1
00:01:03,250 --> 00:01:07,333
इज़रायल और ईरान इनकी
दुश्मनी बरसों पुरानी है।

2
00:01:11,291 --> 00:01:14,958
[सूत्रधार]: इज़राइल ने हमेशा माना
कि ईरान उसके वजूद को मिटाना चाहता है।

3
00:01:15,875 --> 00:01:18,666
ईरान कभी न्यूक्लियर पावर ना बने,
इसलिए इज़राइल

4
00:01:18,958 --> 00:01:23,625
एक-एक करके ईरान के
न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स को निशाना बनाता गया।

5
00:01:23,916 --> 00:01:27,041
यह कहानी 13 फरवरी 2012 की है,

6
00:01:27,458 --> 00:01:31,208
जब ईरान ने तीन जगह
इज़राइली डिप्लोमैट्स को निशाना बनाया।

7
00:01:31,750 --> 00:01:36,500
जॉर्जिया, थाईलैंड और तीसरा... इंडिया।

8
00:01:47,125 --> 00:01:48,291
(बादल गरजने की आवाज़)
(ट्रक के हॉर्न की आवाज़)

9
00:01:48,375 --> 00:01:50,750
(लोगों के बात करने की आवाज़)

10
00:01:51,750 --> 00:01:52,916
(लोगों के बात करने की आवाज़)

11
00:01:56,875 --> 00:01:58,083
(ट्रक के हॉर्न की आवाज़)

12
00:01:58,750 --> 00:02:02,208
(बरसात होने की आवाज़)
(गाड़ी चलने की आवाज़)

13
00:02:04,791 --> 00:02:06,083
(लोगों के बात करने की आवाज़)

14
00:02:06,166 --> 00:02:07,791
[मालिक]: चल जल्दी हाथ चला।
[वेटर]: जी, जी।

15
00:02:08,333 --> 00:02:11,208
[गुंडा 1]: ओये! लगा दे!
[मालिक]: साहब के लिए थाली लगा दे।

16
00:02:12,250 --> 00:02:14,291
[मालिक]: चल, छोटे, फटका मार जल्दी। फटाफट।

17
00:02:18,291 --> 00:02:22,583
(ज़मीन पर कूदने की आवाज़)
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

18
00:02:33,333 --> 00:02:36,666
[गुंडा 1]: अरे, वो नमक-वमक तो ला दे थोड़ा!
और घी लेके आ!

19
00:02:36,791 --> 00:02:38,000
[मालिक]: उधर देख, क्या चाहिए।

20
00:02:39,666 --> 00:02:43,416
(दुविधाजनक पार्श्व संगीत)

21
00:02:49,166 --> 00:02:50,041
[राजीव]: विजय।

22
00:02:51,958 --> 00:02:53,541
मेरी फैमिली को धमकी किसने दी थी?

23
00:02:54,166 --> 00:02:55,083
[विजय]: जीजे ने।

24
00:02:57,000 --> 00:02:58,916
[राजीव]: और मेरे घर में चिट्ठी किसने डाली थी?

25
00:03:00,208 --> 00:03:01,375
[विजय]: साले ने।

26
00:03:03,666 --> 00:03:05,458
(बरसात की आवाज़)
(पुलिस जीप के साइरन की आवाज़)

27
00:03:05,625 --> 00:03:07,000
[गुंडा 1]: जनाब, आप तो लेट हो गए।

28
00:03:07,250 --> 00:03:09,375
इब तो मामला लोकल पुलिस के हाथ में है।

29
00:03:10,041 --> 00:03:13,916
[विजय]: बेटे, बाप में ना सिखाया करते
बाप कैसे बने हैं।

30
00:03:15,958 --> 00:03:16,875
(गुण लोड करने की आवाज़)

31
00:03:17,000 --> 00:03:20,791
(गोली चलने की आवाज़)
(बर्तनों के ज़मीन पर गिरने की आवाज़)

32
00:03:31,250 --> 00:03:33,000
[राजीव]: मकवाना गैंग का हिस्ट्री शीटर था।

33
00:03:37,416 --> 00:03:40,458
पहले गन उसने निकाली।
पंचनामा कर लेना।

34
00:03:47,416 --> 00:03:48,833
[विजय]: सर, भाभी जी का फोन आ रहा है।

35
00:03:52,375 --> 00:03:53,583
[विजय]: गाड़ी निकालो।
[राजीव]: सॉरी, साइलेंट पे था।

36
00:03:54,041 --> 00:03:55,791
[काजल]: तो फिर फोन रखने का क्या मतलब है?

37
00:03:56,875 --> 00:03:57,916
आ गई?

38
00:03:58,791 --> 00:03:59,833
[राजीव]: आती होगी।

39
00:03:59,916 --> 00:04:01,750
(बच्ची के हँसने की आवाज़)

40
00:04:04,250 --> 00:04:05,958
[राजीव]: डोंट वरी। केक आ ही रही है।

41
00:04:06,458 --> 00:04:08,625
[काजल]: राजीव कहाँ हो तुम?
[राजीव]: गुड़गाँव में ही हूँ।

42
00:04:10,791 --> 00:04:12,166
[काजल]: मतलब, तुम नहीं गए।

43
00:04:13,000 --> 00:04:14,583
तो फिर स्पेलिंग कौन चेक करेगा?

44
00:04:14,791 --> 00:04:16,250
[राजीव]: ट्रस्ट मी
कोई स्पेलिंग मिस्टेक नहीं होगी।

45
00:04:16,875 --> 00:04:19,291
[काजल]: एंड प्लीज़ टाइम पे आना।

46
00:04:19,625 --> 00:04:20,833
[राजीव]: पक्का।

47
00:04:23,625 --> 00:04:24,958
[राजीव]: क्या?
[विजय]: सर, फोन।

48
00:04:25,625 --> 00:04:27,208
[विजय]: हूँ?
[राजीव]: ओह।

49
00:04:28,250 --> 00:04:30,500
[राजीव]: किसके मैसेजेस हैं? देखें ज़रा।
[विजय]: अरे, सर।

50
00:04:30,791 --> 00:04:32,208
[विजय]: सर, सर! गाड़ी लग जाएगी, सर।

51
00:04:40,791 --> 00:04:42,041
[राजीव]: मम्मी के दो नाम हैं?

52
00:04:42,791 --> 00:04:44,166
आराधना, कल्पना।
(गोपाल के हँसने की आवाज़)

53
00:04:44,416 --> 00:04:46,041
[विजय]: गोपाल जी, बहुत हँसी आ रही है आपको।

54
00:05:04,958 --> 00:05:05,916
(बटन दबाने की आवाज़)

55
00:05:06,250 --> 00:05:08,416
(ट्रैफिक की आवाज़)

56
00:05:08,500 --> 00:05:12,333
[फूलवाली बच्ची]: ले लो,  ले लो, फूल ले लो।
ताज़े-ताज़े फूल ले लो।

57
00:05:13,500 --> 00:05:16,375
अंकल, अंकल, फूल ले लो ना।
ताज़े फूल हैं।

58
00:05:16,458 --> 00:05:20,041
ले लो, ले लो, फूल ले लो।
ताज़े-ताज़े फूल ले लो।

59
00:05:21,083 --> 00:05:26,875
(रहस्यमयी पार्श्व संगीत)

60
00:05:41,875 --> 00:05:46,916
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

61
00:05:54,166 --> 00:05:59,000
(काँच के टुकड़े होने की आवाज़)

62
00:06:08,666 --> 00:06:10,916
(बम धमाके की आवाज़)

63
00:06:19,833 --> 00:06:20,833
[बेटी]: बाबा!

64
00:06:22,666 --> 00:06:25,166
[राजिव]: हैप्पी बर्थडे।
आप कितने साले के हो?

65
00:06:25,375 --> 00:06:26,250
[बेटी]: सात साल।

66
00:06:26,375 --> 00:06:29,958
(पुलिस जीप के साइरन की आवाज़)

67
00:06:30,250 --> 00:06:32,166
[ख़तरी]: प्रेशर कितना है पता है ना तुम्हे?

68
00:06:32,958 --> 00:06:36,500
अपने सारे रिसोर्सेज़ यूज करो
इसके पीछे कौन है ये पता करो।

69
00:06:37,083 --> 00:06:38,083
[नीरज]: जी, सर।

70
00:06:38,625 --> 00:06:41,208
[हिमाद्री]: ये तुम्हारा राजीव कहाँ है?

71
00:06:42,125 --> 00:06:43,833
[ख़तरी]: राजीव? पक्का?

72
00:06:44,166 --> 00:06:46,875
वो तो ऑब्सेस्ड है, भई, अभी मकवाना गैंग से।

73
00:06:47,250 --> 00:06:50,416
[नीरज]: ऑब्सेस्ड नहीं, सर।
मकवाना ने उसकी फैमिली को धमकाया है।

74
00:06:50,500 --> 00:06:52,416
[हिमाद्री]: अरे, तुम ग़लत समझ रहे हो।

75
00:06:53,291 --> 00:06:54,666
ऑब्सेशन इज़ गुड।

76
00:06:55,708 --> 00:06:59,458
ऑब्सेस्ड वाला ही तो काम आएगा ना, नीरज।

77
00:06:59,750 --> 00:07:00,875
[नीरज]: बट, सर।

78
00:07:02,875 --> 00:07:04,958
आप तो जानते हैं, सर,
उसका स्वभाव कैसा है।

79
00:07:05,041 --> 00:07:06,041
वो पागल है, सर।

80
00:07:06,208 --> 00:07:08,791
[हिमाद्री]: ये प्रॉब्लम
एडवांटेज बन सकता है इस केस में।

81
00:07:12,291 --> 00:07:16,458
[रिपोर्टर 1]: जैसा कि आप देख सकते हैं
कि धमाके के बाद काफ़ी अफरातफरी मची हुई है।

82
00:07:16,541 --> 00:07:20,791
यहाँ एम्बुलेंस भी मौजूद है, लेकिन अब तक
किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है।

83
00:07:21,041 --> 00:07:23,750
पुलिस...
(साइरन की आवाज़)

84
00:07:28,916 --> 00:07:30,500
[राजीव]: आरएडब्लू यहाँ क्या कर रहा है?

85
00:07:33,375 --> 00:07:34,916
[नीरज]: इज़राइली एम्बेसी की गाड़ी।

86
00:07:35,791 --> 00:07:37,958
काउंसिल जनरल की वाइफ, दो बच्चे, ड्राइवर,

87
00:07:38,041 --> 00:07:41,458
बॉडीगार्ड और दो पैदल चलने वालों को
मिलाकर सात घायल।

88
00:07:41,625 --> 00:07:43,666
[नीरज]: दो गंभीर हालत में हैं।
[राजीव]: बच्चे?

89
00:07:44,208 --> 00:07:45,500
[नीरज]: लकीली ज़्यादा सीरियस नहीं हैं।

90
00:07:45,750 --> 00:07:48,500
लेकिन बेचारी वाइफ को
50 परसेंट से ज़्यादा बर्न्स हुए हैं।

91
00:07:49,750 --> 00:07:51,750
(रिपोर्टर्स के बोलने की आवाज़)

92
00:07:52,583 --> 00:07:54,250
[राजीव]: सर, इनसे कहो फज़लू से दूर रहे।

93
00:07:55,125 --> 00:07:56,541
बहुत मुश्किल से हाथ आया है।

94
00:07:57,041 --> 00:07:58,458
[हिमाद्री]: वो तुम्हारे कोई काम का नहीं है।

95
00:07:59,000 --> 00:08:00,791
वो बलोची को वापस बलोच भेज दो।

96
00:08:01,125 --> 00:08:02,791
हमें बड़ी मछली को पकड़ने के लिए
ये छोटी मछली चाहिए।

97
00:08:03,250 --> 00:08:06,541
[राजीव]: पैर रखते ही ठोक देंगे उसको।
ये उसके लिए सेफ नहीं है।

98
00:08:06,666 --> 00:08:08,791
[नीरज]: गाय्ज़, गाय्ज़, प्लीज़।
बाद में बहस कर लेना।

99
00:08:08,875 --> 00:08:10,375
इस केस पर ध्यान दें, हाँ?

100
00:08:10,666 --> 00:08:12,000
[राजिव]: केस?

101
00:08:12,958 --> 00:08:15,166
[राजीव]: केस? मतलब?
[नीरज]: फॉरेनर पर अटैक हुआ है।

102
00:08:15,458 --> 00:08:17,500
वो भी एक डिप्लोमैट है।
ये ज़रूरी केस है।

103
00:08:17,666 --> 00:08:19,666
[राजीव]: सर, मेरे पास ऑलरेडी
आईएम और मकवाना केस है।

104
00:08:19,833 --> 00:08:22,916
[हिमाद्री]: मकवाना,
जो तुम्हारी फैमिली को धमकी दे रहा है।

105
00:08:24,291 --> 00:08:28,416
एक 6 साल की बच्ची आईसीयू में है,
अपनी ज़िंदगी से जूझ रही है।

106
00:08:30,083 --> 00:08:34,250
और उसका बाप कोई पुलिस वाला नहीं,
जो मुजरिम को पकड़ के सज़ा दिला दे।

107
00:08:38,500 --> 00:08:39,583
डिसाइड कर लो।

108
00:08:48,708 --> 00:08:52,208
मैंने इसे एडवांटेज समझा,
शायद यही मेरी ग़लती है।

109
00:08:52,541 --> 00:08:54,625
मुझे पता था कि वो थोड़ा सरफिरा है।

110
00:08:55,708 --> 00:08:58,916
लेकिन इतना बड़ा?
ये बाद में पता चला।

111
00:09:03,125 --> 00:09:05,500
[विजय]: सीनियर हैं। बहुत सीनियर हैं, हाँ।

112
00:09:12,250 --> 00:09:13,250
[राजिव]: वो कैसी है?

113
00:09:13,500 --> 00:09:16,166
[जोशुआ]: सर्जरी हो गई है,
पर अभी भी आईसीयू में है।

114
00:09:16,583 --> 00:09:17,875
[राजिव]: तुम मुझे क्या बता सकते हो?

115
00:09:18,416 --> 00:09:20,375
[जोशुआ]: ये इज़रायल पर हमला है।

116
00:09:20,916 --> 00:09:21,875
[राजिव]: इंडिया में।

117
00:09:22,166 --> 00:09:23,916
[जोशुआ]: इज़रायल के दुश्मन हर जगह हैं।

118
00:09:24,166 --> 00:09:25,791
[राजिव]: मुझे कोंसुल से बात करना है।

119
00:09:26,250 --> 00:09:27,666
[जोशुआ]: समय आने पर।

120
00:09:28,916 --> 00:09:30,708
वैसे, फ़िक्र मत करो।

121
00:09:31,625 --> 00:09:32,875
अब से ये मामला 'हमारा' है।

122
00:09:34,333 --> 00:09:37,916
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

123
00:09:38,041 --> 00:09:39,291
[राजीव]: लड़की कहाँ है?

124
00:09:39,375 --> 00:09:41,416
[विजय]: सफ़दरजंग में। बर्न यूनिट।

125
00:09:42,583 --> 00:09:44,958
[राजिव]: छह साल की हिंदुस्तानी बच्ची
अपनी ज़िंदगी के लिए लड़ रही है।

126
00:09:45,208 --> 00:09:47,791
तो अब से ये मामला 'हमारा' है।

127
00:09:50,625 --> 00:09:51,500
[वार्ड बॉय 1]: संभल के।

128
00:09:51,583 --> 00:09:52,916
[वार्ड बॉय 1]: वार्ड में रखना।
[वार्ड बॉय 2]: हाँ, आराम से।

129
00:09:53,041 --> 00:09:54,291
[वार्ड बॉय 1]: साइड।
[वार्ड बॉय 2]: जल्दी।

130
00:09:54,416 --> 00:09:55,375
[वार्ड बॉय 1]: जल्दी।
[वार्ड बॉय 2]: पीछे हट, पीछे हट।

131
00:09:55,458 --> 00:09:56,333
[वार्ड बॉय 1]: हाँ, आराम से।

132
00:09:56,708 --> 00:09:58,958
(वार्ड बॉय के ज़ोर लगाने की आवाज़)

133
00:09:59,291 --> 00:10:01,083
[डॉक्टर]: सेफ्टी से इन्हें अटेंड कर सकते हैं।

134
00:10:01,333 --> 00:10:02,375
इन्हें एंटीफंगल्स रख रखिये।

135
00:10:02,625 --> 00:10:03,708
[वार्ड बॉय 1]: स्ट्रेचर निकाल लो।
[वार्ड बॉय 2]: हाँ।

136
00:10:04,166 --> 00:10:04,958
[वार्ड बॉय 2]: चलो।

137
00:10:05,041 --> 00:10:08,125
[डॉक्टर]: 70 पर्सेंट से ज़्यादा बर्न्स हैं,
वाइटल ऑर्गन्स भी इफेक्टेड हैं।

138
00:10:08,375 --> 00:10:10,333
[डॉक्टर]: हम केमिकल को
बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

139
00:10:10,958 --> 00:10:15,125
(लोगों के बात करने की आवाज़)
(मेडिकल उपकरण की आवाज़)

140
00:10:16,791 --> 00:10:18,000
[राजीव]: इसकी फैमिली?

141
00:10:18,500 --> 00:10:20,875
[नर्स 1]: बस एक भाई है,
जो बाहर बैठा है।

142
00:10:23,958 --> 00:10:26,958
(राजीव के आह भरने की आवाज़)
(कुर्सी पर बैठने की आवाज़)

143
00:10:33,750 --> 00:10:39,666
(दुखद पार्श्व संगीत)

144
00:10:44,125 --> 00:10:47,791
[फूल वाली बच्ची]: 'ले लो, ले लो, फूल ले लो।
प्यारे-प्यारे फूल ले लो।' (राजीव सोचते हुए)

145
00:10:48,041 --> 00:10:50,750
'अंकल-अंकल, फूल ले लो ना।'
(राजीव सोचते हुए)

146
00:10:55,666 --> 00:10:57,625
(साइरन की आवाज़)

147
00:11:02,208 --> 00:11:03,125
[फूल वाली बच्ची]: 'थैंक यू।'
(राजीव सोचते हुए)

148
00:11:04,625 --> 00:11:07,708
(वॉकी-टॉकी पर बात करने की आवाज़)

149
00:11:08,125 --> 00:11:10,333
[नर्स 1]: डॉक्टर! डॉक्टर!
[डॉक्टर]: मूव फास्ट।

150
00:11:10,958 --> 00:11:15,666
(मेडिकल उपकरण की आवाज़)

151
00:11:17,416 --> 00:11:23,250
(मेडिकल उपकरण की आवाज़)

152
00:11:44,875 --> 00:11:48,458
(दुखद पार्श्व संगीत)
(फ़ोन के रिंगटोन बजने की आवाज़)

153
00:11:50,875 --> 00:11:52,125
[काजल]: यो, आरके?

154
00:11:53,000 --> 00:11:54,208
सच में?

155
00:12:01,458 --> 00:12:02,375
आ रहे होना?

156
00:12:02,875 --> 00:12:04,541
[राजीव]: 40 मिनट में पहुँच जाऊँगा।

157
00:12:22,708 --> 00:12:28,416
(दुखद पार्श्व संगीत)

158
00:12:40,916 --> 00:12:42,083
[राजीव]: भूख लगी है?

159
00:12:49,166 --> 00:12:52,750
[सभी बच्चे]: हैप्पी बर्थडे टू यू।
(गाते हुए)

160
00:12:52,958 --> 00:12:57,291
हैप्पी बर्थडे, डियर पीहू।
(गाते हुए)

161
00:12:57,541 --> 00:13:01,375
हैप्पी बर्थडे टू यू।
(गाते हुए)

162
00:13:01,791 --> 00:13:04,416
(सभी बच्चों के चीयर करने और हँसने की आवाज़)

163
00:13:05,208 --> 00:13:07,250
[काजल]: हा! वाओ!

164
00:13:07,375 --> 00:13:10,291
(सभी बच्चों के चीयर करने और हँसने की आवाज़)
[काजल]: हूँ!

165
00:13:12,541 --> 00:13:14,791
[काजल]: तुम्हें कुछ दूँ?
ये वाला ट्राई करोगे?

