1
00:00:08,259 --> 00:00:10,886
बटरफ्लाई पर इससे पहले...

2
00:00:10,970 --> 00:00:14,765
कोई तो गड़बड़ है, जूनो।
इसमें कुछ तो गलत लग रहा है...

3
00:00:14,849 --> 00:00:16,642
डेविड, क्या तुम वहाँ हो? जवाब दो।

4
00:00:16,726 --> 00:00:18,561
मैंने तुम पर भरोसा किया,
और तुमने धोखा दिया।

5
00:00:18,644 --> 00:00:20,479
आप चाहते हैं मैं जूनो को
खत्म कर दूँ? ठीक है।

6
00:00:20,563 --> 00:00:22,732
पहले उस कमीनी ने
मेरी ज़िंदगी बर्बाद की थी।

7
00:00:22,815 --> 00:00:25,192
कार्पौव और जे हन,
दोनों की हत्या एक हफ़्ते के अंदर हो गई।

8
00:00:25,276 --> 00:00:26,944
मुझे लगता है इस सबके पीछे जूनो का हाथ है।

9
00:00:27,027 --> 00:00:28,195
हम एक सौदा कर सकते हैं।

10
00:00:28,279 --> 00:00:31,574
तुम मुझे ऑलिवर लौटा दो, और मैं
तुम्हें और तुम्हारे परिवार को छोड़ दूँगी।

11
00:00:31,657 --> 00:00:33,159
वह हमारे पीछे आएगी।

12
00:00:33,242 --> 00:00:34,952
जूनो मानती है कि मारो या मारे जाओ।

13
00:00:35,035 --> 00:00:38,748
मैंने एक सौदा करने की कोशिश की थी,
पर जूनो ने मना कर दिया।

14
00:00:38,831 --> 00:00:41,709
नहीं, मुझे ऐसा सोचना भी नहीं है।
सौदा नहीं।

15
00:00:41,792 --> 00:00:44,628
जे हन ली की मौत के लिए
जूनो लांड ज़िम्मेदार है।

16
00:00:44,712 --> 00:00:46,964
मुझे ठोस सबूत चाहिए।

17
00:00:47,047 --> 00:00:49,633
सबूत ठोस न हुए,
तो जूनो हम दोनों को बर्बाद कर देगी।

18
00:00:49,717 --> 00:00:51,010
तुम मुझे छोड़ रहे हो?

19
00:00:51,093 --> 00:00:52,428
ऑलिवर का सेल फ़ोन भी ट्रेस किया।

20
00:00:52,511 --> 00:00:54,805
वह डॉसन के तीन फुट के दायरे में था।

21
00:00:54,889 --> 00:00:56,432
अब जूनो की बारी है।

22
00:01:08,027 --> 00:01:09,236
पता नहीं, पापा।

23
00:01:09,862 --> 00:01:11,781
वह उसके लिए नाश्ता बना रही है।

24
00:01:12,448 --> 00:01:14,909
देखकर दिल खुश हो गया।

25
00:01:14,992 --> 00:01:16,827
उसे लगा होगा कि उसने उसे खो दिया है।

26
00:01:18,370 --> 00:01:22,249
अब अगर अपने परिवार पर ध्यान दे,
तो सब के लिए अच्छा रहेगा।

27
00:01:22,625 --> 00:01:24,001
जूनो लांड,

28
00:01:24,752 --> 00:01:26,337
माँ हो तो ऐसी।

29
00:01:39,475 --> 00:01:41,852
मुझे याद भी नहीं कि आपने
इससे पहले कब खाना बनाया था।

30
00:01:41,936 --> 00:01:43,395
थोड़ा मसरूफ़ थी।

31
00:01:44,271 --> 00:01:46,607
नहीं, मेरा मतलब अच्छा लग रहा है। शुक्रिया।

32
00:01:52,696 --> 00:01:54,532
बस बहुत खुश हूँ कि तुम घर लौट आए।

33
00:01:57,284 --> 00:02:00,371
जब उन्होंने बताया कि तुम अगवा हो गए,
लगा जैसे मेरी दुनिया बिखर गई।

34
00:02:04,124 --> 00:02:05,793
तुमने कहा कि उसने
तुम्हें चोट नहीं पहुँचाई।

35
00:02:06,961 --> 00:02:07,920
नहीं।

36
00:02:08,003 --> 00:02:10,756
पर उसने तुमसे पूछताछ की होगी।
तुमने उसे क्या बताया?

37
00:02:13,300 --> 00:02:15,511
उसने ज़्यादा सवाल नहीं पूछे।

38
00:02:15,594 --> 00:02:19,014
तुम 48 घंटे उसके साथ थे,
तुम्हें याद नहीं कि तुमने क्या बातें की?

39
00:02:19,098 --> 00:02:20,432
नहीं, बस...

40
00:02:22,810 --> 00:02:24,019
कुछ ठीक से याद नहीं है।

41
00:02:28,190 --> 00:02:30,776
याद है जब तुमने
बीएमडब्ल्यु से एक्सिडेंट कर दिया था?

42
00:02:32,611 --> 00:02:35,906
तुमने कसम खाकर कहा कि तुम नशे में नहीं थे
और तुम्हारे पापा ने यकीन कर लिया था।

43
00:02:36,532 --> 00:02:38,450
पर मुझे पता था कि तुम झूठ बोल रहे हो।

44
00:02:38,868 --> 00:02:40,286
जानते हो मुझे कैसे पता चला?

45
00:02:40,369 --> 00:02:42,079
क्योंकि आप सीआईए के लिए काम करती थीं?

46
00:02:42,162 --> 00:02:43,664
क्योंकि मैं तुम्हारी माँ हूँ।

47
00:02:45,791 --> 00:02:46,959
मुझे हमेशा पता होता है।

48
00:02:48,669 --> 00:02:51,213
मुझे पता है कि
पिछले कुछ हफ़्ते आसान नहीं रहे,

49
00:02:51,297 --> 00:02:53,841
पर जब तुमने मुझे जे हन के बारे में बताया

50
00:02:56,969 --> 00:02:59,889
मैंने अपने बेटे के लिए एक लाश दफ़नाई,
कितनी माँएँ यह कह सकती हैं?

