1
00:00:06,000 --> 00:00:09,000
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,120 --> 00:00:14,720
‎मैं हूँ ऊट्रेड, ऊट्रेड का बेटा।

3
00:00:14,800 --> 00:00:17,280
‎एफोरविच तक एक ख़ास खबर पहुँची है।

4
00:00:17,360 --> 00:00:19,800
‎-एल्फिन का रास्ते में अपहरण हो गया।
‎-किसने किया?

5
00:00:19,880 --> 00:00:21,840
‎हमें लगता है वो भाड़े के आदमी थे।

6
00:00:21,920 --> 00:00:24,320
‎हमें शक है वे लॉर्ड एथेलेम के
‎लोग हो सकते हैं।

7
00:00:24,400 --> 00:00:26,920
‎और उसी के साथ मेरी किस्मत बदल गई।

8
00:00:27,000 --> 00:00:28,760
‎लॉर्ड एथेलेम विद्रोह करना चाहते हैं।

9
00:00:28,840 --> 00:00:31,040
‎उन्होंने कॉन्स्टेन्टिन के साथ
‎संधि कर ली है

10
00:00:31,120 --> 00:00:34,320
‎और उन्हें लेडी एल्फिन के साथ
‎विवाह का प्रस्ताव दिया।

11
00:00:34,400 --> 00:00:37,080
‎-वो कहाँ मिलेगा?
‎-यहाँ से उत्तर की ओर एक दुर्ग है,

12
00:00:37,159 --> 00:00:38,720
‎नाम है बेब्बन्बुर्ग।

13
00:00:38,800 --> 00:00:43,080
‎मेरा जन्म अधिकार; मेरे चचेरे भाई
‎वीटगर ने छीन लिया।

14
00:00:43,160 --> 00:00:45,400
‎तुम्हारा नाम भुला दिया जाएगा!

15
00:00:48,000 --> 00:00:50,280
‎अब मेरे पास इसे वापस
‎हासिल करने का मौका है।

16
00:00:50,360 --> 00:00:53,760
‎मैं वेसेक्स की सेना का नेतृत्व करूँगा
‎और हम स्कॉट्स को सीमा पार खदेड़ देंगे।

17
00:00:53,840 --> 00:00:57,080
‎इसी बीच, एथेलेम को घुटने टेकने पड़ेंगे
‎और एल्फिन लौटा दी जाएगी।

18
00:00:57,160 --> 00:00:59,080
‎पर किंग एडवर्ड की योजना अलग थी।

19
00:00:59,160 --> 00:01:02,280
‎एल्फिन से विवाह
‎और लॉर्ड एथेलेम को हटाने के बदले,

20
00:01:02,360 --> 00:01:04,040
‎हम नॉर्थम्ब्रिया को
‎दो हिस्सों में बाँट देंगे।

21
00:01:04,120 --> 00:01:06,800
‎बेब्बन्बुर्ग के आसपास की जमीन
‎स्कॉट्स को मिल जाएगी

22
00:01:06,880 --> 00:01:08,840
‎और एथेलेम मार दिया जाएगा।

23
00:01:08,920 --> 00:01:10,319
‎फिर भी उसे किसी का साथ नहीं मिला।

24
00:01:11,480 --> 00:01:14,800
‎मैंने तुम्हारी बहन से वादा किया था
‎कि एल्फिन को सुरक्षित रखूँगा।

25
00:01:14,880 --> 00:01:18,160
‎-मैं ऊट्रेड के साथ हूँ।
‎-मैं ऊट्रेड के साथ हूँ।

26
00:01:18,240 --> 00:01:20,800
‎एथेलस्टान, मेरे बच्चे, तुम क्या कहते हो?

27
00:01:20,880 --> 00:01:23,080
‎मैं लॉर्ड ऊट्रेड का साथ दूँगा।

28
00:01:23,160 --> 00:01:26,680
‎महाराज, लगता नहीं
‎परिस्थिति आपके अनुरूप है।

29
00:01:27,880 --> 00:01:29,920
‎मैं अब अवज्ञा सहन नहीं करूँगा।

30
00:01:30,000 --> 00:01:32,800
‎फांसी की सजा पर कोई नहीं छोड़ेगा!

31
00:01:33,880 --> 00:01:35,680
‎भाग्य ही सबकुछ है!

32
00:01:46,360 --> 00:01:50,160
‎चलो, तेज चलो!
‎सूर्योदय जल्दी ही होने वाला है।

33
00:01:50,240 --> 00:01:53,720
‎अरे, जाने से ठीक पहले मुझे मत मारो।

34
00:01:53,800 --> 00:01:55,120
‎चलो!

35
00:01:56,120 --> 00:01:59,720
‎-कोई ख़बर कि राजा मानेंगे?
‎-उसने सभी सलाहकारों को दूर कर दिया है।

36
00:01:59,800 --> 00:02:02,800
‎यकीनन वह सैक्संस पर तो वार नहीं करेंगे।

37
00:02:02,880 --> 00:02:05,680
‎यह मर्शियन एल्डरमेन को बताओ।

38
00:02:08,000 --> 00:02:10,280
‎हम भोर होते ही निकलेंगे।

39
00:02:18,000 --> 00:02:20,000
‎क्या उसके आदमी अभी भी द्वार पर होंगे?

40
00:02:20,080 --> 00:02:24,160
‎हाँ, और मर्शियंस भी जाने को तैयार हैं।

41
00:02:24,240 --> 00:02:26,440
‎डर है कि दोनों में से कोई पीछे नहीं हटेगा।

42
00:02:36,040 --> 00:02:39,480
‎तुम्हें भी नींद नहीं आ रही?

43
00:02:42,560 --> 00:02:46,360
‎आज रात महाराज मेरे साथ नहीं हैं।

44
00:02:47,520 --> 00:02:52,160
‎मैंने कहा कि उन्हें नॉर्थम्ब्रिया का साथ
‎नहीं छोड़ना चाहिए और उन्हें अच्छा नहीं लगा।

45
00:02:52,240 --> 00:02:59,160
‎आदमी जिनसे प्यार करते हैं
‎उनसे सच सुनना पसंद नहीं करते।

46
00:03:03,240 --> 00:03:06,920
‎जो भी हो, जब वक़्त आएगा,

47
00:03:07,000 --> 00:03:10,320
‎ईश्वर हमारे साथ हैं।

48
00:03:23,800 --> 00:03:26,760
‎मेरे आदेश अब भी माने नहीं जा रहे।

49
00:03:26,840 --> 00:03:30,240
‎वेसेक्स की सेना को तैयार करो।
‎सभी द्वार पर मिलो।

50
00:03:30,320 --> 00:03:31,880
‎जी, महाराज।

51
00:03:32,880 --> 00:03:34,560
‎लेडी।

52
00:03:34,640 --> 00:03:39,760
‎एडवर्ड, सैक्सन्स का साथ मत छोड़ो।

53
00:03:39,840 --> 00:03:44,760
‎इयागिफू, तुम्हें विनचेस्टर
‎वापस जाना चाहिए।

54
00:03:44,840 --> 00:03:46,920
‎अभी दोस्ती करने का समय नहीं है।

55
00:03:47,000 --> 00:03:51,120
‎हम दोस्त नहीं हैं,
‎बस तुमसे प्यार करते हैं।

56
00:03:51,200 --> 00:03:57,760
‎कसम से, मैं जो सच है वो बोल कर ही जाऊँगी।

57
00:03:57,840 --> 00:04:01,280
‎एल्फिन को रास्ते से हटाने की

58
00:04:01,360 --> 00:04:05,880
‎और स्कॉट्स से सौदा करने की
‎तुम्हारी योजना फायदेमंद है।

59
00:04:05,960 --> 00:04:09,440
‎इससे शांति बहाल होगी, हाँ,

60
00:04:09,520 --> 00:04:13,120
‎पर इससे सैक्सन्स विभाजित हो जाएंगे।

61
00:04:13,200 --> 00:04:17,880
‎मर्शिया को वेसेक्स से अलग करने का
‎जोखिम मत उठाओ।

62
00:04:17,960 --> 00:04:22,200
‎-आपको लॉर्ड औल्डहेल्म को सलाह देना चाहिए।
‎-पर मैं नहीं दूँगी,

63
00:04:22,279 --> 00:04:25,360
‎क्योंकि मैं लॉर्ड औल्डहेल्म से सहमत हूँ।

64
00:04:27,520 --> 00:04:31,080
‎एथ्ल्फ्रेद ऊट्रेड का साथ देगा।

65
00:04:31,160 --> 00:04:35,440
‎मैं राजा हूँ, किसी के पीछे नहीं चलता।

66
00:04:41,800 --> 00:04:46,160
‎तुम एक राजा हो जो नेतृत्व करने से
‎पीछे हट रहा है।

67
00:04:46,240 --> 00:04:51,960
‎जो इतना अजीब है
‎कि मुझे सोचना पड़ा कि क्यों?

