1
00:00:06,000 --> 00:00:09,960
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,200
‎मैं हूँ ऊट्रेड, ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:13,800 --> 00:00:17,000
‎एर्डोल्फ़ ने डेन्स को
‎सबसे बड़ा पुरस्कार दिया।

4
00:00:17,080 --> 00:00:21,320
‎टेटेनहाल के बाद, एडवर्ड को लगा
‎कि डेन्स को अब कोई ख़तरा नहीं है।

5
00:00:21,400 --> 00:00:24,680
‎वह अपनी सेना को लेकर एग्ल्सबर्ग चला गया,
‎और विनचेस्टर को असुरक्षित छोड़ दिया।

6
00:00:29,440 --> 00:00:32,720
‎लेकिन स्ट्राइकर उसका इरादा समझ गया।

7
00:00:32,800 --> 00:00:35,400
‎तो, इस इंसान की दशा को
‎चेतावनी के रूप में लिया जाए।

8
00:00:37,759 --> 00:00:39,440
‎हेस्टेन ने मुझे फँसाया है

9
00:00:39,520 --> 00:00:43,800
‎और उनलोगों को मेरी सुरक्षा से ले गए,
‎यहाँ तक कि मेरी बेटी स्टिओरा को भी।

10
00:00:45,240 --> 00:00:47,840
‎और अब राजा के बेटों को
‎बंदी बना लिया गया है।

11
00:00:48,240 --> 00:00:49,400
‎मुझे इन लोगों से बचाइए!

12
00:00:49,880 --> 00:00:51,840
‎मेरे दोनों वारिस!

13
00:00:51,920 --> 00:00:56,400
‎एडवर्ड की अनुपस्थिति में, डेन्स ने
‎विनचेस्टर पर अपनी पकड़ मज़बूत की।

14
00:00:56,480 --> 00:00:57,520
‎लेडी एल्स्विथ!

15
00:01:02,960 --> 00:01:05,600
‎सेना को बुलाओ! मर्शियन रक्षकों को उठाओ!

16
00:01:05,680 --> 00:01:09,560
‎राजा शहर को पुनः प्राप्त करने के लिए
‎युद्ध करते हैं

17
00:01:09,640 --> 00:01:11,720
‎लेकिन इसके कारण पर ध्यान नहीं देते हैं।

18
00:01:11,800 --> 00:01:13,160
‎ऐसा मत कीजिए!

19
00:01:13,240 --> 00:01:15,160
‎-हमला!
‎-नहीं!

20
00:01:18,920 --> 00:01:20,480
‎भाग्य ही सबकुछ है!

21
00:01:45,960 --> 00:01:48,320
‎विन्टनचेस्टर

22
00:01:48,400 --> 00:01:53,600
‎विनचेस्टर
‎वेसेक्स का साम्राज्य

23
00:01:54,480 --> 00:02:01,040
‎कब्ज़ा के तीस दिनों के बाद

24
00:02:58,560 --> 00:02:59,680
‎क्या वह पागल हो गए हैं?

25
00:03:00,320 --> 00:03:03,360
‎-उन्हें कुछ मत कहो। वह नहीं सुनेंगे।
‎-आपको उन्हें बताना होगा कि यह मूर्खता है।

26
00:03:03,440 --> 00:03:05,080
‎मैंने कोशिश की थी।
‎वह अभी होश में नहीं हैं।

27
00:03:07,680 --> 00:03:10,640
‎आराम से, ऊट्रेड। दिल से वह एक बच्चा है,
‎जो पीड़ित है।

28
00:03:15,120 --> 00:03:16,880
‎क्या आपका इरादा आग लगाने का है?

29
00:03:16,960 --> 00:03:17,800
‎हाँ।

30
00:03:18,320 --> 00:03:21,120
‎हम उन्हें घेरेंगे
‎और उन्हें बाहर निकालेंगे।

31
00:03:21,200 --> 00:03:22,920
‎महाराज, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

32
00:03:23,000 --> 00:03:24,000
‎मैंने तय कर लिया है।

33
00:03:25,080 --> 00:03:27,440
‎शहर की दीवारों को तोड़ने का
‎कोई और तरीका नहीं है।

34
00:03:28,480 --> 00:03:30,520
‎हमले की हमारी कोशिशें नाकाम रही हैं।

35
00:03:31,000 --> 00:03:34,560
‎डेन्स ने आत्मसमर्पण का कोई संकेत नहीं
‎दिया। शायद यह उन्हें मज़बूर करेगा।

36
00:03:35,000 --> 00:03:37,800
‎आग लगेगी तो शहर नष्ट हो जाएगा।

37
00:03:39,080 --> 00:03:41,640
‎महाराज, वेसेक्स का दिल जलकर राख हो जाएगा।

38
00:03:41,720 --> 00:03:44,840
‎और तभी हमलावर जलकर नर्क में जाएंगे।
‎मुझे यह जोखिम उठाना होगा।

39
00:03:45,480 --> 00:03:47,840
‎और क्या विकल्प है, ऊट्रेड? आत्मसमर्पण?

40
00:03:47,920 --> 00:03:50,560
‎एक ऐसे राजा के रूप में जीना
‎जिसने अपनी भूमि खो दी?

41
00:03:50,640 --> 00:03:52,760
‎हमने तीस दिन कोशिश की और असफल रहे।

42
00:03:54,600 --> 00:03:59,040
‎मैं ऐसा करूंगा तो थोड़े समय में विनचेस्टर
‎फ़िर से मज़बूत होगा।

43
00:03:59,120 --> 00:04:01,160
‎हमें स्ट्राइकर से फ़िर से बात करने की
‎कोशिश करनी चाहिए।

44
00:04:01,240 --> 00:04:03,320
‎शायद हमारी यह शांति उसे कुछ और लग रही हो।

45
00:04:03,400 --> 00:04:05,000
‎वे बात करना नहीं चाहते हैं।

46
00:04:05,080 --> 00:04:07,200
‎हम आदमियों को भेजते हैं।
‎तो वे तीर मारते हैं।

47
00:04:07,280 --> 00:04:09,920
‎हमने उन्हें जाने के लिए कहा है
‎लेकिन अब हमारे पास धैर्य नहीं है!

48
00:04:10,000 --> 00:04:13,240
‎हाँ, और शायद वे भी इससे थक गए होंगे
‎और बातचीत के लिए तैयार होंगे।

49
00:04:13,320 --> 00:04:15,080
‎अब बातचीत का समय ख़त्म हो गया है।

50
00:04:15,160 --> 00:04:16,760
‎हम जीतेंगे या हारेंगे!

51
00:04:16,840 --> 00:04:18,960
‎-हमारे परिवार वाले कैद में हैं...
‎-औल्डहेल्म, क्या ख़बर है?

52
00:04:21,480 --> 00:04:23,760
‎लेडी एथ्ल्फ्रेद ने शानदार जीत की
‎ख़बर भेजी है।

53
00:04:25,000 --> 00:04:28,480
‎उसने एफरविक जीत लिया है और
‎वहाँ के डेन्स ने समर्पण कर दिया है।

54
00:04:28,560 --> 00:04:30,440
‎वह अब अपनी सेना के साथ
‎दक्षिण की ओर जा रही हैं।

55
00:04:32,560 --> 00:04:35,720
‎उन्हें अपने भाई की कमजोरी से
‎शर्मिंदा ना होना पड़े।

56
00:04:36,560 --> 00:04:40,240
‎उसके अपनी जन्मभूमि पर लौटने से पहले
‎इसे डेन्स से मुक्त कर दें।

57
00:04:41,080 --> 00:04:42,360
‎उन्हें बताइए कि यह तय हो चुका है।

58
00:04:44,000 --> 00:04:46,920
‎अगर वे आत्मसमर्पण नहीं करेंगे,
‎तो विनचेस्टर जला दिया जाएगा!

59
00:05:08,520 --> 00:05:10,560
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

60
00:05:31,440 --> 00:05:32,760
‎...तैयार!

61
00:05:33,920 --> 00:05:34,920
‎विराम!

62
00:05:50,440 --> 00:05:53,160
‎राजा एडवर्ड ने आपको यह संदेशा भेजा है!

63
00:05:57,120 --> 00:06:01,760
‎शहर से निकल जाओ,
‎नहीं तो उनकी आज्ञा पर, ये लपटें...

64
00:06:08,680 --> 00:06:10,280
‎मुझे पता था कि वह क्या कहने जा रहा है।

65
00:06:11,120 --> 00:06:12,400
‎वे हताश हो रहे हैं।

66
00:06:21,000 --> 00:06:24,800
‎"755, किनेवुल्फ और पश्चिमी सेक्सन

67
00:06:24,880 --> 00:06:30,040
‎अपने अवैध कार्यों के कारण
‎अपने राज्य के सिगबर्ट का लोप कर दिया।

68
00:06:30,600 --> 00:06:33,760
‎किनेवुल्फ ने वेलस में महान युद्ध लड़ा है।"

69
00:06:35,400 --> 00:06:38,560
‎यह बहुत बकवास है।
‎मैं इसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती।

70
00:06:39,360 --> 00:06:41,120
‎एक सच्चे गैर-ईसाई की तरह बोला गया है।

71
00:06:43,040 --> 00:06:46,400
‎हम कोई और खेल खेलें? हिसाब क्या था?

72
00:06:46,480 --> 00:06:48,040
‎मैं गिनती नहीं कर रहा हूँ।

73
00:06:48,600 --> 00:06:49,640
‎आओ, पढ़ो।

74
00:06:50,120 --> 00:06:51,880
‎मुझे भूख लगी है, मैं पढ़ नहीं सकती।

75
00:06:58,280 --> 00:07:01,600
‎-यदि यह आखिरी रोटी है?
‎-मैं उस की भी गिनती नहीं कर रहा हूँ।

76
00:07:01,680 --> 00:07:03,120
‎क्या आपके पास अभी भी अनाज है?

