1
00:00:08,175 --> 00:00:10,469
'बटरफ़्लाय' में इससे पहले

2
00:00:12,263 --> 00:00:14,265
सब ठीक है। टार्गेट निशाने पर है।

3
00:00:18,519 --> 00:00:19,520
धत्!

4
00:00:20,855 --> 00:00:22,148
वह मेरी बेटी है।

5
00:00:23,607 --> 00:00:25,317
अगर उसे बचा नहीं पाए तो?

6
00:00:25,401 --> 00:00:27,987
हम अभी तक उससे कॉन्टैक्ट नहीं कर पाए हैं।

7
00:00:28,070 --> 00:00:30,573
वह हमारी सबसे अनमोल ऑपरेटिव है।

8
00:00:30,656 --> 00:00:31,782
वह मिला?

9
00:00:31,866 --> 00:00:33,534
अभी नहीं, पर मुझे पता है वह कहाँ है।

10
00:00:33,617 --> 00:00:35,494
सुबह तक हो जाएगा।

11
00:00:39,665 --> 00:00:40,624
नहीं!

12
00:00:42,460 --> 00:00:43,753
तुम्हें पता था कि यह वही हैं?

13
00:00:44,044 --> 00:00:45,087
वह ज़िंदा है?

14
00:00:47,465 --> 00:00:48,591
रिबैका।

15
00:00:51,177 --> 00:00:52,178
पापा?

16
00:01:50,694 --> 00:01:52,112
कितना अजीब है यह।

17
00:01:55,241 --> 00:01:57,201
चलो बातचीत तो शुरू हुई। अच्छी बात है।

18
00:01:58,369 --> 00:01:59,995
एक घंटे पहले तक,

19
00:02:00,079 --> 00:02:03,082
मैं यह जानने के लिए कुछ भी कर सकती थी
कि मेरे पापा ज़िंदा हैं या नहीं।

20
00:02:03,165 --> 00:02:07,169
और अब हम यहाँ स्नैक्स खरीद रहे हैं।

21
00:02:08,504 --> 00:02:10,256
सोच रही हूँ कि यहाँ से निकल जाऊँ।

22
00:02:10,339 --> 00:02:11,715
तुम जाना चाहती हो?

23
00:02:11,799 --> 00:02:14,134
आप बताना चाहते हैं कि हम कहाँ जा रहे हैं?

24
00:02:19,390 --> 00:02:21,183
-बुसान।
-क्यों?

25
00:02:22,977 --> 00:02:24,895
हमें वहाँ से कुछ चीज़ें लेनी हैं।

26
00:02:24,979 --> 00:02:27,231
-और फिर?
-फिर हम यह देश छोड़ देंगे।

27
00:02:27,314 --> 00:02:28,607
वर्जीनिया वापस जाएँगे?

28
00:02:30,985 --> 00:02:33,904
हाँ, आप कस्टम्स से नहीं निकल पाएँगे
क्योंकि सबको लगता है आप मर चुके हैं।

29
00:02:34,780 --> 00:02:36,949
तो, कहाँ जाएँगे?

30
00:02:42,788 --> 00:02:43,914
वियतनाम।

31
00:02:43,998 --> 00:02:45,332
क्या?

32
00:02:45,416 --> 00:02:47,209
मैंने वहाँ एक घर किराए पर लिया है।

33
00:02:47,293 --> 00:02:50,254
बहुत सुंदर देश है।
और वहाँ से किसी को प्रत्यर्पित नहीं करते।

34
00:02:51,338 --> 00:02:54,758
ठीक है। तो अब से
हम खुशी-खुशी वियतनाम में रहेंगे।

35
00:02:57,469 --> 00:02:59,054
पता है, मुझे अपनी ज़िंदगी पसंद थी।

36
00:02:59,722 --> 00:03:03,058
मेरे पास पैसे थे, आज़ादी थी।
जूनो ने हमेशा मेरा खयाल रखा।

37
00:03:03,142 --> 00:03:06,020
और मैंने वह सब उस आदमी के लिए गँवा दिया

38
00:03:06,103 --> 00:03:09,023
जिसने मुझसे पीछा छुड़ाने के लिए
अपनी ही मौत का नाटक किया।

39
00:03:10,065 --> 00:03:11,567
ऐसा नहीं हुआ था।

40
00:03:15,529 --> 00:03:16,989
मुझे जूनो को फ़ोन कर देना चाहिए।

41
00:03:19,241 --> 00:03:23,162
मतलब, मैं क्यों भागूँ?
वह मारना तो आपको चाहती है।

42
00:03:23,245 --> 00:03:25,122
तुमने उसके एजेंट को मारा है।

43
00:03:25,205 --> 00:03:28,250
ऐट्वुड? ऐट्वुड जैसे बहुत हैं।

44
00:03:28,751 --> 00:03:31,670
तुमने उससे गद्दारी की है। तुम जूनो को
जानती हो। वह यह भूलेगी नहीं।

45
00:03:31,754 --> 00:03:33,088
मुमकिन है।

46
00:03:34,006 --> 00:03:37,593
पर... क्या उसे मैंने ही मारा है?

47
00:03:49,355 --> 00:03:50,731
तुम्हें ये बहुत पसंद हुआ करते थे।

48
00:03:53,609 --> 00:03:55,569
हाँ, इनका स्वाद अब भी वैसा ही है।

49
00:04:03,827 --> 00:04:05,579
इनके पैसे दे देना।

50
00:04:05,663 --> 00:04:08,582
-अरे! रुको!
-शांति रखिए! बस बाथरूम जा रही हूँ।

51
00:04:13,879 --> 00:04:17,091
ठीक है।

52
00:04:28,727 --> 00:04:29,979
हैलो।

53
00:04:30,062 --> 00:04:31,814
तुमने उन्हें मरवाने की कोशिश की?

54
00:04:32,189 --> 00:04:33,190
रिबैका।

55
00:04:35,818 --> 00:04:39,905
जूनो, मुझसे झूठ मत बोलना।
ऐट्वुड को भेजा तुम्हारा मैसेज देखा मैंने।

56
00:04:39,989 --> 00:04:41,407
उसका नंबर ट्रेस करो।

57
00:04:41,490 --> 00:04:43,200
कहाँ हो तुम? उसके साथ हो क्या?

