1
00:00:06,000 --> 00:00:09,000
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,160
‎मैं ऊट्रेड का बेटा, ऊट्रेड हूँ।

3
00:00:14,040 --> 00:00:17,320
‎एथेलेम ने राजा एडवर्ड को
‎सिंहासन से हटाने के लिए

4
00:00:17,400 --> 00:00:20,200
‎और अपने नाती एल्फवर्ड को
‎सिंहासन पर बिठाने के लिए षड्यंत्र रचा।

5
00:00:20,280 --> 00:00:24,920
‎तुम एक अच्छे और सच्चे नौजवान हो
‎जो एक दिन एक महान राजा बनेगा।

6
00:00:25,000 --> 00:00:29,480
‎उसने भविष्यदर्शी आलिस को उसकी लिंडिसफार्न
‎की तीर्थयात्रा में ही मारने की योजना बनाई।

7
00:00:29,560 --> 00:00:32,520
‎और हत्या का आरोप डैन्स पर लगा दिया।

8
00:00:32,600 --> 00:00:35,360
‎तुम्हें यह अहसास है कि यह ईसाईयों
‎और डैन के बीच युद्ध छेड़ सकता है।

9
00:00:35,440 --> 00:00:36,840
‎हाँ, उम्मीद तो है।

10
00:00:36,920 --> 00:00:42,080
‎लेकिन, उसकी जानकारी के बिना, उसकी बेटी,
‎रानी एफ़्लायड आलिस के साथ यात्रा पर गई थी।

11
00:00:42,160 --> 00:00:43,640
‎मैं भविष्यदर्शी हूँ!

12
00:00:44,320 --> 00:00:45,160
‎यह किसने किया?

13
00:00:45,240 --> 00:00:47,400
‎उन्हें योर्विक के राजा ने भेजा था।

14
00:00:47,480 --> 00:00:49,640
‎उन्होंने कहा कि स्ट्राइकर बदला चाहता था।

15
00:00:50,280 --> 00:00:55,280
‎ब्रिडा के फ़ादर पिर्लिग़ को बंदी बना लेने
‎के बावजूद, उनके बीच एक संबंध बन गया है।

16
00:00:55,360 --> 00:00:58,080
‎मुझे तुम्हारा सुरक्षित रास्ते
‎और सुरक्षा का प्रस्ताव स्वीकार है।

17
00:00:58,160 --> 00:00:59,400
‎मुझे ऊट्रेड के पास ले चलो।

18
00:00:59,480 --> 00:01:03,720
‎एल्स्विथ ने अपनी नातिन एल्फिन को
‎बचाने के लिए एक नई योजना बनाई है।

19
00:01:03,800 --> 00:01:06,320
‎मैंने तुम्हारे लिए एक पति चुना है।

20
00:01:06,400 --> 00:01:08,520
‎कोई जिसे तुम जानती हो, मैं बता दूँगी।

21
00:01:08,600 --> 00:01:12,560
‎एथेलेम के आदमियों ने तीर्थयात्रियों पर हुए
‎हमले का बदला लेने के लिए

22
00:01:12,640 --> 00:01:15,680
‎रूमकोफा के डैन पर चढ़ाई की।

23
00:01:16,880 --> 00:01:20,920
‎ओस्फ़र्थ उनमें से एक था
‎जो उनका बचाव करते हुए मारे गए।

24
00:01:21,680 --> 00:01:25,000
‎एथेलेम यह जान चुका है कि उसके
‎यड्यंत्र की उसे क्या क़ीमत चुकानी पड़ी है।

25
00:01:25,080 --> 00:01:27,400
‎आपकी बेटी तीर्थयात्रियों
‎के साथ यात्रा में शामिल थीं।

26
00:01:27,480 --> 00:01:28,880
‎और उनकी भी हत्या कर दी गई।

27
00:01:28,960 --> 00:01:33,320
‎और अब, राजा एडवर्ड
‎और स्ट्राइकर युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।

28
00:01:33,400 --> 00:01:36,200
‎मेरी पत्नी के बदले, उसकी पत्नी।

29
00:01:36,280 --> 00:01:39,120
‎स्ट्राइकर!

30
00:01:39,200 --> 00:01:41,800
‎-स्ट्राइकर!
‎-किस्मत, सब कुछ है!

31
00:01:56,160 --> 00:01:58,600
‎एडवर्ड को कुछ नहीं पता
‎कि उसने क्या शुरू कर दिया है।

32
00:01:58,680 --> 00:02:00,800
‎सच में उसने बर्र के छत्ते को हिला दिया है।

33
00:02:02,600 --> 00:02:03,640
‎दो दिन!

34
00:02:04,640 --> 00:02:10,400
‎दो दिन में हम सैक्सन कमीनों के सर
‎भालों की नोंक पर लटका देंगे!

35
00:02:14,000 --> 00:02:18,440
‎भाई, मैंने आदमियों से
‎बात कर ली है और सब राज़ी हैं।

36
00:02:18,520 --> 00:02:20,640
‎-दुश्मन को रास्ते में ही चौंका देना चाहिए।
‎-नहीं।

37
00:02:20,720 --> 00:02:22,640
‎राजा ने युद्ध की जगह चुन ली है।

38
00:02:22,720 --> 00:02:24,280
‎स्ट्राइकर, वे गिनती में हमसे ज़्यादा हैं।

39
00:02:24,360 --> 00:02:27,640
‎अगर एडवर्ड सोचता है कि गिनती इसे जीतेगी,
‎तो उसका घमंड ही उसकी बर्बादी का कारण होगा।

40
00:02:27,720 --> 00:02:29,040
‎वो मानता है हम उसकी दया के भरोसे हैं।

41
00:02:29,120 --> 00:02:32,120
‎-यह समझदारी नहीं है, भाई।
‎-लेकिन यह ज़रूरी है, रोनवाल्डर।

42
00:02:32,200 --> 00:02:35,040
‎हमारे लोग इस जगह को
‎सैक्सन खून से रंग देंगे।

43
00:02:35,840 --> 00:02:38,000
‎अगर तुम डरे हुए हो,
‎तो तुम पीछे हट सकते हो।

44
00:02:38,080 --> 00:02:40,400
‎वो सभी जो भाईयों की तरह
‎लड़ते हैं, एक होकर लड़ते हैं।

45
00:02:40,480 --> 00:02:43,360
‎हम ऊँची पहाड़ी से हमला करेंगे!

46
00:02:59,200 --> 00:03:03,080
‎स्ट्राइकर को उम्मीद है कि ऊँचे इलाके से
‎हम पर हमला करके वो हमें हरा सकता है।

47
00:03:03,160 --> 00:03:05,280
‎लेकिन हम उसके हमले को
‎अपने फ़ायदे में बदल देंगे।

48
00:03:07,120 --> 00:03:09,320
‎हम 300 आदमियों के साथ
‎अपने हमले की शुरूआत करेंगे।

49
00:03:09,400 --> 00:03:12,000
‎डैन हमला करेंगे, हाँ, लेकिन उससे
‎हमें यहाँ पहुँचकर उनके अग्र-दल को

50
00:03:12,080 --> 00:03:13,240
‎ख़त्म करने का समय मिल जाएगा।

51
00:03:14,280 --> 00:03:15,880
‎पूरी संभावना है कि वो लोग मारे जाएँगे।

52
00:03:17,600 --> 00:03:19,240
‎तो फिर उन्हें सम्मान के साथ मरना चाहिए।

53
00:03:21,640 --> 00:03:24,960
‎यह वो क़ीमत है जो हमें विधर्मियों से
‎अपने राज्य को बचाने के लिए चुकानी होगी।

54
00:03:26,520 --> 00:03:29,480
‎सुनिश्चित करो कि लॉर्ड एथेलेम का
‎पता लगाकर उन्हें हमारे इरादे बता दिए जाएँ।

55
00:03:33,400 --> 00:03:36,760
‎राजा एडवर्ड यहाँ से 20 मील दूर
‎डेरा डाले हुए हैं और डैन कूच कर रहे हैं।

56
00:03:37,400 --> 00:03:39,160
‎आदमी इंतज़ार करते-करते थक गए हैं।

57
00:03:40,000 --> 00:03:43,320
‎-लेकिन वे वफ़ादार बने हुए हैं।
‎-अच्छा है। तो फिर हम इंतज़ार करेंगे।

58
00:03:44,120 --> 00:03:47,280
‎जब एडवर्ड को मदद की ज़रूरत होगी,
‎हम सैक्सन लोगों की मदद को जाएँगे।

59
00:03:48,320 --> 00:03:50,840
‎हमें युवा एथेलस्टान पर
‎नज़र रखनी होगी। उसे क़रीब ही रखो।

60
00:03:50,920 --> 00:03:54,200
‎वहाँ ऐसे लोग हैं जो उस
‎लड़के के लिए महत्वाकांक्षाएँ रखते हैं।

