1
00:00:08,259 --> 00:00:10,177
'बटरफ़्लाय' में इससे पहले

2
00:00:10,970 --> 00:00:12,596
मेरे पास तुम्हारे लिए एक काम है।

3
00:00:12,680 --> 00:00:14,181
टार्गेट कौन है?

4
00:00:14,265 --> 00:00:16,225
डेविड जंग, मेरा पुराना पार्टनर।

5
00:00:22,273 --> 00:00:23,733
मुझे जूनो को फ़ोन कर देना चाहिए।

6
00:00:25,359 --> 00:00:28,779
बताओ तुम कहाँ हो, मैं एक टीम भेज दूँगी।

7
00:00:28,863 --> 00:00:30,197
कोई गड़बड़ है।

8
00:00:34,160 --> 00:00:35,661
मिला क्यों नहीं वह अब तक?

9
00:00:35,745 --> 00:00:37,747
-सायवोंग को वह दिख गया।
-तो खत्म कर दो उसे।

10
00:00:42,334 --> 00:00:43,586
आपको चोट लगी है, पापा।

11
00:00:43,669 --> 00:00:44,920
आपकी एक बेटी है?

12
00:01:10,905 --> 00:01:12,531
हैलो?

13
00:01:12,615 --> 00:01:17,453
मैं बोल रहा हूँ।
मुझे अपना ऑर्डर जल्द से जल्द चाहिए।

14
00:01:17,536 --> 00:01:22,124
तुमने बहुत ज़्यादा खाना ऑर्डर किया है।
वह अभी बना ही रहा हूँ।

15
00:01:22,208 --> 00:01:24,043
कुछ दिन बाद आकर ले जाइएगा।

16
00:01:24,126 --> 00:01:25,961
नहीं, मुझे कल तक चाहिए। पहुँचा दो।

17
00:01:26,754 --> 00:01:28,005
पहुँचाऊँ?

18
00:01:28,714 --> 00:01:30,716
नहीं कर पाऊँगा। और वक्त चाहिए मुझे।

19
00:01:31,342 --> 00:01:34,595
हम भूख से मर रहे हैं।
ज़्यादा इंतज़ार नहीं कर सकते।

20
00:01:35,763 --> 00:01:38,599
आपके जैसे ग्राहकों के कारण ही
सोचता हूँ मैं ये काम ही छोड़ दूँ।

21
00:01:38,682 --> 00:01:42,812
अगर तुमसे नहीं हो सकता,
तो मुझे छगालछी बाज़ार से ऑर्डर करना होगा।

22
00:01:42,895 --> 00:01:45,147
नहीं, नहीं। मैं कुछ करता हूँ।

23
00:01:46,148 --> 00:01:48,067
आठ बजे का वक्त ठीक है?

24
00:01:48,150 --> 00:01:49,610
हाँ। तो फिर मिलते हैं।

25
00:01:51,028 --> 00:01:52,321
और हाँ, यॉंग शेक।

26
00:01:53,405 --> 00:01:56,534
हमारा हिसाब बराबर हो गया।

27
00:01:58,244 --> 00:01:59,537
नहीं। कभी नहीं होगा।

28
00:02:06,794 --> 00:02:08,712
शाम 8 बजे छगालछी मार्केट

29
00:02:17,680 --> 00:02:20,099
तो, क्या मैं आपको माँ बुलाऊँ?

30
00:02:21,851 --> 00:02:23,269
अगर तुम ऐसा चाहती हो तो।

31
00:02:24,687 --> 00:02:26,230
तुम मेरी बेटी जैसी ही दिखती हो।

32
00:02:26,313 --> 00:02:27,731
मैं उसके जैसी बिल्कुल नहीं दिखती।

33
00:02:30,776 --> 00:02:32,903
उसने मिनी के बारे में नहीं बताया था?

34
00:02:38,325 --> 00:02:40,536
हद है, डेविड।

35
00:02:44,707 --> 00:02:46,041
कौन सी किताब है?

36
00:02:47,167 --> 00:02:49,795
इंग्लिश में है, "द सीक्रेट गार्डन।"

37
00:02:50,296 --> 00:02:51,714
तुम्हें अच्छी लगी?

38
00:02:51,797 --> 00:02:53,883
दीदी पूछ रही है
कि क्या तुम्हें यह किताब पसंद है।

39
00:02:53,966 --> 00:02:55,092
हाँ, अच्छी है।

40
00:02:55,467 --> 00:02:58,512
यह एक छोटी सी बच्ची के बारे में है
जिसके माता-पिता उसे नहीं चाहते थे।

41
00:02:59,513 --> 00:03:01,181
काफ़ी दुखभरी कहानी है, है न?

42
00:03:02,683 --> 00:03:04,184
कितने साल की हो? पाँच साल की?

43
00:03:04,268 --> 00:03:05,561
मैं सात साल की हूँ।

44
00:03:06,228 --> 00:03:08,105
आज मेरा जन्मदिन है।

45
00:03:11,775 --> 00:03:14,904
पापा नौ साल पहले गायब हुए थे,
और उनकी एक सात साल की बेटी है?

46
00:03:15,529 --> 00:03:17,656
जब वह गायब हुए, तब आप दोनों साथ थे?

47
00:03:17,740 --> 00:03:19,116
नहीं, बिल्कुल नहीं।

48
00:03:19,199 --> 00:03:21,827
मैं उनसे यहाँ मिली थी
जब वह छुपने यहाँ आए थे। हम...

49
00:03:21,911 --> 00:03:23,162
सब बहुत जल्दी हो गया।

50
00:03:25,497 --> 00:03:27,207
मिनी का जन्म एक साल बाद हुआ।

51
00:03:28,667 --> 00:03:31,629
ऐसे आदमी से कैसे मिलते हैं
जिसे ज़िंदा होना ही नहीं था?

52
00:03:31,712 --> 00:03:33,255
उसके लिए कोई ऐप है क्या?

53
00:03:33,881 --> 00:03:36,508
उसे एक नई पहचान,
एक नई ज़िंदगी की ज़रूरत थी।

54
00:03:36,592 --> 00:03:37,760
मैंने उसकी मदद की।

55
00:03:37,843 --> 00:03:38,844
उसके साथ सोकर?

56
00:03:48,020 --> 00:03:50,314
मुझे पता है तुम क्या कर रही हो, रिबैका,

57
00:03:52,232 --> 00:03:53,776
पर मैं तुम्हारी दुश्मन नहीं हूँ।

58
00:04:00,115 --> 00:04:01,325
बेचारी।

59
00:04:03,494 --> 00:04:05,287
मैं इसे ज़्यादा से ज़्यादा दस साल दूँगी।

60
00:04:05,788 --> 00:04:08,290
फिर यह भी हम सब की तरह पगला जाएगी।

61
00:04:13,420 --> 00:04:15,631
आपने मुझे बताया क्यों नहीं
कि आपकी एक बेटी है?

