1
00:00:06,000 --> 00:00:09,920
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:10,480 --> 00:00:13,040
‎"मैं ऊट्रेड हूँ, ऊट्रेड का बेटा।"

3
00:00:13,800 --> 00:00:16,720
‎"एक उपद्रवी पुजारी को मारने के बाद,

4
00:00:17,640 --> 00:00:20,920
‎मैं राजा की जान लेने की धमकी देकर
‎भाग निकला।"

5
00:00:22,720 --> 00:00:26,000
‎"अब मैं विनचेस्टर से बहिष्कृत
‎और निर्वासित हूँ।"

6
00:00:27,160 --> 00:00:28,480
‎"एल्फ्रेड मर रहा है,

7
00:00:28,560 --> 00:00:32,200
‎और अपने उत्तराधिकारी के रूप में
‎अपने बेटे की स्थिति सुदृढ़ करने के लिए,

8
00:00:32,759 --> 00:00:34,320
‎वह उसकी शादी करवा रहा है।"

9
00:00:36,080 --> 00:00:38,040
‎"राजगद्दी पर बैठने की इच्छा रखने वाले,

10
00:00:38,320 --> 00:00:41,200
‎एथल्वोल्ड को राजद्रोह का दोषी पाया गया।"

11
00:00:41,280 --> 00:00:42,760
‎सज़ा है, अँधा करना।

12
00:00:44,880 --> 00:00:47,800
‎एडवर्ड के लिए चुनौतियाँ खड़ी करना चाहते हैं
‎या नहीं?

13
00:00:47,880 --> 00:00:50,160
‎एडवर्ड कामयाब नहीं होगा।

14
00:00:50,240 --> 00:00:52,520
‎"एथल्वोल्ड ने जिन डेन लड़ाकों को
‎अपनी तरफ मिला लिया था

15
00:00:53,080 --> 00:00:56,800
‎वो वेसेक्स पर हमला बोलने के लिए
‎एल्फ्रेड के मरने का इंतज़ार कर रहे हैं।"

16
00:00:56,880 --> 00:00:59,800
‎हमारे हाथों में तलवार है
‎और सामने युद्ध का मैदान।

17
00:01:01,880 --> 00:01:06,560
‎"अपनी बहन थीरा से मदद लेने के लिए
‎मैं गुपचुप विनचेस्टर लौट आया हूँ।"

18
00:01:06,640 --> 00:01:10,760
‎पर वह निफलहेम में क़ैद है।
‎अब सिर्फ़ तुम्हारा ख़ून ही उसे बचा सकता है।

19
00:01:10,840 --> 00:01:12,200
‎घर को चारों ओर से घेर लो। फ़ौरन।

20
00:01:12,280 --> 00:01:15,160
‎"वेसेक्स में पहले से कहीं ज़्यादा
‎उथल-पुथल मची हुई है,

21
00:01:15,760 --> 00:01:18,200
‎और लोगों के दिलों में डर घर कर गया है।"

22
00:01:18,720 --> 00:01:21,640
‎मेरी अपनी बीवी ने जान बचाने के डर से
‎अपने लिए छिपने की जगह बनाई है।

23
00:01:21,720 --> 00:01:23,560
‎उसे किससे ख़तरा है?

24
00:01:23,640 --> 00:01:27,000
‎उन लोगों से जो लोग खुद डरते हैं कि
‎उनके राजा के बिना उनकी ज़िंदगी कैसी होगी।

25
00:01:27,560 --> 00:01:28,840
‎ऊट्रेड यहीं है।

26
00:01:29,440 --> 00:01:32,520
‎आप उसे पकड़ सकते हैं और मरवा सकते हैं
‎या उससे बात कर सकते हैं।

27
00:01:32,640 --> 00:01:38,080
‎"और इसीलिए राजा के जीवन के अंतिम दिनों में
‎मैं उससे मिलने पहुँचा।"

28
00:01:39,920 --> 00:01:41,200
‎"क़िस्मत ही सबकुछ होती है।"

29
00:01:49,240 --> 00:01:50,320
‎यह एक अभिलेख है।

30
00:01:53,520 --> 00:01:54,360
‎वो पन्ने।

31
00:02:00,640 --> 00:02:02,320
‎यह वेसेक्स के इतिहास का अभिलेख है।

32
00:02:05,240 --> 00:02:07,280
‎इसमें मेरे जीवन को राजा के रूप में
‎शामिल किया जाएगा।

33
00:02:10,919 --> 00:02:14,160
‎मेरे भाई की मृत्यु से लेकर अब तक लिखे।

34
00:02:17,120 --> 00:02:18,800
‎-गीत।
‎-एक तरह का।

35
00:02:19,240 --> 00:02:21,840
‎इसमें से कोई भी बेब्बन्बुर्ग के ऊट्रेड का
‎उल्लेख नहीं करेगा।

36
00:02:26,280 --> 00:02:28,440
‎लोग मेरे काम को याद करेंगे।

37
00:02:31,280 --> 00:02:32,520
‎लोग मर जाएँगे...

38
00:02:33,960 --> 00:02:35,120
‎...हम सब मर जाएँगे।

39
00:02:37,600 --> 00:02:39,320
‎ये पन्ने बचे रहेंगे।

40
00:02:40,600 --> 00:02:44,840
‎चमड़े के पन्ने पर स्याही से लिखी गाथा
‎तुम्हारे काम को अमर कर देती है।

41
00:02:45,440 --> 00:02:46,840
‎अगर उन्हें जला ना दिया जाए।

42
00:02:49,400 --> 00:02:51,160
‎अगर उन्हें सुरक्षित रखा जाए, सही कहा।

43
00:02:51,640 --> 00:02:53,000
‎और आज से 100साल बाद,

44
00:02:53,080 --> 00:02:57,600
‎पढ़े-लिखे लोग इन पर लिखी बातों को पढ़ेंगे
‎या सुनेंगे और एल्फ्रेड ज़िंदा हो उठेगा।

45
00:02:58,600 --> 00:03:01,000
‎वे लॉर्ड ऊट्रेड के बारे में कुछ भी नहीं
‎जान पाएँगे।

46
00:03:04,160 --> 00:03:05,080
‎ना ही तुम्हारी...

47
00:03:06,880 --> 00:03:07,720
‎...स्वामिभक्ति...

48
00:03:10,400 --> 00:03:11,360
‎...सलाह...

49
00:03:13,520 --> 00:03:14,400
‎...वीरता...

50
00:03:16,480 --> 00:03:17,520
‎...साहस...

51
00:03:18,920 --> 00:03:20,600
‎...और धृष्टता को।

52
00:03:29,720 --> 00:03:30,640
‎तुम यहाँ क्यों आए हो?

53
00:03:34,560 --> 00:03:35,480
‎विनचेस्टर में?

54
00:03:35,560 --> 00:03:36,520
‎इस कमरे में।

55
00:03:37,600 --> 00:03:39,440
‎मुझे बताया गया कि आप बात करना चाहते हो।

56
00:03:40,080 --> 00:03:41,600
‎मेरी इच्छा को महत्त्व क्यों दे रहे हो?

57
00:03:42,160 --> 00:03:43,400
‎तुम मुझसे क्या चाहते हो?

58
00:03:44,240 --> 00:03:48,640
‎मुझे अभी भी सुनाई देता है
‎बताओ तुम मुझसे क्या कहना चाहते हो?

59
00:03:51,560 --> 00:03:52,960
‎अगर मैं एक बात कह पाता,

60
00:03:53,040 --> 00:03:55,640
‎तो यही कहता कि
‎मैं तुम्हारी हत्या नहीं करता।

61
00:03:55,720 --> 00:03:59,400
‎तुम्हारे गले पर चाकू रखने के बाद भी,
‎मैं कभी तुम्हारी जान नहीं लेता।

62
00:03:59,480 --> 00:04:01,080
‎तुम्हें पीटता, ख़ुशी से।

63
00:04:01,600 --> 00:04:05,680
‎पर मैं वह इंसान नहीं बनता जिसने सैक्सन के
‎राजा, एल्फ्रेड की हत्या की।

64
00:04:06,840 --> 00:04:09,520
‎मुझे मारने पर तुम्हें इन पन्नों पर
‎जगह मिल जाएगी।

65
00:04:10,080 --> 00:04:12,120
‎मैं ऐसे काम को पन्नों पर दर्ज़
‎नहीं करना चाहता।

66
00:04:12,200 --> 00:04:14,640
‎मैंने इन पन्नों से परे अपनी जगह बनाई है।

67
00:04:19,079 --> 00:04:21,480
‎पर हर राजा अपने गीतों का नायक होता है।

68
00:04:22,040 --> 00:04:23,520
‎मैं अपना नाम ना होने की बात को समझता हूँ।

69
00:04:25,760 --> 00:04:29,280
‎यह कभी नहीं लिखा जाएगा कि ऊट्रेड ने
‎एल्फ्रेड पर तलवार तानी थी।

70
00:04:32,120 --> 00:04:33,240
‎कई बार।

71
00:04:36,640 --> 00:04:38,000
‎पर मैं तुम्हें अच्छी तरह से जानता हूँ।

72
00:04:41,400 --> 00:04:42,480
‎शुक्रिया, लॉर्ड।

73
00:04:52,720 --> 00:04:54,640
‎तुम्हें लगता है, मैं तुम्हारा काम
‎तमाम कर सकता हूँ?

74
00:04:55,680 --> 00:04:56,960
‎तुम निर्वासित हो।

75
00:04:57,880 --> 00:04:59,680
‎यह लिखा जाएगा कि एल्फ्रेड ने,

76
00:05:00,960 --> 00:05:02,760
‎कमज़ोर और बीमार,

77
00:05:03,680 --> 00:05:07,840
‎होने के बाद भी अपनी ताक़त बटोरकर
‎योद्धा ऊट्रेड रैग्नरसन को मार डाला।

78
00:05:12,040 --> 00:05:13,320
‎ऐसा नहीं होगा।

79
00:05:13,400 --> 00:05:14,680
‎क्योंकि मुझमें इच्छा की कमी है?

