1
00:00:06,000 --> 00:00:09,960
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,160
‎मैं ऊट्रेड हूँ, ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:13,240 --> 00:00:15,960
‎टेटनहाल में लड़ाई के बाद,

4
00:00:16,040 --> 00:00:20,040
‎ब्रिडा को पकड़कर
‎वेलस में गुलाम बना लिया गया है।

5
00:00:20,120 --> 00:00:23,720
‎एथ्लरेड की मृत्यु ने मर्शिया को
‎एक खाली सिंहासन के साथ छोड़ दिया है

6
00:00:23,800 --> 00:00:25,960
‎जिसके लिए बहुत सारे लोगों की होड़ लगी है।

7
00:00:26,040 --> 00:00:28,520
‎जैसा कि आप जानते हैं,
‎लेडी एल्फिन मेरी प्रिय हैं,

8
00:00:28,600 --> 00:00:31,440
‎मैं उनका मंगेतर वैसे इंसान को बनाऊँगा
‎जिसके ऊपर मुझे भरोसा हो।

9
00:00:31,800 --> 00:00:33,640
‎क्या आप ऐसे इंसान हो सकते हैं, एर्डोल्फ़़?

10
00:00:33,720 --> 00:00:38,440
‎एल्फिन से शादी के बाद,
‎एर्डोल्फ़़ को मर्शिया का शासक बनना था।

11
00:00:38,520 --> 00:00:42,880
‎उन्होंने मुझे किनारे कर दिया, मेरी बच्ची
‎के साथ चांदी के थैले जैसा व्यवहार किया।

12
00:00:42,960 --> 00:00:47,400
‎लेकिन मुझे एल्फिन को छुपाने और उनकी योजना
‎में खलल डालने के लिए मज़बूर किया गया।

13
00:00:47,480 --> 00:00:49,280
‎तुरंत निकलने के लिए 12 लोगों को बुलाओ।

14
00:00:49,360 --> 00:00:52,440
‎अगर वेसेक्स नहीं कर सकेगा,
‎तो हम स्वयं भगोड़ों को ढूँढेंगे।

15
00:00:52,520 --> 00:00:57,720
‎बीमारी की अफवाह के कारण,
‎डर और निराशा फैल रही है।

16
00:00:58,000 --> 00:00:59,560
‎लोग अपने गांवों को छोड़ रहे हैं।

17
00:00:59,640 --> 00:01:02,000
‎यह किसी डेन आक्रमण से अधिक विनाशकारी है।

18
00:01:02,080 --> 00:01:07,320
‎मेरे दो पौत्र बीमारी के समय में
‎खुले मैदान में यात्रा कर रहे हैं।

19
00:01:07,400 --> 00:01:10,239
‎लेडी एल्फिन की रक्षा के लिए
‎एडिथ ने अपने भाई को धोखा दे दिया।

20
00:01:10,319 --> 00:01:12,880
‎उसने लॉर्ड एथ्लरेड की हत्या की है!
‎मैंने इसे देखा है!

21
00:01:12,960 --> 00:01:16,680
‎लेकिन वह बीमारी से ग्रस्त हो गई
‎और शायद बचना मुश्किल है।

22
00:01:16,760 --> 00:01:18,160
‎उसकी हालत ख़राब होती जा रही है।

23
00:01:18,240 --> 00:01:21,800
‎हमें एग्ल्सबर्ग वापस लौटकर एर्डोल्फ़़ के
‎विश्वासघात को बताना होगा।

24
00:01:21,880 --> 00:01:24,200
‎और हम उसे बताएँगे
‎कि वह कैसे इंसान पर भरोसा करता था।

25
00:01:24,280 --> 00:01:29,840
‎शांति लाने के लिए एक नया शासक ढूँढना
‎ज़रूरी है, नहीं तो सब बर्बाद हो जाएगा।

26
00:01:29,920 --> 00:01:31,360
‎भाग्य ही सबकुछ है!

27
00:01:50,720 --> 00:01:52,640
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

28
00:02:14,800 --> 00:02:19,000
‎पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर...

29
00:02:20,320 --> 00:02:24,920
‎पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर...

30
00:02:25,000 --> 00:02:26,720
‎आइल्सबरी
‎मर्शिया का साम्राज्य

31
00:02:26,800 --> 00:02:29,840
‎पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा के नाम पर...

32
00:02:48,000 --> 00:02:51,120
‎-उधर ध्यान मत दीजिए।
‎-ऐसा अपमान।

33
00:02:51,200 --> 00:02:54,360
‎मुझे एथ्लरेड बहुत पसंद नहीं थे,
‎लेकिन वह यहाँ के लॉर्ड थे।

34
00:02:54,440 --> 00:02:56,400
‎एथ्लरेड की कतार में एक अभिशाप!

35
00:03:10,000 --> 00:03:11,080
‎जल्दी कीजिए!

36
00:03:18,960 --> 00:03:21,600
‎-आप मुझे फाँसी दिलवा देंगे।
‎-आप अभी तक ज़िंदा हैं।

37
00:03:21,680 --> 00:03:25,120
‎क्या आप उन्हें छिपा सकते हैं? वह मेरी बेटी
‎है। और वह राजा का अवैध संतान है।

38
00:03:25,200 --> 00:03:26,320
‎-क्या?
‎-पूछना मत।

39
00:03:26,400 --> 00:03:28,200
‎सिर्फ़ तब तक, जब तक मैं एडवर्ड से
‎बात नहीं कर लेता।

40
00:03:28,280 --> 00:03:31,920
‎मुझे लगता है यह मुश्किल है। यह जगह जलने को
‎तैयार है सिर्फ का चिंगारी का इंतज़ार है।

41
00:03:32,000 --> 00:03:33,600
‎इसीलिए मुझे आपकी मदद की ज़रूरत है।

42
00:03:35,560 --> 00:03:36,520
‎धन्यवाद।

43
00:03:36,600 --> 00:03:38,480
‎आ जाओ, इस तरफ।

44
00:03:42,080 --> 00:03:44,160
‎एथ्लरेड की कतार में एक अभिशाप!

45
00:03:45,160 --> 00:03:47,280
‎क्या यह अपमान भूख की वजह से हो रही है?

46
00:03:48,200 --> 00:03:51,080
‎भूख, बीमारी, नेतृत्व की कमी।

47
00:03:52,320 --> 00:03:53,800
‎अनाज कब तक ख़त्म होगा?

48
00:03:54,800 --> 00:03:58,440
‎निर्भर करता है कि एल्डॉर्मन
‎ने अपने लिए कितना रखा है।

49
00:04:00,840 --> 00:04:02,200
‎भगवान आपको क्षमा करें!

50
00:04:04,640 --> 00:04:08,080
‎लॉर्ड बरग्रेड मेरे खिलाफ़
‎फ़िर से बोल रहा है।

51
00:04:09,200 --> 00:04:10,560
‎बकवास को नजरअंदाज करें।

52
00:04:11,600 --> 00:04:14,920
‎असल ख़तरनाक पुरुष धमकियाँ नहीं देते।

53
00:04:22,120 --> 00:04:25,720
‎मैं इस नज़र को जानता हूँ।
‎आपके पास कोई योजना नहीं है।

54
00:04:28,160 --> 00:04:29,360
‎मेरे पास एक योजना है।

55
00:04:29,440 --> 00:04:30,600
‎आपको शर्म आनी चाहिए!

56
00:04:31,880 --> 00:04:34,080
‎एल्डॉर्मन को बोलो
‎कि हम उनके लॉर्ड को मार डालेंगे।

57
00:04:36,920 --> 00:04:38,480
‎माफ़ कीजिए, लेकिन एक ख़बर मिली है।

58
00:04:39,920 --> 00:04:42,560
‎अंतिम संस्कार के बाद एल्डॉर्मन
‎ने अपने विटन को बुलाया है।

59
00:04:43,040 --> 00:04:44,920
‎मेरे पास ख़बर क्यों नहीं थी?

60
00:04:45,000 --> 00:04:48,920
‎उन्होंने कहा, आपको जानने कि ज़रूरत नहीं है
‎और आप विटन में प्रवेश नहीं कर सकते।

61
00:04:51,360 --> 00:04:55,360
‎हमारे प्रभु जो हमें स्वर्ग में बनाते हैं।

62
00:04:56,600 --> 00:04:58,720
‎आपका नाम पवित्र हो।

63
00:04:59,440 --> 00:05:01,120
‎आपकी इच्छा पूरी हो।

64
00:05:02,480 --> 00:05:03,840
‎यहाँ क्या हुआ है?

65
00:05:06,120 --> 00:05:09,280
‎वध, विश्वासघात और अब महान होने की लालसा।

66
00:05:10,240 --> 00:05:12,800
‎तो, जब वो आपको मारने आएंगे,
‎तो आप क्या चाहते हैं, मैं क्या करूँ?

67
00:05:12,880 --> 00:05:14,160
‎वे मुझे नहीं मारेंगे।

68
00:05:15,000 --> 00:05:17,440
‎सिर्फ़ मैं ही जानता हूँ
‎कि एल्फिन कहाँ छुपी है।

69
00:05:18,400 --> 00:05:19,880
‎हम एक सौदा करेंगे।

70
00:05:19,960 --> 00:05:22,480
‎राजा पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

71
00:05:22,560 --> 00:05:24,560
‎उन्होंने ख़ुद को सभी सेक्सन का नेता बोला,

72
00:05:24,640 --> 00:05:27,280
‎फ़िर भी उन्होंने हमें दबाने के लिए
‎हमारे खिलाफ़ योजना बनाई!

73
00:05:27,360 --> 00:05:29,120
‎हम उनसे उनके बारे में बताने के लिए कहेंगे।

74
00:05:29,200 --> 00:05:32,200
‎ताकि वह लेडी एल्फिन के बारे में झूठ बोलें,
‎जैसा कि अपनी माँ के बारे में बोला था?

