1
00:00:06,000 --> 00:00:09,960
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,160
‎मैं ऊट्रेड हूँ, ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:13,920 --> 00:00:18,040
‎वेलस में, राजा हेवैल
‎और उनके भाई रोड्री को लगता है

4
00:00:18,120 --> 00:00:19,960
‎कि जीत से टेटेनहाल में शांति आई है।

5
00:00:20,040 --> 00:00:24,880
‎मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूँ और आप मेरी
‎अनुपस्थिति में किले पर शासन कर सकते हैं।

6
00:00:24,960 --> 00:00:29,280
‎लेकिन एक नया डेन योद्धा, सेक्सन के
‎खिलाफ़ ब्रिडा के गुस्से का उपयोग करेगा।

7
00:00:29,360 --> 00:00:33,120
‎-मैं आपको नहीं जानती।
‎-नट के चचेरे भाई, आयरलैण्ड का स्ट्राइकर।

8
00:00:33,200 --> 00:00:35,880
‎क्या आपके पेट में नट का बच्चा है,
‎या किसी वेल्श का है?

9
00:00:35,960 --> 00:00:39,800
‎एर्डोल्फ़ के विश्वासघात की सच्चाई के साथ
‎मैं एग्ल्सबर्ग लौट आया हूँ।

10
00:00:39,880 --> 00:00:44,760
‎एर्डोल्फ़ ने लॉर्ड एथ्लरेड की हत्या की बात
‎कबूल की है और मर्शिया छोड़कर भाग गया है।

11
00:00:44,840 --> 00:00:47,760
‎उसके प्रति वफ़ादार लोगों के लिए धन्यवाद,

12
00:00:47,840 --> 00:00:50,520
‎एथ्ल्फ्रेद को उसकी बेटी फ़िर से मिल गई।

13
00:00:50,600 --> 00:00:54,200
‎एक चमत्कार हुआ है और
‎तुम्हें गलतफहमी हुई है।

14
00:00:54,280 --> 00:00:57,640
‎मुझे उम्मीद है कि एथ्ल्फ्रेद के प्रति
‎मेरे प्यार को सफलता मिलेगी।

15
00:00:57,720 --> 00:01:02,120
‎आपके साथ शांति में रहना,
‎मेरी बेटी को सुरक्षा के साथ बड़ा करना,

16
00:01:02,200 --> 00:01:04,720
‎कुछ भी मुझे इससे अधिक ख़ुशी नहीं दे सकती।

17
00:01:04,800 --> 00:01:06,200
‎एक खाली सिंहासन के साथ...

18
00:01:06,280 --> 00:01:07,480
‎शांति बनाए रखें।

19
00:01:07,560 --> 00:01:09,319
‎...मर्शिया अभी भी बेचैन है।

20
00:01:10,640 --> 00:01:14,960
‎एडवर्ड का दिल और भी सख़्त हो गया,
‎यहाँ तक कि अपने बेटे के खिलाफ़ भी।

21
00:01:15,040 --> 00:01:19,280
‎-वह एथेलस्टान है।
‎-वह यहाँ नहीं हो सकता।

22
00:01:19,360 --> 00:01:22,720
‎और एक अप्रत्याशित प्रस्ताव के साथ
‎मेरा भाग्य बदल गया।

23
00:01:22,800 --> 00:01:28,280
‎अगर मैं किसी को यहाँ शासन करने के लिए
‎रखता हूँ, जो शांति बना कर रख सकता हो,

24
00:01:28,360 --> 00:01:31,320
‎मैं सोच रहा था
‎कि शायद वह इंसान आपको होना चाहिए।

25
00:01:31,400 --> 00:01:33,960
‎मर्शिया के ऊट्रेड के लिए!

26
00:01:34,040 --> 00:01:36,240
‎मर्शिया का ऊट्रेड!

27
00:01:37,400 --> 00:01:39,080
‎भाग्य ही सबकुछ है!

28
00:01:44,960 --> 00:01:46,680
‎लंकाडौक

29
00:01:47,360 --> 00:01:50,960
‎लंगाडॉग
‎वेल्स

30
00:02:03,760 --> 00:02:04,600
‎चलो।

31
00:02:44,520 --> 00:02:48,280
‎डेन्स! डेन्स!

32
00:03:47,760 --> 00:03:49,840
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

33
00:04:36,040 --> 00:04:36,880
‎इसे जला दो।

34
00:04:40,920 --> 00:04:42,320
‎हमने सब कुछ इकट्ठा कर लिया है।

35
00:04:43,040 --> 00:04:43,880
‎चलो!

36
00:04:45,200 --> 00:04:46,080
‎वापस किले में चलो।

37
00:05:03,920 --> 00:05:05,920
‎एग्ल्सबर्ग

38
00:05:06,440 --> 00:05:10,000
‎आइल्सबरी
‎मर्शिया का साम्राज्य

39
00:06:03,480 --> 00:06:05,680
‎अपने राज्य का सर्वेक्षण कर रहे हैं,
‎लॉर्ड ऊट्रेड?

40
00:06:06,640 --> 00:06:09,720
‎-मैं बहस नहीं करना चाहता।
‎-तो फ़िर जो आप कर रहे हैं वो मत कीजिए।

41
00:06:10,520 --> 00:06:12,880
‎मर्शिया पर शासन करने के लिए
‎आप सही व्यक्ति नहीं हैं।

42
00:06:12,960 --> 00:06:14,120
‎आपको इतना विश्वास कैसे है?

43
00:06:14,720 --> 00:06:18,280
‎आप जंगली और साहसी हैं
‎जो अपने और अपनी बुद्धि से काम लेते हैं।

44
00:06:18,360 --> 00:06:20,960
‎और ये सब वैसी चीजें हैं
‎जो मुझे आपके बारे में पसंद हैं।

45
00:06:21,040 --> 00:06:24,000
‎लेकिन अभी मर्शिया को अपने शासक में
‎इन सब की ज़रूरत नहीं है।

46
00:06:24,480 --> 00:06:27,480
‎इसे किसी सुविचार वाला और कूटनीतिक चाहिए,

47
00:06:27,560 --> 00:06:31,040
‎जो राज्य का पुनर्निर्माण कर सके
‎और गठबंधन कर सके जो समान हो।

48
00:06:31,120 --> 00:06:33,400
‎ज़रूरत पड़ने पर मैं कूटनीतिक हो सकता हूँ।

49
00:06:34,040 --> 00:06:37,480
‎मर्शिया को एक ऐसे शासक की ज़रूरत है,
‎जो वेसेक्स द्वारा थोपा गया तानाशाह ना हो।

50
00:06:38,120 --> 00:06:40,280
‎अगर आप एडवर्ड के कहने से
‎मर्शिया के लॉर्ड और रक्षक बनेंगे

51
00:06:40,360 --> 00:06:42,120
‎तो ऐसा ही लगेगा।

52
00:06:47,080 --> 00:06:49,640
‎अभी हम मर्शिया के लिए
‎सबसे अच्छा यही कर सकते हैं।

53
00:06:52,920 --> 00:06:56,040
‎कोई भी दूसरा लॉर्ड
‎आपके लिए इतना तत्पर नहीं रहेगा।

54
00:06:56,120 --> 00:06:57,320
‎आपको देश से निकाला जा सकता था।

55
00:06:58,440 --> 00:06:59,440
‎यह सच है।

56
00:07:00,320 --> 00:07:03,120
‎और फ़िर भी, आप मेरे शासन करने
‎की तुलना में वही पसंद करेंगी?

57
00:07:03,200 --> 00:07:06,400
‎अगर आप मुझसे पूछ रहे हैं कि मेरे लिए
‎बेहतर लॉर्ड और मर्शिया के लिए बेहतर लॉर्ड

58
00:07:06,480 --> 00:07:10,520
‎इन दोनों में चुनाव करना हो,
‎तो मैं मर्शिया के लिए बेहतर लॉर्ड चुनुंगी।

59
00:07:11,720 --> 00:07:13,720
‎मर्शिया की ज़रूरतें
‎मेरी तुलना में अधिक हैं।

60
00:07:13,800 --> 00:07:15,920
‎-मैंने यह आपके लिए किया था।
‎-मैं जानती हूँ।

61
00:07:16,000 --> 00:07:18,200
‎ताकि आप और एल्फिन सुरक्षित रहें।

62
00:07:18,280 --> 00:07:20,600
‎अगर मैं मर्शिया का शासक रहूँगा,
‎तो आपकी रक्षा कर सकूँगा।

63
00:07:21,200 --> 00:07:24,000
‎आपने हमारे लिए जो कुछ किया है,
‎मैं उसकी सराहना करती हूँ, ऊट्रेड।

64
00:07:24,080 --> 00:07:25,880
‎लेकिन इससे मेरी धारणा नहीं बदलेगी

65
00:07:25,960 --> 00:07:28,840
‎कि मर्शिया को एक ऐसा शासक चाहिए
‎जो वेसेक्स से स्वतंत्र हो।

66
00:07:32,280 --> 00:07:36,080
‎-माफ़ी चाहूँगा, आप चाहें तो मैं लौट जाऊंगा।
‎-मैं बस जाने ही वाली थी, फादर।

67
00:07:36,760 --> 00:07:38,480
‎मैं जानती हूँ आप वही करेंगे जो सही है।

68
00:07:49,080 --> 00:07:52,960
‎-इतनी ज़रूरी क्या बात है?
‎-आपकी ईसाई दीक्षा के बारे में बात करनी थी।

69
00:07:53,040 --> 00:07:55,400
‎मर्शिया के लॉर्ड का एक ईसाई ज़रूरी है।
‎यह लिखित है।

70
00:07:55,480 --> 00:07:59,360
‎मैंने फादर बेओका द्वारा ईसाई दीक्षा ली है,
‎दो बार।

71
00:07:59,760 --> 00:08:00,800
‎यह कई साल पहले की बात है

72
00:08:00,880 --> 00:08:03,520
‎और अभी तक आपने जो जीवन जिया है,
‎वह ईसाई की तरह नहीं है,

73
00:08:03,600 --> 00:08:07,880
‎इसलिए, कुछ एल्डॉर्मन चाहते हैं
‎कि आप उनके सामने ईसाई दीक्षा लें।

74
00:08:10,800 --> 00:08:12,560
‎क्या मेरा कहना पर्याप्त नहीं है?