80
00:05:14,760 --> 00:05:16,120
‎क्योंकि हमारे हाथ बंधे हुए हैं।

81
00:05:16,720 --> 00:05:20,320
‎तुम मुझे नहीं मार सकते
‎जैसे मैं तुम्हें नहीं मार सकता।

82
00:05:38,480 --> 00:05:39,400
‎मेरी तलवार भारी है।

83
00:05:46,880 --> 00:05:47,760
‎मुझे बैठ जाना चाहिए।

84
00:05:50,080 --> 00:05:52,480
‎सुराही में शराब है, उसे प्याले में डाल दो।

85
00:06:09,760 --> 00:06:12,680
‎एडवर्ड और उसकी दुल्हन के नाम,
‎वे सलामत रहें।

86
00:06:14,400 --> 00:06:15,760
‎ईश्वर उनकी रक्षा करे।

87
00:06:19,840 --> 00:06:23,200
‎मैं कहता हूँ "ईश्वर उनकी रक्षा करे," पर वह
‎अक्सर इंसानों के ज़रिए काम करता है।

88
00:06:25,280 --> 00:06:27,600
‎उसने पहले भी तुम्हारे ज़रिए काम किया है,
‎मुझे यह पता है।

89
00:06:28,880 --> 00:06:32,320
‎कोई भी आदमी अकेले ढाल की दीवार नहीं
‎तोड़ सकता जैसे तुमने इथनडन में तोड़ी थी।

90
00:06:33,200 --> 00:06:34,480
‎मैं बुतपरस्त हूँ, लॉर्ड।

91
00:06:35,320 --> 00:06:36,160
‎तुम बपतिस्म ले चुके हो।

92
00:06:36,240 --> 00:06:38,040
‎मैं पुराने देवताओं में विश्वास करता हूँ।

93
00:06:38,480 --> 00:06:40,520
‎शैतान भी इंसानों के ज़रिए काम करता है।

94
00:06:40,800 --> 00:06:43,320
‎मेरी मौत कुछ लोगों में बसे शैतान को
‎सामने लाएगी।

95
00:06:43,400 --> 00:06:47,440
‎यहाँ तक कि अच्छे लोग भी लालच, सत्ता
‎और महिमा से भरमा जाएँगे।

96
00:06:48,680 --> 00:06:49,560
‎धार्मिक लोग?

97
00:06:49,640 --> 00:06:50,520
‎आह, हाँ।

98
00:06:52,000 --> 00:06:53,960
‎"वह मेरे सभा-भवन में बैठे हैं।"

99
00:06:55,080 --> 00:06:57,880
‎"वे मेरा खाना खा रहे हैं,
‎वे मेरी शराब और ऐल पी रहे हैं,

100
00:06:58,880 --> 00:07:00,320
‎और खुशहाल जोड़े के नाम...

101
00:07:01,520 --> 00:07:02,680
‎जाम उठा रहे हैं।"

102
00:07:03,880 --> 00:07:05,120
‎ईश्वर उनकी मदद करें।

103
00:07:32,480 --> 00:07:34,120
‎बरनार्ड कॉर्नवेल के उपन्यास पर आधारित

104
00:07:50,320 --> 00:07:53,480
‎मुख्य शीर्षक

105
00:07:55,920 --> 00:07:57,760
‎बहुत अच्छा। बढ़िया।

106
00:07:59,680 --> 00:08:00,920
‎लॉर्ड एथेलहेल्म।

107
00:08:01,840 --> 00:08:04,200
‎मैं आपको आपकी नई पदवी के लिए बधाई देता हूँ

108
00:08:04,280 --> 00:08:05,640
‎आप राजकुमार के ससुर बन गए।

109
00:08:06,760 --> 00:08:08,960
‎क्या आपको उस घाव को ढँकना नहीं चाहिए?

110
00:08:09,760 --> 00:08:12,960
‎मुझे यह बदसूरत और घिनौना लगता है।

111
00:08:13,520 --> 00:08:14,920
‎ओह, आप मेरी आँख की बात कर रहे हो?

112
00:08:15,680 --> 00:08:19,080
‎मैं इसे ताज को लेकर अपनी ईमानदारी की
‎निशानी के तौर पर देखता हूँ,

113
00:08:19,600 --> 00:08:21,640
‎फिर चाहे ताज जिसके भी सिर पर रखा जाए।

114
00:08:21,720 --> 00:08:23,680
‎ताज एडवर्ड के सिर पर रखा जाएगा।

115
00:08:23,880 --> 00:08:24,760
‎क़िस्मत से।

116
00:08:25,480 --> 00:08:27,160
‎लेकिन यह सिर्फ़ एक संभावना है।

117
00:08:27,880 --> 00:08:30,320
‎विटन के सदस्यों और सामंतों का
‎कोई भरोसा नहीं

118
00:08:30,400 --> 00:08:32,240
‎और वैसे भी यह उतार-चढ़ाव का वक़्त है।

119
00:08:32,320 --> 00:08:35,760
‎मुझे यक़ीन है कि आप नशे में हैं।
‎आप बेतुकी बातें कर रहे हैं।

120
00:08:35,840 --> 00:08:37,600
‎आप एडवर्ड के पहले ससुर नहीं हैं।

121
00:08:38,360 --> 00:08:41,120
‎वह अपने नाजायज़ बच्चों के जायज़ होने का
‎दावा करता है।

122
00:08:41,200 --> 00:08:45,360
‎एडवर्ड पहले शादी कर चुका है,
‎पर सिर्फ़ एक बार।

123
00:08:45,960 --> 00:08:49,960
‎अगर नाजायज़ बच्चे नाजायज़ नहीं होते
‎तो मुझे पता होता।

124
00:08:50,040 --> 00:08:52,040
‎मैं सहमत हूँ, आपको निश्चित रूप से
‎बताया जाना चाहिए था

125
00:08:52,120 --> 00:08:53,840
‎क्योंकि आप सबसे शक्तिशाली सहयोगी हैं।

126
00:08:54,240 --> 00:08:56,320
‎वो बच्चे अय्याशी का नतीजा हैं।

127
00:08:56,400 --> 00:08:59,160
‎वो प्यार का नतीजा हैं।

128
00:08:59,240 --> 00:09:02,320
‎-एडवर्ड के शब्दों में कहें तो।
‎-लॉर्ड।

129
00:09:02,440 --> 00:09:05,640
‎आपको याद दिला दूं कि आपकी जगह
‎इस मेज़ पर नहीं है।

130
00:09:07,760 --> 00:09:08,920
‎सहमत हूँ, स्टीएपा।

131
00:09:09,720 --> 00:09:12,760
‎मेरी सही जगह इस मेज़ पर नहीं है।

132
00:09:13,880 --> 00:09:15,920
‎आपसे बात करके अच्छा लगा, लॉर्ड।

133
00:09:17,000 --> 00:09:18,080
‎अपनी आँख के लिए माफ़ी चाहूँगा।

134
00:09:19,000 --> 00:09:20,440
‎या आँख ना होने के लिए।

135
00:09:23,920 --> 00:09:26,320
‎विनचेस्टर को लेकर बेचैनी का माहौल है।

136
00:09:26,920 --> 00:09:28,840
‎इस मेज़ पर बेचैनी का माहौल है।

137
00:09:31,120 --> 00:09:32,000
‎आल्डहेल्म...

138
00:09:33,320 --> 00:09:34,840
‎...दूत को मार्शिया भेजो।

139
00:09:34,920 --> 00:09:36,920
‎मुझे भाला चलाने वाले सैनिक चाहिए।

140
00:09:37,000 --> 00:09:39,600
‎उनकी ज़रूरत नहीं है। बिल्कुल नहीं।

141
00:09:40,280 --> 00:09:44,000
‎हम यहाँ बातें कर रहे हैं और वहाँ तुम्हारे
‎पिता गुज़र जाए, तब क्या होगा?

142
00:09:46,280 --> 00:09:47,560
‎आल्डहेल्म, दूत।

143
00:09:48,480 --> 00:09:49,320
‎ज़रूर, लॉर्ड।

144
00:09:50,480 --> 00:09:51,960
‎राजा कहाँ हैं, बेओका?

145
00:09:52,280 --> 00:09:53,120
‎अपने कमरे में?

146
00:09:53,200 --> 00:09:55,280
‎मुझे यही पता है, वह आराम कर रहे हैं, लेडी।

147
00:09:55,640 --> 00:09:56,720
‎मैं उन्हें देखकर आती हूँ।

148
00:09:57,200 --> 00:09:59,320
‎वह थके हुए लग रहे थे, लेडी।

149
00:09:59,400 --> 00:10:02,360
‎वह अपनी बीवी से परेशान नहीं होते।
‎कभी नहीं।

150
00:10:08,120 --> 00:10:12,160
‎तुम्हें लॉर्ड एथेलहेल्म से कहना चाहिए कि
‎तुम्हें लगता कि ऊट्रेड रैग्नरसन आस-पास है।

151
00:10:12,240 --> 00:10:15,000
‎-हम नहीं जानते कि यह सच है या नहीं।
‎-यक़ीनन यह सच है।

152
00:10:15,600 --> 00:10:17,640
‎अगर उसके आदमी यहाँ है तो ऊट्रेड भी
‎यहीं हैं।

153
00:10:19,000 --> 00:10:20,480
‎वह यहाँ बदला लेने आया है।

154
00:10:21,760 --> 00:10:24,280
‎यह सच हमें बार-बार दोहराना है।

155
00:10:31,360 --> 00:10:35,960
‎लॉर्ड, मैं जानना चाहता हूँ कि
‎तुम मेरे बच्चों को विनचेस्टर क्यों लाए।

156
00:10:37,560 --> 00:10:40,200
‎और तुम्हें क्यों लगा कि
‎उनका बपतिस्म होना चाहिए।

157
00:10:40,400 --> 00:10:41,920
‎यह काम तुम्हें डराने के लिए किया गया था।

158
00:10:44,240 --> 00:10:46,080
‎शायद तकलीफ़ पहुँचाने के लिए।

159
00:10:48,320 --> 00:10:51,600
‎मैं समझदारी से फ़ैसला लेने की
‎कोशिश करता हूँ।

160
00:10:51,680 --> 00:10:52,520
‎हालांकि...

