1
00:00:08,217 --> 00:00:10,928
बटरफ्लाई पर इससे पहले...

2
00:00:11,011 --> 00:00:12,722
बता दिया कि वह आपने किया था।

3
00:00:12,805 --> 00:00:15,224
आपने नौ साल पहले उसे धोखा दिया था।

4
00:00:15,307 --> 00:00:16,308
हमारे बीच एक मुखबिर है।

5
00:00:16,392 --> 00:00:18,894
विकी लिनवुड, मेरी सिक्योरिटी टीम की चीफ़।

6
00:00:20,938 --> 00:00:22,106
पापा, हमें जाना होगा।

7
00:00:23,399 --> 00:00:26,026
लिखा था कि डॉसन के पास
"जूनो लांड और कैडिस के खिलाफ़

8
00:00:26,110 --> 00:00:27,903
एक बेहद संरक्षित खास गवाह है।"

9
00:00:27,987 --> 00:00:29,530
ऑलिवर डरपोक है।

10
00:00:29,613 --> 00:00:32,783
अगर उसे लगे कि जूनो उसे मारना चाहती है,
तो खुद डॉसन के पास जाएगा।

11
00:00:32,867 --> 00:00:35,161
उसे यह यकीन दिलाना चाहती हो
कि उसकी माँ उसे मारना चाहती है?

12
00:00:35,244 --> 00:00:37,872
अगर आप चाहते हैं कि वह पलट जाए,
तो यही करना होगा।

13
00:00:37,955 --> 00:00:40,124
मुझे जानना है कि उसने
मेरे बेटे के साथ क्या किया।

14
00:00:40,916 --> 00:00:42,126
पापा!

15
00:00:59,143 --> 00:01:00,311
उतरो, जल्दी!

16
00:01:02,313 --> 00:01:03,147
हेलमेट भी दो।

17
00:03:29,793 --> 00:03:31,670
जूनो बात करना चाहती है।

18
00:04:34,191 --> 00:04:36,151
बटरफ्लाई

19
00:04:58,465 --> 00:04:59,967
मुझसे डरती हो क्या?

20
00:05:00,050 --> 00:05:01,635
मुझे खतरों से निपटना आता है।

21
00:05:04,096 --> 00:05:05,723
मैंने तुम्हें कभी बैरन के बारे में बताया?

22
00:05:07,307 --> 00:05:08,225
कौन?

23
00:05:08,308 --> 00:05:10,978
ऑलिवर को अपने दसवें जन्मदिन पर
एक कुत्ता चाहिए था।

24
00:05:11,562 --> 00:05:14,189
टिबेटन मैस्टिफ़। कभी वह कुत्ता देखा है?

25
00:05:15,190 --> 00:05:17,151
लगता तो नहीं
कि वह कोई छोटा सा कुत्ता होगा।

26
00:05:17,693 --> 00:05:20,404
पहले कुछ हफ़्ते छोटा ही था।
फिर वह बड़ा होकर 80 किलो का हो गया।

27
00:05:20,487 --> 00:05:22,656
एकदम शेर लगता था।

28
00:05:22,740 --> 00:05:24,867
मेरे खयाल से वह
तुम्हारे पिछले पति के साथ रहता था।

29
00:05:25,659 --> 00:05:26,827
बहुत दमदार कुत्ता था।

30
00:05:26,910 --> 00:05:30,080
वह हर वक्त भौंकता रहता था,
उसने निक के कई खरगोश मार डाले।

31
00:05:30,164 --> 00:05:31,832
मैं इन बातों से नाराज़ नहीं थी...

32
00:05:31,915 --> 00:05:34,543
पर फिर वह आइसक्रीम के लिए ऑलिवर पर लपका।

33
00:05:34,626 --> 00:05:36,462
आइसक्रीम किस फ़्लेवर की थी?

34
00:05:39,840 --> 00:05:41,175
समस्या उसकी नस्ल में थी।

35
00:05:42,009 --> 00:05:45,512
टिबेटन मैस्टिफ़ हज़ारों साल से इंसानों के
साथ रहे हैं, पर पालतू बने हुए,

36
00:05:45,596 --> 00:05:46,972
ज़्यादा वक्त नहीं हुआ।

37
00:05:47,806 --> 00:05:49,933
हमें उसे मरवाना पड़ा।

38
00:05:50,017 --> 00:05:52,853
उस कुत्ते के अंदर का भेड़िया
निकला नहीं था।

39
00:05:53,937 --> 00:05:57,024
तुम्हारे अंदर का भेड़िया भी
अब तक ज़िंदा है, रिबैका।

40
00:05:59,777 --> 00:06:01,111
मुझे मरवाने वाली हो क्या?

41
00:06:02,071 --> 00:06:03,280
मरवा तो देना चाहिए।

42
00:06:03,363 --> 00:06:04,490
तुमने मुझे धोखा दिया है।

43
00:06:04,573 --> 00:06:06,366
तुमने मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी।

44
00:06:07,451 --> 00:06:09,286
मैं एक बिन माँ की बच्ची थी,

45
00:06:09,369 --> 00:06:10,913
और तुमने मुझसे मेरे पापा को भी छीन लिया।

46
00:06:10,996 --> 00:06:12,831
मैं तुम दोनों को
चोट नहीं पहुँचाना चाहती थी।

47
00:06:12,915 --> 00:06:15,084
नहीं, पर तुम्हें उसकी
कोई परवाह भी नहीं थी।

48
00:06:15,501 --> 00:06:19,171
और जबसे पता चला है कि वह ज़िंदा हैं,
तबसे हमें मारने की कोशिश कर रही हो।

49
00:06:19,254 --> 00:06:20,255
डेविड मेरे पीछे आया।

50
00:06:20,339 --> 00:06:22,925
उसने कैडिस से जंग छेड़ी। मैं और क्या करती?