58
00:04:45,536 --> 00:04:48,372
वह खतरनाक है।
पता नहीं उसने क्या साज़िश कर रखी है।

59
00:04:50,958 --> 00:04:52,292
उसने ऐट्वुड को मार डाला।

60
00:04:55,087 --> 00:04:58,173
बताओ तुम कहाँ हो, मैं एक टीम भेज दूँगी।

61
00:05:09,643 --> 00:05:10,978
तुम मुझे वापस अपने साथ ले लोगी?

62
00:05:11,854 --> 00:05:12,855
बिल्कुल।

63
00:05:14,481 --> 00:05:16,734
यहाँ तुम्हारे लिए हमेशा जगह रहेगी।

64
00:05:20,821 --> 00:05:22,698
यह सुनकर बहुत अच्छा लगा।

65
00:05:24,491 --> 00:05:26,035
भले ही यह सच नहीं है।

66
00:05:26,118 --> 00:05:27,953
यह सच है, रिबैका।

67
00:05:29,705 --> 00:05:31,373
तुम्हारी सही जगह यहीं पर है।

68
00:05:37,504 --> 00:05:38,756
और मेरे पापा?

69
00:06:05,115 --> 00:06:06,116
सत्यानाश!

70
00:06:19,463 --> 00:06:20,547
क्या हुआ?

71
00:06:24,218 --> 00:06:25,469
मुझे लगा कि तुम...

72
00:06:26,011 --> 00:06:27,137
गायब हो गई?

73
00:06:31,266 --> 00:06:32,726
यह बुरा लगता है, है न?

74
00:06:58,252 --> 00:06:59,545
तुमने उसे फ़ोन किया?

75
00:07:08,804 --> 00:07:10,806
मैं तुम्हें ज़बरदस्ती यहाँ नहीं रोक सकता,

76
00:07:10,889 --> 00:07:14,685
और अगर देखना चाहती हो कि जूनो क्या करेगी,
तो मैं तुम्हें रोक नहीं सकता।

77
00:07:14,768 --> 00:07:16,019
पर मुझे जानना है।

78
00:07:16,562 --> 00:07:18,897
मैंने उसे फ़ोन नहीं किया, ठीक है? कसम से।

79
00:07:33,537 --> 00:07:34,788
आप बूढ़े हो गए।

80
00:07:34,872 --> 00:07:36,248
बड़ी हो गई।

81
00:07:56,768 --> 00:07:57,769
वह क्या है?

82
00:07:58,687 --> 00:07:59,855
पता नहीं।

83
00:08:00,522 --> 00:08:03,233
-शायद कोई एक्सीडेंट हुआ है।
-हो सकता है।

84
00:08:05,485 --> 00:08:06,820
-धत्।
-क्या हुआ?

85
00:08:07,321 --> 00:08:09,239
यह पुलिस नाका है।

86
00:08:38,560 --> 00:08:41,271
-यह क्या कर रही हो?
-क्या लगता है कि क्या कर रही हूँ?

87
00:08:43,315 --> 00:08:44,942
तुम किसी को गोली नहीं मारोगी।

88
00:08:45,442 --> 00:08:46,443
कौन कहता है?

89
00:08:47,027 --> 00:08:50,864
देखो, हमें बस शांत रहना है, ठीक है?
अगर यह आम नाकाबंदी है,

90
00:08:50,948 --> 00:08:53,784
तो हम बिना किसी को चोट पहुँचाए
यहाँ से चुपचाप निकल सकते हैं।

91
00:08:53,867 --> 00:08:54,910
और अगर ऐसा न हो तो?

92
00:09:02,209 --> 00:09:03,126
हैलो।

93
00:09:03,710 --> 00:09:05,003
लाइसेंस दिखाइए अपना।

94
00:09:05,087 --> 00:09:06,046
जी।

95
00:09:11,301 --> 00:09:12,386
यह रहा।

96
00:09:18,433 --> 00:09:20,060
आप कहाँ से आ रहे हो?

97
00:09:20,143 --> 00:09:21,103
सोल से।

98
00:09:23,355 --> 00:09:24,690
वैसे, मामला क्या है?

99
00:09:26,358 --> 00:09:27,276
ऑफ़िसर साहब।

100
00:09:32,948 --> 00:09:33,991
कुछ मिला है।

101
00:09:35,617 --> 00:09:36,535
दिखाओ।

102
00:09:36,994 --> 00:09:40,330
गुमी के एक नाके से।
लोकल पुलिस को एक मैच मिला है।

103
00:09:40,414 --> 00:09:42,582
ज़रा गाड़ी से उतरिए।

104
00:09:43,083 --> 00:09:44,501
हम तो बस छुट्टी मना रहे हैं।

105
00:09:44,584 --> 00:09:45,836
जल्दी नीचे उतरो।

106
00:09:45,919 --> 00:09:47,421
अरे, यह करना ज़रूरी है क्या?

107
00:09:50,215 --> 00:09:51,550
गाड़ी से निकलो।

108
00:09:51,883 --> 00:09:55,387
अब जाने दीजिए न? मैं साथी मेरी बेटी है।

109
00:09:55,470 --> 00:09:57,556
अब मैं फिर से नहीं बोलने वाला।

110
00:09:59,057 --> 00:10:00,475
नीचे उतरो जल्दी!

111
00:10:02,019 --> 00:10:04,646
पुलिस ने उन पर बंदूक तान रखी है।
अब नहीं बचेंगे।

112
00:10:04,730 --> 00:10:06,273
तुम डेविड जंग को नहीं जानते।

113
00:10:07,149 --> 00:10:07,983
एक...

114
00:10:10,819 --> 00:10:11,737
दो...

115
00:10:11,820 --> 00:10:14,072
ठीक है! ठीक है।

116
00:10:16,908 --> 00:10:19,828
-अपने हाथ ऊपर ही रखो, समझे?
-हाँ, हाँ।

117
00:10:19,911 --> 00:10:21,204
मैं उतर रहा हूँ।

118
00:10:26,668 --> 00:10:27,794
मैडम,

119
00:10:27,878 --> 00:10:29,129
उतर जाओ।

120
00:10:32,716 --> 00:10:34,217
मैं आखिरी चेता रहा हूँ।

121
00:10:34,801 --> 00:10:36,428
फ़ौरन गाड़ी से उतरो।

122
00:10:36,762 --> 00:10:37,804
उतारकर दिखाओ मुझे।

123
00:10:48,565 --> 00:10:49,483
रिबैका...

