
‎परेशान होने की ज़रूरत नहीं।

369
00:32:15,440 --> 00:32:16,600
‎नहीं आऊं, लॉर्ड?

370
00:32:18,520 --> 00:32:19,840
‎दरवाज़ा खोलो।

371
00:32:21,160 --> 00:32:22,440
‎ये लोग क्या कर रहे हैं?

372
00:32:22,720 --> 00:32:26,800
‎एल्फ्रेड ने कहा, वे उस डायना सबक सिखाएंगे।
‎झूठ नहीं बोल रहा।

373
00:32:50,000 --> 00:32:51,320
‎ऊट्रेड, हमें अकेला छोड़ दो।

374
00:32:53,040 --> 00:32:54,240
‎क्या यह ठीक होगा, लॉर्ड?

375
00:32:54,880 --> 00:32:58,240
‎वह जंज़ीर से बंधी हुई है और
‎मैं ज़्यादा करीब नहीं जाऊंगा।

376
00:32:58,840 --> 00:32:59,840
‎तुम जाओ।

377
00:33:14,000 --> 00:33:16,680
‎-तुमने उन्हें अकेला छोड़ दिया।
‎-वे यही चाहते है।

378
00:33:18,520 --> 00:33:21,320
‎तुम्हें वाकई विश्वास है कि
‎ब्लडहैर सीधे विंचेस्टर जाएगा?

379
00:33:21,880 --> 00:33:23,920
‎हमारा परिवार वहाँ असुरक्षित है।

380
00:33:24,000 --> 00:33:26,800
‎इसलिए तो हमला होने के
‎इंतज़ार में हम चुप नहीं बैठ सकते।

381
00:33:26,880 --> 00:33:32,480
‎ऊट्रेड, तुम्हें उन पर ख़तरों के बारे में
‎बताना होगा, जिन्हें हम प्यार करते हैं।

382
00:33:36,320 --> 00:33:38,080
‎आपसे मौत की बू आ रही हैं, लॉर्ड।

383
00:33:39,560 --> 00:33:43,240
‎-अफ़सोस की बात है, तुम ठीक कह रही हो।
‎-अफ़सोस क्यों?

384
00:33:44,440 --> 00:33:46,440
‎आपकी ज़िंदगी शानदार रही है।
‎आपका एक रूतबा है।

385
00:33:46,520 --> 00:33:49,600
‎और बहुत कुछ होना है।
‎मैं उन्हें होते देखना चाहता हूँ।

386
00:33:53,320 --> 00:33:54,520
‎पूछिए, क्या जानना हैं।

387
00:34:03,560 --> 00:34:05,080
‎कितना वक़्त है...

388
00:34:07,080 --> 00:34:09,239
‎मेरे जाने में? क्या तुम जानती हो?

389
00:34:11,360 --> 00:34:13,639
‎क्या यह तुम बता सकती हो?

390
00:34:22,920 --> 00:34:24,560
‎अगला गर्मी का मौसम आप नहीं देखेंगे।

391
00:34:26,320 --> 00:34:27,719
‎लेकिन आपका नाम अमर हो जाएगा।

392
00:34:29,040 --> 00:34:36,040
‎आपका नाम पहले, आख़िरी और एकमात्र
‎सैक्सन राजा के रूप में याद किया जाएगा।

393
00:34:43,719 --> 00:34:45,719
‎मैं गर्मी के मौसम का लुत्फ़ लेता हूँ।

394
00:35:08,160 --> 00:35:13,440
‎सिगर्ड, मेरे लॉर्ड, ब्लडहैर मेरे प्रेमी।
‎सुन रहे हो, मुझे आज़ाद करो। मेरा बदला लो।

395
00:35:13,520 --> 00:35:19,400
‎मेरे लिए आओ। मेरे लिए फ़ना हो जाओ।
‎मुझे चाहो, सिगर्ड। मुझे आज़ाद करो!

396
00:35:21,920 --> 00:35:25,360
‎ब्लडहैर! मेरे पास आओ!

397
00:35:25,720 --> 00:35:29,720
‎फ़ना हो जाओ मेरे लिए!
‎मेरे बदला लो! मुझे आज़ाद करो!

