1
00:00:06,000 --> 00:00:09,280
‎NETFLIX ओरिजिनल सीरीज़

2
00:00:11,000 --> 00:00:13,760
‎मैं ऊट्रेड का बेटा, ऊट्रेड हूँ।

3
00:00:13,840 --> 00:00:16,760
‎राजा एडवर्ड आख़िरकार अपने पिता के

4
00:00:16,840 --> 00:00:20,560
‎एक अकेला साम्राज्य बनाने की
‎महत्वाकांक्षा को सच करने के क़रीब हैं।

5
00:00:20,640 --> 00:00:24,000
‎-इंग्लैंड।
‎-तुम अपने पिता के जितने ही अच्छे

6
00:00:24,080 --> 00:00:27,080
‎और सच्चे, और विश्वसनीय आदमी हो।

7
00:00:27,160 --> 00:00:29,480
‎यह तुम्हारी किस्मत है।

8
00:00:29,560 --> 00:00:31,360
‎तो फिर बेब्बन्बुर्ग के लिए, लॉर्ड ऊट्रेड?

9
00:00:31,440 --> 00:00:34,600
‎हम सेक्सन लोगों के लिए
‎नॉर्थम्ब्रिया को फिर से हासिल करेंगे!

10
00:00:35,760 --> 00:00:38,840
‎लेकिन दुश्मन युद्ध के लिए
‎अपनी तैयारियाँ कर चुका है।

11
00:00:38,920 --> 00:00:41,880
‎जब राजा कोंस्टनटिन की सेना
‎क्षितिज पर दिखाई देने लगे,

12
00:00:41,960 --> 00:00:43,960
‎तो उस चर्च को आग लगा देना।

13
00:00:44,520 --> 00:00:47,240
‎घात लगाकर हमला करने की
‎हमारी योजना का समय ग़लत है। कोंस्टनटिन…

14
00:00:47,320 --> 00:00:49,360
‎पहले से ही किले के अंदर है।

15
00:00:49,440 --> 00:00:51,720
‎एडवर्ड हमला शुरू करने के लिए उत्सुक था।

16
00:00:51,800 --> 00:00:54,080
‎हमारे सभी निशाने एक जगह पर हैं।

17
00:00:54,160 --> 00:00:57,480
‎इसी समय किले पर धावा बोलो और हम
‎एथेलेम और कोंस्टनटिन को फँसा लेंगे।

18
00:00:57,560 --> 00:01:00,000
‎लेकिन ना चाहते हुए पीछे रूकने को मान गया

19
00:01:00,720 --> 00:01:03,360
‎और मुझे बचाव की
‎कोशिश करने की अनुमति दे दी।

20
00:01:03,440 --> 00:01:05,160
‎वो पहरेदारों को तटों पर नीचे की ओर लाएगा

21
00:01:05,240 --> 00:01:07,800
‎हालात बदलने से पहले, तुम्हें एक बेहद छोटा

22
00:01:07,880 --> 00:01:09,000
‎और जल्दबाज़ी वाला मौक़ा देते हुए

23
00:01:09,080 --> 00:01:10,880
‎उनके लौटने से पहले
‎रक्षक कक्ष से होकर अंदर घुसने का।

24
00:01:12,320 --> 00:01:15,400
‎जबकि एल्स्विथ ने कहीं और से मदद माँगी।

25
00:01:15,480 --> 00:01:17,360
‎आपका यहाँ आना बहुत बड़ी बेवकूफ़ी है।

26
00:01:17,440 --> 00:01:19,480
‎मैं ईसाइयों की मित्र नहीं हूँ।

27
00:01:19,560 --> 00:01:22,920
‎एडवर्ड ने बेसब्री के कारण वो योजना छोड़कर

28
00:01:23,000 --> 00:01:25,640
‎किले पर तुरंत धावा बोलने की ठान ली।

29
00:01:25,720 --> 00:01:27,520
‎हम इंतज़ार कर चुके हैं
‎और कोई सूचना नहीं मिली।

30
00:01:27,600 --> 00:01:29,800
‎जीत के लिए मिला समय
‎हाथ से निकलता जा रहा है।

31
00:01:29,880 --> 00:01:31,080
‎यह पागलपन है।

32
00:01:31,160 --> 00:01:34,000
‎हमें लॉर्ड एथेलेम
‎और राजकुमारी एल्फिन दे दो

33
00:01:34,080 --> 00:01:35,200
‎तो हम हमला नहीं करेंगे।

34
00:01:35,280 --> 00:01:39,600
‎इनकार किया, तो हम
‎घेराबंदी करेंगे और तुम सबको मार डालेंगे।

35
00:01:39,680 --> 00:01:41,320
‎कोई ज़िंदा नहीं बचेगा!

36
00:01:41,880 --> 00:01:43,880
‎किस्मत ही सब कुछ है!

37
00:02:06,040 --> 00:02:08,080
‎बरनार्ड कॉर्नेल के उपन्यास पर आधारित

38
00:02:43,000 --> 00:02:44,520
‎मैं मानूँगा कि यह एक चेतावनी थी!

39
00:03:01,520 --> 00:03:02,920
‎वे बात नहीं मानना चाहते!

40
00:03:08,560 --> 00:03:09,800
‎क्या तुमने मेरे पिताजी को देखा?

41
00:03:19,760 --> 00:03:22,000
‎मैं लड़की को लूँगा,
‎उसे प्राचीर से चलाकर ले जाऊँगा।

42
00:03:22,080 --> 00:03:23,680
‎क्या राजा कोंस्टनटिन इसके लिए मानेंगे?

43
00:03:23,760 --> 00:03:25,840
‎अगर हम पूछें ही नहीं,
‎तो वो मना नहीं कर सकते।

44
00:03:53,360 --> 00:03:55,000
‎चलो!

45
00:03:56,880 --> 00:04:00,000
‎सारी माँगें अनदेखी कर दीजिए, समय को टालिए।

46
00:04:00,080 --> 00:04:03,080
‎एक राजा का दूसरे को
‎चुनौती देना अनदेखा कर दूँ?

47
00:04:03,160 --> 00:04:05,960
‎-यह अपमानजनक है।
‎-अपनी सेनाओं का इंतज़ार कीजिए,

48
00:04:07,000 --> 00:04:10,720
‎-विवाह संबंध पर मुहर लगाइए।
‎-मैं बेशक़ तुम्हें उनको सौंप सकता हूँ।

49
00:04:10,800 --> 00:04:14,080
‎हम जो चाहते हैं उसे पाने के बेहद क़रीब हैं।

50
00:04:14,880 --> 00:04:18,040
‎आप उनसे क़ुबूल
‎कर चुके हैं, संस्कार प्राप्त करें।

51
00:04:19,040 --> 00:04:20,400
‎क्या आप तैयार हैं?

52
00:04:21,360 --> 00:04:24,079
‎दरवाज़े के पहरेदार
‎किसी भी हमले को रोक सकते हैं,

53
00:04:24,160 --> 00:04:27,640
‎लेकिन एक एहतियात
‎के तौर पर, मैं राजकुमारी एल्फिन को

54
00:04:27,720 --> 00:04:29,280
‎किसी सुरक्षित जगह रखूँगा

55
00:04:29,360 --> 00:04:31,040
‎ऊँचाई पर एक कमरा सुरक्षित है।

56
00:04:31,800 --> 00:04:34,880
‎हाँ, सही है। एल्फिन,
‎लॉर्ड वीटगर के साथ जाओ।

57
00:04:38,480 --> 00:04:39,560
‎देखिए,

58
00:04:40,400 --> 00:04:42,800
‎हम घेराबंदी का सामना कर सकते हैं।

59
00:04:42,880 --> 00:04:45,240
‎एडवर्ड को हमला करने दीजिए!

