1
00:00:06,000 --> 00:00:09,960
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,440
‎मैं ऊट्रेड हूँ, ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:14,040 --> 00:00:15,400
‎मेरे जीवन भर का सपना

4
00:00:15,480 --> 00:00:20,120
‎अपने जन्मसिद्ध अधिकार, बेब्बन्बुर्ग को
‎वापस लाने में मैं असफल रहा।

5
00:00:20,200 --> 00:00:21,320
‎बेओका!

6
00:00:21,400 --> 00:00:25,280
‎वह अब भगवान के पास है। वह शांति में है।

7
00:00:25,360 --> 00:00:29,000
‎जबकि मैं इस विनाशकारी नुकसान
‎को भरने के लिए संघर्ष कर रहा हूँ।

8
00:00:29,680 --> 00:00:32,960
‎हेस्टेन ने राग्नार की मृत्यु
‎का असली कारण बता दिया है।

9
00:00:35,240 --> 00:00:36,520
‎मुझे ज़िंदा छोड़ दो

10
00:00:36,600 --> 00:00:38,880
‎-तो मैं बता दूंगा कि आदेश किसने दिया था।
‎-बोलो।

11
00:00:39,240 --> 00:00:40,120
‎नट ने।

12
00:00:41,680 --> 00:00:44,880
‎लेकिन ब्रिडा को नट के छल के बारे में
‎कुछ भी पता नहीं है...

13
00:00:45,400 --> 00:00:48,320
‎और वह उसके साथ
‎युद्ध में जाने की तैयारी कर रही है।

14
00:00:48,400 --> 00:00:52,400
‎जब राजा मर जाएंगे, हम दोनों
‎एल्फ्रेड के सिंहासन पर साथ बैठेंगे।

15
00:00:52,920 --> 00:00:58,360
‎वासना और शक्ति से अंधा हो चुके एथ्लरेड ने
‎मूर्खतापूर्वक डेनलैंड पर हमला कर दिया।

16
00:00:59,200 --> 00:01:02,600
‎नट आयरलैण्ड की तरफ़ नहीं गए हैं।
‎डेन हेस्टेन ने मुझे गलत जानकारी दी।

17
00:01:02,680 --> 00:01:05,960
‎-तुम्हें एथ्लरेड को सच बता देना चाहिए!
‎-मैं सच बताऊंगा तो वह मुझे मार डालेंगे।

18
00:01:06,440 --> 00:01:08,400
‎इसका असर कम करने के लिए जो हो सके,
‎मैं करूंगी।

19
00:01:08,960 --> 00:01:13,480
‎एडवर्ड के ऊपर ऐथेलहम का दबाव
‎विनचेस्टर में संघर्ष का कारण बना।

20
00:01:13,880 --> 00:01:15,040
‎ये मेरे लोग हैं।

21
00:01:15,120 --> 00:01:19,600
‎मैं उन्हें मरने के लिए नहीं भेजूंगा
‎क्योंकि नट युद्ध के लिए तैयार हैं!

22
00:01:20,400 --> 00:01:23,520
‎आप वेल्श के राजा के पास
‎एक संदेश लेकर जाएंगे।

23
00:01:23,600 --> 00:01:27,440
‎एथ्ल्फ्रेद को सेना की ज़रूरत है।
‎हमें उसे देना होगा।

24
00:01:28,600 --> 00:01:33,440
‎मैंने नट के बेटों को क़ैदी बना कर रखा है
‎और उन्हें एथ्ल्फ्रेद के पास लाया हूँ...

25
00:01:33,520 --> 00:01:37,000
‎जिसका युद्ध में हम सौदे की तरह
‎प्रयोग कर सकें, मुझे मालूम है ऐसा होगा।

26
00:01:39,280 --> 00:01:40,920
‎भाग्य ही सबकुछ है!

27
00:01:46,760 --> 00:01:53,200
‎देहउबर्थ का साम्राज्य
‎वेल्श

28
00:02:17,920 --> 00:02:19,920
‎आश्रम यहाँ से दो मील दक्षिण की ओर है।

29
00:02:20,400 --> 00:02:22,200
‎मुझे आश्रम नहीं जाना है।

30
00:02:23,280 --> 00:02:25,760
‎-सेक्सन यहाँ नहीं आ सकते, फादर।
‎-मुझे पता है।

31
00:02:25,840 --> 00:02:27,920
‎लेकिन किंग हेवैल से मुझे कुछ जरूरी काम है।

32
00:02:29,160 --> 00:02:32,320
‎-क्या आप सेक्सन हैं?
‎-ख़ैर, मैं ब्रेटन में पैदा हुआ था।

33
00:02:32,400 --> 00:02:34,160
‎आपको यहाँ सिर्फ़ परेशानी होगी, मित्र।

34
00:02:34,560 --> 00:02:37,480
‎अगर आपने मुझे जाने नहीं दिया
‎तो आपको अधिक परेशानी होगी।

35
00:02:45,560 --> 00:02:47,680
‎एग्ल्सबर्ग

36
00:02:47,760 --> 00:02:51,040
‎आइल्सबरी
‎मर्शिया का साम्राज्य

37
00:02:51,120 --> 00:02:54,160
‎प्रभु, हमें अपनी शक्ति का
‎ज्ञान प्रदान करें

38
00:02:54,240 --> 00:02:58,080
‎जब यह बात आती है कि एक पति और पत्नी
‎इस दुनिया में एक बच्चे को ला सकते हैं।

39
00:02:58,160 --> 00:03:02,440
‎वे उसे कपड़े देते हैं। उसे पालते हैं,
‎लेकिन सिर्फ़ ईश्वर ही उसका भाग्य जानते हैं।

40
00:03:02,520 --> 00:03:06,040
‎ये बच्चे अंधकार में थे
‎और अब वे बचा लिए गए हैं।

41
00:03:06,400 --> 00:03:08,680
‎हे भगवान,
‎उन्हें अपने प्यार से रौशन करें...

42
00:03:09,240 --> 00:03:11,440
‎और उन्हें प्रकाश के संतान
‎के रूप में चलने दें।

43
00:03:11,760 --> 00:03:13,960
‎वे लोग कहाँ हैं? वह तैयार क्यों नहीं है?

44
00:03:15,800 --> 00:03:16,920
‎वे मृतकों का शोक मना रहे हैं।

45
00:03:17,600 --> 00:03:21,480
‎...वह जो उनकी आत्मा के जाने से पहले
‎विचार करता है,

46
00:03:21,560 --> 00:03:23,880
‎उनकी मृत्यु के बाद
‎उन्हें कितना योग्य समझा जाएगा...

47
00:03:23,960 --> 00:03:25,400
‎इसके लिए समय नहीं है।

48
00:03:25,480 --> 00:03:26,920
‎...वह इसके अनुसार हो सकता है...

49
00:03:27,000 --> 00:03:29,360
‎वे बच्चे हैं, ऊट्रेड।

50
00:03:29,800 --> 00:03:32,400
‎मर्शिया के सबसे सम्मानित लोगों के बच्चे।

51
00:03:33,800 --> 00:03:36,200
‎युद्ध के बीच में बच्चे कब से आ गए?

52
00:03:39,800 --> 00:03:41,600
‎तुम जो कर सकती थी वो तुमने किया।

53
00:03:42,880 --> 00:03:44,160
‎अब चलो।

54
00:03:45,400 --> 00:03:48,360
‎वे उनके सिर ले गए, सभी के।

55
00:03:55,120 --> 00:03:58,280
‎इससे पहले की डेन्स को पता चले
‎कि हम यहाँ हैं हमें निकल जाना चाहिए।

56
00:03:58,360 --> 00:04:01,360
‎-बीच प्रार्थना में नहीं!
‎-एथ्ल्फ्रेद, प्लीज़...

57
00:04:01,440 --> 00:04:04,920
‎-प्रार्थना ख़त्म होने से पहले नहीं!
‎-डेन्स!

58
00:04:05,000 --> 00:04:07,200
‎डेन्स आ गए हैं, लॉर्ड!

59
00:04:08,120 --> 00:04:10,800
‎-वे फाटक की ओर बढ़ रहे हैं!
‎-कितने हैं?

60
00:04:10,880 --> 00:04:11,800
‎बहुत सारे हैं, लॉर्ड!

61
00:04:11,880 --> 00:04:13,040
‎पीछे रहो, एथ्ल्फ्रेद।

62
00:04:13,120 --> 00:04:16,280
‎तुम्हें देखकर वो भड़क जाएंगे।
‎जाओ! ऊपर जाओ!

63
00:04:16,800 --> 00:04:19,720
‎-वे दरवाज़े के बाहर आ गए हैं!
‎-जाओ। हम उन्हें रोक लेंगे।

64
00:04:35,560 --> 00:04:39,640
‎मुझे लेडी दे दोगे
‎तो तुमलोग नहीं मारे जाओगे!

65
00:04:40,280 --> 00:04:41,560
‎ऐसा सोचना भी मत!

66
00:04:41,640 --> 00:04:43,560
‎मैं अपने लिए लोगों को मरने नहीं दूँगी...

67
00:04:43,640 --> 00:04:45,480
‎मैं उनके साथ तुम्हें जाते हुए
‎नहीं देख सकता!

68
00:04:45,560 --> 00:04:50,000
‎यह नट का वादा है!
‎उसे सिर्फ़ एल्फ्रेड की बेटी चाहिए!