398
00:35:30,640 --> 00:35:35,840
‎इस शिविर में राजा है! मेरे पास आओ।
‎मुझे प्यार करो!

399
00:35:35,920 --> 00:35:38,360
‎वह लॉर्ड बुलाने पर आमादा है तो
‎हमें उसका इस्तेमाल करना चाहिए।

400
00:35:38,440 --> 00:35:39,680
‎मुझे आज़ाद करो!

401
00:35:44,040 --> 00:35:45,960
‎ब्लडहैर!

402
00:35:46,560 --> 00:35:50,440
‎मेरे पास आओ! मेरा बदला लो!
‎मुझे आज़ाद करो! मैं मांग करती हूँ!

403
00:35:51,000 --> 00:35:53,640
‎-ब्लडहैर!
‎-कब हम इसका मुंह बंद करेंगे?

404
00:35:53,720 --> 00:35:55,720
‎-मेरे लिए मिट जाओ! मुझे चाहो!
‎-उसे गाना गाने दो।

405
00:35:55,800 --> 00:35:58,480
‎इस शहर में राजा है।

406
00:35:58,560 --> 00:36:02,160
‎-यह गाना गाना नहीं है।
‎-ब्लडहैर!

407
00:36:02,240 --> 00:36:03,280
‎लॉर्ड ऊट्रेड...

408
00:36:04,560 --> 00:36:07,320
‎क्या आप सारी रात इस औरत
‎को चिल्लाने की छूट देंगे?

409
00:36:08,040 --> 00:36:09,560
‎थोड़ी देर के लिए, हाँ, सिग्ब्रित!

410
00:36:09,640 --> 00:36:14,280
‎ब्लडहैर! तुम्हारे हाथों मरने
‎के लिए राजा यहाँ है!

411
00:36:15,360 --> 00:36:19,320
‎मेरे लिए आओ! मेरा बदला लो!
‎मुझे आज़ाद करो!

412
00:36:20,440 --> 00:36:25,200
‎मैं यह चाहती हूँ! मर मिटो
‎मेरे लिए! मुझे चाहो!

413
00:36:26,040 --> 00:36:28,360
‎तुम्हें ज़रा एक हल्की बात बताता हूँ।

414
00:36:29,240 --> 00:36:32,600
‎यह सिग्ब्रित, किसीका भी बेटा हो...

415
00:36:33,000 --> 00:36:36,240
‎उस छौने एडवर्ड का पेट फाड़ देना चाहता है।

416
00:36:36,320 --> 00:36:37,680
‎तुम जानना नहीं चाहोगे, क्यों?

417
00:36:41,000 --> 00:36:42,560
‎-नहीं।
‎-मैं बताता हूँ।

418
00:36:43,720 --> 00:36:46,880
‎एल्फ्रेड की जायज़ औलाद...

419
00:36:47,440 --> 00:36:51,320
‎एडवर्ड ने उससे एक जुड़वां पैदा किया,
‎जिससे सिग्ब्रित प्रेम करता था।

420
00:36:51,400 --> 00:36:53,680
‎सिग्ब्रित क्या अभी भी
‎इस लड़की से प्रेम करता है।

421
00:36:53,760 --> 00:36:58,040
‎मेरे लिए मर मिटो! मुझे चाहो! ब्लडहैर!

422
00:36:58,120 --> 00:37:00,360
‎क्या कोई इसकी गर्दन नहीं उड़ा सकता है?

423
00:37:00,920 --> 00:37:04,320
‎तुम मुझे यह सब क्यों बता रहे हो?
‎मेरे इससे कोई सरोकार नहीं है।

424
00:37:06,400 --> 00:37:08,440
‎वे तुम्हारा सरोकार बनाएंगे, ऊट्रेड।

425
00:37:08,920 --> 00:37:12,880
‎वे रास्ता निकालेंगे और
‎एडवर्ड को तुम पर लाद देंगे।

426
00:37:14,720 --> 00:37:18,600
‎आख़िर तुम किंग-मेकर हो,
‎मेरे दोस्त और एल्फ्रेड यह जानते हैं।

