1
00:00:44,875 --> 00:00:45,791
[वॉइसओवर] अंधेरा

2
00:00:51,333 --> 00:00:52,708
अंधेरा ही अंधेरा।

3
00:00:53,041 --> 00:00:53,875
हर तरफ़।

4
00:00:55,458 --> 00:00:56,416
ना हिम्मत।

5
00:00:57,875 --> 00:00:58,916
ना कोई उम्मीद।

6
00:01:00,625 --> 00:01:02,333
तुम्हारी तरह मैं भी डरा हुआ था।

7
00:01:04,458 --> 00:01:05,458
[अंग्रेज़ी में] और फिर…

8
00:01:06,625 --> 00:01:07,750
मुझे जवाब मिल गया।

9
00:01:08,875 --> 00:01:11,250
फिर ना कोई डर। ना दर्द।

10
00:01:13,708 --> 00:01:14,625
ना डिप्रेशन।

11
00:01:18,958 --> 00:01:21,291
[अंग्रेज़ी में] मैं फ्री था… फाइनली।

12
00:01:23,625 --> 00:01:24,708
यही चाहती हो ना तुम भी?

13
00:01:32,916 --> 00:01:33,791
आओ।

14
00:01:34,541 --> 00:01:35,583
[अंग्रेज़ी में] मैं तुम्हें इसका
जवाब दिखाता हूँ।

15
00:01:59,958 --> 00:02:01,000
खुद को रोको मत।

16
00:02:02,166 --> 00:02:03,208
[अंग्रेज़ी में] सब छोड़ दो।

17
00:02:04,041 --> 00:02:05,000
सरेंडर, बानी।

18
00:02:05,583 --> 00:02:06,583
[डरावनी आवाज़ में] खुद को मुझे
सरेंडर कर दो।

19
00:02:09,000 --> 00:02:09,833
पृथ्वी।

20
00:02:44,875 --> 00:02:46,041
कैमरा 01

21
00:02:46,166 --> 00:02:47,333
कैमरा 02

22
00:03:05,708 --> 00:03:06,583
क्या हुआ?

23
00:03:12,458 --> 00:03:13,791
[चिटकनी की आवाज़]

24
00:03:31,750 --> 00:03:33,958
[गीले कदमों की आवाज़ करीब आ रही है]

25
00:04:02,083 --> 00:04:02,958
डॉक्टर पृथ्वी

26
00:04:08,833 --> 00:04:11,708
[आईवीआर संदेश] जिस नंबर पर आप
कॉल कर रहे हैं, वह अभी स्विच ऑफ है।

27
00:04:11,833 --> 00:04:13,250
कृप्या दोबारा कोशिश करें।

28
00:04:26,458 --> 00:04:27,541
[मोबाइल कंपन की आवाज़]

29
00:04:28,541 --> 00:04:30,625
बाबा

30
00:04:32,791 --> 00:04:33,625
हैलो।

31
00:04:34,333 --> 00:04:35,333
-बाबा।
-हैलो?

32
00:04:35,541 --> 00:04:37,041
हाँ, मैं अभी-अभी ऑफिस पहुँची हूँ।

33
00:04:37,708 --> 00:04:38,750
[असपष्ट आवाज़] हैलो, बानी।

34
00:04:39,625 --> 00:04:40,625
हैलो?

35
00:04:41,250 --> 00:04:42,541
हैलो?

36
00:04:43,583 --> 00:04:44,416
हैलो, बाबा?

37
00:04:44,541 --> 00:04:45,541
[अचानक भारी आवाज़ में] कौन सा ऑफिस?

38
00:04:46,416 --> 00:04:47,416
झूठ बोल रही है तू!

39
00:04:48,208 --> 00:04:50,000
आप ऐसे क्यों बोल रहे हो, बाबा?

40
00:04:50,291 --> 00:04:51,625
सब जानता हूँ मैं।

41
00:04:52,375 --> 00:04:54,166
नौकरी नहीं, धंधा करती है तू।

42
00:04:57,458 --> 00:04:59,041
सब खत्म कर दिया तूने।

43
00:04:59,541 --> 00:05:01,375
जरा भी शर्म है, तो मर जा।

44
00:05:05,875 --> 00:05:07,250
[बानी के रोने की आवाज़]

45
00:05:08,625 --> 00:05:09,916
[सामान्य आवाज़ में] बानू बेटा, तू
ठीक तो है?

46
00:05:12,208 --> 00:05:13,166
क्या हुआ?

47
00:05:14,250 --> 00:05:15,083
बानी?

48
00:05:23,291 --> 00:05:25,166
हैलो? बानी बेटा, क्या हुआ?

49
00:05:29,083 --> 00:05:30,208
चुप क्यों है, बेटा?

50
00:05:32,250 --> 00:05:34,125
बानी!

51
00:05:35,208 --> 00:05:36,625
नहीं!

52
00:05:36,916 --> 00:05:38,041
नहीं!

53
00:06:37,250 --> 00:06:39,666
अंधेरा

54
00:06:49,375 --> 00:06:51,583
एक महीने बाद

55
00:07:09,166 --> 00:07:10,041
जय हिंद, मैडम।

56
00:07:14,916 --> 00:07:16,666
-लाइए, केके मैडम।
-फाइल देके आती हूँ।

57
00:07:24,833 --> 00:07:26,166
[बिजली के कड़कने की आवाज़]

58
00:07:27,583 --> 00:07:28,708
[एक आदमी] सर, गर्वमेंट का क्या है,

59
00:07:29,208 --> 00:07:30,208
कुछ भी रूल निकालेगा।

60
00:07:30,833 --> 00:07:32,000
झेलना अपने को पड़ता है ना।

61
00:07:32,416 --> 00:07:33,333
अब ये क्या है नया?

62
00:07:33,791 --> 00:07:34,708
लेडीज का केस है,

63
00:07:34,875 --> 00:07:36,375
तो लेडीज ऑफिसर का वेरिफिकेशन लगेगा।

64
00:07:36,541 --> 00:07:38,250
क्यों? मेरे को मेरा काम नहीं आता?

65
00:07:38,916 --> 00:07:39,791
तो बेस्ट है ना।

66
00:07:40,250 --> 00:07:41,916
जेंट्स बाथरूम, लेडीज बाथरूम के जैसा

67
00:07:42,416 --> 00:07:43,666
पुलिस चौकी भी अलग-अलग बना दो।

68
00:07:43,916 --> 00:07:45,041
ताकि सबको क्लियर रहे

69
00:07:45,458 --> 00:07:47,041
किसको कहाँ जाके हल्का होने का है।

70
00:07:48,583 --> 00:07:49,500
जय हिंद, सर।

71
00:07:49,750 --> 00:07:50,625
जय हिंद, कदम।

72
00:07:51,666 --> 00:07:54,833
सर ये वो टीवी एक्टर की वाइफ
संजना रेड्डी का स्टेटमेंट है।

73
00:07:55,416 --> 00:07:56,916
हस्बैंड को वही ड्रग्स लाकर देती थी।

74
00:07:57,041 --> 00:07:57,958
मान गई।

75
00:07:58,375 --> 00:07:59,250
[अंग्रेज़ी में] ऐसा है क्या?

76
00:08:06,375 --> 00:08:07,833
तो आखिर मुँह खुल ही गया उसका!

