1
00:00:12,263 --> 00:00:13,264
मैं बोल रहा हूँ।

2
00:00:13,848 --> 00:00:15,057
ढूँढ़ लिया उसे।

3
00:00:16,934 --> 00:00:19,061
वह सोल आ रही है, पर बस कुछ समय के लिए।

4
00:00:19,145 --> 00:00:20,438
मुझे उसका पीछा करना होगा।

5
00:00:29,989 --> 00:00:33,451
सोल, दक्षिण कोरिया

6
00:00:50,676 --> 00:00:52,845
ठीक है। ठीक है।

7
00:01:30,132 --> 00:01:31,967
अच्छा गाता है दोस्त तुम्हारा।

8
00:01:32,051 --> 00:01:34,011
ये "तुम्हारा" दोस्त है न?

9
00:01:34,720 --> 00:01:38,974
चीयर्स!

10
00:01:46,649 --> 00:01:47,775
कहाँ चले, भई?

11
00:01:49,485 --> 00:01:51,821
और दारू!

12
00:02:24,311 --> 00:02:25,187
स्टैटस?

13
00:02:25,271 --> 00:02:27,314
सब ठीक है। टार्गेट निशाने पर है।

14
00:02:27,398 --> 00:02:29,650
कैडिस निजी ख़ुफ़िया कंपनी
सोल मुख्यालय

15
00:02:29,733 --> 00:02:31,652
बहुत तगड़ी सिक्योरिटी होगी।

16
00:02:41,161 --> 00:02:43,998
टार्गेट कॉनरैड होटल की नौवीं मंज़िल पर है।

17
00:02:44,081 --> 00:02:45,082
मिशन शुरू।

18
00:02:50,087 --> 00:02:52,756
कॉनरैड

19
00:02:58,095 --> 00:03:01,056
समय निकालने का शुक्रिया।
आपने मुझे तस्वीरें भेजी तो थीं,

20
00:03:01,140 --> 00:03:03,517
पर मैं ख़ुद आकर जगह देखना चाहती थी।

21
00:03:05,144 --> 00:03:06,437
यहाँ क्या हो रहा है?

22
00:03:06,520 --> 00:03:08,898
मिखाइल कार्पौव आज इंटरव्यू दे रहे हैं।

23
00:03:08,981 --> 00:03:09,940
वह कौन है?

24
00:03:10,024 --> 00:03:12,192
दक्षिण कोरिया में रूस के राजदूत।

25
00:03:13,027 --> 00:03:15,404
वह पुतिन के सबसे अच्छे दोस्तों में से हैं।

26
00:03:19,116 --> 00:03:22,202
और हमारा यह सेट बेबी शावर के लिए
सबसे ज़्यादा मशहूर है।

27
00:03:22,286 --> 00:03:24,163
बेटा हो, तो यह रंग अच्छा रहेगा...

28
00:03:24,246 --> 00:03:26,916
माफ़ करना। मुझे बाथरूम जाना है।

29
00:03:26,999 --> 00:03:29,793
अब, ऐसे में यही होता है।

30
00:03:45,809 --> 00:03:47,186
मैडम, क्या आप ठीक हैं?

31
00:03:47,269 --> 00:03:49,188
-माफ़ करना।
-बैठ जाइए, प्लीज़।

32
00:03:49,271 --> 00:03:50,648
अचानक चक्कर सा आ गया था।

33
00:03:50,731 --> 00:03:53,525
-डॉक्टर को बुलाऊँ?
-नहीं, प्लीज़। मैं बस...

34
00:03:53,609 --> 00:03:55,194
शायद ब्लड शुगर कम हो गया होगा।

35
00:03:55,277 --> 00:03:58,113
क्या आप कुछ मीठा ला सकते हैं पीने के लिए?

36
00:03:58,197 --> 00:04:00,157
-जैसे कोई जूस?
-ज़रूर। हाँ।

37
00:04:00,240 --> 00:04:01,075
शुक्रिया।

38
00:04:36,860 --> 00:04:38,112
माफ़ कीजिएगा। ज़रा हट जाइए।

39
00:04:38,195 --> 00:04:39,863
-आप अमेरिकन हैं?
-हाँ।

40
00:04:40,280 --> 00:04:43,200
-और यहाँ प्रेस के साथ आई हैं?
-नहीं।

41
00:04:44,034 --> 00:04:46,161
यहाँ पब्लिक का आना मना है।

42
00:04:46,245 --> 00:04:48,831
मुझे माफ़ करिए।
मुझे चक्कर आ गया था इसलिए...

43
00:04:49,456 --> 00:04:51,250
मैं जा रही हूँ। माफ़ कीजिएगा।

44
00:04:51,875 --> 00:04:52,918
एक मिनट।

45
00:04:54,920 --> 00:04:56,255
आप जूस भूल गईं।

46
00:04:57,006 --> 00:04:57,923
शुक्रिया।

47
00:05:11,061 --> 00:05:13,647
एंबुलेंस बुलवाओ! डॉक्टर चाहिए।

48
00:05:33,375 --> 00:05:35,586
यह किसने किया? उनके साथ कौन था?

49
00:05:35,669 --> 00:05:37,046
ढूँढ़ो उन्हें!

50
00:05:43,052 --> 00:05:45,345
एक प्रेगनेंट औरत नीचे जा रही है!