51
00:03:04,268 --> 00:03:06,395
तुम्हें पता है न तुम मुझे
कुछ भी बता सकते हो।

52
00:03:09,315 --> 00:03:11,567
तुमने उसे कार्पौव के बारे में
बता दिया, है न?

53
00:03:15,654 --> 00:03:17,031
मैं बहुत अकेला था।

54
00:03:17,740 --> 00:03:18,741
कोई बात नहीं।

55
00:03:20,117 --> 00:03:22,119
मुझे लगा आप मुझे बचाने नहीं आएँगी।

56
00:03:25,289 --> 00:03:26,916
तुमने उसे और क्या बताया?

57
00:03:37,843 --> 00:03:39,261
बता दिया कि वह आपने किया था।

58
00:03:41,430 --> 00:03:44,141
आपने नौ साल पहले उसे धोखा दिया था।

59
00:03:49,355 --> 00:03:50,564
मुझे माफ़ कर दीजिए।

60
00:03:54,485 --> 00:03:56,528
मुझे लगा मैं मरने वाला हूँ।

61
00:04:00,324 --> 00:04:02,034
मुझे माफ़ कर दीजिए, माँ।

62
00:04:05,913 --> 00:04:07,122
कोई बात नहीं।

63
00:04:13,462 --> 00:04:14,964
मुझे यह बताने का शुक्रिया।

64
00:04:17,758 --> 00:04:19,134
अपना फ्रेंच टोस्ट खा लो।

65
00:04:29,812 --> 00:04:32,064
आपने कभी किसी को छत से फेंका है?

66
00:04:32,773 --> 00:04:33,816
क्या?

67
00:04:35,109 --> 00:04:36,402
कैडिस के लिए?

68
00:04:37,403 --> 00:04:38,320
नहीं।

69
00:04:41,532 --> 00:04:43,534
पता नहीं वह कैसा महसूस होगा।

70
00:04:44,743 --> 00:04:46,787
तुम यह क्यों सोच रही हो?

71
00:04:47,371 --> 00:04:48,831
मैंने यह नहीं कहा कि मैं ऐसा करूँगी।

72
00:04:59,049 --> 00:05:00,050
वे जा रहे हैं।

73
00:05:00,759 --> 00:05:01,885
आखिरकार।

74
00:05:09,309 --> 00:05:11,061
बाप रे, ज़रा देखो उसे।

75
00:05:12,479 --> 00:05:14,273
हमने हिलाकर रख दिया है उसे।

76
00:05:16,483 --> 00:05:19,403
अब बस ऑलिवर को उस पर शक हो जाए।

77
00:05:36,003 --> 00:05:37,254
वक्त हो गया।

78
00:05:43,093 --> 00:05:44,511
उनकी नज़र में मत आना।

79
00:06:24,384 --> 00:06:25,219
खुल गया।

80
00:06:30,516 --> 00:06:31,517
कोई आ रहा है।

81
00:06:43,237 --> 00:06:46,615
हमारे इस इमारत में घुसने का
हर फ़ुटेज डिलीट करना होगा।

82
00:06:46,698 --> 00:06:48,992
छह मिनट डिलीट करना काफ़ी होगा।

83
00:06:49,576 --> 00:06:50,786
ट्रांसमीटर तक पहुँच गई?

84
00:06:51,411 --> 00:06:53,664
-कनेक्ट कर रही हूँ।
-ठीक है।

85
00:06:58,627 --> 00:07:00,838
हैलो, ऑलिवर।
उम्मीद है तुम थोड़ा आराम कर पाए।

86
00:07:01,421 --> 00:07:04,591
-अब काम पर लौटने को बेताब हूँ।
-ज़रा बैठ जाओ।

87
00:07:05,759 --> 00:07:07,136
क्या बात है?

88
00:07:07,219 --> 00:07:09,346
हॉलिस इस हादसे की रिपोर्ट बनाएगा।

89
00:07:09,429 --> 00:07:11,348
-क्या?
-तुम पूरे दो दिन

90
00:07:11,431 --> 00:07:13,684
डेविड और रिबैका के साथ रहे हो।
डीब्रीफ़िंग तो करनी होगी।

91
00:07:14,518 --> 00:07:15,352
ठीक है...

92
00:07:16,895 --> 00:07:21,066
-पर मुझे जो भी पता है, आपको बता चुका हूँ।
-मैं यह नहीं कर सकती, यह बहुत निजी है।

93
00:07:21,150 --> 00:07:23,402
इससे पहले कि वह और नुकसान पहुँचाए,
हमें डेविड को खोजना होगा

94
00:07:23,485 --> 00:07:24,987
और उसके लिए सारी जानकारी चाहिए।

95
00:07:25,070 --> 00:07:28,031
उसके पास कौन से हथियार हैं,
उसके साथी कौन हैं,

96
00:07:28,115 --> 00:07:31,034
अब वह कहाँ जाने वाला है, ये सारी जानकारी।

97
00:07:31,118 --> 00:07:32,786
-तुम लोग बात कर लो।
-ठीक है।

98
00:07:42,087 --> 00:07:43,046
काम कैसा चल रहा है?

99
00:07:43,797 --> 00:07:44,798
फ़ीड मिल गई।

100
00:07:45,299 --> 00:07:46,300
चलो काम पर लगते हैं।

101
00:07:56,059 --> 00:07:56,894
हाँ।

102
00:07:58,228 --> 00:07:59,605
सातवीं मंज़िल पर कोई नहीं है।

103
00:08:03,066 --> 00:08:04,526
-तैयार?
-हाँ।

104
00:08:38,685 --> 00:08:41,563
देखना कि कोई सिक्योरिटी आ रहा है क्या।
मैं बग लगाता हूँ।

105
00:09:20,310 --> 00:09:21,853
मैं पहले ही बता चुका हूँ।

106
00:09:21,937 --> 00:09:24,439
डेविड और रिबैका ने नहीं बताया
कि वे कहाँ जा रहे हैं।

107
00:09:24,523 --> 00:09:26,024
वे ऐसा कभी नहीं करेंगे।

108
00:09:26,775 --> 00:09:30,320
तुम मुझसे बार-बार वही सवाल पूछ रहे हो।
मैं झूठ नहीं बोल रहा, हॉलिस।

109
00:09:33,365 --> 00:09:34,283
ठीक है।

110
00:09:35,117 --> 00:09:36,159
तो आगे बढ़ते हैं।

111
00:09:37,953 --> 00:09:39,830
तुम सेनेटर डॉसन से कब मिले?