161
00:10:53,920 --> 00:10:56,440
‎...तुम्हारे बच्चों को उठवाना समझदारी भरा
‎फ़ैसला नहीं था।

162
00:10:56,520 --> 00:10:58,680
‎यह नासमझी भरा क़दम था।
‎ख़ुदगरज़ी से भरा फ़ैसला।

163
00:10:59,760 --> 00:11:01,360
‎उन्हें अच्छी देखभाल दी जाती है।

164
00:11:03,000 --> 00:11:04,880
‎और वैसे भी तुम एक अच्छे पिता नहीं हो।

165
00:11:05,440 --> 00:11:08,240
‎मैं पिता होने का फर्ज़ ही कहाँ निभा पाया।
‎मुझे देश-से बहिष्कार किया गया है।

166
00:11:08,320 --> 00:11:10,200
‎तुमने इस महल के अंदर एक आदमी
‎का क़त्ल किया।

167
00:11:15,360 --> 00:11:17,440
‎हालांकि मैं मानता हूँ, उसने उकसाया था।

168
00:11:18,080 --> 00:11:21,880
‎और मैं अपने फ़ैसले और सज़ा दोनों ही
‎मामलों में ग़लत था।

169
00:11:21,960 --> 00:11:26,520
‎मैंने तुम्हें वह इज़्ज़त और भरोसा नहीं दिया
‎जिसके तुम हक़दार थे।

170
00:11:27,680 --> 00:11:28,800
‎मैं डर गया था।

171
00:11:30,560 --> 00:11:31,560
‎मैं डर गया था।

172
00:11:33,800 --> 00:11:36,720
‎ना तुमसे, ना ही मौत से...

173
00:11:38,920 --> 00:11:41,160
‎...पर वह सब खो देने से जो वेसेक्स में है,

174
00:11:41,240 --> 00:11:45,720
‎वह सब जो इन पन्नों पर लिखा हुआ है।

175
00:11:48,520 --> 00:11:51,320
‎मेरा काम जारी रखना चाहिए।

176
00:11:53,040 --> 00:11:55,880
‎इस जगह की तरक़्क़ी जारी रहनी चाहिए।

177
00:11:56,480 --> 00:12:02,920
‎इंग्लैंड को उभरना चाहिए, और भगवान की
‎प्रशंसा की जानी चाहिए।

178
00:12:05,160 --> 00:12:08,200
‎हम हैं और हम ही अंतिम
‎वास्तविक सैक्सन साम्राज्य रहेंगे।

179
00:12:08,720 --> 00:12:11,200
‎हम लोगों के बीच दीवारें खड़ी नहीं कर सकते।

180
00:12:11,280 --> 00:12:13,240
‎उसी तरह, हम ख़ुद को ख़त्म नहीं होने दे सकते।

181
00:12:17,080 --> 00:12:19,040
‎ऐसा करने पर मेरी अब तक की कोशिश
‎बेकार चली जाएगी।

182
00:12:20,960 --> 00:12:25,400
‎मेरे पिता की कोशिश, मेरे भाई की कोशिश
‎सब बेकार चली जाएगी।

183
00:12:27,600 --> 00:12:28,440
‎लॉर्ड।

184
00:12:29,840 --> 00:12:31,320
‎मुझसे कहा गया कि तुम आराम कर रहे हो।

185
00:12:33,280 --> 00:12:34,320
‎यह यहाँ क्यों आया है?

186
00:12:35,880 --> 00:12:37,560
‎ऊट्रेड मेरे कहने पर यहाँ आया है।

187
00:12:37,640 --> 00:12:40,680
‎तुमने कहा था कि अगर उसने दोबारा कभी
‎वेसेक्स में क़दम रखा,

188
00:12:41,360 --> 00:12:42,720
‎तो उसे मार डाला जाएगा।

189
00:12:43,360 --> 00:12:45,320
‎और अब मेरे पास कहने के लिए कुछ और है।

190
00:12:48,040 --> 00:12:51,160
‎हमें अकेला छोड़ दो और किसी भी मेहमान से

191
00:12:51,240 --> 00:12:53,480
‎ऊट्रेड के बारे में कुछ मत कहना,
‎किसी से भी नहीं।

192
00:12:53,560 --> 00:12:57,440
‎मुझे समझ में नहीं आता, तुमने दुश्मनों को
‎दावत का न्योता क्यों दिया है।

193
00:12:57,840 --> 00:12:59,920
‎पहले एथल्वोल्ड और अब इसे।

194
00:13:00,200 --> 00:13:01,040
‎लेडी।

195
00:13:01,120 --> 00:13:03,400
‎लॉर्ड, अब तुम्हें और माफ़ी नहीं देनी चाहिए।

196
00:13:03,480 --> 00:13:04,720
‎यह तुम्हें कमज़ोर दिखाता है।

197
00:13:05,480 --> 00:13:07,600
‎मेरी प्यारी, मैंने तुम्हें यहाँ से जाने को
‎कहा है।

198
00:13:07,920 --> 00:13:09,240
‎और तुम क्या करोगे?

199
00:13:10,000 --> 00:13:13,440
‎-उससे एडवर्ड का साथ देने को कहोगे?
‎-मैं इनकार कर दूँगा।

200
00:13:14,520 --> 00:13:15,520
‎मैं मदद लूँगी ही नहीं।

201
00:13:15,600 --> 00:13:17,440
‎एल्स्विथ, तुम जा सकती हो।

202
00:13:31,160 --> 00:13:33,240
‎वह गुस्से में है क्योंकि मैं मर रहा हूँ।

203
00:13:34,840 --> 00:13:38,640
‎और वह उसे बेदिल नहीं बनाता है।
‎उसका दिल दुखी है।

204
00:13:50,120 --> 00:13:51,040
‎मेरी तरह...

205
00:13:53,920 --> 00:13:56,320
‎...वेसेक्स के बहुत से लोगों की तरह,
‎शायद...

206
00:13:58,960 --> 00:14:00,520
‎...मेरी बीवी डरी हुई है...

207
00:14:03,480 --> 00:14:04,320
‎...इस बात से,

208
00:14:05,040 --> 00:14:07,200
‎कि आज के बाद इस पर क्या लिखा जाएगा।

209
00:14:12,000 --> 00:14:14,240
‎आगे क्या होने वाला है।

210
00:14:16,320 --> 00:14:19,200
‎लॉर्ड, आगे ज़िंदगी है।

211
00:14:20,200 --> 00:14:22,280
‎वह चलती रहती है। वह ऐसे ही चलती रहेगी।

212
00:14:22,400 --> 00:14:23,840
‎लेकिन किस दिशा में?

213
00:14:23,920 --> 00:14:26,200
‎शासन कौन करेगा?
‎किस भगवान की आराधना की जाएगी?

214
00:14:26,280 --> 00:14:29,160
‎कौनसी भाषा बोली जाएगी?
‎कौनसे क़ानून लागू होंगे?

215
00:14:29,400 --> 00:14:30,840
‎तुमने शासन कर लिया।

216
00:14:31,880 --> 00:14:33,840
‎जल्दी ही, दूसरों की बारी आएगी।

217
00:14:36,800 --> 00:14:39,600
‎ईश्वर या देवता...

218
00:14:41,320 --> 00:14:42,440
‎...वो तय करेंगे।

219
00:14:46,600 --> 00:14:47,440
‎सही कहा।

220
00:14:58,320 --> 00:14:59,160
‎पर...

221
00:15:01,840 --> 00:15:03,040
‎...मेरा आख़िरी काम...

222
00:15:03,880 --> 00:15:07,240
‎...यह पक्का करना होगा कि
‎सत्ता अच्छे इंसान के हाथ में रहे।

223
00:15:07,320 --> 00:15:08,480
‎मुझे यह करना ही होगा।

224
00:15:09,680 --> 00:15:12,480
‎और यही वजह है कि तुम इस कमरे में हो।

225
00:15:24,680 --> 00:15:26,840
‎तुरंत हड़बड़ी मत मचाना।

226
00:15:27,120 --> 00:15:30,600
‎पर मैं चाहती हूँ कि तुम महल के
‎सारे गलियारों में पहरेदार खड़े कर दो।

227
00:15:30,880 --> 00:15:33,080
‎निर्वासित ऊट्रेड, यहीं है।

228
00:15:33,480 --> 00:15:36,480
‎राजा से भेंट करने के बाद
‎वह तुरंत महल से निकल जाएगा।

229
00:15:37,720 --> 00:15:39,920
‎उसके साथ क्या करना है
‎इसका फ़ैसला बाद में किया जाएगा।

230
00:15:40,200 --> 00:15:41,360
‎ज़रूर, लेडी।

231
00:15:47,400 --> 00:15:50,960
‎माँ, आप परेशान दिख रही हैं।

232
00:15:51,640 --> 00:15:52,720
‎राजा के लिए?

233
00:15:53,520 --> 00:15:54,360
‎नहीं।

234
00:15:55,440 --> 00:15:56,320
‎नहीं।

235
00:15:56,800 --> 00:15:59,960
‎कुछ नहीं, दावत को लेकर फ़िक्र हो रही है।

236
00:16:00,880 --> 00:16:03,120
‎जल्दी ही, ये सब नशे में डूब जाएँगे
‎और उल्टियां करते नज़र आएँगे।

237
00:16:03,920 --> 00:16:05,560
‎तब जाकर मैं राहत की साँस ले पाऊँगी।

238
00:16:05,640 --> 00:16:07,440
‎और सही बात क्या है?

239
00:16:09,200 --> 00:16:12,120
‎सही बात यह है कि हम एक अलग
‎और ख़तरनाक दौर में जी रहे हैं।

240
00:16:14,640 --> 00:16:16,440
‎तुम्हें हौसला बनाए रखना होगा।

241
00:16:18,360 --> 00:16:19,200
‎मुस्कुराओ।

242
00:16:26,800 --> 00:16:28,520
‎कल ही की तो बात लगती है...

243
00:16:30,240 --> 00:16:31,160
‎कि मैंने...