51
00:06:23,008 --> 00:06:24,718
ज़ाहिर है बस बिज़नेस की बात है।

52
00:06:24,802 --> 00:06:28,639
मेरी जगह तुम होती तो क्या करती
और कितनी तेज़ी से करती?

53
00:06:34,853 --> 00:06:36,814
-तब ऑलिवर ने क्या किया?
-क्या?

54
00:06:37,981 --> 00:06:39,733
जब उसके कुत्ते को
ज़हर की इंजेक्शन दिया गया।

55
00:06:39,817 --> 00:06:42,653
हमने उससे कहा था
कि बैरन एक आश्रम में रहने चला गया।

56
00:06:47,699 --> 00:06:49,368
तुमने बात दबा दी।

57
00:06:51,203 --> 00:06:52,830
तुमने उसे सच कब बताया?

58
00:06:53,539 --> 00:06:55,374
कुछ राज़ मैं कभी नहीं बताती।

59
00:07:00,003 --> 00:07:01,213
फ़ोन उठा लो।

60
00:07:01,296 --> 00:07:02,673
यह ज़्यादा ज़रूरी है।

61
00:07:03,507 --> 00:07:05,008
मुझे नहीं लगता।

62
00:07:07,469 --> 00:07:08,929
ऑलिवर पलट गया।

63
00:07:10,305 --> 00:07:13,308
वह डॉसन का गवाह बनने का समझौता कर चुका है।

64
00:07:13,725 --> 00:07:15,811
वह तुम्हारे खिलाफ़ गवाही देगा,

65
00:07:15,894 --> 00:07:17,688
तुम जेल जाओगी,

66
00:07:17,771 --> 00:07:21,441
और कैडिस हमेशा के लिए बिखर जाएगा।

67
00:07:47,634 --> 00:07:48,760
पापा!

68
00:07:51,930 --> 00:07:53,265
मेरी राजकुमारी!

69
00:07:54,266 --> 00:07:55,767
तुम्हें लगी क्या?

70
00:07:56,518 --> 00:07:57,644
ठीक हूँ मैं।

71
00:07:58,770 --> 00:08:01,356
और रिबैका? वह ठीक है?

72
00:08:04,776 --> 00:08:06,195
बाद में बताता हूँ।

73
00:08:11,450 --> 00:08:13,911
शुक्र है तुम वापस तो आ गए।

74
00:08:19,416 --> 00:08:22,169
तुम्हारे पापा से कुछ बात करनी है मुझे।

75
00:08:22,961 --> 00:08:23,962
पिताजी,

76
00:08:24,296 --> 00:08:25,589
आपकी मदद चाहिए।

77
00:08:26,715 --> 00:08:28,050
कुछ बंदे,

78
00:08:28,258 --> 00:08:29,593
उपकरण,

79
00:08:30,093 --> 00:08:31,178
गाड़ियाँ,

80
00:08:31,762 --> 00:08:33,931
जो भी आप दे पाएँ।

81
00:08:34,681 --> 00:08:36,725
पता है मदद नहीं करना चाहते।

82
00:08:36,808 --> 00:08:40,437
मैं आप सब की ज़िंदगी से गायब हो गया
तो आपको राहत मिलेगी।

83
00:08:42,606 --> 00:08:44,358
लेकिन रिबैका अगवा हो गई है।

84
00:08:45,984 --> 00:08:47,694
वह मेरी बेटी है।

85
00:08:52,449 --> 00:08:53,450
सुनिए।

86
00:08:57,913 --> 00:09:01,875
जो माँगा है, वो लेकर ही जाऊँगा।

87
00:09:14,096 --> 00:09:15,097
मैं तुम्हारी मदद करूँगा।

88
00:09:17,140 --> 00:09:18,475
पर इस बार,

89
00:09:18,558 --> 00:09:21,353
तुम्हें भी कुछ करना होगा मेरे लिए।

90
00:09:21,436 --> 00:09:22,354
पापा।

91
00:09:22,437 --> 00:09:24,982
डेविड आपके लिए काम नहीं करना चाहता,
आप जानते हो।

92
00:09:25,065 --> 00:09:28,735
क्या डेविड मुझे मना करने की हालत में है?

93
00:09:29,695 --> 00:09:32,739
तुमने मेरे काम में
कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

94
00:09:32,823 --> 00:09:34,825
पर यह मुश्किल तो है।

95
00:09:34,908 --> 00:09:38,328
इतनी सारी ज़िम्मेदारियाँ,
सिरदर्द भी तो बहुत है।

96
00:09:40,205 --> 00:09:41,081
जी।

97
00:09:42,791 --> 00:09:46,962
अगर तुम मेरा एक काम करोगे,

98
00:09:48,046 --> 00:09:49,548
तो मदद करूँगा।

99
00:09:50,841 --> 00:09:52,467
ओहो, ये क्या कर रहे हैं आप?

100
00:09:56,430 --> 00:09:57,681
काम क्या करना होगा?

101
00:09:58,307 --> 00:10:00,642
पापा के एहसान तले मत दबो।

102
00:10:02,936 --> 00:10:04,354
और कोई चारा है?

103
00:10:06,690 --> 00:10:07,858
मुझे मंज़ूर है।

104
00:10:08,775 --> 00:10:09,776
शाबाश।

105
00:10:11,695 --> 00:10:13,363
बोलो तुम्हें क्या चाहिए?

