1
00:00:06,000 --> 00:00:09,960
‎मूलभूत NETFLIX श्रृंखला

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,200
‎मैं ऊट्रेड हूँ, ऊट्रेड का बेटा हूँ।

3
00:00:13,280 --> 00:00:14,800
‎मरते दम तक मैं डेन हूँ।

4
00:00:15,280 --> 00:00:19,960
‎मैंने डेनिश योद्धा अर्ल सिगर्ड की
‎रहस्यमयी औरत, स्केड, को चुरा लिया है।

5
00:00:20,040 --> 00:00:22,880
‎वह मेरी है। मुझे तुम्हें मारना पड़ा,
‎तो मैं मार दूँगा।

6
00:00:23,320 --> 00:00:26,200
‎महाराज एल्फ्रेड अपनी विरासत
‎की रक्षा करना चाहते हैं,

7
00:00:26,280 --> 00:00:29,240
‎लेकिन उनके बेटे एडवर्ड ने
‎उनकी पसंद के विवाह से इंकार कर दिया।

8
00:00:29,320 --> 00:00:33,240
‎-मेरी शादी एज़्विन से हो चुकी !
‎-तुम्हारी पत्नी से बात कर ली जाएगी।

9
00:00:33,320 --> 00:00:37,400
‎और उनकी बेटी, मर्शिया की लेडी,
‎सुरक्षा के मद्देनजर ननरी भाग गई हैं।

10
00:00:37,480 --> 00:00:40,160
‎उस औरत ने क्या किया, मैं भूला नहीं हूं।

11
00:00:40,720 --> 00:00:42,040
‎कभी भूलूँगा भी नहीं।

12
00:00:42,120 --> 00:00:45,680
‎मैंने उसे अतीत में बचाया था।
‎और अब फिर से उसे मेरी ज़रूरत है।

13
00:00:46,560 --> 00:00:50,120
‎मेरे भाई रैग्नर की अगुआई में
‎डेन लोगों की एक सेना तैयार की गई है।

14
00:00:50,200 --> 00:00:54,800
‎वे वेसेक्स के दक्षिण की ओर जाने की योजना
‎बना रहे हैं, मेरे पास कोई चारा नहीं बचा।

15
00:00:54,880 --> 00:00:57,320
‎-तुम हमारे साथ हो?
‎-तुम्हें मेरी ज़रूरत है।

16
00:00:57,400 --> 00:00:59,680
‎तुम एल्फ्रेड के ताज के लिए
‎कुछ भी कर सकते हो।

17
00:00:59,760 --> 00:01:02,040
‎वह स्केड के साथ नहीं जाएगा।
‎रैग्नर, वह मेरी है।

18
00:01:02,120 --> 00:01:05,680
‎हाँ, ब्लडहैर, तुम उस चुड़ैल के लिए
‎मरने तक लड़ सकते हो।

19
00:01:06,680 --> 00:01:09,000
‎मंज़ूर है, हम लड़ेंगे।

20
00:01:09,800 --> 00:01:10,960
‎सब नसीब का खेल है।

21
00:01:31,160 --> 00:01:33,080
‎बर्नार्ड कॉर्नवेल के उपन्यास पर आधारित

22
00:01:54,840 --> 00:01:56,960
‎चलो आ जाओ! यह लो!

23
00:01:57,560 --> 00:01:58,680
‎मार डालो, ब्लडहैर! आगे बढ़ो!

24
00:01:59,720 --> 00:02:00,880
‎मार डालो उसे!

25
00:02:02,600 --> 00:02:04,160
‎चलो, उसे मार डालो!

26
00:02:04,240 --> 00:02:05,120
‎आगे बढ़ो!

27
00:02:05,600 --> 00:02:07,320
‎-उसे मार डालो!
‎-खत्म करो!

28
00:02:17,240 --> 00:02:18,920
‎हाँ, हाँ! उसे ख़त्म कर दें, लार्ड!

29
00:02:21,760 --> 00:02:23,440
‎-उठो, डेन के हत्यारे!
‎-उठो!

30
00:02:23,520 --> 00:02:24,360
‎कमीने कहीं के!

31
00:02:26,760 --> 00:02:29,320
‎आगे बढ़ें, लार्ड! उसकी ढाल छीन लें!

32
00:02:29,880 --> 00:02:31,840
‎आगे बढ़ें! उसे पटक दें!

33
00:02:34,200 --> 00:02:35,880
‎बहुत सही। और यह खेल खेलना चाहोगे!

34
00:02:35,960 --> 00:02:39,880
‎आप इससे खुश हैं, रैग्नर?
‎आप मानते हैं कि यह निष्पक्ष लड़ाई है?

35
00:02:41,240 --> 00:02:42,360
‎यह लड़ाई है।

36
00:02:43,280 --> 00:02:45,920
‎वह इसी लायक है। उसे मार डालें!
‎इसे एकदम मसल डालें!

37
00:02:48,080 --> 00:02:49,040
‎इसे मार डालें!

38
00:02:53,400 --> 00:02:55,360
‎-मार डालें, मार डालें!
‎-आगे बढ़ें!

39
00:02:56,840 --> 00:02:59,280
‎पैर या नीचे का कोई अंग काट दें, लार्ड!
‎-उसे मार डालें!

40
00:03:01,240 --> 00:03:03,880
‎ऊट्रेड! लार्ड! इधर!

41
00:03:05,600 --> 00:03:06,560
‎उसके कंधे!

42
00:03:10,680 --> 00:03:12,240
‎-हाँ!
‎-उसे ख़त्म कर दें!

43
00:03:13,520 --> 00:03:16,560
‎-हाँ, लार्ड!
‎-ख़त्म कर दें उसे!

44
00:03:23,880 --> 00:03:24,880
‎यह क्या हो रहा है!

45
00:03:28,760 --> 00:03:32,560
‎-अब यह ख़त्म हुआ।
‎-नहीं! जब तक मरता नहीं, ख़त्म नहीं होगा।.

46
00:03:32,640 --> 00:03:35,200
‎-मैंने कहा कि यह खत्म हो गया।
‎-मैं अपनी औरत मांगता हूं।

47
00:03:35,720 --> 00:03:39,240
‎असली लड़ाई शुरू होने से पहले
‎मैं एक भी शख्स को नहीं खोऊंगा।

48
00:03:39,320 --> 00:03:40,400
‎यह लड़ाई, मौत के लिए थी!

49
00:03:40,480 --> 00:03:42,280
‎यदि तुम इससे असहमत हो, तो मुझसे लड़ो।

50
00:03:42,360 --> 00:03:44,080
‎उसे मार डालें, रैग्नर,
‎क़िस्सा ख़त्म करें।

51
00:03:44,160 --> 00:03:47,960
‎यह ख़त्म हुआ! हो गया ख़त्म।
‎जिसका जो कुछ है, वह ले ले।

52
00:03:48,760 --> 00:03:50,920
‎-अपनी चुड़ैल ले लो।
‎-वह मेरी है।

53
00:03:52,440 --> 00:03:56,320
‎तुमसे युद्ध के मैदान में मुलाकात होगी।
‎इसमें कोई शक नहीं। मैं तुम्हें मार दूंगा।

54
00:03:58,680 --> 00:04:02,680
‎अभी ज़िंदा हो, चले जाओ। एल्फ्रेड को
‎अपना पिछवाड़ा पोंछवाने की जरूरत है।

55
00:04:23,880 --> 00:04:25,040
‎अपने पुरस्कार का आनंद लो।

56
00:04:29,040 --> 00:04:30,240
‎अब तुम मेरे साथ चलोगी।

57
00:04:33,200 --> 00:04:37,560
‎स्केड, उसे अभिशप्त ही रहना चाहिए!
‎यह तुम्हारा कर्तव्य है।

58
00:04:37,640 --> 00:04:41,880
‎उसने तुम्हें दो बार पराजित किया है।
‎मैं अब ऊट्रेड की हूं।

59
00:04:42,360 --> 00:04:45,880
‎कभी नहीं। मैंने तुम्हारा खून चख लिया है।
‎तुम्हें जो दिखा है, वह मेरा है!

60
00:04:50,200 --> 00:04:51,960
‎रैग्नर, उसे जाने की इजाज़त नहीं मिल सकती।

61
00:04:55,280 --> 00:04:58,280
‎गलत निशाना नहीं लगाना चाहती थी!
‎अगली बार नहीं बचोगे।

62
00:04:58,840 --> 00:04:59,920
‎अब गेट खोलो।

63
00:05:02,120 --> 00:05:03,120
‎अब उन्हें जाने दें।

64
00:05:23,520 --> 00:05:26,440
‎अर्ल रैग्नर, लॉर्ड क्नट।
‎आप में से कोई एक, या आप दोनों,

65
00:05:26,520 --> 00:05:28,320
‎मुझे बताएं कि हमने ऊट्रेड को
‎जाने क्यों दिया?

66
00:05:28,400 --> 00:05:30,480
‎हम एल्फ्रेड को उसका सर्वश्रेष्ठ योद्धा
‎तोहफ़े में दे रहे हैं।

67
00:05:30,560 --> 00:05:34,040
‎-हमें क्या करना चाहिए, तुम्हारा सुझाव?
‎-मेरा सुझाव है कि हम उसे मार दें।

68
00:05:34,800 --> 00:05:37,560
‎उन सबको मार डालें।
‎बेशक, आपकी बहन को छोड़कर।

69
00:05:37,640 --> 00:05:42,560
‎पर हम डेन हत्यारे ऊट्रेड को वेसेक्स लौट कर
‎और डेन को मारने की इजाज़त नहीं दे सकते।

70
00:05:43,120 --> 00:05:47,240
‎तुम्हारी औकात क्या है? तुम जैसों ने ही तो
‎इन घटनाओं के सृजन में मदद की।

71
00:05:48,560 --> 00:05:50,080
‎तुम्हें ना मारने की कोई वजह बताओ।।

72
00:05:51,560 --> 00:05:54,080
‎मेरी ही वजह से हम यहाँ इकट्ठे हुए हैं।

73
00:05:54,160 --> 00:05:57,600
‎उसकी अहमियत यह है कि वह
‎सैक्सन के कानों में जहर घोल सकता है।

74
00:05:58,000 --> 00:05:59,120
‎बिल्कुल।

75
00:06:03,240 --> 00:06:04,240
‎रैग्नर!