427
00:37:37,920 --> 00:37:39,280
‎मैंने तय कर लिया है।

428
00:37:41,000 --> 00:37:44,320
‎मैं तुम्हारी जानेमन की जगह
‎ले सकती हूँ, ऊट्रेड रैग्नरसन

429
00:37:44,400 --> 00:37:47,520
‎और उत्तर से दक्षिण तक
‎दोनों मिल कर राज करेंगे।

430
00:37:48,680 --> 00:37:50,000
‎सुन लो।

431
00:37:51,600 --> 00:37:52,520
‎सुन लो।

432
00:37:58,120 --> 00:38:01,480
‎यहाँ कोई है! इसे नीचे ले जाओ
‎और कोठरी वापस ले जाओ।

433
00:38:02,120 --> 00:38:03,040
‎इसे आराम करने दो।

434
00:38:08,040 --> 00:38:09,160
‎शुभरात्रि, लॉर्ड।

435
00:39:20,760 --> 00:39:22,120
‎तुमने मुझे क्यों नहीं मारा?

436
00:39:24,000 --> 00:39:25,520
‎तुम क्या चाहते हो?

437
00:39:26,400 --> 00:39:28,080
‎चांदी से कहीं ज़्यादा कीमती हूँ मैं।

438
00:39:30,160 --> 00:39:32,320
‎मुंह में खाना डालो और चबाओ।

439
00:39:33,960 --> 00:39:35,920
‎अगर तुम मुझे चाहते हो...

440
00:39:37,400 --> 00:39:38,560
‎तो मुझे पा लो।

441
00:39:56,960 --> 00:39:58,400
‎मुझे एतराज़ नहीं होगा।

442
00:40:03,840 --> 00:40:05,200
‎मुझे रंडी की ज़रूरत नहीं।

443
00:40:05,520 --> 00:40:07,280
‎ज़ल्द ही तुम्हें औरत की ज़रूरत होगी।

444
00:40:10,800 --> 00:40:13,960
‎तुमने मुझे इसलिए नहीं मारा, लॉर्ड,
‎क्योंकि अभिशाप तुम्हारे साथ रह जाएगा।

445
00:40:14,600 --> 00:40:16,800
‎आख़िर तक और उसके बाद भी।

446
00:40:18,480 --> 00:40:23,080
‎हमारा रास्ता एक है और
‎हमारे नसीब एक साथ जुड़े हैं।

447
00:40:26,360 --> 00:40:27,240
‎वह आ गया।

448
00:40:39,760 --> 00:40:42,680
‎लॉर्ड! ब्लडहैर आ रहा है।
‎उसके पास बंधक हैं!

449
00:40:42,760 --> 00:40:47,040
‎सारे सैनिक दीवार पर आ जाएं!
‎एक-एक तलवार और भाला तैयार रहे!

450
00:41:01,520 --> 00:41:04,400
‎ओस्फ़र्थ दरवाजा खोलने के लिए तैयार रहो,
‎फिनन मेरे साथ आओ।

451
00:41:05,160 --> 00:41:06,520
‎-ऊट्रेड, क्या है?
‎-कौन है?

452
00:41:06,600 --> 00:41:07,960
‎ब्लडहैर, लॉर्ड!
‎बंधकों के साथ!

453
00:41:08,040 --> 00:41:10,120
‎-वह सौदा करना चाहता है?
‎-शायद।

454
00:41:20,640 --> 00:41:22,080
‎ऊट्रेड रैग्नरसन!

455
00:41:22,160 --> 00:41:23,520
‎इसमें कुछ खोट है?

456
00:41:24,200 --> 00:41:30,000
‎एल्फ्रेड मेरी माशूक़ा को छोड़ दो,
‎वरना सब मारे जाएंगे!

457
00:41:31,560 --> 00:41:34,040
‎लॉर्ड, इन हरेक बदनसीब को मैं जानता हूँ।

458
00:41:34,120 --> 00:41:35,760
‎यह सौदा करना चाहता भी है या नहीं?