51
00:05:45,429 --> 00:05:46,680
उसे रोक लो!

52
00:06:48,659 --> 00:06:49,618
ए!

53
00:07:14,685 --> 00:07:16,937
वह बॉलरूम में है।

54
00:07:17,020 --> 00:07:18,856
देखो, बाहर न निकल पाए!

55
00:07:20,816 --> 00:07:22,484
-हाँ, बोलो।
-मैं मुसीबत में हूँ।

56
00:07:22,568 --> 00:07:26,029
कार्पौव के गार्ड्स ने मुझे
नौवें माले के बैंक्वेट हॉल में घेर रखा है।

57
00:07:26,113 --> 00:07:27,281
बाहर कहाँ से निकलूँ?

58
00:07:27,531 --> 00:07:30,826
कमरे के नॉर्थ-वेस्ट कोने में
कर्मचारियों के लिए सीढ़ियाँ हैं,

59
00:07:30,909 --> 00:07:32,536
उससे तुम लॉबी में पहुँच जाओगी।

60
00:07:43,755 --> 00:07:45,215
तुम गलत कमरे में आ गए हो!

61
00:08:06,028 --> 00:08:07,863
खिड़की से निकल गई!

62
00:08:07,946 --> 00:08:10,824
होटल के सामने की गली में देखो।

63
00:08:12,534 --> 00:08:14,203
अरे, ड्रिंक लेकर आया हूँ!

64
00:08:14,286 --> 00:08:16,747
बहुत हो गया, दरवाज़ा खोल न!

65
00:08:16,830 --> 00:08:18,957
कहा न, तुम गलत कमरे में आए हो!

66
00:09:45,085 --> 00:09:46,253
निकाले जाने का स्थान

67
00:09:48,046 --> 00:09:49,798
सिग्नल भेजें

68
00:09:49,881 --> 00:09:50,716
भेज दिया

69
00:09:53,010 --> 00:09:56,430
निकास के कोऑर्डिनेट्स मिल गए।
हम लोकेशन पर जा रहे हैं।

70
00:10:13,488 --> 00:10:16,491
निकाले जाने का स्थान

71
00:12:16,695 --> 00:12:17,654
रुको!

72
00:12:18,864 --> 00:12:20,115
अरे बाप से!

73
00:12:24,995 --> 00:12:25,829
धत् तेरे की।

74
00:13:00,780 --> 00:13:01,865
शाबाश।

75
00:13:17,088 --> 00:13:17,923
धत्!

76
00:13:39,277 --> 00:13:40,487
ठीक है।

77
00:13:41,780 --> 00:13:42,948
और फ़ोर्स मंगाओ!

78
00:13:53,124 --> 00:13:57,754
बटरफ्लाई

79
00:13:58,964 --> 00:14:04,970
कैडिस का अवैध क़ैदखाना
अनजान ठिकाना

80
00:14:07,138 --> 00:14:08,181
हैलो, मैनी।

81
00:14:10,559 --> 00:14:11,810
तुम्हारी हालत ठीक नहीं लग रही।

82
00:14:13,520 --> 00:14:16,898
पता नहीं कब बेहोश हो जाओ,
इसलिए सीधे मुद्दे पर आ जाती हूँ।

83
00:14:18,275 --> 00:14:19,734
पता है तुमने मुझे धोखा दिया है।

84
00:14:21,278 --> 00:14:25,198
पता है कि तुमने यूएस इंटेलिजेंस को
कैडिस के राज़ देने की कोशिश की।

85
00:14:25,991 --> 00:14:28,076
बताओ कि तुम किसके साथ काम कर रहे थे।

86
00:14:28,618 --> 00:14:30,328
तुम बहुत कमीनी हो, जूनो।

87
00:14:31,454 --> 00:14:35,542
दुश्मन के लिए अपने देश से,
मेरे देश से गद्दारी कर रही हो?

88
00:14:36,042 --> 00:14:38,878
तुम्हें सच में लगता है
कि मैं इसमें तुम्हारा साथ दूँगा?

89
00:14:39,713 --> 00:14:42,007
मेरा काम ही प्राइवेट इंटेलिजेंस का है।

90
00:14:42,799 --> 00:14:44,968
मेरा इकलौता दुश्मन है अमन।

91
00:14:45,051 --> 00:14:46,094
तुम गद्दार हो।

92
00:14:47,804 --> 00:14:49,180
सीआईए तुम्हें रोक देगी।

93
00:14:49,806 --> 00:14:50,932
सीआईए?

94
00:14:52,183 --> 00:14:54,102
जिसने मुझे यह सब सिखाया है?

95
00:14:56,271 --> 00:14:57,814
तुम किसके साथ काम कर रहे थे?

96
00:15:02,485 --> 00:15:04,654
तुम मेरे सबसे ख़ास आदमियों में से थे।

97
00:15:06,948 --> 00:15:08,283
अब बात सुनो।

98
00:15:08,825 --> 00:15:12,495
जो पूछ रही हूँ, वह बता दो
वरना तुम्हारे परिवार को मार डालूँगी।

99
00:15:16,082 --> 00:15:18,460
सोफ़ी अब पाँच साल की हो गई होगी न?