112
00:09:40,914 --> 00:09:42,958
क्या? मैं उनसे क्यों मिलूँगा?

113
00:09:44,793 --> 00:09:47,170
यह सब कौन पूछ रहा है? मेरी माँ?

114
00:09:47,796 --> 00:09:50,632
-तुम उनसे मिले या नहीं?
-मैं नहीं मिला।

115
00:09:50,716 --> 00:09:52,467
यह क्या नाटक चल रहा है?

116
00:09:52,926 --> 00:09:55,554
-बहुत हुआ। क्या बकवास है।
-सही कह रहे हो।

117
00:09:56,179 --> 00:09:57,889
तुमने बहुत कुछ झेला है।

118
00:09:57,973 --> 00:09:59,308
तुम घर चले जाओ।

119
00:10:00,058 --> 00:10:01,268
पर मैं अभी तो यहाँ आया हूँ।

120
00:10:01,351 --> 00:10:04,187
जूनो चाहती हैं कि तुम
बाकी का दिन छुट्टी ले लो।

121
00:10:27,252 --> 00:10:28,837
सब कैसा चल रहा है?

122
00:10:28,920 --> 00:10:30,172
काम पूरा होने वाला है।

123
00:10:31,548 --> 00:10:33,175
ज़्यादा अच्छे से मत छिपाइगा।

124
00:10:33,258 --> 00:10:34,843
वह ऑलिवर को मिल जाना चाहिए।

125
00:10:39,222 --> 00:10:41,266
ऑलिवर

126
00:11:17,427 --> 00:11:19,513
-ऑलिवर आ रहा है।
-मेरे पास कितना समय है?

127
00:11:19,596 --> 00:11:21,973
चालीस सेकंड। शायद उससे भी कम।

128
00:11:37,322 --> 00:11:38,448
वह लिफ़्ट से बाहर आ गया।

129
00:11:43,537 --> 00:11:45,997
वह बरामदे में है। पापा, हमें जाना होगा।

130
00:13:09,206 --> 00:13:10,123
हैलो?

131
00:13:11,166 --> 00:13:13,502
बस देखना चाहती थी
कि तुम सुरक्षित घर पहुँच गए।

132
00:13:16,755 --> 00:13:17,589
मैं पहुँच गया।

133
00:13:22,093 --> 00:13:23,929
हॉलिस से बात करने का शुक्रिया।

134
00:13:24,012 --> 00:13:25,430
मुझे पता है यह आसान नहीं था।

135
00:13:26,431 --> 00:13:27,766
बेशक।

136
00:13:28,391 --> 00:13:30,101
जो मदद कर सकता हूँ, ज़रूर करूँगा।

137
00:13:33,438 --> 00:13:36,066
उसने मुझसे पूछा
कि क्या मैं सेनेटर डॉसन से मिला था।

138
00:13:37,484 --> 00:13:38,818
अच्छा, यह पूछा?

139
00:13:42,822 --> 00:13:46,618
डॉसन ऑफ़िस में छानबीन करता रहता है,
इसलिए हमें होशियार तो रहना ही होगा।

140
00:13:49,412 --> 00:13:52,040
ऑलिवर, मैंने यह पहले नहीं कहा,
पर मुझे कहना चाहिए था।

141
00:13:53,792 --> 00:13:54,751
तुमसे प्यार करती हूँ।

142
00:13:55,210 --> 00:13:56,044
जी।

143
00:13:57,420 --> 00:13:58,338
और मैं आपसे।

144
00:15:03,570 --> 00:15:05,530
बटरफ्लाई

145
00:15:49,574 --> 00:15:51,034
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

146
00:15:51,117 --> 00:15:53,536
-मुझे आपसे आमने-सामने बात करनी थी।
-क्यों?

147
00:15:54,287 --> 00:15:56,998
मैं चाहता हूँ कि आप
एक आंतरिक गुप्त मेमो तैयार करें

148
00:15:57,082 --> 00:15:59,626
कि आपके पास कार्पौव मामले में

149
00:15:59,709 --> 00:16:02,003
जूनो लांड के खिलाफ़
एक बेहद संरक्षित खास गवाह है।

150
00:16:02,629 --> 00:16:05,423
फिर उस मेमो को
अपने करीबी लोगों को भेज दीजिए।

151
00:16:05,507 --> 00:16:07,300
तुम्हें लगता है हमारे बीच कोई मुखबिर है?

152
00:16:07,384 --> 00:16:08,426
हाँ।

153
00:16:10,053 --> 00:16:11,262
जो कैडिस के लिए काम कर रहा है?

154
00:16:12,847 --> 00:16:14,057
जूनो की इतनी हिम्मत नहीं होगी।

155
00:16:14,140 --> 00:16:16,601
आप जूनो को उतना नहीं जानते
जितना आपको लगता है।

156
00:16:16,685 --> 00:16:17,727
और तुम जानते हो?

157
00:16:17,811 --> 00:16:21,523
मेरी बेटी जानती है। वह पिछले चार सालों से
उसके साथ काम कर रही थी।

158
00:16:21,606 --> 00:16:24,609
उसने कहा कि जूनो का
हमेशा कोई मुखबिर होता है।

159
00:16:25,110 --> 00:16:27,195
तुम्हारी बेटी,
जो जूनो के लिए हत्या करती है।

160
00:16:28,822 --> 00:16:30,824
मैंने अपनी टीम से उसकी जाँच करवाई थी।

161
00:16:30,907 --> 00:16:34,911
हमारे पास सबूत हैं कि कैडिस के लिए
उसने कम से कम एक दर्जन हत्याएँ की हैं।

162
00:16:35,829 --> 00:16:37,747
मैंने आपसे कहा था
कि आप रिबैका को नहीं छुएँगे।

163
00:16:57,058 --> 00:16:58,768
आंतरिक गोपनीय मेमोरैंडम

164
00:16:59,894 --> 00:17:01,563
गोपनीय

165
00:17:46,983 --> 00:17:48,818
-क्या बात है?
-एक समस्या है।

166
00:17:49,569 --> 00:17:51,488
ठीक-ठीक बताओ कि उसमें क्या लिखा था।

167
00:17:51,571 --> 00:17:54,324
लिखा था कि डॉसन के पास "जे हन ली मामले में

168
00:17:54,407 --> 00:17:56,659
जूनो लांड और कैडिस के खिलाफ़
एक बेहद संरक्षित खास गवाह है।"

169
00:17:58,828 --> 00:18:00,079
धत् तेरे की।

170
00:18:20,892 --> 00:18:22,268
क्या लगता है, वह कौन होगा?