77
00:07:08,560 --> 00:07:11,520
‎मैं लड़की को ले जा रही हूँ
‎हमें एक बंधक को मारना होगा।

78
00:07:12,240 --> 00:07:14,720
‎-और वे इसके ऊपर ध्यान देंगे।
‎-उन्होंने आग लगाने की धमकी दी है।

79
00:07:15,200 --> 00:07:17,920
‎और जवाब में, हम कोई दया नहीं दिखाएंगे।

80
00:07:18,360 --> 00:07:20,480
‎फ़िर उसे मत मारो। वह बेकार है।

81
00:07:20,720 --> 00:07:22,320
‎डेन-हत्यारा के लिए नहीं है।

82
00:07:22,800 --> 00:07:25,880
‎स्ट्राइकर, मैं चाहती हूँ
‎कि ऊट्रेड आगे आकर लड़े।

83
00:07:26,280 --> 00:07:27,840
‎इससे वह मज़बूर हो जाएगा।

84
00:07:28,920 --> 00:07:31,040
‎क्या यह सच है?
‎क्या तुम्हारे पिता हम पर हमला करेंगे?

85
00:07:31,120 --> 00:07:33,080
‎अगर वह करेंगे,
‎तो तुमलोगों को बर्बाद कर देंगे।

86
00:07:34,800 --> 00:07:36,400
‎क्रोध में मत डूबो, ब्रिडा।

87
00:07:36,480 --> 00:07:38,960
‎हेस्टेन, लोगों को मिट्टी और पानी
‎लाने के लिए कहो।

88
00:07:39,040 --> 00:07:41,600
‎छतों को गीला कर दो। दीवारों को आग से बचाओ।

89
00:07:43,920 --> 00:07:45,800
‎फ़िर मैं एक बंधक को चुनूँगा।

90
00:07:46,560 --> 00:07:48,040
‎और फ़िर हम देखेंगे कि वे क्या करते हैं।

91
00:07:49,600 --> 00:07:50,440
‎ठीक है?

92
00:07:52,840 --> 00:07:53,960
‎जल्दी करो, दोस्तों!

93
00:07:55,200 --> 00:07:56,200
‎जल्दी करो!

94
00:08:17,880 --> 00:08:18,760
‎इधर।

95
00:08:23,360 --> 00:08:25,400
‎यहाँ एक बोतल में थोड़ा पानी है।

96
00:08:26,160 --> 00:08:28,200
‎लेकिन आप क्या कर रहे हैं?

97
00:08:29,040 --> 00:08:30,920
‎चिंता मत करो। मैं तुम्हारा ख़्याल रखूँगा।

98
00:08:41,200 --> 00:08:43,840
‎-पानी कहाँ है?
‎-आपने ख़त्म कर दिया।

99
00:08:43,919 --> 00:08:46,280
‎-विनती करेंगे तो वे और देंगे।
‎-मैं तो...

100
00:08:46,360 --> 00:08:49,600
‎फ़िर से मत बोलिए।
‎हम जानते हैं कि आप भूखी हैं।

101
00:08:50,480 --> 00:08:53,280
‎वह पीड़ा सहने की आदी नहीं हैं।

102
00:08:53,360 --> 00:08:56,960
‎पीड़ा! हमने जो दलदली जमीन में सहा था
‎यह उसके मुक़ाबले कुछ भी नहीं है।

103
00:08:57,560 --> 00:08:59,320
‎शुक्र है कि यहाँ मक्खियाँ नहीं हैं।

104
00:08:59,840 --> 00:09:02,040
‎मुझे ख़ुशी है कि कोई चिल्ला नहीं रहा है।

105
00:09:02,720 --> 00:09:04,840
‎मुझे डर है कि
‎उन्होंने सभी को मार दिया होगा।

106
00:09:05,560 --> 00:09:09,400
‎और हमें जीवित रखा जा रहा है,
‎ताकि वे हमारी मौत का प्रदर्शन कर सकें।

107
00:09:09,960 --> 00:09:13,040
‎अगर वे मुझे ले जाने की कोशिश करेंगे,
‎तो मैं ख़ुद उनके चाकू से मर जाऊँगी।

108
00:09:15,280 --> 00:09:17,840
‎मैं आपलोगों को एक रास्ता बता सकता हूँ।

109
00:09:20,600 --> 00:09:23,760
‎मैंने अपने जीवन में ऐसी चीजें सीखी हैं,
‎जो आपलोग नहीं जानते हैं।

110
00:09:34,720 --> 00:09:38,280
‎एक पौधा है जो आंगन में फूलता है।

111
00:09:39,840 --> 00:09:43,720
‎उसके फूल बैंगनी होते हैं,
‎पानी में मिलाने से वो बेस्वाद रहते हैं...

112
00:09:44,880 --> 00:09:45,920
‎और प्रभावशाली होते हैं...

113
00:09:47,000 --> 00:09:48,280
‎विशेष रूप से बच्चों के लिए।

114
00:09:51,720 --> 00:09:54,080
‎ऐसा पौधा आँगन में क्यों उगता होगा?

115
00:09:56,800 --> 00:10:00,840
‎यह वहाँ लगाया गया था,
‎ऐसी ही किसी स्थिति की संभावना के कारण।

116
00:10:20,200 --> 00:10:21,920
‎मुझे राजा का वारिस दे दीजिए।

117
00:10:23,160 --> 00:10:24,080
‎यहाँ आओ, बच्चे।

118
00:10:24,160 --> 00:10:28,400
‎नहीं! वह बच्चा राजा का पहला बच्चा है। उसे
‎मेरे बेटे की परवाह नहीं है। उसे ले जाओ।

119
00:10:29,120 --> 00:10:30,000
‎मूर्ख।

120
00:10:30,640 --> 00:10:34,320
‎वह समझ जाएगा कि आप झूठ बोल रही हैं
‎और एल्फवर्ड को किसी भी तरह ले जाएगा।

121
00:10:35,480 --> 00:10:36,480
‎क्या आप झूठ बोल रही हैं?

122
00:10:39,800 --> 00:10:41,280
‎मुझे नहीं पता।

123
00:10:43,320 --> 00:10:46,320
‎इन दोनों बच्चों में से कौन
‎उसके दिल के ज़्यादा करीब है?

124
00:10:46,920 --> 00:10:49,280
‎मैं बड़ा भाई हूँ। मुझे चुना जाना चाहिए।

125
00:10:54,040 --> 00:10:55,440
‎मैं उन दोनों को ले जाऊंगा।

126
00:11:07,840 --> 00:11:09,560
‎संकेत मत दीजिए।

127
00:11:09,640 --> 00:11:12,200
‎आपको यह समझना होगा कि इस योजना से
‎कितनी बेकार की जानें जाएंगी।

128
00:11:12,280 --> 00:11:14,840
‎हमारे हर घंटे का इंतजार
‎मेरे पिता का अपमान होगा!

129
00:11:14,920 --> 00:11:17,480
‎-फ़िर बंदी के बारे में सोचिए।
‎-वे हमारे लिए जा चुके हैं!

130
00:11:18,080 --> 00:11:21,000
‎वे उसी क्षण जा चुके थे
‎जब डेन्स वेसेक्स में आ गए थे।

131
00:11:21,080 --> 00:11:22,080
‎क्या आपको दिख नहीं रहा है?

132
00:11:22,560 --> 00:11:24,040
‎यह मेरी सज़ा है।

133
00:11:24,600 --> 00:11:26,400
‎मैंने मर्शिया के बच्चों को छोड़ दिया

134
00:11:26,480 --> 00:11:28,520
‎और यह उस गलती के लिए भगवान का प्रतिशोध है।

135
00:11:28,600 --> 00:11:30,160
‎भगवान ऐसा नहीं करेंगे, लॉर्ड।

136
00:11:30,240 --> 00:11:32,360
‎हमें विनचेस्टर को जलाने की ज़रूरत नहीं है!

137
00:11:32,720 --> 00:11:34,920
‎मैं कसम खाता हूँ
‎कि मैं दूसरा रास्ता ढूंढ लूँगा।

138
00:11:35,920 --> 00:11:38,040
‎और क्या आप हमेशा वादा निभाएंगे, ऊट्रेड?

139
00:11:42,880 --> 00:11:45,600
‎मैं अंदर जाऊंगा,
‎स्ट्राइकर को ढूंढुंगा और...

140
00:11:45,680 --> 00:11:48,640
‎कैसे? हमने उन दीवारों का निर्माण किया है
‎जो कभी भेदे नहीं जा सकते।

141
00:11:48,720 --> 00:11:51,040
‎अभी तक, वे हम में से
‎सबसे अधिक दृढ़ रहे हैं।

142
00:11:51,120 --> 00:11:52,080
‎फादर!

143
00:11:53,320 --> 00:11:54,440
‎ऊट्रेड?

144
00:11:56,400 --> 00:11:58,440
‎-तुम यहाँ क्या कर रहे हो?
‎-वह कहाँ है?

145
00:12:00,640 --> 00:12:01,880
‎स्टिओरा कहाँ है?

146
00:12:01,960 --> 00:12:04,240
‎वह अंदर है, लेकिन हमारे
‎पास उसे बचाने की योजना है।

147
00:12:07,720 --> 00:12:10,280
‎वेसेक्स के राजा एडवर्ड!

148
00:12:15,600 --> 00:12:18,480
‎वेसेक्स के राजा एडवर्ड!

149
00:12:18,880 --> 00:12:22,440
‎मैं आपके सामने हूँ। आप भी सामने आइए।

150
00:12:26,360 --> 00:12:30,320
‎द्वार के पास आइए
‎और मुझसे आमने-सामने मिलिए!