166
00:13:14,916 --> 00:13:16,791
(विजय के हँसने की आवाज़)

167
00:13:16,875 --> 00:13:19,833
[दिव्या]: सर, सुकून एनजीओ से बात हो गई है।

168
00:13:20,375 --> 00:13:22,416
थोड़े टाइम में आके बच्ची को लेकर जाएंगे।

169
00:13:27,750 --> 00:13:31,791
(सभी बच्चों के बात करने की आवाज़)

170
00:13:46,291 --> 00:13:48,750
[हिमाद्री]: 'एक 6 साल की बच्ची आईसीयू में है'
(राजीव सोचते हुए)

171
00:13:48,958 --> 00:13:52,916
'और उसका बाप कोई पुलिस वाला नहीं, जो मुजरिम
को पकड़ के सज़ा दिला दे।' (राजीव सोचते हुए)

172
00:13:53,541 --> 00:13:55,500
(मेडिकल उपकरण की आवाज़)

173
00:13:55,583 --> 00:14:00,458
[वार्ड बॉय 1]: राजीव को मनाने के लिए नेशन के
साथ-साथ एक मासूम इमोशन की भी ज़रूरत थी।

174
00:14:00,541 --> 00:14:01,708
(डोरबेल बजने की आवाज़)

175
00:14:03,375 --> 00:14:05,291
[काजल]: वो लोग आ गए।
[दिव्या]: वो रहा। [राजीव]: ओके।

176
00:14:05,916 --> 00:14:06,875
[राजीव]: रेयान।

177
00:14:06,958 --> 00:14:07,750
[राजीव]: इधार आ।
[काजल और एनजीओ से महिला]: नमस्ते।

178
00:14:07,833 --> 00:14:09,041
[काजल]: कैसी हैं आप?
[एनजीओ से महिला]: ठीक हूँ।

179
00:14:09,125 --> 00:14:11,125
[काजल]: कुछ लेंगी आप? [एनजीओ से महिला]: जी,
नहीं। शुक्रिया। [राजीव]: अपना ख़याल रखना। ओके।

180
00:14:16,041 --> 00:14:17,750
[राजीव]: थैंक यू बोला?
[रेयान]: थैंक यू।

181
00:14:17,875 --> 00:14:19,750
[राजीव]: बाय बोलो।
[रेयान][: बाय। [बच्चे]: बाय।

182
00:14:40,708 --> 00:14:43,250
(मेडिकल उपकरण की आवाज़)

183
00:14:47,958 --> 00:14:50,208
[राजीव]: आज उस लड़की की जगह
पीहू भी हो सकती थी।

184
00:15:04,833 --> 00:15:06,458
मैग्नेटिक फ्रैगमेंट्स मिले हैं।

185
00:15:06,583 --> 00:15:08,458
बम को कार से चिपका दिया गया था।

186
00:15:10,208 --> 00:15:13,583
नाइट्रोग्लिसरीन और पोटैशियम क्लोराइड
का मिश्रण, और टीएनटी हल्की मात्रा में था।

187
00:15:14,000 --> 00:15:16,625
[हिमाद्री]: तो, इसका मतलब क्या है?

188
00:15:17,000 --> 00:15:19,041
[राजिव]: ये बम हाई इम्पैक्ट के लिए
बना ही नहीं था।

189
00:15:19,833 --> 00:15:21,916
[हिमाद्री]: तुम क्या कहने की
कोशिश कर रहे.... [राजीव]: सर!

190
00:15:23,833 --> 00:15:25,625
[ख़तरी]: बैठो, बैठो, प्लीज़ बैठो।

191
00:15:25,875 --> 00:15:27,916
सुधरेगा नहीं हमारा पड़ोसी, ना?

192
00:15:28,750 --> 00:15:30,250
यह स्पष्ट रूप से आतंकवादी हमला है।

193
00:15:30,708 --> 00:15:31,958
[राजिव]: सर, क्या मैं कुछ बोल सकता हूँ?

194
00:15:34,000 --> 00:15:35,500
ये कोई ऑर्डिनरी टेररिस्ट नहीं है।

195
00:15:35,833 --> 00:15:37,125
इसमें शायद आर्मी का कनेक्शन हो सकता है।

196
00:15:37,291 --> 00:15:38,791
[ख़तरी]: चलो,
इन लोगों को एक्सपोज़ करते हैं।

197
00:15:39,125 --> 00:15:40,875
कल सुबह तक
सारी रिपोर्ट होनी चाहिए मेरे पास।

198
00:15:40,958 --> 00:15:43,250
[नीरज]: सर, डिटेल एनालिसिस में
थोड़ा वक़्त लगेगा।

199
00:15:43,416 --> 00:15:47,125
[ख़तरी]: आई डोंट केयर।
ये आर्मी वाला कनेक्शन उस रिपोर्ट में डाल देना।

200
00:15:47,291 --> 00:15:48,833
मुझे कुछ तो चाहिए आगे भेजने के लिए।

201
00:15:49,541 --> 00:15:51,666
और डिले को फेलियर माना जाएगा।

202
00:15:52,375 --> 00:15:56,208
और नीरज, वो...
मेरे लॉन फर्नीचर का क्या हुआ?

203
00:15:56,291 --> 00:15:58,083
[नीरज]: सर... वो रास्ते में है, सर।

204
00:15:58,625 --> 00:15:59,583
[ख़तरी]: ठीक है।

205
00:16:06,625 --> 00:16:08,291
[राजीव]: ये पाकिस्तान का काम नहीं लगता।

206
00:16:09,166 --> 00:16:10,250
[नीरज]: मतलब?

207
00:16:10,416 --> 00:16:12,333
[राजीव]: सर, आपने सुना है कभी
कि लश्कर या हिज़बुल ने

208
00:16:12,416 --> 00:16:14,083
एक भी गाड़ी ठीक से ना उड़ाई हो?

209
00:16:14,500 --> 00:16:16,000
[नीरज]: हाँ, भाई। कहाँ हो?

210
00:16:16,458 --> 00:16:18,791
अरे, बाहर क्या कर रहे हो?
अंदर तो पहुँचाओ।

211
00:16:20,833 --> 00:16:22,041
सुनवाएगा, यार।

212
00:16:22,500 --> 00:16:23,541
कंटिन्यू।

213
00:16:23,708 --> 00:16:27,375
[राजीव]: सर, मैं कह रहा था
कि उन लोगों को ना पब्लिसिटी मिलेगी, ना चंदा।

214
00:16:28,375 --> 00:16:30,625
[नीरज]: पर फेल्ड अटेम्प्ट भी तो हो सकता है।

215
00:16:30,875 --> 00:16:33,458
[राजीव]: क्या पाकिस्तानी इज़राइली
एम्बेसी की गाड़ी टार्गेट करेंगे?

216
00:16:34,458 --> 00:16:36,083
अमेरिका उनके सर पे बैठा है।

217
00:16:39,416 --> 00:16:42,416
[नीरज]: जी, सर।
वो फर्नीचर पहुँच गया आपका, सर।

218
00:16:43,208 --> 00:16:44,250
जी, सर।

219
00:16:44,625 --> 00:16:45,500
जी, सर।

220
00:16:45,750 --> 00:16:46,666
जय हिंद, सर।

221
00:16:47,791 --> 00:16:52,375
सुनो, जब एविडेंस मिल जाए ना,
फिर डिस्कस करेंगे।

222
00:17:01,125 --> 00:17:02,041
[शैलजा]: जॉर्जिया।

223
00:17:03,083 --> 00:17:04,791
[हिमाद्री]: टोटल कितने?
[शैलजा]: तीन।

224
00:17:05,416 --> 00:17:07,083
[हिमाद्री]: बैंकॉक मिलाके?
[शैलजा]: यस, सर।

225
00:17:07,291 --> 00:17:08,583
[शैलजा]: सभी इज़राइली एम्बेसी के पास।

226
00:17:09,041 --> 00:17:11,958
बम्स भी सिमिलर हैं।
बाक़ी इंफॉर्मेशन जल्दी मिल जाएगी।

227
00:17:21,458 --> 00:17:23,000
[शैलजा]: शायद आरके सही है।

228
00:17:23,291 --> 00:17:24,291
[हिमाद्री]: कौन आरके?

229
00:17:24,458 --> 00:17:28,541
[शैलजा]: वही पागल,
जिसे लगता है ये पाकिस्तान का काम नहीं है।

230
00:17:29,166 --> 00:17:30,291
[हिमाद्री]: ग़ुस्सैल वाला।

231
00:17:38,166 --> 00:17:39,916
[नीरज]: इस वक़्त तो कुत्ते भी नहीं भौंक रहे।

232
00:17:40,625 --> 00:17:43,083
[नीरज]: क्या है इतना अर्जेंट?
[राजीव]: सर, रीज़न मिल गया।

233
00:17:44,166 --> 00:17:46,166
[राजीव]: तीनों बम्स में सिमिलैरिटी है।

234
00:17:46,541 --> 00:17:47,458
[नीरज]: गो ऑन।

235
00:17:47,791 --> 00:17:50,000
[राजीव]: इज़राइल-ईरान लव स्टोरी का
एक इंपॉर्टेंट चैप्टर।

236
00:17:50,458 --> 00:17:51,666
दानिश इब्राहिम।

237
00:17:52,041 --> 00:17:54,083
ईरान के थर्मल डेटोनेटर पर काम कर रहा था।

238
00:17:54,375 --> 00:17:56,666
[दानिश]: ईसमे... ईसमे...

239
00:18:00,458 --> 00:18:02,000
[शूटर]: हे, दानिश!

240
00:18:02,166 --> 00:18:04,375
(गोली चलने की आवाज़)
(लोगों के चिल्लाने की आवाज़)

241
00:18:04,458 --> 00:18:06,958
(गोली चलने की आवाज़)
(लोगों के चिल्लाने की आवाज़)

242
00:18:07,041 --> 00:18:10,750
[राजीव]: इसको मारके इज़राइल ने
उस प्रोग्राम को 6 महीने पीछे धकेल दिया।

243
00:18:11,083 --> 00:18:14,833
फ़रहान अब्बासी. ईरान के
एटॉमिक एनर्जी ऑर्गेनाइज़ेशन का हेड।

244
00:18:15,875 --> 00:18:18,875
यूएन की नॉन सैंक्शंड न्यूक्लियर
एक्टिविटीज़ करने वालों की लिस्ट में

245
00:18:19,000 --> 00:18:20,458
उसका नाम सबसे टॉप पे था।

246
00:18:21,541 --> 00:18:25,666
(गाड़ी चलने और ब्रेक लगने की आवाज़)

247
00:18:29,583 --> 00:18:31,708
(धमाके की आवाज़)

248
00:18:31,833 --> 00:18:35,500
[नीरज]: तो इज़राइल ने ईरान के
न्यूक्लियर साइंटिस्ट्स और जनरल्स को मारा।

249
00:18:35,708 --> 00:18:37,000
[राजीव]: और ये ईरान का बदला है।

250
00:18:37,875 --> 00:18:41,416
हमारे लोग बस कोलेटरल डैमेज।

251
00:18:43,041 --> 00:18:44,166
[नीरज]: बास्टर्ड्स।

252
00:18:49,291 --> 00:18:51,500
रैपिड फ़ायर, फोर-सेकेंड सीरीज़!

253
00:18:58,416 --> 00:19:01,666
(गोलियाँ चलाने की आवाज़)

254
00:19:01,875 --> 00:19:03,666
[नीरज]: यह उतना तेज़ नहीं था, राजीव।

255
00:19:04,125 --> 00:19:05,666
[राजीव]: सर, डिपेंड करता है सामने कौन है।

256
00:19:07,208 --> 00:19:08,208
[नीरज]: दिखाओ।

257
00:19:10,500 --> 00:19:13,416
[शैलजा]: शाहीन सुलतानी,
बैंकॉक ब्लास्ट का सस्पेक्ट।

258
00:19:13,666 --> 00:19:14,583
ईरानी है।

259
00:19:15,208 --> 00:19:16,666
[राजीव]: पिछले साल इंडिया भी आया था।

260
00:19:17,250 --> 00:19:18,958
रेज़ा अब्बासी नाम के एक आदमी के साथ।

261
00:19:19,041 --> 00:19:21,041
[शैलजा]: रेज़ा कौन है?
[राजीव]: एक और ईरानी है।

262
00:19:21,500 --> 00:19:23,166
[राजीव]: यह भी ब्लास्ट के दिन
इंडिया में नहीं था।

263
00:19:24,791 --> 00:19:26,000
[शैलजा]: तो यह जॉर्जिया वाला है।

264
00:19:31,416 --> 00:19:32,583
[राजीव]: कन्फर्म नहीं हुआ है।

265
00:19:33,666 --> 00:19:35,708
लेकिन इनका कोई लोकल सपोर्ट ज़रूर होगा।

266
00:19:36,375 --> 00:19:38,500
बिना उसके इतना बड़ा कांड
किया ही नहीं जा सकता।

267
00:19:38,958 --> 00:19:40,375
[शैलजा]: और ये लोकल सपोर्ट कौन है?

268
00:19:42,333 --> 00:19:43,500
[नीरज]: माफ़ करना।

269
00:19:47,291 --> 00:19:49,083
[शैलजा]: यह एक अंतर्राष्ट्रीय मामला है।

270
00:19:49,875 --> 00:19:51,583
विशेष रूप से इज़रायल का।

271
00:19:52,625 --> 00:19:55,291
[राजीव]: इंटरनैशनल!
इज़राइल टार्गेट हो सकता है।

272
00:19:55,916 --> 00:19:59,708
लेकिन अटैक हमारी ज़मीन पे हुआ है।
हमारे लोग ज़ख्मी हुए हैं।

273
00:20:01,666 --> 00:20:02,875
हमारे लोग मरे हैं।

274
00:20:03,791 --> 00:20:05,500
इससे यह हमारा मामला है।

275
00:20:07,416 --> 00:20:09,166
[शैलजा]: तीन कंट्रीज़ में ब्लास्ट हुआ है।

276
00:20:09,916 --> 00:20:13,416
तो तुम्हें पसंद आये या ना आये,
ये एक इंटरनैशनल मामला है।

277
00:20:13,666 --> 00:20:15,541
और हम साथ में काम नहीं करेंगे,

278
00:20:15,625 --> 00:20:18,458
तो ये फाइल कब, कहाँ, दब जाएगी,
पता ही नहीं चलेगा।

279
00:20:23,583 --> 00:20:25,166
[नीरज]: उस टाइमिंग पर काम करो, राजीव।

280
00:20:25,541 --> 00:20:27,833
और हमें उस कॉफ़ी के लिए
मिलना चाहिए, है ना?

281
00:20:29,125 --> 00:20:32,375
(गोलियाँ चलाने की आवाज़)

282
00:20:40,375 --> 00:20:42,250
[ऑफिसर 1]: मैम, मैम, मैम, मैम!
सर अभी झपकी ले रहे हैं।

283
00:20:42,333 --> 00:20:44,541
और यूज़ुअली, हम उन्हें
इस टाइम डिस्टर्ब नहीं करते हैं।

284
00:20:44,791 --> 00:20:45,875
[शैलजा]: कोई बात नहीं। आई कैन वेट।

285
00:20:45,958 --> 00:20:47,250
[ऑफिसर 1]: मैम, कॉफ़ी?
[शैलजा]: नो थैंक्स।

286
00:20:48,708 --> 00:20:50,166
[ऑफिसर 1]: मैम, आप प्लीज़ बैठिए।

287
00:20:50,250 --> 00:20:51,875
[ऑफिसर 1]: मैं सर को कॉफ़ी देकर आता हूँ।
[शैलजा]: थैंक यू।

288
00:20:52,875 --> 00:20:56,208
(कंप्यूटर के बीप की आवाज़)

289
00:20:56,416 --> 00:21:01,916
(बीप की आवाज़)

290
00:21:18,125 --> 00:21:19,458
(कुछ सामान नीचे गिरने की आवाज़)

291
00:21:19,541 --> 00:21:20,833
[ऑफिसर 1]: शिट!

292
00:21:20,916 --> 00:21:25,500
(ढक्कन पलटने की आवाज़)
(पन्ने उठाने की आवाज़)

293
00:21:27,416 --> 00:21:29,750
[राजीव]: ये शाहीन सुल्तानी है?
[ऑफिसर 1]: हूँ।

294
00:21:30,958 --> 00:21:32,708
[राजीव]: इसने वीज़ा के लिए कब अप्लाई किया था?

295
00:21:32,833 --> 00:21:34,500
[ऑफिसर 1]: आ... सर, पिछले साल।

296
00:21:34,791 --> 00:21:36,208
[राजीव]: फोन नंबर क्या था वीज़ा फ़ॉर्म पे?

297
00:21:36,291 --> 00:21:37,916
[ऑफिसर 1]: सर, कोई ईरानी नंबर था।

298
00:21:39,083 --> 00:21:40,208
[राजीव]: विजय!
[विजय]: हूँ?

299
00:21:40,375 --> 00:21:42,083
[राजीव]: इंडियन आईएलडी गेटवे चेक कर।
[विजय]: हाँ।

300
00:21:42,375 --> 00:21:44,583
[ऑफिसर 1]: सर, एक इंडियन नंबर से
काफ़ी बार कॉन्टैक्ट हुआ है। [राजीव]: हूँ!

301
00:21:44,666 --> 00:21:47,291
[ऑफिसर 1]: ये नंबर है 8860484549।

302
00:21:47,416 --> 00:21:49,625
[राजिव]: ठीक है। सब लोग 8860...

303
00:21:49,750 --> 00:21:51,125
[ऑफिसर 1]: 484549।

304
00:21:51,250 --> 00:21:53,416
[राजिव]: 484549।

305
00:21:53,500 --> 00:21:54,875
मुझे लगता है कि हमारे पास एक लीड है।

306
00:21:55,083 --> 00:21:57,625
(फैक्स मशीन की आवाज़)
[शैलजा]: आ... (शैलजा के मुस्कुराने की आवाज़)

307
00:21:58,250 --> 00:22:00,958
[शैलजा]: ये आ... पार्किंग लॉट में गिर गया था।

308
00:22:01,250 --> 00:22:02,250
[राजीव]: ओह, थैंक्स।

309
00:22:02,625 --> 00:22:03,583
[राजीव]: ओह!
[ऑनस्क्रीन टेक्स्ट]: हैप्पी फादर्स डे

310
00:22:04,000 --> 00:22:05,250
[शैलजा]: लेके गए इसे स्कीइंग?

311
00:22:06,041 --> 00:22:07,041
[राजीव]: अभी तक तो नहीं।

312
00:22:09,666 --> 00:22:10,583
एक बात बताओ।

313
00:22:11,000 --> 00:22:13,916
तुम अपनी कंट्री से
ज़्यादा प्यार करती हो या...

314
00:22:15,958 --> 00:22:17,208
अपनी जॉब से?

315
00:22:17,750 --> 00:22:18,750
[शैलजा]: ना कोई छुट्टी,

316
00:22:19,333 --> 00:22:22,791
बाथरूम के साइज़ का ऑफिस,
मशीन की बेकार कॉफ़ी,

317
00:22:23,250 --> 00:22:24,875
घटिया इन-हैंड सैलरी,

318
00:22:25,333 --> 00:22:27,416
9 टू 5 की जगह, 24-7,

319
00:22:27,666 --> 00:22:32,458
और सफल जाँच के बाद
ना पेपर में कोई फोटो, ना मेडल,

320
00:22:33,083 --> 00:22:37,250
इतनी अच्छी जॉब से ज़्यादा
कोई अपनी कंट्री को कैसे प्यार कर सकता है?

321
00:22:37,791 --> 00:22:38,666
हूँ?

322
00:22:40,916 --> 00:22:43,291
[राजीव]: विजय, चेक किया नंबर किसका था?

323
00:22:43,666 --> 00:22:46,041
[विजय]: सर, नंबर है अफ़शर हुसैनी के नाम पे।

324
00:22:46,291 --> 00:22:47,125
[राजीव]: लोकेशन?

325
00:22:47,208 --> 00:22:50,500
[विजय]: पहाड़गंज, होटल चाणक्य।
सर, ये भी ईरानी सिटिज़न है।

326
00:22:51,041 --> 00:22:52,250
[राजीव]: ईरानी?
[विजय]: ईरानी।

327
00:22:52,541 --> 00:22:54,541
[राजीव]: गाड़ी निकालो।
[विजय]: चलो रे पहाड़गंज।

328
00:22:54,958 --> 00:22:57,291
[विजय]: दिव्या, तू चली जा
सीडीआर के लिए मोबाइल कंपनी।

329
00:22:57,375 --> 00:22:59,416
इसके नंबर की ना
सारी जीपीएस लोकेशन निकालो।

330
00:22:59,583 --> 00:23:01,583
ये कहाँ-कहाँ गया,
किस-किस से कॉल किया इसने,

331
00:23:01,666 --> 00:23:03,000
पूरी की पूरी लिस्ट चाहिए।

332
00:23:03,458 --> 00:23:04,625
[ऑफिसर 2]: मैम, यही हैं सीडीआर।

333
00:23:04,791 --> 00:23:06,166
[मैनेजर]: कमरे में रहता था, सर।

334
00:23:06,458 --> 00:23:10,875
मतलब... आ... हाँ! न... नहीं। मतलब...