171
00:18:22,352 --> 00:18:24,979
नाटक मत करो,
तुम्हें पता है मुझे किस पर शक है।

172
00:18:25,063 --> 00:18:27,649
यह बात कभी समझ में नहीं आई
कि डेविड ने उसे जाने दिया।

173
00:18:28,525 --> 00:18:30,026
आप क्या करना चाहती हैं?

174
00:18:30,777 --> 00:18:33,279
मुझे नहीं पता, हॉलिस।
मुझे बिल्कुल नहीं पता।

175
00:18:33,363 --> 00:18:36,741
उसे तुरंत हिरासत में ले लेते हैं।
इससे पहले कि वह और नुकसान करे।

176
00:18:36,825 --> 00:18:38,576
तुम्हारे लिए आसान है,
तुम्हारा बेटा नहीं है।

177
00:18:38,660 --> 00:18:39,994
मुझे पता है यह मुश्किल है।

178
00:18:40,078 --> 00:18:42,914
-ऐसा मत करो।
-आपने सही कहा। यह आपका फ़ैसला है।

179
00:18:45,041 --> 00:18:46,751
ऑलिवर की सिक्योरिटी पर कौन है?

180
00:18:46,835 --> 00:18:48,878
अभी, होरी और सुंग हैं।

181
00:18:48,962 --> 00:18:52,382
उन्हें तैनात रखना। मैं चाहती हूँ
कि वे ऑलिवर पर नज़र रखें।

182
00:18:52,465 --> 00:18:56,010
मुझे बताओ वह किससे बात करता है,
कहाँ जाता है।

183
00:18:56,094 --> 00:18:57,804
मैं इस मामले में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।

184
00:18:59,556 --> 00:19:00,598
समझ गया।

185
00:19:09,649 --> 00:19:10,859
सेनेटर।

186
00:19:10,942 --> 00:19:12,819
तुमने सही कहा था। हमारे बीच एक मुखबिर है।

187
00:19:13,319 --> 00:19:16,614
विकी लिनवुड, मेरी सिक्योरिटी टीम की चीफ़।

188
00:19:17,490 --> 00:19:20,118
हम पता कर रहे हैं
कि उसने कितना नुकसान किया है।

189
00:19:20,201 --> 00:19:22,745
तुम जूनो के खिलाफ़
मेरे लिए सबूत इकट्ठा कर पाए?

190
00:19:23,663 --> 00:19:25,665
सबूत नहीं है, एक गवाह है।

191
00:19:26,374 --> 00:19:28,293
उसे जल्द ही आपके पास पहुँचा दूँगा।

192
00:19:30,795 --> 00:19:32,005
यह काफ़ी नहीं है।

193
00:19:32,547 --> 00:19:33,673
क्या काफ़ी नहीं है?

194
00:19:33,756 --> 00:19:36,926
ऑलिवर को यकीन दिलाना
कि जूनो उसकी जासूसी कर रही है।

195
00:19:37,010 --> 00:19:38,970
इतने से वह उसके खिलाफ़ नहीं जाएगा।

196
00:19:39,596 --> 00:19:41,264
तुम्हारा क्या सुझाव है?

197
00:19:42,557 --> 00:19:44,058
ऑलिवर डरपोक है।

198
00:19:44,517 --> 00:19:46,477
इसीलिए उसे मेरी तरह
फ़ील्ड में नहीं भेजा जाता।

199
00:19:46,561 --> 00:19:47,687
वह मरने से डरता है।

200
00:19:48,646 --> 00:19:52,567
अगर हम उसे यकीन दिला दें कि जूनो उसे
मारना चाहती है, तो खुद डॉसन के पास जाएगा।

201
00:19:52,650 --> 00:19:55,570
उसे यह यकीन दिलाना चाहती हो
कि उसकी माँ उसे मारना चाहती है?

202
00:19:56,613 --> 00:19:58,990
अगर आप चाहते हैं कि वह पलट जाए,
तो यही करना होगा।

203
00:20:43,451 --> 00:20:44,702
ऑलिवर के बारे में कुछ पता चला?

204
00:20:44,786 --> 00:20:48,164
नहीं। पर उसकी सिक्योरिटी टीम
को सारा काम समझा दिया है,

205
00:20:48,247 --> 00:20:50,375
और जैसे ही कुछ पता चलेगा,
वे हमें खबर कर देंगे।

206
00:20:50,458 --> 00:20:52,627
-और डेविड?
-यह अभी आया है।

207
00:20:58,883 --> 00:21:02,261
सोंगसु के एक बिल्डिंग मटीरियल स्टोर के
बाहर लगे एक कैमरे से।

208
00:21:05,098 --> 00:21:06,391
वह सोल में है?

209
00:21:08,017 --> 00:21:09,519
गन को उसके पीछे भेजो।

210
00:21:11,729 --> 00:21:14,065
मुझे जानना है कि उसने
मेरे बेटे के साथ क्या किया।

211
00:21:38,631 --> 00:21:41,342
सर्वनाशक जूनो

212
00:21:41,426 --> 00:21:42,760
क्या बात है?

213
00:21:42,844 --> 00:21:43,761
मैंने तुम्हें जगा दिया?

214
00:21:43,845 --> 00:21:45,930
सुबह के छह बजे हैं, जूनो, क्या चाहिए?

215
00:21:46,014 --> 00:21:48,099
ऑलिवर के बारे में है।
हाल में उससे बात हुई?

216
00:21:51,728 --> 00:21:53,062
दो हफ़्ते से नहीं की।

217
00:21:53,146 --> 00:21:55,106
क्यों? क्या वह किसी मुसीबत में है?

218
00:21:55,189 --> 00:21:56,524
तुम यह क्यों पूछ रहे हो?

