1
00:00:06,000 --> 00:00:09,960
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,440
‎मैं ऊट्रेड हूँ। ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:13,520 --> 00:00:17,360
‎अधिकार की लड़ाई के कारण
‎पुराने गठबंधनों के टूटने का ख़तरा है।

4
00:00:17,440 --> 00:00:20,480
‎एडवर्ड ऐसा दिखावा कर रहे हैं जैसे कि
‎मर्शिया उनका राज्य है जबकि ऐसा नहीं है!

5
00:00:20,560 --> 00:00:25,040
‎शायद घर से इतनी दूर होने के कारण
‎आपके फैसला लेने की शक्ति कम हो गई है।

6
00:00:25,120 --> 00:00:26,880
‎विनचेस्टर लौट जाइए, सब ठीक हो जाएगा।

7
00:00:26,960 --> 00:00:31,920
‎वेसेक्स में सत्ता परिवर्तन होते ही,
‎एल्स्विथ को लगा उनकी योजना मान ली जाएगी।

8
00:00:32,000 --> 00:00:35,720
‎मैं एथेलस्टान को बेडविन ले जाकर
‎उन्हें वहीं बड़ा करना चाहती हूँ।

9
00:00:35,800 --> 00:00:39,760
‎जाने की तैयारी कीजिए। मैं ऊट्रेड को
‎आपके साथ जाने के लिए कहूँगा।

10
00:00:39,840 --> 00:00:43,920
‎एर्डोल्फ़ की धोखेबाज़ी
‎उसकी बहन ने उजागर कर दिया।

11
00:00:44,000 --> 00:00:45,720
‎ख़ुद को बचा लो।

12
00:00:48,120 --> 00:00:51,960
‎सहयोगियों के बिना, वह वैसे लोगों की तलाश
‎करने लगा जो उसकी तरह बदला लेना चाहते हैं।

13
00:00:52,040 --> 00:00:55,480
‎यह वो कमीना है
‎जो विनचेस्टर जीतने में हमारी मदद करेगा

14
00:00:55,560 --> 00:00:58,880
‎डेन की सेना का एक भी बूंद ख़ून बहाए बिना।

15
00:00:58,960 --> 00:01:01,960
‎मैंने मर्शिया पर शासन करने का
‎प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

16
00:01:02,040 --> 00:01:05,520
‎आखिरकार मैंने बेब्बन्बुर्ग के
‎ऊट्रेड के साथ सौदेबाजी कर ली।

17
00:01:05,600 --> 00:01:08,720
‎लेकिन मैं एक ऐसे इंसान को जानता था
‎जो अधिक योग्य थी।

18
00:01:08,800 --> 00:01:11,560
‎मर्शिया के लॉर्ड के रूप में
‎मेरा पहला कार्य,

19
00:01:11,640 --> 00:01:14,240
‎मुझे लगता है कि एथ्ल्फ्रेद के लिए
‎सिंहासन छोड़ने से बेहतर

20
00:01:15,200 --> 00:01:16,800
‎कुछ और नहीं होगा!

21
00:01:16,880 --> 00:01:20,320
‎लेडी एथ्ल्फ्रेद मर्शिया पर
‎राज नहीं कर सकती हैं!

22
00:01:20,400 --> 00:01:23,240
‎अभी तक यह बलिदान के बिना नहीं था।

23
00:01:23,320 --> 00:01:28,520
‎मैं कसम खाती हूँ कि जब तक मैं मर्शिया के
‎सिंहासन पर रहूँगी, तब तक कुंवारी रहूँगी।

24
00:01:28,600 --> 00:01:29,680
‎क्या विटन सहमत हैं?

25
00:01:29,760 --> 00:01:31,160
‎सहमत हैं!

26
00:01:31,240 --> 00:01:33,680
‎लेडी एथ्ल्फ्रेद, अपना सिंहासन ग्रहण करें।

27
00:01:42,000 --> 00:01:43,800
‎भाग्य ही सबकुछ है!

28
00:01:49,880 --> 00:01:53,160
‎मुझे तुम्हारी याद आएगी, ऊट्रेड रगनार्सन।

29
00:02:25,200 --> 00:02:27,880
‎आपकी उम्र लंबी हो, लेडी एथ्ल्फ्रेद!

30
00:02:32,640 --> 00:02:34,920
‎विन्टनचेस्टर

31
00:02:35,000 --> 00:02:39,000
‎विनचेस्टर
‎वेसेक्स का साम्राज्य

32
00:03:16,000 --> 00:03:17,240
‎यह क्या हो रहा है?

33
00:03:56,480 --> 00:03:57,480
‎सैनिकों!

34
00:04:07,600 --> 00:04:08,880
‎पुजारियों को पकड़ो।

35
00:05:08,400 --> 00:05:10,280
‎हमें इनसे बचाइए।

36
00:05:27,360 --> 00:05:29,480
‎मुझे बताया गया है कि आप प्रभारी हैं।

37
00:05:33,560 --> 00:05:35,760
‎मैं राजा नहीं हूँ।

38
00:05:35,840 --> 00:05:38,160
‎मैं जानता हूँ कि आप राजा नहीं हैं।

39
00:05:44,600 --> 00:05:46,880
‎क्या आप लड़ना चाहेंगे
‎या हार स्वीकार करेंगे?

40
00:06:02,880 --> 00:06:04,080
‎मैं हार स्वीकार करता हूँ।

41
00:06:29,760 --> 00:06:31,080
‎उन्हें बंद कर दो।

42
00:06:46,120 --> 00:06:49,400
‎-क्या शहर हमारे कब्ज़े में है?
‎-जल्द हो जाएगा।

43
00:06:51,800 --> 00:06:54,960
‎हमने सेक्सन का दिल चीर दिया है।

44
00:06:57,600 --> 00:06:59,080
‎तो अब यह शुरू होता है!

45
00:07:07,000 --> 00:07:09,360
‎-सभी तैयार हो जाओ।
‎-अपनी-अपनी जगह ले लो।

46
00:07:42,000 --> 00:07:44,120
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

47
00:08:04,680 --> 00:08:06,680
‎थैचम

48
00:08:06,760 --> 00:08:08,320
‎थत्चम
‎वेसेक्स का साम्राज्य

49
00:08:08,400 --> 00:08:11,000
‎क्या यहाँ सिर्फ़ मैं ही काम कर रहा हूँ?

50
00:08:11,080 --> 00:08:13,360
‎अगर मैं आग तैयार करता हूँ,
‎तो मैं खाना नहीं बनाऊँगा।

51
00:08:14,560 --> 00:08:18,920
‎लेडी एल्स्विथ के लिए शिविर लगाना
‎एक सौभाग्य की बात है।

52
00:08:19,000 --> 00:08:21,920
‎अरे हाँ। एडवर्ड हमें सम्मानित करेंगे...

53
00:08:23,280 --> 00:08:25,080
‎उनकी माता का रक्षक बनने के लिए।

54
00:08:31,880 --> 00:08:33,640
‎जब मैं बेडविन पहुँच जाऊँगी,

55
00:08:33,720 --> 00:08:37,080
‎मैं आपकी ओर से धन्यवाद की
‎प्रार्थना की पेशकश करूंगी।

56
00:08:38,159 --> 00:08:40,640
‎फ़िर भी लगता है कि मैं आभारी नहीं रहूँगा।

57
00:08:40,720 --> 00:08:45,520
‎भगवान ने आपके माध्यम से काम किया, ऊट्रेड।
‎आपने अकेले बलिदान नहीं दिया है।

58
00:08:45,600 --> 00:08:47,840
‎यह कोई बलिदान नहीं था,
‎इसमें कोई ख़ून नहीं बहा।

59
00:08:47,919 --> 00:08:49,039
‎पिर्लिग़, फ्लिंट!

60
00:08:49,120 --> 00:08:53,000
‎फ़िर भी आपने मर्शिया के लोगों को
‎वह दे दिया जो आपके लिए सबसे कीमती था।

61
00:08:53,080 --> 00:08:56,200
‎और उसके लिए, मैं हमेशा आपकी आभारी रहूँगी।

62
00:08:56,280 --> 00:08:57,600
‎अब आप लेडी एल्स्विथ के रक्षक हैं?

63
00:08:57,680 --> 00:09:02,400
‎अगर आप आस्तिक बनते हैं, तो शायद,
‎मैं आपको उचित रूप से पुरस्कृत कर सकती हूँ।

64
00:09:02,480 --> 00:09:05,760
‎फ़िर मुझे पुरस्कार नहीं चाहिए। मैं विश्वास
‎का दिखावा नहीं करूंगा जो मैं नहीं करता।

65
00:09:07,800 --> 00:09:13,360
‎जब तक मेरा और आपका मित्र होना
‎संभव नहीं होगा,

66
00:09:13,440 --> 00:09:15,720
‎तब तक मुझे यह पता नहीं चलेगा
‎कि आप कैसे मेरे काम के हैं।

67
00:09:15,800 --> 00:09:17,880
‎लगता है कोई बात है।

68
00:09:19,400 --> 00:09:23,880
‎मेरा मतलब उस काम को पूरा करना है
‎जिसे मेरे पति ने शुरू किया था।

69
00:09:25,000 --> 00:09:28,400
‎अब मैं समझ गई हूँ
‎कि यह आपके लिए भी कुछ मायने रखता है

70
00:09:28,480 --> 00:09:32,560
‎और मैंने सोचा कि अगर हम
‎एक साथ काम करें, तो शायद...