76
00:06:05,840 --> 00:06:08,440
‎रैग्नर! रैग्नर!

77
00:06:09,640 --> 00:06:15,360
‎तुम हरेक के कान में जहर घोलते हो!
‎आपने अपने आस-पास गंदगी फैला रखी है!

78
00:06:15,920 --> 00:06:19,040
‎आप ऊट्रेड से नाराज हैं।
‎उसीने सबको बांट रखा है।

79
00:06:19,120 --> 00:06:25,560
‎उस चालाक कमीने को भूल जाओ।
‎और याद रखो, हमारे सामने बड़ा काम है।

80
00:06:26,800 --> 00:06:33,000
‎-भाई, अब आप हमारे सेनापति हैं।
‎-मैं लड़ाई और ख़ून का प्यासा हूं!

81
00:06:35,560 --> 00:06:36,600
‎कुछ भी नहीं बदला है।

82
00:06:37,160 --> 00:06:39,880
‎हमने अपने कुछ सैनिकों को खो दिया हैं,
‎इससे ज्यादा कुछ नहीं।

83
00:06:43,360 --> 00:06:44,560
‎कुछ भी नहीं बदला है।

84
00:06:46,800 --> 00:06:49,280
‎जितनी ज़ल्दी हो, हम कूच के लिए तैयार हैं।

85
00:07:01,400 --> 00:07:02,480
‎चलो उठो।

86
00:07:05,320 --> 00:07:09,880
‎उसने मुझे चौंका दिया था।
‎वरना मैं पूरा मुक़ाबला करता।

87
00:07:09,960 --> 00:07:10,960
‎तुमने सही कहा था।

88
00:07:12,360 --> 00:07:14,160
‎उसे जाने देना नहीं चाहिए था।

89
00:07:14,240 --> 00:07:17,680
‎यह मेरे भाई की कमजोरी थी।

90
00:07:38,560 --> 00:07:40,960
‎ऊट्रेड। ऊट्रेड!

91
00:07:43,080 --> 00:07:44,320
‎तुम्हें छोड़ कर हमें जाना होगा।

92
00:07:45,600 --> 00:07:49,360
‎एक जहाज ऐफर्विच में इंतज़ार कर रहा है।
‎एल्फ्रेड सोच रहे होंगे कि हम कहाँ हैं।

93
00:07:49,840 --> 00:07:54,240
‎-एल्फ्रेड को पता चल जाएगा कि आप कहाँ हैं।
‎-हाँ। ऐसी संभावना है।

94
00:07:56,720 --> 00:08:00,360
‎एथल्फ्लेद जब तक सुरक्षित ना हो जाए,
‎ख़ुद को मरने नहीं देना।

95
00:08:00,440 --> 00:08:01,840
‎यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

96
00:08:01,920 --> 00:08:04,160
‎हाँ, ठीक कहा।
‎और मेरी यात्रा बेकार चली जाएगी।

97
00:08:05,880 --> 00:08:08,200
‎महाराज और सभी सैक्सन
‎के लिए एथल्फ्लेद बेशकीमती है।

98
00:08:10,640 --> 00:08:12,600
‎उसके सुरक्षित हो जाने के बाद क्या होगा?

99
00:08:13,760 --> 00:08:15,080
‎यह मुकद्दर तय करेगा।

100
00:08:24,400 --> 00:08:29,760
‎ऊट्रेड, तुम मेरे भाई हो,
‎और हमेशा मेरे भाई रहोगे।

101
00:08:57,040 --> 00:08:58,880
‎विन्टनसीस्टर

102
00:08:58,960 --> 00:09:01,720
‎विनचेस्टर
‎वेसेक्स का साम्राज्य

103
00:09:08,240 --> 00:09:09,200
‎हेस्टन।

104
00:09:11,400 --> 00:09:13,200
‎अकेले आप महल में प्रवेश कर सकते हैं।

105
00:09:15,960 --> 00:09:17,240
‎हथियार यहीं छोड़ने होंगे।

106
00:09:33,840 --> 00:09:35,480
‎-अर्ल हेस्टन।
‎-महाराज।

107
00:09:36,520 --> 00:09:39,200
‎तुमने काफी लंबी यात्रा की है।

108
00:09:39,280 --> 00:09:40,360
‎ज़रूरी यात्रा भी।

109
00:09:40,440 --> 00:09:43,280
‎क्या तुम्हारी पत्नी साथ में है?
‎मैं उससे बात करना चाहती हूं।

110
00:09:44,840 --> 00:09:47,640
‎-खेद है, वह नहीं है, लेडी।
‎-खैर, जाने दो।

111
00:09:48,360 --> 00:09:49,320
‎ऐल, लार्ड?

112
00:09:52,040 --> 00:09:52,880
‎मैं तुम्हें जानता हूं।

113
00:09:54,640 --> 00:09:57,200
‎-आप योद्धा पादरी हैं।
‎-मैं सिर्फ पादरी हूं।

114
00:09:57,960 --> 00:09:59,160
‎फादर पीर्लिग।

115
00:09:59,240 --> 00:10:03,920
‎-आप उत्तर की ओर जा चुके हैं, हेस्टन।
‎-जी हाँ, लार्ड। डनहोल्म में।

116
00:10:04,000 --> 00:10:08,000
‎मैंने ब्लडहैर के साथ वहाँ यात्रा की थी,
‎जो रैग्नर के साथ हैं,

117
00:10:08,760 --> 00:10:11,560
‎ऊट्रेड और एथल्वोल्ड के साथ।

118
00:10:12,760 --> 00:10:14,520
‎एथल्वोल्ड है?

119
00:10:15,920 --> 00:10:16,760
‎जी हाँ।

120
00:10:17,120 --> 00:10:18,640
‎कोई शक नहीं है अफ़वाह फैला रहा है।

121
00:10:19,960 --> 00:10:22,640
‎लगता है, वे एक सेना तैयार कर रहे हैं?
‎-हाँ, कर रहे हैं।

122
00:10:24,000 --> 00:10:26,800
‎कड़ाके के सर्दी इसे मुश्किल बना दे,
‎उससे पहले कूच करने की योजना है।

123
00:10:27,080 --> 00:10:31,600
‎एक सेना के रूप में वे उत्तर से दक्षिण
‎की ओर मार्च करेंगे।

124
00:10:32,200 --> 00:10:34,720
‎जितना दक्षिण की ओर जायेंगे,
‎उतने ही विशाल होते जायेंगे।

125
00:10:36,840 --> 00:10:38,080
‎वे योद्धाओं को आकर्षित करेंगे।

126
00:10:39,320 --> 00:10:40,520
‎यह सच है।

127
00:10:43,160 --> 00:10:47,120
‎अगर मैं आपको सुझाव दे सकूँ तो, महाराज,

128
00:10:47,200 --> 00:10:49,840
‎मैं कहूँगा कि,
‎उनसे मिलने के लिए आप कूच करें।

129
00:10:55,800 --> 00:10:56,880
‎शुक्रिया, हेस्टन।

130
00:10:59,520 --> 00:11:02,800
‎हमारे समझौते के प्रति आपकी वफादारी
‎के लिये पुरस्कार दिया जाएगा।

131
00:11:03,840 --> 00:11:04,920
‎शुक्रिया, लार्ड।

132
00:11:05,400 --> 00:11:06,560
‎लेडी।

133
00:11:11,000 --> 00:11:14,040
‎एथल्वोल्ड के जुनूनी विद्रोह के बावजूद,

134
00:11:15,680 --> 00:11:20,200
‎कभी विश्वास नहीं हुआ कि वह पूरी तरह
‎पिता व मातृभूमि के ख़िलाफ़ हो सकता है।

135
00:11:21,040 --> 00:11:22,160
‎और अपने राजा के ख़िलाफ़।

136
00:11:24,360 --> 00:11:25,880
‎इसका मतलब सिर्फ़ मौत हो सकता है।

137
00:11:29,320 --> 00:11:30,320
‎हाँ, बिल्कुल।

138
00:11:34,120 --> 00:11:37,560
‎आने वाले हफ्तों में
‎एल्फ्रेड युद्ध की सोच रहे होंगे।

139
00:11:38,400 --> 00:11:42,520
‎मैं चाहता हूं, मर्शिया की लेडी
‎जल्द से जल्द मिल जाए।

140
00:11:43,960 --> 00:11:44,960
‎फादर पीर्लिग।

141
00:11:46,520 --> 00:11:47,360
‎लार्ड।

142
00:11:47,840 --> 00:11:51,600
‎मेरे दामाद, एथ्लरेड के लिए आप
‎एक पैगाम तैयार करके भेजेंगे।

143
00:11:51,680 --> 00:11:54,080
‎उत्तर से सेना के कूच करने
‎की चेतावनी का आप ब्यौरा देंगे

144
00:11:54,160 --> 00:11:57,480
‎और आप उसे सूचित करें कि
‎हम एक साथ इस सेना का सामना करेंगे।

145
00:11:58,560 --> 00:12:00,280
‎मर्शिया की सबसे माक़ूल जगह पर।

146
00:12:00,920 --> 00:12:02,800
‎-यह कब होने जा रहा है लार्ड?
‎-अभी तुरंत।

147
00:12:03,680 --> 00:12:04,680
‎इंतज़ार नहीं कर सकते।

148
00:12:06,360 --> 00:12:09,080
‎हम उनका सामना करेंगे,
‎और उन्हें पराजित करेंगे।

149
00:12:10,720 --> 00:12:13,280
‎ईश्वर और भावी इंग्लैंड के नाम पर।

150
00:12:15,040 --> 00:12:15,880
‎जी हाँ, लार्ड।

151
00:12:21,320 --> 00:12:25,320
‎राजा हमेशा की तरह, अपने रुतबे के साथ
‎बोलता है और काम करता है।

152
00:12:27,720 --> 00:12:31,280
‎राजा को डर है,
‎उसकी ताकत जल्द ही खत्म हो जाएगी।

153
00:12:33,120 --> 00:12:34,120
‎कभी नहीं।

154
00:12:34,600 --> 00:12:36,120
‎ईश्वर बहुत महान है।

155
00:12:37,680 --> 00:12:38,560
‎एल्फ्रेड की ही तरह।

156
00:12:39,440 --> 00:12:41,240
‎इसी तरह आपको याद किया जाएगा।

157
00:12:48,600 --> 00:12:49,600
‎समय आ गया है!