60
00:04:47,000 --> 00:04:48,600
‎बैठकर इंतज़ार करना,

61
00:04:48,680 --> 00:04:49,920
‎यह मेरे खून में नहीं है।

62
00:04:52,760 --> 00:04:54,560
‎अगर वो दरवाज़े पर आता है,

63
00:04:54,640 --> 00:04:56,120
‎मैं उससे बात करूँगा।

64
00:05:03,440 --> 00:05:04,800
‎हम प्राचीरों पर क्यों है?

65
00:05:04,880 --> 00:05:06,520
‎एडवर्ड को यह दिखाने के लिए
‎कि तुम अभी ज़िंदा हो।

66
00:05:06,600 --> 00:05:08,240
‎यह वो नहीं है जिसकी बात हुई थी।

67
00:05:09,080 --> 00:05:10,720
‎उसे सेक्सन्स को दिखाओ।

68
00:05:26,320 --> 00:05:27,360
‎उसकी गर्दन पर चाकू रखो।

69
00:05:34,840 --> 00:05:37,800
‎-जाओ! एक समझौते का प्रस्ताव दो!
‎-नहीं!

70
00:05:39,800 --> 00:05:41,040
‎कुछ मत बोलो।

71
00:05:46,520 --> 00:05:49,120
‎सच में राजा एडवर्ड मेरे लिए नहीं आए।

72
00:05:49,200 --> 00:05:51,120
‎मैं तो बस इसमें फँस गई हूँ।

73
00:05:52,480 --> 00:05:53,520
‎तो उसे नीचे फेंक दो।

74
00:05:56,080 --> 00:05:57,360
‎उन्हें दिखा दो कि हम बेरहम हैं।

75
00:06:05,360 --> 00:06:07,200
‎उसे छोड़ दो, तो मैं इसे
‎जान से नहीं मारूँगा।

76
00:06:07,280 --> 00:06:08,600
‎ऊट्रेड।

77
00:06:10,040 --> 00:06:11,840
‎क्या तुम इसे मरते हुए देखना चाहते हो?

78
00:06:15,200 --> 00:06:16,840
‎उसे जाने दो।

79
00:06:20,400 --> 00:06:21,440
‎भागो!

80
00:06:22,920 --> 00:06:24,080
‎भागो!

81
00:06:35,360 --> 00:06:37,160
‎उसका पीछा करो!

82
00:06:37,240 --> 00:06:40,400
‎उसका रास्ता रोको!

83
00:06:43,560 --> 00:06:45,440
‎लॉर्ड, इधर…

84
00:06:48,560 --> 00:06:50,840
‎-तुम बच निकले?
‎-बेशक़ हम निकल आए।

85
00:06:50,920 --> 00:06:52,200
‎और हमें मिली…

86
00:06:55,160 --> 00:06:56,520
‎तुम क्यों आईं?

87
00:06:56,600 --> 00:06:58,920
‎मुझे डर था कि हेस्टन
‎तुम्हारी योजना को धोखा देगा।

88
00:06:59,000 --> 00:07:00,560
‎उसने ऐसा नहीं किया।

89
00:07:00,640 --> 00:07:02,600
‎उसे छिपाते हुए उस पर तलवार चला दी गई।

90
00:07:06,040 --> 00:07:07,960
‎तो फिर आख़िरकार
‎उसकी मौत ने उसे सम्मान दिलाया

91
00:07:08,040 --> 00:07:09,880
‎और उसका वलहैला में स्वागत किया जाएगा।

92
00:07:11,480 --> 00:07:12,840
‎क्या तुमको एल्फिन मिली?

93
00:07:12,920 --> 00:07:15,160
‎वो मेरी पहुँच में थी पर अब नहीं।

94
00:07:16,160 --> 00:07:18,440
‎और एडवर्ड ने हमला
‎कर दिया है तो समय बहुत कम है।

95
00:07:18,520 --> 00:07:20,080
‎ख़ैर, हमारे पास अब भी बढ़त है।

96
00:07:20,160 --> 00:07:23,120
‎-वे नहीं जानते कि तुम यहाँ हो।
‎-ऊट्रेड।

97
00:07:23,200 --> 00:07:26,520
‎-ऊट्रेड!
‎-यह तुम हो या कोई दूसरा ऊट्रेड?

98
00:07:27,520 --> 00:07:29,080
‎ऊट्रेड!

99
00:07:29,160 --> 00:07:30,440
‎वो कहाँ है?

100
00:07:30,520 --> 00:07:33,360
‎-कौन?
‎-एडवर्ड का आदमी अंदर है! ऊट्रेड!

101
00:07:33,440 --> 00:07:36,960
‎-बेब्बन्बुर्ग का ऊट्रेड।
‎-ऊट्रेड, बहरूपिया! हाँ!

102
00:07:37,800 --> 00:07:39,920
‎इस संधि से मुझे कुछ हासिल नहीं हुआ।

103
00:07:40,000 --> 00:07:42,120
‎अब वो मेरे ही किले में मुझे खोज रहा है!

104
00:07:42,200 --> 00:07:44,200
‎अगर वो तुमको खोज रहा है,
‎तो मेरा सुझाव है कि तुम उसे खोजो।

105
00:07:44,280 --> 00:07:46,200
‎सारे हथियारबंद पहरेदार दरवाज़े की ओर भेजो!

106
00:07:48,640 --> 00:07:51,680
‎मेरे नाती, एल्फ्रेड को मेरे पास लेकर आओ।
‎मैं एथलिंग को अपने साथ चाहता हूँ।

107
00:09:07,360 --> 00:09:10,240
‎जल्दी करो! अपनी-अपनी जगह पर पहुँचो!

108
00:09:10,320 --> 00:09:12,320
‎जितना जल्दी हो सके।

109
00:09:12,400 --> 00:09:16,040
‎हम उन्हें रोक सकते हैं।
‎वे कुत्ते हैं, हम आदमी हैं।

110
00:09:21,160 --> 00:09:22,320
‎जल्दी लगे रहो!

111
00:09:22,400 --> 00:09:23,800
‎लगे रहो!

112
00:09:26,520 --> 00:09:27,600
‎जाओ!

113
00:10:02,640 --> 00:10:04,160
‎हम बच गए!

114
00:10:24,000 --> 00:10:25,560
‎यहाँ मेरे साथ खड़े रहो।

115
00:10:25,640 --> 00:10:27,280
‎हम यह लड़ाई हार चुके हैं।

116
00:10:27,360 --> 00:10:30,120
‎ख़ुद को मेरे पिताजी की दया पर
‎छोड़ दीजिए। मैं आपके लिए प्रार्थना करूँगा।

117
00:10:30,200 --> 00:10:34,160
‎वो हक़ तो तुमने तभी
‎खो दिया था जब तुम मुझसे जुड़े थे।

118
00:10:35,520 --> 00:10:38,800
‎हम हिम्मत बनाए रखेंगे
‎और तुम्हें राजा बनाएँगे।

119
00:10:39,840 --> 00:10:42,640
‎तुम्हारे नाना बहुत बड़ा वादा कर रहे हैं।

120
00:10:42,720 --> 00:10:44,800
‎कुछ और सुझाव,

121
00:10:44,880 --> 00:10:48,160
‎जब घटनाएँ बदलती हैं,
‎तो योजनाएँ भी बदलनी चाहिएँ।

122
00:10:53,240 --> 00:10:55,040
‎यह पियो।

123
00:10:55,120 --> 00:10:56,760
‎यह तुम्हें शांत करेगी।

124
00:10:58,280 --> 00:11:01,000
‎मेरे पिताजी ने मुझसे शपथ
‎दिलवाई थी कि मैं शराब नहीं पियूँगा।

125
00:11:03,160 --> 00:11:06,800
‎वैसे, तुम्हारे पिता ने फैसले लेने
‎के मामले में समझदारी नहीं दिखाई है।

126
00:11:08,280 --> 00:11:10,480
‎-लगता है कि हम वो हैं…
‎-हिल्ड,

127
00:11:10,560 --> 00:11:13,040
‎अगर हम बाकी बचे हुए
‎पहरेदारों का ध्यान भटका दें,

128
00:11:13,120 --> 00:11:16,920
‎तो क्या तुम उसे समुद्र के दरवाज़े के पास
‎फ़ादर पिर्लिग तक सुरक्षित पहुँचा सकती हो?