75
00:05:32,280 --> 00:05:34,080
‎साहसिक कदम उठाने का समय आ गया है!

76
00:05:34,160 --> 00:05:36,080
‎राजा एडवर्ड के अत्याचार के खिलाफ़

77
00:05:36,160 --> 00:05:38,920
‎वेसेक्स से ख़ुद को अलग करने से
‎बेहतर और कोई रास्ता नहीं होगा।

78
00:05:39,000 --> 00:05:42,680
‎-फ़िर हम इसे विटन को बताते हैं!
‎-कौन बताएगा...

79
00:05:48,200 --> 00:05:49,640
‎कृपया जारी रखें।

80
00:05:51,360 --> 00:05:53,920
‎विटन, मर्शियन के अलावा सभी के लिए बंद है।

81
00:05:54,200 --> 00:05:56,560
‎-मैं अपनी माँ के कारण मर्शियन हूँ।
‎-लॉर्ड, नहीं।

82
00:05:56,640 --> 00:05:58,320
‎हमें खुलकर बोलने में सक्षम होना चाहिए।

83
00:05:58,400 --> 00:05:59,800
‎मैं इससे इनकार नहीं करता हूँ।

84
00:06:07,640 --> 00:06:08,640
‎बोलिए।

85
00:06:08,720 --> 00:06:10,960
‎मैं सिर्फ़ आपकी चर्चा सुनने के लिए आया हूँ।

86
00:06:11,360 --> 00:06:14,520
‎आप कह रहे थे कि मैंने लेडी एल्फिन
‎के बारे में झूठ बोला था?

87
00:06:14,600 --> 00:06:17,680
‎सभी जानते हैं कि एर्डोल्फ़ ने
‎सड़क पर उनकी हत्या कर दी थी।

88
00:06:17,760 --> 00:06:19,760
‎हाँ, उसे सुरक्षा के लिए यहाँ लाने के लिए।

89
00:06:19,840 --> 00:06:23,640
‎हम बीमारी के जाने तक का इंतजार कर रहे हैं
‎फ़िर एर्डोल्फ़़ और लेडी एल्फिन लौट आएंगे।

90
00:06:23,720 --> 00:06:24,560
‎झूठ!

91
00:06:25,720 --> 00:06:28,800
‎ऐसा बोलना नासमझी है।

92
00:06:28,880 --> 00:06:35,040
‎आपने कहा कि हम खुलकर बोल सकते हैं
‎और मैं कहता हूँ कि यह झूठ है!

93
00:06:35,800 --> 00:06:37,920
‎लॉर्ड बरग्रेड, याद रखिए कि मैं कौन हूँ।

94
00:06:38,000 --> 00:06:42,840
‎आप अपनी सेना में लौटते हैं,
‎मर्शियन गार्ड के नेता चले जाते हैं,

95
00:06:42,920 --> 00:06:45,800
‎तो फ़िर से हम अपना बचाव नहीं कर सकते।

96
00:06:45,880 --> 00:06:50,000
‎फ़िर अचानक, कहीं से,
‎एक बीमारी के कारण शहर बंद हो जाता है

97
00:06:50,080 --> 00:06:52,640
‎-और लोग भूखे हो जाते हैं!
‎-बरग्रेड! आप बहुत अधिक बोल रहे हैं!

98
00:06:52,720 --> 00:06:55,600
‎आप यह नहीं कह सकते
‎कि मैंने यह स्थिति बनाई है।

99
00:06:55,680 --> 00:06:59,520
‎लोग भूखे हैं,
‎क्योंकि आपने अनाज को कोष में रखा है!

100
00:06:59,600 --> 00:07:02,800
‎हमने इसे कोष में रखा है, ताकि यह
‎वेसेक्स की सेना के लिए ना जाए।

101
00:07:02,880 --> 00:07:04,720
‎बहुत हुआ! बहुत हुआ!

102
00:07:05,480 --> 00:07:07,080
‎-निर्वासित लौट आया है!
‎-कोई निर्वासित नहीं है।

103
00:07:07,160 --> 00:07:10,400
‎बस एक आदमी हूँ जिसने मर्शिया में
‎पर्याप्त संघर्ष देखा है। मुझे बोलने दो।

104
00:07:12,880 --> 00:07:15,440
‎मैं लॉर्ड ऊट्रेड हूँ,
‎जिसने लेडी एथ्ल्फ्रेद के साथ,

105
00:07:15,520 --> 00:07:19,440
‎टेटनहॉल में डेंस के खिलाफ़ जीत के लिए
‎मर्शियन सेना का नेतृत्व किया था।

106
00:07:19,520 --> 00:07:22,520
‎मैंने आपके लिए खून बहाया है।
‎उसके बदले मैं चाहता हूँ आप मेरी बात सुनें।

107
00:07:22,600 --> 00:07:24,960
‎लॉर्ड ऊट्रेड, इन लोगों को बताइए

108
00:07:25,040 --> 00:07:27,880
‎कि लेडी एल्फिन सुरक्षित हैं और
‎अपनी शादी लिए वापस आने वाली हैं।

109
00:07:27,960 --> 00:07:30,320
‎वह सुरक्षित है, लेकिन
‎उनकी शादी नहीं की जा सकती है।

110
00:07:31,560 --> 00:07:35,000
‎एर्डोल्फ़ ने लॉर्ड एथ्लरेड की
‎हत्या की बात कबूल की है

111
00:07:35,080 --> 00:07:36,320
‎और वह मर्शिया छोड़कर भाग गया है।

112
00:07:36,760 --> 00:07:39,400
‎काफ़िर की बात मत सुनिए!
‎वह सिर्फ़ परेशानी बढ़ाने वाला है!

113
00:07:39,480 --> 00:07:43,080
‎आप इन अपमानजनक झूठ से मर्शिया को
‎अपमानित करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं?

114
00:07:43,160 --> 00:07:46,600
‎यह कोई झूठ नहीं है। एर्डोल्फ़ ने अपने
‎लोगों के सामने इसे कबूल किया है।

115
00:07:46,680 --> 00:07:48,280
‎यह उसके पास मिला था।

116
00:07:49,960 --> 00:07:53,160
‎यह लॉर्ड एथ्लरेड का था
‎और उनके मौत के समय चुराया गया था।

117
00:07:57,760 --> 00:07:59,960
‎एर्डोल्फ़ ने मर्शिया को नुकसान पहुंचाने
‎वाले कई काम किए हैं।

118
00:08:00,040 --> 00:08:02,240
‎आपलोगों ने इस बात को नज़रअंदाज़ किया।

119
00:08:02,320 --> 00:08:03,840
‎यह परिणाम है।

120
00:08:10,240 --> 00:08:12,120
‎विगोरा लेह

121
00:08:12,200 --> 00:08:16,840
‎वाइर जंगल
‎मर्शिया का साम्राज्य

122
00:08:30,600 --> 00:08:31,720
‎यह क्या है?

123
00:08:32,440 --> 00:08:34,640
‎-मैं आपको नहीं बताने वाली।
‎-क्या यह कडुआ पौधा है?

124
00:08:37,760 --> 00:08:40,919
‎यह काम नहीं करेगा।
‎मैंने सुना है कि इससे लोग मर जाते हैं।

125
00:08:41,000 --> 00:08:43,039
‎जहर कभी-कभी दवा हो सकता है।

126
00:08:43,120 --> 00:08:45,480
‎पवित्र पानी के साथ मिलाने से,
‎यह बुखार को कम करता है।

127
00:08:46,559 --> 00:08:48,760
‎उसे देखो। वह मर रही है।

128
00:08:48,840 --> 00:08:52,880
‎-अगर वह मारेगी, तो हमें दोषी ठहराया जाएगा।
‎-हर जगह बीमारी फैली है, एडिथ।

129
00:08:52,960 --> 00:08:57,080
‎हाँ, और आरोप किसके ऊपर आता है?
‎हम जैसे दोषी लोगों पर।

130
00:08:57,800 --> 00:08:59,360
‎तुम नहीं जानते मुझे कैसे नकारा गया है।

131
00:09:00,280 --> 00:09:01,880
‎मैं जोखिम नहीं उठाऊंगा।

132
00:09:03,200 --> 00:09:06,000
‎और मुझे लगा कि आप
‎बहादुर योद्धाओं में से हैं।

133
00:09:14,000 --> 00:09:14,920
‎ये लो।

134
00:09:15,960 --> 00:09:17,960
‎अब वह और मैं दोनों मरेंगे।

135
00:09:22,400 --> 00:09:23,320
‎एल्फिन?

136
00:09:33,480 --> 00:09:35,440
‎मेरी भतीजी कहाँ है, ऊट्रेड?

137
00:09:35,800 --> 00:09:38,640
‎हम जानते हैं कि आपने सौल्त्विक से
‎बच्चों के साथ यात्रा की थी।

138
00:09:41,360 --> 00:09:43,240
‎-वे कहाँ हैं?
‎-मैं आपको नहीं बता सकता।

139
00:09:44,280 --> 00:09:48,120
‎जब तक आप एल्फिन और लेडी एथ्ल्फ्रेद की
‎रक्षा का वचन नहीं देते।

140
00:09:48,200 --> 00:09:50,080
‎आप सौदा करने की स्थिति में नहीं हैं!

141
00:09:51,160 --> 00:09:53,800
‎इसलिए, मैं आपसे एक बार और पूछूंगा।

142
00:09:54,920 --> 00:09:56,280
‎मेरी भतीजी कहाँ है?

143
00:09:58,800 --> 00:10:01,600
‎बताओ नहीं तो मैं तुम्हें क़ैद करवा दूंगा।

144
00:10:01,680 --> 00:10:04,040
‎मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।
‎आप यह जानते हैं।

145
00:10:04,120 --> 00:10:08,240
‎आपके कार्यों ने अराजकता पैदा की है,
‎आसान से सत्ता परिवर्तन को छेड़ा है

146
00:10:08,320 --> 00:10:10,680
‎और एल्डॉर्मन के बीच बगावत शुरू की है!