219
00:21:56,607 --> 00:21:58,067
मुझे पता है तुम क्या करती हो, जूनो।

220
00:21:58,151 --> 00:22:01,154
तुम एक इन्वेस्टमेंट बैंक में काम करते हो।
हवा में ज़्यादा मत उड़ो।

221
00:22:01,237 --> 00:22:03,573
कम से कम मेरे काम में कोई मारा नहीं जाता।

222
00:22:04,282 --> 00:22:05,992
शुक्र है कि ऑली को अब तक कुछ नहीं हुआ।

223
00:22:07,410 --> 00:22:09,162
-हुआ है क्या?
-नहीं।

224
00:22:11,622 --> 00:22:13,583
बस वह बहुत परेशान है।

225
00:22:13,666 --> 00:22:17,336
पता नहीं उसके दिमाग में क्या चल रहा है।
उसका मूड कभी भी खराब हो जाता है।

226
00:22:19,380 --> 00:22:21,382
ऐसे में तुम क्या करते हो?

227
00:22:21,466 --> 00:22:22,925
हमारा रिश्ता...

228
00:22:24,385 --> 00:22:25,595
अलग है।

229
00:22:25,678 --> 00:22:28,890
तुम दोनों का रिश्ता थोड़ा पेचीदा है।

230
00:22:28,973 --> 00:22:30,475
कैसे?

231
00:22:30,558 --> 00:22:32,185
वह ज़ाहिर नहीं है क्या?

232
00:22:32,268 --> 00:22:33,728
वह चाहता है कि तुम उसे काबिल मानो।

233
00:22:34,312 --> 00:22:35,855
उसके लिए तरसता है।

234
00:22:35,938 --> 00:22:38,066
अंदर ही अंदर, उसे डर है

235
00:22:38,149 --> 00:22:39,817
कि तुम उसे प्यार नहीं करोगी...

236
00:22:41,027 --> 00:22:42,487
अगर वह उतना काबिल न बना या...

237
00:22:42,570 --> 00:22:45,823
दमदार न बना या बेरहम न बना।

238
00:22:47,158 --> 00:22:49,535
और मेरी वजह से उसे ऐसा महसूस होता है?

239
00:22:49,619 --> 00:22:53,081
तुम सारी ज़िंदगी
उसे यही एहसास दिलाती रही हो।

240
00:23:02,757 --> 00:23:05,384
यह क्या है? किसी दोस्त का घर है?

241
00:23:06,052 --> 00:23:07,887
मेरी शराब का एक पुराना खरीदार है।

242
00:23:07,970 --> 00:23:11,057
वह देश से बाहर गया है,
उसे हमारे यहाँ रहने से एतराज़ नहीं होगा।

243
00:23:11,140 --> 00:23:13,226
तो, उसने आपको ताले का कॉम्बिनेशन दे दिया?

244
00:23:14,435 --> 00:23:15,645
ऐसा ही समझ लो।

245
00:23:35,164 --> 00:23:36,749
अंदर आ जाओ। दरवाज़े बंद कर दो।

246
00:23:57,854 --> 00:23:58,938
तो...

247
00:23:59,939 --> 00:24:01,440
अब आप क्या करना चाहते हो?

248
00:24:03,568 --> 00:24:04,527
खाना पकाना सिखाऊँगा।

249
00:24:16,914 --> 00:24:19,876
आप स्कूल के जो प्रोजेक्ट नहीं करवा पाए,
उनकी भरपाई कर रहे हैं क्या?

250
00:24:19,959 --> 00:24:22,295
बिल्कुल। और बाद में सवाल भी पूछूँगा।

251
00:24:31,679 --> 00:24:32,680
सुनो।

252
00:24:34,473 --> 00:24:36,434
जूनो ऑलिवर को चोट पहुँचा सकती है क्या?

253
00:24:36,517 --> 00:24:37,602
पता नहीं।

254
00:24:40,730 --> 00:24:43,649
अब तक ऐसी कोई हद नहीं है
जो पार करने में वह हिचकिचाई हो।

255
00:24:43,733 --> 00:24:45,985
सच कहूँ तो मैं उसकी इसी बात की कायल हूँ।

256
00:24:47,028 --> 00:24:48,905
इसीलिए तो वह इतनी तरक्की कर पाई है।

257
00:24:52,200 --> 00:24:54,452
पता है, वह हमेशा से ऐसी नहीं थी।

258
00:24:56,120 --> 00:24:58,873
एक वक्त आया, जब उसने
इंसानियत छोड़ना शुरू कर दिया।

259
00:24:58,956 --> 00:25:00,875
एक बार जब उस रास्ते पर चलना शुरू कर दो...

260
00:25:01,459 --> 00:25:02,835
तो वापस जाना मुश्किल है।

261
00:25:02,919 --> 00:25:04,754
इसीलिए मैं तुम्हें लेने वापस आया हूँ।

262
00:25:07,798 --> 00:25:10,218
तुम हमेशा ऐसी ज़िंदगी
नहीं जी सकती, रिबैका।

263
00:25:10,301 --> 00:25:13,804
यह तुम्हें अंदर से तोड़ने लगता है,
और एक वक्त आएगा जब खुद को खो दोगी।

264
00:25:17,308 --> 00:25:18,309
जूनो की तरह।

265
00:25:21,270 --> 00:25:22,188
आपकी तरह?

266
00:25:24,273 --> 00:25:25,399
हाँ।

267
00:25:26,609 --> 00:25:27,735
कुछ समय तक।

268
00:25:30,947 --> 00:25:32,448
आपने खुद को ठीक कैसे किया?

269
00:25:34,116 --> 00:25:35,785
वह ज़िंदगी जीना छोड़कर।

270
00:25:36,953 --> 00:25:39,997
मैंने मुश्किल जज़्बातों से
भागना बंद कर दिया,

271
00:25:40,081 --> 00:25:42,959
और मैंने अपने परिवार को
अपनी कमज़ोरी समझना बंद कर दिया।

272
00:25:44,293 --> 00:25:45,211
देखो,

273
00:25:45,878 --> 00:25:47,755
मुझे नहीं पता कि हमारा क्या होने वाला है।

274
00:25:48,089 --> 00:25:49,840
मुझे नहीं पता कि हम कामयाब होंगे या नहीं।

275
00:25:54,387 --> 00:25:55,596
कि हमें कोशिश करनी होगी।

276
00:26:07,566 --> 00:26:09,694
हैलो। सब ठीक है?