335
00:23:11,125 --> 00:23:12,791
मतलब, टिप अच्छी देता था, सर।

336
00:23:12,875 --> 00:23:14,583
[राजीव]: कॉफ़ी?
[शैलजा]: नो थैंक्स।

337
00:23:14,958 --> 00:23:16,875
[मैनेजर]: सर, कहा कि प्राइवेसी चाहिए,
तो हमने दे दी।

338
00:23:17,208 --> 00:23:19,291
प्राइवेसी देने में हम नंबर वन हैं, सर।

339
00:23:19,416 --> 00:23:21,458
[राजीव]: काली, बिना शक्कर के।

340
00:23:22,000 --> 00:23:23,583
[मैनेजर]: सर।
[राजीव]: जल्दी।

341
00:23:25,833 --> 00:23:27,458
[विजय]: सर।

342
00:23:28,791 --> 00:23:31,708
देखो। अफ़सर हेलमेट लेकर
सामने वाले मैकेनिक के पास जा रहा है।

343
00:23:32,208 --> 00:23:33,625
देखो, ये छोरा भी यही लग रहा है।

344
00:23:35,208 --> 00:23:40,250
(छोरे के कराहने की आवाज़)

345
00:23:41,500 --> 00:23:43,291
[छोरा]: साहब, बाइक का बहुत शौकीन था, साहब।

346
00:23:43,625 --> 00:23:45,708
तो रोज़ नयी-नयी बाइक लेकर जाता था।

347
00:23:46,583 --> 00:23:48,875
आख़िरी दिन बोला कि सबसे फास्ट बाइक चाहिए।

348
00:23:49,458 --> 00:23:50,625
3,000 रुपये दे रहा था।

349
00:23:50,750 --> 00:23:52,000
फिर तो मैंने उसे अपनी बाइक दे दी, साहब।

350
00:23:52,125 --> 00:23:54,416
मैंने कुछ नहीं किया, साहब।
मुझे छोड़ दो, साहब।

351
00:23:55,708 --> 00:23:57,583
[राजीव]: हाँ, दिव्या। कुछ मिला?
[दिव्या]: हाँ, सर।

352
00:23:57,916 --> 00:23:59,125
[दिव्या]: अफ़सर का सीडीआर।

353
00:23:59,416 --> 00:24:01,583
ब्लास्ट के दिन दोपहर को 1 घंटा

354
00:24:01,708 --> 00:24:04,541
वो औरंगज़ेब रोड
और इज़रायली एंबेसी के पास रहा।

355
00:24:04,875 --> 00:24:08,125
फिर 3 बजे वो तुगलक रोड के पास था।

356
00:24:08,291 --> 00:24:14,291
4:10 पे वो पहाड़गंज गया और...
और 5:20 पे वो पहाड़गंज से निकला।

357
00:24:14,791 --> 00:24:18,666
लास्ट कॉन्टैक्ट... इंटरनैशनल एयरपोर्ट।

358
00:24:19,125 --> 00:24:20,625
वहीं फोन बंद कर दिया।

359
00:24:21,041 --> 00:24:22,750
सर, अफ़सर दो नंबर्स के टच में था।

360
00:24:23,500 --> 00:24:25,291
डिटेल्स पता करने में थोड़ा टाइम लगेगा।

361
00:24:32,166 --> 00:24:35,250
[राजीव]: एयरपोर्ट पे लास्ट कॉन्टैक्ट करके
अफ़सर का फोन बंद हो गया।

362
00:24:36,458 --> 00:24:39,041
[विजय]: और सर, जो दो इंडिया में
नम्बरों से कॉन्टैक्ट में था ना वो, सर,

363
00:24:39,500 --> 00:24:40,958
वो भी बंद पड़े हैं।

364
00:24:44,250 --> 00:24:48,875
(फ़ोन के रिंगटोन बजने की आवाज़)

365
00:24:50,041 --> 00:24:51,166
[राजीव]: हेलो?

366
00:24:52,291 --> 00:24:53,291
जी, बोल रहा हूँ।

367
00:24:56,750 --> 00:24:57,916
जी, मैं आ रहा हूँ।

368
00:25:00,208 --> 00:25:01,125
कैसा है अब?

369
00:25:01,416 --> 00:25:04,541
[एनजीओ से महिला]: उठता है,
पढ़ता है, खाता है, सोता है।

370
00:25:05,291 --> 00:25:09,375
पर दूसरे बच्चों के जैसे
हँसता-बोलता नहीं है।

371
00:25:11,500 --> 00:25:14,541
इसकी दीदी के अलावा इसका कोई था ही नहीं।

372
00:25:15,958 --> 00:25:18,166
ज़िंदगी बहुत लंबी है, राजीव साहब।

373
00:25:19,416 --> 00:25:20,666
ये ठीक हो जायेगा।

374
00:25:49,541 --> 00:25:52,333
[रेयान]: फिर पानी अंदर जाता है।
[राजीव]: हूँ। ये करो।

375
00:25:53,833 --> 00:25:54,916
[राजीव]: करो।

376
00:25:55,958 --> 00:25:57,000
करो।

377
00:26:08,083 --> 00:26:09,416
(फ़ोन के रिंगटोन बजने की आवाज़)

378
00:26:11,416 --> 00:26:12,375
[राजीव]: हेलो।

379
00:26:12,458 --> 00:26:13,291
[ऑफिसर 1]: सर।
[राजीव]: बोल।

380
00:26:13,375 --> 00:26:14,458
[ऑफिसर 1]: फुटेज मिल गया।

381
00:26:15,375 --> 00:26:21,250
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

382
00:26:22,750 --> 00:26:26,416
[विजय]: अच्छा! इज़रायली एंबेसी के
बाहर की सीसीटीवी फुटेज।

383
00:26:26,833 --> 00:26:28,333
सर, दे दी इन लोगों ने।

384
00:26:28,708 --> 00:26:31,833
पहले तो बहुत इतरा रहे थे,
हमारा मैटर है, हमारा मैटर है।

385
00:26:32,000 --> 00:26:35,625
[राजीव]: देसी तरीक़े से मैटर समझाओ,
तो बड़े-बड़े मैटर्स सॉल्व हो जाते हैं।

386
00:26:35,791 --> 00:26:38,541
ये स्कूटी ब्लास्ट से पहले
एम्बेसी के बहुत चक्कर मार के गई है।

387
00:26:40,208 --> 00:26:41,708
वैसे, ताजमहल तो है नहीं,

388
00:26:42,875 --> 00:26:44,291
जो कोई बार-बार देखने आए।

389
00:26:47,083 --> 00:26:51,291
(लोगों के बातचीत करने की आवाज़)
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

390
00:26:51,375 --> 00:26:52,500
[विजय]: सर।
[राजीव]: हूँ।

391
00:26:52,875 --> 00:26:55,416
[विजय]: ये स्कूटी तो पिछले 6 महीने में
बहुत बेची गई है इधर-उधर।

392
00:26:56,083 --> 00:26:58,291
वैसे, थोड़ी ना कोई विंटेज कार है ये।

393
00:26:59,458 --> 00:27:01,166
[राजीव]: लंबा ओनरशिप पैटर्न रखा गया है,

394
00:27:02,291 --> 00:27:03,750
ताकि पुलिस भटकती रहे।

395
00:27:03,875 --> 00:27:05,500
(फ़ोन के रिंगटोन बजने की आवाज़)

396
00:27:05,583 --> 00:27:09,666
[विजय]: हाँ, दिव्या। सुन, स्कूटी के लास्ट
ओनर की डिटेल भेज रहा हूँ नंबर के साथ।

397
00:27:10,041 --> 00:27:12,583
पैटर्न देख के पता करियो
कोई ईरानी कनेक्शन तो नहीं कर रहा है।

398
00:27:14,458 --> 00:27:15,750
[ऑफिसर 3]: अरे, गोपाल।

399
00:27:15,833 --> 00:27:17,791
[गोपाल]: फरमाइए।
[ऑफिसर 3]: सुन।

400
00:27:18,166 --> 00:27:21,791
[ऑफिसर 3]: मैसेज में
जिन्होंने दिल खोलकर रख दिए।

401
00:27:21,958 --> 00:27:22,875
[गोपाल]: क्या बात है!

402
00:27:23,125 --> 00:27:25,041
[विजय]: अरे, वकील आया है, भाई।
हटा देना इसने।

403
00:27:26,083 --> 00:27:27,375
उसने डराने लगा।

404
00:27:30,958 --> 00:27:33,166
[विजय]: समोसे लो, भाई।
[गोपाल]: अरे, इधर सुनिए। इधर।

405
00:27:33,791 --> 00:27:38,083
[गोपाल]: दिल से निकले मेरे अलफ़ाज़ का
गला घोट देती थी। [वकील]: तुम्हारे पेपर आ गये।

406
00:27:38,250 --> 00:27:39,166
[विजय]: अच्छा।

407
00:27:39,208 --> 00:27:40,875
[वकील]: घर और गाड़ी सब कुछ ले लिया।

408
00:27:42,083 --> 00:27:43,291
[विजय]: वर्दी तो छोड़ दी।

409
00:27:43,958 --> 00:27:45,000
पर ठीक है।

410
00:27:45,583 --> 00:27:49,083
हमें तो अपनों ने लूटा।
ग़ैरों में कहाँ दम था।

411
00:27:49,291 --> 00:27:51,375
(साइन करने और फाइल बंद करने की आवाज़)

412
00:27:51,583 --> 00:27:52,541
[विजय]: ओके, भाई साहब।

413
00:27:52,625 --> 00:27:54,583
[विजय]: चलो। समोसा ले जाओ।
[वकील]: थैंक यू।

414
00:27:54,666 --> 00:27:58,000
(फ़ोन के रिंगटोन बजने की आवाज़)
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

415
00:27:58,833 --> 00:28:04,041
(कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ चलने की आवाज़)

416
00:28:05,166 --> 00:28:08,166
[गोपाल]: गुम हुए भीड़ में तुम, तो क्या।

417
00:28:10,416 --> 00:28:14,750
अरे, भाई।
छोड़ आए हो अपने क़दमों के निशान।

418
00:28:15,250 --> 00:28:17,333
[ऑफिसर 1]: सर, मुझे मोबाइल कंपनी से
अभी-अभी फोन आया है।

419
00:28:17,416 --> 00:28:19,875
वो कह रहे हैं कि एक नंबर एक्टिव हुआ है
पुरानी दिल्ली में।

420
00:28:19,958 --> 00:28:20,875
[राजीव]: कम ऑन। लेट्स गो।

421
00:28:20,958 --> 00:28:22,958
चलो रे, चलो।
पार्टी ख़त्म कर रहा है। चल रे!

422
00:28:23,083 --> 00:28:25,125
अरे, हाथ-मुँह धोलो! अरे, आओ। सब अलर्ट।
(गन लोड करने की आवाज़)

423
00:28:25,333 --> 00:28:26,500
[राजीव]: चलो!
[गोपाल]: जल्दी, जल्दी।

424
00:28:28,291 --> 00:28:31,625
(गाड़ियाँ चलने और उछलने की आवाज़)

425
00:28:31,708 --> 00:28:34,333
[विजय]: सुनो, भाई साहब।
मेडिकल से वसंत कुंज।

426
00:28:34,458 --> 00:28:36,625
अगले 5 मिनट सारे सिग्नल ग्रीन।

427
00:28:47,208 --> 00:28:48,791
[गीत]: वो लड़के जो सबसे...

428
00:28:48,916 --> 00:28:50,208
[राजेश]: हेलो?
[राजीव]: हेलो।

429
00:28:51,666 --> 00:28:52,750
[राजीव]: कौन बोल रहा है?

430
00:28:53,000 --> 00:28:55,250
[राजेश]: फ़ोन तूने किया है।
तू बता। तू कौन है?

431
00:28:56,666 --> 00:28:57,625
[राजीव]: सॉरी।

432
00:28:59,041 --> 00:29:00,166
रॉन्ग नंबर।

433
00:29:00,291 --> 00:29:03,083
[गीत]: वो लड़की जो सबसे अलग है।

434
00:29:03,250 --> 00:29:04,875
[राजीव]: बादशाह का गाना बज रहा था।

435
00:29:05,250 --> 00:29:07,291
गाना ख़त्म होने तक का टाइम है हमारे पास।

436
00:29:10,416 --> 00:29:15,916
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

437
00:29:23,041 --> 00:29:26,500
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)
[गीत]: मेरा पिया घर आया, ओ राम जी!

438
00:29:26,583 --> 00:29:29,291
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)
मेरा पिया...

439
00:29:35,666 --> 00:29:40,791
(लोगों के बात करने की आवाज़)

440
00:29:41,666 --> 00:29:47,666
(लोगों के बात करने की आवाज़)
(डायल टोन बजने की आवाज़)

441
00:29:48,625 --> 00:29:49,791
[राजेश]: हेलो।

442
00:29:50,833 --> 00:29:51,791
हेलो!

443
00:29:51,875 --> 00:29:55,833
[गीत]: वो लड़की जो सबसे अलग है।
वो लड़की जो...

444
00:29:58,416 --> 00:30:04,416
हाँ, यहाँ क़दम-क़दम पर लाखों हसीनायें हैं।

445
00:30:06,708 --> 00:30:13,541
हम मगर ये दिल का सौदा देने तुझे आये हैं।

446
00:30:14,375 --> 00:30:19,541
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

447
00:30:21,291 --> 00:30:22,750
[विजय]: चल! उस तरफ़!

448
00:30:28,458 --> 00:30:29,958
दिव्या, पीछे से जा! पीछे से!

449
00:30:40,250 --> 00:30:41,166
[दिव्या]: रुक।

450
00:30:43,000 --> 00:30:44,458
ओ, किधर जा रहा है?

451
00:31:06,958 --> 00:31:09,750
(टिन शेड टूटने की आवाज़)

452
00:31:18,208 --> 00:31:20,291
(काँच की बोतल टूटने की आवाज़)

453
00:31:20,375 --> 00:31:21,666
(आतंकवादी 1 के कराहने की आवाज़)

454
00:31:30,000 --> 00:31:35,458
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

455
00:31:52,583 --> 00:31:54,666
[महिला 1]: पागल है क्या?
कहाँ-कहाँ से चले आते हैं?

456
00:31:54,750 --> 00:31:57,125
[विजय]: चल, चल। चल, टार्ज़न।

457
00:31:57,916 --> 00:32:00,458
रेस ख़त्म नहीं हुई। चल।
(आतंकवादी 1 के कराहने की आवाज़)

458
00:32:00,541 --> 00:32:02,166
गाड़ी वेट कर रही है तेरी। चल।

459
00:32:05,000 --> 00:32:07,083
हाँ! शाबाश, शाबाश।
(आतंकवादी 1 के चिल्लाने की आवाज़)

460
00:32:07,166 --> 00:32:10,000
ये बता। अफ़शर हुसैनी को किस तरह जानता है?

461
00:32:10,250 --> 00:32:12,958
जवाब क्यों नहीं दे रहा? क्या पूछा तुझसे?
(आतंकवादी 1 के कराहने की आवाज़)

462
00:32:13,041 --> 00:32:15,083
अरे, टार्ज़न, क्या पूछ रहा हूँ मैं?
(आतंकवादी 1 के कराहने की आवाज़)

463
00:32:15,208 --> 00:32:16,250
ना बोलेगा?

464
00:32:16,875 --> 00:32:19,583
ऐ! ज़्यादा ऐ नहीं करनी है।
(आतंकवादी 1 के कराहने की आवाज़)

465
00:32:19,666 --> 00:32:23,000
(आतंकवादी 1 के रोने की आवाज़) कौन है?
कौन है सच-सच बता। मैं नहीं रुकने वाला।

466
00:32:23,208 --> 00:32:25,708
हाँ। अरे, बावले! कौन है बता?

467
00:32:26,166 --> 00:32:27,458
कौन है बता?

468
00:32:29,875 --> 00:32:31,000
[विजय]: सर, दल्ला है, सर।

469
00:32:32,000 --> 00:32:33,125
राजेश शर्मा।

470
00:32:33,333 --> 00:32:35,125
अफ़शर हुसैनी को लड़कियाँ सप्लाई करता था।

471
00:32:36,083 --> 00:32:38,541
और बार-बार किसी लैला का नाम ले रहा है।

472
00:32:39,625 --> 00:32:43,166
बाक़ी बम के बारे में कुछ नहीं जानता।
आत्मा खुलवा दी इसकी।

473
00:32:43,958 --> 00:32:45,166
मेरे हिसाब से तो सच बोल रहा है।

474
00:32:45,291 --> 00:32:46,958
[नीरज]: तो होटल से कुछ नहीं मिला क्या?

475
00:32:48,916 --> 00:32:50,208
[विजय]: सर, ट्रेस तो मिले हैं।

476
00:32:50,625 --> 00:32:52,416
टीएनटी और पोटेशियम क्लोराइड के कमरे में।

477
00:32:52,583 --> 00:32:56,083
तो ये बात पक्की है
कि बम इन्होंने कमरे में बनाया है।

478
00:32:57,291 --> 00:32:59,000
सर। सर, दिव्या का फोन आया था।

479
00:32:59,083 --> 00:33:01,166
वो कह रही है
कि स्कूटर के लास्ट ओनर का पता चल गया है

480
00:33:01,250 --> 00:33:02,333
और वो उसे ट्रैक कर रही है।

481
00:33:03,000 --> 00:33:03,916
[राजीव]: लेट्स गो।

482
00:33:04,208 --> 00:33:05,291
कम ऑन, कम ऑन।

483
00:33:06,541 --> 00:33:09,000
(गाड़ी चलने की आवाज़)

484
00:33:09,083 --> 00:33:11,041
[शैलजा]: कहाँ हो तुम?
[दिव्या]: आरके पुरम की तरफ़ निकली हूँ।

485
00:33:11,500 --> 00:33:13,333
[दिव्या]: टार्गेट शंकर विहार क्रॉस कर गया है।

486
00:33:13,416 --> 00:33:15,500
[राजीव]: तुम पहले पहुँचोगे।
वेट फॉर बैकअप टू एंगेज।

487
00:33:15,583 --> 00:33:16,833
[दिव्या]: यस, सर।

488
00:33:19,958 --> 00:33:21,125
सेक्टर 9 की तरफ़ मुड़ा।

489
00:33:21,583 --> 00:33:22,541
[राजीव]: लेट्स गो।

490
00:33:24,333 --> 00:33:26,375
[दिव्या]: 30 सेकंड में
मलाई मंदिर क्रॉस कर जाएगा।

491
00:33:26,833 --> 00:33:29,250
[शैलजा]: अरे! लेफ्ट, लेफ्ट!
मलाई मंदिर यहाँ है।

492
00:33:29,333 --> 00:33:30,416
[राजीव]: शॉर्टकट।

493
00:33:30,458 --> 00:33:31,666
(कचरे के ढेर से गाड़ी के टकराने की आवाज़)

494
00:33:31,833 --> 00:33:32,875
[राजीव]: गाड़ी का नंबर, दिव्या।

495
00:33:32,958 --> 00:33:35,833
[दिव्या]: डीएल 3सीबीडब्लू 3737।

496
00:33:38,125 --> 00:33:40,541
[राजीव]: गॉट इट।
आईआईटी की तरफ़ जा रहा है।

497
00:33:41,291 --> 00:33:42,458
सब रेडी रहो।

498
00:33:44,208 --> 00:33:46,166
[राजीव]: ड्राइवर की शक्ल देखी?
[शैलजा]: घंटा!

499
00:33:47,125 --> 00:33:49,166
[शैलजा]: उसको पता चल जाएगा
हम उसका पीछा कर रहे हैं।

500
00:33:49,625 --> 00:33:51,333
साला आज ही ट्रैफिक कम होना था।

501
00:33:51,875 --> 00:33:54,583
[राजीव]: रेडी रहो।
हमें उसे आगे से ब्लॉक करना है।

502
00:33:54,708 --> 00:33:55,625
[दिव्या]: जी, सर।

503
00:34:00,125 --> 00:34:04,666
(गाड़ी रिवर्स घुमाने और फिसलने की आवाज़)

504
00:34:04,916 --> 00:34:06,875
[राजीव]: उसे पता चल गया है
कि हम उसका पीछा कर रहे हैं।

505
00:34:08,166 --> 00:34:09,416
एम्स की तरफ़।

506
00:34:09,958 --> 00:34:13,958
(ट्रैफिक की आवाज़)

507
00:34:29,000 --> 00:34:30,250
[राजीव]: अब, साउथ एक्स।

508
00:34:34,416 --> 00:34:35,833
अपनी स्थितियाँ बनाए रखें।

509
00:34:37,166 --> 00:34:41,541
(गाड़ियों के ब्रेक लगाने
और फिसलने की आवाज़)

510
00:34:42,208 --> 00:34:43,208
[राजीव]: ये जा कहाँ रहा है?