61
00:03:55,440 --> 00:03:57,680
‎अब आप ही एल्फवर्ड के एक सच्चे सहयोगी हैं।

62
00:03:59,440 --> 00:04:00,360
‎हाँ।

63
00:04:01,800 --> 00:04:07,800
‎इसलिए प्रार्थना करते हैं कि मेरी बेटी का
‎बलिदान अभी भी काम आ सकता है।

64
00:04:14,200 --> 00:04:16,000
‎एथेलस्टान पर नज़र रखो।

65
00:04:25,600 --> 00:04:27,560
‎लॉर्ड, हमें घोड़ों को आराम देना चाहिए।

66
00:04:30,760 --> 00:04:33,520
‎और जल्दी खाओ, हमें आदमियों को मारना है।

67
00:04:35,600 --> 00:04:37,000
‎एडवर्ड ने उत्तर में डेरा डाला होगा।

68
00:04:38,200 --> 00:04:41,400
‎-अगर वो पहले ही वहाँ से चल दिया हो तो?
‎-तो हम उस तक पहुँचेंगे।

69
00:04:41,480 --> 00:04:45,680
‎हम राजा को ढूँढ़ेंगे
‎और फिर एथेलेम को कब्ज़े में लेंगे।

70
00:04:46,840 --> 00:04:49,800
‎हर आदमी एक अंग पकड़ेगा
‎और हम उसे हिस्सों में चीर डालेंगे।

71
00:04:51,560 --> 00:04:52,960
‎लॉर्ड, हम सिर्फ़ तीन हैं।

72
00:04:57,760 --> 00:04:59,760
‎ओस्फ़र्थ की आत्मा उसकी जगह पर वहाँ होगी।

73
00:04:59,840 --> 00:05:02,800
‎उसकी आत्मा उस बेवकूफ़ को
‎ताना मारने में व्यस्त है जिसने उसे मरवाया।

74
00:05:02,880 --> 00:05:05,000
‎तुम इसके दोषी नहीं हो, फिनन।

75
00:05:06,400 --> 00:05:08,200
‎अपना गुस्सा उनके लिए
‎बचाकर रखो जो इसके दोषी हैं।

76
00:05:09,080 --> 00:05:11,560
‎एथेलेम को वो ज़रूर मिलेगा जिसके वो लायक है।

77
00:05:14,880 --> 00:05:16,400
‎लेकिन सबसे पहले हमें इस युद्ध को रोकना है।

78
00:05:46,800 --> 00:05:48,840
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

79
00:06:04,720 --> 00:06:08,080
‎लास्ट किंगडम

80
00:06:11,840 --> 00:06:13,040
‎बुक्स्टन

81
00:06:13,120 --> 00:06:15,880
‎बक्सटन
‎मर्शिया का साम्राज्य

82
00:06:18,800 --> 00:06:21,440
‎हम यहाँ ज़्यादा देर नहीं ठहर सकते।

83
00:06:21,520 --> 00:06:23,400
‎किनलाफ़ कहाँ है?

84
00:06:23,480 --> 00:06:26,040
‎शायद वो मेरा हाथ थामने को तैयार नहीं।

85
00:06:26,120 --> 00:06:27,520
‎ऐसा नहीं है।

86
00:06:27,600 --> 00:06:31,320
‎तुमने उसे तुमको छूने दिया,
‎वो और ज़्यादा चाहेगा।

87
00:06:31,400 --> 00:06:34,040
‎यह तो जवान आदमियों का तरीका है।

88
00:06:34,800 --> 00:06:37,640
‎इसके अलावा, उसे आदेश दिया गया है।

89
00:06:38,640 --> 00:06:40,720
‎ऐसा मुँह मत बनाओ।

90
00:06:40,800 --> 00:06:43,960
‎हम सब चाहते हैं कि यह सारा
‎डरवाना मामला ख़त्म हो जाए।

91
00:06:44,040 --> 00:06:46,240
‎मुझे यक़ीन है किनलाफ़ आपको निराश नहीं करेगा।

92
00:06:50,200 --> 00:06:52,240
‎मालकिन, आपका एक रक्षक आ रहा है।

93
00:06:57,680 --> 00:06:59,640
‎मैं इस आदमी को जानती हूँ। वो वफ़ादार है।

94
00:07:00,840 --> 00:07:03,120
‎रेडवॉल्ड, क्या सूचना लाए हो?

95
00:07:03,200 --> 00:07:06,280
‎रूमकोफा में नर संहार हुआ है, मालकिन।

96
00:07:06,360 --> 00:07:08,120
‎अनगिनत डैन तलवार की भेंट चढ़ गए।

97
00:07:08,200 --> 00:07:11,000
‎आदमी और औरत दोनों, बच्चे और बूढ़े।

98
00:07:11,080 --> 00:07:13,360
‎-यह हमला किया किसने?
‎-हम निश्चित रूप से नहीं कह सकते।

99
00:07:14,680 --> 00:07:17,160
‎लेकिन कुछ अफ़वाहें हैं।
‎कुछ का कहना है कि युद्ध होने वाला है।

100
00:07:17,240 --> 00:07:19,560
‎यह इलाके अब सुरक्षित नहीं हैं।

101
00:07:19,640 --> 00:07:23,400
‎-किनलाफ़ अभी भी ज़िंदा हो सकता है।
‎-हम यहाँ और ज़्यादा देर नहीं ठहर सकते।

102
00:07:24,640 --> 00:07:26,680
‎मुझे तुम्हें सुरक्षित जगह ले जाना होगा।

103
00:07:36,120 --> 00:07:38,040
‎चुप, यहाँ पेड़ों में लोग छिपे हैं।

104
00:07:38,120 --> 00:07:39,000
‎योद्धा।

105
00:07:44,400 --> 00:07:47,560
‎ये तो बस जासूस हैं,
‎सफर में आराम कर रहे हैं।

106
00:07:52,920 --> 00:07:54,240
‎मुझे लगा वो हम पर घात लगाए हुए थे।

107
00:07:55,320 --> 00:07:56,600
‎वो हमें नुकसान नहीं पहुँचाएँगे।

108
00:07:58,360 --> 00:08:02,520
‎-क्या लगा मेरा तुम्हें मारने का इरादा था?
‎-यह विचार मेरे मन में आया तो था।

109
00:08:02,600 --> 00:08:03,880
‎तुम मरे हुए मेरे किसी काम के नहीं।

110
00:08:03,960 --> 00:08:05,800
‎तो तुम अभी क्यों रूकीं?

111
00:08:07,360 --> 00:08:09,240
‎ताकि जब मैं ऊट्रेड के सामने जाऊँ,
‎तो तुम मेरी बात रखो।

112
00:08:09,320 --> 00:08:12,040
‎या शायद जितना मैंने सोचा था
‎तुम मुझसे उससे कम घृणा करती हो।

113
00:08:14,120 --> 00:08:15,520
‎तुम्हारी संगत बहुत पीड़ादायक है।

114
00:08:15,600 --> 00:08:19,200
‎-मेरे फोड़े मुझे इससे ज़्यादा पसंद थे।
‎-समझा।

115
00:08:20,760 --> 00:08:23,440
‎मैं उनसे जाकर बात करता हूँ।
‎शायद उनके पास कोई ख़बर हो।

116
00:08:27,160 --> 00:08:30,080
‎मैं आपको मुझे किसी
‎मठ में क़ैद नहीं करने दूँगी!

117
00:08:30,160 --> 00:08:32,960
‎-वो जगह सुरक्षित है।
‎-आज सुबह मेरी शादी होने वाली थी

118
00:08:33,040 --> 00:08:36,880
‎और अब मुझे यहाँ से दूर अविवाहित जीवन
‎और भोर की प्रार्थना वाली जगह भेजा रहा है!

119
00:08:36,960 --> 00:08:39,799
‎चीज़ें बदल गई हैं।
‎हमारे पास यही एक रास्ता है।

120
00:08:39,880 --> 00:08:42,720
‎आप मेरी माँ के साथ
‎ऐसा अत्याचार नहीं करतीं।

121
00:08:42,799 --> 00:08:44,799
‎तुम वो नहीं हो।

122
00:08:46,799 --> 00:08:49,120
‎आप बस मुझसे पीछा छुड़ाना चाहती हैं।

123
00:08:49,800 --> 00:08:52,120
‎तुम ऐसी बातें कैसे बोल सकती हो?

124
00:08:52,200 --> 00:08:56,800
‎-मैंने तुम्हें बचाने की हर कोशिश की है!
‎-और आपने मुझे पूरी तरह विफल कर दिया।

125
00:08:56,880 --> 00:08:58,120
‎जैसे आपने मेरी माँ को किया था।

126
00:09:02,400 --> 00:09:03,720
‎अपनी चीज़ें समेट लो।

127
00:09:03,800 --> 00:09:05,720
‎दिन ख़त्म होने से पहले हम निकल लेंगे।

128
00:09:05,800 --> 00:09:08,160
‎अगर हमें अँधेरे में ही
‎सफर करना पड़े, तो यही सही!