129
00:11:19,480 --> 00:11:23,280
‎हाँ, मुझे उनको संकेत
‎देने लिए एक मशाल चाहिए होगी।

130
00:11:23,360 --> 00:11:25,080
‎तुम्हें एक हथियार की ज़रूरत होगी।

131
00:11:29,320 --> 00:11:32,040
‎मैंने उम्मीद की थी कि मुझे
‎फिर कभी ऐसी चीज़ ना पकड़नी पड़े।

132
00:11:43,400 --> 00:11:46,240
‎तुम्हें इस लड़ाई में शामिल
‎करते हुए मुझे बहुत दुःख हो रहा है।

133
00:11:47,000 --> 00:11:49,040
‎किसी ने मुझे इसमें नहीं घसीटा
‎बल्कि ये मेरी अपनी मर्जी थी।

134
00:11:49,840 --> 00:11:52,240
‎जैसे तुमने औरों की
‎रक्षा की है उसकी रक्षा करो।

135
00:11:52,320 --> 00:11:53,560
‎मैं करूँगी।

136
00:11:54,520 --> 00:11:56,360
‎बेब्बन्बुर्ग के लिए लड़ो।

137
00:11:56,440 --> 00:11:58,360
‎तुम इसके क़ाबिल हो, ऊट्रेड।

138
00:11:59,440 --> 00:12:01,040
‎ईश्वर निर्दयी नहीं है।

139
00:12:03,880 --> 00:12:04,960
‎लड़ो…

140
00:12:08,640 --> 00:12:10,120
‎क्योंकि तुम्हें लड़ने की ज़रूरत है।

141
00:12:26,520 --> 00:12:28,080
‎हम हमला करेंगे।

142
00:12:28,160 --> 00:12:31,040
‎इससे पहरेदार उन्हें बचाने अंदर आएँगे।

143
00:12:31,120 --> 00:12:33,320
‎ताकि औरतें बचकर निकल सकें।

144
00:12:33,400 --> 00:12:34,720
‎सहमत हो?

145
00:12:38,920 --> 00:12:41,520
‎आपकी सेना, महाराज, वे आ रहे हैं!

146
00:12:41,600 --> 00:12:44,440
‎-कितनी दूर?
‎-दो, तीन मील। जल्द ही।

147
00:12:44,520 --> 00:12:47,480
‎देखा? हमने समय टाला!

148
00:12:47,560 --> 00:12:49,640
‎अपनी हिम्मत बनाए रखो, हम जीतेंगे!

149
00:12:49,720 --> 00:12:51,720
‎सेक्सन्स के दरवाज़ा पार करने में कितनी देर?

150
00:12:51,800 --> 00:12:53,160
‎वो भी जल्द ही।

151
00:12:53,240 --> 00:12:56,880
‎दरवाज़ा रोके रखेगा,
‎सेनाएँ मैदान में भिड़ेंगी!

152
00:12:56,960 --> 00:12:59,640
‎एडवर्ड संध्या तक रास्ता बदल लेगा!

153
00:12:59,720 --> 00:13:01,520
‎इतने घमंड से ईश्वर को मत ललचाओ।

154
00:13:01,600 --> 00:13:03,840
‎मुझे गर्व है।

155
00:13:03,920 --> 00:13:07,040
‎मैंने जो भविष्यवाणी की थी सब वैसा ही हुआ।

156
00:13:07,120 --> 00:13:10,520
‎उसने हमारे विद्रोह के बारे में
‎सुना, हमारे दरवाज़े पर आ गया।

157
00:13:10,680 --> 00:13:14,360
‎चुपके से हमला करने के बजाय,
‎उसने अपने आने की घोषणा की!

158
00:13:14,440 --> 00:13:17,840
‎मैं आपको बता रहा हूँ, वह आवेगशील है।

159
00:13:17,920 --> 00:13:21,640
‎उसे ज़ोर लगाने दीजिए,
‎वह बहुत ज़्यादा ज़ोर लगाएगा।

160
00:13:21,720 --> 00:13:24,280
‎आपकी सेना उसके पीछे है।

161
00:13:26,400 --> 00:13:28,800
‎अगर उसका अभिमान उसकी ग़लती है,

162
00:13:28,880 --> 00:13:30,960
‎तो उसे यह मान लेने दो
‎कि उसने हमें चेतावनी दे दी है।

163
00:13:31,600 --> 00:13:35,920
‎समुद्र के दरवाज़े खोल दो, जिसमें भी
‎लड़ने की हिम्मत ना हो उसे जाने दो।

164
00:13:36,000 --> 00:13:38,720
‎दरवाज़ों से आदमियों को हटा लो
‎और हमारे बचावों को घटा दो।

165
00:13:38,800 --> 00:13:40,600
‎एक साहसी विचार, महाराज,

166
00:13:40,680 --> 00:13:43,840
‎लेकिन घेराबंदी की व्यवस्थाओं को देखते हुए,

167
00:13:43,920 --> 00:13:46,240
‎-क्या हमें नहीं चाहिए…
‎-घेराबंदी कमीनों के लिए है!

168
00:13:46,320 --> 00:13:47,760
‎अहाते में चलो!

169
00:13:54,960 --> 00:13:57,240
‎वे बेब्बन्बुर्ग छोड़कर
‎जाने का दिखावा कर रहे हैं।

170
00:13:57,320 --> 00:13:59,600
‎एडवर्ड इतना बेवकूफ़ नहीं होगा।

171
00:13:59,680 --> 00:14:01,280
‎यह काम नहीं करेगा।

172
00:14:02,160 --> 00:14:03,240
‎काम करेगा क्या?

173
00:14:04,400 --> 00:14:06,080
‎प्राचीरों की ओर चलो।

174
00:14:12,480 --> 00:14:14,040
‎पीछे रहो!

175
00:14:16,840 --> 00:14:18,520
‎हमें जाने दो!

176
00:14:21,320 --> 00:14:22,840
‎क्या उसने हमला किया?

177
00:14:27,600 --> 00:14:29,280
‎नहीं!

178
00:14:29,360 --> 00:14:31,400
‎नहीं, कृपया ऐसा मत करो।

179
00:14:37,920 --> 00:14:39,400
‎हे ईश्वर,

180
00:14:40,600 --> 00:14:42,320
‎मुझे माफ़ कर दीजिए।

181
00:14:47,840 --> 00:14:49,280
‎धन्यवाद।

182
00:14:50,080 --> 00:14:51,720
‎और भी हैं। पीछे रहना!

