1
00:00:21,791 --> 00:00:22,708
टिप-टॉप, सर।

2
00:00:23,083 --> 00:00:23,916
चलिए।

3
00:00:24,916 --> 00:00:25,833
[दरवाज़े की घंटी बजती है]

4
00:00:30,500 --> 00:00:31,416
हे, फियोना।

5
00:00:32,125 --> 00:00:32,916
जूड?

6
00:00:33,041 --> 00:00:34,166
पुलिस चौकी से कॉल आया होगा आपको।

7
00:00:34,791 --> 00:00:37,541
जूड रोज़ारियो सर को अपनी बच्ची को
हैप्पी बर्थडे बोलने का है।

8
00:00:40,541 --> 00:00:43,625
पर आने का टाइम डिसाइड नहीं हुआ था।
मेरी इजाज़त का क्या?

9
00:00:44,125 --> 00:00:45,458
अब क्या कर सकते हैं, मैडम?

10
00:00:45,625 --> 00:00:47,666
जूड सर पुलिस डिपार्टमेंट की
इतनी मदद करते हैं,

11
00:00:47,833 --> 00:00:49,458
तो हमारी भी तो ज़िम्मेदारी बनती है ना।

12
00:00:50,541 --> 00:00:52,125
नहीं, आप कॉल करके आओ, प्लीज़।

13
00:00:52,666 --> 00:00:53,625
-जूलिया?
-सॉरी।

14
00:00:53,916 --> 00:00:54,791
-मैडम?
-जूलिया?

15
00:00:55,541 --> 00:00:56,416
जूलिया?

16
00:00:56,875 --> 00:00:57,750
जू--

17
00:00:57,958 --> 00:00:58,791
[एक आदमी] फियोना।

18
00:01:00,083 --> 00:01:01,083
कौन है?

19
00:01:03,375 --> 00:01:04,500
-मैडम, सुनो तो एक बार।
-जूड!

20
00:01:05,250 --> 00:01:07,000
-जूड!
-बस, पाँच मिनट मिलने दीजिए, मैडम।

21
00:01:07,500 --> 00:01:09,250
एक हैप्पी बर्थडे बोलने दीजिए बस।

22
00:01:09,375 --> 00:01:12,250
[फियोना अंग्रेज़ी में] नहीं, नहीं,
अभी नहीं। आप समझने की कोशिश कीजिए।

23
00:01:12,375 --> 00:01:13,833
आप बाद में फ़ोन करके आना।

24
00:01:14,000 --> 00:01:16,083
-[अंग्रेज़ी में] अभी के लिए यहाँ से जाइए।
-[एक बच्चा] चलो, चलो, गाते हैं।

25
00:01:16,250 --> 00:01:19,750
♪ हैप्पी बर्थडे टू यू ♪

26
00:01:20,333 --> 00:01:23,958
♪ हैप्पी बर्थडे टू यू ♪

27
00:01:24,666 --> 00:01:29,000
♪ हैप्पी बर्थडे, डियर जूलिया ♪

28
00:01:30,000 --> 00:01:31,708
♪ हैप्पी बर्थडे… ♪

29
00:01:37,666 --> 00:01:38,708
[फियोना] जूड!

30
00:01:39,916 --> 00:01:40,750
जूड!

31
00:01:41,458 --> 00:01:42,291
जूड!

32
00:01:42,916 --> 00:01:44,375
[अंग्रेज़ी में] प्लीज़, तमाशा मत करो।

33
00:01:44,958 --> 00:01:48,000
जूलिया की लाइफ में फाइनली
थोड़ी खुशियाँ आई हैं।

34
00:01:48,791 --> 00:01:50,625
तुम्हें हमारे बारे में सबकुछ भूलना होगा।

35
00:01:54,000 --> 00:01:55,375
[अंग्रेज़ी में] मैं तुम्हारे आगे
हाथ जोड़ती हूँ, जूड।

36
00:01:55,500 --> 00:01:56,541
हम लोग से दूर ही रहो।

37
00:01:58,166 --> 00:01:59,000
प्लीज़।

38
00:01:59,541 --> 00:02:00,375
फियोना?

39
00:02:00,500 --> 00:02:01,541
-हाँ?
-[अंग्रेज़ी में] कौन है वहाँ?

40
00:02:02,125 --> 00:02:03,083
कोई नहीं।

41
00:03:25,125 --> 00:03:27,666
अंधेरा

42
00:03:44,125 --> 00:03:45,666
क्या पता है उसके बारे में, बता।

43
00:03:49,416 --> 00:03:52,333
[अंग्रेज़ी में] मैंने तुम्हें पहले ही कहा,
मैं नहीं जानता कि डेरियस कूपर कौन है।

44
00:03:53,458 --> 00:03:57,666
रही बात उबरलाइफ फार्मा के
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में होने की,

45
00:03:58,250 --> 00:04:00,250
मैं छह और कंपनी के
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में हूँ।

46
00:04:00,458 --> 00:04:01,458
[अंग्रेज़ी में] तो मैं क्या कह सकता हूँ?

47
00:04:03,916 --> 00:04:05,166
कितना झूठ बोलेगा रे?

48
00:04:06,333 --> 00:04:07,500
मुझे कुछ कहना ही नहीं है।

49
00:04:08,583 --> 00:04:10,083
मुझे अपने वकील से बात करनी है।

50
00:04:10,666 --> 00:04:12,625
क्या हॉलीवुड का पिक्चर चल रहा है इधर?

51
00:04:23,791 --> 00:04:24,791
इनके बारे में बता।

52
00:04:25,458 --> 00:04:26,458
पहचानता है?

53
00:04:28,416 --> 00:04:29,958
इन दोनों को नहीं जानता।

54
00:04:31,916 --> 00:04:32,958
ये…

55
00:04:34,125 --> 00:04:35,833
पृथ्वी है, मेरा स्टूडेंट।

56
00:04:36,083 --> 00:04:37,333
मेरा मतलब, था।

57
00:04:40,458 --> 00:04:42,916
चल, पृथ्वी के बारे में बता।

58
00:04:44,125 --> 00:04:45,750
उसको मृत घोषित करने के बाद

59
00:04:45,916 --> 00:04:47,333
उसके बॉडी का क्या किया तूने?

60
00:04:55,000 --> 00:04:55,833
बता?

61
00:04:57,791 --> 00:04:59,875
वो अपनेऑर्गन्स डोनेट करना चाहता था।

62
00:05:01,666 --> 00:05:03,583
तो वापस जाकर ओटी में रिकवर…

63
00:05:03,708 --> 00:05:04,583
ए…

64
00:05:05,166 --> 00:05:06,583
चूतिया बना रहा है क्या?

65
00:05:08,000 --> 00:05:11,166
मुझे पता है,
उसकी बॉडी ओटी नहीं, तेरे लैब में गई।

66
00:05:13,083 --> 00:05:14,750
पृथ्वी हॉस्पिटल में ज़िंदा था।

67
00:05:15,541 --> 00:05:17,333
उसकी मृत्यु तेरे लैब में हुई।

68
00:05:18,166 --> 00:05:19,125
बोल?

69
00:05:19,916 --> 00:05:20,958
वकील।

70
00:05:52,041 --> 00:05:53,750
[मोबाइल की घंटी बजती है]

71
00:06:00,666 --> 00:06:01,666
क्या हुआ, इंस्पेक्टर?

72
00:06:02,041 --> 00:06:02,875
हाँ, आयशा। बोलो?