151
00:12:32,760 --> 00:12:34,560
‎मैं किसी डेन का आदेश नहीं मानूँगा।

152
00:12:35,760 --> 00:12:38,800
‎आँख से आँख मिलाकर बातें करते हैं!

153
00:12:39,280 --> 00:12:41,480
‎यह एक चाल है और मैं इसमें नहीं फँसने वाला।

154
00:12:42,640 --> 00:12:46,440
‎उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहो,
‎नहीं तो मैं उनको जलाने का संकेत दे दूंगा।

155
00:12:49,480 --> 00:12:50,480
‎लड़कों को लाओ।

156
00:12:56,480 --> 00:12:57,400
‎महाराज!

157
00:13:09,920 --> 00:13:11,480
‎अपने हथियार नीचे कर लो!

158
00:13:14,480 --> 00:13:15,320
‎आइए!

159
00:13:15,800 --> 00:13:18,160
‎द्वार पर हमसे बात कीजिए!

160
00:13:22,800 --> 00:13:23,800
‎अभी आइए!

161
00:13:24,560 --> 00:13:26,440
‎आपके बेटे अपने पिता से मिलना चाहते हैं!

162
00:13:29,560 --> 00:13:31,920
‎लॉर्ड, द्वार के पास मत जाइए।

163
00:13:57,000 --> 00:14:01,480
‎मुझे मेरे बच्चे दे दो, नहीं तो तुम्हारे
‎बच्चों को ढूंढकर उनकी आंखें निकाल लूंगा।

164
00:14:02,160 --> 00:14:03,560
‎मेरा कोई बच्चा नहीं है।

165
00:14:05,200 --> 00:14:06,200
‎और ना ही पत्नी है।

166
00:14:07,280 --> 00:14:09,040
‎इसी कारण मैं आपसे ज्यादा मज़बूत हूँ।

167
00:14:10,680 --> 00:14:12,040
‎मुझे मेरे बच्चे दे दो!

168
00:14:14,000 --> 00:14:15,280
‎मैं मानता हूँ।

169
00:14:17,880 --> 00:14:21,280
‎अगर आप पीछे हटेंगे
‎तो मैं आपको आपका एक बेटा दे दूंगा।

170
00:14:21,640 --> 00:14:23,120
‎और आप चुन सकते हैं कि कौन चाहिए।

171
00:14:54,160 --> 00:14:55,400
‎कोई बोलो।

172
00:14:57,640 --> 00:14:58,800
‎मुझे क्या करना चाहिए?

173
00:15:01,920 --> 00:15:03,240
‎एथेलिंग से विनती करें।

174
00:15:03,680 --> 00:15:06,240
‎अगर मैं एक बच्चे को चुनता हूँ,
‎तो दूसरे का क्या होगा...?

175
00:15:07,200 --> 00:15:08,800
‎यह एक कठिन निर्णय है, हाँ।

176
00:15:09,400 --> 00:15:13,720
‎लेकिन मुझे लगता है कि यह रणनीति देखने के
‎लिए है कि आप बातचीत करेंगे या नहीं।

177
00:15:13,800 --> 00:15:17,920
‎मैंने उस आदमी की आँखों में देखा है
‎और पीछे हटने वाला इंसान नहीं है।

178
00:15:21,800 --> 00:15:22,840
‎तुम्हें क्या लगता है?

179
00:15:25,800 --> 00:15:31,080
‎कि अगर हम अभी कमजोरी दिखाएंगे,
‎तो वह क्रूरता दिखाएगा।

180
00:15:32,200 --> 00:15:33,480
‎मुझे लगता है कि कुछ नहीं कहना चाहिए।

181
00:15:35,440 --> 00:15:36,400
‎क्या हम उसे खरीद सकते हैं?

182
00:15:37,320 --> 00:15:40,040
‎उसे चांदी नहीं चाहिए। अगर वह चाहता,
‎तो वह लेकर चला जाता...

183
00:15:40,120 --> 00:15:42,480
‎वह हमें और हमारी आत्मा को
‎नष्ट करना चाहता है।

184
00:15:47,480 --> 00:15:49,680
‎मैं यह नहीं कर सकता। मैं नहीं...

185
00:15:50,720 --> 00:15:54,320
‎मैं यह नहीं कर सकता हूँ।

186
00:16:01,080 --> 00:16:02,120
‎आप क्या करते?

187
00:16:07,160 --> 00:16:08,640
‎लगभग वही जो वो कर रहे हैं।

188
00:16:10,000 --> 00:16:11,360
‎इससे टूट जाता।

189
00:16:12,080 --> 00:16:13,240
‎कोई भी टूट जाएगा।

190
00:16:13,320 --> 00:16:16,120
‎अपने बच्चों के बीच चुनाव करना
‎अस्वाभाविक है।

191
00:16:16,200 --> 00:16:17,960
‎मैं चाहता कि आप स्टिओरा को चुनें।

192
00:16:18,520 --> 00:16:20,640
‎अगर यह हमारे साथ हुआ
‎तो मैं अपना बचाव कर सकता हूँ।

193
00:16:20,720 --> 00:16:22,280
‎यह हमारे साथ नहीं होगा।

194
00:16:23,960 --> 00:16:25,720
‎और यह राजा के साथ भी नहीं होगा।

195
00:16:27,640 --> 00:16:29,840
‎क्या आप कुछ बेवकूफ़ी करने जा रहे हैं?

196
00:16:29,920 --> 00:16:31,080
‎क्या तुम मुझे रोकोगे?

197
00:16:37,800 --> 00:16:39,360
‎तब आपको व्यावहारिक होना चाहिए...

198
00:16:40,160 --> 00:16:42,720
‎और उस बेटे को चुनना चाहिए
‎जो सवालों के घेरे में नहीं है।

199
00:16:42,800 --> 00:16:45,840
‎नही। मैं एक बेटे को दूसरे से
‎बेहतर बताने का काम नहीं कर सकता हूँ।

200
00:16:46,720 --> 00:16:48,640
‎उसकी कुछ तो और चाहत होगी।

201
00:16:48,720 --> 00:16:49,840
‎वह मुझे मारना चाहता है।

202
00:16:52,960 --> 00:16:54,760
‎मुझे हेस्टेन से इतना पता चला है।

203
00:16:56,480 --> 00:17:01,040
‎मेरे बेटों को तुम्हारे बदले नहीं छोड़ेगा।
‎तुम मेरे लिए इतने कीमती नहीं हो, ऊट्रेड।

204
00:17:02,400 --> 00:17:03,320
‎सच।

205
00:17:04,560 --> 00:17:06,360
‎लेकिन डेन्स के लिए मैं कीमती हूँ।

206
00:17:06,840 --> 00:17:09,839
‎डेन-हत्यारा कहे जाने वाले को मारना
‎बहुत प्रतिष्ठा वाली बात होगी।

207
00:17:09,920 --> 00:17:10,960
‎शायद उसे यह पसंद आए।

208
00:17:12,119 --> 00:17:15,040
‎और ब्रिडा वेलस में अपने
‎कैद का बदला लेना चाहेगी।

209
00:17:15,720 --> 00:17:17,720
‎मैं खुद को सौप कर देखता हूँ।
‎कोशिश कर सकते हैं।

210
00:17:24,720 --> 00:17:27,280
‎फ़िर वेसेक्स एक बार फ़िर
‎आपके कर्ज में डूब जाएगा।

211
00:17:33,520 --> 00:17:34,920
‎और अगर आप वापस नहीं आए...

212
00:17:35,560 --> 00:17:39,000
‎तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि
‎वे आपके सम्मान की बात युगों तक बातें करें।

213
00:17:40,000 --> 00:17:42,040
‎ऊट्रेड को भुलाया नहीं जाएगा।

214
00:17:45,480 --> 00:17:46,640
‎यह एक बहदुरी भरी योजना है।

215
00:17:47,480 --> 00:17:48,560
‎कौन सी योजना है?

216
00:17:48,640 --> 00:17:49,800
‎उनके पास कोई योजना नहीं है।

217
00:17:49,880 --> 00:17:52,000
‎यह ऐसे तब दिखते हैं
‎जब वह योजना बना रहे होते हैं।

218
00:17:52,080 --> 00:17:53,920
‎उनसे अकेले निपटना संभव नहीं है?

219
00:17:54,000 --> 00:17:55,760
‎तो तुम्हें क्या लगता है वे क्या करेंगे?

220
00:17:55,840 --> 00:17:57,640
‎मुझे लगता है कि
‎तुम हमारे लिए थोड़ा समय निकालोगे।

221
00:17:58,440 --> 00:18:00,680
‎अगर तुम लेडी एथ्ल्फ्रेद के आने तक
‎डेन को रोक सकते हो,

222
00:18:00,760 --> 00:18:03,320
‎वह एडवर्ड को एक लंबी घेराबंदी
‎सहने के लिए राजी कर लेंगी।

223
00:18:03,400 --> 00:18:05,760
‎आप जानते हैं कि जब वे कम हो जाएंगे
‎तो हम शहर को वापस पा सकते हैं।

224
00:18:06,800 --> 00:18:09,440
‎-यह मेरी योजना नहीं है, औल्डहेल्म।
‎-मैंने कहा था।

225
00:18:10,240 --> 00:18:12,040
‎फ़िर आपने किस कारण से
‎इतना खतरनाक प्रस्ताव रखा?

226
00:18:15,440 --> 00:18:17,240
‎क्योंकि मुझे विश्वास है
‎कि मैं इसे ख़त्म कर सकता हूँ।

227
00:18:44,480 --> 00:18:45,480
‎स्ट्राइकर!

