1
00:00:06,160 --> 00:00:08,600
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,960
‎मैं हूँ ऊट्रेड, ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:14,280 --> 00:00:16,760
‎उसकी बेटी की आकस्मक मृत्यु के बाद…

4
00:00:16,840 --> 00:00:19,480
‎-मैं तुम्हें पकड़ लूँगी!
‎-नहीं!

5
00:00:19,560 --> 00:00:21,720
‎…ब्रिडा एफरवीच से हार कर चली गई।

6
00:00:21,800 --> 00:00:22,960
‎वापसी करो!

7
00:00:25,320 --> 00:00:29,760
‎एथेलस्टान अपने असली पिता वेसेक्स के राजा
‎को जानने लिए बेताब है,

8
00:00:29,840 --> 00:00:34,320
‎पर एडवर्ड अब अपने नए प्यार
‎लेडी एडगिफू पर ध्यान दे रहे हैं।

9
00:00:34,400 --> 00:00:39,560
‎भले ही अजीब था,
‎पर हमारा साथ बिताया वक़्त मज़ेदार था।

10
00:00:40,120 --> 00:00:43,280
‎और एफ़्लायड,
‎जिस रानी से उसे प्यार नहीं रहा,

11
00:00:43,360 --> 00:00:46,520
‎उन्होंने शर्मिंदगी छिपाने के लिए
‎खुदा का रास्ता इख़्तियार किया।

12
00:00:46,600 --> 00:00:48,760
‎ईश्वर आपका दिल जानता है।

13
00:00:48,840 --> 00:00:50,280
‎मैं आपके लिए प्रार्थना करूँगी।

14
00:00:51,080 --> 00:00:53,400
‎मेरी प्यारी एथ्ल्फ्रेद मर रही है।

15
00:00:53,480 --> 00:00:57,280
‎-वह बसंत ऋतू नहीं देख पाएगी।
‎-तुम्हें धोखा हुआ होगा, फिनन।

16
00:00:57,880 --> 00:00:59,480
‎उसके पास ज़्यादा वक़्त नहीं है।

17
00:01:00,320 --> 00:01:02,960
‎उसने एल्फिन को अपना उत्तराधिकारी चुना है।

18
00:01:03,040 --> 00:01:07,720
‎मेरी यही इच्छा है
‎कि मेरी बेटी मर्शिया की रानी बने।

19
00:01:07,800 --> 00:01:12,240
‎पर मर्शिया में यह इतना आसान नहीं।

20
00:01:12,320 --> 00:01:15,680
‎राजकुमारी एल्फिन
‎अभी राज करने के योग्य नहीं हैं।

21
00:01:15,760 --> 00:01:18,200
‎क्या तुम्हारे मालिक के पास
‎दूसरा विकल्प है?

22
00:01:19,280 --> 00:01:21,280
‎बेशक है, लॉर्ड बरग्रेड।

23
00:01:21,360 --> 00:01:23,680
‎अब मैं अपने प्यार के पास जा रहा हूँ।

24
00:01:24,320 --> 00:01:28,160
‎उम्मीद है कि देर होने से पहले
‎तक पहुँच जाऊँ।

25
00:01:29,040 --> 00:01:30,960
‎किस्मत ही सब कुछ है।

26
00:01:47,800 --> 00:01:49,280
‎एक!

27
00:01:53,760 --> 00:01:54,800
‎दो!

28
00:01:54,880 --> 00:01:58,080
‎-वह नहीं बचेगा।
‎-यह बचने के बारे में नहीं है।

29
00:01:58,640 --> 00:01:59,600
‎यह दर्द के बारे में है।

30
00:01:59,680 --> 00:02:00,640
‎तीन!

31
00:02:00,720 --> 00:02:03,440
‎मांस के जलने का दर्द
‎इन्सान कभी नहीं भूलता।

32
00:02:04,360 --> 00:02:07,320
‎-फिर देखना होगा कि खून सड़ता है या नही।
‎-चार!

33
00:02:11,400 --> 00:02:12,720
‎पाँच!

34
00:02:16,039 --> 00:02:17,480
‎छह!

35
00:02:43,640 --> 00:02:44,960
‎सात!

36
00:02:47,400 --> 00:02:48,440
‎आठ!

37
00:02:55,160 --> 00:02:56,200
‎नौ!

38
00:03:10,960 --> 00:03:14,080
‎अगर तीसरे सूर्योदय तक
‎ईश्वर तुम्हारे घाव नहीं भरते हैं,

39
00:03:14,160 --> 00:03:16,120
‎तो उन्होंने तुम्हारा परित्याग कर दिया है।

40
00:03:17,040 --> 00:03:17,920
‎और फिर मैं भी कर दूँगा।

41
00:03:39,320 --> 00:03:41,080
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

42
00:03:57,240 --> 00:04:01,040
‎द लास्ट किंगडम

43
00:04:06,960 --> 00:04:09,400
‎एगल्स्बर्ग

44
00:04:09,480 --> 00:04:13,640
‎एलस्बरी मर्शिया का राज्य

45
00:04:17,680 --> 00:04:18,720
‎प्रभु।

46
00:04:23,680 --> 00:04:24,720
‎वो कहाँ है?

47
00:04:33,600 --> 00:04:36,120
‎मैं सोच ही रही थी तुम्हारे दर्शन कब होंगे।

48
00:04:37,240 --> 00:04:38,120
‎तुम आराम नहीं कर रही?

49
00:04:38,200 --> 00:04:40,840
‎वह मर्शिया की रानी हैं।
‎जो चाहें कर सकती हैं।

50
00:04:40,920 --> 00:04:42,680
‎जैसा वो मुझे बार बार याद दिलाती रहती हैं।

51
00:04:45,280 --> 00:04:47,040
‎मैंने उनसे कहा है कि वो बीमार हैं।

52
00:04:47,120 --> 00:04:49,920
‎मैंने कहा ना मुझे शांत नहीं बैठना है।

53
00:04:50,840 --> 00:04:52,920
‎उसके लिये बहुत वक़्त मिलेगा।

54
00:04:55,840 --> 00:04:57,680
‎मैं तैयार हूँ।

55
00:05:01,080 --> 00:05:06,240
‎-मेरे साथ चलोगे?
‎-कहाँ?

56
00:05:06,320 --> 00:05:08,960
‎कुछ अधूरे काम पूरे करने हैं।

57
00:05:11,640 --> 00:05:12,600
‎चलो।

58
00:05:20,160 --> 00:05:23,000
‎तुम्हें पता था वो बीमार है
‎और तुमने मुझे नहीं बताया?

59
00:05:23,080 --> 00:05:26,240
‎उसने मेरी मदद माँगी और मेरी चुप्पी।
‎मैंने दोनो दिया।

60
00:05:27,720 --> 00:05:29,400
‎वह मर रही है, ऊट्रेड।

61
00:05:31,640 --> 00:05:34,120
‎जिनकी मौत नज़दीक होती है
‎उनमें मैंने यह अक्सर देखा है।

62
00:05:34,200 --> 00:05:37,040
‎उनमें अचानक बहुत उर्जा आ जाती है

63
00:05:41,840 --> 00:05:44,960
‎पर भ्रम में मत रहना,
‎उनके पास ज़्यादा वक़्त नहीं है।

64
00:05:55,360 --> 00:05:57,920
‎यॉर्कशायर वोल्ड्स

65
00:05:58,000 --> 00:06:00,880
‎किंगडम ऑफ़ नॉर्थमबृया

66
00:06:07,640 --> 00:06:11,200
‎तुम्हारे सूली वाले ईश्वर ने
‎मौत को धोखा दे दिया, है ना?

67
00:06:15,560 --> 00:06:18,600
‎तीन दिन प्रताड़ना झेलने के बाद।

68
00:06:19,160 --> 00:06:22,600
‎तुम्हें लगता है कयामत के दिन
‎वो तुम्हें मृत्यू से बचाएगा?