73
00:06:03,000 --> 00:06:04,291
[अंग्रेज़ी में] कल्पना, मैंने उसे देखा।

74
00:06:04,916 --> 00:06:05,833
वो आत्मा आया था।

75
00:06:06,541 --> 00:06:08,125
-कौन?
-डेरियस।

76
00:06:09,541 --> 00:06:11,125
जिसने मुझ पर हमला किया था।

77
00:06:11,541 --> 00:06:13,166
जिसे तुम ढूँढ रही हो, कल्पना।

78
00:06:14,375 --> 00:06:15,333
तुम अभी कहाँ हो?

79
00:06:15,458 --> 00:06:17,291
उसके पीछे।
[अंग्रेज़ी में] मैं उसका पीछा कर रही हूँ।

80
00:06:19,250 --> 00:06:20,416
अरे यार!

81
00:06:21,541 --> 00:06:23,666
मुझे लाइव लोकेशन भेजो।
मैं अभी आ रही हूँ वहाँ पर।

82
00:06:24,291 --> 00:06:26,625
और आयशा, सुनो।
वो बहुत खतरनाक आदमी है।

83
00:06:27,166 --> 00:06:29,166
उसे पता नहीं लगना चाहिए
कि तुम उसका पीछा कर रही हो।

84
00:06:29,708 --> 00:06:30,583
हाँ।

85
00:06:31,000 --> 00:06:32,833
और कुछ भी हो जाए, गाड़ी से नहीं उतरना।

86
00:06:33,416 --> 00:06:34,958
ओह, ओके। ओके।

87
00:06:39,458 --> 00:06:41,166
-[मराठी में] क्या हुआ?
-चालू रखो।

88
00:06:41,333 --> 00:06:42,916
थोड़ा और प्रेशर और वो टूट जाएगा।

89
00:06:43,958 --> 00:06:46,166
आप जा रही हो, पूछताछ छोड़कर?

90
00:06:46,666 --> 00:06:47,666
डेरियस मिल गया।

91
00:07:02,750 --> 00:07:04,500
अच्छा हुआ मैडम चली गईं।

92
00:07:06,083 --> 00:07:08,000
उनको मर्द लोगों से कुछ प्रॉब्लम ही है।

93
00:07:08,666 --> 00:07:10,208
इसीलिए अब तक शादी नहीं हुआ उनका।

94
00:07:12,083 --> 00:07:13,000
तेरा हुआ क्या?

95
00:07:15,291 --> 00:07:16,208
नहीं?

96
00:07:16,375 --> 00:07:17,458
अच्छा है।

97
00:07:17,583 --> 00:07:18,791
[मोबाइल की घंटी बजती है]

98
00:07:20,250 --> 00:07:21,291
डॉली का फ़ोन है।

99
00:07:21,916 --> 00:07:23,000
डॉली मेरी बीवी।

100
00:07:23,958 --> 00:07:25,625
घड़ी घड़ी फ़ोन करती रहती है।

101
00:07:26,000 --> 00:07:28,291
वो क्या है ना,
आज मेरी शादी की सालगिरह है।

102
00:07:28,916 --> 00:07:29,958
और मैं इधर हूँ।

103
00:07:30,250 --> 00:07:32,750
बोल कैसा झाँट लाइफ है कि नहीं मेरा, हाँ?

104
00:07:36,083 --> 00:07:38,500
जल्दी बोल दे। किधर है लोकेशन?

105
00:07:40,666 --> 00:07:42,750
बोल, बोल। कहाँ है लैब?

106
00:07:48,291 --> 00:07:49,166
15 मिनट (2.5 केएम)
वाया 90 फीट रोड़

107
00:07:54,833 --> 00:07:56,041
[मोबाइल की घंटी बजती है]

108
00:07:56,375 --> 00:07:58,375
देख, भाई। बार-बार फ़ोन कर रही है बीवी।

109
00:07:59,500 --> 00:08:00,416
घर जाने दे ना मेरे को।

110
00:08:01,000 --> 00:08:02,666
बोल। लैब किधर है बोल ना?

111
00:08:03,750 --> 00:08:05,041
मुझे मेरे वकील से बात करनी है।

112
00:08:06,333 --> 00:08:07,375
नहीं बोलेगा?

113
00:08:09,083 --> 00:08:11,541
तू गांड मरवा अभी।
[मराठी में] ए तावड़े, इसको इंजेक्शन दे, चल।

114
00:08:12,125 --> 00:08:13,666
-किधर लगाऊँ, सर?
-अरे, ये बोलेगा ना।

115
00:08:14,083 --> 00:08:14,916
ये डॉक्टर है ना।

116
00:08:15,375 --> 00:08:16,375
कैसा इंजेक्शन?

117
00:08:17,125 --> 00:08:20,291
सत्य वचन बोलने का इंजेक्शन।
नार्को एनालिसिस।

118
00:08:25,083 --> 00:08:26,666
सर, सुई नहीं है।

119
00:08:27,125 --> 00:08:28,416
मार्केट से लाना पड़ेगा दूसरा।

120
00:08:28,583 --> 00:08:30,000
ए, एक काम कर ना।

121
00:08:30,250 --> 00:08:32,916
वो कल ड्रग वाला रेड में
कुछ सुई होगा ना,

122
00:08:33,666 --> 00:08:34,750
-वहाँ से लेकर आ।
-अभी लाता हूँ,सर।

123
00:08:35,666 --> 00:08:37,291
देखो, तुम ऐसा नहीं कर सकते।

124
00:08:37,625 --> 00:08:38,416
ये गैरकानूनी है।

125
00:08:38,541 --> 00:08:40,166
तू मेरे को कानून मत सिखा रे।

126
00:08:40,416 --> 00:08:43,375
कपड़ा देख मेरा। कौन हूँ मैं?

127
00:08:44,875 --> 00:08:47,166
देखो, ऐसा इनफ़ेक्टेड नीडल के साथ
तुम ऐसा नहीं कर सकते हो।

128
00:08:48,833 --> 00:08:50,375
[अंग्रेज़ी में] मैं कह रहा हूँ,
तुम ऐसा नहीं कर सकते हो। ओके?

129
00:08:50,500 --> 00:08:51,541
चुप रे। चुप ना।

130
00:08:51,708 --> 00:08:53,125
उसने धोया होगा। धोया रे?

131
00:08:53,291 --> 00:08:54,125
साबुन से धोया है, सर।

132
00:08:54,250 --> 00:08:55,708
[अंग्रेज़ी में] सुनो, सुनो, मैं कह रहा हूँ,
तुम ऐसा नहीं कर सकते हो!

133
00:08:55,916 --> 00:08:56,750
-छोड़ना मत!
-[अंग्रेज़ी में] रुक जाओ।

134
00:08:56,875 --> 00:08:57,958
मैं कह रहा हूँ, नहीं कर सकते हो!
रुक जाओ!

135
00:08:58,166 --> 00:08:59,458
ओके, ओके, मैं बताता हूँ!

136
00:09:02,541 --> 00:09:05,208
[अंग्रेज़ी में] चलो, डॉ. सहाय।
तुम्हें किसी भी सवाल का जवाब नहीं देना है।

137
00:09:06,083 --> 00:09:07,750
[अंग्रेज़ी में] ये सब मज़ाक है क्या?