77
00:08:08,833 --> 00:08:10,166
कदम ने रैपिड-फायर किया रहेगा।

78
00:08:11,083 --> 00:08:12,000
तभी तो सच बाहर आया।

79
00:08:12,791 --> 00:08:13,958
तू ना ये पुलिस-वुलिस छोड़ दे।

80
00:08:14,625 --> 00:08:15,750
खुद का टॉक शो शुरू कर।

81
00:08:16,458 --> 00:08:17,458
"कॉफी विद कदम।"

82
00:08:22,333 --> 00:08:25,125
कदम, एक मिसिंग पर्सन केस है।

83
00:08:25,500 --> 00:08:26,416
लड़की गायब हुई है।

84
00:08:26,625 --> 00:08:28,375
उसका नाम है बानी बरुआ।

85
00:08:29,208 --> 00:08:31,041
नाइक ने इन्वेस्टिगेशन कम्प्लीट कर दिया है।

86
00:08:31,291 --> 00:08:33,541
[अंग्रेज़ी में] कोई गड़बड़ी नहीं है।
लेकिन उसका बाप नहीं मान रहा है।

87
00:08:33,666 --> 00:08:34,666
रोज़ यहाँ आ जाता है।

88
00:08:34,916 --> 00:08:36,041
अभी भी बाहर बैठा हुआ है।

89
00:08:36,166 --> 00:08:37,500
अरे सर, बेटी रंडी है उसकी।

90
00:08:37,666 --> 00:08:39,666
ए नाइक, ये रंडी-वंडी नहीं बोलने का।

91
00:08:40,875 --> 00:08:42,041
सेक्स वर्कर बोल ना।

92
00:08:42,791 --> 00:08:44,875
आजकल सबको इज़्ज़त देना कम्पलसरी हो गया है।

93
00:08:45,125 --> 00:08:46,166
वैसे नाम कुछ भी लो।

94
00:08:46,541 --> 00:08:47,541
काम तो सेम ही है ना।

95
00:08:47,875 --> 00:08:51,166
[मराठी में] कदम, मुझे लगता है…
[अंग्रेज़ी में] इस केस में

96
00:08:51,791 --> 00:08:53,333
एक औरत के नज़रिये की ज़रूरत है।

97
00:08:54,416 --> 00:08:55,791
एक काम करो तुम, उसके बाप से बात करो।

98
00:08:55,916 --> 00:08:58,250
उसको समझाओ, उसके बाद
नाइक की रिपोर्ट को साइन कर दो।

99
00:08:58,541 --> 00:08:59,375
[मराठी में] कैसा है ना,

100
00:08:59,500 --> 00:09:01,916
वुमेन पुलिस ऑफिसर
का सिग्नेचर ज़रूरी है ना।

101
00:09:02,208 --> 00:09:03,250
केस बंद करने के लिए।

102
00:09:03,500 --> 00:09:04,375
ठीक है?

103
00:09:04,583 --> 00:09:05,458
[अंग्रेज़ी में] कर दो।

104
00:09:10,291 --> 00:09:11,125
यस, सर।

105
00:09:15,166 --> 00:09:16,208
करेगी रे वो साइन।

106
00:09:18,375 --> 00:09:19,708
[एक आदमी] तो तुमने उस लड़की को देखा…

107
00:09:20,375 --> 00:09:21,291
और फिर?

108
00:09:23,166 --> 00:09:24,083
वो…

109
00:09:25,083 --> 00:09:26,375
खिड़की के पास खड़ी थी।

110
00:09:28,000 --> 00:09:28,833
और फिर…

111
00:09:30,166 --> 00:09:31,000
सुसाइड?

112
00:09:36,250 --> 00:09:37,916
वो अपनी मर्ज़ी से नहीं कूदी थी।

113
00:09:39,791 --> 00:09:43,541
[अंग्रेज़ी में] ऐसा लग रहा था जैसे एक
फोर्स ने उसको खिड़की के बाहर खींच लिया।

114
00:09:46,833 --> 00:09:47,708
फोर्स?

115
00:09:48,375 --> 00:09:49,208
किसने फोर्स किया?

116
00:09:53,625 --> 00:09:54,583
एक परछाई थी।

117
00:09:55,625 --> 00:09:56,583
किसकी परछाई?

118
00:09:57,041 --> 00:09:58,916
किसी इंसान की परछाई नहीं थी।

119
00:10:00,166 --> 00:10:01,250
मानो अंधेरा।

120
00:10:01,958 --> 00:10:03,125
अंधेरा, लेकिन ज़िंदा।

121
00:10:05,416 --> 00:10:06,416
[अंग्रेज़ी में] ये क्या है?

122
00:10:07,458 --> 00:10:08,583
[अंग्रेज़ी में] क्या बकवास किए जा रहा हूँ?

123
00:10:08,708 --> 00:10:10,791
[अंग्रेज़ी में] कोई बात नहीं। समझाने की
ज़रूरत नहीं है। बात करते रहो।

124
00:10:11,416 --> 00:10:12,833
जो भी मन में आ रहा है, उसे बोलते रहो।

125
00:10:14,083 --> 00:10:15,291
वो अंधेरा ज़िंदा था।

126
00:10:15,666 --> 00:10:16,916
[अंग्रेज़ी में] वो अपने आप से आ-जा रहा था।

127
00:10:17,708 --> 00:10:20,250
और फिर उस अंधेरे ने उस लड़की
को खिड़की के बाहर खींच लिया।

128
00:10:24,333 --> 00:10:25,166
गुमशुदा व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन फॉर्म
बानी बरुआ

129
00:10:25,291 --> 00:10:26,125
[बानी के पिता] ऐसे क्यों जाएगी?

130
00:10:26,250 --> 00:10:27,083
बिना बोले।

131
00:10:27,583 --> 00:10:28,791
हम सब बहुत क्लोज हैं।

132
00:10:29,541 --> 00:10:30,708
वो सब बताती है हमको।

133
00:10:31,166 --> 00:10:32,791
बताया था आपको कि वो एस्कॉर्ट है?

134
00:10:33,583 --> 00:10:35,958
झूठ क्यों बोला
कि कॉल सेंटर में काम करती है?

135
00:10:38,083 --> 00:10:38,958
देखो, अंकल,

136
00:10:39,625 --> 00:10:42,000
मिसिंग केसेस में जो करना
होता है, हमने सब किया।

137
00:10:42,166 --> 00:10:43,041
[अंग्रेज़ी में] कोई रिजल्ट नहीं मिला।

138
00:10:43,583 --> 00:10:45,083
और वैसे भी बानी का मेंटल हेल्थ भी थोड़ा--

139
00:10:45,208 --> 00:10:46,125
बाइपोलर थी।

140
00:10:46,625 --> 00:10:47,666
एस्कॉर्ट भी थी।

141
00:10:48,208 --> 00:10:49,416
पर बेटी थी ना मेरी।

142
00:10:50,250 --> 00:10:52,375
आपके लिए इन्वेस्टिगेशन
के लायक भी नहीं है क्या वो?

143
00:10:52,791 --> 00:10:53,750
मैंने ऐसे बोला?

144
00:10:54,500 --> 00:10:56,916
मैं बस इतना बोल रही हूँ
कि रिपोर्ट में ऐसे नहीं लिखा है

145
00:10:57,041 --> 00:10:58,708
कि उसके गायब होने में किसी और का हाथ है।

146
00:10:59,083 --> 00:10:59,958
तो चिल्लाई क्यों वो?

147
00:11:00,750 --> 00:11:02,375
मैं यहाँ "हैलो, हैलो" बोलता रहा,

148
00:11:02,625 --> 00:11:03,625
उसके साइड से कुछ नहीं।

149
00:11:04,875 --> 00:11:06,500
-चिल्लाई?
-हाँ।

150
00:11:06,625 --> 00:11:08,000
-फ़ोन पे?
-बिल्कुल।

151
00:11:13,458 --> 00:11:14,791
इधर ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है।

152
00:11:15,208 --> 00:11:17,500
मैंने बताया था वो इंस्पेक्टर…

153
00:11:19,041 --> 00:11:19,916
नाइक को।

154
00:11:26,416 --> 00:11:30,083
तुम्हारे बुरे सपने में ये जो लड़की है …

155
00:11:31,125 --> 00:11:32,375
तुम जानते हो उसे?

156
00:11:35,666 --> 00:11:38,041
[अंग्रेज़ी में] जय, ये परछाई

157
00:11:39,083 --> 00:11:41,125
तुम्हारे डरावने ख़्यालों
का ज़्यादा सोचना भी हो सकता है।

158
00:11:41,333 --> 00:11:42,416
एमबीबीएस कर रहा हूँ।

159
00:11:42,916 --> 00:11:44,583
[अंग्रेज़ी में] कार्ल जंग
और उनके शैडो का कॉन्सेप्ट।

160
00:11:44,958 --> 00:11:45,791
पता है मुझे।

161
00:11:47,541 --> 00:11:48,708
[अंग्रेज़ी में] ये बुरे सपने, ये सपने

162
00:11:48,833 --> 00:11:51,875
तुम्हें क्या लगता है इसका
तुम्हारे एक्सीडेंट से कोई कनेक्शन है?