69
00:04:52,200 --> 00:04:54,200
‎-क्या बाहर जाने का दूसरा रास्ता है?
‎-नहीं!

70
00:04:54,880 --> 00:04:57,520
‎-क्या हम छत पर जा सकते हैं?
‎-इससे हम फंस जाएंगे।

71
00:04:57,600 --> 00:05:00,240
‎-मुझे सौदा करने दो।
‎-लेडी, तुम ही सौदा हो।

72
00:05:00,320 --> 00:05:03,400
‎हम सिर्फ़ मौत को अपनी ओर आते नहीं देख सकते।
‎मैं बैठकर इसका इंतज़ार नहीं करूंगी।

73
00:05:03,840 --> 00:05:06,560
‎हम क्या करेंगे, लॉर्ड? दरवाजा टूट जाएगा!

74
00:05:06,640 --> 00:05:08,560
‎-नट के बेटे को मेरे पास लाओ।
‎-सिट्रिक!

75
00:05:08,640 --> 00:05:11,000
‎ऊट्रेड, तुम ऐसा नहीं कर सकते।
‎कोई और रास्ता होगा।

76
00:05:11,080 --> 00:05:13,720
‎तुम्हें मुझ पर भरोसा करना होगा और
‎मुझसे वादा करना होगा कि तुम यहीं रहोगी।

77
00:05:13,800 --> 00:05:15,800
‎-ऊट्रेड, ऐसा मत करो...
‎-मुझसे वादा करो!

78
00:05:18,880 --> 00:05:20,720
‎वह कहाँ है?

79
00:05:24,760 --> 00:05:26,320
‎उन सभी को मार डालो!

80
00:05:26,760 --> 00:05:27,960
‎बहुत हो चुका!

81
00:05:32,120 --> 00:05:33,360
‎आओ, मेरा सामना करो।

82
00:05:38,800 --> 00:05:40,360
‎मेरे पास नट के बेटे हैं।

83
00:05:43,200 --> 00:05:44,360
‎तुम झूठ बोल रहे हो।

84
00:05:52,840 --> 00:05:55,280
‎यहाँ से चले जाओ,
‎नहीं तो मैं उनका गला काट दूंगा!

85
00:05:55,920 --> 00:05:57,240
‎नट का एक बेटा मारोगे...

86
00:05:58,040 --> 00:06:00,040
‎तो इस देश का हर एक डेन इसकी क़ीमत चुकाएगा!

87
00:06:00,120 --> 00:06:02,080
‎हाँ, और हर डेन तुम्हारे लिए भी आएंगे।

88
00:06:02,160 --> 00:06:03,960
‎उनके बच्चों की हत्या का इल्ज़ाम
‎तुम्हारे ऊपर होगा।

89
00:06:04,040 --> 00:06:05,880
‎खेल मत खेलो।

90
00:06:05,960 --> 00:06:07,640
‎उन्हें अभी नीचे भेजो।

91
00:06:07,920 --> 00:06:09,680
‎नहीं तो यहाँ पर सभी लोग मारे जायेंगे।

92
00:06:09,760 --> 00:06:12,000
‎यहाँ से चले जाओ
‎नहीं तो मैं उनका सिर काट दूंगा!

93
00:06:12,080 --> 00:06:14,600
‎उनको नुकसान पहुँचाओगे
‎तो यहाँ के सारे सेक्सन मारे जाएंगे।

94
00:06:16,080 --> 00:06:17,400
‎नहीं!

95
00:06:20,440 --> 00:06:22,120
‎नहीं!

96
00:06:28,880 --> 00:06:30,080
‎नहीं!

97
00:06:37,000 --> 00:06:38,080
‎जाओ!

98
00:06:39,120 --> 00:06:40,880
‎नहीं तो मैं दूसरे को भी मार डालूँगा!

99
00:06:42,240 --> 00:06:43,280
‎नहीं!

100
00:06:44,120 --> 00:06:46,120
‎चलो, अभी!

101
00:06:55,320 --> 00:06:56,360
‎नहीं!

102
00:06:56,920 --> 00:06:59,760
‎निचे रहो। देखो! तुम्हारा भाई अभी ज़िंदा है।

103
00:07:24,160 --> 00:07:26,200
‎बरनार्ड कॉर्नेल
‎के उपन्यास पर आधारित

104
00:07:45,920 --> 00:07:49,200
‎जैसे ही नट को पता चलेगा कि मैंने
‎उसके बेटे को मार डाला, वह हमें मारने आएगा।

105
00:07:49,880 --> 00:07:53,440
‎-हम उन्हें दिखा सकते हैं कि वे ज़िंदा हैं?
‎-डेन ऐसे काम नहीं करते हैं।

106
00:07:54,000 --> 00:07:55,400
‎हम अब युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं।

107
00:07:55,480 --> 00:07:56,480
‎लड़कों का क्या करेंगे?

108
00:07:56,560 --> 00:07:58,960
‎उन्हें छोड़ दो, जाने दो।
‎उन्होंने अपना काम कर दिया।

109
00:07:59,040 --> 00:08:01,200
‎क्या इनका काम डेनिश सेना को नाराज करना था?

110
00:08:01,640 --> 00:08:04,560
‎उनके कारण हमें समय मिला
‎और हमें जीवित भागने का मौका मिला।

111
00:08:04,640 --> 00:08:07,000
‎भाग्य हमें सेक्सन की ओर से
‎युद्ध में लाना चाहता है।

112
00:08:07,560 --> 00:08:09,920
‎हाँ। यह बिलकुल भाग्य ही था
‎जिसने हमें इसमें लाया है।

113
00:08:10,000 --> 00:08:11,760
‎ऊट्रेड का इससे कोई लेना-देना नहीं था।

114
00:08:11,840 --> 00:08:14,520
‎मैं युद्ध नहीं चाहता।
‎शायद युद्ध मुझे चाहता है।

115
00:08:15,920 --> 00:08:18,320
‎लेकिन तुमने सही कहा,
‎मैंने एक तूफ़ान खड़ा कर दिया है।

116
00:08:18,400 --> 00:08:21,480
‎नट हमें ढूंढ लेंगे। यह हमारी लड़ाई नहीं है।

117
00:08:21,560 --> 00:08:25,240
‎यह लड़ाई उस समय से हमारी हो गई थी
‎जब आपने हेस्टेन से उन लड़कों उठाया, लॉर्ड।

118
00:08:29,840 --> 00:08:32,200
‎मुझे छोड़ने के लिए उन लोगों को
‎माफ़़ कर दिया जाएगा।

119
00:08:32,680 --> 00:08:35,840
‎उन्हें ख़तरा पसंद है और वे
‎एक अच्छे प्रतिनिधि के प्रति वफ़ादार हैं।

120
00:08:37,120 --> 00:08:38,240
‎जैसे आप हैं।

121
00:08:46,520 --> 00:08:48,600
‎टेटेनहाल के लिए
‎सबसे छोटा रास्ता कौन सा है?

122
00:09:04,600 --> 00:09:07,200
‎इस जानवर से मत डरो। वह भूखा नहीं है।

123
00:09:08,200 --> 00:09:11,000
‎-क्या उसे अजनबी पसंद हैं?
‎-सिर्फ़ पकाने के बाद।

124
00:09:15,200 --> 00:09:18,800
‎तुम वेसेक्स के युवा राजा की ओर से आए हो?
‎तुम हमारे पास क्यों आए हो?

125
00:09:19,440 --> 00:09:21,520
‎वेसेक्स एक सौदा करना चाहता है।

126
00:09:21,600 --> 00:09:23,920
‎मैं सेक्सन के साथ संधि नहीं करता।

127
00:09:24,000 --> 00:09:26,240
‎फ़िर भी, हमारे पास एक प्रस्ताव है।

128
00:09:27,320 --> 00:09:30,880
‎नट और मर्शिया में उनके घुसपैठ के बारे में
‎वेसेक्स चिंतित है।

129
00:09:30,960 --> 00:09:35,120
‎एल्फ्रेड के कार्यों ने एडवर्ड को
‎परेशान कर दिया है। इसलिए?

130
00:09:35,200 --> 00:09:37,920
‎नट की सेना अपने रास्ते में
‎सभी की हत्या कर रही है।

131
00:09:38,760 --> 00:09:43,360
‎आप हमारे मित्र नहीं हैं, फादर पिर्लिग़।
‎तो मुझे इसकी चिंता क्यों होगी?

132
00:09:43,840 --> 00:09:46,640
‎क्योंकि इससे आपकी सीमा पर
‎ख़तरा शुरू हो रहा है।

133
00:09:46,720 --> 00:09:49,280
‎और फ़िर भी, हमारी सीमाएं मज़बूत हैं...