75
00:08:12,640 --> 00:08:15,920
‎अगर संदेह हैं, तो एल्डॉर्मन को जो प्रमाण
‎चाहिए, वह दे क्यों नहीं देते?

76
00:08:17,400 --> 00:08:20,040
‎क्या आपके दिल में ईश्वर को फ़िर से लाना

77
00:08:20,120 --> 00:08:22,440
‎आपको इतना बुरा लग रहा है
‎कि इसके लिए आप मर्शिया का

78
00:08:22,520 --> 00:08:25,040
‎-सिंहासन पाने का अवसर छोड़ना चाहते हैं।
‎-नहीं।

79
00:08:25,120 --> 00:08:26,920
‎-ठीक है।
‎-इन सब का समाधान कीजिए?

80
00:08:27,000 --> 00:08:29,120
‎मैं फ़िर से ईसाई दीक्षा लूँगा!

81
00:08:30,240 --> 00:08:31,320
‎तीसरी बार।

82
00:08:34,600 --> 00:08:35,440
‎बढ़िया।

83
00:08:38,120 --> 00:08:39,919
‎देहउबर्थ का साम्राज्य

84
00:08:40,000 --> 00:08:43,200
‎वेल्स

85
00:08:46,120 --> 00:08:49,960
‎यह हमारे लिए अच्छा घर होगा।
‎हम यहाँ कुछ देर आराम कर सकते हैं।

86
00:08:52,520 --> 00:08:54,800
‎ब्रिडा! सभी औरतें कहाँ हैं?

87
00:08:54,880 --> 00:08:57,880
‎वेल्श की महिलाएं वापस हमला करती हैं।
‎हमें उन्हें मारना पड़ा।

88
00:08:58,720 --> 00:09:01,360
‎-आपने अच्छा किया।
‎-हमने बहुत कुछ इकट्ठा कर लिया है।

89
00:09:01,440 --> 00:09:03,040
‎यहाँ से निकलने के लिए पर्याप्त है।

90
00:09:03,120 --> 00:09:05,000
‎यहाँ से निकल कर कहाँ जाएंगे?

91
00:09:05,840 --> 00:09:10,440
‎वेसेक्स या मर्शिया। मैं किसानों को
‎और उनकी पत्नियों को मारकर थक चुकी हूँ।

92
00:09:12,600 --> 00:09:15,440
‎मेरे लोग महीनों की लड़ाई के बाद
‎आयरलैण्ड से आए हैं।

93
00:09:15,520 --> 00:09:18,360
‎वे थके हुए हैं और आराम करने के लिए
‎इससे बेहतर कौन सी जगह होगी?

94
00:09:18,440 --> 00:09:20,680
‎हमारे पास भोजन है। हमलोग सुरक्षित हैं।

95
00:09:22,280 --> 00:09:23,880
‎यहाँ से जाने का कोई कारण नहीं है।

96
00:09:23,960 --> 00:09:28,040
‎एडवर्ड और ऊट्रेड ने हमारे वंश को मार डाला।
‎उन्हें इसके लिए भुगतान होगा।

97
00:09:28,120 --> 00:09:29,240
‎-और वे भुगतेंगे।
‎-कब?

98
00:09:29,320 --> 00:09:30,680
‎जब सही समय होगा।

99
00:09:31,440 --> 00:09:33,840
‎मैंने ख़ुद को उस छेद में
‎इसलिए जिंदा नहीं रखा था

100
00:09:33,920 --> 00:09:37,080
‎कि तुम्हारे लोगों को मोटा होते हुए देखूँ,
‎जब सेक्सन और मज़बूत हो रहे हों।

101
00:09:37,440 --> 00:09:41,160
‎टेटेनहाल के बाद अभी वे कमज़ोर हैं।
‎वे हमसे हमले की उम्मीद नहीं करेंगे।

102
00:09:41,720 --> 00:09:44,920
‎आपके पास योद्धा की भावना है
‎और यह अच्छा है।

103
00:09:45,920 --> 00:09:49,760
‎लेकिन मैं अपने लोगों को लड़ने के लिए कहूँ,
‎इसके लिए कोई विश्वसनीय कारण होना चाहिए।

104
00:09:49,840 --> 00:09:54,000
‎वे अपने परिवारों की रक्षा के लिए लड़ेंगे,
‎या भोजन के लिए, या भूमि के लिए।

105
00:09:54,480 --> 00:09:57,960
‎लेकिन टेटेनहाल के लिए प्रतिशोध...
‎यह पर्याप्त नहीं है।

106
00:10:03,440 --> 00:10:07,280
‎मैं उत्तर में हमारे सहयोगियों को
‎ढूँढने जाऊँगी, वे सेक्सन से लड़ेंगे।

107
00:10:07,960 --> 00:10:09,560
‎फ़िर यही है, जो आपको करना चाहिए।

108
00:10:11,920 --> 00:10:14,120
‎मुझे मेरी यात्रा पर जाने के लिए
‎दस लोगों की ज़रूरत है।

109
00:10:15,000 --> 00:10:15,880
‎तुम मुझ पर यह एहसान करो।

110
00:10:19,000 --> 00:10:20,040
‎आप पाँच ले सकती हैं।

111
00:10:36,000 --> 00:10:38,000
‎-लेडी एथ्ल्फ्रेद।
‎-आप बैठ सकती हैं।

112
00:10:41,640 --> 00:10:43,440
‎मैं गलत थी जो आपके ऊपर शक किया।

113
00:10:44,560 --> 00:10:47,560
‎आपने मेरा संदेश लॉर्ड ऊट्रेड तक पहुंचाया,
‎जैसा कि आपने कहा था।

114
00:10:48,480 --> 00:10:50,120
‎मुझे आपकी सहायता से ख़ुशी हुई।

115
00:10:51,520 --> 00:10:55,280
‎और मुझे पता चला कि आपने सड़क पर एल्फिन
‎की देखभाल की, उसके बुखार को कम किया।

116
00:10:55,360 --> 00:10:56,960
‎वह एक निडर बच्ची है।

117
00:10:58,040 --> 00:10:59,280
‎यह निश्चित ही उसके ख़ून में होगा।

118
00:11:00,280 --> 00:11:02,440
‎-बच्ची आपको पसंद करती है।
‎-और मैं उसे।

119
00:11:05,000 --> 00:11:07,160
‎शायद मैं यहाँ उसके काम आ सकती हूँ।

120
00:11:12,280 --> 00:11:13,680
‎मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूँ।

121
00:11:14,880 --> 00:11:17,600
‎एर्डोल्फ़ ने एथ्लरेड की हत्या की थी,
‎आपने यह बात क्यों बता दी?

122
00:11:20,280 --> 00:11:23,840
‎एर्डोल्फ़ भले ही मेरा भाई हो, लेकिन
‎मैं जानती थी कि उसने जो किया वह गलत था।

123
00:11:25,080 --> 00:11:27,280
‎मैंने आपके और लॉर्ड ऊट्रेड के प्रति
‎वफ़ादार होने का चुनाव किया,

124
00:11:27,360 --> 00:11:29,720
‎क्योंकि कि आप और वह जो कर रहे हैं
‎मुझे उस पर विश्वास है।

125
00:11:56,640 --> 00:11:59,000
‎मुझे लगा कि तुम
‎मुझे ईसाई दीक्षा लेते हुए देखकर ख़ुश होगे।

126
00:11:59,400 --> 00:12:04,200
‎मैं होता अगर मुझे लगता कि आप ईश्वर को
‎अपने दिल से स्वीकार कर रहे हैं।

127
00:12:04,920 --> 00:12:09,520
‎क्या ईसाई दीक्षा लेने वाले सभी बच्चे ईश्वर
‎को दिल से स्वीकार करते हैं, यह सोचा है?

128
00:12:10,360 --> 00:12:13,520
‎मुझे विश्वास है कि उनमें से कुछ सिंहासन का
‎दावा करने के लिए इसका उपयोग करते हैं।

129
00:12:17,800 --> 00:12:19,600
‎ईश्वर असीम बुद्धिमान हैं, है ना?

130
00:12:21,200 --> 00:12:23,160
‎उन्हें पता चल जाएगा
‎कि मैं ईमानदार हूँ या नहीं।

131
00:12:23,840 --> 00:12:27,000
‎लॉर्ड ऊट्रेड,
‎आगे आइए और ईश्वर का आशीर्वाद लीजिए।

132
00:12:36,000 --> 00:12:39,320
‎ऊपर! ऊपर! ऊपर! ऊपर! नीचे!