163
00:11:52,750 --> 00:11:54,666
आप बार-बार मेरे
एक्सीडेंट पर क्यों आ जाते हैं?

164
00:11:55,083 --> 00:11:56,166
[अंग्रेज़ी में] आप और क्या
जानना चाहते हैं?

165
00:11:56,458 --> 00:11:58,583
सबकुछ तो बता दिया
मैंने आपको। और मुझे याद नहीं है।

166
00:11:58,708 --> 00:12:00,000
याद नहीं है, या फिर…

167
00:12:01,500 --> 00:12:03,333
या फिर भूलने की कोशिश कर रहे हो, जय?

168
00:12:04,541 --> 00:12:07,916
तुम्हारे ये सपने और बुरे सपने उस
एक्सीडेंट के बाद से शुरू हुए।

169
00:12:08,416 --> 00:12:10,291
हो सकता है, उसी एक्सीडेंट की वजह से हों।

170
00:12:10,875 --> 00:12:13,250
[अंग्रेज़ी में] तुम्हें बस तुम्हारे
एक्सीडेंट के बारे में बात करनी है, जय।

171
00:12:14,416 --> 00:12:15,333
[अंग्रेज़ी में] पता है क्या?

172
00:12:16,500 --> 00:12:17,333
[अंग्रेज़ी में] मेरा हो गया बस!

173
00:12:18,166 --> 00:12:19,000
जय।

174
00:12:19,458 --> 00:12:20,291
जय।

175
00:12:23,416 --> 00:12:24,583
केस क्लोजर रिपोर्ट

176
00:12:52,625 --> 00:12:54,166
कल्पना कदम
पुलिस इंस्पेक्टर

177
00:13:01,416 --> 00:13:03,083
[मराठी में] बस ये आखिरी था… अब खत्म।

178
00:13:04,333 --> 00:13:06,791
मैंने शर्त लगाई थी। आप साइन नहीं करोगे।

179
00:13:07,875 --> 00:13:08,791
हार गया, मैडम।

180
00:13:30,041 --> 00:13:30,875
ले।

181
00:13:34,333 --> 00:13:36,250
डॉक्टर अज़ीज़ के साथ सेशन कैसा था?

182
00:13:36,958 --> 00:13:37,833
आखिरी सेशन था।

183
00:13:38,583 --> 00:13:39,958
आज के बाद
[अंग्रेज़ी में] मैं वहाँ नहीं जा रहा।

184
00:13:40,166 --> 00:13:41,208
तो ठीक कैसे होगे?

185
00:13:41,708 --> 00:13:42,625
अपने आप?

186
00:13:45,750 --> 00:13:47,333
आठ-दस सेशन तो कर, बेटा।

187
00:13:47,583 --> 00:13:48,958
[गुजराती में] डॉक्टर को एक चांस तो दो।

188
00:13:50,375 --> 00:13:52,083
और ढंग से खाना क्यों नहीं खा रहे हो आजकल?

189
00:13:52,541 --> 00:13:53,916
आज भी इतनी रोटियाँ बच गई हैं।

190
00:13:54,500 --> 00:13:56,375
आपने पृथ्वी के हिस्से
की रोटियाँ बना दी हैं…

191
00:13:56,750 --> 00:13:57,583
फिर से।

192
00:14:48,458 --> 00:14:50,166
[चिटकनी की आवाज़]

193
00:14:54,750 --> 00:14:56,625
[गाड़ी के टकराने की आवाज़ सुनाई देती है]

194
00:14:59,458 --> 00:15:00,791
लूम सी.एच.एस.

195
00:15:42,208 --> 00:15:43,666
[हँसने की आवाज़ आती है]

196
00:15:45,000 --> 00:15:48,166
[मंद आवाज़ में बातचीत]

197
00:16:09,791 --> 00:16:10,708
[एक आदमी] थोड़ा जल्दी, हाँ?

198
00:16:10,916 --> 00:16:12,333
अरे इतना क्या जल्दी है तेरे को?

199
00:16:12,500 --> 00:16:14,083
नहीं-नहीं, वो, गेस्ट रुके हुए हैं…

200
00:16:51,833 --> 00:16:52,958
वारदात की रात और उसके

201
00:16:53,083 --> 00:16:54,833
एक हफ्ते आगे-पीछे की सीसीटीव फुटेज चाहिए।

202
00:16:55,250 --> 00:16:56,541
मैम, फुटेज तो नहीं है।

203
00:16:57,000 --> 00:16:58,583
वो उस रात सर्वर रूम में आग लग गई थी।

204
00:16:58,958 --> 00:17:00,208
फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा।

205
00:17:00,916 --> 00:17:01,875
सब जल गया।

206
00:17:02,083 --> 00:17:03,291
[अंग्रेज़ी में] नाइक सर को पता है, मैम।

207
00:17:05,750 --> 00:17:08,333
कानिटकर, फायर डिपार्टमेंट
से रिपोर्ट मंगवाओ।

208
00:17:08,500 --> 00:17:09,458
हाँ जी, मैडम।

209
00:17:11,125 --> 00:17:12,375
कुत्ता कैसा लगता है तेरे को?

210
00:17:14,375 --> 00:17:15,625
-कुत्ता?
-एक्सक्यूज़ मी?

211
00:17:16,250 --> 00:17:17,250
मुधोल जानता है?

212
00:17:18,875 --> 00:17:20,083
शिकारी कुत्ता रहता है।

213
00:17:20,666 --> 00:17:23,416
एक बार किसी का गंध पकड़ लिया ना,

214
00:17:24,458 --> 00:17:25,375
भूलता नहीं है।

215
00:17:28,250 --> 00:17:29,416
ये जो केके मैडम हैं ना…

216
00:17:30,583 --> 00:17:33,416
ये भी मुधोल हैं। पूरी मुधोल!

217
00:17:34,000 --> 00:17:35,250
अगर इन्होंने काटा ना,

218
00:17:35,833 --> 00:17:37,291
तो मैं गारंटी के साथ कहता है

219
00:17:37,500 --> 00:17:40,833
उसका इंजेक्शन तेरे वो,
नाइक सर के पास भी नहीं रहेगा।

220
00:17:42,375 --> 00:17:43,583
ये काँच नया लगाया है क्या?

221
00:17:48,000 --> 00:17:48,875
आजा।

222
00:17:52,708 --> 00:17:54,750
ये काँच… नया लगाया है?

223
00:17:55,166 --> 00:17:56,625
[अंग्रेज़ी में] मैडम, उसी रात,

224
00:17:56,833 --> 00:17:59,125
फायर ब्रिगेड वालों ने
तोड़ दिया था, तो फिर…

225
00:18:00,166 --> 00:18:01,583
बहुत कुछ नहीं हुआ उस रात?

226
00:18:03,875 --> 00:18:06,541
इतना सबकुछ हो गया तो
बाकी के स्टाफ से भी बात करनी पड़ेगी।

227
00:18:08,041 --> 00:18:09,625
कानिटकर, उस रात की गेस्ट लिस्ट मंगवाओ।

228
00:18:09,833 --> 00:18:11,458
-हाँ, जी।
-लेकिन नाइक सर--

229
00:18:14,333 --> 00:18:15,208
आजाओ।

230
00:18:18,958 --> 00:18:20,000
मैंने क्या कहा था?