228
00:18:47,960 --> 00:18:49,200
‎सामने आओ!

229
00:18:52,200 --> 00:18:53,560
‎लेकिन मैंने उसे मार दिया था...

230
00:18:54,040 --> 00:18:55,120
‎क्या?

231
00:18:55,200 --> 00:18:56,040
‎हम...

232
00:18:56,560 --> 00:18:58,040
‎हमने उसे मारने की कोशिश की थी।

233
00:18:59,880 --> 00:19:01,840
‎और फ़िर भी वह यहाँ है...

234
00:19:02,720 --> 00:19:05,960
‎मर कर वापस लौट आया, उनके देवताओं की तरह।

235
00:19:07,560 --> 00:19:09,360
‎और मेरे ख्याल से, पहली बार नहीं।

236
00:19:11,480 --> 00:19:14,480
‎मैंने उसकी बेटी से
‎उसके बारे में बहुत कुछ जाना है।

237
00:19:15,800 --> 00:19:17,800
‎हम पीछे नहीं हटेंगे, स्ट्राइकर!

238
00:19:18,280 --> 00:19:19,960
‎इसके बजाय,
‎हम तुम्हें यह प्रस्ताव देते हैं।

239
00:19:20,400 --> 00:19:22,320
‎दोनों बच्चों को बाहर भेजो...

240
00:19:23,000 --> 00:19:26,560
‎और मैं अकेले विनचेस्टर में आऊँगा।

241
00:19:29,120 --> 00:19:32,040
‎लेकिन मैं चांदी के लिए
‎सोने का सौदा क्यों करूंगा?

242
00:19:33,040 --> 00:19:35,960
‎क्योंकि तुम्हें सेक्सन का
‎सबसे बड़ा योद्धा मिल जाएगा!

243
00:19:38,480 --> 00:19:41,200
‎और क्योंकि तुम्हें पता है
‎कि आगे चलकर मैं तुम्हें मार डालूँगा...

244
00:19:41,480 --> 00:19:43,840
‎जैसा कि मैंने तुम्हारे दोस्तों
‎और तुम्हारे भाइयों को मारा है।

245
00:19:44,400 --> 00:19:45,600
‎क्या वह झूठ बोल रहा है?

246
00:19:47,000 --> 00:19:47,880
‎नहीं।

247
00:19:50,120 --> 00:19:51,680
‎उसकी बेटी ने जो कहा वह सच है।

248
00:19:52,680 --> 00:19:54,880
‎जब तक वह ज़िंदा रहेगा
‎हम इस जगह को जीत नहीं सकते।

249
00:19:57,480 --> 00:19:59,280
‎एडवर्ड दूसरा वारिस बना सकता है।

250
00:20:00,120 --> 00:20:01,720
‎वह दूसरा ऊट्रेड नहीं बना सकता है।

251
00:20:07,040 --> 00:20:09,240
‎तब शायद हमें उसे टुकड़ों में
‎काट देना चाहिए।

252
00:20:11,880 --> 00:20:13,120
‎कब तक वह वहाँ रहेगा।

253
00:21:52,280 --> 00:21:53,560
‎हम उसे कितना समय देंगे?

254
00:21:56,200 --> 00:21:57,360
‎जितना उन्हें चाहिए होगा।

255
00:22:01,320 --> 00:22:02,880
‎समय आने पर हमें पता चल जाएगा।

256
00:22:25,960 --> 00:22:28,600
‎तुम्हारा राजा अपने पुत्रों के बीच
‎चुनाव नहीं कर सका।

257
00:22:33,560 --> 00:22:34,680
‎इसलिए...

258
00:22:35,600 --> 00:22:37,600
‎सैनिकों, कैदी को लाओ!

259
00:22:39,880 --> 00:22:44,280
‎उसने हमें उनके स्थान पर
‎अपना सबसे बड़ा योद्धा दे दिया है!

260
00:22:52,840 --> 00:22:53,840
‎उसे मेरे पास लाओ।

261
00:23:06,600 --> 00:23:08,800
‎मुझे बच्चे के बारे में मालूम नहीं था।

262
00:23:11,280 --> 00:23:12,560
‎नट को भी नहीं था।

263
00:23:15,480 --> 00:23:19,080
‎जब मेरी तरह तुम भी पीड़ा सहोगे
‎तो सब वसूल हो जाएगा।

264
00:23:20,160 --> 00:23:22,960
‎उसे बाज़ार में सूली पर चढ़ा दिया।

265
00:23:23,560 --> 00:23:26,720
‎उसे उस ईसाई की तरह मरने दो
‎जो वह बनने की कोशिश करता है।

266
00:23:29,000 --> 00:23:30,880
‎-समय आने पर, ब्रिडा।
‎-क्या?

267
00:23:31,160 --> 00:23:32,600
‎-उसे हॉल में ले जाओ।
‎-क्या?

268
00:23:33,400 --> 00:23:36,960
‎स्ट्राइकर! हम सहमत हुए थे।

269
00:23:37,840 --> 00:23:40,800
‎मैं कसम खाता हूँ कि मेरा काम ख़त्म होते ही
‎मैं उसे आपको सौंप दूंगा।

270
00:23:41,600 --> 00:23:42,600
‎मेरे सम्मान के रूप में।

271
00:23:44,080 --> 00:23:45,280
‎उसकी तलवार।

272
00:23:50,960 --> 00:23:53,680
‎बंदियों को गिरजाघर में ले जाओ
‎और उन्हें खाना खिलाओ।

273
00:23:54,080 --> 00:23:55,320
‎मुझे वो जीवित चाहिए...

274
00:23:57,040 --> 00:23:58,080
‎अभी के लिए।

275
00:24:00,720 --> 00:24:01,920
‎क्या तुम्हे यह पसन्द है?

276
00:24:03,720 --> 00:24:04,920
‎फ़िर मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

277
00:24:05,640 --> 00:24:08,000
‎मुझे उसकी तलवार नहीं चाहिए! मुझे वह चाहिए!

278
00:24:08,080 --> 00:24:10,720
‎-आपको आपका बदला मिलेगा ब्रिडा।
‎-स्ट्राइकर!

279
00:24:34,880 --> 00:24:36,200
‎इसका क्या मतलब है?

280
00:24:36,760 --> 00:24:38,360
‎अचानक यह दया क्यों?

281
00:24:38,440 --> 00:24:39,920
‎स्ट्राइकर हमारे साथ खेल रहा है।

282
00:24:40,400 --> 00:24:43,400
‎शायद इसका कोई अर्थ हो, मैं नहीं जानता।

283
00:24:43,480 --> 00:24:45,840
‎खैर, बच्चे सुरक्षित हैं।

284
00:24:46,440 --> 00:24:47,600
‎अभी के लिए इतना ही काफ़ी है।

285
00:24:48,800 --> 00:24:51,000
‎अभी रोटी खाते हैं और उनका आभार मानते हैं।

286
00:24:55,720 --> 00:24:58,080
‎पर्याप्त पानी पी लीजिए,
‎फ़िर मुझे जग वापस दीजिए।

287
00:24:58,160 --> 00:25:00,200
‎उसके बाद, बिलकुल मत पीजिएगा।

288
00:25:01,720 --> 00:25:02,680
‎क्यों?

289
00:25:03,400 --> 00:25:06,040
‎अगर राजा अपने बेटों के बीच
‎चुनाव नहीं कर सकते हैं,

290
00:25:06,120 --> 00:25:07,880
‎तो शायद हमें यह जानने की ज़रूरत पड़ सकती है

291
00:25:07,960 --> 00:25:11,560
‎कि एथेलस्टान का कोई शक्तिशाली
‎दोस्त है या नहीं।

292
00:25:39,720 --> 00:25:41,000
‎तुम तेज़ हो।

293
00:25:41,480 --> 00:25:43,080
‎मुझे लगता है कि तुम कोशिश नहीं कर रहे हो।

294
00:25:43,160 --> 00:25:46,480
‎मैं कोशिश क्यों नहीं करूंगा?
‎जबकि तुमने मेरे कई परिजनों की हत्या की है?

295
00:25:46,560 --> 00:25:48,920
‎यह एक ऐसा प्रश्न है
‎जिसका उत्तर सिर्फ़ तुम दे सकते हो।

296
00:25:53,040 --> 00:25:55,680
‎शायद तुम्हारे बारे में
‎बढ़ा-चढ़ा कर बोला गया है।

297
00:25:58,800 --> 00:26:00,840
‎मैं उसका इतिहास पढ़ता रहा हूँ।

298
00:26:02,920 --> 00:26:04,360
‎तुम इसमें नहीं हो।

299
00:26:05,760 --> 00:26:09,200
‎एल्फ्रेड नहीं चाहते थे कि यह पता चले कि
‎गैर-इसाइयों के लिए तुम कितने एहसानमंद हो।

300
00:26:11,720 --> 00:26:15,160
‎अगर तुम उनके भगवान को नहीं मानते हो,
‎तो तुम उनके साथ क्यों हो?

301
00:26:17,840 --> 00:26:20,400
‎-वे मेरे लोग हैं।
‎-और वे तुम्हें ऐसे स्वीकार करते हैं?

302
00:26:20,480 --> 00:26:22,160
‎कई गैर-ईसाई यहाँ शांति से रहते हैं।

303
00:26:22,240 --> 00:26:24,320
‎सिर्फ़ राजा समझौता नहीं करते हैं।

304
00:26:24,400 --> 00:26:25,240
‎ओह।

305
00:26:26,800 --> 00:26:27,760
‎दिलचस्प बात है।

306
00:26:28,720 --> 00:26:30,840
‎आपकी बेटी, उसने भी यही कहा।

307
00:26:31,560 --> 00:26:32,560
‎वह कहाँ है?