511
00:35:11,000 --> 00:35:13,000
[लैला]: मुझे लगा आप मुझे ढूँढ रहे हैं।

512
00:35:13,583 --> 00:35:15,375
तो मैंने सोचा आपके ऑफिस ही आ जाऊँ।

513
00:35:16,500 --> 00:35:17,583
[राजीव]: बात करनी है।

514
00:35:18,708 --> 00:35:19,708
अंदर।

515
00:35:20,708 --> 00:35:26,500
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

516
00:35:28,250 --> 00:35:29,750
[शैलजा]: पहले आप।

517
00:35:35,416 --> 00:35:36,500
[हिमाद्री]: सर।

518
00:35:41,833 --> 00:35:43,541
[होम सेक्रेटरी]: आई होप
इनवेस्टिगेशन अच्छी चल रही है।

519
00:35:43,708 --> 00:35:46,500
[हिमाद्री]: सर,
प्रिलिमिनरी रिपोर्ट्स के मुताबिक

520
00:35:46,583 --> 00:35:48,708
[हिमाद्री]: यह पाकिस्तान
का काम नहीं लगता।

521
00:35:50,916 --> 00:35:52,750
[होम सेक्रेटरी]: मैं रिपोर्ट
नहीं माँग रहा हूँ, हिमाद्री जी।

522
00:35:54,708 --> 00:35:58,333
ईरान और इज़राइल के बीच जो भी हो,
हमें क्या?

523
00:35:59,541 --> 00:36:01,375
ना कुछ लेना, ना देना।

524
00:36:04,125 --> 00:36:05,583
क्या मैं सही हूँ?

525
00:36:06,791 --> 00:36:08,083
[हिमाद्री]: जी, सर।

526
00:36:08,500 --> 00:36:13,000
[होम सेक्रेटरी]: हमारा फोकस
सिर्फ़ हमारी जनता के इंटरेस्ट पर होना चाहिए।

527
00:36:13,583 --> 00:36:16,333
और ये जो छह महीने के अंदर-अंदर

528
00:36:17,000 --> 00:36:20,458
ईरान के साथ जो इंपॉर्टेंट
गैस डील होने वाली है,

529
00:36:21,500 --> 00:36:25,208
उससे देश की जनता का 45,000 करोड़ बच जायेगा।

530
00:36:27,958 --> 00:36:29,583
बहुत बड़ी फिगर है, नहीं?

531
00:36:30,708 --> 00:36:31,750
[हिमाद्री]: जी, सर।

532
00:36:32,916 --> 00:36:34,708
[होम सेक्रेटरी]: वो क्या है ना, हिमाद्री जी,

533
00:36:35,916 --> 00:36:40,333
इज़राइल टेक्नोलॉजी देता है और ईरान तेल।

534
00:36:42,875 --> 00:36:46,500
दोनों ही... देश के लिए बहुत ज़रूरी हैं।

535
00:36:52,458 --> 00:36:55,250
(ट्रैफिक की आवाज़)

536
00:36:59,791 --> 00:37:01,083
[हिमाद्री]: क्या मुझे तुम्हें
याद दिलाने की ज़रूरत है?

537
00:37:01,250 --> 00:37:04,791
इंटरनैशनल मैटर में
इंटरनैशनल एजेंसीज़ इन्वॉल्व होंगे।

538
00:37:05,500 --> 00:37:07,458
[नीरज]: और क्या मुझे तुम्हें
याद दिलाने की ज़रूरत है, हिमाद्री?

539
00:37:07,750 --> 00:37:09,333
एक 6 साल की बच्ची मरी है।

540
00:37:09,416 --> 00:37:12,541
[हिमाद्री]: प्लीज़!
मुझे वो इमोशनल बकवास मत बताओ।

541
00:37:12,875 --> 00:37:14,000
मैं राजीव नहीं हूँ।

542
00:37:14,083 --> 00:37:16,416
[नीरज]: तुम ही इनसिस्ट कर रहे थे ना
कि राजीव को इस केस में डालिए।

543
00:37:17,625 --> 00:37:19,125
वो मनमौजी है, यार।

544
00:37:19,208 --> 00:37:21,791
[हिमाद्री]: तुम समझ नहीं रहे हो,
वो प्रोटोकॉल तोड़ेगा।

545
00:37:22,208 --> 00:37:23,583
मारे हम जाएंगे।

546
00:37:24,750 --> 00:37:26,916
[नीरज]: लेकिन ये तो
पहले सोचने वाली बात थी ना।

547
00:37:28,916 --> 00:37:29,958
[हिमाद्री]: गाड़ी रोको।

548
00:37:36,166 --> 00:37:38,416
तुम्हारे राजीव को बोलो इस केस से हट जाए।

549
00:37:39,333 --> 00:37:41,958
ये आईएम, मकवाना, सब मर गए क्या?

550
00:37:44,291 --> 00:37:45,666
[शैलजा]: हम कोशिश कर रहे हैं, सर।

551
00:37:46,625 --> 00:37:47,916
एक सेकेंड।

552
00:37:49,208 --> 00:37:50,250
जी, सर।

553
00:37:51,625 --> 00:37:55,625
[विजय]: सर, बार-बार वही एक लेडीज़ है,
जो दिख रही है।

554
00:37:55,791 --> 00:37:59,083
वो भी पूरी कवर होकर चल रही है,
तो किस तरह पता चलेगा यही है?

555
00:37:59,166 --> 00:38:00,250
[राजीव]: ज़ूम कर।

556
00:38:00,416 --> 00:38:03,708
(उपकरण के स्कैन करने की आवाज़)

557
00:38:03,833 --> 00:38:05,041
[राजीव]: यहाँ ज़ूमर कर।

558
00:38:06,458 --> 00:38:08,291
[नीरज]: पहचानने में बिल्कुल नहीं आ रही।

559
00:38:09,458 --> 00:38:10,583
[राजीव]: खैर, इसे देखो।

560
00:38:21,000 --> 00:38:23,083
[शैलजा]: चलो, फिर से स्टार्ट करते हैं।

561
00:38:25,208 --> 00:38:28,208
अफ़शर हुसैनी को कैसे जानती हैं आप?

562
00:38:28,625 --> 00:38:30,666
[लैला]: मैं एक लेक्चर के लिए तेहरान गई थी।

563
00:38:30,750 --> 00:38:32,041
[शैलजा]: कौन सा लेक्चर?

564
00:38:33,083 --> 00:38:34,750
[लैला]: इंटरनैशनल रिलेशन्स।

565
00:38:35,875 --> 00:38:36,875
[शैलजा]: इंटरेस्टिंग।

566
00:38:37,208 --> 00:38:38,750
[लैला]: मैं जानती हूँ।
(दरवाज़ा खोलने की आवाज़)

567
00:38:40,666 --> 00:38:42,291
(दरवाज़ा बंद करने की आवाज़)

568
00:38:45,750 --> 00:38:47,666
[राजीव]: हमने अफ़सर के फोन की मैपिंग की है।

569
00:38:54,750 --> 00:38:55,833
आपका फोन...

570
00:38:56,416 --> 00:39:00,041
बात मान लीजिए। डिटेल्स मैच करती है।

571
00:39:01,708 --> 00:39:04,125
[लैला]: हाँ, मान लिया।

572
00:39:04,375 --> 00:39:06,250
[शैलजा]: इतनी देर तक क्या बात होती रही?

573
00:39:07,833 --> 00:39:10,208
[लैला]: वो मेरे लेक्चर्स के
ऑर्गेनाइज़र्स में से एक था।

574
00:39:10,791 --> 00:39:13,708
उसे अरब-इज़राइल कॉन्फ्लिक्ट पे
मेरी ओपिनियन सही लगती थी।

575
00:39:14,416 --> 00:39:17,708
जब वो इंडिया आया,
तो मैंने थोड़ा घुमा दिया,

576
00:39:18,208 --> 00:39:19,958
क्योंकि ईरान में वो मेरा गाइड था।

577
00:39:21,208 --> 00:39:22,291
[राजीव]: ये आप हैं।

578
00:39:27,791 --> 00:39:29,125
[लैला]: लगता तो नहीं।

579
00:39:29,291 --> 00:39:30,291
(राजीव के मुस्कुराने की आवाज़)

580
00:39:33,458 --> 00:39:35,166
[राजीव]: रिंग और निशान तो आप ही की लगती है।

581
00:39:38,833 --> 00:39:41,125
[शैलजा]: आपके घर के बाहर
एक टू-वीलर पार्क मिला।

582
00:39:41,875 --> 00:39:44,416
कवर करके नंबर छुपाया गया था।

583
00:39:45,625 --> 00:39:47,416
[राजीव]: आपने अफ़सर को दिल्ली में घुमाया।

584
00:39:48,833 --> 00:39:50,541
इज़रायली एंबेसी के पास भी ले गई।

585
00:39:52,250 --> 00:39:53,625
[लैला]: वो क्या कहते हैं?

586
00:39:55,583 --> 00:39:57,000
अतिथि देवो भव।

587
00:39:57,291 --> 00:39:59,375
[राजीव]: अतिथि देवो भव। हूँ।

588
00:40:05,333 --> 00:40:06,583
ये आपके घर से मिला।

589
00:40:08,041 --> 00:40:10,291
ओह! लगता है आप इज़राइल से

590
00:40:12,041 --> 00:40:13,458
काफ़ी नफ़रत करती हैं।

591
00:40:14,833 --> 00:40:18,375
मतलब, नो वासुदेव कुटुम्बकम?

592
00:40:19,583 --> 00:40:20,958
[लैला]: क्या मुझे वकील की ज़रूरत है?

593
00:40:21,416 --> 00:40:22,416
मुझे लगता है
कि मुझे वकील को बुलाना चाहिए।

594
00:40:23,000 --> 00:40:23,916
ये मेरा हक़ है।

595
00:40:24,791 --> 00:40:25,875
(राजीव के मुस्कुराने की आवाज़)

596
00:40:26,291 --> 00:40:27,875
[राजीव]: एचबीओ कम देखा करो, लैला जी।

597
00:40:28,750 --> 00:40:30,875
हम लॉ फॉलो करते हैं,
ताकि ऑर्डर मेंटेन रहे।

598
00:40:31,750 --> 00:40:33,750
शराफ़त को कमज़ोरी समझोगी, तो...

599
00:40:35,416 --> 00:40:37,208
दिल्ली पुलिस तो वैसे भी बदनाम है।

600
00:40:40,666 --> 00:40:42,250
[नीरज]: हो सकता है सच बोल रही हो।

601
00:40:42,916 --> 00:40:45,500
आजकल इंटरनेट पे लोग
ज्ञान तो बाँटते ही रहते हैं ना।

602
00:40:46,041 --> 00:40:48,666
[राजीव]: ओवर स्मार्ट है।
जो जानती है, वो बोल नहीं रही है।

603
00:40:49,083 --> 00:40:52,083
[नीरज]: मिनिस्ट्री इशारे तो यही दे रही है
कि गैस डील की वजह से

604
00:40:52,250 --> 00:40:54,625
शक की सुई पाकिस्तान की तरफ़ घूमनी चाहिए।

605
00:40:54,916 --> 00:40:56,708
[राजीव]: और इंसाफ़ लिटरली गया तेल लेने।

606
00:40:58,166 --> 00:41:00,750
कबूतर के आँख बंद करने से
बिल्ली गायब नहीं हो जाती है।

607
00:41:00,916 --> 00:41:02,500
[नीरज]: अरे, आरके।

608
00:41:02,875 --> 00:41:03,791
रिलैक्स।

609
00:41:04,250 --> 00:41:05,958
अभी तक सुई घुमाई नहीं है।

610
00:41:06,125 --> 00:41:09,458
लेकिन इससे कुछ निकलवाओ, यार।
और जल्दी।

611
00:41:13,916 --> 00:41:14,916
ओह!

612
00:41:16,125 --> 00:41:19,083
बाहर ये जो मीडिया वाले हैं ना,
ज़रा प्यार से।

613
00:41:19,666 --> 00:41:22,500
डेमोक्रेसी के हत्या का
प्रवचन सुनने के मूड में नहीं हूँ।

614
00:41:22,666 --> 00:41:23,708
ओके।

615
00:41:25,166 --> 00:41:30,208
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)
(कंप्यूटर में स्कैन करने की आवाज़)

616
00:41:43,416 --> 00:41:44,750
[लैला]: फाइनली।

617
00:41:45,750 --> 00:41:47,166
मैं अपने वकील को बुला रही हूँ।

618
00:41:54,541 --> 00:41:55,791
हाथ तुम्हारा नहीं है।

619
00:41:58,166 --> 00:41:59,291
रिंग तुम्हारी नहीं है।

620
00:42:01,333 --> 00:42:02,500
लेकिन फोन तुम्हारा है।

621
00:42:04,083 --> 00:42:05,958
स्कूटी तुम्हारे घर के बाहर मिली है।

622
00:42:07,333 --> 00:42:12,666
और तुम्हारा फोन शाहीन सुल्तानी,
रेज़ा अब्बासी और अफ़शर हुसैनी के फोन के साथ

623
00:42:12,958 --> 00:42:14,500
इज़रायली एंबेसी बहुत घूमा है।

624
00:42:14,791 --> 00:42:17,291
उस दल्ले ने भी
तुम्हें अफ़सर के साथ काफ़ी देखा है।

625
00:42:20,375 --> 00:42:22,958
बहुत है तुम्हें यूएपीए में
अंदर करने के लिए।

626
00:42:24,750 --> 00:42:26,250
वकील तो दूर की बात।

627
00:42:27,291 --> 00:42:29,458
एक साल तक तुम सूरज भी नहीं देख पाओगे।

628
00:42:36,666 --> 00:42:38,000
लैला का कनफेशन।

629
00:42:38,583 --> 00:42:39,833
मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स।

630
00:42:40,625 --> 00:42:41,875
सीसीटीवी फुटेज।

631
00:42:42,125 --> 00:42:44,166
और हमारे इनवेस्टिगेशन के रिपोर्ट के बाद

632
00:42:44,500 --> 00:42:46,916
ये क्लियर हो गया है
कि तीनों ईरानियन सिटिज़ंस

633
00:42:47,208 --> 00:42:49,833
शाहीन सुल्तानी,
रेज़ा अब्बासी और अफ़शर हुसैनी

634
00:42:50,125 --> 00:42:52,166
ब्लास्ट के पहले इंडिया में थे।

635
00:42:52,291 --> 00:42:54,541
तीनों ने इज़रायली एंबेसी की रेकी की थी।

636
00:42:55,958 --> 00:42:58,291
होटल चाणक्य में
मैग्नेटिक बम असेंबल हुआ था।

637
00:42:58,666 --> 00:43:01,375
लेकिन ब्लास्ट के पहले शाहीन थाईलैंड गया।

638
00:43:01,791 --> 00:43:03,000
रेज़ा जॉर्जिया।

639
00:43:03,291 --> 00:43:06,916
और वहाँ उसी दिन ब्लास्ट किए,
जिस दिन इंडिया में ब्लास्ट हुआ है।

640
00:43:07,000 --> 00:43:08,500
(रिक्शा की घंटी बजने की आवाज़)

641
00:43:15,875 --> 00:43:20,291
[राजीव]: इंडिया के ब्लास्ट के टाइम पे
सिर्फ़ अफ़शर हुसैनी प्रेज़ेंट था।

642
00:43:23,750 --> 00:43:27,083
(गाड़ी चलाने की आवाज़)
(ट्रैफिक की आवाज़)

643
00:43:27,500 --> 00:43:31,500
[राजीव]: उस गाड़ी पे मैग्नेटिक बम
लगाने वाला हाथ अफ़शर हुसैनी का था।

644
00:43:32,291 --> 00:43:35,500
लेकिन उस हाथ को थाम रखा था
शाहीन सुल्तानी और रेज़ा अब्बासी ने।

645
00:43:36,583 --> 00:43:38,458
जब तक ऐसे हाथ काटे नहीं दिए जाते,

646
00:43:38,541 --> 00:43:40,375
तब तक इंडिया को कोई सीरियसली नहीं लेगा।

647
00:43:41,333 --> 00:43:43,958
[राजीव]: हमें इन तीन ईरानियों को
एक मैसेज भेजने की ज़रूरत है:

648
00:43:45,708 --> 00:43:47,041
शाहीन सुलतानी,

649
00:43:47,666 --> 00:43:48,875
रेज़ा अब्बासी,

650
00:43:49,541 --> 00:43:52,625
और हमारा ख़ास आदमी, अफ़शर हुसैनी।

651
00:43:59,208 --> 00:44:01,375
[रिपोर्टर 1]: अधिकारियों की कोशिश
यह पता लगाने की है

652
00:44:01,458 --> 00:44:05,416
कि ईरान के दो संदिग्ध आतंकियों -
शाहीन सुलतानी और रेज़ा अब्बासी

653
00:44:05,625 --> 00:44:08,166
की हत्या के पीछे कौन था।
(फ़ोन के रिंगटोन बजने की आवाज़)

654
00:44:08,583 --> 00:44:11,500
दोनों की मौतें अजीब तरह से एक जैसी हैं।

655
00:44:11,958 --> 00:44:14,791
इज़रायल ने साफ़ इनकार किया है
कि उनका इससे कोई लेना-देना है।

656
00:44:15,000 --> 00:44:18,958
और अब तक किसी ने
इन हत्याओं की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

657
00:44:19,041 --> 00:44:22,875
[सैयद]: बस 2 दिन पहले ही मैंने उससे
बात की थी, इतनी जल्दी ये कैसे हो सकता है?

658
00:44:23,500 --> 00:44:26,083
(रोने की आवाज़)
- उसे स्ट्रोक कैसे हो गया?

659
00:44:29,958 --> 00:44:33,625
दोनों की मौत दिल के दौरे से
कैसे हो सकती है? कुछ तो गड़बड़ है।

660
00:44:34,000 --> 00:44:35,833
नहीं,
नहीं, नहीं, मेरी बातों को ध्यान से सुनो।

661
00:44:37,291 --> 00:44:39,666
संपर्क में रहना।
मैं तुम्हारे कॉल का इंतज़ार कर रहा हूँ।

662
00:44:40,708 --> 00:44:41,750
[अफ़शर]: जल्दी करो।

663
00:44:41,958 --> 00:44:44,333
[सैयद]: मुझे जाना है,
मैं बाद में तुम्हें कॉल करूँगा।

664
00:44:44,666 --> 00:44:47,166
(फ़ोन पटकने की आवाज़)
[ऑनस्क्रीन टेक्स्ट]: फिलिस्तीन को आज़ाद करो

665
00:44:47,500 --> 00:44:49,958
[सैयद]: असल में,
उसने कुछ नहीं किया।

666
00:44:53,916 --> 00:44:56,416
(सैयद के रोने की आवाज़)

667
00:44:57,083 --> 00:44:59,041
[सैयद]: सब मेरी ही ग़लती है।

668
00:45:01,458 --> 00:45:03,041
[अफ़शर]: सैयद,

669
00:45:04,250 --> 00:45:06,250
तुम इस तरह ख़ुद को दोष मत दो।

670
00:45:06,666 --> 00:45:08,125
वो मेरा भी भाई था।

671
00:45:08,791 --> 00:45:10,250
लेकिन अभी हमें निकलना होगा।

672
00:45:17,875 --> 00:45:19,375
(हाँफने की आवाज़)

673
00:45:32,541 --> 00:45:34,083
[अफ़शर]: तुम्हें ये नहीं चाहिए।

674
00:45:34,833 --> 00:45:36,416
मुझे ये नहीं चाहिए।

675
00:45:37,125 --> 00:45:39,625
अगर तुम आज़ाद होना चाहते हो,
तो पढ़ो।

676
00:45:44,708 --> 00:45:46,333
[बूढ़ा आदमी]: इज़रायल अमर रहे।

677
00:45:47,458 --> 00:45:48,666
[अफ़शर]: ठीक है।

678
00:45:58,125 --> 00:45:59,291
ठीक है।

679
00:46:03,083 --> 00:46:04,291
ठीक है।

680
00:46:11,208 --> 00:46:12,416
तो तुम नहीं पढ़ोगे, हाँ?

681
00:46:15,041 --> 00:46:16,583
[बूढ़ा आदमी]: इज़रायल अमर रहे।

682
00:46:21,583 --> 00:46:27,583
(हथोड़े से मारने की आवाज़)
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

683
00:46:37,625 --> 00:46:40,333
(बीप की आवाज़)

684
00:46:40,958 --> 00:46:43,583
[अफ़शर]: क्या तुम्हें लगता है
कि तुम कभी इसका इस्तेमाल भी कर पाओगे?

685
00:46:52,541 --> 00:46:53,583
[जवान 1]: चलो बाहर निकलो।

686
00:47:07,041 --> 00:47:09,125
वापस जाते समय इसे क्लेम कर लेना।

687
00:47:10,583 --> 00:47:12,500
[अफ़शर]: मैं तुम्हें क्लेम करूँगा।

688
00:47:29,625 --> 00:47:30,875
ये क्या है?