68
00:04:52,960 --> 00:04:55,960
‎और एक ही बात समझ आती है…

69
00:04:57,480 --> 00:04:59,240
‎...डर।

70
00:04:59,320 --> 00:05:06,120
‎-मुझे एथेलेम या कॉन्स्टेन्टिन से डरता…
‎-नहीं, पर तुम एल्फ्रेड के नाम से डरते हो।

71
00:05:15,160 --> 00:05:17,760
‎तो एक बात बता दूँ,

72
00:05:17,840 --> 00:05:24,040
‎तुम में इतनी ताकत है कि अपने पिता के
‎सपनों को पूरा कर सको।

73
00:05:24,120 --> 00:05:27,640
‎इसे अपने वारिस पर छोड़ने की ज़रुरत नहीं।

74
00:05:27,720 --> 00:05:32,600
‎तुम इस लायक हो

75
00:05:32,680 --> 00:05:35,960
‎कि इंग्लैंड को एक करके
‎गाथाओं में अमर हो जाओ।

76
00:05:36,040 --> 00:05:40,240
‎-मैं डर कर पीछे नहीं हट रहा।
‎-मैं तुम्हारी माँ हूँ

77
00:05:42,280 --> 00:05:46,480
‎और जानती हूँ तुम कब डर रहे हो।

78
00:05:46,560 --> 00:05:48,680
‎तो मैं यहाँ तुम्हें बताने आई हूँ

79
00:05:48,760 --> 00:05:53,040
‎कि तुम इस पल के हक़दार हो।

80
00:05:53,120 --> 00:05:56,560
‎तुम भी उतने ही अच्छे और सच्चे

81
00:05:56,640 --> 00:06:00,440
‎और विश्वासयोग्य हो अपने पिता की तरह।

82
00:06:00,520 --> 00:06:06,080
‎और इसीलिए, ईश्वर तुम्हारे साथ हैं।

83
00:06:13,840 --> 00:06:16,480
‎यह तुम्हारा भाग्य है।

84
00:06:17,480 --> 00:06:20,840
‎इस पल का इस्तेमाल करो।

85
00:06:37,080 --> 00:06:40,640
‎अपनी जगह छोड़ कर सेना से साथ मिल जाओ!

86
00:06:46,640 --> 00:06:48,240
‎वेसेक्स ने घुटने टेक दिए हैं।

87
00:06:48,320 --> 00:06:51,720
‎एडवर्ड की सेना अब इस किले की
‎रखवाली नहीं कर रही।

88
00:07:10,720 --> 00:07:14,240
‎-हम जाएंगे। द्वार खोलो।
‎-जी, लॉर्ड।

89
00:07:44,560 --> 00:07:46,920
‎तो बेब्बन्बुर्ग चलें, लॉर्ड ऊट्रेड?

90
00:07:47,000 --> 00:07:49,320
‎राजा को इस पल का आनंद लेने दो।

91
00:07:53,200 --> 00:07:55,040
‎अगर यही आपकी आज्ञा है तो।

92
00:07:55,120 --> 00:07:58,680
‎मुझे नॉर्थम्ब्रिया की रक्षा करने के लिए
‎किसी भरोसेमंद आदमी की ज़रुरत है।

93
00:08:06,160 --> 00:08:08,560
‎हम स्कॉटिश राजा का रास्ते में
‎आमना-सामना करेंगे!

94
00:08:08,640 --> 00:08:11,280
‎लॉर्ड एथेलेम के साथ हुई उनकी संधि तोड़ेंगे

95
00:08:11,360 --> 00:08:14,520
‎और एथ्ल्फ्रेद की बेटी की माँग करेंगे।

96
00:08:15,520 --> 00:08:18,480
‎हम नॉर्थम्ब्रिया को
‎सैक्सन के लिए ही रखेंगे!

97
00:08:30,680 --> 00:08:32,160
‎बेब्बन्बुर्ग की ओर!

98
00:09:14,880 --> 00:09:17,120
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

99
00:09:36,320 --> 00:09:39,000
‎बेब्बन्बुर्ग

100
00:09:39,080 --> 00:09:41,120
‎बेमबर्ग

101
00:09:41,200 --> 00:09:43,520
‎नॉर्थम्ब्रिया का साम्राज्य

102
00:09:50,040 --> 00:09:53,360
‎क्या हम पर हमला होने वाला है?

103
00:09:53,440 --> 00:09:56,960
‎नहीं, हम युद्ध के लिए
‎दक्षिण की ओर जाने वाले हैं।

104
00:09:57,040 --> 00:10:03,840
‎अब हमें ज़रूरत से ज़्यादा नॉर्थम्ब्रिया की
‎मेहमाननवाज़ी का फायदा नहीं उठाना चाहिए।

105
00:10:03,920 --> 00:10:06,280
‎जैसे ही कॉन्स्टेन्टिन की सेना आएगी

106
00:10:06,360 --> 00:10:09,840
‎और शादी मुकम्मल हो जाएगी,

107
00:10:11,000 --> 00:10:14,400
‎हम राशन लेकर निकल जाएंगे।

108
00:10:14,480 --> 00:10:18,600
‎ये सेना कब आएगी?

109
00:10:22,160 --> 00:10:23,600
‎जल्द ही।

110
00:10:29,240 --> 00:10:31,360
‎उसे नहीं पता।

111
00:10:31,440 --> 00:10:35,920
‎वो चाहे जितना उछल ले, उसे नहीं पता
‎ये स्कॉट्स कब आएंगे।

112
00:10:36,000 --> 00:10:37,240
‎उसे बस उम्मीद है कि वो आएं।

113
00:10:38,640 --> 00:10:41,960
‎क्या तुम्हारा भाई ऊट्रेड अब भी
‎सैक्सन के राजा की ओर से लड़ेगा?

114
00:10:42,040 --> 00:10:43,200
‎हाँ।

115
00:10:44,200 --> 00:10:46,320
‎इसलिए हम इस किले से बाहर नहीं जाएंगे

116
00:10:46,400 --> 00:10:50,080
‎चाहे जिस तरह के भी वादे किए हों,
‎चाहे जैसी भी संधि हो जाए।

117
00:10:58,360 --> 00:11:00,360
‎देखो रास्ते में हमें कौन मिला।

118
00:11:00,440 --> 00:11:02,120
‎किनलाफ़! तुम्हें देर हो गई!

119
00:11:02,200 --> 00:11:05,480
‎लॉर्ड, बहुत दिलचस्प यात्रा थी,
‎बहुत कुछ है बताने को।

120
00:11:05,560 --> 00:11:07,640
‎सबसे पहले मैं टूटे पुल के पास खो गया था…

121
00:11:07,720 --> 00:11:10,080
‎नहीं! वक़्त नहीं है, किनलाफ़।

122
00:11:12,120 --> 00:11:13,120
‎क्या ख़बर लाए हो?

123
00:11:15,160 --> 00:11:17,640
‎वही जो खबरियों द्वारा
‎दो रात पहले देखा गया था।

124
00:11:17,720 --> 00:11:21,040
‎कॉन्स्टेन्टिन के आदमी
‎डिनबर के पास नाव में हैं।

125
00:11:22,200 --> 00:11:23,920
‎एक नाव मे सेना नहीं आएगी।

126
00:11:24,000 --> 00:11:27,960
‎हो सकता है, कोई रक्षक दल
‎खुद कॉन्स्टेन्टिन के साथ आ रहा हो?

127
00:11:28,040 --> 00:11:30,280
‎कॉन्स्टेन्टिन एक महान राजा है।

128
00:11:30,360 --> 00:11:33,680
‎वो किसी व्यापारी की तरह
‎समुद्र के फाटक से किले में नहीं आएंगे।

129
00:11:33,760 --> 00:11:37,640
‎शायद शादी के लिए तोहफ़ा ला रहा हो?