100
00:15:31,640 --> 00:15:32,974
तुम्हारे पास दस सेकंड बचे हैं।

101
00:15:40,690 --> 00:15:41,608
समय खत्म।

102
00:15:47,447 --> 00:15:48,907
उसका नाम है...

103
00:15:49,866 --> 00:15:51,368
याकब दिदेक।

104
00:15:51,451 --> 00:15:53,370
वह पोलिश इंटेलिजेंस में था।

105
00:16:01,169 --> 00:16:02,337
वह है कहाँ?

106
00:16:03,713 --> 00:16:04,881
मारसाक्सलॉक।

107
00:16:08,343 --> 00:16:09,928
माल्टा का एक तटीय गाँव।

108
00:16:13,056 --> 00:16:13,932
ठीक है।

109
00:16:16,101 --> 00:16:17,602
तुम देख क्या रहे हो?

110
00:16:21,189 --> 00:16:24,025
-एक घंटे के अंदर एक टीम माल्टा भेजो।
-ठीक है।

111
00:16:27,696 --> 00:16:30,532
माँ, ज़रा अकेले में बात करें?

112
00:16:30,615 --> 00:16:31,700
हाँ। रुको।

113
00:16:32,200 --> 00:16:34,327
सोल मिशन में एक समस्या खड़ी हो गई है।

114
00:16:34,411 --> 00:16:39,290
कार्पौव मर गया, पर निकास में अड़चन आ गई
और किसी ने हमारे तीन आदमियों पर हमला किया।

115
00:16:39,374 --> 00:16:40,917
इससे कैडिस का नाम सामने आया है?

116
00:16:41,000 --> 00:16:44,671
लोकल अधिकारी जाँच कर रहे हैं,
पर अब तक हमारा नाम बीच में नहीं आया।

117
00:16:44,754 --> 00:16:45,714
तुम्हें यकीन है?

118
00:16:46,172 --> 00:16:47,090
पूरा यकीन है?

119
00:16:47,173 --> 00:16:49,759
माँ, मैंने कहा मुझे यकीन है।

120
00:16:51,845 --> 00:16:54,431
कार्पौव वह इकलौती कड़ी है
जो हमें और जीआरयू को जोड़ती है।

121
00:16:54,514 --> 00:16:58,268
अगर लैंग्ली को पता चला कि हमने
रूसी इंटेलिजेंस को मित्र सेना की खबर दी है

122
00:16:58,351 --> 00:17:00,937
-तो तुम, मैं और कैडिस सब खो देंगे।
-मैं समझता हूँ।

123
00:17:01,020 --> 00:17:02,981
और रिबैका कैसी है? वह ठीक है?

124
00:17:03,064 --> 00:17:06,609
हम अभी तक उससे कॉन्टैक्ट नहीं कर पाए हैं।

125
00:17:06,693 --> 00:17:09,446
-तो, उसे जल्दी ढूँढ़ो।
-ज़रूर।

126
00:17:10,155 --> 00:17:12,782
देख रहा हूँ कि उसकी कितनी चिंता है।

127
00:17:12,866 --> 00:17:17,370
रिबैका ने अभी सूडानी फ़ाइनैंस मिनिस्टर
और उनकी पूरी सिक्योरिटी टीम को मारा है।

128
00:17:17,454 --> 00:17:21,416
वेनेज़ुएला के मिलिट्री विमान को उड़ा दिया,
पर लोगों को लगता है कि इंजन ख़राब हुआ था।

129
00:17:21,499 --> 00:17:23,251
मुझे चिंता है रिबैका की,

130
00:17:23,334 --> 00:17:25,837
क्योंकि वह हमारी संस्था की
सबसे अनमोल ऑपरेटिव है।

131
00:17:28,423 --> 00:17:31,050
पता चला कि सोल वाली
गड़बड़ी के पीछे कौन था?

132
00:17:31,134 --> 00:17:34,012
नहीं। पर शायद कोई साथी नहीं था उसका।

133
00:17:35,722 --> 00:17:37,974
तुम कह रहे हो कि एक आदमी ने यह सब किया है?

134
00:17:38,475 --> 00:17:40,310
हाँ, पर उसकी ट्रेनिंग अच्छी है

135
00:17:41,644 --> 00:17:45,774
और लगता है उसे
हमारे मिशन के अंदर की ख़बर थी।

136
00:17:49,569 --> 00:17:52,197
ठीक है। सोल ऑफ़िस की
पूरी टीम को इस काम पर लगाओ।

137
00:17:52,280 --> 00:17:55,283
चाहे जो करना पड़े,
पर वह बंदा ज़िंदा न बच पाए।

138
00:17:55,366 --> 00:17:56,201
ठीक है।

139
00:20:11,461 --> 00:20:12,629
हैलो?

140
00:20:12,712 --> 00:20:14,172
मैं बोल रहा हूँ।

141
00:20:16,507 --> 00:20:18,259
वह मिली तुम्हें?