689
00:47:31,125 --> 00:47:35,666
[जवान 2]: ऑटोप्सी रिपोर्ट है।
रेज़ा अब्बासी और शाहीन सुलतानी की।

690
00:47:36,166 --> 00:47:38,083
दोनों की ज़हरीली गैस से मौत हुई है।

691
00:47:38,500 --> 00:47:41,958
एक तेज़ असर करने वाला केमिकल,
जिससे अचानक हार्ट अटैक आता है।

692
00:47:50,958 --> 00:47:52,041
[अलावी]: देखो, अफ़शर।

693
00:47:52,416 --> 00:47:54,666
[अलावी]: हर कोई ये जानना चाहता है कि

694
00:47:55,000 --> 00:47:56,708
आख़िर रॉबी है कहाँ?

695
00:48:02,958 --> 00:48:04,291
[अफ़शर]: मुझे नहीं पता कहाँ है।

696
00:48:06,708 --> 00:48:08,041
[अलावी]: तुम्हें नहीं पता?
[अफ़शर]: नहीं, मुझे नहीं पता।

697
00:48:08,125 --> 00:48:09,958
[अलावी]: सच में नहीं पता?
[अफ़शर]: नहीं पता।

698
00:48:10,541 --> 00:48:16,541
[अलावी]: देखो, तुम्हें ये नहीं
भूलना चाहिए कि तुम्हें पैसे कौन दे रहा है।

699
00:48:17,416 --> 00:48:23,416
इसलिए तुम्हें सिर्फ़ और सिर्फ़
वैसा ही करना चाहिए, जैसा हम कहते हैं।

700
00:48:24,833 --> 00:48:27,791
वो ये जानते हैं
कि तुम मेरे लिए काम करते हो।

701
00:48:28,458 --> 00:48:32,250
ये जो आदमी है,
ये जंग छेड़ सकता है,

702
00:48:32,333 --> 00:48:34,083
समझ रहे हो तुम?

703
00:48:42,333 --> 00:48:43,875
[अफ़शर]: मलेशिया और थाईलैंड।

704
00:48:45,500 --> 00:48:48,541
मुझे जानना है,
मेरे लड़कों ने वहाँ पर आख़िरी दिन क्या किया?

705
00:48:49,083 --> 00:48:54,375
मुझे वहाँ पर मौजूद हर एक सीसीटीवी के
फुटेज का एक्सेस चाहिए होगा।

706
00:48:54,875 --> 00:48:57,166
(गाड़ी स्टार्ट करने की आवाज़)

707
00:48:57,750 --> 00:48:58,875
[अलावी]: अफ़शर,

708
00:48:59,583 --> 00:49:01,291
देखो, हम एक परिवार की तरह हैं।

709
00:49:03,583 --> 00:49:06,125
और परिवार हार-जीत में एक साथ रहता है।

710
00:49:09,833 --> 00:49:11,000
बैठ आओ।

711
00:49:19,291 --> 00:49:20,333
अफ़शर,

712
00:49:21,041 --> 00:49:23,625
मैं तुम्हें वो फुटेज दिलाता हूँ।

713
00:49:23,833 --> 00:49:25,125
तुम रॉबी को ढूँढोगे।

714
00:49:25,958 --> 00:49:26,958
ठीक है?

715
00:49:29,625 --> 00:49:31,750
(गाड़ी चलने की आवाज़)

716
00:49:50,791 --> 00:49:52,291
[अफ़शर]: मुझे लिफ्ट का फुटेज दिखाओ।

717
00:49:53,833 --> 00:49:54,916
जल्दी।

718
00:49:55,500 --> 00:49:56,791
वकील पर फोकस करो।

719
00:50:22,291 --> 00:50:23,291
ये वाला दिखाओ।

720
00:50:25,333 --> 00:50:26,375
हाँ, यहीं पर।

721
00:50:26,791 --> 00:50:27,875
इसे फॉलो करो।

722
00:50:30,416 --> 00:50:31,541
यही चलने दो।

723
00:50:34,458 --> 00:50:35,458
रुक जाओ।

724
00:50:39,041 --> 00:50:40,250
लड़की को फॉलो करो।

725
00:50:43,916 --> 00:50:44,916
रुक जाओ।

726
00:50:46,625 --> 00:50:47,833
ये तो वही लड़की है।

727
00:50:48,291 --> 00:50:49,333
प्ले करो।

728
00:50:50,375 --> 00:50:51,583
अब रुक जाओ।

729
00:50:52,875 --> 00:50:54,583
मुझे शाहीन का फुटेज दिखाओ।

730
00:50:57,083 --> 00:50:58,458
दोनों फुटेज एक साथ दिखाओ।

731
00:51:08,208 --> 00:51:10,333
ये सब इज़रायल में नहीं किया है!

732
00:51:11,083 --> 00:51:14,000
ये हिंदुस्तान ने किया है।

733
00:51:23,541 --> 00:51:24,375
(ठक-ठक करने की आवाज़)

734
00:51:24,458 --> 00:51:27,416
[अधिकारी 1]: देवियों और सज्जनों,
सबका ध्यान चाहता हूँ, प्लीज़।

735
00:51:27,666 --> 00:51:31,500
मैं सीईओ को अमंत्रित करना चाहता हूँ
कि वो कुछ शब्द कहें।

736
00:51:33,791 --> 00:51:35,666
[सीईओ]: देवियों और सज्जनों,

737
00:51:35,833 --> 00:51:37,500
बहनों और भाइयों,

738
00:51:37,958 --> 00:51:39,333
[अलावी]: मेरे साथ बाहर चलो।
[सीईओ]: ये मेरी ख़ुशनसीबी है...

739
00:51:39,416 --> 00:51:42,083
[सीईओ]: और सौभाग्य है
कि आप सभी का स्वागत कर रहा हूँ।

740
00:51:42,166 --> 00:51:43,041
हाँ, बिलकुल।

741
00:51:43,125 --> 00:51:47,708
जो लोग वफ़ादार कमर्चारी हैं,

742
00:51:47,833 --> 00:51:50,708
मैं उन्हें बधाई देता हूँ,
क्योंकि इस महीने

743
00:51:50,916 --> 00:51:54,041
हमने अपने लक्ष्य
पूरी तरह से हासिल कर लिए हैं।

744
00:51:54,958 --> 00:51:56,291
[करीम]: तुम कर क्या रहे हो?

745
00:51:57,458 --> 00:51:59,125
[अलावी]: ये इज़राइल ने नहीं किया है।

746
00:51:59,708 --> 00:52:00,916
[करीम]: तो फिर किसने?

747
00:52:09,375 --> 00:52:11,125
[अलावी]: इसके पीछे हिंदुस्तान है।

748
00:52:13,000 --> 00:52:14,833
इन्होंने हमारे आदमियों को मारा।

749
00:52:15,625 --> 00:52:18,708
और तुम यहाँ उनके साथ चाय पी रहे हो!

750
00:52:18,916 --> 00:52:20,833
[करीम]: ये लोग तो सिर्फ़ बिज़नसमैन हैं।

751
00:52:20,958 --> 00:52:22,250
इन्हें कुछ नहीं पता होगा।

752
00:52:22,333 --> 00:52:23,458
[अलावी]: तो फिर बताओ उन्हें।

753
00:52:24,041 --> 00:52:25,958
इस डील को किसी भी तरह कैंसल करो

754
00:52:26,125 --> 00:52:27,291
और चीनियों को दे दो।

755
00:52:27,625 --> 00:52:29,291
तुम्हें जो भी करना पड़े, वो करो,

756
00:52:29,375 --> 00:52:31,708
लेकिन इन लोगों को उकसाओ, समझ गए?

757
00:52:31,875 --> 00:52:33,625
[करीम]: हम इसमें ऑफिशियली कुछ नहीं कर सकते।

758
00:52:33,833 --> 00:52:39,333
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

759
00:52:44,583 --> 00:52:45,958
[करीम]: मुझे ज़रा सोचने दो।

760
00:52:47,791 --> 00:52:49,666
[अधिकारी 1]: ये तो लाइन क्रॉस कर गया।

761
00:52:50,416 --> 00:52:51,708
फ्रेंडली नेशन है।

762
00:52:52,208 --> 00:52:54,166
ईरानियंस को नहीं मारना चाहिए था।

763
00:52:54,750 --> 00:52:55,833
इससे तो

764
00:52:57,416 --> 00:53:00,125
गैस डील हाथ से चला जाएगा।

765
00:53:03,500 --> 00:53:05,375
[होम सेक्रेटरी]: माफ़ करना, सर।
मुझे एक फ़ोन कॉल आया है।

766
00:53:06,791 --> 00:53:07,875
हेलो।

767
00:53:09,750 --> 00:53:10,833
क्या?

768
00:53:11,125 --> 00:53:13,625
गैस डील कैंसल करेंगे?
पागल समझा है?

769
00:53:13,875 --> 00:53:16,166
देखो, देखो, देखो...
किसी भी चीज़ को सहमति मत देना।

770
00:53:16,291 --> 00:53:17,875
10 दिन में डील साइन होनी है।

771
00:53:18,000 --> 00:53:19,541
मैं देखता हूँ कि मैं क्या कर सकता हूँ।

772
00:53:21,000 --> 00:53:23,666
सर, ये रॉ तो इज़राइल के साथ

773
00:53:23,875 --> 00:53:25,666
ईरान में गुप्त ऑपरेशन कर रहे हैं।

774
00:53:25,875 --> 00:53:26,708
[सर]: क्या?

775
00:53:28,875 --> 00:53:30,083
ईरान तो पुराना दोस्त है।

776
00:53:30,625 --> 00:53:31,541
बंद करवाओ।

777
00:53:35,791 --> 00:53:37,541
[शैलजा]: भारत तुम्हारा
युद्धक्षेत्र नहीं बन सकता।

778
00:53:37,666 --> 00:53:38,833
[जोशुआ]: बकवास है।

779
00:53:39,041 --> 00:53:40,833
[शैलजा]: बकवास तो ये है
कि तुमने तस्वीरें लीं

780
00:53:41,083 --> 00:53:42,875
या ये कि वो ईरानी प्रतिनिधि थे?

781
00:53:42,958 --> 00:53:44,625
[जोशुआ]: ओहो, बस भी करो!

782
00:53:44,791 --> 00:53:47,250
[शैलजा]: वो ग़लती मत करो,
जो ईरानियों ने की थी।

783
00:53:47,541 --> 00:53:48,958
अपनी लड़ाइयाँ कहीं और लड़ो।

784
00:53:49,166 --> 00:53:50,958
[जोशुआ]: वैसे, वहाँ क्या हो रहा है?

785
00:53:51,041 --> 00:53:53,083
[शैलजा]: अभी हो रहा है, आरके...

786
00:53:55,916 --> 00:53:57,500
आरके तेहरान में एंटर कर रहा है।

787
00:53:57,625 --> 00:53:58,833
मुझे तुम्हारी मदद चाहिए, जोशुआ।

788
00:53:58,958 --> 00:54:01,250
[जोशुआ]: मैं कोशिश कर रहा हूँ।
[शैलजा]: तुम पूरी कोशिश नहीं कर रहे।

789
00:54:03,958 --> 00:54:05,583
[जोशुआ]: मेरे लोग इसकी इजाज़त नहीं देंगे।

790
00:54:05,666 --> 00:54:07,541
[शैलजा]: तो हम किसी ऐसे को ढूँढ लेंगे,
जो इसकी इजाज़त देंगे।

791
00:54:08,583 --> 00:54:09,708
[नीरज]: क्या लगता है?

792
00:54:11,458 --> 00:54:14,541
[शैलजा]: उनको पता चल गया है।
आरके तेहरान पहुँच जाएगा।

793
00:54:15,375 --> 00:54:18,125
मुझे उम्मीद है कि वो मदद करेंगे।
हे भगवान!

794
00:54:29,041 --> 00:54:30,833
[दिव्या]: गेट चेंज है। बी42।

795
00:54:30,958 --> 00:54:32,833
(फ़ोन के रिंगटोन बजने की आवाज़)

796
00:54:33,083 --> 00:54:34,250
[विजय]: सर, कोई दिक्कत हो गई क्या?

797
00:54:38,125 --> 00:54:40,083
[राजीव]: सर।
[नीरज]: कोई सवाल मत करना, आरके।

798
00:54:40,500 --> 00:54:42,541
[नीरज]: मिशन रोक दिया गया है।
वापस आ जाओ।

799
00:54:42,666 --> 00:54:44,833
[राजीव]: सर, बोर्डिंग चल रही है, सर।
तेहरान पहुँचने के बाद हम लोग...

800
00:54:44,916 --> 00:54:47,333
[नीरज]: तुम्हें तेहरान नहीं,
दिल्ली पहुँचना है, आरके। दिल्ली!

801
00:54:47,416 --> 00:54:48,708
क्या तुम मुझे सुन रहे हो?

802
00:54:48,916 --> 00:54:50,208
और इसे एक ऑर्डर समझो।

803
00:54:50,541 --> 00:54:52,833
और अगर नहीं आओगे ना,
तो वापस कभी नहीं आ पाओगे।

804
00:54:53,000 --> 00:54:54,083
हेलो।

805
00:54:54,416 --> 00:54:55,625
[राजीव]: आवाज़ कट रही है, सर।

806
00:54:56,041 --> 00:54:57,166
[राजीव]: सर, हेलो।
[नीरज]: हेलो।

807
00:54:57,250 --> 00:54:58,458
[राजीव]: हेलो, सर।
[नीरज]: सुन रहे हो ना?

808
00:54:58,750 --> 00:55:01,750
[नीरज]: हेलो। आरके, वापस आ जाओ! फ़ौरन!

809
00:55:04,708 --> 00:55:07,375
सुन लिया था उसने, सर।
आ जाएगा वो।

810
00:55:09,083 --> 00:55:11,250
[हिमाद्री]: 'उस दिन
हम ऑर्डर्स फॉलो कर रहे थे।'

811
00:55:11,666 --> 00:55:15,166
'और वो इसका परमानेंट सॉल्यूशन ढूँढ रहा था।'

812
00:55:15,333 --> 00:55:16,416
[विजय]: क्या बात हो गई, सर?

813
00:55:16,708 --> 00:55:19,083
[राजीव]: वापस आने के
ऑर्डर्स, धमकी, जो भी समझो।

814
00:55:20,958 --> 00:55:22,125
दिल्ली की टिकट करवा दो।

815
00:55:23,083 --> 00:55:24,041
6:30 बजे।

816
00:55:25,958 --> 00:55:27,750
[ऑनस्क्रीन टेक्स्ट]: अबू धाबी
तेहरान

817
00:55:31,708 --> 00:55:33,958
(फ़ोन के रिंगटोन बजने की आवाज़)

818
00:55:36,166 --> 00:55:39,333
[शैलजा]: आरके, तुम अपनी जॉब से
ज़्यादा प्यार करते हो

819
00:55:39,833 --> 00:55:40,916
या अपनी कंट्री से?

820
00:55:45,541 --> 00:55:51,000
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

821
00:56:00,750 --> 00:56:02,125
[दिव्या]: हाय, बेबी!

822
00:56:02,958 --> 00:56:04,833
[दिव्या]: बेबी... कितने साल की है?
[बच्ची की माँ]: एक साल।

823
00:56:05,041 --> 00:56:06,750
[दिव्या]: कितनी प्यारी है।
[बच्ची की माँ]: धन्यवाद।

824
00:56:06,958 --> 00:56:08,375
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

825
00:56:12,666 --> 00:56:15,708
(हवाई-जहाज़ के उड़ने की आवाज़)
[ऑनस्क्रीन टेक्स्ट]: अज़रबैजान - अबू धाबी

826
00:56:16,000 --> 00:56:20,166
(हवाई-जहाज़ के लैंड होने की आवाज़)
[ऑनस्क्रीन टेक्स्ट]: अबू धाबी

827
00:56:31,250 --> 00:56:32,291
(दुविधाजनक पार्श्व संगीत)

828
00:56:35,791 --> 00:56:40,875
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)
(गाड़ी के रुकने की आवाज़)

829
00:56:41,625 --> 00:56:44,291
[धर्मेश]: अस-सलामु अलयकुम,
मेरे पाकिस्तानी भाई!

830
00:56:45,166 --> 00:56:46,333
[राजीव]: वा अलयकुमु स-सलाम!

831
00:56:46,416 --> 00:56:47,500
(गाड़ी का दरवाज़ा खोलने की आवाज़)

832
00:56:47,666 --> 00:56:49,916
[दिव्या]: ये तो धर्मेश जैन है।
(गाड़ी का दरवाज़ा बंद करने की आवाज़)

833
00:56:50,041 --> 00:56:51,333
[धर्मेश]: आओ जो! आओ जो!

834
00:56:55,333 --> 00:56:57,583
[धर्मेश]: ख़ुश-आमदीद!
[दिव्या]: चिट फंड स्कैम का मास्टर माइंड।

835
00:56:57,666 --> 00:56:59,916
[दिव्या]: नौ सौ करोड़ खा गया
और डकार तक नहीं आई।

836
00:57:00,958 --> 00:57:02,291
[धर्मेश]: सही बोला, बहन।

837
00:57:02,541 --> 00:57:05,083
पैसे से अपुन को हद से ज़्यादा प्यार है,

838
00:57:05,666 --> 00:57:08,625
लेकिन थोड़ा बहुत देश प्रेमी भी हूँ।

839
00:57:09,125 --> 00:57:11,083
चलो। आओ, आओ। आओ, आओ।

840
00:57:18,500 --> 00:57:21,791
[गीत]: ...मैं उत्थे दिल छोड़ आया।
(धर्मेश के चुटकी बजाने की आवाज़)

841
00:57:21,958 --> 00:57:23,166
[धर्मेश]: मुझे ये गाना पसंद है।

842
00:57:24,625 --> 00:57:25,708
तुम्हें ये पसंद है?

843
00:57:26,208 --> 00:57:27,500
आहा!

844
00:57:28,291 --> 00:57:29,708
पीछे एक बैग होगा, भाई।

845
00:57:30,541 --> 00:57:31,750
देखो ज़रा।

846
00:57:37,416 --> 00:57:40,416
अब मैं आपको कैसे जानता हूँ,
ये मत मुझसे पूछना।

847
00:57:41,000 --> 00:57:45,166
इंडिया में जिस मोहतरमा ने
अपना हाथ आपके सर पे रखा है ना,

848
00:57:45,375 --> 00:57:47,750
उसपे भरोसा रखो। हाँ?

849
00:57:48,208 --> 00:57:49,791
इसमें तमाम इनफॉर्मेशन है।

850
00:57:50,416 --> 00:57:54,166
तुम लोग कौन हो, कहाँ से हो,
कंप्लीट बैकग्राउंड इनफॉर्मेशन।

851
00:57:54,333 --> 00:57:58,583
इसको ना पढ़ो, याद करो और जला डालो।
सिंपल! (हँसते हुए)

852
00:57:58,666 --> 00:57:59,666
ए, गाड़ी रोक।

853
00:57:59,916 --> 00:58:01,291
गाड़ी रोक!

854
00:58:10,416 --> 00:58:13,875
इससे बात करके कोई फ़ायदा नहीं है,
इसके बग़ैर इसे सुनाई नहीं देगा।

855
00:58:14,833 --> 00:58:17,791
ये तुम लोगों को होटल ड्रॉप कर देगा,
फ़्रेश हो जाओ।

856
00:58:18,125 --> 00:58:20,375
कल तुम लोगों को तेहरान के लिए निकलना है।

857
00:58:21,000 --> 00:58:22,166
जय श्री कृष्णा!

858
00:58:22,666 --> 00:58:23,750
[राजीव]: जय श्री कृष्णा!

859
00:58:24,791 --> 00:58:26,083
[धर्मेश]: पटी गयो!
(गाड़ी के चलने की आवाज़)

860
00:58:29,708 --> 00:58:32,708
(गोलियों के खनकने
और मैगज़ीन में डालने की आवाज़)

861
00:58:33,458 --> 00:58:37,041
[दिव्या]: यहाँ पकड़े गए,
तो सीधा फायरिंग स्क्वाड फ़ेस करना पड़ेगा।

862
00:58:37,791 --> 00:58:38,791
[राजीव]: अच्छी बात है।

863
00:58:39,708 --> 00:58:40,833
बुरा सोचो,

864
00:58:41,583 --> 00:58:42,541
अच्छा होगा।

865
00:58:52,708 --> 00:58:56,958
आह! (आहें भरते हुए)
(बैग्स को ज़मीन पर फेंकने की आवाज़)

866
00:58:57,375 --> 00:58:58,541
ये कौन सी जगह है?