71
00:09:32,640 --> 00:09:35,720
‎मैं आपके अनुसार काम नहीं कर सकता।
‎मेरे पास ख्याल रखने के लिए अपने बच्चे हैं।

72
00:09:38,680 --> 00:09:41,560
‎-बच्चे के लिए आपका क्या इरादा है?
‎-कुछ नहीं।

73
00:09:41,640 --> 00:09:46,080
‎मैं सिर्फ़ एल्फ्रेड के ख़ून की परवरिश
‎अच्छे से करना चाहती हूँ।

74
00:09:46,160 --> 00:09:48,560
‎क्या यह सही नहीं है, फादर पिर्लिग़?

75
00:09:48,640 --> 00:09:52,000
‎आपने जो कहा वह बिलकुल उचित है।

76
00:09:53,280 --> 00:09:55,360
‎मुझे लगा कि आपको उनकी योजना में
‎कोई दिलचस्पी नहीं है?

77
00:09:55,440 --> 00:09:57,880
‎मुझे नहीं हैं, मैंने सिर्फ़ अपना काम किया।

78
00:09:59,080 --> 00:10:02,080
‎डेन का हत्यारा
‎अब एक शांतिप्रिय व्यक्ति है।

79
00:10:04,400 --> 00:10:07,200
‎यह बहुत बुरा हुआ कि एल्फ्रेड
‎इसे सुनने के लिए यहाँ नहीं हैं।

80
00:10:07,280 --> 00:10:12,120
‎मेरे पति ने ऊट्रेड में कुछ ऐसा देखा,
‎जो हम में से कोई भी समझ नहीं पाया।

81
00:10:12,200 --> 00:10:17,280
‎लेडी, हम सब समझ गए थे।
‎मुझे लगता है कि सिर्फ़ आप नहीं समझी थीं।

82
00:10:26,800 --> 00:10:28,760
‎इतना पर्याप्त नहीं होगा।

83
00:10:28,840 --> 00:10:32,360
‎मुझे ठंड लग रही है,
‎कृपया जाओ और थोड़ा और काटो।

84
00:10:32,440 --> 00:10:34,120
‎बेशक, लेडी।

85
00:10:35,960 --> 00:10:38,480
‎यह उनके दिखाने का तरीका है
‎कि वह आपको पसंद करती हैं।

86
00:10:47,200 --> 00:10:49,600
‎हम कितनी देर में बेडविन पहुंचेंगे?

87
00:10:49,680 --> 00:10:53,200
‎कल तक पहुँच जाएंगे अगर हम प्रार्थना के लिए
‎सड़क पर रुकते हुए ना चलें तो।

88
00:10:54,000 --> 00:10:55,880
‎फ़िर हम कुख़म जाएंगे।

89
00:10:58,200 --> 00:11:00,280
‎-क्या यह अच्छी ख़बर नहीं है?
‎-हाँ, है।

90
00:11:00,960 --> 00:11:05,760
‎मैं आपके साथ रहना चाहती हूँ, पिताजी।
‎और कुख़म छोटी जगह है।

91
00:11:06,800 --> 00:11:09,720
‎शांतिपूर्ण और सुरक्षित है।

92
00:11:09,800 --> 00:11:12,400
‎क्या हम विनचेस्टर नहीं जा सकते?
‎हम वहाँ ख़ुश थे।

93
00:11:14,080 --> 00:11:16,200
‎क्या वे घुड़सवार हमारा पीछा कर रहे थे?

94
00:11:16,280 --> 00:11:18,360
‎नहीं, हम एक व्यापारिक मार्ग पर हैं।

95
00:11:33,400 --> 00:11:34,960
‎और उनका क्या?

96
00:11:42,400 --> 00:11:43,520
‎लॉर्ड?

97
00:11:55,560 --> 00:11:57,800
‎-वे क्या चाहते हैं?
‎-देखते हैं।

98
00:11:58,600 --> 00:11:59,480
‎शांत रहिए।

99
00:12:02,120 --> 00:12:03,160
‎लगता है ये घात लगाकर बैठे थे।

100
00:12:04,880 --> 00:12:06,800
‎निश्चित रूप से वो घात लगाकर बैठे थे।

101
00:12:12,240 --> 00:12:15,720
‎ऊट्रेड! क्या बात है।

102
00:12:15,800 --> 00:12:18,320
‎मैंने सुना कि आपलोग दक्षिण की ओर
‎जा रहे हैं, लेकिन मुझे विश्वास नहीं हुआ।

103
00:12:18,400 --> 00:12:20,560
‎हमेशा की तरह, देवता आपके साथ हैं।

104
00:12:22,560 --> 00:12:25,440
‎हम राजा का इंतज़ार कर रहे थे।

105
00:12:26,200 --> 00:12:27,880
‎लेकिन अब आपसे काम चलाना पड़ेगा।

106
00:12:28,800 --> 00:12:32,720
‎-आप हमसे क्या चाहते हैं, हेस्टेन?
‎-मेरे नए स्वामी के लिए एक उपहार।

107
00:12:32,800 --> 00:12:34,840
‎और यह दुर्भाग्य किसके लिए है?

108
00:12:34,920 --> 00:12:38,240
‎स्ट्राइकर, इवार द बोनलेस का परिजन।

109
00:12:38,320 --> 00:12:40,640
‎बिना प्रतिष्ठा वाला लड़का।

110
00:12:40,720 --> 00:12:42,080
‎प्रतिष्ठा आ जाएगी।

111
00:12:43,400 --> 00:12:47,600
‎वह आयरलैंड से आया है और वह चाहता है
‎कि सभी डेंस उसकी आज्ञा का पालन करें।

112
00:12:48,800 --> 00:12:50,920
‎उन्होंने ब्रिडा से वेलस को लाया
‎और वह शामिल हो गई हैं।

113
00:12:51,640 --> 00:12:55,080
‎वह नट के साथ मिल गई,
‎यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा।

114
00:12:56,240 --> 00:13:00,080
‎-आप एक बच्चे के प्रति वफादार हैं, हेस्टेन।
‎-बिलकुल। वह जवान है।

115
00:13:01,600 --> 00:13:05,680
‎लेकिन वह चालाक है।

116
00:13:07,400 --> 00:13:12,000
‎जब भी आप लॉर्ड की भूमिका में थे
‎और सेक्सन आपस में लड़ गए। उसने...

117
00:13:14,000 --> 00:13:15,600
‎विनचेस्टर पर कब्ज़ा कर लिया!

118
00:13:15,680 --> 00:13:17,440
‎-नहीं!
‎-हाँ!

119
00:13:17,520 --> 00:13:19,240
‎लेडी एल्स्विथ, आप घर जा रही हैं!

120
00:13:19,320 --> 00:13:20,800
‎-लड़की को भी ले लो।
‎-नहीं।

121
00:13:20,880 --> 00:13:22,960
‎तुमलोग इसका विरोध नहीं करोगे!

122
00:13:46,400 --> 00:13:49,600
‎मैं नहीं जानता था कि आप एल्फ्रेड की
‎विधवा की इतनी परवाह करते हैं?

123
00:13:50,400 --> 00:13:53,680
‎चलो, ऊट्रेड, हम एक जैसे हैं। है ना?

124
00:13:54,400 --> 00:13:58,400
‎आपने मुझसे नट के बच्चों को छिना।
‎मैंने इन बंदियों को आपसे छिन लिया।

125
00:13:58,880 --> 00:14:00,160
‎लॉर्ड!

126
00:14:02,680 --> 00:14:03,920
‎लॉर्ड!

127
00:14:04,000 --> 00:14:06,520
‎इस सूअर की चीख़ को सुनो।

128
00:14:06,600 --> 00:14:08,720
‎लॉर्ड, हम क्या करें?

129
00:14:08,800 --> 00:14:13,160
‎उन्हें बांध दो, धीरे-धीरे मरने के लिए
‎छोड़ दो। स्ट्राइकर आपको मारना चाहता है।

130
00:14:13,240 --> 00:14:15,000
‎फ़िर मुझे उसके पास ले चलो।

131
00:14:15,960 --> 00:14:17,520
‎मुझे उससे लड़कर ख़ुशी होगी।

132
00:14:17,600 --> 00:14:21,680
‎और उन्हें डेन-कातिलों को मारने वाले
‎के रूप में प्रतिष्ठा दें दूँ?

133
00:14:23,000 --> 00:14:23,880
‎नहीं।

134
00:14:26,800 --> 00:14:28,480
‎मैं चाहता हूँ कि वह सम्मान मेरा हो।

135
00:14:36,480 --> 00:14:38,120
‎एग्ल्सबर्ग

136
00:14:38,200 --> 00:14:40,080
‎आइल्सबरी
‎मर्शिया का साम्राज्य

137
00:14:40,160 --> 00:14:42,080
‎मुझे लगता है की अभी जाना बहुत जल्दी होगी।

138
00:14:43,600 --> 00:14:46,440
‎क्या आपको मर्शिया में अपना अधिकार
‎जमाने के लिए समय नहीं निकालना चाहिए?