130
00:11:37,720 --> 00:11:41,440
‎नहीं, यह तो ताकत के प्रदर्शन का खेल है।

131
00:11:41,520 --> 00:11:43,840
‎वो सड़क के जरिए जितने आदमी हो सके
‎लेकर आएंगे।

132
00:11:43,920 --> 00:11:47,280
‎हाँ, संभावना कम ही है
‎कि वो समुद्र के रास्ते से आएंगे।

133
00:11:47,360 --> 00:11:50,360
‎कॉन्स्टेन्टिन रणनीतिज्ञ है: वह जान जाएगा
‎कि ज्वार कितना परिवर्तनशील है,

134
00:11:50,440 --> 00:11:52,040
‎और गर्मी के तूफान का खतरा।

135
00:11:52,120 --> 00:11:54,200
‎ठीक है, हम योजना के अनुरुप करेंगे।

136
00:11:54,280 --> 00:11:58,080
‎किस्मत रही, तो उसकी पूरी सेना को
‎आने में कई दिन लगेंगे। आगे बढ़ो।

137
00:12:07,360 --> 00:12:10,560
‎हर आदमी दिन में तीन बार ख़बर देगा।

138
00:12:10,640 --> 00:12:16,640
‎जब राजा कॉन्स्टेन्टिन की सेना क्षितिज पर
‎नज़र आए तो उस चर्च को आग लगा देना।

139
00:12:24,200 --> 00:12:25,760
‎माँ।

140
00:12:28,520 --> 00:12:32,360
‎आप यहीं रुकेंगी।
‎इस रेखा के पार नहीं जाना है।

141
00:12:32,440 --> 00:12:36,520
‎एडवर्ड, मेरी ज़िंदगी उतनी ज़रुरी नहीं।

142
00:12:36,600 --> 00:12:41,400
‎तुम्हारा वंश सुरक्षित है और इतना काफ़ी है।

143
00:12:45,200 --> 00:12:46,720
‎बेब्बन्बुर्ग कितनी दूर है?

144
00:12:48,640 --> 00:12:52,360
‎पाँच मील, पर हमारा सफर ज्यादा लंबा है।

145
00:12:52,440 --> 00:12:56,280
‎भोर में हम पश्चिम की ओर जंगल से होकर
‎किले के उस ओर से जाएंगे।

146
00:12:56,360 --> 00:12:58,200
‎उसके ऊपर के रास्ते से हमला करेंगे।

147
00:12:58,280 --> 00:13:02,600
‎मैं सैन्य सवाल पूछने वालों में से नहीं हूँ

148
00:13:02,680 --> 00:13:07,240
‎पर अगर इतनी बड़ी सेना आएगी
‎तो ख़बर तो फैलेगी ना?

149
00:13:09,520 --> 00:13:12,880
‎एक वक़्त आता है जब हम छिप नहीं सकते।

150
00:13:12,960 --> 00:13:14,800
‎हमें बस दुआ करनी होगी
‎कि ईश्वर हमारा साथ दें।

151
00:13:17,160 --> 00:13:20,520
‎तुम यहीं रहोगी और बेवकूफ़ी कर
‎रणभूमि में तो नहीं जाओगी?

152
00:13:21,840 --> 00:13:25,440
‎-अगर घायलों को मेरी ज़रुरत पड़ेगी…
‎-वो नहीं जाएगी।

153
00:13:25,520 --> 00:13:27,280
‎हम अपना कर्तव्य जानते हैं।

154
00:13:27,360 --> 00:13:31,440
‎कुछ पल आदमी को अकेले झेलने होते हैं।
‎ये उन्हीं पलों में से है।

155
00:13:50,000 --> 00:13:52,040
‎राजा को बता दो।

156
00:14:02,800 --> 00:14:06,800
‎-यह तो राजा है।
‎-एक राजा बेहतर जहाज मे आएगा।

157
00:14:08,920 --> 00:14:10,960
‎शायद ये उनमें से नहीं है।

158
00:14:11,040 --> 00:14:13,200
‎मेरे आदमी समुद्री दरवाज़े पर उतर रहे हैं।

159
00:14:13,280 --> 00:14:16,360
‎राजा किले में मुख्य द्वार से आता है।

160
00:14:34,640 --> 00:14:37,960
‎स्कॉट्स के राजा के लिए सावधान खड़े रहो!

161
00:14:39,480 --> 00:14:42,240
‎महाराज! आप हमारी योजना से थोड़ा पहले आ गए।

162
00:14:42,320 --> 00:14:44,920
‎मुझे लोगों को अचंभित करना पसंद है।

163
00:14:48,880 --> 00:14:55,560
‎मुझे लगा था आप छिप कर आएंगे।

164
00:14:55,640 --> 00:14:58,680
‎मैं जंगलों में छिपने के लिए राजा नहीं बना।

165
00:14:58,760 --> 00:15:03,480
‎फिर भी जंग मे जो सबसे ज़रुरी चीज़ है
‎जो हमारे साथ थी,

166
00:15:03,560 --> 00:15:07,720
‎वो है अचंभा।

167
00:15:07,800 --> 00:15:11,920
‎उसे खो दिया तो एडवर्ड के आदमी जान…

168
00:15:12,000 --> 00:15:15,920
‎हर तरफ जासूस हैं।
‎उसे जल्द ही पता चल जाएगा।

169
00:15:16,000 --> 00:15:21,000
‎बेशक, पर उसकी जल्दबाजी ही उसकी कमज़ोरी है।

170
00:15:21,080 --> 00:15:27,640
‎-जब वो हमारी संधि के बारे में सुनेगा, वह…
‎-मैं बैठ कर हमले का इंतज़ार नहीं करूँगा।

171
00:15:28,640 --> 00:15:30,720
‎यह डरपोक करते हैं।

172
00:15:32,560 --> 00:15:36,360
‎मुझे लगा हमने तय किया था
‎कि हमला तब किया जाएगा

173
00:15:36,440 --> 00:15:38,760
‎जब मर्शिया से रिश्ते मजबूत हो जाएंगे।

174
00:15:38,840 --> 00:15:41,920
‎और मैं ज़ुबान का पक्का हूँ।

175
00:15:47,200 --> 00:15:49,360
‎क्या ये वही लड़का है
‎जो सैक्सन का राजा बनेगा?

176
00:15:49,440 --> 00:15:53,440
‎बेशक। एल्फवर्ड आओ
‎और राजा कॉन्स्टेन्टिन को सलाम…

177
00:15:53,520 --> 00:15:58,440
‎एक राजा से एक होने वाला राजा को सलाह,

178
00:15:58,520 --> 00:16:01,640
‎जो भी तुम्हें सलाह दे उस पर भरोसा मत करना।

179
00:16:05,960 --> 00:16:10,120
‎-समझ गया।
‎-चलो खाना खाएं।

180
00:16:10,200 --> 00:16:13,160
‎लेडी एल्फिन को बुला लाओ।

181
00:16:19,520 --> 00:16:21,120
‎नहीं!

182
00:16:23,640 --> 00:16:26,920
‎मैं उनसे अकेले में मिलना चाहूँगा,
‎खाना खा लेने के बाद।

183
00:16:29,600 --> 00:16:32,600
‎कभी किसी दुल्हन से खाली पेट मत मिलो।

184
00:16:35,480 --> 00:16:36,800
‎क्या?

185
00:17:04,000 --> 00:17:07,400
‎क्या कहते हैं, लॉर्ड?

186
00:17:07,480 --> 00:17:10,319
‎बेकार लोगों को यहीं छोड़,
‎घोड़ों पर चढ़ते हैं,

187
00:17:10,400 --> 00:17:15,480
‎द्वार तक जाते हैं, सिर्फ
‎हम तीन, आपके भाई को सबक सिखाते हैं, हाँ?

188
00:17:15,560 --> 00:17:19,520
‎द्वार तक तो मैं पहले भी गया हूँ।

189
00:17:23,160 --> 00:17:28,160
‎शायद इन सब लोगों की मौत से तो
‎तुम्हारा तरीका बेहतर है।

190
00:17:31,599 --> 00:17:33,880
‎छोड़ो भी, वो तुम्हारा साथ देना चाहते हैं।

191
00:17:33,960 --> 00:17:36,360
‎वे इसी का तो इंतज़ार कर रहे थे।

192
00:17:36,440 --> 00:17:38,840
‎वो सारी जिंदगी इसकी ही कहानियाँ सुनाएंगे।

193
00:17:38,920 --> 00:17:43,040
‎"बेब्बन्बुर्ग, इस जीत में मेरा योगदान।"

194
00:17:45,880 --> 00:17:47,920
‎अरे।

195
00:17:48,000 --> 00:17:52,800
‎लॉर्ड, ख़बर दुखद है।
‎हमारे हमले का समय ठीक नहीं है।

196
00:17:52,880 --> 00:17:56,400
‎कॉन्स्टेन्टिन पहले से ही किले के अन्दर है।

197
00:18:03,440 --> 00:18:06,000
‎ख़बरी का कहना है वो समुद्री द्वार से आया।

198
00:18:08,480 --> 00:18:11,680
‎-गलती मेरी है। मैंने ये सलाह दी…
‎-तुम्हारी गलती नहीं है।

199
00:18:11,760 --> 00:18:15,040
‎यह सब फैसले की बात है
‎और हमने गलत फैसला लिया।

200
00:18:20,880 --> 00:18:23,760
‎इस नाव में कितने आदमी थे?

