1
00:00:06,000 --> 00:00:09,880
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,680 --> 00:00:13,920
‎मैं ऊट्रेड हूँ, ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:14,880 --> 00:00:20,040
‎मेरा भाई रैग्नर योद्धा की तरह नहीं मरा
‎बल्कि सोते वक़्त उसका क़त्ल कर दिया गया।

4
00:00:20,160 --> 00:00:22,320
‎उस पर जन्नत के दरवाज़े नहीं खुलेंगे।

5
00:00:22,840 --> 00:00:27,160
‎तुम्हारी वजह से वह अनंत काल तक
‎निफलहेम की ठंड में भटकता रहेगा ।

6
00:00:27,240 --> 00:00:29,560
‎तुम रैग्नर के ख़ून से अपनी तलवार रंगोगे।

7
00:00:29,800 --> 00:00:32,640
‎बस यही तरीका है जिससे वह वलहल्ला में
‎दाख़िल हो सकता है।

8
00:00:32,720 --> 00:00:34,640
‎क्या उसका ख़ून दूसरों में हो सकता है?

9
00:00:35,840 --> 00:00:36,760
‎थीरा?

10
00:00:37,360 --> 00:00:39,080
‎"स्केड ने मुझे यातना दी।"

11
00:00:40,040 --> 00:00:41,360
‎"मैं उसका विरोध नहीं कर पाया।"

12
00:00:41,440 --> 00:00:44,520
‎तुम्हारा रास्ता वह रास्ता है जो मैंने
‎तुम्हारे लिए चुना है, ऊट्रेड रैग्नरसन

13
00:00:44,600 --> 00:00:46,320
‎और तुम्हारी आत्मा मेरी ग़ुलाम है।

14
00:00:46,960 --> 00:00:52,360
‎"हालांकि मैंने उसे हेस्टन से ले लिया है,
‎पर उसका अभिशाप अभी भी मुझे पर बना हुआ है।"

15
00:00:52,440 --> 00:00:54,920
‎"उसने मेरे दिल और दिमाग पर हमला किया।"

16
00:00:57,400 --> 00:00:59,200
‎वह सभी आदमियों के लिए ज़हर है।

17
00:00:59,280 --> 00:01:00,120
‎अभिशाप कैसे ख़त्म होगा?

18
00:01:00,200 --> 00:01:03,800
‎तुम्हें किसी की हत्या करनी होगी वह भी
‎बिना खरोंच पहुँचाये और एक बूंद ख़ून बहाए।

19
00:01:04,200 --> 00:01:06,040
‎आपको स्केड के साथ ऐसा ही करना होगा।

20
00:01:06,760 --> 00:01:09,640
‎"विनचेस्टर में एक राजनीतिक
‎संघ बनाया गया है

21
00:01:09,720 --> 00:01:10,720
‎एडवर्ड को राजा घोषित करने के लिए।

22
00:01:11,280 --> 00:01:13,840
‎लेकिन उसने एक को प्यार किया
‎और दूसरे को छोड़ दिया।"

23
00:01:14,280 --> 00:01:16,000
‎मैं एज्विन से शादी कर चुका हूँ।

24
00:01:16,320 --> 00:01:18,960
‎तुम्हारी बीवी को इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

25
00:01:19,040 --> 00:01:19,880
‎तुम एज्विन हो!

26
00:01:19,960 --> 00:01:21,320
‎मैं इन बच्चों को जब्त कर रहा हूँ।

27
00:01:21,400 --> 00:01:22,720
‎वे चर्च की शरण में रहेंगे

28
00:01:22,800 --> 00:01:24,600
‎और अपना जीवन भगवान को समर्पित करेंगे।

29
00:01:25,360 --> 00:01:28,240
‎"एडवर्ड का एक ईर्ष्यालु दुश्मन है,
‎लॉर्ड सिग्ब्रित...

30
00:01:28,760 --> 00:01:31,600
‎जो उसकी बीवी एज्विन को हासिल करना
‎चाहता था।"

31
00:01:32,120 --> 00:01:33,720
‎वह जोगन बनने को मज़बूर है।

32
00:01:34,520 --> 00:01:38,080
‎मैं समझ सकता हूँ कि तुम एडवर्ड का साथ
‎क्यों नहीं देना चाहते।

33
00:01:38,400 --> 00:01:43,680
‎"डेनिश मालिकों के आदेश की पालना करते हुए,
‎एथल्वोल्ड वेसेक्स लौट आया है।"

34
00:01:43,760 --> 00:01:45,280
‎मैं राजा से बात करना चाहता हूँ।

35
00:01:45,560 --> 00:01:48,960
‎"मरते हुए एल्फ्रेड को उसके राजद्रोह का
‎पता है।

36
00:01:49,040 --> 00:01:51,880
‎एथल्वोल्ड की बुराइयों की वजह
‎मेरी कमज़ोरियां हैं।

37
00:01:51,960 --> 00:01:55,560
‎मेरा भाई जिसे मैं इतना मानता था,
‎मैं उसके बेटे की जान कैसे ले सकता हूँ?

38
00:01:55,640 --> 00:01:58,160
‎सज़ा है, अंधा करना।

39
00:02:02,800 --> 00:02:04,040
‎"क़िस्मत ही सबकुछ होती है।"

40
00:02:23,000 --> 00:02:24,760
‎बरनार्ड कॉर्नवेल के उपन्यास पर आधारित

41
00:02:40,800 --> 00:02:44,040
‎मुख्य शीर्षक

42
00:03:18,680 --> 00:03:19,680
‎मुझ पर भरोसा रखो।

43
00:03:33,280 --> 00:03:36,480
‎मैंने ऊट्रेड रैग्नरसन का पुर्नजन्म
‎देखा है।

44
00:03:38,160 --> 00:03:42,280
‎मैंने देखा है कि 50सैनिक 500 बन गए
‎और फिर 5,000...

45
00:03:42,840 --> 00:03:44,720
‎...हर दिन ज़्यादा से ज़्यादा जुड़ते चले गए।

46
00:03:46,200 --> 00:03:50,080
‎मैंने आख़िर में एल्फ्रेड को मरते...

47
00:03:50,720 --> 00:03:52,360
‎...और ऊट्रेड को उठते देखा है।

48
00:03:55,960 --> 00:03:57,000
‎मेरा ख़ून चखो।

49
00:04:41,640 --> 00:04:43,560
‎विंटनसीऐस्टर

50
00:04:43,640 --> 00:04:46,160
‎विनचेस्टर
‎वेसेक्स का साम्राज्य

51
00:04:47,280 --> 00:04:51,200
‎मुझे कहना पड़ेगा कि मर्सिया की लेडी के साथ
‎सवारी करना सम्मान की बात है।

52
00:04:51,760 --> 00:04:54,920
‎इस बात से बहुत खीझ होती है, लॉर्ड,
‎कि तुम्हारी पत्नी का सम्मान किया जाता है?

53
00:04:55,040 --> 00:04:56,440
‎ख़ासतौर पर तब जब वह सम्मान के लायक ना हो।

54
00:04:57,320 --> 00:05:01,080
‎इस शादी में बहुत ऐल और वाइन मिलेगी
‎मेरा सुझाव है कि उसे हाथ लगाने से बचना।

55
00:05:01,360 --> 00:05:03,160
‎तुम्हें मुझे ख़ुश होते देखना पसंद नहीं?

56
00:05:03,680 --> 00:05:05,200
‎मुझे तुम्हें नशे में धुत देखना पसंद नहीं।

57
00:05:06,320 --> 00:05:08,640
‎शायद इस शादी के बाद
‎अंतिम संस्कार किया जाएगा।

58
00:05:09,240 --> 00:05:10,840
‎बड़ा भयानक विचार है।

59
00:05:28,400 --> 00:05:30,280
‎क्या मैं पूछ सकता हूँ, फादर बेओका,
‎वे कैसे हैं?

60
00:05:32,400 --> 00:05:33,600
‎हमारे राजा कैसे हैं?

61
00:05:34,920 --> 00:05:37,560
‎वह हर चीज़ के लिए तैयार है।

62
00:05:38,200 --> 00:05:41,440
‎मैं हर दिन एल्फ्रेड और एडवर्ड दोनों के लिए
‎प्रार्थना करता हूँ।

63
00:05:43,280 --> 00:05:44,200
‎हर रात।

64
00:05:46,720 --> 00:05:48,960
‎आपके लिए फ़िक्र करने का वक़्त है, फादर।

65
00:05:50,560 --> 00:05:53,640
‎जब राजा ही नहीं रहेगा
‎तो राजा का सलाहकार कौन बनेगा?

66
00:05:53,720 --> 00:05:56,440
‎-मैं भी तैयार हूँ।
‎-और कोई दबदबा नहीं होगा।

67
00:05:57,360 --> 00:05:59,520
‎-मुझे इसकी परवाह नहीं।
‎-सुरक्षा नहीं मिलेगी।

68
00:06:01,880 --> 00:06:04,000
‎मेरे पास प्रभु है। मुझे बस वही चाहिए।

69
00:06:04,080 --> 00:06:05,760
‎और आपके पास बीवी भी है, फादर भी।

70
00:06:07,480 --> 00:06:08,920
‎अपनी बीवी को मत भूलिए...

71
00:06:10,080 --> 00:06:13,160
‎जो डेन है।

72
00:06:15,840 --> 00:06:18,320
‎मुझे यह सुनकर हैरानी क्यों ना हो कि
‎तुम एक औरत को धमकी दे रहे हो?

73
00:06:19,600 --> 00:06:21,080
‎फादर बेओका, मेहरबानी करके...

74
00:06:21,840 --> 00:06:23,520
‎...मेरे गुनाहों की माफ़ी दे दीजिए।

75
00:06:29,600 --> 00:06:31,280
‎मैं तुम्हें तुम्हारी प्रार्थनाओं
‎के भरोसे छोड़ता हूँ।

76
00:06:32,480 --> 00:06:34,600
‎अगर, तुम इसी काम से यहाँ आए थे।

77
00:06:35,200 --> 00:06:37,440
‎मैं आप पर नज़र रखूँगा, फादर बेओका...

