1
00:00:06,000 --> 00:00:09,960
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,320
‎मैं ऊट्रेड का बेटा, ऊट्रेड हूँ।

3
00:00:13,840 --> 00:00:18,720
‎रोनवाल्डर ने अपने भाई को धोखा दिया और
‎एओफेर्विच पर हमले में ब्रिडा की मदद की।

4
00:00:19,240 --> 00:00:21,800
‎डरो मत, भाई, वह यहाँ हमें बचाने आई है।

5
00:00:21,880 --> 00:00:26,160
‎जबकि ब्रिडा ने स्ट्राइकर को एक काम सौंपा
‎जिसे वह मना करने की हिम्मत न करे।

6
00:00:26,240 --> 00:00:28,680
‎हम तुम्हारी पत्नी को ढूँढ़ लेंगे,
‎तुम जानते हो हम ढूँढ़ लेंगे।

7
00:00:28,760 --> 00:00:32,800
‎अगर तुम ऊट्रेड को मेरे पास
‎ले आओ तो मैं उसे ज़िंदा छोड़ दूँगी।

8
00:00:33,360 --> 00:00:35,680
‎एडिथ ने सबसे गंभीर ख़बर दी है।

9
00:00:35,760 --> 00:00:38,960
‎महारानी, मुझे डर है कि आपको इस नासूर से
‎बचाने के लिए अब बहुत देर हो चुकी है।

10
00:00:39,040 --> 00:00:41,600
‎मेरा मानना है कि आप वसंत नहीं देख पाएँगी।

11
00:00:41,680 --> 00:00:44,880
‎विनचेस्टर में, राजा एडवर्ड को
‎एक नया प्यार मिल गया है।

12
00:00:44,960 --> 00:00:47,680
‎लेडी एडगिफू, हमारे साथ खाना खाइए।

13
00:00:48,240 --> 00:00:51,320
‎महाराज, मेरे लिए सम्मान की बात होगी।

14
00:00:51,400 --> 00:00:54,000
‎लेकिन एथेलेम का
‎उसके विरूद्ध षड्यंत्र करना जारी है।

15
00:00:54,080 --> 00:00:58,480
‎तुम सैक्सन नगरों को सूचना दोगे
‎कि उसकी मदद करने के लिए सैनिक न भेजें।

16
00:00:58,560 --> 00:01:02,720
‎-ऐसा राजा का कहना है, है न?
‎-अगर पूछा गया, वह इससे इंकार करेंगे।

17
00:01:02,800 --> 00:01:06,480
‎स्टिओरा चुपचाप खड़े रहकर
‎अपने लोगों की हत्या होने नहीं दे सकती।

18
00:01:07,000 --> 00:01:09,280
‎ब्रिडा! तुम इसकी क़ीमत चुकाओगी!

19
00:01:09,360 --> 00:01:11,280
‎तो ख़ुद सामने आओ!

20
00:01:11,360 --> 00:01:14,880
‎हमें अब छिपकर शहर में घुसना होगा
‎और मेरी बेटी को बचाना होगा।

21
00:01:16,400 --> 00:01:17,760
‎क़िस्मत ही सबकुछ है!

22
00:01:30,440 --> 00:01:31,520
‎ब्रिडा!

23
00:01:44,560 --> 00:01:45,680
‎स्टिओरा!

24
00:01:46,240 --> 00:01:49,280
‎स्टिओरा, ऐसा मत करो! उसे चुनौती मत दो!

25
00:01:55,880 --> 00:01:59,000
‎देखो देवताओं ने हमारा
‎कैसे साथ दिया है, मेरे प्यारों?

26
00:01:59,840 --> 00:02:01,480
‎देखो वो किसे हमारे पास लाए हैं?

27
00:02:01,560 --> 00:02:04,160
‎तुमने जो देवताओं के नाम पर
‎किया है उसे वो भूलेंगे नहीं।

28
00:02:04,240 --> 00:02:06,440
‎तुम अपनी ज़ुबान को सँभाल लो,
‎वरना मेरे आदमी इसे काट देंगे।

29
00:02:06,520 --> 00:02:09,120
‎नहीं। तुम मुझसे लड़ोगी।

30
00:02:09,200 --> 00:02:12,560
‎तुमने मेरे शहर को बंधक बनाया है
‎और मेरे लोगों की हत्या की है।

31
00:02:12,640 --> 00:02:14,479
‎तुम मेरा सामना करोगी।

32
00:02:16,039 --> 00:02:18,520
‎या तुम अपने ग़ुलामों के पीछे छुपोगी?

33
00:02:19,920 --> 00:02:24,560
‎तुम्हारे पास ऊट्रेड की आँखें हैं। शायद
‎तुमसे निपटने के बाद मैं उन्हें रखूँगी।

34
00:02:27,520 --> 00:02:28,360
‎यह क्या है?

35
00:02:28,440 --> 00:02:31,280
‎यह कुछ और लोगों को भागने में
‎मदद कर रही थी। इसने मुझ पर हमला किया।

36
00:02:32,000 --> 00:02:34,520
‎अब और ख़ून ख़राबे का
‎कोई और कारण नहीं है, ब्रिडा।

37
00:02:34,600 --> 00:02:37,240
‎हेला एक अच्छी सेविका है,
‎वह तुम्हारे लिए काम की हो सकती है।

38
00:02:38,160 --> 00:02:39,000
‎हम्म।

39
00:02:44,560 --> 00:02:47,120
‎तुम क्या कहती हो, लड़की, हम्म?

40
00:02:48,080 --> 00:02:49,880
‎क्या तुम काम आओगी?

41
00:02:54,960 --> 00:02:55,800
‎अच्छा।

42
00:03:12,880 --> 00:03:16,360
‎इसकी मौत तुम सबके लिए एक चेतावनी समझो

43
00:03:16,440 --> 00:03:18,480
‎जो डेन की जान लेने वाले की
‎बेटी का साथ देने खड़े होंगे।

44
00:03:35,560 --> 00:03:36,600
‎चलते रहो!

45
00:03:42,920 --> 00:03:45,400
‎वर्ग बनाओ। मुझसे लड़ो, ब्रिडा।

46
00:03:49,400 --> 00:03:50,480
‎तुम योद्धा नहीं हो।

47
00:03:50,560 --> 00:03:52,480
‎मैं एओफेर्विच की रानी हूँ।

48
00:03:53,200 --> 00:03:57,560
‎मैं अपने पिता की बेटी हूँ। शायद
‎तुमको डर है कि देवता मेरा साथ देंगे?

49
00:03:57,640 --> 00:03:59,440
‎तुम देवताओं के बारे में कुछ नहीं जानती।

50
00:04:03,400 --> 00:04:04,400
‎वर्ग बनाओ।

51
00:04:08,480 --> 00:04:12,040
‎ऐसा मत करो, स्टिओरा! लड़ो मत!

52
00:04:34,040 --> 00:04:36,120
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

53
00:05:15,440 --> 00:05:16,520
‎हम शहर में हैं।

54
00:05:23,600 --> 00:05:25,480
‎वर्ग बनाओ!

55
00:05:50,200 --> 00:05:52,280
‎अब मैं जानता हूँ कि गंदगी कैसी लगती है।

56
00:06:52,160 --> 00:06:53,640
‎स्टिओरा।

57
00:06:53,720 --> 00:06:56,200
‎स्टिओरा, ऐसा मत करो!

58
00:06:57,600 --> 00:06:59,600
‎तुम जानते हो क्या करना है, जल्दी आगे बढ़ो।

59
00:07:02,160 --> 00:07:03,920
‎लड़ो मत, स्टिओरा!

60
00:07:05,520 --> 00:07:07,160
‎हम तुम्हारे इशारे पर आगे बढ़ेंगे।

61
00:07:42,640 --> 00:07:44,320
‎मैं तुम्हें बाहर निकालूँगा, तैयार रहो।

62
00:09:02,880 --> 00:09:04,680
‎ब्रिडा!