231
00:18:20,875 --> 00:18:21,750
मुधोल।

232
00:18:27,291 --> 00:18:29,041
बॉम्बे मून

233
00:18:33,291 --> 00:18:35,041
[कल्पना] कानिटकर, ये कैमरा तो

234
00:18:35,166 --> 00:18:36,083
-होटल के बाहर का है ना?
-हम्म।

235
00:18:36,666 --> 00:18:37,750
[कल्पना] इसका फुटेज निकलवाओ।

236
00:18:41,166 --> 00:18:44,666
[एक आदमी] आईबीडी का पता लगाने में
कोलोनोस्कोपी हमारी मदद करती है।

237
00:18:45,166 --> 00:18:46,208
क्या अंधेरा ज़िंदा हो सकता है?

238
00:18:46,416 --> 00:18:49,958
[वही आदमी] ये अल्सरेटिव कोलाइटिस
का केस है।

239
00:18:50,083 --> 00:18:51,041
इनटू द डार्कनेस
अनसीन सुपरनैचुरल के द्वारा

240
00:18:51,750 --> 00:18:54,583
[एक लड़की अंग्रेज़ी में] हाय दोस्तों!
पैरानॉर्मल दुनिया में आपका स्वागत है,

241
00:18:54,708 --> 00:18:58,166
मेरे, यानी रूमी के साथ, [अंग्रेज़ी में]
मेरे नए शो इनटू द डार्कनेस में,

242
00:18:58,333 --> 00:19:01,708
सिर्फ़ मेरे व्लॉग टीवी चैनल,
अनसीन सुपरनैचुरल क्लब पर।

243
00:19:02,458 --> 00:19:04,583
[अंग्रेज़ी में] सबकुछ छोड़कर अपने
चारों तरफ़ देखो, दोस्तो।

244
00:19:04,875 --> 00:19:06,875
[अंग्रेज़ी में] इस दुनिया में कुछ
ज़्यादा ही अंधेरा नहीं छाता जा रहा है?

245
00:19:07,166 --> 00:19:09,666
[अंग्रेज़ी में] उम्मीदें खत्म होती जा
रही हैं। वॉयलेंट क्राइम बढ़ते जा रहे हैं।

246
00:19:10,500 --> 00:19:13,083
[अंग्रेज़ी में] अगर मैं आपसे कहूँ
कि इसमें और भी बहुत कुछ है?

247
00:19:14,083 --> 00:19:17,250
[अंग्रेज़ी में] क्या होगा अगर
मैं कहूँ कि अंधेरा नॉर्मल नहीं,

248
00:19:17,750 --> 00:19:18,750
पैरानॉर्मल है?

249
00:19:20,125 --> 00:19:23,291
हमारी बेखबरी ही इस
अंधेरे की सबसे बड़ी ताकत है।

250
00:19:24,041 --> 00:19:25,750
हम इसे देख कर भी अनदेखा कर देते हैं,

251
00:19:25,875 --> 00:19:27,416
[अंग्रेज़ी में] लेकिन वो हमेशा
देख रहा होता है।

252
00:19:27,750 --> 00:19:28,666
[अंग्रेज़ी में] यहाँ तक कि अब भी।

253
00:19:28,791 --> 00:19:30,583
[अंग्रेज़ी में] कोलोनोस्कोपी से क्या
पता चलेगा?

254
00:19:33,291 --> 00:19:35,416
[अंग्रेज़ी में] कोलोनोस्कोपी से क्या
पता चलेगा?

255
00:19:37,750 --> 00:19:39,708
[अंग्रेज़ी में] कोलोनोस्कोपी से क्या
पता चलेगा?

256
00:19:39,875 --> 00:19:42,833
[अंग्रेज़ी में] इसे जानना एक
अंधेरी सुरंग के अंदर जाने जैसा है।

257
00:19:43,958 --> 00:19:46,583
जहाँ सूरज ना कभी पहुँचा हो, ना उसकी रोशनी।

258
00:19:47,083 --> 00:19:48,083
[अंग्रेज़ी में] अजीब बात है, है ना?

259
00:19:48,500 --> 00:19:51,083
[अंग्रेज़ी में] एक बार जब आप इसे
देख लेते हैं, तो अनदेखा नहीं कर पाते हैं।

260
00:19:56,333 --> 00:19:57,750
[अंग्रेज़ी में] हे! कहाँ जा रहे हो तुम?

261
00:20:03,166 --> 00:20:04,833
[एक लड़का] चलो, एक और, एक और…

262
00:20:06,375 --> 00:20:08,416
क्या कर रहा है, यार? ये ले।

263
00:20:10,041 --> 00:20:11,125
[अंग्रेज़ी में] चलो, दोस्तो! चलो।

264
00:20:11,291 --> 00:20:12,208
कैच!

265
00:20:15,500 --> 00:20:16,375
अरे, दीदी।

266
00:20:18,083 --> 00:20:19,666
इसकी मम्मी को आपसे मिलना था।

267
00:20:22,125 --> 00:20:24,375
-क्यों?
-इसके ऊपर क्रिकेट का भूत सवार है ना।

268
00:20:24,750 --> 00:20:25,708
तो उतारना है।

269
00:20:30,458 --> 00:20:31,583
[एक लड़का] ए! चल, तू बॉल डाल रे।

270
00:20:34,708 --> 00:20:36,250
-हैलो। कैसे हैं?
-मैं ठीक हूँ।

271
00:20:41,791 --> 00:20:43,500
रूमी

272
00:20:47,833 --> 00:20:49,666
तुम्हारा फेवरेट ब्राउनिज! खुश रहो!
मामू

273
00:21:13,166 --> 00:21:15,791
[रूमी की आवाज़] तो देखो इस
अंधेरे की आँखों में आँखें डाल के।

274
00:21:16,083 --> 00:21:17,458
[अंग्रेज़ी में] बिना डरे। कोई डर नहीं।

275
00:21:17,875 --> 00:21:19,500
मेरे यानी, रूमी के साथ,

276
00:21:19,666 --> 00:21:21,500
मेरे नए शो इनटू द डार्कनेस में,

277
00:21:21,625 --> 00:21:24,625
[अंग्रेज़ी में] सिर्फ़ मेरे व्लॉग टीवी
चैनल, अनसीन सुपरनैचुरल क्लब पर।

278
00:21:24,750 --> 00:21:25,583
अनसीन सुपरनैचुरल इस वक़्त लाइव हैं
अभी जॉइन कीजिए

279
00:21:25,708 --> 00:21:28,041
[अंग्रेज़ी में] तो अगर आपको ये वीडियो
पसंद आए, लाइक बटन को दबाना ना भूलें।

280
00:21:28,291 --> 00:21:30,583
[अंग्रेज़ी में] मेरे चैनल को सब्सक्राइब
करें और नीचे कमेंट भी करें।

281
00:21:30,916 --> 00:21:32,416
[अंग्रेज़ी में] अपने चारों तरफ़ देखिए,
तब आपको देखेंगे।

282
00:21:32,625 --> 00:21:35,625
[अंग्रेज़ी में] घरेलू हिंसा, सड़कों
पर लड़ाई, तबाही

283
00:21:35,750 --> 00:21:38,041
और सुसाइड के मामले बढ़ना जैसी कई चीज़ें…

284
00:21:38,166 --> 00:21:42,291
इन सारी चीज़ों के साथ
कभी ना कभी कोई सुपरनैचुरल एक्सपीरिएंस

285
00:21:42,458 --> 00:21:44,500
या फिर रहस्यमयी ताकतें जुड़ी हैं।

286
00:21:44,833 --> 00:21:46,708
बहुत सारे उदाहरण हैं, यार। जैसे…

287
00:21:46,875 --> 00:21:50,208
डेट्रायट दंगे के समय
पे नैन रूज नाम का एक राक्षस

288
00:21:50,333 --> 00:21:52,000
या फिर ऑस्ट्रेलियाई जंगलों
की आग के समय पे,

289
00:21:52,166 --> 00:21:54,125
[अंग्रेज़ी में] वहाँ क्रैम्पस राक्षस
था। बहुत किस्से हैं।

290
00:21:54,791 --> 00:21:56,958
और पर्सनली, मुझे ऐसा लगता है--

291
00:21:57,083 --> 00:22:01,041
अब, मुझे नहीं पता। इसे अंदर की आवाज़,
मन की आवाज़ या सिक्स्थ सेंस कहें,

292
00:22:01,750 --> 00:22:05,208
लेकिन इस वक़्त अपनी मुंबई
में भी एक अजीब सी मौजूदगी है।

293
00:22:07,666 --> 00:22:10,750
तो अगर आप लोगों में से किसी
ने कुछ पैरानॉर्मल एक्सपीरियंस किया है,

294
00:22:11,000 --> 00:22:11,916
प्लीज़, बताएँ।

295
00:22:12,791 --> 00:22:13,791
[अंग्रेज़ी में] कौन पहले बताना चाहता है?

