1
00:00:06,000 --> 00:00:09,000
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,200
‎मैं हूँ ऊट्रेड, ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:14,040 --> 00:00:19,000
‎मेरी बेटी स्टिओरा और उसके पति
‎स्ट्राइकर के घर, बिन बुलाया मेहमान आया है।

4
00:00:19,080 --> 00:00:21,480
‎स्ट्राइकर का विश्वासघाती भाई, रोनवाल्ड…

5
00:00:21,560 --> 00:00:24,400
‎तुम माने ही क्यों, जब वह हमारे बीच
‎आना चाहता है?

6
00:00:24,480 --> 00:00:26,480
‎…जो चुपके से उनके खिलाफ षड्यंत्र रचता है।

7
00:00:31,480 --> 00:00:34,960
‎मेरी जान एथ्ल्फ्रेद हमसे रूमकोफ़ा में
‎मिलने आई थी।

8
00:00:35,800 --> 00:00:38,040
‎लोग कह रहे हैं, मैं तुमसे मिलने आई हूँ।

9
00:00:38,120 --> 00:00:40,760
‎काश वो सही होते, पर शायद ऐसा नहीं है।

10
00:00:40,840 --> 00:00:44,880
‎और मेरे दास किनलाफ़ को
‎उसकी बेटी, एल्फिन, पसंद करने लगी है।

11
00:00:44,960 --> 00:00:47,520
‎जाओ और घोड़े से उतरने में लेडी एल्फिन की
‎मदद करो।

12
00:00:48,600 --> 00:00:51,800
‎एथ्ल्फ्रेद एक महात्मा,
‎फादर बेनेडिक्ट, को साथ लाई थी।

13
00:00:51,880 --> 00:00:53,920
‎रुमकोफ़ा को किसी महात्मा की ज़रूरत नहीं।

14
00:00:54,000 --> 00:00:57,080
‎-वह एक असाधारण प्रतिभाशाली विद्वान है।
‎-वह एक जुआरी है।

15
00:00:58,040 --> 00:00:59,800
‎सुनिश्चित करना कि वह उसे वापस दे।

16
00:01:00,320 --> 00:01:04,880
‎ब्रिडा लौट आई है अपनी बेटी वीबिका के साथ,
‎जिसे पैगम्बर माना जाता है।

17
00:01:04,960 --> 00:01:06,320
‎पैगम्बर ने चुन लिया है।

18
00:01:06,400 --> 00:01:10,600
‎मेरे और मेरे परिवार के प्रति उसकी नफरत
‎आज भी ज़हर की तरह जलती है।

19
00:01:10,680 --> 00:01:12,680
‎-किसने किया यह तुम्हारे साथ?
‎-ब्रिडा!

20
00:01:13,560 --> 00:01:16,160
‎और अब उसने एफोरविच पर आक्रमण कर,

21
00:01:16,240 --> 00:01:19,040
‎पूरे शहर में दर्द और आतंक फैला दिया है।

22
00:01:19,120 --> 00:01:19,960
‎स्टिओरा को ढूंढो।

23
00:01:21,800 --> 00:01:23,520
‎नियति ही सबकुछ है!

24
00:01:28,440 --> 00:01:30,720
‎स्टिओरा को ढूंढो! ऊट्रेड की बेटी को ढूंढो!

25
00:01:34,120 --> 00:01:36,600
‎एफोरविच

26
00:01:36,680 --> 00:01:40,840
‎यॉर्क, नॉर्थम्ब्रिया साम्राज्य

27
00:02:42,960 --> 00:02:44,680
‎छोड़ दो उसे, यह हो चुका।

28
00:03:00,440 --> 00:03:01,400
‎तुम जाकर खेलो।

29
00:03:08,520 --> 00:03:10,440
‎उससे डरने की कोई बात नहीं है!

30
00:03:11,280 --> 00:03:15,040
‎वह यहाँ तुम्हें बचाने आई है,
‎तुम्हें वापस आस्तिक बनाने।

31
00:03:29,760 --> 00:03:31,360
‎उनसे मत लड़ो, भाई।

32
00:03:31,960 --> 00:03:34,040
‎उसके पास शक्ति है। समर्पण कर दो!

33
00:04:04,520 --> 00:04:05,800
‎यीशु, बचाइए हमें।

34
00:04:16,560 --> 00:04:19,520
‎समर्पण कर दो! वह यह दोबारा करेगी।

35
00:04:22,200 --> 00:04:25,480
‎स्ट्राइकर, अपने लोगों की खातिर,
‎समर्पण कर दो।

36
00:04:38,480 --> 00:04:43,960
‎महाराजा स्ट्राइकर। काफ़ी उन्नति कर ली है।

37
00:04:44,800 --> 00:04:46,160
‎यह क्या पागलपन है?

38
00:04:46,240 --> 00:04:48,760
‎भगवान को पूजना पागलपन नहीं है।

39
00:04:48,840 --> 00:04:55,400
‎भगवान की बात मत करो। हमारे भगवान को
‎महात्माओं की ज़रूरत नहीं!

40
00:04:56,320 --> 00:04:58,640
‎तुम ईसाई भेड़ की तरह उसका अनुसरण करते हो!

41
00:05:04,720 --> 00:05:06,160
‎इसकी पत्नी कहाँ है?

42
00:05:07,760 --> 00:05:08,960
‎मैं उसे ढूंढ कर लाता हूँ।

43
00:05:10,440 --> 00:05:11,440
‎नहीं, रोनवाल्ड।

44
00:05:13,560 --> 00:05:14,800
‎रोनवाल्ड, नहीं!

45
00:05:15,920 --> 00:05:16,880
‎उसे अकेला छोड़ दो!

46
00:05:33,080 --> 00:05:35,360
‎कुत्ते के पिल्ले, हँह?

47
00:05:38,280 --> 00:05:39,840
‎अब यह वो आदमी नहीं रहा।

48
00:05:40,960 --> 00:05:42,800
‎ईसाइयों के पास इसके लिए एक कहानी है।

49
00:05:53,360 --> 00:05:56,520
‎स्टिओरा!

50
00:05:57,480 --> 00:05:59,080
‎हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं!

51
00:06:02,120 --> 00:06:03,360
‎स्टिओरा!

52
00:06:11,640 --> 00:06:15,240
‎स्टिओरा? स्टिओरा, बाहर आ जाओ!

53
00:06:30,160 --> 00:06:33,200
‎ब्रिडा को दिखाओ अपने लोगों को धर्म से
‎भटकने देने के लिए तुम शर्मिंदा हो।

54
00:06:54,440 --> 00:06:55,680
‎वह तुम्हें माफ़ कर देगी।

55
00:07:17,240 --> 00:07:18,200
‎तुम!

56
00:07:21,040 --> 00:07:22,760
‎तुम्हारी मालकिन कहाँ है?

57
00:07:24,880 --> 00:07:27,720
‎मैंने उन्हें नहीं देखा, मालिक।
‎वो चली गई हैं।

58
00:07:38,640 --> 00:07:39,480
‎इस तरफ़।

59
00:08:07,280 --> 00:08:09,680
‎-और ज़ोर से।
‎-मैं ये नहीं कर सकता।

60
00:08:13,960 --> 00:08:14,800
‎कहाँ है वह?

61
00:08:15,960 --> 00:08:18,160
‎इसका कहना है कि
‎वह अपनी दासियों के साथ भाग गई है।

62
00:08:20,920 --> 00:08:21,760
‎क्या यह सच है?

63
00:08:22,760 --> 00:08:24,320
‎आओ, तुम मुझ पर भरोसा कर सकती हो।

64
00:08:25,520 --> 00:08:27,480
‎झूठ बोलना बेवकूफी होगी, लड़की।

65
00:09:07,600 --> 00:09:09,760
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

66
00:09:28,960 --> 00:09:31,000
‎हर घर की तलाशी लो, मेरे लिए बंधकों को लाओ।

67
00:09:31,080 --> 00:09:33,800
‎हर कोई जो स्टिओरा हो सकती है,
‎मुझे वो चौक में चाहिए!

68
00:09:33,880 --> 00:09:35,120
‎पानी लाओ।

69
00:09:39,520 --> 00:09:40,600
‎ब्रिडा!

70
00:09:45,640 --> 00:09:49,920
‎इसे छोड़ दो, यह भी मेरी तरह तुम्हारी
‎शरण में आ जाएगा। प्लीज़।

71
00:09:51,280 --> 00:09:54,360
‎मुझे उसे सिखाने दो कि हम कैसे
‎शुद्धता के साथ भगवान की पूजा करते हैं।

72
00:09:55,200 --> 00:09:57,680
‎यह सब अपने भाई के सामने
‎खुद को साबित करने के लिए?

73
00:09:58,200 --> 00:10:01,840
‎-उसका नेतृत्व करने का मौका पाने के लिए?
‎-मैं इस विकृति का पालन नहीं करूँगा।

74
00:10:03,800 --> 00:10:06,480
‎मैंने इन लोगों का नेतृत्व किया और
‎आखरी पल तक इनका राजा रहूँगा।

75
00:10:09,320 --> 00:10:11,120
‎जैसी तुम्हारी मर्ज़ी। मार दो इसे।

76
00:10:13,280 --> 00:10:14,240
‎नहीं!