62
00:04:17,049 --> 00:04:19,677
न जाने क्यों पर मुझे लगा
कि तुम इस बात से खुश नहीं होगी।

63
00:04:19,760 --> 00:04:23,722
आप मेरी और मेरी मरहूम माँ की जगह
इन कोरियन्स को ले आए।

64
00:04:23,806 --> 00:04:25,724
मैं किसी की जगह किसी को नहीं लाया।

65
00:04:26,934 --> 00:04:29,687
देखो, मैंने तुम्हें ढूँढ़ने के लिए
सब दाँव पर लगा दिया था।

66
00:04:29,770 --> 00:04:31,480
मैं तुम्हें फिर से खोना नहीं चाहता था।

67
00:04:31,563 --> 00:04:33,273
अब हम सब एक साथ फँस गए हैं।

68
00:04:33,899 --> 00:04:35,859
एक बड़ा सा खुशहाल परिवार।

69
00:04:35,943 --> 00:04:39,071
देखो, हम सेफ़ हाउस पहुँचकर
आगे की सोचेंगे, ठीक है?

70
00:04:39,154 --> 00:04:42,491
मेरे पास हथियार, पैसे, दवाइयाँ हैं।

71
00:04:42,574 --> 00:04:46,453
हम आज रात वहाँ रुक सकते हैं,
फिर सुबह फुकुओका के लिए निकल जाएँगे।

72
00:04:46,954 --> 00:04:48,622
मुझे पासपोर्ट चाहिए।
मेरा वाला पकड़ा जाएगा।

73
00:04:48,706 --> 00:04:51,667
नए बन रहे हैं।
वे आज रात बुसान में मिल जाएँगे।

74
00:04:51,750 --> 00:04:53,627
हम बुसान पहुँचेंगे ही नहीं।

75
00:04:53,711 --> 00:04:58,007
जूनो के एजेंट ट्रेन के अगले स्टॉप पर
हमला करने के लिए तैयार खड़े होंगे।

76
00:04:58,716 --> 00:04:59,925
मैं उसका हल निकाल रहा हूँ।

77
00:05:04,763 --> 00:05:06,682
तुमने उसे बचकर निकलने दिया।

78
00:05:06,765 --> 00:05:08,809
मुझे पता नहीं था कि उसके साथ और लोग होंगे।

79
00:05:09,643 --> 00:05:11,854
वह लड़की, वह कौन है?

80
00:05:11,937 --> 00:05:12,980
उसकी बेटी।

81
00:05:14,148 --> 00:05:16,859
-उसने उसे लड़ना सिखाया?
-उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

82
00:05:16,942 --> 00:05:18,902
रिबैका आज जो है, मेरी वजह से है।

83
00:05:18,986 --> 00:05:20,612
तो आपको तारीफ़ करूँ?

84
00:05:20,696 --> 00:05:24,450
तुम बस अपना काम करो।
या मैंने तुम्हें काम पर रखकर गलती कर दी?

85
00:05:25,159 --> 00:05:26,744
कोई गलती नहीं हुई है।

86
00:05:26,827 --> 00:05:28,203
देखते हैं।

87
00:05:28,287 --> 00:05:30,956
तुम्हें पता है उसकी ट्रेन कहाँ जा रही है।

88
00:05:31,040 --> 00:05:33,667
मेरी टीम अगले स्टेशन पर
पहुँच रही है। वहाँ पहुँचो।

89
00:05:37,713 --> 00:05:39,506
मुझे दोबारा निराश मत करना।

90
00:05:40,340 --> 00:05:41,425
क्या हुआ?

91
00:05:41,508 --> 00:05:44,470
डोंग्डेगु स्टेशन पर हुई घटना को लेकर
ह्वांग बहुत नाराज़ हैं।

92
00:05:44,553 --> 00:05:47,639
उसके ऑफ़िस में लगातार
डरे हुए यात्रियों के फ़ोन आ रहे हैं।

93
00:05:47,723 --> 00:05:49,558
तो, उन्होंने हमारे कैमरा फ़ीड्स कटवा दिया?

94
00:05:49,641 --> 00:05:52,853
उससे भी बड़ी बात, वह जान गए हैं
कि रिबैका कैडिस के साथ है।

95
00:05:52,936 --> 00:05:56,690
कह रहे हैं कि यह कंपनी का आंतरिक मामला है
और वह कोई मदद नहीं करेंगे।

96
00:05:56,774 --> 00:05:59,234
अपने कॉन्टैक्ट्स से मदद लेते हैं,
उनके ऊपर वालों से बात करेंगे।

97
00:05:59,318 --> 00:06:02,696
नहीं। ट्रेन स्टेशन पर
कितनी देर में पहुँचेगी?

98
00:06:02,780 --> 00:06:03,822
नौ मिनट में।

99
00:06:15,959 --> 00:06:19,296
मिनी को तैयार करो।
हम ट्रेन से उतर रहे हैं।

100
00:06:19,379 --> 00:06:20,964
पर अभी स्टेशन नहीं आया।

101
00:06:21,048 --> 00:06:23,759
जल्दी करो। हमारे पास
ज़्यादा समय नहीं है। जल्दी करो।

102
00:06:31,850 --> 00:06:35,229
ठीक है। बाहर आ जाओ। संभलकर रहना।
किसी चीज़ को कसकर पकड़ लो।

103
00:06:38,440 --> 00:06:39,441
ठीक है।

104
00:06:39,900 --> 00:06:41,110
सब तैयार हैं?

105
00:06:55,415 --> 00:06:58,794
स्टेशन से दो किलोमीटर दूर
ट्रेन ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया है।

106
00:06:59,419 --> 00:07:00,546
वह डेविड ने किया है।

107
00:07:01,255 --> 00:07:02,881
हमारी टीम को अभी वहाँ भेजो।

108
00:07:05,801 --> 00:07:07,177
मिनी। ठीक है।

109
00:07:21,483 --> 00:07:23,485
चलो। आ जाओ।

110
00:07:29,491 --> 00:07:30,450
अब क्या हुआ?

111
00:07:30,534 --> 00:07:32,744
डेविड स्टेशन के
उत्तर में ट्रेन से उतर गया।

112
00:07:32,828 --> 00:07:35,914
पास में एक ट्रक डिपो है।
वह बचकर भागने के लिए वहीं जा रहा होगा।

113
00:07:35,998 --> 00:07:37,416
ठीक है।

114
00:07:55,642 --> 00:07:56,476
सुनिए।

115
00:07:56,560 --> 00:07:59,271
माफ़ करना, क्या आप बुसान जा रहे हैं?

116
00:07:59,354 --> 00:08:00,355
हाँ।

117
00:08:00,439 --> 00:08:01,857
शुक्र है।

118
00:08:01,940 --> 00:08:04,443
आप हमें ले चलेंगे?

119
00:08:04,526 --> 00:08:06,320
हम पैसे दे सकते हैं।

120
00:08:07,821 --> 00:08:10,949
अफ़सोस हमारी कार खराब हो गई।

121
00:08:11,992 --> 00:08:15,913
हम टैक्सी नहीं कर सकते,
और आज मेरी बेटी का जन्मदिन है।

122
00:08:15,996 --> 00:08:17,497
हमारी मदद करेंगे न?