129
00:09:09,360 --> 00:09:12,240
‎-ध्यान रखना यह इस कमरे से निकल ना पाए।
‎-जी, मालकिन।

130
00:09:13,240 --> 00:09:14,720
‎मैं नहीं जाऊँगी!

131
00:09:15,760 --> 00:09:18,600
‎और आप मेरी मर्ज़ी के खिलाफ़
‎मुझे यहाँ नहीं रख सकतीं।

132
00:09:21,400 --> 00:09:23,200
‎इस नर संहार के बारे में
‎सुनकर दुख हो रहा है।

133
00:09:24,680 --> 00:09:29,400
‎-रूमकोफा बहुत सारे लोगों के लिए आश्रय था।
‎-अब नहीं। अब तो हम एग्ल्सबर्ग जा रहे हैं।

134
00:09:29,480 --> 00:09:31,880
‎हम इस खून खराबे से
‎जितना हो सके उतना दूर रहना चाहते हैं।

135
00:09:31,960 --> 00:09:35,120
‎-और एडर्वड उत्तर में आ रहा है?
‎-वो पहले ही सफर पर निकल चुका है।

136
00:09:35,200 --> 00:09:36,720
‎राज्यों में खलबली मची हुई है।

137
00:09:36,800 --> 00:09:40,400
‎सैक्सन और डैन के बीच
‎जो शांति थी वो अब ख़त्म हो चुकी है।

138
00:09:40,480 --> 00:09:41,440
‎वे युद्ध कर रहे हैं।

139
00:09:42,560 --> 00:09:47,200
‎हमारे निकलने का समय है,
‎अगर तुम्हें कोई मदद ना चाहिए हो तो।

140
00:09:50,000 --> 00:09:50,960
‎नहीं।

141
00:09:51,720 --> 00:09:53,840
‎मेरे साथी और मेरे पास
‎वो सब है जो हमें चाहिए।

142
00:09:58,680 --> 00:10:00,200
‎उसने क्या सूचना दी?

143
00:10:00,280 --> 00:10:03,880
‎कुछ ज़रूरी नहीं, लेकिन
‎हमें तुरंत निकलना चाहिए।

144
00:10:03,960 --> 00:10:06,280
‎-जल्दी क्या है?
‎-सच कहूँ?

145
00:10:07,520 --> 00:10:10,200
‎मैं इस कड़ाके की सर्दी से
‎बचकर निकलने को बेताब हूँ।

146
00:10:11,800 --> 00:10:14,120
‎इसके अलावा, जितनी जल्दी हम
‎ऊट्रेड से मिल लेंगे उतना ही बेहतर होगा।

147
00:10:45,200 --> 00:10:47,120
‎उत्तरी बर्रों से और भेज दिए गए।

148
00:10:47,200 --> 00:10:48,120
‎हम मजबूत दिख रहे हैं।

149
00:10:53,080 --> 00:10:56,000
‎महाराज, हम ज़रूरी सूचना लाए हैं।

150
00:10:57,480 --> 00:10:59,000
‎स्ट्राइकर ने रानी की हत्या नहीं की।

151
00:11:00,720 --> 00:11:02,640
‎वो एथेलेम के आदमियों का काम था।

152
00:11:28,720 --> 00:11:30,200
‎-स्ट्राइकर के लिए भेजो!
‎-जी, मालिक।

153
00:11:32,360 --> 00:11:36,400
‎हमारे जासूसों का कहना है कि यह एडवर्ड का
‎शिविर नहीं। ये झंडे उनके एक लॉर्ड के हैं।

154
00:11:37,920 --> 00:11:39,480
‎शायद देवता हमसे कह रहे हैं।

155
00:11:40,400 --> 00:11:42,320
‎शायद हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

156
00:11:42,400 --> 00:11:45,320
‎मैदान में बहुत कम साथियों के होने से
‎एडवर्ड की संभावनाएँ कम हो चली हैं।

157
00:11:45,400 --> 00:11:48,320
‎राजा की सेनाएँ आदमियों को
‎गँवाना सहन कर सकती हैं।

158
00:11:48,400 --> 00:11:49,280
‎क्या हम कर सकते हैं?

159
00:11:52,800 --> 00:11:53,840
‎उनके पास जासूस हैं।

160
00:11:53,920 --> 00:11:55,840
‎वे तुमको झील के पास से आते हुए देख लेंगे।

161
00:11:57,680 --> 00:12:01,280
‎हमें झील के इधर-उधर से जाने की
‎ज़रूरत नहीं है। यह जमी हुई है।

162
00:12:03,120 --> 00:12:04,880
‎हम इसके ऊपर से जा सकते हैं।

163
00:12:07,200 --> 00:12:09,880
‎कोई भी सैक्सन अपनी बेटी की
‎इस तरह जान कभी नहीं लेगा।

164
00:12:09,960 --> 00:12:11,040
‎उसने उन्हें मारने को नहीं कहा।

165
00:12:11,800 --> 00:12:14,000
‎वो तो भविष्यदर्शी आलिस की
‎हत्या करना चाहता था।

166
00:12:15,000 --> 00:12:19,400
‎जब वो समय आया, तो उस लड़की को
‎बचाने के लिए रानी ने अपना बलिदान दे दिया।

167
00:12:20,400 --> 00:12:21,600
‎तुम्हारे पास इसका सबूत है?

168
00:12:21,680 --> 00:12:23,920
‎मैंने आलिस से बात की है,
‎मैंने उसकी आँखों में डर देखा है।

169
00:12:24,000 --> 00:12:25,520
‎और स्ट्राइकर का इसमें कोई हाथ नहीं था?

170
00:12:25,600 --> 00:12:27,800
‎वो यह नहीं कर सकता, कोई
‎नहीं जानता था कि रानी यात्रा में थीं।

171
00:12:27,880 --> 00:12:29,920
‎देश जासूसों से भरा पड़ा है।

172
00:12:30,000 --> 00:12:32,960
‎स्ट्राइकर के पास एक किसान लड़की को
‎मारकर उससे मुकरने की क्या वज़ह होगी?

173
00:12:35,800 --> 00:12:40,440
‎महाराज, एथेलेम को खोज निकालना
‎और उसका न्याय करना चाहिए।

174
00:12:40,520 --> 00:12:42,480
‎उसके हाथों पर एफ़्लायड का ख़ून लगा है।

175
00:12:45,200 --> 00:12:46,600
‎ओस्फ़र्थ का भी।

176
00:12:47,960 --> 00:12:49,600
‎आपके पिता का असली बेटा।

177
00:12:52,200 --> 00:12:54,160
‎वो मेरे सबसे वफ़ादार आदमियों में से एक था,

178
00:12:55,080 --> 00:12:58,040
‎उसने मेरे साथ वेसेक्स के लिए
‎अनगिनत युद्ध लड़े थे।

179
00:13:01,400 --> 00:13:02,960
‎सुनकर दुःख हुआ।

180
00:13:03,040 --> 00:13:05,640
‎इस उथल-पुथल से केवल
‎एथेलेम को ही फ़ायदा होगा।

181
00:13:06,320 --> 00:13:08,480
‎वो चाहता है कि आप उसके
‎और उसकी सेना के सामने हथियार डाल दें।

182
00:13:08,560 --> 00:13:11,000
‎ताकि वो फिर से विनचेस्टर के
‎महल में गर्व के साथ अकड़कर चल सके।

183
00:13:18,800 --> 00:13:20,440
‎उसे पकड़ा जाना चाहिए।

184
00:13:21,920 --> 00:13:25,120
‎उसे ढूँढ़ने के लिए एक घुड़सवार
‎भेजा था जो जल्द ही लौट आएगा।

185
00:13:25,200 --> 00:13:26,640
‎एग्ल्सबर्ग को सूचना भेजो।

186
00:13:26,720 --> 00:13:29,440
‎एल्फवर्ड को उसके नाना के
‎प्रभाव से बचाकर रखना होगा

187
00:13:29,520 --> 00:13:31,160
‎और मेरे निजी रक्षक को
‎उसकी रक्षा करनी होगी।

188
00:13:31,240 --> 00:13:33,720
‎यह आदेश एथेलस्टान
‎के लिए भी लागू होना चाहिए।

189
00:13:33,800 --> 00:13:35,960
‎वो एल्फवर्ड और सिंहासन के बीच खड़ा है।

190
00:13:36,040 --> 00:13:38,200
‎मैंने एथेलस्टान को
‎एथेलेम को ढूँढ़ने भेजा था।

191
00:13:40,800 --> 00:13:41,840
‎तो फिर वो ख़तरे में है।

192
00:13:43,800 --> 00:13:45,600
‎स्ट्राइकर के साथ युद्ध का क्या?