69
00:06:23,720 --> 00:06:26,080
‎ये हमारे धर्म का आधार है, हाँ।

70
00:06:28,640 --> 00:06:30,520
‎वह तुम्हारा भी भगवान है, ब्रिडा।

71
00:06:30,600 --> 00:06:35,040
‎मत भूलो तुम्हारी जिंदगी
‎उनसे शुरु हुई थी, डेन्स से नहीं।

72
00:06:35,600 --> 00:06:40,400
‎-तुम उसकी संतान हो, हम सभी की तरह।
‎-अच्छा? तो मुझे अकेला क्यों छोड़ दिया।

73
00:06:41,560 --> 00:06:42,720
‎क्यों?

74
00:06:43,920 --> 00:06:48,880
‎अगर विबेके उसकी संतान थी,
‎तो उसे मरने क्यों दिया? क्यों?

75
00:06:52,480 --> 00:06:56,920
‎क्या वो तुम्हें बचाएगा? बताइये?

76
00:06:57,000 --> 00:07:00,440
‎अगर उसने तय कर लिया है
‎कि यही मेरी अन्तिम घड़ी है तो यही सही।

77
00:07:02,040 --> 00:07:06,600
‎ये मत सोचो कि तुम्हारी मौत पर उसका वश है।

78
00:07:07,160 --> 00:07:11,320
‎यह जल्दी खत्म नहीं होगा।
‎यह सिर्फ शुरुआत है।

79
00:07:12,800 --> 00:07:14,600
‎मदद करो! इसकी मदद करो!

80
00:07:14,680 --> 00:07:18,760
‎वो कहाँ है, फादर?
‎वो आ रहे हैं? रास्ते में हैं?

81
00:07:19,320 --> 00:07:21,360
‎इसकी मदद करो!

82
00:07:29,360 --> 00:07:31,840
‎इसे खाली देखना अजीब लग रहा है।

83
00:07:32,320 --> 00:07:33,600
‎यह खाली नहीं है।

84
00:07:35,640 --> 00:07:36,560
‎अब तक नहीं।

85
00:07:36,640 --> 00:07:38,880
‎नहीं। अब तक नहीं।

86
00:07:42,800 --> 00:07:44,920
‎तुम्हें यह अकेले करने की ज़रूरत नहीं।

87
00:07:46,640 --> 00:07:49,920
‎-मैं तुम्हारे साथ रहूँगा।
‎-और मैं इसकी शुक्रगुजार हूँ।

88
00:07:51,760 --> 00:07:56,600
‎काश मेरे पास भी उतनी ताकत रहे
‎जब वो वक़्त आएगा।

89
00:07:57,280 --> 00:08:00,000
‎मैंने तुम्हारी माँ की सालों से सेवा की है।

90
00:08:02,080 --> 00:08:05,320
‎तुम उनकी बेटी हो।
‎तुममें उनकी झलक नज़र आती है।

91
00:08:08,480 --> 00:08:11,280
‎मुझे लगता था राज करना बहुत पेचीदा है।

92
00:08:11,360 --> 00:08:14,080
‎पर सच तो ये है लोगों को शांति चाहिए।

93
00:08:15,320 --> 00:08:20,480
‎अगर उनका पेट भरा हो, घर हो कपड़े हों,

94
00:08:20,560 --> 00:08:22,920
‎तो वो आपकी इज्जत करने लगेंगे।

95
00:08:26,680 --> 00:08:28,240
‎हम कहाँ जा रहे हैं?

96
00:08:28,320 --> 00:08:31,880
‎मुझे एक एल्डरमैन से कुछ काम है।

97
00:08:31,960 --> 00:08:35,760
‎-यह क्या वक़्त है?
‎-अब नहीं तो कब?

98
00:08:35,840 --> 00:08:37,960
‎जो हो रहा है उससे लड़ने का वक़्त है।

99
00:08:38,039 --> 00:08:41,640
‎ऊट्रेड, बचपना मत करो। जंग खत्म हो चुकी है।

100
00:08:42,320 --> 00:08:45,559
‎-तुम इतनी जल्दी हार क्यों मान रही हो?
‎-मैं हार नहीं मान रही।

101
00:08:47,159 --> 00:08:50,960
‎मैंने यह नहींं चुना है।
‎खुदा ने मेरी किस्मत में यही लिखा है।

102
00:09:00,960 --> 00:09:02,640
‎-मालकिन।
‎-एल्डरमैन बरग्रेड ।

103
00:09:03,200 --> 00:09:05,960
‎जिस खत की बात की थी वो पूरा हो गया।

104
00:09:14,960 --> 00:09:19,440
‎-यह बहुत ज़्यादा है।
‎-उतना भी नहीं है।

105
00:09:20,120 --> 00:09:24,440
‎मर्शिया को सुरक्षित रखना है
‎और मुझे यकीन है आप ऐसा करेंगे।

106
00:09:28,320 --> 00:09:32,440
‎मालकिन, आपने हमारा ध्यान रखा है।

107
00:09:33,920 --> 00:09:35,320
‎हमेशा न्याय किया है।

108
00:09:45,000 --> 00:09:48,800
‎मुझे याद है जब वो तुमको
‎गद्दी देने की बात से घबराता था।

109
00:09:48,880 --> 00:09:50,800
‎वक़्त के साथ लोग बदल जाते हैं।

110
00:09:53,640 --> 00:09:54,960
‎उसे क्या दिया?

111
00:09:55,960 --> 00:09:59,560
‎मेरे नाम पर ज़मीन है
‎जो मैं चाहती हूँ लोगों को मिले

112
00:09:59,640 --> 00:10:01,880
‎मेरे जाने के बाद।

113
00:10:02,840 --> 00:10:05,240
‎-और गद्दी किसे मिलेगी?
‎-एल्फिन।

114
00:10:07,600 --> 00:10:11,400
‎वो अब पहले जैसी नहीं रही।
‎अपना कर्तव्य समझती है।

115
00:10:13,320 --> 00:10:16,720
‎अगर एडवर्ड और मैं अपनी संधी बनाए रखें

116
00:10:16,800 --> 00:10:20,720
‎और बाद में हमारे बच्चे,
‎तो ये शांति कई पीढ़ियों तक चलेगी।

117
00:10:21,560 --> 00:10:26,560
‎औल्डहेल्म उसका साथ देगा
‎और उसकी सुरक्षा के लिये सेना रहेगी।

118
00:10:29,760 --> 00:10:32,160
‎मैं तुमसे और एहसान नहीं ले सकती।

119
00:10:32,240 --> 00:10:33,560
‎-एथ्ल्फ्रेद।
‎-प्लीज।

120
00:10:34,840 --> 00:10:35,840
‎मुझे बोलने दो।

121
00:10:38,040 --> 00:10:40,240
‎उसे छोड़ने में उतनी तक़लीफ़ नहीं होगी
‎अगर पता होगा

122
00:10:40,320 --> 00:10:42,280
‎कि तुम उसकी सुरक्षा का ध्यान रखोगे।

123
00:10:42,360 --> 00:10:44,360
‎-तुम्हें बोलने की ज़रूरत ही नहीं।
‎-बोलना पड़ेगा।

124
00:10:45,960 --> 00:10:47,760
‎तुम्हारी जिंदगी मेरे साथ नहीं।

125
00:10:49,480 --> 00:10:50,960
‎एल्फिन तुम्हारी सगी नहीं है।

126
00:10:52,880 --> 00:10:55,680
‎-तुम जब मेरे पास आए मैंने मदद नहीं की…
‎-रुको।

127
00:10:57,120 --> 00:11:00,080
‎मैं एल्फिन और मर्शिया की पूरी मदद करूँगा।

128
00:11:03,960 --> 00:11:09,160
‎आओ। किसी शांत जगह चलें
‎वरना लोग सोचेंगे मैं अपनी कसम तोड़ रही हूँ।

129
00:11:11,360 --> 00:11:12,640
‎द्वार उस तरफ है।

130
00:11:13,160 --> 00:11:17,120
‎और भी द्वार हैं जहाँ उतना पहरा नहीं है।

131
00:11:31,880 --> 00:11:35,800
‎तो इतने सालों से
‎मैं यहाँ से छिप कर आ सकता था?