63
00:09:09,320 --> 00:09:11,640
‎तुम्हें मेरे बच्चों पर हमला
‎नहीं करना चाहिए था, ब्रिडा।

64
00:09:11,720 --> 00:09:14,480
‎ऐसा तो नहीं है कि छोटा पादरी
‎अपने लिंग का इस्तेमाल कर रहा था।

65
00:09:32,400 --> 00:09:33,360
‎स्ट्राइकर!

66
00:09:35,720 --> 00:09:36,920
‎स्टिओरा!

67
00:09:42,880 --> 00:09:45,320
‎शहर के लोगों की मदद करने के लिए
‎कुछ लोगों को रोककर रखो।

68
00:09:47,920 --> 00:09:49,160
‎तैयार रहो!

69
00:10:27,640 --> 00:10:29,880
‎विबिके, जब तक मैं तुम्हें
‎लेने नहीं आती छुप जाओ।

70
00:11:01,680 --> 00:11:04,120
‎जंगल की ओर! छिप जाओ!

71
00:11:05,440 --> 00:11:06,280
‎बचाव करो!

72
00:11:29,760 --> 00:11:30,760
‎विबिके!

73
00:11:33,120 --> 00:11:35,400
‎विबिके! रूक जाओ!

74
00:11:35,480 --> 00:11:37,040
‎माँ!

75
00:11:43,680 --> 00:11:45,680
‎विबिके, देवता तुम्हारी रक्षा करेंगे!

76
00:11:51,080 --> 00:11:54,000
‎-बच्ची, किनारे से पीछे हट जाओ।
‎-माँ!

77
00:11:54,080 --> 00:11:54,920
‎विबिके!

78
00:11:55,640 --> 00:11:58,520
‎मेरे पास आओ। उसके पास मत जाना।

79
00:11:58,600 --> 00:12:01,200
‎डरो मत, अपना हाथ मुझे दो।

80
00:12:01,280 --> 00:12:02,200
‎मेरी ओर कूदो!

81
00:12:02,280 --> 00:12:05,720
‎-विबिके, मेरी ओर कूदो। देव हमारे साथ हैं।
‎-ब्रिडा, नहीं!

82
00:12:06,560 --> 00:12:09,520
‎-मुझे अपना हाथ दो।
‎-मेरा विश्वास करो, हम यह कर सकते हैं।

83
00:12:09,600 --> 00:12:11,440
‎तुम यह कर सकती हो, मेरा विश्वास करो।

84
00:12:11,520 --> 00:12:12,720
‎मैं तुम्हें पकड़ लूँगी!

85
00:12:14,320 --> 00:12:15,920
‎-नहीं!
‎-विबिके!

86
00:12:17,000 --> 00:12:18,000
‎विबिके!

87
00:13:27,400 --> 00:13:30,520
‎वापस चलो!

88
00:13:48,320 --> 00:13:49,520
‎उसे पकड़ लो।

89
00:13:51,120 --> 00:13:54,080
‎मैं स्ट्राइकर का भाई हूँ!

90
00:13:54,760 --> 00:13:58,160
‎स्ट्राइकर, उसने मुझे मूर्ख बनाया!

91
00:15:03,440 --> 00:15:04,760
‎मैं जानती थी कि आप आएँगे।

92
00:15:06,240 --> 00:15:08,920
‎-तुम अच्छी तरह लड़ीं, स्टिओरा।
‎-ब्रिडा भाग गई।

93
00:15:10,200 --> 00:15:11,680
‎आपने उसे ज़िंदा क्यों छोड़ दिया?

94
00:15:13,880 --> 00:15:20,320
‎उसकी बच्ची मरी पड़ी थी। उसके दुःख का
‎फायदा उठाने में कोई सम्मान नहीं था।

95
00:15:20,400 --> 00:15:22,480
‎वह और अनुयायी ढूँढ़ लेगी।

96
00:15:22,560 --> 00:15:24,240
‎अब इसे ख़त्म करने का समय है।

97
00:15:25,680 --> 00:15:27,480
‎हमने अपने बहुत सारे लोग खो दिए।

98
00:15:29,560 --> 00:15:32,120
‎-अगर आप उसके पीछे नहीं गए, तो मैं जाऊँगी।
‎-मैं जाऊँगा।

99
00:15:33,440 --> 00:15:34,280
‎फिनन।

100
00:15:34,360 --> 00:15:40,040
‎सिट्रिक। रूमकोफा से हमारे आदमियों को लो।
‎जीत की दावत को अभी इंतज़ार करनी होगी।

101
00:15:40,120 --> 00:15:41,560
‎क्या बात है, मालिक?

102
00:15:41,640 --> 00:15:43,120
‎हमें ब्रिडा का पीछा करना होगा।

103
00:15:44,600 --> 00:15:49,360
‎-अभी।
‎-मालिक, मुझे तुमसे बात करनी है…

104
00:15:49,440 --> 00:15:51,800
‎फ़ादर पिर्लिग़ को साथ लो,
‎वह शहर के लोगों के साथ होंगे,

105
00:15:51,880 --> 00:15:55,520
‎और फिर यहाँ रुको और यह सुनिश्चित करो
‎कि बाकी का शहर सुरक्षित हो।

106
00:16:13,200 --> 00:16:14,480
‎भाई, मैंने तुम्हारे साथ ग़लत किया है।

107
00:16:16,160 --> 00:16:18,560
‎-मुझे डायन ने धोखा दिया था।
‎-तुम चुप रहोगे।

108
00:16:22,520 --> 00:16:23,600
‎रूको! कृपया!

109
00:16:26,040 --> 00:16:27,320
‎मैं तुम्हारे साथ में लड़ा था!

110
00:16:27,400 --> 00:16:31,240
‎नहीं, तुमने हालात बदलते देखे
‎और बस ख़ुद का बचाव किया।

111
00:16:31,320 --> 00:16:33,040
‎मैंने तुम्हारी जान बचाई।

112
00:16:39,600 --> 00:16:40,520
‎हम भाई हैं।

113
00:16:43,640 --> 00:16:44,840
‎हमारा खून एक है।

114
00:16:56,040 --> 00:16:59,160
‎जंगल की ओर! जब तक यहाँ वापस आना
‎सुरक्षित न हो वहीं छिपे रहो।

115
00:17:00,000 --> 00:17:03,040
‎ये लोग तुमको
‎दूसरे लोगों के पास ले जाएँगे, डरो मत।

116
00:17:31,800 --> 00:17:34,160
‎तुम्हारे गले में भी
‎एक घंटी हो सकती है, लड़के।

117
00:17:34,240 --> 00:17:35,080
‎मुझे माफ़ कर दो।

118
00:17:36,600 --> 00:17:38,080
‎देखो, लाशें।

119
00:17:39,720 --> 00:17:40,800
‎वह इस रास्ते से आई थी।

120
00:17:53,640 --> 00:17:55,160
‎शायद हमें दूसरों को बुला लेना चाहिए।

121
00:18:16,400 --> 00:18:20,200
‎-मुझे माफ़ कर देना।
‎-तुम्हारा पहला युद्ध है, यह आम बात है।

122
00:18:20,920 --> 00:18:24,400
‎मैंने अपने पहले युद्ध के बाद अपने भाई
‎रैग्नर के हेलमेट में उल्टी कर दी थी।

123
00:18:27,600 --> 00:18:32,040
‎तुमने अच्छा किया। दूसरों के पास जाओ,
‎उन्हें बताओ ब्रिडा उत्तर की तरफ जा रही है।

124
00:18:32,120 --> 00:18:34,040
‎-मैं आगे जाऊँगा।
‎-ऊट्रेड, नहीं।

125
00:18:34,120 --> 00:18:37,200
‎ब्रीड़ा बचकर भाग गई, यह
‎तुम्हारा काम नहीं था, तुम यह जानते हो।

126
00:18:38,720 --> 00:18:40,920
‎तुम्हें ख़ुद को दोष देना बंद करना चाहिए।

127
00:18:41,000 --> 00:18:42,280
‎वह भागी नहीं थी।

128
00:18:44,320 --> 00:18:45,160
‎मैंने उसे जाने दिया।

129
00:18:57,080 --> 00:18:59,760
‎विन्टनचेस्टर

130
00:18:59,840 --> 00:19:04,040
‎विनचेस्टर
‎वेसेक्स का साम्राज्य

131
00:19:06,160 --> 00:19:07,400
‎क्या यह सच हो सकता है?