138
00:09:08,541 --> 00:09:09,375
पानी है।

139
00:09:10,375 --> 00:09:11,291
पिचकारी।

140
00:09:12,166 --> 00:09:14,666
[अंग्रेज़ी में] गैरकानूनी हिरासत, धमकी,

141
00:09:15,166 --> 00:09:18,208
बल का प्रयोग और जबरदस्ती।

142
00:09:19,000 --> 00:09:21,750
लंबी रिपोर्ट जाएगी
तुम्हारे सीनियर के सामने।

143
00:09:22,875 --> 00:09:23,750
चलो।

144
00:09:46,250 --> 00:09:48,166
[अंग्रेज़ी में] अब मेरी बात
ध्यान से सुनो, सहाय।

145
00:09:51,125 --> 00:09:52,583
सीधे ऊपर से ऑर्डर्स हैं।

146
00:09:53,458 --> 00:09:54,750
घर पर बैठो।

147
00:09:55,416 --> 00:09:57,833
उबरलाइफ के आसपास भी मत दिखना।

148
00:09:58,250 --> 00:10:01,875
फाइनल प्रोसीजर के टाइम
तुम से दोबारा संपर्क करेंगे।

149
00:10:51,000 --> 00:10:51,875
आयशा

150
00:10:58,750 --> 00:11:01,708
[ऑटोमैटिक संदेश अंग्रेज़ी में] आपने जिस
नंबर पर संपर्क किया है, वो उपलब्ध नहीं है।

151
00:12:06,000 --> 00:12:07,750
[तीव्र संगीत बजता है]

152
00:12:11,541 --> 00:12:12,416
आयशा।

153
00:12:15,458 --> 00:12:17,208
-तुम ठीक हो?
-[अंग्रेज़ी में] मैं ठीक हूँ।

154
00:12:17,458 --> 00:12:18,291
मैं नीचे गिर गई थी।

155
00:12:18,875 --> 00:12:19,708
फ़ोन कहाँ है?

156
00:12:20,125 --> 00:12:21,125
[अंग्रेज़ी में] फ़ोन…
मैंने गिरा दिया।

157
00:12:23,625 --> 00:12:24,958
सुनो! लैब।

158
00:12:25,541 --> 00:12:26,458
अंदर।

159
00:12:26,583 --> 00:12:27,416
क्या?

160
00:12:27,541 --> 00:12:29,041
लैब। लैब।

161
00:12:33,875 --> 00:12:34,875
लैब

162
00:12:35,791 --> 00:12:36,791
अंदर।

163
00:12:38,250 --> 00:12:39,583
तुम, बाहर रहो।

164
00:12:39,791 --> 00:12:41,000
[अंग्रेज़ी में] नहीं, मैं तुम्हारे
साथ चलूँगी।

165
00:12:41,208 --> 00:12:42,666
-नहीं।
-हाँ, मैं चलूँगी।

166
00:12:42,791 --> 00:12:43,708
नहीं…

167
00:12:43,833 --> 00:12:44,708
नहीं।

168
00:12:58,916 --> 00:12:59,791
[अंग्रेज़ी में] ओके, चुप रहना।

169
00:13:42,416 --> 00:13:44,666
[तीव्र संगीत बजता है]

170
00:13:49,250 --> 00:13:50,083
इसकी तो…

171
00:13:51,125 --> 00:13:52,583
सबकुछ इधर चल रहा था!

172
00:13:53,916 --> 00:13:55,083
[मोबाइल की घंटी बजती है]

173
00:13:55,875 --> 00:13:56,750
आयशा

174
00:13:56,875 --> 00:13:57,791
आयशा?

175
00:13:58,750 --> 00:13:59,666
[कदमों की आवाज़ आती है]

176
00:14:04,166 --> 00:14:05,791
[गोली की खोल गिरने की आवाज़]

177
00:15:22,583 --> 00:15:23,583
आयशा।

178
00:15:37,333 --> 00:15:39,625
[सिसकने की आवाज़]

179
00:15:46,666 --> 00:15:49,125
सारा केस बर्बाद कर दिया।

180
00:15:51,041 --> 00:15:53,125
इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी, केके?

181
00:15:55,083 --> 00:15:56,541
एक आम लड़की को शामिल क्यों किया?

182
00:16:00,416 --> 00:16:01,958
डेरियस के ना होने से…

183
00:16:02,750 --> 00:16:05,916
इस लैब और उबरलाइफ के बीच
कनेक्शन बनाना मुमकिन नहीं है।

184
00:16:06,791 --> 00:16:09,750
वो ज़िंदा पकड़ा जाता तो बात कुछ और थी।

185
00:16:13,041 --> 00:16:15,166
[अंग्रेज़ी में] केस अब खत्म
हो गया है, केके।

186
00:16:30,291 --> 00:16:31,541
नहीं
लैब

187
00:16:53,833 --> 00:16:54,750
[टीवी एंकर] पता चला है,

188
00:16:54,875 --> 00:16:57,916
मामले के तार
सीधा उबरलाइफ फार्मा से जुड़े हुए हैं।

189
00:16:58,250 --> 00:17:01,583
पुलिस के अनुसार
इस लैब में अवैध मेडिकल ड्राइव जारी थे।

190
00:17:01,791 --> 00:17:05,125
लैब के अंदर का सामान
बेहद टूटी-फूटी दशा में पाया गया है।

191
00:17:05,583 --> 00:17:06,875
अज्ञात सूत्रों की मानें,

192
00:17:07,000 --> 00:17:09,708
तो उबरलाइफ फार्मा
इस लैब की फंडिंग कर रहा था।

193
00:17:09,875 --> 00:17:12,583
उम्मीद की जा रही है कि उबरलाइफ
फार्मा के फाउंडर और सीईओ,

194
00:17:12,833 --> 00:17:16,083
मिस्टर मधु उबेरॉय आज
इस मामले में अपनी सफाई पेश करते हुए…

195
00:17:16,208 --> 00:17:17,708
एक स्टेटमेंट जारी करेंगे।

196
00:17:18,000 --> 00:17:19,125
[अंग्रेज़ी में] स्टुडियो में
वापस लौटते हैं।

197
00:17:21,500 --> 00:17:22,333
[जय] विश्वास नहीं होता!

198
00:17:22,458 --> 00:17:24,000
ऐसे कैसे छोड़ दिया उन्होंने सहाय को?

199
00:17:24,666 --> 00:17:25,958
[अंग्रेज़ी में] अरे, उनके पास
कोई चॉइस नहीं थी।

200
00:17:26,416 --> 00:17:29,000
क्या बोलती वो कोर्ट में?
कि जय ने अपने विज़न में देखा है?

201
00:17:29,541 --> 00:17:32,083
और कल्पना ने कहा ना,
कोर्ट में एक पुख्ता सबूत चाहिए।

202
00:17:32,791 --> 00:17:34,208
[अंग्रेज़ी में] लेकिन वो सबकुछ
बोलने ही वाला था।

203
00:17:34,708 --> 00:17:35,916
-हाँ, लेकिन…
-[मिट्टी के बर्तन गिरने जैसी आवाज़ आती है]

204
00:17:37,750 --> 00:17:38,583
मामू?

205
00:17:42,958 --> 00:17:44,125
-मामू?
-हम्म?

206
00:17:44,333 --> 00:17:45,208
[अंग्रेज़ी में] आप ठीक हैं?

207
00:17:50,958 --> 00:17:52,250
आप क्या ढूँढ रहे हैं?

208
00:17:58,083 --> 00:17:59,791
कल जय को बचाते वक्त जो देखा,

209
00:17:59,916 --> 00:18:01,250
तुम्हारी अम्मी की
एक-एक बात पर यकीन हो गया।

210
00:18:03,750 --> 00:18:04,875
[अंग्रेज़ी में] वो बिलकुल सही थी।

211
00:18:09,791 --> 00:18:11,333
[अंग्रेज़ी में] काश मैंने उस पर
विश्वास किया होता।

212
00:18:14,000 --> 00:18:15,458
ये तुम्हारी अम्मी का कुछ सामान है।

213
00:18:17,166 --> 00:18:18,833
अल्लाह उसकी रूह को सुकून दे।

214
00:18:33,666 --> 00:18:34,791
सबा का जर्नल है।

215
00:18:35,125 --> 00:18:39,250
जिन सवालों के जवाब तुम ढूँढ रही हो,
वो शायद तुम्हें इसी में मिले।

216
00:18:44,708 --> 00:18:45,875
ये है क्या?