77
00:10:17,320 --> 00:10:18,360
‎इसे तुम मारो।

78
00:10:23,400 --> 00:10:24,240
‎यह मेरा भाई है।

79
00:10:25,720 --> 00:10:27,280
‎इसने हमारे देवताओं को धोखा दिया है।

80
00:10:28,200 --> 00:10:31,840
‎इसने ईसाइयों को यहाँ जड़ जमाने और हमारे
‎भाइयों के मन में ज़हर घोलने की अनुमति दी।

81
00:10:33,480 --> 00:10:35,800
‎मार डालो इसे, हम्म?

82
00:11:46,000 --> 00:11:48,840
‎तुमने साबित कर दिया कि तुम वफादार हो।
‎अच्छा है।

83
00:11:51,000 --> 00:11:56,080
‎अब मैंने तुम सबको अपना न्याय दिखा दिया,
‎तुम समय पर आकर मेरा स्वागत करोगे।

84
00:11:56,720 --> 00:11:59,320
‎मैं तुम्हें आज़ाद करती हूँ, डैन्स ऑफ़ योविक।

85
00:12:00,280 --> 00:12:02,160
‎दरवाज़े खोल दो। खोल दो उन्हें!

86
00:12:12,400 --> 00:12:13,240
‎ऊट्रेड को ढूंढो।

87
00:12:14,400 --> 00:12:17,520
‎मैं अपनी प्रजा को तुम्हारी दया पर
‎नहीं छोडूँगा।

88
00:12:19,320 --> 00:12:23,400
‎हम तुम्हारी पत्नी को ढूंढ लेंगे, यह तुम भी
‎जानते हो, इसलिए समझौते की बात कर रही हूँ।

89
00:12:24,520 --> 00:12:28,960
‎मैं उसकी जान बख़्श दूँगी, अगर तुम
‎ऊट्रेड को मेरे पास ले आओ तो।

90
00:12:54,000 --> 00:12:55,520
‎स्ट्राइकर!

91
00:13:23,720 --> 00:13:26,240
‎रूमकोफ़ा

92
00:13:26,320 --> 00:13:30,360
‎रनकॉर्न
‎मर्शिया और नॉर्थम्ब्रिया की सीमा

93
00:13:35,840 --> 00:13:36,720
‎यह लो।

94
00:13:36,800 --> 00:13:38,000
‎-शुक्रिया।
‎-शुक्रिया।

95
00:14:01,720 --> 00:14:03,200
‎उम्मीद मत छोड़ो।

96
00:14:04,320 --> 00:14:08,040
‎-पास बैठो, तुम्हारी आवाज़ से शायद वह जागे।
‎-और उससे क्या कहूँ?

97
00:14:10,400 --> 00:14:12,240
‎कोई शब्द हैं इसके लिए?

98
00:14:16,280 --> 00:14:18,720
‎कैसे कहूँ उससे कि अब वह मर्द नहीं रहा?

99
00:14:19,880 --> 00:14:21,680
‎उससे कहो कि वह अब भी तुम्हारा बेटा है।

100
00:14:28,480 --> 00:14:30,960
‎हमारे भेदिए पहाड़ी से लौट रहे हैं।

101
00:14:32,320 --> 00:14:34,400
‎अगर वह जागा तो मैं तुम्हें
‎बुलावा भिजवा दूँगी।

102
00:14:46,640 --> 00:14:49,880
‎पूर्व की ओर कुछ नहीं, ऊपर भी कुछ नहीं,
‎और नीचे भी कुछ नहीं।

103
00:14:51,040 --> 00:14:53,000
‎मुझे नहीं लगता वो यहाँ है, मालिक।

104
00:15:09,240 --> 00:15:12,560
‎तुम्हें नुकसान पहुँचाने का कोई
‎इरादा नहीं है मेरा। हँह?

105
00:15:13,320 --> 00:15:16,320
‎सिर्फ तुम्हें एहसास कराना है
‎कि कैसे तुम रास्ते से भटक गई हो।

106
00:15:21,920 --> 00:15:22,920
‎घुटने के बल बैठो।

107
00:15:26,960 --> 00:15:28,600
‎घुटने पर बैठो।

108
00:15:32,680 --> 00:15:34,240
‎घुटने के बल बैठो, सब!

109
00:15:35,480 --> 00:15:40,000
‎तुम सब ऐसे ही रहोगे, जब तक तुम्हारी
‎स्टिओरा तुम्हें इस यातना से नहीं बचाती।

110
00:15:40,560 --> 00:15:45,120
‎स्टिओरा, सामने आओ! इन औरतों को
‎यातना मत झेलने दो!

111
00:15:56,360 --> 00:15:59,040
‎तुम्हें यहीं रहना होगा।

112
00:16:01,840 --> 00:16:04,640
‎ए! अपनी चौकसी छोड़कर कहीं मत जाना!

113
00:16:05,120 --> 00:16:07,120
‎जहाँ खड़े हो वही पेशाब और टट्टी करो।

114
00:16:09,040 --> 00:16:10,640
‎मुझे अपनी जगह पर जाना चाहिए।

115
00:16:13,720 --> 00:16:19,640
‎नदी किनारे मेरी ज़रूरत है। अगर ब्रिडा ने
‎आक्रमण किया, तो वो हम सबको प्रताड़ित करेगी।

116
00:16:19,720 --> 00:16:21,640
‎मैं शाही खानदान की महिला हूँ।

117
00:16:23,840 --> 00:16:25,760
‎प्रताड़ित होना मेरा कर्तव्य है।

118
00:16:31,920 --> 00:16:34,160
‎मालिक, पीछे हटिए।

119
00:16:34,240 --> 00:16:37,200
‎-अब मैं पहरा देता हूँ।
‎-नहीं, हमें अपने आदमियों को तैयार रखना है।

120
00:16:37,280 --> 00:16:40,320
‎मालिक, आराम करिए। हमारे आदमी हर जगह हैं।

121
00:16:40,400 --> 00:16:43,720
‎-हम पर अचानक हमला नहीं होगा।
‎-मैं पहले ही बाज़ी हार चुका हूँ, फिनन।

122
00:16:45,200 --> 00:16:47,720
‎-आपको कैसे पता हो सकता था।
‎-मुझे पता था।

123
00:16:49,120 --> 00:16:50,960
‎मैं हमेशा से जानता था कि वह वापस आएगी।

124
00:16:52,320 --> 00:16:54,880
‎मुझे बस लगा था कि वह मुझ पर हमला करेगी,
‎तुम पर नहीं।

125
00:16:57,120 --> 00:16:57,960
‎न ही मेरे बेटे पर।

126
00:16:58,040 --> 00:17:01,200
‎यह एक गंभीर घाव है,
‎लेकिन आपका बेटा इससे बच निकलेगा।

127
00:17:01,280 --> 00:17:03,400
‎शायद बच निकलेगा, पर जी पाएगा?

128
00:17:05,240 --> 00:17:06,720
‎कोई संतान नहीं, कोई विरासत नहीं।

129
00:17:07,280 --> 00:17:12,440
‎ऊट्रेड! देशभर से मेरे पास बुरी ख़बरें हैं।

130
00:17:12,520 --> 00:17:15,160
‎स्टिओरा? उसने एफोरविच पर आक्रमण कर दिया?

131
00:17:15,800 --> 00:17:18,720
‎-आपको कैसे पता चला?
‎-वह मेरे ही वंश की है।

132
00:17:20,359 --> 00:17:23,200
‎सभी आदमियों को हटा दो। हम निकल रहे हैं।

133
00:17:34,520 --> 00:17:37,640
‎-यह ऐसा कब से है?
‎-एक साल से कम समय से।

134
00:17:38,280 --> 00:17:39,320
‎एक साल से?

135
00:17:46,640 --> 00:17:48,000
‎-इससे दर्द होता…
‎-हाँ।

136
00:17:49,360 --> 00:17:53,080
‎-हाँ, होता है।
‎-आपने यह किसी और को दिखाया?

137
00:17:54,600 --> 00:17:57,160
‎मर्शिया के वेदों पर भरोसा नहीं कर सकते।

138
00:17:57,720 --> 00:18:01,000
‎रानी के बीमार होने का संकेत मिलते ही
‎परिवार वाले गृहयुद्ध की साजिश रचते हैं।

139
00:18:04,160 --> 00:18:06,600
‎मालकिन, काश आपने यह किसी को दिखाया होता।

140
00:18:08,200 --> 00:18:13,400
‎अब इसको निकालना थोड़ा… क्या मैं?