78
00:06:38,440 --> 00:06:39,560
‎अपनी एक आँख से।

79
00:06:48,720 --> 00:06:50,480
‎हमें शराबखाने में मिलना चाहिए था।

80
00:06:50,560 --> 00:06:53,000
‎फादर बेओका को साज़िश की भनक लग गई होगी।

81
00:06:53,080 --> 00:06:54,280
‎क्योंकि वह डरे हुए हैं।

82
00:06:55,560 --> 00:06:57,400
‎जैसे पूरा वेसेक्स डरा हुआ है।

83
00:06:58,480 --> 00:07:02,440
‎राजा मर रहा है और उसका बेटा
‎उसकी जगह लेने वाला है।

84
00:07:05,200 --> 00:07:06,800
‎इस मुद्दे पर तुम्हारी क्या राय है?

85
00:07:09,960 --> 00:07:11,720
‎-एडवर्ड के मुद्दे पर?
‎-उसका राजा बनाना।

86
00:07:14,120 --> 00:07:16,680
‎राजा का चुनाव करना विटन का काम है।

87
00:07:16,760 --> 00:07:17,640
‎बिल्कुल।

88
00:07:18,640 --> 00:07:21,560
‎फिर भी एल्फ्रेड ने हमसे
‎एडवर्ड रेक्स का नाम आगे बढ़वाया।

89
00:07:26,120 --> 00:07:28,600
‎लोग कह रहे हैं कि लॉर्ड ऊट्रेड
‎अब एडवर्ड का कर्ज़दार है।

90
00:07:30,640 --> 00:07:33,600
‎ऊट्रेड फिर से आएगा और राजकुमार के सामने
‎शपथ लेगा...

91
00:07:33,680 --> 00:07:35,880
‎तब हमें कुछ लोगों को कहना होगा कि
‎वो उल्टी बात कहें।

92
00:07:40,160 --> 00:07:41,640
‎ज़रूरत पड़ी तो मैं उन्हें पैसे भी दूँगा,

93
00:07:41,720 --> 00:07:44,080
‎पर हम एडवर्ड का क़द बढ़ते नहीं देख सकते।

94
00:07:47,440 --> 00:07:48,400
‎हम?

95
00:07:50,680 --> 00:07:52,560
‎हम एक ही चीज़ चाहते हैं। हाँ या ना?

96
00:07:54,640 --> 00:07:57,000
‎हम हमले के लिए तैयार हैं। हाँ या ना?

97
00:07:57,080 --> 00:08:00,520
‎एडवर्ड के लिए परेशानी खड़ी करना चाहते हैं।
‎हाँ या ना?

98
00:08:00,720 --> 00:08:01,560
‎हाँ।

99
00:08:03,000 --> 00:08:06,080
‎ऐसा ही चाहते हैं। एडवर्ड कामयाब नहीं होगा।

100
00:08:08,880 --> 00:08:12,920
‎तो... इस मामले से जुड़े तथ्य ये हैं।

101
00:08:14,600 --> 00:08:19,480
‎ऊट्रेड देश-निकाले और ज़मीन और संपत्ति के
‎नुकसान के लिए एल्फ्रेड को दोषी मानता है।

102
00:08:20,280 --> 00:08:21,680
‎एल्फ्रेड मौत के क़रीब है,

103
00:08:21,760 --> 00:08:24,800
‎इसीलिए ऊट्रेड अपना बदला एडवर्ड से लेगा।

104
00:08:26,400 --> 00:08:29,320
‎ऊट्रेड रैग्नरसन, इसी नाम से
‎पहचाना जाना चाहता है,

105
00:08:29,400 --> 00:08:31,920
‎वह वेसेक्स पर डेन का कब्ज़ा चाहता है।

106
00:08:34,679 --> 00:08:37,679
‎हमारे आदमियों को इसी ख़बर को
‎दोहराते रहना है

107
00:08:37,760 --> 00:08:39,559
‎जब तक कि यह हक़ीक़त ना बन जाए।

108
00:08:42,440 --> 00:08:48,000
‎ऊट्रेड एडवर्ड से हाथ ना मिला पाए...
‎कभी नहीं।

109
00:08:48,320 --> 00:08:49,360
‎मैं समझ गया।

110
00:08:50,320 --> 00:08:52,360
‎इस वक़्त मैं और तुम उस लड़के के खिलाफ़ हैं,

111
00:08:52,440 --> 00:08:54,000
‎सिर्फ़ इसलिए क्योंकि एल्फ्रेड ज़िंदा है।

112
00:08:55,600 --> 00:08:59,800
‎जैसे ही वह मर जाएगा, डर और शक बढ़ने लगेगा।

113
00:09:01,200 --> 00:09:02,560
‎लोग नहीं चाहेंगे कि उनकी क़िस्मत की डोर

114
00:09:02,640 --> 00:09:05,120
‎मासूम से चेहरे वाले लड़के के
‎नाज़ुक हाथों में हो।

115
00:09:05,640 --> 00:09:06,720
‎हमें तैयार रहना चाहिए।

116
00:09:06,800 --> 00:09:08,080
‎हमें तैयार रहना चाहिए।

117
00:09:10,200 --> 00:09:11,800
‎और हमें बेदर्द बनाना चाहिए।

118
00:09:19,600 --> 00:09:22,240
‎कुकहैम

119
00:09:22,320 --> 00:09:25,960
‎कुकहैम
‎ऊट्रेड का वेसेक्स साम्राज्य

120
00:09:27,680 --> 00:09:29,720
‎योजना यही है कि हम कोकोम में
‎टहलते हुए पहुँच जाएंगे,

121
00:09:29,800 --> 00:09:32,200
‎-जैसे कभी दूर ही नहीं गए थे?
‎-हाँ।

122
00:09:32,280 --> 00:09:34,120
‎-सीधे सभा-भवन में?
‎-हाँ।

123
00:09:34,200 --> 00:09:35,680
‎और अगर वहाँ कोई दूसरा मालिक रह रहा हो?

124
00:09:36,560 --> 00:09:39,400
‎-हम उसे जाने को कहेंगे, दोस्त।
‎-मैं यह काम कर सकता हूँ।

125
00:09:42,320 --> 00:09:44,600
‎क्या आप शादी करने वाले हैं, लॉर्ड।

126
00:09:45,720 --> 00:09:48,920
‎हमने इसीलिए जान जोखिम में नहीं डाली
‎ताकि आप उस कुतिया के साथ हमबिस्तर हों।

127
00:09:49,240 --> 00:09:50,760
‎या उसके साथ संभोग करके
‎उसे मारना चाहते हैं?

128
00:09:50,840 --> 00:09:53,360
‎-मेरा इरादा अपने बच्चों से मिलना है।
‎-लॉर्ड।

129
00:09:54,440 --> 00:09:55,600
‎शायद आप मुझे भूल गए होंगे।

130
00:09:55,680 --> 00:09:58,280
‎मैं तुम्हें नहीं भूला। तुम एडविन हो।
‎तुमने मिलद्वीन से शादी की है।

131
00:09:58,360 --> 00:10:01,800
‎लॉर्ड, वो हमारा सर्दियों का रसद
‎आधा खाली कर गए हैं, मवेशी और अनाज।

132
00:10:02,280 --> 00:10:05,720
‎उन्होंने कहा उससे एल्फ्रेड की सेना का
‎पेट भरेंगे, पर यक़ीनन हम भूखे रह जाएँगे।

133
00:10:05,800 --> 00:10:06,720
‎यह किसने किया?

134
00:10:07,120 --> 00:10:08,320
‎वो सभा-भवन में बैठे हैं, लॉर्ड।

135
00:10:09,440 --> 00:10:11,160
‎राजा एल्फ्रेड ने यह आदेश नहीं दिया होगा,
‎लॉर्ड।

136
00:10:11,240 --> 00:10:13,920
‎एक तरफ रहना। कोई ख़ून-ख़राबा नहीं चाहिए,
‎कोई मरना नहीं चाहिए।

137
00:10:17,400 --> 00:10:20,200
‎उसने कहा ना एक ओर खड़े हो जाओ। अभी!

138
00:10:22,480 --> 00:10:23,400
‎शुक्रिया।

139
00:10:23,480 --> 00:10:24,960
‎मुझे आवाज़ ऊँची करने की ज़रूरत नहीं है।

140
00:10:30,600 --> 00:10:31,440
‎ऊट्रेड?

141
00:10:33,040 --> 00:10:35,720
‎इस तरह अचानक आने का क्या मतलब है?

142
00:10:35,800 --> 00:10:37,080
‎यह मेरा घर है।

143
00:10:41,160 --> 00:10:44,840
‎हम यहाँ राजा के आदेश पर आए हैं।

144
00:10:44,920 --> 00:10:47,480
‎तुम ग़रीबों के मुँह से निवाला छीन रहे हो।

145
00:10:47,840 --> 00:10:49,880
‎सेना का पेट भरना ज़रूरी है।

146
00:10:49,960 --> 00:10:51,320
‎यह पुजारियों का काम है।

147
00:10:52,720 --> 00:10:53,640
‎क़िस्मतवाले हो जो यह तुम्हारा हाथ नहीं है।

148
00:10:54,400 --> 00:10:56,800
‎मैं आज यहाँ कोई झगड़ा नहीं चाहता।

149
00:11:01,680 --> 00:11:02,520
‎वह क्या है?

150
00:11:03,520 --> 00:11:06,160
‎ख़ैर... तुम जानते हो कि वह क्या है।

151
00:11:07,520 --> 00:11:08,520
‎उसे नीचे उतारो।

152
00:11:10,240 --> 00:11:13,080
‎उसे नीचे उतारो वरना स्केड को
‎तुम्हारी बलि चढ़ा दूँगा।

153
00:11:17,280 --> 00:11:19,280
‎मैं तुम्हारे कहने के मुताबिक़ नहीं चलूँगा।

154
00:11:20,680 --> 00:11:21,520
‎बिल्कुल नहीं।

155
00:11:21,600 --> 00:11:23,920
‎लॉर्ड, यह लकड़ी के टुकड़े से ज़्यादा
‎कुछ नहीं है।

156
00:11:24,000 --> 00:11:25,800
‎यह पवित्र सलीब है।

157
00:11:25,880 --> 00:11:28,320
‎बिशप एर्कनवोल्ड, मेरा सुझाव है कि
‎आप अपना मुँह बंद कर लें।

158
00:11:28,400 --> 00:11:29,680
‎और उसे नीचे उतार दें।

159
00:11:29,760 --> 00:11:32,000
‎मैं उसे नीचे उतार सकता हूँ, लॉर्ड।

160
00:11:32,360 --> 00:11:33,480
‎तुम कुछ नहीं करोगे।

161
00:11:37,000 --> 00:11:41,040
‎मुझे महसूस हो रहा है
‎तुम मुझे मारने का बहाना ढूँढ रहे हो,

162
00:11:41,440 --> 00:11:43,560
‎ऐसे में मुझे तुम्हारा कहा मानना चाहिए।

163
00:11:44,560 --> 00:11:47,920
‎मैं बेवकूफ़ नहीं हूँ, पर अपनी आस्था से
‎मुँह नहीं मोड सकता।

164
00:11:48,560 --> 00:11:50,840
‎राजा इसका फैसला करेंगे। भगवान सब देख...