132
00:19:07,960 --> 00:19:11,320
‎पादरी को पूरा यक़ीन था
‎कि मालकिन एथ्ल्फ्रेद वसंत नहीं देखेंगी।

133
00:19:13,840 --> 00:19:16,520
‎महाराज को अपनी बहन से
‎कोई सूचना नहीं मिली है।

134
00:19:19,320 --> 00:19:24,080
‎ऐसा लगता है कि वह वह अपने
‎उत्तराधिकारी का नाम घोषित करने से पहले

135
00:19:24,600 --> 00:19:26,760
‎वेसेक्स से कोई समर्थन नहीं चाहेंगी।

136
00:19:26,840 --> 00:19:28,800
‎उन्हें बस मर्शियन विटन की
‎स्वीकृति की ज़रूरत है।

137
00:19:28,880 --> 00:19:31,560
‎वे सब अपने ख़ुद के
‎बेटों के लिए सिंहासन चाहेंगे।

138
00:19:31,640 --> 00:19:35,200
‎वो जिसका भी नाम घोषित करेंगी
‎उसे एक ख़ूनी युद्ध लड़ना होगा।

139
00:19:35,280 --> 00:19:36,120
‎हम्म।

140
00:19:40,040 --> 00:19:43,280
‎जब तक कि उनका इरादा
‎राजकुमारी एल्फिन को सिंहासन देने का न हो।

141
00:19:43,360 --> 00:19:46,560
‎उनकी बेटी? क्या, तुम्हें सच में
‎लगता है कि विटन इतनी आसानी से

142
00:19:46,640 --> 00:19:48,280
‎अपनी आकांक्षाओं को एक तरफ रखेंगे?

143
00:19:48,360 --> 00:19:52,120
‎वैसे, उन्हें यह पसंद नहीं आएगा,
‎लेकिन एक तर्क तो दिया जाना है

144
00:19:52,800 --> 00:19:54,880
‎शांतिपूर्ण निरंतरता के लिए।

145
00:19:54,960 --> 00:19:58,880
‎यह अंदरूनी लड़ाई को रोकेगा
‎जो हमने एथ्लरेड के गुज़रने पर देखी थी।

146
00:20:00,360 --> 00:20:02,840
‎लेकिन शायद यही एकमात्र समाधान नहीं है।

147
00:20:03,320 --> 00:20:10,240
‎-तुम्हारे दिमाग़ में कोई है?
‎-मेरे नाती एल्फवर्ड से बेहतर कौन?

148
00:20:11,080 --> 00:20:12,560
‎वह रानी का भतीजा है।

149
00:20:12,640 --> 00:20:17,240
‎उनके वंश को बनाए रखने के लिए
‎वह कहीं ज़्यादा उपयुक्त विकल्प है

150
00:20:17,320 --> 00:20:21,720
‎और वह इतना युवा है कि एल्डरमैन
‎यह मानेंगे कि वे उसे प्रभावित कर सकते हैं।

151
00:20:21,800 --> 00:20:25,320
‎-उन्हें फुसलाने की ज़रूरत होगी।
‎-वास्तव में।

152
00:20:27,560 --> 00:20:30,280
‎हमें सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए।

153
00:20:31,320 --> 00:20:35,440
‎पता लगाओ कि विटन
‎एथ्ल्फ्रेद के प्रति कितने वफ़ादार है।

154
00:20:35,520 --> 00:20:38,040
‎मैं एग्ल्सबर्ग में
‎हमारे मित्रों को ख़बर दे सकता हूँ।

155
00:20:38,120 --> 00:20:41,040
‎इसे जल्दी करो।
‎यह ज़्यादा समय तक राज़ नहीं रहेगा।

156
00:20:41,120 --> 00:20:43,840
‎अगर उस आर्सलिंग पादरी का
‎इससे कोई लेना-देना न हो तो।

157
00:20:48,400 --> 00:20:49,400
‎मालिक!

158
00:20:50,720 --> 00:20:53,400
‎अगर ब्रिडा इस रास्ते से गुज़री थी,
‎तो वो घंटों पहले की बात थी।

159
00:20:53,480 --> 00:20:55,720
‎हम भोर के समय वापस लौट सकते हैं, मालिक।

160
00:20:55,800 --> 00:20:58,600
‎एओफेर्विच से ज़्यादा आदमियों के साथ,
‎हम ज़्यादा इलाके में तलाश कर सकते हैं।

161
00:20:58,680 --> 00:21:01,240
‎तब तक बहुत देर हो जाएगी।
‎हमें तलाश जारी रखनी चाहिए।

162
00:21:01,320 --> 00:21:02,960
‎अब कोई निशान बाकी नहीं है, ऊट्रेड।

163
00:21:16,760 --> 00:21:18,240
‎हम एओफेर्विच लौट रहे हैं!

164
00:21:22,640 --> 00:21:23,760
‎तुम उसे ढूँढ़ लोगे।

165
00:21:24,680 --> 00:21:25,680
‎हाँ, मैं ढूँढ़ लूँगा।

166
00:21:30,520 --> 00:21:31,360
‎महाराज।

167
00:21:32,960 --> 00:21:36,400
‎मुझे मर्सिया से ख़बर मिली है कि
‎हमारे आदमी स्ट्राइकर तक पहुँचे ही नहीं।

168
00:21:36,480 --> 00:21:38,680
‎एथ्ल्फ्रेद ने एओफेर्विच को
‎कोई मदद नहीं भेजी।

169
00:21:39,680 --> 00:21:42,800
‎-समझा।
‎-मेरी समझ में नहीं आ रहा।

170
00:21:42,880 --> 00:21:45,960
‎मेरी बहन इतनी लापरवाही से
‎शांति को ख़तरे में क्यों डालेगी?

171
00:21:46,760 --> 00:21:51,120
‎शायद मालकिन एथ्ल्फ्रेद ने वो किया है
‎जो वेसेक्स को बहुत पहले कर देना चाहिए था

172
00:21:51,200 --> 00:21:53,360
‎और भीतरी दुश्मन से संबंध ख़त्म कर दिए।

173
00:21:54,160 --> 00:21:55,640
‎नहीं, वह ऐसी नहीं है।

174
00:21:56,280 --> 00:21:58,480
‎और पिर्लिग़ की तरफ से
‎कोई सूचना क्यों नहीं आई है?