123
00:08:23,462 --> 00:08:24,630
उस तरफ़ से आ जाइए।

124
00:08:24,713 --> 00:08:26,006
बहुत-बहुत शुक्रिया।

125
00:09:10,842 --> 00:09:12,010
सब लोग झुक जाओ।

126
00:09:27,276 --> 00:09:29,403
वह एक सफ़ेद शिपिंग ट्रक में है।

127
00:09:29,820 --> 00:09:31,571
लाइसेंस नंबर 8052।

128
00:09:31,655 --> 00:09:34,157
सफ़ेद ट्रक। लाइसेंस 8052।

129
00:09:34,616 --> 00:09:36,493
सफ़ेद ट्रक। 8052। घेर लो।

130
00:09:53,510 --> 00:09:54,344
धत्।

131
00:09:54,428 --> 00:09:55,262
बाहर निकल!

132
00:09:58,765 --> 00:10:01,310
दरवाज़ा खोल इसे, फटाफट।

133
00:11:14,633 --> 00:11:16,593
बटरफ्लाई

134
00:11:29,898 --> 00:11:34,403
बुसान

135
00:11:51,795 --> 00:11:54,297
ठीक है, चलो। आ जाओ।

136
00:12:06,309 --> 00:12:08,937
दीदी, अपने जूते उतारिए।

137
00:12:18,029 --> 00:12:21,741
पापा, मेरी जन्मदिन की पार्टी
यहाँ होगी क्या?

138
00:12:21,825 --> 00:12:24,286
नहीं, हम बस रात गुज़ारेंगे यहाँ।

139
00:12:24,786 --> 00:12:26,455
फिर हम फ़ेरी में जाएँगे।

140
00:12:26,538 --> 00:12:29,791
और फिर हम प्लेन से
एक बहुत ही खास जगह पर जाएँगे।

141
00:12:30,834 --> 00:12:34,171
मिनी, चलो हाथ-मुँह धोकर साफ़ कपड़े पहनें।

142
00:12:34,254 --> 00:12:35,255
अच्छा।

143
00:12:35,630 --> 00:12:36,631
ऊपर।

144
00:12:41,845 --> 00:12:43,889
क्या इस जगह के बारे में किसी को पता है?

145
00:12:43,972 --> 00:12:45,182
नहीं, किसी को नहीं पता।

146
00:12:45,265 --> 00:12:46,433
आपको पूरा यकीन है?

147
00:12:46,516 --> 00:12:48,059
कैडिस हमेशा पता लगा लेता है।

148
00:12:48,643 --> 00:12:50,770
मैंने कैडिस से शुरुआत की थी। यह मत भूलो।

149
00:12:51,396 --> 00:12:52,272
कभी नहीं।

150
00:12:54,483 --> 00:12:55,442
खिड़की।

151
00:13:01,656 --> 00:13:02,741
यहीं रहना।

152
00:13:22,093 --> 00:13:22,928
जिन-सू?

153
00:13:25,388 --> 00:13:28,600
अरे, साहब। मुझे पता नहीं था
कि आप आने वाले हैं।

154
00:13:32,521 --> 00:13:35,190
अगर पता होता आप आ रहे हैं...

155
00:13:41,488 --> 00:13:43,490
आपने कहा था
इस जगह के बारे में किसी को नहीं पता।

156
00:13:43,573 --> 00:13:44,783
ऐसा ही है।

157
00:13:44,866 --> 00:13:46,701
अच्छा? तो वह कौन था?

158
00:13:47,577 --> 00:13:48,995
वह मिस्टर क्वॉन हैं।

159
00:13:49,496 --> 00:13:51,498
वह मेरे लिए इस जगह की देख-रेख करता है।

160
00:13:51,581 --> 00:13:53,875
डरो मत। यहाँ फ़र्ज़ी नाम बताया है
और नकद पैसे देता हूँ।

161
00:13:53,959 --> 00:13:55,835
क्या वह मुसीबत बन सकता है?

162
00:13:55,919 --> 00:13:57,462
कौन मुसीबत बन सकता है?

163
00:13:57,546 --> 00:13:58,463
कोई नहीं।

164
00:13:59,256 --> 00:14:00,340
मिनी कहाँ है?

165
00:14:00,632 --> 00:14:03,343
वह नहा रही है। तुम किसकी बात कर रहे हो?

166
00:14:03,426 --> 00:14:04,928
उसकी चिंता मत करो।

167
00:14:10,100 --> 00:14:11,685
तुमसे बात करनी है।

168
00:14:26,950 --> 00:14:29,786
रिबैका और अपने लिए ये ज़रूर करो।

169
00:14:29,869 --> 00:14:32,330
पर तुमने मिनी और मुझे भी इसमें फँसा दिया।

170
00:14:34,791 --> 00:14:35,792
तुम सही कह रही हो।

171
00:14:38,086 --> 00:14:39,087
माफ़ कर दो मुझे।

172
00:14:41,298 --> 00:14:43,174
माफ़ी माँगने की ज़रूरत नहीं है।

173
00:14:44,050 --> 00:14:47,804
पर अगर हमें एक परिवार बनना है,
तो परिवार बनते हैं।

174
00:14:49,055 --> 00:14:51,891
ये सिर्फ़ रिबैका
और तुम्हारी लड़ाई नहीं है।

175
00:14:54,102 --> 00:14:55,353
शुक्रिया।

176
00:14:56,438 --> 00:14:58,148
मुझे पता है कि यह तुम्हारे लिए मुश्किल है।

177
00:14:58,231 --> 00:15:00,775
और मुझे पता है कि रिबैका
इसे और मुश्किल बना रही है।

178
00:15:02,444 --> 00:15:03,862
क्यों नहीं बनाएगी?

179
00:15:06,573 --> 00:15:09,576
मैं सोच भी नहीं सकती
कि उस पर क्या बीत रही है।

180
00:15:21,838 --> 00:15:23,048
आय लव यू।

181
00:15:45,278 --> 00:15:46,279
क्या हुआ?

182
00:15:47,155 --> 00:15:48,281
रिबैका।

183
00:15:50,116 --> 00:15:51,201
वह ज़रा...

184
00:15:53,620 --> 00:15:54,621
वह क्या?

185
00:15:58,041 --> 00:15:59,042
अलग है।

186
00:16:11,471 --> 00:16:14,099
कार्पौव वाली तहकीकात
कैसी चल रही है, जॉर्ज?

187
00:16:14,182 --> 00:16:16,476
दरअसल, मैं यहाँ उसके लिए नहीं आया।

188
00:16:19,312 --> 00:16:21,398
ऑलिवर अब काफ़ी बड़ा हो गया है।

189
00:16:21,481 --> 00:16:23,066
उतना नहीं जितनी हमने उम्मीद की थी।

190
00:16:23,149 --> 00:16:26,111
उसके पापा और मेरे कद को देखकर
सोचा था कम से कम 6'2" लंबा होगा।

191
00:16:26,194 --> 00:16:28,697
उसे अपनी माँ की तरह पार्टी करना पसंद है।

192
00:16:29,239 --> 00:16:32,409
मुझे याद है तुम ओ'शे क्लब
बंद होने तक पार्टी करते थे।

193
00:16:32,492 --> 00:16:34,994
तुम हम नए एनालिस्ट को
नशे में चूर करवा देते थे।

194
00:16:35,078 --> 00:16:36,788
उसे टीम बिल्डिंग कहते हैं।

195
00:16:37,539 --> 00:16:40,750
उसे अजीब लोगों को अपनी ओर खींचने का
तुम्हारा हुनर भी विरासत में मिली है।

196
00:16:41,209 --> 00:16:43,336
तुम्हें पता है न उसके साथ कौन है?