132
00:11:40,200 --> 00:11:43,120
‎विनटनसिस्टर

133
00:11:43,200 --> 00:11:47,200
‎वेसेक्स

134
00:11:47,720 --> 00:11:50,800
‎मुझे अपने पति को खबर भेजनी चाहिए
‎कि यह खत्म हो गया।

135
00:11:51,480 --> 00:11:54,120
‎फिर शायद वो लिंडिस्फेम जा के देखे।

136
00:11:54,600 --> 00:11:57,320
‎मुझे पता है कि ईश्वर और राजा दोनों ही

137
00:11:57,400 --> 00:11:59,560
‎आपकी भेंट से खुश होंगे।

138
00:12:02,800 --> 00:12:04,560
‎तुम जल्दी उठ जाती हो, हैं ना?

139
00:12:05,240 --> 00:12:09,160
‎हर सुर्योदय मैं ईश्वर की
‎प्रार्थना करती हूँ।

140
00:12:11,280 --> 00:12:13,120
‎राजा आज सुबह चले गए।

141
00:12:13,680 --> 00:12:15,440
‎क्या तुमने देखा?

142
00:12:18,400 --> 00:12:19,960
‎क्या उनके साथ कोई था?

143
00:12:22,440 --> 00:12:26,040
‎शायद मालकिन एडगिफू उनके साथ थी।

144
00:12:30,680 --> 00:12:32,360
‎मेरे साथ लिन्डिसफेम आ जाओ।

145
00:12:36,760 --> 00:12:38,800
‎राजा ने कहा है मेरा वहाँ होना

146
00:12:38,880 --> 00:12:41,520
‎उस राज्य पर आधिपत्य की तरह नज़र आएगा

147
00:12:41,600 --> 00:12:44,040
‎और मेरे पिता उनकी ही तरफदारी करेंगे।

148
00:12:45,160 --> 00:12:47,720
‎मुझे यहीं रहना चाहिए।

149
00:12:48,240 --> 00:12:51,600
‎हमारे साथ चलो और उन्हें मत बताना

150
00:12:52,840 --> 00:12:54,160
‎यह कोई उत्तेजना नहीं होगी।

151
00:12:55,200 --> 00:12:57,000
‎यह एक पवित्र श्रद्धांजलि होगी।

152
00:12:57,800 --> 00:12:59,200
‎इससे ज़्यादा पवित्र कुछ नहीं।

153
00:13:02,640 --> 00:13:05,200
‎मुझे इसकी महिमा खुद देखनी है।

154
00:13:05,920 --> 00:13:09,960
‎और बेशक राजा आपकी देखेंगे।

155
00:13:26,040 --> 00:13:27,800
‎प्रार्थना का मौका चाहिए?

156
00:13:29,400 --> 00:13:31,480
‎और क्या प्रार्थना करूँ?

157
00:13:31,560 --> 00:13:35,680
‎पता नहीं। ईश्वर से जिंदगी की भीख
‎माँगने के लिये कौन सी प्रार्थना सही रहेगी?

158
00:13:36,160 --> 00:13:39,320
‎मेरी जिंदगी तुम्हारे हाथ में है,
‎उसके नहीं।

159
00:13:41,240 --> 00:13:43,280
‎क्या मृत्यू के बाद कुछ है?

160
00:13:43,360 --> 00:13:47,600
‎मुझे लगता है हम सब उसमें विलीन हो जाएंगे।

161
00:13:50,360 --> 00:13:53,480
‎तुम्हारे ईश्वर वापस आ गए
‎पर मेरी बेटी नहीं।

162
00:13:53,560 --> 00:13:55,960
‎वह अनंत जीवन में प्रभू के साथ होगी।

163
00:14:01,880 --> 00:14:03,440
‎उनसे उसे लौटाने को कहो।

164
00:14:06,120 --> 00:14:11,000
‎मेरे प्रभू ऐसा नहीं करते।

165
00:14:11,080 --> 00:14:12,520
‎तो फिर जिंदगी के बदले जिंदगी।

166
00:14:13,400 --> 00:14:16,080
‎ओर्वर, क्या तुम विबेके के बदले
‎अपनी जिंदगी दोगे?

167
00:14:16,160 --> 00:14:18,560
‎नहीं, जिंदगी का सौदा ऐसे नहीं होता।

168
00:14:19,800 --> 00:14:23,480
‎इसे धमकी समझो। उसे मुझे लौटा दो,
‎वरना इसकी मौत के जिम्मेदार तुम।

169
00:14:23,560 --> 00:14:25,480
‎-मैं ऐसा नहीं कर सकता।
‎-पर तुम्हारा ईश्वर कर सकता है।

170
00:14:25,560 --> 00:14:28,040
‎तुम उसके प्रचारक हो।
‎तो मेरी बेटी लौटाने को कहो।

171
00:14:28,120 --> 00:14:30,600
‎-उसे वापस दो!
‎-हे ईश्वर, इसे बख्श दो!

172
00:14:30,680 --> 00:14:32,920
‎उसके हाथ खून से मत रंगो!

173
00:14:34,560 --> 00:14:37,560
‎वह आपकी सेवक है। उसे कष्ट मत दो।

174
00:14:37,640 --> 00:14:42,120
‎वह अब भी पश्च्याताप कर के
‎स्वर्ग में अपनी बेटी के पास जा सकती है।

175
00:15:04,400 --> 00:15:05,720
‎मेरी बेटी मर चुकी है।

176
00:15:15,640 --> 00:15:18,600
‎मेरी बेटी मर चुकी है। मैं खो गई हूँ।

177
00:15:20,720 --> 00:15:22,200
‎हम कभी नहीं खोते।

178
00:15:23,880 --> 00:15:27,720
‎ईश्वर तुम्हें ढूँढ लेंगे।
‎तुम इसाई पैदा हुई थी।

179
00:15:27,800 --> 00:15:31,400
‎उन्होंने तुम्हारी बेटी के जरिये
‎तुम्हारे अन्दर की अच्छाई देखी है।

180
00:15:31,480 --> 00:15:34,760
‎तुम्हारे ईश्वर ने विबेके को नहीं बचाया।
‎उसे मरने दिया।

181
00:15:35,760 --> 00:15:37,880
‎इसके बाद कहीं कुछ नहीं है।

182
00:15:42,080 --> 00:15:43,160
‎वह अकेली है।

183
00:15:48,640 --> 00:15:50,280
‎वह अकेली है।

184
00:15:54,560 --> 00:15:55,800
‎मैं अकेली हूँ!

185
00:16:01,080 --> 00:16:02,280
‎नहीं, तुम नहीं हो।

186
00:16:17,120 --> 00:16:21,000
‎-शायद हमें आराम करना चाहिए।
‎-थोड़ी देर।

187
00:16:28,040 --> 00:16:31,920
‎ठंड है क्या? मुझे ठंड लग रही है।

188
00:16:35,440 --> 00:16:36,600
‎काफी ठंड है।

189
00:16:55,240 --> 00:16:56,680
‎तुम्हें मुझे बताना चाहिए था।

190
00:16:57,800 --> 00:17:01,160
‎मुझे तुमसे अपना दर्द बाँटने का
‎कोई हक़ नहीं।

191
00:17:08,080 --> 00:17:10,160
‎मैं हमेशा सोचती रही…

192
00:17:12,079 --> 00:17:14,079
‎कि हमने क्या कुर्बान किया

193
00:17:15,720 --> 00:17:17,160
‎अपने वर्तमान तक पहुँचने के लिये।

194
00:17:19,160 --> 00:17:20,480
‎कभी इसका अफसोस होता है?

195
00:17:22,280 --> 00:17:23,240
‎कभी-कभी।

196
00:17:25,920 --> 00:17:30,760
‎और जब होता है तब बहुत ज़्यादा होता है।

197
00:17:37,360 --> 00:17:38,440
‎और तुम्हें?

198
00:17:40,960 --> 00:17:45,800
‎क्या तुमने किसी और नियती की कामना की है?