158
00:12:53,360 --> 00:12:55,080
‎मैं किसी तरह की घोषणा नहीं करूंगा,

159
00:12:55,440 --> 00:12:57,880
‎सिवाय इसके कि "सब कुछ मुमकिन है"!

160
00:12:59,200 --> 00:13:03,840
‎मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा "यही समय है इस
‎भूखंड को हमेशा के लिए बदल देने का"!

161
00:13:05,000 --> 00:13:08,160
‎यह इतिहास लिखने का समय है

162
00:13:08,240 --> 00:13:09,600
‎जिसकी चर्चा लोगों के बीच

163
00:13:09,680 --> 00:13:12,440
‎और खासकर वालहल्ला में हमेशा होगी।

164
00:13:13,400 --> 00:13:14,520
‎यह तराना हमारा होगा।

165
00:13:15,640 --> 00:13:16,640
‎और हमारा इतिहास।

166
00:13:20,800 --> 00:13:21,880
‎चलो, इसकी शुरूआत करें।

167
00:13:22,720 --> 00:13:23,560
‎चलो मंज़िल की ओर बढ़े।

168
00:13:54,840 --> 00:13:57,040
‎विंचेल्कम्ब

169
00:13:57,640 --> 00:14:01,760
‎विंचकोंब
‎मर्शिया का राज्य

170
00:14:02,680 --> 00:14:05,000
‎लेडी पूछ रही हैं कि
‎आपलोगों ने भरपेट खाया या नहीं ।

171
00:14:05,360 --> 00:14:08,360
‎मैंने उनको हाँ बोल दिया क्योंकि बेचारी
‎नन्स ने पूरे दिन रसोई में काम किया है।

172
00:14:08,440 --> 00:14:10,880
‎थोड़ी शराब और पीते हैं,
‎क्या ख्याल है?

173
00:14:10,960 --> 00:14:15,920
‎गॉड्रिच, तुम्हें एक काम दिया गया है,
‎और उसके लिए तुम्हें होश में रहना होगा।

174
00:14:21,360 --> 00:14:23,440
‎अब्बेस, क्या मैं पूछ सकती हूं,

175
00:14:23,520 --> 00:14:27,280
‎एक महिला को ऐसा जीवन जीने के लिए
‎कितना शक्तिशाली होना चाहिए?

176
00:14:27,600 --> 00:14:29,000
‎-शक्तिशाली?
‎-हाँ।

177
00:14:29,080 --> 00:14:31,680
‎खुद को इन दीवारों के बाहर
‎एक जीवन देने से इनकार करना।

178
00:14:32,040 --> 00:14:36,440
‎लेडी, हम इसी तरह से जीना चाहते हैं।
‎ईश्वर की सेवा में।

179
00:14:37,400 --> 00:14:40,840
‎मुझे यहाँ बिताए गए एक दिन का भी
‎अफसोस नहीं है।

180
00:14:40,920 --> 00:14:44,200
‎अब्बेस! अब्बेस,
‎रसोई में आदमी घुस गए हैं। डेन्स।

181
00:14:44,280 --> 00:14:45,480
‎दरवाजे बंद करो!

182
00:14:45,560 --> 00:14:47,160
‎दरवाजे के पीछे मेज लगाओ। जल्दी करो।

183
00:14:48,720 --> 00:14:51,080
‎-तुम्हारे रक्षक सामना क्यों नहीं कर रहे?
‎-वे करेंगे।

184
00:14:51,160 --> 00:14:53,520
‎जैसे ही वे खतरे से अवगत हो जाते हैं।

185
00:14:53,600 --> 00:14:55,040
‎-हमें उनको बुलाना चाहिए।
‎-नहीं।

186
00:14:55,400 --> 00:14:57,320
‎नहीं, चोर हुए तो,
‎आ कर चले जायेंगे।

187
00:15:01,080 --> 00:15:02,080
‎पीछे हटो।

188
00:15:06,160 --> 00:15:07,400
‎यह ईश्वर का घर है!

189
00:15:07,800 --> 00:15:09,680
‎तुम अभी इसी वक़्त यहाँ से चले जाओ!

190
00:15:10,360 --> 00:15:12,400
‎अगर तुम नहीं गए और तुम ईसाई हो,

191
00:15:12,720 --> 00:15:14,920
‎तो ईश्वर तुम्हें नर्क में भेज देगा।

192
00:15:15,000 --> 00:15:17,120
‎अब्बेस, वे डेन्स हैं।

193
00:15:18,400 --> 00:15:22,040
‎अगर तुम गैर-ईसाई हो,
‎तो वह तुम्हें धूल में मिला देगा।

194
00:15:23,480 --> 00:15:26,360
‎अगर मैं जन्म से ईसाई
‎और दिल से एक डेन हुआ, फिर क्या?

195
00:15:27,520 --> 00:15:28,520
‎फिर क्या?

196
00:15:29,920 --> 00:15:32,400
‎-ऊट्रेड।
‎-क्या तुम इस आदमी को जानती हो?

197
00:15:34,000 --> 00:15:34,840
‎हाँ।

198
00:15:36,240 --> 00:15:37,080
‎हाँ, जानती हूं।

199
00:15:39,360 --> 00:15:41,560
‎आपके रक्षक नहीं हैं, लेडी।

200
00:15:42,160 --> 00:15:43,000
‎क्या नहीं है?

201
00:15:43,240 --> 00:15:44,240
‎वे रक्षक नहीं हैं।

202
00:15:44,680 --> 00:15:45,840
‎उनकी तलवारों पर जंग लग गया है।

203
00:15:45,920 --> 00:15:47,400
‎-यह सही है।
‎-वे अच्छे इंसान हैं।

204
00:15:47,800 --> 00:15:50,640
‎यकीनन वे वफादार हैं,
‎पर वे रक्षक नहीं हैं।

205
00:15:51,000 --> 00:15:52,000
‎वे मर्द हैं भी या नहीं।

206
00:15:52,760 --> 00:15:54,520
‎मैं तुम्हें पसंद नहीं करती, नवयुवक।

207
00:15:55,520 --> 00:15:57,800
‎तुम्हें अपने ऊपर बहुत घमंड है।

208
00:15:59,480 --> 00:16:02,520
‎मैं एक गैर-ईसाई हूं, मैं एक नास्तिक हूं,
‎और एल्फ्रेड का दुश्मन...

209
00:16:03,800 --> 00:16:05,200
‎पर मैं आपको ज़िंदा रखूँगा।

210
00:16:05,720 --> 00:16:07,160
‎और कौन मुझे मारना चाहेगा?

211
00:16:07,720 --> 00:16:09,400
‎शायद कई लोग, मेरे ख्याल से।

212
00:16:09,800 --> 00:16:12,880
‎ऊट्रेड के कहने का मतलब है कि
‎परिस्थिति बदल रही है।

213
00:16:13,520 --> 00:16:16,520
‎लोग लालची होते जा रहे हैं,
‎और हमें अपनी रक्षा खुद करनी होगी।

214
00:16:17,040 --> 00:16:17,920
‎शायद।

215
00:16:19,680 --> 00:16:21,920
‎लेकिन मुझे पता है कि
‎मैं आधा सच सुन रही हूं।

216
00:16:23,440 --> 00:16:24,960
‎मैं उसे पसंद नहीं करती।

217
00:16:27,240 --> 00:16:28,800
‎और इसे तो उससे भी कम।

218
00:16:30,600 --> 00:16:31,760
‎मैं भी तुम्हें पसंद नहीं करती।

219
00:16:36,680 --> 00:16:38,560
‎वह मुझे मेरी मां की याद दिलाती है,

220
00:16:38,920 --> 00:16:40,960
‎और वह महिला कभी गलत भी नहीं थी।

221
00:17:02,000 --> 00:17:03,000
‎क्नट!

222
00:17:06,200 --> 00:17:07,040
‎हाँ, रैग्नर?

223
00:17:07,839 --> 00:17:09,800
‎कल, मैं चाहता हूं कि
‎आदमियों को आगे भेज दो।

224
00:17:10,599 --> 00:17:12,040
‎वे एल्फ्रेड की सेना की निगरानी रखेंगे।

225
00:17:12,280 --> 00:17:13,119
‎इतनी जल्दी?

226
00:17:14,040 --> 00:17:16,920
‎वह कोई मूर्ख नहीं है।
‎वह हमारा इंतज़ार नहीं करने वाला।

227
00:17:17,720 --> 00:17:21,400
‎वह युद्धभूमि खुद चुनना चाहेगा
‎और हम उसे इसका फायदा नहीं उठाने देंगे।

228
00:17:23,640 --> 00:17:25,040
‎हम सब एक-एक आदमी को भेजेंगे।

229
00:17:25,599 --> 00:17:26,680
‎तुम, मैं, और ब्लडहैर।

230
00:17:29,040 --> 00:17:30,160
‎जी, लॉर्ड।

231
00:17:31,680 --> 00:17:34,520
‎-आप ब्लडहैर से बात करोगे, या मैं करूं?
‎-तुम।

232
00:17:57,480 --> 00:17:58,440
‎रैग्नर ने आपका अपमान किया।

233
00:18:00,920 --> 00:18:03,640
‎वह इस उम्मीद में उस औरत के साथ है
‎ताकि एक और बेटा पैदा कर सके।

234
00:18:05,640 --> 00:18:07,600
‎अगर तुम साथ बैठना चाहते हो,
‎तो मेरा सम्मान करना होगा।

235
00:18:07,680 --> 00:18:08,920
‎मैं तुम्हारा बहुत सम्मान करता हूं।

236
00:18:09,880 --> 00:18:12,280
‎हालांकि मैं तुम्हारे साथ
‎बैठना नहीं चाहता, ब्रिडा।

237
00:18:12,640 --> 00:18:14,040
‎तुम्हारे साथ सोना चाहता हूँ।

238
00:18:15,360 --> 00:18:17,400
‎इससे पहले कि तुम्हारी ज़ुबान खिंच जाये,
‎यहाँ से चले जाओ।