193
00:13:46,960 --> 00:13:48,840
‎स्ट्राइकर को बताना
‎हमारा झगड़ा ख़त्म हो गया है।

194
00:13:52,000 --> 00:13:53,920
‎मेरा झगड़ा अब एथेलेम के साथ है।

195
00:13:55,280 --> 00:13:57,120
‎लिंडकिलने में तुम्हारी रणनीति अच्छी थी।

196
00:13:57,200 --> 00:14:01,120
‎-अनिश्चितता के लिए इसे क्यों छोड़ना?
‎-क्योंकि मैं तुम्हारी बात सुनता हूँ।

197
00:14:01,200 --> 00:14:03,080
‎हमारे पास गँवाने को आदमी नहीं हैं।

198
00:14:03,960 --> 00:14:08,040
‎इस गुप्त हमले से कम डैन ज़िंदगियाँ खोकर
‎सैकड़ों सैक्सनों को ख़त्म किया जा सकता है।

199
00:14:08,800 --> 00:14:10,360
‎-यह एक उपहार है।
‎-या एक जाल!

200
00:14:10,440 --> 00:14:13,240
‎-अगर बर्फ जमी नहीं रही तो क्या होगा?
‎-वो जमी रहेगी।

201
00:14:17,680 --> 00:14:19,200
‎मैं यहाँ से देख सकता हूँ यह जमी रहेगी।

202
00:14:23,200 --> 00:14:26,320
‎मैंने आइसलैंड में
‎जमे हुए फ्योर्ड पार किए हैं,

203
00:14:26,400 --> 00:14:29,200
‎-आयरलैंड की बर्फ की नदियों के आगे सोया...
‎-यह मर्शिया है।

204
00:14:30,320 --> 00:14:32,360
‎इन इलाकों का मौसम इनमें रहने वाले

205
00:14:32,440 --> 00:14:33,880
‎सैक्सन लोगों की ही तरह अप्रत्याशित है।

206
00:14:34,600 --> 00:14:36,960
‎इससे बर्फ की प्रकृति नहीं बदल जाती, रानी।

207
00:14:37,040 --> 00:14:41,440
‎लेकिन जैसा यह कह रही है, इसमें ख़तरा है।

208
00:14:41,520 --> 00:14:42,600
‎हर चीज़ में ख़तरा है।

209
00:14:46,200 --> 00:14:47,920
‎मुझे तुम्हें दिखाने दो कि मैं सही हूँ।

210
00:14:48,000 --> 00:14:50,200
‎बर्फ की मजबूती मापने के लिए
‎मैं उसके ऊपर चलूँगा।

211
00:14:53,800 --> 00:14:55,200
‎तुमने एक बार मेरी परीक्षा ली थी।

212
00:14:56,680 --> 00:14:57,560
‎मैं बच गया।

213
00:14:59,600 --> 00:15:02,280
‎मुझे दिखाने दो कि मैं
‎युद्ध का नेतृत्व कर सकता हूँ।

214
00:15:06,600 --> 00:15:09,480
‎देवताओं ने तुमको
‎यह मौक़ा दिया है, स्ट्राइकर।

215
00:15:12,080 --> 00:15:13,800
‎इसके लिए मना करके उनका अपमान मत करो।

216
00:15:19,200 --> 00:15:20,840
‎यह ख़तरा है।

217
00:15:20,920 --> 00:15:22,840
‎लेकिन हम कम से कम इसे जाँचेंगे तो सही।

218
00:15:25,480 --> 00:15:27,360
‎रात होने पर, उसे बर्फ की जाँच कर लेने दो।

219
00:15:34,800 --> 00:15:38,320
‎-मैं डैन्स तक बात पहुँचाऊँगा।
‎-हम तुम्हें वहीं मिलेंगे।

220
00:15:38,400 --> 00:15:42,120
‎एथेलेम को ढूँढ़कर सैक्सन और डैन लोगों
‎के सामने उसका फैसला किया जाना चाहिए।

221
00:15:42,200 --> 00:15:44,440
‎हम डेनलैंड के साथ एक नई संधि कर सकते हैं।

222
00:15:44,520 --> 00:15:45,800
‎उसके लिए मैं तैयार हूँ।

223
00:15:49,200 --> 00:15:52,840
‎ओस्फ़र्थ के लिए मुझे खेद है, भले ही
‎मैं उसे अच्छी तरह नहीं जानता था।

224
00:15:55,600 --> 00:15:56,800
‎वो फिर भी तुम्हारा खून था।

225
00:15:58,080 --> 00:16:02,000
‎-तुम उसके असली भाई थे।
‎-हाँ। और मैं उसका बदला लूँगा।

226
00:16:14,320 --> 00:16:15,400
‎लॉर्ड एथेलेम।

227
00:16:17,320 --> 00:16:21,760
‎कहे अनुसार, मैंने पूर्वी और पश्चिमी
‎परिधियों में आदमी गश्त पर लगा दिए हैं।

228
00:16:22,920 --> 00:16:27,000
‎पीछे झील होने और पेड़ों पर निगरानी होने से,
‎हमारा शिविर अच्छे से आराम कर सकता है।

229
00:16:31,400 --> 00:16:34,760
‎देखिए, मैं अपने लोगों को प्रेरित करना,
‎उनका उत्साह बनाए रखना चाहता हूँ, लेकिन...

230
00:16:36,240 --> 00:16:37,600
‎मुझे डर है कि मैं काफी नहीं हूँ।

231
00:16:41,640 --> 00:16:46,120
‎इसके विपरीत, तुम उनके लिए एक प्रेरणा हो।

232
00:16:46,200 --> 00:16:49,440
‎तुम ख़ुद को एक सच्चा नेता साबित कर रहे हो।

233
00:16:55,800 --> 00:16:58,120
‎वो किसी भी समय अपनी इस
‎भलाई से कुछ असंभव कर दिखाएगा।

234
00:16:58,200 --> 00:17:02,080
‎वो सिद्धांतवादी और घमंडी दोनों है।
‎बिल्कुल अपने पिता की तरह।

235
00:17:02,160 --> 00:17:03,400
‎मेरे पास एक सूचना है।

236
00:17:03,480 --> 00:17:05,760
‎मालकिन एल्स्विथ
‎और एल्फिन का पता चल गया है।

237
00:17:06,920 --> 00:17:09,040
‎वे एक निजी रक्षक के साथ यात्रा कर रही हैं।

238
00:17:09,119 --> 00:17:11,440
‎-वे कहाँ पर हैं?
‎-बुक्सटन के दक्षिण में।

239
00:17:12,200 --> 00:17:14,400
‎उन्हें मर्शियन साधुओं ने देखा था।

240
00:17:16,000 --> 00:17:17,920
‎चाँदी वो भगवान है
‎जिसकी सारे आदमी सेवा करते हैं।

241
00:17:18,000 --> 00:17:20,680
‎ख़ैर, महिलाओं का "बचाव" करना होगा।

242
00:17:20,760 --> 00:17:22,359
‎राजकुमारी हमारे लिए अहम है।

243
00:17:22,440 --> 00:17:24,160
‎उसकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता है।

244
00:17:25,400 --> 00:17:27,000
‎हमें उससे छुटकारा पाना होगा।

245
00:17:28,000 --> 00:17:29,400
‎दुर्घटनाएँ हो सकती हैं।

246
00:17:31,200 --> 00:17:32,240
‎रात में भी।

247
00:17:34,080 --> 00:17:37,280
‎सूरज ढ़लने से पहले हम
‎वैरागिनों के मठ के लिए निकल रहे हैं।

248
00:17:37,360 --> 00:17:40,360
‎जितनी जल्दी हम इस जगह से
‎निकलेंगे उतना ही अच्छा होगा।

249
00:17:45,400 --> 00:17:46,960
‎-मालकिन एल्स्विथ।
‎-एडिथ?

250
00:17:47,040 --> 00:17:49,160
‎मैं आपको और मालकिन
‎एल्फिन को सतर्क करने आई हूँ।

251
00:17:49,240 --> 00:17:50,920
‎आप ख़तरे में हैं।

252
00:17:51,000 --> 00:17:52,000
‎एक आदमी आपका पीछा कर रहा है।

253
00:17:52,080 --> 00:17:55,080
‎एक आदमी जो सिक्कों के बदले
‎आपके ठिकाने की जानकारी देना चाहता है।

254
00:17:55,800 --> 00:17:56,880
‎तुम्हें इसका पूरा यक़ीन है?

255
00:17:56,960 --> 00:17:59,320
‎अगर ऐसा नहीं होता तो मैं
‎इतनी दूर सफर करके यहाँ नहीं आती।

256
00:18:00,000 --> 00:18:01,720
‎मेरे साथ आओ।

257
00:18:01,800 --> 00:18:03,920
‎दिन ख़त्म होने से पहले हम निकल रहे हैं।

258
00:18:04,000 --> 00:18:05,880
‎आप उतनी देर भी इंतज़ार नहीं कर सकते।

259
00:18:05,960 --> 00:18:09,520
‎अभी जाइए। यह आदमी जो भी है,
‎आप उससे मिलना नहीं चाहेंगी।

260
00:18:09,600 --> 00:18:11,800
‎तो फिर हमें ऐसी जगह पर
‎जाना चाहिए जहाँ वो हमें ना ढूँढ़ पाए।

261
00:18:11,880 --> 00:18:15,280
‎असल में, एल्फिन को
‎तुम्हें देखकर राहत मिलेगी।

262
00:18:22,000 --> 00:18:23,760
‎मालकिन एल्फिन कहाँ हैं?