201
00:18:23,840 --> 00:18:27,760
‎शायद सिर्फ मुख्य रक्षक।

202
00:18:27,840 --> 00:18:30,600
‎जैसा ऊट्रेड ने कहा था।

203
00:18:30,680 --> 00:18:33,480
‎इसे संकेत मत समझना।
‎हम बस दूसरी योजना बनाएँगे।

204
00:18:33,560 --> 00:18:35,040
‎यह संकेत है कि हमें हमला करना चाहिए।

205
00:18:35,120 --> 00:18:37,480
‎-उसकी सेना के आने से पहले…
‎-नहीं।

206
00:18:37,560 --> 00:18:39,320
‎हमारे सभी लक्ष्य एक ही जगह पर हैं।

207
00:18:39,400 --> 00:18:42,560
‎अभी किले पर हमला करते हैं और एथेलेम
‎और कॉन्स्टेन्टिन को कैद कर लेंगे।

208
00:18:42,640 --> 00:18:44,720
‎एल्फिन अन्दर है।

209
00:18:44,800 --> 00:18:47,440
‎उसे ज़बरदस्ती शादी करनी पड़ेगी
‎और वो उसे धमकाएंगे।

210
00:18:47,520 --> 00:18:49,840
‎हाँ, वे उसे सौदे में इस्तेमाल करेंगे पर…

211
00:18:49,920 --> 00:18:53,200
‎पर हम भरोसा कर सकते हैं कि एथेलेम
‎फंसने पर सही काम करेगा?

212
00:18:57,040 --> 00:18:59,640
‎अगर कॉन्स्टेन्टिन तक पहुँच जाते हैं
‎तो सौदा कर सकते हैं,

213
00:18:59,720 --> 00:19:02,680
‎-पर अब उसके पास खोने को कुछ नहीं है।
‎-हमारे पास सैकड़ों आदमी हैं।

214
00:19:02,760 --> 00:19:06,400
‎बेब्बन्बुर्ग सुरक्षित है,
‎पर हमारी सेना ज़्यादा है…

215
00:19:06,480 --> 00:19:10,240
‎उसकी चाल में उसकी अपनी
‎बेटी की ही जान चली गई।

216
00:19:10,320 --> 00:19:15,520
‎बेब्बन्बुर्ग की इस गहमागहमी में एथ्ल्फ्रेद
‎की बेटी की जान दांव पर नहीं लगा सकते।

217
00:19:16,680 --> 00:19:18,080
‎एक और रास्ता है।

218
00:19:21,840 --> 00:19:25,920
‎मैं कुछ लोगों के साथ जाता हूँ।
‎मेरे संदेश का इंतज़ार करना।

219
00:19:26,000 --> 00:19:28,960
‎हम एल्फिन को वहाँ से निकाल लाएंगे,
‎फिर तुम हमला कर सकते हो।

220
00:19:29,040 --> 00:19:32,080
‎-कैसे?
‎-समुद्री द्वार से, लॉर्ड?

221
00:19:32,160 --> 00:19:36,120
‎नहीं। बेब्बन्बुर्ग के लिए एक रास्ता है…

222
00:19:38,200 --> 00:19:41,520
‎…जिससे सेना नहीं जा सकती,
‎आधे दर्जन लोग भी नहीं जा सकते।

223
00:19:41,600 --> 00:19:44,280
‎बहुत खतरनाक है करके मैंने
‎नज़रअंदाज कर दिया था।

224
00:19:45,880 --> 00:19:49,000
‎पर शायद कम लोगों के साथ मुमकिन हो।

225
00:19:49,080 --> 00:19:52,440
‎जब ये चंद लोग बेब्बन्बुर्ग के
‎रक्षक से मिलेंगे तब क्या होगा?

226
00:19:55,400 --> 00:19:58,360
‎पिर्लिग़, हमारे साथ आने की हिम्मत है?

227
00:19:59,360 --> 00:20:00,800
‎मुझे रोकने की हिम्मत है?

228
00:20:02,200 --> 00:20:06,280
‎लॉर्ड, मुझे भी साथ ले चलिए।
‎मुझमें हर मुसीबत झेलने की ताकत है।

229
00:20:06,360 --> 00:20:09,560
‎चार अंक हमेशा हमारे लिए सफल रहा है।

230
00:20:09,640 --> 00:20:14,440
‎सेना को रोक कर रखो।
‎मेरे संकेत तक हमला मत करना।

231
00:20:14,520 --> 00:20:16,680
‎बहुत हुई ये बहानेबाजी। योजना क्या है?

232
00:20:17,840 --> 00:20:20,080
‎अगर काम किया तो हम एल्फिन के साथ लौटेंगे।

233
00:20:21,200 --> 00:20:22,160
‎अगर नहीं काम किया तो?

234
00:20:24,440 --> 00:20:27,640
‎तो ये आखिरी बार होगा जब हम बात करेंगे।

235
00:20:32,640 --> 00:20:36,400
‎हम उत्तर की ओर जाएंगे,
‎बेब्बन्बुर्ग के परे अगले छोर पर।

236
00:20:38,000 --> 00:20:40,320
‎हम मेरे एक परिचित की मदद लेंगे।

237
00:20:40,400 --> 00:20:42,280
‎अगर उसने मदद नहीं की तो?

238
00:20:42,360 --> 00:20:44,720
‎तो फिनन, हमें कुछ और सोचना होगा।

239
00:20:44,800 --> 00:20:46,240
‎क्या?

240
00:21:14,440 --> 00:21:16,960
‎हमें काम करना है।
‎नन के साथ मस्ती नहीं करना।

241
00:21:17,040 --> 00:21:18,840
‎वो तो तुम करोगे, ऊट्रेड।

242
00:21:58,720 --> 00:22:01,080
‎अगर आने का बताया होता
‎तो थोड़ी बियर बनाई होती।

243
00:22:01,160 --> 00:22:03,720
‎-तुम यहाँ हो!
‎-तुम खुशकिस्मत हो।

244
00:22:03,800 --> 00:22:05,880
‎मैं इस टापू पर एक महीने से हूँ।

245
00:22:05,960 --> 00:22:09,160
‎-ख़बर भेजनी चाहिए थी।
‎-मुझे पता नहीं था मैं आने वाला हूँ।

246
00:22:09,240 --> 00:22:12,240
‎-पर ईश्वर की दूसरी योजना थी।
‎-क्या तुम आलिस के लिए आए हो?

247
00:22:12,320 --> 00:22:16,920
‎वो बेहतर है पर अब भी उसे
‎रानी की मौत के सपने आते हैं।

248
00:22:17,000 --> 00:22:19,640
‎मैं बेब्बन्बुर्ग के लिए आया हूँ।

249
00:22:19,720 --> 00:22:22,760
‎वक़्त हो गया? तुम्हारे पास आदमी हैं?

250
00:22:22,840 --> 00:22:24,600
‎एडवर्ड की सेना यहाँ से दक्षिण की ओर है।

251
00:22:25,840 --> 00:22:27,480
‎आमतौर पर हमें ऐसी ख़बर मिल जाती है।

252
00:22:27,560 --> 00:22:29,520
‎पहले, मुझे किले के अन्दर जाना है

253
00:22:29,600 --> 00:22:33,480
‎कुछ आदमियों के साथ
‎लेडी एल्फिन को छुड़ाने के लिए।

254
00:22:33,560 --> 00:22:36,840
‎-कोई योजना है?
‎-हाँ, एक है, पर मुझे मदद चाहिए।

255
00:22:37,960 --> 00:22:42,960
‎-तुम्हारी नहीं, मुझे ज़रुरत है…
‎-नहीं, नहीं! वो बहुत छोटा है।

256
00:22:44,480 --> 00:22:47,680
‎नहीं उसकी नहीं। उसकी हर्गिज़ नहीं।

257
00:22:47,760 --> 00:22:51,560
‎क्या किस्मत से, व्यापारी हेस्टन
‎अब भी इस राज्य में है?

258
00:22:52,560 --> 00:22:56,880
‎ऊट्रेड, ईश्वर वाक़ई आपके साथ है।

259
00:23:04,960 --> 00:23:08,920
‎वो जाना नहीं चाहता
‎क्योंकि यहाँ उसकी अच्छी कमाई है।

260
00:23:09,920 --> 00:23:13,560
‎-यहाँ व्यापार काफी बढ़ गया है।
‎-तुम्हें मिलता हूँ।

261
00:23:27,800 --> 00:23:30,400
‎मुझसे चुराया तो पछताओगे!