459
00:41:35,840 --> 00:41:39,360
‎अगर वह तुम्हारी प्रेमिका है,
‎तो चलो एक सौदा करते हैं।

460
00:41:39,440 --> 00:41:41,720
‎हम नहीं चाहते हैं कि किसी
‎और मासूम का क़त्ल हो।

461
00:41:41,800 --> 00:41:43,080
‎मुझे जो कहना है, मैं कहूँगा!

462
00:41:43,160 --> 00:41:46,200
‎लॉर्ड, रहम करें, बच्चों को नहीं!
‎बच्चों को बख़्श दें!

463
00:41:47,720 --> 00:41:50,040
‎मैं विनती करती हूँ, लॉर्ड, बच्चों को नहीं।

464
00:41:50,120 --> 00:41:53,200
‎बच्चों को बख़्श दें, वे आपके
‎लिए काम कर सकते हैं, लॉर्ड!

465
00:41:55,600 --> 00:41:57,800
‎ओस्फ़र्थ, द्वार खोलो! स्टीएपा, तैयार रहो!

466
00:41:57,880 --> 00:42:00,200
‎वे औरतों का क़त्ल कर रहे हैं, लॉर्ड!
‎-द्वार खोलो!

467
00:42:04,160 --> 00:42:05,040
‎अर्ल सिगर्ड!

468
00:42:06,120 --> 00:42:09,040
‎अब और एक भी बंधक को मारा
‎तो यहाँ मौजूद हरेक शख़्स

469
00:42:09,120 --> 00:42:12,040
‎इसे बगैर कपड़ों के देखेगा और
‎फिर मैं इसकी आंतड़ी उधेड़ दूंगा।

470
00:42:12,120 --> 00:42:13,080
‎बस, एक और क़त्ल!

471
00:42:13,160 --> 00:42:15,400
‎मार डालो, लॉर्ड।
‎मैं अगले जन्म में मिलूंगी।

472
00:42:15,840 --> 00:42:17,600
‎सबको मार डालो! हमला करो!

473
00:42:20,520 --> 00:42:22,920
‎-ब्लडहैर, इन्हें मार डालो!
‎-बड़ी गुस्सैल औरत है यह।

474
00:42:23,000 --> 00:42:24,880
‎-हमला करो, अभी!
‎-क्या कहते हो?

475
00:42:25,920 --> 00:42:28,200
‎कुछ भी हो, मुझे इसे मारना है।
‎इसने मुझे थका दिया है!

476
00:42:28,280 --> 00:42:30,080
‎ऐसा नहीं कर सकता, लॉर्ड यह अभिशप्त है।

477
00:42:31,240 --> 00:42:32,480
‎सबको मार कर सुला दो!

478
00:42:32,920 --> 00:42:34,600
‎अब तुम उसे और नुकसान नहीं पहुंचाओगे!

479
00:42:44,200 --> 00:42:47,760
‎इसकी कीमत अब बढ़ गयी।
‎तुम न सिर्फ़ बंधकों को बख़्श दोगे

480
00:42:47,840 --> 00:42:49,960
‎बल्कि उन्हें आज़ाद करोगे
‎और उन्हें बुरह भेजोगे।

481
00:42:50,040 --> 00:42:53,640
‎मैं तुम्हारा बहुत बुरा हश्र कर दूंगा।
‎छोड़ों उसे!

482
00:42:54,120 --> 00:42:56,640
‎बंधकों को छोड़ने का
‎तुम्हारे पास सूरज ढलने तक का समय है।

483
00:42:56,960 --> 00:42:59,760
‎और नहीं तो इस किले का
‎हरेक शख़्स मौके का फायदा उठाएगा।

484
00:43:00,920 --> 00:43:02,400
‎सूरज ढलने तक!

485
00:43:04,000 --> 00:43:06,480
‎मुझे लगता है अब सौदा ख़त्म हुआ।

486
00:43:07,440 --> 00:43:10,240
‎तुम वैलहल्ला नहीं देखोगा, ऊट्रेड!
‎मैं क़सम खाता हूँ!

487
00:43:10,800 --> 00:43:13,480
‎-ब्लडहैर!
‎-ऊट्रेड रैग्नरसन!

