1
00:00:06,000 --> 00:00:09,960
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,120 --> 00:00:13,440
‎मैं हूँ ऊट्रेड, ऊट्रेड का बेटा,

3
00:00:14,880 --> 00:00:19,840
‎मेरे जन्मस्थान बेब्बन्बुर्ग पर क्रूरता से
‎मेरे चाचा एफ़्रिक ने कब्ज़ा कर लिया।

4
00:00:19,920 --> 00:00:23,680
‎मेरे महान योद्धा... या डरे हुए लोग?

5
00:00:23,760 --> 00:00:25,160
‎उसके लोग उसे छोड़कर चले गए

6
00:00:25,240 --> 00:00:29,000
‎और बचे हुए लोगों को कमजोर करने के लिए
‎स्कॉट ने हमलावरों को भेजा।

7
00:00:29,680 --> 00:00:31,240
‎इस बार हमारे कितने लोग मारे गए?

8
00:00:31,760 --> 00:00:34,880
‎जो मेरा है उसे वापस लेना का
‎सही समय आ गया है।

9
00:00:35,320 --> 00:00:37,200
‎सौ लोग दीजिए। एक हफ्ता लगेगा।

10
00:00:37,280 --> 00:00:39,480
‎दो सौ दीजिए, एक दिन में हो जाएगा।

11
00:00:39,560 --> 00:00:44,480
‎लेकिन नए राजा, एडवर्ड, लॉर्ड ऐथेलहम के
‎बहकावे में आ गए।

12
00:00:44,560 --> 00:00:47,320
‎मैं अब वह लड़का नहीं हूँ
‎जो आपकी मर्जी से फैसला ले!

13
00:00:47,400 --> 00:00:51,320
‎मार्शिया के एथ्लरेड की नज़र बेब्बन्बुर्ग पर
‎किसी और उद्देश्य से थी।

14
00:00:51,400 --> 00:00:54,960
‎मैं हमारे सभी संतों की अस्थियाँ
‎एक शगुन के तौर पर इकट्ठा कर रहा हूँ,

15
00:00:55,040 --> 00:00:58,160
‎मार्शियन लोगों को संकेत देने के लिए कि मैं
‎उनकी भूमि को फ़िर से महान बना सकूँ।

16
00:00:58,240 --> 00:01:01,840
‎उसने पवित्र आत्माओं को एक प्राचीन अवशेष के
‎सौदेबाजी के लिए वहाँ भेजा है।

17
00:01:03,040 --> 00:01:05,760
‎मैंने एक ईसाई की मदद भी ली है।

18
00:01:06,320 --> 00:01:07,160
‎हेलो फादर।

19
00:01:07,240 --> 00:01:12,400
‎मेरा बेटा, जिसे एल्फ्रेड ने ले लिया था
‎वह भक्ति विश्वास के साथ बड़ा हुआ है।

20
00:01:13,000 --> 00:01:15,240
‎मार्शिया के कमांडर एर्डोल्फ़

21
00:01:15,320 --> 00:01:18,600
‎हेस्टेन से मिलने पूर्वी एंग्लिया गए।

22
00:01:18,680 --> 00:01:19,920
‎आपने उन्हें जाते हुए देखा?

23
00:01:20,000 --> 00:01:23,360
‎हाँ, वो अपनी छावनी हटा रहे हैं
‎और नाव तैयार कर रहे हैं।

24
00:01:23,440 --> 00:01:26,760
‎और अब एथ्लरेड
‎डैनलैंड जीतने की तैयारी में हैं,

25
00:01:26,840 --> 00:01:28,720
‎और एर्डोल्फ़ की बहन को भी।

26
00:01:30,400 --> 00:01:34,200
‎एथ्ल्फ्रेद और मैंने
‎हमेशा जो महसूस किया है,

27
00:01:34,280 --> 00:01:35,840
‎यह अब और नहीं हो सकता।

28
00:01:36,600 --> 00:01:40,520
‎लेकिन अभी मेरा कर्तव्य मुझे
‎एक बार फ़िर उत्तर की ओर बुला रहा है।

29
00:01:41,160 --> 00:01:42,760
‎बेब्बन्बुर्ग की ओर!

30
00:01:43,480 --> 00:01:45,240
‎तक़दीर सबकुछ है।

31
00:02:07,360 --> 00:02:08,640
‎रान एक योद्धा हो सकती है।

32
00:02:10,800 --> 00:02:11,760
‎इससे काम बन सकता है।

33
00:02:12,400 --> 00:02:15,880
‎रान मनगढ़ंत झूठ है। इस पर विश्वास
‎करने के लिए तुम पर दया आती है।

34
00:02:16,440 --> 00:02:19,080
‎-फिनन, इसे कुछ काम दो।
‎-जी, लॉर्ड।

35
00:02:21,160 --> 00:02:22,320
‎अरे यार।

36
00:02:23,920 --> 00:02:25,880
‎लो इसे खाली करो।

37
00:02:33,040 --> 00:02:34,200
‎मुझे सच बताइए।

38
00:02:35,440 --> 00:02:37,640
‎-क्या मैं चारा हूँ?
‎-किसके लिए?

39
00:02:38,320 --> 00:02:40,080
‎जो बात आप मुझसे छुपा रहे हैं, उसके लिए।

40
00:02:41,080 --> 00:02:43,640
‎-क्या मैं एक चारा हूँ?
‎-तुमसे कुछ नहीं छुपा है।

41
00:02:43,720 --> 00:02:46,280
‎हम उन संतों पर नज़र रख रहे हैं
‎जो बेब्बन्बुर्ग में प्रवेश कर सकते है।

42
00:02:47,600 --> 00:02:51,160
‎तुम उनसे दोस्ती कर के बेब्बन्बुर्ग में
‎जाओगे और हमारे लिए समुद्री द्वार खोलोगे।

43
00:02:51,320 --> 00:02:54,760
‎आपके बदले की लड़ाई में मुझे लाने का
‎कोई और ही कारण लग रहा है।

44
00:02:54,840 --> 00:02:57,560
‎हाँ, ताकि तुम सम्मान और प्रतिष्ठा पा सको।

45
00:02:57,640 --> 00:03:00,640
‎मुझे सिर्फ़ ईश्वर के सामने खड़े होकर
‎प्रतिष्ठा की अनुभूति होती है।

46
00:03:01,840 --> 00:03:04,240
‎आप किसी को बल पूर्वक योद्धा नहीं बना सकते।

47
00:03:04,760 --> 00:03:08,040
‎उसके रगों में मेरा खून दौड़ रहा है।
‎उसे यह बात समझ क्यों नहीं आ रही?

48
00:03:08,120 --> 00:03:10,520
‎क्योंकि आपका खून जिद्दी कमीने का है!

49
00:03:13,800 --> 00:03:15,920
‎-हे ईश्वर...
‎-किसके लिए प्रार्थना कर रहे हो, बच्चे?

50
00:03:17,880 --> 00:03:20,200
‎-बोलो?
‎-आपलोग जिनकी हत्या करोगे उनके लिए।

51
00:03:21,840 --> 00:03:24,040
‎देख कर लगता है आपको जो
‎पसंद आता है आप ले लेते हो।

52
00:03:24,720 --> 00:03:27,080
‎यह सही नहीं है, दया दिखाइए।

53
00:03:27,640 --> 00:03:31,440
‎अपने चाचा एफ़्रिक के लिए
‎जिसने हमेशा मुझे मरा हुआ देखना चाहा है?

54
00:03:31,680 --> 00:03:34,240
‎-माफ़ करने में एक शक्ति होती है।
‎-बढ़िया।

55
00:03:37,160 --> 00:03:39,280
‎जिसका प्रयोग तुम मुझे माफ़ करने में
‎कर सकते हो।

56
00:03:48,560 --> 00:03:51,600
‎वह ख़ुद को मार्शिया का राजा बताता है

57
00:03:51,680 --> 00:03:54,040
‎और हमने सुना है कि वह अब
‎एजेलबर्ग सेना का नेतृत्व करता है।

58
00:03:54,120 --> 00:03:56,080
‎एथ्लरेड हमेशा महत्वाकांक्षी रहा है।

59
00:03:56,160 --> 00:03:59,280
‎-क्या आप जानती हैं कि वह कहाँ गए हैं?
‎-मेरे पति ने मुझे कुछ नहीं बताया।

60
00:04:00,160 --> 00:04:02,800
‎मैं जनता हूँ कि वह सेंट ओसवाल्ड
‎की आस्थियाँ इकट्ठी कर रहे हैं।

61
00:04:03,600 --> 00:04:05,720
‎एडवर्ड, वह कब्र में होगा।

62
00:04:05,800 --> 00:04:10,560
‎यदि वह सेंट ओसवाल्ड की तलाश में है, तो
‎वह वेसेक्स में प्रवेश करना चाह रहा होगा।

63
00:04:12,080 --> 00:04:15,800
‎बहुत सारे मार्शियन मानते हैं
‎कि संत के शरीर को एकत्रित करने से

64
00:04:15,880 --> 00:04:18,120
‎उनकी जमीन को फ़िर से महान बना देगा।

65
00:04:18,200 --> 00:04:20,560
‎हाँ, लेकिन लोग शांति चाहते हैं,
‎युद्ध नहीं।

66
00:04:20,640 --> 00:04:23,200
‎फ़िर भी, यह इरादे का संकेत है।

67
00:04:23,279 --> 00:04:26,360
‎या मार्शिया के साधारण लोगों में
‎घूमने का इरादा।

68
00:04:26,440 --> 00:04:29,040
‎मार्शिया के लोग साधारण नहीं हैं।

69
00:04:30,600 --> 00:04:33,080
‎खैर, वह जो कुछ भी कर रहे हैं।

70
00:04:33,760 --> 00:04:35,680
‎आप ख़ुद को इसमें सम्मिलित ना करें।

71
00:04:35,760 --> 00:04:37,920
‎कमजोर लोगों को फैसला लेने की
‎अनुमति नहीं देनी चाहिए।