199
00:18:04,000 --> 00:18:07,000
‎मर्शिया के लोग सुखी हैं। सुरक्षित हैं।

200
00:18:09,600 --> 00:18:12,000
‎मैं उन्हें तुमसे वंचित कैसे रख सकता हूँ?

201
00:18:17,360 --> 00:18:19,360
‎यह मेरे सवाल का जवाब नहीं।

202
00:18:24,600 --> 00:18:26,200
‎मैंने हमारे बारे में ख्वाब देखे हैं।

203
00:18:31,240 --> 00:18:32,400
‎कि हम एक परिवार हैं।

204
00:18:37,400 --> 00:18:38,760
‎वो भी खुशहाल।

205
00:18:41,160 --> 00:18:44,600
‎पर उस खुशी में भी, मेरे सपने में भी

206
00:18:49,800 --> 00:18:53,240
‎हम कभी फिक्र करना नहीं छोड़ते
‎कि हमने गलत फैसला ले लिया।

207
00:18:54,880 --> 00:18:58,040
‎जिंदगी का यही शाप है।
‎हम विकल्पों के बारे में सोचते रहते हैं।

208
00:18:59,200 --> 00:19:04,760
‎तुम्हारी किस्मत मर्शिया के
‎लोगों की रक्षा करना था।

209
00:19:06,520 --> 00:19:10,640
‎तुम्हारी कौन रक्षा करेगा?

210
00:19:12,360 --> 00:19:14,040
‎मुझे सुरक्षा की ज़रूरत नहीं।

211
00:19:14,120 --> 00:19:15,040
‎तुम्हें है।

212
00:19:16,760 --> 00:19:17,600
‎तुम्हें है।

213
00:19:19,080 --> 00:19:21,200
‎तुम में इतना दर्द समाया हुआ है।

214
00:19:24,840 --> 00:19:26,160
‎मैंने तुम्हें बताया होता…

215
00:19:59,560 --> 00:20:02,720
‎मेरी बेटी ने घोर पाप किये।

216
00:20:04,560 --> 00:20:08,960
‎अगर ईश्वर है तो वो नर्क की आग मे
‎जल रही होगी।

217
00:20:10,160 --> 00:20:13,560
‎मुझे पुराणों की ये बात कभी समझ नहीं आई।

218
00:20:14,640 --> 00:20:18,320
‎मुझे नहीं लगता वल्हला
‎और स्वर्ग में ज़्यादा कुछ फर्क है।

219
00:20:19,080 --> 00:20:23,400
‎कि अगर हमारी मान्यताएं सही हैं,
‎तो इस जीवन के बाद कुछ बेहतर है।

220
00:20:26,760 --> 00:20:29,440
‎नहीं, तुम्हारी बेटी को पाप करने का
‎मौका नहीं मिला।

221
00:20:29,520 --> 00:20:30,960
‎उसने दूसरों से कत्ल करवाया।

222
00:20:33,320 --> 00:20:35,680
‎यह तो ऐसा ही हुआ
‎जैसे उसने खुद कत्ल किये हों।

223
00:20:35,760 --> 00:20:40,520
‎वो बस तुम्हें खुश करने की कोशिश कर रही थी।

224
00:20:42,920 --> 00:20:44,920
‎वह उसका पाप नहीं हुआ।

225
00:20:48,200 --> 00:20:50,680
‎उसपर यकीन करने के लिये
‎अभी देर नहीं हुई है, ब्रिडा।

226
00:20:52,000 --> 00:20:53,240
‎कभी देर नहीं होती।

227
00:20:53,320 --> 00:20:55,560
‎तुम्हारे ईश्वर में विश्वास ने
‎डेन्स को कमजोर बनाया है।

228
00:20:56,640 --> 00:21:00,480
‎उन्होंने अपनी आत्मा खो दी।
‎मेरी बेटी ने अपनी जिंदगी खो दी।

229
00:21:02,560 --> 00:21:03,960
‎मैं तुम्हें दोषी मानती हूँ।

230
00:21:06,280 --> 00:21:09,240
‎तुम्हारे चर्च को और तुम्हारे राजा रानी को
‎दोषी मानती हूँ।

231
00:21:11,240 --> 00:21:13,880
‎और उन डेन वासियों को दोषी मानती हूँ

232
00:21:13,960 --> 00:21:16,760
‎जिन्होंने उनके आगे घुटने टेक दिये।

233
00:21:23,880 --> 00:21:25,000
‎तुम्हें खाना चाहिए।

234
00:21:32,240 --> 00:21:34,200
‎मैं तुम्हारी तकलीफ कम नहीं कर सकता।

235
00:21:35,040 --> 00:21:36,040
‎कोई नहीं कर सकता।

236
00:21:38,120 --> 00:21:40,160
‎पर तुम्हारी बेटी अब सकून से है।

237
00:21:41,800 --> 00:21:44,960
‎अगर तुम पश्च्याताप करो
‎तो तुम्हें भी सकून मिल जाए।

238
00:21:50,080 --> 00:21:51,280
‎मुझे तुम्हारी रोटी नहीं चाहिए।

239
00:21:52,640 --> 00:21:54,840
‎यह पहले तुम्हारी ही रोटी थी।

240
00:21:58,400 --> 00:22:00,080
‎अगर मन बदलो तो।

241
00:22:19,720 --> 00:22:22,560
‎एफोर्विच

242
00:22:22,640 --> 00:22:26,520
‎यॉर्क
‎नॉर्थम्ब्रिया का साम्राज्य

243
00:22:29,000 --> 00:22:31,560
‎उसकी ठण्ड से मौत में कोई सम्मान नहीं है।

244
00:22:32,080 --> 00:22:33,800
‎उसने हमारे साथ जो किया
‎उसमें भी कोई सम्मान नहीं

245
00:22:33,880 --> 00:22:36,400
‎-और तुमने उसे माफ कर दिया।
‎-देवताओं ने उसे माफ कर दिया।

246
00:22:36,480 --> 00:22:38,760
‎उसकी कसौटी पर खरा उतरा है।
‎देवता उसके साथ हैं।

247
00:22:38,840 --> 00:22:40,480
‎अगर उसके घाव भरते हैं

248
00:22:40,560 --> 00:22:43,280
‎तो हम उसकी शहर वापसी की बात कर सकते हैं।

249
00:22:43,360 --> 00:22:46,480
‎-मेरी बात सुनो। वो मेरा भाई है!
‎-और मैं तुम्हारी बीवी हूँ।

250
00:22:50,120 --> 00:22:52,920
‎उसका भाग्य तय है।
‎अब वह देवताओं के हाथ में है।

251
00:22:53,000 --> 00:22:54,920
‎या तो मरेगा या बचेगा ।

252
00:22:56,280 --> 00:22:58,920
‎जब तक हाथ नहीं खुलते हम कुछ नहीं कह सकते।

253
00:23:06,000 --> 00:23:07,520
‎-ये लो।
‎-शुक्रिया।

254
00:23:12,400 --> 00:23:13,360
‎वो क्या था?

255
00:23:17,000 --> 00:23:18,000
‎राजा के आदमी।

256
00:23:24,280 --> 00:23:26,320
‎पिछ्ली बार अपने पिता से कब मुलाकात हुई?