488
00:43:14,480 --> 00:43:16,440
‎-इन सबको मार डालो!
‎-ऊट्रेड रैग्नरसन!

489
00:43:16,520 --> 00:43:19,760
‎उसका बाल भी बांका नहीं होना चाहिए।
‎वह मेरी है!

490
00:43:20,880 --> 00:43:22,920
‎लॉर्ड, हमें अपनी योजना को बदलना होगा।

491
00:43:23,000 --> 00:43:26,040
‎हम उसके हमले का इंतज़ार नहीं कर सकते,
‎क्योंकि वह यह करेगा ही नहीं।

492
00:43:26,840 --> 00:43:29,400
‎जितना मैंने सोचा था,
‎उसका महत्व उससे कहीं ज़्यादा है।

493
00:43:29,480 --> 00:43:31,360
‎कितना भी हो, वह इंतज़ार करेगा।

494
00:43:31,440 --> 00:43:33,680
‎एथ्लरेड
‎ और मर्शियंस करीब ही होंगे।

495
00:43:33,760 --> 00:43:35,080
‎और उन्हें यह दिख जाएगा।

496
00:43:36,040 --> 00:43:37,640
‎उन्हें रास्ते में रोकना ज़रूरी है।

497
00:43:37,720 --> 00:43:41,360
‎इसके लिए मैं फिनन को भेज सकता हूँ
‎और फिर हम उनसे मिलेंगे।

498
00:43:41,800 --> 00:43:45,120
‎युद्धस्थल हमें चुनना होगा,
‎पर जल्द से जल्द।

499
00:43:45,200 --> 00:43:47,800
‎-जब तक कि उसका खून जल जाए।
‎-एथ्लरेड से कहाँ मिले?

500
00:43:48,840 --> 00:43:51,640
‎मैं फर्नहम सोच रहा हूँ।
‎वहाँ एक पहाड़ी है।

501
00:43:51,720 --> 00:43:53,240
‎पता है, लॉर्ड।
‎इसका हमें फायदा होगा।

502
00:43:53,320 --> 00:43:54,960
‎पर पहाड़ी पर एथ्लरेड से कैसे मिलेंगे

503
00:43:55,040 --> 00:43:57,760
‎कैसे पक्का होगा कि अर्ल सिगर्ड
‎हमारे पीछे आएगा, इस योजना से?

504
00:43:57,840 --> 00:44:00,960
‎फिनन मर्शियंस को ढूंढ़ेगा और
‎हम ब्लडहैर अपने पीछे लाएंगे।

505
00:44:01,040 --> 00:44:04,680
‎-लॉर्ड, आप और मैं उसे खींच कर लाएंगे।
‎-और अगर एथ्लरेड न मिला तो?

506
00:44:06,040 --> 00:44:07,320
‎तब हमलोग अकेले लड़ेंगे...

507
00:44:08,320 --> 00:44:10,600
‎पर यह ज़ल्द से ज़ल्द करना होगा
‎और आज ही।

508
00:44:12,960 --> 00:44:14,040
‎मैं तैयार हूँ लॉर्ड!

509
00:44:14,560 --> 00:44:17,160
‎मर्शियंस को खोजने में मुझे
‎ज़्यादा वक़्त नहीं लगेगा।

510
00:44:20,320 --> 00:44:22,120
‎फर्नहम के लिए, निकलो!

511
00:44:26,760 --> 00:44:28,040
‎द्वार खोलो!

512
00:44:32,800 --> 00:44:33,720
‎द्वार खुला।

513
00:44:34,560 --> 00:44:36,480
‎हम निकलते हैं और हम नहीं रुकेंगे!

514
00:44:37,040 --> 00:44:40,800
‎वे हमसे आगे नहीं निकल सकते हैं,
‎हमसे आगे उन्हें नहीं निकलने देना है।

515
00:44:45,000 --> 00:44:46,760
‎वेसेक्स की आज़ादी के लिए!

516
00:44:54,800 --> 00:44:56,080
‎वे भाग रहे हैं।

517
00:44:56,600 --> 00:44:58,440
‎लॉर्ड! लॉर्ड! वे भाग रहे हैं!