124
00:10:53,737 --> 00:10:54,738
नहीं!

125
00:10:59,242 --> 00:11:00,160
बंदूक फेंको!

126
00:11:06,958 --> 00:11:08,293
-तुम आगे।
-ठीक है।

127
00:11:30,357 --> 00:11:31,400
बैठो।

128
00:12:44,347 --> 00:12:46,308
बटरफ्लाई

129
00:12:55,692 --> 00:12:57,319
यकीन नहीं होता कि यह ज़िंदा है।

130
00:12:59,112 --> 00:13:01,573
इतने सालों बाद यह अचानक लौट आया।

131
00:13:03,867 --> 00:13:05,076
तुम्हें यह याद है?

132
00:13:06,578 --> 00:13:07,954
उनका अंतिम संस्कार याद है।

133
00:13:09,623 --> 00:13:11,374
बचपन में, वह मुझसे प्यार से पेश आते थे।

134
00:13:17,088 --> 00:13:18,882
आप दोनों तो दोस्त थे न?

135
00:13:18,965 --> 00:13:21,927
साथ में कंपनी शुरू की हो,
तो दोस्ती रखना ज़रूरी हो जाता है।

136
00:13:23,011 --> 00:13:23,929
हाँ।

137
00:13:24,721 --> 00:13:26,223
वे मिले?

138
00:13:26,306 --> 00:13:28,767
अभी नहीं। पर मेरी अभी फ़ोन पर

139
00:13:28,850 --> 00:13:31,811
कोरियन नेशनल पुलिस के
कमिश्नर जनरल ह्वांग से बात हुई है।

140
00:13:31,895 --> 00:13:34,898
उन्होंने यकीन दिलाया है
कि सारे पुलिस नाके अब भी तैनात हैं,

141
00:13:34,981 --> 00:13:38,610
और टार्गेट्स को आखिरी बार जहाँ देखा था,
उसके 100 किलोमीटर के दायरे में

142
00:13:38,693 --> 00:13:41,071
-वह पुलिस चौकसी बढ़ा रहे हैं।
-शुक्रिया।

143
00:13:44,783 --> 00:13:47,452
ठीक है। मुझे डेविड का एक पता मिला है।

144
00:13:47,536 --> 00:13:50,288
शराब की फ़ैक्टरी से एक घंटे दूर एक घर है।

145
00:13:50,372 --> 00:13:53,416
दोनों की मालकिन
ऑन्जू किम नाम की एक औरत हैं।

146
00:13:53,500 --> 00:13:55,168
वह 43 साल की है,

147
00:13:56,086 --> 00:14:00,715
वह सोल के एक बड़े बिज़नेसमैन की बेटी है
जिसकी सोल में एक शिपिंग कंपनी है।

148
00:14:00,799 --> 00:14:04,636
सात साल पहले, उसने डे हो जंग
नाम के एक आदमी से शादी की।

149
00:14:05,136 --> 00:14:06,263
वह डेविड ही है।

150
00:14:08,473 --> 00:14:09,766
उसने दोबारा शादी कर ली।

151
00:14:11,977 --> 00:14:13,979
तो उसका क्या करें अब?

152
00:14:16,273 --> 00:14:19,359
उसे पता है कि हमने कार्पौव को मारा था।
उसे खत्म करना ही होगा।

153
00:14:20,068 --> 00:14:22,529
ठीक है। मैं...

154
00:14:23,613 --> 00:14:25,073
मैं काम पर लग जाता हूँ।

155
00:14:30,829 --> 00:14:31,746
सुनिए, माँ?

156
00:14:35,250 --> 00:14:37,377
क्या उसका जे हन के बारे में पता होगा?

157
00:14:39,170 --> 00:14:42,424
फ़िलहाल उस मुर्दा कोरियन से
बड़ी मुश्किलें हैं।

158
00:14:45,135 --> 00:14:46,052
ठीक है।

159
00:14:55,395 --> 00:14:57,981
घर की सिक्योरिटी कंपनी से कोई है।

160
00:15:02,652 --> 00:15:04,654
हैलो। सीसीटीवी लगाने आया हूँ।

161
00:15:04,738 --> 00:15:06,781
अच्छा, अंदर आ जाइए, आइए।

162
00:15:06,865 --> 00:15:07,866
शुक्रिया।

163
00:15:08,617 --> 00:15:11,328
हैलो, मैं थोड़ी देर में फ़ोन करती हूँ।

164
00:15:15,665 --> 00:15:17,959
आप फल खाएँगे?

165
00:15:18,043 --> 00:15:19,044
जी?

166
00:15:19,836 --> 00:15:22,672
गाँव से पूरा बक्सा आया है।

167
00:15:22,756 --> 00:15:25,425
जी, नहीं चाहिए, शुक्रिया।

168
00:15:25,508 --> 00:15:27,135
ये बहुत ही ख़ास हैं।

169
00:15:27,927 --> 00:15:29,888
ठीक है, आप कहती हैं तो...

170
00:15:32,307 --> 00:15:33,975
-बैठ जाइए।
-शुक्रिया।

171
00:15:41,733 --> 00:15:43,485
बड़ी प्यारी डॉगी है।

172
00:15:44,486 --> 00:15:46,237
आपको चाहिए तो ले लीजिए।

173
00:15:46,321 --> 00:15:48,531
बहुत ज़्यादा परेशान करती है।

174
00:15:49,532 --> 00:15:51,493
मैंने अभी तक कोई कुत्ता नहीं पाला है।

175
00:16:00,502 --> 00:16:02,587
आप एक अच्छी माँ हो सकती थीं।

176
00:16:04,464 --> 00:16:05,507
क्या कहा?

177
00:16:08,635 --> 00:16:10,804
आप कभी माँ क्यों नहीं बनीं?

178
00:16:13,139 --> 00:16:16,267
बहुत ही पर्सनल सवाल है यह तो।

179
00:16:16,351 --> 00:16:20,021
कुत्ता पालने से बेहतर
तो बच्चा पालना होता न?