217
00:18:49,541 --> 00:18:51,500
ये तो किसी ड्रग का फॉर्मूला लग रहा है।

218
00:18:52,625 --> 00:18:54,125
तुम्हारे भाई की बीमारी के वक़्त…

219
00:18:54,291 --> 00:18:55,958
सबा एक दवाई के
फॉर्मूले पर काम कर रही थी।

220
00:18:57,000 --> 00:18:59,666
-उसी की डेथ के बाद वो…
-उनकी ज़िद बन गई।

221
00:19:07,666 --> 00:19:08,750
[जय] प्रकाशगढ़?

222
00:19:09,750 --> 00:19:11,166
ये नाम तो सुना है कहीं।

223
00:19:15,750 --> 00:19:17,333
नामदेव कांबले, प्रकाशगढ़।

224
00:19:17,458 --> 00:19:18,458
ये तो कोई पता लगता है।

225
00:19:23,208 --> 00:19:24,125
रूमी?

226
00:19:31,625 --> 00:19:33,750
पहले तमा, अब प्रकाशगढ़।

227
00:19:35,500 --> 00:19:36,958
[अंग्रेज़ी में] ये संजोग नहीं हो सकता।

228
00:19:47,416 --> 00:19:48,291
हाँ!

229
00:19:53,250 --> 00:19:54,333
थैंक गॉड!

230
00:19:59,416 --> 00:20:00,416
अरे यार!

231
00:20:02,416 --> 00:20:03,458
डॉ. सहाय?

232
00:20:05,708 --> 00:20:06,750
हैलो, ओलगा।

233
00:20:07,000 --> 00:20:08,125
[अंग्रेज़ी में] मैंने सुना, आपकी
तबियत ठीक नहीं है।

234
00:20:08,416 --> 00:20:09,875
और आप एक हफ्ते के लिए नहीं आएँगे।

235
00:20:11,833 --> 00:20:15,083
[अंग्रेज़ी में] नहीं, मैं ठीक हूँ।
मैं… लैब में कुछ भूल गया हूँ,

236
00:20:15,208 --> 00:20:17,333
और मैं उसे वापस लेने आया हूँ।
मैं ठीक हूँ।

237
00:20:17,833 --> 00:20:18,708
[अंग्रेज़ी में] लेकिन आप ठीक
दिख नहीं रहे हैं।

238
00:20:21,666 --> 00:20:25,875
[अंग्रेज़ी में] मैं ठीक हूँ।
मैं बहुत अच्छा हूँ।

239
00:20:29,375 --> 00:20:30,875
[अंग्रेज़ी में] तुम्हें पता है
कि पृथ्वी की बॉडी कहाँ है?

240
00:20:31,416 --> 00:20:34,541
[अंग्रेज़ी में] मुझे नहीं पता वो कहाँ है।
मिस्टर उबेरॉय के आदमी उसे ले गए।

241
00:20:37,000 --> 00:20:38,041
अंदर आओ।

242
00:20:46,958 --> 00:20:49,208
[अंग्रेज़ी में] ये कमरा।
तुम्हें पता है ये कहाँ है?

243
00:21:03,166 --> 00:21:04,208
डाटा फॉलो करिए, सर।

244
00:21:04,750 --> 00:21:05,750
डाटा फॉलो करिए!

245
00:21:08,791 --> 00:21:09,958
[कराहने की आवाज़]

246
00:21:20,791 --> 00:21:22,125
[पृथ्वी की आवाज़] डाटा फॉलो करिए, सर।

247
00:21:22,500 --> 00:21:23,833
डाटा फॉलो करिए!

248
00:21:49,458 --> 00:21:51,000
[अंग्रेज़ी में] "तमा का जन्म
अंधकार से हुआ है।

249
00:21:51,208 --> 00:21:52,500
और अंधकार का जन्म तमा से।

250
00:21:52,791 --> 00:21:55,083
निशागढ़ पर्वत की तलहटी में,

251
00:21:55,708 --> 00:21:57,500
मैं एक शिकारी था
जो एक शिकारी पर नज़र रख रहा था।

252
00:21:58,291 --> 00:22:01,083
मेरे सामने था विशाल पर्वत निशागढ़।

253
00:22:01,208 --> 00:22:04,083
आखिर तमा का सामना
करने की घड़ी आ ही गई।

254
00:22:05,875 --> 00:22:07,333
तमा अंधेरे से जन्मा है।

255
00:22:07,958 --> 00:22:09,333
और अंधेरा तमा से।

256
00:22:09,916 --> 00:22:13,083
तमा को खोजने के लिए
ज़रूरी है उसकी प्यास को समझना।

257
00:22:15,625 --> 00:22:19,083
गाँव वालों के आँसूओं से
काली पड़ चुकी उल्टी बहती वो नदी,

258
00:22:19,500 --> 00:22:22,750
पर्वत के शिखर पर
तमा की गुफा तक पहुँचती है।

259
00:22:32,291 --> 00:22:34,583
तमा की प्यास इन्हीं आँसूओं से बुझती है।

260
00:22:35,916 --> 00:22:38,583
इन्हें पीकर वो और शक्तिशाली बन जाता है।

261
00:22:39,166 --> 00:22:41,666
उस काली नदी ने मुझे तमा तक पहुँचाया।"

262
00:22:45,333 --> 00:22:48,583
आँसूओं से भरी एक नदी।
ये पक्का एक रूपांतर है।

263
00:22:49,916 --> 00:22:50,875
पर किसका?

264
00:23:10,875 --> 00:23:12,208
सावधान - इस जगह में खतरनाक विषैले
रसायनों का उपयोग किया जाता है

265
00:23:17,333 --> 00:23:18,541
[पृथ्वी की आवाज़] डाटा फॉलो करिए, सर।

266
00:23:19,000 --> 00:23:20,500
डाटा फॉलो करिए!

267
00:23:23,166 --> 00:23:25,833
अब समझ आया ये लोगों की
चेतना को कॉपी क्यों कर रहे हैं।

268
00:23:26,416 --> 00:23:27,291
क्यों?

269
00:23:27,791 --> 00:23:28,875
डाटा फॉलो करो।

270
00:23:29,125 --> 00:23:32,083
ये डाटा हमारी चेतना है,
जो इस मशीन ने कॉपी किया है।

271
00:23:38,416 --> 00:23:40,458
[जय] गाँव वालों के आँसूओं से
नदी काली पड़ गई।

272
00:23:41,125 --> 00:23:43,375
बानी, जूड, पृथ्वी और मैं

273
00:23:43,750 --> 00:23:47,708
हमारा डिप्रेशन, दुख, उदासी,
ये सब हमारे दिमाग से खींचा।

274
00:23:48,333 --> 00:23:51,625
और ये सब तमा तक पहुँचाया जा रहा है
ताकि वो शक्तिशाली बन सके।

275
00:23:52,000 --> 00:23:53,083
बिलकुल।

276
00:24:02,583 --> 00:24:05,583
"तमा अंधेरे से निकला
और अंधेरा तमा से।"

277
00:24:07,125 --> 00:24:07,958
हम गलत थे।

278
00:24:09,333 --> 00:24:11,166
तमा इस एक्सपेरिमेंट का नतीजा नहीं,

279
00:24:11,541 --> 00:24:12,375
अंतिम लक्ष्य है।

280
00:24:14,958 --> 00:24:15,916
अरे यार!