183
00:15:04,920 --> 00:15:07,040
‎उनका पीछा करो। फ़ादर पिर्लिग…

184
00:15:38,400 --> 00:15:41,280
‎यह बेवकूफ़ी है, महाराज।

185
00:15:42,080 --> 00:15:44,320
‎सैनिकों को लड़ने दीजिए।

186
00:15:44,400 --> 00:15:46,880
‎मैंने तुम्हें कभी कायर नहीं समझा।

187
00:15:48,080 --> 00:15:50,880
‎आपने समुद्र का दरवाज़ा
‎खोलने का आदेश क्यों दिया?

188
00:15:51,880 --> 00:15:53,680
‎क्या तुम्हें तुम्हारा हत्यारा मिला?

189
00:15:53,760 --> 00:15:56,200
‎मेरे दर्जनों लोग भाग गए!

190
00:15:56,280 --> 00:15:59,400
‎अच्छा है, यहाँ बचाने के लिए कम हैं।

191
00:16:00,320 --> 00:16:03,680
‎एडवर्ड को हमें पीछे हटते हुए
‎देखने दो, लोगों को नीचे उतार लो।

192
00:16:06,320 --> 00:16:09,680
‎तुमने उसके लिए शपथ ली है,
‎लेकिन उसने मेरे लिए शपथ ली है।

193
00:16:09,760 --> 00:16:11,160
‎जाओ।

194
00:16:13,880 --> 00:16:15,240
‎पीछे हटो!

195
00:16:15,320 --> 00:16:17,880
‎पीछे हटो, नीचे खड़े हो!

196
00:16:17,960 --> 00:16:19,440
‎नीचे खड़े हो जाओ!

197
00:16:34,440 --> 00:16:36,440
‎इस पर भरोसा मत करना, एडवर्ड।

198
00:16:46,440 --> 00:16:47,720
‎सैनिक।

199
00:16:47,800 --> 00:16:49,360
‎क्या राजा को वो दिख रहे हैं?

200
00:16:51,520 --> 00:16:52,640
‎नहीं।

201
00:16:54,480 --> 00:16:56,440
‎लोग दरवाज़े के पीछे जुट रहे हैं।

202
00:16:56,520 --> 00:16:58,880
‎वे उन पर दो तरफ से हमला करेंगे!

203
00:17:12,040 --> 00:17:13,839
‎हम उन्हें वापस जाने को मजबूर कर रहे हैं!

204
00:17:15,599 --> 00:17:16,560
‎महाराज!

205
00:17:18,720 --> 00:17:20,839
‎सैनिक समुद्र के दरवाज़े से
‎अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं।

206
00:17:20,920 --> 00:17:22,680
‎जो भी छोटी नाव हाथ आए उसी से।

207
00:17:22,760 --> 00:17:24,520
‎वे समूहों में बेब्बन्बुर्ग से जा रहे हैं।

208
00:17:24,599 --> 00:17:26,560
‎-अंदर क्या हुआ है?
‎-पता नहीं।

209
00:17:28,119 --> 00:17:29,560
‎कोई सूचना नहीं है।

210
00:17:31,079 --> 00:17:33,480
‎-ऊट्रेड ने कमान संभाल ली है।
‎-नहीं!

211
00:17:34,280 --> 00:17:36,080
‎वो तीन आदमियों के साथ
‎किले पर क़ब्ज़ा नहीं कर सकते।

212
00:17:36,960 --> 00:17:38,560
‎जब हम दर्जन भर थे तब इसे नहीं ले सके।

213
00:17:38,640 --> 00:17:40,960
‎हो न हो, अंदर कुछ तो हुआ है।

214
00:17:42,640 --> 00:17:45,000
‎घोड़ों को अस्तबल में ले जाओ
‎और मैं पैदल ही सेना का नेतृत्व करूँगा।

215
00:17:46,040 --> 00:17:49,040
‎चलो इसे ख़त्म करते हैं। तैयार!

216
00:17:49,160 --> 00:17:50,240
‎राजा के साथ!

217
00:17:50,320 --> 00:17:53,160
‎महाराज, सैनिक हमारी जानकारी
‎से कहीं ज़्यादा क़रीब हो सकते हैं।

218
00:17:54,400 --> 00:17:57,280
‎-यह जगह लड़ाई के लिए सही नहीं है…
‎-इसलिए उनके आने से पहले हमला करेंगे,

219
00:17:57,360 --> 00:18:00,680
‎अरक्षित किले को क़ब्ज़े में लेंगे
‎और उनसे एक सुरक्षित जगह से लड़ेंगे!

220
00:18:00,760 --> 00:18:02,360
‎-ईश्वर साथ है, हम कर सकते हैं।
‎-महाराज, नहीं!

221
00:18:02,440 --> 00:18:04,640
‎तुम योद्धा नहीं हो! परामर्श मत दो!

222
00:18:04,720 --> 00:18:06,240
‎लड़ाई के मैदान से चले जाओ!

223
00:18:06,320 --> 00:18:08,000
‎मुझे वो सैनिक चाहिएँ जो मेरे साथ हैं।

224
00:18:20,160 --> 00:18:21,160
‎रूको!

225
00:18:21,240 --> 00:18:23,440
‎आगे मत आओ!

226
00:18:26,680 --> 00:18:28,160
‎तीर मत चलाओ!

227
00:18:45,000 --> 00:18:48,400
‎छिपकर दरवाज़े के पास खड़े रहो,
‎मेरे आदेश का इंतज़ार करो।

228
00:18:52,800 --> 00:18:55,320
‎चलो इस जीत को ऊपर से देखते हैं

229
00:18:55,960 --> 00:18:57,600
‎ताकि हम इसकी अध्यक्षता कर सकें।

230
00:19:08,520 --> 00:19:10,400
‎वेसेक्स के लोगों!

231
00:19:11,520 --> 00:19:13,400
‎मर्शिया के लोगों!

232
00:19:13,480 --> 00:19:17,480
‎अब हम नॉर्थम्ब्रिया को
‎इंग्लैंड के लिए लेंगे!

233
00:19:17,560 --> 00:19:20,120
‎आगे बढ़ो!

234
00:20:04,520 --> 00:20:05,560
‎महाराज!

235
00:20:10,880 --> 00:20:12,560
‎ढाल की दीवार!

236
00:20:19,280 --> 00:20:21,800
‎-वापस धकेलो!
‎-पीछे हटो!

237
00:20:25,000 --> 00:20:26,840
‎वापस धकेलो!

238
00:21:14,760 --> 00:21:17,240
‎ढाल की दीवार!

239
00:21:22,440 --> 00:21:24,600
‎पिताजी, वे हमें समुद्र में धकेल देंगे!

240
00:21:27,520 --> 00:21:30,840
‎सीमा पर डटे रहो! उन्हें पीछे धकेलो!

241
00:21:33,240 --> 00:21:35,720
‎बेवकूफ़ आर्सलिंग।

242
00:21:35,800 --> 00:21:37,080
‎कमीनों!

243
00:21:37,160 --> 00:21:39,040
‎आर्सलिंग!

244
00:21:43,000 --> 00:21:44,440
‎वो कौन है?

245
00:21:44,520 --> 00:21:45,520
‎जंगल की तरफ से?

246
00:21:46,400 --> 00:21:47,840
‎और सैनिक?

247
00:21:57,360 --> 00:21:58,400
‎धकेलो!

248
00:21:59,960 --> 00:22:02,080
‎उन्हें रोको!

249
00:22:04,520 --> 00:22:05,880
‎पीछे धकेलो!

250
00:22:05,960 --> 00:22:07,360
‎पीछे धकेलो!

251
00:22:26,320 --> 00:22:28,080
‎दबाव बनाए रखो।

252
00:22:28,160 --> 00:22:30,000
‎उन्हें पहाड़ी से नीचे धकेलो!