139
00:14:46,520 --> 00:14:49,440
‎अगर एफरविक असुरक्षित है, तो हमारे पास
‎ऐसा अवसर है जिसे हम बर्बाद नहीं कर सकते।

140
00:14:49,520 --> 00:14:52,120
‎तब मैं आऊंगा,
‎मैं आपको उनके साथ अकेले नहीं जाने दे सकता।

141
00:14:52,200 --> 00:14:56,720
‎एडवर्ड, प्लीज़, मेरे पास इसके लिए
‎सेना और चांदी दोनों हैं।

142
00:14:56,800 --> 00:14:58,760
‎आपने मर्शिया में
‎बहुत अधिक समय बिता लिया है।

143
00:14:58,840 --> 00:15:02,880
‎और, मेरे लोग आपका जितना सम्मान करते हैं,
‎एक नेता उनके नेतृत्व के लिए पर्याप्त है।

144
00:15:05,400 --> 00:15:08,480
‎मैं सहमत हूँ, मैं वेसेक्स लौट जाऊँगा।

145
00:15:08,560 --> 00:15:12,880
‎-और मर्शिया के गौरव के लिए एक लेडी है।
‎-धन्यवाद।

146
00:15:13,880 --> 00:15:16,000
‎मैं वादा करती हूँ कि
‎मैं उत्तरी सीमा को सुरक्षित करते ही

147
00:15:16,080 --> 00:15:18,280
‎सैनिकों को लेकर विनचेस्टर लौटूंगी।

148
00:15:18,360 --> 00:15:21,400
‎और हम आपके लोगों का
‎भाइयों की तरह स्वागत करेंगे। वाकई।

149
00:15:22,000 --> 00:15:25,320
‎एफरविक पर जीत प्राप्त करते ही
‎हमारे पिता का सपना पुनर्जीवित हो जाएगा।

150
00:15:25,400 --> 00:15:28,280
‎हम अपने जीवनकाल में डेन को हटा देंगे।

151
00:15:34,600 --> 00:15:37,080
‎मुझे पता चला है
‎कि यह मरने का एक शांतिपूर्ण तरीका है।

152
00:15:38,600 --> 00:15:43,480
‎आपको बहुत अधिक शराब के नशे जैसी नींद आएगी।

153
00:15:44,920 --> 00:15:49,280
‎यह आपको सपने देखने का
‎एक मौका देगा, ऊट्रेड।

154
00:15:51,160 --> 00:15:53,920
‎कि कैसे आप आखिरकार हार गए...

155
00:15:55,680 --> 00:15:57,680
‎शक्तिशाली हेस्टेन द्वारा!

156
00:16:00,240 --> 00:16:04,360
‎ओह, एक महान योद्धा, है ना!

157
00:16:04,440 --> 00:16:08,280
‎तुम्हारी तलवार यहाँ है,
‎आओ और इसे फ़िर से ले लो।

158
00:16:09,360 --> 00:16:10,840
‎नहीं?

159
00:16:11,800 --> 00:16:14,800
‎तुम दोनों यहीं रहो और सूचना देना
‎कि पहले कौन मरता है।

160
00:16:17,120 --> 00:16:21,560
‎और अगर वे मरने में बहुत ज्यादा समय लें,
‎तो सूअर की तरह उनका गला काट देना।

161
00:16:21,640 --> 00:16:23,360
‎ठीक है, हेस्टेन।

162
00:16:23,440 --> 00:16:26,440
‎आओ, हम रानी को उनके महल में ले चलें

163
00:16:26,520 --> 00:16:30,480
‎और अंत में यह देखते हैं कि राजा एडवर्ड
‎अपनी माँ से सचमुच कितना प्यार करता है।

164
00:16:38,280 --> 00:16:39,880
‎शांत हो जाओ, सिट्रिक।

165
00:16:41,000 --> 00:16:42,680
‎तुम्हें अपनी ऊर्जा की ज़रूरत पड़ेगी।

166
00:16:59,200 --> 00:17:04,680
‎उसे देखो, मुर्दों से चोरी कर रहा है,
‎क्या उसकी ज़रूरत पूरी नहीं हो रही है?

167
00:17:05,760 --> 00:17:09,200
‎इससे निश्चित रूप से पता चलता है
‎कि वह हम पर विश्वास नहीं करता है।

168
00:17:09,280 --> 00:17:13,920
‎जो शायद उसके अनुसार समझदारी है,
‎मुझे वह पसंद नहीं है, वह बहुत चापलूस है।

169
00:17:14,000 --> 00:17:17,520
‎-हाँ, वह एक चमचा है।
‎-हाँ।

170
00:17:17,599 --> 00:17:20,440
‎लेकिन उसका ख़बर अच्छा था
‎और अब हमारे पास उसका फल है।

171
00:17:22,000 --> 00:17:24,319
‎-हम एक योजना बनानी चाहिए।
‎-कैसी योजना?

172
00:17:24,400 --> 00:17:25,960
‎हम उन्हें कैसे बर्बाद करेंगे,

173
00:17:26,040 --> 00:17:30,720
‎शहर को, उनके पवित्र स्थान को,
‎और वो सबकुछ जो उन्हें ऐसा बनाता है।

174
00:17:30,800 --> 00:17:33,440
‎और एडवर्ड को एडवर्ड कौन बनाता है?

175
00:17:33,520 --> 00:17:35,160
‎वह अपने पिता की तरह दुश्मन नहीं है।

176
00:17:35,240 --> 00:17:38,240
‎लेकिन अन्य सेक्सन की तरह, वह भी
‎अपने भगवान द्वारा कमजोर बनाया गया है।

177
00:17:39,200 --> 00:17:41,760
‎उनके विश्वास को चोट पहुंचाओगे
‎तो उन्हें चोट पहुँचेगी।

178
00:17:41,840 --> 00:17:43,200
‎उनके मरे हुए लोगों से शुरू करो।

179
00:17:43,920 --> 00:17:47,200
‎उन्हें निकालो, उन्हें खोदो।
‎उन्हें यह बहुत बुरा लगेगा।

180
00:17:47,280 --> 00:17:50,760
‎मुझे लगता है कि हमें इंतज़ार करना होगा,
‎देखते हैं कि वे कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।

181
00:17:50,840 --> 00:17:52,880
‎और सेक्सन को पहले आगे बढ़ने देते हैं?

182
00:17:52,960 --> 00:17:56,000
‎उन्हें आगे बढ़ने दो,
‎वे ख़ुद बता देंगे की उनके नेता कौन हैं।

183
00:17:56,600 --> 00:17:58,760
‎और फ़िर आप उन लोगों को पहले मार सकती हैं।

184
00:17:58,840 --> 00:18:01,280
‎और फ़िर हम डेन के हत्यारे को मारेंगे।

185
00:18:01,360 --> 00:18:03,400
‎और आप जो चाहती हैं वो आपको मिल जाएगा।

186
00:18:04,920 --> 00:18:05,760
‎सिट्रिक।

187
00:18:07,200 --> 00:18:08,920
‎-सिट्रिक।
‎-हाँ।

188
00:18:09,000 --> 00:18:10,080
‎जागते रहो।

189
00:18:11,360 --> 00:18:13,720
‎सिट्रिक! जागते रहो!

190
00:18:13,800 --> 00:18:16,080
‎ठीक है, मुझे देखो। तुम ठीक हो जाओगे।

191
00:18:28,000 --> 00:18:30,680
‎-क्या तुम गाँठ तक पहुँच सकते हो?
‎-नहीं, यह बहुत कसा हुआ है।

192
00:18:46,400 --> 00:18:47,440
‎लेडी?

193
00:19:05,240 --> 00:19:06,920
‎ओर्म!

194
00:19:08,280 --> 00:19:09,480
‎ओर्म?

195
00:19:10,800 --> 00:19:11,960
‎कहाँ हो?

196
00:19:16,760 --> 00:19:17,880
‎ओर्म?

197
00:19:20,000 --> 00:19:22,080
‎ओर्म, कहाँ गए?

198
00:19:23,200 --> 00:19:24,280
‎ओर्म?

199
00:19:26,400 --> 00:19:27,480
‎ओर्म!

200
00:19:30,920 --> 00:19:34,160
‎-एडिथ, जल्दी करो! सिट्रिक के पास जाओ।
‎-ठीक है।

201
00:19:38,400 --> 00:19:41,360
‎बहुत अच्छे, पहले उसके हाथों को खोलो।

202
00:19:42,520 --> 00:19:43,680
‎जल्दी करो।

203
00:19:47,600 --> 00:19:48,680
‎जल्दी करो।

204
00:19:52,960 --> 00:19:55,160
‎उसे गिरने दो, क्या कर रही हो?

205
00:19:56,160 --> 00:19:58,720
‎-धन्यवाद! इसके बाद पिर्लिग़।
‎-वह ठीक है?

206
00:20:00,440 --> 00:20:01,560
‎जागो, सिट्रिक!

207
00:20:06,560 --> 00:20:08,120
‎उसे मार डालो, सिट्रिक!

208
00:20:08,200 --> 00:20:10,120
‎कमीने को मार डालो!

209
00:20:29,600 --> 00:20:30,520
‎आप एक फरिश्ता हो।

210
00:20:38,800 --> 00:20:40,000
‎आ रहा हूँ, लॉर्ड।

211
00:20:55,200 --> 00:20:57,640
‎चलो! वो उन्हें ज़्यादा दूर
‎नहीं ले गए होंगे!

212
00:20:59,680 --> 00:21:03,920
‎-वो हमारे घोड़े ले गए, लॉर्ड।
‎-हमें स्टिओरा के पास जाना होगा!