134
00:09:50,000 --> 00:09:52,840
‎क्योंकि हम सालों से सेक्सन को हरा रहे हैं।

135
00:09:54,800 --> 00:09:57,920
‎जैसा कि आप जानते हैं, एल्फ्रेड
‎सभी ईसाई राज्यों को एकजुट करना चाहते थे।

136
00:09:58,400 --> 00:10:01,960
‎हाँ, उसके शासन के नीचे,
‎ताकि हम सभी उसके सामने सिर झुकाएँ।

137
00:10:02,040 --> 00:10:04,600
‎वह राज करना चाहता है,
‎मज़हब को एकजुट करना नहीं।

138
00:10:04,680 --> 00:10:06,960
‎फ़िर भी वह मज़हब अब ख़तरे में है।

139
00:10:07,840 --> 00:10:10,040
‎हम एक ही ईश्वर को मानते हैं
‎और हमारे दुश्मन एक ही हैं।

140
00:10:10,120 --> 00:10:11,160
‎आप यह जानते हैं, महाराज।

141
00:10:11,760 --> 00:10:14,400
‎और आप जानते हैं कि अगर नट पीछे हट गए
‎तो बाद में आपके लोग को मरने से बचेंगे।

142
00:10:14,480 --> 00:10:17,400
‎तो, यह एक ऐसा सौदा है
‎जो हम दोनों के काम आएगा।

143
00:10:23,800 --> 00:10:25,440
‎एडवर्ड की योजनाएं क्या हैं?

144
00:10:26,920 --> 00:10:28,920
‎टेटनहाल में मर्शियन इकट्ठा हो रहे हैं।

145
00:10:29,600 --> 00:10:32,600
‎वेसेक्स का उनके साथ
‎शामिल होने की योजना है।

146
00:10:33,880 --> 00:10:38,520
‎और मुझे इसके बदले में क्या मिलेगा,
‎गैर-ईसाईयों के खिलाफ़ इस युद्ध के बदले?

147
00:10:38,600 --> 00:10:41,080
‎और मुझे स्वर्ग के इनाम
‎के बारे में मत बोलना।

148
00:10:41,560 --> 00:10:44,280
‎दिव्य पुरस्कार से किले नहीं बनते हैं।

149
00:10:46,800 --> 00:10:47,960
‎आप क्या चाहते हैं?

150
00:10:48,040 --> 00:10:54,000
‎लड़ाई का सारा फ़ायदा, जितना भी हो,
‎डेनिश चांदी का हर आख़िरी टुकड़ा।

151
00:10:54,680 --> 00:10:57,240
‎मेरे पास यह वादा करने का अधिकार नहीं है।

152
00:10:58,160 --> 00:11:01,760
‎आप यहाँ एडवर्ड के आदेश पर आए हैं,
‎आपके पास यह अधिकार होना चाहिए।

153
00:11:03,640 --> 00:11:05,600
‎क्या आप वादा कर सकते हैं, फादर पिर्लिग़?

154
00:11:09,000 --> 00:11:10,480
‎उन्हें कसम खाने के लिए किताब दो।

155
00:11:22,320 --> 00:11:23,960
‎लीना

156
00:11:24,400 --> 00:11:29,000
‎राजा का लिन
‎पूर्वी एंग्लिया का साम्राज्य

157
00:11:34,600 --> 00:11:35,840
‎एर्डोल्फ़!

158
00:11:37,800 --> 00:11:39,840
‎लिंडकिलने में हमारे सैनिकों की
‎क्या ख़बर है?

159
00:11:39,920 --> 00:11:43,640
‎आसपास की बस्तियाँ विरोध कर रही हैं, लॉर्ड,
‎लेकिन हम मज़बूत रहेंगे।

160
00:11:43,920 --> 00:11:45,000
‎मुझे यही आशा है।

161
00:11:46,480 --> 00:11:50,720
‎मुझे पूरा ईस्ट एंग्लिया चाहिए,
‎नहीं तो हमारा सौदा रद्द हो जाएगा।

162
00:11:51,240 --> 00:11:53,880
‎अगर तुम्हें पद नहीं मिला तो यह
‎तुम्हारे परिवार के लिए शर्म की बात होगी।

163
00:11:57,320 --> 00:11:58,560
‎इतने प्रयास के बाद!

164
00:12:10,240 --> 00:12:11,840
‎वह बहुत ज़्यादा ख़ुश है।

165
00:12:12,840 --> 00:12:16,440
‎इसके बारे में मुझसे मत पूछो।
‎मैं तुम्हारी मदद कर रही थी, उसकी नहीं।

166
00:12:17,800 --> 00:12:20,560
‎मेरे साथ संबंध बनाकर वह ख़ुश है,
‎यह बहुत है।

167
00:12:21,080 --> 00:12:23,000
‎तो, आप उसे मर्शिया की ख़बर बताएं।

168
00:12:26,200 --> 00:12:28,240
‎-शायद मुझे इंतज़ार करना चाहिए...
‎-आप इसे ख़त्म नहीं कर सकते।

169
00:12:29,600 --> 00:12:33,400
‎मुझे पता है कि आप डरे हुए हैं,
‎लेकिन मैंने उन्हें थोड़ा ख़ुश कर दिया है।

170
00:12:33,480 --> 00:12:36,240
‎-मैं डरा हुआ नहीं हूँ। मैं सिर्फ...
‎-तुम डरे हुए हो और मैं भी।

171
00:12:37,400 --> 00:12:40,840
‎लेकिन मैंने अपना काम कर दिया है, भाई।
‎अब आप अपना कीजिए।

172
00:12:48,560 --> 00:12:50,160
‎विन्टनचेस्टर

173
00:12:50,240 --> 00:12:54,800
‎विनचेस्टर
‎वेसेक्स का साम्राज्य

174
00:13:14,720 --> 00:13:17,960
‎-मुझे जीतने मत देना, स्टीएपा।
‎-लॉर्ड, माफ़ कीजिए।

175
00:13:21,600 --> 00:13:22,720
‎क्या बात है?

176
00:13:29,760 --> 00:13:32,320
‎लिंडकिलने के आसपास की बस्तियों ने
‎हार स्वीकार कर लिया है।

177
00:13:33,040 --> 00:13:35,440
‎अगर आप कोई सख़्त कार्यवाही चाहते हैं,
‎तो कर सकते हैं।

178
00:13:39,080 --> 00:13:40,800
‎और बुरी ख़बर क्या है?

179
00:13:42,400 --> 00:13:44,600
‎निश्चित रूप से तुम बुरी ख़बर देने का
‎इंतजार कर रहे हो।

180
00:13:48,080 --> 00:13:49,960
‎एडवर्ड के पास से ख़बर आई है, महाराज।

181
00:13:51,200 --> 00:13:54,160
‎मुझे बताते हुए खेद हो रहा है
‎कि नट की सेना ने मर्शिया पर हमला कर के

182
00:13:54,240 --> 00:13:56,120
‎आपके एग्ल्सबर्ग के किले पर कब्ज़ा कर लिया।

183
00:14:00,000 --> 00:14:02,960
‎क्या यह वही नट है जिनके बारे में
‎तुमने कहा था कि वो आयरलैण्ड जा रहे हैं...

184
00:14:03,960 --> 00:14:05,760
‎कुछ संकट में फंसे भाईयों की मदद करने?

185
00:14:07,120 --> 00:14:08,080
‎हाँ, लॉर्ड।

186
00:14:08,160 --> 00:14:10,560
‎जिसके कारण, मैं अपने राज्य को
‎बिना सुरक्षा के छोड़ आया?

187
00:14:12,720 --> 00:14:13,920
‎और अब यह खंडहर हो गया?

188
00:14:14,000 --> 00:14:15,920
‎ख़बर बिलकुल सच लग रहा था, लॉर्ड।

189
00:14:16,320 --> 00:14:19,320
‎डेनिश ख़ेमे में मेरा विश्वासी खबरी था।
‎उसने कसम खाई थी कि यह सच है।

190
00:14:20,200 --> 00:14:22,920
‎-हेस्टेन एक करीबी मित्र है...
‎-क्या तुमने हेस्टेन कहा?

191
00:14:25,080 --> 00:14:27,640
‎-हाँ, लॉर्ड। वह मेरा करीबी मित्र है...
‎-मैं जानता हूँ कि वह कौन है!

192
00:14:28,400 --> 00:14:30,160
‎सभी जानते हैं कि वह एक झूठा है!

193
00:14:31,800 --> 00:14:35,160
‎तुम किसी काम के लायक नहीं हो,
‎तुम्हारे ऊपर तलवार चलाने से ज़्यादा

194
00:14:35,240 --> 00:14:36,800
‎किसी काम के लिए भरोसा नहीं करना चाहिए!

195
00:14:38,800 --> 00:14:39,880
‎मैंने तुम्हारे ऊपर दया की...

196
00:14:41,720 --> 00:14:45,640
‎तुम्हारी वेश्या बहन को इस परिवार को
‎फ़िर से बसाने का एक मौका दिया और तुमने...

197
00:14:46,200 --> 00:14:47,800
‎उसके बदले में मुझे ये दिया...

198
00:14:49,960 --> 00:14:51,920
‎कोई बेवकूफ़ ही हेस्टेन पर भरोसा करेगा।

199
00:14:52,920 --> 00:14:57,520
‎-जानता हूँ लेकिन मैंने वापस पाने की...
‎-मेरी इज्ज़त की धज्जियाँ उड़ जाएंगी!

200
00:14:57,800 --> 00:14:59,760
‎हमें लेडी एथ्ल्फ्रेद ने ख़बर भेजा है।

201
00:14:59,840 --> 00:15:02,560
‎वह टेटनहाल में रहेंगी
‎और नट को लुभाने की योजना बनाएंगी।

202
00:15:02,640 --> 00:15:05,560
‎तो मेरी पत्नी मुझसे पहले
‎युद्ध में जा रही है...

203
00:15:06,240 --> 00:15:09,600
‎ताकि मेरे राज्य को बचाने का श्रेय
‎उसको जाए?

204
00:15:10,280 --> 00:15:12,840
‎तुमने कैसे सोचा कि यह मुझे पसंद आएगा?