197
00:16:43,795 --> 00:16:45,255
नहीं, मैं इसे नहीं पहचानती।

198
00:16:45,338 --> 00:16:46,506
यह जे हन ली है।

199
00:16:47,215 --> 00:16:50,802
अमेरिका में पढ़ा है। गांगनम में
आधी से ज़्यादा इमारतें उसके परिवार की हैं?

200
00:16:51,219 --> 00:16:54,472
तुमने इसकी हत्या के बारे में सुना होगा।
वह खबर सुर्खियों में थी।

201
00:16:55,974 --> 00:16:56,975
हाँ।

202
00:16:57,517 --> 00:17:01,563
ऑलिवर बहुत दुखी था।
पिछले कुछ महीनों में वे दोस्त बन गए थे।

203
00:17:06,818 --> 00:17:07,861
जूनो।

204
00:17:09,738 --> 00:17:12,824
मुझे पता है मिखाइल कार्पौव ने
कैडिस के लिए बहुत काम किया है।

205
00:17:14,325 --> 00:17:16,536
अब तुम घबरा रही हो कि मैं

206
00:17:16,619 --> 00:17:19,914
तुम्हारे बेटे और एक सीआईए एजेंट के
करीबी रिश्ते के बारे में कितना जानता हूँ।

207
00:17:22,333 --> 00:17:25,628
क्या सीआईए मेरे बेटे की
जासूसी कर रही है, जॉर्ज?

208
00:17:26,838 --> 00:17:28,173
ऐसा कह सकते हैं।

209
00:17:30,049 --> 00:17:32,385
उसने कुछ गलत नहीं किया है,
तो चिंता की कोई बात नहीं।

210
00:17:33,762 --> 00:17:37,056
और यह साबित करने के लिए
बस पूरा साथ देना होगा।

211
00:17:37,140 --> 00:17:38,433
और करना क्या होगा?

212
00:17:39,601 --> 00:17:42,395
सबसे पहले, ऑलिवर से मेरी बात करवाओ।

213
00:17:42,479 --> 00:17:43,938
मैंने उसे नहीं रोका।

214
00:17:45,482 --> 00:17:47,275
उसे बता देना कि मैं कहाँ मिलूँगा।

215
00:17:55,617 --> 00:17:57,452
पता है एक अच्छा तीरंदाज़ कैसे बनते हैं?

216
00:17:58,203 --> 00:18:00,163
फ़ॉर्म पर ध्यान देकर,

217
00:18:01,539 --> 00:18:04,417
बारीकियों पर ध्यान देकर।

218
00:18:05,418 --> 00:18:07,212
मैं अभी-अभी सीनेटर डॉसन से मिली।

219
00:18:07,295 --> 00:18:09,923
तुम्हारी और जे हन की उस रात की फ़ोटो दिखाई
जिस रात वह मारा गया था।

220
00:18:10,006 --> 00:18:10,924
क्या?

221
00:18:11,007 --> 00:18:13,051
वह सोशल मीडिया पर थी।

222
00:18:13,134 --> 00:18:16,095
-उस रात कुछ और हुआ था जो तुम बताना भूल गए?
-नहीं।

223
00:18:16,179 --> 00:18:18,932
-सर्वर से सीसीटीवी फुटेज मिटा दिया था?
-हाँ।

224
00:18:19,015 --> 00:18:21,309
-कहीं और गए थे जहाँ तुम्हें पहचाना जा सके?
-माँ!

225
00:18:22,268 --> 00:18:23,186
मैं सावधान था।

226
00:18:23,686 --> 00:18:27,273
सीआईए हफ़्तों से तुम पर नज़र रख रही थी
और तुम्हें पता भी नहीं था।

227
00:18:27,357 --> 00:18:29,275
अब उन्हें लगता है कि तुमने
उनके एजेंट को मार डाला।

228
00:18:29,359 --> 00:18:31,110
तो तुम्हारी सावधानी काफ़ी नहीं थी।

229
00:18:31,194 --> 00:18:34,197
कार्पौव की मदद से रूसियों को
खुफ़िया जानकारी बेचने को मैंने नहीं कहा।

230
00:18:34,280 --> 00:18:37,617
नहीं, पर शायद तुम्हारी गलती के कारण
डॉसन मुझे इसके लिए गिरफ़्तार कर सकता है।

231
00:18:41,704 --> 00:18:43,122
मुझे पता है मैंने गलती कर दी है।

232
00:18:44,374 --> 00:18:47,043
आप मुझे हर रोज़ यह याद दिलाती हैं।

233
00:18:47,794 --> 00:18:50,713
पर कैडिस को बर्बाद करने की कोशिश
डेविड जंग कर रहा है, मैं नहीं।

234
00:18:50,797 --> 00:18:53,216
आप मुझे ज़लील करती हैं
क्योंकि आपको यह आसान लगता है।

235
00:18:53,299 --> 00:18:55,093
मैं तुम्हें बचाने की कोशिश कर रही हूँ।

236
00:18:55,176 --> 00:18:56,928
मैं नहीं चाहता कि आप मुझे बचाएँ।

237
00:18:57,637 --> 00:18:59,055
मैं मदद करना चाहता हूँ।

238
00:19:03,268 --> 00:19:06,187
मुझ पर रिबैका जितना भरोसा कीजिए।

239
00:19:07,188 --> 00:19:08,439
तुम रिबैका नहीं हो।

240
00:19:09,148 --> 00:19:11,526
नहीं, मैं वह नहीं हूँ।

241
00:19:12,151 --> 00:19:13,528
वह आपको छोड़कर चली गई।

242
00:19:18,408 --> 00:19:19,909
देखिए, मैं सब ठीक कर सकता हूँ।

243
00:19:21,244 --> 00:19:23,079
मुझे मौका तो दीजिए।

244
00:19:23,162 --> 00:19:25,206
रिबैका को जानता हूँ।
मुझे पता है वह कैसे सोचती है।

245
00:19:25,290 --> 00:19:28,126
अगर हमें वह मिल गई, तो सब ठीक हो जाएगा।

246
00:19:29,460 --> 00:19:33,131
मुझे उसके पीछे भेज दीजिए,
मैं खुद को साबित कर दूँगा।

247
00:19:36,175 --> 00:19:38,261
और जब यह पूरा भरा जाता है,

248
00:19:39,345 --> 00:19:43,516
इसे ऐसे खिसका दो।

249
00:19:44,601 --> 00:19:45,602
धकेलो।

250
00:19:50,940 --> 00:19:53,568
और फिर इसे लो

251
00:19:53,651 --> 00:19:56,029
और इसे पीछे की ओर खींचो

252
00:19:56,738 --> 00:19:58,990
जब तक गोली चेंबर में नहीं चली जाती।

253
00:20:00,700 --> 00:20:01,576
यह लो।

254
00:20:01,659 --> 00:20:02,535
करके दिखाओ।

255
00:20:05,413 --> 00:20:06,581
नहीं हो रहा।

256
00:20:06,664 --> 00:20:09,584
तुम वैसी लड़की नहीं बनना चाहती
जो मुश्किल काम कर सकती है?