244
00:16:32,240 --> 00:16:36,440
‎...एक मरते हुए बच्चे के तौर पर एडवर्ड को
‎तुम्हें सौंपा था।

245
00:16:38,720 --> 00:16:40,160
‎मुझे डर था कि मेरी दुआएँ

246
00:16:41,200 --> 00:16:42,480
‎कुबूल नहीं हुई।

247
00:16:44,960 --> 00:16:46,000
‎और मैंने उसे...

248
00:16:47,760 --> 00:16:48,640
‎...तुम्हें...

249
00:16:51,160 --> 00:16:52,280
‎...और इस्यूट को सौंप दिया था।

250
00:16:54,280 --> 00:16:55,280
‎तुम्हें वह याद है।

251
00:16:56,480 --> 00:16:57,440
‎हाँ।

252
00:17:13,520 --> 00:17:14,359
‎ऊट्रेड।

253
00:17:17,440 --> 00:17:20,920
‎मैं दूसरी बार तुम्हें अपने बेटे को
‎सौंपना चाहता हूँ

254
00:17:21,160 --> 00:17:24,920
‎और पहले की तरह यह पक्का
‎करने के लिए कि वह ज़िंदा रहे।

255
00:17:25,400 --> 00:17:27,400
‎कुछ मत कहना, कुछ भी मत कहना, अभी नहीं।

256
00:17:30,640 --> 00:17:34,560
‎मैं बस इतना कह रहा हूँ कि जब तक
‎वह राजगद्दी पर है, तुम विनचेस्टर में रहो।

257
00:17:34,960 --> 00:17:36,160
‎उसके बाद जो चाहो वो करो।

258
00:17:36,240 --> 00:17:39,200
‎तुम उत्तर की ओर जा सकते हो,
‎तुम अपनी ज़मीन फिर से हासिल कर सकते हो।

259
00:17:40,080 --> 00:17:41,640
‎मैं निर्वासित हूँ, लॉर्ड।

260
00:17:43,040 --> 00:17:44,000
‎अब नहीं।

261
00:17:48,160 --> 00:17:49,600
‎तुम्हें आज से...

262
00:17:51,640 --> 00:17:52,480
‎...माफ़ किये जाते हो।

263
00:18:00,080 --> 00:18:03,040
‎विनचेस्टर में रहने के लिए
‎मुझे यह शर्त माननी पड़ेगी?

264
00:18:03,120 --> 00:18:05,640
‎तुम्हारा फ़ैसला कुछ भी रहे
‎तुम्हें माफ़ कर दिया जाएगा।

265
00:18:07,400 --> 00:18:10,080
‎और अगर उस दरवाज़े के पीछे, मेरी बीवी ने
‎पहरेदारों को खड़ा किया होगा

266
00:18:10,160 --> 00:18:13,640
‎जो कि वह ज़रूर करेगी,
‎तो मैं उन्हें बरखास्त कर दूँगा।

267
00:18:26,160 --> 00:18:27,720
‎मैंने अपनी तरफ से सुलह की कोशिश कर ली है।

268
00:18:32,040 --> 00:18:35,120
‎मैंने अपनी ख़्वाहिश बता दी है।
‎मुझे जवाब की ज़रूरत नहीं है।

269
00:18:37,480 --> 00:18:38,720
‎शुक्रिया, लॉर्ड।

270
00:18:42,400 --> 00:18:44,360
‎अपनी ग़लती को सुधारने के लिए।

271
00:18:46,480 --> 00:18:49,120
‎बहुत पहले ही मेरी आँखें बंद हो गई होती
‎और मैं जन्नत के दरवाज़े

272
00:18:49,200 --> 00:18:50,560
‎खटखटा रहा होता।

273
00:18:51,600 --> 00:18:54,840
‎पर तुमसे मिलने की उम्मीद ने ही
‎मुझे ज़िंदा रखा।

274
00:19:00,200 --> 00:19:04,520
‎ऊट्रेड के नाम, बेब्बन्बुर्ग के
‎सच्चे लॉर्ड के नाम एक जाम...

275
00:19:09,240 --> 00:19:11,200
‎एक आदमी जिसे मैं कभी नहीं समझ पाया

276
00:19:12,360 --> 00:19:15,160
‎पर जिसके बिना मैं कभी राजा के तौर पर
‎नहीं मर पाता।

277
00:19:23,680 --> 00:19:25,000
‎दफ़ा हो जाओ।

278
00:19:26,320 --> 00:19:27,560
‎लॉर्ड, मैं हूँ, आल्डहेल्म।

279
00:19:31,520 --> 00:19:32,360
‎क्या बात है?

280
00:19:33,920 --> 00:19:34,760
‎क्या कहना है?

281
00:19:37,160 --> 00:19:39,280
‎लॉर्ड, मैंने दूत को नहीं भेजा।

282
00:19:40,760 --> 00:19:42,440
‎सैनिकों को बुलावा भेजने के लिए?

283
00:19:43,800 --> 00:19:45,480
‎हमारे पास पहले ही बड़ी संख्या में
‎सैनिक हैं,

284
00:19:45,560 --> 00:19:48,040
‎ज़्यादा सैनिक बुलाने पर ऐसा लगेगा
‎जैसे हम हमला करने वाले हैं।

285
00:19:48,560 --> 00:19:52,040
‎-तुम मेरा हुक़्म मानने से इनकार कर रहे हो?
‎-मैं आपको सलाह दे रहा हूँ, लॉर्ड।

286
00:19:52,120 --> 00:19:53,440
‎सैनिकों को दक्षिण में क्यों बुलाना है

287
00:19:53,520 --> 00:19:55,760
‎जब डेन ख़ुद ही हमले की तैयारी कर रहे हैं?

288
00:19:55,840 --> 00:19:58,720
‎तुम मेरे हुक़्म को अनदेखा कर रहे हो।
‎इसे सलाह का नाम मत दो।

289
00:19:58,800 --> 00:20:01,240
‎मैंने देखा है, यह आदत बनती जा रही है।

290
00:20:02,000 --> 00:20:04,720
‎मैंने अपनी बीवी के लिए
‎हमदर्दी भी पैदा होते देखा है।

291
00:20:06,200 --> 00:20:07,320
‎यह सलाह ही है, लॉर्ड।

292
00:20:08,120 --> 00:20:09,520
‎उसके झांसे से मत आओ।

293
00:20:10,280 --> 00:20:11,800
‎उसके साथ सो लेना, ठीक है,

294
00:20:12,320 --> 00:20:15,000
‎और मुझे तलाक़ लेने का मौक़ा देना,
‎पर उसके प्यार में मत पड़ना।

295
00:20:16,000 --> 00:20:17,040
‎जिस दिन एल्फ्रेड मर जाएगा,

296
00:20:17,120 --> 00:20:20,320
‎उस दिन मैं मार्शिया का राजा बनूँगा,
‎उसी दिन।

297
00:20:20,400 --> 00:20:22,720
‎और इसकी घोषणा
‎मैं यहाँ विनचेस्टर में करूँगा।

298
00:20:23,160 --> 00:20:25,160
‎यह आक्रमकता नहीं है। यह तथ्य है।

299
00:20:25,760 --> 00:20:28,720
‎तुम सैनिकों को आने का बुलावा भेजो,
‎पचास या उससे ज़्यादा, फ़ौरन।

300
00:20:36,440 --> 00:20:38,240
‎हन्सटैनेस्टन

301
00:20:38,320 --> 00:20:42,920
‎हन्सटैनटन
‎पूर्वी एंगलिया का साम्राज्य

302
00:20:51,880 --> 00:20:54,520
‎तुम्हें कंबल के नीचे होना चाहिए, जानेमन।
‎मेरे साथ।

303
00:20:57,040 --> 00:20:57,880
‎युद्ध छिड़ने ही वाला है

304
00:20:58,520 --> 00:21:01,160
‎और जब तक वक़्त है
‎मैं तुम्हें जी भरकर प्यार करना चाहता हूँ।

305
00:21:04,880 --> 00:21:06,960
‎तुमने एथल्वोल्ड को ऊट्रेड का
‎क़त्ल करने के लिए भेजा है।

306
00:21:08,920 --> 00:21:10,440
‎तुम्हें उस पर थोड़ा भरोसा करना चाहिए।

307
00:21:13,200 --> 00:21:16,920
‎मैंने उसे विनचेस्टर अशांति का बीज बोने

308
00:21:17,560 --> 00:21:21,320
‎और सैक्सन की सेना तैयार करने
‎और मौक़ा पड़ने पर

309
00:21:22,040 --> 00:21:22,880
‎ऊट्रेड को मारने भेजा है।

310
00:21:30,760 --> 00:21:33,200
‎लोग खुले आम कह रहे हैं कि
‎उसी ने रैग्नर का क़त्ल किया।

311
00:21:34,520 --> 00:21:35,360
‎एथल्वोल्ड?

312
00:21:36,640 --> 00:21:37,640
‎तुम इस बात पर भरोसा करती हो?

313
00:21:37,840 --> 00:21:41,240
‎-क्या यह सच है?
‎-बिस्तर पर चलो, मेरे साथ लेटो।

314
00:21:41,320 --> 00:21:42,720
‎मुझे सच-सच जवाब दो।

315
00:21:43,800 --> 00:21:44,720
‎क्या उसने किया?

316
00:21:45,000 --> 00:21:46,520
‎सच कहूँ, मुझे नहीं पता।

317
00:21:47,320 --> 00:21:49,480
‎पर फ़िलहाल मैं यह चाहता हूँ कि एथल्वोल्ड
‎ज़िंदा रहे।

318
00:21:50,200 --> 00:21:53,400
‎जब वह अपना काम पूरा कर लेगा,
‎मैं उसे मार डालूँगा।

319
00:21:53,480 --> 00:21:54,520
‎क्या उसने किया?