205
00:15:12,920 --> 00:15:14,520
‎मैं सिर्फ़ कह रहा हूँ कि एक योजना है।

206
00:15:15,480 --> 00:15:19,120
‎लॉर्ड, इसमें फ़ायदा है,
‎अगर आप इसे सही तरीके से करेंगे,

207
00:15:19,200 --> 00:15:22,080
‎तो यह बदला लेने वाले नायक के रूप में
‎मर्शिया लौटने का मौका है।

208
00:15:27,000 --> 00:15:28,480
‎क्या हमारे लोग सुबह तक यहाँ आ सकते हैं?

209
00:15:32,800 --> 00:15:36,800
‎हाँ, लॉर्ड। मैं उन्हें तुरंत लौटने का
‎आदेश भेज सकता हूँ।

210
00:15:38,280 --> 00:15:41,760
‎-यह अभी तक आपकी सबसे बड़ी जीत...
‎-अब तुम जा सकते हो, एर्डोल्फ़!

211
00:15:43,560 --> 00:15:44,880
‎कृपया मुझे दंड ना दें।

212
00:15:44,960 --> 00:15:47,040
‎तुम दंड के लिए प्रार्थना करोगे।

213
00:15:48,600 --> 00:15:51,840
‎जब हम एग्ल्सबर्ग लौटेंगे, तो मैं तुम्हें
‎सार्वजनिक रूप से बेइज़्ज़त करूंगा।

214
00:15:53,120 --> 00:15:57,560
‎तुम्हारा परिवार कभी समृद्ध नहीं होगा और
‎तुम्हारी बहन हमेशा मेरी बिस्तर पर होगी।

215
00:16:19,600 --> 00:16:21,960
‎आपने फादर पिर्लिग़ को वेलस क्यों भेजा है?

216
00:16:23,240 --> 00:16:26,840
‎झूठ मत बोलिएगा, माँ। यहाँ से लेकर रोम तक
‎हर जगह हमारे जासूस हैं!

217
00:16:30,200 --> 00:16:34,440
‎हेवैल की सीमाओं पर डेन्स हिंसा कर रहे हैं।

218
00:16:34,520 --> 00:16:37,040
‎पिर्लिग़ के पास
‎उन्हें सचेत करने का अधिकार है।

219
00:16:37,120 --> 00:16:39,800
‎क्या आपने हेवैल से मदद मांगी है?

220
00:16:42,280 --> 00:16:44,040
‎इसके लिए माफ़ी नहीं मिलेगी।

221
00:16:44,120 --> 00:16:45,560
‎मुझे कुछ करना ज़रूरी था।

222
00:16:46,200 --> 00:16:49,600
‎आपकी बहन ने ख़ुद को शेर के मुंह में
‎डाल दिया है।

223
00:16:49,680 --> 00:16:51,440
‎कोई भी माँ होती, तो वह यही करती।

224
00:16:51,520 --> 00:16:54,720
‎आप केवल एक माँ नहीं हैं।
‎आप एक राजा की माँ हैं।

225
00:16:56,000 --> 00:17:00,000
‎नट चाहते हैं कि हम उसकी शर्तों पर चलें।
‎यह एक जाल है जिसमें आप फंस चुकी हैं।

226
00:17:00,080 --> 00:17:04,440
‎लेकिन हेवैल एक ईसाई है और
‎भगवान चाहते हैं कि हम एकजुट रहें।

227
00:17:04,520 --> 00:17:07,200
‎हेवैल सिर्फ़ अपने लोगों के बारे में
‎सोचता है।

228
00:17:07,280 --> 00:17:10,319
‎उसके पास जाकर,
‎आपने यह दिखाया है कि वेसेक्स विभाजित है।

229
00:17:10,400 --> 00:17:13,040
‎नट इसे सुनकर सोचेंगे कि हम कमजोर हैं!

230
00:17:15,800 --> 00:17:20,040
‎हाँ, लेकिन मैं अपनी बेटी की
‎सुरक्षा चाहती हूँ।

231
00:17:21,200 --> 00:17:24,079
‎तब आपको उसे वेसेक्स में रुकने के लिए
‎राजी करना चाहिए था।

232
00:17:25,560 --> 00:17:29,400
‎मेरे लोग मेरी बहन को
‎इस बेतुका युद्ध के लिए माफ़ नहीं करेंगे।

233
00:17:30,200 --> 00:17:34,320
‎फ़िर तुम्हें यह भी मालूम होगा, उसके
‎मरने के बाद भी लोग आपको गालियां देंगे।

234
00:17:34,960 --> 00:17:37,720
‎तुम्हें यह अच्छा लगे या बुरा लेकिन
‎एथ्ल्फ्रेद ने तुम्हें मज़बूर कर दिया है।

235
00:17:37,800 --> 00:17:41,160
‎तो, मैं अपने सम्मान के लिए
‎वेसेक्स के सैनिकों के जीवन का सौदा करूँ?

236
00:17:41,240 --> 00:17:44,760
‎सेना इसके लिए ही होती है,
‎ताकि राजा के आदेश का पालन करें...

237
00:17:44,840 --> 00:17:47,120
‎हाँ, लेकिन राजा की माँ के आदेश
‎के लिए नहीं होते।

238
00:17:50,720 --> 00:17:54,440
‎ख़ैर, बहुत देर हो चुकी है।
‎एथ्ल्फ्रेद की सेना निकल चुकी है।

239
00:17:56,800 --> 00:17:59,960
‎आपको यह मालूम था
‎लेकिन आपने मुझे नहीं बताया?

240
00:18:00,040 --> 00:18:02,800
‎आप कहीं और थीं,
‎कोई दूसरी योजना बना रही थीं।

241
00:18:05,280 --> 00:18:09,800
‎अगर आप चाहते थे
‎कि लोग आपका नाम आदर के साथ लें,

242
00:18:10,600 --> 00:18:14,400
‎तो मेरा विश्वास कीजिए,
‎यह सही तरीका नहीं था।

243
00:18:35,440 --> 00:18:37,600
‎टेमवर्थिग

244
00:18:38,000 --> 00:18:41,120
‎टेमवर्थ
‎मर्शिया का साम्राज्य

245
00:18:41,200 --> 00:18:42,160
‎लॉर्ड।

246
00:18:42,240 --> 00:18:44,720
‎मैं चाहता हूँ कि ये सारा काम
‎सूर्यास्त तक ख़त्म हो जाए।

247
00:18:44,800 --> 00:18:46,320
‎-जी, लॉर्ड।
‎-ठीक है।

248
00:18:49,600 --> 00:18:50,880
‎हम बहुत करीब हैं, ब्रिडा...

249
00:18:52,080 --> 00:18:53,880
‎हम जो भी चाहते थे...

250
00:18:56,000 --> 00:19:00,120
‎कई पीढ़ी से हमारे लोगों के
‎बसने के लिए भूमि चाहते थे।

251
00:19:03,800 --> 00:19:04,720
‎नट?

252
00:19:06,400 --> 00:19:07,360
‎हाँ।

253
00:19:12,280 --> 00:19:15,240
‎-कुछ है जो...
‎-ज़ोरगुल्फ है,

254
00:19:15,320 --> 00:19:17,360
‎एल्फ्रेड की कमीनी के साथ लौट रहा है।

255
00:19:25,480 --> 00:19:26,920
‎एथ्ल्फ्रेद कहाँ है?

256
00:19:28,800 --> 00:19:29,960
‎वह बच गई।

257
00:19:31,600 --> 00:19:32,760
‎यह कैसे हुआ?

258
00:19:36,400 --> 00:19:37,360
‎बताओ।

259
00:19:39,880 --> 00:19:41,840
‎ऊट्रेड रगनार्सन एग्ल्सबर्ग में है।

260
00:19:43,560 --> 00:19:45,040
‎उसके पास आपके बेटे थे।

261
00:19:45,120 --> 00:19:47,560
‎शायद हेस्टेन ने अपने जीवन के लिए
‎उनका सौदा कर लिया।

262
00:19:48,640 --> 00:19:50,000
‎बोल दो कि मेरे बेटे जीवित हैं।

263
00:19:53,360 --> 00:19:55,920
‎मैं तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचाऊँगा।
‎बस मुझे बता दो।

264
00:20:14,160 --> 00:20:15,920
‎ऊट्रेड ने आपके बड़े बेटे का सिर काट दिया।

265
00:20:19,200 --> 00:20:22,760
‎अगर हम नहीं लौटते
‎तो उसने एस्गर को भी मार दिया होता।

266
00:20:28,440 --> 00:20:31,320
‎नहीं! क्यों? क्यों?

267
00:20:34,480 --> 00:20:36,600
‎मैं ऊट्रेड रगनार्सन को
‎तुरंत कब्ज़े में चाहता हूँ!

268
00:20:36,680 --> 00:20:39,040
‎-नहीं।
‎-जब तक वह नहीं मिलता, कोई नहीं सोएगा!

269
00:20:39,120 --> 00:20:42,280
‎नहीं! इस ख़ून का बदला लिया जाएगा।
‎लेकिन हमें इससे विचलित नहीं होना है।

270
00:20:42,360 --> 00:20:44,680
‎मेरे बच्चे का बदला लेना
‎विचलित होना नहीं है!

271
00:20:44,760 --> 00:20:45,600
‎जैकडौ!