239
00:18:17,600 --> 00:18:21,080
‎मुझे खुशी है कि तुम निडर हो,
‎शक्तिशाली हो और वफादार भी।

240
00:18:22,360 --> 00:18:23,320
‎अब मैं चला जाऊंगा।

241
00:18:43,040 --> 00:18:44,000
‎ब्लडहैर।

242
00:18:45,120 --> 00:18:47,240
‎एक मिनट, लॉर्ड सिगर्ड।

243
00:18:56,880 --> 00:19:00,240
‎रैग्नर का अनुरोध है कि हम सब एल्फ्रेड पर
‎नज़र रखने के लिए एक जासूस भेजें।

244
00:19:00,840 --> 00:19:02,160
‎-ये उचित होगा।
‎-वास्तव में।

245
00:19:02,920 --> 00:19:04,640
‎पर रैग्नर का यह निर्णय उचित नहीं था

246
00:19:04,720 --> 00:19:06,720
‎कि उसने तुम्हारी और ऊट्रेड की लड़ाई
‎को बढ़ने दिया।

247
00:19:07,240 --> 00:19:08,120
‎वह अपमान था।

248
00:19:09,480 --> 00:19:10,360
‎स्केड आपकी है।

249
00:19:11,720 --> 00:19:14,040
‎-रैग्नर आपका चचेरा भाई है।
‎-पर यह एक युद्ध है।

250
00:19:15,080 --> 00:19:17,960
‎क्या मेरे आदमी मेरी बहन का आदेश
‎इसलिए मानें कि वह मेरी बहन है?

251
00:19:24,280 --> 00:19:27,720
‎हमारे जासूसों को दूत के रूप में
‎भी कार्य करना चाहिए।

252
00:19:28,360 --> 00:19:31,040
‎उन्हें हमारे इरादे का पैगाम
‎ले कर चलना चाहिए।

253
00:19:31,960 --> 00:19:33,280
‎आदमी हमारा साथ देंगे, आपका और मेरा।

254
00:19:33,760 --> 00:19:35,200
‎अच्छे आदमी।

255
00:19:36,960 --> 00:19:38,600
‎हमें अपनी सेनाओं को
‎एक साथ बढ़ाना चाहिए।

256
00:19:40,600 --> 00:19:41,600
‎क्या आप सहमत हैं?

257
00:19:44,480 --> 00:19:45,760
‎मैं असहमत नहीं हूँ।

258
00:19:47,800 --> 00:19:48,800
‎फिर...

259
00:19:51,360 --> 00:19:52,360
‎इतना काफी है।

260
00:19:58,640 --> 00:19:59,800
‎मुझे लगता था कि आप आएंगे।

261
00:20:01,440 --> 00:20:04,160
‎मैंने तुम्हें शपथ से मुक्त कर दिया।
‎तुम्हें पता ही होगा?

262
00:20:06,200 --> 00:20:09,440
‎-बेओका ने बताया था।
‎-और फिर भी तुम यहाँ हो।

263
00:20:15,200 --> 00:20:17,280
‎मैं गिसेला की मौत की ख़बर सुनकर
‎टूट गई थी।

264
00:20:20,080 --> 00:20:22,280
‎तुम्हारे पिता की वजह से
‎उसे एक वेश्या कहा गया।

265
00:20:23,240 --> 00:20:26,120
‎-उसके लिए मैं क्षमा चाहती हूं।
‎-इसमे तुम्हारी कोई गलती नहीं थी।

266
00:20:29,600 --> 00:20:32,720
‎वह महिला अभी भी तुम्हारे साथ है। स्केड।

267
00:20:32,800 --> 00:20:36,400
‎वह मेरा अभिशाप है।
‎एक समस्या जिसका मुझे समाधान करना है।

268
00:20:37,560 --> 00:20:40,280
‎-अब वह एक कैदी नहीं है?
‎-वह भटक नहीं जाएगी।

269
00:20:43,360 --> 00:20:45,080
‎तुम्हारे अंदर बहुत दर्द भरा हुआ है।

270
00:20:45,160 --> 00:20:48,280
‎उससे भरोसे की उम्मीद मत रखो
‎जो उसके काबिल न हो।

271
00:20:48,760 --> 00:20:50,880
‎भले ही वो कितनी भी धूर्त या खूबसूरत
‎क्यों न हो।

272
00:20:54,040 --> 00:20:55,840
‎तुम अभी भी स्केड के बारे में
‎ही बात कर रही हो?

273
00:21:00,520 --> 00:21:03,160
‎यह पूछना उचित नहीं है,
‎पर क्या तुम उसके साथ सोते हो?

274
00:21:03,680 --> 00:21:04,560
‎नहीं।

275
00:21:05,480 --> 00:21:06,680
‎उसमें कुछ बुरा है।

276
00:21:06,960 --> 00:21:11,720
‎मुझे अभी तुम्हारी सुरक्षा करनी है। तुम्हें
‎अपने पिता के पास वेसेक्स जाना होगा।

277
00:21:12,000 --> 00:21:14,640
‎-नहीं जा सकती। मैं अब मर्शिया की हूं।
‎-एथल्फ्लेद, तुम्हें जाना होगा।

278
00:21:14,920 --> 00:21:17,040
‎एथ्लरेड जल्द ही पता कर लेगा कि
‎तुम इतने करीब हो।

279
00:21:17,520 --> 00:21:20,200
‎असली खतरा तो तुम्हें डेन्स से है।

280
00:21:21,040 --> 00:21:23,600
‎हम यहाँ बात कर रहे हैं और वो वहाँ
‎बढ़ रहे होंगे। एक बड़ी सेना।

281
00:21:24,440 --> 00:21:25,600
‎हेस्टन भी उनके साथ है।

282
00:21:27,120 --> 00:21:28,520
‎वह तुम्हें भूल नहीं पाया है।

283
00:21:29,520 --> 00:21:31,400
‎और मैं हमेशा तुम्हारी रक्षा नहीं कर सकता।

284
00:21:33,080 --> 00:21:37,320
‎मैं डेन्स के खिलाफ नहीं लड़ूंगा।
‎एल्फ्रेड को अब तुम्हारी रक्षा करनी चाहिए।

285
00:21:40,360 --> 00:21:43,040
‎तुम यहाँ पर हो, इस बात की खुशी है मुझे।

286
00:21:44,880 --> 00:21:47,000
‎जल्द ही, मैं अपने राज्य की यात्रा करूंगी,

287
00:21:47,080 --> 00:21:49,720
‎और मैं अपने पति और डेन्स
‎दोनों का सामना करूंगी।

288
00:21:51,160 --> 00:21:52,360
‎मैं लड़ूंगी।

289
00:21:54,280 --> 00:21:55,120
‎मुझे लड़ना होगा।

290
00:21:56,520 --> 00:22:01,760
‎-मेरे पिता को भी आगे बढ़ाना होगा।
‎-एथल्फ्लेद।

291
00:22:06,160 --> 00:22:07,160
‎मुझे थोड़ा समय दो,

292
00:22:07,240 --> 00:22:09,560
‎मैंने अब्बेस से वादा किया है कि
‎उसके साथ प्रार्थना करूंगी।

293
00:22:10,880 --> 00:22:12,320
‎प्रार्थना करने के लिए बहुत कुछ है।

294
00:22:29,760 --> 00:22:31,960
‎आपके मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए,
‎लॉर्ड।

295
00:22:34,080 --> 00:22:35,960
‎एक बार आप राजकुमारी से किए
‎वादों को पूरा कर ले,

296
00:22:36,040 --> 00:22:39,120
‎आपको अपने रास्ते पर वापस जाना होगा,
‎डेन्स के लिए।

297
00:22:40,840 --> 00:22:44,040
‎-और वे मुझे स्वीकार करेंगे?
‎-उनको आपकी जरूरत है, ऊट्रेड रैग्नरसन।

298
00:22:44,600 --> 00:22:47,720
‎आप वही हैं, तो आपको वापस जाना होगा,
‎और आपको नेतृत्व करना होगा।

299
00:22:49,040 --> 00:22:51,680
‎और आपको नेतृत्व के लिये
‎स्केड, भविष्यदृष्टा, की जरूरत है।

300
00:22:52,320 --> 00:22:54,680
‎इस ओहदे की मुझे जरूरत नहीं है।

301
00:22:56,000 --> 00:22:59,360
‎मैंने फैसला कर लिया है, ऊट्रेड।
‎अब तुम्हें भी वही करना होगा।

302
00:23:00,400 --> 00:23:02,240
‎अपनी जिंदगी को एक बार
‎फिर से अपनी बना लो।

303
00:23:03,200 --> 00:23:05,080
‎मुझसे दूर हो जाओगे तो,
‎तुम्हें और तुम्हारे

304
00:23:05,160 --> 00:23:07,440
‎प्रियजनों को, मृत्यु के बाद भी
‎बहुत कुछ सहना पड़ेगा।

305
00:23:36,880 --> 00:23:38,600
‎लॉर्ड एथेल्हेम आ चुके हैं।

306
00:23:40,480 --> 00:23:43,320
‎-एक अच्छा चुनाव, मेरे ख्याल से।
‎-हाँ।

307
00:23:44,200 --> 00:23:46,160
‎उसके साथ काफी लोग भी हैं।

308
00:23:46,800 --> 00:23:48,600
‎ओह, उसे अपनी शान दिखाना पसंद है।

309
00:23:49,760 --> 00:23:52,320
‎उसके पास पैसे और आदमी हैं,
‎मुझे दोनों की आवश्यकता होगी।

310
00:23:53,240 --> 00:23:54,280
‎एक आदर्श चुनाव।

311
00:23:58,280 --> 00:23:59,920
‎उसे मुझे बीमार होते नहीं देखना चाहिए।

312
00:24:03,840 --> 00:24:04,840
‎लॉर्ड।

313
00:24:06,840 --> 00:24:08,680
‎राजा एल्फ्रेड और लेडी एल्सविड्थ की ओर से,

314
00:24:08,760 --> 00:24:11,080
‎विनचेस्टर में आपका स्वागत है।
‎लॉर्ड एडवर्ड के साथ है--