213
00:21:04,000 --> 00:21:05,960
‎लॉर्ड, वे नहीं जानते हैं
‎कि वह आपकी बेटी है।

214
00:21:06,040 --> 00:21:08,920
‎पिर्लिग़, एडवर्ड के पास जाइए,
‎उन्हें बताइए कि यहाँ क्या हुआ है।

215
00:21:09,000 --> 00:21:10,920
‎-जी, लॉर्ड।
‎-हम विनचेस्टर की ओर बढ़ते हैं।

216
00:21:11,000 --> 00:21:13,320
‎जो उनका नहीं है वो उसे नहीं ले सकेंगे,
‎जबतक मैं जीवित हूँ!

217
00:21:13,400 --> 00:21:15,680
‎-लॉर्ड!
‎-क्या?

218
00:21:16,400 --> 00:21:17,680
‎चलो!

219
00:21:20,800 --> 00:21:22,080
‎चलो चलते हैं।

220
00:22:26,200 --> 00:22:27,280
‎क्या हुआ?

221
00:22:36,160 --> 00:22:37,480
‎क्या?

222
00:22:40,600 --> 00:22:45,520
‎मैं सौदेबाजी करना चाहता हूँ
‎मैं बहुत अमीर आदमी हूँ।

223
00:22:49,200 --> 00:22:50,480
‎और?

224
00:22:53,320 --> 00:22:57,080
‎और मैं तुम्हें इतना चांदी दे सकता हूँ
‎जितना तुम...

225
00:22:57,160 --> 00:22:59,600
‎मैं दौलत के आराम के बगैर रहती हूँ।

226
00:23:00,200 --> 00:23:02,840
‎मैं सिर्फ़ एक चीज चाहती हूँ
‎और वह तुम नहीं दे सकते।

227
00:23:02,920 --> 00:23:05,800
‎-क्या? शायद।
‎-बदला।

228
00:23:06,600 --> 00:23:09,400
‎ओह? किससे?

229
00:23:14,800 --> 00:23:16,600
‎तुम सभी से।

230
00:23:34,080 --> 00:23:35,320
‎आखिरकार मैं विनचेस्टर आ गई।

231
00:23:35,400 --> 00:23:39,360
‎इसे मत देखो, मैं इसे ऐसा छोड़कर नहीं गई थी।

232
00:23:39,440 --> 00:23:42,320
‎किसी भ्रम में मत रहना,
‎वे हमारी हत्या कर देंगे।

233
00:23:42,400 --> 00:23:45,720
‎इसलिए मेरा सुझाव है कि प्रार्थना करो
‎और भगवान से इस ज़िंदगी के लिए धन्यवाद कहो।

234
00:23:45,800 --> 00:23:48,200
‎मैं नहीं करूंगी। मैं ईसाई नहीं हूँ।

235
00:23:57,000 --> 00:23:59,720
‎हमने डेन के हत्यारे को कैसे हराया
‎इसके बारे में कुछ मत बोलना।

236
00:23:59,800 --> 00:24:03,120
‎हम स्ट्राइकर से अपना इनाम लेंगे
‎और चांदी के साथ इस जगह से चले जाएंगे।

237
00:24:03,200 --> 00:24:06,920
‎तभी हम यह बता पाएंगे
‎कि सच्चे योद्धा कौन हैं!

238
00:24:21,760 --> 00:24:23,360
‎लेडी एल्स्विथ।

239
00:24:23,440 --> 00:24:26,240
‎मैं आपके परिवार को
‎फ़िर से एकजुट देखकर बहुत ख़ुश हूँ।

240
00:24:26,320 --> 00:24:29,800
‎मैं आपके नेता से बात करना चाहती हूँ।

241
00:24:29,880 --> 00:24:31,320
‎यहाँ की नेता मैं हूँ।

242
00:24:31,400 --> 00:24:35,160
‎मेरा मतलब, इसका प्रभारी मर्द।

243
00:24:43,080 --> 00:24:44,520
‎मेरा अपमान मत कीजिए।

244
00:24:44,600 --> 00:24:47,720
‎मैं अपमान नहीं करती हूँ।

245
00:24:47,800 --> 00:24:50,640
‎लेकिन मैं तुम्हें एक चेतावनी दे रही हूँ।

246
00:24:50,720 --> 00:24:53,520
‎यह आक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

247
00:24:54,680 --> 00:24:58,120
‎मेरा बेटा हम सभी को जला देगा

248
00:24:58,200 --> 00:25:02,520
‎इससे पहले कि वह वेसेक्स का
‎एक वर्ग जमीन हार जाए।

249
00:25:02,600 --> 00:25:06,240
‎तुमलोग मूर्खों की सेना हो,

250
00:25:06,320 --> 00:25:11,920
‎अनजाने में, तुम लोगों ने
‎इन दीवारों के भीतर ख़ुद को फँसा लिया है।

251
00:25:12,000 --> 00:25:15,480
‎एक बार के लिए,
‎सभी गैर-ईसाई एक ही स्थान पर आ गए हैं।

252
00:25:18,000 --> 00:25:22,280
‎और जब आग आएगी, जैसे यह आती है,

253
00:25:23,000 --> 00:25:27,960
‎हम तुम्हारी आत्मा को
‎जलते हुए देखकर तृप्त होंगे!

254
00:25:40,480 --> 00:25:42,800
‎क्या उसकी दासी ने उसे गंदगी खिलाई है।

255
00:25:43,480 --> 00:25:44,680
‎मुझे कैसे भी प्रताड़ित करो।

256
00:25:44,760 --> 00:25:47,840
‎लेकिन तुम्हें पता होना चाहिए
‎कि वह लड़की और वो लड़का डेन हैं।

257
00:25:49,360 --> 00:25:53,800
‎टेटेनहाल में हमारी जीत के बाद,
‎उन्हें दास के रूप में लाया गया था।

258
00:25:54,400 --> 00:25:58,480
‎अगर तुम अपने लोगों को महत्व देती हो,
‎तो उन्हें वापस ले जाओ।

259
00:26:02,000 --> 00:26:03,560
‎शॉन कौन है?

260
00:26:05,000 --> 00:26:06,360
‎फ्रिग्गा की नौकरानी।

261
00:26:06,440 --> 00:26:08,600
‎वह अधिक से अधिक आधी डेन होगी।

262
00:26:10,240 --> 00:26:11,800
‎साधु लड़का बिलकुल नहीं है।

263
00:26:13,320 --> 00:26:16,320
‎आधा डेन पर्याप्त है। उस लड़की को अलग रखो।

264
00:26:16,400 --> 00:26:17,640
‎वह ऊट्रेड की बेटी है।

265
00:26:18,640 --> 00:26:19,560
‎मैं उसे पहचानता हूँ।

266
00:26:21,280 --> 00:26:23,600
‎हम मर्शिया में मिले थे
‎जब मेरी बहन ने मुझे धोखा दिया था।

267
00:26:23,680 --> 00:26:25,520
‎मैंने तुम्हें पहले कभी नहीं देखा है।

268
00:26:25,600 --> 00:26:29,040
‎बेशक, वह उसकी तरह दिखती है।
‎और वह उसकी तरह चालाक है।

269
00:26:30,680 --> 00:26:33,360
‎-ऊट्रेड को ढूंढो, उसे इसका सिर भेजो।
‎-नहीं!

270
00:26:33,440 --> 00:26:36,240
‎ऐसा करो, इससे वह यहाँ आएगा।

271
00:26:36,320 --> 00:26:38,800
‎इससे वो सब यहाँ आएंगे
‎और अंत की शुरुआत होगी!

272
00:26:43,400 --> 00:26:44,240
‎क्या?

273
00:26:45,760 --> 00:26:48,120
‎मुझे लगा कि आपने आग का स्वागत किया था?

274
00:26:49,440 --> 00:26:52,800
‎रानी और अन्य लोगों को वहाँ रखो
‎जहाँ वो अपने मारे हुए राजा को रखते हैं।

275
00:26:52,880 --> 00:26:54,600
‎वह मेरे साथ आएगी।

276
00:27:27,400 --> 00:27:31,360
‎ओह, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। हे भगवान!

277
00:27:39,800 --> 00:27:41,720
‎इसका मतलब यह नहीं है कि वे मर चुके हैं।

278
00:27:41,800 --> 00:27:44,600
‎स्टिओरा साहसी है,
‎उसने ख़ुद को छिपाए रखा होगा।

279
00:27:47,400 --> 00:27:49,680
‎उन्होंने अपनी सुरक्षा मज़बूत क्यों की है?

280
00:27:49,760 --> 00:27:52,320
‎शायद वो घेराबंदी की तैयारी कर रहे होंगे।

281
00:27:52,400 --> 00:27:56,200
‎-मैं सोचता था डेन घेराबंदी पसंद नहीं करते।
‎-हाँ।

282
00:27:57,160 --> 00:27:59,840
‎शायद स्ट्राइकर को आयरलैंड में
‎कुछ पता चला है।

283
00:27:59,920 --> 00:28:03,280
‎वह चालाक है। शायद उसने रणनीति बदल लिया हो।

284
00:28:03,360 --> 00:28:05,680
‎रणनीति हो या नहीं, वो बहुत सारे हैं।

285
00:28:08,400 --> 00:28:10,680
‎अगर हमें अंदर जाने का रास्ता नहीं मिला
‎तो क्या होगा?