141
00:18:13,480 --> 00:18:16,560
‎मुझे लगा शायद यह अपने-आप ठीक हो जाएगा।

142
00:18:16,640 --> 00:18:18,760
‎पहले भी ऐसे हुए थे, जो ठीक हो गए थे।

143
00:18:22,000 --> 00:18:24,280
‎मुझे डर है कि यह वाला
‎अपने-आप ठीक नहीं होगा।

144
00:18:25,960 --> 00:18:29,360
‎जानती हूँ इसे चाक़ू से हटाना खतरनाक हो
‎सकता है, पर मैं तैयार हूँ।

145
00:18:31,440 --> 00:18:35,080
‎-पता नहीं हम इसे निकाल पाएंगे या नहीं।
‎-फिर शायद, इसे थोड़ा छांट सकें।

146
00:18:38,560 --> 00:18:41,720
‎लगता है यह अब तेजी से बढ़ रहा है।

147
00:18:43,440 --> 00:18:45,920
‎जैसे-जैसे पेट का मांस लटकता जाता है,
‎यह बढ़ता जाता है।

148
00:18:48,320 --> 00:18:49,480
‎मैं देखूँ?

149
00:18:53,840 --> 00:18:55,400
‎क्या यह तुम्हारे बस का नहीं है?

150
00:18:56,880 --> 00:18:58,920
‎क्या मैंने तुम्हारी
‎झूठी प्रसिद्धि सुनी है?

151
00:18:59,920 --> 00:19:03,560
‎मालकिन, मुझे डर है कि इस नासूर से आपको
‎बचाने के लिए बहुत देर हो चुकी है।

152
00:19:06,480 --> 00:19:09,720
‎-तुमने इसे पहले भी देखा है।
‎-केवल…

153
00:19:13,480 --> 00:19:15,920
‎क्या तुम कहने वाली थी "केवल मुर्दों पर"?

154
00:19:18,320 --> 00:19:19,760
‎जी, मालकिन, यही कहने वाली थी।

155
00:19:21,440 --> 00:19:23,880
‎मुझे बहुत दुख हो रहा है,
‎मेरे पास शब्द नहीं हैं।

156
00:19:26,920 --> 00:19:31,080
‎तो फिर, मुझे सारे ज़रूरी काम
‎निपटा लेने चाहिए।

157
00:19:32,560 --> 00:19:34,000
‎मर्शिया का उत्तराधिकारी चुनना,

158
00:19:35,440 --> 00:19:36,920
‎हम कैसे शांति बनाए रखेंगे।

159
00:19:37,960 --> 00:19:41,440
‎नहीं, मैं तो कहूँगी कि आपको बचा हुआ समय
‎अपनों के साथ बिताना चाहिए।

160
00:19:41,520 --> 00:19:45,240
‎जाहिर है, तुम्हें नहीं पता एक साम्राज्य को
‎चलाने की क्या मांगें होती हैं।

161
00:19:50,240 --> 00:19:51,240
‎रोओ नहीं।

162
00:19:52,040 --> 00:19:54,600
‎काफ़ी कुछ करना है।
‎मैं अभी भी होशो-हवास में हूँ।

163
00:19:59,960 --> 00:20:02,120
‎मालकिन एथ्ल्फ्रेद सो रही हैं,
‎उनको परेशान न करें।

164
00:20:02,200 --> 00:20:03,440
‎उन्हें जगाओ, वो यह सुनना चाहेंगी।

165
00:20:03,520 --> 00:20:06,560
‎नहीं। जैसा कि फादर बेनेडिक्ट ने कहा,
‎उन्हें कोई परेशान न करे।

166
00:20:06,640 --> 00:20:08,320
‎औल्डहेल्म, मेरी बेटी की जान खतरे में है।

167
00:20:08,400 --> 00:20:11,800
‎वह केवल मर्शिया के
‎मामलों में ही हिस्सा ले रही हैं।

168
00:20:12,400 --> 00:20:16,720
‎उन्होंने अपनी माँ को मास के लिए तैयार होने
‎को कहा है। मालकिन आपको अन्दर बुला रही हैं।

169
00:20:22,880 --> 00:20:24,440
‎ऐसी क्या खबर है जो इंतज़ार नहीं कर सकती?

170
00:20:24,520 --> 00:20:27,240
‎एफोरविच हार गया है
‎और मेरी बेटी खतरे में है।

171
00:20:27,320 --> 00:20:28,760
‎मैं तुम्हारे दर्द में साथ हूँ, ऊट्रेड।

172
00:20:28,840 --> 00:20:32,360
‎तो हम रूमकोफ़ा के आदमियों के साथ निकलेंगे,
‎स्ट्राइकर का शहर वापस हासिल करने को।

173
00:20:33,360 --> 00:20:35,600
‎-मैं नहीं जा सकती।
‎-क्यों?

174
00:20:37,160 --> 00:20:39,880
‎-मर्शिया का ध्यान नहीं भटका सकते।
‎-ध्यान भटाकाना?

175
00:20:41,760 --> 00:20:44,120
‎रूमकोफ़ा के आदमियों की यहाँ ज़रूरत है।

176
00:20:44,200 --> 00:20:46,280
‎-हम उन्हें एफोरविच नहीं ले जा सकते।
‎-क्यों?

177
00:20:46,360 --> 00:20:50,560
‎हमें अपने प्रयासों को अंदर केंद्रित करना
‎है, मर्शिया को सुरक्षित करने के लिए।

178
00:20:50,640 --> 00:20:53,080
‎लेकिन यह पागलपन है!
‎ब्रिडा आपकी सीमा पर है!

179
00:20:53,160 --> 00:20:55,600
‎-अगर उसने हमारी ज़मीन पर कदम रखा…
‎-तब तक बहुत देर हो जाएगी!

180
00:20:55,680 --> 00:20:59,200
‎-कृपया मुझसे सवाल मत करो।
‎-तो इतनी बेवकूफी वाला व्यवहार मत करो।

181
00:20:59,280 --> 00:21:00,480
‎मैंने बोल दिया ना!

182
00:21:04,400 --> 00:21:06,240
‎हम एग्ल्सबर्ग लौट जाएंगे।

183
00:21:07,360 --> 00:21:10,160
‎तुम रूमकोफ़ा के दर्जनभर आदमियों को
‎ले जा सकते हो।

184
00:21:10,920 --> 00:21:12,640
‎पर स्टिओरा का क्या?

185
00:21:13,640 --> 00:21:14,720
‎एथ्ल्फ्रेद…

186
00:21:16,400 --> 00:21:17,600
‎मेरी बेटी का क्या?

187
00:21:18,560 --> 00:21:24,760
‎-सच में मेरे पास ना कहने के कई कारण हैं।
‎-तुम अपने पिता का सबसे बुरा रूप हो।

188
00:21:24,840 --> 00:21:26,840
‎-ऊट्रेड…
‎-और तुम डरपोक हो!

189
00:21:26,920 --> 00:21:31,000
‎मैं यह अकेला कर लूँगा,
‎चाहे तुम मुझे एक भी आदमी न दो!

190
00:21:31,080 --> 00:21:33,000
‎तुम कैसे इतनी बदल गई।

191
00:21:37,280 --> 00:21:38,360
‎तुम कैसे नहीं बदले?

192
00:22:01,040 --> 00:22:04,680
‎मैं मान के चल रहा हूँ कि लेडी एडिथ के
‎पास अच्छी ख़बर नहीं थी।

193
00:22:06,200 --> 00:22:07,680
‎क्या मुझे उसे बता देना चाहिए था?

194
00:22:07,760 --> 00:22:11,840
‎नहीं। फिर वह ब्रिडा से ये युद्ध,
‎टूटे दिल से करता।

195
00:22:16,440 --> 00:22:18,840
‎जैसे हम सबके दिल टूट गए हैं, मालकिन।

196
00:22:21,760 --> 00:22:25,360
‎यह खबर सहन नहीं हो रही।

197
00:22:25,440 --> 00:22:27,320
‎और फिर भी हमें इसे सहना होगा।

198
00:22:29,640 --> 00:22:30,480
‎हम दोनों को।

199
00:22:33,080 --> 00:22:36,080
‎मेरे पिता ने मौत का सामना किया, उनकी आत्मा
‎तैयार थी इसके लिए।

200
00:22:37,320 --> 00:22:41,080
‎वो जानते थे उनका सपना उन्हें बाद भी जीवित
‎रहेगा और उन्होंने उसका शोक नहीं मनाया।

201
00:22:42,840 --> 00:22:43,800
‎और न ही मैं मनाऊँगी।

202
00:23:01,160 --> 00:23:02,760
‎हमारे दर्जन भर वफादार आदमी इकट्ठे करो।

203
00:23:02,840 --> 00:23:06,680
‎हम एफोरविच की सीमा से लगे सैक्सन
‎शहरों में जाएंगे, उनकी सहायता लेने के लिए।

204
00:23:06,760 --> 00:23:08,680
‎उसने तुम्हें सिर्फ दर्जन भर आदमी दिए?

205
00:23:09,880 --> 00:23:12,800
‎-शहर वापस हथियाने के लिए?
‎-आपने ब्रिडा का नाम लिया था ना, मालिक?

206
00:23:12,880 --> 00:23:14,960
‎सीमा पर स्थित नगर पहले भी
‎हमारे साथ लड़ चुके हैं।

207
00:23:15,040 --> 00:23:17,200
‎उन्हें ब्रिडा को मृत देखने में
‎दिलचस्पी है।

208
00:23:24,080 --> 00:23:25,640
‎पक्का तुम तैयार हो?