133
00:12:39,880 --> 00:12:43,600
‎क्योंकि मैं जा रही हूँ,
‎क्या किसी को मेरा कुत्ता चाहिए?

134
00:12:44,160 --> 00:12:46,040
‎क्या किसी को मेरा कुत्ता चाहिए!

135
00:12:46,120 --> 00:12:51,160
‎आपको बस उसे खिलाना होगा और
‎पानी पिलाना होगा। और उसे पीटना होगा!

136
00:12:51,640 --> 00:12:54,040
‎उसे हर दिन पीटना होगा!

137
00:12:55,440 --> 00:12:57,160
‎उठ जाओ। उठो!

138
00:13:05,720 --> 00:13:06,760
‎क्या आपको कुत्ता चाहिए?

139
00:13:09,600 --> 00:13:10,880
‎कोई तुम्हें नहीं लेना चाहता, कुत्ते।

140
00:13:42,920 --> 00:13:45,880
‎मैं जानता हूँ कि आपके अंदर
‎लॉर्ड ऊट्रेड के बारे में संदेह है,

141
00:13:45,960 --> 00:13:48,200
‎लेकिन मुझे विश्वास है कि यह सही निर्णय है।

142
00:13:49,040 --> 00:13:50,600
‎मुझे उसके ऊपर संदेह नहीं है।

143
00:13:51,680 --> 00:13:55,480
‎मैं सिर्फ़ यह नहीं भूल सकती
‎कि उसने आपके पिता के गले पर चाकू रखा था

144
00:13:55,560 --> 00:13:57,320
‎और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

145
00:13:57,400 --> 00:14:01,360
‎हे ईश्वर, ऊट्रेड के दिल से
‎सभी अंधकार को दूर करें।

146
00:14:03,840 --> 00:14:07,400
‎आपसे विनती है, प्रभु, हमारी प्रार्थना को
‎दयापूर्वक सुनें और ऊट्रेड की रक्षा करें।

147
00:14:08,080 --> 00:14:10,080
‎हम आपके शूली के चिन्ह से
‎उन्हें चिह्नित करते हैं।

148
00:14:11,440 --> 00:14:13,560
‎ईश्वर जो सभी इन्सानों के निर्माता हैं,

149
00:14:14,280 --> 00:14:17,400
‎आइए हम ऊट्रेड पर दी गई
‎कृपा के उपहार से आनन्दित हों

150
00:14:17,480 --> 00:14:22,040
‎कि वह इस पृथ्वी पर
‎सिर्फ़ दिव्य आशीर्वाद से सिद्ध रहेंगे।

151
00:14:28,320 --> 00:14:29,600
‎अब आप दीक्षार्थी हैं।

152
00:14:34,240 --> 00:14:36,080
‎मैं आपके प्रायोजक को आगे बुलाना चाहता हूँ।

153
00:15:14,120 --> 00:15:15,560
‎अपने सेवक ऊट्रेड को

154
00:15:15,640 --> 00:15:19,240
‎अपने भक्त संतों और उज्ज्वल स्वर्गदूतों की
‎श्रेणी में स्वीकार करें।

155
00:15:19,920 --> 00:15:24,160
‎पानी को उसे साफ़ करने दें ताकि वह आपकी
‎बुद्धिमत्ता से समझ सके कि क्या सही है।

156
00:15:24,760 --> 00:15:28,000
‎ऊट्रेड, अब आप भगवान के बच्चे हैं।

157
00:15:28,080 --> 00:15:29,400
‎-आमीन।
‎-आमीन।

158
00:15:39,880 --> 00:15:42,920
‎मुझे नहीं लगता कि मैं
‎अब और शराब पी सकता हूँ, फिनन।

159
00:15:43,000 --> 00:15:45,840
‎सभी जानते हैं की तुम
‎पसंद का पसंद से इलाज़ करते हो।

160
00:15:46,600 --> 00:15:48,960
‎तो, तुम्हें सिर्फ़ अधिक शराब से
‎ही बेहतर महसूस होगा।

161
00:15:49,040 --> 00:15:50,160
‎बिलकुल सही कहा।

162
00:15:50,240 --> 00:15:56,040
‎मैं आपको मर्शिया के लॉर्ड के सबसे भरोसेमंद
‎सलाहकारों से मिलवाता हूँ।

163
00:15:57,440 --> 00:16:00,000
‎वे मुझे लॉर्ड के सलाहकार नहीं लगते हैं।

164
00:16:01,200 --> 00:16:02,560
‎आप कितने सलाहकारों से मिली हैं?

165
00:16:03,640 --> 00:16:06,960
‎-मुझे लगता है, किसी से नहीं।
‎-ठीक है, तो वे ऐसे ही दिखते हैं।

166
00:16:07,760 --> 00:16:13,080
‎अब, हमारे प्यालों में शराब भरो और हम
‎आपको मर्शिया की महान योजनाएं बताएँगे।

167
00:16:13,160 --> 00:16:14,600
‎सुनो, सुनो, जागे रहो।

168
00:16:17,920 --> 00:16:20,520
‎-उसके लिए नहीं। वह दूध पिएगी।
‎-क्या?

169
00:16:20,600 --> 00:16:24,720
‎मैं मर्शिया के लॉर्ड और रक्षक के पहले दिन
‎उनके क्रोध का सामना नहीं करना चाहता...

170
00:16:42,960 --> 00:16:44,320
‎क्या आप सेवा करने के लिए तैयार हैं?

171
00:16:46,280 --> 00:16:47,160
‎मैं महाराज हूँ।

172
00:16:52,760 --> 00:16:55,080
‎विटन के बाद,
‎आपको और मुझे अकेले में बात करना चाहिए।

173
00:16:56,240 --> 00:16:58,320
‎मैं आपको अपनी योजनाएं बताना चाहता हूँ

174
00:16:58,400 --> 00:17:01,720
‎कि वेसेक्स और मर्शिया के बीच गठबंधन
‎कैसे आगे बढ़ेगा।

175
00:17:03,840 --> 00:17:06,200
‎आपके लिए यह जानना महत्वपूर्ण है
‎कि क्या करने की ज़रूरत है।

176
00:17:07,240 --> 00:17:08,080
‎जी, महाराज।

177
00:17:13,319 --> 00:17:16,560
‎यह हो चुका है, एथ्ल्फ्रेद,
‎इसे स्वीकार करो।

178
00:17:17,480 --> 00:17:21,160
‎ऊट्रेड ईसाई दीक्षा ले चुका है
‎और वह मर्शिया का लॉर्ड बनाया जाएगा।

179
00:17:22,400 --> 00:17:24,000
‎और यह बहुत बुरा नहीं हुआ है।

180
00:17:24,079 --> 00:17:27,280
‎-कभी आप ऊट्रेड को मारना चाहती थीं!
‎-मैं चाहती थी।

181
00:17:28,160 --> 00:17:32,000
‎लेकिन तुम्हारे पिता ने ऊट्रेड में
‎कुछ ऐसा देखा, जिसे मैं नहीं देख सकी।

182
00:17:33,800 --> 00:17:35,840
‎एल्फ्रेड चरित्र समझने में बहुत बेहतर थे।

183
00:17:36,600 --> 00:17:38,800
‎ऊट्रेड एक अच्छा इंसान है,
‎लेकिन वह सही इंसान नहीं है।

184
00:17:38,880 --> 00:17:42,440
‎उसे मेरे भाई द्वारा मर्शिया पर थोपा जा
‎रहा है जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

185
00:17:42,520 --> 00:17:46,160
‎विटन तय करेंगे कि मर्शिया पर
‎कौन शासन करेगा, एडवर्ड नहीं।

186
00:17:46,240 --> 00:17:47,720
‎आप जानती हैं कि यह बकवास है!

187
00:17:47,800 --> 00:17:51,000
‎एडवर्ड दिखावा कर रहे हैं जैसे
‎कि मर्शिया उनका राज्य है लेकिन यह नहीं है।

188
00:17:51,080 --> 00:17:53,840
‎हम उनके सहयोगी हैं, उनकी प्रजा नहीं।
‎उन्हें यह स्वीकार करना होगा।

189
00:17:53,920 --> 00:17:56,680
‎आपके भाई वही कर रहे हैं
‎जो उन्हें सबसे अच्छा लग रहा है।

190
00:17:57,760 --> 00:17:59,960
‎उनके लिए सबसे अच्छा होगा,
‎मर्शिया के लिए नहीं।

191
00:18:01,160 --> 00:18:03,520
‎मर्शिया का शासक बनाने की इतनी चाहत है

192
00:18:03,600 --> 00:18:05,520
‎कि वहाँ ऐसा शासक होगा
‎जिसे वेसेक्स ने नहीं चुना है?

193
00:18:06,440 --> 00:18:08,680
‎आप चाह सकती है, बस और कुछ नहीं।

194
00:18:09,560 --> 00:18:11,600
‎ये निर्णय हमारे द्वारा नहीं लिए जाते हैं।

195
00:18:12,840 --> 00:18:15,560
‎आपको लगता है कि मुझे
‎इससे ज़्यादा आवाज उठाना पसंद नहीं होगा,

196
00:18:15,640 --> 00:18:21,280
‎चुपचाप वहाँ खड़े रहने के बजाय,
‎जब पुरुष मूर्खतापूर्ण निर्णय लेते हैं?