142
00:20:18,343 --> 00:20:20,929
हाँ, पर फिर कुछ हो गया।

143
00:20:22,263 --> 00:20:25,099
कोई मुझे पहचान नहीं पाया, मैं सावधान था।

144
00:20:26,267 --> 00:20:28,478
पर कॉन्टैक्ट करने से पहले वह निकल गई।

145
00:20:30,104 --> 00:20:31,356
मुझे बहुत अफ़सोस है।

146
00:20:32,440 --> 00:20:34,025
पर मैंने उसे देखा, ऑन्जू।

147
00:20:36,319 --> 00:20:37,779
नौ साल बाद,

148
00:20:39,656 --> 00:20:40,657
पर वही थी।

149
00:20:42,408 --> 00:20:43,993
जानती हूँ यह मुश्किल है।

150
00:20:46,162 --> 00:20:47,872
पर घर लौट आओ अब।

151
00:20:47,956 --> 00:20:50,041
कसम से, मैंने कोशिश की थी।

152
00:20:50,708 --> 00:20:52,335
मैं स्टेशन आया,

153
00:20:52,418 --> 00:20:55,254
टिकट भी खरीदी, और ट्रेन सामने है,

154
00:20:57,090 --> 00:20:58,383
और मैं उस पर चढ़ नहीं पा रहा।

155
00:20:58,466 --> 00:21:00,468
-हमने यह तय किया था, डेविड।
-मुझे पता है।

156
00:21:00,551 --> 00:21:02,011
सिर्फ़ एक कोशिश।

157
00:21:02,095 --> 00:21:03,596
कि ज़्यादा ख़तरा मोल नहीं लेंगे।

158
00:21:03,930 --> 00:21:05,056
मुझे पता है।

159
00:21:06,683 --> 00:21:08,101
पर उसे मेरी ज़रूरत है।

160
00:21:11,270 --> 00:21:12,730
अगर कैडिस ने तुम्हें ढूँढ़ लिया,

161
00:21:13,564 --> 00:21:14,565
तो तुम्हें मार डालेंगे।

162
00:21:15,942 --> 00:21:17,610
हम सब को मार डालेंगे।

163
00:21:17,694 --> 00:21:19,362
मैं ऐसा होने नहीं दूँगा।

164
00:21:22,156 --> 00:21:23,866
अगर उसे बचा नहीं पाए तो?

165
00:21:28,246 --> 00:21:32,417
देखो, तुम सामान बाँधकर
सेफ़ हाउस चली जाओ, ठीक है?

166
00:21:32,500 --> 00:21:33,668
किसी को कुछ मत बताना।

167
00:21:33,751 --> 00:21:37,088
कोई ऐसी चीज़ मत छोड़ना
जिससे तुम्हें ढूँढ़ा जा सके।

168
00:21:37,171 --> 00:21:40,675
कल 3:00 बजे एक ट्रेन है।
प्लीज़, उसमें चली जाना।

169
00:21:41,592 --> 00:21:44,220
मैं तुमसे एक दिन में,
ज़्यादा से ज़्यादा दो दिन में मिलूँगा।

170
00:21:47,432 --> 00:21:48,433
माफ़ करना, ऑन्जू।

171
00:21:49,934 --> 00:21:51,269
पर वह मेरी बेटी है।

172
00:21:52,645 --> 00:21:54,063
मैं उसे दोबारा नहीं छोड़ सकता।

173
00:22:05,658 --> 00:22:06,659
हैलो, यह मैं हूँ।

174
00:22:07,493 --> 00:22:08,453
रिबैका?

175
00:22:09,287 --> 00:22:10,705
तुम कहाँ हो? ठीक तो हो?

176
00:22:10,788 --> 00:22:12,582
मैं इटेवॉन में कहीं हूँ।

177
00:22:12,665 --> 00:22:14,459
मैं भाग निकली, पर हुआ क्या था?

178
00:22:14,542 --> 00:22:16,419
मैं भी तुमसे यही पूछने वाली थी।

179
00:22:16,502 --> 00:22:17,962
इसका क्या मतलब हुआ?

180
00:22:18,046 --> 00:22:19,422
ऐट्वुड पर हमला हुआ था।

181
00:22:19,505 --> 00:22:22,675
पुलिस को निकास टीम एक गली में
घायल और हथकड़ी में जकड़ी हुई मिली,

182
00:22:22,759 --> 00:22:25,428
इसलिए तुम बताओ, क्या हुआ था?

183
00:22:25,511 --> 00:22:27,597
किसी को पता था। ज़ाहिर है।

184
00:22:27,680 --> 00:22:31,309
किसी को कार्पौव पर हमले की ख़बर मिली
और निकास टीम पर हमला कर दिया।

185
00:22:31,392 --> 00:22:32,393
कैसे?

186
00:22:33,227 --> 00:22:35,188
मैं वही तो पता लगाने की कोशिश कर रही हूँ।

187
00:22:35,271 --> 00:22:37,065
यह मेरा मिशन है, जूनो।

188
00:22:37,148 --> 00:22:38,441
हाँ, तुम्हारा था।

189
00:22:38,524 --> 00:22:39,859
रुको, रुको।

190
00:22:39,942 --> 00:22:43,821
निकास टीम पकड़ी गई, तो क्या गलती मेरी है?

191
00:22:44,906 --> 00:22:47,742
उस एक मिशन की
बहुत बड़ी ख़ुफ़िया जानकारी लीक हुई है

192
00:22:47,825 --> 00:22:49,702
जिसकी कामयाबी मेरे लिए बहुत अहम है।

193
00:22:50,369 --> 00:22:52,038
मुझे नहीं पता किसे इल्ज़ाम दूँ।

194
00:22:57,293 --> 00:22:58,753
मुझ पर भरोसा नहीं है?