867
00:58:59,041 --> 00:59:00,125
[विजय]: सर, मजनू का टीला लग रहा है।

868
00:59:00,250 --> 00:59:03,250
(गाड़ी के चलने की आवाज़)

869
00:59:03,708 --> 00:59:05,708
[विजय]: ओये! ओ, बहरे! ओये!

870
00:59:06,791 --> 00:59:07,958
[राजीव]: आगे बढ़ते रहो!

871
00:59:10,625 --> 00:59:11,916
आगे बढ़ते रहो!

872
00:59:15,458 --> 00:59:17,083
(राजीव के हाँफने की आवाज़)

873
00:59:23,875 --> 00:59:25,416
(दरवाज़ा खोलने की आवाज़)

874
00:59:29,291 --> 00:59:30,375
[फहाद]: काफ़ी मज़ेदार माहौल है!

875
00:59:32,875 --> 00:59:35,333
मैं फहाद हूँ। ये यूसुफ़ है।

876
00:59:35,708 --> 00:59:37,208
[यूसुफ़]: आपका स्वागत है यहाँ।

877
00:59:37,916 --> 00:59:39,291
[फहाद]: हम सब दोस्त हैं।

878
00:59:39,708 --> 00:59:40,625
प्लीज़।

879
00:59:45,000 --> 00:59:48,500
अगले 45 मिनट में,
आपका प्लेन दिल्ली में लैंड करेगा।

880
00:59:49,083 --> 00:59:50,625
तुम जानते हो इसका मतलब क्या है?

881
00:59:52,125 --> 00:59:53,875
अब पानी सर से ऊपर जा चुका है।

882
01:00:03,791 --> 01:00:07,000
[दिव्या]: अब तो सबको पता चल गया होगा
कि हम दिल्ली नहीं पहुँचे।

883
01:00:07,208 --> 01:00:10,666
[विजय]: और क्या? हमें ढूँढने के लिए
मेनिफेस्ट स्कैन कर रहे होंगे।

884
01:00:11,166 --> 01:00:12,125
[राजीव]: हमें आगे बढ़ते रहना है।

885
01:00:12,666 --> 01:00:13,708
[यूसुफ़]: लेकिन पहले,

886
01:00:15,500 --> 01:00:16,541
कुछ खा लो।

887
01:00:33,208 --> 01:00:34,291
[शैलजा]: शिट!

888
01:00:34,375 --> 01:00:35,416
(दरवाज़ा खोलने की आवाज़)

889
01:00:40,125 --> 01:00:41,458
[शैलजा का पति]: क्या हुआ, शैलजा?

890
01:00:45,125 --> 01:00:46,208
[इन्वेस्टीगेटिव ऑफिसर]: सारा सर्च करो।

891
01:01:04,250 --> 01:01:05,750
(फ़ोन की रिंगटोन बजने की आवाज़)

892
01:01:05,833 --> 01:01:07,000
[रॉय]: शिट!

893
01:01:07,250 --> 01:01:09,625
[करीम]: श्रीमान रॉय, क्या आपको
वो फ़ोटो मिल गए जो मैंने आपको भेजे थे?

894
01:01:09,833 --> 01:01:11,000
[रॉय]: मैं देख रहा हूँ।

895
01:01:11,083 --> 01:01:14,125
लेकिन उम्मीद है कि सरहद पर खड़ी तुम्हारी
फ़ौज उस वक़्त मक्खियाँ नहीं भगा रही होगी,

896
01:01:14,250 --> 01:01:15,500
जब वो ईरान में दाख़िल हो।

897
01:01:15,708 --> 01:01:18,791
[करीम]: उसे अभी रोको,
वरना अपना सामान बाँधो और निकलो।

898
01:01:26,166 --> 01:01:27,875
[रॉय]: चुप! एकदम चुप!

899
01:01:28,541 --> 01:01:33,250
अगर आपका ये सनकी तेहरान के अंदर घुसा,
तो समझो ये गैस डील कैंसल।

900
01:01:33,833 --> 01:01:35,583
फिर ख़ुद जवाब देना पीएम को।

901
01:01:37,958 --> 01:01:38,958
धत् तेरे की!

902
01:01:40,000 --> 01:01:42,833
(हथियारों को जाँचने की आवाज़)

903
01:01:46,041 --> 01:01:48,458
[फहाद]: ठीक है, दोस्तों,
वक़्त आ गया है।

904
01:02:13,500 --> 01:02:17,500
[सैयद]: अज़रबैजान एयरपोर्ट पर
उसे आख़िरी बार देखा गया।

905
01:02:18,750 --> 01:02:21,916
लेकिन वो तेहरान की फ्लाइट में बैठा ही नहीं।

906
01:02:22,000 --> 01:02:23,125
[सैयद]: ये देखो।
[ऑनस्क्रीन टेक्स्ट]: कुमार - नो शो

907
01:02:24,083 --> 01:02:26,250
[अफ़शर]: तो फिर वो कहाँ गया?

908
01:02:26,708 --> 01:02:27,791
[सैयद]: वो अबू धाबी गया।

909
01:02:28,125 --> 01:02:29,583
[अफ़शर]: अबू धाबी!
[सैयद]: हाँ।

910
01:02:30,000 --> 01:02:31,041
[अफ़शर]: अबू धाबी में कहाँ?

911
01:02:31,208 --> 01:02:33,166
[सैयद]: हमें नहीं पता।
वो गायब हो गया।

912
01:02:33,916 --> 01:02:35,375
[अफ़शर]: वो गायब हो गया?

913
01:02:35,708 --> 01:02:37,500
तुम सच में मुझे ये कह रहे हो?

914
01:02:37,875 --> 01:02:39,166
सैयद,

915
01:02:40,416 --> 01:02:43,416
जो साँप दिखाई नहीं देता,
वही काटता है।

916
01:02:43,625 --> 01:02:44,958
ढूँढो उन्हें।

917
01:02:46,375 --> 01:02:48,125
लानत है तुम सब पर!

918
01:03:00,125 --> 01:03:05,125
[हिमाद्री]: शैलजा, तुम्हारे भले के लिए
मैं ये मान के चल रहा हूँ

919
01:03:06,333 --> 01:03:08,333
कि ये आइडिया उस पागल का था,

920
01:03:08,666 --> 01:03:09,708
तुम्हारा नहीं।

921
01:03:13,250 --> 01:03:14,541
उसे कॉल करो।

922
01:03:23,375 --> 01:03:26,291
[शैलजा]: हाँ, सुनो।
आज थोड़ा लेट हो जाएगा।

923
01:03:26,666 --> 01:03:30,916
ख़ाना फ्रिज में रख देना
और दूध की थैली मैं सुबह ख़ुद अंदर ले आऊँगी।

924
01:03:32,041 --> 01:03:33,125
हूँ।

925
01:03:36,083 --> 01:03:37,500
[हिमाद्री]: कहाँ है राजीव कुमार?

926
01:03:37,791 --> 01:03:38,583
[ऑनस्क्रीन टेक्स्ट]: एविडेंस

927
01:03:55,958 --> 01:03:57,500
[रॉय]: मैं तुम्हारे साथ हूँ।

928
01:03:58,458 --> 01:04:00,041
वो तुम्हें आरके तक पहुँचाएगा।

929
01:04:01,000 --> 01:04:02,375
डील कैंसल मत करो।

930
01:04:17,750 --> 01:04:19,375
[सैयद]: मुझे ये आदमी चाहिए।

931
01:04:27,083 --> 01:04:28,291
(सिगरेट लाइटर जलाने की आवाज़)

932
01:04:41,125 --> 01:04:42,916
(दरवाज़ा खोलने की आवाज़)
[अफ़शर]: कौन है! (चिल्लाते हुए)

933
01:04:43,000 --> 01:04:45,666
(क़दमों की आवाज़)
(सैयद के कराहने की आवाज़)

934
01:04:48,708 --> 01:04:50,125
[फौजी 1]: चलो, कपड़े पहनो!

935
01:04:50,916 --> 01:04:53,500
(अफ़शर के हाँफने की आवाज़)
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

936
01:04:59,208 --> 01:05:01,541
[अलावी]: वाह-वाह! देखो तो कौन आया है?

937
01:05:02,208 --> 01:05:03,416
अपना अफ़शर है।

938
01:05:05,208 --> 01:05:06,125
अफ़शर ख़ान!

939
01:05:06,208 --> 01:05:07,458
(अफ़शर के हाँफने की आवाज़)
(गला पकड़ने की आवाज़)

940
01:05:09,291 --> 01:05:12,416
[अलावी]: एक बड़ा आदमी,
जो अब हुक्म मानना पसंद नहीं करता।

941
01:05:17,916 --> 01:05:20,125
जानते हो,
जब तुम मज़े कर रहे थे,

942
01:05:20,625 --> 01:05:23,583
तब वो काफ़िर
हमारे घर में घुसने की तैयारी कर रहा था।

943
01:05:25,583 --> 01:05:28,625
ढूँढो उसे, इससे पहले कि देर हो जाए।

944
01:05:29,791 --> 01:05:31,458
[अलावी]: ये राजीव कुमार तक पहुँचा देगा।
[ऑनस्क्रीन टेक्स्ट]: धर्मेश जैन 6388902006

945
01:05:40,458 --> 01:05:43,291
(आर्मी जीप के साइरन की आवाज़)
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

946
01:05:53,041 --> 01:05:54,000
[सैयद]: चलो!

947
01:06:01,041 --> 01:06:02,625
[धर्मेश]: सरकार गिर गई है।

948
01:06:03,083 --> 01:06:05,125
30 मिनट में रैली निकलेगी।

949
01:06:05,708 --> 01:06:07,208
[शैलजा]: मुझे आख़िरी पल में
बदलाव पसंद है।

950
01:06:18,458 --> 01:06:19,916
(साइकल की घंटी बजाने की आवाज़)
(क़दमों की आवाज़)

951
01:06:22,416 --> 01:06:28,375
(धर्मेश के कराहने की आवाज़)

952
01:06:29,708 --> 01:06:32,375
[गुंडा]: हम लोग इससे ज़्यादा
और कुछ भी नहीं जान पाए।

953
01:06:32,791 --> 01:06:35,083
बस उसके पास कई पासपोर्ट्स हैं।

954
01:06:35,416 --> 01:06:39,333
और ऐसा लग रहा है कि वो लोग
पानी के रास्ते से तेहरान जा रहे हैं।

955
01:06:41,875 --> 01:06:44,750
[सैयद]: वो आज रात को
तेहरान के लिए बोट पकड़ रहा है।

956
01:06:45,458 --> 01:06:47,958
[अफ़शर]: तुरंत अपने लोगों को अल-अहीदी भेजो।

957
01:06:48,416 --> 01:06:52,041
मुझे फ़र्क नहीं पड़ता तुम क्या करोगे,
वो ईरान में नहीं घुसना चाहिए।

958
01:06:52,625 --> 01:06:54,833
शर्म आनी चाहिए, बेवकूफ़!

959
01:06:56,250 --> 01:06:58,666
[फहाद]: तुमने ही
इंडियन मुजाहिदीन को ख़त्म किया था, है ना?

960
01:07:00,791 --> 01:07:04,125
[राजीव]: एक जाता है,
दूसरा पैदा हो जाता है।

961
01:07:11,791 --> 01:07:12,958
चीयर्स।

962
01:07:14,083 --> 01:07:15,125
[फहाद]: चीयर्स।

963
01:07:21,125 --> 01:07:22,791
[युसूफ]: कुछ दिन पहले, लंदन में,

964
01:07:24,458 --> 01:07:26,500
एक बूढ़ा आदमी किराने का
सामान ख़रीदने गया था।

965
01:07:27,583 --> 01:07:29,375
उसकी दो ख़ूबसूरत बेटियाँ थीं।

966
01:07:30,125 --> 01:07:31,666
उसने उनके लिए चल्ला ख़रीदा,

967
01:07:32,250 --> 01:07:34,583
एक मीठी इज़रायली रोटी है।

968
01:07:36,958 --> 01:07:39,083
ज़ाहिर है, ये उनकी पसंदीदा होगी।

969
01:07:43,250 --> 01:07:44,583
उसे अगवा कर लिया गया था।

970
01:07:45,250 --> 01:07:46,875
उसका शव...

971
01:07:47,166 --> 01:07:49,083
पाँच दिन बाद मिला।

972
01:07:50,500 --> 01:07:52,666
हाथों को मेज़ में कील से गाड़ा गया था।

973
01:07:53,708 --> 01:07:55,041
टॉर्चर किया गया।

974
01:07:57,875 --> 01:08:01,333
उसकी पत्नी ने पाँच दिन पुरानी रोटी ले ली

975
01:08:02,750 --> 01:08:04,708
और अपनी बेटियों को ख़ाने के लिए दे दी।

976
01:08:05,250 --> 01:08:06,750
ये उनके ख़ाने के लिए थी।

977
01:08:09,958 --> 01:08:11,250
मुझ पर एक एहसान करो...

978
01:08:12,375 --> 01:08:13,875
जब भी अफ़शर मिल जाए,

979
01:08:15,458 --> 01:08:16,875
हथौड़े से मार-मार के मार देना।

980
01:08:18,250 --> 01:08:19,708
[राजीव]: तुम उन्हें मारते हो,

981
01:08:20,791 --> 01:08:21,875
वो तुम्हें मारते हैं।

982
01:08:24,750 --> 01:08:25,958
यहाँ कोई सही नहीं है।

983
01:08:29,250 --> 01:08:30,666
और मैं कोई जज नहीं हूँ।

984
01:09:01,500 --> 01:09:05,625
(क़दमों की आवाज़)
(फ़ोर्कलिफ्टर के चलने की आवाज़)

985
01:09:06,625 --> 01:09:07,458
(युसूफ के सीटी बजाने की आवाज़)

986
01:09:10,333 --> 01:09:15,875
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(गुंडों के ज़मीन पर गिरने की आवाज़)

987
01:09:31,500 --> 01:09:36,958
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

988
01:10:07,166 --> 01:10:08,458
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(गोली लगने और ज़मीन पर गिरने की आवाज़)

989
01:10:12,125 --> 01:10:14,208
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(गुंडों के कराहने की आवाज़)

990
01:11:15,875 --> 01:11:17,000
[दिव्या]: शिट!

991
01:11:17,333 --> 01:11:20,458
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)

992
01:11:28,625 --> 01:11:31,000
[विजय]: ए, दिव्या! दिव्या! दिव्या, हट! हट!

993
01:11:31,333 --> 01:11:35,541
(बम धमाके की आवाज़)

994
01:11:42,708 --> 01:11:47,916
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)
(आग की लपटों की आवाज़)

995
01:11:49,583 --> 01:11:57,541
(दुखद पार्श्व संगीत)

996
01:12:27,125 --> 01:12:29,458
(विजय के हाँफने की आवाज़)
(बंदूक को लोड करने की आवाज़)

997
01:12:29,666 --> 01:12:31,625
(विजय के गुस्से में बड़बड़ाने की आवाज़)
(क़दमों की आवाज़)

998
01:12:50,250 --> 01:12:56,000
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

999
01:13:07,875 --> 01:13:13,125
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(गाड़ी के चलने की आवाज़)

1000
01:13:16,750 --> 01:13:20,750
(गाड़ी के टकराने और हॉर्न बजने की आवाज़)
(बंदूक को लोड करने की आवाज़)

1001
01:13:22,583 --> 01:13:26,083
(रॉकेट लॉन्चर चलाने की आवाज़)
(धमाके की आवाज़)

1002
01:13:26,166 --> 01:13:29,791
(गाड़ी के टुकड़ों के ज़मीन पर गिरने की आवाज़)
(काँच के टूटने की आवाज़)

1003
01:13:32,500 --> 01:13:35,916
(जहाज़ के पानी में चलने की आवाज़)

1004
01:13:42,208 --> 01:13:44,875
(चेन्स के हवा में झूलने की आवाज़)

1005
01:13:49,416 --> 01:13:50,666
(दिव्या के कराहने की आवाज़)

1006
01:13:53,416 --> 01:13:55,916
(दिव्या के नाक सिकुड़ने और कराहने की आवाज़)

1007
01:14:05,291 --> 01:14:07,750
[सैयद]: कुछ घंटे पहले
ईरान के लिए बोट निकली है।

1008
01:14:08,583 --> 01:14:09,958
राजीव कुमार उस पर है।

1009
01:14:22,125 --> 01:14:24,083
[शैलजा]: सर, हमें अभी भी नहीं पता
कि वो आरके था या नहीं।

1010
01:14:24,458 --> 01:14:28,250
मुजाहिदीन-ए-खल्क हो सकता है
या इज़राइल-ईरान की कोई नई झड़प।

1011
01:14:28,708 --> 01:14:30,333
मैं फिर से कह रही हूँ, सर, मैं...

1012
01:14:34,708 --> 01:14:38,500
[हिमाद्री]: एसआई विजय सोलंकी,
बात तक करने की हालत में नहीं है।

1013
01:14:41,875 --> 01:14:46,208
और अबू धाबी पुलिस को
एक मरा हुआ ट्रैवल एजेंट मिला।

1014
01:14:47,250 --> 01:14:50,125
मारने से पहले
उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया था।

1015
01:14:51,000 --> 01:14:53,875
आरके की फ़ोटो मिली उसके कंप्यूटर में।

1016
01:14:54,000 --> 01:14:58,583
साला! जहाँ जाता है,
लाशें छोड़ के आता है।

1017
01:14:59,500 --> 01:15:01,208
[शैलजा]: मेरा काम पोर्ट पे ख़त्म हो गया।

1018
01:15:02,375 --> 01:15:05,833
उसके बाद उसकी ज़िम्मेदारी!

1019
01:15:06,500 --> 01:15:07,916
माफ़ करना, सर।

1020
01:15:08,458 --> 01:15:14,708
(दुखद पार्श्व संगीत)
(क़दमों की आवाज़)

1021
01:15:21,958 --> 01:15:23,583
[कंपाउंडर]: आपका दोस्त वहीं रुक गया।

1022
01:15:24,583 --> 01:15:25,833
लेकिन वो महफूज़ है।

1023
01:15:28,666 --> 01:15:30,416
[रॉय]: जी, धन्यवाद।
[अधिकारी 4]: हाँ, हेलो।

1024
01:15:30,583 --> 01:15:31,875
[रॉय]: धन्यवाद।
[अधिकारी 4]: हाँ, इंतज़ार करो।

1025
01:15:33,791 --> 01:15:35,708
[रॉय]: विजय।
[अधिकारी 4]: हाँ, और 2 दिन इंतज़ार करना पड़ेगा।

1026
01:15:35,833 --> 01:15:37,791
[रॉय]: अभी तक परमिशन नहीं मिली है।

1027
01:15:38,500 --> 01:15:41,583
तुम्हारा जो ये ऑपरेशन था,
उसकी मंज़ूरी नहीं मिली थी।

1028
01:15:42,375 --> 01:15:45,291
इसलिए इंडिया चुप है,
क्लेम नहीं कर रहा है।

1029
01:15:47,875 --> 01:15:48,958
[इन्वेस्टीगेटिव रिपोर्टर]: सर!

1030
01:15:49,208 --> 01:15:52,541
सुना है आपकी एक लेडी ऑफ़िसर
अबू धाबी के एक इंसिडेंट में मारी गई।

1031
01:15:52,833 --> 01:15:54,541
[ख़तरी]: इंसिडेंट नहीं,
ऐक्सीडेंट। ऐक्सीडेंट।

1032
01:15:54,625 --> 01:15:56,041
वो एक पर्सनल ट्रिप पर थी।

1033
01:15:56,500 --> 01:15:58,625
[इन्वेस्टीगेटिव रिपोर्टर]: सर, क्या आप मुझे
ऐक्सीडेंट के बारे में और जानकारी दे सकते हैं?

1034
01:15:58,958 --> 01:16:00,708
आख़िर हुआ क्या था?

1035
01:16:11,875 --> 01:16:13,166
[नीरज]: डिपार्टमेंट को,

1036
01:16:14,375 --> 01:16:18,958
बल्कि हम सबको बहुत ज़्यादा अफ़सोस है।

1037
01:16:29,791 --> 01:16:31,541
[विजय]: दिव्या!
(रोते हुए)

1038
01:16:36,166 --> 01:16:37,291
[नीरज]: एसआई दिव्या...

1039
01:16:37,583 --> 01:16:39,791
[नीरज]: सच में एक बहुत ही क़ाबिल ऑफ़िसर...
[राणा]: वैसे...

1040
01:16:42,291 --> 01:16:43,458
[राणा]: वो मरी कैसे?