197
00:18:21,920 --> 00:18:22,960
‎यह हमारा भाग्य है।

198
00:18:25,680 --> 00:18:26,640
‎वे इकट्ठे हो रहे हैं।

199
00:18:35,760 --> 00:18:37,280
‎लंकाडौक

200
00:18:38,080 --> 00:18:41,560
‎लंगाडॉग
‎वेल्स

201
00:18:43,800 --> 00:18:44,640
‎हे भगवान...

202
00:18:46,320 --> 00:18:47,160
‎महाराज?

203
00:18:49,400 --> 00:18:50,680
‎भगवान उनकी आत्माओं को शांति दें।

204
00:18:57,240 --> 00:18:58,080
‎शांत रहो!

205
00:19:18,880 --> 00:19:20,880
‎सब ठीक है बच्ची। तुम सुरक्षित हो।

206
00:19:21,600 --> 00:19:23,200
‎तुम्हारे गाँव पर किसने हमला किया था?

207
00:19:24,480 --> 00:19:25,440
‎डेन्स?

208
00:19:30,400 --> 00:19:33,040
‎चिंता मत करो। हम इस गलती को सही करेंगे।

209
00:19:40,240 --> 00:19:41,440
‎विटन इकट्ठे हो गए हैं।

210
00:20:01,880 --> 00:20:03,080
‎हे स्वर्ग में बैठे ईश्वर,

211
00:20:03,840 --> 00:20:07,480
‎विटन को अपने दिव्य ज्ञान प्रदान करें
‎जिससे आप हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

212
00:20:08,760 --> 00:20:10,400
‎-आमीन।
‎-आमीन।

213
00:20:19,880 --> 00:20:24,200
‎यहाँ इस बात से कोई इंकार नहीं करेगा कि
‎मर्शिया प्राचीन सेक्सन राज्यों में से है।

214
00:20:25,640 --> 00:20:28,640
‎लेकिन शासक के बिना एक राज्य
‎माझी के बिना जहाज होता है।

215
00:20:28,720 --> 00:20:31,720
‎यह बिना किसी उद्देश्य के बहता जाता है
‎और चट्टानों से टकरा जाता है।

216
00:20:33,320 --> 00:20:37,760
‎यह फैसला विटन का होगा और हमेशा रहा है
‎की मर्शिया का राजा कौन बनेगा।

217
00:20:38,600 --> 00:20:41,000
‎एथ्लरेड ने इस दुनिया को
‎अलविदा कह दिया है...

218
00:20:42,480 --> 00:20:44,840
‎इसलिए हमें चुनना होगा।

219
00:20:46,480 --> 00:20:50,520
‎लॉर्ड ऊट्रेड को मर्शिया का लॉर्ड और रक्षक
‎के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

220
00:20:50,960 --> 00:20:53,840
‎मर्शिया ने डेन के विरोध में
‎कई बेटों को खोया है।

221
00:20:53,920 --> 00:20:57,880
‎हमारी सेना कमज़ोर हो गई है।
‎हमारे गाँव बीमारी से घिर गए हैं।

222
00:20:58,480 --> 00:21:00,040
‎हम इतने कमज़ोर कभी नहीं रहे।

223
00:21:00,120 --> 00:21:02,440
‎अपने राज्य की रक्षा के लिए,
‎हमें एक शासक चुनना होगा,

224
00:21:02,880 --> 00:21:05,360
‎जो हमारे वेसेक्स के पड़ोसियों के साथ
‎कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें।

225
00:21:05,440 --> 00:21:09,920
‎मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूँ, वेसेक्स का
‎विटन पर दबाव डालने की कोई इच्छा नहीं है।

226
00:21:11,160 --> 00:21:14,320
‎हमारी सिर्फ़ यही कामना है
‎कि नया लॉर्ड हमारे दो राज्यों के बीच

227
00:21:14,400 --> 00:21:15,920
‎मजबूत बंधन बनाए रखे।

228
00:21:17,760 --> 00:21:19,800
‎लॉर्ड ऊट्रेड ने केवल वेसेक्स की
‎सेवा नहीं की है,

229
00:21:19,880 --> 00:21:23,160
‎उन्होंने मर्शिया का बचाव करने के लिए
‎टेटेनहाल में भी बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।

230
00:21:23,640 --> 00:21:25,040
‎और हमें यह नहीं भूलना चाहिए,

231
00:21:25,120 --> 00:21:28,920
‎वह सिर्फ़ तब तक सिंहासन पर रहेंगे जब तक
‎कि कोई छोटा एल्डोर्मन उस उम्र तक नहीं आता

232
00:21:29,000 --> 00:21:31,120
‎और लेडी एल्फिन
‎शादी करने लायक नहीं हो जाती।

233
00:21:32,200 --> 00:21:33,880
‎क्या विटन को आपत्ति है?

234
00:21:48,960 --> 00:21:51,000
‎तो कदम आगे बढ़ाइए, लॉर्ड ऊट्रेड।

235
00:21:59,400 --> 00:22:05,280
‎ऊट्रेड, मर्शिया के लॉर्ड और रक्षक,
‎आप सिंहासन पर बैठ सकते हैं।

236
00:22:14,520 --> 00:22:15,880
‎हाँ, हाँ, हाँ!

237
00:22:15,960 --> 00:22:18,640
‎अपने भाई की सुबुद्धि पर भरोसा रखो।

238
00:22:18,720 --> 00:22:22,560
‎मैं एल्डॉर्मन को आगे बढ़कर लॉर्ड ऊट्रेड
‎के लिए शपथ लेने के लिए आमंत्रित करता हूँ।

239
00:22:23,040 --> 00:22:24,600
‎मैं विटन को संबोधित करना चाहूंगा।

240
00:22:29,560 --> 00:22:33,640
‎आप जानते हैं, मर्शिया के लोगों के साथ
‎मैंने कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध लड़ी है।

241
00:22:34,320 --> 00:22:38,640
‎आपने मुझे लॉर्ड के रूप में स्वीकार किया,
‎यह ऐसा सम्मान है जो मैं कभी नहीं भूलूंगा।

242
00:22:38,720 --> 00:22:41,960
‎और इसलिए जो मुझे कहना है
‎यह उसे और भी कठिन बना रहा है।

243
00:22:43,120 --> 00:22:48,200
‎हालांकि, मेरे तुलना में मर्शिया पर
‎शासन करने के लिए मुझसे बेहतर कोई और है।

244
00:22:49,040 --> 00:22:51,880
‎कोई ऐसा जो ख़ुद से ज़्यादा
‎मर्शिया की परवाह करता हो,

245
00:22:51,960 --> 00:22:57,000
‎कोई ऐसा व्यक्ति जो हमारे लॉर्ड किंग एडवर्ड
‎के समान शासक हो सके।

246
00:22:57,600 --> 00:23:01,400
‎और इसलिए, मर्शिया के लॉर्ड के रूप में
‎मेरा पहला कार्य,

247
00:23:02,480 --> 00:23:07,920
‎मुझे लगता है कि लेडी एथ्ल्फ्रेद के लिए
‎शासन छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा,

248
00:23:08,000 --> 00:23:11,000
‎जिन्होंने आपको तब जीत दिलाई
‎जब एथ्लरेड ने आपको त्याग दिया...

249
00:23:11,760 --> 00:23:14,520
‎जिन्होंने हमेशा सबसे पहले
‎मर्शिया का हित चाहा है।

250
00:23:14,600 --> 00:23:17,320
‎मर्शिया के सिंहासन पर एक महिला
‎नहीं बैठ सकती है!

251
00:23:17,400 --> 00:23:20,200
‎-मर्शिया को उनके जैसे शासक की ज़रूरत है!
‎-बहुत हो चुका!

252
00:23:20,920 --> 00:23:21,960
‎शांत!

253
00:23:22,600 --> 00:23:25,880
‎लेडी एथ्ल्फ्रेद मर्शिया पर
‎शासन नहीं कर सकती हैं।

254
00:23:25,960 --> 00:23:30,400
‎महाराज माफ़ी चाहूँगा, आप जानते हैं
‎कि मर्शिया का शासक सिर्फ़ विटन तय करते हैं।

255
00:23:30,480 --> 00:23:34,160
‎यही कारण है कि सिंहासन पर महिला का बैठना
‎मुझे चिंतित कर देता है,

256
00:23:34,240 --> 00:23:35,760
‎क्योंकि उनकी शादी होगी,

257
00:23:35,840 --> 00:23:40,880
‎उनका पति इस विटन को दरकिनार कर के
‎मर्शिया का नया लॉर्ड बन सकता है।

258
00:23:40,960 --> 00:23:45,480
‎अगर मैं बोल सकती हूँ,
‎तो मैं मर्शिया के प्रति समर्पित हूँ।

259
00:23:45,560 --> 00:23:48,440
‎मैं इसके हितों के खिलाफ़ काम करके
‎कभी इसे नहीं झुकाउंगी।

260
00:23:48,520 --> 00:23:50,760
‎यह सच हो सकता है,
‎लेकिन महाराज एडवर्ड सही हैं।

261
00:23:50,840 --> 00:23:52,840
‎यह हमेशा विटन की प्राथमिकता रही है

262
00:23:52,920 --> 00:23:54,960
‎कि एक महिला को सिंहासन पर ना बैठे।

263
00:23:55,040 --> 00:23:56,600
‎यह सिर्फ़ प्राथमिकता है, क़ानून नहीं।

264
00:23:56,680 --> 00:24:00,240
‎महाराज ऑफा की विधवा ने कई वर्षों तक
‎मर्शिया पर शासन किया और अच्छी तरह किया।