281
00:24:27,833 --> 00:24:31,083
लेकिन सहाय तो साइंटिस्ट है ना।
वो ये सब क्यों कर रहा है?

282
00:24:33,500 --> 00:24:35,875
[जय] मुझे नहीं लगता सहाय
तमा के बारे में कुछ जानता भी है।

283
00:25:30,000 --> 00:25:31,125
[मोबाइल की घंटी बजती है]

284
00:25:31,916 --> 00:25:33,458
मधु उबेरॉय

285
00:25:37,666 --> 00:25:38,666
सहाय।

286
00:25:38,916 --> 00:25:40,833
[अंग्रेज़ी में] तुम्हें लैब से
दूर रहना था।

287
00:25:41,583 --> 00:25:42,416
घर में रहो।

288
00:25:42,958 --> 00:25:46,666
तुम्हें पता भी है कितना कुछ करना पड़ा
तुम्हें जेल से बाहर रखने के लिए?

289
00:25:46,916 --> 00:25:49,875
एक नकली लैब बनाकर उसे बर्बाद करना पड़ा।

290
00:25:50,416 --> 00:25:52,500
[अंग्रेज़ी में] हमें इस एक्सपेरिमेंट को
यहीं ख़त्म करना होगा।

291
00:25:53,333 --> 00:25:55,083
कुछ तो गलत है, मिस्टर उबेरॉय।

292
00:25:55,750 --> 00:25:57,875
सर्वर रूम के नीचे…

293
00:25:58,250 --> 00:25:59,125
मैंने…

294
00:25:59,541 --> 00:26:02,500
-मैंने… देखा…
-[अंग्रेज़ी में] तुमने क्या देखा,

295
00:26:02,958 --> 00:26:04,708
तुमने क्या सोचा…

296
00:26:05,500 --> 00:26:06,666
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

297
00:26:07,375 --> 00:26:10,875
-[अंग्रेज़ी में] सर, मैं होश में नहीं--
-सहाय।

298
00:26:12,083 --> 00:26:13,541
मुझे तुम पसंद हो।

299
00:26:14,541 --> 00:26:15,708
हमेशा से हो।

300
00:26:17,416 --> 00:26:18,791
लेकिन तुम किसी काम के नहीं।

301
00:26:20,375 --> 00:26:24,083
डॉक्टर्स की ज़बान में,
इस्तेमाल करके फेंक देना।

302
00:26:25,875 --> 00:26:29,583
अपनी मर्जी से प्रोसीजर पूरा करोगे,

303
00:26:31,541 --> 00:26:33,125
तो ज़िंदा भी रहोगे…

304
00:26:34,375 --> 00:26:36,583
और दर्द भी कम होगा।

305
00:26:37,833 --> 00:26:39,416
छुपकर रहो।

306
00:26:45,041 --> 00:26:48,791
[उबेरॉय अंग्रेज़ी में] सिर्फ एक चीज़
जो मायने रखती है, वो है वो लड़का…

307
00:26:52,041 --> 00:26:52,958
ओमार।

308
00:26:55,625 --> 00:26:57,791
उसका प्रोसीजर ख़त्म करना…

309
00:26:58,750 --> 00:27:01,583
हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

310
00:28:01,416 --> 00:28:05,125
इसका मतलब जूड की
ये कॉमिक बुक वाली थियरी सही थी।

311
00:28:06,416 --> 00:28:07,291
शुरू से।

312
00:28:08,166 --> 00:28:12,166
मुझे विश्वास नहीं होता जो अंधेरा मॉम को
डरा रहा था वो कोई और नहीं, तमा था।

313
00:28:13,333 --> 00:28:14,458
[अंग्रेज़ी में] लेकिन मुझे ये समझ
नहीं आ रहा है कि…

314
00:28:15,291 --> 00:28:17,541
ये सब मॉम के साथ
15 साल पहले कैसे हो सकता है?

315
00:28:19,333 --> 00:28:21,208
जब कोई ट्रीटमेंट
तुम्हारे भाई की जान नहीं बचा पाया,

316
00:28:21,375 --> 00:28:22,708
तो सबा दूसरे तरीके ढूँढने लगी।

317
00:28:24,958 --> 00:28:26,625
ऐसे तरीके जो विज्ञान से परे थे।

318
00:28:30,583 --> 00:28:31,458
वो बहुत उदास थी…

319
00:28:32,666 --> 00:28:33,500
और निराश थी।

320
00:28:35,458 --> 00:28:38,875
शायद सबा की इसी मायूसी के चलते
तमा उस पर हावी हो गया।

321
00:28:40,125 --> 00:28:41,666
[अंग्रेज़ी में] हाँ, लेकिन वो
ऐसा क्यों करेंगी?

322
00:28:42,625 --> 00:28:43,708
वो साइंटिस्ट थीं।

323
00:28:44,208 --> 00:28:45,375
[अंग्रेज़ी में] इससे फर्क नहीं पड़ता, रूमी।

324
00:28:45,708 --> 00:28:48,958
उदासी और लाचारी
इंसान से कुछ भी करवा सकती है।

325
00:29:19,000 --> 00:29:20,458
[अंग्रेज़ी में] नाश्ता तैयार है।

326
00:31:15,458 --> 00:31:16,500
[धुन बजने की आवाज़]

327
00:31:48,333 --> 00:31:50,583
[धुन बजने की आवाज़]

328
00:32:14,125 --> 00:32:14,958
[बच्ची की आवाज़] पापा।

329
00:32:15,541 --> 00:32:16,541
जूल्स?

330
00:32:17,125 --> 00:32:18,083
जूलिया!

331
00:32:18,250 --> 00:32:19,333
बच्चा!

332
00:32:20,458 --> 00:32:21,875
जूलिया बच्चा, कहाँ है तू?

333
00:32:30,208 --> 00:32:31,250
ये…

334
00:32:31,708 --> 00:32:32,708
[अंग्रेज़ी में] ये नामुमकिन है।

335
00:32:35,250 --> 00:32:38,166
[बच्ची की आवाज़] जूलिया नहीं,
बेवकूफ़। मैं हूँ।

336
00:32:41,291 --> 00:32:43,666
मुझे मालूम है
तुम क्या करने की कोशिश कर रहे हो।

337
00:32:50,333 --> 00:32:51,875
पर तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते।

338
00:32:53,208 --> 00:32:54,500
सारे यूवी लाइट्स ऑन हो जाओ!

339
00:33:07,250 --> 00:33:10,083
मेरे पास लाइट है
मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए।

340
00:33:10,458 --> 00:33:11,291
भाड़ में जा!

341
00:33:12,875 --> 00:33:14,708
इसमें लिखा है
सत्या तमा से हारने ही वाला था।

342
00:33:15,333 --> 00:33:18,041
जब उसे कुछ ऐसा याद आया
जो उसके गुरुजी ने उसे बताया।

343
00:33:18,583 --> 00:33:19,458
क्या?

344
00:33:19,875 --> 00:33:22,125
[जय] अंदर बसा अंधेरा
चाहे कितना ही गहरा हो,

345
00:33:22,750 --> 00:33:25,416
उसमें रोशनी का एक बीज ज़रूर छुपा होता है।

346
00:33:26,000 --> 00:33:28,666
वो रोशनी जिसके आगे
लाखों सूरज तक फ़ीके पड़ जाते हैं।

347
00:33:33,833 --> 00:33:36,833
कल रात जब हॉस्पिटल में
तमा ने मुझे अटैक किया,

348
00:33:37,208 --> 00:33:39,250
तो ऐन मौके पर पृथ्वी ने आकर मुझे बचाया।

349
00:33:39,666 --> 00:33:40,541
पृथ्वी ने?