165
00:11:50,920 --> 00:11:54,640
‎राजा ने मुझे कई बार बताया है कि
‎यह एक बुतपरस्ती की जगह है।

166
00:11:57,760 --> 00:11:58,960
‎तुम इसे नीचे उतरोगे।

167
00:11:59,200 --> 00:12:01,160
‎वह मेरा सलीब है, लॉर्ड।

168
00:12:01,960 --> 00:12:04,440
‎यह मैंने किया था। मैंने उसे वहाँ लगाया था।

169
00:12:04,520 --> 00:12:06,120
‎और मैं चाहूँगी कि वह उसी जगह पर लगा रहे।

170
00:12:06,800 --> 00:12:09,800
‎बेशक, आपका इरादा एक बार फिर
‎कोकम का लॉर्ड बनने की है।

171
00:12:11,080 --> 00:12:12,280
‎अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।

172
00:12:20,480 --> 00:12:22,320
‎शायद अब हम खाना खा सकते हैं?

173
00:12:26,600 --> 00:12:27,840
‎तुम उसे ले जाना।

174
00:12:30,600 --> 00:12:34,120
‎जब यहाँ से जाना तो इकट्ठा किए अनाज
‎और मवेशियों का सिर्फ़ आधा हिस्सा ले जाना।

175
00:12:34,680 --> 00:12:38,800
‎मैं समझता हूँ कि सेना का पेट भरना होता है,
‎पर मेरा गांव भूखा नहीं रहना चाहिए।

176
00:12:39,360 --> 00:12:40,800
‎राजा इसकी स्वीकृति नहीं देंगे।

177
00:12:41,080 --> 00:12:42,680
‎राजा एक भूत है।

178
00:12:44,000 --> 00:12:45,240
‎उससे ज़्यादा कुछ नहीं।

179
00:12:47,360 --> 00:12:49,640
‎लॉर्ड, क्या हम बात कर सकते हैं?

180
00:12:50,200 --> 00:12:51,080
‎अकेले में।

181
00:12:53,200 --> 00:12:54,440
‎आपको देखकर अच्छा लगा, लॉर्ड।

182
00:12:55,040 --> 00:12:56,560
‎तुम, एबेस हिल्ड हो।

183
00:12:56,800 --> 00:12:57,960
‎यहाँ कैसे आना हुआ?

184
00:12:58,360 --> 00:12:59,920
‎मैं अपने बच्चों से मिलने आया था।

185
00:13:01,880 --> 00:13:04,000
‎हंगामा मत करना, बलवा मत करना।

186
00:13:04,400 --> 00:13:06,800
‎आपके बच्चे ठीक हैं, पर कोकम में नहीं हैं।
‎विनचेस्टर में हैं।

187
00:13:07,720 --> 00:13:08,640
‎थीरा के साथ?

188
00:13:09,840 --> 00:13:11,800
‎राजा की सरपरस्ती में।
‎उन्हें अच्छी देखभाल मिल रही है।

189
00:13:11,880 --> 00:13:13,960
‎-राजा?
‎-वो लोग ठीक हैं, क़सम से।

190
00:13:14,040 --> 00:13:16,440
‎ये मत कहना कि वो लोग जोगन
‎और पुजारियों के बीच पल रहे हैं।

191
00:13:16,520 --> 00:13:19,640
‎ऊट्रेड, वो ठीक हैं और खुश हैं, मैंने देखा।
‎वैसे भी तुम यहाँ नहीं थे।

192
00:13:19,720 --> 00:13:21,960
‎अगर एल्फ्रेड अब तक मरा नहीं होगा
‎तो मैं उसे मार डालूँगा।

193
00:13:22,240 --> 00:13:25,080
‎-उसने मुझे परेशान करने के लिए ऐसा किया।
‎-उसने नहीं किया।

194
00:13:25,320 --> 00:13:27,840
‎उन्हें ईसाई बना दिया है?
‎उनका बपतिस्म करवाया है?

195
00:13:27,920 --> 00:13:30,040
‎-इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।
‎-उसके पास कोई हक़ नहीं है!

196
00:13:30,800 --> 00:13:33,680
‎उसने मुझे परेशान करने लिए ऐसा किया है
‎और मेरी पत्नी को भी!

197
00:13:34,840 --> 00:13:37,160
‎लॉर्ड, तुम्हें भी खाना चाहिए।

198
00:13:37,800 --> 00:13:38,640
‎बाद में।

199
00:13:38,920 --> 00:13:39,920
‎अब खा भी लो, मेरी जान।

200
00:13:40,280 --> 00:13:41,520
‎मैंने कहा बाद में।

201
00:13:43,280 --> 00:13:44,360
‎जैसी तुम्हारी मर्ज़ी।

202
00:13:48,120 --> 00:13:49,360
‎अब वह तुम्हारी औरत है?

203
00:13:51,400 --> 00:13:52,600
‎आदमी को औरत की ज़रूरत पड़ती है।

204
00:13:52,680 --> 00:13:54,000
‎तुमने उसे गिज़ेला की जगह दी?

205
00:13:55,080 --> 00:13:57,400
‎मैं किसके साथ सोता हूँ इससे एक एब्बेस का
‎कोई लेना-देना नहीं है।

206
00:13:57,840 --> 00:13:59,640
‎मैं एक दोस्त होने के नाते बोल रही हूँ।

207
00:14:02,120 --> 00:14:03,520
‎तुम्हें सही-सलामत देखकर अच्छा लगा।

208
00:14:03,600 --> 00:14:05,600
‎बल्कि तुम अपने पुराने रूप में लौट आए हो।

209
00:14:08,160 --> 00:14:09,280
‎हिल्ड?

210
00:14:13,000 --> 00:14:14,480
‎मैं यहाँ नहीं था।

211
00:14:22,480 --> 00:14:25,520
‎मैं विनचेस्टर में अपने बच्चों से
‎मिलना चाहता हूँ।

212
00:14:27,440 --> 00:14:28,400
‎तुम मदद कर सकती हो?

213
00:14:29,520 --> 00:14:30,720
‎हाँ, मैं मदद कर सकती हूँ।

214
00:14:31,880 --> 00:14:33,280
‎बिल्कुल मदद कर सकती हूँ।

215
00:14:34,280 --> 00:14:37,640
‎पर बिशप एर्कनवोल्ड वेसेक्स
‎तुम्हारे आने की ख़बर दे देंगे।

216
00:14:37,760 --> 00:14:38,920
‎वो तुम्हारी ताक में बैठे रहेंगे।

217
00:14:41,400 --> 00:14:42,520
‎तुम दुबले दिख रहे हो।

218
00:14:43,480 --> 00:14:44,960
‎तुम्हें कुछ खाना चाहिए, मेरी जान।

219
00:14:49,160 --> 00:14:50,520
‎-फिनन।
‎-लॉर्ड?

220
00:14:51,600 --> 00:14:54,120
‎पुजारी जितना सामान ले गए थे
‎उसका आधा हिस्सा लौटाया?

221
00:14:54,200 --> 00:14:56,800
‎वो ज़रूर एल्फ्रेड के पास जायेंगे
‎और तुम्हें उनके साथ जाना होगा।

222
00:14:57,280 --> 00:15:00,320
‎-विनचेस्टर जाना होगा?
‎-मैं तुम्हारे पीछे आऊँगा और तुमसे मिलूँगा।

223
00:15:00,680 --> 00:15:02,720
‎-और स्केड?
‎-वह मेरे साथ रहेगी।

224
00:15:05,120 --> 00:15:08,040
‎मैं तुमसे विनचेस्टर में मिलूँगा।
‎वहाँ मुझे छिपकर रहना होगा।

225
00:15:08,320 --> 00:15:12,240
‎-और अगर एल्फ्रेड ने मुझे बंधक बना लिया?
‎-वह तुम पर नज़र रखेगा और कुछ नहीं।

226
00:15:12,960 --> 00:15:15,080
‎तुम्हें बस शराब पीनी है और अपने लिए
‎एक औरत ढूँढनी है।

227
00:15:15,840 --> 00:15:16,960
‎मैं यह काम कर सकता हूँ।

228
00:15:18,320 --> 00:15:20,160
‎हम सभी को एक अच्छी-सी औरत चाहिए।

229
00:15:33,400 --> 00:15:34,520
‎फादर बेओका।

230
00:15:37,160 --> 00:15:41,000
‎फादर, ख़बर फ़ैली हुई है कि आपके दोस्त
‎ऊट्रेड ने बदला लेने की क़सम खाई है।

231
00:15:41,720 --> 00:15:42,720
‎एल्फ्रेड से।

232
00:15:43,240 --> 00:15:45,520
‎-बदला? किस लिए?
‎-देश से निकाला जाने के लिए।

233
00:15:45,840 --> 00:15:49,160
‎और लोग कहते है कि एल्फ्रेड के मरने के बाद,
‎वह एडवर्ड को मार देगा।

234
00:15:49,400 --> 00:15:51,200
‎यह बकवास है। यह सब कौन कह रहा है?

235
00:15:51,280 --> 00:15:54,920
‎मुझे यह बात बेबुनियाद नहीं लगती,
‎फादर ना यहाँ बैठे लोगों को।

236
00:15:55,960 --> 00:15:59,520
‎ऊट्रेड ने जंग में एडवर्ड का साथ दिया था।
‎आप भी तो वहाँ थे, लॉर्ड।

237
00:15:59,600 --> 00:16:01,600
‎हाँ। तो ऊट्रेड यहाँ क्यों नहीं है?

238
00:16:02,160 --> 00:16:03,920
‎उसे अभी भी देश-निकाला क्यों दे रखा है?

239
00:16:05,000 --> 00:16:07,960
‎डेन लोगों को मारने के लिए ऊट्रेड को
‎सज़ा क्यों दी गई?