72
00:04:38,000 --> 00:04:40,560
‎बिना खेले आप नहीं जीत सकते।

73
00:04:40,640 --> 00:04:43,360
‎बचपना बच्चों के लिए रहने दीजिए।

74
00:04:44,640 --> 00:04:48,080
‎ये रहे पूरे प्रदेश के भविष्य के राजा।

75
00:04:48,760 --> 00:04:50,320
‎देखिए कितने फुर्तीले हैं।

76
00:04:51,120 --> 00:04:54,000
‎-भविष्य के एक महान तलवारबाज़।
‎-सचमुछ।

77
00:04:54,920 --> 00:04:56,480
‎-लेडी।
‎-लॉर्ड।

78
00:04:56,560 --> 00:05:00,040
‎हाँ, और वह एक महान हस्ती का संतान भी है।

79
00:05:00,640 --> 00:05:03,840
‎अपनी नाराज़गी जताने के लिए उसने
‎स्टीएपा को जो लात मारी वह देखने लायक था।

80
00:05:05,160 --> 00:05:06,560
‎अनेक प्रतिभाओं वाला लड़का।

81
00:05:10,720 --> 00:05:11,640
‎मेरे साथ आओ।

82
00:05:11,920 --> 00:05:14,560
‎तुम्हें तुम्हारे दादाजी की लिखी
‎एक पुस्तक दिखाना चाहती हूँ।

83
00:05:14,640 --> 00:05:17,200
‎बच्चे को लैटिन दिखाकर परेशान ना करें।

84
00:05:17,280 --> 00:05:20,000
‎इन्हें राजा बनना है, किरानी नहीं।

85
00:05:20,600 --> 00:05:22,600
‎वेसेक्स के मर्द, योद्धा होते हैं।

86
00:05:23,680 --> 00:05:26,040
‎वो तलवारों पर और ज़मीन राज करता है।

87
00:05:31,080 --> 00:05:33,640
‎वह सारी कीमती चीज़ें ले रहा है।

88
00:05:34,120 --> 00:05:35,320
‎हाँ, यह सही नहीं है...

89
00:05:36,240 --> 00:05:38,640
‎जैसे मेरे पति के इरादे हों।

90
00:05:39,680 --> 00:05:41,800
‎मैं औल्डहेल्म को
‎जाँच-पड़ताल करने के लिए कहूँगी।

91
00:05:46,880 --> 00:05:47,840
‎फादर पिर्लिग़?

92
00:05:50,520 --> 00:05:52,000
‎फादर बेओका को मेरे पास लाइए।

93
00:05:52,640 --> 00:05:54,440
‎मैं उसके साथ थोड़ा गलत किया...

94
00:05:54,840 --> 00:05:57,240
‎और किसी व्यक्ति के बारे में
‎उसकी सलाह लेनी थी।

95
00:05:57,480 --> 00:06:00,040
‎फादर बेओका विनचेस्टर से जा चुके हैं, लेडी।

96
00:06:00,120 --> 00:06:04,160
‎उन्हें लगा की यहाँ अब उनका कुछ नहीं है।
‎मुझे नहीं लगता वो कभी लौटेंगे।

97
00:06:04,240 --> 00:06:06,040
‎तो हमारे सहयोगी हमें त्याग रहे हैं।

98
00:06:06,120 --> 00:06:08,920
‎लेडी, आपने ही उन्हें
‎निकालने का आदेश दिया था।

99
00:06:10,200 --> 00:06:11,120
‎हाँ।

100
00:06:12,240 --> 00:06:13,480
‎हाँ, मैंने ही दिया होगा।

101
00:06:13,840 --> 00:06:17,280
‎जैसे मैंने अपने बेटे को उस बेकार, घटिया
‎लड़की से शादी करने के लिए कहा।

102
00:06:18,720 --> 00:06:21,160
‎मुझे यह समझ नहीं आता कि भगवान ने
‎मुझे ऐसे रास्ता क्यों दिखाया?

103
00:06:21,880 --> 00:06:23,000
‎शायद भगवान यह नहीं चाहते हों।

104
00:06:24,840 --> 00:06:29,680
‎मैंने जो भी रास्ता चुना वह मेरे देश के हित
‎में था जो मेरे पति को प्यारा था।

105
00:06:30,480 --> 00:06:31,880
‎और वह कितना सफल रहा, लेडी?

106
00:07:04,520 --> 00:07:06,560
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

107
00:07:28,000 --> 00:07:30,560
‎बेब्बन्बुर्ग

108
00:07:30,640 --> 00:07:33,280
‎बेमबर्ग
‎नॉर्थम्ब्रिया का साम्राज्य

109
00:07:33,360 --> 00:07:37,520
‎बुरी स्थिति है, अधिकतर लोग या तो
‎नशे में हैं या बुड्ढे हैं। स्कॉट हँसेंगे।

110
00:07:37,880 --> 00:07:40,680
‎मैं उन्हें ये सब करने से नहीं रोक सकता!
‎हमें और योद्धा की ज़रूरत है।

111
00:07:40,960 --> 00:07:42,720
‎मैं कोशिश कर रहा हूँ, लॉर्ड।

112
00:07:43,480 --> 00:07:46,440
‎नौकर बेचने वाला प्रशिक्षित लोग दे सकता है,
‎लेकिन उसे 10,000 चाहिए।

113
00:07:46,520 --> 00:07:50,560
‎दस हज़ार में तो ख़जाना खाली हो जाएगा।
‎बिना चाँदी के किला कैसा लगेगा?

114
00:07:50,640 --> 00:07:53,720
‎लॉर्ड, हमें सेंट ओसवाल्ड का
‎दिल बेच देना चाहिए।

115
00:07:54,240 --> 00:07:55,800
‎समय हमारे खिलाफ़ होता जा रहा है।

116
00:07:57,480 --> 00:08:00,640
‎हम तभी स्कॉट के हमले को
‎देर तक झेल सकते हैं।

117
00:08:01,240 --> 00:08:04,320
‎एथ्लरेड तुमने क्या कहा,
‎वह इसके लिए बेताब है?

118
00:08:04,760 --> 00:08:06,320
‎मुझे यही ख़बर मिली है।

119
00:08:06,800 --> 00:08:09,760
‎उसने जिन संतों को भेजा है
‎वो जल्दी ही यहाँ पहुंचेंगे।

120
00:08:15,560 --> 00:08:19,360
‎तब हम उस से चाँदी छीनेंगे
‎और लोगों को खरीदेंगे।

121
00:08:30,560 --> 00:08:33,000
‎ग्रिम्सबी

122
00:08:33,080 --> 00:08:37,000
‎ग्रिम्सबी
‎नॉर्थम्ब्रिया का साम्राज्य

123
00:08:54,680 --> 00:08:57,240
‎तो कहाँ से शुरू करें?

124
00:08:57,480 --> 00:09:00,040
‎ऐसे जगह पर संतों को कहाँ ढूंढोगे?

125
00:09:00,720 --> 00:09:02,800
‎-सेंट कोलमन्स?
‎-वेश्यालय में!

126
00:09:05,000 --> 00:09:07,200
‎बहुत हुआ। मैं नाव पर ही रुकता हूँ।

127
00:09:07,560 --> 00:09:10,480
‎यहाँ डैनलॉ में तुम्हारा
‎अकेले रहना सुरक्षित नहीं है।

128
00:09:11,000 --> 00:09:13,360
‎-चलो।
‎-तब मैं मोक्ष की प्रार्थना करता हूँ।

129
00:09:13,440 --> 00:09:15,240
‎मैं इसके साथ रुकता हूँ,
‎दोनों सुरक्षित रहेंगे।

130
00:09:15,320 --> 00:09:17,880
‎-ग्रिम्सबी के लोग संतों को पसंद नहीं करते।
‎-शुक्रिया, फादर।

131
00:09:18,880 --> 00:09:20,200
‎वेश्यालय की ओर चलो।

132
00:09:22,920 --> 00:09:24,800
‎देखो तुम अपने पिता को गलत समझ रहे हो।

133
00:09:24,880 --> 00:09:27,680
‎वह कोई हत्यारा नहीं है जैसा तुम सोचते हो।

134
00:09:27,760 --> 00:09:30,120
‎हत्या करना सही नहीं है, फादर बेओका।

135
00:09:30,960 --> 00:09:34,120
‎-कहीं आप शास्त्र को भूल तो नहीं रहे हैं?
‎-मुझे शस्त्र की शिक्षा मालूम है।

136
00:09:35,000 --> 00:09:36,600
‎लेकिन मैं एलफ्रिक को भी जानता हूँ।

137
00:09:37,200 --> 00:09:39,760
‎और तुम्हारे लिए कुछ वर्ष देने के बाद,
‎मैं यह भी जान गया...

138
00:09:40,280 --> 00:09:43,280
‎कि कुछ सही करने के लिए
‎कोई गलत काम कर सकते हैं।

139
00:09:45,840 --> 00:09:49,440
‎एलफ्रिक ने बिना कारण, लकड़ी की दीवारों
‎के लिए एक बच्चे को मारने की कोशिश की।

140
00:09:49,960 --> 00:09:53,720
‎और इसके लिए, एक लड़के को
‎उसके ईसाई जीवन से अलग कर दिया...

141
00:09:54,200 --> 00:09:57,320
‎उसे गैर-ईसाई के हवाले कर दिया और उसकी
‎आत्मा को हमेशा के लिए शापित कर दिया।

142
00:09:58,240 --> 00:10:00,960
‎ऊट्रेड अपने खिलाफ़ किए गए
‎एक बहुत बड़ी गलती का बदला ले रहा है।

143
00:10:02,040 --> 00:10:05,800
‎उसे मंजिल तक पहुंचाने में
‎उसकी मदद करो तो यह...

144
00:10:05,880 --> 00:10:08,080
‎यह उसे ईसाई धर्म में
‎वापस लाने में मदद होगी?

145
00:10:09,640 --> 00:10:10,560
‎नहीं।

146
00:10:11,320 --> 00:10:13,280
‎-ऐसा नहीं है, लेकिन...
‎-एक मौका है?

147
00:10:14,720 --> 00:10:16,120
‎सभी पापी पश्चाताप कर सकते हैं।

148
00:10:18,360 --> 00:10:21,000
‎ठीक है, देखते हैं।

149
00:10:24,080 --> 00:10:25,000
‎चलो।

150
00:10:34,600 --> 00:10:36,720
‎ग्रिम्सबी कमाल की जगह लग रही है।

151
00:10:36,800 --> 00:10:38,600
‎सुना है यहाँ के सीप स्वादिष्ट होते हैं।

152
00:10:46,240 --> 00:10:49,440
‎सिट्रिक, नज़र मत मिलाओ।

153
00:10:50,360 --> 00:10:52,920
‎-तुमलोग यहाँ क्या करने आए हो?
‎-हमलोग व्यापारी हैं।

154
00:10:53,920 --> 00:10:56,280
‎-हम चमड़े लेकर फ़्रांकिया जा रहे हैं।
‎-सच?