277
00:26:09,777 --> 00:26:12,905
हाँ। हम सब यहाँ महफ़ूज़ हैं।

278
00:26:12,989 --> 00:26:14,740
अच्छी बात है।

279
00:26:15,366 --> 00:26:17,243
मैं कुछ काम कर रहा हूँ यहाँ।

280
00:26:17,326 --> 00:26:19,036
बाद में फ़ोन करूँ?

281
00:26:19,120 --> 00:26:21,372
मिनी सोने जा रही है। गुड नाइट कह दो।

282
00:26:21,455 --> 00:26:22,456
हाँ, ज़रूर।

283
00:26:23,249 --> 00:26:25,751
-मिनी, पापा हैं।
-पापा!

284
00:26:25,835 --> 00:26:27,420
मेरा राजकुमारी!

285
00:26:28,546 --> 00:26:30,881
क्या तुम्हें नाना-नानी के साथ
मज़ा आ रहा है?

286
00:26:30,965 --> 00:26:32,508
ठीक ही है।

287
00:26:33,092 --> 00:26:35,594
मैं बहुत टीवी देखती हूँ।

288
00:26:37,513 --> 00:26:40,391
पर मैं अपने घर वापस जाना चाहती हूँ।

289
00:26:41,267 --> 00:26:43,352
मुझे पता है। मैं भी जाना चाहता हूँ।

290
00:26:43,436 --> 00:26:46,939
आप कहाँ हो, पापा? आप वापस कब आओगे?

291
00:26:47,023 --> 00:26:49,191
जल्द आऊँगा। पर मुझे तुम्हारी याद आती है।

292
00:26:49,275 --> 00:26:50,985
मुझे भी आपकी याद आती है।

293
00:26:52,862 --> 00:26:56,699
अब बहुत रात हो गई है। सोने का समय हो गया।
माँ को फ़ोन वापस दे दोगी?

294
00:26:56,782 --> 00:26:59,118
और, सुनो, मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

295
00:27:14,050 --> 00:27:15,718
वह कल रात सोई ही नहीं।

296
00:27:16,385 --> 00:27:18,137
वह बार-बार मेरे कमरे में आती रही।

297
00:27:18,721 --> 00:27:20,931
और पाँच या छह बार के बाद,

298
00:27:21,015 --> 00:27:22,850
मैंने उसे अपने पास ही सुला लिया।

299
00:27:24,310 --> 00:27:25,770
तुम और रिबैका कैसे हो?

300
00:27:25,853 --> 00:27:27,730
वह रात को सो पा रही है?

301
00:27:29,899 --> 00:27:30,900
हम ठीक हैं।

302
00:27:31,776 --> 00:27:34,528
काम चल रहा है।
अगर सब कुछ योजना के हिसाब से हुआ,

303
00:27:34,612 --> 00:27:37,490
तो हम कुछ ही दिनों में
तुम्हारे पास आ जाएँगे।

304
00:27:37,573 --> 00:27:40,743
और ज़िंदगी योजना के हिसाब से चलती कब है?

305
00:27:42,995 --> 00:27:44,663
मुझे समझने का शुक्रिया।

306
00:27:54,590 --> 00:27:56,008
आपका असली परिवार कैसा है?

307
00:27:56,801 --> 00:27:58,552
तुम भी मेरा असली परिवार हो।

308
00:28:01,680 --> 00:28:04,308
अरे। लगता है तुमने सारा मज़ेदार काम...

309
00:28:06,936 --> 00:28:07,978
मेरे बगैर ही पूरा कर लिया।

310
00:29:03,200 --> 00:29:04,660
कहाँ पहुँचे?

311
00:29:04,743 --> 00:29:06,203
टार्गेट एक रेस्तरां में रुका।

312
00:29:06,287 --> 00:29:08,038
अब गाड़ी में है। घर लौट रहे हैं।

313
00:29:08,122 --> 00:29:10,249
रास्ते में हैं।
टार्गेट तुम्हारी ओर बढ़ रहा है।

314
00:30:02,009 --> 00:30:02,843
माँ।

315
00:30:04,470 --> 00:30:05,554
आपने तो मुझे डरा दिया।

316
00:30:08,474 --> 00:30:10,351
आप यहाँ क्या कर रही हैं?

317
00:30:11,519 --> 00:30:13,812
क्या मैं अपने बेटे से मिलने नहीं आ सकती?

318
00:30:16,440 --> 00:30:17,566
आप अंदर कैसे आईं?

319
00:30:19,193 --> 00:30:20,903
यह कंपनी का घर है।

320
00:30:25,032 --> 00:30:28,452
आप कुछ लेंगी? मेरे पास चाय और कॉफ़ी है।

321
00:30:28,994 --> 00:30:30,371
कुछ नहीं चाहिए। शुक्रिया।

322
00:30:35,292 --> 00:30:36,377
वह क्या है?

323
00:30:36,919 --> 00:30:39,755
एक तोहफ़ा है। इसे खोलोगे नहीं?

324
00:30:55,813 --> 00:30:57,147
देखो कितना हल्का है।

325
00:30:59,775 --> 00:31:02,611
यह बहुत सुंदर है। शुक्रिया।

326
00:31:04,655 --> 00:31:07,783
इसे कोरिया में बिताए समय की यादगार समझ लो।

327
00:31:08,450 --> 00:31:10,286
यह सुनकर लग रहा है
कि मैं यहाँ से जा रहा हूँ।

328
00:31:11,662 --> 00:31:14,081
जा रहे हो। तुम आज रात घर जा रहे हो।

329
00:31:14,164 --> 00:31:14,999
क्या?

330
00:31:15,082 --> 00:31:17,585
कैडिस और यह सब
तुम्हारे लिए सही जगह नहीं है।

331
00:31:17,668 --> 00:31:20,546
क्यों? एक हफ़्ते पहले तक
तो मैं कैडिस के लिए ठीक था।

332
00:31:20,629 --> 00:31:21,630
ऑलिवर।

333
00:31:21,714 --> 00:31:24,633
मैंने आपके लिए नर्क झेला है।
आप मेरे साथ ऐसा क्यों कर रही हैं?