240
00:16:08,360 --> 00:16:10,720
‎उसे डेन लोगों को मारने की वजह से
‎सज़ा नहीं दी गई।

241
00:16:11,960 --> 00:16:13,040
‎उसने राजा की जान लेने की धमकी दी थी।

242
00:16:13,120 --> 00:16:15,040
‎वह आज भी राजा की जान के लिए ख़तरा है?

243
00:16:15,760 --> 00:16:20,120
‎बेब्बन्बुर्ग का ऊट्रेड कभी भी एल्फ्रेड
‎और एडवर्ड को नुक़सान नहीं पहुँचाएगा।

244
00:16:22,600 --> 00:16:24,720
‎पर ऊट्रेड रैग्नरसन का क्या, फादर?

245
00:16:27,680 --> 00:16:31,040
‎दुनियाभर से सामंत समारोह के लिए आ रहे हैं।

246
00:16:31,600 --> 00:16:33,480
‎उनके सामने अपनी यह बकवास मत करना।

247
00:16:33,560 --> 00:16:35,960
‎तो अब अपने मुँह पर ताला डाल लो।

248
00:17:04,760 --> 00:17:06,280
‎कड़ाही में रात के लिए खाना पक रहा है।

249
00:17:14,960 --> 00:17:17,440
‎वहाँ बहुत धूल-मिट्टी जमी है।

250
00:17:18,680 --> 00:17:19,520
‎कहाँ?

251
00:17:21,040 --> 00:17:22,000
‎दरवाज़े के बाहर।

252
00:17:26,240 --> 00:17:29,040
‎तुम धूल मिट्टी से ज़्यादा किसी और बात को
‎लेकर परेशान हो।

253
00:17:31,040 --> 00:17:32,120
‎ईश्वर मुझे क्षमा करे,

254
00:17:32,200 --> 00:17:34,600
‎पर मैं चाहता हूँ कि एल्फ्रेड मर जाए।

255
00:17:35,440 --> 00:17:37,920
‎वह जितने ज़्यादा दिन ज़िंदा रहेगा,
‎लोगों की फ़िक्र उतनी ज़्यादा बढ़ती जाएगी।

256
00:17:39,040 --> 00:17:40,640
‎तो उसे ख़ुद को ख़त्म कर लेना चाहिए।

257
00:17:41,920 --> 00:17:45,680
‎-उसे अपने सीने में खंजर घोप लेना चाहिए।
‎-वह राजा है।

258
00:17:47,120 --> 00:17:48,760
‎एक बहादुर डेन योद्धा यही करता।

259
00:17:50,200 --> 00:17:52,080
‎एल्फ्रेड अपनी जान नहीं ले रहा

260
00:17:52,160 --> 00:17:55,120
‎क्योंकि उसे फ़िक्र सता रही है कि
‎उसके जाने के बाद क्या होगा।

261
00:17:56,440 --> 00:18:00,080
‎जो होगा वही नियति है।
‎हम सभी मारे जायेंगे, बेओका।

262
00:18:05,360 --> 00:18:07,840
‎हम उस चीज़ के लिए जीते हैं
‎जो मायने रखता है।

263
00:18:11,560 --> 00:18:16,800
‎अगर डेन वेसेक्स आते हैं तो लोग तुम्हें
‎सिर्फ़ एक डेन के तौर पर देखेंगे।

264
00:18:18,400 --> 00:18:20,240
‎मुझे डर है कि मैं तुम्हारी रक्षा
‎नहीं कर पाऊँगा।

265
00:18:20,840 --> 00:18:23,920
‎-देवता तय करेंगे कि क्या होगा।
‎-ईश्वर।

266
00:18:25,440 --> 00:18:26,600
‎वही तो मैंने कहा।

267
00:18:31,400 --> 00:18:32,920
‎मेरे आदमी आज़ाद हैं, फिर भी।

268
00:18:33,480 --> 00:18:36,560
‎वह तुम्हारे साथ विनचेस्टर जायेंगे
‎और तुम्हें सही-सलामत वापस लाएँगे।

269
00:18:36,920 --> 00:18:40,560
‎मेरे पास रक्षक हैं।
‎और वेसेक्स डाकुओं की नगरी नहीं है।

270
00:18:40,640 --> 00:18:42,440
‎पुजारियों और सामंतों को छोड़कर,

271
00:18:42,760 --> 00:18:45,840
‎आपको कभी भी किसी योद्धा के प्रस्ताव से
‎इनकार नहीं करना चाहिए, बिशप एर्कनवोल्ड।

272
00:18:48,960 --> 00:18:51,920
‎तुम्हारा कोकम में रहने का इरादा है?

273
00:18:52,240 --> 00:18:55,640
‎नहीं। मेरे लॉर्ड का इरादा विनचेस्टर की
‎गद्दी संभालने का है।

274
00:18:56,000 --> 00:18:57,400
‎क्या यह सच है, लॉर्ड?

275
00:18:58,760 --> 00:18:59,920
‎मुझे अपने काम में दखल पसंद नहीं।

276
00:19:00,600 --> 00:19:01,600
‎और तुम्हारे बच्चे?

277
00:19:02,000 --> 00:19:03,280
‎ईसाई बन चुके हैं।

278
00:19:04,160 --> 00:19:05,840
‎मैं यक़ीन दिलाती हूँ
‎उनकी अच्छी देखभाल करूँगी।

279
00:19:06,240 --> 00:19:07,520
‎अगर तुम्हें कोई परेशानी ना हो तो।

280
00:19:07,600 --> 00:19:11,160
‎मैं अपनी बीवी को मर्शिया लाऊँगा, लॉर्ड।
‎वहीं मिलते हैं।

281
00:19:18,600 --> 00:19:21,800
‎क्या हो रहा है? वह मरी क्यों नहीं?

282
00:19:22,680 --> 00:19:25,080
‎उसके पास सौंदर्य और ताक़त
‎दोनों है, ओस्फ़र्थ,

283
00:19:25,760 --> 00:19:28,240
‎जिन्हें वह उन पुरुषों पर इस्तेमाल करती है
‎जो अपनी प्रतिष्ठा में विश्वास करते हैं।

284
00:19:28,320 --> 00:19:29,400
‎पर वह बुरी है।

285
00:19:29,480 --> 00:19:31,520
‎-उसने उसे मृत्यु का वादा किया है।
‎-उसके लिए दुआ करो।

286
00:19:32,840 --> 00:19:33,680
‎उसे इसकी ज़रूरत पड़ेगी।

287
00:19:48,880 --> 00:19:50,360
‎मैं और तुम साथ मिलकर कुछ भी कर सकते हैं।

288
00:19:55,120 --> 00:19:58,280
‎-तुम मुझ पर भरोसा करो, ऊट्रेड।
‎-मैं भरोसा करता हूँ।

289
00:19:59,960 --> 00:20:03,840
‎जैसे मैं तुम पर करती हूँ, सबसे बड़े योद्धा।

290
00:20:06,360 --> 00:20:07,480
‎तुम राजा हो।

291
00:20:10,240 --> 00:20:11,520
‎तो तुम मेरी रानी हो।

292
00:20:25,920 --> 00:20:28,560
‎मैं तुम्हारी हूँ और तुम मेरे।

293
00:20:29,360 --> 00:20:32,000
‎प्यार करने के लिए, रास्ता दिखाने के लिए...

294
00:20:34,000 --> 00:20:35,000
‎हक़ जमाने के लिए।

295
00:20:43,000 --> 00:20:44,400
‎तुम मेरे हो।

296
00:22:32,120 --> 00:22:33,880
‎मैंने सोचा आपको गरमाहट चाहिए होगी, लॉर्ड।

297
00:22:35,040 --> 00:22:36,320
‎गरम खाना चाहिए होगा।

298
00:22:53,240 --> 00:22:54,080
‎तुमने देख लिया?

299
00:22:59,240 --> 00:23:00,080
‎हाँ।

300
00:23:02,480 --> 00:23:04,560
‎मैंने जो भी किया उस पर मुझे गर्व नहीं है।

301
00:23:05,320 --> 00:23:07,560
‎पर वह ज़रूरी था, लॉर्ड।

302
00:23:09,840 --> 00:23:12,960
‎वह दुष्ट थी और अब आप
‎उसके चंगुल से आज़ाद हैं।

303
00:23:15,920 --> 00:23:16,920
‎तुम यहाँ क्यों हो?

304
00:23:18,000 --> 00:23:19,360
‎मैं नहीं जा सकता, लॉर्ड।

305
00:23:20,880 --> 00:23:23,600
‎तुम्हें डर था कि मैं अपने अभिशाप से
‎मुक्त नहीं हो सकता?

306
00:23:25,400 --> 00:23:26,240
‎हाँ।

307
00:23:31,600 --> 00:23:33,800
‎मैं यहाँ लेडी गिज़ेला की वजह से रुका,
‎लॉर्ड।

308
00:23:35,240 --> 00:23:38,880
‎यह उनका घर है और उनसे ज़्यादा
‎दयालु और नेक औरत नहीं है।

309
00:23:42,880 --> 00:23:45,320
‎यक़ीनन तुम लेडी गिज़ेला को नहीं जानते।

310
00:24:04,720 --> 00:24:08,840
‎फादर बेओका, शादी की तैयारियाँ

311
00:24:10,280 --> 00:24:11,480
‎कैसी चल रही हैं?

312
00:24:12,280 --> 00:24:13,760
‎लगभग पूरी हो चुकी हैं।

313
00:24:14,520 --> 00:24:16,120
‎मेहमान आने शुरू हो गए हैं

314
00:24:16,200 --> 00:24:19,840
‎और विनचेस्टर के शराबख़ाने
‎दिन-रात शराब बना रहे हैं।

315
00:24:20,280 --> 00:24:24,400
‎यह सबसे छोटा समारोह होगा, लॉर्ड
‎जैसा आपने अनुरोध किया है।

316
00:24:26,560 --> 00:24:30,160
‎-आप आराम से बैठे हैं, लॉर्ड?
‎-नहीं, पर कोई बात नहीं।

317
00:24:30,760 --> 00:24:32,880
‎डेन, क्या वे अभी भी डेरा डाले हुए हैं?

318
00:24:33,280 --> 00:24:36,480
‎वे हट ही नहीं रहे हैं,
‎वे ओउज नदी से हट ही नहीं रहे हैं।

319
00:24:36,840 --> 00:24:38,000
‎हम उन पर नज़र रखे हुए हैं।

320
00:24:38,960 --> 00:24:41,840
‎हेस्टन और ब्लडहेयर के खिलाफ़ मिली जीत ने
‎उन्हें कमज़ोर कर दिया है, लॉर्ड।

321
00:24:44,120 --> 00:24:45,080
‎एथल्वोल्ड।

322
00:24:46,400 --> 00:24:47,880
‎उससे क्या समस्या है, लॉर्ड?