155
00:10:56,880 --> 00:10:58,800
‎मेरे शराबखाने में
‎कोई मुसीबत नहीं चाहता हूँ, समझे।

156
00:10:58,880 --> 00:11:02,000
‎देखो हमें सिर्फ़ भूख लगी है, और कुछ नहीं।

157
00:11:02,280 --> 00:11:04,480
‎और आपके पास कोई लड़की है? इसे चाहिए।

158
00:11:05,200 --> 00:11:06,600
‎ये वैसा शराबखाना नहीं है।

159
00:11:08,440 --> 00:11:09,320
‎फिनन।

160
00:11:14,320 --> 00:11:15,800
‎वह रात होने तक के लिए तुम्हारी।

161
00:11:17,120 --> 00:11:19,240
‎अगर जल्दी करोगे
‎तो दोनों को मौका मिल सकता है।

162
00:11:20,240 --> 00:11:21,560
‎निश्चित ही वह जल्दी करेगा।

163
00:11:26,080 --> 00:11:29,240
‎हमेशा मुझे ही कुंवारा बनने का
‎नाटक क्यों करना पड़ता है?

164
00:11:29,320 --> 00:11:31,680
‎क्योंकि मुझे देखकर
‎कोई कुँवारा नहीं समझेगा।

165
00:11:44,040 --> 00:11:46,200
‎मुझे अंधेरे से बाहर निकालो, लॉर्ड।

166
00:11:48,720 --> 00:11:51,360
‎मैं कुँवारा हूँ, लॉर्ड।

167
00:11:51,680 --> 00:11:52,960
‎बिलकुल होगे, मुझे भरोसा है, ओस्फ़र्थ।

168
00:11:53,920 --> 00:11:55,120
‎हमें हमारा संत मिल गया।

169
00:11:55,680 --> 00:11:57,920
‎देखने के अलग से पैसे लगेंगे।

170
00:12:01,360 --> 00:12:02,400
‎और ज़ोर से!

171
00:12:10,880 --> 00:12:14,680
‎रात भर की यात्रा,
‎लाल पिछवाड़े लेकर घोड़े पर बैठना

172
00:12:14,760 --> 00:12:16,680
‎अच्छी बात है उन्हें दर्द पसंद है।

173
00:12:16,760 --> 00:12:19,800
‎किनारे की सड़क से बेब्बन्बुर्ग पहुंचने में
‎छह दिन लगते हैं।

174
00:12:19,880 --> 00:12:21,480
‎वे आरोहण से ठीक पहले वहाँ पहुंचेंगे।

175
00:12:23,120 --> 00:12:24,720
‎मैं एक सच्चा ईसाई हूँ, लॉर्ड।

176
00:12:25,480 --> 00:12:26,960
‎तुम्हें उनसे पहले नहीं पहुँचना है।

177
00:12:27,040 --> 00:12:29,760
‎बेब्बन्बुर्ग के आसपास की चट्टान
‎जहाजों के लिए खतरनाक हैं।

178
00:12:31,360 --> 00:12:33,840
‎तो, हम यहाँ इंतज़ार करते हैं
‎और माहौल का आनंद लेते हैं?

179
00:12:42,000 --> 00:12:46,240
‎ऊट्रेड, इन दो संतों को देखो?
‎ये वही हैं जिन्हें हम ढूंढ रहे हैं।

180
00:12:46,800 --> 00:12:48,600
‎वे बेब्बन्बुर्ग के लिए जा रहे हैं।
‎उनका पीछा करो।

181
00:12:48,840 --> 00:12:51,000
‎यह किले में प्रवेश करने का
‎हमारा सबसे बड़ा मौका है।

182
00:12:51,880 --> 00:12:54,440
‎-मैं बस उनका पीछा--
‎-दूसरा तरीका होता, तो मैं नहीं कहता।

183
00:12:54,520 --> 00:12:57,320
‎मेरे आदमी हाल ही में यहाँ आए थे।
‎वो पकड़े जाएंगे।

184
00:12:57,400 --> 00:12:59,720
‎-तो, मैं बलि का बकरा हूँ--
‎-तुम हमारी सबसे बड़ी उम्मीद हो।

185
00:13:00,280 --> 00:13:01,400
‎यह मेरे लिए मत करो।

186
00:13:01,480 --> 00:13:04,480
‎अपने वंशजों के लिए करो। मैं जो भी
‎हासिल करूंगा एक दिन वह तुम्हारा होगा।

187
00:13:04,560 --> 00:13:06,880
‎मैं वह योद्धा नहीं हूँ
‎जो आप समझने की गलती कर रहे हैं।

188
00:13:07,760 --> 00:13:09,040
‎आपको मुझ पर विश्वास क्यों है?

189
00:13:11,440 --> 00:13:14,600
‎क्योंकि मुझे पता है
‎कि हमारे परिवार की आत्मा तुम्हारे अंदर है।

190
00:13:15,000 --> 00:13:17,800
‎यह तुम्हें वो ताकत देगा
‎जो तुम अभी तक नहीं जानते हो।

191
00:13:25,960 --> 00:13:28,920
‎जो आप चाहते हैं वो करने का प्रयास करूंगा,
‎लेकिन मैं किसी को नहीं मारूंगा।

192
00:13:29,000 --> 00:13:30,080
‎मैं भी यही चाहता हूँ।

193
00:13:30,480 --> 00:13:32,600
‎चांदी के तीन सिक्के का मतलब
‎वह घर का मुखिया है।

194
00:13:36,680 --> 00:13:38,560
‎-इस घोड़े को ले जाओ।
‎-ऊट्रेड।

195
00:13:39,120 --> 00:13:41,360
‎तट के करीब, उत्तर दिशा वाली सड़क से जाओ।

196
00:13:41,440 --> 00:13:43,640
‎अब जाओ ताकि संतों के आगे रह सको।

197
00:13:43,720 --> 00:13:45,400
‎उनको ढूंढो। उनके साथ जाओ।

198
00:13:50,680 --> 00:13:53,320
‎-लॉर्ड!
‎-मैं तुम्हें मरने के लिए नहीं भेज रहा हूँ।

199
00:13:53,760 --> 00:13:56,400
‎जब मैं तुम्हारा संकेत देखुंगा,
‎तो मैं समुद्र के द्वार पर पहुंचुंगा।

200
00:14:00,880 --> 00:14:02,160
‎ईश्वर उसकी रक्षा करेगा।

201
00:14:02,640 --> 00:14:04,600
‎वह धन्य है, जैसे तुम हो।

202
00:14:05,120 --> 00:14:06,400
‎ठीक है, चलो।

203
00:14:06,480 --> 00:14:07,880
‎चलो, ऊट्रेड।

204
00:14:17,080 --> 00:14:19,120
‎लीना

205
00:14:19,200 --> 00:14:23,600
‎पूर्वी एंग्लिया के राजा का महान साम्राज्य

206
00:14:39,160 --> 00:14:40,360
‎पहनकर देखो।

207
00:14:41,640 --> 00:14:44,360
‎पहनूँगी, जब आप चले जाओगे।

208
00:14:44,440 --> 00:14:46,560
‎नहीं, मैंने इसे तुम्हारे लिए बनाया था।

209
00:14:46,640 --> 00:14:47,720
‎मैं इसे अभी देखना चाहता हूँ।

210
00:14:48,040 --> 00:14:50,400
‎लॉर्ड, मैं आपके सामने कपड़े नहीं उतारूंगी।

211
00:14:52,040 --> 00:14:54,760
‎-मैं एक कुलीन परिवार की महिला हूँ।
‎-जिसके पिता बदनाम हुए--

212
00:14:54,840 --> 00:14:56,640
‎जिसके पिता बिना कारण के शर्मिंदा किए गए,

213
00:14:56,720 --> 00:14:58,520
‎एल्डॉर्मन के पक्ष से हटने के अलावा।

214
00:14:59,080 --> 00:15:00,840
‎लेडी, खेल बहुत हुआ।

215
00:15:02,720 --> 00:15:04,520
‎तुम्हारे पास मुझे मना करने का
‎कोई कारण नहीं है।

216
00:15:04,600 --> 00:15:07,120
‎मैं आपकी आत्मा की भलाई के लिए कर रही हूँ।

217
00:15:09,760 --> 00:15:10,720
‎आपकी एक पत्नी है।

218
00:15:18,200 --> 00:15:19,080
‎तुमने सही कहा।

219
00:15:20,400 --> 00:15:21,320
‎अब समझा।

220
00:15:24,440 --> 00:15:27,280
‎मुझे ख़ुद को विधुर बनाकर
‎तुमसे शादी कर लेनी चाहिए।

221
00:15:29,640 --> 00:15:31,040
‎क्या यही चाहती हो ना?

222
00:15:32,040 --> 00:15:34,240
‎इन सभी रेशम और फर के साथ।

223
00:15:34,760 --> 00:15:37,560
‎एक बेहतर जीवन...

224
00:15:38,720 --> 00:15:40,200
‎उस लड़की के लिए जिसके पास कुछ नहीं है।

225
00:15:42,440 --> 00:15:43,800
‎क्या मैं कुछ गलत कह रहा हूँ?

226
00:15:45,560 --> 00:15:47,920
‎क्या मैंने आपकी ईसाई आत्मा को गलत समझा?

227
00:15:54,640 --> 00:15:56,040
‎यह सब सही किया जा सकता है।

228
00:16:26,280 --> 00:16:28,080
‎-क्या आपने अपना काम किया?
‎-नहीं।

229
00:16:28,640 --> 00:16:31,000
‎थोड़ा और लंबा खिंचोगी,
‎उसकी दिलचस्पी खत्म हो जाएगी।

230
00:16:31,080 --> 00:16:33,280
‎कितना गलत समझते हो?
‎उसकी दिलचस्पी कम नहीं हो रही।

231
00:16:33,360 --> 00:16:36,480
‎लेडी एथ्ल्फ्रेद को मारने की धमकी दे रहा है
‎ताकि वह मुझसे शादी कर सके।

232
00:16:36,560 --> 00:16:37,960
‎यह अच्छी ख़बर है!