265
00:24:01,200 --> 00:24:03,400
‎अगर आप लेडी एथ्ल्फ्रेद को
‎शासन करने की अनुमति देते हैं,

266
00:24:03,480 --> 00:24:07,280
‎आप मर्शिया को बहुत जोखिम में डाल रहे हैं।

267
00:24:09,400 --> 00:24:10,960
‎शायद मेरे पास एक उपाय है।

268
00:24:11,760 --> 00:24:15,040
‎अगर विटन इस बात से आश्वासन मिलती है
‎जिसकी उन्हें ज़रूरत है,

269
00:24:15,120 --> 00:24:20,760
‎तो मैं कसम खाती हूँ कि जब तक मैं मर्शिया
‎की लेडी रहूँगी, तब तक शादी नहीं करूंगी।

270
00:24:21,160 --> 00:24:23,160
‎यह बिना किसी कारण के नहीं कर रही हूँ,

271
00:24:23,240 --> 00:24:26,040
‎बल्कि यह एक बलिदान है
‎जो मैं मर्शिया के लिए देने को तैयार हूँ।

272
00:24:26,120 --> 00:24:29,400
‎नहीं, यह स्वीकार करने लायक नहीं है।

273
00:24:33,160 --> 00:24:36,560
‎मैं लेडी एथ्ल्फ्रेद को मर्शिया के शासक
‎के रूप में प्रस्तावित करता हूँ।

274
00:24:39,680 --> 00:24:41,560
‎कौन-कौन लॉर्ड ऊट्रेड के समर्थन में है?

275
00:24:45,400 --> 00:24:47,880
‎हाँ, हाँ, हाँ, हाँ।

276
00:24:56,760 --> 00:25:00,880
‎बोलिए, लेडी एथ्ल्फ्रेद,
‎ताकि हम आपके शपथ के साक्षी हों।

277
00:25:00,960 --> 00:25:05,880
‎मैं कसम खाती हूँ,
‎कि जब तक मैं मर्शिया के सिंहासन पर रहूँगी,

278
00:25:06,560 --> 00:25:07,840
‎मैं कुंवारी रहूँगी।

279
00:25:08,360 --> 00:25:11,040
‎-क्या विटन सहमत हैं?
‎-सहमत हैं।

280
00:25:11,120 --> 00:25:12,280
‎सहमत हैं!

281
00:25:13,160 --> 00:25:16,200
‎तो लेडी एथ्ल्फ्रेद,
‎आप सिंहासन पर बैठ सकती हैं।

282
00:25:31,120 --> 00:25:34,000
‎हाँ, हाँ, हाँ!

283
00:25:34,080 --> 00:25:37,240
‎रास्ता खाली करो! अपने घर में जाओ!

284
00:25:40,160 --> 00:25:41,640
‎-हटो।
‎-अरे!

285
00:25:45,720 --> 00:25:46,600
‎छुपे रहो।

286
00:25:46,680 --> 00:25:48,160
‎-फिनन, मैं...
‎-स्टिओरा।

287
00:25:50,280 --> 00:25:53,080
‎ध्यान रहे कि कोई भी विरोध ना करे
‎और द्वार बंद रहे।

288
00:25:56,600 --> 00:25:59,240
‎वेसेक्स के सैनिक, फैल जाओ!

289
00:25:59,720 --> 00:26:01,240
‎अपनी-अपनी जगह ले लो!

290
00:26:02,840 --> 00:26:03,720
‎द्वार पर लोगों को भेजो!

291
00:26:04,520 --> 00:26:07,960
‎अगर आज मर्शिया के
‎नए लॉर्ड का उत्सव नहीं होता,

292
00:26:08,040 --> 00:26:11,600
‎मुझे डर था कि राजा एडवर्ड की सेना
‎एग्ल्सबर्ग पर कब्ज़ा कर लेती।

293
00:26:11,680 --> 00:26:13,880
‎देख कर नहीं लगता है
‎कि वो जश्न मना रहे हैं।

294
00:26:13,960 --> 00:26:17,120
‎हमें ऊट्रेड को ढूंढकर
‎उन्हें सलाह देने की ज़रूरत है।

295
00:26:18,520 --> 00:26:19,360
‎अरे, अरे!

296
00:26:27,800 --> 00:26:29,560
‎आपका शासनकाल छोटा था, लॉर्ड ऊट्रेड।

297
00:26:32,240 --> 00:26:34,440
‎लेकिन उस समय में
‎आपने मर्शिया की अच्छी सेवा की।

298
00:26:35,920 --> 00:26:37,280
‎हमारे पास वह शासक है जिसकी ज़रूरत है।

299
00:26:38,800 --> 00:26:39,920
‎हाँ, सही कहा।

300
00:26:52,200 --> 00:26:55,200
‎राजा एडवर्ड की सेना ने एग्ल्सबर्ग को
‎अपने नियंत्रण में ले लिया है।

301
00:27:03,120 --> 00:27:04,720
‎किले के द्वार पर सतर्क रहें!

302
00:27:05,920 --> 00:27:07,720
‎पश्चिम के द्वार पर अपनी जगह ले लो।

303
00:27:12,560 --> 00:27:14,120
‎पिर्लिग़, यह क्या है?

304
00:27:14,480 --> 00:27:17,200
‎ऐसा ही होता है जब किंग एडवर्ड को
‎लगता है कि उनका अपमान हुआ है।

305
00:27:17,280 --> 00:27:19,080
‎यह मर्शिया है। उनका कोई अधिकार नहीं है।

306
00:27:19,160 --> 00:27:21,720
‎मुझे लगता है कि उनका मानना है
‎कि उनकी सेना उन्हें अधिकार देती है।

307
00:27:21,800 --> 00:27:24,240
‎हमें यह नहीं भूलना चाहिए
‎कि मर्शिया और वेसेक्स सहयोगी हैं।

308
00:27:25,000 --> 00:27:26,520
‎मैं अपने भाई से बात करना चहुंगी।

309
00:27:26,600 --> 00:27:29,520
‎राजा प्रार्थना पर है और कहा है
‎कि उन्हें परेशान ना किया जाए।

310
00:27:29,600 --> 00:27:31,520
‎कृपया उन्हें बताइए
‎कि मैं उनसे मिलना चाहती हूँ।

311
00:27:31,880 --> 00:27:33,360
‎मैं आपका संदेश पहुँचा दूंगा।

312
00:27:46,960 --> 00:27:48,200
‎मर्शिया के लोग कहाँ थे?

313
00:27:48,280 --> 00:27:50,960
‎एडवर्ड बिना विरोध के
‎एग्ल्सबर्ग पर कब्ज़ा कैसे कर सकता है?

314
00:27:51,040 --> 00:27:53,600
‎मर्शिया की सेना एर्डोल्फ़ के बिना
‎नेतृत्वहीन है

315
00:27:53,680 --> 00:27:56,080
‎और सेना निराश और बिखरी हुई है।

316
00:27:56,160 --> 00:27:57,960
‎सेना के बिना, हम जवाब कैसे देंगे?

317
00:27:58,040 --> 00:28:00,600
‎हम तब तक कुछ नहीं करेंगे जब तक
‎मैं एडवर्ड से बात नहीं कर लेती।

318
00:28:00,680 --> 00:28:02,960
‎-और अगर उन्होंने आपसे बात नहीं की तो?
‎-तब मैं इंतज़ार करूंगी।

319
00:28:03,040 --> 00:28:05,040
‎एडवर्ड के लोग हर जगह हैं।
‎आप यहाँ सुरक्षित नहीं हैं।

320
00:28:05,120 --> 00:28:07,080
‎शायद कहीं और जाना समझदारी होगी।

321
00:28:07,160 --> 00:28:09,640
‎-नहीं। मैं यहीं रहूँगी।
‎-आप इस जगह ख़तरे में हैं, फ़िर भी?

322
00:28:10,440 --> 00:28:13,400
‎रानी बनने के बाद मेरा पहला कदम
‎एग्ल्सबर्ग से भागना नहीं होगा।

323
00:28:13,480 --> 00:28:16,880
‎-क्या यह मारे जाने से बेहतर नहीं होगा?
‎-उम्मीद है कि बात यहाँ तक नहीं आएगी।

324
00:28:16,960 --> 00:28:19,720
‎-तो, हम यहीं बैठकर इंतज़ार करेंगे?
‎-या हम खाकर इंतज़ार कर सकते हैं।

325
00:28:19,800 --> 00:28:22,000
‎या बाद में सोते हुए इंतज़ार करेंगे।
‎लेकिन हम इंतज़ार करेंगे।

326
00:28:22,080 --> 00:28:24,640
‎क्योंकि हम मर्शिया को वेसेक्स के
‎साथ संघर्ष में शामिल नहीं कर सकते।

327
00:28:24,720 --> 00:28:28,280
‎एथ्ल्फ्रेद के साथ रहो। हर तरफ़ रखवाली करो।
‎उनकी अनुमति के बिना कोई प्रवेश ना करे।

328
00:28:28,360 --> 00:28:29,560
‎अगर उनका भाई आना चाहे तो?

329
00:28:29,640 --> 00:28:32,720
‎-कोई नहीं। आप दोनों, मेरे साथ आइए।
‎-कहाँ, लॉर्ड?