323
00:24:48,760 --> 00:24:50,880
‎उसके यहाँ सिर्फ़ माफ़ी मांगने के इरादे से
‎नहीं आया है।

324
00:24:50,960 --> 00:24:52,320
‎उस पर भी नज़र रखो।

325
00:24:52,800 --> 00:24:54,000
‎उसे मार डालना चाहिए था।

326
00:24:57,600 --> 00:25:01,200
‎हालांकि सराय से महल तक का यह सफ़र
‎बहुत वक़्त से टल रहा था,

327
00:25:01,280 --> 00:25:03,920
‎पर यह काम बहुत ग़लत दिन करना पड़ रहा है।

328
00:25:04,320 --> 00:25:07,040
‎शराबख़ाने वाली वेश्या के साथ संभोग करने
‎जाना था, लॉर्ड?

329
00:25:10,880 --> 00:25:12,400
‎एलफ़्लाएड, महल की ओर बढ़ती रहो।

330
00:25:17,560 --> 00:25:20,280
‎खाना खाने जाना था, और कुछ नहीं।

331
00:25:20,800 --> 00:25:21,920
‎जी, लॉर्ड।

332
00:25:22,280 --> 00:25:24,840
‎अगर लोग बातें बना रहे हैं तो वो ग़लत हैं,

333
00:25:24,920 --> 00:25:29,960
‎शायद वैसे ही जैसे वे एडवर्ड के बारे में
‎गलत हैं कि उसकी एक रखैल और बच्चे हैं।

334
00:25:38,520 --> 00:25:39,840
‎नमस्ते, लॉर्ड।

335
00:25:40,840 --> 00:25:42,720
‎जब तक आप राजा से बात करते,

336
00:25:42,800 --> 00:25:45,960
‎मैंने सोचा तब तक मैं लेडी एलफ़्लाएड के साथ
‎कुछ वक़्त बिता लेता?

337
00:25:47,920 --> 00:25:50,760
‎क्षमा कीजिए, मुझे नहीं लगता कि
‎यह उचित होगा।

338
00:25:55,440 --> 00:25:59,240
‎मैंने अफ़वाह सुनी है कि
‎आपके नाजायज़ बच्चे हैं।

339
00:25:59,800 --> 00:26:00,640
‎क्या यह सच है?

340
00:26:01,120 --> 00:26:05,120
‎मेरे ख़याल से हमारे बीच यही तय हुआ था कि
‎हम शराबख़ाने की सारी अफ़वाहों को...

341
00:26:05,840 --> 00:26:07,640
‎...शराबख़ाने में ही छोड़ देंगे, लॉर्ड?

342
00:26:13,280 --> 00:26:16,400
‎लॉर्ड, लेडी एलफ़्लाएड को उनका कमरा
‎दिखा दीजिए।

343
00:26:17,480 --> 00:26:18,320
‎ज़रूर।

344
00:26:23,640 --> 00:26:24,480
‎देर मत लगाइएगा...

345
00:26:26,200 --> 00:26:27,080
‎लॉर्ड।

346
00:26:35,720 --> 00:26:36,720
‎रक्षक जा सकते हैं।

347
00:26:38,400 --> 00:26:42,080
‎तुम लोग जा सकते हो। हाँ, तुम, बाहर जाओ!

348
00:26:43,160 --> 00:26:45,880
‎क़सम से इन लोगों के दिमाग़ में भूसा भरा है।

349
00:26:47,480 --> 00:26:50,000
‎-एथेलहेल्म।
‎-लॉर्ड।

350
00:26:52,120 --> 00:26:55,200
‎आज आपकी तबीयत ठीक लग रही है।

351
00:26:56,480 --> 00:26:57,320
‎शुक्रिया।

352
00:26:57,400 --> 00:27:00,280
‎आज राजा बहुत व्यस्त हैं,
‎इसीलिए हमें सीधे मुद्दे पर आते हैं।

353
00:27:00,840 --> 00:27:04,080
‎राजा ने आपको एडवर्ड और एलफ़्लाएड की
‎क्षमता जानने के लिए बुलाया है।

354
00:27:04,520 --> 00:27:05,840
‎क्षमता, लेडी?

355
00:27:06,200 --> 00:27:08,600
‎राजगद्दी की, जब एडवर्ड राजा बन जाएगा।

356
00:27:08,880 --> 00:27:11,760
‎मुझे लगा कि विटन की मंज़ूरी
‎इसका प्रमाण देती है?

357
00:27:11,840 --> 00:27:14,160
‎क्या तत्कालीन राजा को कुछ कहने की
‎अनुमति है?

358
00:27:19,480 --> 00:27:20,640
‎ऊट्रेड।

359
00:27:20,960 --> 00:27:23,040
‎एक दुष्ट, एक अधम।

360
00:27:23,120 --> 00:27:25,400
‎-एक योद्धा।
‎-एक अधर्मी, लॉर्ड, निश्चित रूप से?

361
00:27:25,840 --> 00:27:28,280
‎जन्म से ईसाई और बप्तिस्म।

362
00:27:28,360 --> 00:27:30,360
‎-यह सच है?
‎-यह सच है।

363
00:27:30,440 --> 00:27:32,880
‎-वह निर्वासित है।
‎-राजा कुछ बोले।

364
00:27:37,360 --> 00:27:39,720
‎ऊट्रेड अपने वादे का पक्का है।

365
00:27:41,280 --> 00:27:45,120
‎राजा बनने के बाद एडवर्ड उसे अपनी सेवा में
‎लेने का निर्णय लेता है

366
00:27:45,200 --> 00:27:46,600
‎तो यह कोई बुरा काम नहीं होगा।

367
00:27:47,240 --> 00:27:50,640
‎लॉर्ड, उस आदमी ने आपके गले पर छुरी रखी थी।

368
00:27:51,120 --> 00:27:53,320
‎-मुझे यही बताया गया था।
‎-उसने यही किया था।

369
00:27:53,680 --> 00:27:56,360
‎और जब तक मैं ज़िंदा हूँ,
‎वह निर्वासित ही रहेगा।

370
00:27:56,440 --> 00:27:57,800
‎हालांकि, मेरे मरने के बाद...

371
00:27:59,560 --> 00:28:02,040
‎...और वह एडवर्ड का सेवक बनता है,

372
00:28:02,120 --> 00:28:05,440
‎तो इस बात का ध्यान रखना
‎कि वह अपने वचन का पालन करता रहे।

373
00:28:05,520 --> 00:28:06,760
‎मैं समझ गया, लॉर्ड।

374
00:28:08,440 --> 00:28:10,160
‎-बढ़िया।
‎-शायद आप अपने सुबह के काम

375
00:28:10,240 --> 00:28:12,280
‎निपटाना चाहेंगे, लॉर्ड?

376
00:28:14,080 --> 00:28:16,720
‎एक बात का स्पष्टीकरण चाहता हूँ।

377
00:28:17,880 --> 00:28:22,000
‎ऊट्रेड निर्वासित है या नहीं है?

378
00:28:22,080 --> 00:28:24,800
‎-वह निर्वासित है।
‎-हाँ।

379
00:28:24,880 --> 00:28:28,320
‎अगर आज वह वेसेक्स की ज़मीन पर दिख जाए
‎तो उसे मार डाला जाएगा।

380
00:28:28,400 --> 00:28:30,840
‎हालांकि एडवर्ड राजा बनने के बाद
‎इस आदेश को रद्द कर दे।

381
00:28:30,920 --> 00:28:32,120
‎या शायद ना करे।

382
00:28:33,440 --> 00:28:37,960
‎सबसे बड़ी बात,
‎ऊट्रेड वही करता है जो ऊट्रेड को ख़ुशी दे।

383
00:28:38,800 --> 00:28:41,400
‎-हममें से किसी को यह बात नहीं भूलनी चाहिए।
‎-मैंने जो कह दिया वो कह दिया!

384
00:28:41,480 --> 00:28:43,880
‎एडवर्ड को एक योद्धा के
‎मार्गदर्शन की अवश्यकता है।

385
00:28:48,280 --> 00:28:52,040
‎-राजा थके हुए हैं।
‎-मैं बच्चा नहीं हूँ।

386
00:28:57,480 --> 00:28:59,520
‎मैं जाकर अपने काम निपटाता हूँ।

387
00:29:00,640 --> 00:29:02,600
‎लॉर्ड, लेडी।

388
00:29:03,040 --> 00:29:04,480
‎मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया।

389
00:29:11,320 --> 00:29:17,080
‎वह निर्वासित व्यक्ति इतना महत्त्वपूर्ण है,
‎तो उसे क्षमा क्यों नहीं कर देते?

390
00:29:19,160 --> 00:29:20,280
‎बेओका, आप हमें अकेला छोड़ देंगे?

391
00:29:21,920 --> 00:29:22,760
‎जी, लॉर्ड।

392
00:29:31,080 --> 00:29:33,840
‎मेरा शरीर कमज़ोर हुआ है, मेरा दिमाग नहीं।

393
00:29:33,920 --> 00:29:36,800
‎-मुझे पता है, लॉर्ड। मैं जानती हूँ।
‎-तो तुम मुझसे सवाल क्यों करती हो?

394
00:29:36,880 --> 00:29:39,600
‎-मेरी बात पर शक क्यों करती हो?
‎-मैं शक नहीं करती, मैं नहीं चाहूँगी...

395
00:29:39,680 --> 00:29:42,120
‎एडवर्ड को एक योद्धा के सहयोग की
‎आवश्यकता पड़ेगी।

396
00:29:42,440 --> 00:29:45,960
‎-उसके पास स्टीएपा है, जो आस्तिक है।
‎-उसे ऊट्रेड की ज़रूरत पड़ेगी!