1041
01:16:52,958 --> 01:16:57,750
(जहाज़ के समुंदर में चलने की आवाज़)
(जहाज़ का हॉर्न बजने की आवाज़)

1042
01:16:58,541 --> 01:17:00,708
[होम सेक्रेटरी]: देशप्रेमी सबको बनना है।

1043
01:17:00,958 --> 01:17:05,458
पर कभी-कभी नाक बचाने के लिए
सर काटने पड़ते हैं।

1044
01:17:08,750 --> 01:17:10,291
कॉल लेने का टाइम आ गया है।

1045
01:17:11,250 --> 01:17:13,666
एक हफ़्ते में गैस डील साइन होनी है,
किसी भी हाल में।

1046
01:17:14,541 --> 01:17:15,625
[नीरज]: लेकिन सर...

1047
01:17:16,125 --> 01:17:17,208
[होम सेक्रेटरी]: तो देख लो।

1048
01:17:28,666 --> 01:17:34,250
(रोमांचकारी पार्श्व संगीत)

1049
01:17:45,416 --> 01:17:47,583
[अफ़शर]: तुम बहुत देर कर रहे हो!

1050
01:17:48,500 --> 01:17:49,625
एक...

1051
01:17:50,291 --> 01:17:52,000
[अफ़शर]: दो...
[सैयद]: सारे पोर्ट्स सुरक्षित हैं।

1052
01:17:52,791 --> 01:17:54,250
[अफ़शर]: जल्दी करो!
[सैयद]: अफ़शर!

1053
01:17:54,333 --> 01:17:55,958
[अफ़शर]: जल्दी करो!

1054
01:17:56,500 --> 01:17:58,083
[सैयद]: ये तुम क्या कर रहे हो?

1055
01:18:01,041 --> 01:18:05,208
[अफ़शर]: इसे देखो।
ये सभी भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी हैं,

1056
01:18:05,291 --> 01:18:07,958
जो पिछले 24 घंटे में
तेहरान में दाख़िल हुए हैं।

1057
01:18:08,041 --> 01:18:10,458
वो कहीं इस लिस्ट में छुपा हुआ है।

1058
01:18:10,875 --> 01:18:12,333
तो ढूँढो उसे!
(चिल्लाते हुए)

1059
01:18:22,958 --> 01:18:24,375
[तामीर]: तेहरान में स्वागत है।

1060
01:18:38,208 --> 01:18:40,166
[सैयद]: ये... ये देखो, मुझे मिल गया।

1061
01:18:42,000 --> 01:18:45,000
रहमान ख़ान, पाकिस्तानी इलेक्ट्रीशियन,

1062
01:18:47,208 --> 01:18:48,875
मतलब, राजीव कुमार।

1063
01:18:56,625 --> 01:19:00,833
[रिपोर्टर]: उनका कहना है कि एसआई दिव्या राणा
के मरने का अफ़सोस पूरे डिपार्टमेंट को है,

1064
01:19:00,916 --> 01:19:04,458
पर ये मौत कोई अंतरराष्ट्रीय घटना नहीं,
बल्कि एक दुर्घटना है।

1065
01:19:04,750 --> 01:19:07,083
एसआई दिव्या छुट्टी मनाने गई हुई थी
अबू धाबी

1066
01:19:07,333 --> 01:19:08,583
और वहीं उनकी मौत हो गई।

1067
01:19:08,666 --> 01:19:10,208
(डोरबेल बजने की आवाज़)
[रिपोर्टर]: मिनिस्ट्री... [वंदना]: पिहू!

1068
01:19:11,250 --> 01:19:12,875
[वंदना]: यहाँ बैठो।
मैं अभी आई, ठीक है?

1069
01:19:26,791 --> 01:19:28,041
[तामीर]: रूम सर्विस।

1070
01:19:32,541 --> 01:19:34,500
[शैलजा]: मेरी कल ही आरके से बात हुई।

1071
01:19:35,958 --> 01:19:37,166
वो ठीक है।

1072
01:19:40,458 --> 01:19:42,333
[वंदना]: तुम्हें दिव्या के बारे में पता था?

1073
01:19:43,291 --> 01:19:44,333
[शैलजा]: नहीं।

1074
01:19:44,833 --> 01:19:45,958
[वंदना]: क्या मतलब?

1075
01:19:48,416 --> 01:19:49,666
तुम्हें कैसे नहीं पता था?

1076
01:19:51,333 --> 01:19:54,541
[शैलजा]: मेरा काम
सिर्फ़ आरके को ईरान तक पहुँचाना था।

1077
01:19:55,333 --> 01:19:56,708
उसके बाद...

1078
01:19:59,583 --> 01:20:00,791
[वंदना]: क्या छुपा रही हो?

1079
01:20:01,541 --> 01:20:03,958
बोलो, बताओ मुझे।
मैं संभाल लूँगी।

1080
01:20:10,541 --> 01:20:11,750
[शैलजा]: सच ये है कि...

1081
01:20:13,791 --> 01:20:15,541
ईरान उसे मारना चाहता है।

1082
01:20:16,291 --> 01:20:18,666
इज़रायल ने उसे धोखा दिया है।

1083
01:20:20,333 --> 01:20:21,666
और हिंदुस्तान...

1084
01:20:23,166 --> 01:20:24,583
ने उसे अकेला छोड़ दिया है।

1085
01:20:25,083 --> 01:20:30,333
(दुखद पार्श्व संगीत)

1086
01:20:45,375 --> 01:20:47,583
[वंदना]: जब भी आरके मिशन पे जाता है,

1087
01:20:49,291 --> 01:20:52,666
वो रोज़ एग्ज़ैक्ट्ली 10:20 को फ़ोन करता है।

1088
01:20:56,125 --> 01:20:59,250
थ्री रिंग्स मतलब कि वो ठीक है।

1089
01:20:59,375 --> 01:21:01,833
(घड़ी की टिक-टिक की आवाज़)
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

1090
01:21:07,125 --> 01:21:08,583
(वंदना के घबराने की आवाज़)

1091
01:21:08,666 --> 01:21:11,541
(घड़ी की टिक-टिक की आवाज़)
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

1092
01:21:19,500 --> 01:21:21,500
(फ़ोन की रिंगटोन बजने की आवाज़)

1093
01:21:23,333 --> 01:21:25,333
(फ़ोन की रिंगटोन बजने की आवाज़)

1094
01:21:27,166 --> 01:21:28,583
(फ़ोन की रिंगटोन बजने की आवाज़)

1095
01:21:33,000 --> 01:21:34,458
[वंदना]: आह!
(आहें भरते हुए)

1096
01:21:37,875 --> 01:21:38,833
[तामीर]: आराम करो।

1097
01:21:39,250 --> 01:21:40,250
तुम्हें ज़रूरत है।

1098
01:22:05,291 --> 01:22:06,291
[होम सेक्रेटरी]: दोस्ती के नाम।

1099
01:22:06,625 --> 01:22:07,458
[जोशुआ]: दोस्ती के नाम।

1100
01:22:09,166 --> 01:22:12,583
[होम सेक्रेटरी]: तो, राजीव कुमार कैसा है?

1101
01:22:13,666 --> 01:22:15,500
[इज़रायली ऑफ़िसर]: माफ़ कीजिए।
वो कौन है?

1102
01:22:16,291 --> 01:22:17,666
(कुर्सी के सरकने की आवाज़)

1103
01:22:21,000 --> 01:22:22,416
[होम सेक्रेटरी]: देखिए, हम...

1104
01:22:23,041 --> 01:22:26,208
हिंदुस्तान और इज़रायल,
हमारा रिश्ता पुराना है और...

1105
01:22:27,125 --> 01:22:29,500
हमारा फ़र्ज़ है कि आपको चेतावनी दें...

1106
01:22:31,625 --> 01:22:33,416
मिशन रद्द कर दिया गया है,

1107
01:22:34,166 --> 01:22:35,875
अब ये आदमी अकेला है, वो... वो...

1108
01:22:36,625 --> 01:22:37,666
उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

1109
01:22:39,250 --> 01:22:41,791
असल में, वो थोड़ा सा पागल हो गया है।

1110
01:22:42,375 --> 01:22:44,250
(इज़रायली ऑफ़िसर के हँसने की आवाज़)

1111
01:22:44,375 --> 01:22:47,125
[इज़रायली ऑफ़िसर]:
"ईश्वर जिन्हें नष्ट करना चाहता है,"

1112
01:22:47,625 --> 01:22:49,666
"उन्हें पहले पागल कर देता है।"

1113
01:22:50,625 --> 01:22:51,875
(होम सेक्रेटरी के हँसने की आवाज़)

1114
01:22:52,541 --> 01:22:53,791
[होम सेक्रेटरी]: चीयर्स।

1115
01:23:02,500 --> 01:23:03,708
[तामीर]: बुरी ख़बर है।

1116
01:23:03,791 --> 01:23:05,333
अब तुम अकेले हो।

1117
01:23:06,500 --> 01:23:08,000
[राजीव]: क्या मतलब?

1118
01:23:08,416 --> 01:23:10,583
[तामीर]: तुम्हारा देश तुम्हें छोड़ चुका है।

1119
01:23:15,958 --> 01:23:18,125
इस बदले को छोड़ दो
और घर लौट जाओ।

1120
01:23:18,958 --> 01:23:22,375
पासपोर्ट्स, पैसे, कपड़े, और साबुन।
(कपड़ों को बिस्तर पर डालने की आवाज़)

1121
01:23:25,833 --> 01:23:27,916
यहाँ से जितनी जल्दी हो सके निकल जाओ।

1122
01:23:30,708 --> 01:23:32,083
(राजीव के ज़ोर लगाने की आवाज़)

1123
01:23:32,208 --> 01:23:33,958
[राजीव]: मुझे वो ख़त्म करना है,
जो मैंने शुरू किया है।

1124
01:23:35,083 --> 01:23:36,541
(बंदूक लोड करने की आवाज़)
(राजीव के कराहने की आवाज़)

1125
01:23:36,958 --> 01:23:39,083
[तामीर]: मुझे मुश्किल में मत डालो, यार।

1126
01:23:40,458 --> 01:23:42,750
मेरी एक बेटी है,
जो मेरी पूरी दुनिया है।

1127
01:23:44,166 --> 01:23:45,916
अगर उन्हें पता चला,

1128
01:23:46,708 --> 01:23:48,250
तो मुझे लटका देंगे।

1129
01:23:48,750 --> 01:23:53,833
(राजीव के लंबी साँसें लेने की आवाज़)

1130
01:23:54,708 --> 01:23:55,708
(बंदूक को ज़मीन पर फेंकने की आवाज़)

1131
01:23:58,875 --> 01:24:00,000
[तामीर]: ईरान,

1132
01:24:00,750 --> 01:24:02,125
इज़रायल,

1133
01:24:02,250 --> 01:24:03,958
भारत और अब अबू धाबी...

1134
01:24:04,875 --> 01:24:05,833
सब तुम्हारी मौत चाहते हैं।

1135
01:24:07,208 --> 01:24:08,958
तुम सबके लिए
बहुत बड़ा ख़तरा बन चुके हो।

1136
01:24:12,083 --> 01:24:13,333
मेरे साथ रुक जाओ...

1137
01:24:14,416 --> 01:24:15,541
एक हफ़्ते के लिए।

1138
01:24:17,166 --> 01:24:18,500
जब मामला ठंडा होगा,

1139
01:24:19,125 --> 01:24:20,291
तब तुम घर जाओगे।

1140
01:24:38,000 --> 01:24:41,375
(वॉकी टॉकी पे आर्मी के अनाउंसमेंट की आवाज़)
(क़दमों की आवाज़)

1141
01:24:45,708 --> 01:24:48,041
[करीम]: कोई किसी को
इस तरीक़े से क्यों मारेगा?

1142
01:24:49,208 --> 01:24:51,000
हथौड़े से हत्या की गई है।

1143
01:24:52,291 --> 01:24:54,000
वो यूके का नागरिक था।

1144
01:24:54,333 --> 01:24:55,458
वो चुप नहीं बैठेंगे।

1145
01:24:55,708 --> 01:24:56,625
[अलावी]: ये तुम्हें कैसे मिला?

1146
01:24:56,708 --> 01:24:58,291
[करीम]: क्या फ़र्क पड़ता है, अलावी?

1147
01:24:59,541 --> 01:25:02,875
पहले तो तुम इंडिया में हमला करवाते हो।

1148
01:25:03,416 --> 01:25:04,375
[अलावी]: कम इंपैक्ट वाला बम था।

1149
01:25:04,500 --> 01:25:07,250
[करीम]: फिर भी एक मासूम
हिंदुस्तानी लड़की की जान चली गई।

1150
01:25:07,333 --> 01:25:09,291
और तुम्हारा निशाना चूक गया।

1151
01:25:10,625 --> 01:25:15,041
हिंदुस्तान ने हमेशा
बुरे वक़्त में हमारा साथ दिया है।

1152
01:25:16,750 --> 01:25:19,041
[करीम]: फिर भी रॉबी को मार दिया।
[अलावी]: मैंने उसे नहीं मारा है।

1153
01:25:20,333 --> 01:25:21,166
[करीम]: ठीक है।

1154
01:25:22,750 --> 01:25:26,916
तो अब वक़्त आ गया है
कि तुम अफ़शर को जाने दो।

1155
01:25:27,625 --> 01:25:29,291
उसे इज़रायल को सौंप दो।

1156
01:25:30,958 --> 01:25:32,416
उसका अपना एजेंडा है।

1157
01:25:33,666 --> 01:25:34,833
मेरी बात ध्यान से सुनो।

1158
01:25:35,416 --> 01:25:39,500
इस मामले में ईरान का नाम
कहीं भी नहीं आना चाहिए। समझ गये?

1159
01:25:40,291 --> 01:25:41,500
समझ गए तुम?

1160
01:25:46,125 --> 01:25:47,750
टीम को स्टैंडबाय पर रखो।

1161
01:26:13,041 --> 01:26:14,916
[इज़रायली ऑफ़िसर]: उसका नाम क्या था?

1162
01:26:15,375 --> 01:26:19,333
[जोशुआ]: राजीव कुमार,
दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल।

1163
01:26:19,750 --> 01:26:21,541
देखो, ये हमारे पास सबसे अच्छा मौक़ा है।

1164
01:26:22,250 --> 01:26:25,541
वो आदमी हमारा काम कर सकता है।
वो अकेले ईरान में दाख़िल हो चुका है।

1165
01:26:25,708 --> 01:26:26,958
और अफ़शर को मारने के लिए
पूरी तरह तैयार है।

1166
01:26:30,583 --> 01:26:33,083
[राजीव]: अगर मैंने इसे पूरा नहीं किया,
तो सब बेकार चला जाएगा।

1167
01:26:36,833 --> 01:26:38,666
[मोसाद ऑफ़िसर]: तो क्यों ना
कुछ फाइटर जेट्स भी जोड़ लो,

1168
01:26:38,750 --> 01:26:40,666
और कुछ न्यूक्लियर सबमरीन भी?

1169
01:26:40,916 --> 01:26:43,000
[इज़रायली अधिकारी]:
इतना सब एक पागल आदमी के लिए?

1170
01:26:44,291 --> 01:26:45,791
[जोशुआ]: हमें उसके बारे में
ग़लत जानकारी दे दी गई थी।

1171
01:26:48,833 --> 01:26:51,375
[मोसाद ऑफ़िसर]: ये काम फटाफट निपट जाना चाहिए।

1172
01:26:52,208 --> 01:26:53,208
[इज़रायली ऑफ़िसर]: जोशुआ,

1173
01:26:54,000 --> 01:26:55,791
अगर कुछ भी गड़बड़ हुई...

1174
01:26:57,041 --> 01:26:58,708
[जोशुआ]: इज़रायल का नाम नहीं आएगा।

1175
01:27:00,125 --> 01:27:01,791
[नीरज]: मिशन रद्द कर दिया गया है।
वापस आ जाओ। (राजीव सोचते हुए)

1176
01:27:01,875 --> 01:27:03,458
[विजय]: ए, दिव्या! दिव्या! दिव्या, हट!
(राजीव सोचते हुए)

1177
01:27:03,541 --> 01:27:05,791
(बम धमाके की आवाज़)

1178
01:27:06,375 --> 01:27:08,458
[राजीव]: आज उस लड़की की जगह
पिहू भी हो सकती थी। (सोचते हुए)

1179
01:27:08,625 --> 01:27:10,666
(मेडिकल उपकरण की आवाज़)
(डॉक्टरों के बात करने की आवाज़)

1180
01:27:11,958 --> 01:27:14,583
(राजीव के हाँफने की आवाज़)

1181
01:27:15,416 --> 01:27:17,166
(डिश एंटीना को खींचने की आवाज़)

1182
01:27:17,458 --> 01:27:20,500
[तामीर की बेटी]: भाई होता,
तो ये सब आसानी से ठीक कर देता।

1183
01:27:22,833 --> 01:27:23,625
(तामीर के ज़ोर लगाने की आवाज़)

1184
01:27:23,750 --> 01:27:25,125
[राजीव]: इसका भाई कहाँ है?

1185
01:27:30,375 --> 01:27:33,750
[तामीर]: छह साल पहले ही वो मारा गया था।

1186
01:27:36,125 --> 01:27:37,208
बम धमाके में!

1187
01:27:37,916 --> 01:27:41,583
कुछ... कहते थे कि इज़राइली थे

1188
01:27:43,333 --> 01:27:44,541
और कुछ कहते अपने।

1189
01:27:46,041 --> 01:27:46,875
(तामीर के हँसने की आवाज़)

1190
01:27:47,166 --> 01:27:48,500
[तामीर]: क्या फ़र्क पड़ता है।

1191
01:27:49,000 --> 01:27:50,083
वो मर चुका है।

1192
01:27:50,916 --> 01:27:53,541
लेकिन उस दिन जब वो निकला घर से
(रोते हुए)

1193
01:27:54,333 --> 01:27:55,583
मेरे जूते पहनकर,
(रोते हुए)

1194
01:27:58,875 --> 01:28:00,958
मैंने... मैंने महसूस किया...
(रोते हुए)

1195
01:28:02,333 --> 01:28:03,625
दोस्त बनना चाहिए था।
(रोते हुए)

1196
01:28:05,250 --> 01:28:06,541
मगर बाप नहीं।

1197
01:28:07,541 --> 01:28:10,416
(तामीर के सिसकने की आवाज़)

1198
01:28:15,250 --> 01:28:16,416
[तामीर]: काश...

1199
01:28:17,333 --> 01:28:20,208
काश, उस दिन गले लगाया होता।

1200
01:28:25,541 --> 01:28:28,541
[राजीव]: जो किसी मासूम की जान लेता है,

1201
01:28:30,708 --> 01:28:33,958
वो पूरी इंसानियत की हत्या करता है।

1202
01:28:35,500 --> 01:28:38,625
और जो कोई मासूम की जान बचाता है,

1203
01:28:40,250 --> 01:28:43,458
वो पूरी इंसानियत को बचाता है।

1204
01:28:51,875 --> 01:28:53,000
(बाज़र में लोगों के शोर की आवाज़)

1205
01:28:53,125 --> 01:28:54,875
[चायवाला]: चाय!

1206
01:28:55,125 --> 01:28:56,583
चाय!

1207
01:28:57,625 --> 01:28:58,916
चाय!

1208
01:28:59,500 --> 01:29:00,708
चाय!

1209
01:29:03,500 --> 01:29:04,833
[राजीव]: हम यहाँ क्यों आए?

1210
01:29:05,500 --> 01:29:07,333
[तामीर]: ताकि तुम समोसा खा सको।

1211
01:29:09,416 --> 01:29:13,125
समोसा हिंदुस्तानी नहीं,
समोसा ईरानी है।

1212
01:29:14,125 --> 01:29:15,250
यहीं रुको, आता हूँ।

1213
01:29:34,458 --> 01:29:38,916
वहाँ उस समोसे वाले की उंगलियाँ गायब हैं।

1214
01:29:40,583 --> 01:29:43,416
वो मशहूर था बम बनाने के लिए।

1215
01:29:43,791 --> 01:29:46,000
और वो भी उस सैयद अली के लिए।

1216
01:29:46,666 --> 01:29:48,750
[राजीव]: अफ़शर हुसैनी का ख़ास आदमी।

1217
01:29:51,625 --> 01:29:53,083
और वो तुम्हारी मदद क्यों करेगा?

1218
01:29:53,875 --> 01:29:55,166
[तामीर]: हूँ। तुम सही कह रहे हो।

1219
01:29:57,458 --> 01:29:59,666
मुझे पता है, वो नहीं करेगा।

1220
01:30:05,291 --> 01:30:08,791
[अफ़शर]: क्या हुआ? [समोसे वाला]:
अफ़शर, कोई सैयद के बारे में पूछ रहा है।

1221
01:30:10,250 --> 01:30:11,750
[समोसे वाला]: सब ठीक है ना वहाँ पे?

1222
01:30:13,625 --> 01:30:16,041
[अफ़शर]: उसका हुलिया बताओ।
कैसा दिखता है वो?