334
00:31:24,717 --> 00:31:28,095
मैं यह तुम्हारे लिए कर रही हूँ।
इसे आसान बनाने के लिए।

335
00:31:29,263 --> 00:31:30,806
मैंने तुम्हारे पापा से बात की।

336
00:31:32,224 --> 00:31:34,852
हमें लगता है कि अगर तुम कुछ समय
उनके साथ काम करो तो बेहतर होगा।

337
00:31:34,935 --> 00:31:36,854
बैंक में काम करूँ?

338
00:31:38,147 --> 00:31:40,149
वह हमेशा से तुम्हें अपने साथ चाहते थे।

339
00:31:40,232 --> 00:31:42,109
बस मैं ही यह मानने को तैयार नहीं थी।

340
00:31:42,192 --> 00:31:43,902
मैं पापा के लिए काम नहीं करने वाला।

341
00:31:43,986 --> 00:31:45,904
हमेशा नहीं करना होगा।

342
00:31:46,947 --> 00:31:48,824
पर अभी तुम्हारे लिए यही अच्छा है।

343
00:31:49,408 --> 00:31:50,492
हाँ।

344
00:31:51,118 --> 00:31:53,495
बिल्कुल, यह सब मेरे लिए ही तो है।

345
00:31:53,579 --> 00:31:56,206
आप अपने नाकारा बेटे से
पीछा छोड़े ही छुड़ा रही हैं।

346
00:31:59,960 --> 00:32:01,795
मैं लंदन नहीं जाऊँगा।

347
00:32:04,506 --> 00:32:05,633
हाँ, तुम जा रहे हो।

348
00:32:06,425 --> 00:32:07,843
जूनो, प्लीज़।

349
00:32:07,926 --> 00:32:09,637
तुम मेरी बात नहीं समझ रहे।

350
00:32:10,721 --> 00:32:12,014
अगर तुम यहाँ रहे,

351
00:32:13,098 --> 00:32:15,142
तो मैं तुम्हें महफ़ूज़ नहीं रख पाऊँगी।

352
00:32:19,647 --> 00:32:21,023
जो सामान पैक कर सकते हो, कर लो,

353
00:32:22,024 --> 00:32:24,777
बाकी सामान मैं कल भेज दूँगी।

354
00:32:25,736 --> 00:32:27,404
तुम्हारी फ़्लाइट 10:00 बजे है।

355
00:32:40,292 --> 00:32:41,835
भाड़ में जाओ।

356
00:32:50,052 --> 00:32:51,804
उसे जाने मत देना।

357
00:33:02,648 --> 00:33:04,983
ऑलिवर अभी जूनो के पास से निकला है,
वह डरा हुआ लग रहा है।

358
00:33:05,067 --> 00:33:06,527
वह हमारे झाँसे में आ गया है।

359
00:33:06,610 --> 00:33:08,487
सिक्योरिटी टीम उसके पीछे जा रही है।

360
00:33:09,029 --> 00:33:09,988
मेरा काम हो गया।

361
00:33:46,316 --> 00:33:47,609
वह दक्षिण की ओर जा रहा है।

362
00:33:48,318 --> 00:33:49,737
मैं उसके पीछे ही हूँ।

363
00:34:28,400 --> 00:34:29,526
अपनी पोज़ीशन पर पहुँचो।

364
00:34:29,610 --> 00:34:30,861
उसे घेरे रखना।

365
00:34:30,944 --> 00:34:31,987
ठीक है।

366
00:34:45,959 --> 00:34:47,252
अपनी पोज़ीशन पर हूँ।

367
00:34:47,336 --> 00:34:49,046
ठीक है, शुरू करते हैं।

368
00:34:49,505 --> 00:34:51,340
वह यह कार देखते ही भागेगा।

369
00:35:12,110 --> 00:35:12,945
शाबाश।

370
00:35:34,424 --> 00:35:35,634
उसे दाईं ओर ले जाओ।

371
00:35:35,717 --> 00:35:38,804
तीन, दो, एक, अब!

372
00:36:39,698 --> 00:36:42,618
हाँ। अब जो उखाड़ना है, उखाड़ो।

373
00:37:01,595 --> 00:37:03,013
ठीक है। यहाँ रुक जाओ।

374
00:37:06,350 --> 00:37:07,976
मैं सारे कंट्रोल बंद कर रहा हूँ।

375
00:37:22,532 --> 00:37:24,159
क्या बकवास है?

376
00:37:29,748 --> 00:37:32,084
साली कबाड़! चलो भी!

377
00:37:35,587 --> 00:37:36,672
अब मेरी बारी है।

378
00:37:52,938 --> 00:37:53,897
धत्।

379
00:38:44,531 --> 00:38:45,574
ऑलिवर...

380
00:38:46,033 --> 00:38:46,992
तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

381
00:38:47,701 --> 00:38:48,618
हाँ।

382
00:38:50,537 --> 00:38:52,581
तुमने मुझे फ़ोन करके अच्छा किया, बेटा।

383
00:38:54,249 --> 00:38:55,083
मुझे क्या...

384
00:38:55,834 --> 00:38:58,795
-मुझे क्या करना होगा?
-मेरी तहकीकात में मदद करो।

385
00:38:59,379 --> 00:39:01,757
बदले में, मैं तुम्हें
चौबीसों घंटे सुरक्षा दूँगा।

386
00:39:02,507 --> 00:39:03,675
"मदद"?