106
00:10:25,792 --> 00:10:27,919
डेविड ने ऑलिवर को मेरे खिलाफ़ कर दिया?

107
00:10:29,463 --> 00:10:31,673
यह हम दोनों ने मिलकर किया है।

108
00:10:32,466 --> 00:10:34,009
आइडिया उनका था,

109
00:10:34,092 --> 00:10:36,970
पर मुझे पता था
कि उसे फँसाने के लिए क्या करना होगा।

110
00:10:37,679 --> 00:10:39,264
तो, तुमने मेरा परिवार तबाह किया है?

111
00:10:39,890 --> 00:10:41,767
बुरा लगता है न?

112
00:10:42,851 --> 00:10:46,605
मैं उसे जैसी ट्रेनिंग दी है, हो सकता है
कि वह डॉसन के साथ खेल खेल रहा हो।

113
00:10:46,688 --> 00:10:47,522
तुमने...

114
00:10:48,357 --> 00:10:49,608
तुमने उसे ट्रेनिंग नहीं दी।

115
00:10:49,691 --> 00:10:51,234
तुमने उसे बर्बाद किया है।

116
00:10:51,318 --> 00:10:53,737
ऑलिवर मुझे बचाने के लिए कुछ भी कर सकता है।

117
00:10:53,820 --> 00:10:54,905
कैडिस को बचाने के लिए।

118
00:10:54,988 --> 00:10:57,074
ऑलिवर को कैडिस की कोई परवाह नहीं है।

119
00:10:57,949 --> 00:11:00,285
वह बस तुम्हारे करीब आने के लिए
इसमें शामिल हुआ था।

120
00:11:01,161 --> 00:11:02,662
मुझे लगता है उसे कैडिस से नफ़रत है।

121
00:11:02,746 --> 00:11:04,873
तुम उससे ज़्यादा कैडिस से प्यार करती हो।

122
00:11:05,582 --> 00:11:08,502
रिबैका, तुम नहीं जानती
तुम क्या बोल रही हो।

123
00:11:10,045 --> 00:11:11,463
कैडिस बस एक चीज़ है।

124
00:11:12,130 --> 00:11:13,465
मैं ऑलिवर से प्यार करती हूँ।

125
00:11:14,257 --> 00:11:16,426
मैंने आज तक जो भी किया है,
उसके लिए किया है।

126
00:11:16,510 --> 00:11:17,844
कैडिस उसी के लिए है।

127
00:11:19,096 --> 00:11:20,514
मुझे पता है वह नर्मदिल है।

128
00:11:20,597 --> 00:11:22,974
यह दुनिया उसके जैसे लोगों के लिए नहीं बनी।

129
00:11:23,058 --> 00:11:25,143
पर मैंने सोचा, "इससे फ़र्क नहीं पड़ता,

130
00:11:25,227 --> 00:11:26,728
मैं उसे वैसी दुनिया दे सकती हूँ।"

131
00:11:28,188 --> 00:11:30,857
हमने उसकी पोर्शे उड़ा दी,
और उसे लगता है कि वह तुमने किया है।

132
00:11:30,941 --> 00:11:33,318
इसलिए वह डॉसन के पास गया।

133
00:11:33,402 --> 00:11:35,695
उसे लगता है कि उसकी माँ ने
उसे मारने की कोशिश की।

134
00:11:42,452 --> 00:11:43,453
उठो।

135
00:11:59,553 --> 00:12:01,054
तुमने उसे खो दिया, जूनो।

136
00:12:11,982 --> 00:12:14,526
शायद समय आ गया है
कि अपने खाक होती सल्तनत को संभालो।

137
00:12:15,318 --> 00:12:16,736
अब उससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

138
00:12:18,738 --> 00:12:20,115
तुम यहाँ हो न।

139
00:12:26,496 --> 00:12:28,165
मुझे कुछ जानना है, डेविड।

140
00:12:28,832 --> 00:12:32,002
रिबैका का अपहरण हुआ है, या...

141
00:12:32,085 --> 00:12:33,628
या वह खुद उनके साथ गई है?

142
00:12:36,131 --> 00:12:38,425
उसे बचाने के लिए
अपनी जान जोखिम में डालने से पहले,

143
00:12:39,092 --> 00:12:41,219
तुम्हें यकीन होना चाहिए
कि वह तुम्हारे साथ आएगी।

144
00:12:45,765 --> 00:12:47,184
उसका अपहरण हुआ है।

145
00:12:48,018 --> 00:12:50,520
उसका अपहरण हो गया
क्योंकि मैं उसकी हिफ़ाज़त नहीं कर सका।

146
00:12:52,606 --> 00:12:54,483
मुझे उसे फिर बचाना होगा।

147
00:13:49,829 --> 00:13:51,581
वाह। क्या मेहमाननवाज़ी है।

148
00:13:54,918 --> 00:13:57,045
पता है न मेरे पापा मुझे लेने ज़रूर आएँगे।

149
00:13:58,046 --> 00:13:59,756
क्या तुम यही चाहती हो?

150
00:13:59,839 --> 00:14:01,800
कि तुम्हारे पापा तुम्हें बचाएँ?

151
00:14:03,009 --> 00:14:04,302
मैं बस घर जाना चाहती हूँ।

152
00:14:04,844 --> 00:14:05,929
वह कहाँ है?

153
00:14:06,429 --> 00:14:09,391
डेविड, उसकी नई बीवी
और उसकी नई बेटी के साथ?