286
00:28:12,600 --> 00:28:14,720
‎अगर स्ट्राइकर ने आयरिश से लड़ाई की,

287
00:28:14,800 --> 00:28:18,800
‎वह जान जाएगा कि हम कितने कमीने हैं,
‎और हम कैसे हार नहीं मानते हैं,

288
00:28:19,400 --> 00:28:24,240
‎यहाँ तक कि जब यह पूरी तरह से
‎असंभव दिखता है।

289
00:28:29,360 --> 00:28:30,600
‎मत करो।

290
00:28:36,160 --> 00:28:39,080
‎मैं तुम्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचाऊँगा।
‎ऐसा मत करो।

291
00:28:45,600 --> 00:28:47,880
‎मैं सिर्फ़ तुमसे बात करना चाहता हूँ।

292
00:28:50,960 --> 00:28:54,440
‎मुझे सच्चाई के साथ जवाब दोगी
‎तो मैं तुम्हारे साथ अच्छा व्यवहार करूंगा।

293
00:28:54,520 --> 00:28:56,880
‎मैंने पुरुषों की "अच्छाई" के बारे में
‎सुना है और मुझे यह नहीं चाहिए।

294
00:28:57,600 --> 00:28:59,400
‎मैं वह डेन हूँ जिसने विनचेस्टर जीत लिया।

295
00:28:59,480 --> 00:29:03,160
‎अगर मैं किसी महिला के साथ संभोग चाहता,
‎तो मुझे ज़बरदस्ती करने की ज़रूरत नहीं होती।

296
00:29:19,720 --> 00:29:20,960
‎तुम्हारी माँ कौन थी?

297
00:29:21,800 --> 00:29:24,640
‎गिस्ला, नॉर्थम्ब्रिया के गुथ्रेड की बहन।

298
00:29:24,720 --> 00:29:28,280
‎-ओह, तो हमारे पूर्वज एक ही हैं।
‎-हाँ, लेकिन हम एक नहीं हैं।

299
00:29:29,000 --> 00:29:32,320
‎-और तुम्हारा घर कहाँ है?
‎-बेब्बन्बुर्ग।

300
00:29:32,400 --> 00:29:34,400
‎उत्तर के भूमि की एक जवान युवती।

301
00:29:34,480 --> 00:29:37,000
‎हमारी भूमि चोरी हो गई है
‎लेकिन मेरे पिता उन्हें वापस लेंगे।

302
00:29:37,080 --> 00:29:40,440
‎तो तुम हम में से हो, या उनमें से हो?

303
00:29:40,520 --> 00:29:41,640
‎मैं दोनों में से हूँ!

304
00:29:41,720 --> 00:29:45,800
‎जैसा कि कई लोग यहाँ रह रहे हैं,
‎दो-तीन पीढ़ी।

305
00:29:45,880 --> 00:29:48,520
‎यह पूछना मूर्खता है
‎कि सेक्सन कौन है और डेन कौन है!

306
00:29:48,600 --> 00:29:52,320
‎जब एक पक्ष दूसरे को नष्ट करना चाहता है,
‎तो जीवित रहने के लिए एक को चुनना होगा।

307
00:29:52,400 --> 00:29:56,040
‎खैर, मैं मना करती हूँ,
‎यह बूढ़ों के लिए एक खेल है।

308
00:29:58,600 --> 00:30:01,520
‎मैं वर्षों से भूमि के संघर्ष की
‎भागीदार नहीं रही हूँ।

309
00:30:01,600 --> 00:30:04,400
‎मेरी किसी भी पक्ष से लड़ाई नहीं है
‎और मैं नहीं चुनूंगी।

310
00:30:05,000 --> 00:30:07,440
‎यह या तो मेरे पिता या मेरी माता की
‎बेइज्ज़ती होगी।

311
00:30:07,520 --> 00:30:11,320
‎अच्छा, तब मेरे ख्याल से सम्मान का
‎यह प्यार तुम्हें एक डेन बनाता है।

312
00:30:11,400 --> 00:30:14,200
‎सेक्सन केवल अपने भगवान के प्रति
‎आज्ञाकार होने की परवाह करते हैं।

313
00:30:14,280 --> 00:30:18,320
‎तब आप सेक्सन के बारे में नहीं जानते हैं,
‎वे आपसे ज्यादा सम्मान की परवाह करते हैं।

314
00:30:18,400 --> 00:30:20,880
‎फ़िर भी वे कहते हैं
‎कि उनका भगवान शांति का देवता है।

315
00:30:20,960 --> 00:30:24,280
‎क्या आप भरोसा करते हैं जब वे कहते हैं
‎कि उनके भगवान मर कर वापस आ गए थे?

316
00:30:29,800 --> 00:30:32,680
‎क्या तुम्हें लगता है
‎कि सेक्सन और डेन के बीच शांति हो सकती है?

317
00:30:33,560 --> 00:30:36,360
‎वे मेरे लिए नए हैं।
‎मैं उनके तरीकों को समझना चाहता हूँ।

318
00:30:37,000 --> 00:30:38,560
‎कई लोग ऐसा करना पसंद करेंगे।

319
00:30:39,400 --> 00:30:44,320
‎मुझे अपने पिता ऊट्रेड के बारे में बताओ।
‎वह हमसे घृणा क्यों करता है?

320
00:30:44,400 --> 00:30:45,720
‎वह घृणा नहीं करते हैं।

321
00:30:45,800 --> 00:30:47,440
‎फ़िर उसने मेरे इतने परिजनों को क्यों मारा?

322
00:30:47,520 --> 00:30:49,760
‎फ़िर वह डेन का हत्यारा कहे जाने से
‎ख़ुश क्यों होता है।

323
00:30:49,840 --> 00:30:52,120
‎वह ख़ुश नहीं होते हैं,
‎वह इससे नफ़रत करते हैं।

324
00:30:52,200 --> 00:30:54,320
‎आप ऐसे इंसान की तरह बोल रहे हैं
‎जिसने कभी हत्या नहीं की हो।

325
00:30:54,400 --> 00:30:57,080
‎ओह, मैंने हत्या की है,
‎लेकिन सिर्फ़ ईसाइयों की।

326
00:30:57,160 --> 00:31:00,040
‎मैं अपने लोगों के साथ
‎कभी विश्वासघात नहीं करूंगा।

327
00:31:00,120 --> 00:31:02,280
‎उन्होंने कभी किसी के साथ
‎विश्वासघात नहीं किया है।

328
00:31:03,000 --> 00:31:05,880
‎वह अक्सर उन लोगों के बीच फंसे थे
‎जो उन्हें अपने जैसा प्यार करते थे

329
00:31:05,960 --> 00:31:06,960
‎और जो उसके ख़ून थे।

330
00:31:08,000 --> 00:31:10,160
‎मेरी माँ एक डेन थी
‎और वह उनसे प्यार करते थे।

331
00:31:11,360 --> 00:31:13,480
‎अगर ऊट्रेड का इरादा होता
‎कि वह डेन्स को मार डाले,

332
00:31:13,560 --> 00:31:17,400
‎भूमि से हमारा सफ़ाया कर दे,
‎तो मैं यहाँ इसकी बात क्यों कर रही होती?

333
00:31:21,000 --> 00:31:24,120
‎-हम उन ग्रामीणों के साथ प्रवेश कर सकते थे।
‎-तो हमें अभी चलना चाहिए।

334
00:31:24,200 --> 00:31:26,520
‎अगर उन्हें वह खाना मिल जाएगा
‎तो वे गेट बंद कर देंगे।

335
00:31:26,600 --> 00:31:28,920
‎लेकिन, लॉर्ड, आपको यहाँ सभी जानते हैं।

336
00:31:29,000 --> 00:31:31,800
‎यहाँ हम सभी को जानते हैं,
‎यह योजना काम नहीं करेगी।

337
00:31:32,400 --> 00:31:35,080
‎अपनी सुरक्षा के बदले
‎कोई भी हमें धोखा दे सकता है।

338
00:31:37,480 --> 00:31:38,400
‎मैं अंदर जा सकती हूँ।

339
00:31:39,280 --> 00:31:42,240
‎मैं यहाँ कभी नहीं आई,
‎मुझे कोई नहीं पहचानेगा।

340
00:31:42,320 --> 00:31:44,920
‎यह तुरंत वापस आने वाली यात्रा नहीं है।

341
00:31:45,000 --> 00:31:48,440
‎मैं एक घेराबंदी से बच सकती हूँ।
‎मैं पता लगा लूँगी कि बंदी को कहाँ रखते हैं

342
00:31:48,520 --> 00:31:51,240
‎और जब आप वहाँ पहुंचेंगे हैं, तो आपको
‎मालूम होगा कि उन्हें कहाँ ढूँढना है।

343
00:31:51,320 --> 00:31:54,080
‎अगर लड़ाई की बात आती है
‎तो इस तरीके से उन्हें बचाया जा सकता है।

344
00:31:57,760 --> 00:31:59,120
‎आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है।

345
00:31:59,200 --> 00:32:01,600
‎नहीं, नहीं, मैं करूंगी।

346
00:32:01,680 --> 00:32:04,680
‎हम आपको कुछ देंगे,
‎आप खाली हाथ नहीं जा सकती हैं।

347
00:32:05,800 --> 00:32:08,520
‎वे द्वार बंद कर देंगे,
‎बाहर आने का कोई रास्ता नहीं होगा।

348
00:32:08,600 --> 00:32:12,680
‎मुझे पता है। यह जानकर उन्हें
‎सुकून मिलेगा कि आप यहाँ आ गए हैं।

349
00:32:20,200 --> 00:32:22,120
‎क्लेयर

350
00:32:22,200 --> 00:32:26,800
‎किंग्सक्लेयर
‎वेसेक्स का साम्राज्य

351
00:32:41,600 --> 00:32:42,680
‎दोनों?