320
00:21:56,160 --> 00:22:00,640
‎वह रैग्नर से डर रहा था।
‎मुझे बस इतना ही मालूम है।

321
00:22:03,400 --> 00:22:04,600
‎फिर तो उसे मारने का हक़ मेरा है।

322
00:22:06,880 --> 00:22:07,760
‎सिर्फ़ मेरा।

323
00:22:09,320 --> 00:22:11,400
‎जब युद्ध हो, उसे बचा कर रखना।

324
00:22:13,520 --> 00:22:15,040
‎-वह मेरा है।
‎-ठीक है।

325
00:22:22,000 --> 00:22:24,040
‎-मुझे ठंड लग रही है।
‎-तो बिस्तर में जाओ।

326
00:22:27,120 --> 00:22:28,040
‎मैं आती हूँ।

327
00:22:45,160 --> 00:22:46,000
‎डेन।

328
00:22:47,520 --> 00:22:48,520
‎कहो।

329
00:22:49,920 --> 00:22:50,760
‎कहो कि तुम डेन हो।

330
00:22:52,160 --> 00:22:53,000
‎डेन वेश्या।

331
00:22:54,760 --> 00:22:55,600
‎कहो।

332
00:22:58,040 --> 00:22:59,840
‎-कहो!
‎-मुझे गर्व है कि मैं एक डेन हूँ

333
00:23:00,720 --> 00:23:04,000
‎और सेक्सन पुजारी की पत्नी हूँ।
‎मैं दोनों हूँ।

334
00:23:04,080 --> 00:23:06,600
‎"मैं दोनों हूँ।" इस बात का कोई
‎मतलब नहीं है, है ना?

335
00:23:06,680 --> 00:23:07,880
‎मैं शांति से जीना चाहती हूँ।

336
00:23:07,960 --> 00:23:10,520
‎तुम एक डेन हो और कुछ नहीं।

337
00:23:10,760 --> 00:23:13,080
‎टीडमैन, उसे जाने दो
‎वरना मैं तुम्हारी गोटियाँ उखाड़ लूँगा।

338
00:23:14,120 --> 00:23:16,400
‎थीरा, मैं माफ़ी चाहता हूँ।
‎टीडमैन का दिमाग़ खाली है।

339
00:23:17,080 --> 00:23:19,800
‎-मेरा दिमाग़ ठीक है।
‎-हाँ, उससे अच्छी-सी बाल्टी बन जाएगी।

340
00:23:20,840 --> 00:23:21,680
‎यह एक खेल था।

341
00:23:22,480 --> 00:23:25,800
‎अगर तुम उसे परेशान ही करना चाहते हो
‎तो करो जब तुम्हें कोई देख ना रहा हो।

342
00:23:26,800 --> 00:23:27,640
‎यह एक खेल था!

343
00:23:33,800 --> 00:23:36,960
‎-ऊट्रेड को माफ़ कर दिया गया।
‎-वह विनचेस्टर में है?

344
00:23:37,280 --> 00:23:40,040
‎-मैंने नहीं कहा था वह यहीं है?
‎-आगे क्या करना है?

345
00:23:43,000 --> 00:23:45,480
‎उसे एडवर्ड का साथ देने का मौक़ा
‎नहीं दे सकते।

346
00:23:46,440 --> 00:23:48,280
‎किसी एक या दोनों को मरना चाहिए।

347
00:23:48,920 --> 00:23:51,080
‎उन दोनों में से एडवर्ड को मारना
‎ज़्यादा आसान होगा।

348
00:23:51,160 --> 00:23:54,400
‎बाहर जाओ। तुम सब बाहर जाओ!

349
00:23:59,080 --> 00:24:02,520
‎तुम अपनी ज़ुबान पर लगाम नहीं लगा सकते?
‎तुम विश्वासघात करने की बात कर रहे हो!

350
00:24:02,600 --> 00:24:04,800
‎नहीं, यह विश्वासघात नहीं है। यह रास्ता है।

351
00:24:05,280 --> 00:24:06,200
‎एडवर्ड मर जाएगा,

352
00:24:06,720 --> 00:24:08,880
‎मैं राजगद्दी पर दावा करूँगा,
‎डेन हम पर हमला नहीं करेंगे,

353
00:24:08,960 --> 00:24:11,400
‎और लॉर्ड सिग्ब्रित अपने
‎चाँदी के सिक्के गिनेंगे।

354
00:24:11,480 --> 00:24:13,600
‎कुल मिलाकर, हम सब बच जायेंगे।

355
00:24:15,040 --> 00:24:17,960
‎अभी बस यही ज़रूरी है कि एल्फ्रेड आराम से
‎मर जाए।

356
00:24:24,720 --> 00:24:27,120
‎यह काम एडवर्ड के राजा बनने के महीनों पहले
‎हो सकता है।

357
00:24:27,200 --> 00:24:28,840
‎उस वक़्त डेन मार्चिंग करेंगे।

358
00:24:29,200 --> 00:24:32,760
‎एल्फ्रेड एक महीने भी ज़िंदा नहीं रहेगा।
‎वह कुछ ही दिनों का मेहमान है।

359
00:24:33,240 --> 00:24:35,440
‎उसके बाद राजगद्दी को लेकर खींचतान
‎शुरू हो जाएगी।

360
00:24:35,520 --> 00:24:37,640
‎एडवर्ड राजा के पद के लिए हर सैक्सन की
‎पसंद नहीं है।

361
00:24:37,720 --> 00:24:41,480
‎शराबख़ाने में होने वाली बातों को सुनकर
‎यही लगता है, एडवर्ड किसी की पसंद नहीं है।

362
00:24:42,240 --> 00:24:43,440
‎लोग क्या कह रहे हैं?

363
00:24:43,880 --> 00:24:47,360
‎यही कि एडवर्ड की शक्ल लड़कियों जैसी है
‎और तुम उसे मारने के लिए आए हो।

364
00:24:47,440 --> 00:24:49,720
‎तुम्हें माफ़ करने की ख़बर सुनकर लोगों की राय
‎बदल जाएगी।

365
00:24:50,280 --> 00:24:51,120
‎थीरा?

366
00:24:53,200 --> 00:24:55,400
‎थीरा। क्या बात है?

367
00:24:56,960 --> 00:24:57,840
‎तुम रो क्यों रही हो?

368
00:25:00,080 --> 00:25:02,040
‎आपको मुझे उस आदमी से बात करने देनी चाहिए।

369
00:25:02,440 --> 00:25:03,960
‎मैं सक्षम हूँ। वह मेरी बीवी है।

370
00:25:04,040 --> 00:25:07,480
‎-हाँ, पर तुम गुस्सैल हो।
‎-हाँ। और मेरे गुस्से का पारा चढ़ा हुआ है।

371
00:25:08,840 --> 00:25:09,680
‎टीडमैन!

372
00:25:10,560 --> 00:25:12,440
‎टीडमैन नाम के चूहे को ढूँढ रहा हूँ!

373
00:25:14,880 --> 00:25:15,720
‎तुम टीडमैन हो?

374
00:25:17,000 --> 00:25:18,640
‎मैंने पूछा क्या तुम टीडमैन हो?

375
00:25:18,720 --> 00:25:20,680
‎फादर बेओका, नमस्ते।

376
00:25:22,200 --> 00:25:25,120
‎और ऊट्रेड, वेसेक्स का आज़ाद आदमी।

377
00:25:25,600 --> 00:25:28,360
‎मैं टीडमैन नाम के आदमी को ढूँढ रहा हूँ।
‎वह कायर तुम्हारा आदमी है?

378
00:25:29,600 --> 00:25:30,440
‎वह नहीं है।

379
00:25:30,800 --> 00:25:31,640
‎मैं कायर नहीं हूँ।

380
00:25:35,840 --> 00:25:37,080
‎क्या कहना चाहते हो, पुजारी?

381
00:25:38,040 --> 00:25:41,440
‎गंवार आदमी, मैं यह चाहता हूँ कि
‎तुम मेरी बात कान खोलकर सुन लो।

382
00:25:41,840 --> 00:25:45,440
‎अगर मेरी बीवी से बात की या उसके पास भी गए
‎तो मार-मारकर तुम्हारा भुरता बना दूँगा!

383
00:25:45,520 --> 00:25:47,960
‎-ओह, सही कहा।
‎-कह देता हूँ।

384
00:25:48,400 --> 00:25:51,400
‎मैंने तुम्हारी औरत को डेन कहा।
‎क्या वह... क्या वह डेन नहीं है?

385
00:25:51,480 --> 00:25:53,000
‎तुम्हें मेरी बात पल्ले नहीं पड़ी?

386
00:25:54,160 --> 00:25:55,960
‎तुम बहुत बेवकूफ़ लगते हो।

387
00:25:56,920 --> 00:25:58,640
‎उसके पति के तौर पर बात कर रहे हो
‎या पुजारी के?

388
00:25:59,240 --> 00:26:00,560
‎तुम्हें अपने सवाल का जवाब मिल गया!

389
00:26:01,200 --> 00:26:02,840
‎तुम्हें अपने सवाल का जवाब मिल गया!

390
00:26:03,200 --> 00:26:06,200
‎-मैं इन वस्त्रों की आड़ नहीं लेता!
‎-बेओका, बस करो! मत मारो!

391
00:26:07,640 --> 00:26:10,880
‎घटिया इंसान! वह एक औरत है!

392
00:26:11,760 --> 00:26:13,840
‎एक अच्छी औरत जिसने बहुत कुछ झेला है!

393
00:26:16,960 --> 00:26:18,240
‎तुम्हें आख़िरी बार कह रहा हूँ!

394
00:26:22,360 --> 00:26:25,080
‎-मैं शांत हूँ। अब मैं शांत हूँ।
‎-ठीक है।

395
00:26:27,600 --> 00:26:28,600
‎अरे, सुनो, अरे...