308
00:26:32,640 --> 00:26:33,880
‎वह यहीं है।

309
00:26:34,640 --> 00:26:36,240
‎उसके साथ अच्छा व्यवहार किया गया है।

310
00:26:37,480 --> 00:26:40,480
‎मुझे उसके अंदर डेन दिखता है।

311
00:26:42,680 --> 00:26:45,400
‎उसकी बेइज्ज़ती नहीं हुई है,
‎मैं इसकी कसम खाता हूँ।

312
00:26:46,080 --> 00:26:50,200
‎नहीं, तुम्हारी बेटी
‎एक बहुत ही बुद्धिमान लड़की है...

313
00:26:50,880 --> 00:26:53,000
‎जो स्पष्ट रूप से उसने अपनी माँ से पाया है।

314
00:26:53,320 --> 00:26:54,880
‎हमने एक बड़ा समझौता किया है।

315
00:26:56,240 --> 00:26:57,840
‎उसने मुझे तुम्हारे बारे में
‎बहुत कुछ बताया है।

316
00:26:58,400 --> 00:27:01,560
‎तुमने कैसे मर्शिया में शांति के लिए
‎कैसे युद्ध लड़ी,

317
00:27:01,640 --> 00:27:04,280
‎तुमने कैसे उस महिला का त्याग किया,
‎जिसे तुम प्यार करते थे।

318
00:27:04,360 --> 00:27:10,600
‎लेकिन मेरी पसंदीदा कहानी यह थी कि
‎कैसे तुमने बेब्बन्बुर्ग में अपना घर खोया।

319
00:27:10,680 --> 00:27:11,920
‎वह दिलचस्प क्यों थी?

320
00:27:12,000 --> 00:27:14,120
‎क्योंकि मैंने भी एक घर खोया है।

321
00:27:15,760 --> 00:27:20,880
‎और, इसलिए, मैं सोच रहा था कि
‎इस कारण से हम समान स्थिति में हैं।

322
00:27:27,120 --> 00:27:28,920
‎तो क्या तुम समझौता करना चाहोगे?

323
00:27:30,040 --> 00:27:31,800
‎क्या इसीलिए तुमने मुझे नहीं मारा?

324
00:27:33,720 --> 00:27:35,040
‎राजा से बात क्यों नहीं किया?

325
00:27:35,120 --> 00:27:40,280
‎क्योंकि राजा कोई निर्णायक आदमी नहीं है
‎और वैसे लोग समझौता नहीं कर सकते।

326
00:27:40,360 --> 00:27:44,480
‎और दूसरी ओर, तुमने अपनी प्रेमीका को
‎एक राज्य की रक्षा के लिए कुर्बान कर दिया।

327
00:27:44,960 --> 00:27:47,600
‎इसलिए मुझे लगता है कि
‎तुम मुश्किल घड़ी में निर्णय सकते हो।

328
00:27:50,440 --> 00:27:52,200
‎लेकिन मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं है।

329
00:27:52,280 --> 00:27:54,280
‎लेकिन जिनके पास है
‎उनके ऊपर तुम्हारा प्रभाव है।

330
00:27:56,440 --> 00:27:57,480
‎और वे तुम्हारी बात मानते हैं।

331
00:28:00,320 --> 00:28:01,920
‎तुम चाहते क्या हो?

332
00:28:02,000 --> 00:28:02,880
‎शांति।

333
00:28:03,800 --> 00:28:05,600
‎या शांति और भूमि।

334
00:28:06,080 --> 00:28:08,440
‎और तुम युद्ध शुरू करके
‎शांति पाने की कोशिश कर रहे हो?

335
00:28:10,000 --> 00:28:11,160
‎लड़ाई कहाँ है?

336
00:28:12,680 --> 00:28:14,240
‎युद्ध कहाँ है?

337
00:28:16,960 --> 00:28:19,000
‎मुझे लगा था कि तुम समझौता करना चाहते थे।

338
00:28:19,480 --> 00:28:21,440
‎राजा विश्वास नहीं करेंगे।

339
00:28:21,520 --> 00:28:24,520
‎तुम्हें किसने कहा कि
‎मैं सौदेबाजी करने के लिए तैयार हूँ?

340
00:28:24,960 --> 00:28:27,080
‎ओह, तुमने ही कहा था...

341
00:28:27,800 --> 00:28:29,600
‎जब तुमने शहर में प्रवेश करने का
‎चुनाव किया।

342
00:28:31,600 --> 00:28:33,600
‎प्रस्ताव दिया जा चुका था।

343
00:28:34,160 --> 00:28:37,320
‎हमें सिर्फ़ बैठक के लिए एडवर्ड को
‎सहमत करना है

344
00:28:37,400 --> 00:28:38,960
‎और शर्तों को रखेंगे।

345
00:28:39,800 --> 00:28:41,800
‎हेस्टेन! क्या आप उनकी जासूसी कर रहे हैं?

346
00:28:44,240 --> 00:28:45,480
‎मैं सभी की जासूसी करता हूँ।

347
00:28:47,120 --> 00:28:48,600
‎वह उसके साथ क्या कर रहा है?

348
00:28:49,160 --> 00:28:50,200
‎आपसे कहने में डर लग रहा है।

349
00:28:50,280 --> 00:28:52,120
‎हेस्टेन, अंदर क्या चल रहा है?

350
00:28:55,920 --> 00:28:59,360
‎आपको पता होना चाहिए
‎कि स्ट्राइकर एक संधि चाहता है।

351
00:29:02,200 --> 00:29:03,880
‎यह एक अच्छी बात है, ब्रिडा।

352
00:29:04,360 --> 00:29:06,160
‎इसका मतलब है ज्यादा जमीन, ज्यादा चांदी।

353
00:29:09,800 --> 00:29:11,000
‎इसका मतलब है विश्वासघात।

354
00:29:11,080 --> 00:29:12,680
‎आप बेवकूफ़ हैं।

355
00:29:15,200 --> 00:29:16,400
‎यह तुरंत ख़त्म हो सकता है।

356
00:29:20,920 --> 00:29:22,120
‎डरपोक।

357
00:29:22,200 --> 00:29:24,000
‎तुम सब झूठे और कायर हो!

358
00:29:24,920 --> 00:29:28,200
‎उत्तर की ओर जाओ। वहाँ से गुजरने के लिए
‎तुम्हें अच्छे मौसम की ज़रूरत है।

359
00:29:28,280 --> 00:29:29,880
‎तुम एफरविक की ओर क्यों नहीं जाते हो?

360
00:29:57,840 --> 00:30:01,840
‎खैर, मुझे नहीं लगता है कि इससे काम बनेगा।

361
00:31:07,400 --> 00:31:08,640
‎भरोसा रखो।

362
00:31:09,280 --> 00:31:10,400
‎वह ज़िंदा होगा।

363
00:31:18,760 --> 00:31:21,320
‎नहीं, महाराज मैं आपसे विनती कर रहा हूँ,
‎उसे थोड़ा और समय दीजिए।

364
00:31:21,400 --> 00:31:23,760
‎जब तक वह अंदर है, तब तक हमला मत कीजिए।
‎कृपा करें, लॉर्ड।

365
00:31:23,840 --> 00:31:25,400
‎इसका मतलब अंत नहीं है।

366
00:31:25,880 --> 00:31:28,480
‎महाराज, हमने वर्षों से
‎ऊट्रेड की बात मानी है।

367
00:31:28,560 --> 00:31:29,480
‎वह कभी असफल नहीं हुआ है!

368
00:31:29,560 --> 00:31:31,920
‎वह कभी असफल नहीं हुआ
‎क्योंकि अच्छे लोगों ने उसकी बात मानी।

369
00:31:34,480 --> 00:31:37,200
‎लेकिन वह अकेले पूरी सेना से नहीं लड़ सकता।

370
00:31:37,600 --> 00:31:38,760
‎यह नासमझी थी।

371
00:31:39,360 --> 00:31:44,200
‎बोलना दुखद है, लेकिन तुम्हारे लॉर्ड एक ऐसी
‎जंग हारे हैं जिसे वह कभी नहीं जीत सकते थे।

372
00:31:49,760 --> 00:31:51,040
‎उनके लिए कोई उम्मीद नहीं है।

373
00:32:19,480 --> 00:32:22,120
‎महाराज! हमारे गुप्तचर ने
‎अच्छी ख़बर भेजी है!

374
00:32:23,480 --> 00:32:25,840
‎मर्शिया की रानी आ गई हैं।
‎उनके साथ एक सेना है!

375
00:32:35,160 --> 00:32:37,920
‎राजा साहसी बनने की कोशिश कर रहे हैं,
‎लेकिन फैसले में जल्दबाजी कर रहे हैं।

376
00:32:38,000 --> 00:32:41,040
‎मुझे विश्वास है कि थोड़ा समय देने से
‎यह कब्जा बिना नरसंहार के समाप्त हो जाएगा।

377
00:32:41,120 --> 00:32:43,200
‎एडवर्ड, मैंने सुना है
‎लड़कों को आज़ाद कर दिया गया है।

378
00:32:43,280 --> 00:32:47,160
‎हाँ, एक दया दिखाई गई है।
‎मैंने सुना कि उत्तर में डेन ने हार मान ली।

379
00:32:47,240 --> 00:32:49,880
‎हाँ। और जो एक बार किया गया है
‎वह दुबारा किया जा सकता है।

380
00:32:50,360 --> 00:32:54,480
‎अगर आपके पास आपके पुत्र हैं, तो आपके पास
‎एल्फ्रेड की वंश के लिए सभी ज़रूरी चीज़ें है।

381
00:32:54,560 --> 00:32:57,560
‎दीवारों को, महलों को, और कब्रों को भी
‎फ़िर से बनाया जा सकता है,।

382
00:32:58,280 --> 00:33:00,040
‎एडवर्ड, आप वेसेक्स के हैं।

383
00:33:00,400 --> 00:33:02,760
‎आप जो भी तय करेंगे,
‎मर्शिया आपका समर्थन करेगी।

384
00:33:04,080 --> 00:33:07,240
‎वह विनचेस्टर नहीं खो सकते।
‎यह हमारे पिता के दिल को चोट पहुंचाएगा।

385
00:33:07,320 --> 00:33:09,240
‎हम इसे निर्दोषों के जीवन
‎से ऊपर नहीं रख सकते।

386
00:33:09,320 --> 00:33:12,040
‎-नहीं, एथ्ल्फ्रेद सही कह रही हैं।
‎-अंदर कितने लोग हैं?