180
00:16:24,067 --> 00:16:26,194
हमने बहुत... कोशिश तो की थी।

181
00:16:29,406 --> 00:16:31,574
शायद जो हुआ, अच्छा ही हुआ।

182
00:16:33,535 --> 00:16:35,578
वैसे भी आपके पति की वजह से...

183
00:16:38,707 --> 00:16:41,292
आप सबको मरना ही था।

184
00:16:41,376 --> 00:16:42,752
यह क्या कर रहे हो?

185
00:16:45,046 --> 00:16:46,631
आपके पति, चुल्सु लिम साहब ने...

186
00:16:51,136 --> 00:16:54,180
कुछ खतरनाक लोगों से पैसे लिए।

187
00:16:54,264 --> 00:16:56,349
निकल जाइए मेरे घर से!

188
00:17:54,407 --> 00:17:55,241
हाँ, जी?

189
00:17:55,325 --> 00:17:58,328
हैलो, क्या आप
आरिरांग सलूशन्स से बोल रहे हैं?

190
00:17:59,037 --> 00:18:00,830
क्या आप पुरानी कस्टमर हैं?

191
00:18:02,123 --> 00:18:03,833
हमने पहले कभी साथ काम नहीं किया है,

192
00:18:03,917 --> 00:18:07,128
पर आपका काफ़ी नाम सुना है, मिस्टर ली।

193
00:18:07,212 --> 00:18:09,422
प्लीज़, मुझे गन बुलाइए।

194
00:18:10,924 --> 00:18:12,175
और आपका नाम?

195
00:18:13,718 --> 00:18:17,722
मेरा नाम जूनो लांड है।
मैं कैडिस ग्रुप की को-फ़ाउंडर हूँ।

196
00:18:18,348 --> 00:18:19,808
मैं जानता हूँ आप कौन हैं।

197
00:18:20,350 --> 00:18:22,852
मेरे पास तुम्हारे लिए एक काम है,
अगर तुम करना चाहो तो।

198
00:18:23,603 --> 00:18:24,771
टार्गेट कौन है?

199
00:18:25,563 --> 00:18:27,649
डेविड जंग, मेरा पुराना पार्टनर।

200
00:18:29,442 --> 00:18:30,944
मुझे लगा वह मर चुका है।

201
00:18:31,611 --> 00:18:33,071
मुझे भी यही लगा था।

202
00:18:35,114 --> 00:18:36,366
यह काम आसान नहीं होगा।

203
00:18:37,367 --> 00:18:38,743
मुझे चुनौतियाँ पसंद हैं।

204
00:18:43,665 --> 00:18:45,041
यह तो बुसान नहीं है।

205
00:18:45,124 --> 00:18:46,376
नहीं। यह डेगू है।

206
00:18:46,459 --> 00:18:47,836
मुझे लगा हम बुसान जा रहे हैं,

207
00:18:47,919 --> 00:18:50,463
और फिर सुंदर वियतनाम जाएँगे,
जहाँ प्रत्यर्पण नहीं होता।

208
00:18:50,547 --> 00:18:51,923
प्लान बदल गया।

209
00:18:54,509 --> 00:18:55,635
हद है।

210
00:18:57,554 --> 00:18:58,972
हम कहाँ जा रहे हैं?

211
00:18:59,055 --> 00:19:02,141
एक जगह है जहाँ हम किसी की
नज़र में नहीं आएँगे। फिर आगे की सोचेंगे।

212
00:19:05,353 --> 00:19:07,856
-यहाँ पर।
-यह तो शायद बंद पड़ा है।

213
00:19:08,523 --> 00:19:10,942
इसका मालिक मेरा क्लाइंट है। अच्छा बंदा है।

214
00:19:14,237 --> 00:19:15,738
पर कुछ ज़्यादा ही भोला है।

215
00:19:25,874 --> 00:19:28,126
याद है जब हम साथ कोरिया आए थे?

216
00:19:28,751 --> 00:19:30,837
तब कितने साल की थी? नौ साल की।

217
00:19:30,920 --> 00:19:33,298
हाँ। माँ के गुज़रने के ठीक बाद।

218
00:19:36,926 --> 00:19:40,889
हमेशा से तुम्हें वापस यहाँ लाना चाहता था।
तुम्हें बहुत कुछ दिखाना चाहता था।

219
00:19:41,806 --> 00:19:43,641
आपने बहुत कुछ दिखा दिया है।

220
00:19:45,852 --> 00:19:46,853
बहुत अच्छे।

221
00:19:49,439 --> 00:19:50,440
तुम शराब पीती हो?

222
00:19:51,816 --> 00:19:53,276
आप मज़ाक कर रहे हैं न?

223
00:19:54,235 --> 00:19:56,195
मेरी छोटी सी गुड़िया बड़ी हो गई है।

224
00:19:59,282 --> 00:20:02,410
पता है, तहज़ीब के हिसाब से
पहले चियर्स करना चाहिए।

225
00:20:09,375 --> 00:20:10,376
चियर्स।

226
00:20:10,460 --> 00:20:11,502
चियर्स।

227
00:20:16,633 --> 00:20:18,384
आप सच में यह बनाते हैं?

228
00:20:18,468 --> 00:20:20,386
मैकगोली और सोजू।

229
00:20:20,470 --> 00:20:24,349
मैं यह बनाता हूँ, बिकवाता हूँ
और हिसाब-किताब देखता हूँ।

230
00:20:24,432 --> 00:20:25,934
यही मेरा काम है।

231
00:20:26,559 --> 00:20:28,895
तो आप बंजारा बनने के लिए कोरिया आए थे?

232
00:20:30,355 --> 00:20:31,397
बंजारा?

233
00:20:31,856 --> 00:20:37,070
हाँ। कमाल की मैकगोली है।
यह कच्चा सोजू ही है न?

234
00:20:37,153 --> 00:20:39,489
यह कोरिया की सबसे पुरानी शराब है।

235
00:20:39,572 --> 00:20:42,200
सोजू के कई सदियों पहले से
इसे बनाते आए हैं लोग।

236
00:20:42,951 --> 00:20:44,953
देखा? बंजारे ही हो।

237
00:20:55,213 --> 00:20:58,800
आपको वह गाना याद है
जो आप मेरे बचपन में गाया करते थे?