209
00:23:29,800 --> 00:23:30,640
‎मुझे यकीन है।

210
00:23:31,560 --> 00:23:34,400
‎स्टिओरा ने बचपन में मेरी जान बचाई थी,
‎उसका एहसान है मुझ पर।

211
00:23:36,320 --> 00:23:38,160
‎-इसको तेज़ भागने वाला घोड़ा दो।
‎-मालिक।

212
00:23:41,240 --> 00:23:44,720
‎अगर जान का खतरा लगे, तो मैं कहूँगा
‎कि तुम इससे दूर चले जाना।

213
00:23:45,320 --> 00:23:48,400
‎हमारे बारे में मत सोचना, बस भाग जाना।
‎करोगे ऐसा?

214
00:23:50,160 --> 00:23:52,440
‎मैं भी आपके आदमियों की ही तरह
‎एक अच्छा योद्धा हूँ।

215
00:23:52,520 --> 00:23:54,200
‎लेकिन तुम बहुत महत्वपूर्ण भी हो।

216
00:23:55,440 --> 00:24:00,040
‎-एथेलस्टान, अगर तुम बंधक बन गए…
‎-तो मैं सच कहूँगा, कि मैं कुछ नहीं हूँ।

217
00:24:02,720 --> 00:24:03,560
‎अभी तक नहीं, ना।

218
00:24:12,840 --> 00:24:14,920
‎हमें कैसे जवाब देना चाहिए?

219
00:24:15,000 --> 00:24:17,640
‎हमें सहयोग का संकेत देना चाहिए।
‎स्ट्राइकर एक ताकतवर साथी रहा है।

220
00:24:17,720 --> 00:24:18,960
‎विनचेस्टर
‎वेसेक्स साम्राज्य

221
00:24:19,040 --> 00:24:21,400
‎ये कहने के बाद,
‎एफोरविच मेरी बहन की सीमा पर है।

222
00:24:21,480 --> 00:24:26,240
‎बिलकुल। शायद वह पलटवार की अगुवाई करना
‎चाहेगी, हमारे हस्तक्षेप के बिना।

223
00:24:26,320 --> 00:24:28,880
‎तीन सौ नॉर्थ को उसकी सेना की
‎मदद के लिए भेजो।

224
00:24:28,960 --> 00:24:31,760
‎-यह स्पष्ट करो कि वे उसके अधीन काम करेंगे।
‎-लॉर्ड।

225
00:24:37,560 --> 00:24:39,880
‎मेरे पास एफोरविच से खबर है, लॉर्ड।

226
00:24:42,360 --> 00:24:47,120
‎आपके जासूस बहुत ढीले हैं, लॉर्ड एथेलेम।
‎मुझे पता है इसलिए पहले ही व्यवस्था कर दी।

227
00:24:47,200 --> 00:24:49,440
‎तो अपनी सेना को वहाँ जल्दी भेजने की
‎तैयारी कर रहे हैं?

228
00:24:49,520 --> 00:24:51,000
‎नहीं, मैं नहीं भेजूँगा।

229
00:24:51,080 --> 00:24:54,880
‎एथ्ल्फ्रेद के रुमकोफ़ा के आदमियों से पहले,
‎वे एफोरविच नहीं पहुँच पाएंगे,

230
00:24:54,960 --> 00:24:56,880
‎समझदारी इसी में है
‎कि हम उसे नेतृत्व करने दें।

231
00:24:56,960 --> 00:25:01,920
‎ऐसा है? भले ही मुझे वेसेक्स का
‎खून बहाने से नफरत है,

232
00:25:02,000 --> 00:25:04,240
‎क्या यह एक अवसर नहीं है?

233
00:25:05,560 --> 00:25:06,400
‎कैसे?

234
00:25:07,840 --> 00:25:10,480
‎एफोरविच नॉर्थम्ब्रिया का प्रवेश द्वार है।

235
00:25:11,520 --> 00:25:15,840
‎इसका फायदा उठाओ और इंग्लैंड का तीन-चौथाई
‎हिस्सा तुम्हारे नियंत्रण में होगा।

236
00:25:15,920 --> 00:25:18,800
‎गैर-ईसाईयों से एफोरविच को वापस पाने के
‎और भी तरीके हैं।

237
00:25:18,880 --> 00:25:22,080
‎तुम्हारे धर्म-प्रचारक अब तक मर चुके होंगे।

238
00:25:22,160 --> 00:25:25,720
‎फिर भी मैं अभी इतना जवान हूँ कि मैं
‎सालों की सोचूँ, महीनों की नहीं।

239
00:25:26,480 --> 00:25:30,120
‎अगर आपको लगता है कि मैंने एल्फ्रेड का सपना
‎छोड़ दिया है, तो यह आपकी गलती है।

240
00:25:30,200 --> 00:25:32,200
‎तुम एक मौका गंवा रहे हो!

241
00:25:35,280 --> 00:25:40,640
‎इस मौके का फायदा उठाओ और ब्रिडा
‎और स्ट्राइकर को मार दो।

242
00:25:40,720 --> 00:25:43,880
‎मैं स्ट्राइकर को नहीं मारूँगा, उसने हमसे
‎शांतिपूर्वक व्यवहार किया है।

243
00:25:43,960 --> 00:25:45,240
‎या ऐसा दिखता है।

244
00:25:45,800 --> 00:25:48,920
‎क्या हम सच में यह मान लें
‎कि यह डैन का आपसी मतभेद है?

245
00:25:49,840 --> 00:25:55,040
‎क्या इसकी ज्यादा संभावना नहीं कि उसने
‎ब्रिडा को संधि करने के लिए बुलाया हो?

246
00:25:55,120 --> 00:25:58,960
‎हमारी जानकारी कुछ और कहती है
‎और मुझे उस पर भरोसा है।

247
00:26:00,800 --> 00:26:04,120
‎हर कोई आपकी तरह साज़िश नहीं करता,
‎लॉर्ड एथेलेम।

248
00:26:04,200 --> 00:26:05,040
‎बहुत अच्छे।

249
00:26:06,480 --> 00:26:09,160
‎मैंने अपना फर्ज़ निभा दिया और
‎अपनी सलाह दे दी है।

250
00:26:13,120 --> 00:26:15,040
‎शाही सदस्य काफ़ी निराश होंगे।

251
00:26:16,120 --> 00:26:18,080
‎मुझे यकीन नहीं तुम शाही सदस्यों के लिए
‎बोल रहे हो।

252
00:26:23,000 --> 00:26:25,400
‎मुझसे सवाल करते रहना उसकी समझदारी नहीं है।

253
00:26:25,480 --> 00:26:28,640
‎उसे लगता है कि समय निकल रहा है और उसकी
‎अहमियत कम होती जा रही है।

254
00:26:28,720 --> 00:26:30,640
‎एक युद्ध उसे वर्चस्व दिलवा सकता है।

255
00:26:30,720 --> 00:26:33,680
‎फिर भी, उत्तर की ओर जाओ
‎और स्थिति को खुद आंकना।

256
00:26:34,760 --> 00:26:40,200
‎-लेकिन राज्य के मामलों का क्या?
‎-तुम उन्हें राजा को सौंप सकते हो।

257
00:26:44,120 --> 00:26:48,800
‎एथेलेम ने जो कहा उसमें ज़रा भी सच्चाई नहीं
‎कि यह स्ट्राइकर की योजना है?

258
00:26:48,880 --> 00:26:49,720
‎नहीं।

259
00:26:50,280 --> 00:26:54,440
‎लॉर्ड एथेलेम बस एक लड़ाई शुरू करना चाहते
‎हैं ताकि आप उनसे पैसों के लिए भीख मांगो।

260
00:26:54,520 --> 00:26:57,600
‎वो चाहते हैं कि आप उनके आभारी रहें
‎क्योंकि आप नहीं हैं।

261
00:27:08,240 --> 00:27:12,840
‎तुम्हें स्ट्राइकर की सीमा पर बसे
‎सैक्सन शहरों को सूचित करना है

262
00:27:12,920 --> 00:27:15,040
‎कि उसकी सहायता के लिए सैनिक न दें।

263
00:27:15,880 --> 00:27:20,360
‎उसे कोई भी आश्रय या सहायता
‎नहीं मिलनी चाहिए।

264
00:27:21,800 --> 00:27:27,160
‎-यह महाराज का आदेश है, है न?
‎-अगर पूछा गया, तो वह मुकर जाएंगे।

265
00:27:30,200 --> 00:27:31,920
‎मुझे लगा मैं उस कमीने के पीछे जा रहा हूँ।

266
00:27:33,200 --> 00:27:34,040
‎हाँ।

267
00:27:35,960 --> 00:27:40,480
‎जैसे ही तुम यह ख़बरी बनने का खेल पूरा करो,
‎तुम रूमकोफ़ा वापस जा सकते हो।

268
00:27:57,920 --> 00:27:59,760
‎जो बोलना है बोल दो, हम जा रहे हैं।

269
00:27:59,840 --> 00:28:01,800
‎मुझे लगा कि मुझे अलविदा कह देना चाहिए।

270
00:28:01,880 --> 00:28:04,840
‎क्यों? क्योंकि तुम मुझे
‎मरने के लिए भेज रही हो?