330
00:28:32,800 --> 00:28:35,000
‎यह सुनिश्चित करने के लिए कि
‎लेडी एथ्ल्फ्रेद को बचने के लिए

331
00:28:35,080 --> 00:28:37,040
‎एडवर्ड के एहसान की ज़रूरत ना पड़े।

332
00:29:24,640 --> 00:29:26,560
‎-मैं एर्डोल्फ़ हूँ।
‎-ओह, हाँ।

333
00:29:27,400 --> 00:29:28,560
‎आप चमचा हैं?

334
00:29:29,240 --> 00:29:32,400
‎मैंने सुना कि वेलस में डेन्स आए थे
‎और मैं आपसे बात करने आ रहा था।

335
00:29:33,120 --> 00:29:37,840
‎-मैं सेक्सन से बात नहीं करती, मारती हूँ।
‎-आप अपना विचार बदल लेंगी

336
00:29:37,920 --> 00:29:42,040
‎अगर आप मेरी बात सुनेंगी। मेरे पास कुछ
‎बड़ी ख़बर जो मैं आपको बता सकता हूँ,

337
00:29:42,120 --> 00:29:43,200
‎जिससे आपको मदद मिलेगी...

338
00:29:52,320 --> 00:29:54,120
‎मुझे लगा कि वह कभी चुप नहीं होगा।

339
00:30:00,440 --> 00:30:03,360
‎क्या यह सच है कि मेरे पिता ने
‎सिंहासन लेडी एथ्ल्फ्रेद को दे दी?

340
00:30:04,840 --> 00:30:05,680
‎हाँ, सच है।

341
00:30:08,040 --> 00:30:09,720
‎क्या शुरुआत से उनका यही इरादा था?

342
00:30:10,440 --> 00:30:12,080
‎ईसाई दीक्षा लेने का एकमात्र कारण।

343
00:30:13,800 --> 00:30:17,480
‎शायद मुझे भगवान का मजाक उड़ाने के लिए
‎उनसे नाराज़ होना चाहिए।

344
00:30:19,200 --> 00:30:20,480
‎लेकिन मैं नहीं हूँ।

345
00:30:24,880 --> 00:30:28,440
‎आपके पिता दृढ़ विश्वास वाले इंसान हैं,
‎जैसे आप हैं।

346
00:30:30,360 --> 00:30:32,360
‎वह अपने जुनून से प्रेरित हैं।

347
00:30:33,320 --> 00:30:35,680
‎-लेकिन वह बुरे इरादे से काम नहीं करते हैं।
‎-मैं जानता हूँ।

348
00:30:36,600 --> 00:30:40,080
‎और मैं उनका आभारी हूँ। वह बार-बार
‎मेरे विश्वास की परीक्षा लेते हैं।

349
00:30:40,160 --> 00:30:41,920
‎और हर बार यह मज़बूत होता जाता है।

350
00:30:42,000 --> 00:30:43,560
‎यह सुनकर मुझे ख़ुशी हुई।

351
00:30:43,640 --> 00:30:47,680
‎लेकिन अब मेरे लिए यह भी स्पष्ट है
‎कि मुझे अपने विचार का अनुसरण करना चाहिए...

352
00:30:49,200 --> 00:30:52,520
‎सिर्फ़ और सिर्फ़ ईश्वर की सेवा करने के लिए।

353
00:30:53,400 --> 00:30:54,400
‎इसलिए, मुझे जाना होगा।

354
00:31:06,360 --> 00:31:08,920
‎क्या आपको लगता है
‎कि बच्चे को यहाँ लाना बुद्धिमानी है?

355
00:31:09,400 --> 00:31:10,240
‎हमारे साथ आइए।

356
00:31:18,040 --> 00:31:19,520
‎तुम्हारे पास क्या है?

357
00:31:25,040 --> 00:31:27,960
‎-क्या यह पुरुष है?
‎-नहीं। यह एक राजा है।

358
00:31:31,520 --> 00:31:32,760
‎क्या वह एक अच्छा राजा है?

359
00:31:33,840 --> 00:31:35,600
‎हाँ, आपकी तरह।

360
00:31:37,480 --> 00:31:41,160
‎अब जब आपने एग्ल्सबर्ग पर कब्ज़ा कर लिया है,
‎तो आप इसके साथ क्या करेंगे?

361
00:31:41,240 --> 00:31:45,440
‎इसे कब्ज़े में रखूँगा, जब तक
‎मर्शिया का शासक मेरा कोई भरोसेमंद ना हो।

362
00:31:46,760 --> 00:31:50,240
‎-आप एथ्ल्फ्रेद पर भरोसा कर सकते हैं।
‎-तो, आप मेरी बहन के साथ?

363
00:31:50,880 --> 00:31:55,200
‎मैं हमारे परिवार का पक्ष लेती हूँ
‎और शायद ऊट्रेड ने हमारी सेवा की है।

364
00:31:55,280 --> 00:31:58,240
‎उसके वचन को तोड़कर
‎और मेरी इच्छा के विरुद्ध जाकर?

365
00:31:59,080 --> 00:32:05,160
‎ऊट्रेड का धन्यवाद कीजिए, हमारा परिवार अब
‎वेसेक्स और मर्शिया दोनों के सिंहासन पर है।

366
00:32:06,880 --> 00:32:12,160
‎और आपके पिता का संयुक्त इंग्लैंड
‎का सपना और भी करीब आ गया है।

367
00:32:13,600 --> 00:32:15,440
‎एथ्ल्फ्रेद आपकी खानदान से है...

368
00:32:16,320 --> 00:32:18,880
‎और अगर आप उसे अनुमति देंगे
‎तो वह आपके प्रति वफ़ादार रहेगी।

369
00:32:19,280 --> 00:32:21,560
‎वह कोई ख़तरा नहीं है, एडवर्ड।

370
00:32:23,760 --> 00:32:25,400
‎देहउबर्थ का किला आगे है।

371
00:32:26,040 --> 00:32:30,160
‎यह अच्छी तरह से सुरक्षित है,
‎लेकिन हमारे पास अंधेरा और आश्चर्य है।

372
00:32:30,240 --> 00:32:32,800
‎तो, तेजी से आगे बढ़ो
‎और बिना दया के हमला करो।

373
00:32:32,880 --> 00:32:33,760
‎जी, महाराज।

374
00:32:45,720 --> 00:32:48,880
‎डेन्स। मैं यहाँ से
‎उनकी बदबू को सूंघ सकता हूँ।

375
00:32:48,960 --> 00:32:53,400
‎-क्या हम हमला करेंगे या पीछे हटेंगे?
‎-हम वेलस के सैनिक हैं। हम हमला करेंगे।

376
00:32:53,880 --> 00:32:55,880
‎-एक कतार बनाओ!
‎-एक कतार बनाओ!

377
00:33:01,160 --> 00:33:03,760
‎मार डालो! उन सभी को मार डालो!

378
00:33:13,400 --> 00:33:14,240
‎छोड़ो!

379
00:33:21,720 --> 00:33:22,760
‎डरो मत।

380
00:33:24,680 --> 00:33:25,560
‎हम बढ़ते रहेंगे!

381
00:33:30,160 --> 00:33:31,320
‎रुको मत!

382
00:33:31,880 --> 00:33:33,200
‎लंबा धनुष!

383
00:33:34,720 --> 00:33:35,640
‎छोड़ो!

384
00:33:43,880 --> 00:33:44,720
‎छोड़ो!

385
00:33:52,600 --> 00:33:55,040
‎रुक जाओ! पीछे हटो!

386
00:33:56,960 --> 00:33:58,680
‎ख़ुद को बचाओ!

387
00:33:59,120 --> 00:34:00,040
‎आग!

388
00:34:00,560 --> 00:34:01,840
‎धनुष तैयार करो!

389
00:34:02,200 --> 00:34:03,040
‎छोड़ो!

390
00:34:04,600 --> 00:34:05,720
‎पीछे हटो!

391
00:34:07,800 --> 00:34:09,040
‎पीछे हटो!

392
00:34:09,960 --> 00:34:11,040
‎छोड़ो!

393
00:34:19,120 --> 00:34:21,280
‎सब को मार डालो!

394
00:35:14,600 --> 00:35:17,800
‎सुप्रभात। हमने सोचा कि तुम्हारी आग और
‎भोजन को बर्बाद करना शर्म की बात होगी।

395
00:35:18,280 --> 00:35:20,960
‎-हमें देखा कि तुम्हें उनकी ज़रूरत नहीं है।
‎-मैं आपकी मदद कर सकता हूँ।

396
00:35:27,680 --> 00:35:30,440
‎मुझे चमचा की ज़रूरत नहीं है,
‎जो चुप नहीं रह सकता।

397
00:35:32,840 --> 00:35:35,200
‎टेटेनहाल में मुझे आपकी हंसी याद नहीं है।

398
00:35:35,960 --> 00:35:38,400
‎आपको सिर्फ़ हराया नहीं गया था।
‎आपको अपमानित किया गया था।

399
00:35:39,320 --> 00:35:41,960
‎एडवर्ड और उनकी सेना ने
‎शानदार जीत का जश्न मनाया था।

400
00:35:43,080 --> 00:35:45,920
‎और वे अभी भी मना रहे हैं,
‎खा रहे हैं और पी रहे हैं

401
00:35:46,000 --> 00:35:48,640
‎यह कहानी सुनाते हुए
‎कि डेन्स को कैसे पराजित किया गया।

402
00:35:49,560 --> 00:35:51,320
‎लेकिन मैं इसको सही करने में
‎मदद कर सकता हूँ।

403
00:35:52,080 --> 00:35:53,520
‎मैं जानता हूँ कि एडवर्ड को कैसे हराएँ।

404
00:35:53,600 --> 00:35:56,960
‎लेकिन अगर आप मुझे मारेंगी,
‎तो यह मेरे साथ कब्र में चला जाएगा।

405
00:35:58,000 --> 00:36:00,880
‎मैं बस बोल रहा हूँ कि आप सुनिए
‎कि मैं क्या कहना चाह रहा हूँ

406
00:36:00,960 --> 00:36:04,840
‎और अगर इसका कोई मतलब ना हो,
‎तो मुझे मार देना।

407
00:36:07,400 --> 00:36:08,240
‎इरादा तो है।

408
00:36:18,640 --> 00:36:22,280
‎लेडी एथ्ल्फ्रेद को बाहर बुलाइए।
‎उन्हें देखना चाहिए कि क्या हो रहा है।

409
00:36:22,360 --> 00:36:23,400
‎क्या?