387
00:39:06,094 --> 00:39:08,597
आपका मतलब मैं अपनी माँ की
पीठ में छुरा भोंक दूँ।

388
00:39:08,680 --> 00:39:10,807
मैं चाहता हूँ कि
तुम जो भी जानते हो, सब बता दो।

389
00:39:11,349 --> 00:39:12,726
कार्पौव, जे हन ली,

390
00:39:13,226 --> 00:39:14,478
और

391
00:39:14,561 --> 00:39:17,314
रूसी इंटेलिजेंस के साथ
कैडिस के सौदों के बारे में।

392
00:39:23,153 --> 00:39:25,030
मुझे पूरी माफ़ी चाहिए।

393
00:39:25,113 --> 00:39:28,116
ज़रूर। पहले यहाँ से चलते हैं।

394
00:39:53,558 --> 00:39:55,519
ऑलिवर ने आत्मसमर्पण कर दिया।

395
00:39:55,894 --> 00:39:57,604
अगर उसका बयान सच निकला,

396
00:39:57,687 --> 00:40:00,774
तो हमें जूनो और कैडिस के खिलाफ़
एकदम पक्का केस मिल जाएगा।

397
00:40:02,943 --> 00:40:04,194
यह सुनकर बहुत खुशी हुई।

398
00:40:05,403 --> 00:40:08,782
ऑलिवर ने कैडिस के साथ
रिबैका के काम के बारे में

399
00:40:08,865 --> 00:40:10,826
बहुत कुछ बताया है।

400
00:40:16,081 --> 00:40:17,582
हमारे बीच एक डील हुई है, याद है न?

401
00:40:19,084 --> 00:40:20,877
हाँ, मुझे याद है।

402
00:40:20,961 --> 00:40:21,962
अच्छी बात है।

403
00:40:28,635 --> 00:40:29,928
क्या बात है?

404
00:40:32,013 --> 00:40:33,890
ऑलिवर ने आत्मसमर्पण कर दिया।

405
00:40:35,475 --> 00:40:36,476
साला गद्दार।

406
00:40:36,935 --> 00:40:38,478
जूनो का काम खत्म।

407
00:40:39,104 --> 00:40:40,480
आपको लगता है उसे जेल होगी?

408
00:40:40,564 --> 00:40:42,232
मुझे नहीं पता।

409
00:40:42,315 --> 00:40:44,901
पर उसकी सारी ताकत,
उसका सारा रुतबा खत्म हो गया है।

410
00:40:45,861 --> 00:40:50,115
जल्द ही, हम भागना बंद कर सकते हैं,
और आखिरकार, साथ रह सकते हैं...

411
00:40:50,198 --> 00:40:51,533
एक परिवार की तरह।

412
00:40:53,660 --> 00:40:54,703
चलो जश्न मनाते हैं।

413
00:40:58,331 --> 00:40:59,875
मैंने यह अपने हाथों से बनाया है।

414
00:41:01,459 --> 00:41:03,753
रुकिए, आप मुझे
फिर से बेहोश तो नहीं करेंगे न?

415
00:41:05,589 --> 00:41:06,590
तुम डालो।

416
00:41:08,800 --> 00:41:10,302
-यह परंपरा है।
-क्या?

417
00:41:10,802 --> 00:41:13,471
अपने बड़ों के लिए जाम बनाना।
ऐसे इज़्ज़त दी जाती है।

418
00:41:28,236 --> 00:41:31,114
तो, अब जब डॉसन के साथ
हमारे संबंध अच्छे हैं,

419
00:41:33,575 --> 00:41:36,161
क्या आप वापस अमेरिका जाना चाहते हैं?

420
00:41:38,163 --> 00:41:39,497
क्या तुम यही चाहती हो?

421
00:41:40,165 --> 00:41:41,249
पता नहीं।

422
00:41:41,333 --> 00:41:42,626
हाँ, यह अच्छा रहेगा।

423
00:41:43,919 --> 00:41:45,545
क्या ऑन्जू इसके लिए तैयार होगी?

424
00:41:48,089 --> 00:41:49,883
खैर, हम साथ मिलकर तय करेंगे।

425
00:41:49,966 --> 00:41:51,760
ठीक है, मान लीजिए कि हम सब साथ रहे।

426
00:41:53,887 --> 00:41:55,138
पर मैं अब करूँगी क्या?

427
00:41:55,222 --> 00:41:56,765
तुम कुछ भी कर सकती हो।

428
00:41:57,515 --> 00:41:59,142
तुम कॉलेज जा सकती हो।

429
00:41:59,226 --> 00:42:00,435
कोई नौकरी कर सकती हो।

430
00:42:00,518 --> 00:42:02,145
पापा, मेरे पास पहले से नौकरी है।

431
00:42:03,271 --> 00:42:04,356
रिबैका।

432
00:42:05,357 --> 00:42:07,317
मुझे बस यही करना आता है।

433
00:42:07,943 --> 00:42:09,402
मैं इसमें माहिर हूँ।

434
00:42:10,445 --> 00:42:11,404
मुझे यह काम पसंद है।

435
00:42:11,488 --> 00:42:13,865
नहीं। जूनो ने तुम्हें ऐसा बनाया है।

436
00:42:13,949 --> 00:42:16,743
-उसने तुम्हें अपना हथियार बना दिया।
-पापा।

437
00:42:16,826 --> 00:42:20,497
-पर तुम उससे कहीं ज़्यादा हो...
-पापा, मैं जूनो के पास गई थी।

438
00:42:20,580 --> 00:42:21,414
नहीं।

439
00:42:22,082 --> 00:42:23,291
उसने तुम्हें फँसाया है।

440
00:42:23,375 --> 00:42:25,585
उसने मुझे इसमें ज़बरदस्ती नहीं धकेला।

441
00:42:27,212 --> 00:42:28,880
पर जिन लोगों को तुमने मारा...

442
00:42:28,964 --> 00:42:30,215
लोग मरते हैं।

443
00:42:31,967 --> 00:42:33,093
माँ मर गई थी।

444
00:42:34,761 --> 00:42:35,804
आप मर गए थे।

445
00:42:47,190 --> 00:42:49,109
पापा, मुझे नहीं पता कि मैं क्या करूँ।

446
00:42:51,444 --> 00:42:52,696
कुछ समझ नहीं आ रहा। मैं...

447
00:42:52,779 --> 00:42:53,697
ए...

448
00:43:00,537 --> 00:43:01,871
हम उनका सामना सकते हैं?

449
00:43:01,955 --> 00:43:04,082
नहीं, वे बहुत सारे हैं। हमें जाना होगा।

450
00:43:05,792 --> 00:43:08,545
तुम पहले जाओ।
मैं तुमसे नदी के पास मिलूँगा।

451
00:43:09,254 --> 00:43:10,380
जाओ! जल्दी!

452
00:45:06,413 --> 00:45:07,247
पापा!

453
00:46:32,832 --> 00:46:34,834
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

454
00:46:34,918 --> 00:46:36,920
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी
ज़