262
00:23:34,480 --> 00:23:37,160
‎-ऊट्रेड!
‎-मैं पैसे देने आया हूँ लेने नहीं।

263
00:23:37,240 --> 00:23:39,960
‎मुझे ज़रुरत नहीं है
‎और मैं पहले ही तुम्हारा काम कर चुका हूँ।

264
00:23:40,040 --> 00:23:43,080
‎हाँ, जानता हूँ पर मुझे और मदद चाहिए।

265
00:23:45,120 --> 00:23:46,640
‎मुझे बेब्बन्बुर्ग जाना है

266
00:23:46,720 --> 00:23:50,200
‎और तुम रक्षकों का ध्यान भटकाने में
‎मेरी मदद करोगे।

267
00:23:50,280 --> 00:23:56,280
‎नहीं। हर्गिज़ नहीं। आज नहीं, कभी नहीं।

268
00:23:57,280 --> 00:24:00,120
‎यह सही फैसला नहीं है।

269
00:24:00,200 --> 00:24:01,640
‎मैं अपने राज्य वापस लूँगा

270
00:24:01,720 --> 00:24:05,640
‎फिर इस मनाही के लिए
‎तुम्हें सज़ा देने आऊँगा।

271
00:24:15,600 --> 00:24:19,920
‎मुझे धमकी दी तो बेब्बन्बुर्ग जाकर
‎तुम्हारे हमले के बारे में आगाह कर दूँगा।

272
00:24:21,760 --> 00:24:24,000
‎नहीं, तुम ऐसा नहीं करोगे।

273
00:24:25,280 --> 00:24:28,760
‎मैं पैसे कमाने मे व्यस्त हूँ।

274
00:24:28,840 --> 00:24:30,880
‎बताओ मुझे।

275
00:24:30,960 --> 00:24:35,160
‎क्या वल्हाला ऐसे आदमी का स्वागत करेगी
‎जो मूर्खों को ऐसे सामान बेचता है?

276
00:24:38,120 --> 00:24:42,400
‎मेरे पूर्वज यहाँ पैसे कमाने आए थे, ऊट्रेड।

277
00:24:42,480 --> 00:24:44,640
‎मैं बस उनकी इच्छा पूरी कर रहा हूँ।

278
00:24:44,720 --> 00:24:47,200
‎तुम्हें तलवार निकालने की भी
‎ज़रुरत नहीं पड़ेगी।

279
00:24:47,280 --> 00:24:50,360
‎बस रक्षकों को तट से हटाने को कह रहा हूँ।

280
00:24:50,440 --> 00:24:54,320
‎और उसके लिए अच्छी कीमत मिलेगी।

281
00:24:55,320 --> 00:24:56,680
‎तुम्हारे पास सिक्के नहीं हैं।

282
00:24:56,760 --> 00:24:59,960
‎पर तुम जानते हो मेरे पास होंगे
‎जब मैं बेब्बन्बुर्ग वापस हथिया लूँगा।

283
00:25:03,080 --> 00:25:07,920
‎और तुम जानते हो, वीटगर और मेरे बीच जंग में
‎कौन जीतेगा।

284
00:25:09,640 --> 00:25:13,080
‎मैं अपनी वफादारी के लिए
‎नहीं जाना जाता, ऊट्रेड।

285
00:25:13,160 --> 00:25:16,200
‎इसे मेरे हाथों में सौंपना सही नहीं है।

286
00:25:20,440 --> 00:25:25,120
‎रक्षकों को उनकी जगह से हटाना आसान नहीं है।

287
00:25:27,800 --> 00:25:30,840
‎-अच्छी कीमत देनी पड़ेगी।
‎-हाँ, पता है।

288
00:25:32,120 --> 00:25:35,560
‎फिनन बाहर है, वो योजना समझा देगा।

289
00:25:40,360 --> 00:25:42,720
‎पिर्लिग़ हमारी सबसे छोटी नाव
‎उधार ले सकता है।

290
00:25:42,800 --> 00:25:46,280
‎अगर उसे समंदर में देख लिया
‎तो सोचेंगे कोई तीर्थ यात्री है।

291
00:25:48,360 --> 00:25:49,840
‎इसे लौटा ज़रुर देना।

292
00:25:51,160 --> 00:25:53,120
‎जो बन पड़े करूँगा।

293
00:25:55,240 --> 00:25:56,880
‎शुभकामनाएं।

294
00:26:02,880 --> 00:26:06,400
‎शायद मुझे तुम्हारे साथ आना चाहिए।

295
00:26:06,480 --> 00:26:10,200
‎नहीं, ऐसा मत करना। तुम्हारी ज़रुरत यहाँ है।

296
00:26:14,360 --> 00:26:16,200
‎मुझे नहीं लगता हेस्टन पर
‎भरोसा किया जा सकता है।

297
00:26:20,600 --> 00:26:23,120
‎क्या मैं सही चुनाव कर रहा हूँ?

298
00:26:24,080 --> 00:26:26,200
‎लेडी एल्फिन को बचाना गलत नहीं हो सकता

299
00:26:26,280 --> 00:26:28,320
‎या अपने बच्चों के लिए घर की तलाश।

300
00:26:28,400 --> 00:26:31,040
‎हालांकि ये वक़्त सही है या नहीं

301
00:26:32,120 --> 00:26:35,720
‎ये मैं नहीं कह सकती। शायद हो।

302
00:26:37,880 --> 00:26:42,640
‎पर तुम्हारे इरादे सच्चे हैं
‎और ईश्वर तुम्हारा साथ दे।

303
00:26:45,920 --> 00:26:48,480
‎भोर होते-होते यह कर लेना।

304
00:26:48,560 --> 00:26:53,400
‎और कल इस नई दुनिया का पहला दिन होगा।

305
00:27:03,720 --> 00:27:06,720
‎-क्या सबको योजना समझ आ गई?
‎-हाँ!

306
00:27:06,800 --> 00:27:10,880
‎-हाँ!
‎-हे, ये उसके लिए कर दो।

307
00:27:10,960 --> 00:27:14,040
‎वह ज्वार बदलने से पहले
‎रक्षकों को समुद्र तट से हटाएगा,

308
00:27:14,120 --> 00:27:16,320
‎जिससे एक बहुत ही कम समय का
‎और खतरे से भरा मौका मिलेगा

309
00:27:16,400 --> 00:27:21,000
‎रक्षकों के कमरे में घुसने का
‎इससे पहले कि वो लौटें।

310
00:27:21,080 --> 00:27:23,480
‎वो हिस्सा भूल गए जिसमें तुम इंतज़ार करोगे।

311
00:27:25,160 --> 00:27:27,800
‎हाँ, मैं नाव पर इंतज़ार करूँगा।

312
00:27:27,880 --> 00:27:29,760
‎जब संकेत आएगा
‎तब उन्हें वहाँ से निकालना है।

313
00:27:29,840 --> 00:27:33,040
‎बढ़िया, हम सब सहमत हैं।

314
00:28:02,320 --> 00:28:05,280
‎रात होने को आई है और अब तक
‎ऊट्रेड की कोई खबर नहीं।

315
00:28:05,360 --> 00:28:08,120
‎महाराज, धीरज रखिए।

316
00:28:10,280 --> 00:28:11,360
‎उसने आपको कभी निराश नहीं किया।

317
00:28:11,440 --> 00:28:13,800
‎और इससे पहले वो कभी
‎अपने राज्य के लिए नहीं लड़ा है।

318
00:28:14,920 --> 00:28:18,000
‎वह जितनी भी सैक्सन एकता की बात कर ले,
‎हम जानते हैं वो यहाँ क्यों आया है।

319
00:28:18,880 --> 00:28:21,120
‎-यह सही नहीं है…
‎-शायद नहीं,

320
00:28:21,200 --> 00:28:23,640
‎पर सैक्सन लोगों का
‎सबसे ज़्यादा फायदा कौन चाहता है।

321
00:28:23,720 --> 00:28:26,160
‎-ऊट्रेड या मैं? मैं नहीं…
‎-लॉर्ड…

322
00:28:30,040 --> 00:28:34,440
‎उत्तर के जासूसों का कहना है
‎कि स्कॉट्स इस तरफ कूच कर रहे हैं।

323
00:28:39,120 --> 00:28:41,680
‎-वे कब तक बेब्बन्बुर्ग पहुँचेंगे?
‎-पता नहीं।

324
00:28:42,720 --> 00:28:44,880
‎निर्भर करता है
‎कि वो और सेना के लिए रुकेंगे

325
00:28:44,960 --> 00:28:48,120
‎-या यही उनकी पूरी सेना है।
‎-और ऊट्रेड का क्या?

326
00:28:51,720 --> 00:28:53,720
‎कोई ख़बर नहीं।

327
00:28:55,400 --> 00:28:56,880
‎उसका पता नहीं चल रहा है।

328
00:29:05,480 --> 00:29:08,120
‎ऐसा क्या है जो हमें पता होना चाहिए?

329
00:29:08,200 --> 00:29:10,880
‎मुझसे क्या छिपाया जा रहा है?

330
00:29:10,960 --> 00:29:12,040
‎मुझे डर है वो हमला कर देंगे।

331
00:29:13,640 --> 00:29:15,640
‎बिना लॉर्ड ऊट्रेड के?