253
00:22:51,920 --> 00:22:53,440
‎धकेलो!

254
00:23:11,400 --> 00:23:12,480
‎औल्डहेल्म!

255
00:23:15,160 --> 00:23:16,480
‎औल्डहेल्म!

256
00:23:44,960 --> 00:23:46,880
‎स्टिओरा! वापस मुड़ो!

257
00:23:46,960 --> 00:23:49,480
‎-उसका कहना है लड़ाई ख़त्म हो गई, ऊट्रेड।
‎-ऐसा नहीं है।

258
00:23:49,600 --> 00:23:51,800
‎स्टिओरा! कृपया, मदद करो!

259
00:23:51,880 --> 00:23:54,160
‎मैं अपने बेटे के लिए
‎विनती करती हूँ, मत जाओ!

260
00:23:55,280 --> 00:23:56,720
‎पिताजी, यह लड़ाई जीती नहीं जा सकती।

261
00:23:56,800 --> 00:23:58,520
‎एडवर्ड ख़ुद ही जाल में फँसा है।

262
00:23:58,600 --> 00:24:00,920
‎-हम इसे बदल नहीं सकते।
‎-मुझे अपने लोगों का नेतृत्व करने दो।

263
00:24:01,000 --> 00:24:03,360
‎मालकिन, कमज़ोर मत पड़िए।
‎हम इसे नहीं जीत सकते।

264
00:24:03,440 --> 00:24:04,880
‎मैं इन सबको यहाँ आपकी मदद के लिए लाई थी।

265
00:24:04,960 --> 00:24:08,040
‎मैं अपने पूरे दिल से आपकी मदद
‎करना चाहती थी, लेकिन हमें देर हो गई।

266
00:24:08,120 --> 00:24:09,400
‎अब हमारे साथ चलिए, ख़ुद को बचाइए।

267
00:24:09,480 --> 00:24:12,240
‎-वो मैदान नहीं छोड़ेगा।
‎-और ना ही हम छोड़ेंगे।

268
00:24:13,120 --> 00:24:14,920
‎हाँ, यह ख़तरनाक है।

269
00:24:15,000 --> 00:24:16,840
‎-लेकिन हमें कोशिश करनी होगी।
‎-यह ख़तरा बहुत बड़ा है!

270
00:24:16,920 --> 00:24:18,800
‎तुम्हारा भाई यहाँ हमारे साथ आया है!

271
00:24:18,880 --> 00:24:21,160
‎एथेलस्टान मैदान में है।

272
00:24:21,240 --> 00:24:24,680
‎औल्डहेल्म, किनलाफ़,
‎बहुत-से लोग जिन्हें तुम जानती हो!

273
00:24:24,760 --> 00:24:27,280
‎जब मैंने स्ट्राइकर से शादी की थी,
‎तो उसके परिवार को अपने से ऊपर चुना था।

274
00:24:27,360 --> 00:24:29,600
‎स्ट्राइकर इस समय
‎मेरी मदद करता, तुम यह जानती हो।

275
00:24:29,680 --> 00:24:32,920
‎वो तुमसे अपने भाई को मरते हुए
‎देखने और मुड़कर जाने को नहीं कहता।

276
00:24:33,000 --> 00:24:35,840
‎सेक्सन्स के लिए कोई डेन नहीं मरना चाहिए,
‎उन्होंने हमारे साथ जो किया उसके बाद नहीं।

277
00:24:35,920 --> 00:24:38,720
‎तुमने सेक्सन राजाओं के हाथों
‎बहुत दुःख सहा है, मैं यह जानता हूँ।

278
00:24:39,560 --> 00:24:43,200
‎मैं वादा करती हूँ, यह करो
‎और डेन्स को इनाम मिलेगा।

279
00:24:43,280 --> 00:24:45,800
‎आप मुझसे कोई वादा नहीं कर सकतीं!

280
00:24:50,840 --> 00:24:53,400
‎वो नहीं कर सकतीं, यह सच है।

281
00:24:54,160 --> 00:24:55,480
‎लेकिन मैं कर सकता हूँ।

282
00:24:56,280 --> 00:24:59,120
‎क्योंकि मैं तुमसे उस आदमी के तौर पर
‎बोल रहा हूँ जो तुम्हारे बीच जिया है।

283
00:24:59,200 --> 00:25:01,840
‎तुम्हारे देवता मेरे देवता हैं।

284
00:25:01,920 --> 00:25:05,440
‎मैं एक सेक्सन पैदा हुआ था
‎लेकिन एक डेन बनकर पला-बढ़ा।

285
00:25:05,520 --> 00:25:10,680
‎सालों तक उसने मुझे बाँटे रखा लेकिन
‎शायद, देवता हम सबको यहाँ लेकर लाए हैं!

286
00:25:11,400 --> 00:25:13,440
‎मैं तुम्हें एक सौदे का प्रस्ताव दूँगा।

287
00:25:13,520 --> 00:25:18,880
‎मैं तुमसे कह रहा हूँ, अभी लड़ने के लिए,
‎मेरे लिए और नॉर्थम्ब्रिया के लिए।

288
00:25:19,920 --> 00:25:25,440
‎और अगर हम इन राज्यों को ले लेते हैं, तो
‎हम उन्हें सेक्सन्स और डेन्स के लिए लेंगे।

289
00:25:26,320 --> 00:25:30,440
‎मेरे साथ आओ और
‎सभी डेन्स यहाँ शांति से रहेंगे।

290
00:25:30,520 --> 00:25:32,320
‎मैं तुम्हें यह शपथ देता हूँ!

291
00:25:32,400 --> 00:25:35,240
‎डेन्स का शिकार नहीं किया
‎जाएगा, न ही वो जंगलों में रहेंगे।

292
00:25:35,320 --> 00:25:38,440
‎तुम्हारे पास घर और ज़मीनें होंगी।

293
00:25:38,520 --> 00:25:41,520
‎और मैं तुमसे यह सेक्सन्स
‎के लिए करने को नहीं कह रहा हूँ,

294
00:25:41,600 --> 00:25:43,920
‎यह उसके लिए करो जिसके लिए
‎तुम्हारे पूर्वज यहाँ आए थे।

295
00:25:44,760 --> 00:25:48,280
‎वो कारण जिसके लिए उन्होंने अपनी जिंदगी
‎दांव पर लगा दीं और समुद्रों को पार किया

296
00:25:49,200 --> 00:25:50,640
‎एक मातृभूमि बनाने के लिए।

297
00:25:51,920 --> 00:25:54,120
‎मेरे पीछे आओ और मैं यह शपथ लेता हूँ।

298
00:25:55,080 --> 00:25:56,560
‎मैं तुम्हें एक सेक्सन के तौर पर

299
00:25:57,600 --> 00:25:59,400
‎वचन देता हूँ

300
00:25:59,480 --> 00:26:00,800
‎और एक डेन के तौर पर वचन देता हूँ!

301
00:26:52,960 --> 00:26:55,480
‎महाराज, हम दो तरफ से लड़ रहे हैं!

302
00:27:42,080 --> 00:27:44,000
‎हमला करो!

303
00:28:09,400 --> 00:28:11,440
‎ओडिन हमारे साथ हैं!

304
00:28:16,600 --> 00:28:17,840
‎किले को आग लगा दो।

305
00:28:17,960 --> 00:28:20,280
‎मैं अपनी सीमा पर उनका किला नहीं चाहता।

306
00:28:22,440 --> 00:28:24,680
‎अगर किसी को बंदी बना सको तो बना लो!