296
00:22:16,708 --> 00:22:19,166
[अंग्रेज़ी में] और हमारे साथ एक नए सदस्य
जुड़े हैं, जो अपनी बात रखना चाहते हैं।

297
00:22:19,375 --> 00:22:20,458
जय शेठ।

298
00:22:20,625 --> 00:22:23,875
[अंग्रेज़ी में] हाय, जय। अनसीन सुपरनैचुरल
क्लब के साथ जुड़ने के लिए थैंक्स।

299
00:22:24,000 --> 00:22:25,791
-[अंग्रेज़ी में] हम सभी सुन रहे हैं।
-प्लीज़, अभी इसी वक़्त ये सब बंद करो!

300
00:22:26,500 --> 00:22:27,833
लोगों की साइकोलॉजिकल समस्या

301
00:22:28,000 --> 00:22:30,958
और उनकी मानसिक बीमारी को
पैरानॉर्मल घटना कह रही हो। किस लिए?

302
00:22:31,083 --> 00:22:33,583
[अंग्रेज़ी में] सब्सक्राइबर्स, कॉन्टेंट,
लाइक्स? तुम्हारी कितनी घटिया सोच है?

303
00:22:33,750 --> 00:22:35,000
[अंग्रेज़ी में] दोस्त, पता है
घटिया सोच क्या होती है?

304
00:22:35,333 --> 00:22:37,083
जब तेरे साथ कोई
पैरानॉर्मल एक्सपीरिएंस होता है

305
00:22:37,250 --> 00:22:38,875
और तू उसके बारे में शेयर नहीं कर पाता,

306
00:22:39,000 --> 00:22:41,666
क्योंकि तुझे डर लगता है
कि लोग जज करेंगे या मज़ाक उड़ाएँगे।

307
00:22:42,083 --> 00:22:45,041
इन एक्सपीरिएंस को मानसिक बीमारी
बोलना, [अंग्रेज़ी में] ये घटिया सोच है,

308
00:22:45,166 --> 00:22:47,041
छोटी सोच रखने वाले अनपढ़ आदमी।

309
00:22:47,375 --> 00:22:48,708
बकवास मत कर इधर आके।

310
00:22:49,750 --> 00:22:50,750
[अंग्रेज़ी में] कोई और बताना चाहेगा?

311
00:23:01,000 --> 00:23:01,833
मैडम।

312
00:23:02,708 --> 00:23:03,916
बानी के कॉल रिकॉर्ड्स।

313
00:23:05,708 --> 00:23:07,041
होटल स्टाफ से बातचीत की?

314
00:23:07,208 --> 00:23:08,125
किसी ने कुछ कहा?

315
00:23:08,291 --> 00:23:09,791
सब के सब एक ही किताब पढ़ के आए हैं।

316
00:23:09,958 --> 00:23:11,208
सब सेम टू सेम बोल रहे हैं।

317
00:23:11,916 --> 00:23:13,250
[मोबाइल की घंटी बजती है]

318
00:23:16,541 --> 00:23:17,375
डॉली।

319
00:23:17,708 --> 00:23:18,666
एक सेकंड, मैडम।

320
00:23:19,333 --> 00:23:20,166
हैलो।

321
00:23:20,666 --> 00:23:21,833
तू बार-बार फ़ोन मत कर।

322
00:23:49,500 --> 00:23:50,375
डॉ पृथ्वी शेठ

323
00:23:54,666 --> 00:23:57,166
[आईवीआर संदेश] जिस नंबर पर आप
कॉल कर रहे हैं, वो अभी स्विच ऑफ है।

324
00:23:57,333 --> 00:23:59,000
कृप्या दोबारा कोशिश करें।

325
00:24:09,583 --> 00:24:10,708
पृथ्वी शेठ

326
00:24:12,833 --> 00:24:13,833
गलत पासवर्ड

327
00:24:37,000 --> 00:24:39,000
[पृथ्वी की आवाज़] अरे, प्रैक्टिस करेगा,
तभी तो सीखेगा ना,

328
00:24:39,250 --> 00:24:40,083
हाँ?

329
00:24:41,791 --> 00:24:42,791
[अंग्रेज़ी में] चल, चलते हैं।

330
00:24:45,750 --> 00:24:48,166
लोग नई गाड़ी लाने पर नारियल फोड़ते हैं।

331
00:24:48,583 --> 00:24:49,583
तुझे हेडलाइट फोड़नी है?

332
00:24:52,208 --> 00:24:53,083
रिलैक्स।

333
00:24:53,666 --> 00:24:54,541
ये है ना अपना।

334
00:24:54,750 --> 00:24:55,625
गुड लक इंश्योरेंस।

335
00:25:12,458 --> 00:25:13,541
गलत पासवर्ड

336
00:25:32,083 --> 00:25:33,833
[रहस्यमयी पार्श्व संगीत]

337
00:25:52,208 --> 00:25:53,750
[चिटकनी की आवाज़]

338
00:25:56,041 --> 00:25:58,375
[डरावना संगीत गहराता है]

339
00:26:18,958 --> 00:26:19,833
क्या हुआ?

340
00:26:22,958 --> 00:26:23,916
बुरा सपना देखा?

341
00:26:26,916 --> 00:26:27,875
कॉलेज नहीं जाना?

342
00:26:34,083 --> 00:26:35,916
मन नहीं है तो [अंग्रेज़ी में] आज मत जाओ।

343
00:26:36,041 --> 00:26:37,000
[अंग्रेज़ी में] आराम करो।

344
00:26:37,791 --> 00:26:39,458
[अंग्रेज़ी में] मैं ठीक हूँ, माँ।
बस मुझे अकेला छोड़ दीजिए।

345
00:26:40,250 --> 00:26:42,041
पोहा बना है। खा लेना।

346
00:26:42,416 --> 00:26:44,000
[अंग्रेज़ी में] और अपनी दवा लेना मत भूलना।

347
00:26:46,791 --> 00:26:48,583
[गुजराती में] समय से ले लेना, बेटा। ओके?

348
00:26:49,208 --> 00:26:50,166
[गुजराती में] भूलना नहीं।

349
00:26:50,916 --> 00:26:51,750
चल बाय।

350
00:27:00,916 --> 00:27:02,041
डॉक्टर पृथ्वी शेठ।

351
00:27:02,791 --> 00:27:04,416
कभी बानी से नाम सुना था इसका?

352
00:27:14,958 --> 00:27:15,791
नहीं।

353
00:27:16,833 --> 00:27:18,583
अंकल, जिस दिन वो गायब हुई

354
00:27:18,791 --> 00:27:21,083
उस दिन इसे बानी ने 13 कॉल्स किए थे।

355
00:27:22,500 --> 00:27:23,916
कभी बताया नहीं उसने।

356
00:27:42,208 --> 00:27:43,666
मैं बानी का कमरा देख सकती हूँ?

357
00:27:44,250 --> 00:27:45,875
हाँ, जी। अंदर।

358
00:28:47,791 --> 00:28:48,625
आत्मा

359
00:28:48,750 --> 00:28:49,708
ये…

360
00:28:50,833 --> 00:28:51,958
"आत्मा" क्या है?