350
00:33:40,750 --> 00:33:42,250
उसने बचपन की एक बात याद दिलाई।

351
00:33:43,458 --> 00:33:44,458
[अंग्रेज़ी में] एक अच्छी याद।

352
00:33:45,125 --> 00:33:46,208
एक उम्मीद भरी याद।

353
00:33:46,791 --> 00:33:48,666
याद कर। हमारा मेडल।

354
00:33:49,583 --> 00:33:50,875
[पृथ्वी की आवाज़] हमारा मेडल, जय।

355
00:33:56,416 --> 00:33:59,500
और फिर अचानक ऐसा लगा
जैसे तमा शक्तिशाली नहीं रहा।

356
00:34:01,333 --> 00:34:02,791
इसका मतलब क्या है?

357
00:34:08,875 --> 00:34:12,375
[जय] ये तेज़ रोशनी तुम्हारे अंदर बसी है।
इसे ढूँढो, सत्या।

358
00:34:12,833 --> 00:34:14,583
फिर कोई अंधेरा तुम्हें छू नहीं पाएगा।

359
00:34:18,125 --> 00:34:19,083
रूमी।

360
00:34:19,875 --> 00:34:24,458
ये चमकती रोशनी जो है
ये कोई सूरज की रोशनी या यूवी लाइट नहीं।

361
00:34:25,000 --> 00:34:26,541
ये वो लाइट है जो हमारे अंदर है।

362
00:34:26,833 --> 00:34:28,500
उम्मीद।

363
00:34:30,625 --> 00:34:31,625
[मोबाइल की घंटी बजती है]

364
00:34:32,750 --> 00:34:33,583
जूड

365
00:34:33,916 --> 00:34:34,791
जूड।

366
00:34:35,750 --> 00:34:37,625
[अंग्रेज़ी] दोस्तों, तमा मेरे लिए आया था।

367
00:34:37,875 --> 00:34:39,208
-क्या?
-तुम ठीक हो?

368
00:34:39,458 --> 00:34:40,583
[अंग्रेज़ी में] मैं बच गया, भाई।

369
00:34:40,958 --> 00:34:43,083
मैंने कहा था ना,
ये लाइट काम करती है।

370
00:34:43,208 --> 00:34:45,041
तुम लोग भी अपने पास यूवी स्टिक्स रखो।

371
00:34:45,291 --> 00:34:46,166
वो तमा से लड़ेगा।

372
00:34:46,375 --> 00:34:49,000
जूड, अंधेरे से लड़ने वाली लाइट,
ये यूवी लाइट नहीं है।

373
00:34:49,166 --> 00:34:50,000
ये उम्मीद है।

374
00:34:50,166 --> 00:34:51,500
पर, वो कॉमिक में तो…

375
00:34:53,666 --> 00:34:55,500
जूड? [अंग्रेज़ी में] जूड, क्या हो रहा है?

376
00:34:55,875 --> 00:34:56,875
[जय] जूड, क्या हुआ?

377
00:34:57,250 --> 00:34:58,083
ये लाइट्स…

378
00:34:59,583 --> 00:35:01,458
ये लाइट्स काम क्यों नहीं कर रही हैं?

379
00:35:01,833 --> 00:35:02,791
रूमी!

380
00:35:03,083 --> 00:35:03,958
जय!

381
00:35:04,291 --> 00:35:05,166
[बच्ची की आवाज़] पापा।

382
00:35:05,583 --> 00:35:06,541
कौन है वहाँ, जूड?

383
00:35:07,416 --> 00:35:08,250
जूड?

384
00:35:08,458 --> 00:35:09,625
जय, हमें उसके पास अभी पहुँचना होगा।

385
00:35:11,125 --> 00:35:12,083
रूमी?

386
00:35:25,583 --> 00:35:27,875
[बच्ची की आवाज़] जूलिया को
तुम्हारी ज़रूरत नहीं है अब।

387
00:35:29,958 --> 00:35:31,541
[अंग्रेज़ी में] तुम बुरे इंसान हो।

388
00:35:33,416 --> 00:35:34,458
जूड, तुम वहाँ हो?

389
00:35:37,916 --> 00:35:39,458
[जय] जूड, क्या हो रहा है? कुछ तो कहो।

390
00:35:40,583 --> 00:35:41,541
[रूमी अंग्रेज़ी में] जूड, हम आ रहे हैं।

391
00:35:41,708 --> 00:35:43,333
हम वहाँ किसी भी मिनट पहुँच सकते हैं।

392
00:35:53,458 --> 00:35:54,541
[अंग्रेज़ी में] सब खत्म हो गया।

393
00:35:56,541 --> 00:35:57,791
अब कुछ नहीं बचा।

394
00:35:58,708 --> 00:36:00,458
[अंग्रेज़ी में] जूड, जूड, जूड।
मेरी बात सुनो।

395
00:36:00,583 --> 00:36:02,500
हिम्मत मत हारो, जूड। बस ध्यान रखो।

396
00:36:02,708 --> 00:36:04,958
अपनी अच्छी यादों के बारे में सोचो।
जूलिया के बारे में सोचो।

397
00:36:05,208 --> 00:36:06,458
तुम हमेशा उसके पापा रहोगे, जूड।

398
00:36:06,583 --> 00:36:07,958
तुम मिलोगे उससे बहुत जल्दी।

399
00:36:08,333 --> 00:36:09,625
ये उम्मीद मत छोड़ो, जूड।

400
00:36:09,750 --> 00:36:10,583
[बच्ची की आवाज़] पापा?

401
00:36:12,625 --> 00:36:13,708
पापा?

402
00:36:17,500 --> 00:36:18,333
बेटा!

403
00:36:20,583 --> 00:36:22,208
बेबी, तुम इधर कैसे आई?

404
00:36:23,791 --> 00:36:27,125
[अंग्रेज़ी में] नहीं, नहीं, नहीं!
जूड, उससे दूर रहो। जूड, वो असली नहीं है।

405
00:36:27,333 --> 00:36:28,416
ये सब तमा कर रहा है, जूड।

406
00:36:28,666 --> 00:36:31,333
क्यों, पापा? आपने क्यों चोरी की?

407
00:36:31,500 --> 00:36:32,541
आप एक चोर हो।

408
00:36:32,666 --> 00:36:34,541
[अंग्रेज़ी में] नहीं, नहीं, नहीं, बेबी।

409
00:36:35,208 --> 00:36:36,583
प्लीज़, ऐसा मत कहो।

410
00:36:36,750 --> 00:36:38,625
पापा बुरे इंसान नहीं हैं।

411
00:36:39,375 --> 00:36:41,041
बेबी, आई एम रियली सॉरी।

412
00:36:42,291 --> 00:36:43,916
मैं ऐसा फिर से नहीं करूँगा।

413
00:36:44,541 --> 00:36:46,000
प्लीज़, मुझे माफ़ कर दो।

414
00:36:47,333 --> 00:36:50,166
मैं वादा करता हूँ।
मैं इसे ठीक करने के लिए कुछ भी करूँगा।

415
00:36:50,416 --> 00:36:51,833
मैं तुम्हारे लिए कुछ भी करूँगा।

416
00:36:52,083 --> 00:36:55,750
[अंग्रेज़ी में] ओके, पापा।
आओ, मुझे गले लगाओ।

417
00:37:04,791 --> 00:37:06,916
जूड, वो तमा है। वो जूलिया नहीं है।

418
00:37:07,041 --> 00:37:09,250
[अंग्रेज़ी में] उसकी किसी भी बातों पर
विश्वास मत करो। वो असली नहीं है।

419
00:37:11,791 --> 00:37:12,791
अरे यार!