396
00:26:32,800 --> 00:26:33,640
‎मैं शांत हूँ।

397
00:26:37,440 --> 00:26:41,040
‎तुम्हारे और तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से
‎विनचेस्टर का माहौल ख़राब हुआ है।

398
00:26:41,640 --> 00:26:45,720
‎इंग्लैंड की ज़मीन उन सबके लिए है
‎जो यहाँ शांति से बसने की इच्छा रखते हैं।

399
00:26:47,920 --> 00:26:49,720
‎तुमने अपने पिता का सिर नीचा कर दिया।

400
00:26:54,960 --> 00:26:55,800
‎उसके साथ जाओ।

401
00:26:56,960 --> 00:26:58,640
‎लगता है कि पुजारी जी मुझे पसंद नहीं करते।

402
00:26:58,720 --> 00:27:02,320
‎कोई भी तुम्हें पसंद नहीं करता, एथल्वोल्ड।
‎तुम्हारी आत्मा चेहरे जितनी ही डरावनी है।

403
00:27:02,400 --> 00:27:04,800
‎मेरे चाचा एल्फ्रेड की देन है। उनकी दया है।

404
00:27:07,120 --> 00:27:08,000
‎तुम यहाँ क्यों आए हो?

405
00:27:08,760 --> 00:27:10,120
‎अब भी राजा बनने का सपना देखते हो?

406
00:27:10,200 --> 00:27:12,320
‎यह मेरा घर है और मैं यहाँ से नहीं जाऊँगा।

407
00:27:13,560 --> 00:27:16,120
‎मुझे इस ज़मीन से प्यार है।
‎क्या तुम भी यह बात कह सकते हो?

408
00:27:16,200 --> 00:27:19,400
‎ऊट्रेड, पता है, मैं इस छछूंदर की बकवास
‎सुनकर थक गया हूँ।

409
00:27:22,360 --> 00:27:23,720
‎तुम्हें ऐल पीने का न्योता देता हूँ।

410
00:27:25,240 --> 00:27:28,640
‎भीतर आओ और मेरे साथ बैठो।
‎यक़ीन दिलाने दो कि मैं वेसेक्स के लिए हूँ।

411
00:27:29,440 --> 00:27:30,280
‎मेरी बात सुनो।

412
00:27:32,800 --> 00:27:33,640
‎मेहरबानी करके।

413
00:27:56,200 --> 00:27:57,040
‎लॉर्ड ऊट्रेड।

414
00:27:58,040 --> 00:27:59,040
‎लॉर्ड सिग्ब्रित।

415
00:28:00,800 --> 00:28:03,880
‎-तुम एथल्वोल्ड के पक्ष में हो?
‎-सिग्ब्रित के पास अपना दिमाग़ है।

416
00:28:04,440 --> 00:28:06,400
‎मैं मज़बूत वेसेक्स के पक्ष में हूँ।

417
00:28:08,320 --> 00:28:10,640
‎क्या मैं पूछ सकता हूँ
‎आप किसके पक्ष में हैं, लॉर्ड?

418
00:28:11,400 --> 00:28:12,320
‎एडवर्ड के पक्ष में?

419
00:28:13,240 --> 00:28:15,680
‎तुम तो ऐसे कह रहे हो
‎जैसे लोग एडवर्ड के खिलाफ़ हैं?

420
00:28:15,760 --> 00:28:17,320
‎कुछ लोग को उसकी क्षमता पर संदेह है, हाँ ।

421
00:28:17,400 --> 00:28:19,760
‎लेकिन अगर ऊट्रेड उसके साथ खड़ा है...

422
00:28:19,840 --> 00:28:21,160
‎मैं इथनडन में था।

423
00:28:22,240 --> 00:28:24,840
‎वह ढाल की दीवार के पीछे
‎आपकी बगल में खड़ा था।

424
00:28:24,920 --> 00:28:26,400
‎वह मर्द ही नहीं है।

425
00:28:26,480 --> 00:28:30,440
‎एल्फ्रेड अपने सिर के ऊपर तलवार भी
‎नहीं उठा पाता, फिर भी उसने कमान संभाली थी।

426
00:28:30,520 --> 00:28:35,200
‎मैं फिर कहता हूँ। एडवर्ड एल्फ्रेड जैसा
‎नहीं है। वह कमान संभालने लायक नहीं है।

427
00:28:35,280 --> 00:28:38,240
‎-डेन इस बात को जानते हैं।
‎-तुम अब भी उनके साथ हो। मान लो।

428
00:28:38,320 --> 00:28:39,640
‎मैं वेसेक्स के लिए हूँ।

429
00:28:39,720 --> 00:28:41,720
‎लॉर्ड, आपने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया।

430
00:28:42,920 --> 00:28:44,200
‎ऊट्रेड किसके पक्ष में है?

431
00:29:03,640 --> 00:29:07,160
‎-अगर वह एडवर्ड का साथ देगा, तो?
‎-मैं बता चुका हूँ।

432
00:29:08,040 --> 00:29:09,200
‎उन्हें मारना होगा।

433
00:29:28,560 --> 00:29:33,200
‎मुझे पता है कि यह सही वक़्त नहीं है,
‎पर मुझे पूछना पड़ेगा।

434
00:29:33,800 --> 00:29:38,600
‎मुझे क्यों नहीं बताया गया कि एडवर्ड की
‎शादी पहले हो चुकी थी?

435
00:29:40,640 --> 00:29:45,520
‎उसकी पहली शादी से बच्चे हैं?

436
00:29:48,320 --> 00:29:50,000
‎क्या उन बच्चों को...

437
00:29:51,320 --> 00:29:53,400
‎कोई मान्यता मिली हुई है?

438
00:29:53,960 --> 00:29:57,160
‎आपको नहीं बताया गया, लॉर्ड
‎क्योंकि यह बात महत्वहीन है।

439
00:29:57,840 --> 00:29:59,800
‎शादी बीते कल की बात है।

440
00:30:00,520 --> 00:30:02,840
‎बच्चे अवैध हैं, मैं इस बात का
‎आश्वासन दे सकती हूँ।

441
00:30:03,320 --> 00:30:05,760
‎क्या यह ज़्यादा अच्छा नहीं होता...

442
00:30:06,800 --> 00:30:11,080
‎...अगर ये बच्चे होते ही नहीं?

443
00:30:12,640 --> 00:30:16,320
‎एडवर्ड के लिए। और आने वाले बच्चों के लिए।

444
00:30:17,760 --> 00:30:19,240
‎अगर...

445
00:30:23,360 --> 00:30:27,800
‎...वो अफ़वाह के अलावा कुछ नहीं होते?

446
00:30:30,680 --> 00:30:31,920
‎सोचने वाली बात है।

447
00:30:35,400 --> 00:30:36,960
‎माफ़ कीजिएगा।

448
00:30:54,760 --> 00:30:57,480
‎मुझे राजा की बातें समझ में नहीं आती।

449
00:30:57,880 --> 00:31:00,520
‎वह तुम्हें इतना बढ़ावा क्यों देते थे
‎यह मेरी समझ के परे है।

450
00:31:01,080 --> 00:31:04,240
‎ना ही तुमने उनके भरोसे की इज़्ज़त की
‎ना ही तुम उसके लायक थे।

451
00:31:04,720 --> 00:31:08,720
‎राजा एक बुद्धिमान आदमी थे। तुम नहीं हो।

452
00:31:15,200 --> 00:31:16,200
‎लॉर्ड...

453
00:31:18,440 --> 00:31:20,280
‎...मैं राजा का दुश्मन नहीं हूँ।

454
00:31:22,200 --> 00:31:26,400
‎अगर यह सच भी है तब भी
‎तुम सबसे ख़तरनाक साथी हो।

455
00:31:27,520 --> 00:31:29,880
‎एल्फ्रेड के रहने पर
‎यह ख़तरा मोल लिया जा सकता था।

456
00:31:30,880 --> 00:31:32,360
‎वह तुम्हारी टक्कर का था।

457
00:31:33,360 --> 00:31:34,560
‎पर एडवर्ड नहीं है।

458
00:31:35,360 --> 00:31:37,920
‎और मेरी भरसक कोशिश यही रहेगी

459
00:31:38,000 --> 00:31:41,440
‎कि मैं उस लड़के से तुम्हें
‎जितना हो सके दूर ही रखूँ।

460
00:31:41,920 --> 00:31:45,000
‎शुक्रिया, लॉर्ड। बहुत अच्छी बात है।

461
00:31:47,040 --> 00:31:47,960
‎बचकाना।

462
00:31:49,320 --> 00:31:50,480
‎और बेकार।

463
00:31:56,160 --> 00:31:58,320
‎एल्स्विथ ने मुझसे कहा है

464
00:31:58,400 --> 00:32:00,920
‎कि तुम्हें महल के गलियारों में
‎पहरेदारों के बिना नहीं घूमना है।

465
00:32:07,040 --> 00:32:10,000
‎कह डालो। जो भी तुम्हारे मन में चल रहा है।

466
00:32:10,080 --> 00:32:11,360
‎मेरा कोई घर नहीं है।

467
00:32:13,880 --> 00:32:16,880
‎मैं किसी का पति नहीं हूँ।
‎मैं कोकम का ऊट्रेड नहीं हूँ,

468
00:32:16,960 --> 00:32:18,560
‎ना बेब्बन्बुर्ग का ऊट्रेड हूँ।

469
00:32:19,800 --> 00:32:21,360
‎मैं ऊट्रेड रैग्नरसन नहीं हूँ।

470
00:32:23,360 --> 00:32:25,360
‎अब मैं निर्वासित भी नहीं हूँ।

471
00:32:27,400 --> 00:32:29,600
‎मैं कहूँगी कि तुम यह सब हो।

472
00:32:30,560 --> 00:32:33,000
‎ख़ासतौर पर नियम विरोधी हो
‎क्योंकि तुम उसे कभी नहीं अपनाओगे,

473
00:32:34,720 --> 00:32:36,400
‎वह काम नहीं करोगे जिस पर तुम यकीन करते हो।

474
00:32:36,480 --> 00:32:38,040
‎और यह कोई बुरी बात नहीं है।

475
00:32:39,040 --> 00:32:41,160
‎तुम बस एक ही चीज़ नहीं हो
‎तुम श्रापित नहीं हो।

476
00:32:42,400 --> 00:32:45,520
‎तुम आज़ाद हो।
‎तुम्हारा फ़ैसला तुम्हारा अपना है।

477
00:32:49,040 --> 00:32:52,560
‎तुम्हें चुनाव करना है, ऊट्रेड। बस इतना ही।

478
00:32:56,440 --> 00:32:59,040
‎तो मैं तुम्हें अपनी सबसे अच्छी दोस्त के
‎तौर पर चुनता हूँ।

479
00:33:00,720 --> 00:33:03,320
‎-तुम एक पुजारी हो और एक योद्धा भी।
‎-सच है।

480
00:33:03,880 --> 00:33:04,920
‎क्या मैंने तुम्हें कभी बताया

481
00:33:05,000 --> 00:33:06,880
‎कि तुम दुनिया की सबसे अच्छी औरत हो?