361
00:28:53,916 --> 00:28:57,708
वो बानी किसी थेरेपी के लिए जाती थी यहाँ।

362
00:28:58,333 --> 00:29:00,291
वो थोड़ा अच्छा महसूस कर रही थी इसके बाद।

363
00:29:02,208 --> 00:29:03,291
बानी बरुआ

364
00:29:04,000 --> 00:29:04,833
चलो, कानिटकर।

365
00:29:56,208 --> 00:29:57,041
आजा।

366
00:29:58,250 --> 00:29:59,166
चले गए वो लोग।

367
00:30:00,125 --> 00:30:01,041
आजा।

368
00:30:15,875 --> 00:30:17,833
आत्मा हीलिंग

369
00:30:21,291 --> 00:30:22,583
फॉरेन जैसा लग रहा है।

370
00:30:22,791 --> 00:30:23,708
नमस्कार।

371
00:30:24,166 --> 00:30:25,583
-नमस्ते।
-मैं चैतन्य शर्मा।

372
00:30:25,708 --> 00:30:27,500
मैनेजिंग डायरेक्टर, आत्मा हीलिंग का।

373
00:30:28,750 --> 00:30:29,583
चलें?

374
00:30:30,416 --> 00:30:31,250
आइए।

375
00:30:33,791 --> 00:30:35,000
[घंटी बजने की आवाज़]

376
00:30:59,458 --> 00:31:00,500
ये आयशा जी हैं,

377
00:31:00,833 --> 00:31:02,833
हमारी चीफ वेलनेस कंसल्टेंट।

378
00:31:03,583 --> 00:31:04,916
ये आपकी मदद करेंगी।

379
00:31:05,333 --> 00:31:06,166
ओके?

380
00:31:06,291 --> 00:31:07,291
-बिल्कुल।
-एक्सक्यूज़ मी।

381
00:31:08,791 --> 00:31:10,500
प्लीज़, बैठिए।

382
00:31:11,833 --> 00:31:13,208
[कल्पना] एक मिसिंग पर्सन का केस है।

383
00:31:13,625 --> 00:31:15,708
स्टूडेंट है आपकी। बानी बरुआ।

384
00:31:17,208 --> 00:31:18,125
[आयशा अंग्रज़ी में] मैं चेक कर लेती हूँ।

385
00:31:23,791 --> 00:31:25,083
चार महीने हो गए हैं।

386
00:31:26,791 --> 00:31:28,166
[अंग्रेज़ी में] बानी बरुआ यहाँ
नहीं आईं हैं।

387
00:31:32,958 --> 00:31:34,000
इसको देखा है यहाँ?

388
00:31:35,000 --> 00:31:36,041
डॉक्टर पृथ्वी शेठ।

389
00:31:55,958 --> 00:31:56,833
नो।

390
00:31:57,583 --> 00:32:00,583
[अंग्रेज़ी में] यहाँ पृथ्वी नाम
का कोई नहीं है।

391
00:32:02,833 --> 00:32:06,125
बानी के इंस्ट्रक्टर और उसके
बैच के बाकी के स्टू़डेंट्स, उनकी डिटेल्स?

392
00:32:06,375 --> 00:32:07,500
[अंग्रेज़ी में] बिल्कुल। मैं अभी
मंगवाती हूँ।

393
00:32:11,666 --> 00:32:14,125
हमारी एक स्टूडेंट है, बानी बरुआ।

394
00:32:14,541 --> 00:32:17,416
[अंग्रेज़ी में] उसके बैच के सभी
स्टूडेंट्स की डिटेल चाहिए। हाँ।

395
00:32:19,375 --> 00:32:21,000
[अंग्रेज़ी में] कोई उसका इंतज़ाम
कर रहा है। थोड़ा टाइम लगेगा।

396
00:32:21,875 --> 00:32:23,541
तब तक आप लोग कुछ लेंगे?

397
00:32:23,833 --> 00:32:24,916
ग्रीन टी या कुछ और?

398
00:32:25,166 --> 00:32:26,041
-नहीं।
-चाय।

399
00:32:26,958 --> 00:32:28,083
-ठीक है।
-चाय…

400
00:32:29,541 --> 00:32:30,791
एक चाय भेजना।

401
00:32:30,958 --> 00:32:32,208
नॉर्मल। कड़क।

402
00:32:33,000 --> 00:32:33,833
और कुछ?

403
00:32:33,958 --> 00:32:34,916
बिस्किट वगैरह?

404
00:32:35,541 --> 00:32:36,458
बिल्कुल।

405
00:32:37,583 --> 00:32:38,500
और बिस्किट्स।

406
00:32:39,000 --> 00:32:41,541
डॉली ने मना किया है
खाली पेट चाय पीने से--

407
00:32:41,666 --> 00:32:42,708
[मोबाइल की घंटी बजती है]

408
00:32:45,000 --> 00:32:45,833
एक मिनट, हाँ।

409
00:32:46,166 --> 00:32:48,041
हैलो। हाँ बोल, शिंदे।

410
00:32:53,375 --> 00:32:54,875
इधर मेडिटेशन करवाते हैं आप लोग?

411
00:32:55,500 --> 00:32:56,458
मेडिटेशन नहीं।

412
00:32:56,833 --> 00:32:58,625
[अंग्रेज़ी में] उससे भी कहीं ज़्यादा।

413
00:32:58,916 --> 00:33:01,208
[अंग्रेज़ी में] ये बहुत टेक्निकल है।
इसे एटीईएम कहते हैं।

414
00:33:01,916 --> 00:33:04,500
एडवांस टेक-इनेबल्ड माइंडफुलनेस।

415
00:33:04,750 --> 00:33:08,208
यहाँ तक कि हम लोग पुलिस वालों
के लिए भी थेरेपी वर्कशॉप करते हैं।

416
00:33:08,750 --> 00:33:09,708
स्पेशल थेरेपी।

417
00:33:10,458 --> 00:33:11,666
[अंग्रेज़ी में] क्या आप कभी
ट्राई करना चाहेंगी?

418
00:33:14,458 --> 00:33:16,208
मेरे को थेरेपी-वेरेपी का शौक नहीं है।

419
00:33:17,750 --> 00:33:18,916
शौक किसको होता है?

420
00:33:19,791 --> 00:33:22,083
[अंग्रेज़ी में] हमें बस कभी-कभी
इसकी ज़रूरत होती है। हम सभी को।

421
00:33:24,791 --> 00:33:26,666
खैर, ये मेरा कार्ड है,

422
00:33:27,458 --> 00:33:28,666
[अंग्रेज़ी में] अगर आप अपना
मन बदल लो तो।

423
00:33:33,458 --> 00:33:34,375
मैडम।

424
00:33:35,208 --> 00:33:36,500
पृथ्वी शेठ का पता मिल गया।

425
00:33:39,875 --> 00:33:41,000
[अंग्रेज़ी में] सहयोग करने के लिए थैंक यू।

426
00:33:46,083 --> 00:33:47,333
नया मैसेज

427
00:33:53,041 --> 00:33:55,583
जय शेठ:
क्या अंधेरा ज़िंदा हो सकता है?

428
00:33:55,708 --> 00:33:56,750
जय शेठ?

429
00:34:02,000 --> 00:34:03,750
रूमी:
तुम वही हो ना जिसने कल ट्रोल किया था?

430
00:34:06,583 --> 00:34:08,000
जय शेठ:
क्या वो ज़िंदा हो सकता है?

431
00:34:10,458 --> 00:34:13,416
रूमी: क्यों पूछ रहे हो?

432
00:34:19,291 --> 00:34:24,375
जय शेठ: क्योंकि… मैंने देखा है,
उस अंधेरे को।

433
00:34:29,500 --> 00:34:30,791
रूमी: इस वीडियो को देखो।
किसी लोकल न्यूज़ चैनल का है।

434
00:34:31,375 --> 00:34:32,916
अंधेरा खा गया

435
00:34:36,791 --> 00:34:40,875
अभी किसी एक्टर की बेटी होती
या किसी पॉलिटिशियन की बेटी होती तो?

436
00:34:41,916 --> 00:34:43,916
पुलिस सब छोड़के इसी केस में लग जाती ना।

437
00:34:44,166 --> 00:34:46,250
[रिपोर्टर] आपको ऐसा क्यों लगता है
कि पुलिस सीरियस नहीं है?