154
00:14:10,559 --> 00:14:12,686
डेविड तुम्हारा पिता हो सकता है,

155
00:14:12,769 --> 00:14:14,020
पर मैं तुम्हारा परिवार हूँ।

156
00:14:15,355 --> 00:14:17,774
मैंने हमेशा से
तुम्हें अपनी बेटी ही समझा है।

157
00:14:21,194 --> 00:14:23,321
क्या उसके लिए
मुझे तुम्हारा शुक्रगुज़ार होना चाहिए?

158
00:14:24,406 --> 00:14:26,658
तुम्हारे कारण ही
मैंने अपने पापा को खोया था।

159
00:14:26,741 --> 00:14:30,036
अच्छा? मैंने उसे धोखा दिया,
हाँ, यह बात मैं कबूल करती हूँ।

160
00:14:30,120 --> 00:14:31,997
पर उसने खुद अपनी मौत का नाटक किया

161
00:14:32,080 --> 00:14:35,250
और फिर नौ साल तक गायब रहा।

162
00:14:35,333 --> 00:14:38,044
वह इतना काबिल बंदा है,
तुम्हें साथ ले जा सकता था।

163
00:14:38,128 --> 00:14:39,296
वह मेरी हिफ़ाज़त कर रहे थे।

164
00:14:39,379 --> 00:14:42,757
हाँ, या वह अपनी नई बेटी की
हिफ़ाज़त कर रहा था?

165
00:14:48,054 --> 00:14:49,681
वह मेरे लिए वापस आए।

166
00:14:50,348 --> 00:14:53,184
उन्होंने मुझे तुमसे दूर करने के लिए
सब कुछ दाँव पर लगा दिया।

167
00:14:53,268 --> 00:14:55,312
क्योंकि वह तुम्हें सुधारना चाहता था।

168
00:14:58,690 --> 00:15:02,235
मेरी बात सुनो, रिबैका।
तुममें कोई खामी नहीं है।

169
00:15:06,698 --> 00:15:07,907
बेशक है।

170
00:15:09,993 --> 00:15:12,287
मेरी खामियाँ ही
मुझे तुम्हारे लिए फ़ायदेमंद बनाती हैं।

171
00:15:12,370 --> 00:15:15,248
तुममें कोई खामी नहीं है। तुम बेमिसाल हो।

172
00:15:16,374 --> 00:15:19,294
और अगर उसे वह दिखाई नहीं देता,
तो वह तुमसे प्यार नहीं करता है।

173
00:15:19,377 --> 00:15:23,006
उसके मन में तुम अब भी
पहले वाली वही बेवकूफ़ नन्ही बच्ची हो।

174
00:15:29,638 --> 00:15:30,722
तुम मुझसे प्यार करती हो?

175
00:15:34,142 --> 00:15:35,226
हाँ।

176
00:15:39,230 --> 00:15:42,484
तुम बिल्कुल वैसी हो
जिसकी मुझे हमेशा से उम्मीद थी।

177
00:15:51,576 --> 00:15:53,995
पर अगर मैं यह सब न कर पाती तो?

178
00:15:54,579 --> 00:15:56,456
अगर तुम वह सब नहीं कर पाती,

179
00:15:56,539 --> 00:15:59,125
तो तुम खुद को आईने में पहचान भी नहीं पाती।

180
00:16:01,670 --> 00:16:03,922
तुम जंग परिवार का कलंक बन सकती हो,

181
00:16:04,005 --> 00:16:06,758
या मेरे साथ आ सकती हो।

182
00:16:10,011 --> 00:16:11,346
एक जेट इंतज़ार कर रहा है।

183
00:16:11,930 --> 00:16:14,516
हम उसमें बैठेंगे।
ऐसी जगह जाएँगे जहाँ डॉसन हमें छू न पाए।

184
00:16:14,599 --> 00:16:16,434
फिर तैयारी करेंगे। नई शुरुआत करेंगे।

185
00:16:17,602 --> 00:16:18,436
साथ में।

186
00:16:27,237 --> 00:16:28,863
अगर मैं मना कर दूँ तो?

187
00:16:29,614 --> 00:16:31,241
उम्मीद है कि तुम मना नहीं करोगी।

188
00:16:54,973 --> 00:16:56,349
मुझे भी तुम्हारी बहुत याद आई।

189
00:16:58,309 --> 00:16:59,519
जूनो।

190
00:17:00,103 --> 00:17:01,104
हाँ।

191
00:17:02,105 --> 00:17:03,648
एफ़बीआई वाले कैडिस आ रहे हैं।

192
00:17:04,190 --> 00:17:05,942
हमें जाना होगा, तुरंत।

193
00:17:28,173 --> 00:17:29,591
तुम अभी भी यहाँ हो।

194
00:17:31,384 --> 00:17:32,927
मेरा काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

195
00:18:23,895 --> 00:18:26,314
तुम्हारी बेटी को अगवा करने वाले...

196
00:18:26,397 --> 00:18:27,607
कौन हैं, जानते हो?

197
00:18:27,690 --> 00:18:28,525
हाँ।

198
00:18:28,608 --> 00:18:33,613
बल्कि वे कहाँ जा रहे हैं, ये भी पता है।

199
00:18:34,864 --> 00:18:37,951
इन्चॉन में उसके प्राइवेट जेट के पास।

200
00:18:41,287 --> 00:18:43,039
तो सब को खत्म करो।

201
00:18:43,122 --> 00:18:46,960
और मेरी बेटी से ज़्यादा इंतज़ार मत कराना।

202
00:18:47,502 --> 00:18:49,546
मैं भी यही सोच रहा था।

203
00:19:01,015 --> 00:19:02,767
मेरा नाम डेविड जंग है।

204
00:19:03,893 --> 00:19:06,229
कुछ बदमाशों ने मेरी बेटी को अगवा किया है,

205
00:19:06,312 --> 00:19:07,856
मुझे उसे वापस लाना है।

206
00:19:09,148 --> 00:19:10,483
आपकी मदद चाहिए।

207
00:19:23,329 --> 00:19:24,831
बड़ा अच्छा चाकू है।

208
00:19:26,875 --> 00:19:28,793
उसने मेरे लिए इसे धारदार रखने को कहा?