238
00:21:00,343 --> 00:21:02,929
शायद वह एक बच्चे के बारे में था
जो घर पर अकेला था।

239
00:21:05,556 --> 00:21:07,016
कुछ ऐसे...

240
00:22:14,125 --> 00:22:16,252
कुछ ज़्यादा ही चढ़ गई है मुझे।

241
00:22:31,559 --> 00:22:33,102
कोई गड़बड़ है।

242
00:22:34,937 --> 00:22:37,148
कोई नहीं, मैं हूँ न।

243
00:22:40,651 --> 00:22:41,736
कुछ तो...

244
00:22:44,155 --> 00:22:45,239
यहाँ लेट जाओ।

245
00:22:46,240 --> 00:22:47,241
चलो।

246
00:24:04,819 --> 00:24:07,655
फ़ोन लॉग
जूनो

247
00:24:18,624 --> 00:24:19,792
हाँ, अंदर आ जाओ।

248
00:24:21,210 --> 00:24:23,421
सेनेटर डॉसन आपसे बात करना चाहते हैं।

249
00:24:23,504 --> 00:24:27,175
उनसे कह दो मैं... विदेश गई हूँ
और वापस लौटते ही उन्हें फ़ोन करूँगी।

250
00:24:27,258 --> 00:24:31,220
माफ़ कीजिएगा। मेरा मतलब था
कि वह यहाँ आए हुए हैं। नीचे हैं।

251
00:24:37,894 --> 00:24:39,312
जॉर्ज डॉसन।

252
00:24:39,937 --> 00:24:41,147
जूनो लांड।

253
00:24:42,064 --> 00:24:43,691
कितना अच्छा सरप्राइज़ है।

254
00:24:45,318 --> 00:24:47,737
सुना था तुम सोल में ऑफ़िस खोल रही हो,

255
00:24:47,820 --> 00:24:50,156
पर, वाह, यह तो कमाल का ऑफ़िस है।

256
00:24:50,615 --> 00:24:53,034
प्राइवेट सेक्टर में होने का
यही तो फ़ायदा है।

257
00:24:53,117 --> 00:24:55,077
-तुम वापस कब आई?
-कल रात को।

258
00:24:56,204 --> 00:24:59,123
अगर दुनिया के इस हिस्से में पकड़ बनानी है,
तो यह जगह सही है,

259
00:24:59,207 --> 00:25:01,584
लैंग्ली की दखलंदाज़ी से दूर।

260
00:25:02,501 --> 00:25:05,004
ऑफ़िस देखना चाहोगे?
हम कॉन्फ़्रेंस रूम में बात कर सकते हैं।

261
00:25:05,087 --> 00:25:08,299
नहीं। एक अरसे बाद तुमसे मिल रहा हूँ।
तुम्हें बाहर कहीं ले जाऊँगा।

262
00:25:10,009 --> 00:25:10,927
चलो।

263
00:25:16,307 --> 00:25:18,392
तुमने पहले कभी यह खाया है?

264
00:25:18,476 --> 00:25:21,646
बुडेज़िगे, फ़ौजी छावनियों में
बनने वाला स्टू।

265
00:25:21,729 --> 00:25:25,149
युद्ध के बाद के दौर मे बनाया जाने लगा
जब कोरिया कंगाल हो गया था।

266
00:25:25,233 --> 00:25:29,654
बचे हुए अमेरिकी खाने को उबालकर बनाते थे।
बेक्ड बीन्स, हॉट डॉग।

267
00:25:30,196 --> 00:25:31,030
वाह।

268
00:25:31,113 --> 00:25:34,033
जॉनसन स्टू भी कहते हैं इसे,
जो पहले यूएस प्रेज़िंडेट थे।

269
00:25:36,244 --> 00:25:39,247
जब आप प्रेज़िंडेट बनेंगे, तो शायद
आपके नाम पर भी कोई सूप हो।

270
00:25:40,414 --> 00:25:43,084
शोरबा-ए-डॉसन।

271
00:25:45,253 --> 00:25:46,837
अच्छा नाम है।

272
00:25:48,422 --> 00:25:51,926
आप सेनेट इंटेलिजेंस कमेटी के चीफ़ तो
बन ही गए, तो यह भी मुमकिन है।

273
00:25:52,009 --> 00:25:53,052
राजनीति।

274
00:25:55,137 --> 00:25:58,099
लैंग्ली के बाद अपना काम शुरू करने का
तुम्हारा फ़ैसला शायद सही था।

275
00:25:58,182 --> 00:26:00,268
मुझे ही दुनिया बदलने की पड़ी थी।

276
00:26:00,351 --> 00:26:03,896
मैं अब भी दुनिया बदलना चाहती हूँ।
बस उसके लिए और पैसे और ताकत चाहिए।

277
00:26:08,943 --> 00:26:10,820
तुमसे मिलकर अच्छा लग रहा है, जूनो।

278
00:26:12,113 --> 00:26:14,407
पर उम्मीद नहीं थी कि तुम यहाँ मिलोगी।

279
00:26:14,490 --> 00:26:15,491
क्यों?

280
00:26:17,285 --> 00:26:20,621
मैं मरहूम मिखाइल कार्पौव से मिलने
सोल आया था।

281
00:26:21,706 --> 00:26:24,083
उनका कैडिस से कुछ ताल्लुक था न?

282
00:26:25,251 --> 00:26:28,462
कुछ साल पहले,
हमने उनके साथ दो बार काम किया है।

283
00:26:28,546 --> 00:26:30,756
इस बिज़नेस में सबने
कार्पौव के साथ काम किया है।

284
00:26:31,966 --> 00:26:34,093
सुना है वह सबके राज़ जानते थे।

285
00:26:34,176 --> 00:26:36,137
हैरानी नहीं कि उनकी हत्या हो गई।

286
00:26:36,804 --> 00:26:38,389
क्यों? तुमने कुछ सुना है क्या?

287
00:26:39,724 --> 00:26:40,975
-जॉर्ज...
-माफ़ करना।

288
00:26:41,559 --> 00:26:43,769
मुझे लगा तुम कुछ और बताना चाहती हो।

289
00:26:45,271 --> 00:26:47,982
तुम पूछोगी नहीं कि क्यों मिलना था?