438
00:34:46,500 --> 00:34:48,083
कोई नहीं ढूँढ पाएगा उसे।

439
00:34:48,250 --> 00:34:50,458
ब्रेकिंग न्यूज़

440
00:34:50,583 --> 00:34:51,666
गई मेरी बानी।

441
00:34:52,250 --> 00:34:53,500
ले गया वो उसे।

442
00:34:54,000 --> 00:34:54,958
[रिपोर्टर] कौन?

443
00:34:57,083 --> 00:34:58,000
"अंधेरा।"

444
00:35:00,583 --> 00:35:01,958
खा गया मेरी बेटी को।

445
00:35:02,416 --> 00:35:03,416
[रिपोर्टर] आप देख सकते हैं,

446
00:35:03,583 --> 00:35:07,916
क्या बीत रही है एक बूढ़ी माँ पे, कैसे
तड़प रही है वो अपनी लापता बेटी के लिए।

447
00:35:14,666 --> 00:35:15,750
[दरवाज़े की घंटी बजती है]

448
00:35:39,125 --> 00:35:40,583
पृथ्वी शेठ का घर यही है?

449
00:35:40,958 --> 00:35:41,833
क्यों?

450
00:35:42,250 --> 00:35:43,083
क्या हुआ?

451
00:35:43,208 --> 00:35:44,166
अंदर आ सकते हैं?

452
00:35:45,333 --> 00:35:46,208
वो घर पर नहीं है।

453
00:35:50,458 --> 00:35:51,708
आप ऐसे कैसे बिना वारंट के?

454
00:35:52,500 --> 00:35:53,416
कहाँ जा रहे हैं आप?

455
00:35:53,541 --> 00:35:54,583
एक्सक्यूज़ मी, हुआ क्या है?

456
00:35:54,750 --> 00:35:55,875
मैंने बोला ना, घर पर और कोई नहीं है।

457
00:35:56,083 --> 00:35:57,791
आप बताएँगी, हुआ क्या है?
क्या ढूँढ रही हैं आप?

458
00:35:58,583 --> 00:36:00,500
और ये इस तरह से सीधा
अंदर कैसे जा सकते हैं?

459
00:36:00,666 --> 00:36:02,458
[अंग्रेज़ी में] आप ऐसे कैसे किसी
के घर में अंदर घुस सकते हैं?

460
00:36:02,625 --> 00:36:03,625
[अंग्रेज़ी में] क्या अजीब हरकत है!

461
00:36:04,833 --> 00:36:06,583
मैडम, घर में और कोई नहीं है।

462
00:36:06,916 --> 00:36:09,125
उसका लैपटॉप, फ़ोन, स्मार्टवॉच सब चेक करो।

463
00:36:09,500 --> 00:36:10,500
किस चीज़ के लिए?

464
00:36:11,500 --> 00:36:13,458
एक्सक्यूज़ मी। आप बताएँगी हुआ क्या है?

465
00:36:15,166 --> 00:36:16,208
नाम क्या है तुम्हारा?

466
00:36:20,041 --> 00:36:21,125
तुम्हारा नाम क्या है?

467
00:36:21,291 --> 00:36:22,166
जय शेठ।

468
00:36:23,375 --> 00:36:24,291
भाई हो पृथ्वी के?

469
00:36:26,875 --> 00:36:27,750
कहाँ है वो?

470
00:36:27,958 --> 00:36:28,875
कहा ना, यहाँ नहीं है।

471
00:36:29,083 --> 00:36:30,333
वो तो मेरे को भी दिख रहा है।

472
00:36:30,791 --> 00:36:31,791
मम्मी-पापा किधर हैं?

473
00:36:32,750 --> 00:36:35,125
-क्यों?
-जो पूछा उसका जवाब देने का।

474
00:36:35,583 --> 00:36:36,916
हाँ? मम्मी-पापा किधर हैं?

475
00:36:38,083 --> 00:36:39,750
-मॉम ऑफिस गईं हैं।
-और पापा?

476
00:36:42,833 --> 00:36:43,791
ये पृथ्वी का है?

477
00:36:44,000 --> 00:36:45,958
ये लैपटॉप और फ़ोन मेरा है।
वापस दीजिए मुझे।

478
00:36:46,166 --> 00:36:47,833
पृथ्वी को चॉकी लेके आ
और अपना सामान लेके जा।

479
00:36:48,000 --> 00:36:49,041
अरे, आप ऐसे कैसे परेशान कर सकते हैं।

480
00:36:49,250 --> 00:36:50,125
-हुआ क्या है?
-ए!

481
00:36:51,791 --> 00:36:52,708
इसको जानते हो?

482
00:37:01,250 --> 00:37:02,416
पृथ्वी की गर्लफ्रेंड है?

483
00:37:03,291 --> 00:37:04,333
मुझे नहीं पता कौन है।

484
00:37:06,666 --> 00:37:07,958
कहा ना, मुझे नहीं पता कौन है।

485
00:37:10,083 --> 00:37:11,833
क्या हो रहा है ये?
[अंग्रेज़ी में] क्या चल रहा है?

486
00:37:12,041 --> 00:37:12,875
जय?

487
00:37:13,125 --> 00:37:15,375
हमें पृथ्वी शेठ से मिलना है।
आप उनकी माँ हैं?

488
00:37:16,125 --> 00:37:17,750
जी, पर…

489
00:37:18,583 --> 00:37:19,541
पृथ्वी से क्यों?

490
00:37:20,333 --> 00:37:21,375
इसे जानती हैं आप?

491
00:37:21,625 --> 00:37:23,125
कभी देखा है इसे पृथ्वी के साथ?

492
00:37:25,583 --> 00:37:27,166
एक महीना होने को आया, मिसिंग है।

493
00:37:27,958 --> 00:37:30,250
और हमें लगता है पृथ्वी
शामिल है इसके गायब होने में।

494
00:37:30,458 --> 00:37:31,458
[अंग्रेज़ी में] ऐसा नहीं हो सकता।

495
00:37:31,708 --> 00:37:32,541
क्यों?

496
00:37:49,833 --> 00:37:50,750
कब से ऐसा है?

497
00:37:52,208 --> 00:37:53,041
पिछले महीने से।

498
00:37:53,833 --> 00:37:55,000
बाईस जून से।

499
00:37:57,541 --> 00:37:59,416
तेईस…

500
00:38:04,208 --> 00:38:05,041
आई एम सॉरी।

501
00:38:09,458 --> 00:38:10,541
एक मिनट। मेरा लैपटॉप।

502
00:38:11,416 --> 00:38:12,375
इसका लैपटॉप दे दो।

503
00:38:16,666 --> 00:38:18,041
पृथ्वी का टैबलेट और फ़ोन भी।

504
00:38:18,291 --> 00:38:19,791
वो चेकिंग के बाद ही मिलेगा।

505
00:38:20,916 --> 00:38:22,791
पृथ्वी को होश आ जाए तो बता देना।

506
00:38:24,375 --> 00:38:25,208
चलो।

507
00:38:33,708 --> 00:38:34,583
अब क्या, मैडम?

508
00:38:35,291 --> 00:38:37,250
बानी तो 23 जून को गायब हुई थी ना।

509
00:38:38,250 --> 00:38:40,208
ये तो 22 से चादर डाल के सोया हुआ है।

510
00:38:41,750 --> 00:38:42,583
[मराठी में] अब क्या?

511
00:38:42,708 --> 00:38:45,750
[कल्पना] ये पृथ्वी का भाई
बानी की फोटो देख के कैसे चौंका था?

512
00:38:46,708 --> 00:38:47,916
तावडे को इसके पीछे लगाओ।

513
00:38:48,500 --> 00:38:49,333
चलो।

514
00:38:52,750 --> 00:38:54,541
[कानिटकर] मैडम, फायर डिपार्टमेंट
की रिपोर्ट।

515
00:38:56,750 --> 00:38:58,083
मैडम, आपको अजीब नहीं लगता?

516
00:38:59,250 --> 00:39:00,875
नाइक ने ये सब चेक नहीं किया?

517
00:39:02,333 --> 00:39:03,250
[नाइक] कदम।

518
00:39:04,791 --> 00:39:07,041
वो बानी बरुआ की फाइल का क्या हुआ?