410
00:37:00,440 --> 00:37:02,400
‎आपके लिए आपकी सेना आ गई है,
‎मर्शिया की रानी।

411
00:37:03,400 --> 00:37:05,760
‎अब आपके भाई से लड़ने के लिए
‎आपके पास पर्याप्त लोग हैं।

412
00:37:07,640 --> 00:37:10,200
‎और आप अपनी सेना को क्या आदेश देना चाहेंगी?

413
00:37:14,840 --> 00:37:16,560
‎कि वो शांत रहें!

414
00:37:17,680 --> 00:37:23,440
‎मैं एक भी मर्शियन की क़ुरबानी नहीं दूँगी
‎जब तक कि यह बेहद ज़रूरी ना हो।

415
00:37:24,120 --> 00:37:26,160
‎सैनिक बाहर रहेंगे।

416
00:37:26,760 --> 00:37:31,520
‎मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि एग्ल्सबर्ग
‎जल्द ही वापस मर्शिया के नियंत्रण में होगा।

417
00:37:34,120 --> 00:37:35,680
‎लॉर्ड ऊट्रेड के लिए द्वार खोल दीजिए।

418
00:37:35,760 --> 00:37:38,640
‎अब उन्हें बंद करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

419
00:37:39,080 --> 00:37:42,320
‎लॉर्ड, खोल दीजिए और मैं वादा करती हूँ

420
00:37:42,400 --> 00:37:45,640
‎कि सेना बिना निमंत्रण के
‎शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।

421
00:37:46,240 --> 00:37:48,760
‎हमारे बीच कोई टकराव नहीं होना चाहिए।

422
00:38:36,800 --> 00:38:39,160
‎आओ देखो हमारे पिता ने क्या किया है।
‎आपको भरोसा नहीं होगा।

423
00:38:39,800 --> 00:38:40,800
‎आप कहाँ जा रहे हैं?

424
00:38:42,040 --> 00:38:43,040
‎वेसेक्स।

425
00:38:43,720 --> 00:38:45,680
‎मुझे प्रार्थना करने और अकेले रहने के लिए
‎समय चाहिए।

426
00:38:45,760 --> 00:38:46,800
‎क्या पिताजी को मालूम है?

427
00:38:46,880 --> 00:38:50,560
‎मैंने जाने का मन बना लिया है और मुझे पता
‎है कि वह मुझे रोकने की कोशिश करेंगे।

428
00:38:50,640 --> 00:38:51,760
‎आपको क्यों जाना है?

429
00:38:52,440 --> 00:38:54,800
‎फादर बेयोका ने मुझे बचाने के लिए
‎अपनी जान दे दी।

430
00:38:55,640 --> 00:38:58,720
‎मैं उनके बलिदान का सम्मान
‎सिर्फ़ ईश्वर की सेवा करके कर सकता हूँ।

431
00:39:00,800 --> 00:39:02,040
‎मैं वही कर रहा हूँ।

432
00:39:02,760 --> 00:39:03,960
‎मुझे अपने साथ ले चलो।

433
00:39:05,120 --> 00:39:09,000
‎-तुम मठ में जाना चाहती हो?
‎-नहीं, वेसेक्स, जहाँ जो चाहूँ वह कर सकूँ।

434
00:39:09,760 --> 00:39:11,560
‎-और तुम क्या करना चाहती हो?
‎-कुछ भी।

435
00:39:11,640 --> 00:39:14,200
‎क्योंकि कुछ भी यहाँ इंतज़ार करने
‎और ऊबने से बेहतर होगा,

436
00:39:14,280 --> 00:39:16,760
‎उसके बाद किसी से शादी के लिए
‎मज़बूर होना पड़ेगा जिससे मैं घृणा करती हूँ।।

437
00:39:17,440 --> 00:39:18,880
‎मैं सिर्फ़ जीना चाहती हूँ। और कुछ नहीं।

438
00:39:19,280 --> 00:39:22,840
‎मैं कितना भी चाह लूँ,
‎तुम्हें अपने साथ नहीं ले जा सकता।

439
00:39:23,280 --> 00:39:25,480
‎लेकिन तुम्हारा समय आएगा,
‎मुझे पूरा भरोसा है।

440
00:39:28,640 --> 00:39:29,760
‎ध्यान रखना, बहन।

441
00:39:31,280 --> 00:39:33,000
‎तुम मुझे हमेशा याद आओगी।

442
00:40:09,800 --> 00:40:11,560
‎मैं सेना को शहर में आने दूंगा।

443
00:40:12,160 --> 00:40:14,880
‎मैं देख सकता हूँ कि आपको मर्शिया
‎के लोगों का समर्थन प्राप्त है।

444
00:40:16,040 --> 00:40:19,360
‎इस पल का आनंद लीजिए।
‎यह हमेशा ऐसा नहीं रहेगा।

445
00:40:20,040 --> 00:40:23,320
‎शासक के रूप में,
‎आपको असंभव निर्णय लेने होंगे।

446
00:40:23,960 --> 00:40:26,680
‎मुझे पता है कि मैंने
‎अपनी कुछ निर्णय में गलतियाँ की हैं।

447
00:40:27,240 --> 00:40:30,120
‎जब तक मैं मर्शिया की रानी हूँ
‎आपको मेरा समर्थन है।

448
00:40:31,000 --> 00:40:34,840
‎मैं यह नहीं देख सका की मर्शिया पर
‎शासन करने के लिए आप सही इंसान हैं

449
00:40:34,920 --> 00:40:36,360
‎और इसके लिए मुझे खेद है।

450
00:40:37,560 --> 00:40:39,600
‎मेरे लिए हमारा गठबंधन ही काफ़ी है।

451
00:40:42,160 --> 00:40:44,120
‎मैं पूर्वी एंग्लिया पर भी
‎चर्चा करना चाहता हूँ।

452
00:40:45,360 --> 00:40:49,360
‎एथ्लरेड ने इसे जीत लिया था, लेकिन उनकी
‎मृत्यु के बाद से यह कानून के बिना हो गया।

453
00:40:50,240 --> 00:40:52,240
‎मेरा सुझाव है कि
‎हम वहाँ एक सेना भेजते हैं,

454
00:40:52,320 --> 00:40:55,720
‎जिसमें वेसेक्स और मर्शिया दोनों के लोग
‎होंगे और वो शांति बहाल करेंगे।

455
00:40:55,800 --> 00:40:56,920
‎मैं सहमत हूँ।

456
00:40:57,000 --> 00:41:00,120
‎संयुक्त सेना से यह स्पष्ट संदेश मिलेगा
‎कि हम सहयोगी हैं।

457
00:41:00,680 --> 00:41:03,720
‎उसके बाद, हम उत्तर को
‎नॉर्थम्ब्रियन डेनलैंड में धकेल सकते हैं।

458
00:41:04,480 --> 00:41:09,520
‎मुझे लगता है कि साथ मिलके हम अपने पिता के
‎संयुक्त राष्ट्र का सपना पूरा कर सकते हैं।

459
00:41:18,440 --> 00:41:19,360
‎पिर्लिग़...

460
00:41:20,960 --> 00:41:22,240
‎मैं अपने बेटे को ढूंढ रहा हूँ।

461
00:41:23,560 --> 00:41:25,320
‎-वह चला गया, ऊट्रेड।
‎-चला गया?

462
00:41:28,240 --> 00:41:30,760
‎-कहाँ?
‎-वापस वेसेक्स के अपने चर्च में।

463
00:41:32,360 --> 00:41:34,720
‎-वह कब निकला?
‎-शाम होने से पहले।

464
00:41:35,600 --> 00:41:38,640
‎मैंने कहा था कि वह जाने से पहले
‎आपसे बात कर ले, लेकिन उसने मना कर दिया।

465
00:41:42,400 --> 00:41:45,240
‎-क्या उसने यह ईसाई दीक्षा के कारण किया?
‎-नहीं।

466
00:41:45,320 --> 00:41:47,440
‎बस ईश्वर ने उसे बुलाया है।

467
00:41:49,240 --> 00:41:51,880
‎मुझे पता है कि आप उसके विश्वास को
‎नहीं मानते हैं, लेकिन मेरा भरोसा करें...

468
00:41:52,360 --> 00:41:54,160
‎उस युवा लड़के पर आपको गर्व कर सकेंगे।

469
00:41:56,480 --> 00:41:57,680
‎क्या वह वापस आएगा?