482
00:33:07,760 --> 00:33:08,960
‎एक या दो बार।

483
00:33:10,000 --> 00:33:10,880
‎यह सच है।

484
00:33:15,920 --> 00:33:19,000
‎एबेस ने मेरे हाथ में बेड़ी डाल रखी है।
‎मैं उसका क़ैदी हूँ।

485
00:33:20,000 --> 00:33:20,880
‎एबेस हिल्ड?

486
00:33:22,280 --> 00:33:23,760
‎अपने हाथ ज़रूर धो लेना।

487
00:33:31,560 --> 00:33:33,640
‎जब तुम यहाँ होते हो तो विनचेस्टर
‎रहने लायक लगता है।

488
00:33:35,280 --> 00:33:36,320
‎मुझे इतना पता है।

489
00:33:47,040 --> 00:33:49,560
‎नट! नट!

490
00:33:50,240 --> 00:33:52,640
‎इसे बंद करो इससे पहले कि कोई तलवार उठा ले।

491
00:33:53,080 --> 00:33:55,520
‎बस थोड़ी देर और।
‎उन्हें जीत का स्वाद चखना चाहिए।

492
00:33:56,920 --> 00:33:58,680
‎उन्हें अपनी ताक़त का इस्तेमाल करना चाहिए।

493
00:34:00,400 --> 00:34:02,440
‎उन्हें सैक्सन से लड़ना है!

494
00:34:02,520 --> 00:34:08,520
‎वह वक़्त जल्दी ही आने वाला है, हेस्टन!
‎मुझे अपनी बाजुओं में फड़कन महसूस हो रही है!

495
00:34:14,120 --> 00:34:15,600
‎इधर आओ! इधर आओ!

496
00:34:35,040 --> 00:34:35,880
‎लॉर्ड।

497
00:34:45,960 --> 00:34:47,040
‎ऊट्रेड।

498
00:34:49,800 --> 00:34:52,199
‎तुम यहाँ हो या यह मेरा भ्रम है?

499
00:34:53,400 --> 00:34:56,040
‎मैं आपसे कहना चाहता हूँ
‎कि विनचेस्टर में रहूँगा

500
00:34:56,120 --> 00:34:58,080
‎जब तक एडवर्ड राजा रहेगा।

501
00:35:00,320 --> 00:35:01,160
‎क़सम खाता हूँ।

502
00:35:28,320 --> 00:35:32,120
‎आज शाम मैं लॉर्ड एथेलेम को
‎यह अभिलेख दिखाना चाहती हूँ।

503
00:35:33,040 --> 00:35:33,880
‎क्या तुम सहमत हो?

504
00:35:39,720 --> 00:35:40,560
‎हाँ।

505
00:35:45,640 --> 00:35:47,760
‎वेसेक्स के इतिहास में उसे शामिल करो।

506
00:35:51,600 --> 00:35:53,440
‎उसके और उसकी संपत्ति के बारे में लिखो।

507
00:35:54,440 --> 00:35:55,280
‎हाँ ।

508
00:35:56,520 --> 00:36:00,000
‎मैंने एडवर्ड को आने को कहा है।
‎और उसकी दुल्हन को भी।

509
00:36:06,640 --> 00:36:11,960
‎लॉर्ड, मुझे माफ़ करना, पर एक बात है
‎जो मुझे परेशान कर रही है... बहुत ज़्यादा।

510
00:36:13,440 --> 00:36:14,960
‎मैं चुप नहीं रह सकती।

511
00:36:18,040 --> 00:36:19,040
‎ऊट्रेड।

512
00:36:22,360 --> 00:36:23,840
‎तुमने जो किया है वह ग़लत है।

513
00:36:24,600 --> 00:36:27,120
‎उस निर्वासित व्यक्ति को माफ़ करके,
‎तुमने उसके लिए दरवाज़ा खोल दिया है

514
00:36:27,200 --> 00:36:28,960
‎एडवर्ड का सलाहकार बनने का।

515
00:36:31,200 --> 00:36:34,400
‎मुझे पता है कि तुम यही चाहते हो,
‎पर यह ग़लत है।

516
00:36:36,400 --> 00:36:37,720
‎ज़रूरी था।

517
00:36:38,680 --> 00:36:39,920
‎नहीं था।

518
00:36:40,480 --> 00:36:42,680
‎इंग्लैंड के लिए, यह करना ज़रूरी था।

519
00:36:50,400 --> 00:36:55,240
‎एडवर्ड कभी अच्छा राजा नहीं बन सकता
‎और इंग्लैंड कभी अच्छा देश नहीं बन सकता

520
00:36:55,880 --> 00:36:58,800
‎अगर एक पेगन उसका और हमारा नेतृत्व करेगा।

521
00:36:59,680 --> 00:37:02,000
‎डेन हमारे दरवाज़े पर डेरा डालकर
‎क्यों बैठे हैं?

522
00:37:02,920 --> 00:37:07,320
‎क्योंकि हमें दंडित किया जा रहा है, लॉर्ड,
‎इस बुतपरस्त के यहाँ उपस्थित होने के कारण।

523
00:37:08,600 --> 00:37:12,200
‎-वह इंग्लैंड के लिए आया है।
‎-वह निर्वासित है।

524
00:37:16,120 --> 00:37:17,240
‎मेरा इंग्लैंड।

525
00:37:21,200 --> 00:37:22,080
‎मेरी जान।

526
00:37:24,520 --> 00:37:28,720
‎वह निर्वासित है। उसके साथ वैसा ही
‎बर्ताव किया जाना चाहिए।

527
00:37:28,800 --> 00:37:33,920
‎मैं तुम्हारे खिलाफ़ नहीं जाऊँगी, लॉर्ड।
‎मैं जा भी नहीं सकती।

528
00:37:35,080 --> 00:37:36,960
‎इसीलिए तुमसे कह रही हूँ।

529
00:37:38,800 --> 00:37:40,480
‎अपने आदेश को रद्द कर दो...

530
00:37:46,680 --> 00:37:47,600
‎...लॉर्ड।

531
00:38:25,880 --> 00:38:28,920
‎-कौन है?
‎-मैं हूँ, फादर बेओका।

532
00:38:43,240 --> 00:38:44,560
‎वह भगवान के पास चले गए।

533
00:38:45,960 --> 00:38:50,400
‎इसमें कोई संदेह नहीं।
‎मेरे राजा भगवान के साथ हैं।

534
00:38:54,080 --> 00:38:58,160
‎वह नहीं जा सकते।
‎उनका काम अभी ख़त्म नहीं हुआ।

535
00:39:00,280 --> 00:39:01,240
‎इंग्लैंड कहाँ है?

536
00:39:02,440 --> 00:39:05,440
‎एक संघटित देश कहाँ है?
‎उनका यही उद्देश्य था।

537
00:39:06,640 --> 00:39:08,960
‎उनका काम अभी अधूरा है।

538
00:39:09,760 --> 00:39:14,360
‎वह नहीं जा सकते। ईश्वर इसकी अनुमति
‎नहीं दे सकता।

539
00:39:18,240 --> 00:39:22,560
‎लेडी, उन्हें सांत्वना मिली होगी कि
‎आख़िरी वक़्त में आप उनके साथ थीं।

540
00:39:30,840 --> 00:39:32,680
‎आपको उनके देहांत के बारे में पता है...

541
00:39:34,040 --> 00:39:34,880
‎...और...

542
00:39:36,640 --> 00:39:39,520
‎...मैं उनके बच्चों को बता देती हूँ।

543
00:39:40,320 --> 00:39:41,360
‎बस इतना ही।

544
00:39:42,560 --> 00:39:45,160
‎मैं बाक़ी लोगों को नहीं बता...

545
00:39:47,840 --> 00:39:51,920
‎उनकी प्रजा उनसे प्यार करती थी।
‎लोग शोक मानना चाहेंगे।

546
00:39:53,320 --> 00:39:54,760
‎उनकी प्रजा को पता होना चाहिए।

547
00:40:00,160 --> 00:40:01,200
‎मुझे डर लग रहा है।

548
00:40:05,720 --> 00:40:08,800
‎-वह जा चुके हैं।
‎-पर उनकी आत्मा हमारे भीतर है।

549
00:40:10,960 --> 00:40:13,360
‎हमें हमारी मदद और मार्गदर्शन के लिए
‎ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए।

550
00:40:13,560 --> 00:40:17,560
‎और चूंकि एल्फ्रेड ईश्वर के साथ हैं, वह
‎कोशिश करेंगे कि हमारी प्रार्थना सुनी जाए।

551
00:40:19,760 --> 00:40:20,720
‎वह बीमार थे...

552
00:40:22,920 --> 00:40:24,040
‎...पर वह यहाँ थे।

553
00:40:28,400 --> 00:40:29,640
‎और अब वह यहाँ नहीं हैं।

554
00:40:37,680 --> 00:40:41,240
‎मैं... मैं उनके बच्चों को
‎ख़ुद ही बुलाकर लाती हूँ।

555
00:41:08,960 --> 00:41:10,640
‎आप मुझे प्रिय थे, लॉर्ड।

556
00:41:12,480 --> 00:41:16,800
‎आपकी जगह स्वर्ग में ही है
‎और मैं प्रार्थना करता हूँ कि एक दिन...