290
00:26:48,065 --> 00:26:49,859
मुझे लगा वह गोपनीय होगा।

291
00:26:51,068 --> 00:26:53,487
बात हम दोनों के बीच रहे,

292
00:26:53,571 --> 00:26:56,866
वह यूएस की खुफ़िया जानकारी
रूसी एफ़एसबी को दे रहा था।

293
00:26:56,949 --> 00:26:58,617
पता करना है कि उसके पीछे किसका हाथ था।

294
00:27:00,328 --> 00:27:02,913
अगर मुझे कुछ पता चला, तो बता दूँगी।

295
00:27:04,206 --> 00:27:05,624
मदद के लिए शुक्रिया।

296
00:27:07,126 --> 00:27:09,545
-बिल्कुल पुराने दिनों की तरह।
-बिल्कुल।

297
00:27:12,757 --> 00:27:15,593
उससे याद आया, ऑलिवर कैसा है?

298
00:27:16,969 --> 00:27:20,389
तुम्हारा बेटा खानदानी बिज़नेस में
शामिल हो गया है। तुम्हें उस पर नाज़ होगा।

299
00:27:23,100 --> 00:27:24,226
मेरी ओर से हैलो कह देना।

300
00:27:50,961 --> 00:27:52,797
आपने मुझे बेहोशी की दवा दी?

301
00:27:52,880 --> 00:27:54,548
तुम्हें चोट नहीं पहुँचाना चाहता था।

302
00:27:55,424 --> 00:27:56,759
पर सच जानना ज़रूरी था।

303
00:28:04,100 --> 00:28:06,477
हाँ, ठीक है। मैंने उसे फ़ोन किया था।

304
00:28:08,646 --> 00:28:09,772
आपने मेरा झूठ पकड़ लिया।

305
00:28:11,690 --> 00:28:14,151
आपको लगता है
कि मुझे इस बात का अफ़सोस होगा?

306
00:28:14,235 --> 00:28:18,072
अगर तुम मुझे कैडिस के हवाले करने वाली हो,
तो मैं तुम्हें साथ नहीं ले जा सकता।

307
00:28:20,032 --> 00:28:21,367
तुमने उसे क्या बताया?

308
00:28:21,951 --> 00:28:23,244
-कुछ नहीं।
-कुछ नहीं?

309
00:28:23,619 --> 00:28:25,413
मैं बस उससे बात करना चाहती थी।

310
00:28:29,083 --> 00:28:30,418
आपने मुझे ढूँढ़ निकाला।

311
00:28:31,710 --> 00:28:34,505
आपने कैडिस से मेरा रिश्ता बिगाड़ दिया

312
00:28:34,588 --> 00:28:37,925
और आप मुझे बाप-बेटी के
इस बकवास सफ़र पर ले आए।

313
00:28:38,008 --> 00:28:40,344
-आपको यह सब करने की ज़रूरत नहीं थी।
-बेशक ज़रूरत थी।

314
00:28:40,428 --> 00:28:42,555
हद है... क्यों?

315
00:28:43,305 --> 00:28:44,640
क्योंकि तुमसे प्यार करता हूँ।

316
00:28:49,812 --> 00:28:51,480
नहीं, आप मुझे छोड़कर चले गए थे।

317
00:28:53,190 --> 00:28:57,069
आपकी वजह से बचपन में यह मानती रही
कि आपको आतंकवादियों ने मार डाला।

318
00:28:57,903 --> 00:29:00,531
तुम्हें महफ़ूज़ रखने का यही एक तरीका था।

319
00:29:00,614 --> 00:29:01,532
रुकिए।

320
00:29:02,450 --> 00:29:05,953
क्या आप खुद को
अब तक यही समझाते रहे हैं?

321
00:29:28,684 --> 00:29:29,643
सुनो।

322
00:29:41,238 --> 00:29:42,239
यहाँ आओ।

323
00:29:51,916 --> 00:29:53,501
छोड़िए मुझे।

324
00:30:02,218 --> 00:30:05,888
मैं फ़िलिपीन्स में जोलो आइलैंड पर
एक टीम का लीडर था।

325
00:30:07,765 --> 00:30:11,852
ह्यूगो माल्डोनाडो और उसके आतंकी गुट को
ढूँढ़ने का काम दिया गया था।

326
00:30:13,771 --> 00:30:15,481
हमें पता था कि वे खतरनाक हैं,

327
00:30:15,564 --> 00:30:17,399
पर यह नहीं पता था कि कितने खतरनाक हैं।

328
00:30:42,716 --> 00:30:43,676
चलो!

329
00:30:43,759 --> 00:30:47,054
उनका नेटवर्क दुनिया भर में फैला था,

330
00:30:47,137 --> 00:30:48,847
और वे जानते थे कि हम आ रहे हैं।

331
00:30:49,306 --> 00:30:50,641
ज़रा यह देखो।

332
00:30:59,358 --> 00:31:02,152
वे लोग बहुत बेरहम माने जाते थे।

333
00:31:03,320 --> 00:31:06,240
वे घर जला देते थे,
पूरे के पूरे परिवार को मार डालते थे।

334
00:31:06,323 --> 00:31:08,242
अपने टार्गेट तक पहुँचने के लिए
कुछ भी कर सकते थे।

335
00:31:08,325 --> 00:31:12,830
जंग, रिबैका

336
00:31:19,378 --> 00:31:22,965
और उनके पास तुम्हारी फ़ोटो थी,
बर्थ सर्टिफ़िकेट था...

337
00:31:24,842 --> 00:31:26,093
तुम्हारे स्कूल का टाइमटेबल था।

338
00:31:28,512 --> 00:31:30,055
हम उनका टार्गेट थे।

339
00:31:31,557 --> 00:31:35,144
और तुम्हारे पास लौटने से पहले,
उन्होंने हम पर हमला कर दिया।

340
00:31:35,227 --> 00:31:37,313
मेरी पूरी टीम मारी गई।

341
00:31:38,147 --> 00:31:42,443
मैं बच गया, पर मैं जानता था
कि मेरे मरने तक वे नहीं रुकेंगे,

342
00:31:42,526 --> 00:31:45,988
और मैं जानता था कि मुझ तक पहुँचने के लिए
वे तुम्हें ढूँढ़कर मार डालेंगे!

343
00:31:47,448 --> 00:31:49,033
इसलिए मुझे मरना पड़ा।

344
00:31:51,577 --> 00:31:52,494
तो...