147
00:10:11,680 --> 00:10:15,320
‎तो, आप समझ जाएंगे
‎कि मैं आपको देशद्रोही क्यों कहता हूँ।

148
00:10:18,080 --> 00:10:19,000
‎उन्हें ले जाइए।

149
00:10:29,160 --> 00:10:30,760
‎पता लगाओ कि उसने उसे कहाँ छुपाया है।

150
00:10:30,840 --> 00:10:33,200
‎गठबंधन बनाए रखने के लिए
‎लड़की ही हमारा एकमात्र रास्ता है।

151
00:10:33,280 --> 00:10:35,240
‎अगर हमने उसकी शादी नहीं कराई,
‎तो गठबंधन टूट जाएगा।

152
00:10:36,560 --> 00:10:38,480
‎लेकिन उसकी शादी किससे करेंगे?

153
00:10:39,560 --> 00:10:42,280
‎आपने कहा था कि कोई भी
‎उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं।

154
00:10:42,920 --> 00:10:43,880
‎हाँ।

155
00:10:44,920 --> 00:10:48,360
‎शायद एल्डॉर्मन के साथ गठबंधन
‎बनाने की मांग करने के बजाय...

156
00:10:49,480 --> 00:10:51,280
‎हमें उन्हें तोड़ने का तरीका ढूँढना चाहिए।

157
00:10:55,680 --> 00:10:57,000
‎देहउबर्थ का साम्राज्य

158
00:10:57,080 --> 00:10:58,560
‎हमने अभी तक उनका वध क्यों नहीं किया?

159
00:10:58,640 --> 00:11:01,320
‎-हमें धोखा दिया गया है!
‎-आपने कहा था कि वो आपके नियंत्रण में हैं

160
00:11:01,400 --> 00:11:03,760
‎और फ़िर मैंने सुना कि वे हमारे
‎गांवों को दक्षिण की ओर ले गए हैं!

161
00:11:03,840 --> 00:11:05,400
‎मैंने ऐसे लोगों को पहले कभी देखा है।

162
00:11:05,480 --> 00:11:09,480
‎मैं नहीं चाहता कि यह ख़बर मेरे भाई तक
‎पहुँचे, जबतक वह पवित्र तीर्थयात्रा पर है।

163
00:11:10,360 --> 00:11:13,360
‎-इस हार के बारे में किसी को मत बताइएगा।
‎-वे भयानक हैं।

164
00:11:16,120 --> 00:11:17,000
‎यह क्या था?

165
00:11:20,400 --> 00:11:22,000
‎क्या तुम्हें प्यास लगी है?

166
00:11:50,840 --> 00:11:52,800
‎पीछे रहो! चलो, अलग हटो।

167
00:11:52,880 --> 00:11:56,640
‎हम इसे भंडार में ले जा रहे हैं,
‎ताकि वेसेक्स इसे चुरा न सके।

168
00:11:56,720 --> 00:11:58,040
‎गाड़ियों को जब्त कर लो!

169
00:11:58,120 --> 00:12:01,400
‎राजा का आदेश है कि अनाज को लोगों के बीच
‎उचित रूप से बांट दिया जाए।

170
00:12:01,480 --> 00:12:03,720
‎राजा को प्रजा की परवाह नहीं है।

171
00:12:08,960 --> 00:12:09,880
‎सैनिकों!

172
00:12:11,080 --> 00:12:12,400
‎किनारे हो जाओ!

173
00:12:20,800 --> 00:12:22,080
‎मेरे साथ आओ!

174
00:12:27,320 --> 00:12:29,360
‎मैं इसे उकसाना कहूँगा।

175
00:12:32,520 --> 00:12:34,520
‎पीकफोर्ड

176
00:12:34,600 --> 00:12:39,000
‎पीकफोर्टन हिल्स
‎मर्शिया का साम्राज्य

177
00:12:41,000 --> 00:12:42,080
‎क्या बात है?

178
00:12:42,160 --> 00:12:44,320
‎हमारा पीछा किया जा रहा है। चलो!

179
00:12:44,400 --> 00:12:45,320
‎भागो!

180
00:13:02,280 --> 00:13:05,400
‎-क्या उन्होंने हमें ढूंढ लिया?
‎-हम उनसे आगे नहीं निकल सकते।

181
00:13:06,120 --> 00:13:07,200
‎हमें छिपना चाहिए।

182
00:13:08,080 --> 00:13:08,920
‎जाओ!

183
00:13:32,120 --> 00:13:33,000
‎महाराज!

184
00:13:33,080 --> 00:13:37,120
‎आप हमारे अनाज पर और हमारे गढ़ पर
‎कब्ज़ा क्यों करते जा रहे हैं?

185
00:13:37,200 --> 00:13:41,880
‎मैं आपको बता दूँ, कि यह महल सिर्फ़
‎मर्शिया के लॉर्ड और एल्डॉर्मन के लिए है!

186
00:13:41,960 --> 00:13:44,920
‎और इसलिए मैं यहाँ तब तक रहूंगा
‎जब तक नए लॉर्ड का चुनाव नहीं हो जाता।

187
00:13:45,000 --> 00:13:49,280
‎फ़िर भी विटन ने वेसेक्स से अलग
‎होने का मन बना लिया है।

188
00:13:49,360 --> 00:13:50,480
‎वाकई?

189
00:13:55,680 --> 00:13:58,240
‎आप एल्डॉर्मन के लिए नहीं बोलते हैं।

190
00:13:58,600 --> 00:14:00,760
‎आप सिर्फ़ एक लोभी बच्चे की तरह लोभ करते हैं

191
00:14:00,840 --> 00:14:02,360
‎और मैं इसमें सहमत नहीं होऊंगा।

192
00:14:02,440 --> 00:14:04,800
‎यदि आप चाहते हैं कि मैं महल छोड़ दूँ,

193
00:14:04,880 --> 00:14:09,320
‎आपके किसी आदमी को राजा पर हाथ डालना होगा,

194
00:14:09,400 --> 00:14:15,160
‎जिसे भगवान ने शासन करने के लिए बनाया हो
‎और एल्फ्रेड के बेटे की जगह ले सके।

195
00:14:16,480 --> 00:14:17,720
‎उन्होंने मेरा अपमान किया...

196
00:14:18,320 --> 00:14:22,560
‎आप हमारे बीच इतने लंबे समय के समझौते को
‎तोड़ने की बात कर मर्शिया का अपमान किया है।

197
00:14:23,800 --> 00:14:26,440
‎इसे करने वाला आदमी कौन होगा...

198
00:14:26,840 --> 00:14:29,360
‎एक राजा को महल से बाहर कौन निकालेगा?

199
00:14:29,440 --> 00:14:33,240
‎किसके अंदर हिम्मत है जो भगवान की
‎मर्ज़ी से पहले यह करना चाहता है?

200
00:14:37,960 --> 00:14:39,240
‎मैं करूंगा।

201
00:14:43,200 --> 00:14:44,600
‎मैं मर्शिया के लिए लड़ूँगा।

202
00:14:45,800 --> 00:14:49,240
‎आप भूल जाते हैं कि मैं राजा हूँ
‎और राजा की तरह शक्ति रखता हूँ।

203
00:14:55,640 --> 00:14:57,200
‎लॉर्ड बरग्रेड...

204
00:14:59,000 --> 00:15:02,440
‎हम आपके बेटे को धार्मिक शिक्षा
‎के लिए वेसेक्स ले गए हैं।

205
00:15:07,600 --> 00:15:11,720
‎जब तक उसके पिता को बेहतर निर्णय
‎नहीं मिल जाता, उसकी देखभाल की जाएगी।

206
00:15:37,160 --> 00:15:38,720
‎-लेडी एथ्ल्फ्रेद।
‎-भागो।

207
00:15:38,800 --> 00:15:40,920
‎-हम जानते हैं कि आप यहीं हैं!
‎-मैं उन्हें रोकूंगा।

208
00:15:41,000 --> 00:15:42,040
‎नहीं।

209
00:15:48,280 --> 00:15:49,240
‎सिट्रिक!

210
00:15:52,360 --> 00:15:53,720
‎लेडी, ये ऊट्रेड के लोग हैं!

211
00:15:56,720 --> 00:15:58,280
‎-भगवान का शुक्र है कि आप हो।
‎-मेरी लेडी।

212
00:15:59,200 --> 00:16:00,560
‎औल्डहेल्म।

213
00:16:02,360 --> 00:16:03,640
‎आपलोगों को ढूंढना आसान नहीं है।

214
00:16:03,720 --> 00:16:05,160
‎क्या ऊट्रेड ने आपलोगों को भेजा है?

215
00:16:05,800 --> 00:16:07,400
‎मेरी बेटी की क्या ख़बर है?

216
00:16:08,040 --> 00:16:09,480
‎वह सुरक्षित है।

217
00:16:09,960 --> 00:16:12,480
‎ऊट्रेड आपकी सुरक्षा का सौदा करने के लिए
‎एग्ल्सबर्ग लौट गए है।

218
00:16:12,560 --> 00:16:14,240
‎क्या एल्फिन उसके साथ है?

219
00:16:18,120 --> 00:16:19,880
‎उसकी देखभाल की जा रही है, लेकिन...

220
00:16:21,000 --> 00:16:22,280
‎वह अस्वस्थ हो गई हैं।

221
00:16:22,360 --> 00:16:23,600
‎बीमारी?

222
00:16:23,680 --> 00:16:25,000
‎यह निश्चित नहीं है।

223
00:16:25,680 --> 00:16:27,640
‎उन्होंने बहुत लंबी यात्रा की है।

224
00:16:29,000 --> 00:16:29,840
‎मुझे उसके पास ले चलो।

225
00:16:37,720 --> 00:16:39,760
‎क्या राजा ने आपको ऐसा करने के लिए कहा है?