263
00:18:25,000 --> 00:18:27,400
‎-तुमने उसे जाने कैसे दिया?
‎-मुझे नहीं पता था।

264
00:18:29,520 --> 00:18:30,720
‎वो भाग चुकी है।

265
00:18:33,720 --> 00:18:35,440
‎वो अपना घोड़ा ले गई है।

266
00:18:53,720 --> 00:18:55,120
‎यह हमला मुझे परेशान कर रहा है।

267
00:18:55,200 --> 00:18:57,720
‎क्या यह हमला तुम्हें
‎परेशान कर रहा है, मेरी जान,

268
00:18:57,800 --> 00:18:59,440
‎या यह कि मैंने इसका नेतृत्व करना चुना?

269
00:19:00,200 --> 00:19:01,720
‎तुम उसको बहुत कुछ सौंप रहे हो।

270
00:19:01,800 --> 00:19:05,720
‎वो ख़तरे का सामना करके
‎प्रायश्चित करना चाहता है।

271
00:19:05,800 --> 00:19:08,000
‎एक ऐसा ख़तरा जो बहुत बड़ा होगा, इसीलिए...

272
00:19:09,440 --> 00:19:13,400
‎मैं चाहता हूँ कि हमारे झील को पार करते ही
‎तुम आसपास के पेड़ों में सुरक्षित छिप जाओ।

273
00:19:16,880 --> 00:19:20,400
‎तुम्हारी योजना अच्छी है।
‎तुमने इस पर भरोसा किया।

274
00:19:21,920 --> 00:19:22,800
‎भाई।

275
00:19:24,520 --> 00:19:27,200
‎यह वैसी ही है जैसी हमें उम्मीद थी।
‎शायद हमें बर्फ के पार एक रास्ता मिल गया।

276
00:19:28,920 --> 00:19:32,520
‎तो फिर देवताओं ने हमें ज़वाब
‎दे दिया है। आदमियों को बता दो।

277
00:19:32,600 --> 00:19:35,720
‎हम भोर होने से पहले वहाँ पहुँचकर उनकी
‎सबसे गहरी नींद में उन पर हमला करेंगे।

278
00:19:37,960 --> 00:19:40,000
‎जब हम पार हो जाएँ, तो ऊँचाई पर चली जाना।

279
00:19:41,320 --> 00:19:43,320
‎भागने की कोशिश करने वाले
‎सैक्सनों को मार गिराना।

280
00:20:00,000 --> 00:20:02,560
‎-लॉर्ड ऊट्रेड!
‎-यह एडवर्ड के जासूसों में से एक है।

281
00:20:04,280 --> 00:20:05,520
‎तुम क्या सूचना लाए हो?

282
00:20:05,600 --> 00:20:07,520
‎लॉर्ड एथेलेम ने एक घाटी में डेरा डाला है

283
00:20:07,600 --> 00:20:10,080
‎यहाँ की उत्तरी दिशा में,
‎एक जमी हुई झील के किनारों पर।

284
00:20:10,760 --> 00:20:11,920
‎उसने एक विशाल सेना जुटा ली है।

285
00:20:12,000 --> 00:20:14,000
‎एडवर्ड हमारे पीछे रास्ते में है।

286
00:20:14,080 --> 00:20:16,720
‎उन्हें ढूँढ़कर यह बताओ
‎कि एथेलेम का शिविर कहाँ पर है।

287
00:20:16,800 --> 00:20:18,000
‎हमें झील पर पहुँचना होगा।

288
00:20:28,800 --> 00:20:29,880
‎उस तरफ।

289
00:20:38,720 --> 00:20:39,600
‎चलो।

290
00:25:16,200 --> 00:25:19,560
‎मदद करो!

291
00:26:15,400 --> 00:26:17,200
‎ऐसा नहीं हो सकता।

292
00:26:17,280 --> 00:26:18,440
‎उन्हें भूल जाओ!

293
00:26:19,120 --> 00:26:22,120
‎किसी भी क़ीमत पर मेरी रक्षा करो!

294
00:26:23,280 --> 00:26:25,320
‎ढ़ाल की दीवार!

295
00:27:07,120 --> 00:27:08,160
‎देखकर, भाई।

296
00:27:13,760 --> 00:27:15,960
‎हे भगवान, हमें बहुत देर हो गई।

297
00:27:16,040 --> 00:27:17,960
‎लॉर्ड, हमें इसे रोकने का
‎कोई रास्ता तलाशना होगा।

298
00:27:18,040 --> 00:27:18,880
‎स्टिओरा!

299
00:27:21,000 --> 00:27:22,120
‎आपको स्ट्राइकर की मदद करनी होगी।

300
00:27:22,200 --> 00:27:23,320
‎नहीं, मुझे उसे रोकना होगा।

301
00:27:24,200 --> 00:27:27,160
‎रूमकोफा के नर संहार के लिए
‎एथेलेम जिम्मेदार था।

302
00:27:28,120 --> 00:27:29,600
‎यह उसका शिविर है।

303
00:27:29,680 --> 00:27:31,760
‎एडवर्ड एक हजार आदमियों के साथ
‎उसे बंदी बनाने आ रहा है।

304
00:27:32,760 --> 00:27:35,560
‎वो शांति बहाल करना चाहता था
‎लेकिन जब वो यह देखेगा...

305
00:27:35,640 --> 00:27:37,240
‎हमें स्ट्राइकर को बताना होगा।

306
00:27:37,320 --> 00:27:38,640
‎वो पहले ही फैसला कर चुका है।

307
00:27:38,720 --> 00:27:39,720
‎यहीं रूको।

308
00:27:41,160 --> 00:27:44,480
‎एथेलस्टान को सुरक्षित जगह ले जाओ
‎और स्ट्राइकर के लिए रास्ता बनाओ।

309
00:27:44,560 --> 00:27:45,840
‎इसे रोकना का यही एक तरीका है।

310
00:27:46,600 --> 00:27:48,360
‎और एथेलेम को ज़िंदा पकड़ना है!

311
00:28:10,560 --> 00:28:11,840
‎एथेलस्टान!

312
00:28:17,040 --> 00:28:18,000
‎एथेलस्टान!

313
00:28:32,920 --> 00:28:35,560
‎एथेलेम? आप लड़ते क्यों नहीं?

314
00:28:48,280 --> 00:28:49,520
‎एथेलस्टान!

315
00:29:23,640 --> 00:29:25,120
‎एथेलस्टान!

316
00:29:40,640 --> 00:29:42,520
‎सिट्रिक, इसे सुरक्षित जगह ले जाओ!

317
00:29:43,320 --> 00:29:45,720
‎तुम स्ट्राइकर को ढूँढ़ो,
‎मैं एथेलेम से निपटता हूँ!

318
00:30:08,840 --> 00:30:09,920
‎मैं शांति के लिए आया था।

319
00:30:10,560 --> 00:30:13,680
‎और स्ट्राइकर ने हमारा एहसान
‎और अधिक ख़ून ख़राबे से चुकाया है!

320
00:30:13,760 --> 00:30:15,240
‎महाराज, आप हमसे क्या कराना चाहते हैं?

321
00:30:16,480 --> 00:30:20,680
‎हमें ऊट्रेड पर भरोसा करना चाहिए।
‎उसके पास अब भी यह सब रोकने का समय है।

322
00:30:28,400 --> 00:30:29,560
‎स्ट्राइकर!

323
00:30:31,440 --> 00:30:32,480
‎एथेलस्टान।

324
00:30:33,440 --> 00:30:34,640
‎मेरे पिताजी कहाँ हैं?

325
00:30:34,720 --> 00:30:37,400
‎वो अभी भी स्ट्राइकर को ढूँढ़ रहा है।

326
00:30:42,960 --> 00:30:44,360
‎मुझसे लड़ना बंद करो!

327
00:30:46,720 --> 00:30:48,000
‎मैं तुम्हें मारना नहीं चाहता!

328
00:30:50,720 --> 00:30:53,040
‎रूक जाओ! स्ट्राइकर!

329
00:30:54,680 --> 00:30:56,640
‎हमने अभी कार्रवाई नहीं की
‎तो और बहुत-सी जाने गँवा देंगे!