315
00:24:11,160 --> 00:24:13,480
‎मुझे आपका नाम याद नहीं आ रहा।

316
00:24:13,560 --> 00:24:16,880
‎मैं हूं बेओका, फादर बेओका,
‎लॉर्ड का सलाहकार।

317
00:24:17,120 --> 00:24:19,800
‎-मेरा कक्ष महल में है?
‎-नहीं, लॉर्ड।

318
00:24:20,680 --> 00:24:23,480
‎वे सबसे आरामदायक कमरे हैं
‎जो सराय में उपलब्ध है।

319
00:24:23,600 --> 00:24:25,720
‎-शराबखाना है?
‎-बिल्कुल है, लॉर्ड।

320
00:24:26,040 --> 00:24:30,120
‎और अगर मेरी बेटी मेरे साथ होती,
‎तो क्या उसे भी शराबखाने में

321
00:24:30,200 --> 00:24:32,240
‎-रहना होता?
‎-लेकिन वह यहाँ नहीं है, लॉर्ड।

322
00:24:33,160 --> 00:24:34,360
‎महल में मरम्मत का
‎काम चल रहा है।

323
00:24:34,440 --> 00:24:38,080
‎जितना मुझे पता है, रोम की दीवारों को
‎मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ती।

324
00:24:38,160 --> 00:24:41,520
‎क्या आप एल्फ्रेड को सूचना देंगे कि
‎मुझे महल में कमरा चाहिए था।

325
00:24:41,720 --> 00:24:44,320
‎मैं खुद शराबखाने का
‎रास्ता खोज लूंगा, फ़ादर।

326
00:24:44,400 --> 00:24:46,000
‎-तुम जा सकते हो।
‎-ठीक है, महाराज।

327
00:24:47,120 --> 00:24:49,480
‎-भगवान करे, गले में सीपी फंस जाए...
‎-क्या बोला?

328
00:24:49,920 --> 00:24:52,560
‎सीपें, महाराज, स्वादिष्ट होती हैं।

329
00:24:56,240 --> 00:25:02,320
‎हम एक हफ्ते के अंदर कूच करेंगे और
‎मैं इस मामले को सुलझा दूंगा।

330
00:25:05,240 --> 00:25:06,680
‎एडवर्ड, तुम क्या कहते हो?

331
00:25:09,000 --> 00:25:10,720
‎मैंने भगवान से वैसे ही
‎प्राथना की जैसे आपने कहा।

332
00:25:11,760 --> 00:25:14,920
‎और मैंने भगवान के सामने
‎अपने प्यार की कसम खाई है।

333
00:25:15,000 --> 00:25:16,080
‎मैंने कहा,
‎मैं शादीशुदा हूं।

334
00:25:16,160 --> 00:25:18,640
‎तब तो शादी तोड़नी होगी!
‎सीधी सी बात है।

335
00:25:18,720 --> 00:25:21,320
‎साफ़ दिख रहा है,
‎तुम हिम्मत नहीं दिखा सकते...

336
00:25:21,400 --> 00:25:24,640
‎-फ़ादर, शादी करना कोई बेज्जती नहीं है।
‎-एडवर्ड, और कुछ मत कहो।

337
00:25:26,360 --> 00:25:27,200
‎बिशप एर्कनवोल्ड?

338
00:25:28,520 --> 00:25:31,600
‎महाराज, वो लड़की मठ से जुड़ना चाहती है।

339
00:25:32,600 --> 00:25:33,680
‎नहीं, नहीं।

340
00:25:33,760 --> 00:25:36,400
‎-वह नहीं कर सकती। वह नहीं करेगी।
‎-उसने ख़ुद को भगवान को समर्पित कर दिया

341
00:25:36,480 --> 00:25:38,040
‎-यह सच नहीं है।
‎-और इसलिये शादी,

342
00:25:38,120 --> 00:25:41,000
‎हुई भी थी,
‎तो खारिज हो सकती है।

343
00:25:41,200 --> 00:25:42,520
‎मैं उससे बात करना चाहता हूं!

344
00:25:42,600 --> 00:25:45,720
‎जो तुम चाहते हो,
‎उसका कोई महत्व नहीं है एडवर्ड।

345
00:25:46,280 --> 00:25:49,040
‎तुम्हारे लिये चुनी गई लड़की के पिता
‎के पास धन और सेना दोनों है।

346
00:25:49,800 --> 00:25:52,800
‎-तुम अपना काम करो।
‎-मुझे ये काम नहीं करना--

347
00:25:52,880 --> 00:25:56,160
‎आपको ऐसा लगता है कि
‎मैं चाहता हूं मेरा भाई लड़ाई में मारा जाये?

348
00:25:57,520 --> 00:26:00,080
‎और यह ताज मुझे पहनाया जाए?

349
00:26:02,560 --> 00:26:03,400
‎मैं नहीं चाहता।

350
00:26:05,880 --> 00:26:08,680
‎लेकिन मैंने यह जान लिया की यह बोझ है,

351
00:26:08,760 --> 00:26:12,960
‎लेकिन सौभाग्य की बात है...
‎अपने लोगों का नेतृत्त्व करना।

352
00:26:14,560 --> 00:26:17,480
‎वेसेक्स पर राज्य करना सबसे जरूरी है।

353
00:26:17,560 --> 00:26:23,520
‎वेसेक्स और इंग्लैंड दोनों जरूरी है।
‎दिल की बातें नहीं।

354
00:26:24,200 --> 00:26:27,040
‎वो...उसने मठ जाने का फैसला
‎अपनी मर्ज़ी से नहीं लिया होगा।

355
00:26:27,280 --> 00:26:29,440
‎शायद उसे अपने भगवान और
‎देश से ज्यादा प्यार है

356
00:26:29,520 --> 00:26:30,640
‎महाराज के बेटे से भी ज्यादा।

357
00:26:33,200 --> 00:26:34,400
‎तुम्हारा रिश्ता तय होने वाला है।

358
00:26:36,080 --> 00:26:39,080
‎और सही समय पर एथल्फ्लेद से शादी।

359
00:26:40,840 --> 00:26:43,480
‎फादर पीर्लिग, पवित्र चिन्ह।
‎मेरा बेटा आज कसम लेगा।

360
00:26:43,960 --> 00:26:46,800
‎सेंट कुथबर्ट के दांत ठीक रहेंगे, लॉर्ड
‎या कुछ कम कष्टप्रद?

361
00:26:46,880 --> 00:26:48,680
‎दांत ही ठीक रहेंगे, फादर।

362
00:26:51,080 --> 00:26:54,080
‎-मेरे बच्चों का क्या?
‎-बच्चों का ध्यान रखा जाएगा।

363
00:26:55,080 --> 00:26:56,160
‎लेकिन उनकी माँ के द्वारा नहीं।

364
00:26:56,840 --> 00:27:00,160
‎हाँ, उनकी माँ द्वारा नहीं।
‎वह अब भगवान की शरण में है।

365
00:27:00,240 --> 00:27:01,520
‎बच्चों पर ध्यान दिया जाएगा।

366
00:27:02,680 --> 00:27:06,440
‎लेकिन पहले एक सौदा होगा
‎और एक लड़ाई तुम्हें जीतनी होगी।

367
00:27:06,520 --> 00:27:09,240
‎अगर तुम यह लड़ाई हार जाते हो,
‎बच्चे गुलाम बन जाएंगे

368
00:27:09,720 --> 00:27:11,640
‎और उनकी माँ समुद्री लुटेरों की दासी।

369
00:27:13,240 --> 00:27:16,080
‎ताज सबसे जरूरी है।

370
00:27:18,480 --> 00:27:19,720
‎समझ रहे हो?

371
00:27:22,680 --> 00:27:23,760
‎हाँ--समझता हूँ।

372
00:27:49,280 --> 00:27:51,400
‎हम आराम से धीरे-धीरे
‎विश्राम करते हुए जाएंगे?

373
00:27:51,480 --> 00:27:55,240
‎ताकि हमें थकान ना हो।
‎लड़ाई हमारे बिना शुरू नहीं होगी।

374
00:27:55,320 --> 00:27:56,480
‎यह तो सच है।

375
00:27:58,200 --> 00:28:01,680
‎मैं तुमसे कुछ गंभीर
‎और गुप्त बातें करना चाहता हूं।

376
00:28:01,760 --> 00:28:05,520
‎-क्या तुम पर भरोसा कर सकता हूँ?
‎-बिल्कुल, जो बोलना है बोलो।

377
00:28:07,440 --> 00:28:11,320
‎इसी भरोसे के साथ पूछता हूँ, क्या
‎रैग्नर सेना का अच्छा नेतृत्त्व कर सकता है?

378
00:28:13,000 --> 00:28:14,840
‎ऊट्रेड ने ये सुझाव दिया था,
‎लेकिन ऊट्रेड चला गया।

379
00:28:14,920 --> 00:28:17,080
‎-ऊट्रेड ने हमें धोखा दिया।
‎-वही तो मैं बोल रहा हूं।

380
00:28:18,080 --> 00:28:21,680
‎तो क्या तुम्हारा चचेरा भाई
‎हमारी सेना का नेतृत्व करने लायक है?

381
00:28:24,640 --> 00:28:27,400
‎क्नट, मैं...दोस्ती के नाते
‎बात कर रहा था।

382
00:28:27,480 --> 00:28:30,280
‎और बस अनुमान लगा रहा था।

383
00:28:32,480 --> 00:28:36,640
‎मुझे नहीं पता तुम क्या कह रहे हो,
‎लेकिन एक चीज भरोसे के साथ कह सकता हूं।

384
00:28:37,120 --> 00:28:38,840
‎रैग्नर अच्छा आदमी है।

385
00:28:38,920 --> 00:28:41,360
‎उसके निडर पिता, बहुत अच्छे इंसान थे।

386
00:28:41,760 --> 00:28:44,600
‎और रैग्नर की जिंदगी का
‎अहम काम उनका बदला लेना है।

387
00:28:44,680 --> 00:28:46,680
‎जो उसने क्यार्टन को मारकर ले लिया है।

388
00:28:46,760 --> 00:28:51,200
‎जो उसने किया है।
‎अब उसका कोई प्रयोजन नहीं है।

389
00:28:52,720 --> 00:28:55,960
‎एक बार फ़िर मुझे तुम्हारी
‎बातें सच्ची लग रही है एथल्फ्लेद ।

390
00:28:56,800 --> 00:29:00,960
‎रैग्नर के सब्र का बांध टूट चुका है।
‎उसने कहा, तुम्हें मार डालेगा।

391
00:29:02,320 --> 00:29:04,960
‎-क्या? क्यों?
‎-ऊट्रेड से नाराजगी का कारण तुम हो।

392
00:29:05,800 --> 00:29:09,920
‎-क्यों? मैंने तो उसकी आंखें खोली।
‎-और वह तुम्हारी हमेशा के लिए बंद कर देगा।

393
00:29:11,640 --> 00:29:16,400
‎तुम अच्छे हो एथल्फ्लेद,
‎लेकिन रैग्नर तुम्हें जल्द ही मार देगा।

394
00:29:36,680 --> 00:29:40,400
‎वेसेक्स के राजा अल्फ्रेड के आदेश पर
‎मैं इन बच्चों को जब्त कर रहा हूं।

395
00:29:40,480 --> 00:29:42,320
‎-यह सब चर्च की संतान हैं...
‎-तुम नहीं ले जा सकते!