257
00:20:09,667 --> 00:20:11,377
इंग्लिश मुश्किल है।

258
00:20:11,461 --> 00:20:12,879
अच्छा बोलती हो।

259
00:20:13,338 --> 00:20:14,589
पापा मेरी मदद करते हैं।

260
00:20:15,381 --> 00:20:17,926
पर तुम हमेशा पापा पर
निर्भर नहीं रहना चाहोगी।

261
00:20:19,636 --> 00:20:20,470
अब करो।

262
00:20:22,597 --> 00:20:23,431
खींचो।

263
00:20:25,099 --> 00:20:26,643
शाबाश।

264
00:20:28,603 --> 00:20:29,687
निशाना लगाओगी?

265
00:20:32,023 --> 00:20:33,316
ऐसे।

266
00:20:34,692 --> 00:20:35,652
धाँय।

267
00:20:35,985 --> 00:20:37,320
हाँ।

268
00:20:37,737 --> 00:20:38,821
धाँय।

269
00:20:39,113 --> 00:20:40,114
धाँय।

270
00:20:40,573 --> 00:20:42,575
मिनी।

271
00:20:43,660 --> 00:20:47,080
-तुम यह क्या कर रही हो?
-इसमें गोली नहीं है।

272
00:20:47,664 --> 00:20:51,250
तुम्हें लगता है कि इसलिए
एक बच्ची को बंदूक से खेलने देना ठीक है?

273
00:20:51,334 --> 00:20:52,585
दिमाग खराब है?

274
00:20:52,669 --> 00:20:53,628
क्या हो रहा है?

275
00:20:54,504 --> 00:20:56,673
यह मिनी को बंदूक से खेलने दे रही थी।

276
00:20:57,173 --> 00:20:58,549
यह भरी हुई नहीं है।

277
00:20:58,633 --> 00:21:00,301
बात वह नहीं है!

278
00:21:00,385 --> 00:21:02,053
प्लीज़।

279
00:21:03,513 --> 00:21:06,140
इसने हमारी सात साल की
बच्ची को बंदूक दे दी।

280
00:21:08,893 --> 00:21:10,478
पागल हो गई हो?

281
00:21:12,480 --> 00:21:13,481
यह लो।

282
00:21:13,564 --> 00:21:16,401
-पता था अच्छी सौतेली माँ बनना बस नाटक था।
-रिबैका।

283
00:21:16,484 --> 00:21:18,736
आपने मुझे इसी उम्र में
बंदूक चलाना सिखाया था।

284
00:21:18,820 --> 00:21:21,239
-वह अलग बात थी।
-मतलब मैं अलग हूँ?

285
00:21:21,322 --> 00:21:24,158
-आपने इससे यही कहा था न?
-मेरा यह मतलब नहीं था।

286
00:21:25,076 --> 00:21:27,453
देखो, मुझे पता है यह मुश्किल है, ठीक है?

287
00:21:27,537 --> 00:21:29,038
पर अगर हम कल तक बचे रहे,

288
00:21:29,122 --> 00:21:32,417
तो सुबह एक नए देश में,
एक नई ज़िंदगी शुरू करने निकल जाएँगे।

289
00:21:33,084 --> 00:21:37,463
पर तब तक क्या हम
बिना झगड़े रह सकते हैं? प्लीज़।

290
00:21:41,426 --> 00:21:42,343
मिनी कहाँ है?

291
00:21:44,804 --> 00:21:45,888
मिनी।

292
00:21:47,557 --> 00:21:48,725
मिनी।

293
00:21:56,315 --> 00:21:58,484
मिनी... कहाँ है?

294
00:21:59,819 --> 00:22:02,697
मिनी कहाँ है?

295
00:22:03,239 --> 00:22:04,574
मिनी कहाँ है?

296
00:22:04,657 --> 00:22:07,952
ये रही! हमारी शहज़ादी मिल गई!

297
00:22:08,036 --> 00:22:09,662
कहाँ छिपी हुई थी, हाँ?

298
00:22:10,288 --> 00:22:12,665
कहाँ छिपी हुई थी, बदमाश?

299
00:22:15,251 --> 00:22:16,669
ठीक है, देखो,

300
00:22:17,754 --> 00:22:19,464
मुझे पता है तुम खेलना चाहती हो।

301
00:22:19,547 --> 00:22:21,466
पर हमें घर के अंदर रहना होगा।

302
00:22:21,549 --> 00:22:22,467
ठीक है?

303
00:22:22,550 --> 00:22:23,384
ठीक है।

304
00:22:23,468 --> 00:22:25,595
माँ के पास जाओ।

305
00:22:28,181 --> 00:22:29,807
हम भी ऐसे ही खेला करते थे।

306
00:22:31,934 --> 00:22:33,936
तुम्हें पकड़ना इतना आसान नहीं होता था।

307
00:22:35,938 --> 00:22:38,066
याद है जब तुम छोटी सी थी?

308
00:22:38,149 --> 00:22:42,779
मैं तुम्हें हवा में उछालता था, बार-बार।

309
00:22:43,654 --> 00:22:46,449
और जब मैं रुकता,
तो तुम ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगती थी,

310
00:22:47,241 --> 00:22:48,785
जब तक मैं दोबारा नहीं उछालता।

311
00:22:50,036 --> 00:22:51,996
याद है हम उसे क्या बुलाते थे?

312
00:22:56,542 --> 00:22:57,460
तुम्हें याद है?

313
00:23:00,338 --> 00:23:01,172
नहीं।

314
00:23:17,021 --> 00:23:18,731
अभी हमारा ब्रेक चल रहा है।

315
00:23:19,649 --> 00:23:21,275
बाद में आइएगा।

316
00:23:27,323 --> 00:23:28,950
चे यॉंग शेक कहाँ है?

317
00:23:29,492 --> 00:23:31,160
यहाँ नहीं है वह।

318
00:23:39,377 --> 00:23:42,797
-चे साहब? चे साहब?
-क्या?

319
00:23:44,340 --> 00:23:45,925
आपसे कुछ बात करनी है।

320
00:23:47,218 --> 00:23:48,052
क्यों?

321
00:23:49,387 --> 00:23:51,222
आपसे कुछ बात करनी है।

322
00:23:55,685 --> 00:23:57,687
क्या हुआ? मैं काम कर रहा...

323
00:24:57,663 --> 00:24:59,123
डेविड जंग कहाँ है?

324
00:25:00,666 --> 00:25:05,046
अपने ज़माने में,
मछली की तरह काट डालता तुझे।

325
00:25:07,298 --> 00:25:09,175
कहाँ है डेविड जंग?

326
00:25:25,399 --> 00:25:28,277
उसकी जान बचाने के लिए अपनी जान दोगे?

327
00:25:29,946 --> 00:25:33,908
तू वफ़ादारी नहीं समझता, कमीना है तू।

328
00:26:34,260 --> 00:26:36,220
कोई अच्छी खबर दो।

329
00:26:36,304 --> 00:26:39,640
डेविड बुसान में है।
वह देश छोड़ने की योजना बना रहा है।

330
00:26:39,724 --> 00:26:40,808
तुम्हें कैसे पता?