330
00:30:57,560 --> 00:30:59,320
‎वे आदमी, आपके आदमी,

331
00:30:59,400 --> 00:31:01,720
‎वे ईसाई आत्माएँ, इंग्लैंड का भविष्य हैं।

332
00:31:02,720 --> 00:31:04,520
‎वही तो है जिसे एथेलेम नष्ट करना चाहता है।

333
00:31:07,960 --> 00:31:08,800
‎हाँ।

334
00:31:10,200 --> 00:31:12,160
‎एथेलेम को सफल नहीं होने दिया जा सकता।

335
00:31:14,000 --> 00:31:14,880
‎उन्हें बचाना होगा।

336
00:31:33,200 --> 00:31:34,560
‎एडवर्ड आ रहा है!

337
00:31:51,320 --> 00:31:53,400
‎आदमियों! मेरे साथ!

338
00:31:54,040 --> 00:31:55,080
‎उन्हें रोककर रखो!

339
00:31:59,040 --> 00:32:02,240
‎आदमियों! मेरे साथ!

340
00:32:18,480 --> 00:32:20,880
‎एथेलेम, मैं तुम्हें लेने आ रहा हूँ!

341
00:32:20,960 --> 00:32:22,320
‎तुम अब मारे जाओगे!

342
00:32:22,400 --> 00:32:24,120
‎मुझसे लड़ो!

343
00:32:24,200 --> 00:32:26,560
‎मैं तुम्हें मार डालूँगा!

344
00:32:26,640 --> 00:32:27,880
‎मुझे यहाँ से दूर ले चलो!

345
00:32:27,960 --> 00:32:29,760
‎-मुझसे लडो!
‎-पीछे हट जाओ!

346
00:32:29,840 --> 00:32:30,760
‎बहुत हैं उसका बचाव करो!

347
00:32:53,360 --> 00:32:54,560
‎अब आत्मसमर्पण करो!

348
00:33:19,320 --> 00:33:20,800
‎स्ट्राइकर!

349
00:33:29,360 --> 00:33:30,280
‎पीछे हट जाओ!

350
00:33:31,720 --> 00:33:33,920
‎वापस चलो! पीछे हटो!

351
00:33:35,640 --> 00:33:39,120
‎वापस चलो! पीछे हो जाओ!

352
00:33:48,640 --> 00:33:50,080
‎रूको!

353
00:33:50,160 --> 00:33:51,200
‎स्ट्राइकर!

354
00:34:18,199 --> 00:34:20,239
‎रोनवाल्डर!

355
00:34:26,760 --> 00:34:27,960
‎स्ट्राइकर!

356
00:34:28,920 --> 00:34:30,480
‎स्ट्राइकर!

357
00:34:30,560 --> 00:34:33,000
‎रूक जाओ! और नर संहार नहीं!

358
00:34:34,480 --> 00:34:36,760
‎और नर संहार नहीं! अपनी तलवारें नीचे रखो!

359
00:34:41,960 --> 00:34:44,360
‎-स्ट्राइकर को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए!
‎-आसपास देखो!

360
00:34:44,440 --> 00:34:48,080
‎-देखो उसके गुस्से ने क्या किया है!
‎-एथेलेम को दोष देना चाहिए!

361
00:34:49,239 --> 00:34:50,400
‎अपनी तलवारें नीचे रख दो!

362
00:34:50,480 --> 00:34:51,960
‎यह ख़त्म हो चुका है!

363
00:35:00,000 --> 00:35:01,040
‎नहीं, स्टिओरा!

364
00:35:01,120 --> 00:35:03,080
‎-मुझे जाने दो!
‎-तुम उन्हें नहीं बचा सकतीं।

365
00:35:04,480 --> 00:35:05,560
‎यह ख़त्म हो चुका है।

366
00:35:06,560 --> 00:35:07,440
‎नहीं।

367
00:35:14,520 --> 00:35:15,440
‎स्टिओरा!

368
00:35:18,440 --> 00:35:21,080
‎एक राजा को हमेशा अपनी रानी की
‎अच्छी सलाह माननी चाहिए।

369
00:35:22,360 --> 00:35:23,280
‎मुझे यह नहीं भूलना था।

370
00:35:23,360 --> 00:35:25,520
‎तुम्हारे पास अब भी मुझे
‎इसकी भरपाई करने का समय है।

371
00:35:27,880 --> 00:35:29,200
‎एथेलेम ने इसे उकसाया था।

372
00:35:30,400 --> 00:35:32,440
‎रूमकोफा का नर संहार उसका काम था।

373
00:35:33,680 --> 00:35:35,200
‎एडवर्ड कभी तुम्हारा दुश्मन नहीं था।

374
00:35:36,240 --> 00:35:38,720
‎मैं तुम्हें यही बताने आ रहा था
‎कि वह युद्धविराम संधि करना चाह रहा था।

375
00:35:39,480 --> 00:35:42,880
‎युद्ध के बीच में, एथेलेम बचकर भाग गया।

376
00:35:42,960 --> 00:35:44,360
‎तो फिर, हमारे लिए सब ख़त्म हो गया।

377
00:35:48,560 --> 00:35:49,560
‎नहीं। ऐसा नहीं है।

378
00:35:52,560 --> 00:35:53,600
‎महाराज।

379
00:35:57,080 --> 00:35:58,280
‎मैं स्टिओरा के लिए बोलने आया हूँ।

380
00:35:59,560 --> 00:36:01,560
‎उसने इस लड़ाई में
‎किसी सैक्सन को नहीं मारा है।

381
00:36:03,360 --> 00:36:04,960
‎उसके पिता के रूप में
‎विनती करता हूँ, महाराज।

382
00:36:07,120 --> 00:36:07,960
‎उसे छोड़ दीजिए।

383
00:36:14,040 --> 00:36:14,960
‎तो फिर उसे छोड़ा जाता है।

384
00:36:16,080 --> 00:36:16,960
‎मैं तुम्हें वचन देता हूँ।

385
00:36:19,000 --> 00:36:19,880
‎धन्यवाद, महाराज।

386
00:36:21,680 --> 00:36:22,520
‎धन्यवाद।

387
00:36:25,000 --> 00:36:26,040
‎स्ट्राइकर का क्या?

388
00:36:26,920 --> 00:36:28,320
‎उसका फैसला होना अभी बाकी है।

389
00:36:32,960 --> 00:36:34,400
‎उसके साथ एक नई संधि की शपथ ले लीजिए।

390
00:36:34,480 --> 00:36:36,200
‎तुम मुझसे एक ऐसे आदमी को माफ़ी दिलाओगे

391
00:36:36,280 --> 00:36:38,520
‎जिसने इतने सारे
‎निर्दोष ईसाईयों की हत्या की?

392
00:36:38,600 --> 00:36:40,640
‎तुम्हें आज महाराज से
‎थोड़ा समर्थन हासिल हो चुका है।

393
00:36:41,440 --> 00:36:42,320
‎इसे दांव पर मत लगाओ।

394
00:36:42,400 --> 00:36:43,920
‎समर्थन केवल तलवार से नहीं जीता जाता।

395
00:36:44,920 --> 00:36:46,680
‎आपके लोग जानते हैं कि आप लड़ सकते हैं।

396
00:36:46,760 --> 00:36:48,600
‎उन्हें दिखाइए कि आप दया करना भी जानते हैं।

397
00:36:48,680 --> 00:36:50,800
‎हमारे लोगों को आपके
‎नेतृत्व पर भरोसा होना चाहिए।

398
00:36:50,880 --> 00:36:52,680
‎वे ही अकेले आपके लोग नहीं हैं, महाराज।

399
00:36:52,760 --> 00:36:54,680
‎डैन्स भी अब आपके लोग हैं।

400
00:36:54,760 --> 00:36:56,320
‎आपको उन सभी को एकजुट करना चाहिए।

401
00:36:56,400 --> 00:36:58,000
‎यह सुनिश्चित कीजिए कि ऐसा दोबारा ना हो।

402
00:37:04,000 --> 00:37:04,920
‎मायूस मत हो।

403
00:37:06,080 --> 00:37:08,040
‎हमारे संबंधियों के पास अभी भी
‎लिखने-गाने को बहुत कुछ है।

404
00:37:29,720 --> 00:37:31,880
‎बहुत सालों तक सैक्सन
‎और डैन के बीच शांति थी

405
00:37:33,360 --> 00:37:37,360
‎जब तक कि वो एक नहीं आया जिसने तुम्हारे
‎और हमारे देवताओं के बीच नफ़रत पैदा की।

406
00:37:38,320 --> 00:37:39,760
‎इस युद्ध ने उस शांति को भंग कर दिया।

407
00:37:43,120 --> 00:37:44,640
‎मैंने इसे बहाल करने का फैसला किया है।

408
00:37:46,280 --> 00:37:49,720
‎मैं सैक्सनों का राजा होने
‎के नाते तुम्हें वचन देता हूँ।