397
00:29:49,240 --> 00:29:51,360
‎उसे एक ऐसे आदमी की ज़रूरत पड़ेगी
‎जो सिर्फ़ लड़ना ना जाने,

398
00:29:51,440 --> 00:29:54,160
‎पर यह भी जानता हो लड़ाई करनी है
‎क्योंकि लड़ाई जारी रहेगी।

399
00:29:56,880 --> 00:29:59,800
‎जब तक डेन शांति के लाभ को नहीं समझते,

400
00:29:59,880 --> 00:30:01,160
‎लड़ाई जारी रहेगी।

401
00:30:04,640 --> 00:30:06,240
‎मुझे अकेला छोड़ दो, मेरी प्यारी।

402
00:30:09,160 --> 00:30:10,200
‎जैसा आप चाहें।

403
00:30:17,040 --> 00:30:20,440
‎पहली बात, मैं ऊट्रेड को माफ़ नहीं करता
‎क्योंकि वह उसे स्वीकार नहीं करेगा,

404
00:30:20,520 --> 00:30:23,160
‎और दूसरा, यह फ़ैसला एडवर्ड का होना चाहिए।

405
00:30:25,680 --> 00:30:29,720
‎और सही फ़ैसला लेने में उसकी मदद करने की
‎ज़िम्मेदारी तुम्हारी होगी।

406
00:30:34,560 --> 00:30:37,360
‎इस बीच में, अगर उसने वेसेक्स में
‎क़दम रखा...

407
00:30:38,320 --> 00:30:39,760
‎तो उसे मार डाला जाएगा।

408
00:30:43,960 --> 00:30:45,160
‎लॉर्ड।

409
00:30:54,560 --> 00:30:55,960
‎फिनन, देखो।

410
00:31:03,280 --> 00:31:04,720
‎तुम्हें पूछताछ करनी चाहिए?

411
00:31:07,200 --> 00:31:11,080
‎थोड़े पैसे मिलेंगे, लॉर्ड? बचा-खुचा खाना
‎मिलेगा? भगवान आपका भला करेगा।

412
00:31:11,160 --> 00:31:14,800
‎-तुम लोग विनचेस्टर जा रहे हो?
‎-हाँ, लॉर्ड, शादी में जा रहे हैं।

413
00:31:14,880 --> 00:31:17,840
‎-ठीक है, फिर वहीं मिलते हैं।
‎-आपका दिन शुभ रहे, लॉर्ड।

414
00:31:19,280 --> 00:31:20,600
‎कमीना।

415
00:31:30,640 --> 00:31:31,600
‎हे प्रभु...

416
00:31:33,000 --> 00:31:36,560
‎मुझे आपकी योजना के अनुसार
‎कार्य करने की शक्ति और दिशा प्रदान करें।

417
00:31:48,000 --> 00:31:53,040
‎यदि उस अधर्मी पर विश्वास करना उचित है...

418
00:31:54,480 --> 00:31:56,200
‎...हिंसा को रोकने के लिए...

419
00:31:57,960 --> 00:31:59,120
‎...तो मैं आपसे निवेदन करती हूँ...

420
00:32:01,360 --> 00:32:02,720
‎...मुझे संकेत दें।

421
00:32:04,920 --> 00:32:05,840
‎मेरी सहायता करें।

422
00:32:12,600 --> 00:32:17,520
‎मैं चाहती हूँ कि मेरा बेटा
‎अधर्म के मार्ग से दूर रहे।

423
00:32:20,440 --> 00:32:24,280
‎मैं उसमें ईश्वरी गुण चाहती हूँ।

424
00:32:26,280 --> 00:32:27,160
‎शुद्ध।

425
00:32:33,000 --> 00:32:33,960
‎लॉर्ड।

426
00:32:35,080 --> 00:32:36,640
‎क्या आपको अकेले घूमना चाहिए?

427
00:32:39,240 --> 00:32:40,480
‎जब तक चलता सकता हूँ, चलूँगा।

428
00:32:56,680 --> 00:32:58,160
‎मैं एकांत में बैठना चाहता हूँ।

429
00:33:00,880 --> 00:33:01,960
‎ज़रूर।

430
00:33:08,880 --> 00:33:09,920
‎स्टीएपा।

431
00:33:13,560 --> 00:33:14,480
‎स्टीएपा!

432
00:33:22,280 --> 00:33:25,600
‎तुम मुझे पहचानते नहीं क्या, स्टीएपा?
‎फाटक बंद क्यों है?

433
00:33:26,240 --> 00:33:27,400
‎बिशप एर्कनवोल्ड।

434
00:33:28,720 --> 00:33:29,760
‎आपके साथ मेहमान आए हैं।

435
00:33:30,320 --> 00:33:32,040
‎वह कोकम से हमारे साथ आए हैं।

436
00:33:32,120 --> 00:33:36,480
‎जहाँ ऊट्रेड रहता है।
‎वह सीधे मर्शिया जा रहा है।

437
00:33:36,720 --> 00:33:39,240
‎स्टीएपा, वह वहाँ अपने बच्चों से मिलने की
‎उम्मीद में आया था।

438
00:33:40,480 --> 00:33:43,480
‎-यह सच है, लॉर्ड?
‎-तुम्हें मेरी बात का भरोसा नहीं है?

439
00:33:43,760 --> 00:33:47,120
‎यह सच है कि ऊट्रेड रैग्नरसन कोकम में है।

440
00:33:47,680 --> 00:33:49,520
‎जहाँ तक मुझे पता है, यह सच है।

441
00:33:49,600 --> 00:33:51,400
‎ऊट्रेड का इरादा मर्शिया लौटने का है।

442
00:33:51,480 --> 00:33:53,880
‎उसने राजा से यह अनुरोध करने को कहा है कि
‎वह उसके बच्चों का पालन करें।

443
00:33:53,960 --> 00:33:56,440
‎अब फाटक खोलो और हमें आराम करने दो।

444
00:33:57,360 --> 00:34:02,760
‎सुनो, बड़े आदमी, हम भूखे और थक हुए हैं,
‎मेरे दोस्त, बस इतनी-सी बात है।

445
00:34:08,480 --> 00:34:09,520
‎फाटक खोल दो।

446
00:34:30,159 --> 00:34:33,199
‎-रुको! फाटक बंद मत करो।
‎-रुको। ठहरो।

447
00:34:34,239 --> 00:34:36,000
‎हम सेंट से आए हैं, लॉर्ड

448
00:34:36,080 --> 00:34:39,120
‎विनचेस्टर की गलियों में खेल-तमाशा दिखाने।

449
00:34:44,280 --> 00:34:46,480
‎-उन्हें भीतर आने दो।
‎-शुक्रिया, लॉर्ड।

450
00:34:59,960 --> 00:35:02,360
‎क्या वह एथल्वोल्ड है, डेन योद्धा?
‎मेरी आंखें धोखा तो नहीं खा रहीं।

451
00:35:03,400 --> 00:35:05,280
‎लगता है तुम्हारी दूसरी आंख की फूट गई।

452
00:35:05,720 --> 00:35:07,280
‎मैं तुम्हें बख़ूबी देख सकता हूँ, फिनन।

453
00:35:08,440 --> 00:35:10,120
‎हालांकि मुझे तुम्हारा मालिक नहीं दिख रहा।

454
00:35:12,400 --> 00:35:13,920
‎ऊट्रेड। वह कहाँ है?

455
00:35:15,240 --> 00:35:17,920
‎तुम्हारी फूटी हुई आँख की तरफ खड़ा है, शायद।

456
00:35:24,960 --> 00:35:27,080
‎अगर ऊट्रेड के आदमी यहाँ हैं
‎तो वह भी दूर नहीं होगा।

457
00:35:28,440 --> 00:35:31,000
‎मुझे डर है कि वह बदला लेने आया होगा
‎जिसके बारे में हम बात कर रहे थे।

458
00:35:32,440 --> 00:35:34,520
‎तो शायद हमें राजा को ख़बर कर देनी चाहिए।

459
00:35:35,440 --> 00:35:39,240
‎अगर हम गद्दी के दावेदार एडवर्ड से
‎गद्दी छीनना चाहते हैं,

460
00:35:39,320 --> 00:35:41,120
‎तो हमें ऊट्रेड को ख़त्म करना होगा।

461
00:35:44,720 --> 00:35:48,960
‎अनाज और मवेशियों को महल के गोदाम में
‎पहुँचा दो, फ़ौरन।

462
00:35:49,040 --> 00:35:53,080
‎तुम्हारे आदमी बता रहे थे
‎यहाँ शादी होने वाली है, लॉर्ड?

463
00:35:53,160 --> 00:35:55,840
‎हाँ, एडवर्ड की शादी हो रही है।
‎बड़ी प्यारी लड़की है।

464
00:35:56,440 --> 00:35:59,400
‎मुझे...मुझे शादियों में मज़ा आता है।

465
00:36:00,240 --> 00:36:04,600
‎शराब और शबाब बड़ी आसानी से मिल जाते हैं।

466
00:36:05,560 --> 00:36:07,680
‎मैं कुछ दिन यहीं रुकना चाहूँगा।

467
00:36:09,880 --> 00:36:13,640
‎ज़रूर, फिनन। तुम्हारे साथी भी रुक सकते हैं।

468
00:36:15,560 --> 00:36:16,440
‎फिनन।

469
00:36:18,160 --> 00:36:19,400
‎मैं अपनी बीवी को ढूँढने जा रहा हूँ।

470
00:36:20,720 --> 00:36:22,680
‎वह किसी आदमी के साथ हमबिस्तर होगी।

471
00:36:23,160 --> 00:36:26,840
‎और तुम उसे उसके बड़े पैरों से पहचान जाओगे!

472
00:36:27,520 --> 00:36:28,800
‎मैं फिर भी उसको चाहूँगा।

473
00:36:30,840 --> 00:36:32,240
‎-फिनन!
‎-क्या बात...?

474
00:36:32,320 --> 00:36:33,560
‎ओस्फ़र्थ, तुम यहाँ?

475
00:36:33,640 --> 00:36:36,080
‎हम विनचेस्टर की चार दीवारी के भीतर हैं।

476
00:36:36,640 --> 00:36:38,640
‎वह कहाँ जाएगा? फादर बेओका के पास?

477
00:36:39,320 --> 00:36:42,880
‎हाँ। वह हमें ही ढूँढ लेगा, यह तो पक्का है।

478
00:36:43,440 --> 00:36:45,000
‎और वह अपने अभिशाप से मुक्त हो चुका है।

479
00:36:47,680 --> 00:36:49,600
‎-वह मर गई?
‎-हाँ।

480
00:36:51,520 --> 00:36:53,840
‎तो हम सब शाप से मुक्त हो गए, नन्हे साधु।

481
00:36:55,800 --> 00:36:57,360
‎वह दुष्ट थी, है ना, फिनन?