226
00:16:40,760 --> 00:16:41,720
‎बोलो मत।

227
00:16:41,800 --> 00:16:43,680
‎क्या एल्फ्रेड ने आपको कसम दी है?

228
00:16:44,400 --> 00:16:45,560
‎हम कहाँ मिले होंगे?

229
00:16:50,000 --> 00:16:51,880
‎हम बीमफ्लोट में लड़े हैं।

230
00:17:02,800 --> 00:17:07,120
‎क्या हमें इस जानकारी को
‎आपसे कठिन तरीके से ही निकालना होगा?

231
00:17:16,560 --> 00:17:20,960
‎क्या आप हमें ऐसे ही नहीं बता सकते
‎कि लेडी एल्फिन कहाँ छिपी हुई हैं?

232
00:17:26,200 --> 00:17:27,400
‎जैसी आपकी मर्ज़ी।

233
00:18:23,600 --> 00:18:24,600
‎एल्फिन।

234
00:18:25,920 --> 00:18:27,080
‎एल्फिन।

235
00:18:28,040 --> 00:18:30,400
‎एल्फिन, कृपया जाग जाओ। एल्फिन...

236
00:18:30,480 --> 00:18:32,080
‎-आपने उसे मार डाला।
‎-नहीं।

237
00:18:32,760 --> 00:18:35,120
‎शायद यह जहर है जो उसके शरीर से
‎बुखार को हटा रहा है?

238
00:18:35,200 --> 00:18:38,360
‎-या शायद वह मर चुकी है!
‎-नहीं, वह अभी भी साँस ले रही है।

239
00:18:41,360 --> 00:18:45,840
‎हमें उसे किसी आराम की जगह पर ले जाना
‎चाहिए। इसे वापस एग्ल्सबर्ग चलो।

240
00:18:45,920 --> 00:18:48,480
‎-लेकिन लॉर्ड ऊट्रेड ने रुकने को कहा था।
‎-मैं जानती हूँ ऊट्रेड ने क्या कहा।

241
00:18:48,560 --> 00:18:51,200
‎लेकिन ऊट्रेड मेरे गुरु नहीं हैं
‎और हम यहाँ नहीं रह सकते।

242
00:18:52,760 --> 00:18:56,440
‎उसके पास मौका है, तो हमें उसे एग्ल्सबर्ग
‎में किसी वैध के पास ले जाना चाहिए।

243
00:18:58,400 --> 00:18:59,680
‎ठीक है।

244
00:19:04,000 --> 00:19:05,880
‎हे प्रभु, हम पर दया करें।

245
00:19:26,000 --> 00:19:28,040
‎आपके धर्मनिष्ठा के भाव कैसे हैं?

246
00:19:29,320 --> 00:19:30,440
‎दिल में भरा हुआ।

247
00:19:32,120 --> 00:19:33,880
‎बरग्रेड का बेटा कहाँ है?

248
00:19:34,480 --> 00:19:35,680
‎वह सुरक्षित है।

249
00:19:37,400 --> 00:19:41,200
‎यह एक कठिन निर्णय था,
‎लेकिन मैंने चतुराई से काम लिया।

250
00:19:42,240 --> 00:19:45,400
‎इसने बरग्रेड को अपमानित कर दिया है
‎और आपने एक युद्ध को टाल दिया है।

251
00:19:46,360 --> 00:19:48,560
‎उसके लिए मैं आभारी हूँ।

252
00:19:49,080 --> 00:19:51,040
‎मुझे नहीं लगता कि युद्ध टल गया है।

253
00:19:51,120 --> 00:19:54,920
‎लेकिन आप निर्णायक रहे हैं और यह
‎अराजकता के समय में मदद करेगा।

254
00:19:56,040 --> 00:20:00,160
‎अब आप ख़ुद शांतिदूत बन सकते हैं।
‎आप कैसे आगे बढ़ेंगे?

255
00:20:00,240 --> 00:20:03,240
‎मैं आपको नहीं बताऊंगा,
‎क्योंकि यह आप अपने तक नहीं रखेंगी।

256
00:20:05,080 --> 00:20:06,680
‎फ़िर मैं आपको एक बात बताती हूँ।

257
00:20:07,400 --> 00:20:11,520
‎मर्शिया के लोग सेक्सन हैं,
‎लेकिन वे वेसेक्स के कभी नहीं होंगे।

258
00:20:12,080 --> 00:20:14,880
‎उन्हें मज़बूर कीजिएगा तो वे वापस लड़ेंगे।

259
00:20:14,960 --> 00:20:18,760
‎यदि आप जीतना नहीं चाहते हैं,
‎तो सब कुछ हल हो जाएगा।

260
00:20:19,280 --> 00:20:21,320
‎मर्शिया का ख्याल रखना जारी रखें,

261
00:20:21,400 --> 00:20:25,440
‎मेरी पोती के लिए अच्छी जोड़ी ढूंढें
‎तो शांति छा जाएगी।

262
00:20:26,400 --> 00:20:30,880
‎क्या हम पता लगा पाए हैं कि क्या
‎साल्विक के सभी बच्चे ऊट्रेड के पास हैं?

263
00:20:30,960 --> 00:20:33,360
‎वह हमें नहीं बताएगा।

264
00:20:33,760 --> 00:20:35,960
‎मेरा विश्वास कीजिए,
‎हमने उससे उगलवाने की कोशिश की।

265
00:21:09,600 --> 00:21:13,840
‎मुझसे मुंह मत फेरिए।
‎यह आपके आदेश पर किया गया है।

266
00:21:13,920 --> 00:21:16,920
‎मैंने यह आदेश नहीं दिया, ऊट्रेड।

267
00:21:24,200 --> 00:21:26,400
‎ऐथेलहम का दावा है
‎कि वह आपके लिए काम करता है।

268
00:21:28,960 --> 00:21:29,880
‎मेरी ओर देखिए!

269
00:21:45,840 --> 00:21:48,400
‎उसे खाना और पानी दो
‎और गरम रहने के लिए फर दो।

270
00:21:48,480 --> 00:21:49,480
‎जी, लॉर्ड।

271
00:21:52,200 --> 00:21:56,000
‎मैंने यह आदेश नहीं दिया, क्योंकि
‎मुझे पता था कि यह काम नहीं करेगा।

272
00:21:56,800 --> 00:22:00,640
‎लॉर्ड ऐथेलहम बेवकूफ़ थे
‎जो उन्होंने सोचा कि आप कमज़ोर पड़ जाएंगे।

273
00:22:08,080 --> 00:22:12,560
‎बताओ, यह कहाँ से आता है, यह साहस?

274
00:22:14,120 --> 00:22:18,240
‎आपने बहुत कष्ट सहा है और किसलिए?
‎एक बच्चा जिसे आप मुश्किल से जानते हैं?

275
00:22:18,320 --> 00:22:21,160
‎-उसके लिए नहीं।
‎-फ़िर क्यों?

276
00:22:21,240 --> 00:22:23,600
‎वही कारण जिसके लिए
‎मैं टेटेनहाल में लड़ा था...

277
00:22:25,480 --> 00:22:28,280
‎मर्शियन राजनीति से मेरा गहरा लगाव।

278
00:22:32,600 --> 00:22:33,920
‎आप मेरी बहन से प्यार करते हैं।

279
00:22:38,960 --> 00:22:42,760
‎आपकी बहन विधवा है।
‎मैं उनकी इज्ज़त करता हूँ।

280
00:22:49,800 --> 00:22:53,640
‎मैंने आपका रास्ता ख़ुद चुनने के कारण
‎हमेशा आपसे ईर्ष्या की है।

281
00:22:54,200 --> 00:22:56,200
‎जिस तरह से पुरुषों ने आपकी बात मानी

282
00:22:56,280 --> 00:23:01,480
‎और आपसे प्रेरित हुए... अनचाहे रूप से भी।

283
00:23:03,840 --> 00:23:07,640
‎और अब मैं सोचता हूँ,
‎अगर आप मेरी तरह क़ैद होते...

284
00:23:08,600 --> 00:23:12,040
‎उस जीवन से भागने में असमर्थ होते
‎जो आपके उपर थोपा गया है।

285
00:23:13,360 --> 00:23:15,160
‎हम दोनों में से
‎किसी को यहाँ नहीं बुलाया गया था।

286
00:23:16,000 --> 00:23:18,840
‎मेरे हिस्से में,
‎विकल्प कम होते जा रहे हैं।

287
00:23:20,360 --> 00:23:22,720
‎मैंने यहाँ एक समाधान ढूँढने की कोशिश की

288
00:23:22,800 --> 00:23:25,440
‎जो मर्शियन का सम्मान करे
‎और व्यवस्था बनाए रखे।

289
00:23:26,800 --> 00:23:28,600
‎लेकिन चीज़ें मेरे खिलाफ़ हो गई हैं...

290
00:23:30,200 --> 00:23:35,040
‎और मुझे अपने आप से पूछना होगा, क्या
‎ईश्वर चाहते हैं कि मैं इसके लिए लड़ूँ?

291
00:23:37,400 --> 00:23:39,760
‎मैंने लंबे समय तक दूसरों के
‎मार्गदर्शन का पालन किया है।

292
00:23:40,320 --> 00:23:42,600
‎मैंने गलतियाँ की हैं, हाँ।

293
00:23:45,080 --> 00:23:47,800
‎मैं कुछ हद तक
‎एल्फ्रेड की परछाई में रहा हूँ।

294
00:23:53,280 --> 00:23:55,280
‎और अब आपको प्रकाश दिखता है?

295
00:24:00,120 --> 00:24:04,560
‎मुझे पता है कि वह सही थे जब उन्होंने
‎कहा था कि संयुक्त राज्य मजबूत होते हैं।

296
00:24:08,200 --> 00:24:11,040
‎तो, शायद मुझे ख़ुद
‎उन्हें एकीकृत करना चाहिए...