233
00:16:38,040 --> 00:16:41,600
‎नहीं है! एल्फ्रेड की बेटी का खून
‎मेरे हाथों में होगा।

234
00:16:41,680 --> 00:16:42,920
‎यह एक सही अदला-बदली है।

235
00:16:43,000 --> 00:16:44,960
‎ऐसे इंसान से शादी
‎जो उसे नाराज करने वालों को मार देता है?

236
00:16:45,040 --> 00:16:48,160
‎-ऐसा लगता है...
‎-वह चालाक है और हमें सावधान रहना चाहिए।

237
00:16:48,600 --> 00:16:52,760
‎वादा करो, अगर वह तुम्हें लेडी एथ्ल्फ्रेद
‎को मरने के लिए कहेगा, तो तुम मना कर दोगे।

238
00:16:55,520 --> 00:16:58,080
‎मैं राजा एथ्लरेड की आज्ञा को
‎कभी नहीं टालूंगा।

239
00:16:58,760 --> 00:16:59,760
‎तुम्हें भी यही करना चाहिए।

240
00:17:05,560 --> 00:17:07,880
‎टेटेल्सवर्थ

241
00:17:08,160 --> 00:17:11,280
‎टेट्सवर्थ
‎मार्शिया का साम्राज्य

242
00:17:11,359 --> 00:17:13,880
‎हम यहाँ आराम करेंगे
‎और पहली किरण के साथ हमला करेंगे।

243
00:17:14,640 --> 00:17:16,839
‎और सो रहे मार्शियन को पकड़ेंगे।

244
00:17:16,920 --> 00:17:18,280
‎एग्ल्सबर्ग कितनी दूर है?

245
00:17:19,000 --> 00:17:22,280
‎-उन्हें आश्चर्यचकित करने के बहुत करीब।
‎-तो मेरे अलविदा का वक्त हो गया।

246
00:17:24,480 --> 00:17:27,319
‎हम आज रात यहीं रुकेंगे,
‎भोर होते ही आगे बढ़ेंगे!

247
00:17:27,400 --> 00:17:29,680
‎निश्चित ही हम आपको
‎युद्ध के लिए ललकार नहीं सकते?

248
00:17:30,000 --> 00:17:32,920
‎मुझे लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है,
‎केवल महिलाओं और चांदी में है।

249
00:17:33,000 --> 00:17:35,000
‎क्योंकि महिलाओं से संबंध
‎बनाने के पैसे देने पड़ते हैं?

250
00:17:35,280 --> 00:17:37,200
‎उन्हें झूठा ख्वाब दिखाने से बेहतर है।

251
00:17:38,800 --> 00:17:40,920
‎जो कुछ भी मैंने किया
‎डैन की जीत के लिए किया।

252
00:17:41,200 --> 00:17:43,760
‎आप एक सेना के योद्धाओं को
‎याद करेंगे, हेस्टेन।

253
00:17:44,240 --> 00:17:47,520
‎एडवर्ड अपनी बहन और माँ की भूमि की
‎रक्षा करने के लिए बाध्य है।

254
00:17:47,840 --> 00:17:50,680
‎एथ्लरेड की मौत,
‎प्रतिशोध भावना को तेज़ करेगी।

255
00:17:50,760 --> 00:17:52,600
‎हम गुस्से से भरे मार्शिया में पहुंचेंगे

256
00:17:52,680 --> 00:17:55,440
‎और उन्हें वहाँ युद्ध करने पर मजबूर करेंगे
‎जहाँ हमें फायदा होगा।

257
00:17:55,520 --> 00:17:59,200
‎वेसेक्स, व्यापारी, सभी ईसाई।

258
00:17:59,880 --> 00:18:01,480
‎यह उन्हें एक साथ कर देगा।

259
00:18:01,560 --> 00:18:03,760
‎इससे सैक्सन एकजुट हो जाएंगे।

260
00:18:03,840 --> 00:18:05,640
‎एल्फ्रेड को बहुत गर्व होगा।

261
00:18:05,720 --> 00:18:07,320
‎नट! चलो चलें।

262
00:18:08,040 --> 00:18:09,120
‎बच्चों, इधर आओ।

263
00:18:11,840 --> 00:18:14,480
‎मैं चाहता हूँ कि आप
‎हमारे दोस्त हेस्टन के साथ जाएं।

264
00:18:16,040 --> 00:18:18,880
‎जब तक हमारा काम पूरा नहीं होता,
‎वह आपको उत्तर की ओर ले जाएगा।

265
00:18:18,960 --> 00:18:21,600
‎क्या उन्हें लड़ाई में नहीं होना चाहिए?
‎मैं जानती हूँ यह खतरनाक है पर--

266
00:18:21,680 --> 00:18:24,640
‎उसके लिए कई लड़ाइयाँ होंगी।
‎अभी वे बहुत छोटे हैं।

267
00:18:26,200 --> 00:18:30,600
‎हेस्टन, उनके साथ रहना और उन्हें सिखाना
‎तुम कुछ नहीं जानते।

268
00:18:31,560 --> 00:18:33,280
‎चलो, बच्चों, तैयार हो जाओ।

269
00:18:34,400 --> 00:18:36,160
‎संतान बड़े प्यारे होते हैं।

270
00:18:36,840 --> 00:18:39,280
‎वह तुम्हें कैसे अपने करीब कैसे लाया?

271
00:18:39,360 --> 00:18:40,840
‎हमने खून में एक बंधन बनाया।

272
00:18:41,160 --> 00:18:43,520
‎कभी भी अगर आप उस कमीने से ऊब जाएँ...

273
00:18:44,440 --> 00:18:47,320
‎याद रहे, मैं भी दस बच्चों का बाप हूँ।

274
00:18:48,480 --> 00:18:50,880
‎-यह मेरे किसी काम का नहीं है।
‎-नहीं?

275
00:18:52,760 --> 00:18:53,600
‎नहीं...

276
00:18:54,680 --> 00:18:57,240
‎क्योंकि तुम्हारे अंदर उसका बच्चा है

277
00:19:01,480 --> 00:19:03,280
‎मैं स्तन देखकर बता सकता हूँ।

278
00:19:07,600 --> 00:19:10,440
‎अगर आपने सैक्सन से लड़ाई के पहले
‎उसे यह बता दिया...

279
00:19:10,920 --> 00:19:13,840
‎मैं आपकी गेंद काटकर आपको ही खिला दूँगी।

280
00:19:13,920 --> 00:19:15,480
‎मैं आपके लिए बहुत ख़ुश हूँ, ब्रिडा।

281
00:19:16,440 --> 00:19:18,640
‎दुनिया को और छोटे नट की जरूरत है।

282
00:19:18,720 --> 00:19:19,640
‎ब्रिडा!

283
00:19:19,720 --> 00:19:20,960
‎-क्या?
‎-यहाँ आइए।

284
00:19:22,200 --> 00:19:27,160
‎आज रात आराम करो और ख़ुद को तैयार करें।
‎आगे कई रातों तक नींद नहीं मिलेगी!

285
00:19:27,240 --> 00:19:32,080
‎लेकिन, दिन के समय,
‎हम हमला करेंगे और खून बहेगा!

286
00:19:32,160 --> 00:19:35,120
‎मार्शियर को जला देंगे!

287
00:19:36,600 --> 00:19:38,080
‎एग्ल्सबर्ग

288
00:19:38,160 --> 00:19:41,720
‎मार्शिया का आइल्सबरी साम्राज्य

289
00:19:49,640 --> 00:19:51,160
‎मुझे एथ्लरेड चाहिए!

290
00:20:04,880 --> 00:20:06,120
‎वह कहाँ है?

291
00:20:11,360 --> 00:20:12,360
‎तुम्हारा लॉर्ड कहाँ है?

292
00:20:13,080 --> 00:20:14,280
‎तुम्हारा लॉर्ड कहाँ है?

293
00:20:19,480 --> 00:20:20,520
‎अगला!

294
00:20:25,640 --> 00:20:26,840
‎और कोई है?

295
00:20:31,680 --> 00:20:35,040
‎क्या वे पड़ोसी सैनिक हैं...
‎हमारी रक्षा के लिए आए हैं?

296
00:20:35,120 --> 00:20:36,720
‎दासों की ओर से सहायता के रूप में?

297
00:20:37,320 --> 00:20:40,480
‎उनके दिल की अच्छाई से
‎हमें और सेना दे रहे हों?

298
00:20:40,560 --> 00:20:43,040
‎खैर, शायद वे बदल जाएंगे।

299
00:20:43,560 --> 00:20:46,960
‎या स्कॉट हो सकते हैं,
‎लड़ाई के लिए वापस लौट रहे हों।

300
00:20:48,240 --> 00:20:51,040
‎एक रास्ता है,
‎हालांकि मुझे यह कहना ठीक नहीं लग रहा।

301
00:20:52,200 --> 00:20:54,080
‎उन्हें चले जाने के लिए पैसे दो।

302
00:20:54,160 --> 00:20:56,200
‎ताकि वे फ़िर से लौट सकें
‎और हम उन्हें और पैसे दें?

303
00:20:56,280 --> 00:20:58,480
‎क्यों न उनसे विनती कर के
‎हम उनके दास बन जाएँ?

304
00:20:58,560 --> 00:21:00,600
‎मेरे ख्याल से यह सही रास्ता नहीं है।

305
00:21:03,640 --> 00:21:05,400
‎अपने आदमी को उनसे बात करने के लिए भेजो।

306
00:21:05,480 --> 00:21:07,400
‎अगर वे अपने कंधे पर सिर के साथ लौटते हैं

307
00:21:07,480 --> 00:21:09,480
‎हम समझेंगे कि स्कॉट बातचीत कर सकते हैं।

308
00:21:09,560 --> 00:21:12,960
‎मैं ख़ुद जाऊंगा। मैं लोगों को मरने के लिए
‎भेजकर थक चुका हूँ।

309
00:21:14,800 --> 00:21:16,920
‎यही वजह है कि तुम कभी प्रमुख नहीं बनते।

310
00:21:36,800 --> 00:21:37,720
‎दरवाजा खोलो।

311
00:22:07,480 --> 00:22:08,680
‎लॉर्ड एफ़्रिक को सचेत करो।

312
00:22:09,600 --> 00:22:10,800
‎वो यह देखना चाहेंगे।

313
00:22:45,320 --> 00:22:46,920
‎हमने सुना था आप डूब गए थे।

314
00:22:47,000 --> 00:22:49,720
‎हमें बताया गया था कि बचने
‎की कोई उम्मीद नहीं थी।

315
00:22:50,480 --> 00:22:51,920
‎मैं लगभग डूब गया था, पिताजी।

316
00:22:54,160 --> 00:22:57,640
‎मुझे लगता था कि तुम्हें भेजना मेरी सजा थी।

317
00:22:58,640 --> 00:22:59,680
‎कोई सजा नहीं थी।

318
00:23:01,040 --> 00:23:03,400
‎बस यह जानने का एक पल था
‎कि मैं कितना जीना चाहता था...