209
00:19:40,388 --> 00:19:41,973
तुम्हें कभी उनके सपने आते हैं?

210
00:19:43,308 --> 00:19:44,225
किसके?

211
00:19:51,149 --> 00:19:52,066
नहीं।

212
00:19:54,319 --> 00:19:55,486
मुझे सपने नहीं आते।

213
00:20:27,352 --> 00:20:28,770
एफ़बीआई वाले आ गए।

214
00:20:34,734 --> 00:20:36,819
सेनेटर डॉसन हमारे दफ़्तर पहुँच गए हैं।

215
00:20:47,372 --> 00:20:49,332
हर फ़ाइल ले लो।

216
00:20:49,707 --> 00:20:51,793
हर हार्ड ड्राइव और सेल फ़ोन ले लो।

217
00:21:01,344 --> 00:21:04,305
कागज़ के टुकड़ों पर लिखा हर नोट।

218
00:21:05,348 --> 00:21:06,599
सब ले लो।

219
00:21:14,941 --> 00:21:15,775
हाँ।

220
00:21:19,362 --> 00:21:20,530
मैं उन्हें खबर कर दूँगा।

221
00:21:22,699 --> 00:21:25,201
ऑलिवर को आज सुरक्षा हिरासत में ले रहे हैं।

222
00:21:51,477 --> 00:21:52,687
काफ़िला आ रहा है।

223
00:21:52,770 --> 00:21:55,314
-तीन मिनट में तुम तक पहुँच जाएगा।
-ठीक है।

224
00:22:14,250 --> 00:22:16,169
ऑलिवर के लिए मुझे अफ़सोस है।

225
00:22:17,670 --> 00:22:19,213
नहीं, तुम्हें अफ़सोस नहीं है।

226
00:22:22,467 --> 00:22:25,803
अगर मैं एक सवाल पूछूँ,
तो मुझे सच-सच बताओगी?

227
00:22:30,099 --> 00:22:32,769
क्या मेरे पापा से बदला लेने के लिए
मुझे साथ ले जा रही हो?

228
00:22:35,730 --> 00:22:37,190
मैं ऑलिवर को खो चुकी हूँ।

229
00:22:38,024 --> 00:22:39,734
अब तुम्हें नहीं खोने वाली।

230
00:23:10,348 --> 00:23:11,766
वहाँ क्या समस्या है?

231
00:23:11,849 --> 00:23:15,061
ट्रैफ़िक लाइट काम नहीं कर रहे। क्या करें?

232
00:23:18,773 --> 00:23:20,024
आप क्या करना चाहती हैं?

233
00:23:20,108 --> 00:23:22,193
हम रुकेंगे नहीं। समझे?

234
00:23:22,276 --> 00:23:23,694
हमें रास्ता बदलना होगा।

235
00:23:23,778 --> 00:23:27,657
दाईं तरफ़ एक गली है
इसी तरफ़ जाती है। मेरे पीछे आओ।

236
00:23:56,102 --> 00:23:58,563
दूसरी वाली सड़क पर जा रहे हैं।

237
00:23:58,646 --> 00:23:59,689
टीम एक, जाओ।

238
00:23:59,772 --> 00:24:01,190
सड़क बंद करो।

239
00:24:50,281 --> 00:24:52,116
तुम मेरे पापा से प्यार करती थी न?

240
00:24:55,328 --> 00:24:56,662
फिर क्या हो गया?

241
00:24:58,414 --> 00:25:02,168
डेविड... कुछ ज़्यादा ही भोला है।

242
00:25:02,877 --> 00:25:07,089
उसे लगता है सब अच्छे के लिए होता है,
कि सब लोग भले होते हैं।

243
00:25:10,301 --> 00:25:12,428
कुछ लोगों को सच के साथ जीना पड़ता है।

244
00:25:20,561 --> 00:25:21,562
तैयार रहना।

245
00:25:21,646 --> 00:25:22,772
ठीक है।

246
00:25:27,777 --> 00:25:28,736
बोलो, शिन।

247
00:25:28,819 --> 00:25:31,239
हमारे आदमी अपनी जगह पर तैनात हैं।
हम एकदम तैयार हैं।

248
00:25:31,781 --> 00:25:33,074
धावा बोल दो।

249
00:25:41,499 --> 00:25:42,541
हम घिर गए हैं।

250
00:25:42,625 --> 00:25:43,501
यह डेविड का काम है।

251
00:25:45,628 --> 00:25:47,463
पीछे चलो! पीछे चलो!

252
00:25:48,464 --> 00:25:49,715
चलो! चलो!

253
00:26:02,603 --> 00:26:04,063
हमें यहाँ से निकलो।

254
00:26:21,372 --> 00:26:24,542
वे निकल गए! मैं उन्हें
रोकने की कोशिश करता हूँ।

255
00:26:58,868 --> 00:26:59,994
पीछे, पीछे जाओ!

256
00:27:53,881 --> 00:27:55,341
कोई ऑर्डर है?

257
00:27:55,841 --> 00:27:57,385
पूरा ज़ोर लगा दो।

258
00:28:26,205 --> 00:28:27,039
हे भगवान।

259
00:28:59,321 --> 00:29:00,823
हिलना मत!