175
00:22:02,040 --> 00:22:05,640
‎मैं एग्ल्सबर्ग में एक दूत भेजूँगा।
‎हम कुछ चूक रहे हैं।

176
00:22:15,760 --> 00:22:17,800
‎चलो भी, तुम्हें अपनी
‎पहली जीत के नाम पीना चाहिए।

177
00:22:17,880 --> 00:22:21,160
‎यह वो हिस्सा है जिसमें हम आमतौर पर
‎स्थानीय औरतों के आभार का आनंद लेते हैं।

178
00:22:21,240 --> 00:22:22,320
‎अगर ब्रिडा ने कोई छोड़ी हो तो।

179
00:22:51,520 --> 00:22:56,960
‎मैं अंधा था। मैंने दरवाज़े खोले
‎और भेड़ियों को मेरे लोगों के बीच आने दिया।

180
00:22:57,040 --> 00:23:01,880
‎तुमने हमें जीत दिलाई। एओफेर्विच
‎वापस मिल गया है, स्टिओरा सुरक्षित है।

181
00:23:02,800 --> 00:23:06,040
‎उन सबने मुझे धोखा दिया है।
‎अकेले उसने ही नहीं जिसे मैं भाई कहता हूँ।

182
00:23:06,120 --> 00:23:10,440
‎मैं कमज़ोर रहा हूँ। जब ईसाईयों ने
‎मेरे लोगों को फुसलाया तो मैं चुप रहा।

183
00:23:13,600 --> 00:23:14,720
‎मैं तुम्हारा गुस्सा समझता हूँ।

184
00:23:16,840 --> 00:23:19,880
‎-लेकिन युद्धविराम संधि हुई है…
‎-युद्धविराम संधि? कोई संधि नहीं थी।

185
00:23:20,640 --> 00:23:22,520
‎वो सब बस झूठ और चालबाज़ी थी।

186
00:23:23,640 --> 00:23:27,320
‎ईसाईयों के शब्द भी उसी ईश्वर जैसे झूठे हैं
‎जिसे प्यार करने का वो दिखावा करते हैं।

187
00:23:27,400 --> 00:23:30,800
‎-और मैं मूर्ख था जो उन पर भरोसा किया।
‎-मुझे लगता है कि तुम ग़लत हो।

188
00:23:30,880 --> 00:23:35,040
‎क्यों? तुम उनका बचाव क्यों कर रहे हो?
‎अगर ब्रिडा ने ईसाई मर्सिया को धमकाया होता,

189
00:23:35,120 --> 00:23:37,480
‎क्या तुम्हें लगता है
‎कि एडवर्ड ने अनदेखा किया होता?

190
00:23:39,120 --> 00:23:43,080
‎लेकिन जब डेन्स पर हमला हुआ,
‎तो वह हमारे विरूद्ध हो गया।

191
00:23:43,920 --> 00:23:48,120
‎ऊट्रेड, हम विधर्मी बलिदान के लिए हैं,
‎उससे ज़्यादा कुछ नहीं।

192
00:23:48,200 --> 00:23:51,680
‎पिर्लिग़ ने कहा कि एडवर्ड ने तुम्हारी
‎मदद करने के लिए लोग मर्सिया भेजे थे।

193
00:23:51,760 --> 00:23:53,920
‎तुमने उनके लिए कितने युद्ध जीते हैं?

194
00:23:54,000 --> 00:23:56,920
‎इस तरह वे तुम्हारा एहसान चुकाते हैं?
‎वे तुम्हारा अपमान करते हैं।

195
00:23:58,000 --> 00:24:01,440
‎वे तुम्हारी बेटी को अकेला छोड़ देते हैं?
‎तुम्हारी शपथ उनके लिए नहीं है।

196
00:24:02,200 --> 00:24:04,200
‎उन्होंने तुम्हारी निष्ठा का
‎अधिकार खो दिया है।

197
00:24:07,640 --> 00:24:09,800
‎मेरे प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लो।

198
00:24:11,800 --> 00:24:13,120
‎अपने संबंधियों के साथ खड़े हो।

199
00:24:19,120 --> 00:24:19,960
‎हम्म?

200
00:24:26,520 --> 00:24:28,000
‎मेरी जगह रूमकोफा में है।

201
00:25:12,000 --> 00:25:13,640
‎पिताजी, स्ट्राइकर है…

202
00:25:16,000 --> 00:25:19,560
‎उसके भाई का धोखा, वह अभी दुखी है।

203
00:25:20,520 --> 00:25:23,680
‎उसका अभिमान घायल हुआ है,
‎उसे ठीक होने के लिए समय चाहिए।

204
00:25:23,760 --> 00:25:26,960
‎यह बस उसका अभिमान ही नहीं है,
‎मैं जानती हूँ आप भी यह देख रहे हैं।

205
00:25:29,240 --> 00:25:31,800
‎उसे आपके मार्गदर्शन की ज़रूरत है,
‎वह आपकी बात सुनेगा।

206
00:25:34,520 --> 00:25:35,360
‎क्या आप रूकेंगे?

207
00:25:42,960 --> 00:25:47,560
‎एग्ल्सबर्ग के लिए सड़क

208
00:25:47,640 --> 00:25:50,560
‎एथ्ल्फ्रेद का शिविर

209
00:25:53,400 --> 00:25:57,760
‎यह पी लीजिए, यह आपको सोने में
‎मदद करेगा, महारानी। आपको हल्का बुखार है।

210
00:25:58,480 --> 00:26:01,480
‎जब तक फ़ादर बेनेडिक्ट नहीं आ जाते
‎मुझे सोना नहीं चाहिए।

211
00:26:02,240 --> 00:26:05,840
‎मेरी माँ मुझे पादरी के बिना
‎घर तक कभी यात्रा नहीं करने देंगी।

212
00:26:05,920 --> 00:26:08,360
‎बेनेडिक्ट यहाँ है, प्रिय।

213
00:26:08,960 --> 00:26:12,760
‎महारानी को आज रात आराम करना चाहिए।
‎वह यात्रा करने से कमज़ोर हो गई हैं।

214
00:26:12,840 --> 00:26:16,920
‎वह ईश्वर की कृपा से ठीक होगी,
‎तुम्हारी दवाओं से नहीं।

215
00:26:21,600 --> 00:26:23,840
‎क्या तुम रोब को पहनने में
‎मेरी मदद करोगी, ईडिथ?

216
00:26:34,600 --> 00:26:37,960
‎उपचार का संस्कार तुम्हें ठीक करेगा।

217
00:26:40,040 --> 00:26:44,000
‎"और ईश्वर के दूत ने उनसे कहा,
‎'क्या तुम में कोई रोगी है?'

218
00:26:44,560 --> 00:26:47,280
‎'उसे गिरिजाघर के पादरियों को बुलाने दो।'

219
00:26:48,480 --> 00:26:52,320
‎'और उन्हें उसके लिए प्रार्थना करने दो,
‎उसका तेल से अभिषेक करते हुए,

220
00:26:52,800 --> 00:26:55,880
‎ईश्वर के नाम पर।"

221
00:26:56,920 --> 00:26:57,880
‎ईश्वर अच्छे हैं।

222
00:27:50,400 --> 00:27:52,840
‎मर्सिया के हमारे दोस्तों ने संदेश भेजा है।

223
00:27:52,920 --> 00:27:56,240
‎उनका कहना है कि एल्डरमैनों के बीच
‎मालकिन एथ्ल्फ्रेद के वफ़ादार हैं,

224
00:27:56,320 --> 00:27:59,800
‎लेकिन उनसे कहीं ज़्यादा हैं
‎जो उनकी सफलताओं से नाख़ुश हैं।

225
00:27:59,880 --> 00:28:03,320
‎तो क्या वे समय आने पर
‎एल्फवर्ड को राजा चुनेंगे?

226
00:28:03,400 --> 00:28:05,760
‎मेरा मानना है कि उनमें से ज़्यादातर
‎अपने लालच की सुनेंगे।

227
00:28:05,840 --> 00:28:06,680
‎हम्म।

228
00:28:08,440 --> 00:28:10,400
‎तुम्हें तुरंत निकल जाना चाहिए।

229
00:28:10,480 --> 00:28:14,600
‎यह सुनिश्चित करना कि विटन
‎काफी सम्मानित महसूस करें।

230
00:28:15,560 --> 00:28:17,400
‎मेरे एग्ल्सबर्ग पहुँचने से पहले
‎रानी आ गईं तो क्या?