345
00:31:54,079 --> 00:31:58,000
मुझे किसी दूसरे देश के दरिंदों से
बचाने के लिए आप गायब हो गए।

346
00:31:59,501 --> 00:32:01,920
मुझे लगा मैं सही कर रहा हूँ,

347
00:32:03,005 --> 00:32:04,590
जो बहुत मुश्किल था।

348
00:32:04,673 --> 00:32:06,800
मुझे लगा कोई भी पिता यही करता।

349
00:32:09,219 --> 00:32:12,222
देखो, मुझे पता है कि तुमने जो झेला है,
उसके सामने यह कुछ नहीं...

350
00:32:14,975 --> 00:32:16,727
पर इससे मैं भी तबाह हो गया।

351
00:32:25,569 --> 00:32:27,112
मुझे हर रोज़ तुम्हारी याद आती थी।

352
00:32:30,699 --> 00:32:34,787
और हर रोज़ मैं खुद से पूछता था
कि क्या मेरा फ़ैसला गलत था।

353
00:32:38,082 --> 00:32:41,669
पर आज तुम्हें अपने सामने देखकर,

354
00:32:42,544 --> 00:32:43,754
ज़िंदा...

355
00:32:47,257 --> 00:32:48,884
मुझे जान गया हूँ कि मैंने सही किया।

356
00:33:02,564 --> 00:33:06,235
मैंने आपकी मौत के बारे में
जानने के लिए हर खबर पढ़ी।

357
00:33:08,529 --> 00:33:10,322
माल्डोनाडो और ताकतवर हो गया।

358
00:33:13,409 --> 00:33:15,786
क्या इसीलिए आप मुझे लेने वापस नहीं आए?

359
00:33:29,425 --> 00:33:31,677
बोलो। कोई गड़बड़ तो नहीं?

360
00:33:32,344 --> 00:33:33,971
शायद मेरा पीछा किया जा रहा है।

361
00:33:34,638 --> 00:33:35,514
क्या?

362
00:33:37,850 --> 00:33:39,977
पहले तो लगा मेरा वहम है,

363
00:33:40,394 --> 00:33:42,813
पर वायरलेस रेडियो वाले दो बंदे थे।

364
00:33:42,896 --> 00:33:44,648
शायद कैडिस के हैं।

365
00:33:46,775 --> 00:33:47,985
इस वक्त कहाँ हो?

366
00:33:48,068 --> 00:33:49,319
डोंग्डेगु स्टेशन।

367
00:33:51,321 --> 00:33:52,823
वहाँ से निकल पाओगी?

368
00:33:56,910 --> 00:34:00,122
नहीं... वे मुझे पकड़ लेंगे।

369
00:34:01,123 --> 00:34:03,500
ठीक है, मेरी बात सुनो।

370
00:34:04,126 --> 00:34:08,172
किसी महफ़ूज़ जगह पर जाओ।
कोई ऐसी जगह जहाँ तुम खुद को बंद कर सको।

371
00:34:08,922 --> 00:34:11,800
मैं ज़्यादा दूर नहीं हूँ।
मैं 15 मिनट में आ जाऊँगा, ठीक है?

372
00:34:12,509 --> 00:34:14,344
ठीक है। जल्दी पहुँचना।

373
00:34:18,515 --> 00:34:20,309
वह कोई औरत थी न?

374
00:34:22,644 --> 00:34:23,771
मेरी पत्नी है।

375
00:34:29,067 --> 00:34:30,110
कैडिस ने उसे ढूँढ़ लिया?

376
00:34:31,653 --> 00:34:32,488
हाँ।

377
00:34:33,822 --> 00:34:35,824
लगता है आपको मेरी मदद की ज़रूरत है।

378
00:34:37,409 --> 00:34:39,203
-ऐसा नहीं कि मैं मदद करना चाहती हूँ।
-नहीं।

379
00:34:40,370 --> 00:34:43,582
मैं तुम्हें दोबारा खतरे में डालने के लिए
यहाँ नहीं लाया।

380
00:34:43,665 --> 00:34:46,835
तो आप चाहते हैं मैं यहाँ बैठी रहूँ
जब आप उसे बचाने जाएँगे?

381
00:34:46,919 --> 00:34:49,421
मुझे पता है इंतज़ार करने को नहीं कह सकता।

382
00:34:50,964 --> 00:34:52,591
पर मैं अलविदा नहीं कहूँगा।

383
00:34:57,554 --> 00:34:58,555
प्लीज़...

384
00:34:59,973 --> 00:35:01,016
यहीं रहना।

385
00:35:03,060 --> 00:35:04,603
अगर आप दोबारा मर गए तो?

386
00:35:04,978 --> 00:35:06,605
मुझे मारना इतना आसान नहीं है।

387
00:35:21,161 --> 00:35:22,579
बेवकूफ़।

388
00:35:46,144 --> 00:35:47,104
हाँ।

389
00:35:47,187 --> 00:35:49,189
मैं हूँ। एक खबर है।

390
00:36:08,625 --> 00:36:11,545
उसे पता है हम यहाँ हैं।
तो हमला क्यों नहीं कर देते?

391
00:36:11,628 --> 00:36:13,589
हमारा टार्गेट डेविड है, उसकी बीवी नहीं।

392
00:36:14,047 --> 00:36:16,216
-आपको लगता है कि वह आएगा?
-हाँ।

393
00:36:17,050 --> 00:36:18,802
डेविड को हमेशा हीरो बनना होता है।

394
00:36:20,429 --> 00:36:23,515
देखिए, मुझे पता है
वह कार्पौव के बारे में जानता है, पर...

395
00:36:25,309 --> 00:36:27,102
क्या अब हमें सच में उससे कोई खतरा है?

396
00:36:28,270 --> 00:36:32,566
मतलब, लग रहा है कि वह बस
कैडिस से भागने की कोशिश कर रहा है।

397
00:36:32,649 --> 00:36:34,318
तो भागने दें उसे?

398
00:36:35,569 --> 00:36:37,487
बस पूछ रहा हूँ।

399
00:36:39,698 --> 00:36:42,117
तुम्हारा जो हिस्सा ऐसा सोचता है,

400
00:36:42,743 --> 00:36:46,413
तुम्हारा जो हिस्सा उसे एक टार्गेट की बजाय
एक इंसान की तरह देखता है...