470
00:41:59,120 --> 00:42:00,000
‎उम्मीद है।

471
00:42:19,080 --> 00:42:21,120
‎मैं कोक्कम लौटने की तैयारी करता हूँ।

472
00:42:21,600 --> 00:42:22,840
‎-आप यहाँ नहीं रहेंगे?
‎-नहीं।

473
00:42:23,720 --> 00:42:27,280
‎यहाँ रहकर हर दिन आपको देखना...

474
00:42:29,840 --> 00:42:33,960
‎और आपके साथ नहीं हो पाना,
‎यह बहुत दर्दनाक है।

475
00:42:37,280 --> 00:42:42,280
‎हम बहुत बड़ी कीमत चुका रहे हैं,
‎लेकिन यह एक शपथ है जो मुझे निभानी होगी।

476
00:42:43,800 --> 00:42:47,000
‎मुझे आपकी याद आएगी, ऊट्रेड रगनार्सन।

477
00:43:06,120 --> 00:43:08,840
‎मैं आपके सिंहासन के साथ
‎हमेशा मर्शिया के बुलावे का जवाब दूंगा।

478
00:43:10,600 --> 00:43:11,600
‎मुझे पता है।

479
00:43:48,680 --> 00:43:52,120
‎मर्शियन हाथों में एग्ल्सबर्ग को
‎वापस देख कर अच्छा लगा।

480
00:43:55,040 --> 00:43:58,840
‎मैं आपसे एथेलस्टान के बारे में
‎बात करना चाहती हूँ।

481
00:43:58,920 --> 00:44:01,280
‎हाँ, मैं आपका आभारी हूँ
‎कि आपने उसे मेरे पास लाया।

482
00:44:01,880 --> 00:44:03,680
‎मुझे पता है कि बच्चे की परवाह करते हैं...

483
00:44:04,840 --> 00:44:07,400
‎लेकिन उसे विनचेस्टर ले जाना
‎आपके लिए असंभव होगा।

484
00:44:07,680 --> 00:44:10,840
‎वहाँ ऐसे लोग हैं
‎जो शायद उसके बारे में बुरा सोचें।

485
00:44:16,320 --> 00:44:18,080
‎अगर आपकी सहमति हो,

486
00:44:18,880 --> 00:44:22,360
‎तो मैं बच्चे का भार अपने ऊपर लेकर
‎उसे बेडविन ले जाना चाहूंगी

487
00:44:22,440 --> 00:44:24,800
‎और उसे वहीं पालूँगी,
‎जैसे मैंने आपको पाला था...

488
00:44:27,600 --> 00:44:31,040
‎ताकि वह आपके और एल्फ्रेड के
‎नक्शेकदम पर चले।

489
00:44:36,160 --> 00:44:37,360
‎तैयारी कीजिए।

490
00:44:38,200 --> 00:44:39,960
‎मैं ऊट्रेड को आपके साथ जाने के लिए कहूंगा।

491
00:44:49,320 --> 00:44:51,080
‎-आओ हमारे साथ खेलो।
‎-थोड़ी देर रुको।

492
00:44:51,160 --> 00:44:52,760
‎पहले मुझे एडिथ से बात करनी है।

493
00:45:04,760 --> 00:45:08,560
‎मैंने वादा किया था कि मैं लॉर्ड ऊट्रेड को
‎संदेश देने के लिए तुम्हें पुरस्कार दूँगी।

494
00:45:10,160 --> 00:45:11,080
‎ये रहा।

495
00:45:12,560 --> 00:45:14,040
‎धन्यवाद, लेडी एथ्ल्फ्रेद।

496
00:45:14,800 --> 00:45:18,680
‎एल्फिन को आपका साथ पसंद है
‎और आप उसके प्रति बहुत सच्ची रही हैं।

497
00:45:20,240 --> 00:45:21,560
‎मैं इसे नहीं भूलूंगी।

498
00:45:23,080 --> 00:45:25,040
‎लेकिन मैं अब रानी हूँ।

499
00:45:25,560 --> 00:45:29,360
‎आप मेरे पति की रखैल थीं
‎और आपके भाई ने एथ्लरेड को मार डाला।

500
00:45:29,440 --> 00:45:32,280
‎आपको यहाँ रहने की अनुमति देना
‎मुझे कमज़ोर बताएगा।

501
00:45:33,680 --> 00:45:35,720
‎मैं आपको बहुत कठोर दंड नहीं देना चाहती।

502
00:45:36,640 --> 00:45:40,080
‎मैं आपके लिए आश्रम में रहने का व्यवस्था
‎कर दूँगी जहाँ आप सुरक्षित रह सकें।

503
00:45:42,000 --> 00:45:43,760
‎मैं ख़ुद अपना रास्ता ढूंढना पसंद करूंगी।

504
00:45:47,360 --> 00:45:48,920
‎क्या मैं एल्फिन को अलविदा कह सकती हूँ?

505
00:45:50,520 --> 00:45:51,360
‎हाँ।

506
00:46:19,800 --> 00:46:23,560
‎ब्रिडा, मुझे आपसे मिलने की उम्मीद नहीं थी।

507
00:46:25,000 --> 00:46:26,640
‎आप एक महान जीत से चूक गईं।

508
00:46:28,920 --> 00:46:31,560
‎-क्या अब आप यहाँ रुकना चाहती हैं?
‎-नहीं।

509
00:46:31,840 --> 00:46:34,400
‎मैं और भी निश्चित हूँ कि हमें
‎अब सेक्सन पर हमला करना चाहिए।

510
00:46:35,520 --> 00:46:37,200
‎मैंने अपना निर्णय ले लिया है, ब्रिडा।

511
00:46:37,880 --> 00:46:40,520
‎और जब तुम देखोगे कि मैं क्या लाई हूँ,
‎तो अपना निर्णय बदल लोगे।

512
00:46:41,320 --> 00:46:43,320
‎वो तो सिर्फ़ तभी होगा
‎अगर यह हजारों की सेना हो।

513
00:46:54,640 --> 00:46:55,800
‎यह कमीना कौन है?

514
00:46:57,720 --> 00:47:01,280
‎यह वो कमीना है जो हमें विनचेस्टर को
‎जीतने में मदद करेगा...

515
00:47:02,240 --> 00:47:05,160
‎डेन के ख़ून की एक भी बूंद बहाए बिना।

516
00:47:22,280 --> 00:47:25,000
‎मुझे पता है कि आपलोगों को लगता है
‎कि हम धन और शक्ति से चूक गए।

517
00:47:27,760 --> 00:47:31,320
‎-हमारे पास कुछ उससे भी बड़ा है।
‎-कृपया हमारी दोस्ती के बारे में मत कहना।

518
00:47:37,000 --> 00:47:40,440
‎-हम और शराब चाहिए।
‎-तो यह अधिक शराब कहने वाला था।

519
00:47:47,680 --> 00:47:49,280
‎शाही सलाहकार?

520
00:47:52,440 --> 00:47:54,360
‎सबसे कड़ा शराब का एक और जग दो।

521
00:47:57,360 --> 00:47:58,640
‎मैं आपके शराब के पैसे देती हूँ।

522
00:48:00,280 --> 00:48:03,840
‎और जब आप एग्ल्सबर्ग से जाएंगे,
‎तो मुझे अपने साथ चलने की अनुमति देंगे,

523
00:48:03,920 --> 00:48:04,880
‎सुरक्षित रास्ते के लिए।

524
00:48:08,520 --> 00:48:09,440
‎फ़िर दो शराब दे दो।

525
00:48:12,480 --> 00:48:16,960
‎टेटेनहाल के बाद, एडवर्ड का मानना है
‎कि डेंस को अब कोई ख़तरा नहीं है।

526
00:48:17,400 --> 00:48:20,800
‎वह विनचेस्टर को बिना सुरक्षा के छोड़ कर
‎अपनी सेना को एग्ल्सबर्ग ले गए हैं।

527
00:48:20,880 --> 00:48:23,640
‎विनचेस्टर, राजा एल्फ्रेड का धार्मिक घर है।

528
00:48:24,560 --> 00:48:26,760
‎यह सेक्सन के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

529
00:48:26,840 --> 00:48:29,160
‎वहाँ सिर्फ़ मुट्ठी भर सैनिक हैं,
‎अधिक नहीं हैं।

530
00:48:29,240 --> 00:48:31,480
‎हमें फ़िर कभी इस तरह का अवसर नहीं मिलेगा।

531
00:48:31,560 --> 00:48:35,120
‎विनचेस्टर कमज़ोर है
‎और हमारे अलावा किसी को यह एहसास नहीं है।

532
00:48:36,960 --> 00:48:39,680
‎तुमने कहा था कि तुम अपने आदमियों को
‎मौत का ख़तरा लेने के लिए नहीं कहोगे...

533
00:48:40,640 --> 00:48:43,920
‎जब तक भोजन, या भूमि,
‎या अपने परिवारों की रक्षा के लिए ना हो।

534
00:48:45,240 --> 00:48:48,400
‎विनचेस्टर में सभी चीजें मिलेंगी
‎और अधिक भी।

535
00:48:50,000 --> 00:48:51,160
‎और कोई ख़तरा भी नहीं है।

536
00:49:38,400 --> 00:49:40,760
‎हम आज विनचेस्टर के लिए रवाना होंगे।

537
00:49:58,600 --> 00:50:01,600
‎उप-शीर्षक अनुवादक: ऋषभ राज