420
00:37:13,166 --> 00:37:16,083
मालूम है ना पापा,
तुम्हें क्या करना है?

421
00:37:16,500 --> 00:37:18,083
[कीचड़ में थप-थप की आवाज़]

422
00:37:19,125 --> 00:37:20,166
हाँ, बेबी।

423
00:37:20,875 --> 00:37:22,416
अब मालूम पड़ गया पापा को।

424
00:37:24,375 --> 00:37:26,333
[अंग्रेज़ी में] जूड, उससे दूर रहो।
हम बस पहुँच ही गए, जूड।

425
00:37:34,833 --> 00:37:35,666
जय?

426
00:37:37,750 --> 00:37:38,666
जय!

427
00:37:39,250 --> 00:37:40,125
जय!

428
00:37:40,500 --> 00:37:41,333
जय!

429
00:37:42,333 --> 00:37:43,333
जय!

430
00:37:49,083 --> 00:37:50,333
जूलिया

431
00:38:24,208 --> 00:38:25,041
[दरवाज़ा बजने की आवाज़]

432
00:38:28,041 --> 00:38:28,875
[दरवाज़ा बजने की आवाज़]

433
00:38:35,000 --> 00:38:35,875
[पानी में कदम पड़ने की आवाज़]

434
00:39:04,583 --> 00:39:05,791
[दरवाज़ा बजने की आवाज़]

435
00:39:11,875 --> 00:39:12,708
आयशा?

436
00:39:34,333 --> 00:39:36,083
[फुसफुसाहट की आवाज़]

437
00:40:07,583 --> 00:40:08,625
झूठी!

438
00:40:11,791 --> 00:40:12,875
[एक आदमी] ए, मारो इसे।

439
00:40:13,458 --> 00:40:14,916
जादू टोना करती है ये।

440
00:40:15,125 --> 00:40:16,250
अरे, चुड़ैल है चुड़ैल!

441
00:40:16,583 --> 00:40:18,833
डंडा मारकर ही इसका भूत निकालना पड़ेगा।

442
00:40:19,375 --> 00:40:21,708
[मराठी में] क्या, सरपंच साहब?
क्या, गाँव वालों?

443
00:40:21,958 --> 00:40:24,375
-हाँ, हाँ! मारो इसे, मारो!
-बस, बस!

444
00:40:25,166 --> 00:40:26,125
[मराठी में] शांत हो जाओ।

445
00:40:27,458 --> 00:40:28,541
क्या बोल रही है नीतू?

446
00:40:29,250 --> 00:40:32,833
तुम दोनों के बीच जो हुआ
क्या वो तुम्हारी मर्ज़ी से हुआ?

447
00:40:33,250 --> 00:40:34,541
क्या वो सच बोल रही है?

448
00:40:37,041 --> 00:40:38,625
बोल, कल्पना। चुप क्यों है?

449
00:40:38,916 --> 00:40:39,750
बोल।

450
00:40:40,666 --> 00:40:43,000
[एक आदमी मराठी में] अरे, बोल ना कल्पना,
तुझे पूछ रहे हैं।

451
00:40:44,250 --> 00:40:45,083
नहीं।

452
00:40:46,583 --> 00:40:47,833
नीतू झूठ बोल रही है।

453
00:40:49,041 --> 00:40:52,125
-मारो! मारो!
-हाँ, हाँ, मुँह काला करो इसका!

454
00:40:52,250 --> 00:40:53,500
[एक औरत मराठी में] मुँह काला करो इसका!

455
00:41:05,500 --> 00:41:06,416
[नीतू की आवाज़] झूठी!

456
00:41:08,208 --> 00:41:09,083
झूठी!

457
00:41:09,958 --> 00:41:11,416
-झूठी!
-नहीं, नीतू।

458
00:41:12,625 --> 00:41:14,208
-झूठी!
-मुझे नहीं पता था,

459
00:41:14,333 --> 00:41:15,666
-वो लोग तुम्हें मार देंगे।
-झूठी!

460
00:41:16,541 --> 00:41:17,583
झूठी!

461
00:41:18,416 --> 00:41:19,708
प्लीज़, चली जाओ, प्लीज़।

462
00:41:20,666 --> 00:41:23,208
झूठी! झूठी!

463
00:41:24,125 --> 00:41:29,708
झूठी! झूठी! झूठी!

464
00:41:29,958 --> 00:41:34,666
झूठी! झूठी! झूठी!

465
00:41:34,833 --> 00:41:35,750
बस!

466
00:41:44,375 --> 00:41:46,250
[पुलिस सायरन की आवाज़]

467
00:41:59,541 --> 00:42:02,000
[पुलिस हवलदार] इनको ज़रा पीछे ले जाइए।
अरे, आप सब पीछे जाइए ना।

468
00:42:02,250 --> 00:42:04,375
-इतना गर्दी करने की कोई ज़रूरत नहीं है।
-एक मिनट।

469
00:42:04,625 --> 00:42:06,458
मैडम, एक मिनट।

470
00:42:06,833 --> 00:42:08,166
-अरे, भाई साहब, एक मिनट थोड़ा।
-क्या है?

471
00:42:08,958 --> 00:42:12,833
नमस्कार, साहब।
साहब, वो जूड रोज़ारियो इधर ही रहता है?

472
00:42:13,041 --> 00:42:14,958
उसको ये कॉमिक बुक का डिलिवरी करना है, सर।

473
00:42:15,250 --> 00:42:17,541
[पुलिस हवलदार] अरे सर, तुमको तुम्हारे
डिलिवरी का पड़ा है इधर?

474
00:42:17,750 --> 00:42:21,125
लेकिन बदकिस्मती से
इसका आखिरी पन्ना गायब है।

475
00:42:21,500 --> 00:42:23,125
[पुलिस हवलदार] ज़रा तो इज़्ज़त करो
मरने वाले का।

476
00:42:23,291 --> 00:42:24,166
जाओ, पीछे हटो।

477
00:42:24,583 --> 00:42:27,625
साला, समझ में नहीं आता।
एक तो बड़ी मुश्किल से ये कॉमिक बुक मिला।

478
00:42:28,041 --> 00:42:29,375
लगता है, कल वापस आना पड़ेगा।

479
00:42:29,500 --> 00:42:31,708
अरे, अंकल, पूरे बिल्डिंग को
क्राइम सीन बना दिया है।

480
00:42:31,916 --> 00:42:33,250
मेरा तो घर है,
फिर भी जाने नहीं दे रहे हैं।

481
00:42:33,458 --> 00:42:35,916
अरे, मेरे को तो खाली ये कॉमिक बुक
डिलिवरी करना था।

482
00:42:36,250 --> 00:42:38,208
अरे, वो पागल नहीं है क्या…
जूड रोज़ारियो।

483
00:42:38,416 --> 00:42:41,166
हाँ। अभी क्या है, उसको
मैं कॉमिक बुक डिलिवरी नहीं करूँगा ना,

484
00:42:41,375 --> 00:42:43,125
तो कल दुकान पर आकर मगजमारी करेगा वो।

485
00:42:43,250 --> 00:42:45,583
अरे, अंकल, वो मेरा पड़ोसी है।
मुझे दे दो। मैं उसको दे दूँगी।

486
00:42:45,791 --> 00:42:46,708
-हाँ क्या?
-हाँ।

487
00:42:46,833 --> 00:42:47,958
-पक्का?
-एकदम पक्का।

488
00:42:48,083 --> 00:42:48,958
अरे, थैंक यू!