319
00:23:04,200 --> 00:23:05,960
‎और आपके पास बेब्बन्बुर्ग लौटना चाहता था।

320
00:23:06,040 --> 00:23:08,240
‎मुझे लगा कि मेरी विरासत
‎हमेशा के लिए खो गई।

321
00:23:09,160 --> 00:23:11,400
‎मैं आपको विश्वास दिलाता हूं,
‎आपका वंश बढ़ेगा।

322
00:23:12,200 --> 00:23:14,680
‎जब मुझे पता चला कि आप पर हमला
‎हो रहा है, मुझसे रहा नहीं गया।

323
00:23:14,960 --> 00:23:16,280
‎मैं योद्धाओं को लाया हूँ...

324
00:23:17,120 --> 00:23:19,920
‎जिन्हें मैंने दुनिया के हर कोने से
‎इकट्ठा किया है।

325
00:23:20,680 --> 00:23:22,880
‎बहादुर लोग, वफ़ादार लोग।

326
00:23:28,080 --> 00:23:29,400
‎बेब्बन्बुर्ग बच गया।

327
00:23:40,440 --> 00:23:42,640
‎जितना शानदार था, उतना ही शानदार है।

328
00:23:42,720 --> 00:23:45,920
‎सचमुच... लगता है वास्तविक नहीं
‎यह एक सपना है।

329
00:23:47,440 --> 00:23:48,440
‎यह बिलकुल वास्तविक है।

330
00:23:50,440 --> 00:23:53,440
‎-हमें अभी और नजदीक नहीं चाहिए।
‎-भगवान!

331
00:23:54,640 --> 00:23:55,840
‎पाल गिरा दो!

332
00:23:56,600 --> 00:23:59,600
‎एक साथ रहो और पहाड़ की आड़ रहो।

333
00:24:04,200 --> 00:24:06,560
‎हम आपके बेटे के संकेत भेजने का
‎कब तक इंतजार करते हैं?

334
00:24:07,040 --> 00:24:07,960
‎जब तक वह संकेत ना दे।

335
00:24:10,680 --> 00:24:12,800
‎अब यह भगवान की इच्छा है।

336
00:24:30,600 --> 00:24:32,600
‎क्या संत बनने का कोई कारण है?

337
00:24:33,760 --> 00:24:36,480
‎यह शाही अभिषेक की तैयारी के लिए है।

338
00:24:36,560 --> 00:24:38,760
‎रानी बनना अब एक पवित्र संस्कार है?

339
00:24:38,840 --> 00:24:40,040
‎यह सब का अपमान है।

340
00:24:40,800 --> 00:24:43,480
‎मुझे लगता है कि यह भी
‎लॉर्ड ऐथेलहम का विचार था।

341
00:24:43,560 --> 00:24:47,240
‎हाँ। वह नहीं रहे, लेकिन अपने परिवार
‎के लिए उसकी महत्वाकांक्षा ज़िंदा है।

342
00:24:48,600 --> 00:24:51,600
‎वह उस नास्तिक पर भरोसा कर के
‎मुझे नज़रअंदाज़ कर देता है।

343
00:24:52,080 --> 00:24:53,760
‎अगर मुझे पता होता कि वह कैसे इंसान हैं,

344
00:24:53,840 --> 00:24:56,280
‎तो मैं आपके भाई के लिए कोई और महिला चुनती।

345
00:24:56,800 --> 00:24:57,960
‎राजा क्या कहते हैं?

346
00:24:58,280 --> 00:24:59,880
‎एडवर्ड शांति चाहता है...

347
00:25:00,400 --> 00:25:02,560
‎वेसेक्स और महल दोनों में।

348
00:25:04,240 --> 00:25:07,440
‎इसलिए, मुझे स्वीकार करना चाहिए
‎कि मेरी अब कोई ज़रूरत नहीं है।

349
00:25:12,720 --> 00:25:14,640
‎उसे मेरे पिता की कमी महसूस होती है।

350
00:25:15,120 --> 00:25:16,120
‎जैसा कि हम सभी को होता है।

351
00:25:22,720 --> 00:25:25,960
‎मैं अपनी ओर से 17 मोमबत्तियाँ
‎जलाना चाहती हूँ।

352
00:25:26,640 --> 00:25:29,880
‎प्रत्येक तीर्थस्थल पर एक
‎और प्रार्थना में कोई कमी ना हो।

353
00:25:29,960 --> 00:25:32,600
‎ईश्वर दिल से प्रार्थना सुनना चाहते हैं।

354
00:25:34,480 --> 00:25:35,880
‎सत्रह?

355
00:25:35,960 --> 00:25:37,880
‎क्या आप कुछ पूछना चाहती हैं, लेडी?

356
00:25:37,960 --> 00:25:42,000
‎बहुत कुछ। मुझे डर है कि मैंने महल
‎में बहुत अधिक बदलाव की अनुमति दे दी है।

357
00:25:42,920 --> 00:25:46,640
‎बोलो, केंटिश महिला, इक्ग्विन...

358
00:25:46,720 --> 00:25:49,280
‎जिस लड़की ने गुप्त रूप से
‎आपके बेटे से शादी की थी?

359
00:25:49,880 --> 00:25:50,800
‎हाँ।

360
00:25:51,640 --> 00:25:53,760
‎आप उसकी वर्तमान स्थिति
‎के बारे में क्या जानती हैं?

361
00:25:54,960 --> 00:25:58,760
‎जब उसकी शादी जबरन रद्द कर दी गई
‎तो उसने पवित्र आदेश ले लिया।

362
00:25:59,400 --> 00:26:02,560
‎और, मैंने जो सुना है, वह बहुत दुखी है।

363
00:26:03,400 --> 00:26:06,960
‎ठीक है, एक साधारण लड़की के लिए
‎निर्जन जीवन संभव नहीं है।

364
00:26:07,040 --> 00:26:10,080
‎उसने उन दो बच्चों को देखने से मना किया गया
‎जो उसे आपके बेटे से हुए हैं।

365
00:26:10,920 --> 00:26:13,040
‎उसकी बेटी से वह कभी-कभी मिलती है,
‎लेकिन उसका बेटा...

366
00:26:13,480 --> 00:26:16,200
‎उसे नहीं मिलने दिया गया
‎जबसे उसकी बांहों से लिया गया था।

367
00:26:17,600 --> 00:26:20,240
‎यह एक क्रूर सजा लगती है।

368
00:26:20,320 --> 00:26:24,160
‎उसे और एडवर्ड को एक-दूसरे से
‎प्यार करने के अपराध के लिए, हाँ।

369
00:26:26,000 --> 00:26:29,560
‎तुमने और बेओका ने उसके साथ मेरे
‎दुर्व्यवहार पर सवाल उठाकर सही किया।

370
00:26:29,840 --> 00:26:32,560
‎मैं एक छोटा सा बदलाव करना चाहूंगी।

371
00:26:35,320 --> 00:26:38,160
‎-अभी उसका बेटा कहाँ है?
‎-वह एक मठ में रहता है।

372
00:26:39,040 --> 00:26:40,600
‎तो, उसके पास भगवान का प्यार है...

373
00:26:41,320 --> 00:26:42,600
‎लेकिन माँ का नहीं है।

374
00:26:44,080 --> 00:26:46,200
‎मैं अपने बेटे के लिए
‎यह पीड़ा नहीं चाहूंगी।

375
00:26:50,680 --> 00:26:53,600
‎-मैं उन दोनों से मिलना चाहती हूँ।
‎-मैं इसकी व्यवस्था कर सकती हूँ।

376
00:26:53,680 --> 00:26:56,440
‎मेरे ख्याल से आप नहीं चाहेंगी
‎कि यह किसी और को मालूम चले।

377
00:26:57,640 --> 00:26:59,400
‎यह लड़के को ख़तरे में डाल देगा।

378
00:27:00,600 --> 00:27:01,680
‎यह हम दोनों जानते हैं।

379
00:27:30,320 --> 00:27:32,280
‎लड़ाई की जगह देखने के लिए जासूस भेजो।

380
00:27:32,360 --> 00:27:35,120
‎ध्यान रहे कि अनाज भंडार खाली हो
‎गया हो और कोई भोजन नहीं बचा हो।

381
00:27:35,400 --> 00:27:38,640
‎सैक्सन के प्रतिशोध लेने से पहले
‎इस महल को खाली कर दो!

382
00:27:43,840 --> 00:27:46,680
‎-क्या आपने एल्डॉर्मन को देखा है?
‎-हाँ।

383
00:27:48,040 --> 00:27:51,400
‎आप क्रूरता में आविष्कार करते रहते हैं।
‎क्या आपको एथ्लरेड मिला?

384
00:27:51,480 --> 00:27:53,640
‎अभी नहीं। मैं बस उसके
‎बिस्तर का आनंद ले रहा हूँ।

385
00:27:54,800 --> 00:27:55,960
‎क्या तुम मेरे साथ आना चाहोगी?

386
00:28:30,280 --> 00:28:32,080
‎एथेलस्टान

387
00:28:32,160 --> 00:28:35,760
‎इंग्लैंड और अंग्रेजों के पहले राजा

388
00:28:41,840 --> 00:28:43,760
‎क्या पढ़ रहे हो, बच्चे?

389
00:28:49,120 --> 00:28:51,600
‎तुम एथेलस्टान हो, है ना?