272
00:20:46,680 --> 00:20:51,320
‎नट, मैं आपके दुख और गुस्से में
‎आपके साथ हूँ। भगवान जानते हैं।

273
00:20:51,400 --> 00:20:55,320
‎लेकिन कृपया ऊट्रेड के युद्ध के चाल में
‎ना फंसे। हमें कहीं और ध्यान देना है।

274
00:20:55,400 --> 00:20:58,200
‎उसने मेरे पहले बेटे को मार डाला
‎और एस्गर अभी भी उसके साथ है!

275
00:20:59,200 --> 00:21:03,080
‎अगर मेरा कोई वारिस नहीं रहा, तो ये सब...
‎इन सब का कोई मतलब नहीं होगा!

276
00:21:03,160 --> 00:21:05,080
‎इस युद्ध के स्थान को मत छोड़िए!

277
00:21:05,160 --> 00:21:09,600
‎इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि हम कहाँ लड़ते हैं!
‎हमारे पास हज़ारों योद्धा हैं!

278
00:21:09,680 --> 00:21:12,320
‎-जैकडौ! लोगों को चलने के लिए तैयार करो!
‎-अभी करता हूँ।

279
00:21:12,400 --> 00:21:15,800
‎और उसे ढूँढने के लिए कुछ लोगों को
‎आगे भेजो! हम उनके पीछे जाएंगे!

280
00:21:16,480 --> 00:21:17,480
‎-नट...
‎-मुझे छोड़ दो!

281
00:21:17,560 --> 00:21:19,280
‎यह बेवकूफ़ी है, नट!

282
00:21:19,360 --> 00:21:20,840
‎तुम उसे ढूंढो, जैकडौ!

283
00:21:36,200 --> 00:21:37,600
‎ठिठुर रहे हो?

284
00:21:42,800 --> 00:21:45,160
‎पूरे दिन चर्च में घुटने टेकने के बाद
‎ठिठुरने की आदत हो जाती है।

285
00:21:45,680 --> 00:21:47,280
‎यह अजीब ठिठुरन आपको मार सकती है।

286
00:21:53,040 --> 00:21:55,240
‎आपको क्या लगता है जब हम
‎डेन्स का सामना करेंगे तो क्या होगा?

287
00:21:55,320 --> 00:21:58,000
‎ठिठुरना, हमारी परेशानियों के सामने
‎कुछ भी नहीं है।

288
00:21:59,200 --> 00:22:02,120
‎-हम अच्छे योद्धा हैं।
‎-जब हम सभी लड़ने के लायक हैं।

289
00:22:03,000 --> 00:22:05,800
‎मैंने पिछले कुछ समय से
‎आपके पिता के साथ कई लड़ाईयां लड़ी हैं।

290
00:22:06,440 --> 00:22:10,480
‎और वह आख़िरी समय में
‎वह कुछ हल निकाल लेते हैं।

291
00:22:11,000 --> 00:22:14,160
‎और कई लोग अपनी कारणों से
‎एथ्ल्फ्रेद के प्रति वफ़ादार हैं।

292
00:22:14,240 --> 00:22:17,880
‎और इसमें कोई शक नहीं कि उन दोनों की जोड़ी
‎युद्ध में हमारी रक्षा की योजना बना रही है।

293
00:22:37,600 --> 00:22:40,840
‎यहाँ नहीं। उनके इतने करीब नहीं।

294
00:22:41,920 --> 00:22:44,920
‎आप तुम युद्ध से एक दिन पहले इनकार करोगी?

295
00:22:45,000 --> 00:22:46,480
‎इससे मुझे ताकत मिलती है।

296
00:22:47,600 --> 00:22:49,800
‎अगर युद्ध के मैदान पर तुम मारी गई
‎तो क्या होगा?

297
00:22:52,160 --> 00:22:56,880
‎मैं नहीं मरूँगी, क्योंकि भगवान
‎उनके साथ हैं जिनके दिल में अच्छाई होती है।

298
00:22:59,800 --> 00:23:00,640
‎शायद।

299
00:23:01,320 --> 00:23:03,400
‎मेरा मानना है
‎कि देवता हमारे साथ खेलते हैं।

300
00:23:04,840 --> 00:23:08,480
‎और हम उनका कारण नहीं जानते हैं,
‎या हमारी किस्मत नहीं जानते हैं।

301
00:23:11,120 --> 00:23:13,680
‎लेकिन आज रात,
‎मैं वही मानूँगा जो तुम मानती हो।

302
00:23:15,920 --> 00:23:18,320
‎मुझे लगा कि आपकी किस्मत में बेब्बनबर्ग है।

303
00:23:23,000 --> 00:23:24,480
‎मैंने सोचा था।

304
00:23:27,000 --> 00:23:28,480
‎काफ़ी लंबे समय तक।

305
00:23:33,360 --> 00:23:36,800
‎लेकिन अब मैं खुद से पूछता हूँ
‎कि मैं वहाँ असफल क्यों हुआ।

306
00:23:40,400 --> 00:23:43,720
‎मुझे पता है कि मेरे नसीब में कुछ है,
‎जबतक मुझे मालूम ना हो कि यह क्या है।

307
00:23:47,320 --> 00:23:49,280
‎यह जानता हूँ
‎कि इसने मुझे तुम्हारे पास लाया है।

308
00:23:51,000 --> 00:23:56,000
‎और फिनन ने सही कहा। मैंने यहाँ रहना चाहा,
‎तो इसका कुछ मतलब होना चाहिए।

309
00:23:57,600 --> 00:24:01,320
‎इसका मतलब है कि आप मर्शिया और
‎सेक्सन के किस्मत की परवाह करते हैं।

310
00:24:02,160 --> 00:24:03,920
‎अब तुम अपने पिता की तरह बोल रही हो।

311
00:24:05,600 --> 00:24:07,840
‎उसने सिर्फ़ अपनी मर्जी से
‎मुझे इस्तेमाल किया।

312
00:24:07,920 --> 00:24:11,240
‎हाँ, वह एक बुद्धिमान इंसान थे और मैंने भी
‎उनके रास्ते पर चलने की कोशिश की।

313
00:24:11,320 --> 00:24:15,960
‎तो, शायद, मैं भी, मुझे भी आपको
‎सिर्फ़ मेरी मर्ज़ी से उपयोग करना चाहिए।

314
00:24:32,320 --> 00:24:34,440
‎विन्टनचेस्टर

315
00:24:35,120 --> 00:24:39,000
‎विनचेस्टर
‎वेसेक्स का साम्राज्य

316
00:24:52,400 --> 00:24:55,200
‎एडवर्ड... आराम कर लीजिए।

317
00:24:56,200 --> 00:24:57,800
‎भगवान आपके साथ। मैं जानती हूँ।

318
00:25:02,160 --> 00:25:04,360
‎अपने पूरे परिवार से मुंह ना मोड़ें।

319
00:25:05,440 --> 00:25:07,400
‎मैं जानती हूँ आपका बेटा आपसे मिलना चाहेगा।

320
00:25:08,000 --> 00:25:10,000
‎वह अक्सर आपके बारे में
‎प्यारी बातें करता है।

321
00:25:14,240 --> 00:25:16,840
‎अपने पिता के मार्गदर्शन के बिना
‎एक बच्चा कमजोर हो जाएगा।

322
00:25:16,920 --> 00:25:19,400
‎यही कारण है कि,
‎मैं प्रभु की मदद लेने आया हूँ।

323
00:25:21,480 --> 00:25:23,280
‎इसलिए, मुझे अकेला छोड़ दीजिए।

324
00:25:41,760 --> 00:25:45,280
‎उसे परेशान करने का कोई मतलब नहीं है।
‎वह अभी प्रार्थना में डूबे हैं।

325
00:25:45,760 --> 00:25:48,120
‎उन्हें दिव्य मार्गदर्शन की ज़रूरत नहीं है।

326
00:25:48,200 --> 00:25:50,920
‎उन्हें सिर्फ़ उन लोगों की बातें
‎सुननी चाहिए जो लड़ाई की कीमत जानते हैं।

327
00:25:51,000 --> 00:25:52,400
‎उनकी माँ उन्हें सलाह देती रही हैं।

328
00:25:52,480 --> 00:25:55,920
‎हाँ। मुझे डर है
‎कि वह सिर्फ़ इतना ही नहीं कर रही हैं।

329
00:25:57,400 --> 00:26:01,000
‎लेडी एल्स्विथ को आश्रम में एडवर्ड के
‎नाजायज़ के पास जाते देखा गया था।

330
00:26:01,080 --> 00:26:06,240
‎मुझे पता चला है कि लड़के और उसकी माँ
‎को मिलाने की व्यवस्था की थी।

331
00:26:06,320 --> 00:26:11,160
‎क्यों? वह एक वेश्या और उसके बच्चे के लिए
‎दया क्यों ईख रही हैं?

332
00:26:11,240 --> 00:26:12,600
‎मुझे नहीं मालूम।

333
00:26:13,800 --> 00:26:17,720
‎लेकिन एक अफ़वाह है कि उनकी शादी वैध थी।

334
00:26:18,640 --> 00:26:20,120
‎एक झूठी अफ़वाह।

335
00:26:20,200 --> 00:26:23,480
‎लेकिन फ़िर भी समय आने पर
‎इससे मेरे बेटे को ख़तरा हो सकता है।

336
00:26:26,560 --> 00:26:30,400
‎मुझे भरोसा है
‎कि आप अपने पति को संतुष्ट कर रही हैं?