231
00:28:17,480 --> 00:28:20,320
‎यह नहीं हो सकता।
‎तुम्हें उनसे पहले एग्ल्सबर्ग पहुँचना होगा।

232
00:28:20,400 --> 00:28:24,400
‎एक बार महाराज को यह ख़बर देने के बाद
‎मैं एल्फवर्ड के साथ वहाँ आ जाऊँगा।

233
00:28:40,080 --> 00:28:41,600
‎महल में हलचल हो रही है।

234
00:28:43,040 --> 00:28:44,560
‎मुझे यहाँ नहीं दिखना चाहिए।

235
00:28:51,320 --> 00:28:52,480
‎अभी भी यह बहुत जल्दी है।

236
00:28:55,520 --> 00:28:58,520
‎आपकी पत्नी ने मुझे
‎राजसभा के कामों में लगा दिया है।

237
00:28:59,480 --> 00:29:03,400
‎मेरा मानना है कि मुझे अपनी ऊर्जा को
‎कढ़ाई की कला की ओर मोड़ना है।

238
00:29:06,000 --> 00:29:08,680
‎मैंने सुना है कि उन्हें एक खेती करने वाली
‎लड़की में बहुत दिलचस्पी है

239
00:29:08,760 --> 00:29:14,000
‎जिसे संत… कथबर्ट के
‎दर्शन हुए थे, मुझे लगता है।

240
00:29:15,320 --> 00:29:19,680
‎रानी चाहती हैं कि विनचेस्टर की औरतें
‎एक विशाल टेपेस्ट्री का निर्माण करें

241
00:29:19,760 --> 00:29:20,760
‎संत के सम्मान में।

242
00:29:21,360 --> 00:29:22,480
‎बेशक़ वह चाहती है।

243
00:29:23,160 --> 00:29:26,400
‎असल में, मुझे लगता है कि
‎वह मुझ पर नज़र रखना चाहती हैं।

244
00:29:26,480 --> 00:29:29,040
‎-मैं उसे संभाल लूँगा।
‎-नहीं, इसकी कोई ज़रूरत नहीं है।

245
00:29:30,640 --> 00:29:32,760
‎मैं उन्हें दर्द नहीं देना चाहती।

246
00:29:40,600 --> 00:29:42,440
‎तुम आज रात वापस आओगी?

247
00:29:44,960 --> 00:29:46,520
‎क्या यह मेरे महाराज का आदेश है?

248
00:29:48,560 --> 00:29:49,480
‎यह मेरी उम्मीद है।

249
00:29:57,160 --> 00:29:59,640
‎इस समय आने के लिए बहुत माफ़ी चाहूँगा…

250
00:30:04,480 --> 00:30:05,480
‎मालिक एथेलेम।

251
00:30:13,320 --> 00:30:14,160
‎अच्छा तो?

252
00:30:19,640 --> 00:30:22,560
‎इस तरह की ख़बर देने का
‎कोई आसान तरीका नहीं है।

253
00:30:26,040 --> 00:30:29,120
‎मुझे मर्सिया से दुखद ख़बर मिली है।

254
00:30:30,880 --> 00:30:34,040
‎आपकी बहन गंभीर रूप से बीमार हैं, महाराज।

255
00:30:35,160 --> 00:30:37,120
‎उनके पास अब ज़्यादा समय नहीं है।

256
00:30:37,200 --> 00:30:38,320
‎असंभव।

257
00:30:39,560 --> 00:30:40,920
‎-इसमें कोई संदेह नहीं है।
‎-नहीं।

258
00:30:41,000 --> 00:30:44,040
‎आपके जासूसों को
‎राजा से पहले कैसे पता चल गया?

259
00:30:44,520 --> 00:30:46,280
‎हमने अतीत में देखा है

260
00:30:46,360 --> 00:30:52,560
‎कि मर्शियन उत्तराधिकार का मामला
‎कैसे अव्यवस्था को बढ़ावा दे सकता है।

261
00:30:52,640 --> 00:30:55,040
‎मैं कल्पना करता हूँ कि रानी चाहती थीं

262
00:30:55,120 --> 00:30:59,480
‎कि जब तक हो सके
‎उनकी सेहत के मामले को राज़ रखा जाए।

263
00:31:00,600 --> 00:31:01,440
‎यह नहीं हो सकता।

264
00:31:03,800 --> 00:31:05,120
‎मुझे गहरा खेद है।

265
00:31:09,480 --> 00:31:13,440
‎बेशक़, इससे साफ होता है
‎कि रानी ने मर्शियन सेना क्यों नहीं भेजी

266
00:31:13,520 --> 00:31:14,680
‎एओफेर्विच की मदद के लिए।

267
00:31:17,760 --> 00:31:22,400
‎कुछ भी हो, ख़बर मिली है कि स्ट्राइकर ने
‎अपने शहर पर फिर से कब्ज़ा कर लिया है।

268
00:31:23,800 --> 00:31:24,640
‎थोड़ी दया।

269
00:31:28,080 --> 00:31:29,680
‎धन्यवाद, मालिक एथेलेम।

270
00:31:35,440 --> 00:31:37,000
‎आप मर्सिया जाएँगे?

271
00:31:41,880 --> 00:31:44,840
‎मुझे माफ़ कीजिए, मैं अब और ज़्यादा
‎आपके दुःख में दख़ल नहीं दूँगा।

272
00:31:58,360 --> 00:32:00,560
‎-मालिक।
‎-फिनन, क्या तुम्हें पिर्लिग़ मिले?

273
00:32:00,640 --> 00:32:03,480
‎मैंने शाम होने तक ढूँढ़ा,
‎कोई निशान नहीं था।

274
00:32:03,560 --> 00:32:07,480
‎-वह महाराज के पास वापस चले गए होंगे।
‎-वह ऐसे नहीं हैं।

275
00:32:09,440 --> 00:32:11,640
‎ऊट्रेड, मुझे माफ़ करना।
‎हमें बात करनी चाहिए।

276
00:32:11,720 --> 00:32:14,640
‎हम ब्रिडा का पीछा करेंगे,
‎हम रास्ते में बात कर सकते हैं।

277
00:32:18,120 --> 00:32:19,680
‎यह मालकिन एथ्ल्फ्रेद के बारे में है।

278
00:32:23,600 --> 00:32:26,360
‎एग्ल्सबर्ग

279
00:32:26,440 --> 00:32:30,360
‎ऐल्सबरी
‎मर्सिया साम्राज्य

280
00:32:39,560 --> 00:32:40,760
‎मालिक औल्डहेल्म!

281
00:32:42,680 --> 00:32:45,160
‎वह ज़िंदा हैं लेकिन
‎उनकी ताक़त घटती जा रही है।

282
00:32:45,240 --> 00:32:48,400
‎जब तक मुद्दे सुलझ न जाएँ वह नहीं चाहतीं
‎कि किसी को उनकी हालत का पता चले।

283
00:32:48,480 --> 00:32:50,840
‎उन्हें महल में प्रवेश करने के लिए
‎आपकी मदद चाहिए होगी।

284
00:33:24,440 --> 00:33:25,280
‎वह…

285
00:33:26,040 --> 00:33:27,720
‎वह वसंत नहीं देख पाएँगी।

286
00:33:34,960 --> 00:33:40,720
‎लेकिन रूमकोफा में उसकी सेहत अच्छी थी।
‎तुमसे इस बारे में ग़लती हुई होगी, फिनन।

287
00:33:40,800 --> 00:33:44,720
‎काश कि मैं ग़लत होता।
‎उनके पास ज़्यादा समय नहीं है।

288
00:33:58,640 --> 00:34:00,240
‎और तुमने मुझसे यह छुपाया?