257
00:23:31,680 --> 00:23:33,080
‎बहुत साल पहले।

258
00:23:33,160 --> 00:23:36,480
‎अब बेशक तुम उनसे लंबे हो गए होगे।

259
00:23:55,200 --> 00:23:56,760
‎-अंकल?
‎-एल्फिन

260
00:23:58,360 --> 00:24:01,080
‎-देर हो गई क्या? वो कहाँ है?
‎-यहाँ नहीं है।

261
00:24:01,160 --> 00:24:03,600
‎-वो कहाँ है?
‎-वो ऊट्रेड के साथ है।

262
00:24:05,640 --> 00:24:08,200
‎-बेशक।
‎-वो उससे मिलना चाहती थी

263
00:24:11,680 --> 00:24:14,960
‎मुझे समझ नहीं आ रहा
‎वो हमसे दूर क्यों जा रही है।

264
00:24:15,040 --> 00:24:18,240
‎वक़्त ने हमें बार-बार लूटा है।

265
00:24:20,440 --> 00:24:23,480
‎तुम्हारी माँ सब से बेह्तरीन थी।

266
00:24:25,360 --> 00:24:27,280
‎अगर उन्हें यहाँ रोक सकता तो ज़रूर रोकता।

267
00:24:27,360 --> 00:24:28,200
‎जानती हूँ।

268
00:24:29,560 --> 00:24:32,480
‎एल्डरमैन को तैयारी करने के लिये
‎कह दिया गया है।

269
00:24:32,560 --> 00:24:36,000
‎मुझे डर है वो माँ की इच्छा का
‎सम्मान नहीं करेंगे।

270
00:24:36,080 --> 00:24:38,840
‎एल्डरमैन को संभाल लिया जाएगा।

271
00:24:40,000 --> 00:24:43,800
‎तुम्हारी माँ और मेरी इच्छा रही है

272
00:24:44,720 --> 00:24:47,240
‎कि हमारे पिता की
‎एकता की इच्छा को पूरा करें।

273
00:24:49,000 --> 00:24:51,640
‎मैं तुम्हारी और उनकी शपथ लेता हूँ

274
00:24:53,960 --> 00:24:56,800
‎कि ऐसा करने की हर सक्षम कोशिश करूँगा।

275
00:25:03,280 --> 00:25:06,960
‎हे प्रभू, अपने दास की याचना सुनिये।

276
00:25:09,440 --> 00:25:12,680
‎हे प्रभू, अपने दास की याचना सुनिये।

277
00:26:51,960 --> 00:26:53,920
‎मुझे तुमसे बात करने का मौका नहीं मिला।

278
00:26:57,200 --> 00:26:58,120
‎तुमसे प्यार करता हूँ।

279
00:27:03,200 --> 00:27:06,360
‎जो भी हमने हासिल किया है
‎मैं उसकी सुरक्षा करूँगा, बहना।

280
00:27:07,120 --> 00:27:08,640
‎इसकी कसम खाता हूँ।

281
00:27:22,360 --> 00:27:23,960
‎अपनी दासी विबेके को

282
00:27:24,720 --> 00:27:28,200
‎अपने शरण में ले लिजिये।

283
00:27:29,920 --> 00:27:31,440
‎वह प्रभू की संतान है।

284
00:27:39,560 --> 00:27:42,960
‎हे प्रभू, अपने दास की याचना सुनिये

285
00:27:47,520 --> 00:27:48,680
‎मालकिन एल्सविथ

286
00:27:48,760 --> 00:27:52,240
‎आपको कुछ कहने की ज़रूरत नहीं' लॉर्ड ऊट्रेड।

287
00:27:56,440 --> 00:27:57,840
‎आपसे पूछना था

288
00:27:59,600 --> 00:28:01,520
‎आपको कुछ सुनाई दे रहा है?

289
00:28:06,080 --> 00:28:08,080
‎रात का वक़्त है । नगरी सो रही है।

290
00:28:08,160 --> 00:28:09,360
‎वहाँ नहीं।

291
00:28:10,240 --> 00:28:13,400
‎यहाँ। इस कक्ष में।

292
00:28:13,480 --> 00:28:14,880
‎कुछ सुनाई दे रहा है?

293
00:28:16,360 --> 00:28:18,360
‎नहीं, सिर्फ हमारी आवाजें ही हैं।

294
00:28:19,880 --> 00:28:24,160
‎नश्वर लोग।
‎मुझे हमारी आवाजों की परवाह नहीं।

295
00:28:28,120 --> 00:28:31,840
‎वो नहीं बोल रहे।

296
00:28:34,880 --> 00:28:37,240
‎मुझे लगा अब तो मुझसे बात करेंगे।

297
00:28:38,760 --> 00:28:41,240
‎क्या यह साफ नहीं कि मुझे उसकी ज़रूरत है?

298
00:28:42,080 --> 00:28:44,960
‎मैंने सिर्फ उससे यही चाहा है कि

299
00:28:45,920 --> 00:28:49,080
‎जब ज़रूरत हो वो मेरा मार्गदर्शन करे।

300
00:28:53,040 --> 00:28:57,520
‎शायद उसकी खामोशी
‎आपको सुकून देना चाहती हो…

301
00:28:57,600 --> 00:28:59,960
‎मुझे उनका सुकून नहीं चाहिए।

302
00:29:00,640 --> 00:29:02,240
‎मैं चाहती वो मुझसे बात करें।

303
00:29:04,480 --> 00:29:07,320
‎मैंने अपना जीवन उनके नाम कर दिया है।

304
00:29:10,320 --> 00:29:16,400
‎मैंने घंटो प्रार्थना की है, लॉर्ड ऊट्रेड।

305
00:29:18,640 --> 00:29:22,640
‎अपनी बेटी की जिंदगी की भीख माँगी है।

306
00:29:24,520 --> 00:29:27,040
‎मुझे जांनना है कि वो सुन रहे हैं।

307
00:29:43,400 --> 00:29:45,960
‎मुझे डर है कि आपकी प्रार्थना व्यर्थ हो गई।

308
00:29:46,040 --> 00:29:49,280
‎हे प्रभू, अपने दास की याचना सुनिये

309
00:29:49,360 --> 00:29:51,400
‎हे प्रभू, अपने दास की याचना

310
00:29:51,480 --> 00:29:55,600
‎-मालकिन एल्स्विथ।
‎-मैं चाहती हो वो मेरी बात सुनें।

311
00:30:06,320 --> 00:30:07,840
‎मत कहना।

312
00:30:11,080 --> 00:30:12,920
‎कुछ मत कहना।

313
00:30:18,760 --> 00:30:20,320
‎उन्होंने मेरा परित्याग कर दिया है।

314
00:30:22,760 --> 00:30:25,000
‎उन्होंने उसका परित्याग कर दिया है।

315
00:30:27,320 --> 00:30:31,200
‎मैंने ईश्वर को अपना सब कुछ दे दिया है।

316
00:30:32,880 --> 00:30:34,960
‎मेरे पास कुछ नहीं है।

317
00:31:06,440 --> 00:31:07,760
‎एल्फिन कहाँ है?

318
00:31:13,320 --> 00:31:15,080
‎वह विटन का इंतज़ार कर रही है।

319
00:31:16,880 --> 00:31:19,560
‎वो उसका फायदा उठाएंगे।

320
00:31:19,640 --> 00:31:24,200
‎वो एथ्ल्फ्रेद की इज्जत करते थे।
‎उसकी भी करने लगेंगे।

321
00:31:24,280 --> 00:31:28,720
‎एल्फिन अभी बच्ची है
‎और उसे दुनियादारी की समझ नहीं।

322
00:31:30,240 --> 00:31:31,680
‎वो उसके खिलाफ हो जाएंगे।

323
00:31:34,320 --> 00:31:37,960
‎वह उनकी इज्जत कमा सकती है
‎जैसे एथ्ल्फ्रेद ने किया।

324
00:31:39,200 --> 00:31:41,240
‎भले ही वो समझदार हो गई होगी

325
00:31:43,120 --> 00:31:46,640
‎एथ्ल्फ्रेद लोगों में हमेशा
‎अच्छाई देखा करती थी।

326
00:31:48,480 --> 00:31:49,920
‎पर वो गलत थी।

327
00:31:51,920 --> 00:31:56,640
‎पहले ही इतनी मौत हो गई है, ऊट्रेड।

328
00:31:59,080 --> 00:32:00,760
‎मैं अब और सहन नहीं कर सकती।

329
00:32:07,000 --> 00:32:08,640
‎बहुत हो गया।

330
00:32:08,720 --> 00:32:11,240
‎-मुझे यहाँ छोड़ दो।
‎-तुम ठीक हो।

331
00:32:11,320 --> 00:32:13,680
‎-हे भगवान।
‎-चलो। सीढ़ी के उपर।

332
00:32:25,360 --> 00:32:28,480
‎-लोग तैयार हैं?
‎-आपके संकेत का इंतज़ार है।

333
00:32:29,160 --> 00:32:31,360
‎और फादर पिर्लिग़ की कुछ खबर?