331
00:26:40,891 --> 00:26:44,687
वह आज रात पासपोर्ट लेने के लिए
किसी से मिलने वाला था।

332
00:26:46,731 --> 00:26:48,607
तुम्हें रिबैका का पासपोर्ट भी मिला?

333
00:26:57,074 --> 00:27:00,202
मैं तुम्हारे पास एक टीम भेज रही हूँ।
मेरा बेटा उनके साथ होगा।

334
00:27:02,747 --> 00:27:03,748
आपका बेटा?

335
00:27:04,457 --> 00:27:05,833
वह रिबैका को जानता है।

336
00:27:06,751 --> 00:27:08,085
वह मदद कर सकता है।

337
00:27:09,545 --> 00:27:11,756
उसे अपने पीछे महफूज़ रखना, समझे?

338
00:27:12,673 --> 00:27:16,135
आपका बेटा और उसकी बेटी।

339
00:27:19,805 --> 00:27:21,182
और कुछ बताना है?

340
00:27:22,266 --> 00:27:25,895
रिबैका पिछली बार मेरे रास्ते में आ गई थी।

341
00:27:26,896 --> 00:27:28,564
अगर वह फिर बीच में आई तो?

342
00:27:31,317 --> 00:27:32,193
उसे मार डालना।

343
00:27:43,329 --> 00:27:47,249
दीदी,अब भी नाराज़ हो क्या?

344
00:27:49,960 --> 00:27:52,588
माँ, आप बात क्यों नहीं करतीं?

345
00:27:54,340 --> 00:27:55,883
मुझे यकीन नहीं हो रहा।

346
00:27:56,258 --> 00:27:59,011
पर हमारे पास
इस रेसिपी के लिए सारा सामान है।

347
00:27:59,845 --> 00:28:04,100
मिनी, मुझे पता है कि तुम
अपना जन्मदिन ऐसे नहीं मनाना चाहती थी।

348
00:28:04,183 --> 00:28:06,602
-जन्मदिन में सबसे अच्छा क्या होता है?
-तोहफ़े!

349
00:28:06,685 --> 00:28:08,354
तोहफ़े! हाँ, पता है।

350
00:28:08,437 --> 00:28:09,438
और उसके बाद?

351
00:28:09,522 --> 00:28:11,107
-केक!
-केक!

352
00:28:12,608 --> 00:28:15,027
तो साथ में केक बनाएँ?

353
00:28:18,364 --> 00:28:20,991
मिनी, केक बनाना चाहती हो?

354
00:28:28,207 --> 00:28:30,292
मुझे दीदी के साथ बनाना है।

355
00:28:32,545 --> 00:28:35,131
दीदी को बेकिंग पसंद न हो शायद...

356
00:28:37,133 --> 00:28:38,467
इस बार बंदूक इस्तेमाल नहीं करेंगे।

357
00:28:52,648 --> 00:28:53,524
प्लीज़।

358
00:28:54,650 --> 00:28:56,444
मैं तुम्हारे बगैर यह नहीं कर पाऊँगा।

359
00:28:59,905 --> 00:29:01,323
हमारे पास तो अंडे भी नहीं हैं।

360
00:29:02,241 --> 00:29:04,869
कोई बात नहीं।
मेरी रेसीपी में उनकी ज़रूरत नहीं है।

361
00:29:08,414 --> 00:29:09,540
थोड़ा और।

362
00:29:10,291 --> 00:29:11,917
शाबाश। ठीक है।

363
00:29:12,418 --> 00:29:14,170
चलो, अब यह माँ को दे दो।

364
00:29:16,881 --> 00:29:18,716
ये भी। यहाँ डाल दो।

365
00:29:21,010 --> 00:29:21,969
ठीक है।

366
00:29:22,928 --> 00:29:23,804
अंदाज़ से डाल दो।

367
00:29:24,722 --> 00:29:28,100
और अब, इसे मिला देते हैं। फेंटो इसे।

368
00:29:28,184 --> 00:29:30,311
हाँ, फेंटती जाओ। ठीक है।

369
00:29:30,811 --> 00:29:33,898
-ये बहुत सारे हैं।
-आओ, मैं मदद करती हूँ।

370
00:29:40,070 --> 00:29:41,739
देखो मेरे पास क्या है।

371
00:29:42,448 --> 00:29:44,325
मिनी, इसे चखना चाहोगी?

372
00:29:44,867 --> 00:29:46,410
ठीक है, एक चम्मच लो।

373
00:29:49,580 --> 00:29:51,415
शुक्रिया। रुको।

374
00:29:56,629 --> 00:29:57,588
तैयार हो?

375
00:29:58,339 --> 00:30:00,174
कैसा है? अच्छा लगा?

376
00:30:00,257 --> 00:30:01,926
-बहुत अच्छा!
-अच्छा है।

377
00:30:02,635 --> 00:30:03,677
एक और?

378
00:30:07,515 --> 00:30:08,641
आप खाकर देखिए।

379
00:30:15,356 --> 00:30:16,398
वाह।

380
00:30:21,654 --> 00:30:22,613
बटरफ्लाई।

381
00:30:23,948 --> 00:30:25,574
हमारे खेल का नाम।

382
00:30:26,659 --> 00:30:28,786
थोड़ा सा वक्त लगा, पर मुझे याद आ गया।

383
00:30:44,843 --> 00:30:45,803
रिबैका।

384
00:30:46,554 --> 00:30:47,471
रुको!

385
00:30:49,348 --> 00:30:51,183
आप बहुत खुदगर्ज़ और कमीने हैं।

386
00:30:52,309 --> 00:30:55,854
आपने कहा था कि आप मुझे महफ़ूज़
रखने के लिए छोड़ गए थे, है न?

387
00:30:55,938 --> 00:30:58,941
क्योंकि आप अपनी लाडली बेटी को
अपनी खतरनाक ज़िंदगी से

388
00:30:59,024 --> 00:31:01,360
-दूर रखना चाहते थे।
-मैंने...

389
00:31:01,443 --> 00:31:03,988
और फिर आपने एक और बेटी पैदा कर ली!

390
00:31:04,989 --> 00:31:06,991
आप एक जासूस और एक कातिल हैं।

391
00:31:07,074 --> 00:31:09,827
अपने परिवार को बर्बाद किए बगैर
आप यह ज़िंदगी नहीं जी सकते।

392
00:31:14,290 --> 00:31:17,710
तुम सही कह रही हो।
मुझ जैसे लोगों के बच्चे नहीं होने चाहिए।

393
00:31:18,544 --> 00:31:21,046
पर इसीलिए मैं यह ज़िंदगी
छोड़ने की कोशिश कर रहा हूँ।

394
00:31:21,130 --> 00:31:22,172
आप कोशिश कर रहे हैं।

395
00:31:23,757 --> 00:31:25,217
आपने कुछ नहीं छोड़ा है।

396
00:31:25,301 --> 00:31:29,680
अपनी ज़िंदगी में तुम्हारे और मिनी के
होने का पछतावा मुझे कैसे हो सकता है?