396
00:29:42,400 --> 00:29:44,640
‎इन्हें अपनी पूरी जिंदगी
‎भगवान को समर्पित करनी है।

397
00:29:46,720 --> 00:29:48,560
‎-क्या तुम एज्विन हो?
‎-हाँ।

398
00:29:49,040 --> 00:29:51,280
‎-हाँ।
‎-तुम्हारी विनचेस्टर में जरूरत है।

399
00:29:58,320 --> 00:30:02,640
‎-वह अपनी बेटी के बारे में तुमसे पूछेगा।
‎-और तुम उसे कहना ऐथल्फ्लेद ठीक है।

400
00:30:06,320 --> 00:30:10,200
‎महाराज, अगर डेन की सेना आ रही है,
‎तो हमारे पास एक ही रास्ता बचता है।

401
00:30:11,560 --> 00:30:17,040
‎-एल्फ्रेड से जुड़ जाए।
‎-उसके साथ हम मर्शिया को बचा सकते हैं।

402
00:30:20,800 --> 00:30:22,480
‎तो हम लड़ेंगे, औल्डहेल्म।

403
00:30:25,280 --> 00:30:28,080
‎किस्मत ने साथ दिया तो,
‎सही लोग मरेंगे।

404
00:30:29,480 --> 00:30:30,320
‎भगवान का शुक्रिया।

405
00:30:39,200 --> 00:30:41,840
‎ऐसा लग रहा है जमाने से नहीं खाया।
‎उन्हें ले जाओ।

406
00:30:42,800 --> 00:30:46,960
‎वहीं भंडार घर में बैठ कर खा रहे हैं
‎और डकार मार रहे हैं।

407
00:30:48,520 --> 00:30:49,360
‎सही कहा।

408
00:30:50,880 --> 00:30:51,960
‎यहाँ हो तुम सब।

409
00:30:52,520 --> 00:30:58,920
‎यह लो, खाओ-खाओ।
‎यह तुम्हें अच्छे से मोटा करेंगे?

410
00:30:59,800 --> 00:31:00,680
‎अच्छे बच्चे।

411
00:31:02,840 --> 00:31:04,120
‎सुप्रभात, नन!

412
00:31:06,120 --> 00:31:09,480
‎- मैं मठाध्यक्षा हूं।
‎-मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।

413
00:31:17,000 --> 00:31:20,440
‎हम इंतजार करेंगे... एथल्फ्लेद का!

414
00:31:22,280 --> 00:31:24,720
‎सब हॉल की तरफ जाओ, जल्दी।

415
00:31:26,880 --> 00:31:27,920
‎बस यही।

416
00:31:37,560 --> 00:31:39,600
‎-क्या है?
‎- मठाध्यक्षा?

417
00:31:39,680 --> 00:31:41,240
‎डेन, वो बाहर हैं।

418
00:31:42,320 --> 00:31:43,920
‎मैंने उन्हें एक आदमी को मारते देखा।

419
00:31:44,000 --> 00:31:46,440
‎-कितने डेन थे?
‎-मैंने उन्हें गिना नहीं, लेकिन बहुत थे।

420
00:31:46,520 --> 00:31:47,720
‎दरवाज़ा तोड़ कर क्यों नहीं आ रहे?

421
00:31:48,080 --> 00:31:51,240
‎फिनेन तुम रुको। सिट्रिक।
‎शायद उन्हें नहीं पता हम यहाँ है।

422
00:31:51,320 --> 00:31:53,720
‎नहीं, उन्होंने लेडी एथल्फ्लेद
‎के लिए पूछताछ की थी।

423
00:31:53,800 --> 00:31:57,080
‎-उन्हें पता है, कोई तो हैं यहाँ।
‎-यहाँ दो बंधक हैं।

424
00:31:57,520 --> 00:31:59,720
‎हमें चुपचाप अंदर बैठकर इंतजार करना चाहिए।

425
00:31:59,800 --> 00:32:01,600
‎अब्बेस, उनके पास जाइये और बात कीजिए।

426
00:32:01,680 --> 00:32:05,760
‎-नहीं, नहीं, मैं... मैं नहीं कर सकती।
‎-हाँ, आपको करना होगा।

427
00:32:06,680 --> 00:32:09,520
‎-मैंने कहा ना, मैं आपको पसंद नहीं करती?
‎-आपने कहा।

428
00:32:10,000 --> 00:32:13,440
‎विश्वास दिलाइये, आप सुरक्षित नहीं हैं,
‎एथल्फ्लेद यहाँ नहीं है

429
00:32:13,520 --> 00:32:16,640
‎-और हम क्या यहाँ छुप जाएं?
‎-हम इसकी सहायता से कुछ करते हैं।

430
00:32:17,120 --> 00:32:20,040
‎अब्बेस उनके पास जिंदा लाशें हैं।

431
00:32:20,120 --> 00:32:21,000
‎आप उन्हें नहीं बचा सकती।

432
00:32:22,600 --> 00:32:25,680
‎हमें अभी आपके मठ की लोगों की और
‎मेरे लोगों की जान बचानी हैं।

433
00:32:25,760 --> 00:32:28,160
‎-और एथल्फ्लेद।
‎-अब्बेस?

434
00:32:30,360 --> 00:32:32,880
‎-मैं यह करुंगी।
‎-नहीं।

435
00:32:34,120 --> 00:32:38,240
‎नहीं, यह मेरा घर है, मेरी जिम्मेदारी है।

436
00:32:40,320 --> 00:32:41,360
‎मैं यह करुंगी।

437
00:32:52,600 --> 00:32:57,400
‎यह हेस्टन हैं, 40 से ज़्यादा लोग नहीं हैं।
‎40 तो मुझे दिख रहे हैं।

438
00:32:57,480 --> 00:32:59,560
‎-तब हमें उनसे लड़ना चाहिए।
‎-नहीं, रुको।

439
00:33:04,640 --> 00:33:05,920
‎क्या चाहिए तुम्हें?

440
00:33:07,120 --> 00:33:10,960
‎हमारे पास कुछ भोजन है,
‎कुछ शराब। यह आप ले जाइये।

441
00:33:11,520 --> 00:33:14,080
‎हमारे पास पैसा नहीं है।

442
00:33:14,800 --> 00:33:20,920
‎अगर अब आप हमें
‎मारना चाहते हैं तो बताइए क्यों?

443
00:33:22,040 --> 00:33:22,920
‎एथल्फ्लेद!

444
00:33:23,920 --> 00:33:26,640
‎एथल्फ्लेद, एथल्फ्लेद, एथल्फ्लेद.

445
00:33:26,720 --> 00:33:30,560
‎ये नाम मुझे
‎कितनी बार कहना होगा?

446
00:33:30,640 --> 00:33:33,840
‎हमें बस एथल्फ्लेद चाहिए!

447
00:33:35,480 --> 00:33:39,440
‎आप उसे हमारे हवाले कीजिए,
‎वरना यह मारा जाएगा।

448
00:33:40,000 --> 00:33:42,080
‎नहीं, नहीं...

449
00:33:42,160 --> 00:33:44,760
‎यहाँ एथल्फ्लेद नाम का कोई नहीं रहता।

450
00:33:51,480 --> 00:33:55,360
‎एक बार और आपने इंकार किया तो
‎यह तीसरा आदमी मारा जाएगा

451
00:33:55,440 --> 00:33:59,840
‎और मैं आपका यह मठ और
‎अंदर के लोगों को एक साथ जला दूंगा।

452
00:34:01,400 --> 00:34:05,680
‎उसे छोड़ दो। उसे छोड़ कर मुझे बंदी बना लो।

453
00:34:06,760 --> 00:34:08,719
‎या मैं आपके लिए बहुत मजबूत हूं?

454
00:34:16,080 --> 00:34:21,560
‎आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?
‎आप बेगुनाह लोगों को क्यों मार रहे हो?

455
00:34:23,199 --> 00:34:24,159
‎डेगफिन।

456
00:34:25,520 --> 00:34:26,440
‎एथल्फ्लेद।

457
00:34:26,520 --> 00:34:32,920
‎खून बहाना जरूरी है क्या?
‎यह बुरी बात है!

458
00:34:33,000 --> 00:34:36,400
‎और तुम दानव हो, और कुछ नहीं!

459
00:34:38,800 --> 00:34:44,280
‎और मैं इतना कर सकती हूं कि
‎तुम सबको उसके हवाले कर दूं।

460
00:34:52,320 --> 00:34:56,080
‎उनके हाथ से कुल्हाड़ी नहीं ले सकते थे क्या?

461
00:34:58,400 --> 00:35:02,680
‎-महाराज अब?
‎-अभी कुछ नहीं।

462
00:35:03,680 --> 00:35:04,800
‎एथल्फ्लेद!

463
00:35:05,360 --> 00:35:09,720
‎तुम्हारे चक्कर में बहुत लोग
‎मारे जा चुके हैं।

464
00:35:10,440 --> 00:35:13,160
‎पहले बीमफ्लोट में और अब यहाँ।

465
00:35:15,000 --> 00:35:18,320
‎क्या हमारे महाराज एरिक ने तुम्हारे लिए
‎अपनी जिंदगी नहीं दी थी?