195
00:23:01,672 --> 00:23:04,300
मैं कोरिया जा रही हूँ।
प्लेन उतरने तक मुझे जवाब चाहिए।

196
00:23:04,383 --> 00:23:05,635
हद है, जूनो।

197
00:23:06,677 --> 00:23:09,347
दुनिया में एक तुम ही हो
जिसे मेरी फ़िक्र है।

198
00:23:10,223 --> 00:23:11,766
मैं तुम्हें धोखा नहीं दूँगी।

199
00:23:12,683 --> 00:23:13,851
किसी ने तो दिया है।

200
00:23:20,024 --> 00:23:21,901
मैं उसे ढूँढ़कर उससे निपट लूँगी।

201
00:23:21,984 --> 00:23:23,277
यही सही रहेगा।

202
00:23:33,121 --> 00:23:34,872
आप उसे यह काम दे रही हैं?

203
00:23:34,956 --> 00:23:38,209
रिबैका चार साल से इस पर काम कर रही है।
वह संभाल लेगी।

204
00:23:38,543 --> 00:23:41,546
-यह गलती मत कीजिए।
-गलतियों की बात करना चाहते हो?

205
00:23:48,261 --> 00:23:49,762
सोल वाले बंदे की पहचान हुई?

206
00:23:50,471 --> 00:23:54,350
हमें सर्वेलेंस साइट के सीसीटीवी से
एक तस्वीर मिली है,

207
00:23:54,433 --> 00:23:55,852
पर उसकी पहचान नहीं हो रही।

208
00:23:57,979 --> 00:24:01,149
कोरियन आदमी, उम्र 40 के आस-पास,

209
00:24:01,232 --> 00:24:03,192
औसत कद-काठी है।

210
00:24:04,318 --> 00:24:08,489
यह कोरियन एनआईएस कॉन्टैक्ट्स को भेजो।
शायद वे कुछ पता कर पाएँ।

211
00:24:12,952 --> 00:24:15,204
रिबैका को बताया कि
मैंने उसे कार्पौव वाला काम क्यों दिया?

212
00:24:15,288 --> 00:24:16,205
नहीं।

213
00:24:16,914 --> 00:24:18,207
उसे वजह से कोई मतलब नहीं।

214
00:24:19,625 --> 00:24:20,543
अच्छी बात है।

215
00:24:21,919 --> 00:24:22,837
बताना भी मत।

216
00:24:26,465 --> 00:24:28,176
कुछ तो गड़बड़ है।

217
00:25:24,357 --> 00:25:28,236
इन्चॉन

218
00:25:51,634 --> 00:25:52,593
हाँ, जी, आइए।

219
00:25:52,677 --> 00:25:53,928
अबे?

220
00:25:54,011 --> 00:25:57,056
तुम्हारे बुज़ुर्ग आए हैं, खड़े नहीं होओगे?

221
00:26:00,559 --> 00:26:01,978
मेरे बुज़ुर्ग?

222
00:26:02,395 --> 00:26:03,688
यहाँ कैसे आना हुआ?

223
00:26:04,021 --> 00:26:06,649
मुझे अच्छे वाले नूडल्स चाहिए थे,

224
00:26:06,732 --> 00:26:09,068
तुम्हारी दुकान के अलावा बाकी सब बंद था।

225
00:26:09,151 --> 00:26:11,946
बेइज़्ज़ती कर लो,
पर इतने भद्दे लहज़े में तो मत करो।

226
00:26:12,029 --> 00:26:13,030
कैसा लहज़ा?

227
00:26:14,073 --> 00:26:16,075
कुछ समझ में तो आए।

228
00:26:18,244 --> 00:26:20,621
-तुमसे मिलकर अच्छा लगा, यार।
-हाँ। मुझे भी।

229
00:26:21,205 --> 00:26:23,499
कितना वक्त हो गया? दो, तीन महीने?

230
00:26:24,792 --> 00:26:26,544
थोड़ा बिज़ी हूँ आजकल।

231
00:26:27,586 --> 00:26:28,838
मामला क्या है।

232
00:26:29,463 --> 00:26:31,048
छत पर बात करें?

233
00:26:35,344 --> 00:26:36,929
पीना छोड़ दिया था न?

234
00:26:37,305 --> 00:26:40,683
डॉक्टर ने कहा मेरा लीवर ख़राब है,
पीना छोड़ दो।

235
00:26:42,059 --> 00:26:43,311
तो फिर?

236
00:26:44,437 --> 00:26:45,813
डॉक्टर को छोड़ दिया।

237
00:26:56,449 --> 00:26:57,366
तो,

238
00:26:58,242 --> 00:26:59,577
बताओ क्या चल रहा है?

239
00:27:02,121 --> 00:27:04,206
तुमने नौ साल पहले
गायब होने में मेरी मदद की थी।

240
00:27:06,125 --> 00:27:07,668
वही मदद फिर से चाहिए।

241
00:27:08,252 --> 00:27:09,795
किसी ने तुम्हें ढूँढ़ लिया?

242
00:27:09,879 --> 00:27:11,547
-जल्द ढूँढ़ लेंगे।
-कौन?