297
00:24:12,480 --> 00:24:14,680
‎इसके बजाय कि कोई बच्चा मेरे लिए यह करे।

298
00:24:20,000 --> 00:24:21,480
‎आप जाने के लिए स्वतंत्र हैं, ऊट्रेड।

299
00:24:30,440 --> 00:24:32,200
‎वापस एल्फिन के पास जाइए।

300
00:24:32,280 --> 00:24:37,480
‎मेरी बहन के साथ रहकर
‎विरोध के टलने तक उन्हें सुरक्षित रखें।

301
00:24:37,560 --> 00:24:41,120
‎यहाँ हालात बदतर हो सकते हैं।
‎यह सबसे अच्छा होगा कि वो इसे ना देखें।

302
00:25:10,800 --> 00:25:14,920
‎उन्हें उनके ही रक्त में डूबोते हुए
‎वापस समुद्र तक धकेला जाएगा!

303
00:25:15,400 --> 00:25:17,160
‎इस बार गलत लोगों पर आरोप लगाया गया!

304
00:25:19,400 --> 00:25:20,240
‎अरे!

305
00:25:21,400 --> 00:25:22,760
‎क्या तुमने सुना, कमीनी?

306
00:25:22,840 --> 00:25:24,400
‎क्या तुम हमें बधाई देना चाहती हो?

307
00:25:25,120 --> 00:25:28,640
‎ओह, वह प्यास के कारण बोल भी नहीं सकती।

308
00:25:29,240 --> 00:25:31,280
‎अरे, पानी चाहिए?

309
00:25:32,400 --> 00:25:34,760
‎आओ। आ जाओ।

310
00:26:19,800 --> 00:26:22,840
‎उसका कहना है कि आपकी बेटी
‎अगले जन्म में जा चुकी है...

311
00:26:25,320 --> 00:26:27,280
‎और उसके शव को एग्ल्सबर्ग ले जाया गया है।

312
00:26:51,400 --> 00:26:55,880
‎क्या ऊट्रेड को आखिरकार अपनी अवज्ञा
‎की मूर्खता का एहसास हो गया?

313
00:26:55,960 --> 00:26:56,960
‎मैं कहूँगा नहीं।

314
00:26:57,320 --> 00:27:00,120
‎लेकिन मैंने उसे एग्ल्सबर्ग से
‎चले जाने के लिए कहा है।

315
00:27:01,000 --> 00:27:04,000
‎-और मैं चाहूंगा कि आप भी ऐसा ही करें।
‎-लॉर्ड?

316
00:27:04,080 --> 00:27:07,520
‎एक बार से अधिक बार
‎आप इसे अपने ऊपर ले चुके हैं

317
00:27:07,600 --> 00:27:11,720
‎एक तरह से मुझे यह बताने के लिए
‎कि में ईसाई धर्म का नही हूँ।

318
00:27:11,800 --> 00:27:14,760
‎मैंने बहादुरी भरा निर्णय लेने में आपकी
‎मार्गदर्शन करने की कोशिश की है।

319
00:27:14,840 --> 00:27:17,960
‎क्या विधवा को कैद करना बहादुरी है?

320
00:27:18,040 --> 00:27:19,840
‎एक आदमी को मारना जो जंजीरों से बंधा था?

321
00:27:19,920 --> 00:27:24,920
‎मैंने सिर्फ़ ख़ुद को आपके और
‎कुछ आवश्यक विद्वेष के बीच रखा था।

322
00:27:25,000 --> 00:27:27,600
‎-मैंने वही किया जो आपने कहा।
‎-लेकिन वह नहीं जो मैं चाहता था।

323
00:27:28,400 --> 00:27:32,200
‎एक बार फ़िर, आपने मेरी आज्ञा का
‎अपनी इच्छापूर्ति के लिए इस्तेमाल किया।

324
00:27:32,800 --> 00:27:37,120
‎शायद घर से इतनी दूर होने के कारण
‎आपके फैसले अस्पष्ट हो गए हैं।

325
00:27:37,680 --> 00:27:40,240
‎विनचेस्टर लौट जाइए और सब ठीक हो जाएगा।

326
00:27:40,320 --> 00:27:42,360
‎बहुत अच्छा, मैं वही करूँगा
‎जो आप चाहते हैं।

327
00:27:46,280 --> 00:27:49,000
‎मुझे आशा है
‎कि आपकी माँ मुझसे बेहतर सलाह देती हैं।

328
00:27:52,320 --> 00:27:56,120
‎बहुत अच्छी ख़बर है, एडवर्ड! ख़बर मिली है
‎कि एल्फिन को द्वार पर लाया गया है।

329
00:27:57,000 --> 00:27:57,960
‎वह यहाँ है?

330
00:27:58,040 --> 00:28:00,880
‎-क्या मैं उन्हें शहर में लाऊं?
‎-हाँ, बिल्कुल! उसे मेरे पास ले आओ!

331
00:28:02,080 --> 00:28:02,960
‎द्वार खोलो!

332
00:28:03,040 --> 00:28:07,160
‎देखा? यह एक संकेत है!
‎प्रभु नहीं चाहते थे कि आप अत्याचारी बनें

333
00:28:07,240 --> 00:28:08,800
‎और अब आपको अपना इनाम भेज दिया है!

334
00:28:08,880 --> 00:28:10,440
‎हटो!

335
00:28:15,680 --> 00:28:16,920
‎हे भगवान!

336
00:28:17,480 --> 00:28:19,680
‎-हमें एक पुजारी की ज़रूरत है।
‎-हमने सब कुछ आज़मा लिया है।

337
00:28:19,760 --> 00:28:23,200
‎-उन्हें अंतिम संस्कार की ज़रूरत है, लॉर्ड।
‎-शहर के हर वैध को ढूंढो।

338
00:28:23,280 --> 00:28:25,280
‎इसके बारे में किसी से कुछ मत बोलना।

339
00:28:25,360 --> 00:28:27,120
‎जी लॉर्ड। मेरे साथ आओ।

340
00:28:27,200 --> 00:28:28,080
‎जाओ।

341
00:28:29,360 --> 00:28:30,920
‎क्या आपको लगता है कि वह बच जाएगी?

342
00:28:46,040 --> 00:28:47,240
‎हे भगवान!

343
00:28:48,480 --> 00:28:50,040
‎मैं उस आदमी को ढूंढ लूँगा जिसने यह किया है

344
00:28:52,600 --> 00:28:54,080
‎मत करो, मत करो।

345
00:28:56,200 --> 00:28:57,720
‎अब क्या?

346
00:28:57,800 --> 00:29:00,760
‎यहाँ हमारे लिए कुछ भी नहीं है, फिनन।
‎मेरी बेटी कहाँ है?

347
00:29:00,840 --> 00:29:04,360
‎वह फादर पिर्लिग़ की मदद करने पर जोर दे रही
‎है और मैंने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन...

348
00:29:04,440 --> 00:29:06,680
‎वह बहुत जिद्दी है क्योंकि वह मेरी बेटी है।

349
00:29:09,400 --> 00:29:10,480
‎वह कहाँ है?

350
00:29:26,600 --> 00:29:28,600
‎राजा का शहर पर कब्ज़ा करना जारी है।

351
00:29:29,880 --> 00:29:31,360
‎वह लोगों को खाना खिलाता है।

352
00:29:31,440 --> 00:29:33,240
‎सचमुच, आप निर्णय लेने लायक नहीं रहे।

353
00:29:35,320 --> 00:29:36,600
‎अपने बेटे के बारे में सोचो!

354
00:29:38,000 --> 00:29:39,560
‎-अनाज आया है!
‎-मेरे साथ आओ।

355
00:29:40,600 --> 00:29:41,720
‎गाड़ी आया है।

356
00:29:42,840 --> 00:29:45,200
‎-ठीक है, सभी के लिए पर्याप्त है।
‎-कतार से।

357
00:29:46,280 --> 00:29:47,560
‎धक्का मत दो!

358
00:29:51,200 --> 00:29:53,400
‎पीछे रहो और एक कतार बनाओ!

359
00:29:54,440 --> 00:29:55,920
‎-मुझे इसकी ज़रुरत है!
‎-रुको!

360
00:29:56,000 --> 00:29:58,120
‎तुम सोच रहे होगे कि काश अनाज चांदी होता।

361
00:29:59,800 --> 00:30:02,960
‎अरे, शांत हो जाओ। शांत हो जाओ!
‎यह आपलोगों के लिए पर्याप्त है।

362
00:30:03,040 --> 00:30:04,600
‎रुक जाओ! पीछे हटो!

363
00:30:04,680 --> 00:30:07,040
‎मेरे ऊपर से हटो! हटो!

364
00:30:10,680 --> 00:30:11,840
‎स्टिओरा!

365
00:30:18,800 --> 00:30:22,280
‎-फिनन, स्टियोरा को पकड़ो!
‎-मेरी ओर देखो।

366
00:30:22,360 --> 00:30:24,160
‎रुको! इसे छोड़ो!

367
00:30:25,640 --> 00:30:27,640
‎बहुत हुआ! पीछे हटो!

368
00:30:35,080 --> 00:30:38,320
‎मुझे पता है कि आपलोग पीड़ित हैं, लेकिन
‎एक दूसरे के खिलाफ़ होने से आप नहीं बचेंगे!