332
00:29:15,720 --> 00:29:19,720
‎उसे परवाह नहीं कि मेरे पिता जीएं या मरें ।

333
00:29:19,800 --> 00:29:22,080
‎उन पर एल्फिन के बारे में
‎बात करने का कोई फर्क नहीं पड़ा।

334
00:29:22,160 --> 00:29:24,680
‎और वो लॉर्ड एल्फवर्ड के बारे में
‎सोच भी नहीं रहे।

335
00:29:26,280 --> 00:29:28,200
‎एडवर्ड होश में नहीं हैं।

336
00:29:28,280 --> 00:29:31,480
‎एथेलेम के धोखे से इतना क्रोधित है

337
00:29:31,560 --> 00:29:35,200
‎-कि अपने ही बेटे की बलि चढ़ा देंगे?
‎-उन पर कोई जुनून सवार है।

338
00:29:39,840 --> 00:29:41,960
‎जैसे अब जो भी हो रहा है
‎उस पर ईश्वर का आशीर्वाद है।

339
00:29:47,880 --> 00:29:49,160
‎महारानी साहिबा।

340
00:29:50,400 --> 00:29:51,280
‎महारानी साहिबा।

341
00:29:54,720 --> 00:29:59,080
‎शायद मैंने राजा को
‎कुछ ज़्यादा ही प्रोत्साहन दे दिया।

342
00:30:03,120 --> 00:30:07,800
‎-चलो हम दक्षिण की ओर जाएंगे।
‎-नहीं, मैं जंग छोड़ कर नहीं जाऊँगी।

343
00:30:07,880 --> 00:30:11,360
‎घायल सैनिकों की यहाँ रह कर मदद करूँगी।

344
00:30:11,440 --> 00:30:13,720
‎मैं भागने को नहीं कह रही हूँ,

345
00:30:13,800 --> 00:30:17,080
‎पर अगर खून-खराबे से बचाना है
‎तो आओ मेरे साथ।

346
00:30:32,760 --> 00:30:35,040
‎क्या कूद के तैर कर भागना चाहती हो?

347
00:30:36,640 --> 00:30:38,120
‎शायद।

348
00:30:38,200 --> 00:30:39,920
‎इसकी शांत लहरों से धोखा मत खाना।

349
00:30:41,040 --> 00:30:43,880
‎यहाँ लहरों का रुख बहुत जल्दी बदलता है
‎और तुम चट्टान से टकरा जाओगी।

350
00:30:43,960 --> 00:30:46,640
‎मुझे परवाह नहीं,
‎मेरी ज़िंदगी खत्म हो चुकी है।

351
00:30:49,240 --> 00:30:51,000
‎क्या आप स्कॉट्स के राजा हैं?

352
00:30:51,080 --> 00:30:52,520
‎क्या तुम दुल्हन हो?

353
00:30:52,600 --> 00:30:53,840
‎मुझे तो यही कहा गया है।

354
00:30:56,400 --> 00:30:59,160
‎आपने शादी क्यों नहीं की?
‎आप मेरे पिता से भी बड़े हैं।

355
00:30:59,240 --> 00:31:01,040
‎कौन से वाले पिता की बात कर रही हो?

356
00:31:10,120 --> 00:31:13,520
‎माफ करना, यह मज़ाक सही नहीं था।

357
00:31:15,320 --> 00:31:17,880
‎-मुझसे अभी से नफ़रत है?
‎-हाँ।

358
00:31:17,960 --> 00:31:19,600
‎क्यों?

359
00:31:19,680 --> 00:31:22,080
‎क्योंकि मैं आपसे शादी नहीं करना चाहती!

360
00:31:23,200 --> 00:31:28,320
‎सीधा सा सच है,
‎मेरे साथ ज़बरदस्ती की जा रही है।

361
00:31:32,680 --> 00:31:35,680
‎मुझे भी तुमसे शादी नहीं करनी है।

362
00:31:35,760 --> 00:31:38,880
‎-तो मुझे इस सौदे से आज़ाद कर दो।
‎-नहीं।

363
00:31:38,960 --> 00:31:42,520
‎-क्योंकि मैंने वादा किया है।
‎-मेरा व्यापार हो रहा है।

364
00:31:46,400 --> 00:31:50,720
‎ऐसा ही होता है। तुम अमीर बनोगी
‎और तुम्हारा ध्यान रखा जाएगा।

365
00:31:50,800 --> 00:31:54,600
‎-यह कोई श्राप नहीं है…
‎-आपको कोई अंदाजा नहीं! बिलकुल भी नहीं!

366
00:32:07,040 --> 00:32:09,320
‎तुम्हें किससे प्यार है?

367
00:32:10,400 --> 00:32:11,240
‎माफ़ कीजिए?

368
00:32:11,320 --> 00:32:13,960
‎तुम्हारा दिल किसके पास है
‎जो इतनी नफ़रत है?

369
00:32:14,040 --> 00:32:16,160
‎महाराज, मैं पवित्र हूँ।

370
00:32:16,240 --> 00:32:18,360
‎मैं वो नहीं पूछ रहा।

371
00:32:19,960 --> 00:32:22,680
‎मैं अपने दिल की बात नहीं बताऊँगी।

372
00:32:24,520 --> 00:32:25,600
‎ख़ैर…

373
00:32:29,600 --> 00:32:31,880
‎चूँकि हमारी शादी होने वाली है,

374
00:32:33,720 --> 00:32:36,000
‎मुझे लगता है
‎मुझे तुम्हारा भरोसा जीतना चाहिए।

375
00:32:41,840 --> 00:32:43,160
‎मैं किसी से प्यार करता हूँ।

376
00:32:45,440 --> 00:32:46,960
‎वो खुद भी शादीशुदा है,

377
00:32:49,440 --> 00:32:50,640
‎फिर भी मेरी है।

378
00:32:52,680 --> 00:32:57,280
‎और मैं किसी राजघराने की लड़की के साथ
‎उसे धोखा नहीं देना चाहता।

379
00:33:00,120 --> 00:33:01,040
‎तो…

380
00:33:03,400 --> 00:33:04,840
‎तुम मेरी बीवी तो बनोगी,

381
00:33:05,880 --> 00:33:09,840
‎तुम अपनी मर्ज़ी के महल में
‎आराम की जिंदगी बिताओगी।

382
00:33:10,960 --> 00:33:14,920
‎मैं मर्शिया के राज्य का आनंद लूँगा।
‎आऊँगा भी…

383
00:33:15,800 --> 00:33:17,040
‎पर तुम्हारे शयन कक्ष में नहीं।

384
00:33:19,280 --> 00:33:20,640
‎संक्षेप में कहूँ तो,

385
00:33:21,480 --> 00:33:23,200
‎यह शादी मुकम्मल नहीं होगी

386
00:33:24,920 --> 00:33:26,240
‎और मैं तुमसे कभी प्यार नहीं करूँगा।

387
00:33:33,720 --> 00:33:35,000
‎महाराज...

388
00:33:35,960 --> 00:33:40,080
‎ये पहली बार है जब किसी ने मुझसे सच कहा है।

389
00:33:57,720 --> 00:34:00,720
‎तुम्हारे पूर्वज पतले थे क्या?

390
00:34:03,600 --> 00:34:05,400
‎अन्दर जाकर वापस आने के लिए कितना समय है?

391
00:34:06,560 --> 00:34:09,960
‎अगर हेस्टन योजना अनुसार सब करे,

392
00:34:10,040 --> 00:34:11,400
‎तो काफ़ी समय है।

393
00:34:18,360 --> 00:34:19,440
‎लॉर्ड।

394
00:34:23,560 --> 00:34:26,080
‎समुद्र में एक और जहाज आया है।

395
00:34:47,880 --> 00:34:50,560
‎यह तट बेब्बन्बुर्ग के
‎वीटगर के इलाके में है।

396
00:34:51,440 --> 00:34:52,520
‎तुम यह जानते हो।

397
00:34:52,600 --> 00:34:55,280
‎हम घुसपैठ नहीं करना चाहते,

398
00:34:55,360 --> 00:34:58,679
‎सिर्फ अपने माल का इंतज़ार कर
‎उसे लेना चाहते हैं।

399
00:34:59,800 --> 00:35:03,600
‎-तुम्हारे साथ कौन है, नन?
‎-लिंडिसफार्म से सामान लाता एक व्यापारी।

400
00:35:04,800 --> 00:35:05,640
‎अपना नाम बताओ।

401
00:35:08,520 --> 00:35:11,480
‎हेस्टन। हमें ज्वार का इंतज़ार करने दीजिए

402
00:35:12,120 --> 00:35:14,240
‎और आप कुछ लूट का माल ले सकते हैं।

403
00:35:18,040 --> 00:35:19,320
‎यहीं रुको।

404
00:35:38,480 --> 00:35:39,840
‎रास्ता बंद है।

405
00:35:39,920 --> 00:35:42,920
‎कोई और रास्ता है क्या?