260
00:29:53,542 --> 00:29:56,921
किस्सा खत्म, कमीने।

261
00:32:04,965 --> 00:32:06,508
छोड़!

262
00:33:19,331 --> 00:33:20,374
तुम ठीक हो?

263
00:33:22,042 --> 00:33:22,918
हाँ।

264
00:33:25,254 --> 00:33:26,255
गन कहाँ है?

265
00:33:27,172 --> 00:33:28,173
मर गया।

266
00:33:33,095 --> 00:33:34,388
तुम्हारा खेल खत्म, जूनो।

267
00:33:35,013 --> 00:33:36,432
कैडिस का खेल खत्म।

268
00:33:39,143 --> 00:33:40,686
कैडिस खत्म हो सकता है।

269
00:33:41,520 --> 00:33:42,479
उसका नाम खत्म हुआ है।

270
00:33:43,230 --> 00:33:44,732
पर वह बस एक नाम है।

271
00:33:45,357 --> 00:33:46,567
मेरे पास और भी है।

272
00:33:46,650 --> 00:33:48,110
तुमने मेरे परिवार पर नज़र डाली।

273
00:33:48,193 --> 00:33:49,737
और तुमने मेरे परिवार पर।

274
00:33:51,572 --> 00:33:53,532
हम अब भी समझौता कर सकते हैं।

275
00:33:54,366 --> 00:33:57,161
सोचो हम मिलकर
कितनी कमाल की चीज़ें कर सकते हैं।

276
00:33:57,244 --> 00:33:59,955
तुम, मैं, रिबैका,

277
00:34:00,038 --> 00:34:01,248
हमें कोई नहीं रोक पाएगा।

278
00:34:01,331 --> 00:34:02,708
मेरा परिवार!

279
00:34:06,795 --> 00:34:08,756
तुम मुझे ऐसे नहीं मार सकते।

280
00:34:09,298 --> 00:34:11,467
तुम पुलिस के साथ
कोई जोखिम भी मोल नहीं लोगे।

281
00:34:11,550 --> 00:34:13,177
-रिबैका, मेरे पीछे आओ।
-नहीं।

282
00:34:13,260 --> 00:34:14,219
चलो।

283
00:34:15,137 --> 00:34:16,472
इसे मत मारिए।

284
00:34:17,848 --> 00:34:20,601
अगर हमने इसे जाने दिया,
तो यह फिर से तैयारी करके हमारे पीछे आएगी।

285
00:34:20,726 --> 00:34:22,478
हम कभी महफ़ूज़ नहीं रहेंगे।

286
00:34:22,561 --> 00:34:23,979
यह मेरा एक हिस्सा है, पापा।

287
00:34:25,397 --> 00:34:27,566
मुझे पता है यह अजीब लग रहा होगा...

288
00:34:29,067 --> 00:34:30,569
पर यह मेरा एक हिस्सा है।

289
00:34:32,196 --> 00:34:33,405
मैं चाहती हूँ यह ज़िंदा रहे।

290
00:34:35,908 --> 00:34:38,660
-प्लीज़।
-यह तुम्हें जाने नहीं देगी।

291
00:34:39,661 --> 00:34:40,788
शायद।

292
00:34:42,956 --> 00:34:44,333
पर मैं इसके जैसी नहीं हूँ।

293
00:34:47,544 --> 00:34:48,754
न ही आप हैं।

294
00:34:51,799 --> 00:34:53,383
पापा, प्लीज़।

295
00:34:53,467 --> 00:34:54,843
प्लीज़ ऐसा मत कीजिए।

296
00:35:06,688 --> 00:35:08,398
ऑफ़र अब भी वही है।

297
00:35:12,236 --> 00:35:13,987
और मेरा जवाब भी।

298
00:35:16,156 --> 00:35:17,574
फिर मिलेंगे, डेविड।

299
00:35:22,496 --> 00:35:24,623
मुझे पीछे आने पर मजबूर मत करना, जूनो।

300
00:36:11,587 --> 00:36:12,421
अरे...

301
00:36:17,426 --> 00:36:18,594
यह गाना अच्छा है।

302
00:36:25,642 --> 00:36:27,144
उसने तुमसे क्या कहा?

303
00:36:28,061 --> 00:36:29,062
जूनो ने।

304
00:36:29,813 --> 00:36:31,607
जब उसने तुम्हें कैद कर रखा था।

305
00:36:31,815 --> 00:36:34,943
आप यह मानते रहिए कि
"पापा ने दुनिया को बचा लिया,"

306
00:36:35,027 --> 00:36:36,403
पर मैं किसी की कैद में नहीं थी।

307
00:36:37,070 --> 00:36:40,115
हमें पेशेवरों की तरह
मिशन के हर पहलू पर बात करनी होगी।

308
00:36:40,198 --> 00:36:41,366
मैं आपके लिए काम नहीं करती।

309
00:36:42,075 --> 00:36:43,368
उसके लिए करती हो?