243
00:27:12,131 --> 00:27:12,965
कैडिस।

244
00:27:15,009 --> 00:27:16,469
तुम्हारी अपनी कंपनी?

245
00:27:16,552 --> 00:27:19,180
कैडिस को शुरू तो मैंने किया था,
पर अब वे जो बन गए हैं,

246
00:27:19,263 --> 00:27:20,681
वह मेरे उसूलों के ख़िलाफ़ है।

247
00:27:29,899 --> 00:27:31,192
क्या हुआ?

248
00:27:32,610 --> 00:27:35,279
तुम्हें तो बस मरे रहना था।

249
00:27:36,030 --> 00:27:37,531
उसमें गड़बड़ कैसे कर दी?

250
00:27:38,491 --> 00:27:41,619
मानो या न मानो, यह मेरा फ़ैसला है।

251
00:27:42,161 --> 00:27:43,204
क्यों?

252
00:27:43,287 --> 00:27:45,831
क्योंकि कैडिस के पास कुछ है
जो मुझे वापस चाहिए।

253
00:27:48,626 --> 00:27:49,543
रिबैका।

254
00:27:52,713 --> 00:27:54,465
वह उनके लिए काम करती है, यॉंग शेक।

255
00:27:58,219 --> 00:27:59,470
एक हत्यारिन के रूप में।

256
00:28:02,098 --> 00:28:04,475
इतने सालों तक, मुझे लगा वह महफ़ूज़ है,

257
00:28:05,017 --> 00:28:07,395
पर अब जानता हूँ
कि वह जूनो के लिए काम कर रही है,

258
00:28:08,521 --> 00:28:10,523
और वह मौत की सज़ा से कम नहीं।

259
00:28:11,899 --> 00:28:13,818
मैं ऐसा नहीं होने दे सकता।

260
00:28:17,279 --> 00:28:20,699
और अब, तुम उसे वापस पाने के लिए
अपनी ज़िंदगी तबाह करना चाहते हो?

261
00:28:20,783 --> 00:28:21,992
तुम ऐसा नहीं करते?

262
00:28:25,579 --> 00:28:26,956
और तुम्हारी पत्नी?

263
00:28:27,373 --> 00:28:28,541
उसे भी यही चाहिए?

264
00:28:29,291 --> 00:28:31,001
काश ऐसा होता, लेकिन...

265
00:28:37,883 --> 00:28:39,301
मेरी मदद करोगे?

266
00:28:41,303 --> 00:28:42,304
एक हफ़्ते का समय दो।

267
00:28:42,805 --> 00:28:43,806
एक हफ़्ता नहीं है।

268
00:28:43,889 --> 00:28:46,725
मुझे एक दिन के अंदर नए पासपोर्ट चाहिए।
ज़्यादा से ज़्यादा दो दिन।

269
00:28:46,809 --> 00:28:47,935
ठीक से नहीं बनेंगे।

270
00:28:48,018 --> 00:28:50,688
किसी तरह बाहर निकल पाऊँ, बस,

271
00:28:50,771 --> 00:28:52,815
उसके बाद करेंगे बाकी का प्लान।

272
00:28:59,363 --> 00:29:00,406
ज़रूर।

273
00:29:04,118 --> 00:29:06,662
जितनी जल्दी हो सकेगा,
मैं पैसे और फ़ोटो भेज दूँगा।

274
00:29:08,038 --> 00:29:11,250
काम पूरा होने के बाद,
मुझे इस नंबर पर फ़ोन करना।

275
00:29:17,590 --> 00:29:20,259
तुम वापस नहीं आओगे, है न?

276
00:29:38,068 --> 00:29:39,653
अपना ख़याल रखना।

277
00:29:40,779 --> 00:29:42,239
ठीक से खाया करो।

278
00:29:44,283 --> 00:29:48,370
तुम्हारे नूडल्स नहीं खाए, तो नहीं मरूँगा।
चिंता मत करो।

279
00:29:57,254 --> 00:29:58,339
यॉंग शेक...

280
00:30:01,592 --> 00:30:03,135
बहुत-बहुत शुक्रिया।

281
00:30:06,055 --> 00:30:07,014
हर चीज़ के लिए।

282
00:30:13,896 --> 00:30:17,399
बहुत ठंड है। अंदर चलें?

283
00:30:45,970 --> 00:30:47,012
ऐट्वुड।

284
00:30:48,681 --> 00:30:49,682
एक सेकंड।

285
00:30:52,810 --> 00:30:54,395
जीपीएस कोऑर्डिनेट्स।

286
00:31:00,693 --> 00:31:05,531
ऐन्डोंग

287
00:32:09,970 --> 00:32:11,889
शुक्रिया, ऐट्वुड। मुझे उसकी ज़रूरत थी।

288
00:32:13,390 --> 00:32:15,017
अब लग रहा है मेरा इस्तेमाल हुआ है।

289
00:32:15,934 --> 00:32:18,062
हाँ, दिख रहा है
कि तुम्हें वह अच्छा नहीं लगा।

290
00:32:19,563 --> 00:32:23,067
अंधेरा होने में अभी थोड़ा और वक्त है।

291
00:32:25,653 --> 00:32:26,487
नहीं, शुक्रिया।

292
00:32:34,787 --> 00:32:36,121
पता है मुझे क्या अजीब लग रहा है?