337
00:26:31,400 --> 00:26:33,760
‎एक और बेटा हमारी स्थिति को मजबूत करेगा।

338
00:26:34,480 --> 00:26:38,440
‎मैं कोशिश करूंगी, फादर, लेकिन वह
‎पहले जितना ध्यान नहीं देते हैं।

339
00:26:38,520 --> 00:26:41,120
‎राज गद्दी के मामले भारी पड़ रहे हैं।

340
00:26:41,200 --> 00:26:43,960
‎तो तुम्हें कठिन प्रयास करना होगा,

341
00:26:44,040 --> 00:26:49,400
‎क्योंकि यह स्पष्ट है कि लेडी एल्स्विथ
‎ख़ुद की एक योजना के अनुसार चल रही हैं।

342
00:26:49,480 --> 00:26:51,320
‎तब आपको उन्हें रोकने के लिए कुछ करना होगा!

343
00:26:51,400 --> 00:26:53,920
‎इससे पहले कि वह राजा को
‎मेरे और मेरे बेटे के खिलाफ़ कर दें!

344
00:26:54,000 --> 00:26:57,120
‎जो मुझे करना चाहिए मैं वो करूंगा।
‎मुझ पर विश्वास करो।

345
00:26:57,800 --> 00:27:02,480
‎मेरी स्थिति इतनी बुरी नहीं है
‎कि एक विधवा मुझे नाकाम कर दे।

346
00:27:29,280 --> 00:27:31,280
‎टेओटनहेल

347
00:27:32,200 --> 00:27:35,400
‎टेटेनहाल
‎मर्शिया का साम्राज्य

348
00:27:37,240 --> 00:27:39,160
‎क्या वह यही जगह है?

349
00:27:39,240 --> 00:27:40,160
‎हाँ।

350
00:27:40,480 --> 00:27:42,600
‎मुझे नहीं लगता है
‎कि यहाँ से एडवर्ड की छावनी दिखेगी।

351
00:27:43,600 --> 00:27:45,680
‎मुझे नहीं लगता है
‎कि यहाँ से कुछ भी दिख रहा है।

352
00:27:45,960 --> 00:27:47,240
‎वह यहाँ आएगा।

353
00:28:10,800 --> 00:28:13,640
‎मैंने ख़बर भेजी थी
‎सैनिक जंगल में इकट्ठा हो जाएँ।

354
00:28:13,720 --> 00:28:16,440
‎मैं मेरे भाई के आने से पहले
‎उन्हें युद्ध के लिए तैयार कर दूँगी।

355
00:28:19,200 --> 00:28:20,240
‎लॉर्ड।

356
00:28:20,720 --> 00:28:21,560
‎कुछ लोग हैं!

357
00:28:24,960 --> 00:28:26,160
‎वे फीयर्ड नहीं है।

358
00:28:26,240 --> 00:28:27,640
‎और वे मर्शियन भी नहीं हैं।

359
00:28:30,680 --> 00:28:32,360
‎आपलोग ईसाई नहीं लग रहे हैं।

360
00:28:32,440 --> 00:28:35,840
‎हमलोग वेलस से आए हैं, हेवैल के वफ़ादार।

361
00:28:35,920 --> 00:28:38,600
‎आपलोग मर्शिया के सहयोगी हैं या दुश्मन?

362
00:28:39,720 --> 00:28:41,560
‎हम यहां नट से लड़ने आए हैं, लेडी।

363
00:28:41,840 --> 00:28:46,200
‎और सालों से हम डेन और सेक्सन से
‎बेहतर रहे हैं।

364
00:28:46,280 --> 00:28:48,080
‎और फीयर्ड?

365
00:28:48,160 --> 00:28:51,520
‎मैंने उन्हें गंजे और छोटे पुजारी की
‎आज्ञा के अधीन रखा है।

366
00:28:51,600 --> 00:28:54,640
‎मैं गंजा नहीं हूँ!
‎निश्चित रूप से मैं छोटा भी नहीं हूँ!

367
00:28:55,000 --> 00:28:58,520
‎फादर पिर्लिग़! मैं समझ नहीं सकी?

368
00:28:58,600 --> 00:29:02,200
‎वो राजा हेवैल से सैन्य मदद मांगने के लिए
‎वेलस आए थे।

369
00:29:02,760 --> 00:29:06,560
‎एडवर्ड ने सहयोगी ढूँढने के लिए भेजा है?
‎मुझे पता था कि वह मुझे नहीं छोड़ेगा!

370
00:29:06,640 --> 00:29:09,200
‎नहीं, लेडी। आपकी माँ ने मुझे भेजा था।

371
00:29:09,880 --> 00:29:11,560
‎मेरे पास राजा का कोई आदेश नहीं है।

372
00:29:15,280 --> 00:29:16,760
‎क्या हमारे पास जो है हम उससे लड़ सकते हैं।

373
00:29:18,080 --> 00:29:20,800
‎-आपसे मिलकर अच्छा लगा, पिर्लिग़।
‎-मुझे भी, लॉर्ड ऊट्रेड।

374
00:29:20,880 --> 00:29:21,880
‎फिनन! सिट्रिक!

375
00:29:21,960 --> 00:29:24,320
‎-फादर पिर्लिग़!
‎-आपको जीवित देखकर अच्छा लगा।

376
00:29:25,480 --> 00:29:28,240
‎इन वेल्श के लोगों के साथ भी,
‎हम पर्याप्त नहीं हैं।

377
00:29:28,800 --> 00:29:32,400
‎मुझे पता है कि तुमने नट को बुलाया है,
‎लेकिन अभी भी सम्मान के साथ हट सकती हो।

378
00:29:34,160 --> 00:29:36,800
‎बेकार की लड़ाई छोड़ने के लिए
‎कोई भी तुम्हें बुरा नहीं कहेगा।

379
00:29:37,480 --> 00:29:40,440
‎मैं सम्मान के लिए नहीं लड़ती, ऊट्रेड।

380
00:29:40,520 --> 00:29:43,400
‎मैं लड़ती हूँ ताकि नाट के खिलाफ़
‎कोई खड़ा हो...

381
00:29:44,400 --> 00:29:46,160
‎भले ही मुझे भुला दिया जाए।

382
00:29:46,760 --> 00:29:49,640
‎एक बहन के रूप में, मैं विद्रोही हूँ,
‎लेकिन एल्फ्रेड की बेटी के रूप में,

383
00:29:49,720 --> 00:29:51,400
‎मैं अपना कर्तव्य निभा रही हूँ।

384
00:29:53,040 --> 00:29:57,520
‎चाहे वह कोई भी हो, मैं आँख बंद करके
‎राजा के आदेश का पालन नहीं कर सकती।

385
00:29:58,320 --> 00:30:00,080
‎यह मैं समझता हूँ।

386
00:30:00,960 --> 00:30:04,120
‎फ़िर भी, मुझे भरोसा नहीं होता कि उसने मुझे
‎अपने बिना इसका सामना करने के लिए छोड़ दिया।

387
00:30:05,680 --> 00:30:08,400
‎मुझे लगा, किसी तरह,
‎वह वह इसका पता लगा लेगा।

388
00:30:11,400 --> 00:30:13,160
‎मैं अपने आदमियों से क्या कहूँ?

389
00:30:17,600 --> 00:30:22,000
‎उन्हें बोलो कि तुम्हारा भाई हमारे पीछे है।
‎उन्हें भरोसा रहे कि हमारे पास एक मौका है।

390
00:30:34,960 --> 00:30:37,520
‎हम ऊट्रेड और लेडी एथ्ल्फ्रेद की
‎ख़बर मिली है।

391
00:30:37,600 --> 00:30:38,640
‎वे कहाँ हैं?

392
00:30:39,800 --> 00:30:41,840
‎वे टेटेनहाल नाम के स्थान पर
‎आपका इंतजार कर रहे हैं।

393
00:30:42,800 --> 00:30:43,720
‎हम चलेंगे?

394
00:30:45,680 --> 00:30:48,000
‎यह देवताओं द्वारा दिये गए अवसर का
‎तिरस्कार होगा!

395
00:30:53,320 --> 00:30:54,880
‎मैं अपना बदला लूँगा।

396
00:31:25,320 --> 00:31:27,080
‎बचाव करने के लिए बदतर जगह है।

397
00:31:28,560 --> 00:31:30,920
‎कुछ और लोग होते, तो हमारे पास एक मौका था।

398
00:31:38,000 --> 00:31:39,080
‎मेरे साथ आओ।

399
00:31:56,720 --> 00:31:57,720
‎सब तैयार है।

400
00:32:00,600 --> 00:32:01,480
‎क्या यह काम करेगा?

401
00:32:03,560 --> 00:32:04,480
‎मुझे नहीं मालूम।

402
00:32:07,840 --> 00:32:08,960
‎वे आ रहे हैं।

403
00:32:10,400 --> 00:32:11,800
‎अपनी-अपनी जगह ले लो!

404
00:32:11,880 --> 00:32:13,040
‎मेरे साथ आओ!

405
00:32:13,120 --> 00:32:14,560
‎मार्शियन जंगल में जाओ!

406
00:32:14,640 --> 00:32:16,280
‎जंगल में चलो!

407
00:32:24,600 --> 00:32:27,000
‎अगर हम असफल हुए और तुम्हारे पास
‎भागने का कोई रास्ता ना हो...