557
00:41:19,440 --> 00:41:20,960
‎...हम फिर मिलेंगे।

558
00:41:33,200 --> 00:41:36,000
‎प्रार्थना पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा की
‎ओर निर्देशित हो। आमीन।

559
00:41:53,200 --> 00:41:55,920
‎पहले मैं उससे प्यार नहीं करती थी।

560
00:41:58,520 --> 00:42:04,000
‎उसने लड़कपन में लड़कपन जैसा ही बर्ताव किया।
‎मैं उसे माफ़ नहीं कर सकी।

561
00:42:06,560 --> 00:42:10,800
‎और फिर ना जाने कब,

562
00:42:12,520 --> 00:42:17,840
‎मुझे महसूस हुआ कि मैं उससे
‎दिलोजान से प्यार करती थी।

563
00:42:21,560 --> 00:42:24,360
‎मैंने देखा कि उसे मेरी ज़रूरत है।

564
00:42:26,240 --> 00:42:29,440
‎मैं जानती थी कि वह मेरे बिना
‎वैसा राजा नहीं बन सकता...

565
00:42:30,280 --> 00:42:31,880
‎...जिसे ईश्वर पसंद करे।

566
00:42:34,880 --> 00:42:39,560
‎वह पवित्र पिता के दर्शन करने रोम गया था।
‎तुम जानती हो?

567
00:42:40,360 --> 00:42:41,200
‎हाँ।

568
00:42:43,760 --> 00:42:45,160
‎तब वह बच्चा था।

569
00:42:46,720 --> 00:42:47,560
‎एक बच्चा।

570
00:42:49,640 --> 00:42:51,560
‎ज़िंदगी बहुत जल्दी ख़त्म हो जाती है।

571
00:42:55,520 --> 00:42:57,800
‎एडवर्ड, जाकर फादर बेओका को बुला लाओ।

572
00:42:58,720 --> 00:43:03,840
‎हमें नई ज़मीन पर पहले दिन के लिए
‎तैयार रहना चाहिए।

573
00:43:15,320 --> 00:43:19,800
‎फादर बेओका, मेरे पति आपकी निष्ठा,

574
00:43:19,880 --> 00:43:23,640
‎-सलाह और आपके भरोसे की प्रशंसा करते थे।
‎-यह सम्मान की बात है।

575
00:43:23,720 --> 00:43:27,600
‎-मैं आपका दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ।
‎-आपका आभार, लेडी।

576
00:43:31,040 --> 00:43:32,840
‎एल्फ्रेड जा चुके हैं।

577
00:43:35,280 --> 00:43:39,800
‎आप राजा के पुजारी रहे और आपके पास
‎अब कोई काम नहीं रह गया है।

578
00:43:42,800 --> 00:43:46,600
‎बिशप ने कि राजा के अंतिम संस्कार में
‎आपको भाषण देने की अनुमति दे दी है,

579
00:43:46,680 --> 00:43:49,040
‎लेकिन वह महल में आपकी अंतिम सेवा होगी।

580
00:43:50,200 --> 00:43:53,200
‎आप बुतपरस्तों से जुड़े हुए हैं, फादर बेओका।

581
00:43:54,480 --> 00:43:59,000
‎एडवर्ड को ईश्वर में आस्था रखने वाला राजा
‎बनाना चाहिए। बिशप एर्केनवाल्ड भी सहमत हैं।

582
00:44:01,720 --> 00:44:03,560
‎कौनसे बुतपरस्तों की बात कर रही हैं, लेडी?

583
00:44:04,800 --> 00:44:06,880
‎मेरी पत्नी ईसाई है।
‎उसका बपतिस्म हो चुका है।

584
00:44:08,160 --> 00:44:12,920
‎आप ऊट्रेड की ढाल बनते हैं
‎और हमेशा बने रहेंगे।

585
00:44:14,120 --> 00:44:15,640
‎ऊट्रेड को मेरी मदद की ज़रूरत नहीं है।

586
00:44:15,720 --> 00:44:17,600
‎आप बुतपरस्तों के साथ हैं।

587
00:44:18,560 --> 00:44:21,600
‎एडवर्ड को सिर्फ़ और सिर्फ़ ईश्वर में
‎विश्वास करना चाहिए।

588
00:44:22,280 --> 00:44:25,120
‎आप अपने दोस्त ऊट्रेड से कहेंगे कि
‎उसकी माफ़ी रद्द की जाती है।

589
00:44:26,520 --> 00:44:28,280
‎पर आदेश राजा के हाथों से लिखा हुआ है।

590
00:44:28,360 --> 00:44:31,200
‎उसे विनचेस्टर छोड़ना होगा
‎वरना उसे क़ैद में डाल दिया जाएगा।

591
00:44:32,240 --> 00:44:36,880
‎एक आदमी राजा को मारने की धमकी दे
‎और उसे दंड ना मिले ऐसा नहीं होना चाहिए।

592
00:44:43,920 --> 00:44:44,760
‎लेडी!

593
00:44:47,080 --> 00:44:50,480
‎जहाँ तक मेरी बात है, मुझे फ़र्क नहीं पड़ता
‎मैं ईश्वर का नाम विनचेस्टर के महल में लूं

594
00:44:50,560 --> 00:44:52,080
‎या बंजर भूमि के मध्य में।

595
00:44:53,320 --> 00:44:57,920
‎पर मुझे डर है कि माफ़ीनामे को रद्द करके
‎आप ग़लती कर रही हैं।

596
00:44:58,960 --> 00:45:01,320
‎डेन इसे सुनेंगे और यह उन्हें उकसाएगा।

597
00:45:02,520 --> 00:45:05,200
‎और आपका बेटा एडवर्ड
‎अब तक सेनाध्यक्ष नहीं बना है।

598
00:45:06,920 --> 00:45:10,680
‎अगर ईश्वर हमारे साथ है तो हम ज़रूर जीतेंगे।

599
00:45:20,520 --> 00:45:24,120
‎-विनचेस्टर से नहीं जाऊँगा। नहीं जा सकता।
‎-तुम जा सकते हो और तुम्हें जाना भी चाहिए।

600
00:45:24,200 --> 00:45:25,760
‎जब तक एडवर्ड राजा नहीं बन जाता।

601
00:45:26,880 --> 00:45:28,480
‎तुमने एल्फ्रेड से यही वादा किया था?

602
00:45:30,520 --> 00:45:31,360
‎हाँ ।

603
00:45:32,520 --> 00:45:34,160
‎अगर माफ़ी नहीं मिलती है,

604
00:45:34,240 --> 00:45:37,320
‎तो तुम यहाँ रुककर क़ैद किए जाने
‎और मारे जाने का इंतज़ार नहीं कर सकते।

605
00:45:37,680 --> 00:45:38,720
‎उसे कहाँ जाना चाहिए?

606
00:45:38,800 --> 00:45:41,440
‎कहीं भी जहाँ घोड़ा उसे ले जा सके।
‎कहीं भी जहाँ भी जहाज उसे ले जा सके।

607
00:45:41,520 --> 00:45:45,120
‎ऊट्रेड यहाँ किसी उद्देश्य से आया था।
‎वह रैग्नर के ख़ून के लिए आया था।

608
00:45:45,200 --> 00:45:46,760
‎उसे अपना काम पूरा करना है।

609
00:45:47,880 --> 00:45:49,640
‎ख़ून को सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

610
00:45:53,360 --> 00:45:56,600
‎युद्ध होने वाला है।
‎तुम्हें कोई एक पक्ष चुनना होगा।

611
00:45:56,680 --> 00:45:59,200
‎परेशानी यह है कि कोई भी पक्ष
‎इसे नहीं लेना चाहता।

612
00:46:00,320 --> 00:46:03,800
‎यही वजह है कि उसे यहाँ रहना चाहिए।
‎एडवर्ड का इंतज़ार करना चाहिए।

613
00:46:04,920 --> 00:46:08,200
‎यही कारण है कि एल्फ्रेड ने तुमसे वह माँगा
‎जो तुम्हें साधारण वादा लगता है।

614
00:46:09,200 --> 00:46:10,560
‎कमीने के पास दिमाग़ है।

615
00:46:10,640 --> 00:46:13,920
‎वह तुम्हारी क़ाबलियत जानता है, ऊट्रेड।
‎बस इतनी सी बात है।

616
00:47:18,080 --> 00:47:20,160
‎तुम्हें यहाँ नहीं आना चाहिए था, डेन।

617
00:47:25,800 --> 00:47:27,240
‎राजा का देहांत हो चुका है।

618
00:47:27,600 --> 00:47:32,400
‎इसीलिए हम उनकी आत्मा और उनके उत्तराधिकारी
‎एडवर्ड के लिए प्रार्थना करते हैं।

619
00:47:33,600 --> 00:47:36,360
‎ईश्वर सदा उनका मार्गदर्शन
‎और उनकी रक्षा करे।

620
00:47:38,520 --> 00:47:41,800
‎और ईश्वर उन्हें सामर्थ्य और ज्ञान दे।

621
00:47:43,160 --> 00:47:45,280
‎-आमीन।
‎-आमीन।

622
00:47:50,400 --> 00:47:54,560
‎लॉर्ड। मेरे पास आपको मारने का आदेश है,
‎आपको सभा-भवन को चुपचाप छोड़ देना चाहिए।

623
00:48:24,800 --> 00:48:29,240
‎स्टीएपा! यह क्या कर रहे हो? बोलो?
‎यह क्या कर रहे हो?

624
00:48:30,800 --> 00:48:35,200
‎-फिनन, कुछ मत करो।
‎-वह आज़ाद है!

625
00:48:54,240 --> 00:48:56,280
‎ऐसा मत सोचना कि मैं तुमसे डरती हूँ।

626
00:49:49,840 --> 00:49:52,440
‎तुम राजा की मौत पर खुश हो रही हो, कुतिया?

627
00:51:43,880 --> 00:51:50,240
‎वही तुम्हारी जगह है, बिल के अंदर,
‎ज़मीन के अंदर।

628
00:52:25,240 --> 00:52:26,400
‎बेओका!

629
00:52:27,440 --> 00:52:29,960
‎मदद करो! मेरी मदद करो।

630
00:52:31,040 --> 00:52:32,320
‎बेओका!

631
00:52:35,040 --> 00:52:36,000
‎मेहरबानी करके मदद करो!

632
00:52:37,240 --> 00:52:40,240
‎उपशीर्षक अनुवाद: पूर्णिमा पाण्डेय