390
00:28:52,680 --> 00:28:54,000
‎हाँ।

391
00:28:54,080 --> 00:28:57,440
‎तुम्हारा परिवार कौन है, एथेलस्टान?

392
00:28:58,680 --> 00:29:00,680
‎मुझे यह बताने के लिए मना किया गया है।

393
00:29:01,920 --> 00:29:05,280
‎सचमुच। यह शायद समझदारी की बात है।

394
00:29:06,000 --> 00:29:08,120
‎क्या आप एक ऐबे हैं, लेडी?

395
00:29:08,400 --> 00:29:12,280
‎नहीं, मैं एक दोस्त हूँ

396
00:29:12,800 --> 00:29:17,400
‎हालांकि कई महान ऐबे को लगता है कि
‎मैं उनकी तरह की हो सकती थी।

397
00:29:22,640 --> 00:29:24,840
‎मेरे साथ आओ, एथेलस्टान।

398
00:29:33,560 --> 00:29:36,200
‎एक लेडी आपसे मिलना चाहती हैं।

399
00:29:39,440 --> 00:29:40,680
‎बगीचे में जाओ।

400
00:30:43,000 --> 00:30:46,080
‎-हे भगवान, यह एक भिखारी है।
‎-उसको मत देखो, अनदेखा करो।

401
00:30:46,160 --> 00:30:48,600
‎मैं नहीं कर सकता,
‎वह सीधे हमारे पास आ रहा है!

402
00:30:49,600 --> 00:30:50,440
‎राही!

403
00:30:53,640 --> 00:30:54,640
‎सावधान रहना!

404
00:30:58,360 --> 00:31:00,920
‎राही, यह सड़क जानलेवा चोरों से भरी है!

405
00:31:01,680 --> 00:31:03,240
‎सावधान रहना, भाइयों!

406
00:31:03,320 --> 00:31:05,960
‎हमें भाई क्यों बुला रहे हो, पागल?

407
00:31:06,400 --> 00:31:09,040
‎-क्योंकि मैं भी आपकी तरह का हूँ।
‎-तुम भिखारी दिख रहे हो।

408
00:31:09,120 --> 00:31:12,960
‎नहीं! मैं एक संत हूँ,
‎जिसका उसके चर्च से अपहरण कर लिया गया।

409
00:31:13,040 --> 00:31:15,760
‎एक लड़का जिसका दिमाग और ज़िंदगी
‎कमजोर पड़ गया है!

410
00:31:17,040 --> 00:31:19,400
‎-मुझे अपने साथ ले चलो।
‎-हमें चलना चाहिए।

411
00:31:19,480 --> 00:31:22,400
‎इस सड़क पर वर्जिन नाम के डाकू हैं!

412
00:31:22,480 --> 00:31:25,480
‎मुझे छोड़ोगे तो मैं मारा जाऊँगा
‎और यहीं पड़ा रहूँगा!

413
00:31:25,960 --> 00:31:26,920
‎अरे यार।

414
00:31:27,000 --> 00:31:30,040
‎कृपया, क्या ईश्वर कमजोर पर दया नहीं करते?

415
00:31:34,120 --> 00:31:37,280
‎भगवान के लिए भाइयों। मैं ग्रिम्सबी में
‎आपके पापों के बारे में जनता हूँ।

416
00:31:39,360 --> 00:31:41,200
‎आपके महंत को मुझे
‎यह बताने पर मजबूर मत कीजिए।

417
00:31:43,760 --> 00:31:44,840
‎तुम क्या चाहते हो?

418
00:31:44,920 --> 00:31:48,640
‎सिर्फ़ आपके साथ चलना चाहता हूँ। मैं कसम
‎खाता हूँ, आपको नुकसान नहीं पहूँचाऊंगा।

419
00:31:48,920 --> 00:31:51,120
‎-क्या तुम लड़ाई कर सकते हो?
‎-नहीं।

420
00:31:51,200 --> 00:31:53,760
‎अच्छा है, वे तुम्हें मार सकते हैं
‎जबकि हम बच जाएंगे।

421
00:32:27,440 --> 00:32:29,640
‎क्या आप ही वह दयालु आत्मा हैं
‎जिन्होंने हमें मिलाया?

422
00:32:31,480 --> 00:32:32,320
‎हाँ।

423
00:32:33,720 --> 00:32:35,040
‎क्या मैं आपको जानती हूँ, मैडम?

424
00:32:35,120 --> 00:32:39,960
‎संतुष्टी के लिए जान लो कि मैं एक माँ हूँ,
‎जो आपकी हालत को महसूस कर सकती हूँ।

425
00:32:40,480 --> 00:32:44,600
‎फ़िर मैं आपको धन्यवाद देती हूँ। उसे थोड़ी
‎देर देखकर घायल दिल थोड़ा भर जाता है...

426
00:32:46,080 --> 00:32:47,240
‎हम दोनों का।

427
00:32:47,560 --> 00:32:49,480
‎आपने हमारे ऊपर बहुत कृपा की है।

428
00:32:50,920 --> 00:32:51,840
‎बताइए...

429
00:32:53,480 --> 00:32:55,800
‎क्या अभी भी लेडी एल्स्विथ
‎को मैं पसंद नहीं हूँ?

430
00:32:58,120 --> 00:33:01,040
‎लेडी एल्स्विथ ने किसी को भी
‎अस्वीकार नहीं किया।

431
00:33:02,000 --> 00:33:04,280
‎उसने बस वही चुना
‎जो उसके बेटे के लिए सही था...

432
00:33:04,880 --> 00:33:06,960
‎जैसा कि आप अपने बच्चे के लिए चाहेंगी।

433
00:33:07,040 --> 00:33:09,240
‎मेरे बेटे के लिए सबसे अच्छा है
‎जो उसके पास कभी था,

434
00:33:09,320 --> 00:33:11,720
‎ख़ुशी से जी रहे एक माँ और एक पिता।

435
00:33:12,080 --> 00:33:16,240
‎शायद। जो हो गया सो हो गया।

436
00:33:16,640 --> 00:33:20,760
‎लेकिन हाँ, किसी महिला के पालन-पोषण के
‎बिना उसका पालन-पोषण करना मूर्खता होगी।

437
00:33:21,480 --> 00:33:23,840
‎पुरुषों द्वारा पाले गए पुरुष
‎असभ्य होते हैं।

438
00:33:24,800 --> 00:33:28,000
‎इसलिए, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए
‎कि इसके देखभाल के लिए कोई महिला हो...

439
00:33:29,320 --> 00:33:33,120
‎जब वह स्थायी रूप से
‎कहीं अधिक सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए।

440
00:33:33,400 --> 00:33:34,600
‎उसे कहीं और भेजना क्यों जरूरी है?

441
00:33:36,360 --> 00:33:40,320
‎आशंका है कि वेसेक्स में उसे
‎ख़तरा हो सकता है।

442
00:33:41,240 --> 00:33:43,440
‎लेकिन निश्चिंत रहो,
‎उसकी अच्छी सुरक्षा की जाएगी।

443
00:33:45,080 --> 00:33:48,480
‎लेकिन मुझे डर है कि
‎आप फ़िर से उससे मिल नहीं सकेंगी।

444
00:33:55,080 --> 00:33:56,640
‎मुझे क्यों सजा दी जा रही है?

445
00:33:58,400 --> 00:33:59,840
‎क्या मैं इस क्रूरता के लायक हूँ?

446
00:34:00,840 --> 00:34:02,840
‎क्या मैंने किसी को दुख दिया है
‎जो मुझे मिला है?

447
00:34:03,760 --> 00:34:04,720
‎या उसने?

448
00:34:06,400 --> 00:34:08,600
‎मैं सिर्फ़ एक पति और परिवार चाहती थी!

449
00:34:09,280 --> 00:34:11,840
‎अपने प्यार के साथ शांति रहना चाहती थी
‎जिसे घर कह सकूँ।

450
00:34:12,280 --> 00:34:17,840
‎तब आप विनचेस्टर के महल में जीवन
‎के योग्य नहीं हैं, इक्ग्विन।

451
00:34:19,560 --> 00:34:21,600
‎आज यह सब इसी कारण हो रहा है।

452
00:34:50,800 --> 00:34:53,000
‎-मुझे घूरना बंद करो।
‎-मैं घूर नहीं रहा हूँ।

453
00:34:54,360 --> 00:34:58,159
‎मैं आपकी रुचि को निहार रहा हूँ।
‎क्या मौत से तुम्हें भूख लगता है?

454
00:35:03,400 --> 00:35:05,600
‎-क्या उन्हें एथ्लरेड का पता चला?
‎-हाँ।

455
00:35:05,680 --> 00:35:09,560
‎बढ़िया। और उस कमीने
‎ने ख़ुद को कहाँ छिपा रखा है?

456
00:35:10,480 --> 00:35:13,480
‎वह ईस्ट एंग्लिया में है।
‎उसने वहाँ खेतों पर हमला किया है

457
00:35:13,560 --> 00:35:15,520
‎और कई डैनिश निवासी मारे गए।

458
00:35:15,920 --> 00:35:17,880
‎वह मूर्ख हमें मात नहीं दे सकता।

459
00:35:17,960 --> 00:35:19,360
‎मुझे लगता है दे सकता है।

460
00:35:21,080 --> 00:35:24,120
‎नहीं...

461
00:35:24,720 --> 00:35:26,760
‎यह उसका किया नहीं है, बल्कि हमारा है।

462
00:35:26,840 --> 00:35:29,600
‎उसे लगा कि हम आयरलैंड में थे,
‎ताकि कोई प्रतिशोध ना हो!

463
00:35:29,680 --> 00:35:31,520
‎हमें यह करना होगा, नट!

464
00:35:32,560 --> 00:35:34,320
‎फ़िर हमें अब शुरू करना चाहिए।

465
00:35:36,360 --> 00:35:39,520
‎किसान और उनके परिवार युद्ध में मारे
‎गए। ऐसा होता रहता है

466
00:35:41,760 --> 00:35:44,600
‎डेनिश वासी, सैक्सन के बच्चे...

467
00:35:46,160 --> 00:35:47,160
‎वे कीमत चुकाते हैं।

468
00:35:47,880 --> 00:35:50,520
‎इसके अलावा, अगर एथ्लरेड ने
‎अपने लोगों को असुरक्षित छोड़ दिया है,

469
00:35:50,600 --> 00:35:53,800
‎तो उन्हें मारना आसान हो जाएगा
‎और इससे एडवर्ड जल्दी आएगा।

470
00:36:58,360 --> 00:37:02,320
‎मुझे पता था! मैंने कहा था! मैंने कहा था
‎कि नट चाल चल रहे हैं!