293
00:32:36,830 --> 00:32:38,082
वह बंदा जो भी है,

294
00:32:38,582 --> 00:32:43,045
उसे न तुम्हारी परवाह थी,
न कार्पौव की, न निकास टीम की।

295
00:32:43,128 --> 00:32:45,547
तुम में से कोई भी
उसका निशाना नहीं था। मैं थी।

296
00:32:47,007 --> 00:32:48,425
मैं उसकी वजह जानना चाहती हूँ।

297
00:33:24,962 --> 00:33:25,963
फ़्लाइट ठीक रही?

298
00:33:28,757 --> 00:33:31,218
-नीचे सब तैयार हैं?
-हाँ, वे तैयार हैं।

299
00:33:38,892 --> 00:33:39,977
वह मिला?

300
00:33:40,060 --> 00:33:42,354
अभी नहीं, पर मुझे पता है वह कहाँ है।

301
00:33:42,938 --> 00:33:44,440
तो किस बात का इंतज़ार कर रही हो?

302
00:33:44,523 --> 00:33:45,566
कॉफ़ी का।

303
00:33:45,983 --> 00:33:47,276
ऐट्वुड लेकर आ रहा है।

304
00:33:48,444 --> 00:33:50,863
तुम्हें यह मज़ाक लग रहा है क्या?

305
00:33:51,655 --> 00:33:54,908
मुझे अपना मानने वाली
अकेली तुम्हें भी मुझ पर यकीन नहीं है,

306
00:33:54,992 --> 00:33:56,702
मेरे लिए यह मज़ाक नहीं है।

307
00:33:57,786 --> 00:33:59,246
तुम्हें कैसे पता कि वह कहाँ है?

308
00:33:59,329 --> 00:34:01,415
पार्किंग टिकट पर लिखे
जीपीएस कोऑर्डिनेट्स से।

309
00:34:02,499 --> 00:34:05,794
तुम्हारी मदद के लिए हिटमैन भेज रही हूँ।
ऑलिवर इंतज़ाम कर देगा।

310
00:34:06,628 --> 00:34:08,088
वह फ़ील्ड में है?

311
00:34:08,547 --> 00:34:09,548
है तो नहीं।

312
00:34:11,049 --> 00:34:13,469
पर सुबह तक हो जाएगा। मैं फ़ोन करती हूँ।

313
00:34:13,844 --> 00:34:15,888
-रिबैका।
-क्या?

314
00:34:17,306 --> 00:34:18,640
इस बार होशियार रहना।

315
00:36:28,937 --> 00:36:31,064
-तैयार हो?
-हाँ।

316
00:38:22,718 --> 00:38:23,635
वह भाग रहा है।

317
00:38:25,929 --> 00:38:27,389
जाओ। मैं यहाँ घेर लूँगी।

318
00:41:09,968 --> 00:41:10,969
रिबैका।

319
00:41:22,731 --> 00:41:23,648
पापा?

320
00:41:26,860 --> 00:41:27,861
तुम...

321
00:41:29,112 --> 00:41:30,322
तुम बहुत ही सुंदर हो।

322
00:41:32,782 --> 00:41:34,326
लेकिन आप...

323
00:41:39,247 --> 00:41:40,248
आप ज़िंदा हैं?

324
00:41:43,919 --> 00:41:45,212
आप ज़िंदा थे अब तक?

325
00:41:45,712 --> 00:41:46,630
देखो,

326
00:41:47,589 --> 00:41:50,133
मुझे पता है कि तुम्हें
ये सब समझने में वक्त लगेगा।

327
00:41:50,217 --> 00:41:52,010
तो आप थे कहाँ अब तक?

328
00:41:52,719 --> 00:41:54,846
मेरी ज़िंदगी के नौ साल, कहाँ थे आप?

329
00:41:57,557 --> 00:41:59,392
तुमने अभी तक अपनी बंदूक नीचे नहीं की।

330
00:41:59,976 --> 00:42:01,061
न ही आपने की है।

331
00:42:10,153 --> 00:42:11,988
मैं तुम्हें जवाब दूँगा,

332
00:42:12,072 --> 00:42:14,199
पर अभी, हमें यहाँ से निकलना होगा।

333
00:42:14,282 --> 00:42:16,868
-जवाब मिलने तक, मैं कहीं नहीं जाऊँगी।
-हमें जाना होगा।

334
00:42:16,952 --> 00:42:19,621
बताइए। बताइए 14 साल की उम्र में
मुझे अकेला छोड़कर क्यों गए।

335
00:42:19,704 --> 00:42:22,499
बताइए आपने मुझे यतीम क्यों बना दिया।

336
00:42:24,251 --> 00:42:27,170
आप ऐसा कैसे कर सके?
आप ऐसा कैसे कर सके एक...

337
00:42:28,964 --> 00:42:32,467
मैंने जो भी किया,
तुम्हें महफ़ूज़ रखने के लिए किया।

338
00:42:36,096 --> 00:42:37,472
झूठ बोल रहे हो।

339
00:42:37,555 --> 00:42:39,015
मुझे जाना होगा।

340
00:42:40,600 --> 00:42:42,227
और मैं चाहता हूँ कि तुम मेरे साथ चलो।

341
00:42:43,561 --> 00:42:45,230
यह सब इसीलिए किया है मैंने।

342
00:42:46,064 --> 00:42:47,941
मैं तुम्हें दोबारा नहीं खो सकता।

343
00:42:50,193 --> 00:42:52,070
पर फ़ैसला मैं नहीं करूँगा, तुम करोगी।

344
00:42:53,947 --> 00:42:55,657
तो, या तो तुम मेरे साथ चल सकती हो...