369
00:30:39,760 --> 00:30:44,040
‎आपको आपस में झगड़ने के बजाय
‎साथ मिलकर काम करना चाहिए।

370
00:30:44,920 --> 00:30:47,160
‎अब, गाड़ी के पीछे वापस जाइए
‎और एक कतार बनाइए।

371
00:30:47,240 --> 00:30:49,040
‎प्रत्येक व्यक्ति को
‎उनका हिस्सा दिया जाएगा।

372
00:30:49,120 --> 00:30:52,280
‎-देखिए वह उन्हें कैसे प्रभावित करता है।
‎-मुझ पर भरोसा कीजिए।

373
00:30:52,360 --> 00:30:53,920
‎वह उन्हें आपके खिलाफ़ खड़ा कर देगा।

374
00:30:54,000 --> 00:30:56,360
‎मर्शियन को मर्शियन से नहीं लड़ना चाहिए।

375
00:30:57,240 --> 00:30:59,520
‎जो भी अनाज चाहता है, शांति बनाए रखे।

376
00:31:00,800 --> 00:31:03,360
‎-फिनन, झोला उठाने में मेरी मदद करो।
‎-लॉर्ड।

377
00:31:06,640 --> 00:31:07,840
‎उसे मेरे सामने लाओ।

378
00:31:12,200 --> 00:31:14,120
‎-जीते रहो।
‎-धन्यवाद।

379
00:32:07,280 --> 00:32:09,800
‎जो काम करने में सक्षम नहीं लगता है
‎उन सभी को मार डालो!

380
00:32:09,880 --> 00:32:12,280
‎मोटे लोगों को हम गुलाम के रूप में
‎बेच सकते हैं।

381
00:32:32,360 --> 00:32:34,080
‎किले को सुरक्षित करो!

382
00:32:49,600 --> 00:32:50,880
‎उसे छोड़ दो!

383
00:32:52,760 --> 00:32:53,960
‎तुम्हें चाँदी चाहिए?

384
00:32:55,920 --> 00:32:57,880
‎मुझे चांदी में कोई दिलचस्पी नहीं है।

385
00:33:09,680 --> 00:33:11,680
‎हमें ब्रिडा नाम की एक डेन की तलाश है।

386
00:33:11,760 --> 00:33:14,920
‎बहुत देर हो गए। मैंने उसे मार दिया।

387
00:33:16,200 --> 00:33:17,560
‎तुमने नहीं मारा!

388
00:33:33,920 --> 00:33:37,320
‎महाराज, मैं सहमति के मुताबिक जा रहा था।

389
00:33:37,400 --> 00:33:40,720
‎लेकिन फ़िर आपने शहर में
‎एक अशांति का हिस्सा बनना चुना।

390
00:33:40,800 --> 00:33:42,840
‎मैं इसका हिस्सा बनना चाहता नहीं था।

391
00:33:43,600 --> 00:33:46,560
‎नियंत्रण से बाहर सेना बलों ने
‎आपसे ज़बरदस्ती की थी?

392
00:33:47,360 --> 00:33:50,200
‎हमेशा की तरह,
‎ऊट्रेड अपने देवताओं का एक खिलौना है।

393
00:33:56,720 --> 00:33:59,360
‎आप एग्ल्सबर्ग में शांति लाना चाहते थे।

394
00:34:00,640 --> 00:34:03,280
‎जो एक और लड़ाई चाहने से बेहतर है।

395
00:34:03,360 --> 00:34:05,760
‎क्या आप सचमुच सोचते हैं
‎कि मैं लड़ाई चाहता हूँ?

396
00:34:05,840 --> 00:34:07,800
‎शायद नहीं, लेकिन होगा वही।

397
00:34:08,280 --> 00:34:10,040
‎एल्डॉर्मन वापस नहीं जाएंगे,

398
00:34:10,120 --> 00:34:13,239
‎इसलिए, आप उस नरसंहार का अंत करेंगे,
‎जो डेन्स ने शुरू किया था।

399
00:34:13,320 --> 00:34:14,440
‎शायद आपने सही कहा।

400
00:34:15,400 --> 00:34:17,520
‎एक बड़े नरसंहार का ख़तरा है।

401
00:34:17,600 --> 00:34:19,080
‎निर्दोष लोग भुगतेंगे।

402
00:34:19,159 --> 00:34:23,560
‎मैं उन्हें कुचल दूंगा, शहर को
‎वेसेक्स की सेना की देखभाल में छोड़ दूंगा।

403
00:34:23,639 --> 00:34:25,600
‎वो अपनी ज़रूरत के अनुसार इस जगह को चलाएँगे,

404
00:34:25,679 --> 00:34:28,000
‎जो शायद ही लोगों के लिए
‎एक आसान जीवन होगा, है ना?

405
00:34:29,360 --> 00:34:31,480
‎संघर्ष के दौरान अजीब चीजें होती हैं।

406
00:34:32,199 --> 00:34:35,639
‎एल्डॉर्मन क्रोधित हैं, वे हमारे खिलाफ़
‎विरोध कर सकते हैं।

407
00:34:35,719 --> 00:34:38,639
‎चाहे जो भी हो, संघर्ष जारी रहेगा।

408
00:34:40,320 --> 00:34:42,440
‎वे मेरी बहन की हत्या करने की
‎कोशिश कर सकते हैं।

409
00:34:43,840 --> 00:34:45,159
‎वे उसे नहीं ढूंढ सकेंगे।

410
00:34:45,239 --> 00:34:48,520
‎तो आप महीनों, वर्षों तक भगोड़े के रूप
‎में रहेंगे? क्या आप यही सोचते हैं?

411
00:34:48,600 --> 00:34:50,159
‎मैंने सड़क पर कई साल बिताए हैं।

412
00:34:50,239 --> 00:34:52,600
‎सच है, लेकिन यह वह जीवन नहीं है
‎जो एथ्ल्फ्रेद का होना चाहिए था।

413
00:34:52,679 --> 00:34:53,880
‎वह इसकी हकदार बिलकुल नहीं है।

414
00:34:53,960 --> 00:34:56,159
‎ऐसी स्थिति आप ही बना रहे हैं।

415
00:34:59,199 --> 00:35:04,840
‎अगर मैं किसी को यहाँ शासन करने के लिए
‎रखता हूँ, जो शांति बना कर रख सकता हो,

416
00:35:04,920 --> 00:35:07,640
‎जो भले ही एल्डॉर्मन को ख़ुश ना कर सके,

417
00:35:07,720 --> 00:35:11,160
‎लेकिन जिसकी लोगों के बीच लोकप्रियता
‎उन्हें उसे स्वीकार करने पर मज़बूर करे...

418
00:35:12,800 --> 00:35:17,640
‎उसे हम एक लॉर्ड और रक्षक कह सकते हैं,
‎जो यहाँ शासन करेगा,

419
00:35:17,720 --> 00:35:20,920
‎सिर्फ़ कुछ वर्षों के लिए जब तक चीजें
‎स्थिर नहीं हो जाती हैं।

420
00:35:23,960 --> 00:35:27,560
‎मैं सोच रहा था
‎कि शायद वह इंसान आपको होना चाहिए।

421
00:35:32,000 --> 00:35:33,080
‎मुझे?

422
00:35:39,080 --> 00:35:40,840
‎मैं यहाँ शासन नहीं करना चाहता।

423
00:35:40,920 --> 00:35:44,080
‎हाँ, लेकिन जैसा कि हम जानते हैं,
‎कि आप शायद ही कभी अपने पसंद का करते हैं।

424
00:35:45,760 --> 00:35:50,600
‎संतुलन लाने का तरीका ढूंढें, एक एल्डॉर्मन
‎के बड़े होने की प्रतीक्षा करें,

425
00:35:50,680 --> 00:35:53,920
‎अगर मेरी भतीजी बच जाती है, तो
‎एथ्ल्फ्रेद के पसंद से उसकी शादी करा दें।

426
00:35:54,200 --> 00:35:58,640
‎मेरे लिए यह स्पष्ट है
‎कि यहाँ के लोग आपका सम्मान करते हैं।

427
00:35:59,200 --> 00:36:00,760
‎वे आपकी बात मानते हैं।

428
00:36:01,600 --> 00:36:04,400
‎इसलिए, शायद हमें इसका उपयोग
‎अपने पारस्परिक लाभ के लिए करना चाहिए।

429
00:36:04,480 --> 00:36:05,880
‎मुझे लाभ नहीं चाहिए।

430
00:36:05,960 --> 00:36:07,440
‎शांति लाने के लिए भी नहीं?

431
00:36:08,200 --> 00:36:11,720
‎आप स्वीकार कीजिए, यह सुनिश्चित कीजिए
‎कि मर्शिया बिलकुल वैसा हो जाएगा,

432
00:36:11,800 --> 00:36:14,160
‎जैसा एथ्लरेड के
‎सब कुछ नष्ट करने से पहले था।

433
00:36:14,240 --> 00:36:17,560
‎-अगर नहीं किया तो?
‎-जैसा आपने कहा, उनका वध कर दिया जाएगा।

434
00:36:18,640 --> 00:36:20,760
‎और यह आपके द्वारा बनाई गई स्थिति होगी।

435
00:36:23,920 --> 00:36:26,400
‎स्वीकार कीजिए और आपकी प्रतिष्ठा
‎वापस आ जाएगी

436
00:36:26,480 --> 00:36:28,720
‎और आपके लोगों को पद और धन दिया जाएगा।

437
00:36:30,240 --> 00:36:34,080
‎और कुछ वर्षों बाद, आप अपने किसी भी सपने को
‎पूरा करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

438
00:36:34,960 --> 00:36:38,880
‎मैं आपको वो सैनिक दे सकता हूँ जो आपको
‎खोए हुए किले को वापस पाने के लिए चाहिए।

439
00:36:43,120 --> 00:36:44,560
‎और बदले में क्या?

440
00:36:45,120 --> 00:36:48,000
‎मैं आपका राजा रहूँगा
‎और आपकी वफ़ादारी की उम्मीद करूंगा।

441
00:36:56,480 --> 00:36:58,680
‎मुझे कल तक जवाब का इंतज़ार रहेगा।

442
00:37:26,800 --> 00:37:28,400
‎मुझे कैसे पता चलेगा कि आप ब्रिडा हैं?