409
00:37:52,480 --> 00:37:53,520
‎बदले में,

410
00:37:54,880 --> 00:37:56,680
‎तुम्हें बपतिस्मा का उपहार
‎स्वीकार करना होगा।

411
00:37:58,320 --> 00:38:01,000
‎सभी का यीशु के परिवार में
‎स्वागत किया जाएगा।

412
00:38:01,920 --> 00:38:04,520
‎फिर कभी हमारे लोग
‎ऐसे विभाजन का सामना नहीं करेंगे।

413
00:38:07,360 --> 00:38:08,360
‎हम एकजुट होंगे।

414
00:38:09,200 --> 00:38:12,000
‎आप उनसे उनके देवताओं को
‎छोड़ने को कह रहे हैं, वे जो हैं उसको।

415
00:38:12,960 --> 00:38:13,920
‎यह बहुत ज़्यादा है।

416
00:38:14,680 --> 00:38:16,000
‎यह शांति का प्रस्ताव है।

417
00:38:22,320 --> 00:38:24,760
‎एक डैन जिससे उसके देवता
‎छिन जाएँ वो फिर एक डैन नहीं है।

418
00:38:24,840 --> 00:38:29,400
‎तुम्हारे लोग सुरक्षित होंगे,
‎लेकिन एक ईसाई राजा के शासन में।

419
00:38:31,320 --> 00:38:32,200
‎हमें यह करना चाहिए।

420
00:38:38,560 --> 00:38:39,920
‎सब ख़त्म हो चुका है, भाई।

421
00:38:43,040 --> 00:38:44,440
‎स्टिओरा सही थी।

422
00:38:47,240 --> 00:38:48,600
‎तुम कायर हो।

423
00:38:54,800 --> 00:38:56,160
‎मैं शपथ नहीं लूँगा।

424
00:38:57,680 --> 00:38:58,520
‎मैं नहीं ले सकता।

425
00:39:07,120 --> 00:39:07,960
‎तो यही सही।

426
00:39:12,240 --> 00:39:14,560
‎-इसका यह अंत नहीं होना चाहिए।
‎-उसने चुनाव कर किया है, ऊट्रेड।

427
00:39:15,720 --> 00:39:17,040
‎और मैं अपनी बात से पीछे नहीं हट सकता।

428
00:39:23,720 --> 00:39:25,160
‎वो इसका दोषी नहीं है।

429
00:39:25,240 --> 00:39:28,840
‎एथेलेम जिम्मेदार है और फिर भी
‎वो युद्ध के मैदान से भाग चुका है।

430
00:39:28,920 --> 00:39:31,880
‎एथेलेम ने आपकी बनाई हुई
‎शांति को भंग करने का काम किया।

431
00:39:32,720 --> 00:39:35,360
‎अगर स्ट्राइकर मरता है, तो उसकी जीत हुई।

432
00:39:36,520 --> 00:39:37,640
‎उसे जीतने मत दीजिए।

433
00:39:53,440 --> 00:39:54,360
‎राजा ने क्या कहा?

434
00:39:58,640 --> 00:39:59,680
‎तुम्हें छोड़ दिया गया है।

435
00:40:03,480 --> 00:40:06,000
‎लेकिन एडवर्ड एओफेर्विच का अधिपति होगा।

436
00:40:09,320 --> 00:40:11,600
‎और स्ट्राइकर को मौत की सजा दी गई है।

437
00:40:24,320 --> 00:40:25,240
‎मुझे मरना होगा।

438
00:40:27,320 --> 00:40:28,320
‎मुझे माफ़ कर दो।

439
00:40:31,240 --> 00:40:33,880
‎मुझे माफ़ कर दो।

440
00:40:33,960 --> 00:40:34,880
‎माफ़ी मत माँगो।

441
00:40:36,120 --> 00:40:37,120
‎मैं असफल रहा।

442
00:40:38,840 --> 00:40:41,840
‎-मैंने उन्हें सब लेने दिया।
‎-तुम असफल नहीं हुए हो।

443
00:40:43,560 --> 00:40:45,040
‎मैं एओफेर्विच को वापस ले लूँगी।

444
00:40:46,480 --> 00:40:49,080
‎अनगिनत पीढ़ियों तक
‎डैन्स वहाँ शांति से रहेंगे।

445
00:41:01,800 --> 00:41:03,160
‎यह तुम्हें ही करना चाहिए।

446
00:41:09,000 --> 00:41:11,880
‎-मुझसे यह करने को मत कहो।
‎-ऊट्रेड।

447
00:41:13,880 --> 00:41:16,600
‎मैं बस एक महान योद्धा के हाथों

448
00:41:18,280 --> 00:41:19,800
‎सम्मान के साथ मरना चाहता हूँ।

449
00:41:23,960 --> 00:41:26,280
‎मैं देवताओं से कामना करता हूँ
‎कि काश हम यहाँ न होते।

450
00:41:28,080 --> 00:41:29,280
‎शायद हम नहीं होते।

451
00:41:32,640 --> 00:41:34,240
‎तुम एडवर्ड को यहाँ लाए।

452
00:41:34,320 --> 00:41:36,280
‎अगर तुमने कुछ ना किया होता,
‎तो हम जीत गए होते।

453
00:41:44,520 --> 00:41:46,520
‎वलहैला में वे तुम्हारी जय-जयकार करेंगे।

454
00:41:48,320 --> 00:41:50,120
‎और यहाँ धरती पर मैं तुम्हारे लिए गाऊँगी।

455
00:41:52,320 --> 00:41:55,560
‎हमारे पूर्वजों के भवन में
‎मैं तुम्हारा इंतज़ार करूँगा।

456
00:41:56,720 --> 00:41:57,680
‎क्या तुम मुझे ढूँढ़ लोगी?

457
00:42:23,840 --> 00:42:25,760
‎वे हमारे शरीरों की हत्या कर सकते हैं...

458
00:42:28,560 --> 00:42:30,720
‎हमारी आत्माएँ ओडिन की अपनी हैं।

459
00:44:26,440 --> 00:44:28,240
‎-हमें जल्द ही आराम के लिए रुकना चाहिए।
‎-ठहरो।

460
00:44:29,520 --> 00:44:30,400
‎पीछे खड़े रहो।

461
00:44:34,040 --> 00:44:35,920
‎डरो मत। हम तुम्हें
‎कोई नुकसान नहीं पहुँचाएँगे।

462
00:44:37,160 --> 00:44:38,360
‎तुम स्ट्राइकर के लोगों में से हो।

463
00:44:39,520 --> 00:44:40,600
‎यह किसने किया?

464
00:44:40,680 --> 00:44:43,720
‎सैक्सनों ने। उन्होंने हमारी हत्या की।

465
00:44:44,680 --> 00:44:47,040
‎हम तो बस अपने लोगों का
‎बदला लेने के लिए लड़े थे।

466
00:44:47,120 --> 00:44:49,880
‎क्या ऊट्रेड रैग्नरसन युद्ध में था?
‎ऊट्रेड रैग्नरसन?

467
00:44:49,960 --> 00:44:51,520
‎वो सैक्सनों के साथ लड़ा था।

468
00:45:09,520 --> 00:45:12,320
‎-ब्रिडा।
‎-तुमने मुझसे माफ़ी की राह का वादा किया था।

469
00:45:14,960 --> 00:45:16,200
‎क्या तुम इसी शांति की बात करते हो?

470
00:45:17,440 --> 00:45:19,240
‎-तुम्हारा जो ऊट्रेड के साथ है…
‎-बदतर है!

471
00:45:20,600 --> 00:45:23,360
‎डैन्स सालों तक
‎सैक्सनों के साथ शांति से रहे थे।

472
00:45:23,960 --> 00:45:27,400
‎ऊट्रेड की बेटी उनकी रानी थी और फिर भी
‎उन्होंने उनको कुत्तों की तरह मार डाला।

473
00:45:27,480 --> 00:45:28,800
‎वो मेरे साथ क्या करेंगे?

474
00:45:28,880 --> 00:45:31,360
‎एडवर्ड और स्ट्राइकर के बीच
‎का संघर्ष बिल्कुल अलग है।

475
00:45:34,160 --> 00:45:35,040
‎संघर्ष?

476
00:45:37,360 --> 00:45:38,760
‎क्या संघर्ष?

477
00:45:38,840 --> 00:45:40,440
‎क्या तुम जानते थे कि ऐसा होगा?

478
00:45:40,520 --> 00:45:43,200
‎जासूस ने बताया था कि एडवर्ड
‎उत्तर की तरफ जा रहा है। बस इतना ही।

479
00:45:48,000 --> 00:45:49,680
‎-तुमने मुझसे झूठ बोला।
‎-नहीं।

480
00:45:49,760 --> 00:45:51,560
‎विबिके के लिए
‎मेरे दुख से मेरे हथियार डलवाए?

481
00:45:51,640 --> 00:45:54,200
‎-नहीं। यह सच नहीं है।
‎-तुम मुझे जाल में फँसाने ले जा रहे हो!