352
00:32:44,000 --> 00:32:46,520
‎-अगर वो लोग...
‎-दोनों मेरे वारिस?

353
00:32:46,600 --> 00:32:51,280
‎लॉर्ड, लगता है एल्फवर्ड रानी
‎के साथ महल में था।

354
00:32:54,760 --> 00:32:58,360
‎ऊट्रेड ने सड़क पर
‎उन लोगों की रक्षा क्यों नहीं की?

355
00:32:58,440 --> 00:33:01,680
‎उसने कोशिश की,
‎वे बहुत सारे थे उनसे लड़ना मुश्किल था।

356
00:33:05,520 --> 00:33:08,680
‎क्या किसी ने मुझे धोखा दिया है?

357
00:33:10,800 --> 00:33:13,600
‎-धोखा, लॉर्ड।
‎-डेन्स कपट नहीं करते हैं!

358
00:33:14,680 --> 00:33:16,400
‎-लॉर्ड...
‎-उन्हें ज़रूर बताया गया होगा

359
00:33:16,480 --> 00:33:17,720
‎कि हम विनचेस्टर में नहीं थे।

360
00:33:17,800 --> 00:33:21,120
‎लॉर्ड, मर्शिया में आपकी उपस्थिति
‎कभी गुप्त नहीं थी।

361
00:33:22,560 --> 00:33:26,000
‎क्या आप कह रहे हैं कि यह मेरी गलती है?
‎हाँ?

362
00:33:27,960 --> 00:33:31,400
‎कि मैंने अपने लोगों का
‎किसी राजा से बदतर ख्याल रखा?

363
00:33:32,600 --> 00:33:37,560
‎कि मैं अपने सामने आने वाले लोगों की
‎तुलना में अधिक बेकार और अधिक मूर्ख हूँ?

364
00:33:45,000 --> 00:33:47,320
‎मेरे लोगों को तैयार करो।
‎सेना को तैयार करो!

365
00:33:47,400 --> 00:33:49,240
‎मर्शिया की सेना को तैयार करो!

366
00:33:49,320 --> 00:33:53,600
‎जीतने भी लोग हैं सभी को तैयार करो!
‎विनचेस्टर को वापस पाना है!

367
00:34:10,080 --> 00:34:12,400
‎शायद यह आदमी एक महान योद्धा था।
‎तुम्हें क्या लगता है?

368
00:34:12,480 --> 00:34:14,159
‎-प्रार्थना करता हूँ कि आप उन्हें रोक दें!
‎-क्यों?

369
00:34:14,239 --> 00:34:17,040
‎यह बिलकुल गलत है!
‎यह पवित्र चीज़ों का अनादर है!

370
00:34:17,120 --> 00:34:19,520
‎लेकिन मैं ईसाई नहीं हूँ। तो?

371
00:34:19,600 --> 00:34:23,080
‎प्लीज़, इन लोगों को शांति से आराम करने दें।

372
00:34:23,159 --> 00:34:25,040
‎मैं कुछ को जानता था।
‎मैंने उनके साथ लड़ाई लड़ी थी।

373
00:34:25,880 --> 00:34:29,960
‎मैंने भले ही मर्शिया के लॉर्ड को छोड़ दिया
‎लेकिन मैंने कभी इन योद्धाओं को नहीं छोड़ा!

374
00:34:30,040 --> 00:34:33,639
‎तो तुमने ख़ुद से और हर किसी से झूठ बोला है!

375
00:34:33,719 --> 00:34:36,639
‎तुम चुनाव नहीं कर सकते हो
‎कि तुमने किस सेक्सन को धोखा दिया है।

376
00:34:36,719 --> 00:34:39,080
‎तुमने उन सब पर थूका है और
‎अब तुम्हें उनका बुरा होते हुए देखना होगा।

377
00:34:39,159 --> 00:34:42,600
‎मैंने थूका नहीं है! मैं मज़बूर था।

378
00:34:42,679 --> 00:34:45,960
‎किसी ने तुम्हें मज़बूर नहीं किया था,
‎तुमने हमसे भीख मांगी थी।

379
00:34:46,880 --> 00:34:49,320
‎और जैसा कि मैंने कहा, मैं ईसाई नहीं हूँ,

380
00:34:49,400 --> 00:34:52,880
‎और मुझे उन लोगों से मिलना है
‎जो देशद्रोहियों का स्वागत करते हैं।

381
00:34:53,960 --> 00:34:55,320
‎तो ख़ुश हो जाओ कि ये लोग मर चुके हैं,

382
00:34:55,400 --> 00:34:58,639
‎क्योंकि वे इस बात के गवाह नहीं बन सकते
‎हैं कि तुम क्या बन गए हो।

383
00:35:20,320 --> 00:35:21,680
‎जाओ।

384
00:36:06,400 --> 00:36:07,480
‎ये लीजिए।

385
00:36:08,560 --> 00:36:10,200
‎मैं इसके लिए कभी माफ़ नहीं करूंगी।

386
00:36:11,280 --> 00:36:13,640
‎और मैं राजा को कभी माफ़ नहीं करूंगी।
‎अगर उन्होंने निकाला नहीं होता...

387
00:36:13,720 --> 00:36:15,680
‎नट और स्ट्राइकर एक साथ मिल जाते

388
00:36:15,760 --> 00:36:17,680
‎और हमारे सामने आने वाला ख़तरा दोगुना होता।

389
00:36:23,560 --> 00:36:24,680
‎हैलो।

390
00:36:26,760 --> 00:36:31,360
‎मुझे यह बताओ, तुम अभी तक बहुत छोटे हो
‎और नौकर बनने लायक नहीं दिख रहे हो,

391
00:36:31,440 --> 00:36:35,200
‎तो तुम लेडी एल्स्विथ के साथ
‎यात्रा क्यों कर रहे थे?

392
00:36:36,760 --> 00:36:40,200
‎मुझे बेडविन में पढ़ाई करनी है।

393
00:36:40,920 --> 00:36:43,480
‎वह आपको बहुत पसंद करती होंगी।

394
00:36:44,600 --> 00:36:47,440
‎मेरा नाम लॉर्ड ऐथेलहम है,
‎आपका क्या नाम है?

395
00:36:48,560 --> 00:36:51,480
‎मुझे इसका जवाब देने के लिए
‎मना किया गया है।

396
00:36:53,800 --> 00:36:57,880
‎तुम मुझे बता सकते हो। राजा मेरे मित्र हैं।

397
00:37:00,600 --> 00:37:01,880
‎एथेलस्टान?

398
00:37:03,800 --> 00:37:06,680
‎-क्या यही तुम्हारा नाम है?
‎-नहीं।

399
00:37:07,640 --> 00:37:09,280
‎मुझे लगता है कि यह हो सकता है।

400
00:37:15,000 --> 00:37:17,880
‎आप राजा के सौतेले को
‎वेसेक्स क्यों लाई हैं?

401
00:37:19,600 --> 00:37:21,920
‎क्योंकि राजा ने मुझसे कहा था।

402
00:37:22,000 --> 00:37:23,600
‎राजा ऐसा नहीं करेंगे।

403
00:37:24,400 --> 00:37:27,360
‎इस बच्चे की किसी वेश्या के बेटे से
‎ज़्यादा कोई हैसियत नहीं है।

404
00:37:27,440 --> 00:37:30,400
‎शायद आप नहीं जानते की राजा क्या चाहते हैं
‎जैसा कि मैं नहीं जानती हूँ!

405
00:37:31,160 --> 00:37:37,000
‎-अगर हम बचेंगे, तो इसे सही किया जाएगा।
‎-लेकिन आप नहीं बच सकेंगे।

406
00:37:37,080 --> 00:37:40,200
‎इसलिए मेरा सुझाव है कि आप भगवान के
‎साथ अपने संबंध पर ध्यान दें।

407
00:37:41,400 --> 00:37:45,200
‎और शायद आपको एक बेचारे बच्चे के प्रति
‎अपने क्रोध पर चिंतन करना चाहिए।

408
00:37:46,800 --> 00:37:49,080
‎ऐथेल्स्टान, आइए।

409
00:37:51,560 --> 00:37:54,680
‎अपने दादाजी, राजा एल्फ्रेड को देखिए।

410
00:37:59,120 --> 00:38:02,000
‎वह इस पत्थर की तरह मज़बूत थे,

411
00:38:02,920 --> 00:38:06,680
‎लेकिन उनकी आँखें बहुत गर्म और चमकीली थीं।

412
00:38:07,600 --> 00:38:12,360
‎उनकी समझदारी उनके चेहरे पर दिखती थी,
‎जैसे आपके चेहरे पर दिखती है।

413
00:38:15,160 --> 00:38:19,280
‎डेन यहाँ हमारे भगवान से
‎हमें अलग करने के लिए आए थे।

414
00:38:19,360 --> 00:38:24,280
‎उस समय, हम अपने प्रभु के लिए
‎दृढ़ रहते थे और झुका नहीं करते थे।

415
00:38:26,760 --> 00:38:29,080
‎इस बार शायद हम नहीं बच सकें,

416
00:38:29,800 --> 00:38:33,320
‎लेकिन हमारा साम्राज्य रहेगा,
‎और बस यही मायने रखता है।

417
00:38:35,520 --> 00:38:38,880
‎हमारी इतिहास की समझ है कि हम कौन हैं।

418
00:38:40,000 --> 00:38:43,080
‎कि कैसे भगवान ने हमें
‎जानवरों से अलग बनाया है।

419
00:38:49,840 --> 00:38:53,680
‎और मेरे साथ जानवरों जैसा वरताव
‎नहीं किया जाएगा।

420
00:39:03,600 --> 00:39:05,680
‎क्या हमने एडिथ को उसकी मौत के लिए भेजा है?