271
00:28:08,160 --> 00:28:10,960
‎तुम मुझे खतरे में डाल रही हो, एथेलस्टान को
‎खतरे में डाल दिया।

272
00:28:11,040 --> 00:28:14,080
‎तुम्हारे पास आदमी हैं
‎और तुम्हारे जिगर में आग है।

273
00:28:14,160 --> 00:28:16,720
‎तुम वह सब हासिल कर लोगे
‎जो तुम पाना चाहते हो।

274
00:28:18,560 --> 00:28:21,800
‎-लेकिन अगर मैं तुमसे दोबारा नहीं मिल पाई…
‎-तुम मुझसे दोबारा मिलोगी।

275
00:28:21,880 --> 00:28:24,800
‎अगर मैं मर भी गया, तो मैं तुम्हें
‎मरने तक सताता रहूँगा।

276
00:28:32,880 --> 00:28:36,280
‎-नहीं। सुलह कर लो।
‎-ओह, वो सुलह कर लेंगे।

277
00:28:36,360 --> 00:28:38,560
‎उन्होंने काफ़ी प्यार किया है एक दूसरे से।

278
00:28:40,680 --> 00:28:43,920
‎नहीं, जैसे ही यह हो जाए,
‎उसे इन्हें ढूंढने के लिए वापस भेज देना।

279
00:28:44,000 --> 00:28:46,200
‎वह शायद गर्मियों तक नाराज़ रहेगा।

280
00:28:47,400 --> 00:28:48,640
‎फिनन, रुको!

281
00:28:53,720 --> 00:28:56,760
‎मैं जो बताने वाली हूँ, वह बताने के लिए
‎मुझे मना किया गया है।

282
00:28:56,840 --> 00:28:59,760
‎वादा करो, तुम उन्हें नहीं बताओगे, जब तक वो
‎अपनी बेटी को न बचा लें।

283
00:29:01,800 --> 00:29:02,760
‎ठीक है।

284
00:29:05,680 --> 00:29:07,920
‎मालकिन अगली गर्मियों तक यहाँ नहीं रहेंगी।

285
00:29:08,640 --> 00:29:09,480
‎वो मर रहीं हैं।

286
00:29:12,760 --> 00:29:13,600
‎क्या?

287
00:29:13,680 --> 00:29:17,600
‎इसीलिए उन्होंने सहायता नहीं की।
‎मर्शिया में दिक्कत हो जाएगी।

288
00:29:20,840 --> 00:29:23,560
‎-पर वह ठीक लग रही थीं।
‎-वो इसके लिए पूरा ज़ोर लगा रही हैं।

289
00:29:25,320 --> 00:29:29,840
‎नहीं, तुम उन्हें नहीं बता सकते। उससे वह
‎लड़ाई से विचलित हो जाएंगे।

290
00:29:31,560 --> 00:29:33,600
‎-मैंने उनसे कभी झूठ नहीं कहा है।
‎-जानती हूँ।

291
00:29:36,920 --> 00:29:40,000
‎लेकिन यह बोझ तुम्हें लम्बे समय तक नहीं
‎सहन करना होगा।

292
00:30:00,920 --> 00:30:03,240
‎-तुम इसके लिए तैयार हो?
‎-हाँ।

293
00:30:05,640 --> 00:30:08,280
‎काफ़ी समय से हम लड़ाई पर नहीं गए हैं।

294
00:30:08,360 --> 00:30:11,560
‎मैं अपनी तलवार
‎वापस उठाने के लिए बेचैन हूँ।

295
00:30:24,080 --> 00:30:26,520
‎जाओ, तुम मेरे रास्ते में आ रहे हो।

296
00:30:28,760 --> 00:30:29,640
‎मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

297
00:30:30,200 --> 00:30:35,480
‎जानता हूँ यह मुश्किल है,
‎लेकिन हम उनके पास वापस लौटेंगे।

298
00:30:39,160 --> 00:30:40,000
‎मैं कसम खाता हूँ।

299
00:31:09,960 --> 00:31:11,200
‎एफोरविच चलो!

300
00:31:27,640 --> 00:31:28,680
‎अगला कौन है?

301
00:31:32,320 --> 00:31:35,920
‎नहीं। तुम्हारे बीच का
‎एक और झगड़ा मैं नहीं सुन सकता।

302
00:31:36,800 --> 00:31:38,840
‎विन्चेस्टर छोड़ दो, जब तक
‎अपने विवाद नहीं सुलझा लेते।

303
00:31:38,920 --> 00:31:39,880
‎जी, महाराज।

304
00:31:43,160 --> 00:31:47,560
‎-हाँ, तुम्हारा क्या मसला है?
‎-मैं अपने पिता की मौत का बदला लेने आई हूँ।

305
00:31:49,120 --> 00:31:51,280
‎कम से कम यह दिलचस्प लग रहा है।

306
00:31:51,360 --> 00:31:55,120
‎गोडा नामक आदमी ने उन्हें मार दिया और जो
‎ज़मीन उन्होंने मुझे दी उस पर हक जमा रहा है।

307
00:31:55,200 --> 00:31:57,880
‎-मुझे वह वापस चाहिए।
‎-हाँ, मैंने ये वाला पढ़ा है।

308
00:31:58,360 --> 00:32:01,040
‎-लेडी एडिफु?
‎-जी, महाराज, केंट से।

309
00:32:01,120 --> 00:32:02,920
‎मुझे केंट से बहुत लगाव है।

310
00:32:03,560 --> 00:32:07,360
‎मैंने अपनी जवानी में वहाँ अच्छा समय
‎बिताया था।

311
00:32:07,440 --> 00:32:08,280
‎हाँ।

312
00:32:08,360 --> 00:32:11,800
‎हाँ, मुझे याद है, आप लड़के थे जब आपको,
‎केंटवाराबर्ग लाया गया था।

313
00:32:11,880 --> 00:32:15,840
‎मेरे पिता, मुखिया ने आपके लिए भोज रखा था।

314
00:32:17,200 --> 00:32:20,960
‎हाँ, अब मुझे लगता है कि तुम
‎जानी-पहचानी लग रही हो।

315
00:32:22,240 --> 00:32:26,560
‎अगर मुझे सही याद है तो मुझे तुम्हारा घोड़ा
‎दिया गया था चलाने को और तुम खुश नहीं थी।

316
00:32:28,480 --> 00:32:29,320
‎बिलकुल।

317
00:32:30,000 --> 00:32:33,360
‎हाँ, बचपन में मुझे लड़कों से
‎कहीं ज्यादा घोड़ों की चिंता रहती थी।

318
00:32:36,720 --> 00:32:39,960
‎उम्मीद है मुझे याद न रखने के लिए माफ़ी
‎मिल जाएगी, बहुत पुरानी बात है।

319
00:32:40,040 --> 00:32:45,280
‎हम सब बदल गए हैं, आप इतने बड़े हो गए
‎और इस महान साम्राज्य के सच्चे वारिस बन गए।

320
00:32:45,360 --> 00:32:48,640
‎शायद हमें इस विवाद का दूसरा पक्ष भी
‎सुनना चाहिए।

321
00:32:48,720 --> 00:32:50,240
‎यह गोडा कहाँ है?

322
00:32:50,320 --> 00:32:52,560
‎सम्मान के साथ, यह कोई विवाद नहीं है।

323
00:32:52,640 --> 00:32:55,440
‎उस आदमी ने वो संपत्ति चुराई है
‎जिस पर मेरा हक़ है।

324
00:32:55,520 --> 00:32:58,320
‎यह विवाद में नहीं है, वह गलत है।

325
00:32:58,400 --> 00:32:59,240
‎हाँ।

326
00:33:02,920 --> 00:33:03,760
‎हाँ।

327
00:33:04,480 --> 00:33:06,440
‎देखो, पूरा विवरण पढ़ने के बाद

328
00:33:06,520 --> 00:33:10,880
‎जो फादर पिर्लिग़ ने दी, मेरे हिसाब से
‎तुम्हारे साथ अन्याय हुआ है।

329
00:33:10,960 --> 00:33:15,280
‎इस गोडा को केंट के मुखिया के सामने लाओ।

330
00:33:16,080 --> 00:33:20,040
‎मैं आदेश देता हूँ कि चुराई हुई ज़मीन
‎तुमको मिले क्योंकि वह पैतृक संपत्ति है।

331
00:33:20,720 --> 00:33:24,800
‎शुक्रिया। मैं आपकी शुक्रगुजार हूँ, महाराज।

332
00:33:24,880 --> 00:33:26,840
‎मैं आपको आगे परेशान नहीं करूँगी।

333
00:33:31,160 --> 00:33:32,320
‎नहीं।

334
00:33:33,760 --> 00:33:37,800
‎आज का काम हो गया। लेडी एडिफु?