482
00:45:55,440 --> 00:45:57,280
‎बस तुम्हारी पाप से मुक्ति
‎पाने में मदद करना चाहता था।

483
00:45:58,120 --> 00:45:59,200
‎पाप से मुक्ति?

484
00:45:59,880 --> 00:46:00,880
‎शांति?

485
00:46:01,960 --> 00:46:04,520
‎तुम्हारे असली इरादों को छिपाने के लिए
‎इस्तेमाल किये गए फालतू शब्द।

486
00:46:05,760 --> 00:46:07,560
‎कोई सुलह नहीं हो सकती।

487
00:46:09,400 --> 00:46:10,760
‎मेरी मदद करना चाहते हो, फ़ादर पिर्लिग?

488
00:46:11,960 --> 00:46:13,840
‎तो फिर अगर तुम ज़िंदा रहो,
‎ऊट्रेड को एक संदेश दे देना।

489
00:46:15,920 --> 00:46:17,160
‎उसे बताना मैं बदला लेने आ रही हूँ।

490
00:46:47,240 --> 00:46:49,040
‎हमें रूमकोफा नहीं छोड़ना चाहिए था।

491
00:46:51,200 --> 00:46:53,200
‎शायद तब ओस्फ़र्थ अभी भी हमारे साथ होता।

492
00:46:57,800 --> 00:47:00,280
‎मैं अपनी पुरानी ज़िंदगी में
‎वापस जाना चाहता हूँ, ऊट्रेड।

493
00:47:01,880 --> 00:47:02,760
‎वो समय बीत चुका है।

494
00:47:04,520 --> 00:47:06,000
‎लोग अब तुमको एक नेता के रूप में देखते हैं।

495
00:47:08,640 --> 00:47:09,560
‎काश कि वे ऐसा ना करते।

496
00:47:18,200 --> 00:47:20,120
‎मैं चाहता हूँ कि यह सब ना हुआ होता।

497
00:47:22,400 --> 00:47:25,600
‎फिर भी, इस सब निराशा में भी एक आशा है।

498
00:47:27,280 --> 00:47:29,200
‎एओफेर्विच आपका है, महाराज।

499
00:47:30,240 --> 00:47:32,680
‎इंग्लैंड का सपना कभी इतना क़रीब नहीं रहा।

500
00:47:48,640 --> 00:47:51,200
‎-एओफेर्विच में तुम्हारी सुरक्षा तय करूँगा।
‎-कैसे?

501
00:47:52,000 --> 00:47:54,840
‎आपने मेरे परिजनों का हौसला तोड़ दिया है।

502
00:47:54,920 --> 00:47:56,200
‎अब यह कोई आश्रय नहीं है।

503
00:47:58,400 --> 00:47:59,560
‎तुम्हारे पास अब भी एक परिवार है।

504
00:48:00,600 --> 00:48:01,680
‎मैं भी तुम्हारा परिवार हूँ।

505
00:48:02,760 --> 00:48:03,760
‎हम एक नया घर बना सकते हैं।

506
00:48:04,920 --> 00:48:06,120
‎मैं प्यार को जानती थी, पिताजी।

507
00:48:07,120 --> 00:48:09,640
‎मैं एक रानी के रूप में निकली थी
‎और अब मेरे पास कुछ नहीं है।

508
00:48:11,160 --> 00:48:13,120
‎एडवर्ड की जीत मेरी बर्बादी का कारण रही है।

509
00:48:35,480 --> 00:48:36,440
‎आप यहाँ छिपकर रह सकते हैं।

510
00:48:37,160 --> 00:48:38,680
‎दिन निकलते ही हम निकलेंगे।

511
00:48:38,760 --> 00:48:41,800
‎सबसे नज़दीक बंदरगाह वाला शहर खोजकर
‎रिश्वत देकर फ़्रैंकिया के जहाज में घुसेंगे।

512
00:48:41,880 --> 00:48:45,600
‎अंधेरे में छिपकर रहने का
‎मेरा कोई इरादा नहीं।

513
00:48:46,400 --> 00:48:49,080
‎मालिक, आप अपनी सेना,

514
00:48:50,040 --> 00:48:51,960
‎राजा से अपनी प्रतिष्ठा खो चुके हैं।

515
00:48:52,040 --> 00:48:55,000
‎मेरा नाती अब अकेला है।

516
00:48:55,080 --> 00:48:58,480
‎उसकी विरासत को सुरक्षित करना
‎कभी इतना ज़्यादा ज़रूरी नहीं रहा।

517
00:49:01,280 --> 00:49:04,040
‎-आपका क्या?
‎-मुझे जो काम सौंपा गया था उसे पूरा करूँगा।

518
00:49:04,120 --> 00:49:08,880
‎मुझे स्कोशिया के राजा के साथ
‎संधि तय करने के लिए भेजा गया था।

519
00:49:08,960 --> 00:49:11,120
‎मेरा इरादा इसे अपने फ़ायदे में बदलने का है।

520
00:49:11,200 --> 00:49:14,200
‎केवल स्कोशिया के कोंस्टनटिन,

521
00:49:14,280 --> 00:49:20,240
‎असली ईसाई राजा, के पास ही एडवर्ड की
‎तानाशाही को ख़त्म करने की ताक़त है।

522
00:49:22,200 --> 00:49:25,960
‎राजा कोंस्टनटिन को
‎एक उपहार की उम्मीद होगी।

523
00:49:27,320 --> 00:49:28,880
‎हम उन्हें एक उपहार देंगे।

524
00:49:31,040 --> 00:49:34,080
‎लेडी एल्फिन के साथ कोई सहयोगी नहीं है।

525
00:49:35,600 --> 00:49:36,920
‎तुम्हें उसे वापस लाना होगा।

526
00:49:44,040 --> 00:49:46,240
‎स्रिब्लिन

527
00:49:46,320 --> 00:49:48,440
‎स्टर्लिंग
‎स्कोशिया का साम्राज्य

528
00:49:57,440 --> 00:50:00,440
‎महाराज, नॉर्थम्ब्रिया के
‎लोगों से काफी ख़बर मिली है।

529
00:50:00,520 --> 00:50:03,560
‎सैक्सन एडवर्ड ने स्ट्राइकर को हरा दिया है।

530
00:50:03,640 --> 00:50:06,840
‎तो फिर हम समझदार थे
‎कि नॉर्थम्ब्रिया वालों को आमंत्रित किया।

531
00:50:07,960 --> 00:50:09,880
‎क्या हम उनमें से किसी की हत्या करेंगे?

532
00:50:11,560 --> 00:50:14,200
‎हम एक उदाहरण देंगे
‎और बाकी लॉर्ड भी शपथ लेंगे।

533
00:50:17,600 --> 00:50:20,320
‎सभी स्कॉटलैंड के राजा
‎कोंस्टनटिन के लिए खड़े होंगे!

534
00:50:24,880 --> 00:50:27,880
‎नॉर्थम्ब्रिया के लॉर्ड्स का स्वागत है,

535
00:50:28,760 --> 00:50:30,800
‎इस दोस्ती की दावत में।

536
00:50:31,840 --> 00:50:37,320
‎जबकि हमारी शराब तेज़ और बहुत सारी है,
‎नशा उतारने के लिए आज के दिन की ख़बर है:

537
00:50:37,400 --> 00:50:42,960
‎एडवर्ड ने अपने सबसे महान एल्डरमैन
‎और अपने सहयोगी स्ट्राइकर को हरा दिया।

538
00:50:43,840 --> 00:50:47,760
‎इससे हम यह मान रहे हैं कि हमें
‎युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।

539
00:50:49,280 --> 00:50:52,640
‎हमें डर है कि वह अपनी नज़र
‎उत्तर की ओर घुमाएगा

540
00:50:52,720 --> 00:50:57,080
‎और नॉर्थम्ब्रिया और अल्बा को
‎अपने विजय अभियानों में जोड़ेगा।

541
00:50:58,480 --> 00:51:03,920
‎यह समय जुटकर एक होने का

542
00:51:04,840 --> 00:51:08,200
‎और अति शक्तिशाली वेसेक्स
‎की धमकी का सामना करने का है

543
00:51:08,280 --> 00:51:13,680
‎इससे पहले कि उसके इंग्लैंड का सपना
‎हमारे राज्यों को निगल जाए।

544
00:51:16,560 --> 00:51:19,320
‎-आपका क्या कहना है, जर्रो के लॉर्ड एडमंड?
‎-हाँ।

545
00:51:19,400 --> 00:51:22,200
‎-बेरविक के एल्फगार?
‎-मैं भी शपथ लूँगा।

546
00:51:24,280 --> 00:51:25,240
‎तुम्हारा नाम क्या है?

547
00:51:27,400 --> 00:51:29,240
‎वीटगर, महाराज।

548
00:51:30,280 --> 00:51:31,520
‎बेबनबर्ग का वीटगर।

549
00:51:33,520 --> 00:51:36,520
‎संवाद अनुवादक: प्रीति भारद्वाज