421
00:39:07,000 --> 00:39:08,440
‎मुझे ऐसा नहीं लगता है।

422
00:39:09,480 --> 00:39:10,320
‎तो अब क्या करेंगे?

423
00:39:11,520 --> 00:39:14,120
‎-हमें एडवर्ड का इंतजार करना होगा।
‎-ओह, छोड़ो भी!

424
00:39:14,200 --> 00:39:16,320
‎कब से हम चुपचाप बैठकर
‎राजाओं की प्रतीक्षा करने लगे।

425
00:39:16,400 --> 00:39:20,160
‎क्योंकि बिना प्रतिष्ठा वाला कोई लड़का कहीं
‎से आया और सबसे बड़ा पुरस्कार ले गया।

426
00:39:22,400 --> 00:39:25,360
‎क्या तुम्हें लगता है कि मैं अपनी बेटी के
‎अंदर होने के बावजूद इंतज़ार करना चाहूँगा?

427
00:39:25,440 --> 00:39:27,920
‎अगर उन्हें पता चलेगा कि वह कौन है,
‎तो वे उसे मार देंगे।

428
00:39:28,000 --> 00:39:31,480
‎तो अभी कुछ कीजिए, लॉर्ड,
‎इससे पहले की बहुत देर हो जाए।

429
00:39:34,400 --> 00:39:38,280
‎उनसे लड़ाई शुरू करें? मुझे अभी तक
‎नहीं मालूम कि उनके खिलाफ़ जीतना कैसे है।

430
00:39:38,360 --> 00:39:42,560
‎अरे, उस आदमी को क्या हुआ
‎जो हमेशा लड़ाई के लिए भागता था?

431
00:39:45,000 --> 00:39:47,880
‎बेब्बन्बुर्ग में अपनी जल्दबाज़ी के कारण
‎मैंने बेयोका को खो दिया।

432
00:39:49,200 --> 00:39:52,280
‎अगर मैं अधिक सतर्क रास्ता
‎खोजने की कोशिश करता हूँ, तो समझा करो।

433
00:39:56,760 --> 00:39:58,520
‎मैं शांत रहूँगा।

434
00:39:58,600 --> 00:40:00,280
‎मैं उत्साही हूँ।

435
00:40:01,560 --> 00:40:05,960
‎हम अंदर फंसे लोगों की चिंता करते हैं।
‎यह हमें नुकसान में डाल देता है।

436
00:40:39,200 --> 00:40:43,080
‎-मैं शराब पी रहा था।
‎-मुझे पता है।

437
00:40:44,600 --> 00:40:45,920
‎तुम क्या चाहते हो?

438
00:40:51,000 --> 00:40:52,680
‎किसी को मारना चाहता हूँ, शायद।

439
00:40:55,000 --> 00:40:57,240
‎किसी और को या ख़ुद को, दोनों में से कोई एक।

440
00:40:57,880 --> 00:41:01,120
‎स्ट्राइकर मुझे बंधक के रूप में चाहता है।
‎मैं जीवित उसके काम की हूँ।

441
00:41:01,200 --> 00:41:05,080
‎ओह, मूर्ख मत बनो।
‎वह तुम्हारे साथ खेल रहा है।

442
00:41:06,000 --> 00:41:09,520
‎मेरे विपरीत,
‎वह अंतरात्मा की आवाज सुनने वाला इंसान है।

443
00:41:09,600 --> 00:41:12,120
‎फ़िर मुझे मारकर उसे क्रोधित मत करो।

444
00:41:12,200 --> 00:41:13,720
‎यदि आपको डेन्स का साथ चाहिए...

445
00:41:13,800 --> 00:41:16,280
‎मुझे डेन्स का साथ नहीं चाहिए!

446
00:41:18,960 --> 00:41:22,080
‎उनके साथ सौदेबाजी करना पागलपन था,
‎अब मुझे समझ आ रहा है।

447
00:41:23,040 --> 00:41:26,480
‎जो मैं करूंगा उसका फल मुझे मिलेगा।

448
00:41:27,280 --> 00:41:33,320
‎इसलिए, शायद मैं बदले के
‎एक छोटे से दायरे का आनंद ले सकता हूँ।

449
00:41:33,400 --> 00:41:35,120
‎मैंने तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ा है।

450
00:41:35,200 --> 00:41:37,480
‎तुम्हारे पिता ने मेरी बहन को
‎मेरे खिलाफ़ कर दिया।

451
00:41:38,800 --> 00:41:42,000
‎तुम्हारा पिता, लेडी एथ्ल्फ्रेद, राजा,
‎वो सब।

452
00:41:42,080 --> 00:41:44,720
‎मेरा सम्मान वापस पाने का
‎मेरा मौका छिन लिया।

453
00:41:44,800 --> 00:41:46,400
‎मेरे चेहरे को गंदगी में धकेल दिया

454
00:41:46,480 --> 00:41:49,080
‎जबकि मैं चाहता था कि जो बकाया था
‎सिर्फ़ उसे वापस पा लूँ।

455
00:41:49,800 --> 00:41:52,520
‎क्या तुम जानती हो ताना सुनते हुए
‎ज़िंदगी जीना कैसा होता है?

456
00:41:52,600 --> 00:41:55,000
‎जीवित रहने के लिए
‎अपने लोगों के खिलाफ़ होना कैसा लगता है?

457
00:41:55,080 --> 00:41:57,320
‎तुम जानती हो किसी आदमी को यह कैसा लगता है?

458
00:41:57,400 --> 00:41:59,680
‎उसे शराबी बना देता है?

459
00:42:01,960 --> 00:42:05,240
‎-मुझे चिढ़ाओ मत।
‎-फ़िर ख़ुद को दयनीय मत बनाओ।

460
00:42:05,320 --> 00:42:07,880
‎अपने साथ यह सब तुमने ख़ुद किया है।
‎तुम यह जानते हो।

461
00:42:12,560 --> 00:42:14,480
‎तो अब हम यही करेंगे?

462
00:42:16,800 --> 00:42:19,480
‎हम अपने से कमज़ोर लोगों पर हाथ उठाएंगे?

463
00:42:24,600 --> 00:42:28,000
‎करते रहो। मुझे यह खेल पसंद आया।

464
00:42:31,360 --> 00:42:34,960
‎-वह निडर है और वह मुझसे नहीं डरती।
‎-सेक्सन को ऐसे नियंत्रित किया जाता है?

465
00:42:36,440 --> 00:42:37,640
‎मैं आपको समझा नहीं।

466
00:42:37,720 --> 00:42:40,600
‎सेक्सन भूमि पर,
‎क्या लोग भय से नियंत्रित होते हैं?

467
00:42:40,680 --> 00:42:42,240
‎क्या सभी लोग
‎डर से नियंत्रित नहीं होते हैं?

468
00:42:42,320 --> 00:42:44,520
‎-क्या एल्फ्रेड ऐसे राज करता था?
‎-हाँ।

469
00:42:44,600 --> 00:42:48,120
‎नहीं! एल्फ्रेड को लोग प्यार करते थे!
‎देखिए कैसे लोग उनका सम्मान करते हैं।

470
00:42:49,560 --> 00:42:53,680
‎और आपके लॉर्ड एथ्लरेड का क्या जिसे तुमने
‎हमारे साथ रहने के लिए धोखा दिया?

471
00:42:53,760 --> 00:42:56,280
‎एथ्लरेड से लोग प्यार करते थे
‎और डरते भी थे।

472
00:42:56,360 --> 00:42:59,480
‎तुम्हारे द्वारा नहीं।
‎तुमने उन्हें उनके बिस्तर पर मार डाला।

473
00:43:00,400 --> 00:43:02,520
‎इसीलिए यह मर्शिया से भागा है।

474
00:43:02,600 --> 00:43:05,480
‎-क्या यह सच है?
‎-नहीं, आप एक बंदी लड़की पर विश्वास करेंगे?

475
00:43:06,360 --> 00:43:08,480
‎आप बच्चे से भी बदतर झूठ बोलते हैं।

476
00:43:10,200 --> 00:43:12,840
‎तो आपने उस आदमी को मार डाला
‎जिसके प्रति वफ़ादारी की शपथ खाई थी?

477
00:43:12,920 --> 00:43:14,880
‎मुझे मालूम था कि आपके ऊपर
‎भरोसा नहीं किया जा सकता है।

478
00:43:14,960 --> 00:43:18,280
‎आप मुझे यहाँ लाए हैं। आप मुझ पर भरोसा
‎कर सकते हैं, मैंने साबित किया है।

479
00:43:19,720 --> 00:43:21,680
‎और मुझे यहाँ शासन कैसे करना चाहिए?

480
00:43:23,600 --> 00:43:26,680
‎डर से या प्यार से?

481
00:43:33,400 --> 00:43:35,080
‎मैं हमेशा डर चुनूँगा।

482
00:43:42,000 --> 00:43:44,000
‎स्ट्राइकर, कृपया ऐसा मत करो!

483
00:43:45,880 --> 00:43:47,120
‎स्ट्राइकर।

484
00:43:50,640 --> 00:43:53,760
‎चमचा! क्या तुम फंस गए?