397
00:31:34,602 --> 00:31:37,813
माफ़ करना। क्या हम बाद में बात कर सकते हैं?

398
00:31:37,896 --> 00:31:40,899
मुझे हमारे पासपोर्ट लेने जाना है,
वरना हम देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे।

399
00:31:40,983 --> 00:31:42,651
मैं आधे घंटे में लौट आऊँगा।

400
00:31:43,068 --> 00:31:43,902
मुझे माफ़ कर दो।

401
00:31:57,291 --> 00:31:58,667
-स्वागत है।
-शुक्रिया।

402
00:32:00,502 --> 00:32:03,756
-यह क्या है?
-वह कैडिस ऑपरेटिव जिसने कार्पौव को मारा।

403
00:32:05,341 --> 00:32:08,886
उस सनकी ने अपनी मनमानी की,
और मैं उसका नतीजा नहीं भुगतूँगी।

404
00:32:08,969 --> 00:32:11,639
यह रहा उसका मनोवैज्ञानिक प्रोफ़ाइल,
उसकी पर्सनल फ़ाइल।

405
00:32:11,722 --> 00:32:14,016
वे सारे सबूत जो उसे हत्या से जोड़ देंगे।

406
00:32:19,104 --> 00:32:20,397
"रिबैका जंग।"

407
00:32:20,481 --> 00:32:22,858
तुम्हारे पुराने पार्टनर से
इसका कोई संबंध है, जो मरा नहीं है?

408
00:32:22,941 --> 00:32:24,318
वह उसकी बेटी है।

409
00:32:24,693 --> 00:32:26,236
और वह तुम्हारे लिए काम करती है?

410
00:32:33,494 --> 00:32:34,578
कुछ समय पहले तक करती थी।

411
00:32:36,121 --> 00:32:38,415
यहाँ क्या चल रहा है, जूनो?

412
00:32:38,499 --> 00:32:40,876
एक पुरानी ऑपरेटिव ने बगावत कर दी।

413
00:32:40,959 --> 00:32:43,462
उसके पिता ने अचानक सामने आकर
भागने में उसकी मदद की।

414
00:32:44,004 --> 00:32:44,838
बस इतना ही।

415
00:32:45,714 --> 00:32:47,341
और जे हन ली का क्या?

416
00:32:47,424 --> 00:32:51,970
कहा न, उसके बारे में कुछ नहीं जानती,
और न ही मेरा बेटा जानता है।

417
00:32:55,015 --> 00:32:56,934
अब सब ठीक है न, जॉर्ज?

418
00:32:58,727 --> 00:33:00,187
अगर यह सच निकला तो।

419
00:33:05,984 --> 00:33:06,819
ठीक है।

420
00:33:20,582 --> 00:33:26,588
छगालछी मार्केट

421
00:33:39,143 --> 00:33:43,147
मैं हूँ चे यॉंग शेक।
बीप के बाद मैसेज छोड़ दीजिए।

422
00:33:50,446 --> 00:33:51,405
हैलो?

423
00:33:51,488 --> 00:33:54,742
क्या यह सोयोन नूडल हाउस का नंबर है?

424
00:33:54,825 --> 00:33:59,204
हाँ, पर अभी बंद है। यहाँ कुछ हो गया है।

425
00:35:07,689 --> 00:35:09,775
वह पैदल जा रहा है, पश्चिम की ओर।

426
00:35:09,858 --> 00:35:13,070
टीम को वापस गाड़ियों के पास ले जाओ।
मैं उसका पीछा करता हूँ।

427
00:35:23,372 --> 00:35:25,582
पापा, हम आपका इंतज़ार कर रहे थे।

428
00:35:25,666 --> 00:35:27,876
-हमें जाना होगा।
-क्यों? क्या हुआ?

429
00:35:27,960 --> 00:35:29,545
कैडिस यहाँ है।

430
00:35:29,628 --> 00:35:31,004
उन्हें चे मिल गया।

431
00:35:31,088 --> 00:35:32,339
वह मेरा कॉन्टैक्ट था।

432
00:35:33,924 --> 00:35:38,095
पता नहीं वे इस जगह के बारे में जानते हैं
या नहीं, पर अब हम यहाँ महफ़ूज़ नहीं हैं।

433
00:35:38,178 --> 00:35:41,723
पासपोर्ट के बिना, हम गोजे आइलैंड ही
जा पाएँगे। क्या कहती हो?

434
00:35:41,807 --> 00:35:42,891
हम वहाँ पहुँचेंगे कैसे?

435
00:35:43,267 --> 00:35:46,812
किसी मछुआरे को पैसे देकर वहाँ ले जाने को
कह सकता हूँ, पर यहाँ से जाना होगा।

436
00:35:46,895 --> 00:35:47,855
चलो।

437
00:35:56,947 --> 00:35:57,948
वह कहाँ है?

438
00:35:59,533 --> 00:36:01,243
इस गली का आखिरी घर।

439
00:36:02,411 --> 00:36:04,413
-क्या रिबैका उसके साथ है?
-मैंने उसे नहीं देखा।

440
00:36:06,415 --> 00:36:07,374
ठीक है।

441
00:36:08,208 --> 00:36:09,042
सुनो।

442
00:36:10,168 --> 00:36:12,337
शायद तुम्हें यहीं रहना चाहिए।

443
00:36:14,381 --> 00:36:15,465
मुझे यह करना है।

444
00:36:27,978 --> 00:36:28,937
वे आ गए।

445
00:36:30,230 --> 00:36:33,066
रिबैका, तुम आगे जाओ। पीछे की तरफ़ से। चलो।

446
00:36:33,150 --> 00:36:35,152
जल्दी।

447
00:36:57,925 --> 00:36:59,551
मिनी, दौड़ना पड़ेगा, ठीक है?

448
00:37:02,596 --> 00:37:04,932
ठीक है, फैल जाओ।
इस पूरे इलाके को छान मारो।

449
00:37:05,015 --> 00:37:06,558
वे ज़्यादा दूर नहीं गए होंगे।

450
00:37:19,613 --> 00:37:23,492
जन्मदिन मुबारक हो मिनी

451
00:37:38,715 --> 00:37:39,591
इस तरफ़ चलो।

452
00:37:51,561 --> 00:37:54,481
ये लो 1,000 डॉलर।
हमें गोजे आइलैंड पहुँचा दो।

453
00:37:55,440 --> 00:37:57,484
-हाँ, क्यों नहीं?
-शुक्रिया।

454
00:37:57,567 --> 00:37:59,987
आप कोई मछली पकड़ोगे, तो वो आपकी हुई।

455
00:38:00,070 --> 00:38:03,115
मछली-वछली नहीं चाहिए,
बस हमें जल्द से जल्द निकलना है।

456
00:38:03,198 --> 00:38:05,659
पीछे जाइए, एकदम पीछे।

457
00:38:05,742 --> 00:38:07,828
आ गए सब। अब निकलें?