310
00:36:49,708 --> 00:36:51,043
मुझे बताने की ज़रूरत नहीं है।

311
00:36:51,835 --> 00:36:52,878
सच में।

312
00:36:57,215 --> 00:36:59,134
जूनो ने मुझसे कुछ नहीं कहा।

313
00:36:59,843 --> 00:37:01,845
मैं कुछ घंटों के लिए हवालात में बंद थी।

314
00:37:01,929 --> 00:37:03,847
उसने मुझे एक मेज़ से हथकड़ी से बाँध रखा था।

315
00:37:03,931 --> 00:37:06,183
फिर मुझे उस गाड़ी में बिठा दिया।

316
00:37:07,893 --> 00:37:09,519
हथकड़ी के बिना।

317
00:37:15,025 --> 00:37:16,276
वहाँ से निकालने का शुक्रिया।

318
00:37:18,320 --> 00:37:19,780
देर आए दुरुस्त आए।

319
00:37:54,147 --> 00:37:56,066
सेनेटर डॉसन जीत का जश्न मना रहे हैं।

320
00:37:56,149 --> 00:37:58,193
यह खबर सीएनएन की सुर्खियों में है।

321
00:37:58,777 --> 00:38:02,155
"निजी जासूसी कंपनी कैडिस पर
हत्याओं के लिए जाँच।"

322
00:38:04,199 --> 00:38:07,703
वह इस जीत के ज़ोर पर
व्हाइट हाउस तक पहुँचने की कोशिश करेगा।

323
00:38:07,786 --> 00:38:10,998
टैंजियर्स पहुँचने से पहले
हमें एक रणनीति बनानी होगी।

324
00:38:11,081 --> 00:38:12,791
कैडिस को खत्म होने दो।

325
00:38:14,167 --> 00:38:15,669
मैं कुछ नया बनाऊँगी,

326
00:38:16,753 --> 00:38:20,716
किसी बेहतर जगह पर जहाँ मुझे
अमेरिकी कानून मानने का नाटक न करना पड़े।

327
00:38:26,596 --> 00:38:27,681
ऑलिवर

328
00:38:28,682 --> 00:38:29,808
ऑलिवर?

329
00:38:29,891 --> 00:38:30,976
माँ?

330
00:38:33,478 --> 00:38:34,896
यह कॉल रिकॉर्ड हो रही है।

331
00:38:35,355 --> 00:38:36,356
मुझे पता है।

332
00:38:37,649 --> 00:38:39,818
-मुझे पूछना है कि क्या...
-वह मैंने नहीं किया।

333
00:38:41,319 --> 00:38:42,571
डेविड ने हमें धोखा दिया है।

334
00:38:45,240 --> 00:38:47,242
मैं तुम्हें कभी चोट नहीं पहुँचा सकती।

335
00:38:50,078 --> 00:38:51,705
माँ, मुझे माफ़ कर दीजिए।

336
00:38:54,207 --> 00:38:57,169
हे भगवान, मुझे माफ़ कर दीजिए।
मुझे नहीं पता मैं क्या कर रहा हूँ।

337
00:38:58,253 --> 00:38:59,796
पता नहीं क्या कहूँ। मैं...

338
00:38:59,880 --> 00:39:01,339
मुझे बैरन के बारे में अफ़सोस है।

339
00:39:02,215 --> 00:39:03,050
क्या?

340
00:39:03,133 --> 00:39:05,302
माफ़ी चाहती हूँ कि मैं
तुम्हारे लिए सही माँ नहीं बन पाई,

341
00:39:05,385 --> 00:39:07,512
तुम्हें जो चाहिए था, वह नहीं बन पाई।

342
00:39:09,097 --> 00:39:10,682
बिल्कुल भी नहीं।

343
00:39:13,226 --> 00:39:14,811
पर फिर भी तुम मेरे बेटे हो।

344
00:39:16,271 --> 00:39:17,481
आपने "बैरन" कहा न?

345
00:39:19,066 --> 00:39:21,693
मुझे पता है कि मैं तुम्हारे साथ
सख्ती बरतती हूँ, पर...

346
00:39:21,777 --> 00:39:23,153
वह इसलिए कि तुम मेरे हो।

347
00:39:23,236 --> 00:39:24,863
क्योंकि मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

348
00:39:24,946 --> 00:39:26,448
शायद तुम्हें मुझ पर यकीन नहीं है,

349
00:39:26,531 --> 00:39:29,743
और मैं इसी के लायक हूँ।
मेरे लिए तुम्हारी नफ़रत जायज़ है।

350
00:39:29,826 --> 00:39:31,411
पर तुम्हें यह पता होना चाहिए।

351
00:39:31,495 --> 00:39:32,996
माँ, मैं सुन नहीं पा रहा।

352
00:39:33,955 --> 00:39:37,167
चाहे तुम मुझे हज़ारों बार धोखा दे दो...

353
00:39:37,250 --> 00:39:39,002
हैलो? माँ, मैं यहाँ हूँ।

354
00:39:39,086 --> 00:39:41,630
पर मैं तब भी तुम्हारी माँ ही रहूँगी।

355
00:39:45,258 --> 00:39:46,259
हैलो?

356
00:39:49,971 --> 00:39:51,306
ऑलिवर।

357
00:40:32,848 --> 00:40:34,683
पता है, मैंने कॉलेज के बारे में सोचा है।

358
00:40:37,644 --> 00:40:41,815
जब मैं कैडिस में ट्रेनिंग ले रही थी,
मैं शहर के बच्चों को कॉलेज जाते देखती थी,

359
00:40:41,898 --> 00:40:45,235
और मैं सोचा करती,
"हे भगवान, इन बेवकूफों को देखो।

360
00:40:45,318 --> 00:40:48,780
ये नादान बच्चे होमवर्क के बाद
अपने माता-पिता को फ़ोन करते हैं।"

361
00:40:49,990 --> 00:40:51,366
शायद मुझे उनसे जलन होती थी।

362
00:40:52,200 --> 00:40:53,451
अभी देर नहीं हुई है।

363
00:40:53,535 --> 00:40:55,829
-वह मेरे लिए नहीं है।
-सुनो।

364
00:40:55,912 --> 00:40:59,332
तुम समझदार हो। काबिल हो।
तुम बस 23 साल की हो।

365
00:40:59,916 --> 00:41:01,751
तुम बहुत कुछ कर सकती हो।

366
00:41:03,837 --> 00:41:05,839
शायद मुझे प्रेसिडेंट का चुनाव
नहीं लड़ना चाहिए।

367
00:41:06,339 --> 00:41:07,632
मैं तुम्हें वोट दूँगा।

368
00:41:30,947 --> 00:41:32,949
मैं अमेरिका वापस जाना चाहता हूँ।

369
00:41:33,033 --> 00:41:34,743
हम एलए जा सकते हैं।

370
00:41:37,037 --> 00:41:39,497
क्या आप किसी सेलेब्रिटी को जानती हो?