387
00:33:12,120 --> 00:33:14,760
‎बहुत सारे हैं। और निश्चित रूप से,
‎अंदर शाही ख़ून भी हैं,

388
00:33:14,840 --> 00:33:16,120
‎मेरी पत्नी, हमारी माँ।

389
00:33:16,600 --> 00:33:18,720
‎माँ नहीं चाहेंगी कि आप आत्मसमर्पण कर दें।

390
00:33:18,800 --> 00:33:21,600
‎वह पिता की तरह हैं
‎और वह मौत को स्वीकार करेंगी।

391
00:33:22,400 --> 00:33:24,760
‎तब हम आगे बढ़ेंगे,
‎लेकिन वैसे नहीं जैसे वे उम्मीद कर रहे हैं।

392
00:33:24,840 --> 00:33:30,280
‎वे आग के लिए तैयार हुए हैं, इसलिए, हम
‎हमला करने के लिए धुएं का उपयोग करेंगे।

393
00:33:30,360 --> 00:33:31,840
‎यदि ईश्वर और हवा हमारे पक्ष में होंगे,

394
00:33:31,920 --> 00:33:34,680
‎यह द्वार के रखवालों को धोखा देगा
‎और हम दीवार भेदने में सफल हो सकते हैं।

395
00:33:34,760 --> 00:33:37,440
‎लेकिन अगर हवा मुड़ती है,
‎तो हम ख़ुद को धुएँ से भर लेंगे।

396
00:33:37,520 --> 00:33:38,360
‎लेडी, मेरी विनती है।

397
00:33:38,440 --> 00:33:41,080
‎-लॉर्ड ऊट्रेड को थोड़ा और समय दीजिए।
‎-लॉर्ड ऊट्रेड मर चुके हैं।

398
00:33:50,000 --> 00:33:52,480
‎मृत हो या जीवित, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

399
00:33:53,520 --> 00:33:57,440
‎हम एक आदमी के जीवन के लिए
‎विनचेस्टर को डेन के भरोसे नहीं सौंप सकते।

400
00:33:57,920 --> 00:33:59,120
‎बिलकुल।

401
00:33:59,480 --> 00:34:01,880
‎गेट के करीब घास की बोरियों को सेट लगाओ।

402
00:34:01,960 --> 00:34:05,320
‎उसमें गंदगी और चूना मिलाओ,
‎ताकि उससे बदबू हो और डैम घुंटे।

403
00:34:05,400 --> 00:34:08,120
‎हम लोगों को दीवार से सड़कों पर उतार देंगे,

404
00:34:08,200 --> 00:34:10,320
‎द्वार को तोड़ेंगे और उनका वध कर देंगे!

405
00:35:21,000 --> 00:35:22,080
‎इधर।

406
00:35:24,560 --> 00:35:25,560
‎क्या आप जा रहे हैं?

407
00:35:25,640 --> 00:35:26,480
‎हाँ।

408
00:35:27,720 --> 00:35:30,920
‎वे द्वार पर हैं और मैं लड़ाई
‎के लिए यहाँ नहीं रहना चाहता।

409
00:35:32,360 --> 00:35:36,280
‎-और तुम मेरे साथ आ रही हो।
‎-नहीं। नहीं, नहीं, मैं नहीं आ सकती।

410
00:35:40,560 --> 00:35:42,360
‎उन्हें मार दिया जाएगा!

411
00:35:47,200 --> 00:35:48,240
‎मेरे साथ आओ।

412
00:35:48,920 --> 00:35:52,480
‎कई महिलाओं ने एक वर्ष में
‎मेरे आकर्षण की सराहना की है।

413
00:36:10,080 --> 00:36:11,480
‎पीछे हटो!

414
00:36:28,200 --> 00:36:29,240
‎वहाँ नीचे।

415
00:36:31,600 --> 00:36:33,080
‎-क्या हम बाहर निकलेंगे?
‎-हाँ!

416
00:36:33,560 --> 00:36:35,440
‎अपने आप को किसी भी चीज़ से बचाओ।

417
00:36:35,520 --> 00:36:36,360
‎नहीं!

418
00:36:36,440 --> 00:36:38,360
‎तुम लड़ाई में नहीं बचोगी!

419
00:36:38,720 --> 00:36:40,000
‎इसके लिए हमारे पास समय नहीं है!

420
00:36:40,080 --> 00:36:41,480
‎यहाँ रहोगी तो तुम मर जाओगी!

421
00:36:41,560 --> 00:36:43,120
‎मेरा स्थान उन बंदियों के साथ है!

422
00:36:43,200 --> 00:36:45,920
‎ठीक है, मरो, कमीनी!

423
00:36:52,440 --> 00:36:54,040
‎एडवर्ड ने हम पर हमला किया है।

424
00:36:54,120 --> 00:36:55,120
‎मेरे साथ आओ।

425
00:36:57,480 --> 00:36:58,480
‎ऊट्रेड।

426
00:36:59,600 --> 00:37:02,240
‎अगर तुम मुझे धोखा दोगे, तो सभी भुगतेंगे।

427
00:37:19,920 --> 00:37:21,200
‎जल्दी से! पीछे हटो!

428
00:37:28,080 --> 00:37:29,640
‎एक रचना बनाओ!

429
00:37:59,120 --> 00:38:02,200
‎पीछे हटो! अपने आदमियों की रक्षा करो!
‎चुस्त रखो!

430
00:38:51,720 --> 00:38:54,560
‎मुझे उनके बात करने दो।
‎मुझे राजा से बात करने दो।

431
00:38:55,120 --> 00:38:58,720
‎इस आदमी के साथ जाओ।
‎अगर वह डेन को मारता है, तो उसे मार डालो।

432
00:39:24,000 --> 00:39:25,720
‎अपने आदमियों को रोकिए!

433
00:39:26,120 --> 00:39:28,120
‎एडवर्ड, रुक जाइए!

434
00:39:28,200 --> 00:39:29,520
‎रुक जाइए!

435
00:39:44,080 --> 00:39:45,360
‎एडवर्ड!

436
00:39:46,480 --> 00:39:48,400
‎एडवर्ड! एडवर्ड!

437
00:39:50,800 --> 00:39:54,880
‎लॉर्ड, आपको मुझ पर भरोसा करना चाहिए!
‎मैंने उससे बात की थी।

438
00:39:55,400 --> 00:39:57,000
‎एडवर्ड, इस लड़ाई को रोकिए!

439
00:40:02,240 --> 00:40:04,200
‎-बहुत देर हो चुकी है!
‎-मुझ पर विश्वास कीजिए!

440
00:40:04,280 --> 00:40:07,160
‎स्ट्राइकर समझौते के लिए तैयार है!
‎मैं आपसे झूठ क्यों बोलूंगा?

441
00:40:07,240 --> 00:40:09,400
‎मैंने उससे बात की है। वह युद्ध नहीं करेगा!

442
00:40:09,480 --> 00:40:11,040
‎विनचेस्टर बर्बाद हो जाएगा!

443
00:40:11,480 --> 00:40:14,640
‎स्ट्राइकर! अपने आदमियों को रोको!

444
00:40:14,720 --> 00:40:17,040
‎रक्षा दीवार का आदेश दो! अभी!

445
00:40:20,480 --> 00:40:22,600
‎क्या तुम जिसके लिए आए थे वह मिल गया?

446
00:40:22,880 --> 00:40:26,120
‎स्ट्राइकर! अपने आदमियों को रोको!

447
00:40:28,840 --> 00:40:30,840
‎तुम जिसके लिए आए हो वह तुम्हें मिल जाएगा!

448
00:40:33,400 --> 00:40:35,760
‎रक्षा दीवार!

449
00:40:44,880 --> 00:40:47,880
‎रक्षा दीवार!

450
00:40:51,320 --> 00:40:55,800
‎रक्षा दीवार!

451
00:41:05,800 --> 00:41:06,920
‎पीछे हटो!

452
00:41:10,280 --> 00:41:11,200
‎हे भगवान!

453
00:41:11,280 --> 00:41:12,240
‎पीछे रहो!

454
00:41:12,680 --> 00:41:13,680
‎कृप्या।

455
00:41:18,160 --> 00:41:19,440
‎एडिथ। एडिथ।

456
00:41:19,720 --> 00:41:20,640
‎पीछे रहो।

457
00:41:20,720 --> 00:41:21,560
‎फिनन!

458
00:41:22,760 --> 00:41:24,560
‎आप ठीक हैं। आइए।

459
00:41:24,840 --> 00:41:25,760
‎हटो!

460
00:41:26,880 --> 00:41:29,600
‎पीछे हटो! पीछे हटो! चलो!

461
00:41:30,920 --> 00:41:34,800
‎-कतार में रहो! कतार में रहो!
‎-तुमने सुना!

462
00:41:48,720 --> 00:41:52,000
‎स्ट्राइकर, तुम हमसे बात करना चाहते हो?