518
00:44:59,760 --> 00:45:02,360
‎लॉर्ड, सैक्सन सेना किले से
‎निकल कर भाग रही है।

519
00:45:02,440 --> 00:45:04,280
‎-तुमने किसको देखा?
‎-उन सबको देखा, लॉर्ड।

520
00:45:04,360 --> 00:45:08,080
‎मैंने लेडी स्केड को देखा! मैंने ऊट्रेड
‎रेग्नर्सन को देखा! पूरी सेना को।

521
00:45:08,160 --> 00:45:11,040
‎हर सैनिक और हर तलवार मेरे साथ हो!
‎समय आ गया है!

522
00:45:11,560 --> 00:45:12,600
‎घोड़े भी!

523
00:45:14,640 --> 00:45:16,560
‎द्वार बंद करो!

524
00:45:33,120 --> 00:45:35,800
‎लॉर्ड! वे पीछा कर रहे हैं।

525
00:45:36,840 --> 00:45:38,120
‎वे पीछा कर रहे हैं।

526
00:45:38,200 --> 00:45:39,200
‎हम इंतज़ार करेंगे...

527
00:45:40,040 --> 00:45:42,560
‎काफी समय तक, बगैर जताए
‎कि उनका पीछा किया जा रहा है।

528
00:45:43,360 --> 00:45:44,320
‎और हम दुआ करेंगे।

529
00:45:56,280 --> 00:45:58,200
‎लॉर्ड, वाहन का पहिया अटक गया है।

530
00:45:58,280 --> 00:46:00,480
‎घोड़े का ज़ीन खोलो और फिर सवारी करो!

531
00:46:00,560 --> 00:46:02,080
‎सिट्रिक, तुम्हारा फरसा।

532
00:46:15,880 --> 00:46:18,680
‎वे चांदी के पीछे भागते रहे हैं।
‎थोड़ा उनके लिए छोड़ देते हैं!

533
00:46:22,040 --> 00:46:23,680
‎चलते चलो! घोड़े दौड़ाते रहो!

534
00:46:24,680 --> 00:46:28,200
‎हम उन्हें नहीं दिखना चाहिए!
‎हम उन पर नज़र रखेंगे।

535
00:46:28,840 --> 00:46:30,760
‎और फिर हम उन दुष्टों को
‎मौत के घाट उतरेंगे।

536
00:46:47,760 --> 00:46:49,320
‎सावधान, जाल बिछाया गया है।

537
00:47:02,240 --> 00:47:03,360
‎यही वह जगह है, लॉर्ड?

538
00:47:04,040 --> 00:47:06,360
‎-यह फर्नहम है?
‎-हाँ यही है।

539
00:47:09,760 --> 00:47:11,680
‎शायद फिनन ने नहीं निकला।

540
00:47:14,040 --> 00:47:15,920
‎डैन के यहाँ पहुंचने का हम इंतज़ार करेंगे?

541
00:47:19,320 --> 00:47:20,520
‎यह चांदी है, लॉर्ड!

542
00:47:20,600 --> 00:47:23,280
‎रुक कर वाहन को ठीक
‎करने से वे डर गए होंगे;

543
00:47:23,360 --> 00:47:26,400
‎कपड़े में बांध लो!
‎संभाल कर रख लो। और आगे बढ़ो।

544
00:47:26,480 --> 00:47:28,320
‎शाम ढलने तक सभी सैक्सन
‎को मार डालना चाहता हूँ।

545
00:47:29,000 --> 00:47:30,240
‎आगे बढ़ो!

546
00:47:38,480 --> 00:47:40,880
‎तुम्हारी सेना यहाँ है। मुझे यह पता है।

547
00:47:50,160 --> 00:47:51,200
‎यह फिनन है।

548
00:47:55,760 --> 00:47:57,040
‎और मर्सियंस!

549
00:48:00,560 --> 00:48:02,160
‎हम सेना है।

550
00:48:03,280 --> 00:48:05,640
‎जीत हमारी होगी!

551
00:48:24,920 --> 00:48:26,840
‎दीवार की हिफ़ाज़त करें!

552
00:48:39,200 --> 00:48:40,360
‎तैयार हैं!