334
00:32:31,440 --> 00:32:33,800
‎एक खबरी ने उसे
‎डेनिश चुड़ैल के साथ देखा था।

335
00:32:34,800 --> 00:32:36,520
‎फिर तो शायद वो मर चुके होंगे।

336
00:32:37,840 --> 00:32:40,040
‎अपने स्थान पर जाओ। ज़्यादा देर नहीं लगेगी।

337
00:32:52,640 --> 00:32:53,880
‎एथेलस्टान?

338
00:32:55,760 --> 00:32:56,760
‎तुम क्या…

339
00:32:58,080 --> 00:32:59,320
‎तुम ऊट्रेड के साथ आए।

340
00:33:00,600 --> 00:33:04,120
‎वो मालकिन एथ्ल्फ्रेद को
‎अलविदा कहना चाहते थे।

341
00:33:04,200 --> 00:33:05,880
‎उसकी वजह से मुझे ये मौका नहीं मिला।

342
00:33:05,960 --> 00:33:10,120
‎लगता है उन्होंने आपसे बहुत कुछ ले लिया है।

343
00:33:14,840 --> 00:33:16,680
‎अक्सर तुम्हारे बारे में सोचा करता था।

344
00:33:16,760 --> 00:33:19,760
‎मुझे ढूँढना इतना मुश्किल तो नहीं रहा होगा।

345
00:33:20,640 --> 00:33:22,760
‎अब दोनों एक दूसरे के पास हैं।

346
00:33:24,920 --> 00:33:26,920
‎कुछ काम पूरे करने हैं।

347
00:33:28,360 --> 00:33:30,160
‎तुमसे बातें तो करनी है।

348
00:33:30,640 --> 00:33:33,800
‎हम दोनों की जिंदगी में बहुत कुछ
‎बदल गया है पर यह सही वक़्त नहीं है।

349
00:33:35,720 --> 00:33:37,320
‎तुम से मिल कर अच्छा लगा, एथेल्स्टान।

350
00:33:50,000 --> 00:33:54,000
‎मेरी माँ आपको बहुत पसंद करती थी।
‎आपको यहाँ देख उन्हें खुशी होती।

351
00:33:56,920 --> 00:33:58,000
‎तुम उनके जैसी दिखती हो।

352
00:34:01,800 --> 00:34:03,560
‎क्या एल्डरमैन को बता दिया गया है?

353
00:34:04,400 --> 00:34:07,160
‎जब विटन के मिलने का समय होगा
‎हम घंटी बजा देंगे।

354
00:34:07,240 --> 00:34:09,600
‎वो मर्शिया को बिना शाशक के
‎एक पल के लिये भी

355
00:34:09,680 --> 00:34:11,320
‎छोड़ने से डरेंगे।

356
00:34:11,400 --> 00:34:15,280
‎एल्डरमैन तुम्हारी माँ की इज्जत करते थे।
‎उनकी इच्छा का भी करेंगे।

357
00:34:16,440 --> 00:34:18,360
‎और लॉर्ड एथेलेम भी आ गए हैं।

358
00:34:19,320 --> 00:34:21,520
‎भले ही उनके इरादे
‎उनके स्वार्थ के लिये होंगे

359
00:34:21,600 --> 00:34:23,480
‎पर उनकी उपस्थिति से वक़्त मिलेगा।

360
00:34:23,560 --> 00:34:27,480
‎मेरी माँ को मरे कुछ घन्टे ही हुए हैं
‎और वो अभी से उनकी अवहेलना कर रहे हैं।

361
00:34:28,360 --> 00:34:32,600
‎नहीं', माँ ने देर नहीं की होती
‎और मैं भी नहीं करूँगी।

362
00:34:32,679 --> 00:34:34,639
‎तुम शोक में हो। तुम्हें माफी…

363
00:34:34,719 --> 00:34:36,560
‎मेरी माँ मुझे कभी माफ नहीं करती।

364
00:34:38,960 --> 00:34:43,440
‎मैं इस सरजमीन और इसके लोगों को
‎उनकी इच्छा से वंचित नहीं रखूँगी।

365
00:34:46,320 --> 00:34:48,199
‎मुझे यहाँ जल्दी आ जाना चाहिए था।

366
00:34:50,239 --> 00:34:53,679
‎जब उन्हें आपकी ज़रूरत थी
‎तब आप थे, वही काफी है।

367
00:34:55,880 --> 00:34:57,480
‎क्या तुम यहाँ रुकोगे?

368
00:34:59,159 --> 00:35:03,360
‎-एल्फिन की ताजपोशी तक।
‎-अगर उसकी नानी ऐसा होने दे तब।

369
00:35:05,440 --> 00:35:08,280
‎मालिकन एल्स्विथ को डर है
‎कि यह गलत निर्णय है।

370
00:35:10,600 --> 00:35:13,680
‎खड़ूस बूढ़ी औरतें अपने वंशज का
‎भला नहीं चाहतीं।

371
00:35:14,440 --> 00:35:15,880
‎वो सही हो सकती हैं।

372
00:35:18,840 --> 00:35:21,800
‎हम इन लोगों से क्यों जुड़ जाते हैं' ऊट्रेड?

373
00:35:23,760 --> 00:35:26,120
‎मुझे नहीं लगता ये हमारे बस की बात है।

374
00:35:26,200 --> 00:35:27,760
‎क्योंकि यह हमारी नियती है?

375
00:35:31,120 --> 00:35:32,520
‎फिर नियती क्रूर है।

376
00:35:33,480 --> 00:35:36,960
‎वह हमेशा दर्द और दुख देती है।

377
00:35:39,960 --> 00:35:42,120
‎अगर उसे हमारे लिये वही रास्ता समझ आता है।

378
00:35:43,080 --> 00:35:46,800
‎जब मैंने इस ज़मीन को छोड़ा
‎तब लगता है नियती की पकड़ टूट गई।

379
00:35:48,960 --> 00:35:52,400
‎तब से मैं दर्द से आजाद हूँ।

380
00:35:53,800 --> 00:35:57,600
‎शायद, दर्द हमारा चुनाव है नियती की नहीं।

381
00:36:02,640 --> 00:36:04,200
‎तो बताओ, ऊट्रेड।

382
00:36:07,600 --> 00:36:10,720
‎तुम कब और कैसे अपने दर्द से मुक्ति पाओगे?

383
00:36:23,320 --> 00:36:26,480
‎-वो क्या बात कर रहे हैं?
‎-पता नहीं।

384
00:36:28,000 --> 00:36:29,960
‎पर यकीनन उससे कुछ अच्छा नहीं होने वाला।

385
00:36:31,640 --> 00:36:33,640
‎हमें महल वापस जाना चाहिए।

386
00:36:56,840 --> 00:36:58,040
‎तुमने उसकी अच्छे से सेवा की।

387
00:36:59,560 --> 00:37:03,600
‎कोशिश की। वह हमेशा लोगों को
‎सुरक्षित रखना चाहती थी।

388
00:37:05,480 --> 00:37:09,520
‎कोई और सरल तरीका नहीं मिला राज करने का?

389
00:37:10,280 --> 00:37:11,480
‎उन्होंने कोशिश की।

390
00:37:12,040 --> 00:37:15,040
‎पर एल्डरमैन, उनकी इज्जत तो करने लगे
‎पर वो जिद्दी थे।

391
00:37:15,600 --> 00:37:17,960
‎उन्हें नए तरीकों से ज़्यादा
‎पुराने तरीके पसंद थे।

392
00:37:19,000 --> 00:37:22,600
‎लॉर्ड औल्डहेल्म, आप मर्शिया के काम
‎आ सकते हैं।

393
00:37:25,320 --> 00:37:26,880
‎तुम्हें यहाँ जल्दी आने की ज़रूरत नहीं थी।

394
00:37:26,960 --> 00:37:28,760
‎-अभी शुरुआत नहीं की है।
‎-ज़रूरत थी।

395
00:37:34,640 --> 00:37:36,000
‎रुको!