466
00:35:18,800 --> 00:35:20,480
‎और कितने लोगों को यह करना होगा?

467
00:35:21,880 --> 00:35:22,720
‎सामने आओ!

468
00:35:24,840 --> 00:35:26,120
‎अस्तबल में बहुत से घोड़े हैं।

469
00:35:27,600 --> 00:35:29,560
‎दूसरे लोग सामने क्यों नहीं आ रहे?

470
00:35:30,080 --> 00:35:35,560
‎क्योंकि जिन लोगों को हमने मारा,
‎उनकी तरह वो अपना पेट भर रहे थे।

471
00:35:36,320 --> 00:35:37,520
‎एथल्फ्लेद!

472
00:35:39,480 --> 00:35:40,440
‎वह यहीं है।

473
00:36:54,160 --> 00:36:55,000
‎हेस्टन!

474
00:37:10,840 --> 00:37:12,720
‎-वह ऊट्रेड है!
‎-मैंने देखा वह कौन है।

475
00:37:12,800 --> 00:37:15,000
‎-वह उत्तर में क्यों नहीं है?
‎-क्योंकि वह यहाँ है!

476
00:37:18,560 --> 00:37:21,800
‎बाहर जाने के सारे रास्ते बंद कर दो,
‎सिर्फ़ सामने का दरवाजा छोड़ कर।

477
00:37:22,320 --> 00:37:23,440
‎हम यहाँ इंतजार करेंगे!

478
00:37:29,360 --> 00:37:30,240
‎हम फंस चुके हैं।

479
00:37:31,200 --> 00:37:35,480
‎हम जिंदा हैं, लेकिन उनके पास
‎12 से 13 लोग हैं।

480
00:37:36,080 --> 00:37:38,840
‎हम एक लकड़ी के कमरे में फंस गए हैं।

481
00:37:38,920 --> 00:37:42,400
‎तो आपका क्या सुझाव है, लेडी?
‎क्या आप खुद को सौंप देंगी?

482
00:37:42,480 --> 00:37:45,120
‎हाँ। हेस्टन सही बोलता है।

483
00:37:45,200 --> 00:37:47,040
‎मैं क्यों जियूँ जब और लोग मरे हैं?

484
00:37:47,120 --> 00:37:49,520
‎हेस्टन ने ज़िंदगी में कभी कोई
‎सही बात नहीं बोली है!

485
00:37:50,040 --> 00:37:54,200
‎ये बात फिर से मत कहना। कभी नहीं!
‎वरना उन आदमियों ने बेवजह जान दी।

486
00:38:03,720 --> 00:38:06,400
‎मुझे बताया गया है कि तुम्हारे आदमी
‎ऊस नदी पर आ चुके हैं।

487
00:38:06,480 --> 00:38:09,080
‎-यह संदेश था।
‎-यह अच्छी खबर है।

488
00:38:11,640 --> 00:38:13,960
‎हम कल जल्दी उठेंगे
‎और अपनी रफ्तार बढ़ाएंगे।

489
00:38:15,240 --> 00:38:16,480
‎अपनी सेना का व्यय क्यों करना?

490
00:38:19,000 --> 00:38:21,080
‎पहली लड़ाई हमेशा दिमाग में लड़ी जाती है।

491
00:38:21,920 --> 00:38:23,720
‎अल्फ्रेड के जासूस फैले होंगे,
‎और मैं चाहता हूं

492
00:38:23,800 --> 00:38:26,200
‎जब वे हमें देखें तो ब्लडहैर की सेना को
‎हमारे साथ खड़ा पाएं।

493
00:38:26,840 --> 00:38:30,000
‎मैं चाहता हूं कि हम एक दल में रहे,
‎एक सेना बनकर।

494
00:38:33,880 --> 00:38:36,160
‎हम जल्दी उठेंगे
‎और अपनी रफ्तार बढ़ाएंगे।

495
00:38:36,880 --> 00:38:37,800
‎हेस्टन का क्या?

496
00:38:38,480 --> 00:38:41,040
‎मुझे उम्मीद है कि वह वादा निभाएगा
‎और हमें पूर्व से बचाएगा,

497
00:38:41,120 --> 00:38:42,600
‎पूर्व के हमले से बचाएगा।

498
00:38:49,520 --> 00:38:51,680
‎पर दुश्मन और युद्ध के मैदान को
‎देखने के बाद ही

499
00:38:51,760 --> 00:38:54,840
‎-हम चर्चा कर सकते हैं कि हम कैसे लड़ेंगे।
‎-सही कहा।

500
00:38:58,200 --> 00:39:00,080
‎एक और बीज बोने जा रहे हो, भाई?

501
00:39:00,760 --> 00:39:02,880
‎-मैं सोने जा रहा हूं, क्नट।
‎-अकेले?

502
00:39:11,720 --> 00:39:12,560
‎रैग्नर।

503
00:39:14,800 --> 00:39:15,800
‎फिर से?

504
00:39:17,880 --> 00:39:18,720
‎हाँ।

505
00:39:20,480 --> 00:39:22,360
‎यह आखिरी बार है। मैं वादा करता हूं।

506
00:39:25,960 --> 00:39:26,840
‎एक और बेटा।

507
00:39:28,240 --> 00:39:29,080
‎मैं कसम खाता हूं।

508
00:39:30,440 --> 00:39:31,560
‎ऐसा नहीं हुआ, तो छोडूंगी नहीं।

509
00:39:41,720 --> 00:39:42,560
‎कसम से।

510
00:40:00,920 --> 00:40:02,120
‎एथल्वोल्ड, मेरे दोस्त।

511
00:40:04,480 --> 00:40:05,320
‎कैसे हो तुम?

512
00:40:06,240 --> 00:40:07,680
‎अच्छा है, अब भी ज़िंदा हूं।

513
00:40:11,360 --> 00:40:12,880
‎तुमने जो कहा, उस बारे में सोच रहा हूं।

514
00:40:14,680 --> 00:40:16,960
‎रैग्नर और उसके हाथों मेरे मारे जाने की
‎संभावना के बारे में।

515
00:40:18,760 --> 00:40:21,560
‎-जल्दी ही।
‎-हाँ, जल्दी ही। याद दिलाने का शुक्रिया।

516
00:40:25,480 --> 00:40:26,880
‎मैं सोच रहा था कि क्यों ना...

517
00:40:29,400 --> 00:40:30,560
‎मैं उसे पहले मार दूं।

518
00:40:34,200 --> 00:40:35,280
‎क्या यह योजना है?

519
00:40:39,000 --> 00:40:40,480
‎कम से कम तुम मेरी बात पर
‎हँस नहीं रहे।

520
00:40:43,000 --> 00:40:43,840
‎कैसे?

521
00:40:46,000 --> 00:40:46,960
‎तुम उसे कैसे मरोगे?

522
00:40:47,480 --> 00:40:49,360
‎जब वो सो रहा होगा।
‎मैं उससे लड़ने वाला नहीं हूं।

523
00:40:49,920 --> 00:40:51,800
‎-कब?
‎-जल्दी ही।

524
00:40:54,000 --> 00:40:55,240
‎इससे पहले की वह मुझे मार दे।

525
00:40:57,240 --> 00:40:58,760
‎-आज रात?
‎-आज रात?

526
00:41:01,040 --> 00:41:02,680
‎पता नहीं।
‎मेरे दिमाग में अभी-अभी ख़याल आया।

527
00:41:02,760 --> 00:41:03,600
‎आज रात ही होगा।

528
00:41:05,880 --> 00:41:09,480
‎कल, हम अपना कदम आगे बढ़ाएंगे।
‎कल, हम आगे की लड़ाई के बारे में सोचेंगे।

529
00:41:09,720 --> 00:41:13,120
‎कल, रैग्नर एक अलग इंसान बन जाएगा।

530
00:41:18,200 --> 00:41:19,240
‎एक बार काम हो गया...

531
00:41:22,320 --> 00:41:23,680
‎तो तुम मेरी छत्रछाया में रहोगे।

532
00:41:24,440 --> 00:41:25,280
‎दोस्त।

533
00:41:33,160 --> 00:41:34,000
‎बहुत अच्छा।

534
00:41:36,320 --> 00:41:37,160
‎आज रात।

535
00:41:48,000 --> 00:41:49,760
‎-शराब अच्छी है।
‎-हाँ, सचमुच।

536
00:41:49,840 --> 00:41:50,680
‎बहुत बढ़िया।

537
00:41:53,200 --> 00:41:54,800
‎बढ़िया शराब बनाने वालों के नाम!

538
00:41:56,600 --> 00:41:58,840
‎भगवान उनका भला करें।

539
00:42:00,320 --> 00:42:02,600
‎भगवान उनका भला करें।

540
00:42:03,440 --> 00:42:04,400
‎उसका।

541
00:42:15,680 --> 00:42:18,560
‎उस दरवाज़े को छोड़कर
‎बाकी सारे दरवाज़े बाहर से बंद हैं।

542
00:42:19,080 --> 00:42:20,040
‎क्या वे आग लगाएंगे?

543
00:42:20,600 --> 00:42:22,360
‎नहीं, अभी नहीं। उसे तुम सब ज़िंदा चाहिए।

544
00:42:22,440 --> 00:42:23,480
‎हमें लड़ना चाहिए, लॉर्ड।

545
00:42:23,840 --> 00:42:25,800
‎-दरवाज़े खोल देने चाहिए और लड़ना चाहिए।
‎-और मर जाएं?

546
00:42:25,880 --> 00:42:27,040
‎किसी और योजना जैसा ही है।

547
00:42:27,120 --> 00:42:29,720
‎ओस्फ़र्थ, तुम मेरे आदेश पर दरवाजे खोल देना
‎और पीछे हट जाना।

548
00:42:29,800 --> 00:42:30,920
‎हम ढाल की दीवार बनाएंगे...

549
00:42:31,800 --> 00:42:32,920
‎और फिर हम सौदा करेंगे।

550
00:42:33,840 --> 00:42:34,720
‎सौदा?

551
00:42:35,200 --> 00:42:36,520
‎हेस्टन को अपना ईनाम चाहिये होगा।

552
00:42:37,280 --> 00:42:38,120
‎दरवाज़े के पास जाओ।

553
00:42:40,880 --> 00:42:42,440
‎अगर तुम सच में मेरी हो...