553
00:48:45,280 --> 00:48:48,440
‎पहाड़ी उनके पास हैं, हमारे पास
‎संख्या और ईश्वर है!

554
00:48:48,840 --> 00:48:50,600
‎ओडिन के योद्धा!

555
00:48:51,760 --> 00:48:55,000
‎हम अपनी ज़मीन पर खड़े हैं!
‎वे हमारे पास आएंगे!

556
00:48:55,080 --> 00:48:58,000
‎और हम उनके धड़ से सिर को अलग कर देंगे।

557
00:49:04,240 --> 00:49:06,520
‎इस मैदान से एक भी सैक्सन
‎ज़िंदा नहीं जाना चाहिए।

558
00:49:15,120 --> 00:49:16,360
‎मज़बूती से डटे रहो!

559
00:49:21,840 --> 00:49:24,800
‎हम टूटेंगे नहीं! हम अपनी जगह बने रहेंगे!

560
00:49:27,720 --> 00:49:29,280
‎मर्शिया के नाम पर!

561
00:49:42,720 --> 00:49:45,160
‎अपनी औरतों और बच्चों के लिए लड़ो!

562
00:49:56,760 --> 00:49:58,440
‎पंक्ति में डटे रहो!

563
00:50:02,600 --> 00:50:04,560
‎-मुझे उठाओ!
‎-फ़ासला बंद करो!

564
00:50:10,120 --> 00:50:10,960
‎रुको!

565
00:50:18,720 --> 00:50:20,240
‎तुरही किसने बजाया?

566
00:50:21,000 --> 00:50:22,600
‎तुरही किसने बजाई?

567
00:50:30,440 --> 00:50:34,120
‎एल्फ्रेड ने!
‎एल्फ्रेड और वेसेक्स की सेना!

568
00:50:37,640 --> 00:50:41,640
‎-स्टीएपा!
‎-दीवार को सुरक्षित करो!

569
00:50:43,200 --> 00:50:44,480
‎पंक्ति बनाओ!

570
00:50:47,560 --> 00:50:49,240
‎आगे बढ़ो!

571
00:50:55,320 --> 00:50:56,400
‎आगे बढ़ो!

572
00:51:08,480 --> 00:51:09,760
‎हम घिर गए हैं, लॉर्ड!

573
00:51:14,040 --> 00:51:15,440
‎लॉर्ड? क्या हम लड़ें?

574
00:51:24,840 --> 00:51:26,560
‎ब्लडहैर, तुम हार मत मानना!

575
00:51:27,240 --> 00:51:28,680
‎हार मत मानना!

576
00:51:31,880 --> 00:51:33,520
‎उनके लिए ज़मीन मत छोड़ना!

577
00:51:34,880 --> 00:51:36,840
‎उन्हें कुछ मत देना,
‎सिवाय तलवार के धार के!

578
00:51:40,880 --> 00:51:42,960
‎वे डर कर भाग रहे हैं!

579
00:51:47,400 --> 00:51:49,480
‎वे शिकस्त खा चुके हैं!

580
00:51:57,160 --> 00:51:58,880
‎विंचेस्टर
‎वेसेक्स का साम्राज्य

581
00:52:36,520 --> 00:52:39,600
‎ऊट्रेड, वह चली गयी।

582
00:52:47,520 --> 00:52:49,200
‎तुम्हें एक बेटा दे गयी है।

583
00:52:50,880 --> 00:52:52,240
‎पर वह चली गयी।

584
00:53:08,760 --> 00:53:10,440
‎-मुझे उसके पास जाना है।
‎-नहीं, ऊट्रेड!

585
00:53:10,520 --> 00:53:12,960
‎-नहीं, मुझे उसके पास जाना है।
‎-ऊट्रेड, वह चली गयी है।

586
00:53:14,040 --> 00:53:17,240
‎उसे दफ़ना दिया गया है।
‎अभी कुछ दिन पहले।

587
00:53:19,120 --> 00:53:20,240
‎वह चली गई है।

588
00:53:58,080 --> 00:54:01,080
‎उपशीर्षक अनुवाद: साधना शाह