406
00:35:43,000 --> 00:35:47,360
‎वक़्त नहीं है। बदलते ज्वार के साथ
‎सेना अपनी जगह बदल रही होगी।

407
00:35:55,080 --> 00:35:56,920
‎तुम हमेशा बेब्बन्बुर्ग में मरना चाहते थे।

408
00:35:59,560 --> 00:36:02,520
‎कम बात करो, हम चढ़ाई करेंगे।

409
00:36:15,800 --> 00:36:17,040
‎कोई मदद नहीं देना।

410
00:36:17,120 --> 00:36:21,720
‎अभी दया के लिए
‎ध्यान भटकाने का वक़्त नहीं है।

411
00:36:22,720 --> 00:36:29,360
‎महाराज, हमने आपकी और लॉर्ड एथेलेम की
‎अच्छी मेहमाननवाज़ी की है।

412
00:36:29,440 --> 00:36:32,760
‎मुझे इसके बदले इस लूट का
‎हिस्सा लेने दीजिए।

413
00:36:34,680 --> 00:36:35,760
‎माल में क्या है?

414
00:36:37,880 --> 00:36:39,760
‎नमक और अवशेष।

415
00:36:39,840 --> 00:36:42,120
‎जब लहरें उठेंगी और माल आ सकता है।

416
00:36:43,000 --> 00:36:46,040
‎मेरी ज़मीन पर जो भी आएगा वो मेरा है।

417
00:36:46,120 --> 00:36:49,040
‎यही तो रिवाज़ है,
‎आपको जैसा सही लगता है करें।

418
00:36:54,800 --> 00:36:56,040
‎पर…

419
00:36:59,600 --> 00:37:01,680
‎आपको किसी भी चाल के लिए सचेत रहना चाहिए।

420
00:37:02,600 --> 00:37:06,280
‎डेन्स के लोग हमला करने के हफ्तों पहले
‎नज़र रखने के लिए लोग भेजते हैं।

421
00:37:07,800 --> 00:37:09,960
‎एक बार जब हम दक्षिण की ओर चले जाएंगे,

422
00:37:10,920 --> 00:37:13,200
‎तो तुम समुद्री लुटेरों के भरोसे रह जाओगे।

423
00:37:15,120 --> 00:37:16,840
‎फिर तुम्हें हमारी ज़रुरत पड़ेगी।

424
00:37:29,280 --> 00:37:32,880
‎तुम लोग तट पर जाओ। तुम लोग गलियारे में।

425
00:37:34,120 --> 00:37:36,640
‎जब ज्वार आएगा तो जो मन करे ले लेना।

426
00:37:42,600 --> 00:37:45,600
‎-क्या वही भाई है?
‎-हाँ, ज़्यादा समानताएं नहीं हैं।

427
00:37:45,680 --> 00:37:48,280
‎लालची आदमी को देख कर पहचान लेता हूँ।

428
00:37:48,360 --> 00:37:51,560
‎तुम में बहुत समानताएं हैं,
‎तुम उन्हें उलझा सकते हो।

429
00:37:52,960 --> 00:37:56,360
‎हमारा खजाना लेने देने के लिए शुक्रिया।

430
00:37:56,440 --> 00:38:00,840
‎देखेंगे और क्या आता है
‎और फिर यहाँ से चले जाएंगे।

431
00:38:00,920 --> 00:38:04,360
‎कोई बात नहीं, खुद को हमारा मेहमान समझिए।

432
00:38:06,000 --> 00:38:07,840
‎किले में आ जाइए जहाँ पर आग है।

433
00:38:07,920 --> 00:38:10,520
‎शुक्रिया, पर हमें बहुत काम है।

434
00:38:10,600 --> 00:38:12,880
‎कुछ तीर्थ यात्रियों को टापू पर भेजना है।

435
00:38:13,840 --> 00:38:16,560
‎यहाँ यात्रियों को बहुत खतरा है।

436
00:38:16,640 --> 00:38:18,720
‎किले में आ जाइए,

437
00:38:18,800 --> 00:38:23,040
‎शादी का भोज होने वाला है
‎जो हमें बांटने में खुशी होगी।

438
00:38:29,360 --> 00:38:33,840
‎मेरे आदमी आपका सामान
‎इकट्ठा कर लेंगे अपना हिस्सा लेकर।

439
00:38:48,680 --> 00:38:50,880
‎जो चाहिए ले लो लोगों!

440
00:38:50,960 --> 00:38:53,800
‎हेस्टन आज उदार है।

441
00:39:06,320 --> 00:39:07,680
‎भगवान!

442
00:39:08,800 --> 00:39:10,000
‎यकीन कर सकते हो?

443
00:39:16,520 --> 00:39:18,480
‎मुझे अपना हाथ दो! हाथ दो!

444
00:39:18,560 --> 00:39:20,520
‎मुझे अपना दूसरा हाथ दो!

445
00:39:20,600 --> 00:39:23,000
‎मदद करो, ऊपर खींचो!

446
00:39:30,920 --> 00:39:33,040
‎शुक्रिया।

447
00:39:36,520 --> 00:39:39,240
‎जल्दी से, जो मिले ले लो
‎और अपनी जगह पर वापस जाओ।

448
00:39:41,840 --> 00:39:44,520
‎नज़र रखना कि कहीं और डैनिश जहाज
‎तो नहीं आ रहे।

449
00:39:46,600 --> 00:39:48,560
‎कपड़े पहनने के लिए कोई शांत जगह चाहिए।

450
00:39:48,640 --> 00:39:51,280
‎क्या किले में कोई औरतों का कमरा है?

451
00:39:51,760 --> 00:39:55,400
‎वहाँ रसोई में कई औरतें हैं, वहीं चले जाएं।

452
00:40:22,800 --> 00:40:23,720
‎ये वाला।

453
00:40:25,720 --> 00:40:28,520
‎यह सबसे कमज़ोर लगता है। इस पर कोशिश करो।

454
00:40:31,440 --> 00:40:32,920
‎बहुत आवाज़ आ रही है!

455
00:40:35,840 --> 00:40:37,320
‎मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा।

456
00:40:37,840 --> 00:40:40,400
‎शायद हेस्टन उन्हें तट तक ले आया है।

457
00:41:00,840 --> 00:41:01,760
‎हेस्टन!

458
00:41:02,840 --> 00:41:07,240
‎इस चेहरे को कभी नहीं भूल सकता।

459
00:41:08,960 --> 00:41:10,840
‎क्या वो तुम्हारी ही नाव है जो टूट गई?

460
00:41:12,120 --> 00:41:13,080
‎हाँ।

461
00:41:14,800 --> 00:41:18,360
‎मुझे आप याद नहीं आ रहे, लॉर्ड।

462
00:41:18,440 --> 00:41:19,520
‎नहीं।

463
00:41:20,960 --> 00:41:22,680
‎नहीं, तुम्हें याद नहीं है।

464
00:41:24,280 --> 00:41:26,760
‎पिछ्ली बार जब हम मिले थे,

465
00:41:26,840 --> 00:41:30,560
‎तुमने मुझे एल्फ्रेड के मकबरे में
‎कैद कर दिया था।

466
00:41:32,240 --> 00:41:37,160
‎विनचेस्टर पर कब्ज़ा,
‎मेरी याद में छप चुका है।

467
00:41:38,040 --> 00:41:42,600
‎और फिर भी तुम जीते रहे और मौज करते रहे।

468
00:41:43,920 --> 00:41:44,840
‎हम दोनों...

469
00:41:46,680 --> 00:41:47,920
‎तब जवाँ थे।

470
00:41:49,640 --> 00:41:54,200
‎मेरे पोते को सालों तक नींद नहीं आई।

471
00:41:58,320 --> 00:42:01,880
‎गर्माहट तो आ गई है

472
00:42:01,960 --> 00:42:04,640
‎और अब मैं चलता हूँ।

473
00:42:13,600 --> 00:42:15,760
‎थोड़ी देर रुको, हेस्टन।

474
00:42:15,840 --> 00:42:18,480
‎बहुत सी यादें ताज़ा करनी हैं।

475
00:43:25,000 --> 00:43:26,360
‎रास्ता बंद कर दो।

476
00:43:30,200 --> 00:43:31,320
‎इतना काफ़ी है।

477
00:43:56,800 --> 00:43:57,640
‎लॉर्ड।

478
00:43:59,760 --> 00:44:00,880
‎हे, हे।

479
00:44:03,280 --> 00:44:06,040
‎यहाँ, आप ही सबसे आसानी से पहचाने जाओगे।

480
00:44:06,840 --> 00:44:08,800
‎अगर तुम में से किसी एक को देख लिया गया तो?