489
00:42:49,083 --> 00:42:52,791
और हाँ, उसको बोलना, मैं खुद
पर्सनली आकर ये कॉमिक बुक डिलिवरी किया।

490
00:42:53,000 --> 00:42:54,708
वरना वो दुकान पर आकर धांधली करेगा।

491
00:42:55,500 --> 00:42:58,041
चिंता मत करो, अंकल। अब नहीं आएगा।

492
00:42:59,125 --> 00:43:00,708
थैंक यू! थैंक यू वेरी मच!

493
00:43:15,166 --> 00:43:19,250
[टीवी न्यूज़] नमस्कार। मैं हूँ वृतंभरा।
और आप देख रहे हैं 24 बाय 7 स्पेशल।

494
00:43:19,583 --> 00:43:22,416
हमारे शो पर आने के लिए
बहुत बहुत धन्यवाद, मिस्टर उबेरॉय।

495
00:43:22,541 --> 00:43:25,250
काफी लंबे अरसे से
आप पब्लिक व्यू से बाहर हैं।

496
00:43:25,500 --> 00:43:26,333
-और आज इन हालातों में…
-[टीवी की आवाज़ बढ़ती है]

497
00:43:26,458 --> 00:43:27,875
आपको सबके सामने आना पड़ रहा है।

498
00:43:28,291 --> 00:43:29,500
कैसा महसूर कर रहे हैं आप?

499
00:43:29,833 --> 00:43:33,958
जी, मैं कोई नेता या अभिनेता तो हूँ नहीं,
जिसे कैमरे से प्यार हो।

500
00:43:34,541 --> 00:43:36,750
लेकिन ये हादसा ही कुछ ऐसा था।

501
00:43:37,291 --> 00:43:43,375
और मेरा और मेरी कंपनी का
नाम जुड़ा था इससे।

502
00:43:43,541 --> 00:43:44,416
तो…

503
00:43:45,500 --> 00:43:49,250
ज़िम्मेदारी थी मेरी
कि मैं सबके सामने आकर अपना पक्ष रखूँ।

504
00:43:49,750 --> 00:43:53,416
जी, ऐसा माना जा रहा है
कि आपकी कंपनी की बायोटेक विंग,

505
00:43:53,541 --> 00:43:56,333
उबरलाइफ फार्मा कुछ
गैरकानूनी एक्सपेरिमेंट्स कर रही है।

506
00:43:56,625 --> 00:43:58,708
वो भी लोगों की अनुमति के बगैर।

507
00:43:59,666 --> 00:44:01,083
और ये भी कहा जा रहा है

508
00:44:01,208 --> 00:44:04,125
कि इन एक्सपेरिमेंट्स के कारण
तीन लोगों की मौत भी हुई है।

509
00:44:05,291 --> 00:44:06,791
इन अटकलों के पीछे…

510
00:44:08,458 --> 00:44:09,666
कुछ हकीकत ज़रूर है।

511
00:44:10,041 --> 00:44:10,875
मतलब?

512
00:44:11,000 --> 00:44:13,833
आप मान रहे हैं
कि आपकी कंपनी का रोल है इस सबमें?

513
00:44:14,125 --> 00:44:15,875
[अंग्रेज़ी में] जल्दबाज़ी में
किसी निष्कर्ष पर ना आएँ।

514
00:44:16,291 --> 00:44:19,333
हमारी इंटरनल इंवेस्टिगेशन से
हमें पता चला है,

515
00:44:19,583 --> 00:44:23,958
कि इन एक्सपेरिमेंट्स के पीछे
डेरियस कूपर नाम का एक आदमी था।

516
00:44:24,166 --> 00:44:28,500
एक्सपेरिमेंट में इस्तेमाल होने वाला मेडिकल
ईक्विपमेंट उबरलाइफ फार्मा का ज़रूर था,

517
00:44:28,666 --> 00:44:29,750
लेकिन चुराया हुआ था।

518
00:44:30,375 --> 00:44:32,708
बल्कि इन सबमें डेरियस अकेला नहीं था।

519
00:44:33,000 --> 00:44:35,625
हमारे कुछ इन्वेस्टर्स भी
उसके साथ मिले हुए थे।

520
00:44:35,916 --> 00:44:40,458
मैं मीडिया को इनवाइट करता हूँ कि वो आकर
हमारी कंपनी के रिकॉर्ड्स चेक करें।

521
00:44:41,958 --> 00:44:46,000
हमने कभी भी इस शख़्स के साथ
डील नहीं किया था।

522
00:44:49,166 --> 00:44:50,500
इस एक्सपेरिमेंट से…

523
00:44:52,541 --> 00:44:56,833
जिनकी जानें गईं
उन सभी के रिश्तेदारों के साथ,

524
00:44:58,958 --> 00:45:02,666
मेरी प्रार्थनाएँ, मेरी संवेदनाएँ
उनके परिवार के साथ हैं।

525
00:45:05,333 --> 00:45:07,208
मुझे तकलीफ़ इस बात की है कि…

526
00:45:09,666 --> 00:45:12,500
उन मासूमों की बॉडीज़ तक नहीं मिल पाई हैं।

527
00:45:16,125 --> 00:45:17,875
[अंग्रेज़ी में] असली त्रासदी तो यही है।

528
00:45:18,875 --> 00:45:21,166
उबरलाइफ फार्मा इसकी आलोचना करती है।

529
00:45:23,333 --> 00:45:24,916
मैं इसकी आलोचना करता हूँ।

530
00:45:28,583 --> 00:45:32,000
[उबेरॉय अंग्रेज़ी में] आपके माध्यम से
मैं इस अवसर का लाभ उठाते हुए

531
00:45:32,166 --> 00:45:33,708
पुलिस फोर्स का आभार व्यक्त करता हूँ।

532
00:45:33,875 --> 00:45:36,791
विशेष रूप से, ऑफिसर कल्पना कदम।

533
00:45:37,041 --> 00:45:40,708
उसका धन्यवाद। अब किसी
मासूम की जान खतरे में नहीं है।

534
00:46:26,875 --> 00:46:28,583
तो आप पुलिस की मदद कैसे कर रहे हैं?

535
00:46:29,166 --> 00:46:33,208
जैसा कि मैंने पहले भी कहा,
हमारी इंटरनल इन्वेस्टिगेशन चल रही है।

536
00:46:34,166 --> 00:46:37,916
हमारे लिए ये जानना बहुत ज़रूरी है
कि डेरियस कूपर ने…

537
00:46:38,708 --> 00:46:42,666
हमारी कंपनी से
वो ईक्विपमेंट की तस्करी कैसे की?

538
00:46:45,083 --> 00:46:48,583
और इस मामले में
पुलिस को जो भी सहयोग चाहिए,

539
00:46:50,041 --> 00:46:52,416
हम उसके लिए बिलकुल तैयार हैं।

540
00:47:39,000 --> 00:47:40,791
ये एकदम परफेक्ट है, है ना?

541
00:47:41,916 --> 00:47:43,333
अब तो खुश हैं ना आप?

542
00:47:47,291 --> 00:47:48,500
अब, जल्दी करो।

543
00:47:49,708 --> 00:47:51,166
हम अपने अंजाम के बेहद करीब हैं, डैड।

544
00:47:52,041 --> 00:47:53,500
बस कुछ ही वक़्त और।

545
00:47:58,125 --> 00:48:00,166
मेरे लिए इतना तो कर ही सकते हैं ना आप?

546
00:48:07,625 --> 00:48:09,875
तमा तमाता सुपहितः!

547
00:48:23,125 --> 00:48:24,708
तमा तमाता सुपहितः

548
00:48:27,875 --> 00:48:29,041
तमा आ रहा है
पहितः