471
00:37:02,400 --> 00:37:05,320
‎-लॉर्ड एथ्लरेड कहाँ हैं? क्या वह नहीं रहे?
‎-मैं पता लगाने की कोशिश करूंगा।

472
00:37:05,400 --> 00:37:08,480
‎राज्याभिषेक रोक दो।
‎लोगों को इसे वापस लाने एग्ल्सबर्ग भेजो।

473
00:37:08,560 --> 00:37:10,680
‎नहीं, समारोह मत रोको...

474
00:37:10,760 --> 00:37:12,920
‎आप व्यापारियों को
‎उनके अंत के लिए नहीं छोड़ सकते।

475
00:37:13,000 --> 00:37:15,360
‎लग रहा है, बहुत देर हो चुकी है।

476
00:37:15,440 --> 00:37:17,040
‎लोगों को भेजिए... यह जरूरी है!

477
00:37:17,120 --> 00:37:21,240
‎उन्होंने एल्डॉर्मन को अपमानित करने के लिए
‎जो किया, महाराज! इसका बदला जरूरी है!

478
00:37:21,320 --> 00:37:24,160
‎-महाराज...
‎-वे महान लोग हैं, वे हमारे लोग हैं!

479
00:37:24,240 --> 00:37:26,200
‎हमें जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

480
00:37:26,280 --> 00:37:30,720
‎-शायद एथ्लरेड सही कह रहे हैं...
‎-एडवर्ड आपको देर नहीं करनी चाहिए।

481
00:37:30,800 --> 00:37:31,960
‎बहुत हुआ!

482
00:37:32,720 --> 00:37:35,560
‎मैं तय करूंगा कि इस प्रतिक्रिया का
‎जवाब कैसे और कब दिया जाए!

483
00:37:37,200 --> 00:37:40,320
‎ना आप, ना आप, और ना ही आप नियम बनाएँगे।

484
00:37:43,320 --> 00:37:45,280
‎और ना ही नट।

485
00:38:32,960 --> 00:38:33,960
‎बताना मुश्किल है!

486
00:38:35,160 --> 00:38:36,960
‎शायद ४० हेलमेट!

487
00:38:37,600 --> 00:38:41,200
‎उसने अपने सभी आदमियों को दीवार पर
‎रख दिया है ताकि यह लगे की बहुत लोग हैं।

488
00:38:41,640 --> 00:38:44,480
‎-वह हमेशा से धूर्त रहा था।
‎-फ़िर भी दो पर एक।

489
00:38:44,560 --> 00:38:48,360
‎-दोगुना ठीक है।
‎-हाँ, कहते रहो, सच हो जाता है।

490
00:38:50,920 --> 00:38:53,720
‎हमें उन सभी को मारने की
‎आवश्यकता नहीं है, सिर्फ़ कब्जा करना है।

491
00:38:54,640 --> 00:38:57,840
‎लॉर्ड, असली लड़ाई
‎आपके और एफ्रीक के खिलाफ़ होगी।

492
00:39:04,560 --> 00:39:05,640
‎बताइए, बेओका...

493
00:39:08,040 --> 00:39:09,400
‎क्या यह सही समय है?

494
00:39:09,840 --> 00:39:11,600
‎मैं हारने के लिए
‎इनका नेतृत्व नहीं कर रहा हूँ?

495
00:39:12,600 --> 00:39:14,200
‎तुम हारने के लिए नेतृत्व नहीं कर रहे हो।

496
00:39:15,040 --> 00:39:17,400
‎लड़ाई खतरनाक होगी। लोग मारे जाएंगे।

497
00:39:17,480 --> 00:39:19,840
‎लेकिन मैं तुम्हें प्रोत्साहित नहीं करूंगा
‎अगर लगा कि तुम हार जाओगे।

498
00:39:21,840 --> 00:39:23,240
‎यहाँ की हवा को महसूस करो, ऊट्रेड।

499
00:39:24,280 --> 00:39:25,560
‎ठंडी सांस को महसूस करो।

500
00:39:27,080 --> 00:39:29,200
‎हमारा जन्म इसी हवा में
‎सांस लेने के लिए हुआ था।

501
00:39:30,400 --> 00:39:31,640
‎हमें यहाँ होना चाहिए था

502
00:39:33,080 --> 00:39:35,040
‎देखते हैं मेरा खून कैसा काम करता है...

503
00:39:36,480 --> 00:39:37,680
‎इशारा आता है या नहीं।

504
00:39:43,360 --> 00:39:44,520
‎जानते हो यह क्या है?

505
00:39:45,680 --> 00:39:46,960
‎यह एक किला है।

506
00:39:47,040 --> 00:39:49,680
‎इस बर्निसिया के धरती का धड़कता हुआ दिल।

507
00:39:50,960 --> 00:39:51,800
‎बेब्बन्बुर्ग।

508
00:39:53,320 --> 00:39:56,560
‎यहाँ रहने वाले लोग जोशीले हैं,
‎इसलिए अपना ध्यान रखना।

509
00:39:58,400 --> 00:40:01,560
‎-क्या होगा अगर उन्होंने हमें जाने दिया?
‎-तब हम नहीं जा सकेंगे।

510
00:40:02,400 --> 00:40:06,600
‎और मजबूरी में हमें फ्रिसिया जाकर
‎तुम्हें बेचकर गुजारा करना होगा।

511
00:40:21,080 --> 00:40:22,520
‎सभी संत हैं, लॉर्ड।

512
00:40:24,440 --> 00:40:26,080
‎एथ्लरेड के खबरी।

513
00:40:26,840 --> 00:40:29,640
‎आओ देखें कि वे मेरे पवित्र खजाने के लिए
‎कितने बेताब हैं।

514
00:40:33,680 --> 00:40:36,240
‎बेब्बन्बुर्ग के लॉर्ड एफ़्रिक की जय हो।

515
00:40:37,080 --> 00:40:38,320
‎मैं इस्टीन हूँ।

516
00:40:38,400 --> 00:40:42,320
‎हमें एक व्यापार करने के लिए
‎मार्शिया के एथ्लरेड द्वारा भेजा गया था।

517
00:40:43,720 --> 00:40:44,880
‎आप वापस जा सकते हैं।

518
00:40:46,040 --> 00:40:49,480
‎मैंने तय किया है कि मैं
‎अमूल्य खजाने का सौदा नहीं कर सकता।

519
00:40:51,440 --> 00:40:53,880
‎लॉर्ड एथ्लरेड इसके लिए अच्छी कीमत देंगे।

520
00:40:53,960 --> 00:40:57,840
‎मैंने पवित्र अवशेषों की कीमत नहीं लगाता,
‎आपको भी नहीं लगाना चाहिए।

521
00:40:58,440 --> 00:41:02,920
‎मेरे पूर्वजों की विरासत को
‎चांदी में नहीं मापा जा सकता है।

522
00:41:03,000 --> 00:41:06,240
‎फ़िर क्या हम कम से कम
‎यहाँ रात्रि विश्राम कर सकते हैं, लॉर्ड?

523
00:41:06,320 --> 00:41:08,080
‎बहुत लंबी यात्रा थी।

524
00:41:08,720 --> 00:41:10,960
‎शायद हम व्यापार पर चर्चा कर सकें।

525
00:41:11,040 --> 00:41:12,520
‎यह कोई विश्राम गृह नहीं है।

526
00:41:14,000 --> 00:41:16,840
‎आपके गुरु ने आपको
‎एक व्यर्थ गलती पर भेजा है।

527
00:41:17,480 --> 00:41:21,080
‎अब, अगर एथ्लरेड पूज्य संत के
‎अवशेषों को फ़िर से जोड़ना चाहता है,

528
00:41:21,160 --> 00:41:23,720
‎उसके लिए मुझसे तलवार से लड़ना होगा।

529
00:41:26,680 --> 00:41:27,640
‎लॉर्ड!

530
00:41:29,280 --> 00:41:30,640
‎मैं अभी छोटा आदमी हूँ।

531
00:41:31,400 --> 00:41:33,040
‎लेकिन मैंने बचपन से सुना है

532
00:41:33,120 --> 00:41:36,560
‎बेब्बन्बुर्ग उत्तर में सबसे बड़ा किला है।

533
00:41:37,040 --> 00:41:41,240
‎और यहाँ के लॉर्ड सम्मानीत और
‎प्रतिष्ठा वाले होते हैं।

534
00:41:41,640 --> 00:41:44,400
‎थोड़ी चापलूसी में कौन नहीं कराता है?

535
00:41:44,480 --> 00:41:45,640
‎प्लीज़, लॉर्ड।

536
00:41:46,480 --> 00:41:49,760
‎मैंने इसका गुणगान करने के लिए
‎कई हफ्तों से यात्रा कर रहा हूँ।

537
00:41:50,280 --> 00:41:52,840
‎हमारे सौदे को अस्वीकार कर दीजिये, लेकिन...

538
00:41:54,400 --> 00:41:56,240
‎मेरे बचपन के सपने से इनकार मत कीजिए।

539
00:42:02,480 --> 00:42:06,080
‎मैं महात्मा हूँ और
‎चर्च के प्रति वफ़ादार हूँ।

540
00:42:06,360 --> 00:42:09,960
‎तो... आपका स्वागत है।

541
00:42:12,200 --> 00:42:13,800
‎उन्हें दास के कमरे में रखो।

542
00:42:29,240 --> 00:42:30,920
‎प्रभावित दिखना बंद करो।

543
00:42:31,600 --> 00:42:33,000
‎तुम कीमत बढ़ा दोगे।

544
00:42:46,360 --> 00:42:48,320
‎-क्या उसने संकेत दिया?
‎-मल्लाह।

545
00:42:48,800 --> 00:42:49,680
‎कुछ नहीं।

546
00:44:11,000 --> 00:44:12,280
‎क्या तुमने देखा?

547
00:44:31,320 --> 00:44:32,360
‎वहाँ, देखो!

548
00:44:34,240 --> 00:44:35,240
‎यह संकेत है!