335
00:33:42,840 --> 00:33:43,680
‎हमारे साथ खाना लीजिए।

336
00:33:45,120 --> 00:33:48,400
‎मैं केंट से खबर सुनना चाहता हूँ।

337
00:33:49,840 --> 00:33:53,000
‎महाराज, मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

338
00:33:59,360 --> 00:34:03,080
‎मुझे बिलकुल समझ नहीं आ रहा कि
‎तुम कहना क्या चाहती हो।

339
00:34:04,240 --> 00:34:06,200
‎देरी ने मेरा साथ नहीं दिया।

340
00:34:08,120 --> 00:34:11,440
‎-तो एडिथ का इलाज मुश्किल होने वाला है?
‎-नहीं।

341
00:34:13,239 --> 00:34:15,480
‎इलाज के लिए भी अब देरी हो चुकी है।

342
00:34:17,880 --> 00:34:19,719
‎यह मैं नहीं समझी।

343
00:34:27,040 --> 00:34:31,199
‎तुम मुझे विस्तार से समझाओ कि तुम्हारा इलाज
‎क्यों नहीं हो सकता।

344
00:34:35,480 --> 00:34:36,440
‎सीधी सी बात है।

345
00:34:38,360 --> 00:34:39,440
‎मैं मर रही हूँ।

346
00:34:41,320 --> 00:34:43,000
‎-नहीं, तुम नहीं मर रही।
‎-इन्हें बताओ।

347
00:34:44,440 --> 00:34:46,679
‎नहीं, मत बताओ। मैं नहीं सुनूँगी।

348
00:34:47,840 --> 00:34:51,760
‎मैं ऐसे बकवास इंसान की नहीं बात
‎नहीं सुनूँगी जिसने हमें धोखा दिया है!

349
00:34:51,840 --> 00:34:53,400
‎यह गलत है, माँ।

350
00:34:54,280 --> 00:34:55,120
‎नहीं।

351
00:34:55,719 --> 00:34:57,040
‎गलत यह है कि

352
00:34:57,560 --> 00:35:01,239
‎हमसे कहना कि इसका इलाज है
‎और फिर इसका इलाज न करना!

353
00:35:01,320 --> 00:35:04,600
‎-मालकिन, मैंने कभी नहीं कहा कि…
‎-मुझसे बात मत करो!

354
00:35:05,280 --> 00:35:06,120
‎मत करो!

355
00:35:18,840 --> 00:35:20,400
‎तुम उन्हें दिलासा दोगे?

356
00:35:21,280 --> 00:35:23,960
‎-मुझ में इतनी हिम्मत नहीं है।
‎-ज़रूर, मालकिन।

357
00:35:25,840 --> 00:35:27,560
‎पूछ सकता हूँ, तुम कब तक सोच रही हो?

358
00:35:32,760 --> 00:35:35,000
‎शायद आप यह वसंत नहीं देख पाएंगी।

359
00:35:39,760 --> 00:35:42,200
‎और मैं किसी भी दर्द को
‎दूर करने की कोशिश करूँगी।

360
00:35:49,240 --> 00:35:55,640
‎मैं यहाँ नहीं रहना चाहती। मुझे वापस
‎एग्ल्सबर्ग जाना है।

361
00:35:55,720 --> 00:35:58,080
‎तो हमें आपके कमज़ोर होने से पहले ही
‎चले जाना चाहिए।

362
00:35:59,520 --> 00:36:01,920
‎पता नहीं ईश्वर ऐसा क्यों चाहते हैं।

363
00:36:03,720 --> 00:36:05,400
‎अभी इसके बारे में किसी से बात मत करना।

364
00:36:08,680 --> 00:36:10,120
‎मुझे अपनी बेटी को बताना होगा।

365
00:36:11,520 --> 00:36:12,480
‎औल्डहेल्म।

366
00:36:28,040 --> 00:36:28,880
‎माँ!

367
00:36:52,400 --> 00:36:55,280
‎-तुम्हारा नाम क्या है?
‎-किनलाफ़, मालकिन।

368
00:36:56,960 --> 00:36:58,560
‎और तुम योद्धा का प्रशिक्षण ले रहे हो?

369
00:37:02,360 --> 00:37:03,200
‎जी, मालकिन।

370
00:37:04,920 --> 00:37:09,840
‎लॉर्ड औल्डहेल्म, यह सुनिश्चित करें कि
‎लड़ाई के लिए किनलाफ़ को ऊपर की ओर भेजा जाए।

371
00:37:09,920 --> 00:37:12,640
‎और मालकिन एल्फिन को अग्रिम टुकड़ी के
‎साथ घर ले जाओ।

372
00:37:12,720 --> 00:37:15,840
‎-नहीं, यह सही नहीं है!
‎-मालकिन, मुझसे किसी को कोई नुकसान नहीं।

373
00:37:15,920 --> 00:37:19,840
‎फिर मुझे ही आग ढूंढनी होगी क्योंकि हमलावर
‎निर्दयी होंगे।

374
00:37:24,840 --> 00:37:26,760
‎आप मेरे साथ इतनी क्रूर क्यों हो?

375
00:37:27,760 --> 00:37:31,240
‎क्यों? मैं सिर्फ और लड़कियों की तरह
‎जीना चाहती हूँ।

376
00:37:31,320 --> 00:37:32,960
‎तुम कोई आम लड़की नहीं हो।

377
00:37:33,040 --> 00:37:35,720
‎तुम मर्शिया की उत्तराधिकारी हो और तुम्हारा
‎पवित्र रहना ज़रूरी है।

378
00:37:35,800 --> 00:37:38,600
‎-क्यों?
‎-क्योंकि ऐसा ही होता है!

379
00:37:39,280 --> 00:37:44,960
‎मैंने सब कुछ कुर्बान किया, हमारे
‎साम्राज्य की रक्षा के लिए।

380
00:37:45,040 --> 00:37:47,280
‎तुम इसे ऐसे फेंक नहीं सकती एक सड़क छाप
‎वेश्या की तरह!

381
00:37:47,360 --> 00:37:52,000
‎-महलों में घुटने से सड़क छाप होना अच्छा है।
‎-अपनी महारानी के साथ इस तरह बात मत करो।

382
00:37:54,960 --> 00:37:56,760
‎नहीं तो तुम पछताओगी।

383
00:37:58,760 --> 00:38:00,600
‎अब तुम एग्ल्सबर्ग वापस जा रही हो

384
00:38:00,680 --> 00:38:02,640
‎तो सोचो वहाँ शासन करने के क्या मायने हैं।

385
00:38:02,720 --> 00:38:06,240
‎मैंने इस बारे में सोचा है। यह एक सज़ा है।

386
00:38:07,600 --> 00:38:09,920
‎फिर भी, यह वही है जो तुम्हारे लिए योजना
‎बनाई गई है।

387
00:38:12,880 --> 00:38:15,760
‎मुझे पता है कि तुम जवान हो, लेकिन अपने से
‎परे देखो।

388
00:38:16,800 --> 00:38:20,360
‎रानी बनना एक सम्मान है।
‎इससे बड़ी कोई नियति नहीं है।

389
00:38:20,440 --> 00:38:22,160
‎नियति बेवकूफ़ों के लिए है।

390
00:38:22,920 --> 00:38:24,840
‎मुझे ऐसा भाग्य नहीं चाहिए!

391
00:38:41,680 --> 00:38:45,200
‎और ऐसा ही होता है जब एक लड़का
‎अपनी माँ के साथ बहुत लंबा समय बिताता है।

392
00:38:49,200 --> 00:38:53,000
‎तुरंत मत मुड़ना, पर वह दूसरी औरत के साथ
‎आया है।

393
00:38:57,720 --> 00:38:58,800
‎वह अब भी यहीं है।

394
00:39:00,320 --> 00:39:02,680
‎आमतौर पर वे एक रात से ज्यादा नहीं टिकतीं।

395
00:39:06,400 --> 00:39:09,400
‎केंट की महिलाएं अपने आप में एक कानून हैं।

396
00:39:09,480 --> 00:39:13,360
‎लेकिन वे समझदार होती हैं।
‎मैं इससे निपट लूँगा।

397
00:39:29,000 --> 00:39:29,840
‎कितने?

398
00:39:31,040 --> 00:39:32,000
‎-माय लॉर्ड?
‎-सिक्के।

399
00:39:33,560 --> 00:39:35,440
‎तुम्हें कितने सिक्के चाहिएं?

400
00:39:35,520 --> 00:39:38,320
‎-सिक्के, लॉर्ड? किसलिए?
‎-अपने शहर वापस जाने के लिए।

401
00:39:38,400 --> 00:39:41,120
‎मैं अभी तो आई हूँ और रास्ता लंबा है।

402
00:39:41,200 --> 00:39:44,080
‎तो हम तुम्हें सबसे ताकतवर घोड़े देंगे।

403
00:39:44,160 --> 00:39:48,560
‎तुम्हारे जैसी महिला को क्या पसंद है? सोना?
‎रेशम?

404
00:39:48,640 --> 00:39:51,520
‎कुछ मसाले, दवाइयाँ?

405
00:39:52,840 --> 00:39:54,040
‎अपना दाम बताओ।

406
00:39:55,440 --> 00:39:56,880
‎चांदी के तीस सिक्के?