371
00:41:40,373 --> 00:41:41,416
नहीं।

372
00:41:41,917 --> 00:41:43,668
क्या आप किसी वीगन को जानती हो?

373
00:41:43,752 --> 00:41:46,379
हाँ। मेरे घर के पास बहुत से लोग वीगन हैं।

374
00:41:46,463 --> 00:41:49,299
क्या वीगन बहुत दुबले-पतले होते हैं?

375
00:41:49,382 --> 00:41:50,383
क्या?

376
00:41:50,467 --> 00:41:52,636
-मुझे ऐसा नहीं लगता।
-तुमने यह सब कहाँ सुना?

377
00:41:52,719 --> 00:41:53,845
-यहाँ आओ।
-हाँ।

378
00:41:53,929 --> 00:41:55,931
तुम कितने सवाल पूछती हो।

379
00:41:56,473 --> 00:41:57,974
हाँ, यह सब जानना चाहती है।

380
00:41:58,808 --> 00:41:59,893
मैं भी पूछती।

381
00:42:00,894 --> 00:42:02,187
आपको टाको पसंद हैं?

382
00:42:02,270 --> 00:42:04,022
मुझे टाको बहुत पसंद हैं, हाँ।

383
00:42:04,105 --> 00:42:05,774
इसने टाको के बारे में बहुत सुना है।

384
00:42:06,441 --> 00:42:09,653
कोरिया में सब कुछ है,
पर अच्छा मेक्सिकी खाना मिलना मुश्किल है।

385
00:42:10,779 --> 00:42:13,365
पापा कहते हैं कि वे हमेशा मीठे होते है।

386
00:42:14,324 --> 00:42:16,618
मैं सच में यही कहता हूँ।
पर तुम्हें यह कैसे पता चला?

387
00:42:20,872 --> 00:42:22,666
मुझे नींद आ रही है।

388
00:42:31,633 --> 00:42:33,260
तुम खुश हो।

389
00:42:36,054 --> 00:42:38,014
मैंने इसके लिए बहुत इंतज़ार किया है।

390
00:42:45,897 --> 00:42:47,065
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

391
00:42:52,988 --> 00:42:54,447
हाँ, ठीक है।

392
00:43:02,539 --> 00:43:03,498
चलें?

393
00:43:05,083 --> 00:43:07,627
पहले ज़रा बाथरूम होकर आ जाऊँ।

394
00:43:11,006 --> 00:43:12,048
मैं भी।

395
00:43:15,010 --> 00:43:16,428
ज़्यादा देर मत करना।

396
00:43:31,943 --> 00:43:32,777
मिनी।

397
00:43:33,403 --> 00:43:34,571
मिनी।

398
00:43:36,156 --> 00:43:37,991
तुम्हें अमेरिका जाना है?

399
00:43:38,074 --> 00:43:39,576
हवाई जाएँगे।

400
00:43:39,659 --> 00:43:41,077
हवाई।

401
00:43:43,621 --> 00:43:45,123
अच्छा आइडिया है।

402
00:44:03,016 --> 00:44:04,642
मैं अभी आता हूँ, ठीक है?

403
00:44:05,185 --> 00:44:08,897
यहाँ। यहाँ लेट जाओ। आराम से।

404
00:44:20,867 --> 00:44:21,868
ऑन्जू?

405
00:44:25,080 --> 00:44:26,498
जानू, तुम ठीक हो न?

406
00:44:30,794 --> 00:44:31,795
रिबैका?

407
00:44:47,310 --> 00:44:49,062
हे भगवान!

408
00:44:49,896 --> 00:44:51,898
ऑन्जू।

409
00:44:51,981 --> 00:44:54,526
तुम होश में हो न? सुन रही हो?

410
00:44:55,276 --> 00:44:57,737
मुझे देखने दो। मुझे देखने दो।

411
00:44:57,821 --> 00:44:59,989
धत्। धत्!

412
00:45:08,832 --> 00:45:09,749
मैं तुम्हारे साथ हूँ।

413
00:45:09,833 --> 00:45:13,878
मैं यहाँ हूँ। बस साँस लेती रहो, ठीक है?
साँस लेती रहो।

414
00:45:15,380 --> 00:45:16,589
साँस लो।

415
00:45:20,343 --> 00:45:21,928
मेरे साथ ही रहना।

416
00:45:23,304 --> 00:45:24,514
यह किसने किया?

417
00:45:25,807 --> 00:45:27,308
यह किसने किया?

418
00:45:32,897 --> 00:45:34,190
क्या यह रिबैका ने किया?

419
00:45:36,151 --> 00:45:37,652
क्या यह रिबैका ने किया?

420
00:45:41,489 --> 00:45:43,074
रिबैका!

421
00:45:46,536 --> 00:45:48,204
रिबैका!

422
00:46:38,379 --> 00:46:40,381
संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़

423
00:46:40,465 --> 00:46:42,467
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अशोक बक्षी
ज़