289
00:34:02,640 --> 00:34:06,520
‎एडिथ ने मुझसे विनती की थी कि जब तक हम
‎युद्ध न जीत जाएँ तब तक तुम्हें ना बताऊँ।

290
00:34:06,600 --> 00:34:08,760
‎तुम्हारा ध्यान तुम्हारी बेटी पर था,
‎मेरा तुम्हारी मुश्किलों को

291
00:34:08,840 --> 00:34:14,880
‎और बढ़ाना ग़लत होता। मुझे माफ़ करना, ऊट्रेड।

292
00:34:23,000 --> 00:34:28,560
‎-यह नहीं हो सकता।
‎-तुमने एक-दूजे से कई साल तक प्रेम किया है।

293
00:34:29,920 --> 00:34:33,800
‎हम सबने यह देखा है, भले ही रानी
‎इस बारे में बोल नहीं सकतीं।

294
00:34:33,880 --> 00:34:38,679
‎तो मैं उस दर्द को जानता हूँ जो तुमने
‎उनके शपथ लेने के बाद से सहा है।

295
00:34:40,920 --> 00:34:45,360
‎वह तुम्हें अपने पास चाहेंगी, ऊट्रेड।
‎तुम्हें उनके पास जाना चाहिए।

296
00:34:48,199 --> 00:34:49,800
‎मैंने सोचा था हो सकता है कि एक दिन हम…

297
00:34:52,840 --> 00:34:54,639
‎मैंने सोचा था कि और होगा…

298
00:34:59,679 --> 00:35:06,640
‎-बहुत कुछ है जो मुझे कह देना चाहिए था।
‎-अभी भी समय है।

299
00:35:19,240 --> 00:35:20,760
‎हम एग्ल्सबर्ग जा रहे हैं!

300
00:35:20,840 --> 00:35:21,680
‎स्टिओरा!

301
00:35:23,520 --> 00:35:24,360
‎पिताजी?

302
00:35:27,200 --> 00:35:28,040
‎पिताजी।

303
00:35:33,000 --> 00:35:34,560
‎मालकिन एथ्ल्फ्रेद मर रही हैं।

304
00:35:35,720 --> 00:35:37,000
‎मुझे बहुत खेद है, पिताजी।

305
00:35:38,480 --> 00:35:39,520
‎मुझे उसके पास जाना होगा।

306
00:35:41,400 --> 00:35:45,520
‎अगर मर्सिया एक बार फिर ख़ुद को एक राजा
‎के बिना पाता है, आपको सावधान रहना चाहिए।

307
00:35:46,840 --> 00:35:51,400
‎तुम हमारे साथ आ सकती हो। यह तुम्हारे
‎राज्यों के बीच अनबन दूर कर सकता है।

308
00:35:52,440 --> 00:35:55,680
‎नहीं, मेरी जगह यहाँ स्ट्राइकर के साथ है।

309
00:35:56,960 --> 00:35:57,960
‎हाँ, यह है।

310
00:36:44,440 --> 00:36:45,800
‎हमें चलना होगा।

311
00:36:49,200 --> 00:36:50,640
‎आख़िरी वाले का क्या?

312
00:36:51,800 --> 00:36:53,160
‎क्या मैं उसे यहाँ मार दूँ?

313
00:37:00,320 --> 00:37:01,320
‎वह हमारे साथ आ रहा है।

314
00:37:04,840 --> 00:37:07,840
‎देवताओं ने उसे मेरे पास भेजा है।
‎वे ही मुझे दिखाएँगे कि क्यों।

315
00:37:20,560 --> 00:37:21,400
‎माँ?

316
00:37:22,920 --> 00:37:23,760
‎मैं यहाँ हूँ।

317
00:37:26,160 --> 00:37:27,960
‎एल्फिन। वह कहाँ है?

318
00:37:28,880 --> 00:37:32,200
‎बच्ची को तुम्हें इस हाल में
‎नहीं देखना चाहिए, प्रिय।

319
00:37:32,720 --> 00:37:34,640
‎तुम्हारे थोड़ा बेहतर होने तक
‎हम इंतज़ार कर लेते हैं।

320
00:37:34,720 --> 00:37:37,200
‎एल्फिन को मेरी उत्तराधिकारी
‎घोषित करना ही होगा।

321
00:37:38,440 --> 00:37:41,160
‎अगर वह सिंहासन पर होगी,
‎तो वह सुरक्षित रहेगी।

322
00:37:43,280 --> 00:37:44,960
‎मैं राजकुमारी एल्फिन को लेकर आता हूँ।

323
00:37:51,800 --> 00:37:53,800
‎वह यहाँ है, आओ और देखो!

324
00:37:53,880 --> 00:37:55,080
‎आओ!

325
00:37:58,920 --> 00:37:59,960
‎सुनो!

326
00:38:05,720 --> 00:38:06,640
‎राजकुमारी एल्फिन।

327
00:38:13,040 --> 00:38:13,880
‎आपकी माँ।

328
00:38:15,160 --> 00:38:18,160
‎क्या यह उस बारे में है कि मैंने उन्हें
‎रूमकोफा में कैसे शर्मिंदा किया?

329
00:38:18,680 --> 00:38:20,640
‎उस मामले में कहने को और क्या हो सकता है?

330
00:38:20,720 --> 00:38:22,440
‎मालकिन एथ्ल्फ्रेद
‎बस आपसे बात करना चाहती हैं।

331
00:38:22,520 --> 00:38:25,160
‎मेरी माँ बस मुझे उसके लिए डाँटना
‎चाहती हैं जो वह नहीं कर सकतीं।

332
00:38:25,240 --> 00:38:28,240
‎आपकी माँ के पास जो भी है
‎वो मर्सिया को दे चुकी हैं!

333
00:38:28,320 --> 00:38:30,840
‎अपने लोगों को बचाने के लिए,
‎अपनी इकलौती संतान, आपको बचाने के लिए।

334
00:38:30,920 --> 00:38:33,160
‎आप इस साम्राज्य के भविष्य
‎के लिए केवल उनकी उम्मीद ही नहीं हैं।

335
00:38:33,240 --> 00:38:34,840
‎आप उनका दिल हैं, एल्फिन।

336
00:38:36,200 --> 00:38:37,560
‎वह बस आपके बारे में सोचती हैं।

337
00:38:43,240 --> 00:38:46,960
‎आइए। वह आपसे मिलने को उत्सुक हैं।

338
00:38:57,480 --> 00:38:58,560
‎क्या तुम समझ रही हो?

339
00:39:02,040 --> 00:39:06,400
‎यह जानना कि मेरी बेटी मेरी जगह
‎मर्सिया की रानी होगी, मेरी यही इच्छा है।

340
00:39:08,280 --> 00:39:10,880
‎इसका मतलब होगा कि तुम सुरक्षित हो, एल्फिन।

341
00:39:12,520 --> 00:39:13,960
‎तुम्हें इससे सहमत होना होगा।

342
00:39:15,800 --> 00:39:16,880
‎मैं तैयार नहीं हूँ।

343
00:39:16,960 --> 00:39:18,160
‎मेरे बात सुनो!

344
00:39:18,840 --> 00:39:20,800
‎मेरी हालत की ख़बर फैलेगी।

345
00:39:21,880 --> 00:39:26,000
‎यहाँ ऐसे लोग हैं जो अपने
‎फायदे के लिए सिंहासन को पाना चाहेंगे।

346
00:39:26,080 --> 00:39:27,200
‎अगर वे सफल हुए,

347
00:39:27,280 --> 00:39:30,400
‎तो सबसे पहली चीज़ जो वह करेंगे
‎वो है मेरी बेटी को रास्ते से हटाना।

348
00:39:31,400 --> 00:39:32,840
‎तुम बच्ची को डरा रही हो।

349
00:39:32,920 --> 00:39:35,600
‎उसे सच जानने की ज़रूरत है। अब समय नहीं है!