519
00:39:07,958 --> 00:39:08,833
पढ़ने का टाइम नहीं मिला।

520
00:39:09,041 --> 00:39:11,250
पढ़ने का क्या है उसमें? पागल थी वो।

521
00:39:12,041 --> 00:39:13,375
साला पूरा फैमिली मेंटल है।

522
00:39:13,833 --> 00:39:14,916
माँ भी पागल है उसकी।

523
00:39:15,250 --> 00:39:16,541
तभी बाप यहाँ साथ नहीं लाता।

524
00:39:18,208 --> 00:39:19,250
गोखले सर ने क्या कहा है?

525
00:39:20,291 --> 00:39:21,416
साइन कर, केस बंद कर।

526
00:39:22,666 --> 00:39:23,791
फ्री होके करती हूँ ना।

527
00:39:24,500 --> 00:39:25,458
इतना जल्दी क्या है?

528
00:39:40,666 --> 00:39:43,541
मैडम, बात तो सही कह रहा है।
पागल तो दिख रही है।

529
00:39:44,291 --> 00:39:45,708
कुछ दौरा पड़ा है शायद।

530
00:39:47,875 --> 00:39:50,125
दौरा नहीं। डर।

531
00:39:51,916 --> 00:39:52,791
डर?

532
00:40:01,791 --> 00:40:03,208
मैं इस डर को जानती हूँ।

533
00:40:21,041 --> 00:40:21,958
जय शेठ?

534
00:40:22,500 --> 00:40:24,125
हाँ, हाय।

535
00:40:27,166 --> 00:40:29,791
मैं कुछ खा लूँ तो तुम्हें कोई परेशानी
तो नहीं? मुझे बहुत तेज़ भूख लगी है।

536
00:40:34,083 --> 00:40:35,291
मामू

537
00:40:44,750 --> 00:40:45,625
तो?

538
00:40:48,625 --> 00:40:51,500
तुम अपने वीडियो में कुछ
अंधेरे के बारे में बोल रही थी।

539
00:40:52,916 --> 00:40:56,166
मैंने देखा है उस अंधेरे को…
बानी को ले जाते हुए।

540
00:40:57,375 --> 00:40:58,625
तू था वहाँ पर उस रात?

541
00:40:58,958 --> 00:41:01,916
देखा है मतलब… [अंग्रेज़ी में] वो सपना था।

542
00:41:02,125 --> 00:41:03,041
बुरा सपना।

543
00:41:03,166 --> 00:41:04,083
सपना?

544
00:41:06,208 --> 00:41:08,583
दोस्त, मुझ पर लोगों
ने ऑनलाइन नज़र रखी है।

545
00:41:08,750 --> 00:41:10,125
नंगी फोटो भी भेजी हैं, पर ये

546
00:41:10,250 --> 00:41:11,583
[अंग्रेज़ी में] सपने वाली बात
ज़्यादा हो गई।

547
00:41:11,708 --> 00:41:12,583
रुको।

548
00:41:13,791 --> 00:41:15,958
नहीं, नहीं तुम गलत
समझ रही हो। झूठ नहीं है।

549
00:41:16,125 --> 00:41:17,875
मैंने उस अंधेरे को हकीकत में भी देखा है।

550
00:41:21,291 --> 00:41:22,375
बाईस जून।

551
00:41:23,125 --> 00:41:24,708
मेरे और मेरे भाई का एक्सीडेंट हुआ था।

552
00:41:25,500 --> 00:41:27,583
उस दिन मैंने उस अंधेरे
को अपनी आँखों से देखा था।

553
00:41:28,125 --> 00:41:29,875
[अंग्रेज़ी में] और फिर अगले दिन 23 जून,

554
00:41:30,250 --> 00:41:32,541
मैंने सपने में उसी अंधेरे
को बानी को ले जाते देखा।

555
00:41:33,208 --> 00:41:34,916
मुझे समझ में नहीं आ रहा है, ये सब क्या है।

556
00:41:35,083 --> 00:41:36,000
क्यों हो रहा है?

557
00:41:36,583 --> 00:41:38,166
किससे बात करूँ?
[अंग्रेज़ी में] कौन मुझपर विश्वास करेगा?

558
00:41:38,833 --> 00:41:40,250
इसलिए तो तुम्हें कॉन्टैक्ट किया।

559
00:41:42,833 --> 00:41:44,375
[अंग्रेज़ी में] मुझे इस एक्सीडेंट
के बारे में और बताओ।

560
00:41:52,541 --> 00:41:53,458
पृथ्वी!

561
00:42:11,291 --> 00:42:14,041
एक्सीडेंट के बाद
[अंग्रेज़ी में] मैं बेहोश हो गया।

562
00:42:38,416 --> 00:42:39,333
पृथ्वी?

563
00:42:42,333 --> 00:42:43,166
पृथ्वी?

564
00:42:45,458 --> 00:42:46,791
-पृथ--
-[चिटकनी की आवाज़]

565
00:42:51,375 --> 00:42:52,333
पृथ्वी?

566
00:43:28,666 --> 00:43:29,583
[पृथ्वी चिल्लाता है]

567
00:43:29,916 --> 00:43:30,833
पृथ्वी!

568
00:44:04,875 --> 00:44:05,833
पृथ्वी?

569
00:44:06,750 --> 00:44:07,583
भाई!

570
00:44:07,833 --> 00:44:09,458
भाई, उठ। देख मेरी तरफ़।

571
00:44:09,625 --> 00:44:10,500
[अंग्रेज़ी में] नहीं, नहीं…

572
00:44:11,583 --> 00:44:12,500
पृथ्वी?

573
00:44:13,583 --> 00:44:14,458
नहीं!

574
00:44:19,958 --> 00:44:22,375
[अंग्रेज़ी में] देखो, मुझे तुम्हारी
वाकई मदद की ज़रूरत है।

575
00:44:23,000 --> 00:44:25,208
[अंग्रेज़ी में] मुझे समझना है
कि ये सब क्यों हो रहा है मेरे साथ।

576
00:44:25,791 --> 00:44:29,625
ये अंधेरा, ये अंधकार।
[अंग्रेज़ी में] इसका क्या मतलब है?

577
00:44:32,208 --> 00:44:35,333
मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

578
00:44:35,916 --> 00:44:38,833
[अंग्रेज़ी में] मुझे लगता है बानी और पृथ्वी
कैसे ना कैसे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

579
00:44:39,416 --> 00:44:40,875
[अंग्रेज़ी में] कैसे? मुझे इसका
पता लगाना है।

580
00:44:42,125 --> 00:44:43,041
तुम…

581
00:44:43,625 --> 00:44:44,708
तुम बानी की मॉम…

582
00:44:45,166 --> 00:44:46,208
उनसे मिलवा सकती हो?

583
00:44:46,708 --> 00:44:47,791
[अंग्रेज़ी में] तुम मदद कर सकती हो प्लीज़?

584
00:44:48,333 --> 00:44:49,250
प्लीज़।

585
00:44:54,708 --> 00:44:55,541
हाँ।

586
00:45:06,333 --> 00:45:07,208
थैंक यू।

587
00:45:08,041 --> 00:45:08,916
कल।

588
00:45:55,041 --> 00:45:56,291
गाड़ी में बैठ।

589
00:46:00,625 --> 00:46:01,791
[अंग्रेज़ी में] ये सब क्या चल रहा है?

590
00:46:02,666 --> 00:46:04,250
तू सब जानता है, जय।

591
00:46:07,583 --> 00:46:10,791
-ऐसा क्यों किया तूने, जय?
-नहीं, मैंने कुछ नहीं किया।

592
00:46:11,666 --> 00:46:13,541
तू दुनिया से झूठ बोल ले,

593
00:46:14,416 --> 00:46:15,958
खुद से झूठ से बोल ले,

594
00:46:17,000 --> 00:46:18,416
लेकिन ये अंधेरा…

595
00:46:19,916 --> 00:46:21,416
ये सब जानता है, जय।