307
00:28:35,040 --> 00:28:40,160
‎महाराज! मदद करो!

308
00:28:45,040 --> 00:28:49,400
‎मशालधारक! उन्हें रोको!

309
00:29:05,560 --> 00:29:07,080
‎हमें तुम्हें सुरक्षित जगह ले जाना होगा।

310
00:29:07,160 --> 00:29:10,320
‎अगर तुम्हारे पिता जीत गए, तो मुझे
‎डर है कि वो तुम्हारे साथ क्या कर सकते हैं।

311
00:29:29,080 --> 00:29:30,680
‎-उन्हें सुरक्षित जगह पहुँचा दिया?
‎-हाँ।

312
00:29:31,720 --> 00:29:33,120
‎लड़ाई में कैसे मदद कर सकता हूँ?

313
00:29:33,200 --> 00:29:36,360
‎वे बंधक बना रहे हैं, वैसा ही करो!

314
00:29:36,440 --> 00:29:39,760
‎उस कमांडर को बंदी बनाओ। और फिनन को ढूँढ़ो!

315
00:29:47,880 --> 00:29:49,640
‎वे मैदान छोड़ रहे हैं!

316
00:29:51,800 --> 00:29:53,360
‎वे मैदान छोड़ रहे हैं।

317
00:30:02,800 --> 00:30:05,680
‎एक कदम और बढ़ाया तो मारे जाओगे।

318
00:30:05,760 --> 00:30:10,200
‎तुमको अपनी जान की भीख माँगनी चाहिए।
‎मुझे पता है कि तुम मुझसे लड़ने से डरते हो।

319
00:30:10,280 --> 00:30:16,080
‎बेशक़, मैं तुमसे लड़ने से डरता हूँ।
‎हम तलवारबाज़ी में बराबर नहीं हैं।

320
00:30:16,880 --> 00:30:19,920
‎तो अगर तुम एक
‎ईमानदार लड़ाई के लिए राज़ी हो।

321
00:30:21,400 --> 00:30:25,600
‎हाँ, तुम कभी सम्मान के साथ नहीं लड़ सकते।

322
00:30:26,600 --> 00:30:28,280
‎सम्मान से किला नहीं जीता जाता।

323
00:30:59,640 --> 00:31:01,120
‎ऊट्रेड!

324
00:31:03,640 --> 00:31:05,880
‎ऊट्रेड, अकेले मत लड़ो!

325
00:31:40,080 --> 00:31:46,000
‎अपने बिल में छिपा घिनौना इंसान, उसने जो
‎मार-काट मचाई उसका सामना नहीं कर पा रहा।

326
00:31:51,240 --> 00:31:54,920
‎तुम्हारी खोपड़ी में से आँखें
‎बाहर ना निकालने की मुझे एक वज़ह दो।

327
00:31:55,000 --> 00:32:00,040
‎उन्हें मारा, तो मुझे तुमसे लड़ना पड़ेगा।
‎कृपया, तुमसे उनकी जान की भीख माँगता हूँ।

328
00:32:00,120 --> 00:32:05,560
‎तब तो तुम मूर्ख हो क्योंकि इसने तुम्हें
‎और वेसेक्स को कई बार धोखा दिया है।

329
00:32:08,680 --> 00:32:13,120
‎-इससे पूछो इसके हाथों पर किसका खून है!
‎-मैंने जो भी किया इसे बचाने के लिए किया।

330
00:32:13,200 --> 00:32:14,560
‎वो यह जानता है!

331
00:32:14,640 --> 00:32:17,600
‎अगर उसे सब पता होता
‎तो वह तुम्हारे साथ खड़ा नहीं होता!

332
00:32:19,040 --> 00:32:20,560
‎इसे सबसे बुरी चीज़ बताओ।

333
00:32:23,320 --> 00:32:25,280
‎बताओ इसे या मैं बताऊँ!

334
00:32:26,520 --> 00:32:29,080
‎अपने पापों को क़ुबूल करो और जियो

335
00:32:30,000 --> 00:32:33,040
‎या बदनाम होकर मरो।

336
00:32:43,360 --> 00:32:46,600
‎मुझे बताइए, एथेलस्टान
‎किस बारे में बात कर रहा है?

337
00:33:17,280 --> 00:33:21,440
‎यह एक कहानी है

338
00:33:23,240 --> 00:33:25,840
‎-जिसे समझना मुश्किल है।
‎-ऐसा नहीं है।

339
00:33:27,000 --> 00:33:32,960
‎-यह हमारे खून के सम्मान के लिए था…
‎-बहुत हुआ छल-कपट, मुझे गुस्सा आ रहा है!

340
00:33:39,400 --> 00:33:44,520
‎एल्फ्रेड, यह सुनकर
‎तुम्हारी आत्मा को चोट पहुँचेगी,

341
00:33:45,720 --> 00:33:47,320
‎लेकिन इसने तुम्हारी माँ को मरवाया था

342
00:33:47,400 --> 00:33:50,720
‎-डेन्स के साथ युद्ध शुरू करने के लिए।
‎-यह सच नहीं है!

343
00:33:50,800 --> 00:33:54,480
‎-सब यह जानते हैं।
‎-और सब ग़लत हैं!

344
00:33:57,320 --> 00:34:00,120
‎इसमें कोई सच्चाई नहीं? ज़रा भी नहीं?

345
00:34:01,640 --> 00:34:06,080
‎नहीं, ऐसा नहीं है। यह है…

346
00:34:12,160 --> 00:34:13,400
‎इसकी एक वज़ह है।

347
00:34:22,639 --> 00:34:25,760
‎वो निशाना नहीं थी, यह एक त्रासदी थी।

348
00:34:28,880 --> 00:34:31,239
‎उन्हें आपके भेजे हुए आदमियों ने मारा था?

349
00:34:43,560 --> 00:34:46,800
‎और आपने मुझे बताया कि आपको
‎डर था कि इसके लिए मेरे पिता दोषी थे!

350
00:34:46,880 --> 00:34:53,480
‎क्योंकि दोष उसी का है! उसके
‎अपमान ने ही उसे तीर्थयात्रा पर भेजा।

351
00:34:53,560 --> 00:34:58,120
‎मुझे पता नहीं था! अगर मुझे
‎पता होता, तो मैं कभी नहीं…

352
00:35:00,600 --> 00:35:01,800
‎कभी नहीं!

353
00:35:13,680 --> 00:35:17,720
‎-इनके साथ जो करना हो करो।
‎-एल्फ्रेड, नहीं।

354
00:35:19,760 --> 00:35:25,240
‎मैंने तुमसे कहा था कि अगर तुमने
‎सच बोला तो जियोगे। और तुमने सच बोला।

355
00:35:26,040 --> 00:35:28,840
‎जिस यातना का कारण
‎तुम ख़ुद हो अब उसका सामना करो।

356
00:35:34,440 --> 00:35:39,480
‎मेरे नाती को बताना
‎कि मैं एक सम्माननीय व्यक्ति हूँ।

357
00:36:26,000 --> 00:36:30,480
‎-बेब्बन्बुर्ग का लॉर्ड कौन है?
‎-यह मेरे पिता का था!

358
00:36:30,560 --> 00:36:33,880
‎असली उत्तराधिकारी कौन है? बोलो!

359
00:36:36,360 --> 00:36:37,920
‎मैं कभी आत्मसमर्पण नहीं करूँगा।

360
00:36:39,680 --> 00:36:45,000
‎मुझे मार दो जैसे मैंने अपने पिता को
‎मारा था, यही हमारे कुल की विरासत है!