443
00:37:29,480 --> 00:37:33,480
‎मैंने गुथुरूम के साथ युद्ध किया था।
‎मैंने राग्नार का पीछा किया था।

444
00:37:33,560 --> 00:37:35,120
‎मैंने टेटनहॉल में लोगों को मारा था।

445
00:37:35,200 --> 00:37:39,440
‎आपने सेक्सन की लड़ाई के बारे में सुना है।
‎यह आपको ब्रिडा साबित नहीं करता है।

446
00:37:50,280 --> 00:37:52,840
‎क्या आपके पेट में नट का बच्चा है,
‎या किसी वेल्श का है?

447
00:37:54,560 --> 00:37:58,680
‎यह बच्चा नट का है, लेकिन नट का पतन हो गया।

448
00:38:01,320 --> 00:38:02,640
‎मैं आपको नहीं जानती।

449
00:38:03,640 --> 00:38:07,080
‎नट के चचेरे भाई, आयरलैण्ड का स्ट्राइकर।

450
00:38:07,360 --> 00:38:09,720
‎स्ट्राइकर को हराकर मार दिया गया था।

451
00:38:09,800 --> 00:38:13,360
‎हराया गया था, हाँ,
‎बस्तियों से भगाया गया था, हाँ।

452
00:38:14,160 --> 00:38:17,000
‎लेकिन इस समय, बिलकुल जीवित हूँ।

453
00:38:20,960 --> 00:38:25,800
‎-और अब आप किससे संबंधित हैं, ब्रिडा?
‎-किसी से नहीं। मैं अकेली योद्धा हूँ।

454
00:38:25,880 --> 00:38:27,920
‎आप योद्धा की तरह नहीं दिखती हैं।

455
00:38:28,960 --> 00:38:30,920
‎मुझे अपनी तलवार दो और मैं दिखाती हूँ।

456
00:38:31,000 --> 00:38:34,000
‎आपको मेरी तलवार दूँ? आप मुझे मार सकती हैं।

457
00:38:35,000 --> 00:38:39,440
‎नहीं, मैंने जिस ब्रिडा के बारे में सुना है
‎वह चालाक है, इसलिए, मैं सशस्त्र रहूँगा।

458
00:38:41,000 --> 00:38:44,720
‎जो आप कह रही हैं अगर आप वही हैं,
‎तो मुझे दिखाइए।

459
00:39:05,000 --> 00:39:07,960
‎मेरी बात सुनो। बोलो।

460
00:39:12,600 --> 00:39:17,000
‎टूटने की तैयारी करो,
‎जैसे तुमने मुझे तोड़ने की कोशिश की थी।

461
00:39:28,600 --> 00:39:32,080
‎ब्रिड़ा! आपके अंदर एक भेड़िए जैसा
‎गुस्सा है!

462
00:39:41,400 --> 00:39:43,280
‎-क्या वह मज़ाक कर रहा है?
‎-नहीं।

463
00:39:45,000 --> 00:39:48,840
‎तो या तो उसका दिमाग खराब हो गया है,
‎या वह अपने पिता की तरह प्रतिभाशाली है।

464
00:39:48,920 --> 00:39:53,560
‎उसका कहना है कि एथ्ल्फ्रेद को बचाया जाएगा।
‎और यह सच है।

465
00:39:54,200 --> 00:39:57,000
‎मर्शिया का कोई अन्य सेनापति
‎मुझसे बेहतर उसकी रक्षा नहीं करेगा।

466
00:39:57,720 --> 00:39:58,600
‎लेकिन?

467
00:39:59,200 --> 00:40:01,560
‎लेकिन मेरा जन्म मर्शिया का लॉर्ड
‎बनने के लिए नहीं हुआ था।

468
00:40:01,640 --> 00:40:03,200
‎मैंने कभी ऐसी शक्ति नहीं चाही।

469
00:40:03,280 --> 00:40:05,760
‎ठीक है, शायद यह अपने आप में
‎आपको सबसे अच्छा आदमी बनाता है।

470
00:40:07,200 --> 00:40:09,760
‎मर्शिया महत्वाकांक्षा के नेतृत्व से
‎पीड़ित रहा है।

471
00:40:11,400 --> 00:40:17,000
‎तो चांदी और शक्ति और जिस महिला से
‎आप प्यार करते हैं उसे बचाने के अलावा,

472
00:40:17,600 --> 00:40:19,040
‎आपको कौन सी चीज़ रोक रही है?

473
00:40:19,120 --> 00:40:22,720
‎दूसरे सेक्सन राजा के प्रति वफ़ादार, मैंने
‎ख़ुद से वादा किया था कि ऐसा नहीं करूँगा।

474
00:40:22,800 --> 00:40:26,600
‎कसम खाता हूँ कि मैं अधिक शराब नहीं पीऊंगा
‎और मैं अक्सर अपने बात से मुकर जाऊंगा।

475
00:40:30,600 --> 00:40:32,960
‎कोई भी दो राज्यों को
‎अलग करना नहीं चाहता है,

476
00:40:33,040 --> 00:40:34,320
‎कम से कम सभी एथ्ल्फ्रेद।

477
00:40:35,800 --> 00:40:39,120
‎यह शांति का मार्ग है और वह सुरक्षित होगा।

478
00:40:42,520 --> 00:40:46,480
‎इसलिए, एडवर्ड ने आपको पछाड़ दिया है,
‎इसके अलावा हमारे पास कोई निष्कर्ष नहीं है।

479
00:40:47,200 --> 00:40:48,040
‎अभी के लिए।

480
00:40:48,120 --> 00:40:49,960
‎तो, वह अपने पिता की तरह ही चालाक है...

481
00:40:50,800 --> 00:40:54,160
‎जो आपके साथ-साथ
‎सभी सेक्सन के लिए अच्छा होगा।

482
00:41:00,840 --> 00:41:04,000
‎नट का पतन कैसे हुआ? क्या इसका कारण
‎उनका अहंकार या उनका गुस्सा था?

483
00:41:05,600 --> 00:41:09,200
‎दोनों, लेकिन मुख्य रूप से उसका विश्वासघात।

484
00:41:10,160 --> 00:41:12,680
‎तो, उसने अपनी महत्वाकांक्षा को
‎आगे बढ़ाने के लिए किसकी हत्या की?

485
00:41:15,200 --> 00:41:17,560
‎राग्नार की, जिसे मैं प्यार करती थी
‎और दूसरे पर दोष डाल दिया।

486
00:41:17,640 --> 00:41:20,800
‎अच्छा। चालाक होने के कारण
‎उसकी प्रतिष्ठा थी।

487
00:41:20,880 --> 00:41:22,480
‎मैंने हमेशा उस की प्रशंसा की थी।

488
00:41:23,480 --> 00:41:27,040
‎लेकिन वह अपमानित मौत मरा, अगर उसने
‎अपनी महिला को गुलाम बनने दिया।

489
00:41:27,880 --> 00:41:31,320
‎यह ऊट्रेड ने किया था, डेन का हत्यारा।

490
00:41:32,880 --> 00:41:34,600
‎लेकिन मैं उससे ख़ुद अपना बदला लूँगी।

491
00:41:34,680 --> 00:41:37,040
‎मैंने सुना है,
‎इस डेन के हत्यारे के बारे में...

492
00:41:37,560 --> 00:41:40,120
‎और इस बारे में कि वर्षों तक उसने
‎हमारे लोगों के साथ क्या किया था।

493
00:41:45,000 --> 00:41:47,920
‎जब हमने मदद मांगी थी
‎तो नट क्यों नहीं आए थे?

494
00:41:49,320 --> 00:41:50,880
‎हम अपनी लड़ाई लड़ रहे थे।

495
00:41:55,440 --> 00:41:56,480
‎क्या?

496
00:41:57,400 --> 00:42:00,560
‎-तुम हमारी मदद के बिना भाग निकले।
‎-मेरे साथी नहीं भाग सके।

497
00:42:02,000 --> 00:42:04,200
‎हमारी महिलाओं और बच्चों की
‎आयरिश लोगों द्वारा हत्या कर दी गई

498
00:42:04,280 --> 00:42:06,280
‎इससे पहले कि हमें
‎उन्हें बचाने का मौका मिले।

499
00:42:06,360 --> 00:42:09,240
‎फ़िर आपको उनका बदला लेना चाहिए
‎और अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए।

500
00:42:11,800 --> 00:42:13,080
‎शायद आपने सही कहा।

501
00:42:14,600 --> 00:42:15,920
‎यहाँ मजबूत हो जाइए।

502
00:42:17,200 --> 00:42:21,600
‎पुरुषों को आराम दें, अधिक चांदी इकट्ठा
‎करें, फ़िर डीफ्लिन को वापस प्राप्त करें।

503
00:42:25,560 --> 00:42:28,480
‎यह खाली लगता है, है ना?

504
00:42:29,240 --> 00:42:32,400
‎हाँ, सभी अमीर वेसेक्स में है।

505
00:42:32,480 --> 00:42:34,480
‎अफसोस की बात है कि सेक्सन
‎साझा करना पसंद नहीं करते हैं।

506
00:42:35,160 --> 00:42:38,200
‎और फ़िर भी वे कहते हैं
‎कि उनका विश्वास प्रेम पर आधारित है।

507
00:42:38,280 --> 00:42:39,600
‎वे बहुत बकवास करते हैं।

508
00:42:40,280 --> 00:42:43,720
‎आयरिश से अधिक बकवास?
‎मैं यह विश्वास नहीं कर सकता हूँ।

509
00:42:43,800 --> 00:42:45,280
‎तुम्हें अभी बहुत कुछ सीखना है।

510
00:42:46,360 --> 00:42:47,640
‎अब अभी तुम क्या करोगे?