554
00:42:44,400 --> 00:42:45,560
‎तो वही करोगी जो मैं कहूंगा।

555
00:42:46,800 --> 00:42:47,640
‎उसके बदले में,

556
00:42:48,400 --> 00:42:49,560
‎मैं तुमसे मुंह नहीं मोडूंगा।

557
00:42:50,000 --> 00:42:50,920
‎मैं तुम्हारे लिए आऊंगा।

558
00:42:56,680 --> 00:42:59,040
‎-मेरी जगह उसे चुन रहे हो?
‎-मैं सबकी जान बचा रहा हूं।

559
00:42:59,120 --> 00:43:01,240
‎-मुझे भेंट बनाकर।
‎-मैं तुमसे मुंह नहीं मोडूंगा।

560
00:43:04,640 --> 00:43:05,720
‎तुम्हारे साथ सोऊंगा।

561
00:43:09,320 --> 00:43:11,000
‎अपनी बात को झुठलाया तो श्रापित रहोगे।

562
00:43:12,680 --> 00:43:14,920
‎तुम्हारी ज़िंदगी बेज़ार रहे, ऊट्रेड,
‎जब तक तुम मुझे ना ढूंढो।

563
00:43:16,040 --> 00:43:17,040
‎मैं तुम्हें खोज लूंगा।

564
00:43:18,960 --> 00:43:19,800
‎ढाल की दीवार तैयार करो।

565
00:43:26,120 --> 00:43:26,960
‎लॉर्ड...

566
00:43:27,720 --> 00:43:28,920
‎वहाँ कुछ हो रहा है।

567
00:43:30,000 --> 00:43:33,160
‎हर आदमी तैयार है! हर तलवार भी!

568
00:43:35,840 --> 00:43:37,440
‎डंडा हटाओ और दरवाज़ा खोल दो।

569
00:43:43,240 --> 00:43:44,080
‎चलो।

570
00:43:49,440 --> 00:43:51,680
‎मैंने गिनती की, तीस से ज्यादा लोग हैं।

571
00:43:52,520 --> 00:43:56,400
‎लड़ो हेस्टन और अपने सैनिकों को खो दो।
‎बहुत सारे सैनिक। मैं दावे से कहता हूं।

572
00:43:56,480 --> 00:43:57,680
‎मेरे पास बहुत सैनिक हैं।

573
00:43:58,440 --> 00:44:00,240
‎पर तुम्हारे पास सिर्फ एक ज़िंदगी है...

574
00:44:01,440 --> 00:44:03,000
‎और मैं उसे लेने का मंसूबा बना रहा हूं।

575
00:44:03,960 --> 00:44:04,840
‎आगे बढ़ो!

576
00:44:10,120 --> 00:44:12,000
‎डैगफिन! आराम से, आराम से।

577
00:44:23,040 --> 00:44:25,120
‎मैं उसके बिना नहीं जाऊंगा, ऊट्रेड।

578
00:44:26,000 --> 00:44:29,280
‎मैं कुछ सैनिकों को खो दूंगा,
‎पर तुम सबकुछ खो दोगे,

579
00:44:29,560 --> 00:44:31,320
‎और आखिर में वह कमीनी मेरी ही होगी।

580
00:44:31,680 --> 00:44:32,560
‎तो उसे ले लो...

581
00:44:33,120 --> 00:44:35,360
‎क्योंकि तुम्हें यही करना होगा।

582
00:44:37,400 --> 00:44:38,720
‎या हम सौदा कर सकते हैं।

583
00:44:39,560 --> 00:44:41,120
‎एक औरत के बदले दूसरी औरत।

584
00:44:42,360 --> 00:44:43,880
‎मुझे जोगन नहीं चाहिए।

585
00:44:45,520 --> 00:44:48,120
‎-वह औरत कौन है?
‎-स्केड। भविष्यद्रष्टा।

586
00:44:50,800 --> 00:44:51,800
‎फिनन।

587
00:44:57,440 --> 00:44:58,360
‎वह तुम्हारी होगी।

588
00:44:59,320 --> 00:45:02,680
‎और बदले में तुम और तुम्हारे लोग यहाँ से
‎चले जाओगे और लौटकर नहीं आओगे।

589
00:45:03,160 --> 00:45:04,520
‎तुम उसका सौदा करने वाले कौन हो।

590
00:45:05,360 --> 00:45:08,000
‎-वह ब्लडहैर की है।
‎-मैं उसकी हूं जिसे मैं चुनूंगी।

591
00:45:09,120 --> 00:45:11,800
‎ऐसा व्यक्ति जिसमें नेतृत्व करने
‎और जीतने की इच्छा हो।

592
00:45:12,320 --> 00:45:13,560
‎ब्लडहैर वह आदमी नहीं है।

593
00:45:14,440 --> 00:45:17,640
‎उसने अल्फ्रेड की मौत देखी है
‎और वह भी युद्ध के दौरान।

594
00:45:18,880 --> 00:45:21,400
‎इसे साथ रखने वाले व्यक्ति को
‎उस मौत से बहुत फायदा होगा।

595
00:45:23,160 --> 00:45:24,000
‎क्या यह सच है?

596
00:45:26,400 --> 00:45:27,240
‎यह सच है।

597
00:45:30,920 --> 00:45:32,160
‎क्या मैं करीब आ सकता हूं?

598
00:45:32,400 --> 00:45:36,520
‎ऊट्रेड, तुम उस घटिया आदमी से
‎सौदा नहीं कर सकते।

599
00:45:40,440 --> 00:45:41,440
‎तुम आगे आ चुके हो, लॉर्ड।

600
00:45:43,760 --> 00:45:45,400
‎अगर सौदा होता है,

601
00:45:45,480 --> 00:45:47,400
‎तो मुझे ऐसे नहीं सौंपा जाएगा
‎जैसे मैं कोई बांदी हूं।

602
00:45:47,840 --> 00:45:49,400
‎मैं अपने नए शासक के पास खुद जाऊंगी।

603
00:45:50,120 --> 00:45:54,400
‎अगर तुममें से कोई भी अपनी बात से मुकरा
‎तो मैं उसे आखिरी सांस तक सताऊंगी।

604
00:45:55,600 --> 00:45:56,600
‎कसम खाकर कहती हूं।

605
00:45:58,000 --> 00:45:59,160
‎तो सौदा तय रहा?

606
00:45:59,640 --> 00:46:01,280
‎एथल्फ्लेद के बदले स्केड?

607
00:46:07,960 --> 00:46:10,000
‎मंजूर है। भविष्यद्रष्टा मेरी हुई।

608
00:46:10,840 --> 00:46:12,880
‎तो पीछे जाओ, वह तुम्हारे पास चलकर आएगी।

609
00:46:13,440 --> 00:46:15,120
‎-और उसके बाद तुम चले जाओगे।
‎-हाँ।

610
00:46:20,720 --> 00:46:24,080
‎और तुम एक बार फिर नफरत के काबिल
‎बन गए, बेब्बनबर्ग के ऊट्रेड।

611
00:46:25,800 --> 00:46:26,800
‎तुम्हारा सर्वनाश हो जाए।

612
00:46:28,800 --> 00:46:29,640
‎जाओ।

613
00:46:32,040 --> 00:46:33,120
‎हट जाओ। उसे निकलने दो।

614
00:46:42,760 --> 00:46:45,440
‎इसका मतलब यह नहीं कि
‎राजकुमारी को माफ कर दिया, ऊट्रेड।

615
00:46:46,640 --> 00:46:48,520
‎वह अभी सुरक्षित है।
‎उससे ज़्यादा कुछ नहीं।

616
00:46:49,040 --> 00:46:50,520
‎निकलो। जाओ।

617
00:47:03,400 --> 00:47:05,080
‎तुम्हारी ज़िंदगी तुम्हारी अपनी नहीं है,
‎लॉर्ड।

618
00:47:15,400 --> 00:47:16,240
‎लॉर्ड।

619
00:47:17,600 --> 00:47:18,440
‎एथेलहेल्म।

620
00:47:19,440 --> 00:47:20,480
‎अच्छे वक़्त पर आए हो।

621
00:47:21,400 --> 00:47:23,360
‎मैंने सोचा यह उचित होगा कि
‎हमारी पहली बैठक

622
00:47:23,440 --> 00:47:24,480
‎प्रार्थना के समय हो।

623
00:47:25,440 --> 00:47:28,480
‎महाराज, यह सम्मान की बात है।

624
00:47:29,720 --> 00:47:31,680
‎और अगर मैं गलत नहीं हूं तो यह एडवर्ड है?

625
00:47:32,240 --> 00:47:35,800
‎लॉर्ड। मुझे भी आपको यहाँ विनचेस्टर में
‎देखकर खुशी हुई।

626
00:47:38,800 --> 00:47:40,840
‎मैं आपकी बेटी एथल्फ्लेद से मिलना चाहता था

627
00:47:40,920 --> 00:47:43,000
‎पर तब जब आपको मुनासिब लगे।
‎यकीन मानिए।

628
00:47:44,960 --> 00:47:45,840
‎दिलचस्प।

629
00:47:45,920 --> 00:47:48,360
‎एथेलहेल्म, मैं आपको
‎एक राज़ की बात बताना चाहता हूं।

630
00:47:48,680 --> 00:47:49,680
‎युद्ध होने वाला है।

631
00:47:50,720 --> 00:47:52,280
‎आपकी जमीन खतरे में है।

632
00:47:53,360 --> 00:47:56,000
‎डेन बड़ी संख्या में उत्तर से दक्षिण की
‎ओर आ रहे हैं।

633
00:47:57,000 --> 00:48:00,480
‎चलो सामर्थ्य और दृढ़ता की दुआ मांगें
‎ताकि हम उन्हें एक बार फिर हरा सकें।

634
00:48:03,680 --> 00:48:04,520
‎आओ प्रार्थना करें!

635
00:48:19,560 --> 00:48:21,520
‎मैं चला सोने।

636
00:48:28,040 --> 00:48:30,280
‎शुभ रात्रि! शुभ रात्रि!

637
00:51:38,680 --> 00:51:41,680
‎उपशीर्षक अनुवाद: साधना शाह