361
00:36:45,080 --> 00:36:48,160
‎ऐसा करो और तुम्हारा बेटा तुम्हें मारेगा।

362
00:36:49,360 --> 00:36:51,280
‎यही किस्मत है!

363
00:36:53,680 --> 00:36:55,200
‎नहीं, ऐसा नहीं है।

364
00:37:09,240 --> 00:37:10,640
‎ऊट्रेड!

365
00:37:45,040 --> 00:37:47,400
‎समुद्र के दरवाज़े की ओर, लॉर्ड! भागो!

366
00:37:48,880 --> 00:37:51,280
‎-नहीं, मैं नहीं जाऊँगा, इसे जलते देखूँगा।
‎-नहीं।

367
00:37:51,360 --> 00:37:53,880
‎इससे पहले कि लपटें तुम तक पहुँचें
‎धुआँ तुम्हारा दम घोंट देगा। मान भी जाओ!

368
00:37:53,960 --> 00:37:57,560
‎-देवता मेरा भाग्य तय करेंगे।
‎-अगर अपने लिए नहीं तो मेरे लिए।

369
00:37:58,400 --> 00:38:00,720
‎-कृपया, चलो!
‎-नहीं!

370
00:38:00,840 --> 00:38:03,880
‎बेब्बन्बुर्ग में मरना मेरी किस्मत है!

371
00:39:51,760 --> 00:39:55,960
‎राजा कोंस्टनटिन,
‎बेब्बन्बुर्ग में स्वागत है।

372
00:39:58,760 --> 00:40:04,120
‎मैं ऊट्रेड का बेटा, ऊट्रेड हूँ, इस किले
‎और इसके आसपास के राज्यों का उत्तराधिकारी।

373
00:40:07,160 --> 00:40:10,160
‎मैं तुम्हें इस किले का मालिक स्वीकारता हूँ

374
00:40:12,440 --> 00:40:15,840
‎और मानता हूँ कि इसके आसपास
‎के राज्यों पर तुम्हारा अधिकार है।

375
00:40:19,080 --> 00:40:20,280
‎क्या हम अदला-बदली कर सकते हैं?

376
00:40:22,480 --> 00:40:27,720
‎-क्या यह अब भी वही आदमी है जो पकड़ा था?
‎-बेशक़, हम निर्दयी नहीं हैं।

377
00:40:29,120 --> 00:40:30,840
‎हमारे आदमियों को लौटाकर
‎आप उसे ले जा सकते हैं।

378
00:40:34,000 --> 00:40:39,600
‎एक के लिए छह लोग, मेरे भतीजे
‎के लिए भी, यह उचित दाम नहीं है।

379
00:40:41,560 --> 00:40:44,160
‎मैं तुमसे स्कॉटलैंड के लिए
‎शपथ लेने की माँग करता हूँ।

380
00:40:47,480 --> 00:40:48,960
‎नहीं, ऐसा नहीं होगा।

381
00:40:49,040 --> 00:40:51,920
‎ये सेक्सन राज्य हैं
‎जहाँ डेन्स फल-फूल सकते हैं।

382
00:40:52,000 --> 00:40:53,520
‎ये राज्य विवादित हैं।

383
00:40:54,880 --> 00:40:56,600
‎और मैं हमेशा इन पर दावा करूँगा।

384
00:41:01,480 --> 00:41:03,640
‎लेकिन मैं प्रस्ताव स्वीकारने को तैयार हूँ।

385
00:41:09,360 --> 00:41:13,840
‎अगर तुम समझदार होते,
‎तो लंबी शांति के लिए सौदेबाजी करते।

386
00:41:13,920 --> 00:41:17,280
‎आपके लोग हार चुके हैं, आपके पास
‎सौदेबाजी करने का कोई अधिकार नहीं है।

387
00:41:17,880 --> 00:41:19,440
‎मैं और आदमी ला सकता हूँ।

388
00:41:20,120 --> 00:41:22,360
‎छोटी असफलता का मतलब बड़ी असफलता नहीं होता।

389
00:41:22,440 --> 00:41:24,680
‎मुझे आपसे लड़ने से डर नहीं लगता।

390
00:41:37,200 --> 00:41:42,680
‎अगर आप लंबे समय तक शांति बनाए रखना
‎चाहते हैं, तो मैं आपको अपनी शर्ते बताऊँगा।

391
00:41:45,680 --> 00:41:46,880
‎एडवर्ड।

392
00:41:53,080 --> 00:41:57,480
‎-हमारी जीत हुई।
‎-आप ऐसा कह सकते हैं, महाराज।

393
00:43:09,880 --> 00:43:14,760
‎सुनें! सब महाराज के लिए खड़े हों!

394
00:43:21,760 --> 00:43:26,600
‎मेरा बेटा! जिसने हमें ऐसी जीत तक पहुँचाया!

395
00:43:42,920 --> 00:43:44,720
‎युद्ध के मैदान में तुम्हारी वीरता

396
00:43:44,800 --> 00:43:47,000
‎गीतों और वृतांतों में जीवित रहेगी।

397
00:43:48,520 --> 00:43:50,480
‎हमारा जीवन तुम्हारा कर्ज़दार है।

398
00:43:54,360 --> 00:43:58,840
‎-डेन्स का भी, महाराज।
‎-हाँ, डेन्स का भी…

399
00:44:00,440 --> 00:44:02,400
‎जो इन राज्यों में शांति से रह सकते हैं।

400
00:44:05,720 --> 00:44:07,960
‎नॉर्थम्ब्रिया के लॉर्ड ऊट्रेड।

401
00:44:09,880 --> 00:44:13,040
‎मैं तुम्हें तुम्हारा जन्मसिद्ध अधिकार
‎वापस हासिल करने पर बधाई देता हूँ।

402
00:44:14,160 --> 00:44:17,320
‎तुम अपने बच्चों का सम्मान करो
‎और उन्हें सांत्वना और उपचार दो।

403
00:44:19,600 --> 00:44:22,920
‎ईश्वर करे ये राज्य अनंतकाल तक
‎तुम्हारे वंशजों के पास बने रहें।

404
00:44:25,240 --> 00:44:29,880
‎पीढ़ियों तक तुम्हारे बेटों के
‎बेटों को लाभ मिलता रहे।

405
00:44:40,560 --> 00:44:42,280
‎हम किले में क्यों जा रहे हैं?

406
00:44:42,360 --> 00:44:45,560
‎-नए बेब्बन्बुर्ग के लॉर्ड से मिलने?
‎-क्यों?

407
00:44:47,040 --> 00:44:49,600
‎क्या यह मुझे धर्म-पुस्तक
‎पढ़ाने की कोई चाल है?

408
00:44:49,680 --> 00:44:54,000
‎मैं उससे बेहतर जानती हूँ, ओस्बर्ट।
‎नहीं, मैंने थोड़ी पूछताछ की थी

409
00:44:54,080 --> 00:44:59,520
‎और मुझे लगता है कि नया शासक तुम्हें
‎तुम्हारे मूल के बारे में कुछ बता सकता है।

410
00:45:00,440 --> 00:45:02,960
‎आपको लगता है कि हो सकता है
‎कि वो एक बार मेरे पिताजी से मिले हों?

411
00:45:03,880 --> 00:45:07,760
‎हाँ, कुछ ऐसा ही।

412
00:45:35,000 --> 00:45:38,960
‎तुम लड़ाई के लायक थीं, मेरी प्यारी बच्ची।

413
00:45:39,760 --> 00:45:42,840
‎तुम्हारी माँ को गर्व होगा।

414
00:45:45,080 --> 00:45:47,240
‎मेरे पास तुम्हारे लिए एक उपहार है।

415
00:45:58,680 --> 00:46:00,240
‎घायल कैसे हैं?