463
00:41:53,320 --> 00:41:56,440
‎जब तक हम बंदीयों को नहीं देखेंगे
‎तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।

464
00:42:00,600 --> 00:42:01,480
‎आइए।

465
00:42:40,560 --> 00:42:43,720
‎ऊट्रेड ने बाते कि आप उत्तर की ओर गई थीं।

466
00:42:45,560 --> 00:42:48,400
‎मुझे एफरविक और
‎उसके आसपास की ज़मीनें चाहिए।

467
00:42:48,480 --> 00:42:52,080
‎-नहीं, हमने अभी एफरविक पर कब्ज़ा किया है।
‎-इसीलिए मुझे यह चाहिए।

468
00:42:52,160 --> 00:42:54,400
‎दशकों से, हमने डेंस को
‎वहाँ से खदेड़ने के लिए लड़ाई की है।

469
00:42:54,480 --> 00:42:57,120
‎तुम्हें देने के बाद हम
‎फ़िर से एक पीढ़ी पीछे हो जाएंगे।

470
00:42:57,200 --> 00:42:58,800
‎फ़िर मैं विनचेस्टर रखूंगा।

471
00:43:00,800 --> 00:43:02,560
‎हम तुम्हें पूर्वी एंग्लिया दे सकते हैं।

472
00:43:02,640 --> 00:43:06,080
‎यह बड़ा है और समुद्र से
‎तुम्हारी मातृभूमि तक जुड़ा हुआ है।

473
00:43:06,560 --> 00:43:07,720
‎मुझे एफरविक चाहिए।

474
00:43:07,800 --> 00:43:09,120
‎मैं सहमत नहीं हो सकती हूँ।

475
00:43:09,200 --> 00:43:11,280
‎आपके विकल्प क्या हैं यह स्पष्ट नहीं है।

476
00:43:17,000 --> 00:43:18,560
‎शायद हमें इस पर विचार करना चाहिए।

477
00:43:18,640 --> 00:43:20,440
‎वह मेरी सीमा पर होगा!

478
00:43:22,120 --> 00:43:24,360
‎एडवर्ड, उसे हमें विभाजित करना का
‎मौका मत दो।

479
00:43:24,800 --> 00:43:27,000
‎मैं आपलोगों को
‎सौदा करने के लिए छोड़ता हूँ।

480
00:43:27,080 --> 00:43:28,400
‎मैं मेरी बेटी को ढूँढता हूँ।

481
00:43:46,920 --> 00:43:48,320
‎तुमने सोचा कि मैं तुम्हें भूल जाऊंगी?

482
00:43:48,400 --> 00:43:49,920
‎शांत हो जाओ! यह ख़त्म हो चुका है।

483
00:43:50,000 --> 00:43:51,560
‎यह कभी ख़त्म नहीं हुआ।

484
00:43:53,920 --> 00:43:56,680
‎ब्रिडा! मैंने तुम्हारी जान बख्श दी!

485
00:43:56,760 --> 00:43:58,560
‎तुमने मेरी जिंदगी तबाह कर दी!

486
00:43:58,640 --> 00:44:00,600
‎तुम्हें पता है कि मैंने क्या सहा है!

487
00:44:00,920 --> 00:44:03,040
‎मैं तुम्हें नहीं मारूंगा,
‎किसी भी नट के संतान को नहीं।

488
00:44:03,120 --> 00:44:06,240
‎वह नट का नहीं है। वह सिर्फ़ मेरा है!

489
00:44:06,320 --> 00:44:09,720
‎और वह मेरे प्रति इतना वफ़ादार रहेगा,
‎जितना कभी कोई इंसान नहीं रहा होगा!

490
00:44:09,800 --> 00:44:12,600
‎मैं उसे सभी सेक्सन से घृणा करना सिखाऊँगी।

491
00:44:12,680 --> 00:44:16,080
‎फ़िर तुम अपने बच्चे को एक ख़ूनी मौत दोगी
‎जो तुम्हारा नाश कर देगा।

492
00:44:26,120 --> 00:44:27,760
‎अगर लड़ोगी तो वे तुम्हें मार डालेंगे!

493
00:44:30,040 --> 00:44:32,360
‎अगर सेक्सन राजा नहीं मारेगा,
‎तो ख़ुद स्ट्राइकर मार देगा।

494
00:44:32,760 --> 00:44:34,560
‎लेकिन मुझे इसका डर नहीं है।

495
00:44:35,240 --> 00:44:37,440
‎बाद में क्या होगा मुझे उसका डर नहीं है।

496
00:44:38,200 --> 00:44:39,480
‎मार दो!

497
00:44:40,360 --> 00:44:41,520
‎मार दो!

498
00:44:41,600 --> 00:44:42,560
‎मुझे मार डालो।

499
00:44:44,200 --> 00:44:46,200
‎अगर तुम नहीं मारोगे,
‎तो मैं मज़बूत हो जाऊँगी।

500
00:44:48,480 --> 00:44:50,680
‎ख़ून बहाया गया है। और बहेगा।

501
00:44:51,440 --> 00:44:54,040
‎मैं उन सभी लोगों से बदला लूँगी
‎जिन्होंने मेरे साथ विश्वासघात किया है

502
00:44:54,120 --> 00:44:57,280
‎और मैं तब तक आराम नहीं करूंगी,
‎जब तक वो नहीं भुगतेंगे।

503
00:45:00,080 --> 00:45:00,920
‎मारो!

504
00:45:04,680 --> 00:45:06,080
‎नहीं तो मैं तुम्हारा नाश कर दूँगी।

505
00:45:15,080 --> 00:45:16,080
‎जाओ।

506
00:45:17,800 --> 00:45:18,920
‎अपना बच्चा करो।

507
00:45:21,600 --> 00:45:23,000
‎जब तक समय है निकल जाओ।

508
00:45:35,480 --> 00:45:37,320
‎मुझे नहीं मालूम था कि वह कहां है।

509
00:45:37,400 --> 00:45:38,720
‎ध्यान, ओस्फ़र्थ!

510
00:45:45,480 --> 00:45:46,680
‎क्या आपने समझौता किया?

511
00:45:50,120 --> 00:45:55,320
‎वह एफरविक लेगा और वेसेक्स, मर्शिया या
‎पूर्वी एंग्लिया में कभी प्रवेश नहीं करेगा।

512
00:45:55,400 --> 00:45:57,400
‎तो, चार में से तीन राज्य आपके होंगे।

513
00:45:58,880 --> 00:46:00,240
‎कोई मानहानि नहीं होगी।

514
00:46:04,000 --> 00:46:06,640
‎स्ट्राइकर एक बंदी को लेना चाहता है।

515
00:46:10,400 --> 00:46:11,240
‎आपकी बेटी।

516
00:46:13,880 --> 00:46:15,360
‎जो आपने मना कर दिया है।

517
00:46:18,080 --> 00:46:21,280
‎क्योंकि आप जानते हैं कि अपने बच्चे को
‎एक सौदेबाजी में इस्तेमाल करना क्या है!

518
00:46:22,720 --> 00:46:24,520
‎स्टिओरा बच्ची नहीं है।

519
00:46:26,360 --> 00:46:27,640
‎वह एक युवती है।

520
00:46:30,880 --> 00:46:32,480
‎इसलिए, हमने मना नहीं किया।

521
00:46:54,720 --> 00:46:56,480
‎मुझे लगा कि मैंने तुम्हें खो दिया।

522
00:47:00,800 --> 00:47:02,000
‎मुझे आपकी याद आएगी।

523
00:47:06,760 --> 00:47:07,600
‎क्यों?

524
00:47:08,440 --> 00:47:09,560
‎क्योंकि मैं जाऊँगी।

525
00:47:10,800 --> 00:47:11,880
‎मैंने माना कर दिया है।

526
00:47:13,760 --> 00:47:16,320
‎लेकिन मैं जाने के लिए तैयार हूँ।

527
00:47:17,960 --> 00:47:18,960
‎स्ट्राइकर के साथ?

528
00:47:20,760 --> 00:47:24,640
‎-मैं चाहता हूँ तुम मेरे साथ कुख़म चलो।
‎-कुख़म में मेरे लिए कुछ नहीं है।

529
00:47:24,720 --> 00:47:26,840
‎यह हमारे लिए एक परिवार की तरह
‎रहने का मौका है।

530
00:47:26,920 --> 00:47:28,920
‎हम क्या चाहते हैं यह उसकी बात नहीं है।

531
00:47:29,560 --> 00:47:33,120
‎आपको यह सच लगेय, लेकिन यह सच नहीं है।
‎आपके लोग आपका परिवार हैं।

532
00:47:33,600 --> 00:47:35,520
‎मैं चाहता हूँ मेरे बच्चे मेरे साथ रहें।

533
00:47:35,600 --> 00:47:36,760
‎शायद बेब्बन्बुर्ग में।

534
00:47:36,840 --> 00:47:40,640
‎उस समय हो सकता है,
‎लेकिन अब कुख़म का लॉर्ड बनना

535
00:47:40,720 --> 00:47:43,280
‎आपके नसीब में नहीं है
‎जब तक मैं आपके साथ वहाँ रहूँगी।

536
00:47:43,920 --> 00:47:45,200
‎हम भटक रहे हैं, पिताजी।

537
00:47:45,280 --> 00:47:49,080
‎जहाँ भगवान हमें भेजते हैं हम वहाँ जाते हैं
‎और भगवान मुझे डैनलैंड भेज रहे हैं।

538
00:47:49,800 --> 00:47:53,600
‎मुझे जाने दीजिए... सभी सेक्सन की खातिर।

539
00:47:54,400 --> 00:47:58,000
‎-मैंने उनके लिए काफ़ी त्याग किया है।
‎-मैंने कुछ भी नहीं किया है।

540
00:47:59,400 --> 00:48:03,000
‎प्लीज़, मैं अपनी माँ के
‎लोगों के बीच रहना चाहती हूँ,

541
00:48:03,080 --> 00:48:08,080
‎अपने आप के उस हिस्से को खोजने के लिए
‎जो मर गया जब वह मुझसे दूर हुई।

542
00:48:15,480 --> 00:48:16,440
‎इसके अलावा...