481
00:44:08,880 --> 00:44:10,440
‎उसके लिए एक योजना है।

482
00:44:10,520 --> 00:44:12,720
‎चलो, एल्फिन को ढूंढते हैं!

483
00:44:16,800 --> 00:44:19,760
‎-महाराज, ऊट्रेड मे संदेश का इंतज़ार करें।
‎-बहुत किया और कोई संदेश नहीं।

484
00:44:19,840 --> 00:44:21,920
‎वक़्त हमारे हाथ से निकलता जा रहा है।

485
00:44:22,000 --> 00:44:24,920
‎पर ऊट्रेड और एल्फिन मारे जाएंगे!

486
00:44:26,000 --> 00:44:28,400
‎-यह पागलपन है।
‎-हाँ।

487
00:44:30,360 --> 00:44:31,720
‎हमें पीछे जाना चाहिए।

488
00:45:08,280 --> 00:45:09,520
‎क्या वो स्कॉट्स के राजा हैं?

489
00:45:10,440 --> 00:45:11,480
‎हाँ।

490
00:45:20,640 --> 00:45:22,480
‎लॉर्ड।

491
00:45:25,760 --> 00:45:26,840
‎महाराज।

492
00:45:42,640 --> 00:45:44,200
‎तुम लोग!

493
00:45:47,640 --> 00:45:49,280
‎गलियारे में ही रहो।

494
00:45:52,240 --> 00:45:55,040
‎कॉन्स्टेन्टिन ने यहाँ अपने
‎आदमी क्यों लगाए?

495
00:45:56,760 --> 00:46:01,160
‎हम अपने फैसले किसी को नहीं बताते
‎कि उनकी सुरक्षा के लिए क्या किया है।

496
00:46:01,240 --> 00:46:02,640
‎हाँ!

497
00:46:04,320 --> 00:46:06,080
‎राजा कॉन्स्टेन्टिन?

498
00:46:07,480 --> 00:46:11,600
‎आपका आदमी अपनी जगह पर नहीं है।

499
00:46:11,680 --> 00:46:13,000
‎वो मेरा आदमी नहीं है।

500
00:46:25,120 --> 00:46:27,200
‎शायद आपको बेवकूफ़ बनाया गया है,
‎लॉर्ड वीटगर।

501
00:46:31,720 --> 00:46:33,440
‎मेरे आदमियों से बच कर कैसे आए?

502
00:46:35,240 --> 00:46:37,360
‎क्या तुम्हारी भी जहाज पलट गई?

503
00:46:38,800 --> 00:46:40,480
‎यातना देकर जवाब निकलवाओ।

504
00:46:41,160 --> 00:46:43,280
‎उन्हें बताओ कि समुद्री लुटेरों का
‎क्या हाल होता है।

505
00:46:58,000 --> 00:46:59,880
‎तुम भगवान का काम करते हो, मेरे दोस्तों।

506
00:46:59,960 --> 00:47:02,240
‎अगली बार इससे ज़्यादा मिलेगा।

507
00:47:35,320 --> 00:47:37,600
‎-लेडी एल्फिन?
‎-हाँ।

508
00:47:40,760 --> 00:47:41,800
‎-आइए।
‎-नहीं!

509
00:47:41,880 --> 00:47:43,800
‎चलिए! मैं आपको बचाने आया हूँ!

510
00:47:43,880 --> 00:47:47,040
‎मैंने यह पहले भी कई बार सुना है
‎और यह कभी सच नहीं होता।

511
00:47:47,120 --> 00:47:50,880
‎लेडी एल्फिन, मैं लॉर्ड हेस्टन हूँ।

512
00:47:50,960 --> 00:47:54,000
‎-आपके असली पिता का सच्चा दोस्त!
‎-लॉर्ड हेस्टन?

513
00:47:55,240 --> 00:47:58,320
‎जिसने मेरी माँ को मारना चाहा! बचाओ!

514
00:47:58,400 --> 00:48:01,280
‎बचाओ! मदद करो! लॉर्ड किंग!

515
00:48:01,360 --> 00:48:03,520
‎ये आदमी मेरा अपहरण करना चाहता है।

516
00:48:05,400 --> 00:48:06,560
‎लड़की को गलतफ़हमी हो गई है।

517
00:48:11,560 --> 00:48:13,960
‎अगर इन्हें बुरा लगा हो,
‎तो मैं माफ़ी चाहता हूँ।

518
00:48:14,040 --> 00:48:17,240
‎औरतों के साथ हमारे तरीके आप जैसे नहीं हैं।

519
00:48:21,880 --> 00:48:25,520
‎मैं इज़्ज़तदार आदमी हूँ,
‎जिसे गलत समझा जा रहा है।

520
00:48:27,200 --> 00:48:28,360
‎तुम झूठे हो।

521
00:48:28,440 --> 00:48:33,480
‎तुम्हारी पोल खुल गई है
‎और तुम्हारे आदमी कैद कर लिए गए हैं।

522
00:48:37,520 --> 00:48:41,760
‎सच बताओ तुम बेब्बन्बुर्ग क्यों आए

523
00:48:41,840 --> 00:48:44,040
‎और मैं सिर्फ उनकी जान लूँगा।

524
00:48:53,600 --> 00:48:55,120
‎मैं आपसे सच कह रहा हूँ,

525
00:48:56,960 --> 00:48:58,960
‎क्योंकि मैं सिर्फ अपने लिए काम करता हूँ।

526
00:49:03,720 --> 00:49:05,360
‎यहाँ मेरे कोई साथी नहीं हैं

527
00:49:06,320 --> 00:49:07,960
‎और मैं किसी योजना का हिस्सा नहीं हूँ।

528
00:49:39,600 --> 00:49:42,840
‎इसे हटाओ और पादरी को बुलाओ!

529
00:49:42,920 --> 00:49:44,320
‎इस शादी का मसला खत्म करें!

530
00:50:00,120 --> 00:50:01,640
‎शायद हम गलत रास्ते पर आ गए हैं।

531
00:50:03,440 --> 00:50:06,640
‎किसान ने कहा था यह पूर्व है
‎पर मुझे अब लगता है यह पश्चिम है।

532
00:50:06,720 --> 00:50:10,880
‎मुझे कहा गया था यहाँ बहुत से लोग
‎जंगल में उससे जुड़ गए हैं।

533
00:50:22,240 --> 00:50:24,160
‎हम जानते हैं तुम यहाँ हो!

534
00:50:24,240 --> 00:50:26,920
‎हमने तुम्हारे जासूस देखे हैं!

535
00:50:28,840 --> 00:50:30,600
‎लेडी एल्स्विथ।

536
00:50:37,080 --> 00:50:39,240
‎चाहे जो कर लो, हमसे कुछ नहीं उगलवा सकते।

537
00:50:53,200 --> 00:50:55,320
‎आपका यहाँ आना मूर्खता है।

538
00:50:56,280 --> 00:50:58,000
‎मैं ईसाईयों की दोस्त नहीं हूँ।

539
00:50:58,080 --> 00:51:00,120
‎शायद, हाँ।

540
00:51:01,000 --> 00:51:02,120
‎लेकिन…

541
00:51:04,880 --> 00:51:06,600
‎हमें तुम्हारी मदद चाहिए।

542
00:51:12,760 --> 00:51:13,680
‎रुको!

543
00:51:15,840 --> 00:51:17,680
‎मुझे पहला वार करने दो।

544
00:51:19,280 --> 00:51:20,640
‎लॉर्ड,

545
00:51:20,720 --> 00:51:22,440
‎दक्षिण से सेना आ रही है।

546
00:51:22,520 --> 00:51:24,400
‎-कितने लोग?
‎-बहुत सारे।

547
00:51:28,280 --> 00:51:29,600
‎मैं वापस आऊँगा। रुकना।

548
00:51:48,920 --> 00:51:51,360
‎तुम! द्वार की रक्षा करो! उसे बंद करो!

549
00:51:56,040 --> 00:51:57,640
‎अरे नहीं, अभी नहीं।

550
00:53:03,160 --> 00:53:05,200
‎नज़दीक मत आना!

551
00:53:08,800 --> 00:53:10,520
‎बोलो!

552
00:53:10,600 --> 00:53:12,680
‎मैं एडवर्ड का संदेशा लाया हूँ,

553
00:53:12,760 --> 00:53:16,080
‎जो सैक्सन और इस राज्य के राजा हैं!

554
00:53:17,680 --> 00:53:21,880
‎हमें लॉर्ड एथेलेम और लेडी एल्फिन दे दो
‎और हम हमला नहीं करेंगे।

555
00:53:21,960 --> 00:53:26,400
‎इंकार करने पर हम सबको मार डालेंगे!

556
00:53:26,480 --> 00:53:28,480
‎कोई नहीं बचेगा!

557
00:53:42,080 --> 00:53:45,080
‎संवाद अनुवादक: आकांक्षा दुबे