408
00:32:28,200 --> 00:32:31,240
‎वादा करो किसी भरोसेमंद आदमी को चुनोगी
‎जो तुम्हें आसान मौत दे दे।

409
00:32:31,800 --> 00:32:33,560
‎मैंने पहले ही आदमी चुन लिया है।

410
00:32:41,400 --> 00:32:43,360
‎मुझ पर दया करना, भगवान!

411
00:32:49,200 --> 00:32:51,520
‎जब मुझे डर लगता है
‎तो मुझे आपके उपर भरोसा रहता है।

412
00:32:56,680 --> 00:32:59,240
‎ईश्वर, जिनके वचन की मैं सम्मान करता हूँ।

413
00:32:59,320 --> 00:33:01,400
‎ईश्वर, जिसपर मैं भरोसा करता हूँ।

414
00:33:01,480 --> 00:33:03,600
‎मैं नहीं डरूँगा।

415
00:33:06,320 --> 00:33:08,440
‎मेरे साथ कोई इंसान क्या कर सकता है?

416
00:33:10,000 --> 00:33:11,160
‎कुछ भी नहीं।

417
00:33:12,080 --> 00:33:15,320
‎क्योंकि आपने मेरी आत्मा को
‎मृत्यु से बचाया है

418
00:33:15,400 --> 00:33:17,760
‎और मेरे पैर को ठोकरों से...

419
00:33:18,160 --> 00:33:20,800
‎ताकि मैं परमेश्वर के सामने चल सकता हूँ।

420
00:33:21,720 --> 00:33:22,880
‎कुछ सही नहीं लग है।

421
00:33:37,160 --> 00:33:38,920
‎मरो!

422
00:33:39,000 --> 00:33:40,720
‎मरो!

423
00:33:41,560 --> 00:33:43,800
‎नहीं! रुको! पीछे रहो!

424
00:34:05,160 --> 00:34:07,120
‎अब... हमला!

425
00:34:10,520 --> 00:34:11,520
‎मेरे साथ आओ!

426
00:34:50,040 --> 00:34:51,639
‎यह एक चाल है!

427
00:35:11,880 --> 00:35:13,080
‎वह कहाँ है?

428
00:35:30,200 --> 00:35:32,000
‎मुझे अपना हाथ दो! खींचो!

429
00:35:52,120 --> 00:35:53,200
‎ऊट्रेड!

430
00:35:53,280 --> 00:35:57,560
‎ऊट्रेड, मैं तुम्हारे टुकड़े कर दूंगा,
‎कायर हत्यारा!

431
00:36:11,520 --> 00:36:12,600
‎पिता जी!

432
00:36:19,520 --> 00:36:23,560
‎डेन ऊपर आ जाए तो कोई शर्म की बात नहीं,
‎लेकिन सचमुच, मैंने पहले भी देखा है।

433
00:36:26,040 --> 00:36:27,720
‎पहाड़ी पर देखिए, पिताजी!

434
00:36:33,560 --> 00:36:35,120
‎वह एथ्लरेड है!

435
00:36:35,200 --> 00:36:36,440
‎क्या वे हम तक पहुँच सकते हैं?

436
00:36:44,720 --> 00:36:46,320
‎हमला!

437
00:37:03,960 --> 00:37:05,640
‎एथ्ल्फ्रेद के साथ कौन लड़ता है?

438
00:37:05,960 --> 00:37:10,280
‎मर्सीयन सेना, उसका पति, और वेल्श भी।

439
00:37:13,640 --> 00:37:15,200
‎ईसाई एकजुट हैं।

440
00:37:15,760 --> 00:37:17,880
‎और वेसेक्स के नेतृत्व के बिना।

441
00:37:28,880 --> 00:37:30,400
‎यह लेडी एथ्ल्फ्रेद है!

442
00:37:30,480 --> 00:37:32,200
‎-वह वहाँ है!
‎-उसे घेर लो!

443
00:37:32,560 --> 00:37:33,960
‎वे बहुत सारे हैं।

444
00:37:35,360 --> 00:37:36,360
‎उसे पकड़ो!

445
00:37:40,120 --> 00:37:41,200
‎औल्डहेल्म।

446
00:37:49,200 --> 00:37:51,680
‎पीछे हटो! तुम इन्हें हमसे नहीं ले सकते!

447
00:37:52,160 --> 00:37:53,760
‎तुम्हारे अंदर हिम्मत नहीं है।

448
00:37:54,480 --> 00:37:55,800
‎औल्डहेल्म, तुम्हें करना होगा।

449
00:37:56,360 --> 00:37:57,760
‎क्योंकि तुम एल्फ्रेड की बेटी हो,

450
00:37:57,840 --> 00:38:00,080
‎चुनने का मौका देता हूँ कि हम में से
‎कौन तुम्हारे साथ पहले सोएगा।

451
00:38:00,160 --> 00:38:03,200
‎-औल्डहेल्म, प्लीज़।
‎-मैं नहीं कर सकता। मैं नहीं कर सकता।

452
00:38:05,000 --> 00:38:06,480
‎तुम सेक्सन ने...

453
00:38:54,720 --> 00:38:56,160
‎महाराज!

454
00:38:56,240 --> 00:38:57,440
‎नज़दीक रहो!

455
00:39:11,800 --> 00:39:13,920
‎जल्दी करो! कतार में रहो!

456
00:39:20,080 --> 00:39:22,440
‎वे जंगल की ओर भाग रहे हैं!

457
00:39:22,880 --> 00:39:24,200
‎उन्हें रोको!

458
00:39:28,480 --> 00:39:29,360
‎ऊट्रेड!

459
00:39:47,920 --> 00:39:49,040
‎ये क्या...

460
00:40:05,480 --> 00:40:07,040
‎मेरे लॉर्ड! मेरे लॉर्ड!

461
00:40:12,920 --> 00:40:15,480
‎जीत के लिए आगे बढ़ो!

462
00:40:36,440 --> 00:40:37,440
‎ऊट्रेड!

463
00:40:39,480 --> 00:40:40,320
‎आखिरकार।

464
00:40:42,200 --> 00:40:43,040
‎मुझसे लड़ो।

465
00:40:43,960 --> 00:40:45,000
‎मुझसे लड़ो!

466
00:41:01,000 --> 00:41:02,200
‎हत्यारा!

467
00:41:18,240 --> 00:41:19,720
‎तुमने मेरे बड़े बेटे को मार डाला।

468
00:41:20,600 --> 00:41:24,680
‎तुमने मेरे लड़के को मार डाला! क्यों?

469
00:41:25,360 --> 00:41:27,560
‎यही रगनार का उचित बदला था!

470
00:41:27,960 --> 00:41:29,160
‎रगनार!

471
00:41:33,600 --> 00:41:37,160
‎रगनार कमजोर था...
‎और उसका मरना मेरे लिए ज़रूरी था!

472
00:41:37,240 --> 00:41:39,600
‎लेकिन मेरा बेटा... मेरा बेटा निर्दोष था!

473
00:41:45,480 --> 00:41:46,480
‎ब्रिडा...

474
00:41:49,000 --> 00:41:50,320
‎मुझे अपना चाकू दो!

475
00:41:53,400 --> 00:41:54,920
‎मुझे अपना चाकू दो!

476
00:42:15,560 --> 00:42:17,560
‎रैगनार को मारने के लिए
‎एथल्वोल्ड को आपने भेजा था?

477
00:42:20,360 --> 00:42:21,240
‎क्योंकि...

478
00:42:22,200 --> 00:42:25,480
‎क्योंकि हमारा साथ होना तय था।
‎तुम यह जानती हो।

479
00:42:27,280 --> 00:42:28,800
‎प्लीज़, प्रिय।

480
00:42:43,360 --> 00:42:44,560
‎तुम्हारे बच्चे ज़िंदा हैं।

481
00:42:46,560 --> 00:42:50,360
‎जो लाश तुम्हारे लोगों ने देखा था,
‎वह डेनिश के हाथों मारा गया मर्शियन था।

482
00:42:51,000 --> 00:42:54,280
‎-दोनों ज़िंदा हैं?
‎-दोनों।

483
00:42:55,840 --> 00:42:57,960
‎लेकिन उन्हें बड़ा होते देखने के लिए
‎तुम नहीं रहोगे।

484
00:43:03,600 --> 00:43:05,200
‎आपको उस पर भरोसा नहीं करना चाहिए था।

485
00:43:53,360 --> 00:43:54,920
‎मुझे वल्हाला भेज दो।

486
00:43:58,960 --> 00:44:00,640
‎वे आपको क़ैदी बनाकर ले जाएंगे।

487
00:44:00,720 --> 00:44:05,240
‎यह मौत से भी बदतर होगा।
‎प्लीज़, मैं गुलाम नहीं बन सकती।

488
00:44:06,440 --> 00:44:08,800
‎मुझे यहाँ युद्ध के मैदान में
‎सम्मान के साथ मरने दो।

489
00:44:09,760 --> 00:44:11,760
‎तुम्हारे ऊपर मेरा एहसान है, ऊट्रेड।

490
00:44:13,760 --> 00:44:16,320
‎मैं रगनार के साथ रहना चाहती हूँ।
‎प्लीज़, ऊट्रेड।

491
00:44:18,000 --> 00:44:18,840
‎प्लीज़...

492
00:44:21,720 --> 00:44:23,200
‎इस गैर-ईसाई को ले चलो!