1223
01:30:18,250 --> 01:30:21,625
(हाथ धोने की आवाज़)

1224
01:30:23,500 --> 01:30:24,666
[अफ़शर]: ध्यान से सुनो।

1225
01:30:25,708 --> 01:30:26,750
ऑर्डर का इंतज़ार करो।

1226
01:30:27,958 --> 01:30:31,666
किसी से कुछ मत कहना।
जो मैं कहूँ, बस वही करना।

1227
01:30:33,291 --> 01:30:34,875
सैयद से भी मत कहना।

1228
01:30:37,000 --> 01:30:37,916
[तामीर]: समझ गया।

1229
01:30:39,500 --> 01:30:40,500
ठीक है!

1230
01:30:42,375 --> 01:30:44,750
अभी उस समोसे वाले का ही
फ़ोन आया था मुझे।

1231
01:30:45,666 --> 01:30:47,708
हमें फ़ुटबॉल मैच के टिकट मिल गए हैं।

1232
01:30:48,083 --> 01:30:51,291
सैयद का बेटा मैच में
आज खेलने वाला है।

1233
01:31:07,500 --> 01:31:08,458
[राजीव]: तामीर!

1234
01:31:08,833 --> 01:31:10,500
तुम्हें ये सब करने की ज़रूरत नहीं है।

1235
01:31:10,916 --> 01:31:12,083
[तामीर]: बैठो गाड़ी में।

1236
01:31:17,333 --> 01:31:20,000
सुनो, तुम्हें प्लान पता है।

1237
01:31:21,666 --> 01:31:23,208
मुझे रास्ता पता है।

1238
01:31:39,458 --> 01:31:40,625
[अफ़शर]: सैयद।
[सैयद]: हाँ?

1239
01:31:41,291 --> 01:31:43,250
[सैयद]: तुम लोगे?
[अफ़शर]: नहीं, शुक्रिया।

1240
01:31:43,791 --> 01:31:46,750
[अफ़शर]: ये बताओ,
क्या आज तुम्हारा बेटा खेल रहा है?

1241
01:31:47,250 --> 01:31:48,750
[सैयद] हाँ, क्वालीफ़ायर्स हैं।

1242
01:31:48,833 --> 01:31:52,291
[अफ़शर]: अरे, कैसे बाप हो तुम?
जाओ, जाकर उसका मैच देखो, यार।

1243
01:31:53,666 --> 01:31:55,416
[अफ़शर]: जाओ, जाओ।
[सैयद]: नहीं। (हँसते हुए)

1244
01:31:55,791 --> 01:31:56,958
[अफ़शर]: चलो, जाओ!

1245
01:31:57,958 --> 01:32:01,208
[सैयद]: पक्का जाऊँ?
[अफ़शर]: अरे, बाबा! जाओ, पक्का जाओ।

1246
01:32:01,750 --> 01:32:04,791
[अफ़शर]: अच्छे बाप बनो।
एक मैच से यहाँ पर कुछ फ़र्क नहीं पड़ेगा।

1247
01:32:07,916 --> 01:32:09,125
[सैयद]: चलो।

1248
01:32:11,958 --> 01:32:13,083
[अफ़शर]: सैयद,

1249
01:32:13,708 --> 01:32:16,541
उसे कहना अफ़शर अंकल को
वो ट्रॉफ़ी चाहिए।

1250
01:32:17,041 --> 01:32:18,416
(सैयद के हँसने की आवाज़)
(मधुर पार्श्व संगीत)

1251
01:32:20,583 --> 01:32:21,625
(गाड़ी की छत पर थाप मारने की आवाज़)

1252
01:32:42,500 --> 01:32:43,833
[सैयद]: रोनाल्डो!

1253
01:32:45,541 --> 01:32:47,333
मैं मैच देखने आ रहा हूँ।

1254
01:32:48,125 --> 01:32:49,208
(सैयद के हँसने की आवाज़)

1255
01:32:49,583 --> 01:32:52,958
[सैयद] तुम एकदम जम के मैच खेलना, अच्छे से।
ठीक है ना?

1256
01:33:19,541 --> 01:33:20,500
[तामीर]: चलो।

1257
01:33:21,291 --> 01:33:23,666
[राजीव]: नहीं कर सकता।
आसपास लोग हैं।

1258
01:33:23,833 --> 01:33:25,500
[तामीर]: सुनो, पागलपन मत करो।

1259
01:33:28,583 --> 01:33:29,583
निकलो!

1260
01:33:34,583 --> 01:33:36,250
(गाड़ी के हॉर्न बजाने की आवाज़)
(गाड़ी के ब्रेक लगाने की आवाज़)

1261
01:33:36,333 --> 01:33:40,791
(गाड़ी के फलों की पेटियों से टकराने की आवाज़)
(गाड़ी के हॉर्न बजाने की आवाज़)

1262
01:33:59,125 --> 01:34:04,958
(गाड़ियों के टकराने और स्किड होने की आवाज़)
(गाड़ी के हॉर्न बजाने की आवाज़)

1263
01:34:05,625 --> 01:34:07,458
[तामीर]: बाहर निकल!
अभी गाड़ी से बाहर निकल!

1264
01:34:07,541 --> 01:34:09,583
[सैयद]: नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं!
मेरी ग़लती नहीं है! [तामीर]: चल, बाहर निकल!

1265
01:34:09,708 --> 01:34:11,166
[तामीर]: यहाँ कोई रेस चल रही है? हाँ?
[सैयद]: नहीं!

1266
01:34:11,416 --> 01:34:12,208
[सैयद]: नहीं!
[तामीर]: क्या चल रहा है?

1267
01:34:12,291 --> 01:34:14,125
[सैयद]: क्या कर रहे हो तुम?
[तामीर]: ऐसे चला रहा है, जैसे तेरी सड़क है!

1268
01:34:14,458 --> 01:34:15,500
(कंधे पर थाप मरने की आवाज़)

1269
01:34:15,666 --> 01:34:16,750
(गाड़ी पर सर पटकने की आवाज़)
(सैयद के कराहने की आवाज़)

1270
01:34:23,125 --> 01:34:24,875
[राजीव]: पीछे हटो! पीछे हटो!
(चिल्लाते हुए)

1271
01:34:26,125 --> 01:34:27,250
चलो! चलो!
(गाड़ी के चलने की आवाज़)

1272
01:34:34,208 --> 01:34:35,375
[आतंकी 3]: उसे कोई ले गया।

1273
01:34:42,833 --> 01:34:44,208
[अफ़शर]: शहरीयाती स्ट्रीट पर है।

1274
01:34:44,833 --> 01:34:46,250
उसका पीछा करो।

1275
01:34:58,708 --> 01:35:07,416
(गाड़ी को तेज़ चलाने की आवाज़)

1276
01:35:11,125 --> 01:35:16,333
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)

1277
01:35:18,041 --> 01:35:22,458
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)

1278
01:35:25,958 --> 01:35:31,375
(गाड़ी को तेज़ चलाने की आवाज़)

1279
01:35:32,916 --> 01:35:38,083
(गाड़ी के तेज़ चलने और टकराने की आवाज़)

1280
01:35:40,625 --> 01:35:45,625
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

1281
01:35:47,916 --> 01:35:55,291
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)

1282
01:35:57,500 --> 01:36:00,583
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)
(गाड़ी के तेज़ चलने की आवाज़)

1283
01:36:00,916 --> 01:36:08,000
(गाड़ी को तेज़ चलाने की आवाज़)

1284
01:36:08,166 --> 01:36:11,583
(गाड़ी को तेज़ चलाने की आवाज़)

1285
01:36:23,666 --> 01:36:35,083
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)

1286
01:36:36,083 --> 01:36:42,208
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)

1287
01:36:43,458 --> 01:36:50,166
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)

1288
01:36:50,791 --> 01:36:58,500
(गाड़ी को तेज़ चलाने की आवाज़)

1289
01:36:59,416 --> 01:37:03,666
(गाड़ी का दरवाज़ा खोलने और बंद करने की आवाज़)

1290
01:37:09,375 --> 01:37:11,416
[राजीव]: ज़िंदा रहना। हूँ।

1291
01:37:14,333 --> 01:37:17,500
(गाड़ी से सैयद को बाहर खींचने की आवाज़)
(सैयद के कराहने की आवाज़)

1292
01:37:38,458 --> 01:37:41,000
[तामीर]: तुम चलो... तुम चलो।
(कराहते हुए)

1293
01:37:55,541 --> 01:38:01,500
(तामीर के कराहने की आवाज़)
(तामीर के घुटनों के बल ज़मीन पर गिरने की आवाज़)

1294
01:38:16,291 --> 01:38:17,125
[राजीव]: तामीर?

1295
01:38:17,500 --> 01:38:18,416
[राजीव]: तामीर?
[तामीर]: हूँ?

1296
01:38:20,750 --> 01:38:24,333
(राजीव के ज़ोर लगाने की आवाज़)

1297
01:38:29,875 --> 01:38:30,708
[राजीव]: तामीर!

1298
01:38:35,541 --> 01:38:36,416
तामीर।

1299
01:38:40,875 --> 01:38:41,958
ज़िंदा रहना।

1300
01:38:42,833 --> 01:38:45,208
ज़िंदा रहना। तामीर।
(तामीर को पानी पिलाने की आवाज़)

1301
01:38:55,166 --> 01:38:56,458
(बेसबॉल बैट से सर पर वार करने की आवाज़)
(राजीव के कराहने की आवाज़)

1302
01:38:56,875 --> 01:39:00,583
(बंदूक से गोली चलाने की आवाज़)
(सैयद के कराहने की आवाज़)

1303
01:39:01,041 --> 01:39:04,375
(सैयद के कराहने की आवाज़)
(राजीव के कराहने की आवाज़)

1304
01:39:10,500 --> 01:39:18,041
(दुखद पार्श्व संगीत)
(राजीव के कराहने की आवाज़)

1305
01:39:24,708 --> 01:39:26,625
(सैयद के कराहने की आवाज़)
(राजीव के कराहने की आवाज़)

1306
01:39:46,041 --> 01:39:47,541
[राजीव]: तुम सिर्फ़ चारा थे।

1307
01:39:50,000 --> 01:39:51,166
बलि का बकरा साला!

1308
01:39:54,541 --> 01:39:56,291
[सैयद]: अफ़शर...

1309
01:39:57,333 --> 01:39:58,625
अफ़शर!

1310
01:40:07,625 --> 01:40:09,625
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(आतंकियों के कराहने की आवाज़)

1311
01:40:20,125 --> 01:40:21,791
[फौजी 1]: नीचे झुको!
नीचे झुको! नीचे झुको!

1312
01:40:21,916 --> 01:40:24,333
[फौजी 2]: कंप्यूटर से हटो!
[फौजी 1]: नीचे झुको! नीचे झुको!

1313
01:40:24,500 --> 01:40:26,333
[फौजी 1]: उस दरवाज़े की तरफ़ जाओ!
घुटनों के बल! नीचे झुको अभी!

1314
01:40:26,416 --> 01:40:28,250
[फौजी 2]: नीचे झुको!
[फौजी 1]: नीचे झुको!

1315
01:40:28,333 --> 01:40:31,041
[फौजी 2]: जाओ! निकलो! [फौजी 1]:
हमें फ़र्क नहीं पड़ता! काम बंद करो!

1316
01:40:31,166 --> 01:40:34,708
[फौजी 2]: नीचे झुको!
[फौजी 1]: मेरी बात सुनो!

1317
01:40:48,750 --> 01:40:52,916
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

1318
01:41:28,583 --> 01:41:30,416
[अफ़शर]: वो यहाँ है। अंदर है।

1319
01:41:31,041 --> 01:41:32,458
ढूँढो उसे!
(गाड़ी का दरवाज़ा बंद करने की आवाज़)

1320
01:41:42,000 --> 01:41:46,166
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(रोमांचकारी पार्श्व संगीत)

1321
01:41:57,166 --> 01:41:59,916
(बम धमाके की आवाज़)
(मलबे के ज़मीन पर गिरने की आवाज़)

1322
01:42:15,333 --> 01:42:17,416
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(रोमांचकारी पार्श्व संगीत)

1323
01:42:48,375 --> 01:42:50,625
(आतंकी के ज़ोर लगाने की आवाज़)
(रस्सी को हवा में घुमाने की आवाज़)

1324
01:42:51,250 --> 01:42:54,500
(आतंकी के कराहने की आवाज़)
(लात मारने की आवाज़)

1325
01:43:03,875 --> 01:43:08,500
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(रोमांचकारी पार्श्व संगीत)

1326
01:43:10,708 --> 01:43:12,625
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(अफ़शर के कराहने और ज़मीन पर गिरने की आवाज़)

1327
01:43:15,500 --> 01:43:19,916
(अफ़शर के कराहने की आवाज़)
(बंदूक लोड करने और कराहने की आवाज़)

1328
01:43:22,333 --> 01:43:23,500
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)
(अफ़शर के कराहने और ज़मीन पर गिरने की आवाज़)

1329
01:43:29,500 --> 01:43:31,666
(फ़ोन की रिंगटोन बजने की आवाज़)

1330
01:43:32,541 --> 01:43:35,375
[अफ़शर]: अलावी!
मुझे गोली लगी है। (कराहते हुए)

1331
01:43:35,750 --> 01:43:37,333
रिइनफ़ोर्समेंट भेजो।
(कराहते हुए)

1332
01:43:38,666 --> 01:43:39,625
जल्दी!
(कराहते हुए)

1333
01:43:40,083 --> 01:43:41,291
[अलावी]: तुम हो कहाँ?

1334
01:43:42,041 --> 01:43:43,916
मैं वहीं आकर तुम्हारी मदद करता हूँ।

1335
01:43:54,333 --> 01:43:55,916
अफ़शर, मेरी बात...

1336
01:44:03,833 --> 01:44:05,041
[राजीव]: ध्यान से सुनो।

1337
01:44:06,333 --> 01:44:09,416
जब एक सोल्जर
किसी दूसरे सोल्जर को मारता है,

1338
01:44:10,291 --> 01:44:12,125
तो बात देश की होती है।

1339
01:44:13,833 --> 01:44:16,875
लेकिन जब एक आतंकवादी
किसी मासूम की जान लेता है,

1340
01:44:18,208 --> 01:44:19,625
तो बात पर्सनल हो जाती है।

1341
01:44:25,500 --> 01:44:27,208
[अफ़शर]: राजीव कुमार!

1342
01:44:32,000 --> 01:44:33,791
आख़िर हम मिले, हाँ?

1343
01:44:35,375 --> 01:44:37,041
आह! (आहें भरते हुए)
(फ़ोन की रिंगटोन बजने की आवाज़)

1344
01:44:37,750 --> 01:44:39,041
तेहरान में स्वागत है।

1345
01:44:40,000 --> 01:44:41,583
[अफ़शर की बेग़म]: हेलो। हेलो?

1346
01:44:41,875 --> 01:44:43,375
[राजीव]: अपनी पत्नी से बात करो।

1347
01:44:43,750 --> 01:44:46,791
[अफ़शर की बेग़म]: कौन है?
कौन बोल रहा है? ज़ोर से बोलिए।

1348
01:44:47,125 --> 01:44:50,666
[राजीव]: उसे बता कि तुमने एक छह साल की
बच्ची को मारा। [अफ़शर की बेग़म]: हेलो?

1349
01:44:52,250 --> 01:44:54,333
[अफ़शर की बेग़म]: कौन है?
हेलो? अफ़शर?

1350
01:44:56,458 --> 01:45:00,000
आप ये सब क्या कर रहे हो, अफ़शर?
सब कुछ ठीक है क्या?

1351
01:45:00,083 --> 01:45:01,041
[अफ़शर]: मेरी जान,

1352
01:45:05,375 --> 01:45:06,708
तुम एक बहादुर औरत हो।

1353
01:45:10,750 --> 01:45:12,125
तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।
(रोते हुए)

1354
01:45:15,375 --> 01:45:16,583
मुझे माफ़ कर देना।
(रोते हुए)

1355
01:45:23,833 --> 01:45:25,833
(अफ़शर के रोने की आवाज़)

1356
01:45:30,916 --> 01:45:32,000
[अफ़शर]: ये लो।
(कराहते हुए)

1357
01:45:37,166 --> 01:45:38,291
ले लो इसे।
(कराहते हुए)

1358
01:45:39,833 --> 01:45:41,458
मेरी तरफ़ से तोहफ़ा।
(कराहते हुए)

1359
01:46:01,166 --> 01:46:03,000
(अफ़शर के सिगरेट फूँकने की आवाज़)
(अफ़शर के हँसने की आवाज़)

1360
01:46:03,125 --> 01:46:05,625
[अफ़शर]: मुझे नहीं पता था,
मैं इस तरह मारा जाऊँगा।

1361
01:46:10,041 --> 01:46:11,375
तुम एक सिपाही होना?

1362
01:46:15,083 --> 01:46:16,916
तो इसे एक सिपाही की तरह ख़त्म करो।

1363
01:46:20,375 --> 01:46:21,708
[राजीव]: किसने कहा
मेरा काम ख़त्म हो गया है?

1364
01:46:27,541 --> 01:46:29,916
हमारी ज़मीन पर आकर
लड़ने का किसी को हक़ नहीं है।

1365
01:46:31,250 --> 01:46:33,000
हिंदुस्तान में।

1366
01:46:41,208 --> 01:46:42,791
[अफ़शर]: तुम कहाँ जा रहे हो?

1367
01:46:43,458 --> 01:46:44,500
यहाँ आओ!

1368
01:46:44,958 --> 01:46:46,000
मेरी मदद करो।

1369
01:46:47,000 --> 01:46:48,375
मेरी मदद करो!

1370
01:46:48,916 --> 01:46:50,375
मुझे मार डालो!

1371
01:46:51,791 --> 01:46:52,875
सैयद!

1372
01:46:55,291 --> 01:46:56,791
उसे जाने मत देना।

1373
01:47:00,166 --> 01:47:02,750
मार डालो उसे! सैयद!

1374
01:47:05,833 --> 01:47:07,041
मार डालो उसे।

1375
01:47:07,458 --> 01:47:08,875
सैयद, मार डालो उसे!
(चिल्लाते हुए)

1376
01:47:09,208 --> 01:47:11,625
सैयद! सैयद!
(चिल्लाते हुए)

1377
01:47:13,833 --> 01:47:16,708
मार डालो उसे! तुम क्या कर रहे हो?
(दरवाज़ा बंद और गाड़ी स्टार्ट करने की आवाज़)

1378
01:47:18,500 --> 01:47:20,041
सैयद, क्या कर रहे हो?

1379
01:47:21,208 --> 01:47:23,958
सैयद! तुम ये क्या कर रहे हो?
(कराहते हुए)

1380
01:47:24,208 --> 01:47:26,833
सैयद! उसे जाने मत दो, सैयद!

1381
01:47:28,833 --> 01:47:30,333
उसे मार डालो!
(गाड़ी को रिवर्स में चलाने की आवाज़)

1382
01:47:30,666 --> 01:47:31,875
तुम क्या कर रहे हो?

1383
01:47:32,083 --> 01:47:33,125
नहीं, सैयद।

1384
01:47:34,541 --> 01:47:37,291
सैयद, सब कुछ ठीक हो जाएगा।
(कराहते हुए)

1385
01:47:37,875 --> 01:47:39,291
सैयद, मेरी तरफ़ देखो।

1386
01:47:39,958 --> 01:47:41,250
सैयद, मेरी तरफ़ देखो!

1387
01:47:41,541 --> 01:47:43,958
सैयद! मेरी तरफ़ देखो!

1388
01:47:44,625 --> 01:47:46,916
सैयद... सैयद, नहीं! आह!
(गोली चलाने और अफ़शर के कराहने की आवाज़)

1389
01:47:57,625 --> 01:48:01,041
(गाड़ी चलने की आवाज़)

1390
01:48:06,375 --> 01:48:11,041
[हिमाद्री]: राजीव कुमार सिर्फ़ एक लड़की की
मौत का बदला लेने तेहरान नहीं गया था।

1391
01:48:13,833 --> 01:48:17,291
उसने हज़ारों इंडियंस को
कोलेटरल डैमेज होने से बचाया।

1392
01:48:47,875 --> 01:48:51,708
[नीरज]: तो फिर निकालो उसे वहाँ से।
उतना तो बनता है ना?

1393
01:48:53,041 --> 01:48:54,416
[हिमाद्री]: मेडल तो नहीं मिलेगा।

1394
01:48:56,208 --> 01:48:57,708
इन्क्वायरी अलग से होगी।

1395
01:49:03,083 --> 01:49:04,000
[मददगार]: हूँ।

1396
01:49:09,333 --> 01:49:10,291
[नीरज]: देखो,
तुम क्या कर सकते हो।

1397
01:49:11,500 --> 01:49:12,708
[हिमाद्री]: एक एहसान उधार रहा।