458
00:38:07,911 --> 00:38:13,083
जी हाँ। जल्दी निकलेंगे।
बस इंजन चालू करने में थोड़ा वक्त लगेगा।

459
00:38:20,757 --> 00:38:22,384
हम पहुँच नहीं पाएँगे।

460
00:38:28,765 --> 00:38:30,976
तुम मिनी को नीचे ले जाओ।

461
00:38:31,059 --> 00:38:34,688
छिपने की जगह ढूँढ़ो, खुद को अंदर बंद करो,
मेरे अलावा किसे के लिए दरवाज़ा मत खोलना।

462
00:38:34,771 --> 00:38:35,897
ठीक है? मिनी।

463
00:38:38,442 --> 00:38:39,568
मैं अभी आता हूँ।

464
00:38:39,651 --> 00:38:41,028
हमारा कहा मानोगी न?

465
00:38:42,946 --> 00:38:45,032
अगर वे तुम्हारे करीब आए। ठीक है।

466
00:38:45,407 --> 00:38:47,909
ठीक है। जल्द मिलते हैं। ठीक है?

467
00:38:49,786 --> 00:38:50,787
आपको क्या चाहिए?

468
00:38:57,544 --> 00:38:58,462
वक्त।

469
00:39:32,829 --> 00:39:33,705
रिबैका।

470
00:40:19,251 --> 00:40:21,336
रिबैका! मेरी गिनती पर पीछे हट जाना।

471
00:40:21,419 --> 00:40:24,965
तीन, दो, एक।

472
00:40:33,056 --> 00:40:33,974
जाओ!

473
00:40:39,980 --> 00:40:40,897
नहीं।

474
00:40:41,940 --> 00:40:43,400
उन्हें और पास आने दो।

475
00:40:51,116 --> 00:40:52,909
चलो। जल्दी।

476
00:41:00,500 --> 00:41:01,334
भागो!

477
00:41:40,123 --> 00:41:43,043
ए, डेविड मेरा शिकार है।

478
00:41:43,126 --> 00:41:44,294
तुम लड़की के पीछे जाओ।

479
00:43:02,414 --> 00:43:04,958
ऑली, ऑली, बाहर आ जाओ।

480
00:43:08,878 --> 00:43:11,756
नहीं, नहीं, रुको। रुक जाओ!

481
00:43:15,051 --> 00:43:18,388
माँ, क्या आवाज़ है वह?

482
00:43:19,222 --> 00:43:22,684
मिनी हम एक खेल खेलने वाले हैं, ठीक है?

483
00:43:23,643 --> 00:43:27,439
तुम्हें चुपचाप छिपे रहना है,
जब तक हो सके। रह पाओगी?

484
00:43:28,148 --> 00:43:30,483
हाँ, रहूँगी, माँ।

485
00:43:32,319 --> 00:43:33,903
खामोश रहना, ठीक है?

486
00:44:28,583 --> 00:44:30,168
तुम्हें पता है मैं कौन हूँ?

487
00:44:33,171 --> 00:44:34,381
लोग मुझे "गन" बुलाते हैं।

488
00:45:07,622 --> 00:45:10,542
-माँ?
-मिनी, वहीं रहो।

489
00:45:15,463 --> 00:45:16,589
बाहर आओ।

490
00:45:16,673 --> 00:45:19,509
मुझे पता है तुम डरे हुए हो।
इस बार माँ तुम्हें नहीं बचा सकती।

491
00:45:37,152 --> 00:45:38,069
चलो भई।

492
00:45:38,486 --> 00:45:39,612
अब तुम गए काम से।

493
00:46:00,341 --> 00:46:02,135
ऑन्जू, मैं हूँ!

494
00:46:05,763 --> 00:46:06,723
तुम ठीक हो न?

495
00:46:15,106 --> 00:46:17,442
मिली, तुमने माँ की बात अच्छी तरह मानी।

496
00:46:17,525 --> 00:46:20,487
शाबाश।

497
00:46:21,237 --> 00:46:22,322
रिबैका कहाँ है?

498
00:46:39,255 --> 00:46:40,715
वापस आ जाओ, ऑली।

499
00:46:41,883 --> 00:46:42,717
धत्।

500
00:46:42,800 --> 00:46:44,219
ये तो बस शुरुआत है।

501
00:47:00,777 --> 00:47:01,986
मेरा परिवार?

502
00:47:02,070 --> 00:47:04,322
तुम मेरे परिवार के पीछे आए?

503
00:47:05,323 --> 00:47:07,992
काश तुम्हारी माँ तुम्हें मरते हुए
देखने के लिए यहाँ होती।

504
00:47:08,535 --> 00:47:11,120
इसके बाद भी
वह तुम्हारे पीछे आएँगी, पता है न।

505
00:47:11,204 --> 00:47:13,790
वह एक अरसे से तुम्हें मारना चाहती हैं।

506
00:47:16,084 --> 00:47:17,210
बोलना बंद करो।

507
00:47:18,753 --> 00:47:19,837
हे भगवान।

508
00:47:21,631 --> 00:47:23,591
तुम अब भी नहीं समझे, है न?

509
00:47:26,553 --> 00:47:29,013
डेविड, जूनो ने ही तुम्हें फँसाया था।

510
00:47:32,767 --> 00:47:33,685
क्या?

511
00:47:33,768 --> 00:47:36,938
फ़िलिपीन्स में, नौ साल पहले?

512
00:47:40,775 --> 00:47:41,651
वह उन्होंने किया था।

513
00:47:41,734 --> 00:47:44,571
-झूठ बोलने की कोशिश भी मत करना!
-यह सच है!

514
00:47:45,446 --> 00:47:47,407
उन्होंने तुम्हें
माल्डोनाडो के हवाले किया था।

515
00:47:48,283 --> 00:47:50,076
उन्होंने तुम्हारी फ़ाइल उसे दी थी,

516
00:47:50,159 --> 00:47:53,746
तुम्हारी पहचान, तुम्हारे घर का पता,
तुम्हारी सारी जानकारी उसे दे दी।

517
00:47:58,960 --> 00:48:00,003
रिबैका को भी।

518
00:48:12,473 --> 00:48:13,474
ऑलिवर?

519
00:48:13,891 --> 00:48:15,268
तो वह तुम थी।

520
00:48:16,686 --> 00:48:18,646
सब तुमने किया था।

521
00:48:18,730 --> 00:48:21,149
मैंने तुम पर भरोसा किया,
और तुमने मुझे धोखा दिया।

522
00:48:21,232 --> 00:48:24,068
माँ, मुझे माफ़ कर दो।

523
00:48:24,944 --> 00:48:26,070
ऑलिवर?

524
00:48:26,446 --> 00:48:28,281
डेविड, प्लीज़, मैं... प्लीज़।

525
00:48:28,364 --> 00:48:29,616
तुमने मेरी बेटी को छीन लिया।

526
00:48:31,451 --> 00:48:32,994
तुमने मेरी ज़िंदगी छीन ली!

527
00:48:33,077 --> 00:48:34,495
प्लीज़ ऐसा मत करो।

528
00:48:35,204 --> 00:48:36,581
बताओ तुम्हें क्या चाहिए।

529
00:48:41,711 --> 00:48:44,422
अब मेरी बारी तुमसे कुछ छीनने की।

530
00:49:46,150 --> 00:49:48,152
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

531
00:49:48,236 --> 00:49:50,238
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी
ज़