511
00:42:47,720 --> 00:42:50,440
‎मैं इस आदमी का सिर काटकर हेवैल भेज दूंगा।

512
00:42:55,560 --> 00:42:57,560
‎यह बस अगले कोने के पास है।

513
00:42:57,640 --> 00:43:00,800
‎-हम कहाँ जा रहे है?
‎-यह छिपने के लिए सुरक्षित जगह है।

514
00:43:06,600 --> 00:43:07,680
‎चलो चलें।

515
00:43:12,600 --> 00:43:14,160
‎बस आ गए। अंदर चलो।

516
00:43:15,320 --> 00:43:16,320
‎चलो।

517
00:43:19,240 --> 00:43:20,680
‎वहीं रहो।

518
00:43:24,160 --> 00:43:26,520
‎मुझे वह बच्चा दिखाइए, फादर पिर्लिग़।

519
00:43:27,360 --> 00:43:28,800
‎उसे मुझसे मत छिपाइए।

520
00:43:38,680 --> 00:43:39,640
‎वह यहाँ है?

521
00:43:40,280 --> 00:43:42,640
‎-आप उसके बारे में जानती हैं?
‎-बिलकुल।

522
00:43:43,120 --> 00:43:46,560
‎मुझे डर था कि वह अगवा हो गया है,
‎या हमेशा के लिए खो गया है।

523
00:43:50,320 --> 00:43:51,880
‎क्या ऊट्रेड ने उसे यहाँ लाया था?

524
00:43:52,840 --> 00:43:55,480
‎जाहिर है, कि एग्ल्सबर्ग
‎किसी सड़क से बेहतर है।

525
00:43:55,560 --> 00:43:57,200
‎उसने हर तरह के ख़तरे से बचाया।

526
00:43:57,920 --> 00:43:59,520
‎फ़िर मैं इसके लिए उसे धन्यवाद देती हूँ।

527
00:43:59,600 --> 00:44:03,480
‎मुझे पता है कि आपको वह पसंद नहीं है,
‎लेकिन शायद एडवर्ड इस बार सही हैं।

528
00:44:04,040 --> 00:44:06,400
‎फादर पिर्लिग़, मुझे क्या नहीं बताया गया है?

529
00:44:42,560 --> 00:44:45,480
‎एक अफवाह है कि आपने एक सौदा किया है।

530
00:44:45,560 --> 00:44:47,240
‎बिलकुल।

531
00:44:47,320 --> 00:44:50,720
‎-मुझे वह इंसान पसंद नहीं है।
‎-मुझे आपकी मंजूरी की ज़रूरत नहीं है।

532
00:44:50,800 --> 00:44:52,560
‎लेकिन यह एकमात्र समझौता हो सकता है।

533
00:44:52,640 --> 00:44:57,840
‎एल्डॉर्मन शिकायत करेंगे, लेकिन इस
‎बार उनके साथ कठोर व्यवहार मत कीजिएगा।

534
00:44:58,480 --> 00:45:00,160
‎तब आपको कुछ बंधन से मुक्ति मिलेगी।

535
00:45:00,240 --> 00:45:04,800
‎-मुझे बंधन से मुक्ति की भी ज़रूरत नहीं है।
‎-ओह, मेरे बेटे, ज़रूरत है।

536
00:45:06,480 --> 00:45:08,320
‎सिर्फ़ आपकी माँ के पापों के लिए।

537
00:45:19,560 --> 00:45:23,360
‎-वह कौन है?
‎-वह एथेलस्टान है।

538
00:45:26,200 --> 00:45:27,760
‎वह यहाँ नहीं हो सकता।

539
00:45:27,840 --> 00:45:31,000
‎मुझे पता है कि आपके लिए
‎उसे स्वीकार करना मुश्किल है...

540
00:45:31,680 --> 00:45:35,240
‎लेकिन मुझे लगा,
‎कि अब जब कुछ ख़तरे नहीं हैं...

541
00:45:36,440 --> 00:45:39,400
‎शायद अब वह पल आ गया है
‎जब आपलोगों को मेल कर लेना चाहिए।

542
00:45:39,480 --> 00:45:41,880
‎-माता, मैं नहीं कर सकता।
‎-प्लीज़।

543
00:45:42,600 --> 00:45:46,720
‎उसने झूठ का जीवन जिया है
‎और उसे सही किया जाना चाहिए।

544
00:45:50,480 --> 00:45:55,800
‎मैंने आपलोगों को अलग करके गलत किया था
‎और इस बात का मुझे बहुत अफसोस है।

545
00:45:56,560 --> 00:46:01,640
‎मुझे लगा कि मेरे पिछले कार्यवाही
‎आपकी और वेसेक्स की रक्षा कर रहे थे,

546
00:46:01,720 --> 00:46:04,080
‎जिसे मैंने भगवान के नाम पर किया था।

547
00:46:04,160 --> 00:46:11,120
‎लेकिन भगवान ने आपके दिल में, आपकी पहली
‎पत्नी और इस बच्चे के लिए प्यार दिया था।

548
00:46:12,360 --> 00:46:14,120
‎और मुझे इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए था।

549
00:46:17,840 --> 00:46:21,040
‎इसलिए, मैं आपसे क्षमा चाहती हूँ...

550
00:46:22,440 --> 00:46:23,440
‎और इससे भी।

551
00:46:25,280 --> 00:46:27,480
‎उसे आपकी सुरक्षा की ज़रूरत है।

552
00:46:36,320 --> 00:46:38,440
‎उसे वापस वहीं भेज दीजिए
‎जहाँ उसे छुपाया गया था।

553
00:47:02,640 --> 00:47:04,080
‎ट्रेफ फिनौन

554
00:47:04,720 --> 00:47:08,840
‎होलीवेल
‎वेल्स

555
00:47:28,560 --> 00:47:29,760
‎महाराज।

556
00:47:47,400 --> 00:47:50,120
‎-क्या आपने निर्णय ले लिया है?
‎-मैं स्वीकार करूँगा...

557
00:47:52,760 --> 00:47:54,880
‎अगर मैं अपने रूप में शासन कर सकूँ।

558
00:47:55,960 --> 00:47:59,760
‎मैं कभी भी मर्शिया पर शासन नहीं करना
‎चाहता था। सिर्फ़ यहाँ शांति देखना चाहता था।

559
00:47:59,840 --> 00:48:02,200
‎अच्छा है, तो हमारा दिमाग एक जैसा है।

560
00:48:03,760 --> 00:48:07,560
‎आखिरकार, मैंने बेबनबर्ग के
‎ऊट्रेड के साथ सौदा कर लिया।

561
00:48:07,640 --> 00:48:11,760
‎यह नाम दूसरे जीवन का है,
‎लेकिन हाँ, अब हमारे बीच एक सौदा हुआ है।

562
00:48:20,000 --> 00:48:20,840
‎सैनिकों!

563
00:48:21,920 --> 00:48:24,640
‎सेनरिक, अपने आदमियों को हटाओ।

564
00:48:24,720 --> 00:48:27,120
‎लेडी, मैं नहीं कर सकता।
‎राजा ने इसकी आज्ञा नहीं दी है।

565
00:48:27,200 --> 00:48:29,560
‎मुझे पता चला है
‎कि मेरी बेटी का शरीर यहीं है।

566
00:48:30,720 --> 00:48:32,680
‎यही वह जगह है
‎जहाँ आपके राजा ने हमें बुलाया।

567
00:48:33,400 --> 00:48:38,440
‎सेनरिक, प्लीज़, एल्फ्रेड के नाम पर,
‎द्वार खोलो और अपने लोगों को हटाओ।

568
00:48:47,720 --> 00:48:49,120
‎द्वार खोल दो!

569
00:49:05,640 --> 00:49:07,600
‎ओह, मेरी सबसे प्यारी बच्ची, तुम घर आ गई।

570
00:49:07,680 --> 00:49:11,120
‎-एल्फिन मर चुकी है।
‎-नहीं, बच्चे।

571
00:49:11,200 --> 00:49:15,080
‎एक चमत्कार हुआ है और
‎तुम्हें गलतफहमी हुई है।

572
00:49:28,120 --> 00:49:29,280
‎माँ?

573
00:49:52,080 --> 00:49:54,720
‎आज की रात एक साथ!

574
00:49:56,040 --> 00:49:58,840
‎एडिथ के लिए,
‎लेडी एल्फिन को ना मारने के लिए।

575
00:49:59,320 --> 00:50:01,400
‎-एडिथ के लिए!
‎-हाँ!

576
00:50:01,480 --> 00:50:03,080
‎तुम्हारे भाई ने शांति बहाल कर दी है।

577
00:50:03,160 --> 00:50:07,080
‎लोगों को भोजन मिल रहा है
‎और बीमारी जा चुकी है।

578
00:50:07,480 --> 00:50:10,480
‎सिट्रिक और एथ्ल्फ्रेद
‎और युवा ऊट्रेड के लिए भी।

579
00:50:10,560 --> 00:50:12,160
‎उम्मीद है वो सुरक्षित लौटेंगे।

580
00:50:12,240 --> 00:50:14,640
‎लेकिन अगर उनके यहाँ आने तक शराब बचा रहेगा

581
00:50:14,720 --> 00:50:16,920
‎तब हम जी भर कर पिएंगे।

582
00:50:21,600 --> 00:50:24,680
‎ख़ासकर हर कोई अब नए लॉर्ड के लिए तत्पर है।

583
00:50:24,760 --> 00:50:26,240
‎कौन बनने वाला है?

584
00:50:27,560 --> 00:50:29,920
‎उन्होंने ऊट्रेड से कहा है।

585
00:50:32,800 --> 00:50:36,920
‎भूमि के लिए, चाँदी के लिए
‎और स्त्रियों के लिए!

586
00:50:37,000 --> 00:50:39,400
‎मार्शिया के ऊट्रेड के लिए!

587
00:50:39,480 --> 00:50:42,280
‎मार्शिया का ऊट्रेड!

588
00:50:43,600 --> 00:50:47,160
‎-आखिरकार, वह हमें कुछ पैसे दे सकते हैं!
‎-मुझे इस बात पर शक है।

589
00:50:59,240 --> 00:51:02,240
‎उप-शीर्षक अनुवादक: ऋषभ राज