396
00:37:37,240 --> 00:37:40,400
‎गद्दी विटन के मिलने के बाद मिलती है,
‎पहले नहीं।

397
00:37:42,880 --> 00:37:44,840
‎तुम्हें यहाँ देखने की उम्म्मीद नहीं थी।

398
00:37:45,600 --> 00:37:48,960
‎-मैं सम्मान देने आया हूँ।
‎-रहने दो।

399
00:37:49,040 --> 00:37:52,480
‎जिस आदमी के पास सम्मान ना हो
‎वो उसे दे नहीं सकता।

400
00:37:52,560 --> 00:37:54,000
‎इसमें बहुत वक़्त लग रहा है।

401
00:37:54,080 --> 00:37:57,360
‎-उनके मौत की घोषणा कर देनी चाहिए।
‎-यह शायद राजा का निर्णय होना चाहिए

402
00:37:57,440 --> 00:37:59,640
‎कि घंटी कब बजाई जाएगी।

403
00:37:59,720 --> 00:38:02,880
‎-मैं बस सुझाव दे रहा था।
‎-कि आप राजा के दर्द को

404
00:38:02,960 --> 00:38:06,000
‎-उनसे बेहतर समझते हैं।
‎-मुझसे ऐसे बात करने वाले तुम हो कौन?

405
00:38:06,080 --> 00:38:07,560
‎ज़बान संभाल कर बात करो।

406
00:38:09,000 --> 00:38:10,960
‎वक़्त आने पर घंटा बज जाएगा।

407
00:38:13,920 --> 00:38:17,200
‎भोर होने वाली है। चलो,
‎सबसे बुरी खबर का अनुभव करते हैं।

408
00:38:36,200 --> 00:38:39,080
‎दरवाजा बंद करो। बहुत ठंड लग रही है।

409
00:38:43,280 --> 00:38:45,640
‎-कुछ गलत है।
‎-सो जाओ।

410
00:38:45,720 --> 00:38:48,360
‎सो जाओ। सुबह ऊट्रेड को
‎हमारी ज़रूरत पड़ सकती है।

411
00:38:49,000 --> 00:38:51,480
‎वो देखो, देखा? उठो।

412
00:38:51,560 --> 00:38:56,400
‎नहीं, यह शराब है।
‎आँखें धोखा खा रही है। बस…

413
00:39:05,840 --> 00:39:09,160
‎-सोचो इसे किसे दिखा रहे हो।
‎-यहाँ सैनिक हैं।

414
00:39:11,200 --> 00:39:12,680
‎तुम्हें लगता है हमला होने वाला है?

415
00:39:13,600 --> 00:39:16,320
‎राजा यहाँ है वो भी बिना सुरक्षा के।

416
00:39:18,840 --> 00:39:19,920
‎धत्त।

417
00:39:20,800 --> 00:39:22,880
‎जाओ ऊट्रेड को ढूँढो।
‎मैं बाकियों को लाता हूँ।

418
00:39:22,960 --> 00:39:24,560
‎कोई बेवकूफी मत करना।

419
00:39:25,600 --> 00:39:27,560
‎-सुना?
‎-हाँ।

420
00:39:40,160 --> 00:39:41,120
‎वक़्त हो गया है।

421
00:39:43,680 --> 00:39:46,400
‎घंटी बजा दो।
‎मेरी बहन की मौत की जानकारी दो।

422
00:39:51,360 --> 00:39:52,520
‎तुम विचलित लग रहे हो।

423
00:39:54,200 --> 00:39:56,160
‎मुझे अंधेरा पसंद नहीं। बहुत ठंड है।

424
00:39:56,960 --> 00:39:59,080
‎कोई अजीब आदमी ही होगा जिसे पसंद होगा।

425
00:40:01,880 --> 00:40:02,880
‎वक़्त हो गया है।

426
00:40:09,360 --> 00:40:11,360
‎उसने तुमसे मर्शिया की
‎रक्षा करने को कहा है।

427
00:40:11,840 --> 00:40:14,480
‎जो तुम्हें सही लगा तुमने वही किया।

428
00:40:18,880 --> 00:40:19,840
‎शायद।

429
00:40:50,080 --> 00:40:51,240
‎एथेल्स्टान।

430
00:40:51,320 --> 00:40:52,400
‎धत्त!

431
00:41:15,120 --> 00:41:16,080
‎ऊट्रेड!

432
00:41:21,080 --> 00:41:22,080
‎ऊट्रेड!

433
00:41:25,520 --> 00:41:26,360
‎ऊट्रेड!

434
00:42:19,440 --> 00:42:20,600
‎उसे छोड़ दो।

435
00:42:22,360 --> 00:42:24,120
‎क्या हुआ? तुम ठीक हो?

436
00:42:24,920 --> 00:42:27,440
‎लॉर्ड, आपको ये देखना चाहिए।

437
00:42:31,920 --> 00:42:34,560
‎-ये कौन हैं?
‎-एल्डरमैन।

438
00:42:39,800 --> 00:42:40,640
‎आओ!

439
00:42:41,560 --> 00:42:44,560
‎-तुम्हें आदेश किसने दिये?
‎-बताओ!

440
00:42:46,240 --> 00:42:47,360
‎ऊट्रेड, मैं इसे जानता हूँ।

441
00:42:47,440 --> 00:42:49,640
‎कल रात ये राजा से बात कर रहे थे।

442
00:43:01,760 --> 00:43:02,760
‎क्या उन्हें देखा?

443
00:43:04,000 --> 00:43:06,280
‎-क्या एल्डरमैन को देखा?
‎-हाँ।

444
00:43:06,360 --> 00:43:09,120
‎-तो, वो कहाँ हैं?
‎-मर चुके हैं।

445
00:43:10,120 --> 00:43:13,000
‎मर चुके हैं? ऐसा नहीं हो सकता।

446
00:43:17,400 --> 00:43:19,760
‎तुमने क्या किया?

447
00:43:19,840 --> 00:43:22,320
‎तुमने अपनी हद पार कर दी, एथेलेम।

448
00:43:23,200 --> 00:43:26,600
‎मुझे सफाई में सिर्फ हमारा अतीत दिखाना है।

449
00:43:26,680 --> 00:43:29,000
‎वेसेक्स और मर्शिया की ताकत तभी बढ़ी

450
00:43:29,080 --> 00:43:30,680
‎जब मेरी बहन के राज में संधि हुई थी।

451
00:43:31,760 --> 00:43:34,080
‎मैं उस ताकत को कम होते नहीं देख सकता।

452
00:43:34,160 --> 00:43:36,680
‎लेडी एथेलफ्लेड ने
‎अपनी बेटी को उत्तराधिकारी चुना था।

453
00:43:36,760 --> 00:43:39,640
‎-उसके पास उसकी माँ की ताकत है।
‎-मैंने तो नहीं देखी है।

454
00:43:40,840 --> 00:43:43,040
‎मेरे बहन की ताकत वक़्त के साथ बढ़ी थी।

455
00:43:43,720 --> 00:43:45,640
‎मेरी भतीजी जब तक अपनी ताकत बढाएगी

456
00:43:45,720 --> 00:43:48,800
‎मर्शिया कमजोर रहेगा। वो गद्दी नहीं लेगी।

457
00:43:48,880 --> 00:43:53,080
‎तो कोई और परिवार का वंशज राज करेगा।

458
00:43:53,160 --> 00:43:54,480
‎पिताजी एकता चाहते थे।

459
00:43:54,560 --> 00:43:59,040
‎मेरी बहन और मैंने भी यही सपना देखा,
‎पर अब वो नहीं रही।

460
00:44:00,760 --> 00:44:03,160
‎अगर उसे पता होता
‎राज्यों को एक करने का तरीका…