493
00:44:28,600 --> 00:44:29,560
‎ब्रिडा।

494
00:44:55,920 --> 00:44:59,880
‎राजा हेवैल,
‎आपने सभी ईसाईयों को गौरवान्वित किया है।

495
00:45:00,360 --> 00:45:01,840
‎आपसे मिलना एक सम्मान की बात है।

496
00:45:01,920 --> 00:45:04,720
‎और मैं प्रसन्न हूँ
‎कि आप युद्ध में आ सके, लॉर्ड।

497
00:45:05,880 --> 00:45:08,440
‎ख़ैर, हम आपके और आपके लोगों के बिना
‎नहीं जीते होते।

498
00:45:08,960 --> 00:45:10,400
‎मैं बहुत आभारी हूँ।

499
00:45:10,480 --> 00:45:13,440
‎और आपके उदार पुरस्कारों की
‎मैं सराहना करता हूँ।

500
00:45:14,360 --> 00:45:18,160
‎आपके पुजारी ने मुझे आपके युद्ध की लूट
‎के प्रस्ताव के बारे में बताया।

501
00:45:21,560 --> 00:45:25,160
‎बेशक। यह आपकी बहादुरी के सामने बहुत कम है।

502
00:45:25,240 --> 00:45:27,440
‎शायद यह हमारे नए संघ को मजबूत कर सकता है।

503
00:45:28,360 --> 00:45:30,160
‎जैसा कि हम विश्वास में संगठित हैं...

504
00:45:31,000 --> 00:45:35,120
‎हम समृद्धि और सुरक्षा में भी
‎संगठित होते हैं!

505
00:45:36,480 --> 00:45:39,040
‎मैं वादा करता हूँ, हम आज रात दावत करेंगे!

506
00:45:42,600 --> 00:45:46,640
‎कोई गठबंधन नहीं होगा
‎और कोइ और एहसान नहीं होगा।

507
00:45:47,720 --> 00:45:50,320
‎वेलस के लोगों को
‎सेक्सन के मदद की ज़रूरत नहीं है।

508
00:46:26,000 --> 00:46:27,440
‎लॉर्ड ने हमारा साथ दिया।

509
00:46:29,160 --> 00:46:31,360
‎लेकिन मैंने ब्रिडा को
‎उसके अंत के लिए भेज दिया।

510
00:46:31,440 --> 00:46:32,560
‎यह एक युद्ध है।

511
00:46:33,360 --> 00:46:36,440
‎यह मायने रखता है कि हम दोनों जीवित हैं
‎और मर्शिया सुरक्षित है।

512
00:46:40,280 --> 00:46:41,840
‎-महाराज।
‎-महाराज।

513
00:46:42,360 --> 00:46:43,200
‎महाराज।

514
00:46:43,840 --> 00:46:44,800
‎लॉर्ड...

515
00:46:44,880 --> 00:46:47,640
‎-उनके बीच जाने की हिम्मत कैसे हुई?
‎-ऐसा मत करो।

516
00:46:48,200 --> 00:46:49,800
‎काफ़ी लड़ाई हो चुकी है।

517
00:46:51,000 --> 00:46:52,200
‎आपके लोगों को आपकी जरूरत है।

518
00:47:09,000 --> 00:47:13,400
‎लेडी, आपकी जीत हुई है।

519
00:47:14,080 --> 00:47:17,040
‎आपने हमें एक महान जीत दिलाया
‎लोग सालों तक इसकी चर्चा करेंगे।

520
00:47:17,120 --> 00:47:19,480
‎और आपको धन्यवाद देती हूँ
‎कि मैं इसे देखने के लिए जीवित हूँ।

521
00:47:20,800 --> 00:47:22,840
‎मैं शायद उस काम के लिए सही आदमी नहीं था।

522
00:47:28,120 --> 00:47:30,400
‎एडवर्ड, धन्यवाद।

523
00:47:31,520 --> 00:47:33,760
‎अगर आप नहीं होते, तो मैं भी मारी गई होती।

524
00:47:34,080 --> 00:47:36,000
‎मैं अपने बेहतर फैसले के बावजूद आया।

525
00:47:37,240 --> 00:47:39,800
‎आपकी अवहेलना को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

526
00:47:40,600 --> 00:47:44,160
‎-हाँ, लेकिन यह एक महान जीत थी।
‎-कई लोगों के बहुत बड़े नुकसान के साथ।

527
00:47:46,200 --> 00:47:47,520
‎स्टीएपा मर चुके हैं।

528
00:47:49,400 --> 00:47:50,680
‎-नहीं।
‎-हाँ।

529
00:47:51,120 --> 00:47:54,280
‎वह आदमी जो हमारे बचपन से
‎एक विशाल पेड़ की तरह खड़े थे।

530
00:47:54,600 --> 00:47:56,400
‎वह हमारे पिता के साथ खड़े थे,
‎फ़िर हमारे साथ।

531
00:47:56,480 --> 00:47:59,320
‎और आज आपके बनाए युद्ध ने उन्हें मार डाला,

532
00:47:59,400 --> 00:48:01,720
‎आपके पति की और आपकी महत्वाकांक्षा
‎के लिए बलिदान दे दिए।

533
00:48:02,040 --> 00:48:03,640
‎नहीं, मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

534
00:48:03,720 --> 00:48:05,280
‎आपको सभी से प्यार चाहिए...

535
00:48:06,560 --> 00:48:10,160
‎अपनी बहादुरी के लिए इतिहास में नाम चाहिए,
‎चाहे इसकी कीमत लोगों की जान हो।

536
00:48:11,600 --> 00:48:13,960
‎-यह सच नहीं है।
‎-यही सच है।

537
00:48:14,440 --> 00:48:17,440
‎आपने एल्फ्रेड के साम्राज्य के बदले
‎मर्शिया को चुना है।

538
00:48:18,760 --> 00:48:21,400
‎मेरी सलाह है कि आप लंबे समय तक
‎दक्षिण कि ओर ना लौटें।

539
00:48:22,640 --> 00:48:24,840
‎आपको मुझे विनचेस्टर से
‎निर्वासित नहीं करना चाहिए।

540
00:48:24,920 --> 00:48:27,840
‎मुझे डर है कि वहाँ
‎आपका स्वागत नहीं होगा, लेडी।

541
00:48:29,720 --> 00:48:32,520
‎इन लोगों की विधवाएँ
‎आपको आसानी से माफ़ नहीं करेंगी।

542
00:48:33,200 --> 00:48:39,000
‎फ़िर भी, आपको इस स्थान पर
‎शांति मिल सकती है।

543
00:48:40,200 --> 00:48:43,000
‎शायद यह मुआवजा हो सकता है।

544
00:48:44,440 --> 00:48:47,880
‎मैंने ये सब किसी और के लिए नहीं
‎बल्कि अपने देश से प्यार के लिए किया!

545
00:48:52,320 --> 00:48:54,360
‎इस जगह से चलिए, महाराज।

546
00:49:02,200 --> 00:49:03,960
‎मुझे इन्होंने सभी के सामने
‎मूर्ख की तरह बना दिया...

547
00:49:04,880 --> 00:49:08,320
‎अपने आदमियों को पुरस्कृत नहीं कर पाना,
‎वेल्श को श्रद्धांजलि देना।

548
00:49:10,000 --> 00:49:11,400
‎इसे ठीक किया जाएगा।

549
00:49:12,560 --> 00:49:15,120
‎अपनी कायरता के लिए उसने क्या बहाना बनाया?

550
00:49:16,760 --> 00:49:19,120
‎वह अपने आदमियों के लिए
‎रक्तपात से बचना चाहता था।

551
00:49:19,600 --> 00:49:21,200
‎जिससे और अधिक रक्तपात हुआ।

552
00:49:22,200 --> 00:49:25,800
‎-मुझे उससे बात करनी है।
‎-नहीं! कम से कम अभी नहीं।

553
00:49:27,240 --> 00:49:30,200
‎डेन्स को हराया गया है।
‎हमें शांति का आनंद लेने दो।

554
00:49:31,400 --> 00:49:32,880
‎सिर्फ़ एक रात के लिए।

555
00:49:37,200 --> 00:49:38,600
‎जैसा कहो मैं वैसा ही करूंगा...

556
00:49:40,800 --> 00:49:42,280
‎सिर्फ़ एक रात के लिए।

557
00:50:02,040 --> 00:50:04,240
‎चलो चलते हैं, अराजकता का फायदा उठाते हैं।

558
00:50:04,320 --> 00:50:06,280
‎-वो मान सकते हैं कि तुम युद्ध में मारे गए।
‎-नहीं।

559
00:50:06,360 --> 00:50:10,960
‎मैंने लड़ाई में ख़ुद को आधा मार लिया था।
‎मैं उन्हें ढूंढूंगा और उनसे माफ़ी मांगूँगा।

560
00:50:11,040 --> 00:50:14,800
‎हमने जो किया है, उसके लिए वह हमें माफ़
‎नहीं करेंगे। हमारा कुछ भी नहीं बचा, भाई।

561
00:50:14,880 --> 00:50:17,680
‎रास्ता खाली करो! हटो! किनारे हो जाओ!

562
00:50:23,600 --> 00:50:25,960
‎लॉर्ड एथ्लरेड घायल हो गए हैं।
‎वैध को बुलाओ!

563
00:50:37,720 --> 00:50:40,720
‎अनुवादक: ऋषभ राज