401
00:36:47,581 --> 00:36:51,335
उसका गला कसकर पकड़ो

402
00:36:51,418 --> 00:36:54,046
और उसके मरने तक उसका गला घोंटते रहना।

403
00:36:56,298 --> 00:36:57,382
समझे?

404
00:38:27,305 --> 00:38:29,057
पूर्वी दरवाज़े पर। यहाँ कोई नहीं है।

405
00:38:39,943 --> 00:38:41,486
लिम बोल रहा हूँ, चेक करने के लिए।

406
00:38:50,954 --> 00:38:52,831
ए, इस जगह पर नज़र रखो।

407
00:39:00,672 --> 00:39:03,050
रियु, क्या तुम सुन रहे हो? रियु?

408
00:39:03,717 --> 00:39:05,052
यह क्या चल रहा है?

409
00:39:06,386 --> 00:39:08,388
डेविड है। वह वहाँ पहुँच गया।

410
00:39:19,566 --> 00:39:20,901
कोई समस्या है क्या?

411
00:39:21,401 --> 00:39:22,778
लिम, जवाब दो!

412
00:39:26,615 --> 00:39:28,492
जूनो, मुझे पता है तुम सुन रही हो।

413
00:39:30,869 --> 00:39:32,287
एक अरसा हो गया है।

414
00:39:33,955 --> 00:39:34,831
कुछ करो।

415
00:39:36,625 --> 00:39:39,169
याद है जब बस हम दोनों ने एक कमरे में
कैडिस की शुरुआत की थी?

416
00:39:39,252 --> 00:39:40,629
दिखाओ क्या खबर मिली है।

417
00:39:40,712 --> 00:39:43,799
मैंने तुमसे कहा था न
कि यह बस एक सपना नहीं है?

418
00:39:44,633 --> 00:39:48,261
कहा था हम बहुत बड़े खिलाड़ी बनेंगे,
हमारे लोग सारी दुनिया में फैले होंगे।

419
00:39:48,970 --> 00:39:51,181
मैंने कहा था कि यह हमारी विरासत बनेगा।

420
00:39:51,264 --> 00:39:53,683
क्या हमारे पास बस यही कैमरे हैं?

421
00:39:53,767 --> 00:39:55,477
मिला क्यों नहीं वह अब तक?

422
00:39:57,020 --> 00:39:58,355
मैंने सही कहा था न?

423
00:40:02,984 --> 00:40:04,402
सायवोंग को वह दिख गया।

424
00:40:04,486 --> 00:40:05,987
तो खत्म कर दो उसे।

425
00:40:06,947 --> 00:40:09,324
और अब तुम कोरिया में मुझे ढूँढ़ रही हो।

426
00:40:09,407 --> 00:40:10,283
वह मुझे दो।

427
00:40:13,954 --> 00:40:16,123
मैं तुमसे एक और वादा करता हूँ।

428
00:40:17,290 --> 00:40:21,837
अगर तुमने मेरे परिवार को छुआ,
तो मैं तुम्हारा सब खत्म कर दूँगा।

429
00:40:23,004 --> 00:40:24,506
तुम्हारे पास कुछ नहीं बचेगा।

430
00:40:25,757 --> 00:40:26,758
हैलो, डेविड।

431
00:40:27,926 --> 00:40:29,469
तुम्हारी आवाज़ सुनकर अच्छा लगा।

432
00:40:30,846 --> 00:40:34,182
जब तुम मरने का नाटक कर रहे थे,
मैंने एक पूरा साम्राज्य खड़ा किया।

433
00:40:34,975 --> 00:40:36,393
तुम मुझे छू भी नहीं सकते।

434
00:40:36,476 --> 00:40:37,394
देखते हैं।

435
00:41:21,855 --> 00:41:22,772
चलते रहिए।

436
00:41:22,856 --> 00:41:25,817
-तुमसे बार में ही रुकने को कहा था।
-आपकी बीवी से मिलना चाहती थी।

437
00:41:26,818 --> 00:41:27,861
वह रहा!

438
00:41:30,697 --> 00:41:32,032
वह रिबैका है।

439
00:41:33,575 --> 00:41:34,743
वह उसकी मदद कर रही है।

440
00:41:44,294 --> 00:41:45,795
वह वहाँ होंगी क्या?

441
00:41:45,879 --> 00:41:48,465
हाँ। ट्रेन चार मिनट में निकलेगी।

442
00:41:48,548 --> 00:41:51,343
आप उन दोनों का संभालिए,
मैं जाकर आपकी बीवी से मिलती हूँ, ठीक है?

443
00:41:51,426 --> 00:41:54,971
नहीं। अब आ गई हो, तो मेरे साथ ही रहो।
उन्हें भटकाते हैं।

444
00:42:03,438 --> 00:42:06,024
जल्दी ट्रेन में घुसो।
मैं तुमसे वहीं मिलूँगा।

445
00:42:06,107 --> 00:42:07,025
जाओ! जल्दी!

446
00:44:46,017 --> 00:44:48,978
धत् तेरे की! चलिए।

447
00:44:49,062 --> 00:44:50,563
ठीक है, ठीक है।

448
00:44:52,649 --> 00:44:53,942
ठीक है।

449
00:44:54,025 --> 00:44:56,152
ठीक है, बैठ जाइए।

450
00:44:57,946 --> 00:44:59,614
-ठीक है।
-सुनो।

451
00:45:00,490 --> 00:45:01,324
हे भगवान।

452
00:45:01,408 --> 00:45:03,576
-तुम्हें कुछ बताना है।
-बाद में बताइएगा।

453
00:45:03,660 --> 00:45:06,413
-नहीं, बाद में नहीं।
-ज़रा चुप रहेंगे आप?

454
00:45:06,496 --> 00:45:07,455
सब ठीक है।

455
00:45:15,505 --> 00:45:16,840
ये क्या हो गया?

456
00:45:16,923 --> 00:45:17,966
पापा।

457
00:45:18,633 --> 00:45:20,176
आपको चोट लगी है, पापा।

458
00:45:30,937 --> 00:45:32,188
आपकी एक बेटी है?

459
00:46:32,582 --> 00:46:34,584
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

460
00:46:34,667 --> 00:46:36,669
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी
ज़