407
00:39:58,240 --> 00:40:02,320
‎-मेरे हिसाब से यह धोखे की कीमत है।
‎-एक महिला जो शास्त्र जानती है।

408
00:40:02,400 --> 00:40:04,160
‎केंट के बारे में एल्फ्रेड की जानकारी
‎तेज़ है।

409
00:40:04,240 --> 00:40:07,520
‎तो तुम समझदारी दिखाओ और मेरा प्रस्ताव
‎स्वीकार कर लो।

410
00:40:08,800 --> 00:40:13,520
‎-और अगर नहीं किया तो?
‎-पता नहीं।

411
00:40:14,760 --> 00:40:16,360
‎वे हमेशा मान जाती हैं।

412
00:40:29,960 --> 00:40:30,800
‎तुम बैठ सकती हो।

413
00:40:38,240 --> 00:40:39,360
‎दो दिन।

414
00:40:39,440 --> 00:40:42,360
‎दो दिन हो गए हैं और स्टिओरा अभी भी
‎तुम्हें यातनाएं दे रही है।

415
00:40:44,280 --> 00:40:49,240
‎मैं यहाँ एक माँ के रूप में हूँ,
‎अपने बच्चों का बेहतर भविष्य देखने के लिए।

416
00:40:50,280 --> 00:40:54,560
‎डैनलैंड पुनः स्थापित होगा
‎सिर्फ और सिर्फ डैन्स के लिए।

417
00:41:00,080 --> 00:41:03,280
‎अब, देवताओं ने हमारा सहयोग किया और यहाँ
‎आने के लिए शांत समुद्र दिया।

418
00:41:03,360 --> 00:41:05,440
‎इसके लिए, उन्हें बलि दी जानी चाहिए।

419
00:41:07,720 --> 00:41:08,680
‎उसे सामने लाओ।

420
00:41:32,920 --> 00:41:38,000
‎वीबिका, हम तैयार हैं।
‎बताओ कौन सम्मानित होगा।

421
00:43:07,880 --> 00:43:08,800
‎यह नहीं हो सकता।

422
00:43:10,920 --> 00:43:13,320
‎देवताओं की सेवा के लिए
‎मेरा जीवित रहना ज़रूरी है!

423
00:43:17,840 --> 00:43:18,920
‎यह नहीं हो सकता!

424
00:43:20,600 --> 00:43:23,600
‎-ब्रिडा?
‎-देवता पैगम्बर के ज़रिए बात करते हैं!

425
00:43:24,440 --> 00:43:25,560
‎पर पाँच काफ़ी हैं।

426
00:43:34,560 --> 00:43:37,280
‎वे इससे संतुष्ट होंगे।

427
00:43:45,320 --> 00:43:48,160
‎मुझे जाने दो। वह कोई दया नहीं दिखाएगी।

428
00:43:48,240 --> 00:43:50,680
‎तुम्हारा पति आएगा।

429
00:43:50,760 --> 00:43:53,080
‎उसके आदेश की प्रतीक्षा करो।

430
00:44:34,760 --> 00:44:37,560
‎बाहर आओ! मैं जानता हूँ,
‎तुम्हारी नज़रें मुझ पर हैं!

431
00:44:38,120 --> 00:44:39,640
‎बाहर निकलो और मेरा सामना करो!

432
00:44:47,480 --> 00:44:48,600
‎हमारा कोई बैर नहीं है।

433
00:44:49,520 --> 00:44:51,400
‎क्या तुम एफोरविच के डैन हो?

434
00:44:51,480 --> 00:44:54,480
‎नहीं। मैं स्ट्राइकर हूँ, योर्विक से और
‎मैं वहाँ का राजा हूँ।

435
00:44:55,480 --> 00:44:57,480
‎माफ़ करना।
‎मेरा अनादर करने का इरादा नहीं था।

436
00:44:58,120 --> 00:44:59,440
‎-मैं…
‎-फादर पिर्लिग़।

437
00:45:00,760 --> 00:45:02,160
‎महाराज एडवर्ड के सलाहकार।

438
00:45:03,880 --> 00:45:07,320
‎-ऊट्रेड कहाँ है?
‎-वह रूमकोफ़ा के आदमियों के साथ आएगा।

439
00:45:08,200 --> 00:45:11,280
‎मैं मोहरा हूँ, पर राजा अपनी बहन की
‎सहायता के लिए सेना भेज रहे हैं।

440
00:45:11,360 --> 00:45:14,280
‎और फिर भी मैंने कुछ नहीं सुना
‎और उससे भी कम देखा।

441
00:45:15,160 --> 00:45:17,760
‎सैक्सन तुम्हारे लिए लड़ेंगे,
‎अब तुम अकेले नहीं हो।

442
00:45:17,840 --> 00:45:18,680
‎बढ़िया।

443
00:45:20,840 --> 00:45:24,720
‎हम इन सेनाओं से मिलेंगे, मेरी रियासत
‎हासिल करेंगे, उस औरत को मार डालेंगे।

444
00:45:43,640 --> 00:45:44,760
‎मुझे यह नहीं चाहिए।

445
00:45:45,280 --> 00:45:46,840
‎क्या है ये?

446
00:45:46,920 --> 00:45:49,560
‎लॉर्ड एथेलेम ने मुझे जाने के लिए
‎पैसों की पेशकश की।

447
00:45:50,240 --> 00:45:53,400
‎-मैंने उसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा था।
‎-तो वह ऐसा क्यों करेगा?

448
00:45:54,280 --> 00:45:56,120
‎महाराज, मैं बेवकूफ़ नहीं हूँ।

449
00:45:56,840 --> 00:46:00,280
‎मुझे पता है आपका मुझ पर एहसान करना केवल
‎एक इच्छा के लिए था, लेकिन मैं…

450
00:46:01,720 --> 00:46:04,560
‎लेकिन मैं एक साधारण वेश्या की तरह नहीं
‎रहना चाहती।

451
00:46:04,640 --> 00:46:09,320
‎वह निर्णय अकेले लॉर्ड एथेलेम का था।
‎वह मुझे कई चीजों में विफल करना चाहता है।

452
00:46:10,480 --> 00:46:16,400
‎-तो उसे बर्दाश्त मत करो।
‎-उसके कई दोस्त हैं और वह रिश्तेदार है।

453
00:46:18,840 --> 00:46:21,040
‎इस बेइज़्जती के लिए मैं माफ़ी चाहता हूँ।

454
00:46:23,960 --> 00:46:28,040
‎मुझे आपकी परेशानियों के लिए खेद है क्योंकि
‎उससे आपका मन कड़वा हो जाता है।

455
00:46:30,280 --> 00:46:33,120
‎मैंने इतने समय बाद पहली बार दयालुता
‎दिखाई है।

456
00:46:36,880 --> 00:46:41,000
‎मेरे पिता एक मुखिया थे और मुझे पता है
‎राज्य की जिम्मेदारी निभाना मुश्किल है।

457
00:46:41,840 --> 00:46:44,640
‎मैं केवल कल्पना कर सकती हूँ,
‎यह आपके लिए और कितना मुश्किल है।

458
00:46:49,120 --> 00:46:51,040
‎तुमको इसकी कल्पना करने की
‎आवश्यकता नहीं है।

459
00:46:52,560 --> 00:46:55,440
‎तुम कुछ देर यहाँ रह सकती हो
‎और देख सकती हो।

460
00:46:56,920 --> 00:46:59,640
‎खुद ही देख लो, मेरे साथ रह कर।

461
00:47:06,680 --> 00:47:08,120
‎हाँ, मुझे यह अच्छा लगेगा।

462
00:47:09,640 --> 00:47:14,520
‎इतना विचित्र होते हुए भी, जब हम साथ
‎होते हैं तो अच्छा लगता है।

463
00:47:18,880 --> 00:47:20,880
‎जल्दी करो, तुम बूढ़ों की तरह
‎पेशाब कर रहे हो।

464
00:47:23,160 --> 00:47:24,800
‎मर जाओ, पादरी।

465
00:47:30,880 --> 00:47:32,800
‎ओह, तुम खुद पेशाब से भीग गए, फादर?

466
00:47:32,880 --> 00:47:34,600
‎नहीं, यह पवित्र पानी है।

467
00:47:37,040 --> 00:47:41,800
‎-रूमकोफ़ा के आदमी कहाँ हैं?
‎-हाँ, उस बारे में अच्छी खबर नहीं है।

468
00:47:43,840 --> 00:47:44,960
‎स्ट्राइकर!

469
00:47:58,760 --> 00:47:59,800
‎स्टिओरा की क्या खबर है?

470
00:47:59,880 --> 00:48:02,320
‎मैं जब निकला तब वह जीवित थी,
‎पर ब्रिडा उसे ढूँढ रही है।

471
00:48:02,400 --> 00:48:04,440
‎-समय नहीं है।
‎-हम उसके पास पहुँचेंगे।

472
00:48:04,520 --> 00:48:07,320
‎-हम उसे बचा लेंगे।
‎-वह डैन की भलाई करने का दावा करती है।

473
00:48:07,400 --> 00:48:10,880
‎-वह तुम्हें चाहती है, तुम्हें।
‎-तुमने मुझे ढूंढ लिया।

474
00:48:10,960 --> 00:48:12,560
‎तुमने सब किया जो तुम कर सकते थे।

475
00:48:12,640 --> 00:48:17,360
‎-रूमकोफ़ा की सेना कहाँ है?
‎-मालकिन ने उसकी इजाज़त नहीं दी।

476
00:48:21,400 --> 00:48:24,240
‎-मुझे लगा राजा ने उसके आदमियों को भेजा है।
‎-हाँ, भेजा है।

477
00:48:24,320 --> 00:48:25,680
‎-मैं समझा नहीं…
‎-उससे फर्क नहीं पड़ता।

478
00:48:25,760 --> 00:48:28,160
‎मैंने तुम्हारी सीमा के सैक्सन शहरों को
‎ख़बर भेजी है।

479
00:48:28,240 --> 00:48:30,960
‎मालकिन ना क्यों कहेगी? हमारी मैत्री है!