416
00:46:02,640 --> 00:46:05,040
‎कुछ को ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा।

417
00:46:05,120 --> 00:46:09,920
‎शायद तुम यहाँ बेब्बन्बुर्ग में रूककर
‎उनकी देखभाल कर सकती हो।

418
00:46:12,000 --> 00:46:12,960
‎शायद।

419
00:46:14,280 --> 00:46:16,960
‎मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा विचार है।

420
00:46:17,040 --> 00:46:21,360
‎समुद्री हवा सभी तरह की
‎बीमारियों के लिए बहुत अच्छी है।

421
00:46:21,440 --> 00:46:25,320
‎मुझे बेशक़ समुद्री नज़ारे
‎वाले कमरे चाहिए होंगे।

422
00:47:18,320 --> 00:47:20,600
‎हम भाईयों की तरह दावत करेंगे।

423
00:47:21,280 --> 00:47:25,120
‎सच में तुमने जो मेरे परिवार के लिए किया
‎कई जन्मों में भी उसकी बराबरी नहीं हो सकती।

424
00:47:25,880 --> 00:47:27,440
‎यह हम पर कर्ज़ है।

425
00:47:28,800 --> 00:47:31,760
‎हम दावत करेंगे और फिर मैं लोगों के
‎सामने तुम्हारी शपथ स्वीकार करूँगा।

426
00:47:32,400 --> 00:47:35,920
‎हम उस पल को साझा करेंगे
‎जब इंग्लैंड आख़िरकार पूरा हो जाएगा

427
00:47:36,000 --> 00:47:38,120
‎और स्कॉटिश दावे को सदा के लिए हरा देगा।

428
00:47:41,880 --> 00:47:44,960
‎कोंस्टनटिन ने इन राज्यों से
‎अपना दावा वापस ले लिया है।

429
00:47:48,000 --> 00:47:49,360
‎वो ऐसा क्यों करेगा?

430
00:47:50,960 --> 00:47:53,880
‎क्योंकि मैंने ये राज्य आपको
‎ना सौंपने का प्रस्ताव दिया था।

431
00:47:56,040 --> 00:48:01,160
‎इसके बजाय हम दोनों के बीच रहेंगे, किसी को
‎शपथ दिए बिना, शांति बनाए रखने के लिए।

432
00:48:01,240 --> 00:48:03,520
‎यहाँ के लोगों में सेक्सन खून है।

433
00:48:03,600 --> 00:48:06,960
‎सच है, लेकिन वे
‎आपके साम्राज्य का हिस्सा नहीं हैं।

434
00:48:08,000 --> 00:48:11,880
‎हम आपको अपने अधिपति के रूप में
‎स्वीकारते हैं और आपको सम्मान देंगे,

435
00:48:11,960 --> 00:48:15,840
‎लेकिन ये राज्य केवल
‎और केवल नॉर्थम्ब्रिया के ही रहेंगे।

436
00:48:16,680 --> 00:48:19,560
‎आपके जीवनकाल में
‎ये इंग्लैंड का हिस्सा नहीं बनेंगे।

437
00:48:22,520 --> 00:48:29,160
‎हमारे तुम्हें सब कुछ देने के बाद, तुम अब
‎वेसेक्स राजवंश को धोखा देना चुन रहे हो?

438
00:48:29,240 --> 00:48:32,920
‎मैं किसी को धोखा नहीं दे रहा। यक़ीनन,
‎वेसेक्स राजवंश कभी इंग्लैंड को एक बनाएगा।

439
00:48:35,080 --> 00:48:38,040
‎मैं मानता हूँ कि आपके पास जो
‎राज्य हैं आप उनके सच्चे राजा हैं

440
00:48:38,800 --> 00:48:41,720
‎लेकिन वो आदमी जो इस देश को एक
‎कर सके उसे ऐसा होना चाहिए जिसके पीछे

441
00:48:41,800 --> 00:48:45,000
‎लोग एकसाथ एक होकर खड़े हो सकें।

442
00:48:47,360 --> 00:48:49,600
‎आपने दिखा दिया है कि आप वो आदमी नहीं हैं।

443
00:48:50,920 --> 00:48:54,240
‎आपने सेक्सन और डेन के बीच फूट डाली।

444
00:48:57,160 --> 00:49:01,480
‎भविष्य आएगा। उसका इंतज़ार कीजिए।

445
00:49:14,800 --> 00:49:16,600
‎सुनो!

446
00:49:24,400 --> 00:49:25,640
‎बेब्बन्बुर्ग के नाम!

447
00:49:25,720 --> 00:49:27,960
‎बेब्बन्बुर्ग के नाम!

448
00:49:37,120 --> 00:49:40,000
‎ऊट्रेड! ऊट्रेड! ऊट्रेड!

449
00:49:40,080 --> 00:49:43,080
‎ऊट्रेड! ऊट्रेड! ऊट्रेड!

450
00:49:43,160 --> 00:49:45,320
‎ऊट्रेड! ऊट्रेड! ऊट्रेड!

451
00:49:45,400 --> 00:49:48,200
‎ऊट्रेड! ऊट्रेड! ऊट्रेड!

452
00:49:48,280 --> 00:49:51,080
‎मैं ऊट्रेड का बेटा, ऊट्रेड हूँ।

453
00:49:52,640 --> 00:49:59,000
‎मुझसे मेरा जन्मसिद्ध अधिकार छीन लिया गया
‎और कई सालों तक इन राज्यों में भटकता रहा।

454
00:50:00,800 --> 00:50:03,800
‎लेकिन अब, नॉर्थम्ब्रिया के लॉर्ड बतौर,

455
00:50:03,880 --> 00:50:07,360
‎मैं वेसेक्स राजवंश की
‎नज़र में एक काँटा हूँ।

456
00:50:12,840 --> 00:50:17,320
‎मैं ही एक हूँ जो उनके
‎और संयुक्त इंग्लैंड के बीच खड़ा है।

457
00:50:24,640 --> 00:50:28,320
‎क्या मेरे जीवनकाल में
‎एल्फ्रेड का सपना पूरा हो पाएगा?

458
00:50:31,360 --> 00:50:34,640
‎और अगर ऐसा हुआ, तो यहाँ कौन शासन करेगा?

459
00:50:41,320 --> 00:50:43,160
‎क्या खून की जीत होगी?

460
00:50:45,320 --> 00:50:49,480
‎या एक बार फिर युद्ध के मैदान में
‎एक राजा ही राजा को मारेगा?

461
00:50:58,120 --> 00:51:01,080
‎मैं नहीं जानता कि देवता क्या चुनेंगे।

462
00:51:09,160 --> 00:51:13,600
‎लेकिन अब मुझे यक़ीन है कि वे मेरी तरफ हैं।

463
00:51:14,960 --> 00:51:19,440
‎और भले ही मेरी कहानी को
‎बुनने वाले हाथ मेरे अपने नहीं हैं,

464
00:51:20,320 --> 00:51:23,720
‎वे शब्द जिनका मैं
‎अनुसरण करता हूँ वे अब भी सच हैं।

465
00:51:25,920 --> 00:51:31,400
‎मैं ऊट्रेड का बेटा, ऊट्रेड हूँ।
‎तुम्हारे लिए और मेरे लिए…

466
00:51:32,800 --> 00:51:35,480
‎किस्मत ही सब कुछ है!

467
00:54:22,360 --> 00:54:25,360
‎संवाद अनुवादक: प्रीति भारद्वाज