549
00:44:39,440 --> 00:44:40,600
‎एक दूसरे के पीछे चलो!

550
00:44:41,400 --> 00:44:43,000
‎चट्टानों के साथ हमारे पीछे चलो।

551
00:44:44,720 --> 00:44:47,120
‎बाक़ी लोग यही रुको जबतक
‎मैं जहाज लाने को ना कहूँ।

552
00:45:40,560 --> 00:45:42,040
‎आपको कौन सा चाहिए?

553
00:45:43,920 --> 00:45:45,160
‎वो।

554
00:45:46,160 --> 00:45:47,000
‎सब तुम्हारा है।

555
00:45:52,760 --> 00:45:53,840
‎रुको!

556
00:46:15,240 --> 00:46:17,080
‎हिलना मत!

557
00:46:27,560 --> 00:46:28,600
‎तुम वहाँ हो?

558
00:46:31,560 --> 00:46:32,560
‎क्या करें, लॉर्ड?

559
00:46:32,880 --> 00:46:34,080
‎दरवाजा उठाएँ?

560
00:46:34,680 --> 00:46:37,320
‎-कोशिश करनी चाहिए।
‎-चलो, उठाओ!

561
00:46:41,160 --> 00:46:43,880
‎गिनती पर, एक, दो, तीन!

562
00:46:45,760 --> 00:46:48,280
‎आओ! पीठ से धकेलो!

563
00:46:48,360 --> 00:46:50,040
‎फिनन, रुको। यह बहुत भारी है।

564
00:46:53,880 --> 00:46:56,080
‎यह एक गलती थी। मैं खो गया था!

565
00:46:56,920 --> 00:46:59,480
‎-तुम चोरी करने की कोशिश कर रहे थे!
‎-नहीं--

566
00:46:59,560 --> 00:47:01,560
‎क्यों?

567
00:47:09,200 --> 00:47:10,560
‎पतवार मुझे दो।

568
00:47:13,080 --> 00:47:14,440
‎पतवार मुझे दो, ओस्फ़र्थ।

569
00:47:40,400 --> 00:47:42,000
‎इसमें अपनी पीठ लगाओ!

570
00:47:42,080 --> 00:47:45,760
‎चलो! यह हिल रहा है! ज़ोर लगाओ!

571
00:47:49,160 --> 00:47:50,600
‎क्या हम इसके अंदर आ सकते हैं, लॉर्ड?

572
00:47:58,160 --> 00:47:59,080
‎थोड़ा और।

573
00:48:01,840 --> 00:48:03,400
‎जाइए, लॉर्ड!

574
00:48:19,160 --> 00:48:20,440
‎सभी को बाड़े में बुलाओ।

575
00:48:21,920 --> 00:48:22,920
‎उठ जाओ!

576
00:48:24,280 --> 00:48:26,480
‎उन्हें दिखाओ कि कैसे हम चोरों
‎से सच्चाई निकलवाते हैं।

577
00:48:31,040 --> 00:48:32,240
‎जाइए, लॉर्ड!

578
00:48:53,240 --> 00:48:56,400
‎-क्या यह कोई चाल है?
‎-हम किसी चाल से रास्ता निकाल सकते हैं?

579
00:49:02,800 --> 00:49:04,600
‎एक बार फ़िर, तुम...

580
00:49:05,280 --> 00:49:07,120
‎किसके लिए...

581
00:49:07,640 --> 00:49:08,560
‎काम करते हो!

582
00:49:09,400 --> 00:49:11,600
‎मेरे लोग और ख़ुद भगवान!

583
00:49:16,640 --> 00:49:19,640
‎-तुम बताओ, तुमलोग क्या करने आए हो?
‎-सिर्फ़...

584
00:49:33,600 --> 00:49:36,600
‎सच जानने से पहले क्या मुझे
‎एक और मारना पड़ेगा?

585
00:49:44,080 --> 00:49:45,560
‎पवित्र इंसान को छोड़ दो।

586
00:49:46,760 --> 00:49:48,240
‎वह आपका कोई नुकसान नहीं करेगा!

587
00:50:06,680 --> 00:50:08,720
‎वो हमारे खिलाफ़ कुछ कर रहे हैं, फादर।

588
00:50:10,200 --> 00:50:11,520
‎वह एक जासूस है।

589
00:50:31,560 --> 00:50:32,560
‎आगे बढ़ो।

590
00:50:36,640 --> 00:50:37,600
‎तुम्हें किसने भेजा है?

591
00:50:40,400 --> 00:50:44,200
‎तुम मुझे बता सकते हो। क्या स्कॉट
‎ने एथ्लरेड के साथ गठबंधन किया है?

592
00:50:48,320 --> 00:50:53,520
‎इसकी आँखें अनजान हैं,
‎लेकिन इसका चेहरा... परिचित लग रहा है।

593
00:50:55,640 --> 00:50:57,080
‎तुम कोई बहुरूपिया हो...

594
00:50:58,440 --> 00:50:59,480
‎लेकिन किसके लिए?

595
00:51:03,000 --> 00:51:04,000
‎तुम कौन हो?

596
00:51:09,280 --> 00:51:12,200
‎मैं बेब्बन्बुर्ग का ऊट्रेड हूँ!

597
00:51:19,440 --> 00:51:21,400
‎मेरा मजाक उड़ाना नासमझी है।

598
00:51:23,760 --> 00:51:24,720
‎उसे मार डालो।

599
00:51:55,560 --> 00:51:56,920
‎सब शांत हो जाओ!

600
00:52:00,040 --> 00:52:02,680
‎-सिर्फ़ मैं बोलूंगा!
‎-पीछे हटो!

601
00:52:05,040 --> 00:52:05,920
‎बहुत बढ़िया!

602
00:52:11,240 --> 00:52:12,240
‎जानते हो मैं कौन हूँ?

603
00:52:13,400 --> 00:52:15,040
‎क्या तुम जानते हो मैं कौन हूँ?

604
00:52:16,760 --> 00:52:19,320
‎मैं बेब्बन्बुर्ग का सच्चा लॉर्ड हूँ!

605
00:52:19,880 --> 00:52:21,280
‎और मैं इसे वापस लेने आया हूँ!

606
00:52:22,400 --> 00:52:23,880
‎मेरी आपसे कोई लड़ाई नहीं है।

607
00:52:24,600 --> 00:52:26,200
‎केवल यह इंसान मुलज़िम है।

608
00:52:27,720 --> 00:52:29,480
‎क्या आप मुझे देखकर ख़ुश हैं, चाचा?

609
00:52:30,280 --> 00:52:33,080
‎मैंने इस बदले के लिए
‎जीवन भर इंतजार किया है।

610
00:52:33,760 --> 00:52:36,120
‎मैं आपके साथ समय बिता कर आनंद लूंगा!

611
00:52:38,560 --> 00:52:41,120
‎अगर आप ईमानदार रहेंगे
‎तो किसी और को नुकसान नहीं होगा।

612
00:52:41,600 --> 00:52:44,760
‎आप में से कोई भी मेरा दुश्मन
‎नहीं है। आप बेब्बन्बुर्ग के लोग हैं।

613
00:52:45,160 --> 00:52:48,600
‎और बेब्बन्बुर्ग के लॉर्ड के रूप में, मैं
‎आपका ख्याल रखूँगा और आपकी रक्षा करूंगा!

614
00:52:50,200 --> 00:52:56,200
‎और यह क्रूर इंसान, जिसने आपसे घृणा की है
‎आपके साथ गलत किया है, वह मारा जाएगा।

615
00:52:57,320 --> 00:52:58,400
‎मैं वापस आ गया हूँ!

616
00:52:59,200 --> 00:53:02,440
‎कसम खाओ और मैं सपथ लेता हूँ।

617
00:53:08,320 --> 00:53:10,720
‎एडन... तुमने मुझे पहचाना?

618
00:53:11,480 --> 00:53:12,800
‎तुम्हारी निष्ठा किसके लिए है?

619
00:53:23,600 --> 00:53:26,880
‎मैं बेब्बन्बुर्ग के सच्चे उत्तराधिकारी
‎के प्रति वफ़ादार हूँ।

620
00:53:28,800 --> 00:53:29,640
‎बहुत अच्छे।

621
00:53:29,720 --> 00:53:33,520
‎सभी गवाह हैं,
‎ये है बेब्बन्बुर्ग का सच्चा वारिस!

622
00:53:43,680 --> 00:53:44,640
‎तुम कौन हो, बच्चे?

623
00:53:45,640 --> 00:53:48,280
‎वीटगर, एफ़्रिक का पुत्र।

624
00:53:48,720 --> 00:53:51,640
‎जीवित हूँ और ख़ुद बेब्बन्बुर्ग लौटा हूँ।

625
00:53:52,200 --> 00:53:54,560
‎और मैं इस तीर से तुम्हारे
‎दिल की धड़कन रोक सकता था।

626
00:53:56,480 --> 00:53:57,760
‎तुम कोशिश कर सकते हो।

627
00:53:58,280 --> 00:53:59,600
‎तीर चूक जाएगा।

628
00:53:59,680 --> 00:54:01,920
‎फ़िर तुम्हें रेगिस्तान के हथियारों
‎का कुछ नहीं पता।

629
00:54:02,240 --> 00:54:03,520
‎धनुष नीचे रखो।

630
00:54:06,480 --> 00:54:07,800
‎धनुष नीचे रखो!

631
00:54:07,880 --> 00:54:11,120
‎तुमने सब कुछ खो दिया है, ऑस्बर्ट!

632
00:54:13,440 --> 00:54:16,440
‎मैं तुम्हें फ़िर से नहीं बोलूँगा,
‎धनुष नीचे रखो!

633
00:54:32,600 --> 00:54:34,800
‎एक बेटा हमेशा एक पिता से प्यार नहीं करता।

634
00:54:36,280 --> 00:54:37,760
‎उससे सीखो, बेवकूफ़।

635
00:54:37,840 --> 00:54:39,840
‎अब, मेरे साथ कौन है?

636
00:54:41,040 --> 00:54:44,160
‎बेब्बन्बुर्ग के वीटगर के साथ कौन है?

637
00:54:55,160 --> 00:54:56,560
‎लड़ने के लिए तैयार हो जाओ!

638
00:54:58,440 --> 00:55:01,440
‎उपशीर्षक अनुवादक (ऋषभ राज)