485
00:43:58,200 --> 00:44:00,520
‎-उसने क्या किया?
‎-वह अपनी योजना से काम करता है।

486
00:44:00,600 --> 00:44:03,480
‎समय आने पर हमें एक दिमाग का होना चाहिए।

487
00:44:05,600 --> 00:44:07,480
‎वह आपके साथ खेल रहा है।

488
00:44:08,520 --> 00:44:11,720
‎आदमी अच्छा है
‎लेकिन वह दया का पात्र बना देगा।

489
00:44:13,240 --> 00:44:14,840
‎मैं उसे जान गया हूँ।

490
00:44:16,480 --> 00:44:20,240
‎हमने इस जगह पर कब्ज़ा किया
‎क्योंकि हम एक मातृभूमि चाहते हैं!

491
00:44:21,400 --> 00:44:25,240
‎हम इस अच्छाई को प्राप्त करने के लिए
‎एक साथ काम करते हैं!

492
00:44:25,320 --> 00:44:31,280
‎जब हम लड़ते हैं, तो सेक्सन को डराने के लिए
‎हम एक जैसे बनकर लड़ते हैं।

493
00:44:31,360 --> 00:44:35,600
‎लेकिन हम गुस्से में
‎मौत के मुंह में नहीं जाते हैं।

494
00:44:37,000 --> 00:44:42,880
‎और हर समय हम एकजुट हैं,
‎जो हमारे पूर्वजों के विपरीत है,

495
00:44:44,160 --> 00:44:47,480
‎जिन लोगों ने प्रयास किया और असफल रहे।

496
00:44:47,560 --> 00:44:52,400
‎उब्बा, रक्तवीर, नट।

497
00:44:52,480 --> 00:44:58,600
‎क्रोध में आकर शान बढ़ाने की कोशिश में
‎सबकुछ खो दिया।

498
00:44:59,800 --> 00:45:03,120
‎यह पुरानी पीढ़ी का तरीका है।

499
00:45:03,200 --> 00:45:06,240
‎और इसके लिए अब कोई जगह नहीं है।

500
00:45:13,360 --> 00:45:17,080
‎यह इंसान। यह इंसान...

501
00:45:20,760 --> 00:45:23,800
‎महत्त्वाकांक्षा भरा इंसान है।

502
00:45:24,520 --> 00:45:26,200
‎इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

503
00:45:27,000 --> 00:45:28,800
‎हम सभी के अंदर महत्वाकांक्षा होनी चाहिए।

504
00:45:29,760 --> 00:45:34,080
‎लेकिन वह सिर्फ़ ख़ुद के लिए
‎और ख़ुद की इच्छाओं के लिए काम करता है।

505
00:45:35,720 --> 00:45:40,480
‎और यह महत्वाकांक्षा एक जहर है।

506
00:45:41,400 --> 00:45:43,480
‎एक ज़हर जिसमें भटकने की संभावना होती है!

507
00:45:43,560 --> 00:45:49,360
‎और हमें उसके विष को
‎हमारे बीच फैलने नहीं देना चाहिए।

508
00:45:49,440 --> 00:45:53,120
‎तो इस आदमी के दशा को
‎चेतावनी के रूप में लेते हैं!

509
00:45:53,200 --> 00:45:57,480
‎क्रोध और महत्वाकांक्षा के ख़तरे के लिए।

510
00:45:59,000 --> 00:46:01,160
‎नहीं।

511
00:46:01,240 --> 00:46:03,440
‎नहीं, नहीं, नहीं, कृपया, कृपया, कृपया।

512
00:46:03,520 --> 00:46:05,320
‎कृपया, ऐसा मत कीजिए।

513
00:46:06,600 --> 00:46:09,080
‎कृपया पापी के पश्चाताप को स्वीकार करें,
‎हे भगवान। कृपया।

514
00:46:11,480 --> 00:46:15,080
‎मेरे पापों को क्षमा कीजिए ताकि मेरी
‎आत्मा को बचाया जा सके, भगवान।

515
00:46:17,200 --> 00:46:18,400
‎दया कीजिए!

516
00:46:21,960 --> 00:46:25,680
‎तुम्हारे लिए कौन रोता है?
‎किसे इतना विश्वास है?

517
00:46:27,000 --> 00:46:28,280
‎वह एक वेश्या है जिसे मैं जानता था।

518
00:46:34,400 --> 00:46:37,480
‎वह कुछ नहीं है। उसे नामंज़ूर कीजिए।

519
00:46:47,080 --> 00:46:50,880
‎तुमने सबसे महान योद्धाओं के खिलाफ़ बोलने की
‎हिम्मत की जो कभी यहाँ पर थे?

520
00:46:54,400 --> 00:46:57,680
‎-बोलो?
‎-अगर वो सबसे महान होते,

521
00:46:57,760 --> 00:47:00,000
‎तो वे अब कहाँ हैं?

522
00:47:53,920 --> 00:47:55,080
‎सुनो!

523
00:47:57,800 --> 00:47:59,080
‎तुम क्या कर रही हो?

524
00:48:00,600 --> 00:48:03,040
‎मुझे बंदियों के लिए
‎भोजन लाने के लिए कहा गया था।

525
00:48:03,120 --> 00:48:05,480
‎आप लगभग सच जैसा बोलती हैं।

526
00:48:07,400 --> 00:48:12,920
‎मुझे लगता है... आप उसकी बहन हो सकती हैं।

527
00:48:13,880 --> 00:48:15,400
‎एर्दोल्फ़ वासना भरा इंसान नहीं था

528
00:48:15,480 --> 00:48:17,840
‎और अगर वह किसी की परवाह नहीं करता
‎तो उसके लिए नहीं बोलता है।

529
00:48:19,000 --> 00:48:22,000
‎क्या आप वह महिला नहीं हैं,
‎जो चाँदी के लिए एथ्लरेड के साथ सोई थी?

530
00:48:22,800 --> 00:48:24,880
‎मैं नहीं जानती कि आप किसकी बात कर रहे हैं।

531
00:48:27,400 --> 00:48:28,720
‎आ जाओ।

532
00:48:28,800 --> 00:48:31,360
‎-आप मुझे कहाँ ले जा रहे हैं?
‎-जहाँ स्ट्राइकर आपको ना ढूंढ सके।

533
00:48:33,000 --> 00:48:35,480
‎आप अपने भाई के दशा को नहीं झेलना चाहेंगी।

534
00:48:49,240 --> 00:48:51,320
‎क्या यह हमारे अंदर जाने का मौका है?

535
00:48:52,920 --> 00:48:55,680
‎शायद, अगर और मृतक बाहर आने वाले होंगे।

536
00:49:02,720 --> 00:49:05,080
‎फिनन, हटो!

537
00:49:12,440 --> 00:49:14,280
‎कोई स्ट्राइकर को बुलाओ!

538
00:49:18,960 --> 00:49:23,400
‎द्वार की ओर चलो! उनसे डरो मत!

539
00:49:37,520 --> 00:49:39,480
‎उनसे डरो मत!

540
00:49:39,560 --> 00:49:41,080
‎इसका कोई मतलब नही बनता।

541
00:49:41,160 --> 00:49:45,400
‎घोड़े से उतारो! धनुषधारी तैयार हों!

542
00:49:47,320 --> 00:49:50,440
‎चलो उसे प्राप्त करें जो हमारा!

543
00:49:52,400 --> 00:49:54,880
‎-उधर दीवार की तरफ़।
‎-धनुषधारी।

544
00:49:59,880 --> 00:50:02,240
‎हमें उन्हें रोकना होगा लॉर्ड,
‎इससे पहले कि सभी मारे जाएँ!

545
00:50:12,600 --> 00:50:15,480
‎उनके ख़ून से जमीन को रंग दो!

546
00:50:26,280 --> 00:50:27,880
‎पीछे हटो!

547
00:50:29,320 --> 00:50:32,640
‎-पीछे हटो!
‎-रुको!

548
00:50:36,800 --> 00:50:40,200
‎रुको! अपने राजा के साथ रहो!

549
00:50:43,520 --> 00:50:48,520
‎सेक्सन साम्राज्य के हर कोने से
‎लोग आ रहे हैं!

550
00:50:48,600 --> 00:50:52,920
‎कल सुबह तक, तुमलोग चारो ओर से घिरे होगे!

551
00:50:53,000 --> 00:50:57,840
‎अभी आत्मसमर्पण करो तो नरसंहार से बच जाओगे!

552
00:51:00,400 --> 00:51:03,560
‎हटो, हटो, हटो।

553
00:51:03,640 --> 00:51:06,720
‎महाराज! महाराज!

554
00:51:06,800 --> 00:51:10,600
‎पीछे हट जाइए। स्ट्राइकर दूसरे तरीके
‎से लड़ता है। हमें बेहतर योजना बनानी होगी।

555
00:51:10,680 --> 00:51:13,680
‎क्या तुमलोग समर्पण कर रहे हो?

556
00:51:16,040 --> 00:51:17,480
‎कुछ मत करो।

557
00:51:18,320 --> 00:51:21,880
‎दीवारें संभाल लेंगी।
‎मूर्खों ने उन्हें मज़बूत बनाया है।

558
00:51:21,960 --> 00:51:25,200
‎मेरी बात सुनिए! ऐसा मत कीजिए!

559
00:51:32,240 --> 00:51:35,280
‎-हमला!
‎-नहीं!

560
00:51:41,680 --> 00:51:44,680
‎संवाद अनुवादक: ऋषभ राज