350
00:39:38,520 --> 00:39:39,360
‎यह घटता जा रहा है।

351
00:39:40,760 --> 00:39:41,600
‎माँ।

352
00:39:43,440 --> 00:39:44,800
‎क्या आपको बहुत दर्द हो रहा है?

353
00:39:47,120 --> 00:39:48,400
‎डरो मत।

354
00:39:50,960 --> 00:39:53,400
‎मैं जानती हूँ बहुत कुछ है
‎जिसका तुम्हें त्याग करना होगा।

355
00:39:55,360 --> 00:39:57,600
‎यह वो विकल्प है
‎जिसका मैंने भी सामना किया था।

356
00:39:59,600 --> 00:40:01,600
‎मैं यह दिखावा नहीं करती कि यह आसान था।

357
00:40:03,880 --> 00:40:05,440
‎लेकिन तुम अकेली नहीं होगी।

358
00:40:09,160 --> 00:40:10,200
‎मैं मज़बूत बनूँगी।

359
00:40:14,960 --> 00:40:18,960
‎आप जैसा चाहती हैं मैं करूँगी। आपके
‎जाने के बाद मैं रानी बनकर सेवा करूँगी।

360
00:40:22,240 --> 00:40:24,160
‎विटन तुम्हारा साथ देंगे।

361
00:40:25,240 --> 00:40:26,240
‎मुझे इसका यक़ीन है।

362
00:40:34,520 --> 00:40:38,520
‎अब आओ, एल्फिन।
‎चलो हम साथ में गिरिजाघर चलते हैं।

363
00:40:50,240 --> 00:40:51,480
‎माँ?

364
00:40:53,720 --> 00:40:55,440
‎तुम्हें आराम करना चाहिए।

365
00:41:14,360 --> 00:41:16,760
‎तुम्हें इस हाल में देखकर उसे दर्द होता है।

366
00:41:19,000 --> 00:41:20,680
‎यह डरावनी बात है, एक…

367
00:41:21,920 --> 00:41:23,600
‎एक बच्चे को खोने का सामना करना।

368
00:41:27,560 --> 00:41:29,400
‎मैं आशा करती हूँ कि
‎आप जानते हैं कि मैं आभारी हूँ।

369
00:41:30,600 --> 00:41:35,440
‎ओह, महारानी, इसकी… कोई ज़रूरत नहीं है।

370
00:41:38,320 --> 00:41:41,560
‎क्या आप एक और काम करेंगे, मालिक औल्डहेल्म?

371
00:41:43,800 --> 00:41:44,960
‎कुछ भी।

372
00:41:47,040 --> 00:41:50,720
‎मेरे बेटी युवा और मनमौजी है।

373
00:41:52,240 --> 00:41:53,680
‎मैं जानती हूँ कि वह तैयार नहीं है।

374
00:41:54,920 --> 00:41:56,400
‎आपको उसका मार्गदर्शक बनना होगा।

375
00:41:58,040 --> 00:41:58,920
‎उसका सलाहकार।

376
00:42:00,840 --> 00:42:01,760
‎उसे आपकी ज़रूरत है।

377
00:42:03,040 --> 00:42:05,200
‎मर्सिया को आपकी ज़रूरत है।

378
00:42:07,560 --> 00:42:09,800
‎बेशक़, यह मेरा सौभाग्य होगा।

379
00:42:12,800 --> 00:42:15,480
‎किसी ने भी मर्सिया की
‎इतनी वफ़ादारी से सेवा नहीं की है।

380
00:42:18,680 --> 00:42:20,800
‎हमें जल्दी कार्रवाई करनी चाहिए।

381
00:42:21,440 --> 00:42:23,240
‎मैं एल्डरमैनों से बात करूँगा।

382
00:42:26,800 --> 00:42:29,920
‎धन्यवाद, औल्डहेल्म।

383
00:42:59,000 --> 00:43:00,960
‎अगर यह दुखद सूचना सच है,

384
00:43:01,040 --> 00:43:04,680
‎तो मर्सिया के एल्डरमैनों से पहले
‎वेसेक्स को इसके बारे में कैसे पता चला?

385
00:43:04,760 --> 00:43:08,560
‎सभी राज्यों में
‎मालिक एथेलेम के कई मित्र हैं।

386
00:43:12,240 --> 00:43:16,480
‎आप सभी जानते हैं कि युवा राजकुमारी
‎एल्फिन शासन करने के योग्य नहीं हैं।

387
00:43:19,800 --> 00:43:23,120
‎क्या तुम्हारे स्वामी ने
‎कोई वैकल्पिक समाधान सुझाया है?

388
00:43:23,200 --> 00:43:27,600
‎उन्होंने सुझाया है, मालिक बरग्रेड।
‎वो एक जो उन्हें यक़ीन है आप सबको…

389
00:43:28,680 --> 00:43:30,000
‎फ़ायदेमंद लगेगा।

390
00:43:52,680 --> 00:43:56,120
‎हम आलीस और उसके तीर्थयात्रियों का
‎विनचेस्टर में स्वागत करके बहुत धन्य हुए।

391
00:43:56,200 --> 00:43:57,040
‎वास्तव में।

392
00:43:57,520 --> 00:43:59,600
‎यही लेवैस वाली नवयुवती है?

393
00:44:00,120 --> 00:44:03,320
‎आप देख रहे हैं, टेपेस्ट्री उन
‎संत कथबर्ट के कामों के बारे में बताती है,

394
00:44:03,400 --> 00:44:04,760
‎जिन्होंने उसे दर्शन दिए थे।

395
00:44:05,560 --> 00:44:07,320
‎हम्म, प्रशंसनीय।

396
00:44:08,240 --> 00:44:12,080
‎यह ज़रूरी है कि लोग आपके
‎इस चमत्कार को स्वीकारने को देखें, एडवर्ड।

397
00:44:13,560 --> 00:44:15,080
‎क्या तुम हमारे काम से ख़ुश हो?

398
00:44:15,160 --> 00:44:18,760
‎ईश्वर की महिमा आपके कारीगरों
‎के माध्यम से चमक रही है, महारानी।

399
00:44:19,640 --> 00:44:22,560
‎हमें आपकी भेंट को
‎पवित्र द्वीप तक ले जाने में ख़ुशी होगी।

400
00:44:23,600 --> 00:44:27,520
‎-तुम इसे लिंडिसफार्न ले जाओगे?
‎-आपकी स्वीकृति से, महाराज।

401
00:44:28,840 --> 00:44:32,320
‎आप देख रहे हैं, जब मैंने सुना कि आलीस
‎पवित्र द्वीप की तीर्थयात्रा पर जा रही है,

402
00:44:32,400 --> 00:44:35,440
‎मैं जानती थी कि आप उनकी भेंट को
‎राजा का आशीर्वाद देना चाहेंगे।

403
00:44:35,520 --> 00:44:37,560
‎यह आपके लोगों के लिए बहुत मायने रखता है।

404
00:44:41,520 --> 00:44:44,960
‎बेशक़। ईश्वर तुम्हारी यात्रा में
‎तुम्हारे साथ रहें।

405
00:44:53,520 --> 00:44:56,720
‎क्या तुम समझती हो
‎कि तुम्हारी धार्मिकता के दिखावे को

406
00:44:56,800 --> 00:44:59,160
‎वेसेक्स के पवित्र द्वीप पर
‎दावा करने के तौर पर देखा जा सकता है?