543
00:48:19,120 --> 00:48:20,600
‎स्ट्राइकर अच्छा इंसान है।

544
00:48:23,680 --> 00:48:25,160
‎वह सम्मान देने वाला इंसान हैं!

545
00:48:39,680 --> 00:48:41,440
‎तुम्हारी देखभाल के लिए मैं हूँ।

546
00:48:42,480 --> 00:48:44,840
‎बहुत लंबे समय से,
‎मैंने तुम्हारे लिए कुछ नहीं किया है।

547
00:48:45,200 --> 00:48:47,400
‎आपने मेरे लिए सब कुछ किया है।

548
00:48:48,960 --> 00:48:52,120
‎आपका ख़ून मेरे भीतर है
‎और इसने मुझे बेचैन कर दिया है।

549
00:48:52,560 --> 00:48:55,200
‎कृपया मुझे अपनी तरह जीने का एक मौका दीजिए,

550
00:48:55,280 --> 00:48:58,440
‎उस रास्ते पर जाने का
‎जिसका कोई निश्चित अंत नहीं है।

551
00:49:02,120 --> 00:49:03,080
‎मुझे जाने दीजिए।

552
00:49:08,240 --> 00:49:10,000
‎आपको आपकी पहली लड़ाई कैसी लगी?

553
00:49:11,600 --> 00:49:13,360
‎कसम खाती हूँ कि यह मेरा आखिरी होगा।

554
00:49:14,360 --> 00:49:16,920
‎अभी के बाद से, मैं तम्बू में रहूँगी।

555
00:49:18,480 --> 00:49:20,840
‎आपने एक सच्चे योद्धा की भावना दिखाई।

556
00:49:22,200 --> 00:49:24,400
‎शायद मेरे पारिवारिक सम्मान वापस आ गया है।

557
00:49:25,720 --> 00:49:28,560
‎सिर्फ़ मेरा ख्याल करने वाले लोगों को
‎यह देखने के लिए यहाँ होना चाहिए था।

558
00:49:39,400 --> 00:49:42,760
‎आराम करो। युद्ध ख़त्म हो चुका है।

559
00:49:52,680 --> 00:49:53,680
‎माँ!

560
00:49:54,480 --> 00:49:55,480
‎माँ!

561
00:49:58,400 --> 00:49:59,520
‎माँ!

562
00:50:08,440 --> 00:50:09,760
‎मेरी माँ बीमार हो गई हैं।

563
00:50:09,840 --> 00:50:12,200
‎मुझे डर है कि डेन ने
‎दूसरे जीवन का दावा किया है।

564
00:50:13,000 --> 00:50:14,080
‎वह बहादुर है।

565
00:50:19,000 --> 00:50:20,600
‎मेरी माँ उसकी देखभाल नहीं कर सकती।

566
00:50:22,040 --> 00:50:22,960
‎मैं कैसे कर सकता हूँ?

567
00:50:23,040 --> 00:50:25,680
‎कृपया, ऊट्रेड। मुझे पता है
‎तुम मेरे वफ़ादार नहीं रहोगे,

568
00:50:25,760 --> 00:50:28,120
‎लेकिन यह बच्चा एक मठ से
‎ज्यादा का हकदार है।

569
00:50:28,200 --> 00:50:33,360
‎वह एक बहादुर और एक अच्छा लड़का है,
‎लेकिन उसे मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी।

570
00:50:33,680 --> 00:50:37,120
‎उसकी रक्षा कीजिये और उसे सुरक्षित रखिए।

571
00:50:37,600 --> 00:50:39,600
‎विनचेस्टर के लिए एक एथेलिंग पर्याप्त है।

572
00:50:40,480 --> 00:50:41,720
‎उसे महल के अंदर लाना,

573
00:50:41,800 --> 00:50:46,640
‎यह एथेलवोल्ड के प्रतिद्वंद्वी
‎के लिए संघर्ष पैदा करेगा।

574
00:50:46,720 --> 00:50:48,280
‎यह राजनीति है।

575
00:50:52,560 --> 00:50:54,480
‎आप मुझसे क्या चाहते हैं?

576
00:50:54,560 --> 00:50:58,120
‎उसे सिखाओ कि एक योद्धा कैसे बनते हैं
‎और तुम डेन्स के बारे में जो भी जानते हो।

577
00:50:59,280 --> 00:51:01,240
‎उसे नॉर्थम्ब्रिया के बारे में बताओ।

578
00:51:01,320 --> 00:51:04,160
‎आपने शपथ ली है कि आप नॉर्थम्ब्रिया
‎के लिए नहीं लड़ेंगे।

579
00:51:04,240 --> 00:51:07,680
‎बिना लड़े ज़मीन लेने के तरीके हैं।

580
00:51:07,760 --> 00:51:09,360
‎स्ट्राइकर ने हमें यह दिखाया है।

581
00:51:10,320 --> 00:51:12,400
‎नॉर्थम्ब्रिया आखिरी साम्राज्य है।

582
00:51:12,480 --> 00:51:15,120
‎इसके एक राजा और एक मसीह के नीचे आए बगैर,

583
00:51:15,200 --> 00:51:16,960
‎इंग्लैंड नहीं बन सकेगा।

584
00:51:49,560 --> 00:51:52,120
‎एक पिता के लिए अपनी बेटी को
‎जाते देखना कठिन होता है।

585
00:51:52,720 --> 00:51:56,120
‎लेकिन आपने सही कहा था, पिताजी।
‎स्ट्राइकर अलग है।

586
00:51:56,600 --> 00:51:58,400
‎शायद मैं इतना मूर्ख नहीं हूँ।

587
00:51:59,720 --> 00:52:01,160
‎या कोई आपका मार्गदर्शन कर रहा था।

588
00:52:02,840 --> 00:52:04,640
‎देवता मुझे युद्ध करते हुए
‎देखना पसंद करते हैं।

589
00:52:06,120 --> 00:52:07,400
‎यह उनके लिए खेल है।

590
00:52:20,400 --> 00:52:22,400
‎मैं अपने चर्च में लौटूँगा, पिताजी।

591
00:52:26,400 --> 00:52:28,600
‎मैं खुद को अपने जिद्दी बच्चों के लिए
‎कोसता हूँ।

592
00:52:29,200 --> 00:52:32,720
‎मैं क्या कह सकता हूँ?
‎मेरा ख़ून जिद्दी कमीने का ख़ून है।

593
00:52:47,000 --> 00:52:52,600
‎इसलिए, राजा एडवर्ड के शासनकाल में,
‎सेक्सन और डेन के बीच शांति स्थापित हुई।

594
00:52:55,360 --> 00:53:01,160
‎और हालांकि यह पहली बार नहीं था,
‎एक बोध था कि समझौते का अंत होगा।

595
00:53:02,920 --> 00:53:04,280
‎लेकिन किस कीमत पर?

596
00:53:08,800 --> 00:53:11,440
‎सेक्सन के महलों को महत्वाकांक्षा घूरती है।

597
00:53:13,440 --> 00:53:16,440
‎समय आने पर,
‎राजा को अपना उत्तराधिकारी चुनना होगा

598
00:53:16,520 --> 00:53:18,880
‎और रक्त के बंधों का परीक्षण
‎किया जा सकता है।

599
00:53:23,280 --> 00:53:25,080
‎भाईयों में अलगाव हो सकता है।

600
00:53:26,120 --> 00:53:28,480
‎लेकिन एक सिंहासन खाली नहीं रह सकता।

601
00:53:30,000 --> 00:53:33,160
‎मैं अब अकेला हूँ जिसके पास
‎अपनी तलवार के सिवा कुछ नहीं है।

602
00:53:34,800 --> 00:53:37,200
‎मैं अपना जन्मसिद्ध अधिकार हासिल करने में
‎असफल रहा।

603
00:53:38,440 --> 00:53:40,640
‎मैंने उस महिला को छोड़ दिया है
‎जिसे मैं प्यार करता था।

604
00:53:41,400 --> 00:53:43,200
‎मेरा परिवार बिखर गया है...

605
00:53:43,920 --> 00:53:46,160
‎शायद फ़िर कभी साथ नहीं होगा,

606
00:53:46,240 --> 00:53:49,160
‎यह सेक्सन राज्यों में दूर बिखर गए हैं।

607
00:53:55,320 --> 00:53:59,800
‎एक नया बैर पैदा हो गया है,
‎इसलिए बदला का मज़बूत होना तय है।

608
00:54:05,680 --> 00:54:08,320
‎मैंने एक नाजायज़ बच्चे की रक्षा करने की
‎शपथ ली है...

609
00:54:09,640 --> 00:54:14,240
‎और मुझे दर है कि उसका रास्ता
‎इस महान भूमि के साथ जुड़ा हुआ है।

610
00:54:15,600 --> 00:54:19,640
‎और हालांकि मैंने सेक्सन राजाओं
‎की सेवा करने से इनकार कर दिया है,

611
00:54:19,720 --> 00:54:22,080
‎यह सिर्फ़ थोड़े समय की बात हो सकती है

612
00:54:22,160 --> 00:54:25,320
‎जब तक कि भाग्य मुझे
‎उनकी योजनाओं में वापस ना पहुँचा दे।

613
00:54:26,040 --> 00:54:28,240
‎भाग्य ही सबकुछ है!

614
00:54:28,880 --> 00:54:31,880
‎उप-शीर्षक अनुवादक: ऋषभ राज