345
00:42:58,618 --> 00:42:59,828
या मुझे गोली मार सकती हो।

346
00:43:18,013 --> 00:43:19,347
मुझे उससे बात करनी है।

347
00:43:21,141 --> 00:43:24,227
वह जिनके साथ भी बैठी हो,
फ़ौरन मेरी बात कराओ।

348
00:43:32,360 --> 00:43:33,778
तुम्हें पता था कि यह वही हैं?

349
00:43:34,154 --> 00:43:34,988
क्या?

350
00:43:35,071 --> 00:43:39,284
जब मुझे उनके पीछे भेजा,
क्या तुम्हें पता था कि वह वही हैं?

351
00:43:39,367 --> 00:43:40,785
तुम क्या बोल रही हो?

352
00:43:40,869 --> 00:43:42,579
जूनो, मुझसे झूठ मत बोलो।

353
00:43:42,662 --> 00:43:44,164
उनके बारे में नहीं।

354
00:43:44,247 --> 00:43:45,999
तुम किसके बारे में बात कर रही हो?

355
00:43:48,877 --> 00:43:50,086
मेरे पापा के बारे में।

356
00:43:57,761 --> 00:43:58,762
वह ज़िंदा है?

357
00:44:04,392 --> 00:44:06,311
हद हो गई।

358
00:44:08,355 --> 00:44:10,565
जूनो, क्या तुमने मुझे
मेरे ही पापा को मारने भेजा था?

359
00:44:10,648 --> 00:44:12,108
सच बोलो, जूनो।

360
00:44:12,192 --> 00:44:13,318
क्या तुम्हें पता था?

361
00:44:14,235 --> 00:44:15,195
नहीं।

362
00:44:16,321 --> 00:44:17,238
सच बोलो।

363
00:44:18,114 --> 00:44:21,451
मुझे पता नहीं था। भगवान कसम।

364
00:44:24,079 --> 00:44:25,288
अच्छा, रिबैका,

365
00:44:26,081 --> 00:44:27,707
डेविड अभी कहाँ है?

366
00:44:29,793 --> 00:44:31,127
वह यहीं मेरे पास हैं।

367
00:44:32,253 --> 00:44:33,254
क्या तुम महफ़ूज़ हो?

368
00:44:34,839 --> 00:44:35,799
हाँ।

369
00:44:36,966 --> 00:44:37,801
हाँ।

370
00:44:39,594 --> 00:44:42,305
हम साथ में इसका हल निकालेंगे, ठीक है?

371
00:44:42,389 --> 00:44:44,307
तुम्हें कोई फ़ैसला लेने की ज़रूरत नहीं है।

372
00:44:44,391 --> 00:44:46,184
तुम्हें कुछ करने की ज़रूरत नहीं है।

373
00:44:47,018 --> 00:44:48,686
तुम्हारे लिए एक टीम भेज रही हूँ।

374
00:44:52,399 --> 00:44:54,025
और फिर मैं वहाँ आ जाऊँगी।

375
00:44:56,236 --> 00:44:57,737
तुम्हें कुछ नहीं होगा।

376
00:44:58,696 --> 00:44:59,906
समझ गई?

377
00:45:06,246 --> 00:45:08,957
-मुझे जाना है। उन्हें होश आ रहा है।
-रिबैका, रुको।

378
00:45:16,172 --> 00:45:17,424
तुमने मुझे मारा।

379
00:45:20,385 --> 00:45:21,594
मैं गुस्से में थी।

380
00:45:24,305 --> 00:45:25,265
धत्।

381
00:45:26,099 --> 00:45:27,267
मेरा खून बह रहा है।

382
00:45:27,350 --> 00:45:28,226
अच्छा है।

383
00:45:30,186 --> 00:45:31,396
ज़रा हाथ दोगी?

384
00:45:40,864 --> 00:45:41,948
मुझे माफ़ कर दो।

385
00:45:45,452 --> 00:45:46,870
यह पहले कहना चाहिए था।

386
00:45:53,334 --> 00:45:54,335
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

387
00:45:57,005 --> 00:45:58,923
और मुझे तुम्हारी बहुत याद आती थी।

388
00:46:05,889 --> 00:46:06,723
नहीं!

389
00:46:20,445 --> 00:46:21,404
तुम ठीक हो?

390
00:46:32,832 --> 00:46:34,083
आख़िरी मैसेज
जूनो से

391
00:46:34,167 --> 00:46:36,336
जूनो - उसे फ़ौरन मार डालो

392
00:46:44,010 --> 00:46:45,178
हमें जाना होगा।

393
00:46:59,025 --> 00:47:00,568
मुझे पता है तुम्हारे मन में सवाल हैं।

394
00:47:00,985 --> 00:47:03,238
मेरे साथ चलो,
मैं तुम्हें सारे जवाब दे दूँगा।

395
00:49:06,235 --> 00:49:08,237
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

396
00:49:08,321 --> 00:49:10,323
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी
ज़