480
00:48:31,040 --> 00:48:34,080
‎-वर्षों से हम शांतिपूर्वक रहे हैं!
‎-जानता हूँ! यह विश्वासघात है।

481
00:48:34,160 --> 00:48:36,720
‎-क्या यह एडवर्ड का फैसला है?
‎-नहीं।

482
00:48:37,600 --> 00:48:41,120
‎-नगर के आदमियों की क्या खबर है?
‎-उनका कहना है कि वे कुछ नहीं दे सकते।

483
00:48:41,200 --> 00:48:43,480
‎उनका दावा है कि उनका कोई भी आदमी
‎वहाँ तैनात नहीं।

484
00:48:43,560 --> 00:48:44,920
‎फिर वो झूठ बोल रहे हैं।

485
00:48:45,920 --> 00:48:49,800
‎वहाँ सौ से अधिक हैं। मैं अपनी भूमि के
‎आसपास सैक्सन सेना को जानता हूँ।

486
00:48:49,880 --> 00:48:53,000
‎वो ये भी कह रहे हैं कि
‎महाराजा एडवर्ड ने एक आदेश भेजा है, लॉर्ड।

487
00:48:53,080 --> 00:48:54,640
‎महाराज स्ट्राइकर की सहायता कोई नहीं करेगा।

488
00:48:54,720 --> 00:48:56,960
‎मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता,
‎ज़रूर कोई गलती है!

489
00:48:57,040 --> 00:49:00,240
‎-तो अगर मुझे यह अकेले करना है, तो करूँगा।
‎-तुम यह अकेले नहीं करोगे।

490
00:49:00,320 --> 00:49:03,120
‎हम एफोरविच को इतने कम लोगों के साथ
‎वापस हासिल नहीं कर सकते।

491
00:49:03,200 --> 00:49:07,240
‎-लेकिन अगर हम अंदर जाकर ब्रिडा को मार…
‎-उसकी रक्षा करने के लिए बहुत से आदमी हैं।

492
00:49:07,320 --> 00:49:10,600
‎अंदर मेरे पास आदमी हैं और वो मेरे साथ
‎वफ़ादार रहेंगे।

493
00:49:12,480 --> 00:49:16,080
‎तुम इस टुकड़ी को फाटक तक ले जाओ, मैं
‎शहर के लोगों को तुम्हारे साथ लाता हूँ।

494
00:49:16,160 --> 00:49:21,680
‎-फिर भी हमें एफोरविच में घुसना है, मालिक।
‎-मेरी पत्नी चूहे की तरह फंसकर नहीं मरेगी!

495
00:49:21,760 --> 00:49:25,840
‎मैंने यह सबकुछ इसलिए नहीं जीता
‎कि उसे यह सब भुगतने दूँ!

496
00:49:34,440 --> 00:49:36,040
‎तुम क्या सोच रहे हो?

497
00:49:37,600 --> 00:49:39,960
‎मेरे पास एक रास्ता है। मेरे पीछे आओ।

498
00:49:40,760 --> 00:49:41,600
‎चलो।

499
00:49:53,240 --> 00:49:56,360
‎स्वागत है। पहले थोड़ी प्रार्थना करो।

500
00:49:58,040 --> 00:50:01,880
‎बहुत छोटी जगह है, लेकिन समय के साथ
‎यह घर लगने लगेगा।

501
00:50:03,240 --> 00:50:06,720
‎मुझें यह पसंद है।
‎लगता है जैसे हम तबेले में हैं।

502
00:50:07,960 --> 00:50:12,440
‎-तुम इतनी जल्दी उत्तर क्यों आ गए?
‎-मालिक के एक काम के सिलसिले में।

503
00:50:13,480 --> 00:50:15,920
‎मेरे पास 100 हैं…

504
00:50:17,680 --> 00:50:19,880
‎और यह।

505
00:50:21,800 --> 00:50:24,840
‎मुझे लगा तुम पर उनके 300 बकाया हैं।

506
00:50:25,400 --> 00:50:31,400
‎-हाँ। बाकी आ जाएंगे।
‎-उन्हें अपना खुद का कर्ज भी चुकाना है।

507
00:50:32,040 --> 00:50:38,040
‎मैं यह जानता हूँ, मुझे पैसा मिल जाएगा।
‎लॉर्ड एथेलेम मेरे अच्छे दोस्त हैं

508
00:50:38,120 --> 00:50:40,960
‎और मुझे यकीन है, वे मुझ पर दया दिखाएंगे!

509
00:50:43,960 --> 00:50:45,160
‎हम एक ही आदमी की बात कर रहे हैं?

510
00:50:47,480 --> 00:50:51,400
‎मैं खाली हाथ नहीं जा सकता, मुझे कुछ दो।

511
00:50:52,880 --> 00:50:54,520
‎मेरे पास देने को कुछ नहीं है।

512
00:50:58,640 --> 00:51:05,080
‎मैंने जो कुछ देखा और सुना है उसके सिवा।

513
00:51:05,920 --> 00:51:07,360
‎और तुमने क्या सुना है?

514
00:51:10,880 --> 00:51:14,000
‎मालकिन एथ्ल्फ्रेद मर रहीं हैं और वसंत तक
‎वे हमारे बीच नहीं रहेगी।

515
00:51:22,480 --> 00:51:25,080
‎थोर अपने हथौड़े से प्रहार करते हैं,
‎जब वह नाराज़ होते हैं।

516
00:51:27,800 --> 00:51:30,800
‎लेकिन वह खुश हो जाएंगे,
‎अगर हम एक और बलि दें तो।

517
00:51:36,440 --> 00:51:37,800
‎नहीं, बख़्श दें! नहीं!

518
00:51:37,880 --> 00:51:38,720
‎नहीं!

519
00:51:47,000 --> 00:51:49,480
‎मैं अब और नहीं छिप सकती, माफ़ करना।

520
00:51:53,760 --> 00:51:55,840
‎हम बैठकर बचाए जाने का इंतज़ार नहीं कर सकते।

521
00:52:04,640 --> 00:52:06,000
‎मालिक, यह क्या कर रहा है?

522
00:52:06,720 --> 00:52:09,960
‎यह पागलपन है, हमें इंतज़ार करना चाहिए
‎जब तक और आदमी न मिल जाएँ।

523
00:52:10,040 --> 00:52:11,360
‎कम से कम एक सेना तो इकट्ठा करें।

524
00:52:11,440 --> 00:52:14,200
‎-उसका कहना है कि एक रोमन रास्ता है।
‎-रोमन का?

525
00:52:17,640 --> 00:52:20,640
‎यह है हमारी योजना? रोमन हमें यहाँ से
‎बाहर निकालेंगे?

526
00:52:20,720 --> 00:52:24,320
‎क्योंकि पिछली बार जब मैंने देखा था,
‎वे सभी 600 साल पहले मर गए।

527
00:52:26,000 --> 00:52:27,440
‎ओस्फ़र्थ, वह पत्थर!

528
00:52:34,000 --> 00:52:36,080
‎यह एफोरविच से गंदगी हटाने के लिए
‎बनाया गया था।

529
00:52:36,160 --> 00:52:39,480
‎-क्या यह हमें वहाँ ले जाएगा?
‎-शायद।

530
00:52:39,560 --> 00:52:40,760
‎शायद ही काफ़ी है।

531
00:52:48,640 --> 00:52:50,000
‎हम गंदगी वाले रास्ते से जाएंगे।

532
00:52:51,880 --> 00:52:56,080
‎रुको! तुम मेरे पहले मरे तो मेरी बेटी
‎इसे कभी माफ़ नहीं करेगी।

533
00:53:00,200 --> 00:53:02,680
‎मालिक! यह बुरा विचार है।

534
00:53:03,160 --> 00:53:06,120
‎रोमन अपनी इमारतों की रक्षा के लिए
‎भूतों को रखते थे।

535
00:53:34,840 --> 00:53:36,520
‎पानी के साथ-साथ चलो और भाग निकलो।

536
00:53:58,560 --> 00:53:59,400
‎ब्रिडा!

537
00:54:03,640 --> 00:54:05,200
‎मैं तुमसे बदला लेने आ रही हूँ!

538
00:54:05,960 --> 00:54:07,760
‎तुम्हें इसकी कीमत चुकानी होगी!

539
00:54:08,520 --> 00:54:09,840
‎ब्रिडा!

540
00:54:10,400 --> 00:54:11,640
‎तो फिर सामने आओ!

541
00:54:19,280 --> 00:54:22,280
‎संवाद अनुवादक: प्रियंका राय शर्मा