482
00:36:58,160 --> 00:37:03,680
‎नहीं। उससे भी कहीं बदतर।
‎वह औरत के भेस में शैतान थी।

483
00:37:04,960 --> 00:37:06,240
‎उसके पास कोई चारा नहीं था।

484
00:37:13,640 --> 00:37:16,160
‎-शराब और शबाब।
‎-और प्रार्थना।

485
00:37:16,240 --> 00:37:18,280
‎बिल्कुल। लेकिन उसके बाद।

486
00:37:46,720 --> 00:37:49,840
‎अगर तुम्हें मेरे यहाँ रहने से परेशानी है
‎तो बोलो।

487
00:37:52,080 --> 00:37:54,840
‎-सामने आओ!
‎-थीरा।

488
00:37:56,880 --> 00:37:57,880
‎ऊट्रेड।

489
00:37:59,040 --> 00:38:00,720
‎भीतर। भीतर चलो।

490
00:38:05,920 --> 00:38:06,960
‎ऊट्रेड।

491
00:38:07,560 --> 00:38:11,320
‎ऊट्रेड, तुम्हें देखकर अच्छा लग रहा है,
‎दिल को तसल्ली मिल गई कि तुम ज़िंदा हो।

492
00:38:11,400 --> 00:38:12,480
‎मैं ही हूँ।

493
00:38:13,400 --> 00:38:14,880
‎ज़िंदा और सही-सलामत।

494
00:38:15,560 --> 00:38:18,360
‎पर तुम यहाँ क्यों आए हो?
‎वो तुम्हें मार डालेंगे।

495
00:38:19,040 --> 00:38:23,080
‎-मैं तुमसे और बच्चों से मिलने आया हूँ।
‎-वो तुम्हें मार डालेंगे।

496
00:38:23,160 --> 00:38:25,560
‎तुम्हें मार्शिया में रहना चाहिए था,
‎हम तुमसे मिलने आ जाते।

497
00:38:25,640 --> 00:38:29,160
‎मैं यहाँ रैग्नर की मदद करने
‎और उसे बचाने आया हूँ।

498
00:38:29,920 --> 00:38:32,800
‎-वह मर चुका है। बेओका ने मुझसे कहा...
‎-हाँ, हाँ।

499
00:38:32,880 --> 00:38:34,560
‎-वह मर चुका है।
‎-हाँ, वह मर चुका है।

500
00:38:34,640 --> 00:38:36,160
‎मुझे माफ़ कर दो, मुझे माफ़ कर दो।

501
00:38:38,000 --> 00:38:39,720
‎पर वह निफलहेम में क़ैद है।

502
00:38:42,960 --> 00:38:47,640
‎वह योद्धा की मौत नहीं मरा।
‎उससे यह हक़ छीन लिया गया।

503
00:38:53,080 --> 00:38:54,040
‎थीरा।

504
00:38:55,280 --> 00:38:57,120
‎अब सिर्फ़ तुम्हारा ख़ून ही उसे बचा सकता है।

505
00:39:00,680 --> 00:39:02,560
‎सारा नहीं, बस एक प्याला ख़ून।

506
00:39:35,760 --> 00:39:38,040
‎दरवाज़ा खोलते वक़्त तुमने हाथ में
‎चाकू क्यों पकड़ रखा था?

507
00:39:39,800 --> 00:39:41,680
‎वह कौन है जिसे तुम्हारे यहाँ रहने पर
‎एतराज़ है?

508
00:39:43,400 --> 00:39:45,960
‎बहुत से लोग हैं जिन्हें लगता है कि
‎मैं यहाँ की नहीं हूँ।

509
00:39:47,200 --> 00:39:48,520
‎वो लोग मुझे सिर्फ़ एक डेन समझते हैं।

510
00:39:50,280 --> 00:39:53,720
‎-पर तुम बेओका की बीवी हो।
‎-यही वजह है कि वो डरते हैं।

511
00:39:55,840 --> 00:40:00,080
‎तुम चले गए, एल्फ्रेड बीमार है
‎और योद्धा जमघट लगा रहे हैं।

512
00:40:03,280 --> 00:40:06,480
‎बेओका को पता है... छुरी का?

513
00:40:11,000 --> 00:40:13,240
‎बेओका, उसके पास बहुत काम है।

514
00:40:17,520 --> 00:40:21,880
‎हालांकि, यहाँ एक छोटी से परेशानी है,
‎ओस्फ़र्थ कुंवारा है।

515
00:40:21,960 --> 00:40:23,560
‎-नहीं, यह सच नहीं है!
‎-यह सच है!

516
00:40:23,640 --> 00:40:25,920
‎-नहीं।
‎-यह सच है! तुम्हें कभी-कभी मज़ा करना चाहिए!

517
00:40:26,920 --> 00:40:28,400
‎मुझे देखकर हैरानी हुई, फादर?

518
00:40:29,680 --> 00:40:30,840
‎वह कहाँ है?

519
00:40:31,040 --> 00:40:33,160
‎उसे आख़िरी बार कोकम में उस भूतपरस्त
‎डायन के साथ देखा था

520
00:40:33,240 --> 00:40:34,960
‎और मैं एबेस हिल्ड की बात नहीं कर रहा हूँ।

521
00:40:36,400 --> 00:40:39,480
‎-उसे कोई संदेश देना है?
‎-उसे पता है कि उसके बच्चे सही-सलामत हैं?

522
00:40:40,040 --> 00:40:43,640
‎उसे पता है कि उसके बच्चों को उठा लिया।
‎वह इस बात से ख़ुश नहीं था।

523
00:40:46,920 --> 00:40:48,080
‎क्या वह यहाँ है?

524
00:40:48,400 --> 00:40:50,880
‎तुम्हें पता है कि मैं सैनिकों को
‎नहीं बताऊँगा। क्या वह यहाँ है?

525
00:40:52,920 --> 00:40:53,880
‎हाँ।

526
00:40:55,000 --> 00:40:56,800
‎अब आप मुझे बताइए कि एथल्वोल्ड

527
00:40:56,880 --> 00:40:59,640
‎विनचेस्टर की सड़कों पर,
‎आज़ाद कैसे घूम रहा है?

528
00:40:59,880 --> 00:41:02,800
‎क्योंकि सही हो या ग़लत,
‎उसे माफ़ कर दिया गया है।

529
00:41:03,560 --> 00:41:06,600
‎मैं मानता हूँ कि ऊट्रेड को भी माफ़ कर दिया
‎जाएगा। उससे कहना मुझसे मिले।

530
00:41:08,720 --> 00:41:12,520
‎मुझे लगता है कि वह आपके
‎ही घर गया है, फादर।

531
00:41:19,880 --> 00:41:21,320
‎ऊट्रेड यहाँ है। मैं जानता हूँ।

532
00:41:22,400 --> 00:41:26,040
‎-तुम्हारा कोई आदमी होश में है?
‎-कुछ। घोड़ों के पास बैठे हैं।

533
00:41:27,960 --> 00:41:31,560
‎मुझे और तुम्हें फादर बेओका
‎के घर चलकर देखना चाहिए।

534
00:41:41,760 --> 00:41:45,840
‎-थीरा? थीरा, मैं हूँ, बेओका।
‎-ज़रा ठहरो!

535
00:41:56,800 --> 00:41:57,920
‎तुम्हारे हाथ से ख़ून बह रहा है।

536
00:41:58,800 --> 00:42:01,760
‎-ओह, हे भगवान, यह कैसे हुआ?
‎-नहीं, मैं... मैं ठीक हूँ।

537
00:42:01,840 --> 00:42:04,080
‎ख़ून बह रहा है, उसे बाँधना होगा।
‎मैं कुछ ढूँढता हूँ।

538
00:42:05,960 --> 00:42:10,480
‎बेओका, मेहरबानी करके कुछ मत कहना।
‎ऊट्रेड यहाँ अच्छे काम के लिए आया है।

539
00:42:11,560 --> 00:42:13,520
‎अच्छे काम के लिए? कौनसा काम?

540
00:42:15,720 --> 00:42:18,320
‎यहाँ क्या चल रहा है?
‎तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

541
00:42:18,400 --> 00:42:19,960
‎-बेओका।
‎-मैं उससे बात कर रहा हूँ।

542
00:42:20,040 --> 00:42:23,640
‎मैं ऊट्रेड को अपना ख़ून दे रही हूँ,
‎रैग्नर को बचाने के लिए।

543
00:42:23,720 --> 00:42:24,920
‎यह सच है।

544
00:42:26,520 --> 00:42:28,560
‎यह मूर्तिपूजा है, यह वही है।

545
00:42:29,480 --> 00:42:32,120
‎यह बहुदेववाद है, मूर्तिपूजा है,
‎गैर-ईसाई बकवास है।

546
00:42:32,200 --> 00:42:34,400
‎-तुम नहीं समझते।
‎-नहीं, मैं यह नहीं होने दूँगा।

547
00:42:34,480 --> 00:42:36,280
‎-बेओका।
‎-नहीं, नहीं।

548
00:42:37,160 --> 00:42:39,800
‎-थीरा, मेरी बात सुनो।
‎-नहीं। तुम दखल नहीं दोगे।

549
00:42:40,840 --> 00:42:41,720
‎यह ग़लत है।

550
00:42:41,800 --> 00:42:44,800
‎अगर रैग्नर को वलहल्ला में
‎जगह मिलने की उम्मीद है,

551
00:42:44,880 --> 00:42:47,120
‎तो मुझे उसे वह मौक़ा ज़रूर देना चाहिए।

552
00:42:47,800 --> 00:42:51,120
‎-मैं तुम्हारे ईश्वर को अस्वीकार नहीं करती।
‎-क्योंकि मेरा ईश्वर ही ईश्वर है!

553
00:42:51,200 --> 00:42:53,000
‎रैग्नर मेरा ख़ून है।

554
00:42:54,360 --> 00:42:56,520
‎तुम मेरे लोगों की आस्था को
‎अस्वीकार नहीं करोगे।

555
00:42:56,960 --> 00:42:59,960
‎-मैं तुम्हारा अपना नहीं हूँ?
‎-तुम मेरे पति हो।

556
00:43:01,040 --> 00:43:03,040
‎इसीलिए तुम्हें समझना चाहिए।

557
00:43:03,640 --> 00:43:06,680
‎-बेओका, हमारा काम ख़त्म होने ही वाला है।
‎-तुम अपना मुँह बंद ही रखो।

558
00:43:06,760 --> 00:43:08,960
‎हमारा काम ख़त्म होने ही वाला है।

559
00:43:09,520 --> 00:43:14,200
‎बहुत बढ़िया। प्याले में ख़ून जमा करती रहो।
‎मैं बाहर बैठा हूँ।

560
00:43:15,240 --> 00:43:17,400
‎मुझे यह सब नहीं देखना।

561
00:43:24,720 --> 00:43:27,240
‎-तुम्हें पक्का यक़ीन है?
‎-वह यहीं हैं, मेरा भरोसा करो।

562
00:43:27,320 --> 00:43:29,160
‎और बेओका, हम उसके साथ क्या करें?