407
00:45:00,600 --> 00:45:03,360
‎राजा कॉनस्टैनटिन लिंडिसफार्न को
‎स्कॉटलैंड के लिए चाहते हैं,

408
00:45:03,440 --> 00:45:06,520
‎वे इसे एक सोचे-समझे
‎उकसाने वाले काम के तौर पर देख सकते हैं।

409
00:45:07,200 --> 00:45:08,160
‎मुझे पता नहीं था।

410
00:45:11,080 --> 00:45:12,200
‎तुमने पूछा नहीं।

411
00:45:20,200 --> 00:45:21,480
‎महारानी।

412
00:45:22,520 --> 00:45:28,440
‎ईश्वर आपके दिल को जानता है।
‎वह आपके दर्द को अपने की तरह महसूस करता है।

413
00:45:29,440 --> 00:45:30,680
‎मैं आपके लिए प्रार्थना करूँगी।

414
00:45:31,760 --> 00:45:36,760
‎कि आप आपके जीवन के लिए ईश्वर की इच्छा
‎और आपके दिल में उनकी शांति को जानेंगी।

415
00:45:44,240 --> 00:45:47,760
‎यह तुम्हारे महाराज के गुस्से को
‎उकसाने का क्षण नहीं है।

416
00:45:47,840 --> 00:45:48,920
‎वह मेरा अपमान करता है।

417
00:45:49,000 --> 00:45:51,680
‎और तुम अपने बेटे की ख़ातिर यह सहोगी।

418
00:45:52,320 --> 00:45:54,800
‎वही एक कारण है
‎जिससे हमारे लिए यहाँ जगह है।

419
00:45:54,880 --> 00:45:57,440
‎मुझे यह पता है। लेकिन
‎मैं इंतज़ार करके थक गई हूँ…

420
00:45:57,520 --> 00:46:01,120
‎एक हफ़्ते में एल्फवर्ड
‎मर्सिया का राजा होगा।

421
00:46:02,400 --> 00:46:06,520
‎जब मालकिन एथ्ल्फ्रेद मरेंगी
‎तो वहाँ एक विटन होगा।

422
00:46:06,600 --> 00:46:10,520
‎और मेरा नाती उनका उत्तराधिकारी घोषित होगा।

423
00:46:13,680 --> 00:46:17,400
‎इसका एक ही मतलब है, उन्होंने
‎मर्शियन एल्डरमैनों को रिश्वत दी है।

424
00:46:17,480 --> 00:46:19,880
‎मेरी बहन की हालत के बारे में
‎उनको कब से पता है?

425
00:46:21,360 --> 00:46:22,360
‎आप क्या करेंगे?

426
00:46:26,240 --> 00:46:27,200
‎मालिक एथेलेम।

427
00:46:33,480 --> 00:46:35,160
‎मैं एग्ल्सबर्ग जाऊँगा।

428
00:46:36,520 --> 00:46:40,080
‎ईश्वर ने चाहा, तो मेरी बहन हमारा स्वागत
‎करने के लिए तब तक ज़िंदा रहेगी।

429
00:46:41,400 --> 00:46:42,960
‎समझदारी भरा फैसला, महाराज।

430
00:46:45,600 --> 00:46:49,640
‎मुझे लगता है कि अगर आपका बेटा भी
‎प्रतिनिधि मंडल के साथ जाता तो सही होता,

431
00:46:49,720 --> 00:46:51,840
‎एल्फवर्ड को अपनी बुआ से बहुत लगाव है।

432
00:46:55,040 --> 00:46:57,320
‎शायद मैं उसके साथ जा सकूँ?

433
00:47:02,920 --> 00:47:05,600
‎वह अपनी फुफेरी बहन एल्फिन को
‎थोड़ी सांत्वना दे सकता है।

434
00:47:06,880 --> 00:47:07,800
‎बेचारी लड़की।

435
00:47:18,320 --> 00:47:20,880
‎तुम उन्हें देखोगे, मालिक।
‎हमें ज़्यादा देर नहीं होगी!

436
00:47:25,880 --> 00:47:29,640
‎स्ट्राइकर!

437
00:47:30,880 --> 00:47:32,600
‎स्ट्राइकर!

438
00:47:32,680 --> 00:47:33,800
‎स्ट्राइकर!

439
00:47:34,640 --> 00:47:36,520
‎स्ट्राइकर!

440
00:47:39,240 --> 00:47:40,520
‎स्ट्राइकर!

441
00:47:41,320 --> 00:47:45,280
‎स्ट्राइकर! भाई!

442
00:47:49,600 --> 00:47:53,400
‎मैं जानती हूँ कि यह आसान काम नहीं है,
‎अपने ही भाई को मौत की सजा देना।

443
00:47:55,840 --> 00:47:58,040
‎हम परिवार हैं!

444
00:48:04,400 --> 00:48:05,920
‎तुम नरम दिल के हो।

445
00:48:07,440 --> 00:48:08,760
‎इसीलिए मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

446
00:48:10,880 --> 00:48:12,280
‎मैं जानता हूँ मुझे कार्रवाई करनी चाहिए।

447
00:48:13,000 --> 00:48:14,800
‎उसे अपने अपराधों के लिए ज़वाब देना ही होगा।

448
00:48:19,800 --> 00:48:22,000
‎लेकिन मेरी पूरी ज़िंदगी
‎मैंने उसकी रक्षा की है।

449
00:48:28,320 --> 00:48:29,800
‎मुझे नहीं पता क्या करूँ।

450
00:48:30,440 --> 00:48:37,160
‎वह तुम्हारी दया के लायक नहीं है। शायद
‎हमें देवताओं को फैसला करने देना चाहिए।

451
00:48:46,400 --> 00:48:47,240
‎भाई।

452
00:48:50,360 --> 00:48:51,200
‎भाई।

453
00:49:01,160 --> 00:49:02,120
‎भाई?

454
00:49:04,080 --> 00:49:05,280
‎हमने तय कर लिया है।

455
00:49:06,000 --> 00:49:09,560
‎तुम यहाँ जल्दी वाली मौत चुन सकते हो
‎या अपनी क़िस्मत पर भरोसा कर सकते हो

456
00:49:09,640 --> 00:49:13,000
‎सार्वजनिक परीक्षण के लिए,
‎लेकिन तुम्हें अभी चुनाव करना होगा।

457
00:49:16,720 --> 00:49:17,560
‎परीक्षण?

458
00:49:17,640 --> 00:49:20,600
‎जब तुम यहाँ आए तो तुमने
‎यही चाहने का नाटक किया था, है न?

459
00:49:20,680 --> 00:49:23,000
‎तुम्हारे लोगों के लिए
‎डेन क़ानून के तहत परीक्षण?

460
00:49:32,080 --> 00:49:33,040
‎मैं तुम्हें जानता हूँ।

461
00:49:34,080 --> 00:49:36,040
‎मुझे पता है तुम हो।

462
00:49:36,960 --> 00:49:38,080
‎तुम दयावान हो।

463
00:49:40,760 --> 00:49:42,360
‎तुम मुझे सजा नहीं दोगे…

464
00:49:42,440 --> 00:49:43,280
‎चुनो।

465
00:50:43,200 --> 00:50:46,600
‎कैदी छड़ को दोनों हाथों में लेगा।

466
00:50:46,680 --> 00:50:48,800
‎वह नौ क़दम चलेगा,

467
00:50:48,880 --> 00:50:51,760
‎उन नौ रातों के लिए जब ओडिन
‎महान पेड़ पर लटके थे।

468
00:50:51,840 --> 00:50:56,520
‎अगर वह सफल हो जाता है, तो देवताओं ने उसका
‎समर्थन किया है और उसे माफ़ कर दिया जाएगा।

469
00:50:57,600 --> 00:51:00,560
‎लेकिन अगर वह असफल हो जाता है,
‎तो देवताओं ने उसे श्राप दिया है।

470
00:51:03,200 --> 00:51:05,240
‎और मेरी तलवार तैयार है!

471
00:51:10,040 --> 00:51:11,120
‎भाई, मैं…

472
00:51:12,520 --> 00:51:13,760
‎हम शुरू करते हैं!

473
00:51:53,840 --> 00:51:56,840
‎संवाद अनुवादक: प्रीति भारद्वाज