461
00:44:03,240 --> 00:44:05,920
‎उसने निर्दोष खून बहा कर
‎ऐसा नहीं किया होता।

462
00:44:06,000 --> 00:44:09,960
‎यह उसने नहीं मैंने किया है।
‎और मैं मजबूर था।

463
00:44:10,040 --> 00:44:11,960
‎एल्डरमैन रिश्वत ले चुके थे

464
00:44:12,040 --> 00:44:14,600
‎ताकि मेरी बहन की इच्छा को पूरा ना करें।

465
00:44:15,440 --> 00:44:18,240
‎ये लोग प्रगती के रास्ते में आ रहे थे।

466
00:44:18,320 --> 00:44:24,040
‎-मैंने सिर्फ भ्रष्टाचार मिटाया है।
‎-उत्तराधिकार ऐसे नहीं मिलता।

467
00:44:24,120 --> 00:44:28,240
‎मेरी बहन के राज से पहले,
‎उत्तराधिकार हमेशा खून खराबे से मिला है

468
00:44:30,000 --> 00:44:32,280
‎मैं नहीं चाहता फिर ऐसा हो।

469
00:44:35,120 --> 00:44:37,840
‎बहुतों का खून बहे इससे अच्छा है
‎कम लोगों का बहे।

470
00:44:39,240 --> 00:44:42,680
‎तुमने मर्शिया के एल्डरमैन का कत्ल कर डाला।

471
00:44:43,520 --> 00:44:46,560
‎ऐसा कर के मर्शिया को सुरक्षित किया है।

472
00:44:59,160 --> 00:45:00,680
‎मैं ईश्वर की इच्छा का पालन करूँगा।

473
00:45:02,160 --> 00:45:05,720
‎मैं एन्गल्स और सैक्सन का राजा बनूँगा।

474
00:45:54,200 --> 00:45:55,760
‎तुम अब भी जिंदा हो?

475
00:45:57,360 --> 00:45:58,680
‎तुम्हारी वजह से।

476
00:46:05,960 --> 00:46:06,880
‎देखोगे?

477
00:46:25,160 --> 00:46:26,840
‎घाव भरने लगा है।

478
00:46:33,080 --> 00:46:34,680
‎ईश्वर ने तुम्हें माफ कर दिया है।

479
00:46:38,600 --> 00:46:39,840
‎और तुमने, मेरे भाई?

480
00:46:41,800 --> 00:46:43,120
‎क्या तुमने माफ किया?

481
00:46:44,360 --> 00:46:47,800
‎अगर स्टिओरा का बस चलता तो तुम अकेले होते।

482
00:46:49,640 --> 00:46:51,600
‎अच्छा है ऐसा नहीं है।

483
00:46:53,840 --> 00:46:55,200
‎वह सच्ची डेन नहीं है।

484
00:46:55,280 --> 00:46:59,280
‎एक सच्चा डेन अपने परिवार को
‎ऐसे धोखा नहीं देता जैसे तुमने दिया।

485
00:47:08,800 --> 00:47:10,280
‎तुम मेरा खून हो।

486
00:47:11,360 --> 00:47:13,520
‎समझ रहे हो? मेरा खून।

487
00:47:17,560 --> 00:47:19,160
‎बाकी वक़्त तय करेगा।

488
00:47:53,760 --> 00:47:57,000
‎-मालकिन एल्स्विथ को देखा?
‎-हाँ, वो एल्फिन के साथ आई।

489
00:47:57,080 --> 00:47:59,120
‎-वो निकल गए…
‎-ज़ोर से मत बोलो।

490
00:47:59,680 --> 00:48:02,520
‎यहाँ से चले जाओ। यह जगह सुरक्षित नहीं।

491
00:48:09,840 --> 00:48:13,840
‎सिर्फ खरोंच है।
‎हो सकता है अच्छा निशान पड़ जाए।

492
00:48:14,560 --> 00:48:16,520
‎जब खून निकला तो खरोंच नहीं लगा।

493
00:48:18,680 --> 00:48:20,440
‎तैयार हो जाओ।

494
00:48:21,600 --> 00:48:24,760
‎मेरे आदमी अपने घोड़े ढूँढ रहे हैं।
‎यहाँ कोई परेशनी नहीं होनी चाहिए।

495
00:48:27,720 --> 00:48:29,200
‎आपने एल्डरमैन मार डाला।

496
00:48:30,800 --> 00:48:33,480
‎-वक़्त की यही माँग थी।
‎-वो बूढ़े आदमी थे।

497
00:48:34,760 --> 00:48:35,880
‎बिना बचाव के।

498
00:48:38,400 --> 00:48:41,160
‎ऊट्रेड ने तुम्हें उसकी नैतिकता सिखाई है।

499
00:48:44,520 --> 00:48:47,920
‎पर ये भी सिखाया होगा कि पहले वार किया जाए

500
00:48:48,000 --> 00:48:50,000
‎ताकि खूनखराबा ना हो।

501
00:48:51,040 --> 00:48:54,880
‎फिर भी मैं नहीं चाहता था
‎तुम इस सब के बीच फंसो।

502
00:48:57,720 --> 00:48:59,320
‎मेरे आदमी ने बताया तुम बहुत अच्छा लड़े।

503
00:49:00,320 --> 00:49:03,800
‎अगर अच्छा लड़ा होता
‎तो वो यहाँ ये बताने के लिये नहीं होता।

504
00:49:04,800 --> 00:49:08,360
‎-तुम्हार खून गाढ़ा है।
‎-मेरा कौशल मेरे प्रशिक्षण से है।

505
00:49:11,880 --> 00:49:14,080
‎मुझे समारोह के लिये
‎खुद को तैयार करना होगा।

506
00:49:15,360 --> 00:49:16,480
‎क्या तुम आओगे?

507
00:49:18,880 --> 00:49:20,200
‎मैं ऊट्रेड के साथ जाऊँगा।

508
00:49:23,040 --> 00:49:25,440
‎अगर मन बदले तो तुम्हारा स्वागत है।

509
00:49:29,120 --> 00:49:33,480
‎तुम में एथ्ल्फ्रेद का खून है। और मेरा भी।

510
00:50:09,880 --> 00:50:10,880
‎हो गया।

511
00:50:16,320 --> 00:50:17,440
‎वो मुझे सुकून देती थी।

512
00:50:21,840 --> 00:50:23,720
‎जब उसके साथ होती तो महसूस होता था।

513
00:50:27,920 --> 00:50:30,480
‎बेशक वो चाहेगी तुम फिर वैसा महसूस करो।

514
00:50:31,640 --> 00:50:33,360
‎इससे बेहतर पेशगी नहीं हो सकती।

515
00:51:31,800 --> 00:51:33,920
‎काफी अच्छा काफिला लगता है।

516
00:51:35,120 --> 00:51:36,040
‎हाँ, है।

517
00:51:39,880 --> 00:51:45,120
‎-क्या आप प्रतिघात करेंगे?
‎-उसने वही किया जो राजा हमेशा करते हैं।

518
00:51:45,480 --> 00:51:49,080
‎किसी भी राजा ने बिना खून खराबे के राज नहीं
‎किया है। यह उनके स्वभाव में नहीं होता।

519
00:51:49,160 --> 00:51:51,560
‎राजा बनने का
‎यह कोई तरीका नहीं हुआ, ऊट्रेड।

520
00:51:51,640 --> 00:51:53,920
‎मुझे लगता है कि यही एक तरीका है।

521
00:51:57,040 --> 00:51:57,960
‎अब सब खत्म।

522
00:51:59,280 --> 00:52:01,840
‎एडवर्ड के राज पर कोई उंगली नहीं उठाएगा।

523
00:52:01,920 --> 00:52:05,480
‎उसके वंशज राज्य की रक्षा करेंगे
‎जब तक उनकी बारी नहीं आती

524
00:52:07,920 --> 00:52:09,600
‎जैसा कि राजा एलफ़्रेड चाहते थे।

525
00:52:38,640 --> 00:52:41,640
‎संवाद अनुवादक: आकांक्षा दुबे