563
00:43:29,240 --> 00:43:32,400
‎वह एक निर्वासित व्यक्ति को शरण दे रहा है।
‎एल्फ्रेड ही निर्णय लेगा।

564
00:43:35,360 --> 00:43:36,760
‎जाओ।

565
00:43:45,480 --> 00:43:51,240
‎चूंकि मैं तुम्हें अपने घर में मूर्तिपूजा
‎रीति की अनुमति दे रहा हूँ...

566
00:43:53,080 --> 00:43:54,760
‎...तो इसके बदले में मुझे कुछ चाहिए।

567
00:43:55,920 --> 00:43:56,840
‎कहो।

568
00:43:58,960 --> 00:44:02,880
‎मैं चाहता हूँ कि तुम एल्फ्रेड से बात करो,
‎अगर मैं सुरक्षित भेंट की व्यवस्था कर पाया।

569
00:44:04,080 --> 00:44:06,120
‎तुम्हारे मन में यह ख़्याल कहाँ से
‎आया कि वह मुझसे बात करेगा?

570
00:44:07,080 --> 00:44:09,800
‎क्योंकि उसकी मौत क़रीब है
‎और उसे बहुत कुछ कहना है।

571
00:44:14,640 --> 00:44:19,920
‎गुस्ताख़ी माफ़, लॉर्ड एथल्वोल्ड,
‎तलवार क्यों निकाल रखी है?

572
00:44:20,840 --> 00:44:22,560
‎मैंने देखा, तुम इस घर के बाहर रुके हुए थे?

573
00:44:23,200 --> 00:44:26,360
‎-थोड़ा इज़्ज़त से पेश आइए, फादर पिर्लिग़।
‎-तुमने इज़्ज़त कब कमाई?

574
00:44:26,600 --> 00:44:30,760
‎-फादर, निर्वासित व्यक्ति आज़ाद घूम रहा है।
‎-निर्वासित व्यक्ति? कौन?

575
00:44:30,920 --> 00:44:34,320
‎-तुम कौन होते हो पूछने वाले।
‎-तुम मुझे मेरी औक़ात मत बताओ।

576
00:44:38,200 --> 00:44:39,120
‎फादर बेओका!

577
00:44:40,480 --> 00:44:41,440
‎फादर बेओका!

578
00:44:47,640 --> 00:44:50,680
‎-क्या बात है?
‎-कुछ गुस्साए मेहमान आपसे मिलने आए हैं।

579
00:44:50,760 --> 00:44:52,480
‎घर को चारों ओर से घेर लो। फ़ौरन।

580
00:44:52,560 --> 00:44:55,840
‎-घर को चारों ओर से घेर लो? आख़िर क्यों?
‎-ये लोग निर्वासित व्यक्ति की तलाश में हैं।

581
00:44:55,920 --> 00:44:59,640
‎घर के अंदर की तलाशी लेना चाहूँगा, फादर।
‎मैं आपको कोई नुकसान नहीं पहुँचाना चाहता।

582
00:44:59,720 --> 00:45:01,360
‎यह सब एल्फ्रेड और एडवर्ड की
‎सुरक्षा के लिए है।

583
00:45:01,440 --> 00:45:03,680
‎तुम्हें घर में मेरी बीवी के
‎अलावा और कौन मिलेगा?

584
00:45:03,760 --> 00:45:06,000
‎-सामने से हट जाइए, फादर।
‎-मैं नहीं हटूँगा।

585
00:45:06,320 --> 00:45:07,480
‎हम नहीं हटेंगे।

586
00:45:08,560 --> 00:45:12,200
‎-आप ज़रूर कुछ छिपा रहे हैं।
‎-कौनसी आँख से देख रहे हो, लड़के?

587
00:45:12,360 --> 00:45:15,560
‎-फादर, हम आपको नुक़सान नहीं पहुँचाना चाहते।
‎-यह मेरा घर है।

588
00:45:15,640 --> 00:45:19,320
‎यह मेरा घर है और मेरी इजाज़त के बगैर
‎कोई आदमी अंदर नहीं जा सकता।

589
00:45:19,400 --> 00:45:21,320
‎कोई परेशानी हो तो हम मदद करें, फादर?

590
00:45:21,400 --> 00:45:25,800
‎छोटे से सामंत के साथ
‎बस एक छोटी-सी बहस हो गई है।

591
00:45:25,880 --> 00:45:27,960
‎सिग्ब्रित, स्टीएपा और राजा के रक्षक को
‎बुलाने के लिए एक आदमी भेजो।

592
00:45:28,040 --> 00:45:30,680
‎उससे कहना कि हमने ऊट्रेड रैग्नरसन को
‎घेर लिया है।

593
00:45:30,760 --> 00:45:32,320
‎-लॉर्ड।
‎-तुम्हें लगता है कि ऊट्रेड यहाँ है,

594
00:45:32,400 --> 00:45:33,240
‎मेरे घर के अंदर?

595
00:45:33,800 --> 00:45:36,200
‎-हाँ।
‎-तुम बेवकूफ़ हो।

596
00:45:37,720 --> 00:45:38,720
‎बेओका?

597
00:45:41,080 --> 00:45:44,160
‎-तुम भीतर जाओ, मेरी प्यारी।
‎-बेओका। मैं सब सुन रही थी।

598
00:45:45,360 --> 00:45:49,040
‎अगर ये लोग घर के भीतर तलाशी लेना चाहते हैं
‎तो हमें इसकी इजाज़त दे देनी चाहिए।

599
00:45:49,800 --> 00:45:51,480
‎हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं है।
‎कुछ भी नहीं।

600
00:45:53,120 --> 00:45:56,040
‎कृपया। भीतर चलिए, एथल्वोल्ड।

601
00:45:59,440 --> 00:46:00,280
‎आ जाओ।

602
00:46:33,560 --> 00:46:34,760
‎तसल्ली कर ली?

603
00:46:36,800 --> 00:46:39,080
‎मैंने पूछा, तुमने तसल्ली कर ली?

604
00:46:41,720 --> 00:46:43,720
‎हम आपसे माफ़ी चाहते हैं, फादर।

605
00:46:45,240 --> 00:46:46,080
‎लेडी।

606
00:46:47,120 --> 00:46:50,000
‎वह यहीं था। मैं उसकी गंध
‎महसूस कर सकता हूँ।

607
00:46:53,280 --> 00:46:55,640
‎आप लोग शादी में आएँगे ना, लॉर्ड?

608
00:47:09,440 --> 00:47:11,000
‎वह कहाँ छिपा है?

609
00:47:28,640 --> 00:47:34,040
‎मैं दावत में शामिल नहीं होऊंगा, इसलिए
‎नहीं क्योंकि मैं थका हूँ या बीमार हूँ...

610
00:47:35,200 --> 00:47:36,760
‎...बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे कुछ काम है।

611
00:47:37,440 --> 00:47:38,320
‎ठीक है, लॉर्ड।

612
00:47:39,520 --> 00:47:41,520
‎मैं गाना ख़त्म होने के बाद ज़्यादा देर
‎नहीं रुकूंगा।

613
00:47:43,400 --> 00:47:44,240
‎क्या यह ग़लत होगा?

614
00:47:46,040 --> 00:47:46,880
‎नहीं, लॉर्ड।

615
00:47:51,040 --> 00:47:53,760
‎फादर बेओका, यक़ीनन आप किसी बात से
‎परेशान है, कहिए क्या बात है।

616
00:47:59,280 --> 00:48:00,760
‎-तुम जा सकते हो।
‎-जैसा आपका आदेश, लॉर्ड।

617
00:48:03,760 --> 00:48:04,600
‎लॉर्ड।

618
00:48:06,440 --> 00:48:09,520
‎यह आशा और स्थिरता से जुड़ी बात है...

619
00:48:10,440 --> 00:48:12,160
‎...जिसकी वेसेक्स को ज़रूरत है।

620
00:48:14,160 --> 00:48:17,200
‎लेकिन डर को रोका जाना चाहिए,
‎उसे ख़त्म किया जाना चाहिए।

621
00:48:17,560 --> 00:48:18,960
‎-डर?
‎-हाँ, लॉर्ड।

622
00:48:20,440 --> 00:48:22,400
‎यह हर आदमी और औरत में मौजूद है।

623
00:48:24,120 --> 00:48:28,240
‎मेरी अपनी बीवी ने जान बचाने के डर से
‎अपने लिए छिपने की जगह बनाई है।

624
00:48:30,440 --> 00:48:32,200
‎उसे किससे ख़तरा है?

625
00:48:33,320 --> 00:48:37,920
‎उन लोगों ने जो खुद डरते हैं कि
‎उनके राजा के बिना उनकी ज़िंदगी कैसी होगी।

626
00:48:40,640 --> 00:48:42,920
‎और एडवर्ड अकेला उस डर को दूर करने का
‎इलाज नहीं है।

627
00:48:44,800 --> 00:48:46,320
‎आप ख़ुद भी यह बात जानते हैं, लॉर्ड।

628
00:48:47,680 --> 00:48:52,640
‎शायद यही वजह है कि आप उम्मीद करते हैं
‎और दुआ करते हैं... कि ऊट्रेड लौट आए।

629
00:48:56,240 --> 00:48:59,360
‎अगर ऐसा है, लॉर्ड तो आपकी दुआ
‎क़ुबूल हो चुकी है।

630
00:49:00,240 --> 00:49:01,160
‎वह यहीं है।

631
00:49:03,960 --> 00:49:05,960
‎आप उसे पकड़ सकते हैं और मरवा सकते हैं।

632
00:49:07,920 --> 00:49:09,320
‎या उससे बात कर सकते हैं।

633
00:50:02,120 --> 00:50:05,800
‎तुम यहीं इंतज़ार करो।
‎राजा जल्द ही तुमसे भेंट करेंगे।

634
00:51:19,280 --> 00:51:22,280
‎उपशीर्षक अनुवाद: पूर्णिमा पाण्डेय

